LATEST NEWS

MP : भाजपा ने पूर्व मंत्री गौरीशंकर शेजवार और उनके बेटे मुदित को थमाया नोटिस

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा ने पूर्व मंत्री गौरीशंकर शेजवार और उनके बेटे मुदित शेजवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन पर ये कार्रवाई उपचुनाव के लिए हुए मतदान के अगले ही दिन पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते की गई है। उन्हें सात दिन में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को अपना स्पष्टीकरण देना होगा। नोटिस में कहा गया है कि ‘सांची उपचुनाव के अधिकृत प्रत्याशी प्रभुराम चौधरी के खिलाफ निरंतर पार्टी विरोधी गतिविधियों की गईं, जिसकी शिकायतें प्रदेश संगठन को मिलती रहीं। इससे पार्टी की छवि धूमिल हुई। ये कृत्य घोर अनुशासनहीनता की परिधि में आता है। इसलिए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के समक्ष 7 दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण दें, वरना अनुशासात्मक कार्रवाई की जाएगी।’ इसके साथ ही भाजपा ने ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिकरवार के पिता व पूर्व विधायक गजराज सिंह सिकरवार और उनके बेटे सत्यपाल सिकरवार को को भी दिया कारण बताओ नोटिस दिया है। उन्हें भाजपा की तरफ से ग्वालियर पूर्व सीट पर चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई थी, वह दोनों ही चुनाव प्रचार के लिए नहीं निकले थे। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता माना है।

MP : चाइनीज पटाखे बेचे तो दो साल की सजा, लव जिहाद के लिए बनेगा सख्त कानून

भोपाल. मध्य प्रदेश में देवी-देवताओं की तस्वीरें लगे पटाखे नहीं बिक पाएंगे। प्रदेश सरकार ने इस पर बैन लगा दिया है। बुधवार को शिवराज सरकार ने गृहमंत्री और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ बैठक में कई महत्वपूर्ण सहित कई निर्णय लिए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लव जिहाद और शादी के लिए धर्म परिवर्तन किसी भी रूप में मान्य नहीं होगा। यह पूर्ण रूप से अवैध और गैर-कानूनी है। इसके खिलाफ प्रदेश में कानून बनाया जाएगा। इसके साथ ही सरकार ने चाइनीज पटाखों पर बैन लगा दिया है। अगर बाजार में चाइनीज पटाखे बिकते मिले तो एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसमें दो साल तक की सजा का प्रावधान होगा। इसके अलावा बेटियों से अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया है। सीएम शिवराज ने गृह विभाग को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में अपराधी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस संबंध में नियमित रूप से फॉलोअप किया जाएगा। सरकार ने लोगों से अपील की है कि दिवाली पर चाइना का सामान न खरीदें। उन्होंने लोगों से मिट्‌टी के दीये खरीदने की अपील की है, जिससे स्थानीय कुम्हारों को रोजगार मिले। अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा ने बताया कि विस्फोटक अधिनियम की धारा 9-बी (1) (बी) के अंतर्गत अवैध पटाखों के भंडारण,‍ वितरण तथा विक्रय एवं उपयोग पर 2 साल की सजा का प्रावधान है, इसलिए कोई भी चीनी पटाखों का भंडारण, वितरण, विक्रय अथवा उपयोग न किया जाए। चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करें मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश में रेत आदि खनिजों का अवैध रूप से खनन एवं परिवहन सख्ती से रोका जाए। इसी के साथ जो लाइसेंसधारी ठेकेदार हैं, उन्हें संरक्षण दिया जाए। साथ ही, फर्जी चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई हो, जिससे कोई जनता को ठग ना सके। इस संबंध में केवल इन कंपनियों के एजेंटों के विरूद्ध कार्रवाई से काम नहीं चलेगा, उनके मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

अमेरिका में राजनैतिक संकट : राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे पर विवाद, ट्रम्प राष्ट्रपति रहेंगे या होगी विदाई ?

वाशिंगटन। अमेरिका के लोगों ने तीन नवंबर को मतदान किया है और मतदान खत्म होते ही गिनती शुरू हो गई है. अभी इलेक्टोरल वोट के नतीजे आने शुरू हुए हैं और जो बाइडेन-डोनाल्ड ट्रंप में कांटे की टक्कर चल रही है. अमेरिका का राष्ट्रपति कौन होगा? इस सवाल के जवाब का इंतजार हर कोई कर रहा है, ना सिर्फ अमेरिका बल्कि दुनिया की नजरें भी इस ओर हैं. लेकिन अभी तक जो संकेत मिल रहे हैं उससे साफ हो गया है कि अमेरिका में चुनावी नतीजे इतने आसानी से घोषित होने नहीं जा रहे हैं. जिसकी उम्मीद पहले से ही थी. शुरुआती रुझानों में जो बाइडेन आगे चल रहे हैं, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने कह दिया है कि वो चुनाव जीत चुके हैं. ऐसे में अब ये लड़ाई अदालत और सीनेट के हवाले होती दिख रही है. क्योंकि अगर किसी भी उम्मीदवार ने मौजूदा नतीजों को नहीं माना, तो अमेरिकी इतिहास में ऐसी परिस्थिति खड़ी हो सकती है जो अभी तक सामने नहीं आई है. अभी क्या है अमेरिका की स्थिति? आपको बता दें कि अमेरिका के लोगों ने तीन नवंबर को मतदान किया है और मतदान खत्म होते ही गिनती शुरू हो गई है. मौजूदा डाटा के मुताबिक, जो बाइडेन करीब 224 इलेक्टोरल वोट पा चुके हैं जबकि डोनाल्ड ट्रंप के खाते में 213 वोट ही मिल पाए हैं. लेकिन, अभी ये सिर्फ शुरुआती आंकड़ा है और अंतिम आंकड़ा इससे काफी अलग हो सकते हैं. इस बार चुनाव नतीजों में इतनी देरी क्यों? दरअसल, अमेरिकी चुनावी इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब दस करोड़ के करीब वोट सिर्फ मेल-इन के जरिए डाले गए हो. यानी इलेक्शन डे से पहले ही दस करोड़ लोगों ने मतदान कर दिया. जबकि इस बार के चुनाव के लिए कुल 16 करोड़ वोटरों ने ही रजिस्ट्रेशन करवाया था, ऐसे में आधे से अधिक वोट मेल के जरिए ही डाले गए हैं. अब अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स की मानें, तो कुछ राज्यों ने अभी सिर्फ उन वोटों को ही गिना है जो 3 नवंबर को डाले गए हैं. यानी राज्यों ने अभी मेल-इन वोटों को नहीं खोला है. हालांकि, जो छोटे राज्य हैं वहां दोनों वोटों की गिनती हो रही है. यही कारण है कि मौजूदा नतीजों को कोई अंतिम नहीं मान रहा है और मेल-इन वोटरों को गिने जाने तक इंतजार करना पड़ रहा है. अदालती लड़ाई की ओर बढ़ा अमेरिका चुनाव? सिर्फ वोटों की गिनती ही नहीं बल्कि नतीजों को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं. क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया है कि कुछ राज्यों में वोटों की गिनती गलत हो रही है, ऐसे में वो सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकते हैं. यानी कुछ राज्यों के नतीजों को लेकर अदालती लड़ाई शुरू हो सकती है, जवाब में जो बाइडेन की टीम ने कह दिया है कि उनकी लीगल टीम तैयार है और अदालती लड़ाई मंजूर है. अगर ऐसा होता है तो नतीजों के लिए काफी दिनों की सुनवाई हो सकती है. अगर टाई हो गया अमेरिकी चुनाव तो ? अभी के रुझानों में जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुकाबला कांटे का चल रहा है. ऐसे में ये भी अंदेशा है कि अंत में मुकाबला टाई हो सकता है क्योंकि अब दोनों ही पार्टियां कुछ राज्यों में लीड कर रही हैं. अगर इलेक्टोरल वोट 269-269 पर जाकर रुकते हैं तो फिर हर किसी की नज़रें अमेरिकी सीनेट पर टिकी रहेंगी. हाउस ऑफ रिप्रेंजटेटिव सबसे पहले उपराष्ट्रपति पद का चुनाव करेगा, फिर वोटिंग के जरिए पूरी सीनेट अंत में राष्ट्रपति को चुनेगी. लेकिन इस प्रक्रिया में वक्त लग सकता है और पूरे नतीजे आने में दिसंबर तक का इंतजार करना पड़ सकता है. बता दें कि अमेरिका में लोगों की वोटिंग के बाद जो इलेक्टर्स चुने जाते हैं, वो ही राष्ट्रपति का चुनाव करते हैं. 14 दिसंबर को अमेरिकी सीनेट में वोटिंग होगी, जहां 538 इलेक्टर्स नए राष्ट्रपति का चुनाव करेंगे. इनमें बहुमत के लिए 270 का आंकड़ा चाहिए.

अहमदाबाद में टेक्‍सटाइल गोदाम में आग लगने से धमाका, 9 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार दोपहर को एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने व विस्फोट से बगल ही बने टेक्‍सटाइल गोदाम की छतें धराशायी हो गईं और आग गोदाम तक जा पहुंची। गोदाम में 24 कर्मचारी काम कर रहे थे, जिनमें से 9 की मौत हो गई। वहीं, 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मलबे में दबने के चलते हुईं मौतें सभी मौतें 4 गोदामों की छतों के मलबे में दबने के चलते हुईं। अन्य घायल कर्मचारी भी मलबे के चलते तेजी से भाग नहीं सके और लपटों की चपेट में आकर झुलस गए। केमिकल फैक्ट्री व इसके बाद गोदाम में लगी आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने में फायर ब्रिगेड की 24 गाड़ियां लगानी पड़ गईं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। केमिकल फैक्ट्री में हुए 5 ब्लास्ट मिली जानकारी के अनुसार नानूभाई एस्टेट की केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक 5 ब्लास्ट हुए। इन धमाकों से बगल ही बने कपड़े के गोदाम की छतें धराशायी हो गईं और वहां भी आग की लपटे जा पहुंची। गोदाम में करीब 24 लोग थे, जिनमें से अधिकतर मलबे की चपेट में आ गए। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि केमिकल फैक्ट्री में एक बॉयलर में ब्लास्ट होने के कारण आग लगी। कपड़े के गोदाम के मालिक का आरोप है कि यह केमिकल फैक्‍ट्री अवैध तौर पर चलाई जा रही थी।

ग्रेटर नोएडा में फ्लैट में मिली बुजुर्ग पति-पत्नी की लाश, मूर्तियों से सिर पर वार

नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाउसिंग सोसायटी में बुधवार को एक बुजुर्ग दंपति की हत्या का मामला सामने आया है. दोनों अपने फ्लैट में मरे मिले हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों के सिर पर घर में रखी मूर्तियों से हमला करके हत्या की गई है. सूचना मिलने के बाद बिसरख कोतवाली से पुलिस, डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम और क्राइम ब्रांच के इन्वेस्टिगेटर मौके पर पहुंचे हैं. ग्रेटर नोएडा वेस्ट की चेरी काउंटी हाउसिंग सोसायटी में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. बुधवार की सुबह सोसाइटी के टावर नंबर बी-2 में नौवें फ्लोर पर एक फ्लैट में यह वारदात हुई है. इस फ्लैट में एक बुजुर्ग और उनकी पत्नी रुके हुए थे. सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि दोनों बुजुर्ग कुछ दिनों के लिए यहां रहने आए थे. दोनों की लाशें बुधवार की सुबह फ्लैट के भीतर पड़ी मिली हैं. लोग दोहरे हत्याकांड की आशंका जाहिर कर रहे हैं. बुजुर्गों के सिर पर घर में रखी मूर्तियों से वार किए गए हैं. पूरे घर में खून फैला मिला है. पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद बिसरख कोतवाली पुलिस मौके वारदात पर पहुंची है. छानबीन की जा रही है.

आरएसएस की बड़ी बैठक भोपाल में , दिग्विजय सिंह ने पूछे सवाल

भोपाल। आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत और सर कार्यवाह भैय्या जी जोशी सात नवंबर तक भोपाल प्रवास पर रहेंगे। इस अवधि में वे संघ के क्षेत्रीय कार्यकारी मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। दिग्विजय सिंह ने इस पर तंज कसते हुए कहा है कि ‘क्या वे भाजपा की गिरती साख पर चर्चा करेंगे? क्या खुल कर करोड़ों में बिकने वाले पूर्व विधायकों को संघ के चाल चरित्र व चेहरे से परिचित कराएंगे? या संघ भी विधायकों की ख़रीद फ़रोख़्त का समर्थन करता है? भागवत जी को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।’ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और सर कार्यवाह भैय्या जी जोशी इस बार मध्य क्षेत्र की टोली के साथ भोपाल के शारदा विहार में बैठक होगी, जिसमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के संघ पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में कोरोना काल में संघ द्वारा की गई सेवाओं की समीक्षा होगी। आदिवासियों के बीच में भ्रम फैलाने वाली संस्थाओं से निपटने व मजदूरों को मुख्य धारा में लाने की रणनीति बनाई जाएगी। बीते तीन महीने में संघ प्रमुख भागवत का यह तीसरा भोपाल दौरा है।

MP : विस्फोट के बाद चलती कार में भीषण आग, तीन महिला समेत 5 लोगों ने कूदकर बचाई जान

नरसिंहपुर। जिले हाइवे 22 पर बेलखेड़ी पावरहाउस के सामने एक चलती कार में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। कार में मौजूद तीन महिलाओं सहित दो पुरुषों ने कूद कर जान बचाई। कार चालक के मुताबिक सभी छिंदवाड़ा के अमरबाड़ा से शादी समारोह में शरीक होने बनखेड़ी होशंगाबाद की ओर आ रहे थे। तभी अचानक बेल खेड़ी के पास कार के सामने इंजन वाले पार्ट पर जोरदार विस्फोट हुआ और देखते-देखते कार में आग लग गई। जैसे तैसे कार में सवार सभी लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। कार में लगातार विस्फोट की सूचना चौका पुलिस और अग्निशामक वाहन को दी। दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही कार जलकर खाक हो गया था। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम भी लग गया। जिसे पुलिस की मौजूदगी में आग बुझाया गया। गनीमत रही कि कार में सवार लोगों ने सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet