LATEST NEWS

भोपाल में वियाग्रा की की गोलियां खाकर 25 साल का युवक पहुंचा अस्पताल; इलाज के दौरान मौत

भोपाल। भोपाल में एक युवक की शक्तिवर्धक दवा (वियाग्रा) खाने से मौत हो गई। वह दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुआ था। इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसने वियाग्रा की 10 गोलियां खा ली थीं। हालांकि इसके कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। वह यहां दो भाइयों और माता-पिता के साथ रहता था। उसकी शादी भी नहीं हुई थी। मामले की जांच कर रहे पिपलानी थाने के अधिकारी देवीराम अंबे ने बताया कि पटेल नगर स्थित अस्पताल से गुरुवार को मर्ग की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि मृतक 25 वर्षीय बाबूलाल मीणा है। उसे 9 दिसंबर की शाम भर्ती किया गया था। वह गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचा था। उसने बताया था कि वियाग्रा की 10 गोलियां खा ली हैं। इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि गोलियों के ओवर डोज लेने से ऐसा हुआ है।प्रारंभिक रिपोर्ट में शरीर में सस्पेक्टेड पॉइजन आया है। सुसाइड नोट नहीं मिला जांच अधिकारी अंबे ने बताया कि न तो युवक ने गोलियां खाने का कारण बताया और ना ही उसके पास या घर से सुसाइड नोट मिला है। परिजन ने भी किसी तरह की आंशका नहीं जताई है। जांच में सुसाइड के लिए गोलियां खाने की ज्यादा संभावना नजर आ रही है। अंबे ने बताया कि बाबू प्राइवेट जॉब करता था। वह जुड़वां था। घर में सबसे बड़ा था। अब उससे छोटे उसके दो भाई हैं। तीनों भाई अविवाहित हैं।

ग्वालियर में टेंपो से जा रही महिला का बैग काटा, 2 लाख रुपए के गहने गायब

ग्वालियर। शहर में सवारी वाहनों में महिला चोर गिरोह सक्रिय है। गुरुवार शाम भाई की सगाई में शामिल होने जा रही महिला का बैग काटकर चोर 2 लाख रुपए के गहने चोरी हो गए। वारदात मुरार एमएच चौराहा से गोला का मंदिर के बीच हुई। घटना का पता गोला का मंदिर चौराहा पर चला। पीड़ित ने एक संदेही महिला को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। उपनगर मुरार के एमचएच चौराहा निवासी 23 वर्षीय राधा राठौर पत्नी थानसिंह राठौर का मायका हजीरा गदाईपुरा में है। गुरुवार को उसके भाई की सगाई का समारोह था। इसमें शामिल होने राधा छोटे भाई के साथ टेंपो से गदाईपुरा के लिए निकली। एमएच चौराहे से वह 6 नंबर रूट टेंपो में सवार हुई। उसके पीछे ही तीन महिलाएं और टेंपो में बैठ गईं। राधा ने अपना बैग पैरों के पास नीचे रख लिया। गोला का मंदिर चौराहा से पहले तीन में से दो महिलाएं उतर गई। इसके बाद गोला का मंदिर चौराहा पर राधा भी उतरी। किराया देने के लिए बैग देखा, तो उसमें कट लगा था। बैग के अंदर से छोटा पर्स गायब था, जिसमें सोने की चेन, हार, टॉप्स व अंगूठी रखी थी। महिला और उसके भाई ने एक संदेही महिला को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और संदेही महिला को थाने ले गए।

MP : दुल्‍हन की मांग में स‍िंंदूर भरते ही शादी रुकी, नाराज दूल्‍हा छोटी बहन का अपहरण कर भागा

मुरैना। पुलिस प्रशासन द्वारा बाल विवाह रुकवाने से गुस्से में आये दूल्हे ने दूल्हन की नाबालिग बहन का अपहरण कर लिया. पुलिस ने नाबालिग बालिका का विवाह रुकवाने के साथ-साथ अपहृत बालिका को भी बरामद कर लिया है. इस घटना में सहयोग करने वाली महिला जो दूल्हे की रिश्तेदार है, को गिरफ्तार किया गया है जबकि दूल्हा फरार हो गया है. मुरैना जिले के पोरसा थाना क्षेत्रान्तर्गत एक गांव में दलित नाबालिग बालिका का विवाह होने की सूचना मिलते ही सक्रिय हुये पुलिस प्रशासन व महिला बाल विकास विभाग ने रेस्क्यू किया. परिजनों को समझाइश देकर बालिका को थाने लाया गया. हालांकि इस जद्दोजहद के बीच दूल्हे ने नाबालिग दुल्‍हन की मांग में सिंदूर भर दिया. पुलिस व प्रशासन ने चिकित्सकीय परीक्षण कराकर बालिका को मुरैना के वन-स्टॉप सेन्टर में दाखिल करा दिया. दरअसल, शादी रुकने से कुपित दूल्हा अपनी महिला रिश्तेदार के साथ लडक़ी वालों के यहां पहुंचा और नाबालिग बालिका की छोटी बहन को शादी करने के उद्देश्य से जबरन ले गया. इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासन ने तलाशी अभियान चलाकर अपहृत बालिका को बरामद कर लिया. इस घटना में सहयोग करने वाली दूल्हे की रिश्तेदार महिला को भी पकड़ लिया है. पुलिस ने नाबालिग बालिका के पिता की शिकायत पर से अपहरण तथा बाल विवाह अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर फरार दूल्हे की तलाश शुरू कर दी है.

पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष नड्डा के काफिले पर पत्थर फेंके, कैलाश विजयवर्गीय भी घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल दौरे पर गए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर गुरुवार को तृणमूल (TMC) समर्थकों ने पथराव कर दिया। वे कोलकाता से 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर शहर जा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने रास्ता रोकने की कोशिश भी की। नड्डा की सुरक्षा में लापरवाही पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ममता बनर्जी सरकार से रिपोर्ट मांगी है। कैलाश विजयवर्गीय घायल भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी पर भी पत्थर फेंका गया। एक बड़ा पत्थर उनकी कार के शीशे को तोड़ते हुए अंदर जा लगा। विजयवर्गीय ने कहा कि इस हमले में वे घायल हुए हैं, पुलिस की मौजूदगी में गुंडों ने उन पर हमला किया। नड्डा ने भी कहा कि कैलाश विजयवर्गीय और मुकुल रॉय घायल हुए हैं। नड्डा बोले- मां दुर्गा की कृपा से बचा नड्डा ने डायमंड हार्बर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मीटिंग में कहा, “पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था नहीं रही और यह इनटॉलरेंस वाला राज्य बन चुका है। मां दुर्गा की कृपा से मैं यहां तक पहुंच पाया। ममता बनर्जी सरकार के दिन अब गिनती के रह गए हैं। हम इस गुंडाराज को हराएंगे।” बंगाल भाजपा के अध्यक्ष ने अमित शाह को चिट्ठी लिखी पश्चिम बंगाल में भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने भी राज्य सरकार के सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। घोष ने बताया कि बुधवार को नड्डा के कार्यक्रमों पुलिस मौजूद नहीं थी। राज्य सरकार की तरफ से नड्डा की सुरक्षा में चूक हुई है। बंगाल भाजपा के वाइस प्रेसिडेंट मुकुल रॉय ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए राज्य में तुरंत राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।

भाजपा नेता आलोक शर्मा सहित 5 लोगों पर गैंगरेप का मामला दर्ज, कुछ देर बाद क्रॉस एफआईआर

ग्वालियर। डबरा थाने में गैंगरेप का क्रॉस मामला दर्ज किया गया है। एक युवती की शिकायत पर भाजपा नेता आलोक शर्मा सहित 5 लोगों पर गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। मामले के कुछ देर बाद ही आरोपी पक्ष से भी एक महिला थाने पहुंच गई। उसने पीड़ित महिला के पिता सहित 5 पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर भी मामला दर्ज कर लिया है। युवती ने बताया चार दिन पहले वह डबरा थाने गई थी, लेकिन वहां एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसके बाद एसपी ऑफिस शिकायत की। डबरा थाना क्षेत्र के टेकनपुर निवासी पीड़ित युवती का परिवार रेस्टोरेंट का संचालन करता है। पास ही, भाजपा नेता आलोक शर्मा की जमीन है। इस कारण आपस मे रंजिश बनी हुई है। आरोप है कि 30 नवंबर को आलोक शर्मा, बंटी पाठक, नवीन शर्मा, नरेश व अन्य के साथ आकर घर में तोड़फोड़ कर दी। जब युवती ने विरोध किया, तो आलोक शर्मा व उसके साथी उसे पिस्टल अड़ाकर दूसरे कमरे में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। जब पिता उसे बचाने के लिए आए, तो उन्हें पीटा गया। इसकी शिकायत युवती ने टेकनपुर पुलिस चौकी पर की, लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी। जिस पर पीड़ित युवती बुधवार रात एसपी कार्यालय जा पहुंची। जहां आपबीती बयां की। एसपी ने तस्दीक के लिए सिरोल थाना टीआई प्रीति भार्गव, महिला थाना टीआई शैलजा गुप्ता के और पुलिस अधिकारियों की टीम को कार्रवाई के लिए भेजा। इसके बाद डबरा थाना में गुरुवार को भाजपा नेता सहित 5 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष से भी सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज अभी यह मामला दर्ज हुआ ही था कि भाजपा नेता आलोक शर्मा की तरफ से भी एक अन्य महिला थाने जा पहुंची। इस महिला ने भी पीड़ित युवती के पिता, ताऊ समेत 5 पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। अब पुलिस दोनों ही मामलों की जांच कर रही है। जांच कर करवा रहे SP अमित सांघी ने बताया कि मामले में दोनों तरफ से शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तत्काल क्यों कार्रवाई नहीं कि इसकी भी जांच की जा रही है।

MP में स्कूल होंगे अनलॉक, नौ से बारहवीं की क्लास अगले हफ्ते से

भोपाल। मध्यप्रदेश में दो से तीन दिन में 9वीं से 12वीं की क्लासेज लगने को लेकर स्थिति साफ हो सकती है। लोक शिक्षण आयुक्त जयश्री कियावत ने इस बात के संकेत दिए हैं। उनका कहना है कि दो से तीन दिन में इस संबंध में निर्णय ले लिया जाएगा। संभावना है कि अगले ह‌फ्ते क्लासेज शुरू हो सकती हैं। निजी स्कूल संचालकों के दबाव के बाद यह संकेत मिले हैं कि सरकार नौवीं से 12वीं तक के स्कूल खोलने की अनुमति दे सकती है। इनमें सीबीएसई और एमपी बोर्ड सहित सभी तरह स्कूल शामिल हैं। इस संबंध में प्राइवेट स्कूल संचालकों ने भोपाल में गुरुवार को एक पत्र लोक शिक्षण आयुक्त को दिया। कियावत ने कहा, उनकी मांगों का ड्राफ्ट बनाकर शासन को भेज दिया है। इसके बाद 9वीं से 12वीं तक के स्कूल जल्द खोले जा सकते हैं। प्राइवेट स्कूल संचालक भी पहली से लेकर 5वीं तक की क्लास शुरू करने के पक्ष में नहीं है। अब सिर्फ 6वीं से लेकर 8वीं तक की क्लास को भी खोले जाने की मांग की जा रही है। एसोसिएशन ऑफ अन-एडेड प्राइवेट स्कूल्स मध्य प्रदेश एवं सोसाइटी ऑफ प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर्स के उपाध्यक्ष विनी राज मोदी ने बताया कि आयुक्त के साथ मीटिंग हुई। उन्होंने सभी मांगों को ध्यान पूर्वक सुना व 14 दिसंबर के पहले आदेश जारी करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने ने कहा की सरकार प्राइवेट स्कूलों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने माना कि तीन चौथाई शिक्षा सत्र बीत चुका है। अब स्कूल खोलना आवश्यक है। 14 को मुख्यमंत्री निवास का घेराव होगा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि अगर 14 दिसंबर तक स्कूल नहीं खोले गए, तो आंदोलन शुरू होगा। 14 दिसंबर को सबसे पहले मुख्यमंत्री निवास घेरा जाएगा। इसके बाद ऑन लाइन क्लास बंद कर दी जाएंगी।

अभिनेता सोनू सूद ने जरूरतमंदों की और मदद करने के लिए अपनी 8 प्रॉपर्टी गिरवी रखीं

मुंबई। कोरोना के दौर में एक्टर सोनू सूद जरूरतमंदों के लिए मसीहा बनकर सामने आए। वे नेकी के इस काम में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते। इसलिए उन्होंने 10 करोड़ रुपए का लोन लेने के लिए अपनी आठ प्रॉपर्टी गिरवी रख दी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई के जुहू इलाके में मौजूद इन प्रॉपर्टीज में दो दुकानें और छह फ्लैट्स शामिल हैं। 5 लाख रुपए में हुआ रजिस्ट्रेशन मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनू की गिरवी रखी गईं प्रॉपर्टीज का एग्रीमेंट 15 सितंबर को साइन किया था और 24 नवंबर को इसका रजिस्ट्रेशन किया गया। ये प्रॉपर्टी इस्कॉन मंदिर के पास एबी नायर रोड पर हैं। लोन लेने के लिए पांच लाख रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस चुकाई गई है। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी सोनू और उनकी पत्नी के नाम पर ही रहेंगी। इससे हर महीने आने वाला किराया भी अभिनेता को ही मिलेगा। सोनू को 10 करोड़ के लोन के लिए इसका मूलधन और ब्याज चुकाना पड़ेगा। हालांकि, सोनू ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। लॉकडाउन में सोनू ने ऐसे मदद की लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए सक्रिय रहे सोनू ने सैकड़ों प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाया। हजारों लोगों के लिए खाने, पीने के सामान से लेकर पैसों तक की व्यवस्था की। पंजाब में पैरामेडिकल स्टाफ के लिए 1500 PPE किट्स उपलब्ध कराईं। पुलिस अफसरों को 25 हजार फेस शील्ड्स लेकर दीं। इस तरह लॉकडाउन के दौरान उन्होंने कई काम किए। अब भी वे लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए लोग सोनू से मदद मांगते रहते हैं। इसके अलावा, सोनू ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। अगला मिशन बुजुर्गों के घुटनों की सर्जरी सोनू सूद की मानें तो उनका अगला मिशन बुजुर्गों के घुटनों की सर्जरी कराना है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं बुजुर्गों के घुटनों की सर्जरी कराना चाहता हूं, ताकि उन्हें ऐसा महसूस न हो कि वे समाज का बेकार और उपेक्षित हिस्सा हैं। 2021 में घुटनों का ट्रांसप्लांट मैं अपनी प्राथमिकता में चाहता हूं।’

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर भीड़, हमले हमले कोशिश

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर भीड़ के बवाल को लेकर सियासत तेज हो गई है. दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ नोटिस जारी किया है. डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया है कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गैरमौजूदगी में उनकी पत्नी और बच्चों पर हमले की कोशिश की गई है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, ”दिल्ली के उपमुख्यंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर उनकी गैरमौजूदगी में उनकी पत्नी और बच्चों पर हमले का प्रयास हुआ. हमने पुलिस को नोटिस जारी किया है. कैसे पुलिस के सामने गुंडे उनके घर में घुसे? कितने लोग गिरफ्तार हुए? जब एक जनप्रतिनिधि का परिवार सुरक्षित नहीं है तो जनता कैसे होगी?” दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस से जवाब मांगा है. आयोग ने पूछा है कि आवास के बाहर इतनी बड़ी संख्या में भीड़ कैसे जुटी? सुरक्षा में कहां चूक हुई? इसके साथ ही दिल्ली पुलिस से एफआईआर की कॉपी मांगी गई है और साथ ही गिरफ्तार किए गए लोगों के बारे में जानकारी के साथ-साथ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की तरफ से क्या कदम उठाए जा रहे हैं. यह भी पूछा गया है. इस घटना को लेकर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया है और उस वक्त की सीसीटीवी फुटेज शेयर की है. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ”आज बीजेपी के गुंडे मेरी गैरमौजूदगी में मेरे घर के दरवाजे तोड़कर अंदर घुस गए और मेरे बीवी बच्चों पर हमला करने की कोशिश की. अमित शाह जी आज आप दिल्ली में राजनीति में हार गए तो अब इस तरह से हमें निपटाएंगे?” वहीं, दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक बीजेपी कार्यकर्ता हुकुम सिंह ने दिल्ली पुलिस से दिल्ली के डिप्टी सीएम के घर के बाहर प्रदर्शन करने की इजाजत मांगी थी, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन करने की इजाजत देने से इनकार कर दिया था और घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया था. गुरुवार को लगभग 11:30 बजे एक भीड़ आई और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर के बाहर हंगामा किया और कैंप ऑफिस में घुस गई. दिल्ली पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ लिया और मंदिर मार्ग थाने ले गए. शाम के वक्त डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के सेक्रेटरी सी अरविंद ने दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में शिकायत दी जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है.

मैन ऑफ द सीरीज चुने गए हार्दिक पंड्या ने ट्रॉफी और राशि नटराजन को सौंपी, जानते हो क्यों ?

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में टीम इंडिया को 12 रन से हरा दिया। हालांकि, भारतीय टीम सीरीज 2-1 से जीत चुकी है। इसी के साथ हार्दिक पंड्या को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। लेकिन उन्होंने अपनी यह ट्रॉफी अपने करियर की पहली टी-20 सीरीज खेल रहे तेज गेंदबाज टी नटराजन को सौंप दी। पंड्या ने सोशल मीडिया पर नटराजन के साथ ट्रॉफी सौंपते हुए एक फोटो भी शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘‘नटराजन, इस सीरीज में आपका प्रदर्शन शानदार रहा। आपने टीम को मुश्किल हालात में जीत दिलाई। डेब्यू सीरीज में आपने कड़ी मेहनत की और अपना टैलेंट दिखाया। मेरी ओर से आप ही इस मैन ऑफ द सीरीज के असली हकदार हो भाई।’’ नटराजन ने टीम इंडिया को मैच जिताया दूसरा टी-20 जिताने के बाद पंड्या को मैन ऑफ द मैच दिया गया था। तब पंड्या ने कहा था कि भारत ने ये मैच नटराजन की वजह से जीता है और उन्हें ही ट्रॉफी मिलनी चाहिए। पंड्या ने कहा, ‘‘नटराजन ने मैच में शानदार बॉलिंग की। उनकी बॉलिंग की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने 10 से 15 रन कम बनाए और हमें 10 से कम रन रेट का टारगेट मिला। जिसे हमने आसानी से चेज कर लिया। टारगेट चेज करना बेहद आसान है। मैं स्कोरकार्ड देखकर खेलना पसंद करता हूं। इससे आपको पता चलता है कि आपको किस तरह के शॉट्स खेलने हैं।’’ नटराजन ने सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लिए तेज गेंदबाज टी नटराजन ने सीरीज में 3 मैच खेले, जिसमें उन्होंने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए। उन्होंने सीरीज के पहले और अपने डेब्यू टी-20 मैच में 3 विकेट लेकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। वहीं, ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने सीरीज के 3 मैच में 78 रन बनाए। उन्होंने दूसरे टी-20 में 42 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई थी। हालांकि कमर की चोट के कारण वे सीरीज में बॉलिंग नहीं कर सके। टीम इंडिया ने 2-1 सीरीज जीती तीन टी-20 की सीरीज में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले मैच में 11 रन और दूसरे टी-20 में 6 विकेट से हराया था। टीम ने तभी सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया था। हालांकि, आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के 187 रन के टारगेट के जवाब में भारतीय टीम 174 रन ही बना सकी और मैच गंवा दिया।

MP : महापौर आरक्षण : भोपाल, खंडवा में ओबीसी, ग्वालियर, देवास समेत 5 निगम में अगली महापौर सामान्य

भोपाल। नगर निगम में महापौर के लिए अजा, अजजा का आरक्षण आबादी के अनुसार होता है, जबकि ओबीसी आरक्षण 25 प्रतिशत होता है। ओबीसी आरक्षण में नियम है कि पिछली बार ओबीसी के लिए आरक्षित रहे निकायों को हटा कर यह आरक्षण होता है। इस बार भी पिछले बार की तरह वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर ही आरक्षण हो रहा है। ऐसे में जनसंख्या का अनुपात पिछले आरक्षण यानी 2014 जैसा ही होगा। आशय यह है कि अजा-अजजा के लिए आरक्षण में बदलाव नहीं होगा। 50% महिला आरक्षण बाय रोटेशन मप्र में नगरीय निकायों में 50% महिला आरक्षण बाय रोटेशन होता है। यानी पिछली बार महिला वर्ग के लिए आरक्षित निकाय इस बार अनारक्षित होंगे। इसका आशय कि पिछली बार अनारक्षित रहे नगर निगम इस बार महिला वर्ग के लिए आरक्षित होंगे। लाॅट निकालने में कई बार तकनीकी पेंच आ जाते हैं, जिसमें कभी स्थिति बदल भी जाती है। वोट बैंक का खेल माना जाता है कि शहरी वोट बैंक हमेशा भाजपा के साथ जाता है, जबकि ग्रामीण में कांग्रेस का आज भी अच्छा वजूद है। ऐसे में सरकार मेयर का चुनाव सीधे कराना चाहती है, ताकि चेहरा कोई भी हो लोग पार्टी देखकर वोट करें, जबकि कांग्रेस पार्षदों के जरिए चुनना चाहती थी, जिसे शिवराज सरकार ने पलट दिया। भोपाल और खंडवा में अगली महापौर ओबीसी महिला होगी, जबकि ग्वालियर, देवास, बुरहानपुर, सागर और कटनी में सामान्य महिला महापौर बनेंगी। इंदौर, जबलपुर, रीवा और सिंगरौली महापौर का पद अनारक्षित हो गया है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित प्रदेश के 16 नगर निगमों के महापौर के लिए आरक्षण की प्रक्रिया रवींद्र भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त की मौजूदगी में शुरू हो गई है। इस दौरान 99 नगर पालिका व 292 नगर परिषदों के अध्यक्ष के लिए भी आरक्षण की प्रक्रिया भी सम्पन्न होगी, जिसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। अजा-जजा के लिए आबादी के अनुसार होता है आरक्षण नगर निगम में महापौर के लिए अजा, अजजा का आरक्षण आबादी के अनुसार होता है, जबकि ओबीसी आरक्षण 25 प्रतिशत होता है। ओबीसी आरक्षण में नियम है कि पिछली बार ओबीसी के लिए आरक्षित रहे निकायों को हटा कर यह आरक्षण होता है। इस बार भी पिछले बार की तरह वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर ही आरक्षण हो रहा है। ऐसे में जनसंख्या का अनुपात पिछले आरक्षण यानी 2014 जैसा ही होगा। आशय यह है कि अजा-अजजा के लिए आरक्षण में बदलाव नहीं होगा। 50% महिला आरक्षण बाय रोटेशन मप्र में नगरीय निकायों में 50% महिला आरक्षण बाय रोटेशन होता है। यानी पिछली बार महिला वर्ग के लिए आरक्षित निकाय इस बार अनारक्षित होंगे। इसका आशय कि पिछली बार अनारक्षित रहे नगर निगम इस बार महिला वर्ग के लिए आरक्षित होंगे। लाॅट निकालने में कई बार तकनीकी पेंच आ जाते हैं, जिसमें कभी स्थिति बदल भी जाती है। वोट बैंक का खेल माना जाता है कि शहरी वोट बैंक हमेशा भाजपा के साथ जाता है, जबकि ग्रामीण में कांग्रेस का आज भी अच्छा वजूद है। ऐसे में सरकार मेयर का चुनाव सीधे कराना चाहती है, ताकि चेहरा कोई भी हो लोग पार्टी देखकर वोट करें, जबकि कांग्रेस पार्षदों के जरिए चुनना चाहती थी, जिसे शिवराज सरकार ने पलट दिया।

MP : बारात में शामिल होने आए थे लोग, कुएं में गिरी कार, 6 की मौत

छतरपुर। बारात में शामिल होने के लिए कुछ लोग फोर व्‍हीलर में सवार होकर आए थे. रात के समय ड्राइवर को ठीक तरह से दिखाई नहीं दिया और फोर व्‍हीलर सीधा कुएं में समा गया. जब तक बचाव कार्य चालू होता, तब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी थी. यह दर्दनाक हादसा मध्‍य प्रदेश के छतरपुर जिले का है. महाराजपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दीवान जी के पुरवा में हो रही शादी में बारात में शामिल होने आई एक फोर व्हीलर कुएं में जा गिरी. इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया. जब तक बचाव कार्य दल मौके पर पहुंचा. महाराजपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुएं से फोर व्हीलर निकाला. जब तक फोर व्हीलर को निकाल कर बाहर निकाला गया तब तक कार में फंसे 9 लोगों की जान अटकी रही. जब कार को बाहर निकाला गया तो इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. 3 लोगों को सुरक्ष‍ित बाहर निकाल लिया गया. महोबा उत्तरप्रदेश के स्वासा गांव से यह बारात आई थी.

MP : कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में सीएम शिवराज सख्त, बोले- हर माह एजेंडा देंगे, जिस पर काम करें

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अफसरों से कहा है कि यह काॅन्फ्रेंस कोई कर्मकांड नहीं है। हर माह एजेंडा दिया जाएगा। जिस पर काम करना होगा। उन्होंने दो टूक कहा- सुशासन का मतलब स्पष्ट तौर पर समझ लें कि बिना लेन-देन के समय पर जनता का काम करना है। शासन की सुविधाओं का लाभ हर हाल में नागरिकों को मिलना चाहिए। यह पिछली सरकार नहीं है। अब पोस्टिंग का आधार मेरिट होगा। मुख्यमंत्री ने यह बात कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में कहीं। बैठक में प्रदेश के सभी कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों के अलावा मुख्य सचिव सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि फोकस एजेंडे पर काम करना है। रूटीन गवर्नेंस प्रभावित न हो, रोजमर्रा के काम ना रुकें। लोग परेशान ना हों। हर विभाग के काम जैसे चल रहे हैं, वैसे ही चलना चाहिए। आप कुर्सी पर बैठे हैं। टेबिल के उस पर के व्यक्ति के बारे में सोचिए। आप यह समझें कि आपके हाथ में आवेदन होता है तो कैसा होता? कई बार काम करने के लिए तरीके निकालने पड़ते हैं। आप की जिम्मेदारी शासन की योजनाओं को जमीन पर उतराने की है। इस काम काे प्राथमिकता से पूरा करना होगा। CM के प्रतिनिधि होता है कलेक्टर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलों में कलेक्टर, मुख्यमंत्री का प्रतिनिधि होता है। प्रदेश की जनता की सेवा करने की तड़फ जैसी मेरे दिल में है, वही आपको भी होना चाहिए। यदि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहा हूं तो आप भी दें। मेरा किसी से कोई राग द्वेष नहीं है। जो अच्छा करेगा, उसे सराहा जाएगा। लेकिन जिस ने गलती की, उसे हटाने में देर नहीं होगी। हर जिले की रेटिंग होगी मुख्यमंत्री ने कहा कि काम के आधार पर हर जिले की रेटिंग होगी। इसके लिए डैशबोर्ड शुरु किया जा रहा है। यानी अब सरकार का हर काम परफॉर्मेंस बेस्ड होगा। आपको मौका मिला है जनता की सेवा करने का। एजेंडा के साथ काम करें और रूटीन गवर्नेंस को जनता की प्राथमिकता समझें।

राजस्थान : 21 जिलों के निकाय चुनाव में दिग्गज कांग्रेसियों के इलाके में लहराया भगवा

जयपुर। राजस्थान के 21 ज़िलों के पंचायत समिति और ज़िला परिषद सदस्यों के लिए हुए चुनावों के नतीजों में सत्तारूढ़ कांग्रेस को ज़बरदस्त झटका लगा है. इन चुनावों के नतीजे लगातार आ रहे है और अब तक ज़िला परिषद सदस्यों के घोषित नतीजों के मुताबिक़ बीजेपी कुल 14 ज़िलों में बोर्ड बनाने की स्तिथि में आ चुकी है. जबकि कांग्रेस का सिर्फ़ पाँच ज़िलों में बोर्ड बनता दिख रहा है. ज़िला परिषद की कुल 636 सीटों के लिए चुनाव हुए और बीजेपी 323 कांग्रेस 246 सीटें जीत चुकी है. पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए चुनाव के अब तक घोषित नतीजों से साफ़ है कि ग्रामीण इलाक़ों में कमल कांग्रेस के पंजे पर भारी पड़ रहा है. कुल 4371 सीटों में से बीजेपी को 1836 और कांग्रेस को 1718 सीटों पर जीत मिली है. दिग्गजों ने डुबोई कांग्रेस की लुटिया कांग्रेस की गहलोत सरकार के मंत्री रघु शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पूर्व डिप्टी सी एम सचिन पायलट , खेल मंत्री अशोक चाँदना और सी एम अशोक गहलोत के ख़ास सरकारी उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी अपने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में भी कांग्रेस को जीत नहीं दिला सके और इनके इलाक़ों में बीजेपी का भगवा झंडा लहरा गया. कांग्रेस की सादूलपुर विधायक कृष्णा पूनिया की सास और देवरानी दोनो ही उनके इलाक़े से पंचायत समिति का चुनाव हार गईं है. मोदी सरकार के मंत्री अर्जुन राम मेघवाल खुद भले ही बीकानेर से सांसद हों लेकिन उनके बेटे बीकानेर से ज़िला परिषद सदस्य का चुनाव हार गए है. सरदारशहर से कांग्रेस के एम एल ए भँवर लाल शर्मा की पत्नी मनोहरी देवी को उन्ही के देवर श्याम लाल ने पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में पराजित किया. राजस्थान में अगले साल तीन विधान सभा सीटों पर उप चुनाव होने है और कांग्रेस की ज़िला परिषद और पंचायत चुनावों की हार उसकी मुश्किलें बढ़ा सकती है. कांग्रेस के इन मंत्रियों को लगा झटका जैसलमेर, बीकानेर और बाड़मेर में कांग्रेस का बोर्ड बन रहा है जिसकी वजह से इन ज़िलों से मंत्री बने हुए शालें मुहम्मद बी ड़ी कल्ला, भँवर सिंह भाटी और अर्जुन लाल बामनिया की इज़्ज़त बच गई और इनकी कुर्सी कमजोर होने से. लेकिन चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा अपने इलाक़े अजमेर सहकारिता मंत्री उदय लाल आँजना चित्तोड, खेल मंत्री अशोक चाँदना बूंदी, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा सीकर और वन मंत्री सुख राम विश्नोई जालोर से कांग्रेसी बोर्ड नहीं बनवाकर कमजोर साबित हुए है. बाड़मेर के ज़िला परिषद नतीजों में कांग्रेस और बीजेपी को बराबर बराबर सीटें मिली है और इसकी वजह से बाड़मेर से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी कमजोर साबित हुए है.

T 20 वर्ल्ड कप के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं नटराजन, कप्तान कोहली क्या बोले नट्टू के बारे में

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज में डेब्यू करते ही टी नटराजन इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हो गए हैं. तीन मैचों की सीरीज में नटराजन ने ना सिर्फ 6 विकेट लिए बल्कि वह भारत के सबसे किफायती गेंदबाज भी साबित हुए. नटराजन के इस शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान विराट कोहली उनके मुरीद हो गए हैं और उन्हें अगले साल होने वाले ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप के लिए बेहद ही अहम खिलाड़ी बताया है. कोहली ने कहा, ”नटराजन के बारे में बात करने की सबसे ज्यादा जरूरत है. मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को हमने ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज में आराम देने का फैसला किया. लेकिन नटराजन ने इन दिग्गज गेंदबाजों की अनुपस्थिति में अच्छी जिम्मेदारी निभायी और दबाव की परिस्थितियों में शानदार गेंदबाजी की.” वर्ल्ड कप में अहम साबित होंगे नटराजन विराट कोहली ने नटराजन को काफी मेहनत करने वाला खिलाड़ी बताया है. उन्होंने कहा, ”यह बेजोड़ है क्योंकि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने शुरुआती मैचों में खेल रहा है. वह बेहद धैर्यवान, विनम्र और कड़ी मेहनत करने वाला खिलाड़ी लग रहा है. वह जानता है कि वह क्या कर रहा है.” भारत को अगले साल अक्टूबर-नवंबर में टी20 विश्व कप की मेजबानी करनी है. कोहली ने कहा, ”मुझे विश्वास है कि वह अपने खेल पर कड़ी मेहनत करना जारी रखेगा और बेहतर गेंदबाज बनता जाएगा क्योंकि बायें हाथ का तेज गेंदबाज किसी भी टीम के लिये महत्वपूर्ण होता है. अगर वह इस तरह से गेंदबाजी करना जारी रखता है तो अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले यह हमारे लिये बहुत अच्छी बात होगी.” टीम इंडिया लिमिटिड ओवर सीरीज में अपने सबसे अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा के बिना ही मेजबान पर उतरी थी. इसके बावजूद टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से मात देकर वनडे सीरीज की हार का बदला लिया. 17 दिसंबर से टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी.

MP : कचरे के ढेर पर फुटपाथ पर ठंड में ठिठुरते मिले IIT कानपुर से पासआउट 92 साल के इंजीनियर

ग्वालियर. ग्वालियर में फुटपाथ पर ठंड में ठिठुरते कचरे के ढेर में खाना ढूंढ़ते मिले बुज़ुर्ग आईआईटियन। ये बुज़ुर्ग अपनी उम्र 92 साल और IIT कानपुर से पास आउट बता रहे हैं. इन बुज़ुर्ग सदस्य को स्वर्ग सदन आश्रम में पनाह मिली. ग्वालियर में स्वर्ग सदन आश्रम चलाने वाले युवक विकास गोस्वामी के पास किसी परिचित का फोन आया. उन्होंने बताया कि शिंदे की छावनी बस स्टैंड पर एक बुजुर्ग फुटपाथ पर पड़े हुए हैं. जब विकास अपने साथियों के साथ उनके पास पहुंचे चादर हटाया तो वो बुज़ुर्ग अंग्रेजी में उनसे बात करने लगे. ये सुनकर विकास थोड़ा चौंके. समझ गए कि ये कोई पढ़े-लिखे इंसान हैं. लेकिन हालात के सताए हुए हैं. IIT कानपुर के पास आउट विकास गोस्वामी ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम सुरेंद्र वशिष्ठ बताया और कहा कि वो बरेली के रहने वाले हैं. उन्होंने यह भी बताया कि उनका एक भतीजा है जो अभी वर्तमान में ग्वालियर के गांधीनगर इलाके में रहता है.इतना परिचय मिलने के बाद विकास उन बुज़ुर्ग सज्जन को स्वर्ग सदन आश्रम ले आए. जब उनसे धीरे-धीरे पूछताछ और बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा तो पता चला कि ये कोई और नहीं बल्कि ग्वालियर के मिशहिल स्कूल के टॉपर रहे सुरेंद्र वशिष्ठ हैं. उन्होंने 1969 में आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग किया और 1972 में लखनऊ के डीएवी कॉलेज से एलएलएम किया. उसके बाद दिल्ली के कनॉट प्लेस के रीगल स्थित खादी भंडार सहित कई जगह नौकरी भी की. भतीजा ग्वालियर में है लेकिन सुरेन्द्र वशिष्ठ इस हालत में कैसे पहुंचे यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है. हालांकि उनका कहना है कि उनका पूरा परिवार है. सब विदेश में रहते हैं. कभी-कभी मैं उनसे मिलने जाता हूं. कभी परिवार वाले भी उनसे मिलने आते रहते हैं. विकास ने जब सुरेंद्र के बताए गए भतीजे से संपर्क किया तो उन्होंने उनकी सारी बातें सच होने की पुष्टि की. लेकिन साथ ही ये भी कहा कि सुरेन्द्र अविवाहित हैं. जे सी मिल में थे पिता बुजुर्ग सुरेंद्र वशिष्ठ अपनी उम्र 92 साल बता रहे हैं. फिलहाल विकास गोस्वामी ने उन्हें अपने स्वर्ग सदन आश्रम में शरण दे दी है. सुरेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि उनके पिता ग्वालियर की जेसी मिल में काम करते थे. लोहिया बाजार में घर हुआ करता था.विकास गोस्वामी फिलहाल उनके परिवार का पता लगा रहे हैं. इससे पहले भी ग्वालियर के फुटपाथ में ठंड में ठिठुरते और कचरे में खाना ढूंढ़ते हुए पुलिस के एक पूर्व निरीक्षक मनीष मिश्रा मिले थे. उनकी मदद के लिए पहुंचे पुलिस वालों को मनीष ने पहचानकर नाम पुकार कर आवाज़ दी थी.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet