LATEST NEWS

उज्जैन में तीन बच्चों सहित बाइक से जा रहे दंपती को तेजगति डंपर ने रौंदा, तीन बच्चों की मौत

उज्जैन। बुधवार दोपहर भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि दंपती गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हाे गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हादसा आगर-मक्सी रोड पर बुधवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। एक तेजगति डंपर ने पंवासा के पण्डियाखेड़ी चौराहे बाइक सवार एक परिवार को चपेट में ले लिया और रौंदते हुए निकल गया। ट्रक के पहिए के नीचे आने से तीन बच्चे बुरी तरह से कुचला गए। वहीं माता-पिता और एक बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। एक बाइक पर सवार होकर दंपति आने तीन बच्चों के साथ कुछ खरीदी करने इंदौर की ओर आ रहे थे। वहीं आगर की ओर से तेजगति से दौड़ रहे डंपर ने इन्हें चौराहे पर चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही सभी उछलकर सड़क पर जा गिरे। तेजगति से दौड़ रहा डंपर इन्हें कुचलते हुए आगे निकल गया। लोग इन्हें बचाने दौड़े और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतकों और घायल दम्पति को अस्पताल पहुंचाया।

रैली में राहुल गाँधी बोले – मोदी और नीतीश अगली बार आएं तो पकौड़ा खिला देना

पटना। बिहार में वोटिंग के बीच आज जमकर चुनाव प्रचार चल रहा है. पक्ष और विपक्ष के दोनों बड़े स्टार कैंपेनर यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बिहार की धरती पर हैं. राहुल गांधी ने पश्चिमी चंपारण में रैली कर महागठबंधन के लिए वोट की अपील की है. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर टिप्पणी भी कीं. एनडीए के नेताओं पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए जब राहुल गांधी कह रहे थे कि हमारे अंदर कमी ये है कि हम झूठ में उनका मुकाबला नहीं कर पाते. इसी दौरान स्टेज के सामने से रैली में मौजूद एक शख्स ने पकौड़ा तलने वाली बात याद दिलाई. इस पर राहुल ने अपना भाषण रोका और शख्स से पूछा कि क्या आपने पकौड़ा बनाया है. ये कहते हुए राहुल ने शख्स से कहा कि अगली बार आएंगे तो पकौड़ा बनाकर मोदी और नीतीश को खिला देना. इससे पहले राहुल गांधी ने रोजगार से लेकर किसानों के मुद्दों पर नरेंद्र मोदी सरकार की जमकर आलोचना की. साथ ही लॉकडाउन के दौरान मजदूरों की स्थिति पर भी सरकार को घेरा. राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने मजदूरों को पैदल भगाया है. वहीं, कृषि कानूनों पर किसानों के विरोध का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि पंजाब में इस बार दशहरे के मौके पर रावण की जगह पीएम मोदी का पुतला जलाया गया है. राहुल ने कहा कि ये देखकर मुझे दुख हुआ क्योंकि पीएम को पुतला ऐसे नहीं जलना चाहिए, लेकिन किसानों ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वो दुखी हैं.

फरीदाबाद में कॉलेज से लौट रही छात्रा की गोली मारकर हत्या

फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद में बदमाशों ने कॉलेज से लौट रही छात्रा की गोली मारकर हत्या दी। छात्रा बी कॉम फाइनल इयर में थी। परिजन के मुताबिक आरोपी तौसीफ छात्रा के साथ स्कूल में पढ़ता था। तभी से वह उस पर दोस्ती का दबाव बना रहा था। तौसीफ समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा निकिता तोमर सोमवार को अग्रवाल कॉलेज (वल्लभगढ़) में पेपर देने गई थी। शाम 4 बजे घर लौटते समय वह भाई का इंतजार कर रही थी। तभी कार से तौसीफ अपने कुछ दोस्तों के साथ आ गया। तौसीफ ने निकिता को गाड़ी में खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर कनपटी पर गोली मार दी। छात्रा के पिता मूलचंद तोमर ने बताया कि तौसीफ 12वीं तक निकिता के साथ ही पढ़ता था। उसने कई बार दोस्ती के लिए निकिता पर दबाव बनाया। वह बेटी पर धर्म बदलने का दबाव भी बना रहा था। 2018 में तौसीफ ने निकिता को अगवा किया था। हालांकि, तब बदनामी के डर से हमने समझौता कर लिया था। तुरंत कार्रवाई की मांग को लेकर रोड जाम में मृतक निकिता का बड़ा भाई नवीन तोमर। नवीन ने बताया कि वह रोज बहन को छोड़ने और लेने जाता था। एसीपी जयवीर राठी बताया कि आरोपी रेहान को नूंह से गिरफ्तार किया गया। इससे पहले सोमवार देर रात तौसीफ को नूंह से गिरफ्तार किया था। वहीं, मंगलवार सुबह निकिता के परिजन ने बल्लभगढ़-सोहना मार्ग पर चक्काजाम किया।

महाराष्ट्र के पुणे में पति को नपुंसक बनाना चाहती थी नवविवाहिता, क्यों ?

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक शख्स ने अपनी पत्नी पर प्राइवेट पार्ट काट कर नपुंसक बनाने का आरोप लगाया है ताकि उसे आसानी से तलाक मिल सके. पीड़ित पति ने अपनी पत्नी और उसके ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें बेहद ही अजीब आरोप लगाया है. पति का कहना है कि पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसका प्राइवेट पार्ट काटने की योजना बना रही थी ताकि नपुंसक बताकर वो तलाक ले सके. पीड़ित व्यक्ति का नाम सुभाष सुराले बताया जा रहा है. सुभाष का आरोप है कि पत्नी उसे नपुंसक बनाना चाहती है ताकि इस आधार पर वो तलाक लेकर अपने प्रेमी से शादी रचा सके. सुभाष की शादी इसी साल मार्च महीने में हुई थी. सुभाष ने बताया कि उसकी पत्नी पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और शादी के बाद लॉकडाउन हो जाने की वजह से दोनों हनीमून के लिए नहीं जा सके थे. इसके बाद वो महाबलेश्वर गए जहां उनकी मुलाकात कौस्तुभ नाम के शख्स से हुई. सुभाष ने बताया कि कौस्तुभ ने उससे दोस्ती कर ली और होटल में ही तीनों ने खूब मस्ती की. इसी दौरान कौस्तुभ ने सुभाष को लॉकडाउन में नौकरी चले जाने की वजह से उनके घर में रहने की इजाजत मांगी और उसने दोस्त समझकर दे दी. सुभाष के मुताबिक महाबलेश्वर से लौटने के बाद कौस्तुभ उसी के घर पर रहने लगा और इस दौरान एक दिन उसने उसका मोबाइल फोन देख लिया. मोबाइल में उसने कौस्तुभ के साथ अपनी पत्नी की कई तस्वीरें देखी जिसके बाद उसे शक हो गया. शक होने पर उसने जब मैसेज खोलकर देखा उसे तब समझ आया की दोनों का शादी से पहले से अफेयर चल रहा था. जाति अलग होने की वजह से उसकी शादी नहीं हो पाई थी. सुभाष के मुताबिक उसने अपनी पत्नी के प्रेमी कौस्तुभ के मोबाइल में चैट देखा. चैट में वो और उसकी पत्नी दोनों उसे प्राइवेट पार्ट काटकर नपुंसक बनाने की साजिश रच रहे थे ताकि तलाक लेकर पत्नी अपने प्रेमी से शादी कर पाए.

MP : राजपूत समाज के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम शिवराज का विरोध, हंगामा

भोपाल। भोपाल में राजपूत समाज के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल होने गए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विरोध का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति सीएम से बात करने के लिए मंच की ओर जाने लगा तो पुलिस और वहां मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया। युवक का कहना है कि उपचुनाव में सीएम को हमारे वोट की चिंता सताने लगी है। मैंने अपनी बात रखनी चाही तो उन लोगों ने बाहर कर मुझे बाथरूम में बंद कर दिया। कार्यक्रम लगातार विरोध को देखते हुए शिवराज ने सभा को संबोधित किया और यहां से निकल गए। हालांकि उन्होंने मंच से कहा कि उनका आज यहां आने का कार्यक्रम नहीं था, लेकिन आपके बुलावे पर आया हूं, उन्हें और भी कई जगह पर जाना है। मनोहर रघुवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 2018 के चुनाव में कहा था कि उन्हें सामान्य वर्ग का वोट नहीं चाहिए। अब उपचुनाव में स्मारक बनाने की बात कह रहे हैं। अब इन्हें चुनाव में हार का डर सता रहा है। इसलिए वोट मांगने आए हैं। मैंने इसका विरोध किया तो पुलिस और अन्य लोगों ने मेरे साथ झूमाझटकी की। वे पकड़कर मुझे साइड में ले गए और बाथरूम में बंद कर दिया। सीएम ने रानी पद्मावती स्मारक बनाने का वादा किया मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि पद्मावती पर बनी विवादास्पद फिल्म पर बैन लगने वाला एमपी पहला राज्य था। 2018 में हमने तय किया था कि भोपाल में रानी पद्मावती का एक स्मारक बनाया जाएगा। मनुआभान टेकरी पर इसके लिए जमीन आरक्षित कर दी थी। लेकिन उसके बाद चुनाव आ गए और चुनाव के बाद मैं मुख्यमंत्री नहीं रहा। अब पांच दिन पहले मैंने उस जमीन को फिर से दिखवाया है। वहां पद्मावती का भव्य स्मारक बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पद्मावती फिल्म के विरोध के दौरान क्षत्रिय समाज के लोगों पर लगे सभी केस वापस लिए जाएंगे। अगले साल से रानी पद्मावती को पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया जायगा। महाराणा प्रताप शौर्य पुरस्कार और रानी पद्मावती के नाम पर भी 2 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

MP : मैंने पॉलिटिक्स नहीं छोड़ी, अभी प्रचंड राजनीति करनी है : उमा भारती ने

रायसेन. मध्य प्रदेश में विधानसभा के उपचुनाव में 3 नवंबर को वोटिंग होनी है. इससे पहले सभी राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक दिए हैं. इसके तहत ही पूर्व केन्द्रीय मंत्री व बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती रायसेन में सांची विधानसभा सीट से प्रत्याशी प्रभुराम चौधरी के समर्थन में सभा करने पहुंची. यहां उमा भारती ने आमसभा को संबोधित किया. इस दौरान उमा भारती ने खुद की पॉलिटिकल करियर को लेकर भी बयान दिया. रायसेन में उमा भारती ने कहा कि मुझे आप गरीब लोगों की इज्जत से मतलब रहता है. देश के सम्मान स्वाभिमान से मतलब रहता है. इसलिए भाजापा में वापसी हुई. केन्द में मंत्री बनाया गया. मैंने कहा दो तीन साल चुनाव नहीं लड़ना है. मैंने राजनीति नहीं छोड़ी. अभी प्रचंड राजनीति करनी है. अभी तो 2024 का लोकसभा का चुनाव लड़ना है. 2 से 3 साल गंगा के कार्य के लिए लगाना है. वो कार्य राजनीति से नहीं हो सकता है. गंगा ऐसा विषय है, जिसमें सारे राजनीतिक दल एक हैं. कोई भी व्यक्ति राजनीति में राह कर गंगा का काम ठीक से नहीं कर पाएगा. बीजेपी का मंत्र बूथ जीता तो चुनाव जीता बीजेपी उपचुनाव में ‘बूथ जीता तो चुनाव जीता’ के मंत्र के साथ चुनावी रण में जुटी है. इसी के तहत 26 अक्टूबर विजयादशमी से 1 नवम्बर तक विजय जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेतागण कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर तक पहुंचकर विजय संपर्क अभियान में शामिल होंगे. बीजेपी इससे पहले मंडल सम्मेलन और बूथ सम्मेलन के ज़रिए भी अपनी चुनावी रणनीति को धार दे चुकी है.

MP : छतरपुर जिले में 5 युवकों ने नाबालिग दलित से किया गैंगरेप

छतरपुर। ओरछा रोड थाना क्षेत्र में देवगांव की 14 वर्षीय नाबालिग को कुर्रा गांव का 19 वर्षीय युवक बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गया। आरोपी युवक ने अपने 4 अन्य साथियों के साथ मिलकर सूरजपुरा के जंगल में बारी-बारी से इस नाबालिग से दुष्कर्म किया। एक राहगीर की जानकारी पर पुलिस ने नाबालिग के साथ पांचों आरोपियों को रविवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सोमवार को इन आरोपियों को न्यायालय में पेश करेगी। पुलिस ने बताया कि 23 अक्टूबर की शाम ओरछा रोड थाना क्षेत्र के नौगांव रोड स्थित देवपुर गांव की 14 वर्षीय दलित नाबालिग लड़की को ईशानगर क्षेत्र में कुर्रा गांव का दीनदयाल पिता भगोली कुशवाहा उम्र 19 वर्ष काली देवी मंदिर हमा का मेला दिखाने के बहाने से गांव से बाइक पर बैठाकर लाया। यह आरोपी नाबालिग को सूरजपुरा के पास स्थित जंगल में ले गया। दीनदयाल ने धामची गांव के अनिल पिता रमेश यादव उम्र 18 वर्ष, सूरजपुरा गांव के उत्तम पिता मैयादीन यादव उम्र 20 वर्ष, कल्लू उर्फ करण पिता कृपाल यादव उम्र 19 वर्ष, सलैया के दिनेश पिता ठाकुरदास यादव उम्र 20 वर्ष को बुलाया। इसके बाद पांचों आरोपियों ने सूरजपुरा जंगल स्थित तालाब के पास नाबालिग के साथ बारी-बारी से 4 घंटे तक दुष्कर्म किया। सूरजपुरा गांव के जंगल में ले जाने के दौरान एक ग्रामीण ने दीनदयाल को देख लिया और इसकी सूचना ओरछा रोड पुलिस को दे दी। जानकारी लगते ही पुलिस ने नाबालिग सहित कुर्रा गावं के युवक की जंगल पहुंचकर तलाश शुरू कर दी। देर रात पुलिस ने इनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद कर लिया।

भोपाल में महिला गैंगरेप, गैंगरेप, अपहरण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज

भोपाल। टीटी नगर इलाके में झांकी देखकर लौट रही महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपी उसके परिचित हैं। विरोध करने पर उन्होंने महिला के साथ मारपीट कर गाल पर दांत से काट लिया। टीटी नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, अपहरण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दोनों पक्षों के बीच पांच हजार रुपए के लेनदेन के विवाद का भी पता चला है। पुलिस डीएनए टेस्ट करवाने पर भी विचार कर रही है। एएसपी रजत सकलेचा के मुताबिक टीटी नगर क्षेत्र में रहने वाली 40 वर्षीय महिला गृहिणी है। शनिवार रात वह झांकी देखने के लिए निकली थी। रात दस बजे घर लौटते वक्त बाइक सवार राहुल ढोके और अमित गजभिए ने रास्ता रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने उसे बाइक पर बिठाकर अगवा कर लिया और अंबेडकर नगर स्थित अमित के घर ले गए। यहां आरोपियों ने गैंगरेप किया। अमित निजी काम करता है, जबकि राहुल पुताई का काम करता है। महिला ने पुलिस के साथ जाकर दिखाया घर महिला ने पुलिस को वह घर दिखाया, जहां गैंगरेप हुआ। सूत्रों का कहना है कि आरोपी लॉकडाउन में जरूरतमंदों को खाना बांटने का काम करते थे। तभी उनका महिला से परिचय हुआ था। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि आरोपियों से महिला को पांच हजार रुपए लेने हैं। वहीं, आरोपियों का दावा है कि उधार ली गई रकम महिला अब लौटा नहीं रही है।

MP : दो पत्नियों के साथ लाइव सेक्स शो करता था युवक, गिरफ्तार

भोपाल। एक 24 साल का शख्स अपनी दो पत्नियों के साथ ऑनलाइन सेक्स शो किया करता था और ऐसे शो से वह लाखों रुपये भी कमा रहा था. शनिवार को मध्य प्रदेश पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि युवक विभिन्न ऐप पर दोनों पत्नियों के साथ लाइव सेक्स शो किया करता था. पुलिस ने उसे मध्य प्रदेश के विदिशा से गिरफ्तार किया है. उस पर रेप की धारा लगाई गई है. पुलिस ने युवक को तब गिरफ्तार किया जब उसकी दूसरी पत्नी शिकायत लेकर थाने पहुंच गई. दूसरी पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवक पर रेप और निजता के हनन का मामला दर्ज किया है. वक की दूसरी पत्नी ने आरोप लगाया था कि उसके इन्टिमेट मोमेंट ऑनलाइन दिखाकर युवक ने उसे टॉर्चर किया. पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक सिर्फ 10वीं तक पढ़ा है, लेकिन उसके पास कंप्यूटर की अच्छी जानकारी है.युवक ने कई डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना रखे थे. पुलिस का कहना है कि उसने अपने प्रोफाइल पर मेन्यू लगा रखे थे और अलग-अलग वीडियो और शो के लिए 500 से लेकर हजार रुपये तक चार्ज करता था. पुलिस को जांच में पता चला है कि 28 अगस्त को खोले गए एक अकाउंट में करीब 6 लाख रुपये के ट्रांजैक्शन हुए हैं. पुलिस ने बताया कि वह रोज 3 हजार से 4 हजार तक रुपये कमा रहा था. युवक की पहली पत्नी बेंगलुरु की रहने वाली है. वहीं सोशल मीडिया पर मुलाकात के बाद उसने एक और महिला से दूसरी शादी की थी. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली दूसरी पत्नी 7 महीने की प्रेग्नेंट भी है. पुलिस का कहना है कि दूसरी पत्नी युवक के बनाए जाल में वह फंस गई. पुलिस का कहना है कि युवक की दोनों ही पत्नियां, एक-दूसरे के बारे में नहीं जानती थीं. पुलिस ने बताया कि युवक ने यह स्वीकार किया है कि वह दोनों ही पत्नियों के साथ सेक्स शो किया करता था. पुलिस के मुताबिक, पहली पत्नी को युवक से कोई शिकायत नहीं है. उसने पहली पत्नी को बेहतर जिंदगी के सपने दिखाकर मना लिया था.

MP : कमलनाथ का शिवराज पर बोले -आंख-कान भले ना चले मुंह बहुत चलता है

भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच शब्दों जंग बढ़ती जा रही है. शनिवार को कमलनाथ ने मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के अमायन में आयोजित सभा में करीब 20 मिनिट का भाषण दिया.जहां नाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज पर जुबानी हमला बोला.नाथ ने कहा कि शिवराज सिंह के आंख, कान भले ही नहीं चलते हों, लेकिन मुंह बहुत चलता है. साथ ही कहा कि शिवराज घोषणाएं करने में माहिर हैं. वो जो कह रहे हैं कि कोरोना की वैक्सीन मुफ्त में देंगे. अरे! जब अभी वैक्सीन आई ही नहीं तो उसे मुफ्त में और पैसे में देने की बात कैसे कह रहे हैं. बता दें कि अमायन को तहसील बनाए जाने की मांग लंबे समय से उठ रही है.आचार संहिता प्रभावी होने से पहले 14 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अमायन में सभा को संबोधित किया था. उस वक्त उन्होंने अमायन को न सिर्फ तहसील बनाने बल्कि कमिश्नर को बोलकर तत्काल कामकाज शुरु करने के लिए आदेशित किया था.जिसके अगले दिन अमायन आरआई दफ्तर की साफ सफाई की गई. मगर उसके बाद अमायन को तहसील बनाने का मामला ठंडा पड़ गया. मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में अमायन सर्किल में करीब 65 हजार से ज्यादा मतदाता हैं. जिन्हें लुभाने के लिए कमलनाथ ने अमायन को तहसील बनाने का मुद्दा भी छेड़ा. कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह अमायन को तहसील बनाने के लिए चाहें जितनी घोषणाएं कर गए हों, लेकिन अगर 10 के बाद हमारी सरकार बनी तो हम अमायन को तहसील हम बनाएंगे. इतना ही नहीं कमलनाथ ने आजी मां मंदिर को भव्य तीर्थस्थल बनाने की बात भी कही .

MP : मंत्री व बीजेपी प्रत्याशी समर्थन के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता के चरणों में गिरे

भोपाल. ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक मंत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इसमें कांग्रेस छोड़ बीजेपी में गए प्रद्युम्न सिंह तोमर कांग्रेस कार्यकर्ता के सामने घुटनों के बल बैठकर वोट मांगते नजर आ रहे हैं. शिवराज सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर कांग्रेस के कार्यकर्ता रघुनाथ सिंह तोमर के घर गए थे, यहां वो उनके चरणों में गिरकर समर्थन के लिए गिड़गिड़ाते दिखे. मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव सहित कुछ और नेताओं ने इसका वीडियो साझा करते हुए तंज कसा कि कांग्रेस के कुछ नेता बिक सकते हैं मगर कार्यकर्ता नहीं. उन्होंने ट्वीट किया, ‘देखिए कैसे एक बिकाऊ मंत्री ने कांग्रेस के टिकाऊ कार्यकर्ता के आगे घुटने टेक दिए, कांग्रेस के चंद नेता बिकाऊ हो सकते हैं मगर कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता टिकाऊ है.’ समर्थन हासिल करने के लिए एक तोमर के चरणों में गिरे दूसरे तोमरएक तोमर के चरणों में गिरते दूसरे तोमर का यह वीडियो वायरल हो रहा है और चर्चा के केंद्र में है. यह वीडियो इस बात का इशारा करता है कि कांग्रेस से बगावत कर बीजेपी में जाने वाले नेता किस अवस्था से गुजर रहे हैं.वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने भी इस वीडियो को ट्वीट करते हुए कहा, यही फर्क है बिकाऊ और टिकाऊ में. कांग्रेस को अपने टिकाऊ कार्यकर्ताओं और नेताओं का पूरा ख्याल रखना चाहिए. अभी तो घुटने टेके हैं. तीन नवंबर तक साष्टांग करेंगे. चुनाव हारने के बाद आंख दिखाएंगे.’

MP : साँची सीट बीजेपी मुश्किल में, शेजवार की नाराजगी बरकरार

भोपाल . सांची सीट को लेकर बीजेपी मुश्किल। सांची सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रभु राम चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं. चौधरी इससे पहले कांग्रेस में थे. वो दलबदल कर के बीजेपी में शामिल हुए हैं. उनके बीजेपी में आने के बाद से ही साँची के कद्दावर नेता गौरीशंकर शेजवार नाराज माने जा रहे थे. बीच में इस तरह की खबरें भी सामने आई कि गौरीशंकर शेजवार और उनके बेटे मुदित शेजवार, प्रभु राम चौधरी के चुनाव प्रचार से दूरी बनाए हुए हैं. यह मामला केंद्रीय नेतृत्व तक भी पहुंचा. यह माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व तक मामला पहुंचने के बाद ही पिता पुत्र को प्रदेश कार्यालय में तलब किया गया. सांची सीट से बीजेपी के कद्दावर नेता गौरीशंकर शेजवार अपने बेटे मुदित शेजवार के साथ कई घंटों तक बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में मौजूद रहे. प्रदेश कार्यालय मंत्री के कक्ष में दोनों ने कई घंटे चर्चा की. हालांकि जिस वक्त गौरीशंकर शेजवार और मुदित शेजवार बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पहुंचे उस वक्त कोई भी बड़ा नेता वहां मौजूद नहीं था. लेकिन गौरीशंकर शेजवार और मुदित शेजवार की चुनावी सरगर्मी के बीच प्रदेश मुख्यालय में मौजूदगी कई सवालों को जन्म दे रही है. सवाल यह खड़ा हो रहा है कि क्या पिता पुत्र अभी भी प्रभु राम चौधरी के लिए चुनाव प्रचार में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं. सूत्रों की मानें तो यह मामला केंद्रीय नेतृत्व तक भी पहुंच चुका है.

यूपी बागपत में तैनात सस्पेंड हुए मुस्लिम सब-इंस्पेक्टर ने कटवाई दाढ़ी, हुए बहाल

लखनऊ . उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर को लंबी दाढ़ी रखने की वजह से सस्पेंड कर दिया गया था. हालांकि अब सब-इंस्पेक्टर ने दाढ़ी कटवा ली है, जिसके बाद उन्हें बहाल किया गया है. पूरा मामला बागपत के रमाला थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर इंतेशार अली और उनकी लंबी दाढ़ी से जुड़ा है. बागपत के पुलिस अधीक्षक ने सब-इंस्पेक्टर को तीन बार दाढ़ी कटवाने की चेतावनी दी थी लेकिन इसके बावजूद भी वो बड़ी दाढ़ी में ही ड्यूटी करते रहे. इसी वजह से बागपत के एसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर पुलिस लाइन भेज दिया. हालांकि अब इंतेशार अली एसपी के सामने दाढ़ी कटवाकर पेश हुए. जिसके बाद इंतेशार अली को बहाल किया गया. वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर यह विभागीय कार्रवाई पुलिस मैनुअल के तहत ही की गई थी. बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस मैनुअल और नियमों के अनुसार सिखों को छोड़कर किसी को भी वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के बिना दाढ़ी रखने की इजाजत नहीं है. पुलिस विभाग के कर्मचारी बिना अनुमति मूंछें तो रख सकते हैं लेकिन दाढ़ी नहीं रख सकते हैं. सिख धर्म के अलावा किसी दूसरे धर्म को मानने वाला ऐसा करता है तो उसे डिपार्टमेंट से इजाजत लेनी होती है. यूपी पुलिस का सर्कुलर उत्तर प्रदेश पुलिस नियमावली में 10 अक्टूबर 1985 को एक सर्कुलर जोड़ा गया, जिसके अनुसार मुस्लिम कर्मचारी एसपी से इजाजत लेकर दाढ़ी रख सकते हैं. हालांकि यूपी पुलिस के 1987 के सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि पुलिस वालों के लिए धार्मिक पहचान रखने की मनाही है.

कर दो कृपा महारानी मोरी शारदा भवानी …मैहर में शारदा मां के दरबार में पहुंचे 50 हजार भक्त

सतना. नवरात्र का 8वां दिन यानी महाअष्टमी है। पहले की तरह न भव्य पंडाल हैं, न देवी मां की बड़ी प्रतिमाएं, न मेले …लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था परवान पर है। खासकर मध्य प्रदेश के मंदिरों में कोरोना पर भक्ति भारी है। मैहर मध्य प्रदेश के सतना जिले में है। यहां त्रिकूट पर्वत पर मां शारदा विराजमान हैं। देवी मां के दरबार में तड़के 4 बजे से ही भक्त आना शुरू हो गए। दोपहर होते-होते एक अनुमान के मुताबिक 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मां के दर्शन कर चुके हैं। मैहर धाम में पुजारी सुमित महाराज ने बताया कि महाष्टमी पर सुबह 3.30 से 4 बजे तक विशेष पूजन हुआ। इसके बाद देवी मां के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। रात 8.30 बजे शयन आरती के बाद पट बंद कर दिए जाते हैं, लेकिन भक्तों का आना जारी रहेगा तो पट खुले रखेंगे। सलकनपुर की बीजासन माता मध्य प्रदेश में सलकनपुर में बीजासन माता विराजमान हैं। हर साल अष्टमी और नवमी पर यहां दर्शनार्थियों की संख्या 1 लाख तक रही है। इस बार कोरोना की वजह से भक्तों की संख्या कम है, लेकिन सुबह 9 बजे तक 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु माता के दर्शन कर चुके हैं। शाम तक यह संख्या 50 हजार से ज्यादा पहुंचने की संभावना है।

MP : सिंधिया समर्थक मंत्री व बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी का एक और वीडियो वायरल, बोलीं- पार्टी जाये भाड़ में

भोपाल। सिंधिया समर्थक मंत्री व बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी का एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान ‘पार्टी जाये भाड़ में’ बयान दे रही हैं। इस बयान पर विपक्ष ने उन्हें निशाने पर लिया है। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि कांग्रेस के साथ गद्दारी करने वालों के भाजपा को लेकर बोल? ये तो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के लोग हैं। इन्हें किसी भी पार्टी से कोई लेना देना नहीं, ये तो सिर्फ़ अपने सीईओ के साथ हैं। उधर, कमलनाथ के बयान को आपत्तिजनक बताने वाली इमरती देवी ने अब उन्हें लेकर बेहद विवादित बयान दिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कमलनाथ को लुच्चा, लफंगा और शराबी कह रही हैं। पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा अशोभनीय शब्द कहने के बाद इमरती देवी के साथ-साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कई भाजपा नेता कमलनाथ पर भड़ास निकाल चुके हैं। इसके बाद अब डबरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी ने एक सभा को संबोधित करते हुए राजनीतिक मर्यादा की हदें पार कर दी और कहा कि कमलनाथ शराबी कबाड़ी की तरह बन गए हैं। जैसे शराबी के सामने से कोई महिला निकलती है तो शराबी-कबाड़ी महिला पर अभद्र टिप्पणी करता है। ऐसे ही लुच्चा, लफंगा अब कमलनाथ भी बन गए हैं। इमरती देवी शुक्रवार को डबरा में आयोजित भाजपा के युवा सम्मेलन में जनता को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने पूर्व सीएम कमलनाथ के बयान को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि- ‘मेरे ससुर के सामने, सास ननंद, देवरानी जेठानी, बेटों के सामने कमल नाथ ने ऐसी भाषा बोली है, मैं आपके परिवार की महिला हूं और अगर 3 तारीख को आपने मेरी लाज नहीं रखी तो आप जानो और आपका काम जाने।’

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet