LATEST NEWS

MP : पति को हो गया ऑफिस में प्यार, प्रेमिका से डेढ़ करोड़ लेकर पत्नी तलाक को तैयार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक हैरान कर देने वाला लव ट्राएंगल सामने आया है, जहां एक पत्नी ने डेढ़ करोड़ रुपये लेकर प्रेमिका को अपना पति सौंप दिया. दरअसल, फैमिली कोर्ट में कुछ रोज पहले एक शिकायत आई थी, जिसमें एक नाबालिग ने आरोप लगाया था कि पापा के ऑफिस में काम करने वाली एक महिला के साथ अफेयर के कारण घर में झगड़े होते रहते हैं. इसकी वजह से घर का माहौल खराब रहता है और शिकायत करने वाली बच्ची और उसकी बहन का पढ़ाई में मन नहीं लगता. लगातार झगड़े की वजह से ही नाबालिग ने फैमिली कोर्ट में इस मामले की शिकायत की थी. नाबालिग की शिकायत के बाद पति-पत्नी को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया तो पता चला कि पति का जिस महिला के साथ अफेयर चल रहा है वो उम्र में उससे बड़ी है और उसके ऑफिस में ही काम करती है. पति और उसकी प्रेमिका साथ में रहना चाहते हैं लेकिन पत्नी को यह मंजूर नहीं. कई चरणों की काउंसलिंग के बाद आखिरकार समस्या का समाधान निकल गया. पत्नी ने एक शर्त पर पति को छोड़ने की हामी भर दी. प्रेमिका ने अपना एक फ्लैट और करीब 27 लाख रुपये अपने प्रेमी की पत्नी को दिए जिसके बाद उसे अपना प्यार मिल गया. काउंसलर के मुताबिक पत्नी का कहना था कि शादी के इतने सालों के बाद जब पति और उसके बीच में मधुर संबंध नहीं रहे तो उसके साथ रहना उसे पसंद नहीं था. इसलिए उसने फैसला किया कि आगे के जीवन को अपनी बेटियों के भविष्य को सुधारने में बिताएगी इसलिए वह इस कठिन फैसले के लिए तैयार हो पाई.

बड़े दिल वाले रतन टाटा …. 2 साल से बीमार पूर्व कर्मचारी से मिलने मुंबई से पुणे पहुंचे

मुंबई। टाटा ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस रतन टाटा (83) मुंबई से पुणे तक का सफर कर अपने एक पूर्व कर्मचारी से मिलने पहुंचे। पूर्व कर्मचारी पिछले 2 साल से बीमार है। इसलिए रतन टाटा ने कार से करीब 150 किमी का सफर कर पुणे की फ्रेंड्स सोसायटी पहुंचे। इसका खुलासा सोशल मीडिया पर हुआ है। परिवार का खर्च उठाने की भी चर्चा पोस्ट करने वाले ने रतन टाटा की अपने पूर्व कर्मचारी से मिलने की फोटो शेयर की है। साथ ही लिखा, ‘इस मुलाकात के दौरान न मीडिया था, न बाउंसर थे। सिर्फ वफादार कर्मचारियों के लिए कमिटमेंट था। इससे सभी बिजनेसमैन को सीखना चाहिए कि पैसा ही सब कुछ नहीं होता।’ चर्चा ये भी है कि रतन टाटा ने पूर्व कर्मचारी के परिवार का खर्च उठाने का भरोसा भी दिया है। कोरोनाकाल में भी कर्मचारियों के साथ नजर आए उद्योग जगत में कर्मचारियों की छंटनी को लेकर रतन टाटा ने कहा था कि कॉरपोरेट वर्ल्ड में हमदर्दी की कमी है। उन्होंने उद्योग जगत के दिग्गजों से छंटनी नहीं करने की अपील की थी। टाटा ने कहा था कि ये वे लोग हैं, जिन्होंने आपके लिए जिंदगीभर काम किया, लेकिन थोड़ी बारिश क्या हुई आपने उन्हें बाहर ही कर दिया। क्या यही आपके मूल्यों की परिभाषा है। 26/11 हमले के पीड़ित कर्मचारियों के परिवारों की भी मदद की थी मुंबई के ताज होटल पर हुए 26/11 के आतंकी हमले के बाद भी रतन टाटा ने अपने कर्मचारियों की मदद की थी। वे करीब 80 पीड़ित कर्मचारियों के परिवारों से मिले थे और पूरा खर्च उठाने का वादा किया था।

MP : कमलनाथ ने बैठक बताया निकाय चुनाव में टिकट देने का फॉर्मूला

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि नगरीय निकाय चुनाव में घरेलू महिलाओं और राजनीति से दूर नेताओं की पत्नियों को टिकट नहीं दिया जाएगा। उन्हीं महिलाओं को टिकट में प्राथमिकता मिलेगी जो समाज में, राजनीति में मैदानी स्तर पर सक्रिय होगीं। कमलनाथ ने यह ऐलान अपने निवास पर बुलाई गई नगरीय निकाय चुनाव के प्रभारियों-सह प्रभारियों की बैठक में किया। उन्होंने प्रभारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों में निष्पक्ष तरीके से योग्य उम्मीदवारों का चयन करें और योग्य उम्मीदवारों के नाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी को तय समय सीमा में सौंपें। कांग्रेस की पेठ वार्ड स्तर व पंचायत स्तर तक है। उन्होंने कहा कि वार्ड के परिणाम यदि अच्छे होंगे तो महापौर व अध्यक्षों के परिणाम भी अच्छे मिलेंगे। इसीलिए हमें वार्ड स्तर तक पार्टी की जीत के लिए कार्य करना है। कमलनाथ ने कहा कि आज की राजनीति व समय परिवर्तित हो चुका है, जिसने परिवर्तन को अपना लिया वही सफल।अब वह समय गया कि जब एक व्यक्ति हजारों मतदाताओं को किसी एक के पक्ष में करने की गारंटी ले लिया करता था। आज तो वह समय है, जिसमें एक व्यक्ति अपने घर के व घर के आसपास के वोटों की भी गारंटी नहीं ले सकता है। नगरीय निकाय चुनाव को छोटा चुनाव ना समझें। इसे हल्के में ना लें, इसे बेहद गंभीरता से लें। यह चुनाव विधानसभा चुनाव का आधार है। किसान आंदोलन का समर्थन, 20 जनवरी को सम्मेलन इस अवसर पर कमलनाथ ने दिल्ली की सीमा पर पिछले 40 दिन से चल रहे किसान आंदोलन व तीन नए किसान विरोधी कानूनों के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि 20 जनवरी को किसानों के समर्थन में व काले कानूनों के विरोध में भोपाल में बड़ा किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। बैठक के पूर्व दिल्ली की सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन के दौरान 60 किसानों की मौत पर 2 मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

मंत्रियों से सीएम शिवराज बोले – कार्य ऐसा हो कि एक साल बाद लोग मध्य प्रदेश को दें बधाई

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के पास कोलार वन विश्राम गृह में मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ प्रदेश का विकास के संबंध में विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों के कल्याण के लिए ऐसा कार्य हो कि 1 वर्ष पश्चात मध्य प्रदेश को बधाइयां मिलें। उन्होंने आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण के लिए विभाग वार एक्सरसाइज कर अच्छे कार्यों को संपादित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 9-10 माह में प्रदेश के विकास प्रदेश की तस्वीर बदलने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। आम जनता से भी सरकार के अनेक कार्यों के प्रति समर्थन प्रतिक्रिया मिली है। माफिया के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई और नशे से युवा वर्ग को बचाने के ठोस प्रयासों का अच्छा संदेश गया है । मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जब मार्च के आखिरी सप्ताह में सरकार बनी तब कोरोना की बड़ी चुनौती सामने थी ।इससे नागरिकों को बचाने का कार्य तत्परता से किया गया ।प्रभावी कदम उठाए गए। वायरस के नियंत्रण के साथ ही सबसे पहले मध्य प्रदेश में आत्म निर्भर मध्य प्रदेश का रोड मैप बनाया गया। आत्मनिर्भर भारत की लक्ष्य प्राप्ति में मध्य प्रदेश ने पहले पहल बनाया रोडमेप मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे ही प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की बात कही उनके चिंतन की प्रक्रिया शुरू हो गई। आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के लिए ठोस पहल की गई। सभी मंत्रियों, अर्थशास्त्रियों, नीति आयोग के पदाधिकारियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने विचार मंथन कर मध्य प्रदेश रोड मैप की तैयारी की।प्रयास सार्थक हुए ।मध्य प्रदेश सबसे पहले यह रोड मैप बनाने में सफल हुआ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अर्थव्यवस्था, रोजगार सुशासन ,स्वास्थ्य एवं शिक्षा के मुद्दों पर रोड मैप में विस्तार से कार्य का निर्धारण किया गया है। राजस्व बढ़ाने का कार्य तेज हो प्रदेश में अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए अच्छी राजस्व वसूली का कार्य कुछ प्रयासों से ही संभव है।इस दिशा में अच्छी उपलब्धि मिल रही है। विशेषकर जीएसटी कलेक्शन में मध्य प्रदेश अन्य राज्यों से आगे है। राजस्व वृद्धि के प्रयास तेज किए जाएं। मिली हैं उपलब्धियां मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की बात हो या ग्रामीण विकास के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की सक्रियता, मध्यप्रदेश ने कुछ कार्यों में रिकॉर्ड बनाया है। देश में सबसे अधिक गेहूं उपार्जन किए जाने के बाद किसानों के खातों में राशि पहुंचाने का कार्य हुआ। प्रदेश में दो एक्सप्रेस वे प्रगति पर हैं।भोपाल के ग्लोबल स्किल पार्क से व्यापक पैमाने पर रोजगार की संभावनाओं को साकार किया जाएगा। बफर में सफर शुरू हो चुका है। जाति प्रमाण पत्र ,आय प्रमाण पत्र तत्काल देने की व्यवस्था, किसानों को बिना चक्कर लगाए विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने का कार्य प्रदेश में बखूबी किया जा रहा है ।इसे और गति देना है। पत्थर बाजी पर प्रतिबंध के लिए कड़ा कानून बनाया जा रहा।धर्म स्वातंत्र्य कानून की प्रशंसा हुई है।अन्य नवाचार भी किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश बने उदाहरण मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मंत्री गण चिंतन कर विभाग की योजनाओं को तेजी से क्रियान्वित करवाएं। क्षमता का पूरा उपयोग कर बेहतर परिणाम दे सकते हैं। प्रयास होना चाहिए कि आने वाले 1 वर्ष में हम बहुत सी उपलब्धियां अर्जित कर लें और सभी राज्य मप्र की बधाई दें। हम ऐसी स्थिति में आ जाएं कि मध्य प्रदेश अग्रणी स्थिति में आकर एक उदाहरण माना जाए।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ परिणाम लाने की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रेत उत्खनन के संबंध में लागू की जा रही नई व्यवस्था की भी जानकारी दी जिससे राजस्व आय बढ़ेगी साथ ही अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगेगा। नव चिंतन कर कार्य योजना पर अमल हो मुख्यमंत्री ने प्रारंभ में सभी मंत्री गण को नववर्ष की बधाई दी और नवचिंतन के साथ नवीन कल्पनाओं को साकार कर मध्य प्रदेश को समृद्ध बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद की।

दिल्ली में हनुमान मंदिर हटाने पर हंगामा

नई दिल्ली।  चांदनी चौक इलाके में प्राचीन हनुमान मंदिर तोड़े जाने जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को चांदनी चौक इलाके में मंदिर तोड़े जाने को लेकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इससे पहले सोमवार को उपराज्यपाल से मुलाकात के बाद विश्व हिंदू परिषद के नेता आलोक कुमार ने कहा था कि हमने उपराज्यपाल से कहा है कि वे उच्च न्यायालय में प्रार्थना पत्र लगाकर मंदिर के पुनर्स्थापना के लिए अनुमति लें तथा उसी स्थान पर मंदिर को दोबारा स्थापित करें। उन्होंने कहा था कि अगर मंदिर की पुनर्स्थापना नहीं होती है तो वीएचपी आंदोलन के लिए मजबूर होगा।वहीं, विहिप प्रान्त प्रचार प्रसार प्रमुख महेंद्र रावत ने बताया था कि वीएचपी, बजरंगदल, मातृशक्ति,दुर्गावाहनी, अन्य हिन्दू संगठनों के साथ मिलकर विरोध दर्ज कराएंगे। वहीं, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना ने दिल्ली के  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर मांग की है कि हनुमान मंदिर स्थान पर बनने और मंदिर तोड़ने के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो। अभी तीन धार्मिक अतिक्रमण बरकरार वर्ष 2016 के आदेश में हाई कोर्ट ने लाल जैन मंदिर, गौरी शंकर मंदिर व शीशगंज गुरुद्वारा के बाहर फुटपाथ पर निर्माण काे अतिक्रमण माना था, वहीं भाई मती दास चौक, पागल बाबा मंदिर व हनुमान मंदिर के साथ एक प्याऊ को पूरी तरह से अतिक्रमण माना था। इसे लेकर लाल जैन मंदिर, गौरी शंकर मंदिर व शीशगंज गुरुद्वारा के अतिक्रमण को हटाने पर काफी विवाद भी हुआ था। एसआरडीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक अभी भी पागल बाबा मंदिर, प्याऊ व भाई मती दास चौक का अतिक्रमण बरकरार है।  

किसान आंदोलन में अब तक 54 मौतें, 4 और किसानों की जान गई

नई दिल्ली। किसान कृषि कानूनों के खिलाफ 39 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। इस आंदोलन के दौरान अब तक 54 किसानों की मौत हो चुकी है। इनमें से कुछ ने सुसाइड कर लिया और कइयों की जान बीमारियों, ठंड और हार्ट अटैक के चलते गई है। सिंघु और टीकरी बॉर्डर पर रविवार को 4 किसानों की मौत हो गई। इनमें से दो हरियाणा और दो पंजाब के रहने वाले थे। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। एक अन्य किसान की हालत गंभीर है, जिसे रोहतक के PGI रेफर किया गया है। किसी की बॉडी ट्राली में तो किसी की टेंट में मिली जानकारी के मुताबिक, बहादुरगढ़ के करीब टीकरी बॉर्डर पर धरना दे रहे बठिंडा के 18 साल के जश्नप्रीत सिंह की शनिवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे सिविल अस्पताल और फिर PGI ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हरियाणा के जींद के जगबीर का शव ट्राली में मिला। वो भी टीकरी बॉर्डर पर ही धरना दे रहे थे। उनकी उम्र 66 साल थी। सिंघु बॉर्डर पर सोनीपत के बलवीर सिंह और पंजाब के लिदवां निवासी निर्भय सिंह शनिवार रात को पार्कर मॉल के टेंट में सोए थे। सुबह जब साथियों ने जगाने की कोशिश की, तो उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा एक अन्य किसान को हार्ट अटैक आया है। उनकी हालत गंभीर होने के चलते उन्हें PGI रेफर किया गया है। 39 दिन में 54 मौतों के बाद उठी मुआवजे की मांग 26 नवंबर से दिल्ली बॉर्डर पर हजारों की तादाद में किसान धरना दे रहे हैं। इस दौरान 54 किसानों की जान जा चुकी है। परिवार और किसान संगठन इन किसानों के परिवारों को मुआवजा और नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। मौसम ने मुश्किल बढ़ाई, तंबुओं में पानी भरा दिल्ली और NCR के इलाके में शनिवार सुबह से रह-रहकर बारिश जारी है। रविवार को दूसरे दिन बारिश के बाद ठंड बढ़ती जा रही है। बारिश की वजह से कई किसानों के टेंट में पानी घुस गया, लेकिन किसान अपने मोर्चे पर डटे हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक मांगें नहीं मानी जाती हैं, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें… 7वें दौर की बातचीत में 2 मांगों पर सहमति बनी किसान संगठनों और केंद्र के बीच 4 जनवरी को 8वें दौर की बातचीत होनी है। किसानों के 4 बड़े मुद्दे हैं। पहला- सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले। दूसरा- सरकार यह लीगल गारंटी दे कि वह मिनिमम सपोर्ट प्राइस यानी MSP जारी रखेगी। तीसरा- बिजली बिल वापस लिया जाएगा। चौथा- पराली जलाने पर सजा का प्रावधान वापस लिया जाए। 30 दिसंबर को 7वें दौर की बातचीत पांच घंटे की बातचीत के बाद बिजली बिल और पराली से जुड़े दो मुद्दों पर सहमति बन गई थी। सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने पर राजी है। इसके बाद किसान नेताओं ने भी नरमी दिखाई। कृषि कानून और MSP पर अभी भी मतभेद बरकरार हैं।

गाजियाबाद में श्मशान में छत गिरने से 18 की मौत, 24 घायल, 100 लोग छत के नीचे खड़े थे

नई दिल्ली। गाजियाबाद में एक श्मशान घाट में छत धंस गई है. इसकी चपेट में कई लोग आ गए हैं.इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है. 24 घायल हैं। बारिश से बचने के लिए लोग छत के नीचे खड़े हुए थे। हादसा गाजियाबाद थाने के मुरादनगर इलाके में हुआ है. तस्वीरों में कई लोग लेंटर के नीचे दबे हुए दिख रहे हैं. गाजियाबाद पुलिस और रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम घटनास्थल पहुंच गई है और राहत और बचाव कार्य में जुट गई है. बता दें कि रविवार सुबह दिल्ली एनसीआर में बारिश हो रही थी। ये श्मशान घाट मुरादनगर थाना क्षेत्र के उखरानी/ बम्बा रोड में स्थित है. मुरादनगर स्थित श्मशान घाट पर कुछ लोग एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे. बारिश की वजह से ये लोग छत के नीचे थे तभी श्मशान घाट का लेंटर भरभराकर गिर गया. इसमें कई लोग मलबे में दब गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है. तस्वीरों से पता चल रहा है कि लेंटर का साइज काफी बड़ा है. इस वजह से पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए क्रेन बुलाया है. घटनास्थल पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके का रेस्क्यू अभियान जारी है. पुलिस का कहना है कि गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र के उखलारसी गांव में एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर परिजन और सगे संबंधी मृत व्यक्ति को दाह संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर पहुंचे थे. परिजन मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर ही रहे थे तभी श्मशान घाट का लैंटर भरभरा कर गिर पड़ा. इसकी चपेट में आकर लगभग 2 दर्जन से ज्यादा लोग दबे गये अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया.

IND vs AUS: टेस्ट टीम में शामिल हुए नटराजन, चोटिल उमेश यादव की जगह मिला मौका

नई दिल्ली। तेज गेंदबाज उमेश यादव की जगह टी. नटराजन को टीम में शामिल किया गया है. तीसरा टेस्ट 7 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा. 33 साल के अनुभवी पेसर उमेश यादव बाकी दो टेस्ट नहीं खेल पाएंगे. बीसीसीआई ने कहा कि उमेश यादव बाकी दो टेस्ट मैचों से पहले पूरी तरह उबर नहीं पाएंगे. उमेश और मोहम्मद शमी बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैब की प्रक्रिया से गुजरेंगे. मोहम्मद शमी भी चोटिल होने से बाहर हैं. बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को टेस्ट स्क्वॉड में शामिल किया गया था. शमी को पहले टेस्ट में बल्लेबाजी के दौरान दाहिने हाथ में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया था. 29 साल के ‘यॉर्करमैन’ नटराजन ने मौजूदा ऑस्ट्रेलिया दौरे में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा. उन्होंने एक वनडे और तीन टी20 मैचों में शानदार प्रदर्शन कर कुल 8 विकेट झटके. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नटराजन तमिलनाडु के लिए प्रथम श्रेणी के 20 मैच खेल चुके हैं और अब टेस्ट टीम में चयन के लिए उपलब्ध होंगे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. रोहित शर्मा अपनी क्वारनटीन अवधि पूरी कर मेलबर्न में भारतीय टीम से जुड़ चके हैं. उन्होंने गुरुवार को अभ्यास सत्र में भी हिस्सा लिया. उन्हें उपकप्तान बनाया गया है. मेलबर्न टेस्ट में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में चेतेश्वर पुजारा ने उपकप्तान थे. उधर, उमेश यादव शुक्रवार को पिता बने. उनके घर नन्ही परी आई है. बीसीसीआई ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है. बीसीसीआई ने लिखा- हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वह जल्द ही मैदान पर उतरेंगे.

PM मोदी के नाम पत्र लिखकर किसान ने लगाई फांसी

छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। किसान ने अपने ही खेत में पेड़ पर लटककर जान दी है। मौके पर पहुंची पुलिस को पीएम मोदी के नाम लिख पत्र मिला है। जिसमें किसान ने बिजली विभाग पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। किसान ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसके शरीर के एक- एक अंग को बेचकर शासन का पैसा चुका दिया जाय. मातगुवां थाना पुलिस ने बताया कि किसान चक्की का बिल नहीं चुकाया था। इसे लेकर बिजली विभाग ने कुर्की का आदेश दिया था, वहीं किसान सदमे में था। जिसके बाद खुदकुशी कर ली। पीएम मोदी के नाम लिखे पत्र में किसान अपनी परेशानियों को बताते हुए इन बातों का जिक्र किया है। शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

MP : गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी करने पर कॉमेडियन को पीटा

इंदौर. देवी-देवताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी कर कॉमेडी करने का आरोप लगाते हुए हिंदूवादी संगठन के नेताओं ने चलते शो में स्टैंड अप कॉमेडियन को पीट दिया। फिर आयोजक और कॉमेडियन को पकड़कर तुकोगंज थाने ले गए। वहां उनकी शिकायत की। घटना शुक्रवार शाम 6.30 बजे 56 दुकान स्थित मुनरो कैफे की है। हिंदरक्षक संगठन के नेता एकलव्य गौड़ ने बताया कि स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी पहले भी देवी देवताओं को लेकर अभद्र टिप्पणी कर चुके हैं। इनका एक शो जयपुर में भी कैंसल हो चुका है। इन्होंने गोधरा कांड के कारसेवक पर भी अभद्र टिप्पणी की। शो की जानकारी लगने पर हम भी टिकट लेकर शामिल हुए। मुझे इस शो की जानकारी नहीं वहीं कैफे के संचालक मुक्तांश जैन ने कहा- यह मेरा कैफे है। यहां नलिन साहेब नामक इवेंट ऑर्गेनाइजर ने फैमिली पार्टी बताकर शो रखा था। इसके टिकट बेचे गए थे, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। मैं भी पता कर रहा हूं कि ये इवेंट कैसे और क्यों किया गया?

पाकिस्तान में कट्टरपंथियों ने हिंदू मंदिर को तोड़ा, आग लगा दी

नई दिल्ली। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वां के करक जिले में कट्टरपंथियों ने हिंदू मंदिर को तोड़ दिया और उसमें आग भी लगा दी. इसे लेकर भारत ने पाकिस्तान के सामने अपना विरोध दर्ज कराया है. वहीं पाकिस्तान की प्रांतीय सरकार ने क्षतिग्रस्त हिंदू मंदिर के पुनर्निर्माण की बात कही है. जारी बयान में प्रांतीय सरकार के मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि मंदिर का बिना किसी देरी के पुनर्निर्माण किया जाए और संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं. इससे पहले, विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग को अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों के खिलाफ अत्याचार के गंभीर मामलों से अवगत कराया. सूत्रों के मुताबिक भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान सरकार इस मामले की जांच करेगी और मंदिर के इस विध्वंस और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. भारत ने कहा कि यह पहली बार नहीं था जब पाकिस्तान में किसी मंदिर में तोड़फोड़ की गई. यह 1997 से चल रहा है. विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान सरकार से मामले की जांच रिपोर्ट को साझा करने के लिए भी कहा है. भारत ने फिर दोहराया कि वह पाकिस्तान सरकार से अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में, अपने अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा और उनकी देखभाल करने की उम्मीद करता है, जिसमें उनके धार्मिक अधिकारों और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी शामिल है.

भोपाल मैनेजमेंट एसोसिएशन की डायरेक्ट्री का विमोचन

भोपाल। भोपाल मैनेजमेंट एसोसिएशन के सदस्यों की डिजिटल डायरेक्ट्री का विमोचन बीएसएनएल के सभागृह में एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ महेश शुक्ल ने शनिवार को किया। इसका सम्पादन सह अध्यक्ष प्रदीप करम्बेलकर ने किया है। डायरेक्ट्री में सभी सदस्यों का विवरण है। कार्यक्रम का संचालन मानद सचिव एनके छिब्बर ने किया। समारोह में एसोसिएशन के सदस्य व अधिवक्ता जीके छिब्बर, आरजी द्विवेदी, मनोज झा, डॉ राजपाल सिंह, आदित्य गुप्ता, भावना बेनर्जी, योगेश पंडित, शशांक मिश्र, आमिर खान उपस्थित थे

‘जान दे रहा हूं ताकि कोई हल निकले’, गाजीपुर बॉर्डर के धरनास्थल पर किसान ने लगाई फांसी

नई दिल्ली। कृषि कानून के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर 38 दिन से किसानों का आंदोलन जारी है। यहां गाजीपुर बॉर्डर पर शनिवार को 75 साल के किसान कश्मीर सिंह ने शौचालय में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। किसान नेता अशोक धवाले ने बताया कि अब तक 50 किसानों की जान जा चुकी है। कश्मीर ने सुसाइड नोट में लिखा, ‘सरकार फेल हो गई है। आखिर हम यहां कब तक बैठे रहेंगे। सरकार सुन नहीं रही है। इसलिए मैं जान देकर जा रहा हूं। अंतिम संस्कार मेरे बच्चों के हाथों दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर होना चाहिए। मेरा परिवार, बेटा-पोता यहीं आंदोलन में निरंतर सेवा कर रहे हैं।’ किसान का शव बिना पोस्टमॉर्टम के परिजन को सौंप दिया गया है। यूपी पुलिस ने सुसाइड नोट अपने कब्जे में ले लिया है। किसान संगठनों ने आंदोलन के मद्देनजर 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकालने का ऐलान किया है। कहा कि हम शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे, कर रहे हैं और ऐसा ही करेंगे। हम लोग दिल्ली की सीमाओं पर बैठे हुए हैं, लेकिन नए कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया गया है। इससे पहले 30 दिसंबर को किसान और सरकार के बीच 7वें दौर की बातचीत में पूरा समाधान तो नहीं निकला, लेकिन विवाद के 2 मुद्दों पर सहमति बन गई थी। अब 4 जनवरी को किसानों और सरकार के बीच अगली बैठक है। उम्मीद की जा रही है कि इस दिन गतिरोध खत्म हो सकता है। कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा है कि 4 जनवरी को सकारात्मक नतीजे आएंगे।

Memahami Dinamika Permainan Mahjong agar Lebih Percaya Diri

Dalam dunia digital yang penuh warna dan gemerlap, permainan Mahjong hadir sebagai alunan strategi dan keberuntungan. Melalui platform Ceriabet slot online, setiap putaran menjadi simfoni keputusan, di mana setiap tile yang ditarik bercerita, dan setiap strategi yang dipilih menenun jalan menuju kemenangan. Memahami dinamika permainan ini bukan sekadar soal teknik, melainkan seni meresapi ritme, membangun intuisi, dan menumbuhkan percaya diri yang kokoh. Mengamati Irama Mahjong Ways Setiap putaran Mahjong Ways ibarat bait dalam puisi; ada pola slot mahjong yang terlihat, ada misteri yang terselip. Pemain yang bijak tahu, untuk menang bukan hanya soal keberuntungan, tetapi kesabaran membaca gerak tile. Mengamati pola kemenangan, memperhatikan putaran lawan, dan memahami kombinasi yang mungkin muncul adalah langkah-langkah yang perlahan mengasah kepekaan. Dalam hening layar digital, rasa percaya diri tumbuh ketika setiap keputusan terasa tepat dan selaras dengan ritme permainan. Menelusuri Keindahan Mahjong Slot Di Mahjong Slot, warna dan simbol berputar, membentuk alur cerita yang berbeda setiap kali layar berhenti. Di sinilah dinamika nyata permainan muncul: keputusan cepat, pengelolaan sumber daya digital, dan pemahaman tentang peluang. Setiap kemenangan kecil bukan hanya hadiah, tetapi penguat rasa percaya diri. Sebaliknya, kekalahan menjadi bait refleksi, tempat untuk belajar, menyesuaikan strategi, dan menanti kesempatan berikutnya dengan kepala tegak. Membangun Percaya Diri melalui Ceriabet Platform Ceriabet menawarkan lebih dari sekadar permainan; ia adalah laboratorium bagi pemain untuk memahami diri sendiri dalam tekanan dan peluang. Dengan memanfaatkan Ceriabet link alternatif, akses tetap lancar, sehingga fokus tetap pada dinamika permainan, bukan gangguan teknis. Percaya diri muncul ketika pemain tahu cara menavigasi putaran, memahami peluang, dan mengelola setiap keputusan dengan tenang. Strategi Halus dalam Setiap Putaran Percaya diri dalam Mahjong bukanlah keberanian buta, tetapi seni menggabungkan pengetahuan dan intuisi. Beberapa langkah yang dapat memperkuat keyakinan pemain di antaranya: Melalui latihan berulang, pemain mulai memahami irama dan logika di balik setiap putaran, dan dari sana lahirlah rasa percaya diri yang tulus. Keselarasan Antara Pikiran dan Layar Permainan Mahjong di Ceriabet mengajarkan keselarasan. Pikiran yang tenang dan strategi yang matang menyatu dengan ritme digital, menciptakan pengalaman bermain yang harmonis. Percaya diri tidak datang tiba-tiba, tetapi tumbuh dari pengamatan, refleksi, dan keberanian untuk mencoba lagi. Setiap putaran Mahjong Ways adalah tarian peluang, setiap simbol dalam Mahjong Slot adalah kata dalam puisi strategi, dan setiap kemenangan atau kekalahan adalah bait yang menuntun pemain menuju penguasaan diri. Kesimpulan Memahami dinamika permainan Mahjong, baik di Mahjong Ways maupun Mahjong Slot, bukan sekadar soal teknik bermain. Ia adalah perjalanan untuk menumbuhkan intuisi, kesabaran, dan rasa percaya diri. Dengan bantuan platform Ceriabet slot online dan akses mudah melalui Ceriabet link alternatif, pemain dapat menavigasi setiap putaran dengan bijaksana. Ketika strategi berpadu dengan pengamatan yang jeli, dan pikiran selaras dengan ritme permainan, rasa percaya diri tumbuh, dan Mahjong menjadi bukan sekadar permainan—melainkan seni dan pengalaman yang mempesona.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet