LATEST NEWS

MP : पीठ में खंजर घुसा था, जबलपुर पुलिस 1 घंटे तक पूछताछ करती रही

जबलपुर। युवक की पीठ में खंजर घुसा हुआ था और पुलिस उसका इलाज करवाने के बजाय उसे थाने में खड़ा करके 1 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ करती रही। यह फोटो जबलपुर के गढ़ा थाना का है। युवक का नाम सोनू बताया गया है। वह हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कराने आया था। पुलिस को उसे तत्काल मेडिकल के लिए ले जाना चाहिए था परंतु पुलिस ने सबसे पहले कागजी कार्रवाई शुरू की और वह खड़ा रहा। सोनू ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात उसके घर के बाहर गोलू और उसके साथियों ने उस पर हमला किया है। चाकू उसकी भीड़ में घुस गया था। लगातार खून निकल रहा था परंतु पुलिस उसे अस्पताल ले जाने की बजाय मामला दर्ज करने की कागजी कार्रवाई में लगी रही। सोनू 1 घंटे से ज्यादा समय तक थाने में खड़ा रहा।

दिसंबर तक देश के लिए कोरोना टीके की 30 करोड़ तक खुराक बना लेंगे

नई दिल्ली। सीरम इंस्टीट्यूट (एसएसआई) ने कहा कि वह दिसंबर तक कोरोना वैक्सीन के 30 करोड़ डोज बना लेगा। संस्थान के कार्यकारी निदेशक डाॅ. सुरेश जाधव ने कहा कि डीसीजीआई से लाइसेंस मिलते ही टीके लॉन्च कर दिए जाएंगे। सीरम इंस्टीट्यूट ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्रेजेनेका के साथ मिलकर वैक्सीन बना रहा है। डॉ. जाधव ने कहा कि सीरम 5 अलग-अलग उत्पादों पर काम कर रहा है। जो डोज बनेंगे, उनमें से आधे भारत व आधे मिलिंडा-बिल गेट्स की संस्था गैवी के जरिए गरीब देशों की मदद के लिए भेजे जाएंगे। रूसी वैक्सीन के ट्रायल की सिफारिश: सीडीएससीओ की एक्सपर्ट कमेटी ने भारत में रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-5 के दूसरे चरण के ट्रायल की सिफारिश की है। दो दिन में मंजूरी मिल सकती है। टीका कब मिलेगा? डाॅ जाधव ने कहा- हम दिसंबर में नियामक डीसीजीआई को तीसरे चरण के ट्रायल का डेटा उपलब्ध करा देंगे। नियामक संतुष्ट होते हैं तो हमें मार्केटिंग प्राधिकार के साथ एक महीने में टीके के आपात इस्तेमाल का लाइसेंस मिल सकता है। फिर हम प्रीक्वालिफिकेशन के लिए डब्ल्यूएचओ जाएंगे। उसके बाद टीके बाजार में आ जाएंगे। पहले किसे मिलेगा? सीरम ने कहा- टीका लगाने की प्राथमिकता सूची में सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मी होने चाहिए। दूसरे नंबर पर 60 साल से ऊपर के बुजुर्ग हों। 18 साल से कम उम्र वालों पर बहुत कम परीक्षण चल रहे हैं, इसलिए हो सकता है कि उनका नंबर बाद में आए। 18 से 50 साल के उम्र के नागरिकों को आिखर में टीका लगाया जा सकता है।

काहे की मंदी … एस-प्रेसो की बिक्री आंकड़ा पहले साल में ही 75,000 इकाइयों को पार कर

मुंबई। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की प्रवेश स्तर की छोटी कार एस-प्रेसो की बिक्री आंकड़ा पहले साल में ही 75,000 इकाइयों को पार कर गया है। यह कार पिछले साल सितंबर में पेश की गई थी। कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि इस कार को उतारे जाने के एक महीने के भीतर यह देश की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारो में शामिल हो गई थी। कंपनी ने कहा कि एस-प्रेसो देश में ही डिजाइन और विकसित वाहन है। इसे भारत और दुनिया के अन्य देशों के लिए विकसित किया गया है। एमएसआई के कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ”एक साल के छोटे से समय में एस-प्रेसो ने अपने लिए एक मजबूत जगह बना ली। इस वाहन में कई ऐसे फीचर है, जो इस खंड में पहली बार पेश किए गए हैं। इनमें डायनामिक सेंटर कन्सोल के साथ स्मार्टप्ले इन्फोटेनमेंट प्रणाली शामिल है। श्रीवास्तव ने कहा कि एस-प्रेसो को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह एक मिनी एसयूवी का अनुभव देती है। सोनालिका ट्रैक्टर्स की बिक्री सितंबर में सालाना आधार पर 46 फीसद बढ़कर 17,704 इकाई पर पहुंच गई। कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 51.4 फीसद बढ़कर 16,000 इकाई रही। पिछले साल समान महीने में उसने 10,571 ट्रैक्टर बेचे थे। इसी तरह समीक्षाधीन महीने में कंपनी का निर्यात 9.8 फीसद बढ़कर 1,704 इकाई पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान महीने में 1,552 इकाई रहा था।

गाजियाबाद में डॉक्‍टर ने उशादीशुदा प्रेमिका को लगा दिया जहर का इंजेक्‍शन

गाजियाबाद . गाजियाबाद में पुलिस ने डासना इलाके से 7 सितंबर को लापता हुई एक महिला की मर्डर मिस्ट्री का खुलासा कर दिया. खुलासे में पता चला है कि डॉक्टर प्रेमी ने महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया, उसे पहले नोएडा ले गया फिर उसे चंडीगढ़ ले जाते हुए जहर का इंजेक्शन देकर मौत के घाट उतार दिया. आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी खुद भी शादीशुदा ही है. मामला गाजियाबाद के मसूरी थाना इलाके का है. गाजियाबाद में एक डॉक्टर ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए उसे जहर का इंजेक्शन देकर मौत के घाट उतार दिया था. बीते 7 सितंबर को गाजियाबाद के मसूरी इलाके से एक 31 साल की महिला शबाना पत्नी यामीन संदिग्ध हालत में गायब हो गई थी. महिला की गुमशुदगी मसूरी थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी महिला नहीं मिली. हाल ही में पुलिस को पता चला कि महिला इलाके के रहने वाले डॉक्टर इस्माइल के संपर्क में रहती थी. पुलिस ने कड़ियां जोड़ीं तो पता चला कि डॉक्टर इस्माइल ने कुछ समय पहले अपना मोबाइल नंबर बदल दिया था. पुलिस ने डॉक्टर का पुराना मोबाइल नंबर तलाशा और उसकी लोकेशन के आधार पर आरोपी इस्माइल को हिरासत में लिया गया. कड़ाई से पूछताछ करने पर डॉक्टर इस्माइल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वो महिला को बहाने से हरियाणा ले गया था जहां पर जहर का इंजेक्शन लगाकर महिला की हत्या कर दी. इसके बाद महिला के शव को कुरुक्षेत्र इलाके में ठिकाने लगा दिया गया था. वहीं, महिला के पति के अनुसार, महिला घर से कुछ जेवरात और करीब 1 लाख 90 हजार कैश ले गई थी. डॉक्‍टर ने उसका माल हड़प लिया और उसकी हत्या कर दी. इस बारे में सीओ महिपाल सिंह ने बताया कि वापस आने के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर भी बदल दिया था. इसी वजह से पुलिस को इस मामले का खुलासा करने में करीब 40 दिन का वक्त लग गया. फिलहाल पुलिस आरोपी से और ज्यादा जानकारी और पूछताछ में जुटी है.

महिला पुलिस के साथ अभद्रता करने पर भाजपा कार्यकर्ता की धुनाई, भाजपा विधायक ने किया हंगामा

लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी में भाजपा विधायक लोकेंद्र सिंह और उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा काटा। आरोप है कि महिला पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करने वाले एक भाजपाई को पुलिस पकड़कर थाने ले आई थी। पुलिस ने उसको जमकर लाठी-डंडों से पीटा और हवालात में बंद कर दिया।जानकारी मिलने पर भाजपा विधायक समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और उसे छुड़ाकर ले गए। उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी की मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। आरोप है कि महिला सिपाहियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी की। इतना ही नहीं सत्ता मद में चूर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने उनकी पार्टी के एक युवक को कोतवाली के भीतर लाठी-डंडों से पीटा। इसके बाद विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में पहुंचे पचासों कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया और पुलिस अभिरक्षा से उस कार्यकर्ता को छुड़ा ले गए। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद रेखा वर्मा क्षेत्र में मौजूद थीं। उनके स्वागत समारोह के कार्यक्रम में तमाम तमाम भाजपाई इकट्ठा थे। यहीं भाजपा के कार्यकर्ता पर महिला पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा। ड्यूटी पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने वापस आकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी कोतवाल बृजेश त्रिपाठी को दी। कोतवाली पहुंचकर पुलिसकर्मियों से भिड़ गया भाजपाई इस बीच जिस कार्यकर्ता पर यह आरोप लग रहा था वह भी कोतवाली पहुंच गया और पुलिस से जा भिड़ा। कार्यकर्ता का आरोप है कि वहां पुलिस ने उसको जमकर लाठी-डंडों से पीटा और हवालात में बंद कर दिया। इस मामले की सूचना मिलते ही विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह और तमाम समर्थक को लेकर कोतवाली पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा काटा। पुलिस के साथ भाजपाइयों ने खूब हंगामा किया और उसके बाद कोतवाली के भीतर से आरोपी कार्यकर्ता को छुड़ाकर ले गए। महिला पुलिसकर्मियों से अभद्रता का आरोपी जिसे क्षेत्रीय मोहम्मदी विधानसभा के विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह के सामने ही भाजपाइयों ने हवालात से छुड़वा लिया।

MP उपचुनाव : विकास कार्यों के भूमिपूजन के सहारे बीजेपी, कांग्रेस हुई आक्रामक

भोपाल। मध्यप्रदेश में हो रहे 28 सीटों पर उपचुनाव में बीजेपी एक प्रकार से खाली हाथ है। खाली हाथ इसलिए क्योंकि उपचुनाव जीतने लिए बीजेपी ने हाल ही में उन विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के भूमिपूजन की बौछार कर दी थी । और इसी के सहारे बीजेपी बाजी जीतने दावा कर रही रही है। वहीं कांग्रेस आक्रामक मूड में है. कांग्रेस ने अपने 15 माह के शासनकाल को फोकस किया है। उपचुनाव के मद्देनजर शिवराज सरकार ने अब तक 13 हजार करोड़ की लागत से कार्यो का भूमिपूजन किया. बीजेपी मजबूत तरीकों से सभी सीटों पर हर क्षेत्र में सियासी और प्रशासनिक जमावट के साथ जुटी है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रभात झा सहित कई दिग्गज एक एक सीट पर रणनीति के साथ आगे बढ़ रहे है. उपचुनाव वाली सीटों पर भूमिपूजन की बमबारी मुरैना जिले में 287.57 करोड़ की पेयजल परियोजना के साथ ही चंबल अटल प्रोग्रेस वे के साथ 108 करोड़ का फ्लाईओवर का प्रोजेक्ट मंजूर किया. बमोरी 640 करोड़, सुरखी 631 करोड़, डबरा की सिंचाई परियोजना 35 करोड़, अशोक नगर में 225 करोड़, खकनार बुरहानपुर 248 करोड़, महिदपुर में 79 करोड़ के इंदौर बैराज पुल का लोकार्पण, सीतामऊ 348.50 , बड़ामलहारा 544, सांची 292, अमायन भिंड 20, मुंगावली 223, भांडेर 134, गोहद सिंचाई 482, मुरैना 268.59, कैलारस 170, सुमावली 68 एवं पोहरी 300 करोड़ का भूमिपूजन किया गया. करैरा में 220, डबरा 167, ग्वालियर 129, मेंहगांव 206, अंबाह 100, दिमनी 88, अनुपपुर 302 करोड़ भूमिपूजन किया गया.

सनसनी : सतना में छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को मारी गोली, मौत

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में घरेलू विवाद को लेकर गोली चल गई। छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को गोली मार दी। वारदात में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सिटी कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। पिछले कई दिनों से दोनों भाईयों के बीच जमीन को लेकर विवाद हो रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई बृजेश प्रताप सिंह ने गुस्से में अपने बड़े भाई और भाभी पर गोली चला दी। गोली गलने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इधर गोली की आवाज सुनते ही इलाके में हडकंप मच गया। वहीं आरोपी बृजेश को घेरकर पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कोरोना वैक्सीन को लेकर PM मोदी ने की बैठक, कहा- देश में हर किसी के पास पहुंचे वैक्सीन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को देश में कोविड-19 महामारी की स्थिति और वैक्सीन की स्थिति, वितरण और प्रशासन की तैयारियों को लेकर समीक्षा की. प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि कोरोना वैक्सीन के वितरण को लेकर ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए जिससे जल्दी से जल्दी पूरे देश में कोरोना वैक्सीन पहुंच सके. साथ ही वैक्सीन का वितरण सुचारू रुप से होना चाहिए. साथ ही वितरण के लिए हमें चुनाव प्रबंधन के अनुभव का इस्तेमाल करना चाहिए. बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक समुदाय की मदद करने के प्रयास में आगे बढ़ने का निर्देश देते हुए कहा कि हमें अपने अपने प्रयासों को तत्काल पड़ोसी देशों तक सीमित नहीं रखना चाहिए. तेजी से पहुंच हो सुनिश्चितः PM मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि देश की भौगोलिक स्थिति और विविधता को ध्यान में रखते हुए वैक्सीन की पहुंच तेजी से सुनिश्चित की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि लॉजिस्टिक्स, वितरण और प्रशासन में हर कदम को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए. इसमें कोल्ड स्टोरेज चेन, डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, मॉनिटरिंग मैकेनिज्म, एडवांस असेसमेंट और आवश्यक उपकरण तैयार करने की एडवांस प्लानिंग शामिल होनी चाहिए. कोरोना वैक्सीन के वितरण को लेकर पीएम मोदी ने आगे निर्देश दिया कि हमें देश में चुनाव और आपदा प्रबंधन के सफल आयोजन के अनुभव का उपयोग करना चाहिए. प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समान तरीके से वैक्सीन के वितरण और प्रशासन प्रणालियों को लागू किया जाना चाहिए. इसमें राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, जिला स्तरीय पदाधिकारियों, सिविल सोसाइटी के संगठनों, स्वयंसेवकों, नागरिकों और सभी आवश्यक डोमेन के विशेषज्ञों की भागीदारी होनी चाहिए. पूरी प्रक्रिया में एक मजबूत आईटी बैकबोन होना चाहिए और सिस्टम को इस तरह से डिजाइन किया जाना चाहिए ताकि हमारी स्वास्थ्य प्रणाली के लिए स्थायी मूल्य हो. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में कोरोना केस और वृद्धि दर में लगातार गिरावट को नोट किया. पीएम मोदी के साथ बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य), प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार, वरिष्ठ वैज्ञानिक, पीएमओ और भारत सरकार के अन्य विभागों के के अधिकारी हिस्सा लिया. पाकिस्तान शामिल नहीं कोरोना महामारी से निजात पाने के लिए भारत समेत कई देशों में वैक्सीन की खोज का काम जारी है. भारत में तीन वैक्सीन की खोज का काम एडवांस स्तर पर चल रहा है, जिनमें से 2 दूसरे चरण में हैं और एक तीसरे चरण में है. भारतीय वैज्ञानिक और रिसर्च टीम पड़ोसी देशों अफगानिस्तान, भूटान, बांग्लादेश, मालदीव, मॉरीशस, नेपाल और श्रीलंका में अनुसंधान क्षमताओं को सहयोग और मजबूत कर रहे हैं. साथ ही बांग्लादेश, म्यांमार, कतर और भूटान से अपने यहां क्लीनिकल ट्रायल की गुजारिश की गई है. हालांकि इन सबमें पाकिस्तान शामिल नहीं है. वैश्विक समुदाय की मदद करने के प्रयास में प्रधानमंत्री मोदी ने आगे निर्देश दिया कि हमें अपने अपने प्रयासों को तत्काल पड़ोसी देशों तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि वैक्सीन वितरण प्रणाली के लिए वैक्सीनंस, दवाइयां और आईटी प्लेटफॉर्म प्रदान करने के लिए पूरी दुनिया में पहुंचना चाहिए.

MP : वचन पत्र ….. कांग्रेस सत्ता में आयी तो 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी का वचन पत्र जारी किया. कांग्रेस पार्टी ने अपने वचन पत्र में कांग्रेस का हाथ सबके साथ स्लोगन दिया. कांग्रेस ने नए वचनों में 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली देने, किसानों का कर्जा माफ करने, शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को बढ़ाने, कोरोना संकट में सुरक्षा पेंशन योजना लागू करने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय को बढ़ाने, महिला स्व सहायता समूह को 5 लाख तक का ब्याज की दर पर लोन देने, छोटे उद्यमी और कारीगरों को 50 हजार तक का लोन बिना ब्याज पर देने, कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने और गौ धन सेवा योजना को शुरू करने का ऐलान किया है. कांग्रेस पार्टी ने अपने नए वचनों में 52 बिंदुओं को शामिल किया है. साथ ही कांग्रेस पार्टी ने इस बात का भी दावा अपने वचन पत्र में किया है कि 2018 के चुनाव में उसने 974 वचन शामिल किए थे और 15 महीने की सरकार में 574 वचनों को पूरा करने का काम किया. कांग्रेस ने जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत 27 लाख किसानों का कर्जा माफ करने और बिजली उपभोक्ताओं को 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली देने का वचन निभाने का दावा किया है. कांग्रेस पार्टी का उपचुनाव को लेकर वचन पत्र जारी करने के साथ ही कमलनाथ ने दावा किया है कि सत्ता में आने के बाद वह वचनों को पूरा करने का काम करेंगे. कमलनाथ को भी वचन पत्र के फ्रंट में रखा गया है कांग्रेस पार्टी ने वचन पत्र के मुख्य पृष्ठ पर राहुल गांधी, इंदिरा गांधी प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी के फोटो के साथ कमलनाथ को भी वचन पत्र के फ्रंट में रखा गया है. कांग्रेस पार्टी ने दावा किया है कि कमलनाथ सरकार में प्रदेश को खुशियों देने का काम हुआ है और अब लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनना जरूरी है. कमलनाथ ने कहा जनता कांग्रेस का साथ दे रही है और कांग्रेस पार्टी अपने वचनों के सहारे सत्ता में आने का काम करेगी.

MP : कर्ज से परेशान और किसान ने जान दी, जंगल में पेड़ से लटका मिला उसका कंकाल

सागर. सागर जले जिले के कुमेरिया गांव में एक किसान ने पेड़ से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. किसान पिछले दस दिनों से लापता था. जानकारी के अनुसार पिछले दो सालों से वह परेशान था और दिनों दिन उस पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा था. इसी बात से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली. अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है. दस दिन पहले हुआ था लापता मृत किसान के भाई ने बताया कि बड़ा भाई दस दिन पहले अचानक घर से कहीं चला गया था. पहले तो काफी ढूंढा फिर जब वह नहीं मिला तो पुलिस में संपर्क किया. पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका. इस दौरान परिवार ने भी काफी ढूंढने का प्रयास किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. पेड़ से लटका था कंकाल जंगल में कुछ लोगों के जाने पर किसान की मौत के बारे में पता चला. उन लोगों ने ही इस संबंध में पुलिस को सूचित किया. पुलिस के अनुसार मौत कई दिन पहले हुई प्रतीती होती है. किसान का शव कंकाल नुमा होकर पेड़ से लटका हुआ था. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है. कर्जदार कर रहे थे परेशान जानकारी के अनुसार किसान की फसल पिछले दो सालों से खराब हो रही थी. इसी के चलते उसे लगातार कर्ज लेना पड़ रहा था. पिछले कुछ दिनों से लगातार कर्जदार भी उससे पैसा मांग रहे थे और इसी के चलते वह परेशान था. लगातार पैसों का तकाजा होने के चलते वह अवसाद में आ गया था और अचानक दस दिन पहले घर से कहीं चला गया. पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है लेकिन फिर भी हर पहलू से जांच की जा रही है.

टीवी टीआरपी : बिग बी का कौन बनेगा करोड़पति और सलमान का बिगबॉस औंधे मुंह धराशाई

मुंबई। टीवी की दुनिया में बिग बॉस और कौन बनेगा करोड़पति जैसे शो दस्तक तो दे चुके हैं मगर अभी तक दर्शकों के मन में पूरी तरह से पकड़ नहीं बना पाए हैं. सलमान खान का पॉपुलर शो बिग बॉस और अमिताभ बच्चन का शो केबीसी इस हफ्ते भी टॉप 5 में जगह बना पाने में नाकामयाब रहा है. इसके अलावा पॉपुलर कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा दो पायदान नीचे खिसक गया है. बार्क द्वारा जारी की गई ताजा लिस्ट के मुताबिक पिछले बार की तरह इस बार भी कुंडली भाग्य ने टीआरपी में बाजी मारी है और पहला स्पॉट हासिल किया है. कुंडली भाग्य को कुल 7801 इंप्रेसन्स मिले हैं. सीरियल में धीरज धूपर और श्रद्धा आर्या की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है. दूसरे पर टीवी सीरियल अनुपमा है. अनुपमा को भी दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है. इस सीरियल को कुल 7292 इंप्रेसन्स मिले हैं. तीसरे स्थान पर जी टीवी का सीरियल कुमकुम भाग्य है. सृति झा और शबीर अहलुवालिया की जोड़ी दर्शकों की पसंदीदा ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक रही है. इस शो को 6257 इंप्रेसन्स मिले हैं. मलाइका अरोड़ा के इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट पर आने के बाद से इसकी टीआरपी में भी सुधार देखने को मिल रहा है. शो 5766 इंप्रेसन्स के साथ चौथे नंबर पर है. जबकी लोगों का चहेता कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा 5667 इंप्रेशन्स के साथ पांचवे स्थान पर है. कपिल शर्मा शो का भी अच्छा प्रदर्शन बता दें कि बार्क द्वारा जारी की गई टीवी शोज की ये टीआरपी रेटिंग्स 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक की है. इन शोज के अलावा छोटी सरदारनी, शक्ति अस्तित्व के एहसास का और द कपिल शर्मा शो भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. अब फैन्स के लिए ये देखने वाली बात होगी सी सलमान खान का शो बिग बॉस इस लिस्ट में आखिर कब एंट्री मारता है.

MP : बॉलीवुड की दीपिका-जैकलीन को बना दिया मनरेगा मजदूर, जाॅबकार्ड बना डाले और रकम भी निकाल ली

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन में मनरेगा के जॉबकार्ड में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। झिरन्या जनपद पिपरखेड़ा नाका पंचायत के सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक ने जॉबकार्ड पर बॉलीवुड एक्ट्रेस के फोटो चस्पा कर दिए। हद तो तब हो गई, जब इन्होंने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की तस्वीर एक पुरुष हितग्राही के कार्ड में लगा दी। अभिनेत्री जैकलीन का भी फोटो मिला। यह तो एक मामला है, लेकिन अधिकारियों के सामने ऐसे करीब एक दर्जन कार्ड आए हैं, जिनमें एक्ट्रेस और मॉडल के फोटो लगाकर लाखों की रकम निकाल कर फर्जीवाड़ा किया गया। जिला पंचायत सीईओ गौरव बैनल ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एक हफ्ते के भीतर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। पिछले कुछ दिन में राशि निकाले जाने की बात सामने आई है। ऐसे हुआ मामले का खुलासा मनरेगा में कुछ हितग्राहियों ने काम किया था। उन्हें अब तक भुगतान नहीं हुआ ताे उन्हाेंने इसकी जानकारी निकाली। उन्होंने मनरेगा की साइट पर जाकर अपना नाम सर्च किया तो पता चला कि उनके जॉबकार्ड फर्जी बन चुके हैं और उसमें अभिनेत्रियों के फोटो लगाकर उनके नाम की राशि भी निकाल ली गई। इसके बाद लोगों ने अपने-अपने जॉबकार्ड सर्च किए तो करीब एक दर्जन से ज्यादा ऐसे कार्ड मिले, जिनमें दीपिका पादुकोण, जैकलीन फर्नांडीज जैसी अभिनेत्रियों के फोटो पुरुषों के जॉबकार्ड पर चस्पा थे और उनके नाम से राशि निकाल दी गई थी। मंगत, अनार सिंह, सोनू, गोविंद सिंह, पदम सिंह जैसे कई हितग्राहियों के कार्ड यहां नजर आए। इसमें तो कुछ ऐसे नाम भी हैं, जिन्होंने आज तक जॉबकार्ड बनवाया ही नहीं। पत्नी के जॉबकार्ड पर दीपिका की फोटो ऐसे ही एक पीड़ित हैैं सोनू उर्फ सुनील। उन्होंने बताया- मेरे पास तो मेरा जॉबकार्ड है, लेकिन मेरी पत्नी के नाम का दूसरा फर्जी जॉबकार्ड बनवा लिया। जब मैंने सर्च किया तो पता चला कि उसमें दीपिका पादुकोण की फोटाे लगा रखी है। सभी लोगों ने करप्शन किया है। हमें तो एक रुपए भी नहीं मिले, जबकि मेरे नाम से हजारों रुपए निकाल लिए। वहीं, मनाेज का कहना है कि उन्होंने कभी भी कार्ड नहीं बनवाया, लेकिन मोनू के नाम से मेरा फर्जी कार्ड बनवाकर हजारों रुपए निकल लिए गए।

MP : कमलनाथ बोले- शिवराज आए, माफिया राज वापस लाए

उज्जैन। जहरीली शराब से 36 घंटे में 14 लोगों की मौत मामले में एसआईटी ने जांच शुरु कर दी है। कमलनाथ और कांग्रेस शिवराज सरकार पर हमलावर हो गई है। कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा – उज्जैन में ज़हरीली शराब से 14 की मौत, शिवराज आए, माफिया राज वापस लाए। वहीं कांग्रेस बोली- शिवराज के लौटते ही मध्यप्रदेश में फिर पनपने लगे शराब माफिया ने ज़हरीली शराब से उज्जैन के 14 गरीबों की जान ले ली है। शिवराज जी, आपकी सत्ता हवस ने मध्यप्रदेश को मृत्यु प्रदेश बना दिया। “शवराज चरम पर है” तीन सदस्यीय टीम पहुंची जांच के लिए जांच करने देर रात गृह विभाग के सचिव राजेश राजौरा, एडीजी एस के झा और रतलाम डीआईजी सुशांत सक्सेना उज्जैन पहुंचे। उधर, देर रात कलेक्टर ने जहरीली शराब बनाने वालों पर रासुका लगा दी। मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जांच के लिए एसआईटी बनाई और अपर मुख्य सचिव गृह से रिपोर्ट मांगी है। 5 मेंबर वाली एसआईटी दो दिन बाद अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसके पहले गुरुवार को उज्जैन के एसपी ने खाराकुआं टीआई समेत 4 पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया था। देर रात तक 71 लोगों की गिरफ्तारी हुई बुधवार को उज्जैन में 7 लोगों की मौत हुई थी। गुरुवार को भी यहां 7 लोगों की जान गई। एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कुछ मामलों में यह साफ हुआ है कि जान जहरीली शराब पीने की वजह से हुई। इस शराब को यहां झिंझर कहा जाता है। पुलिस ने देर रात तक दबिश देकर मामले में शराब बनाकर बचने वाले यूनुस सहित 71 लोगों को गिरफ्तार किया। जबकि नगर निगम के अस्थाई कर्मचारी सिकंदर और गब्बर की तलाश जारी है। गिरफ्त में आए 49 आरोपी जहरीली शराब बनाने के काम में लगे हुए थे। पुलिस ने देर रात रीगल टॉकीज की छत से भी शराब बनाने का सामान जब्त किया। 8 मृतकों की ही हो पाई शिनाख्त बुधवार को मजदूर और भिक्षावृत्ति करने वाले 7 लोगों की मौत हुई थी। गुरुवार को महाकाल थाना क्षेत्र के नृसिंह घाट, जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के गेबी हनुमान की गली और कोतवाली क्षेत्र में पांच लोगों की मौत होना सामने आया। मरने वाले आठ लाेगों की पहचान हो चुकी है, 6 अज्ञात हैं। पोस्टमार्टम के बाद विसरा जब्त कर जांच के लिए सागर भिजवाया गया है।

MP : भोपाल में नाबालिग से तीन लड़कों ने किया गैंगरेप, गिरफ्तार

भोपाल. भोपाल में 12 साल की लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. वारदात को तीन लड़कों ने अंजाम दिया है. आरोपियों से लड़की की दोस्ती ऑनलाइन गेम खेलते समय हुई थी. आरोपी रेप करने के बाद लड़की का अश्लील वीडियो सोशल साइट पर अपलोड करने की धमकी दे रहे थे. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. लड़की का आरोप है कि तीन लड़के उसको घुमाने ले गये थे तभी पहली बार उसके साथ रेप किया. घटना के बारे में बुधवार को लड़की ने अपनी मां को बताया तो रेप का खुलासा हुआ. इसके बाद मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के नाम फैजुल, रिजवान और फरहान है.

MP : पत्नी और 1 साल की बच्ची की हत्या, शवों के 22 टुकड़े किए, शव के टुकड़े बोरी व गठरी में बांधे लेकिन ……

रीवा । मध्य प्रदेश के रीवा जिले में पति ने पत्नी और 1 साल की बच्ची की हत्या के बाद उनके शवों के 22 टुकड़े कर दिए। आरोपी पत्नी के शव के टुकड़े बोरी में, जबकि बच्ची के शव के टुकड़े एक गठरी में बांधकर 24 घंटे तक घर में रखा रहा। गुरुवार देर शाम अंधेरे में वह शवों को ठिकाने लगाने की फिराक में था, तभी गांववालों ने बदबू आने पर उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना रीवा से 70 किलोमीटर दूर मऊगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव की है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी छींदलाल साकेत की पहली पत्नी ने भी रोज-रोज की मारपीट से तंग आकर फांसी लगा ली थी। इसके बाद उसने विधवा भाभी प्रमिला से दूसरी शादी कर ली थी। दोनों के एक साल की बेटी काजल थी। एसपी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में चरित्र संदेह के चलते हत्या होने की बात उजागर हुई है। आरोपी की पहली पत्नी की आत्महत्या भी शक के दायरे में थी। आरोपी के बड़े भाई की भी मौत हो गई थी। महिला के पहले पति के बेटे ने बताया- घटना से पहले चाचा अपने दोस्तों के साथ घर पर शराब पी थी। हम लोगों को बाहर भगा दिया था। महिला के पहले पति के बेटे ने बताया- घटना से पहले चाचा अपने दोस्तों के साथ घर पर शराब पी थी। हम लोगों को बाहर भगा दिया था। पत्नी और बच्ची की हत्या के बाद आरोपी अपनी दिनचर्या जारी रखे रहा। गुरुवार दिन भर गांव में वह घूमता भी रहा, ताकि किसी को शक न हो। उसने घर की सफाई भी कर दी थी। प्रमिला के पहले पति के बेटे ने बताया कि घटना से पहले यानी बुधवार रात चाचा शराब और अंडा लेकर घर आए थे। उनके दोस्त भी साथ थे। उसे घर से बाहर निकाल दिया था।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet