LATEST NEWS

किसानों को दिल्ली आने से रोकने के लिए पुलिस ने सुरक्षाबलों ने हाईवे खोद डाला

पानीपत। दिल्ली करनाल हाईवे पूरी तरह बंद कर दिया है। दिल्ली को हरियाणा से जोड़ने वाले सिंघु बॉर्डर पर सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए हैं। यहां दिल्ली वाले छोर पर दिल्ली पुलिस की कई टुकड़ियां, हरियाणा वाले छोर पर हरियाणा पुलिस और इनके बीच BSF, RAF(रैपिड एक्शन फोर्स) और CISF की तैनाती की गई है। जवानों की यह तैनाती पंजाब और हरियाणा के किसानों को किसी भी तरह से दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए की गई है। पंजाब और हरियाणा के हजारों किसान बीते काफी समय से कृषि संबंधी नए कानूनों का विरोध कर रहे हैं। इसी विरोध को आगे बढ़ाते हुए किसान संगठनों ने 26 नवंबर से ‘दिल्ली कूच’ का कार्यक्रम रखा है और इसमें शामिल होते हुए लाखों किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हैं। इन किसानों में सबसे बड़ी संख्या पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग जिलों से आए किसानों की ही है। किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए हरियाणा और दिल्ली पुलिस कई तरह की रणनीति अपना रही है। पुलिस ने दिल्ली-करनाल हाईवे को जगह-जगह बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया है और कई जगह तो नक्सलियों जैसी रणनीति अपनाते हुए सड़क तक खोद डाली है। सोनीपत जिले की गनौर तहसील का नजारा इसी कारण बिलकुल किसी नक्सली इलाके जैसा बन पड़ा है। जिस तरह बस्तर के कई नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई पड़ते हैं, ठीक वैसे ही गड्ढे इन दिनों सोनीपत के नजदीक हाईवे पर दिख रहे हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि बस्तर में ये गड्ढे नक्सलियों द्वारा किए जाते हैं, ताकि सुरक्षा बल के जवान उन तक न पहुंच सकें, जबकि सोनीपत में सड़क खोदने का काम खुद सुरक्षाबलों ने किया है, ताकि किसान इन सड़कों पर आगे न बढ़ सकें। सड़क खोदने के साथ ही यहां पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए नक्सलियों जैसी एक अन्य रणनीति भी अपनाई है। हाइवे पर चलने वाले ट्रकों को रोककर पुलिसकर्मी ने आड़ा-तिरछा खड़ा करवा दिया गया है, जिसके चलते ये ट्रक ही कई किलोमीटर लंबे बैरिकेड बन गए हैं। किसानों का आरोप है कि ऐसा करके पुलिस आम ट्रक ड्राइवरों और उनकी निजी संपत्ति को अपनी ढाल की तरह वैसे ही इस्तेमाल कर रही है जैसे नक्सली आम लोगों को अपनी ढाल बनाने का काम करते हैं। सिरसा के रहने वाले किसान नेता सुरेश ढाका बताते हैं, ‘हमने इतने सालों में ऐसा पहले कभी नहीं देखा कि किसी आंदोलन को रोकने के लिए पुलिस इस हद तक गई हो। आज करनाल में किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने आम ट्रक ड्राइवरों को अपनी ढाल बनाकर आगे खड़ा कर दिया था। वहां उनके लदे हुए ट्रक एक पुल पर खड़े करवा दिए थे और उनसे चाबियां छीन ली गई थीं, ताकि वे ट्रक हटा न सकें और इससे पूरी रोड जाम कर दी गई। लेकिन किसानों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि उन्होंने धक्के लगाकर ही ट्रकों को किनारे कर दिया और वहां लगे बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ गए।’ पंजाब और हरियाणा के हजारों किसान बीते दो दिनों से कई बैरिकेड पार करते हुए पानीपत से आगे बढ़ चुके हैं और दिल्ली के काफी नजदीक आ गए हैं। लेकिन सोनीपत में खुदी हुई सड़कों और कई किलोमीटर में खड़े ट्रकों से जाम हुई सड़क को ये किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ पार कर सकेंगे? ये पूछने पर कुरुक्षेत्र से आए किसान जसमेर सिंह कहते हैं, ‘पुलिस चाहे कितने भी गड्ढे खोद ले किसानों की संख्या इतनी ज्यादा है कि अगर वो एक-एक मुट्ठी भरकर मिट्टी भी इन गड्ढों में डालेंगे तो गड्ढे भर जाएंगे। ट्रकों को भी किसान हटाकर अपना रास्ता बना ही लेंगे, जैसे अब तक बनाते हुए यहां तक पहुंचे हैं, ऐसे ही दिल्ली तक भी पहुंच जाएंगे। हम पूरे महीने का राशन-पानी लेकर निकलें हैं। अब चाहे जितने भी दिन लगें, लेकिन बिना अपनी शर्तें मनवाए हम लौटने वाले नहीं हैं।’

MP : आरोपी, संदेही और गिरफ्तार व्यक्तियों का जुलूस नहीं निकाल सकेगी पुलिस

भोपाल . भोपाल. मध्यप्रदेश में अब न तो किसी बदमाश का जुलूस निकाला जाएगा और न ही उसे सार्वजनिक किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश ने इस संबंध में प्रदेश के सभी एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसपी को निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें कहा गया है कि अब जुलूस निकालने पर रोक लगा दी गई है। आरोपी, संदेही और गिरफ्तार लोगों को पुलिस सार्वजनिक नहीं करेगी। सभी पुलिस अधीक्षकों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करना होगा। अपराध अनुसंधान विभाग के एडीजी कैलाश मकवाना ने यह आदेश जारी किए। इतना ही नहीं किसी आरोपी या संदेही के फोटो भी सार्वजनिक नहीं किए जाएंगे। बदमाशों में खौफ बनाने जुलूस निकाला जाता था मध्यप्रदेश पुलिस ने बदमाशों और अपराधियों में पुलिस का खौफ पैदा करने के साथ ही लोगों में विश्वास बनाने के इरादे से इनका जुलूस निकालना शुरू किया था। इसका एक उद्देश्य यह भी था कि लोग इनके बारे में जाने, ताकि ऐसे लोगों से बचकर रहें। इसमें मुख्य रूप से चोरी, लूट, रेप, छेड़छाड़ और गुंडागर्दी करने वाले अपराधी होते थे। पिछले दिनों हाई कोर्ट ने एक फैसला सुनाते हुए पुलिस को आरोपियों और संदिग्धों के फोटो जारी करने से रोक लगा दी थी। इसके बाद से मध्यप्रदेश में पुलिस ने सार्वजनिक रूप से आरोपी, संदेही और गिरफ्तार लोगों के फोटो देना बंद कर दिया।

MP : चार बच्चों की मां से इश्क, महिला ब्लैकमेल करती रही तो युवक फांसी झूला

इंदौर। कुंदन नगर में रहने वाले 22 साल के एक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन का आऱोप है कि चार बच्चों की 33 वर्षीय मां से परेशान होकर उसने फांसी लगाई है। महिला ने उसे प्रेम जाल में फांसा, फिर लिव इन रिलेशन में रही। इस दौरान उसने युवक से लाखों रुपए ऐंठ लिए। युवक ने लोगों से कर्जा ले लिया। बाद में जब युवक कंगाल हो गया तो वह दुष्कर्म में फंसाने का बोलकर ब्लैकमेल करने लगी। द‌ारकापुरी पुलिस के अनुसार कुंदन नगर में रहने वाले 22 वर्षीय शरद पिता महेश जायसवाल ने फांसी लगाकर जान दे दी। भाई मनीष जायसवाल ने बताया कि शाम को मां किचन में और बहन बाहर थी तभी शरद ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। उसे तत्काल उतारकर जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मनीष ने पुलिस को बताया कि शरद ई-रिक्शा चलाता था और उसकी एजेंटी भी चलती है। वह 25-30 हजार रुपए महीने कमाता था। 8 महीने पहले विदुर नगर में रहने वाली एक महिला रिक्शा में बैठने के दौरान उससे संपर्क में आई, फिर उसने उसे प्रेम जाल में फंसाया। महिला के चार बच्चे थे। महिला शरद के साथ लिव इन में रहने लगी। यह बात उसके पति को भी पता थी। डेढ़ महीने महिला शरद के साथ रही। इस दौरान शरद के महाराष्ट्र में रहने वाले दादा की किराना दुकान से भी डेढ़ लाख रुपए ले आई। फिर महिला अपने पति के पास चली गई। कुछ समय बाद फिर लौटी और फिर से शरद को झांसे में लिया। आखिर महिला ने फिर रुपए के लिए शरद पर दबाव बनाया। शरद ने लोगों से 5 लाख रुपए कर्ज लिया। कुछ दिन बाद महिला फिर पति के पास आ गई। शरद को बोलकर गई कि मेरा तलाक करवा दो। तीसरी बार फिर शरद से मिली औऱ तलाक के नाम पर 50 हजार रुपए छीन लिए। जब शरद कंगाल हो गया तो महिला ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। कहा कि यदि रुपए नहीं दिए तो दुष्कर्म के मामले में फंसा दूंगी। फिर उसे ब्लैकमेल करने लगी। आखिर शरद ने तंग आकर फांसी लगा ली।

पंजाब-हरियाणा के बाद अब यूपी में सड़कों पर उतरे किसान

मेरठ। कृषि कानून के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन लगातार बड़ा होता जा रहा है. पंजाब-हरियाणा-दिल्ली के बाद अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी किसानों के प्रदर्शन का असर दिख रहा है. मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत में भी किसान सड़कों पर उतर गए हैं और हाइवे को जाम कर दिया गया है. बीते दिन ही उत्तर प्रदेश भारतीय किसान यूनियन की ओर से ऐलान किया गया था, वो शुक्रवार दोपहर को कृषि कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे. जिसका असर दिखना शुरू हो गया है. अब किसानों की ओर से दिल्ली-देहरादून हाइवे पर जाम लगाया जा रहा है. गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत ने बयान दिया था कि पंजाब-हरियाणा के किसानों की जो मांग है वो उसका समर्थन करते हैं, ऐसे में उनके संगठन के सभी किसान सड़कों पर उतरेंगे. प्रदर्शन को लेकर किसानों ने बीते दिन मुजफ्फरनगर में महापंचायत भी की थी. उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में शुक्रवार को किसानों के प्रदर्शन होने की बात कही गई थी, लेकिन इसकी कोई झलक नहीं दिखी. पीलीभीत में किसान यूनियन के नेता मनजीत सिंह का कहना है कि कृषि कानूनों का वापस होना जरूरी है, हालांकि अभी प्रदर्शन को लेकर उन्हें कोई निर्देश नहीं मिला है. लखीमपुर में किसान नेताओं का कहना है कि पूर्वांचल में किसानों के प्रदर्शन का कोई असर नहीं है और यूपी के किसान सत्ता से डरने लगे हैं. इसके अलावा देवरिया, सहारनपुर जैसे शहरों में भी किसानों के आंदोलन का कोई बड़ा असर नहीं दिखा.

मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण की शादी श्वेता अग्रवाल से 1 दिसंबर को

मुंबई। दिग्गज सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण 1 दिसंबर को गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी करेंगे। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी शादी की तैयारी और प्लानिंग पर बात की। उनकी मानें तो वे क्लोज फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स की मौजूदगी में मंदिर में शादी करेंगे और उसके बाद छोटा सा रिसेप्शन होस्ट करेंगे। स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक, आदित्य ने कहा- हम 1 दिसंबर को शादी कर रहे हैं। कोविड-19 की वजह से हम सिर्फ क्लोज फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स को ही बुला सकते हैं। क्योंकि महाराष्ट्र में शादी में 50 से ज्यादा लोगों को बुलाने की इजाजत नहीं है। इसलिए यह मंदिर में छोटी सी शादी होगी और उसके बाद छोटा सा रिसेप्शन। कोविड के कारण ज्यादा लोगों को नहीं बुला सकते। यह मोस्टली फैमिली अफेयर होगा, जिसमें टीवी और म्यूजिक वर्ल्ड से क्लोज फ्रेंड्स शामिल होंगे, जिन्हें मुझे बुलाना चाहिए।” इसी महीने हुआ आदित्य-श्वेता का रोका आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की रोका सेरेमनी इसी महीने की शुरुआत में हुई थी। सेरेमनी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें कपल और उनके पैरेंट्स दिखाई दे रहे थे। आदित्य और श्वेता के हाथों में शगुन का सामान दिखाई दे रहा था। सोशल मीडिया पर किया था शादी का ऐलान 3 नवंबर को आदित्य नारायण ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का ऐलान किया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था, “हम शादी करने जा रहे हैं। मैं सबसे लकी हूं, जिसे श्वेता मिली। मेरी सोलमेट, 11 साल पहले और अब हम फाइनली दिसंबर में शादी कर रहे हैं। हम दोनों बेहद निजी लोग हैं और मानते हैं कि किसी की निजी जिंदगी को निजी रखना सबसे अच्छा है। शादी की तैयारियों के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहा हूं। आपसे दिसंबर में मिलूंगा।” हालांकि, इसके बाद आदित्य अब तक चार पोस्ट कर चुके हैं। इनमें से एक ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के फिनाले के शूट की थी, दूसरी उन्होंने अपनी मां के बर्थडे पर की थी। तीसरी पोस्ट उन्होंने दिवाली की शुभकामनाएं देने के लिए और चौथी पोस्ट ‘द कपिल शर्मा शो’ में उन पर फिल्माए गए एपिसोड के प्रमोशन के लिए की थी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live