LATEST NEWS

MP : गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए 6 दोस्तों ने लूटा पेट्रोल पंप

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिला मुख्यालय से 55 किलोमीटर दूर कसरावद थाना क्षेत्र के धर्मपुरी के बोरावां स्थित इंडियन पेट्रोल पंप को लूटने वालों का पर्दाफाश हो गया है। एमपी पुलिस ने लाठी-डंडों और पत्थरों से पेट्रोल पंप पर धावा बोलने वाले 6 बदमाशों को दबोच लिया है। दस दिन बाद पकड़ में आये इन बदमाशों से पूछताछ में गर्लफ्रेंड का चौंकाने वाला कनेक्शन भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार छह दोस्तों ने गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने और खर्च के रुपए जुटाने के लिए पेट्रोल पंप को लूटा था। पेट्रोल पंप पर डकैती डालने वाले इन आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचने के साथ ही इनसे दो बाइक, पांच मोबाइल और नकदी भी जब्त की गई है। इनमें से दो साइंस ग्रेजुएट हैं। डकैती का खुलासा करते हुए एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान का कहना है 2 और 3 अक्टूबर की दरमियानी रात धर्मपुरी बोरावा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात हुई थी। वहां अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने लाठी-डंडों और पत्थर से हमला कर पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारी विजय और राजा नायक पर हमला कर मोबाइल नगदी लूट लिए थे। जांच के बाद इसमें 6 लोग पाए गए। इसके चलते मामले को डकैती में दर्ज किया गया। डकैती को ट्रेस करने के लिए टीम गठित की गई और साइबर सेल की मदद से आरोपियों के हुलिये है और सारे शारीरिक साक्ष्य के आधार पर जिले एवं बड़वानी जिले के आदतन अपराधियों से पूछताछ की गई पूछताछ में आरोपियों से लूटा गया मोबाइल और लूटे फोन बरामद किए गए। आरोपियों से पूछताछ पर पता चला सभी आपस में दोस्त होकर कसरावद में एकत्रित हुए और बालकवाड़ा की तरफ जाना बताया गया। मूलठान में मुखबिर से सूचना मिली कि मूलठान क्षेत्र में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है और मोबाइल बेचने का प्रयास कर रहा है। इस पर पुलिस ने घेराव कर सुनील पिता मेथु जमरे तीरगांव को पकड़ा। इसके पास रियलमी का मोबाइल फोन मिला। मोबाइल के संबंध में पूछताछ की गई तो वह बता नहीं पाया। उसके उससे कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी दिनेश पिता मोहन धारवे, संजय पिता बंसीलाल, महेश पिता दगड़ु, रितेश पिता देवी सिंह मुकाती, सचिन उर्फ़ नाना पिता मोहन सिंह को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से दो मोटरसाइकिल, नगदी और दो मोबाइल और एक तीसरे आरोपी सुनील से भी एक मोबाइल बरामद किया गया।

MP : मध्यप्रदेश के कई बड़े दिग्गज नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश

भोपाल. उपचुनाव के प्रचार में कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती सामने आई है. हाईकोर्ट ने गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में मध्य प्रदेश के कई बड़े दिग्गज नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं. हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने ग्वालियर चंबल संभाग के 7 जिलों के कलेक्टर और एसपी को 14 अक्टूबर तक उनके इलाके में हुए राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल नेताओं पर मामले दर्ज करने के आदेश दिए हैं. जिन नेताओं पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं उनमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, बीजेपी के प्रत्याशी और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मुन्नालाल गोयल हैं. वहीं कांग्रेस के जिन नेताओं के नाम हैं उनमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ , भांडेर से प्रत्याशी फूल सिंह बरैया, ग्वालियर पूर्व से प्रत्याशी डॉ. सतीश सिकरवार और मध्य प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत प्रमुख हैं. इन सभी लोगों के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में तय संख्या से अधिक लोग शामिल हुए थे. कोर्ट के संज्ञान में आया मामला दरअसल, बीती 3 अक्टूबर को हाईकोर्ट ने एक आदेश जारी किया था और कहा था कि ग्वालियर चंबल संभाग के सभी कलेक्टर और एसपी राजनीतिक कार्यक्रमों में कोरोना गाइड लाइन पालन कराना सुनिश्चित करें. और जो राजनीतिक दल से जुड़े लोग गाइडलाइन का पालन न करें उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए, इसी कड़ी में हाईकोर्ट द्वारा नियुक्ति किये गए तीन वकीलों और याचिकाकर्ता ने चुनाव के दौरान हुए कार्यक्रमों के फोटो और वीडियो हाईकोर्ट में पेश किए थे.

MP : बीजेपी के हाईटेक रथों पर छाए शिवराज, सिंधिया नदारद

भोपाल. मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में प्रचार के लिए आज बीजेपी ने भोपाल (Bhopal) से रथ रवाना किए. ये हाईटेक रथ हैं. जो उपचुनाव वाले इलाकों में मोदी और शिवराज सरकार की नीतियों का गुणगान करेंगे. गौर करने वाली बात ये है कि इन रथों में सिर्फ शिवराज और वीडी शर्मा का फोटो है. मगर जिन ‘महाराज’ ज्योतिरादित्य सिंधिया की वजह से प्रदेश में कमलनाथ सरकार गिरी और बीजेपी सरकार बनी, उन्हीं सिंधिया का फोटो रथ में नहीं लगाया गया है. उपचुनाव वाली सीटों पर जनता से सीधे संपर्क बनाने के लिए बीजेपी ने 28 वीडियो रथ आज रवाना किए. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने झंडी दिखाकर रथों को उनके विधानसभा इलाकों के लिए रवाना किया. लेकिन इन वीडियो रथों पर कहीं भी ज्योतिरादित्य सिंधिया का फोटो नहीं था. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया में सिंधिया का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह खुद को ग्वालियर का महाराज बताते नजर आए हैं. न्यूज 18 हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. कांग्रेस ने किया सवाल कांग्रेस ने वीडियो रथ पर सिंधिया का फोटो न होने पर तंज कसा है. पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा जो वीडियो रथ रवाना किए गए हैं वो ग्वालियर चंबल के 16 विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी सरकार और प्रत्याशियों का प्रचार करेंगे. ग्वालियर चंबल सिंधिया के प्रभाव वाला इलाका है.लेकिन उसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया का चेहरा नहीं होगा. इससे ये पता चलता है कि बीजेपी ने अभी तक सिंधिया को मन से पूरी तरह नहीं अपनाया है. सज्जन सिंह वर्मा ने कहा सिंधिया को बीजेपी में उनकी हैसियत पर विचार करना चाहिए. बीजेपी सिंधिया को लगातार आईना दिखा रही है. वीडियो रथ में भी सिंधिया का फोटो ना रख कर एक बड़ा संदेश दे दिया गया है. शिवराज ने दी सफाई वही वीडियो रथ से ज्योतिरादित्य सिंधिया की फोटो नदारद होने के सवाल पर सीएम शिवराज ने कहा, ज्योतिरादित्य सिंधिया भारतीय जनता पार्टी के सम्मानीय नेता हैं. सिंधिया ने अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी और बीजेपी के सम्मानित नेता होने के नाते हमारी टीम के अभिन्न अंग हैं. उनके साथ मिलकर चुनाव लड़ने की रणनीति बन रही है. सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा सिंधिया इतने साल तक कांग्रेस में रहे.उनकी लोकप्रियता का कांग्रेस राजनीतिक लाभ लेती रही. कांग्रेस के कुकर्म के कारण सरकार गिराई तो सिंधिया बुरे हो गए. बैकफुट पर बीजेपी कांग्रेस के मिनी वचन पत्र पर राहुल गांधी की फोटो नहीं होने पर कांग्रेस पर तंज कसने वाली बीजेपी अब सिंधिया के मुद्दे पर खुद बैकफुट पर है. इससे पहले होर्डिंग में भी बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ सिंधिया का फोटो नहीं था.

MP : पिछले तीन हफ्ते में 37% कम हुए कोरोना केस, रिकवरी रेट में भी इजाफा

भोपाल. मध्य प्रदेश में कोरोना को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है. लगातार मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद अब मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है. मंगलवार को हुई कोरोना की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने कोरोना की स्टेटस रिपोर्ट पेश की गई. इसके मुताबिक, कोरोना की स्थिति में प्रदेश में सुधार हो रहा है. जबकि पिछले तीन सप्ताह में प्रदेश में कोरोना के नए प्रकरणों में 37 फीसदी की कमी आई है. वहीं, प्रदेश का रिकवरी रेट 88.4 हो गया है और बड़ी संख्या में मरीज रोज़ स्वस्थ हो रहे हैं. एक्टिव मरीजों की संख्या जो 20 हजार से ऊपर पहुंच गई थी, अब घटकर 14932 रह गई है. इसके अलावा मृत्यु दर में भी गिरावट आई है और अब प्रदेश में मृत्यु दर 1.78 प्रतिशत हो गई है. इंदौर-भोपाल में सबसे ज्यादा केस जिलेवार समीक्षा में पाया गया कि प्रदेश के इंदौर एवं भोपाल जिलों में कोरोना के सर्वाधिक नए प्रकरण सामने आ रहे हैं. इंदौर में कोरोना के 418 और भोपाल में 213 नए प्रकरण आए हैं. हालांकि सभी जिलों में कोरोना की ग्रोथ रेट में निरंतर कमी आ रही है. इंदौर में कोरोना की ग्रोथ रेट 1.59 प्रतिशत है, वहीं भोपाल में यह 1.15 प्रतिशत है. ग्वालियर, मुरैना और उज्जैन में सुधार समीक्षा में पाया गया कि ग्वालियर, उज्जैन एवं मुरैना जिले, जहां पर पूर्व में कोरोना का अधिक संक्रमण था, वहां कोरोना की स्थिति में विशेष सुधार हुआ है. ग्वालियर में नए कोरोना प्रकरण 50 आए हैं और वहां कोरोना ग्रोथ रेट 0.51 फीसदी है. इसी प्रकार उज्जैन में नए कोरोना प्रकरण 10 आए हैं और वहां कोरोना ग्रोथ रेट 0.51फीसदी है. इसके अलावा मुरैना में कोरोना के 8 नए प्रकरण आए हैं और वहां की कोरोना ग्रोथ रेट 0.27 फीसदी है. 55 फीसदी मरीज होम आइसोलेशन में समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य सचिव मो. सुलेमान ने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल मरीजों में 55 फीसदी मरीज होम आइसोलेशन में हैं. जबकि 45 फीसदी मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं. होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की हर जिले में स्थापित कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के माध्यम से मॉनिटरिंग की जा रही है.

भोपाल -दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 17 अक्टूबर से फिर दौड़ेगी, रिजर्वेशन शुरू

भोपाल। रेलवे बोर्ड ने नई दिल्ली से हबीबगंज के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को 17 अक्टूबर से चलाने के लिए हरी झंडी दे दी है। इस ट्रेन के लिए 14 अक्टूबर यानि आज से रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। साढ़े सात महीने बाद इस ट्रेन का संचालन शुरू होगा। दिल्ली और भोपाल आने-जाने के लिए शहर को लोगों को बड़ी राहत मिली है। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए मार्च में शताब्दी एक्सप्रेस के संचालन को बंद कर दिया गया था। लॉकडाउन खत्म होने के बाद धीरे-धीरे रेल यातायात को बहाल किया जा रहा है। पहले लंबी दूरी की ट्रेनों को चलाया गया। अभी भोपाल से दक्षिण भारत, महाराष्ट्र जाने वाली ट्रेनें गुजर रही हैं। त्योहार नजदीक होने पर इन ट्रेनों में वेटिंग शुरू हो गई है, जिसकी वजह से भोपाल जाने वाले यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था, क्योंकि वेटिंग टिकट पर सफर करना फिलहाल प्रतिबंधित है। त्योहार की भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने 196 ट्रेनों को दोबारा शुरू करने की घोषणा की है, जिसमें नई दिल्ली से हबीबगंज (भोपाल) जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को भी 17 अक्टूबर से चलने की अनुमति दी है। नई दिल्ली से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस भोपाल के हबीबगंज स्टेशन दोपहर बाद 2.25 बजे पहुंचती है। वहीं, भोपाल से शताब्दी एक्सप्रेस दोपहर बाद 3 बजे दिल्ली के लिए रवाना होती है। यह ट्रेन मथुरा, आगरा कैंट, मुरैना, ग्वालियर, झांसी, ललितपुर, भोपाल और हबीबगंज स्टेशन पहुंचती है। तीन ट्रेनों को चलाने का भेजा है प्रस्ताव उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल ने तीन ट्रेनों को चलाने का प्रस्ताव भेजा है। इसमें झांसी-पुणे एक्सप्रेस, ग्वालियर-छपरा (बरौनी मेल) एक्सप्रेस, झांसी-बांद्रा का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। इस महीने इन ट्रेनों के चलने के आसार हैं। त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। त्योहार की वजह से यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। बरौनी मेल के चलने से यूपी और बिहार के लिए ट्रेन मिल जाएगी। रेल यात्रियों को 10 ट्रेन की सौगात, भोपाल होकर जाएगी बलसाड़-पुरी विशेष ट्रेन भोपाल से बलसाड़-पुरी-बलसाड़ स्पेशल ट्रेन सप्ताह में एक दिन भोपाल से होकर चलेगी। यह गुरुवार से शुरू होगी। भोपाल मंडल से डॉक्टर अंबेडकर नगर-कामाख्या, बड़ोदरा-वाराणसी, उधना-दानापुर, सूरत-भागलपुर के मध्य स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन भी चलने लगेंगी। रेल प्रशासन द्वारा यह ट्रेन अगली सूचना तक चलाई जाएंगी। इन गाड़ियों का समय पहले से निर्धारित ट्रेन के समय के अनुसार ही चलेगा। भोपाल मंडल से होकर 6 ट्रेन सप्ताह में एक दिन रहेंगी, जबकि 4 गाड़ी सप्ताह में दो दिन रहेगी।

रिपब्लिक भारत के अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने तलब किया; बॉन्ड भरना होगा

मुंबई। रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को मुंबई में वर्ली डिवीजन के एसीपी ने भड़काऊ बातें करने के आरोप में नोटिस भेजा है। उन्हें 16 अक्टूबर को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। अर्नब पर यह कार्रवाई पालघर लिंचिंग केस और लॉकडाउन के दौरान बांद्रा स्टेशन के बाहर जमा भीड़ की रिपोर्टिंग को लेकर हुई है। लॉकडाउन की वजह से दंगा होने से बचा: पुलिस पुलिस का आरोप है कि अर्नब ने पालघर में साधुओं की हत्या और बांद्रा में जमा हुई भीड़ को लेकर अपने शो ‘पूछता है भारत’ में धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली बातें बोलीं। दोनों कार्यक्रमों के दौरान लॉकडाउन होने की वजह से दंगा भड़कने से बच गया। 10 लाख का बॉन्ड भरना होगा नोटिस में कहा गया है कि अर्नब आगे से कोई भी सांप्रदायिक भावना भड़काने का काम नहीं करेंगे। इसलिए वे 16 अक्टूबर को एसीपी के सामने पेश होकर 10 लाख रुपए का बॉन्ड भरें। अर्नब को नोटिस सीआरपीसी के सेक्शन 108 (1) (अ) के तहत भेजा गया है। यह सेक्शन चैप्टर प्रोसिडिंग से जुड़ा है। चैप्टर प्रोसिडिंग में एसीपी रैंक के अधिकारी को मजिस्ट्रेट के अधिकार मिले होते हैं। टीआरपी केस में रिपब्लिक के दो कर्मचारी भी तलब रिपब्लिक टीवी का नाम फर्जी टीआरपी केस में भी है। इस मामले में क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट पड़ताल कर रही है। चैनल से जुड़े दो और लोगों निरंजन नारायण स्वामी और अभिषेक कपूर को समन भेजा गया है। इससे पहले मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम मंगलवार को ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) के परेल स्थित दफ्तर पहुंची और यह समझा कि कैसे टीआरपी मॉनिटर की जाती है। रिपब्लिक चैनल पर कुछ दिनों पहले हंसा कंपनी की एक रिपोर्ट दिखाई गई थी। उस रिपोर्ट की क्रेडिबिलिटी की जांच के लिए भी मुंबई क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच शुरू कर दी है। समन में रिपब्लिक टीवी पर हंसा की 10 अक्टूबर को दिखाई गई रिपोर्ट का भी जिक्र है। मुंबई पुलिस ने कुछ दिन पहले खार के एक केस में रिपब्लिक टीवी के पत्रकार प्रदीप भंडारी को भी समन भेजा था। हालांकि, इस नोटिस का फर्जी टीआरपी केस से कोई लेना-देना नहीं है।

लॉकडाउन का असर : भारत जीडीपी के मामले में बांग्लादेश भूटान, श्रीलंका, मालदीव से पीछे

नई दिल्ली। पिछड़े देशों में गिने जाने वाले बांग्लादेश की पर कैपिटा (प्रति व्यक्ति) जीडीपी भारत की पर कैपिटा जीडीपी इस कैलेंडर साल में (जनवरी से दिसंबर) में ज्यादा हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने यह जानकारी दी है। आईएमएफ ने कहा है कि बांग्लादेश में प्रति व्यक्ति जीडीपी 1,888 डॉलर (करीब 1,38,400 रुपए) हो सकती है, जबकि भारत में यह 1,877 डॉलर (करीब 1,37,594 रुपए) हो सकती है। अगर आईएमएफ का अनुमान सही होता है तो भारत अपने क्षेत्र में जीडीपी के मामले में सिर्फ पाकिस्तान और नेपाल से आगे रह पाएगा। इसका मतलब है कि दक्षिण एशिया में भूटान, श्रीलंका, मालदीव और निश्चित रूप से बांग्लादेश भारत से आगे होंगे। एक तरफ जहां भारत का प्रदर्शन गिर सकता है वहीं नेपाल और भूटान की अर्थव्यवस्था इस साल बढ़ने की उम्मीद है। आईएमएफ ने इसी के साथ यह भी कहा है कि 2021 में भारत इसमें आगे हो जाएगा। 2021 में भारत में प्रति व्यक्ति जीडीपी एक लाख 48 हजार 190 रुपए होगी, जबकि बांग्लादेश के लोगों की जीडीपी एक लाख 45 हजार 270 रुपए होगी। अभी भारत में एक लाख 37 हजार 21 रुपए जबकि बांग्लादेश में एक लाख 37 हजार 824 रुपए प्रति व्यक्ति जीडीपी है। यह आंकड़ा एक डॉलर पर 73 रुपए के आधार पर है। पहली तिमाही के नतीजों ने बुरा असर डाला है आईएमएफ ने कहा है कि पहली तिमाही के नतीजों ने भारत की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर डाला है। ऐसा लगता है कि आने वाले दिनों में अभी इसकी मुश्किलें कम नहीं होने वाली हैं। भारत की अर्थव्यवस्था की राह आगे काफी चुनौतीपूर्ण है। आईएमएफ के वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक पर नजर डालें तो कुछ ऐसा ही नजर आता है। आईएमएफ की रिपोर्ट के अनुसार, देश की हालत बांग्लादेश से भी बदतर होने वाली है। इसकी प्रति व्यक्ति जीडीपी बांग्लादेश से भी नीचे हो जाएगी और यह सब लॉकडाउन का असर है। जीडीपी में इस साल 10 पर्सेंट गिरावट आई है इस साल भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी में 10 पर्संट गिरावट आई है। जबकि बांग्लादेश की प्रति व्यक्ति जीडीपी में 4 प्रतिशत की बढ़त है। प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मामले में, भारत कुछ साल पहले तक बांग्लादेश से काफी ऊपर था। लेकिन देश में तेजी से निर्यात के कारण उसकी बढ़त में काफी अंतर आया है। इसके अलावा बीच की अवधि के दौरान जब भारत की बचत और निवेश काफी सुस्त थी तब बांग्लादेश ने इसमें बाजी मार ली। आरबीआई के अनुमान से ज्यादा है आईएमएफ का अनुमान भारत के लिए आईएमएफ का अनुमान आरबीआई के 9.5% के अनुमान से भी बदतर है। यह विश्व बैंक के पहले के अनुमान की तुलना में भी निराशाजनक है। विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2021 में भारत की जीडीपी में 9.6% की गिरावट की आशंका जताई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्पेन और इटली के बाद भारत की जीडीपी में 10.3% की कमी दुनिया में तीसरी सबसे ज्यादा गिरावट है। सबसे बड़ी गिरावट आईएमएफ ने रिपोर्ट में कहा है कि विकासशील देशों और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच यह सबसे बड़ी गिरावट होगी। आईएमएफ ने रिपोर्ट में कहा है कि चीन के अलावा अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाएं 2020 में 5.7 फीसदी की की कमी देखेंगी। रिपोर्ट ने भारत और इंडोनेशिया जैसे देशों में वायरस के फैलने से होने वाले जोखिम को भी बताया है। इन देशों की अर्थव्यवस्थाएं पर्यटन और कमोडिटीज़ जैसे सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों पर निर्भर हैं। 1990-91 की तुलना में ज्यादा गिरावट रिपोर्ट के साथ मौजूद आंकड़ों में कहा गया है कि 2020 में भारतीय अर्थव्यवस्था 1990-91 के संकट के बाद से सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकती है। इसमें आगे कहा गया है कि श्रीलंका के बाद भारत के दक्षिण एशिया में सबसे खराब अर्थव्यवस्था होने की संभावना है। हालांकि, आईएमएफ की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2021 में भारत में रिकवरी भी तेज होगी जो प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में एक बार फिर भारत को बांग्लादेश से आगे निकाल देगा।

MP : लगातार दुष्कर्म से तंग महिला ने युवक को चाकू से छलनी किया

गुना। दर्जी मोहल्ला के इस मकान में महिला ने ब्रजभूषण की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सोमवार रात जबरन घर में घुसा, ज्यादती की तो महिला ने दो बच्चों के सामने कर दी पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता की हत्या। कैंट ऊपरी बाजार में हत्या के बाद भाई और पति को कॉल कर जानकारी दी फिर फोन कर खुद को पुलिस के हवाले किया। महिला ने पुलिस को बताई युवक को मारने की वजह…16 साल की उम्र में ज्यादती, शादी के बाद ब्लैकमेलिंग महिला ने बताया कि वर्ष 2005 में सिर्फ 16 साल की थी, तब मेरे गांव के ही इसी बृजभूषण शर्मा ने मेरे साथ ज्यादती की। इसके बाद मेरे ऊपर अत्याचार का सिलसिला शुरू हो गया। वह आकर धमकाता था, और कभी भी मेरा दैहिक शोषण करता था। मेरी शादी हुई, तो मैंने सोचा अब मुझे इस आदमी से मुक्ति मिलेगी, लेकिन उसकी क्रूरता की हदें और बढ़ती गईं। शादी के बाद भी उसका मेरे ससुराल में गुना आना शुरू हो गया। जब वह चाहता था मेरा शारीरिक शोषण करता था। मैं तंग आ चुकी थी। कई बार समझाया कि मेरा परिवार है और तेरा भी लेकिन वह नहीं मानता था। बचपन में डरी रहती थी, शादी के बाद यह डर था कि मेरे जीवन में जो घटा है, वह कहीं पति को नहीं पता चल जाए। बस इसी डर से सब सहती रही, मैं कब तक यह झेलती। सोमवार-मंगलवार रात भी जब पति घर पर नहीं थे, बृजभूषण शर्मा आ धमका और मेरे साथ जबरदस्ती की। मना करने पर भी वह नहीं माना। मैं किचन से चाकू लेकर आई और युवक पर लगातार हमले कर उसकी हत्या कर दी। तब मेरा गुस्सा शांत हुआ।जैसा की कैंट ऊपरी बाजार निवासी ने महिला ने बताया। 7 साल की बेटी जाग गई थी महिला ने जब यह हमला किया, जब उसकी बेटी भी जाग गई थी लेकिन वह डर की वजह से पलंग पर ही बैठी रही। पुलिस पहुंची तब उसकी बेटी भी बैठी हुई थी, जो डरी हुई है। इस वजह से उससे पुलिस ने अभी कोई चर्चा भी नहीं की है। आज उससे बात की जा सकती है। 10 इंच लंबा चाकू मिला, इससे महिला सब्जियां काटती थी घटना स्थल से पुलिस ने खून से सना हुआ चाकू और दो मोबाइल मिले हैं। एक मोबाइल महिला का है और दूसरा मृतक का। जब्त चाकू 10 इंच लंबा है, जो नुकीला है। इसका उपयोग महिला सब्जी आदि काटने के लिए करती थी। चाकू के 25 वार… गुस्सा इतना कि 9 वार पीठ से छाती और पेट तक पहुंचे महिला ने युवक के नृशंस तरीके से हत्या की। उसके साथ ज्यादती की गई। युवक नग्न अवस्था में था। इसी बीच महिला किचन से चाकू उठाकर लाई और पहला वार पूरी ताकत के साथ किया, जो पीठ से सीधे पेट तक पहुंचा। इस बार को युवक झेल न सका और भागने के लिए कपड़े पहनने की कोशिश करने लगा। तभी महिला ने लगातार चाकू से हमला किया। बृजभूषण शर्मा के पीठ पर कुल 21 घाव मिले हैं, इसके अलावा बाएं कंधे पर 1, बॉय कोहनी पर 1, बचाने के लिए उसने चाकू को पकड़ा है, इससे उसकी हथेलियां भी जख्मी हो गई। इस तरह 25 जगह चाकू के निशान हैं। इसमें से 19 गहरे घाव है, 9 तो पीठ से पेट, छाती तक निकल गए। जब तक युवक की मौत न हो गई, उस पर महिला चाकू से हमला करती रही। मृतक पूर्व कांग्रेस नेता का कुछ ही दिन पहले एक युवक की पिटाई करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें मृतक ब्रजभूषण शर्मा नशे में एक युवक की पिटाई करते हुए उसे कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने के लिए बोल रहा था। कांग्रेस ने जिला प्रवक्ता को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। रात 11 बजे मृतक घर आया, रेप किया अशोकनगर जिले के सेहराई थाना क्षेत्र के गांव अचलगढ़ निवासी 35 वर्षीय बृजभूषण शर्मा की कैंट क्षेत्र के ऊपरी बाजार में इसी गांव में रहने वाली महिला ने हत्या कर दी। महिला का पति अशोकनगर जिले में शिक्षक हैं, वारदात के समय वह अशोकनगर में ही था। महिला के दो बच्चे हैं, एक लड़की है, जिसकी उम्र 7 साल और 4 साल का लड़का है। युवक सोमवार रात 11 बजे ऊपरी बाजार स्थित महिला के किराए के मकान में पहुंचा और अंदर घुस आया। वह नशे में भी था। कैंट थाना प्रभारी रामप्रकाश वर्मा ने बताया कि महिला का युवक से मंगलवार रात 12.30 बजे से 1.20 बजे के बीच विवाद हुआ है। इसी दौरान हत्या की गई है। रात 1.56 बजे महिला ने डायल 100 को कॉल कर सूचना दी, इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। शारीरिक संबंध का वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल वारदात के बाद महिला ने ही खुद पुलिस को कॉल कर अपना अपराध कबूल किया और खुद को पुलिस के हवाले भी कर दिया। आरोपी ने महिला के शारीरिक संबंध बनाते हुए वीडियो भी बना लिए थे, इन्हें वायरल करने की धमकी भी देता था। आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस ने हत्या की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर अदालत पेश किया, जहां से जिसे सीधे जेल भेज दिया गया। मृतक अशोकनगर में पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता था, जिसे पिछले दिनों ही पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था, क्योंकि उसने खुद का शराब के नशे में एक वीडियो वायरल कर दिया था।

बुधवार का दिन होता है मां लक्ष्मी का, पढ़ें श्री लक्ष्मी सूक्त का हिन्दी अनुवाद

भोपाल। काम, क्रोध, लोभ वृत्ति से मुक्ति प्राप्त कर धन, धान्य, सुख, ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए उपयोगी स्तोत्र है। यहां इस सूक्त को हिन्दी में अनुवाद सहित दिया जा रहा है। मां लक्ष्मी के पूजन के दिन शुक्रवार और बुधवार माने गए हैं। प्रस्तुत है श्री लक्ष्मी सूक्त का हिन्दी अनुवाद श्री लक्ष्मीसूक्तम्‌ पाठ पद्मानने पद्मिनि पद्मपत्रे पद्मप्रिये पद्मदलायताक्षि। विश्वप्रिये विश्वमनोऽनुकूले त्वत्पादपद्मं मयि सन्निधत्स्व॥ – हे लक्ष्मी देवी! आप कमलमुखी, कमल पुष्प पर विराजमान, कमल-दल के समान नेत्रों वाली, कमल पुष्पों को पसंद करने वाली हैं। सृष्टि के सभी जीव आपकी कृपा की कामना करते हैं। आप सबको मनोनुकूल फल देने वाली हैं। हे देवी! आपके चरण-कमल सदैव मेरे हृदय में स्थित हों। पद्मानने पद्मऊरू पद्माक्षी पद्मसम्भवे। तन्मे भजसिं पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम्‌॥ – हे लक्ष्मी देवी! आपका श्रीमुख, ऊरु भाग, नेत्र आदि कमल के समान हैं। आपकी उत्पत्ति कमल से हुई है। हे कमलनयनी! मैं आपका स्मरण करता हूँ, आप मुझ पर कृपा करें। अश्वदायी गोदायी धनदायी महाधने। धनं मे जुष तां देवि सर्वांकामांश्च देहि मे॥ – हे देवी! अश्व, गौ, धन आदि देने में आप समर्थ हैं। आप मुझे धन प्रदान करें। हे माता! मेरी सभी कामनाओं को आप पूर्ण करें। पुत्र पौत्र धनं धान्यं हस्त्यश्वादिगवेरथम्‌। प्रजानां भवसी माता आयुष्मंतं करोतु मे॥ – हे देवी! आप सृष्टि के समस्त जीवों की माता हैं। आप मुझे पुत्र-पौत्र, धन-धान्य, हाथी-घोड़े, गौ, बैल, रथ आदि प्रदान करें। आप मुझे दीर्घ-आयुष्य बनाएँ। धनमाग्नि धनं वायुर्धनं सूर्यो धनं वसु। धन मिंद्रो बृहस्पतिर्वरुणां धनमस्तु मे॥ – हे लक्ष्मी! आप मुझे अग्नि, धन, वायु, सूर्य, जल, बृहस्पति, वरुण आदि की कृपा द्वारा धन की प्राप्ति कराएँ। वैनतेय सोमं पिव सोमं पिवतु वृत्रहा। सोमं धनस्य सोमिनो मह्यं ददातु सोमिनः॥ – हे वैनतेय पुत्र गरुड़! वृत्रासुर के वधकर्ता, इंद्र, आदि समस्त देव जो अमृत पीने वाले हैं, मुझे अमृतयुक्त धन प्रदान करें। न क्रोधो न च मात्सर्यं न लोभो नाशुभामतिः। भवन्ति कृतपुण्यानां भक्तानां सूक्त जापिनाम्‌॥ – इस सूक्त का पाठ करने वाले की क्रोध, मत्सर, लोभ व अन्य अशुभ कर्मों में वृत्ति नहीं रहती, वे सत्कर्म की ओर प्रेरित होते हैं। सरसिजनिलये सरोजहस्ते धवलतरांशुक गंधमाल्यशोभे। भगवति हरिवल्लभे मनोज्ञे त्रिभुवनभूतिकरी प्रसीद मह्यम्‌॥ – हे त्रिभुवनेश्वरी! हे कमलनिवासिनी! आप हाथ में कमल धारण किए रहती हैं। श्वेत, स्वच्छ वस्त्र, चंदन व माला से युक्त हे विष्णुप्रिया देवी! आप सबके मन की जानने वाली हैं। आप मुझ दीन पर कृपा करें। विष्णुपत्नीं क्षमां देवीं माधवीं माधवप्रियाम्‌। लक्ष्मीं प्रियसखीं देवीं नमाम्यच्युतवल्लभाम॥ – भगवान विष्णु की प्रिय पत्नी, माधवप्रिया, भगवान अच्युत की प्रेयसी, क्षमा की मूर्ति, लक्ष्मी देवी मैं आपको बारंबार नमन करता हूँ। महादेव्यै च विद्महे विष्णुपत्न्यै च धीमहि। तन्नो लक्ष्मीः प्रचोदयात्‌॥ – हम महादेवी लक्ष्मी का स्मरण करते हैं। विष्णुपत्नी लक्ष्मी हम पर कृपा करें, वे देवी हमें सत्कार्यों की ओर प्रवृत्त करें। चंद्रप्रभां लक्ष्मीमेशानीं सूर्याभांलक्ष्मीमेश्वरीम्‌। चंद्र सूर्याग्निसंकाशां श्रिय देवीमुपास्महे॥ – जो चंद्रमा की आभा के समान शीतल और सूर्य के समान परम तेजोमय हैं उन परमेश्वरी लक्ष्मीजी की हम आराधना करते हैं। श्रीर्वर्चस्वमायुष्यमारोग्यमाभिधाच्छ्रोभमानं महीयते। धान्य धनं पशु बहु पुत्रलाभम्‌ सत्संवत्सरं दीर्घमायुः॥ – इस लक्ष्मी सूक्त का पाठ करने से व्यक्ति श्री, तेज, आयु, स्वास्थ्य से युक्त होकर शोभायमान रहता है। वह धन-धान्य व पशु धन सम्पन्न, पुत्रवान होकर दीर्घायु होता है। ॥ इति श्रीलक्ष्मी सूक्तम्‌ संपूर्णम्‌ ॥

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live