LATEST NEWS

हिंदू युवकों ने बरसाना रोड की मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ा, जय श्रीराम के नारे लगाए

मथुरा। नंदबाबा मंदिर में 29 अक्टूबर को 2 मुस्लिमों के नमाज पढ़ने के विरोध में बरसाना रोड की ईदगाह में 4 युवकों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और जय श्रीराम के नारे लगाए। मामला सोशल मीडिया में आते ही पुलिस एक्शन में आ गई और चारों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि शाहरुख नाम के युवक ने चुनौती दी थी कि जब मुस्लिम, मंदिर में नमाज अता कर सकता है तो कोई हिंदू, ईदगाह में हनुमान चालीसा का पाठ क्यों नहीं कर सकता। इसका जवाब देने के लिए चारों युवकों ने ईदगाह में हनुमान चालीसा का पाठ किया। हालांकि, पुलिस ने इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा है, जांच की जा रही है। पुलिस ने चारों युवकों को घर से गिरफ्तार किया SSP गौरव ग्रोवर ने बताया कि खुद को हिंदूवादी संगठन का सदस्य बताने वाले सौरभ शर्मा, राघव मित्तल, कान्हा ठाकुर और कृष्णा ठाकुर मंगलवार को बरसाना रोड स्थित ईदगाह पर पहुंच गए। वहां हनुमान चालीसा का पाठ किया। बाद में जय श्री राम के नारे लगाते हुए ईदगाह से बाहर निकल आए। गोवर्धन थाना पुलिस ने चारों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। मंदिर में नमाज पढ़ने वाला एक आरोपी कोरोना पॉजिटिव उधर, नंदबाबा मंदिर में मस्जिद पढ़ने वाले फैजल को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया गया। इससे पहले कोरोना टेस्ट में वह पॉजिटिव आया। इसलिए, उसे अस्थाई जेल में रखा जाएगा।

अफ्रीका के माली में फ्रांस ने की आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक, 50 आतंकी मारे गए

बमाको। फ्रांस ने माली में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है। दावा है कि इस हमले में अलकायदा के करीब 50 आतंकी मारे गए हैं। फ्रांस की सेना के प्रवक्ता कर्नल फ्रेडरिक बार्बरी ने बताया कि चार आतंकी पकड़े गए हैं। एक फिदायीन जैकेट जब्त की गई है। यह संगठन यहां सेना के ठिकाने पर हमला करने वाला था। बुर्कीना फासो और नाइजर की सीमा के पास फ्रांसीसी ड्रोन को मोटरसाइकिलों का एक काफिला नजर आया था। इस पर दो मिराज विमानों से मिसाइल दागी गईं। फ्रांस ने पिछले हफ्ते इस इलाके में जिहादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था। फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने कहा, “मैं एक ऐसे ऑपरेशन के बारे में बताना चाहूंगी जो बेहद अहम है। इसे 30 अक्टूबर को अंजाम दिया गया। इसके तहत 50 से अधिक आतंकियों को मारा गया है और भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।” आईएस आतंकियों के खिलाफ भी चलाया जा रहा ऑपरेशन सेना के प्रवक्ता बार्बरी ने यह भी बताया कि माली में आईएस आतंकियों की विंग ‘इस्लामिक स्टेट इन ग्रेटर सहारा’ के खिलाफ भी एक ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसमें 3000 सैनिकों को लगाया गया है। यह ऑपरेशन करीब एक महीने पहले शुरू किया गया था। इसके नतीजे आने वाले दिनों में बताए जाएंगे। यूनाइटेड नेशंस ने शांति अभियानों के तहत माली में 13 हजार सैनिकों की तैनाती की है। वहीं, फ्रांस ने इस इलाके में 5100 सैनिकों को तैनात किया है। फ्रांस में धार्मिक टकराव में हुए हमले धार्मिक टकराव के कारण दो हफ्ते के अंदर हुए दो हमलों ने फ्रांस को हिला दिया है। पहले पैगंबर मोहम्मद का कार्टून दिखाने वाले टीचर का सिर उन्हीं के छात्र ने कलम कर दिया था। इसके बाद नीस में चर्च के बाहर चाकू मारकर तीन लोगों की हत्या कर दी गई। शनिवार को भी एक अज्ञात बंदूकधारी ने चर्च में पादरी को गोली मार दी थी। इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। राष्ट्रपति मैक्रों ने हमलों को बताया था इस्लामिक आतंकवाद लगातार हो रहे हमलों के कारण सरकार ने फ्रांस में तैनात सैनिकों की संख्या दोगुनी कर दी है। मैक्रों ने इन घटनाओं को इस्लामिक आतंकवाद करार दिया था। इसके बाद से ही वे मुस्लिम देशों के नेताओं के निशाने पर हैं। कई देशों में फ्रांसीसी सामान के बहिष्कार के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। ‘कार्टून का समर्थन नहीं करते’ एक मीडिया हाउस से बातचीत में फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा था कि पूरे मामले को गलत तरीके से समझा जा रहा है। वे पैगंबर मोहम्मद के कार्टून का समर्थन नहीं करते। इस कार्टून से कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसके बाद भी देश में अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा की जाएगी। इसमें कार्टून छपना भी शामिल है।

मधुबनी में रैली कर रहे नीतीश पर प्याज फेंके गए तो 5 बार बोले- फेंको, खूब फेंको

पटना। मधुबनी के हरलाखी में सीएम नीतीश कुमार की चुनावी सभा में लोगों ने आलू -प्याज फेंका। हालांकि, इनमें से कोई भी आलू-प्याज सीएम तक नहीं पहुंचा। इस दौरान भी नीतीश रैली को संबोधित करते रहे और उन्होंने कहा- जितना फेंकना है, फेंकते रहो। नीतीश के सुरक्षाकर्मी जब विरोध करने वालों को रोकने पहुंचे तो नीतीश ने उन्हें भी रोक दिया। कहने लगे कि उन्हें रोकिए मत, फेंकने दीजिए। इसके बाद लोगों की ओर से आलू-प्याज फेंकना बंद हो गया। नीतीश ने इसके बाद तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। पूछा कि जो आज नौकरी देने की बात कह रहा है, 15 सालों में कितने लोगों को उसने नौकरी दी। नीतीश ने कहा, “हमने बिहार में अर्थव्यवस्था 24 हजार करोड़ से 2 लाख 11 हजार करोड़ तक पहुंचाई। प्रदेश का विकास किया। पहले की सरकार के दौरान बिहार को 7 सौ मेगावाट बिजली मिलती थी, इसे बढ़ाकर हमने 6 हजार मेगावाट कर दिया। घर-घर बिजली देने का काम किया। मधुबनी पेंटिग को उद्योग में परिवर्तन करने के लिए इसे आर्यभट्ट यूनिवर्सिटी से जोड़ा। इसके प्रशिक्षण के लिए सौराठ में विद्यालय देकर मिथिला और मैथिली का मान बढ़ाया।

फ्रांस में आतंकी हमले को जायज बताने वाले शायर मुनव्वर राणा पर केस

भोपाल. फ्रांस में हुए आतंकी हमले पर विवादित बयान देने के मामले में शायर मुनव्वर राणा पर FIR दर्ज हुई है। लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली के सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार पांडेय ने नफरत फैलाने, शांति भंग और IT एक्ट में केस दर्ज करवाया है। वहीं, बेटी सुमैया ने कहा कि पापा अपनी बात पर अडिग हैं, वे पीछे नहीं हटेंगे। राणा ने फ्रांस में 16 अक्टूबर को हुए आतंकी हमले को सही ठहराते हुए कहा था, “हमला करने वाले की जगह मैं होता तो भी ऐसा ही करता। किसी को इतना मजबूर न करो कि वह कत्ल करने के लिए तैयार हो जाए। मोहम्मद साहब का कार्टून बनाकर हमलावर को कत्ल करने के लिए मजबूर किया गया। अगर कोई भगवान राम का विवादित कार्टून बनाएगा तो मैं उसका भी कत्ल कर दूंगा।” ‘पैगम्बर का कार्टून बनाना गुनाह है’ सुमैया कहती है, ‘मुकदमे के बाद पापा का कहना है कि किसी भी हाल में न तो अपनी बात से पीछे हटेंगे। न हम बेल के लिए जाएंगे। अगर सरकार चाहती है कि मुझे जेल भेजा जाए तो बेशक मुझे जेल में डाल दे। वह अपनी बात पर अडिग है। उनका मानना है कि सिर कलम करना गुनाह है तो पैगम्बर का कार्टून बनाना उससे भी बड़ा गुनाह है। क्योंकि आपने किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।’ राणा ने मोदी सरकार पर भी निशाना साधा था राणा ने फ्रांस में हुए हमले की निंदा करने पर प्रधानमंत्री मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “ये राफेल की दरकार है, जो उन्हें ऐसा बयान देना पड़ा।” राणा ने ये भी कहा था, “मुसलमानों को चिढ़ाने के लिए फ्रांस में विवादित कार्टून बनाया गया। दुनिया में हजारों साल से ऑनर किलिंग होती है, अखलाक मामले में क्या हुआ, लेकिन तब किसी को तकलीफ नहीं हुई। किसी को इतना मजबूर न करो कि वह कत्ल करने पर मजबूर हो जाए।” फ्रांस में क्या हुआ था? पेरिस के पास कॉन्फ्लांस सेन्ट होनोरिन इलाके में एक टीचर ने पिछले महीने क्लास में पैगम्बर मोहम्मद साहब का कार्टून दिखाया था। इसके बाद हमलावर ने 16 अक्टूबर को टीचर की हत्या कर दी थी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने इस घटना को इस्लामी आतंकवाद करार दिया था। हमलावर को पुलिस ने एनकाउंटर में मार दिया था।

बांग्लादेश में हिंदू परिवारों पर हमला, कट्टरपंथियों ने कई घरों में आग लगा दी

ढाका . बांग्लादेश में कथित रूप से इस्लाम की निंदा संबंधी पोस्ट की अफवाह के चलते कोमिला जिले में कुछ कट्टरपंथियों ने कई हिंदू परिवारों के घरों में तोड़फोड़ की और उनमें आग लगा दी। मीडिया ने सोमवार को यह खबर दी। बीडीन्यूज 24 डॉट कॉम ने खबर दी कि रविवार को इन घरों में तोड़फोड़ की गयी और उनमें आग लगा दी गई। इस घटना से पहले फ्रांस में रहने वाले एक बांग्लादेशी व्यक्ति ने अमानवीय विचाराधारा के खिलाफ कदम उठाने के लिए फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों की कथित रूप से प्रशंसा की थी। मैक्रों ने पैगंबर मोहम्मद के कार्टून को दिखाने पर पेरिस में एक शिक्षक का सिर कलम कर दिए जाने पर कड़े कदम उठाए हैं। खबर के अनुसार, पूर्बो धौर के बाल विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने पोस्ट पर टिप्पणी में मैक्रों की कार्रवाई का स्वागत किया था। फेसबुक पोस्ट के बारे में अफवाह फैलने पर शनिवार को इलाके में तनाव छा गया। इस खबर में बांगरा बाजार थाने के प्रभारी अधिकारी कमरुजम्मां के हवाले से बताया गया है कि पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनमें बाल विद्यालय का प्रधानाध्यापक और समीप के अंडकोट गांव का एक बाशिंदा शामिल हैं। जिले के उपायुक्त मोहम्मद अदुल फजल मीर ने इलाके का दौरा करने के बाद बीडीन्यूज 24 डॉट कॉम से कहा, अब स्थिति नियंत्रण में है। उपायुक्त ने बताया कि स्थानीय लोगों ने गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों समेत कई अन्य लोगों के घरों पर हमला किया। जब उनसे पूछा गया कि प्रशासन ने हमलावरों के खिलाफ क्या कदम उठाए हैं तो उन्होंने कहा कि प्रशासन ने कार्रवाई की है। कमरुजम्मां ने बताया कि हमले को लेकर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस वीडियो देखेगी। पैगंबर मोहम्मद के काटूर्नों को लेकर फ्रांस के खिलाफ कई मुस्लिम बहुल देशों में पिछले कुछ समय से प्रदर्शन किया जा रहा है।

मथुरा के नंदबाबा मंदिर में 2 मुस्लिमों ने नमाज पढ़ी, 4 पर FIR

मथुरा .  नंदगांव के प्रसिद्ध नंदबाबा मंदिर में नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है। इसके फोटो वायरल होने के बाद मंदिर प्रशासन ने चार लोगों पर केस दर्ज कराया है। मंदिर को गंगाजल से भी धोया गया। घटना 29 अक्टूबर की बताई जा रही है। कोरोना की वजह से मंदिर में भीड़ कम थी। शुरुआती पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि मंदिर में नमाज पढ़ने वाले दिल्ली की खुदाई खिदमतगार संस्था के लोग हैं। इस बीच मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मामले में कानून सख्ती से काम करेगा। बताया जा रहा है कि मंदिर में चार युवक पहुंचे थे। इन्होंने अपना नाम फैजल खान, मोहम्मद चांद, नीलेश गुप्ता और आलोक बताया। इन युवकों ने खुद को हिंदू-मुस्लिम संस्कृति में विश्वास रखने वाला बताया। मोबाइल में तमाम संत-महंतों के साथ अपनी फोटो भी दिखाईं। इन्होंने मंदिर के सेवादार कान्हा गोस्वामी से दर्शन करने की अनुमति मांगी, तो उन्होंने अनुमति दे दी। जिस समय फैजल और मोहम्मद चांद नमाज पढ़ रहे थे, उनके दोस्त नीलेश गुप्ता और आलोक ने फोटो खींच ली। जिसे बाद में वायरल कर दिया। इन धाराओं में दर्ज हुआ केस मंदिर में नमाज पढ़ने को लेकर साधु-संतों में गुस्सा है। सेवादार कान्हा गोस्वामी ने थाना बरसाना में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने फैजल, चांद, नीलेश और आलोक पर धारा 153ए , 295 और 505 में केस दर्ज किया है।

राजस्थान में गुर्जर आंदोलन, 60 ट्रेनें डायवर्ट, 220 बसें रुकीं

जयपुर। राजस्थान में मोस्ट बैकवर्ड क्लास (MBC) में बैकलॉग की भर्तियों समेत अन्य मांगों के लिए गुर्जरों ने फिर से आंदोलन शुरु कर दिया है। रविवार को भरतपुर के बयाना में कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला गुट के लोग पीलूपुरा के पास रेलवे ट्रैक पर धरने पर बैठ गए। गुर्जर रातभर पटरियों पर जमे रहे, धरना आज भी जारी है। ट्रेनें-बसें रुकने से जनता परेशान आंदोलनकारियों ने दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक की फिश प्लेटें उखाड़ दीं। इसलिए, रविवार को 40 मालगाड़ियों समेत 60 ट्रेनें डायवर्ट करनी पड़ीं। दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों को डायवर्ट करना पड़ा, 2 ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं। आज भी 4 ट्रेनें रद्द की गई हैं। रविवार को रोडवेज के पांच बड़े डिपो दौसा, हिंडौन, करौली, भरतपुर और बयाना की करीब 220 बसों को रोक दिया गया। इस वजह से त्योहारों के सीजन में जनता परेशान हो रही है। सरकार ने समझौते की कोशिश की, लेकिन नाकाम रही सरकार की तरफ से खेल मंत्री अशोक चांदना रविवार को बैंसला से बात के लिए गए थे, लेकिन खाली हाथ ही जयपुर लौट गए। भास्कर से बातचीत में चांदना ने बताया, “मैं आंदोलन वाली जगह से एक किमी पहले तक पहुंच गया था, लेकिन भारी जाम की वजह से आगे नहीं जा सका। फिर किरोड़ी बैंसला से बात की। उन्होंने कहा कि मेरी तबीयत ठीक नहीं, आप मेरे बेटे विजय बैंसला से बात कर लें। विजय को फोन किया तो उन्होंने कहा कि मैं 2-4 मिनट में कॉल करता हूं, लेकिन मुझसे दोबारा संपर्क ही नहीं किया।” नहरा इलाके के 41 सदस्यीय गुर्जरों से हुए समझौते को बैंसला ने लॉलीपॉप बताया नहरा इलाके के 41 सदस्यीय गुर्जर प्रतिनिधि मंडल ने सरकार से शुक्रवार शाम बात की थी। इस बातचीत में 14 पॉइंट्स पर हुए समझौते की कॉपी लेकर बयाना के SDM सुनील आर्य रविवार शाम करीब 5.30 बजे कर्नल किरोड़ी बैंसला के पास पहुंचे। जैसे ही SDM ने समझौता पढ़ना शुरू किया तो कर्नल ने कहा कि विजय बैंसला को बताएं। बाद में विजय बैंसला ने इस समझौते को लॉलीपॉप कहकर खारिज कर दिया। किरोड़ी बैंसला बोले- CM पर एक बार और भरोसा करना चाहिए कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने खुद कहा, “मेरे पास CM अशोक गहलोत का फोन आया था। उन्होंने डिटेल में बात करने के साथ ही भरोसा दिलाया है कि गुर्जर समाज की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करेंगे। इसलिए हमें मुख्यमंत्री पर एक बार और भरोसा करना चाहिए।”

MP : प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को कई कट्‌टरपंथियों ने सोशल मीडिया पर धमकी दी

भोपाल। प्रोटेम स्पीकर और विधायक रामेश्वर शर्मा को कई कट्‌टरपंथियों ने सोशल मीडिया पर धमकी दी है। धमकी में उनका हश्र विहिप के कमलेश तिवारी की तरह करने के साथ कई आपत्तिजनक बातें की गई हैं। कुछ कमेंट पाकिस्तान, बांग्लादेश से भी किए गए हैं। विधानसभा के सुरक्षा संचालक ने पुलिस महानिदेशक को इसकी शिकायत करते हुए प्रोटेम स्पीकर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। क्राइम ब्रांच ने सोशल मीडिया अकाउंट के आधार पर जावेद अख्तर, मोहम्मद कलीम, ए खान सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शर्मा ने फ्रांस के पोस्टर विवाद पर भोपाल मध्य के विधायक आरिफ मसूद द्वारा किए गए प्रदर्शन पर आपत्ति व्यक्त की थी। किसी जावेद अख्तर नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर धमकी देते हुए लिखा कि उप्र में विहिप नेता कमलेश तिवारी का जो हाल किया था, वही तुम्हारा भी करेंगे। तुम्हारी ये बातें बहुत महंगी पड़ने वाली हैं। शर्मा ने धमकी मिलने के बाद कहा कि वे श्रीराम के भक्त हैं। श्रीराम ही मुझे कुछ बना या बिगाड़ सकते हैं। ऐसी धमकियों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।

MP : हाथ की नस काटकर वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, बोली- मेरी मौत का जिम्मेदार प्रशासन है

भोपाल। एकता नगर में कांग्रेस नेता ईश्वर सिंह चौहान के ममेरे भाई तरुण राजपूत की हत्या से नाराज बेटी किरण ने एक बार फिर गोविंदपुरा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किरण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो और अपना सुसाइड नोट पोस्ट करते हुए हाथ की नस काट ली। कहा कि अंधा और बहरा प्रशासन सुनने को तैयार नहीं है। मेरी मौत का जिम्मेदार प्रशासन है। किरण ने पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने और जानबूझकर गलत एफआईआर लिखने के आरोप भी लगाए हैं। डीआईजी इरशाद वली ने भी सोशल मीडिया के जरिए ही अपना जवाब दिया। लिखा कि युवती को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और अफसरों के संज्ञान में बात लाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पिछले केस में युवती की रिपोर्ट पर थाना गोविंदपुरा पुलिस कुल 12 लोगों पर केस दर्ज कर सभी आरोपियों जेल भेज चुकी है। इस मामले में चालान भी पेश किया जा चुका है। किरण ने एएसआई अरविंद सिंह कौरव पर एफआईआर में महिला को बचाने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि तत्कालीन विवेचना अधिकारी एसआई आरएन चौहान ने तथ्यों में हेरफेर कर गलत चार्जशीट पेश की। पुलिस ने गुंडों का साथ देकर हमारे केस को बिगाड़ दिया। हम सीएम के घर के बाहर खड़े होते हैं तो पुलिस वाले धक्का देकर भगा देते हैं।

बदलने लगी इकोनॉमी की तस्वीर, अक्टूबर में स्थिति सुधरने के 3 बड़े संकेत

नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर लगातार अब अच्छी खबरें आ रही हैं. लॉकडाउन की वजह से आर्थिक गतिविधियां थम गई थीं. लेकिन अब कई सेक्टर में ग्रोथ की रफ्तार कोरोना संकट से पहले जैसी देखने को मिल रही है. इस बीच कई आंकड़े सामने आए हैं, जो बता रहे हैं कि अक्टूबर में स्थिति बेहतर हुई है. आंकड़े पिछले साल के अक्टूबर के मुकाबले भी बेहतर दिख रहे हैं. GST कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपये के पार अर्थव्यवस्था की गाड़ी तेजी से पटरी पर दौड़ने लगी है, इस का पहला सबूत जीएसटी कलेक्शन से मिल रहा है. अक्टूबर महीने में जीएसटी कलेक्शन आठ महीने के बाद 1 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार किया है. इससे पहले फरवरी में जीएसटी कलेक्शन एक लाख करोड़ रुपये हुआ था. जीएसटी कलेक्शन में मार्च से गिरावट हावी था. अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन 1.05 लाख करोड़ रुपये रहा वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन 1.05 लाख करोड़ रुपये रहा. इससे पहले फरवरी- 2020 में जीएसटी कलेक्शन 1,05,366 करोड़ रुपये रहा था. जबकि सितंबर में जीएसटी कलेक्शन 95480 करोड़, अगस्त में जीएसटी कलेक्शन 86,449 करोड़, जुलाई में कलेक्शन 87,422 करोड़ रुपये रहा था. हालांकि अभी भी सरकार का जीएसटी कलेक्शन उसके निर्धारित लक्ष्य से बहुत पीछे है. बिजली खपत में शानदार इजाफा देश में बिजली की खपत में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, बिजली मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर में बिजली की खपत 110.94 अरब यूनिट रही. पिछले साल के अक्टूबर की तुलना में 13.38 फीसदी अधिक है. पिछले साल अक्टूबर में यह आंकड़ा 97.84 अरब यूनिट था. इसकी बड़ी वजह औद्योगिक एवं वाणिज्यिक गतिविधियों की ओर से बिजली की मांग बढ़ना है. पैसेंजर व्हीकल्स की डिमांड में बढ़ोतरी कोरोना संकट के बीच अब लोग खर्च कर रहे हैं, लगातार ऑटो कंपनियां बेहतर नतीजे पेश कर रही हैं. अक्टूबर में वाहनों की बिक्री में भारी इजाफा हुआ है. खासकर पैसेंजर गाड़ियों की मांग में काफी तेजी देखी जा रही है. देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने अक्टूबर में कुल 1,82,448 वाहन बेचे, जो पिछले साल के अक्टूबर के मुकाबले 19 फीसदी और पिछले महीने के मुकाबले करीब 20 फीसदी ज्यादा है. टाटा की गाड़ियों की बिक्री अक्टूबर में 79 फीसदी बढ़ी वहीं दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी हुंडई मोटर्स ने अक्टूबर-2020 में कुल 68,835 गाड़ियां बेचीं, जबकि अक्टूबर- 2019 में कंपनी ने कुल 63,610 यूनिट्स की बिक्री की थी. इसके अलावा टाटा की गाड़ियों की बिक्री अक्टूबर में रिकॉर्ड 79 फीसदी बढ़ी है. टाटा मोटर्स ने कुल 23,600 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो कि अक्टूबर-2019 में 13169 यूनिट्स रही थी. यही नहीं, कंपनी का उम्मीद है कि फेस्टिव सीजन में और डिमांड बढ़ने वाली है. मांग बढ़ाने पर सरकार का फोकस गौरतलब है कि पिछले महीने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी कहा कि अर्थव्यवस्था में अब सुधार के संकेत दिखने लगे हैं. उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की विकास दर में गिरावट होगी या फिर शून्य के करीब रहेगी. बता दें, 2020-21 की पहली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ में 23.9 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई थी. फिलहाल सरकार का जोर सार्वजनिक खर्च के जरिये आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने पर है.

MP: सिंधिया पर कांग्रेस MLA को 50 करोड़ ऑफर करने का आरोप, दिग्विजय बोले- अब जवाब दें

धार। मध्य प्रदेश में उपचुनाव (MP By Election 2020) से ठीक पहले नेताओं की बयानबाजी और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जमकर जारी है. अब धार के बदनावर में पूर्व मंत्री उमंग सिंघार (Umang Singhar) के भाजपा (BJP) ज्वाइन करने के लिए आए ऑफर पर दिए बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा हो गई है. सिंघार के इस बयान के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया अब कांग्रेस के निशाने पर आ गए हैं. प्रदेश के पूर्व सीएम और पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि आरोपों पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को जवाब देना चाहिए. बदनावर में एक सभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि उमंग सिंघार ज्योतिरादित्य सिंधिया के खास थे. उन्होंने जो भी आरोप लगाए हैं, उस पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को स्पष्टीकरण देना चाहिए. ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताना चाहिए उमंग सिंघार सच बोल रहे हैं या झूठ. इससे पहले उमंग सिंघार ने शनिवार शाम एक प्रेस वार्ता कर खुलासा किया है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने उन्हें 50 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर दिया था. दरअसल, इस बयान के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ऑफर देने वाले का नाम सार्वजनिक करने की बात कही थी. इसी के चलते शनिवार को उमंग सिंघार ने इस बात का खुलासा किया कि उन्हें भाजपा में आने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 50 करोड़ रुपए देने का और मंत्री पद से नवाजे जाने की बात कहीं थी. उमंग सिंघार ने यह भी कहा कि मैंने उस समय सिंधिया को कहा था कि मेरे लिए सिद्धांत महत्वपूर्ण है ,पद प्रतिष्ठा महत्वपूर्ण नहीं है.

MP : कमलनाथ ने कहा- कांग्रेस ने पहली बार इस तरह के गद्दार और बिकाऊ देखे हैं

भोपाल . चुनाव प्रचार थमने से डेढ़ घंटे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा और खासतौर पर शिवराज पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में लोग आते-जाते रहे हैं। कोई न कोई कारण रहा, लेकिन इस तरह की गद्दारी और बिकाऊ पहली बार देखी है। मुझे जनता पर पूरा विश्वास है। वह इसका जवाब 3 नवंबर को देगी। यह बात उन्होंने ग्वालियर में पत्रकारवार्ता में ही। सौदेबाजी का तीन महीने पहले पता था नाथ ने कहा कि उन्होंने शिलान्यास और नारियल फोड़ा। मौका मिला है, जनता को मूर्ख बनाने का। हमारी 15 महीने की सरकार रही। ढाई महीने लोकसभा चुनाव में गए। फिर तीन महीने सौदेबाजी में रहे। मैं मुख्यमंत्री था। मुझे तीन पहले से पता था कि सौदेबाजी चल रही है। मैंने कौन सी गलती की। यही ना कि सौदेबाजी नहीं की। मैं मध्यप्रदेश में यह नहीं होने देना चाहता था। पहले दिन से झूठ बोल रहे हैं कि किसानों का कर्जा माफ नहीं किया। कोई कर्जा माफ नहीं होगा। लेकिन विधानसभा में खुलकर बोले 22 लाख किसानों का कर्जा माफ हुआ। अगर सरकार रहती तो हर किसान का कर्जा माफ होता। अगर आगे कांग्रेस सरकार आई तो सबका कर्जा माफ होगा। मैंने उन्हें कभी नालायक नहीं कहा वे बोले आपने 10 दिन में क्यों नहीं किया। मैंने तो यह कहा था आप बहुत लायक है। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें नालायक कह रहा हूं। किसी का अपमान नहीं किया। मैंने माफिया के खिलाफ अभियान चलाया। मिलावट के खिलाफ कार्रवाई की। उन्होंने कहा कमलनाथ पापी है। मैं एक बात स्वीकार करना चाहता एक गलती मैंने की। सौदा नहीं किया। मुझे पता था इस तरह का सौदा हो रहा है। बस यही गलती की है। मुझे पूरा विश्वास है, ग्वालियर-चंबल के मतदाता इसका जवाब देंगे। सबसे ज्यादा सैनिक मध्य प्रदेश के ग्वालियर के हैं। वीरों की जमीन है। इसके नाम को कलंकित नहीं होने देंगे। तीन तारीख को जनता जवाब देगी मुझे पूरा विश्वास है कि 3 तारीख को प्रदेश के मतदाता खासकर की ग्वालियर-चंबल के मतदाता मध्य प्रदेश के मान-सम्मान को सुरक्षित रखने के लिए मध्य प्रदेश में विकास एक नया नक्शा बनाने के लिए वोट करेंगे। यह विश्वास है कि उनके पास सवाल रहेगा कि मान सम्मान की लड़ाई मानकर यह ऐसे कैसे हो गया। मैंने 40 साल में बहुत सारे इलेक्शन कमीशन देखे हैं। इसमें जाने की आवश्यकता नहीं है। 10 तारीख के बाद जनता इसका जवाब देगी। मैं मतदाताओं का बहुत सम्मान करता हूं।

MP : ज्योतिरादित्य सिंधिया की फिसली जुबान, कहा- पंजे का बटन दबाना है और इमरती को जिताना है

ग्वालियर। कमलनाथ को स्टार प्रचारक से हटाने के बाद से प्रदेश के सियासी गलियारों में सरगर्मी चरम पर है। इसी बीच डबरा इलाके में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की जुबान फिसल गई और उन्होंने कह डाला कि ‘पंजे का बटन दबाना है और इमरती को जिताना है’। दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया डबरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार इमरती देवी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हाथ के पंजे का बटन दबाना है और इमरती को जिताना है। हालांकि कुछ समय बाद ही उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने कहा कि पहला बटन दबाना है भाजपा को जिताना है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet