LATEST NEWS

एमपी … पुलिस ने कोरोना मरीज और परिजनों को लाठी-डंडों से पीटा

खंडवा। खंडवा में पुलिस ने संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दी। यहां कोरोना संक्रमित के घर पहुंचे चार पुलिसकर्मियों ने पॉजिटिव मरीज और उसके परिजन को जमकर लाठी-डंडों से पीटा। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित युवक को लेने पहुंची थी। यहां विवाद के बाद टीम ने पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने न सिर्फ संक्रमित, बल्कि उसके माता-पिता और बहन पर भी डंडे बरसाए। यही नहीं, परिजन के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस भी दर्ज कर लिया। कार्रवाई के विरोध में ग्रामीणों ने छैगांवमाखन थाने का घेराव किया। मामला सामने आने के बाद एसपी ने टीआई गणपतलाल कनेल को लाइन अटैच कर दिया। इधर, विधायक राम दांगोरे ने भी कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि सीएम को घटना की जानकारी देकर संबंधित पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करवाएंगे। मामला थाना छैंगांवमाखन के गांव सिरसोद बंजारी का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चार दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम उक्त परिवार में युवक का सैंपल लेने आई थी। रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद टीम युवक को लेने के लिए घर पहुंची। परिजन ने कहा- बेटा घर पर रहकर ही स्वस्थ हो जाएगा। क्योंकि संक्रमित युवक की मां खुद आशा कार्यकर्ता है। इसी बात पर स्वास्थ्यकर्मियों और परिजनों में कहासुनी हो गई। इस बीच स्वास्थ्यकर्मियों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने संक्रमित युवक व परिजन को घर से निकाला और लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। किसी ने इसका मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वहीं, पुलिस का कहना है कि उनके साथ हाथापाई की गई। इसके बाद उन्होंने डंडे मारे। स्वास्थ्यकर्मी की शिकायत पर केस दर्ज पुलिस ने छैगांवमाखन स्वास्थ्य केंद्र की डॉ. अपूर्वा कुशवाह ने संक्रमित युवक व उसके परिजन के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने युवक ललित समेत उसके पिता श्रीराम पटेल, माता लक्ष्मीबाई व बहन रानू सभी निवासी ग्राम बंजारी पर आईपीसी की धारा 353, 332, 342, 34, 506, 294, 188 और आपदा प्रबंधन की धारा 52 के तहत केस दर्ज किया।

MP : BJP नेता हुए बेलगाम, ​​​​​​​रीवा में समारोह में 300 लोग, मंच पर भाजपा के 2 विधायक

रीवा। बीजेपी नेता बेलगाम हो रहे हैं। दमोह में उपचुनाव के दौरान जगह जगह भीड़ जमा करने पर सोशल मीडिया पर जमकर किरकिरी हो रही है लेकिन कोई असर देखने को नहीं मिल रहा। रीवा के भाजपा नेताओं तक नहीं पहुंच पाया है। नहीं, तो लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू में रात 10 बजे 300 लोगों की भीड़ एक जगह नहीं जुटाते। कार्यक्रम में भाजपा के दो विधायक भी मंच की शोभा बढ़ा रहे थे। पास में ही गायन मंडली भी बैठी थी। विवाद बढ़ा तो कलेक्टर और एसपी ने अपने स्टाफ को भेजा। खानापूर्ति के लिए आयोजक पर FIR दर्ज की गई। शनिवार रात रीवा शहर के भाजपा नेता हीरेंद्र प्रताप सिंह मझियार हाउस ने मैरिज गार्डन स्वयंवर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन विंध्य की गायिका मणि माला सिंह के जन्मदिन पर पुस्तक विमोचन का कार्यक्रम रखा गया था।कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली गई थी। ऊपर से 50 की जगह 300 लोग कार्यक्रम में शिरकत किए। मंच पर भाजपा के सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी और सिरमौर विधायक दिव्य राज सिंह मंचासीन रहे। यह हाल तब है, जब रीवा में शनिवार को 95 संक्रमित मिले। एक सप्ताह के अंदर 500 मरीज मिले चुके हैं। शनिवार की रात 10 बजे कलेक्टर इलैया राजा टी और एसपी राकेश सिंह को कार्यक्रम की जानकारी मिली। अफसरों ने तहसीलदार को मौके पर भेजा। मौके पर गीत-संगीत चल रहा था। तहसीलदार को कई लोग बिना मास्क के दिखे। सोशल डिस्टेंसिंग के तार तार दिखी। पैलेस में थर्मल स्क्रीनिंग तक की व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में एसपी के निर्देश पर अमहिया थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवा अग्रवाल ने कार्यक्रम आयोजक हीरेन्द्र प्रताप सिंह पर धारा 188 महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही एसपी ने कहा है कि पैलेस संचालक के पर भी मामला दर्ज किया जाएगा। ऐसे लगी कार्यक्रम की भनक सबसे पहले आम आदमी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रमोद शर्मा ने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इसके बाद प्रशासन कार्रवाई के लिए आगे आया। रविवार को सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं के खिलाफ लोगों ने अपनी भड़ास निकाली। इस संबंध में भाजपा के दोनों विधायकों से बात करने की कोशिश की गई तो दोनों के मोबाइल स्वीच ऑफ थे।

MP : पति को 50 फीसदी से ज्यादा संक्रमण, रेमडेसिविर के लिए 3 दिन से भटक रही हूं, धमकी मिल रही है

इंदौर। मेरे पति 6 दिन से सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती हैं। पति काे 50 फीसदी से ज्यादा संक्रमण है। मेरे घर तो वही अकेले हैं। उन्हें कुछ हो गया तो मैं कहां जाऊंगी। मैं तीन दिन से रेमडेसिविर इंजेक्शन लेने के लिए भटक रही हूं। हम दिनभर धूप में लाइन में खड़े रहते हैं और ये हमें पागलों की तरह खदेड़ते हैं। हमें जानवर कहते हैं। क्या करें मजबूर हैं, इसलिए बर्दाश्त कर रहे हैं। हमारी कोई सुनने वाला नहीं है। यह दर्द साेशल वर्कर करुणा रघुवंशी का है, जिनके पति अस्पताल में हैं और वे इंजेक्शन के भूखे -प्यासे दिनभर दर-दर भटक रही हैं। वह कहती हैं- शुक्रवार को भी मैं सड़क पर बैठी रही, पुलिस से भिड़ती रही। पुलिसवाले जेल में डालने की धमकी देते रहे। ब्लैक में 16 से 20 हजार रुपए में इंजेक्शन बेचा जा रहा है… हम कहां से इतना इंतजाम करें। यह दर्द केवल करुणा की नहीं है, यहां सैकड़ों की संख्या में खड़े उन सभी लोगों की है जो अपनों को बचाने के लिए 40 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच कड़ी धूप में लाइन में खड़े हैं। करुणा रघुवंशी ने बताया कि कल मुझे पता चला था कि सरकारी अस्पताल के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज में 2000 डेज आए हैं। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के अधीक्षक ने हमें बताया कि उनके अस्पताल को 200 डोज मिले हैं। इस इंजेक्शन के लिए किसी प्रकार से कोई चार्ज नहीं देना होगा। इस पर मैंने अपने पति की एंट्री करवाई, बेड नंबर बताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि इंजेक्शन उन्हें लग जाएगा। जब मैंने रात में पति से बात की तो वे बोले कि काेई डोज नहीं लगा है। इस पर मैंने कहा कि सुबह लगाएंगे शायद। सुबह 8 बजे और फिर साढ़े 10 बजे अस्पताल में बात की तो डोज नहीं होने का बताया और कहा कि बाजार से लेकर आओ। इसके बाद मैं फिर से दवा बाजार में इंजेक्शन के लिए लाइन में लगी, लेकिन यहां भी इंजेक्शन का अता-पता नहीं हैं। मैं पूछती हूं कि आखिर हो 200 डोज कहां गए। 16 से 20 हजार रुपए में बिक रहे इंजेक्शन करुणा ने कहा कि कहीं कोई इंजेक्शन नहीं मिला रहा है। हां मिल रहे हैं, लेकिन ब्लैक में। मेरे सामन लोगों ने 16000 रुपए में ब्लैक में इंजेक्शन खरीदा है। मुझे भी ऑफर दे रहे हैं, लेकिन मेरी कैपेसिटी इतनी नहीं है। वो बंदा अपना एड्रेस नहीं दे रहा है, नहीं तो मैं उससे पता करूं कि आखिर वह लेकर कहां से आ रहा है। तीसरे व्यक्ति के जरिए बात कर रहा है। कल की बात है एक पुलिस के जाने के बाद एक व्यक्ति आया उसने मुंह में कपड़ा बांध रखा था। उसने इंजेक्शन के बारे में पूछा। इस पर पास बैठे एक व्यक्ति ने कहा कि उसे 6 इंजेक्शन चाहिए। इस पर उसने कहा कि उसके पास एक ही है और उसके लिए 20 हजार रुपए लगेंगे। उसने रात में 8 बजे रुपयों का इंतजाम किया और मजबूरी में इंजेक्शन खरीदा और पेशेंट को लगवाया। उसने यह बात हमसे रो-रोकर कही। हम मिडिल क्लास लोग हैं, इतना खर्च कैसे वहन करें। पिछले 4 दिनों से ऐसे ही बने हुए हैं हालात रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत शनिवार को भी बरकरार रही। लोग दवा बाजार पहुंचे। इंजेक्शन नहीं मिले तो लोग आक्रोशित हो गए और हंगामा किया। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर पुलिस बल पहुंचा। दवा बाजार के बाहर सड़क तक लोग जमा हो गए। कुछ देर के लिए स्थिति चक्काजाम सी हो गई। लोगों ने जमकर नारेबाजी की और शासन-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्ति किया। लोगों की भीड़ बढ़ती देख दवा बाजार के गेट भी बंद कर दिए गए। दरअसल, दवा बाजार के बाहर इंजेक्शन के लिए लोग अलसुबह बजे से ही पहुंच गए थे। हालांकि इंजेक्शन नहीं मिलने पर इस पर लोग खासे नाराज हो गए। सुबह से शाम तक लोग इंजेक्शन के लिए इंतजार कर रहे हैं। वहीं, दवा बाजार व्यापारियों ने स्टॉक नहीं होने की बात कही है। कंपनियों ने उत्पादन तेज किया रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत के बीच थोड़ी राहत की खबर ये है कि सभी कंपनियों ने इसका उत्पादन तेज कर दिया है। रविवार तक ही इंदौर में इसके एक हजार डोज आ जाएंगे। इसके बाद धीरे-धीरे सप्लाय बढ़ेगी। रेमडेसिविर बनाने वाली कंपनी जुबिलेंट फार्मा, हेटेरो लैब्स, कैडिला, सिप्ला और मायलान फार्मा के डिस्ट्रिब्यूटर मनोज राय का कहना है कि इंजेक्शन की मांग कम होने पर इन कंपनियों ने 70 फीसदी तक उत्पादन कम कर दिया था। डॉ. रेड्‌डी और ग्लेनमार्क ने तो उत्पादन बंद ही कर दिया। जुबीलेंट फार्मा 10 अप्रैल को 25 हजार डोज जारी करने वाली थी, लेकिन किसी वजह से ये अटक गया। अब 10 हजार डोज जारी हो रहे हैं, जिनमें से 5 हजार महाराष्ट्र को मिलेंगे, बाकी 5 हजार अन्य राज्यों में जाएंगे। एक हजार मप्र को मिलेंगे। बाकी कंपनियों के इंजेक्शन 10 दिन में पर्याप्त मात्रा में मिलेंगे। 20 अप्रैल तक स्थिति सामान्य होने के आसार हैं।

सतना में जंगल में सामूहिक सुसाइड, पेड़ पर लटके मिले, तीनों हुए कंकाल

सतना। जिले के बरौंधा थाना अंतर्गत साड़ा के जंगल में शुक्रवार शाम तीन शव फंदे पर लटके मिले। इनमें एक शव पांच साल के बच्चे, दूसरा महिला और तीसरा किशोर का है। तीनों शव 10 से 12 दिन पुराने बताए जा रहे हैं। ये शव कंकाल बन चुके हैं। आनन-फानन में थाना प्रभारी राजेश पटेल ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी है। तब पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने मामले को संदिग्ध मानते हुए क्राइम एक्सपर्ट से सलाह ली। एफएसएल रीवा के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. आरपी शुक्ला को बरौंधा बुलाया गया है। एक्सपर्ट आने तक कयास लगाए जा रहे है कि तब तक पुलिस शव को हाथ नहीं लगाएगी। बरौंधा पुलिस को शाम को साड़ा के जंगल में तीन शव फंदे लटके होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस बल जंगल में पहुंचा। मृतकों की पहचान ग्राम पंचायत साड़ा के भवानीपुर निवासी कुसुमकली (32), बेटा आशीष (5) और एक अन्य सुशील राम आसरे यादव (17) के रूप में हुई है। तीनों 29 मार्च से घर से लापता थे। तीनों की गुमशुदगी भी थाने में दर्ज है। मामले की जानकारी जिला मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है। अफेयर की आशंका प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला ने पहले तो मुंहबोले देवर के साथ घर से भागने का निर्णय ले लिया लेकिन बाद में जब रास्ता नहीं समझ में आया तो लोकलज्जा के डर से फांसी लगाने का निर्णय ले लिया।। ऐसे में महिला बच्चे के साथ खुद और मुंहबोला देवर समेत फांसी पर झूल गए। फारेंसिक जांच से होगा घटना का खुलासा एफएसएल रीवा के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. आरपी शुक्ला ने बताया बरौंधा स्थित साड़ा जंगल में शनिवार सुबह पहुंचकर फारेंसिक जांच करेंगे जहां घटना के अहम साक्ष्य जुटाए जाएंगे।

उज्जैन बीजेपी नेता की ऑक्सीजन न मिलने मौत, हमदर्दी जताने पहुंचे सांसद तो भड़के परिजन

उज्जैन. उज्जैन में माधव नगर अस्पताल के बाहर एक अजीबो-गरीब वाकया हुआ. बीजेपी नेता की मौत के बाद के बाद पार्टी के ही सांसद अनिल फिरोजिया परिजनों से मिलने पुहंचे. लेकिन, परिजनों ने मिलना तो दूर, उन्हें देखना तक मुनासिब नहीं समझा. मृतक की पत्नी और बहन ने सांसद को इतनी खरीखोटी सुनाई कि उनकी हिम्मत ही नहीं हुई उनसे बात करने की. दरअसल, मृतक जितेंद्र शीरे की कल माधव नगर अस्पताल में मौत हो गई. बताया जाता है कि उसकी मौत ऑक्सीजन की कमी की वजह से हुई. इसके बाद बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने वहां जमकर तोड़फोड़ की. इधर जैसे ही सांसद अनिल फिरोजिया जितेंद्र के परिजनों से मिलने पहुंचे तो मृतक की पत्नी और बहन ने उन्हें जमकर खरीखोटी सुनाई. इसके बाद वे परिवारवालों से बिना मिले ही चल दिए. सांसद को इस तरह सुनाई खरी-खोटी इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया. वीडियो दिखाई दे रहा है कि सांसद अनिल फिरोजिया की हिम्मत नहीं हुई कि मृतक की पत्नी और बहन के पास चले जाएं. दो मिनट सुनने के बाद सांसद उलटे पैर वहां से चल दिए. पत्नी ने सांसद से कहा- आपके पास और आपके एक-एक कार्यकर्ता के पास मैसेज गया था. बताओ आया था कि नहीं आया था. आप लोगों के लिए वो हमेशा खड़ा रहता था. उस वक्त नहीं आए तो अब क्यों आए हो. आप चले जाओं. वहीं, बहन ने सांसद से कहा- आप लोगों के पीछे मेरा भाई गया है. बीजेपी ने की तोड़फोड़, कांग्रेस ने दिया धरना गौरतलब है कि बीजेपी नेता की मौत के बाद कल कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ अस्पताल में तोड़फोड़ की थी, बल्कि पुलिस अधिकारियों के साथ भी धक्का-मुक्की की थी. कार्यकर्ता अपर कलेक्टर सुजान सिंह रावत के साथ मारपीट करने पर उतर आए थे. इस मामले को लेकर माधव नगर थाने में बीजेपी के कार्यकर्ता पर शासकीय कार्य में बाधा डालने और शासकीय संम्पति को 188 नुकसान पंहुचाने में एफआईआर की गई है. दूसरी ओर, अस्पताल में ही 5 मरीजों की मौत की सूचना के बाद युवक कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने भी अस्पताल के बाहर बैठकर धरना दिया. इनके खिलाफ धारा 188 में मामला दर्ज किया गया.

SDO ने बंदूक की नोक पर बहू को बंधक बनाया, समधी को मारी गोली

रीवा. रीवा में सनकी SDO ने बंदूक की नोंक पर अपनी ही बहू को बंधक बना लिया है। बेटी के फोन पर 3 दिन बाद छुड़ाने पहुंचे समधी पर 3 फायर कर दिए। एक गोली उनके पैर में लगी। सूचना मिलने पर आसपास थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस जवान जैसे ही घर में घुसने लगे तो SDO ने उन पर भी फायरिंग कर दी। वह रुक-रुककर फायर करता रहा। फिर पुलिस दूर जाकर महिला को छोड़ने अपील करने लगी। किसी तरह से आरोपी को बातों में उलझाया। इसी बीच मौका देखकर कुछ जवान मुख्य गेट का ताला तोड़कर घुसे और SDO को काबू कर लिया। करीब 3 घंटे बाद बहू और आरोपी की पत्नी को मुक्त करा लिया गया। डिंडौरी में तैनात SDO का बेटा भोपाल में रहता है। रीवा स्थित घर में आरोपी, उसकी पत्नी और बहू रहते हैं। शहर के समान थाना स्थित नेहरू नगर के SDO सुरेश मिश्रा ने अपनी बहू को तीन दिन से बंधक बना रखा था। महिला ने किसी तरह से अपने पिता श्रीनिवास तिवारी (68) को फोन करके पूरी घटना बताई। गुरुवार दोपहर 12 बजे वह बेटी के ससुराल पहुंचे और उन्होंने समधी से बेटी को छोड़ने की मिन्नत की, लेकिन एसडीओ ने बात नहीं मानी।कहा, मेरे घर से भाग जाओ नहीं तो गोली मार दूंगा। जब श्रीनिवास नहीं हटे तो उसने बंदूक से 3 फायर कर दिए। एक गोली गोली उनके पैर में लगी और वह गिर गए। काफी देर तक छटपटाते रहे फिर कुछ रिश्तेदारों ने उन्हें संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है। अंदर जाने पर कर रहा है फायरिंग एसडीओ अंदर से लगातार फायर कर रहा था। ऐसे में कोई भी पास नहीं जा पा रहा था। पुलिस ने जिला प्रशासन को सूचना दी है। तहसीलदार ने भी मौके पर पहुंचकर अनाउंसमेंट किया, लेकिन वह नहीं माना। 3 घंटे तक पुलिस करती रही मिन्नत पुलिस आरोपी से 3 घंटे तक बहू को छोड़ने की अनाउंसमेंट करती रही। पुलिस ने जब घर में घुसने का प्रयास किया तो एसडीओ ने घर के अंदर फायर किया। पुलिस को लगा कि उसने बहू को गोली मार दी है। इसके बाद बिछिया थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर, आरक्षक आरडी पटेल और आरक्षक बिन्नू ने हिम्मत दिखाते मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया। उन्होंने एसडीओ को बातों में उलझा कर पकड़ लिया। घर से बहू और आरोपी की पत्नी को बाहर निकाल लिया। आरोपी एसडीओ को गिरफ्तार कर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा है।

MP : अब सभी नगरीय क्षेत्रों में शनिवार-रविवार लॉकडाउन

मध्यप्रदेश. मध्यप्रदेश में अब सभी शहरों (नगरीय क्षेत्रों) में शनिवार-रविवार दो दिन का लॉकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। चौहान ने कहा कि यह लॉकडाउन शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक यानी कुल 60 घंटे का होगा। सरकार का यह फैसला मध्यप्रदेश के सभी बड़े-छोटे शहरों में लागू होगा। भोपाल के कोलार क्षेत्र में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नौ दिन के लिए बड़े कंटेनमेंट जोन का ऐलान कर दिया है। 3 लाख की आबादी वाला कोलार प्रदेश का सबसे बड़ा कंटेनमेंट जोन क्षेत्र होगा। रतलाम जिले में नौ दिन का लॉकडाउन रहेगा। यहां 9 अप्रैल शुक्रवार की शाम 6 से 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक सबकुछ बंद किया जा रहा है। खरगोन, कटनी और बैतूल में सात दिन तक 9 अप्रैल की शाम 6 बजे से 17 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक सब लॉक रहेगा। इससे पहले छिंदवाड़ा में आज 8 अप्रैल गुरुवार रात 8 बजे से लगातार सात दिन के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। एक दिन पहले को ही मध्यप्रदेश के सभी शहरों में नाइट कर्फ्यू की घोषणा की गई थी। लेकिन बुधवार को 24 घंटे में रिकॉर्ड 4324 कोरोना मरीज आने के बाद सरकार ने शनिवार-रविवार लॉकडाउन का ऐलान किया। इसकी घोषणा करते हुए सीएम ने कहा कि उनकी मंशा लॉकडाउन की नहीं रही है। मध्य प्रदेश के सभी छोटे और बड़े शहरों में अब शनिवार को भी लॉकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को यह ऐलान कर दिया। शुक्रवार शाम 6 से सोमवार के सुबह 6 बजे तक लगातार लॉकडाउन 60 घंटे का रहेगा। CM ने कहा कि मेरी मंशा कभी भी लॉकडाउन की नहीं रही है। बता दें कि एक दिन पहले ही प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया था। कोलार में 9 दिन के लिए बड़ा कंटेनमेंट जोन:तीन लाख की आबादी के लिए 9 अप्रैल शाम 6 बजे से 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक लॉक; प्राइवेट जॉब वाले भी नहीं आ-जा सकेंगे प्रदेश में 7 अप्रैल तक एक्टिव केस की संख्या 27 हजार से ज्यादा हो चुकी थी। जबकि कोरोना की पहली लहर में एक्टिव केस का आंकड़ा 21 हजार से आगे नहीं बढ़ पाया था। राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश के सभी शहरों में संडे लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। सभी सरकारी दफ्तर अगले 3 महीने तक सप्ताह में केवल 5 दिन ही खुलेंगे। इनकी टाइमिंग सुबह 10 से शाम 6 बजे तक रहेगी। शनिवार और रविवार दफ्तर पूरी तरह बंद रहेंगे। प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में आज गुरुवार से अगले आदेश तक रोजाना रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। छिंदवाड़ा जिले में रात 8 बजे से अगले 7 दिन तक टोटल लॉकडाउन रहेगा। CM शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार शाम को आपात बैठक में चर्चा के बाद यह फैसला लिया। बैठक में यह भी तय किया गया कि क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की सहमति लेकर कलेक्टर शहरी क्षेत्र में रविवार के अलावा शनिवार को भी लॉकडाउन का आदेश जारी कर सकते हैं। प्रदेश के अधिक संक्रमित शहरी क्षेत्रों में कंटेनमेंट ज़ोन बनाए जाएंगे कंटेनमेंट एरिया में 7 से10 दिन तक का लाॅकडाउन लगाया जा सकेगा। 12 फीसदी पर संक्रमण दर, छोटे शहरों में भी 100 से अधिक केस पिछले 24 घंटे में रिकाॅर्ड 4,043 पॉजिटिव केस मिले हैं। हालात बिगड़ने का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पॉजिटिविटी रेट 12% पहुंच गया है। मौतों का आंकड़ा 4086 हो गया है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर के बाद अब बड़वानी, उज्जैन और उमरिया में 100 से अधिक केस मिले हैं।

MP : बालाओं के ठुमके, MLA ने गाया रंग बरसे, शर्मा गया कोरोना

दमोह. प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण चलते प्रदेश के कई जिलों में लॉकडाउन लगाया जा रहा है. लेकिन, दमोह जिले में जनप्रतिनिधि से लेकर जनता ने कोरोना गाइडलाइंस की जमकर धज्जियां उड़ाईं. विधायक ने जहां गाने गाकर मस्की की, वहीं लोगों ने भी बार बालाओं के साथ जोरदार ठुमके लगाए. लोगों ने एक-दूसरे की जान के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया. दरअसल, यहां रंगपंचमी के दौरान व्यापारी संघ ने होली मिलन समारोह आयोजित किया था. इसमें सभी पार्टियों के लोग शामिल हुए. बाकायदा मंच सजाया गया, बार बालाएं बुलाई गईं और उनके ठुमकों पर जमकर ठुमके लगाए गए. न कोई मास्क, न कोई सेनेटाइजर और न किसी तरह की सोशल डिस्टेंसिंग. बिना सोशल डिस्टेंसिंग किया डांस और लंच कार्यक्रम में बड़ा मलहरा विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी भी शामिल हुए. उन्होंने भी कार्यक्रम का बिना किसी कोरोना गाइडलाइन के जमकर मजा लिया. उन्होंने ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली…गाना गाया और जमकर मस्ती की. इस दौरान मंच पर उनके साथ कई लोग मौजूद थे, वहीं मंच से नीचे भी सैकड़ों की भीड़ नाच रही थी. इसके बाद लोगों ने बिना सोशल डिस्टेंसिंग के एक-दूसरे को रंग लगाया और लंच किया.

MP : पंचायत सचिव ने 30 हजार रु. घूस ली, बोला- CEO 15, APO, ईई, इंजीनियर 2 हजार देना है

विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा में सरकारी योजना में रिश्वत लेकर तालाब खोदे जा रहे हैं। रिश्वत लेने का एक VIDEO सामने आया है। इसमें पंचायत सचिव और रोजगार सहायक किसान से 15 हजार की रिश्वत लेते दिख रहा है। घूस लेने के बाद सचिव कहता है- ‘अल्लाह कसम, मैं अपने लिए रिश्वत नहीं ले रहा हूं। जनपद पंचायत सीईओ 15 हजार, फोटो अप्रूव करने के लिए APO के 1 हजार, इंजीनियर 2 हजार, ईई और एई 1-1 हजार रुपए लेगा।’ घूसखोरी का यह VIDEO गांव के ही किसानों ने बनाया है। आरोपी घूस के 15 हजार रुपए पहले ही ले चुका है। सिरोंज जनपद के तरवरिया पंचायत के किसान सौरभ साहू ने वीडियाे के साथ SDM से शिकायत की है। उसने SDM को बताया कि सरकारी योजना में 3 लाख रुपए से उसके खेत में तालाब खोदा जाना है। पंचायत सचिव अमान खान और रोजगार सहायक छतरसिंह दांगी इसके लिए 30 हजार रुपए की रिश्वत ली है। इसके बाद भी तालाब नहीं खुदवा रहे हैं। जब भी शिकायत करो, गाली देकर भगा देते हैं। इस मामले में एसडीएम अंजली शाह ने कहा- मामला गंभीर है। इसलिए जांच मैंने जनपद को नहीं भेजी है। खुद जांच करूंगी। शिकायत सही मिलने पर कार्रवाई होगी। आचार संहिता लगी तो देरी होगी किसानों ने जो वीडियो बनाया है, वह सिरोंज नगर परिषद का है। वहां अमान खान किसान सौरभ साहू से 15 हजार रुपए लेते दिख रहा है। वह कह रहा है, ‘अल्लाह जानता है। मेरा क्या कहने का मतलब है। अल्लाह कसम। मैं रिश्वत नहीं लेता। 15 हजार रुपए सीईओ को देना पड़ेगा और एक से दो हजार इंजीनियर, ईई, एई और एपीओ को देना होगा। आचार संहिता लगने वाला है। काम तो तुम्हारा होगा, लेकिन देरी होगी। जल्दी काम करना है तो रुपए देने होंगे। तुम लोगों के लिए मैं आगे आया हूं। मैं एक पैसा नहीं लेता। तुम लोग कभी 2 तो कभी ढाई हजार रुपए देते हो।’

पत्नी निकली कातिल, अवैध सम्बन्ध किया तो पति बेरहमी से मार डाला

धार. मध्य प्रदेश के धार जिले में दूसरे के प्यार में पड़ कर एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। हत्या से पहले बैठकर दोनों ने शराब पी। पति पर जब नशा चढ़ा तो पत्नी ने उसका गला दबाया। बाद में पत्थर से चेहरा और सिर कुचल दिया। शव को खुले मैदान में ले जाकर फेंक दिया। वारदात होलिका दहन की रात की है। धार काेतवाली टीआई केएस पवार के बताया कि 28 मार्च की रात अर्जुन कॉलोनी के सामने खुले मैदान में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। उसकी पहचान प्रताप पुत्र सांवरिया (36) निवासी ग्राम मोहनपुर घड़ी थाना तिरला के रूप में की गई थी। पत्नी शारदा बाई और अन्य लोगों से पूछताछ की गई। पहले शारदा बाई पुलिस काे गुमराह करती रही। शुक्रवार को सख्ती से पूछताछ करने पर असल घटना सामने आई। उसने बताया कि वह दूसरे से प्यार करती है। प्रताप उसके और प्रेमी के बीच में आ गया था। इसलिए उसे रास्ते से हटाना जरूरी था। पति ने समझाया था, तो किया झगड़ा पुलिस के अनुसार शारदा बाई के किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंध थे। प्रताप ने शारदा बाई को समझाने का प्रयास किया। इस कारण दोनों पति-पत्नी में विवाद हुआ था। फिर उसी दिन शाम को पति-पत्नी ने एक साथ मिलकर शराब पी। उसने पति को ज्यादा शराब पिलाई। रात में मौका पाकर प्रताप का गला दबाया। पत्थर से हमला कर चेहरे और सिर में कई बार वार किए। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव खुले मैदान में फेंक दिया।

अपनी पत्नी-बच्चों पर जानलेवा हमला, खुद ने फांसी लगाई…बचा तो सल्फास खा ली

नागदा/खाचराैद। शहर से आधा किमी दूर चामुंडा माता मंदिर के पास निवासरत परिवार में दिल दहलाने वाली घटना हाे गई। गुरुवार-शुक्रवार की रात 3 बजे पति 35 वर्षीय राधेश्याम पिता नंदराम गुल्या ने पत्नी मंजू, 8 वर्षीय बेटे सुमित और 12 वर्षीय बेटी प्रीति पर दराते से हमला कर दिया। हमले के बाद लहूलुहान हालात में तीनाें काे बाहर फेंक दिया। बाद में पति ने रस्सी बांधकर आत्महत्या की काेशिश की, लेकिन असफल रहा। इसके बाद उसने सल्फास की गाेलियां खा ली, जिससे उसकी माैत हाे गई। वहीं पत्नी, बेटी और बेटे का गंभीर अवस्था में उपचार रतलाम अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार चामुंडा माता मंदिर के पास राधेश्याम अपने लगभग 7 बीघा खेत पर ही मकान बनाकर परिवार के साथ रहता था। बीते एक वर्ष से उसका मानसिक संतुलन बिगड़ चुका था। इस पर परिजन रतलाम में उसका उपचार करा रहे थे। गुरुवार रात काे सभी ने एक साथ खाना खाया और उसके बाद साे गए। रात 3 बजे राधेश्याम गुल्या अचानक उठा और घर में रखे दराते से पत्नी, बेटे और बेटी पर हमला कर दिया। इससे पत्नी मंजू की ठाेढ़ी कट गई, वहीं बेटी प्रीति के गले पर ताे बेटे सुमित के हाथ पैर पर चोट आई। बाद में तीनों काे उसने घर के बाहर फेंक दिया। जब उनके कराहने और चीख-पुकार की आवाज आई ताे अन्य लाेग पहुंचे और उन्हें खाचराैद अस्पताल लेकर आए। गंभीर अवस्था में तीनों काे रतलाम रैफर किया। अस्पताल से परिजन सुबह 7 बजे घर लाैटे ताे राधेश्याम ने दरवाजा नहीं खाेला। पुलिस काे सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा ताेड़ा ताे अंदर राधेश्याम मृत पड़ा था। प्रभारी थाना प्रभारी आर.के. सिंगावत ने बताया माैके पर रस्सी बंधी हुई थी और सल्फास व चूहामार बिखरी थी। इससे संभावना है हमले के बाद राधेश्याम ने पहले फांसी लगाने की काेशिश की और बाद में सल्फास की गाेलियां खा ली। 3 महीने से हालात बिगड़ी मृतक के परिचितों का कहना है कि मृतक का विगत 1 वर्ष से मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ था। इसके चलते उसका इलाज करवाया जा रहा था। उसे अचानक दाैरे आते थे, जिसमें वह अपना मानसिक संतुलन खाे देता था। पिछले 3 माह से उसकी तबीयत ज्यादा खराब रहने लगी थी। इसे लेकर परिजन उसका ख्याल भी अधिक रख रहे थे। वहीं खेत का काम भी पत्नी मंजू ही संभालने लगी थी। बयान के बाद कुछ कह सकेंगे खाचरौद थाना प्रभारी आर.के. सिंघावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया राधेश्याम के मानसिक संतुलन बिगड़ने की वजह से हमला हाेने की बात सामने आ रही है। हमले के बाद राधेश्याम ने आत्महत्या के लिए पहले रस्सी का फंदा बनाया। बाद में सल्फास की गाेली खा ली। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पत्नी, बेटे और बेटी के बयानाें के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।

एमपी में लव जिहाद : मोहित बनकर फ्रेंडशिप की, दोस्तों से गैंगरेप करवाया

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। यहां माहिद ने मोहित बनकर एक 15 साल की नाबालिग लड़की को फंसाया। उसके साथ दुष्कर्म किया और अपने दोस्तों से भी उसका रेप करवाया और गर्भवती होने पर उसे उसकी बहन के पास भेज दिया। इस मामले में केस उज्जैन में रजिस्टर हुआ है, लेकिन जांच 3 राज्यों में होनी है। पीड़ित लड़की MP के बड़वानी की रहने वाली है। वह काम करने महाराष्ट्र के मालेगांव गई थी। यहां उसे UP के औरैया में रहने वाला माहिद मिला। माहिद ने पीड़ित को अपना नाम मोहित बताया और धोखा देकर दोस्ती कर ली। माहिद उसे अपने साथ मालेगांव से पुणे, दिल्ली और फिर औरैया ले गया। इस बीच उसके दोस्तों ने भी लड़की से दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया, बाद में मौत नाबालिग के गर्भवती होने के बाद माहिद ने उसे बस में बैठाकर उसकी बहन के पास उज्जैन भेज दिया। यहां लड़की ने एक दिव्यांग बच्चे को जन्म दिया, जिसकी बाद में मौत हो गई। ASI रशीद खान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामला कई शहरों से जुड़ा हुआ है, इसलिए शून्य पर केस दर्ज कर इसे बड़वानी ट्रांसफर किया जा रहा है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बुलाकर पीटा नाबालिग की बहन ने उसे उज्जैन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पीड़ित के बगल में एक लड़की एडमिट थी। नाबालिग ने उसे पूरी दास्तान सुनाई। उस लड़की का परिचित हिंदू जागरण मंच में था। लड़की ने उसे घटना के बारे में बताकर मदद मांगी। हिंदू जागरण मंच के लोगों ने पीड़ित को विश्वास में लिया। पीड़ित ने माहिद को फोन कर उज्जैन बुलाया। उसके आते है हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर उसकी पिटाई की और देवास गेट पुलिस के हवाले कर दिया। हिंदू जागरण मंच के लोगों को जब पीड़ित के बारे में पता चला तो उन्होंने माहिद को फोन कर उज्जैन बुलाया और पुलिस के हवाले कर दिया। फोटो में देवास गेट थाने पहुंचे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता। हिंदू जागरण मंच के लोगों को जब पीड़ित के बारे में पता चला तो उन्होंने माहिद को फोन कर उज्जैन बुलाया और पुलिस के हवाले कर दिया। फोटो में देवास गेट थाने पहुंचे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता। नाबालिग की दास्तान, उसी की जुबानी ‘​​​​​माहिद मुझे ​मालेगांव में मिला। उसने मुझे अपना नाम मोहित बताया और दोस्ती की। उनसे मेरे साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह औरैया और दिल्ली ले गया। यहां उसके दो दोस्त कमाल और खुर्शीद ने भी दुष्कर्म किया। माहिद ने मुझे पुणे, मालेगांव, औरेया और दिल्ली में रखा। तीनों दिल्ली में गैंग चलाते हैं।

लुटेरी दुल्हनें : शादी के दो महीने बाद 8 लाख के गहने और 7 लाख कैश लेकर फरार

ग्वालियर। ग्वालियर में दो लुटेरी दुल्हनों का कारनामा सामने आया है। दोनों उज्जैन की रहने वाली हैं। दोनों ने 3 महीने पहले कपड़ा व्यवसायी के दो भाइयों से शादी की थी। दो महीने बाद ही घर से 8 लाख रुपए के गहने और 7 लाख रुपए लेकर फरार हो गईं। पीड़ित व्यवसायी ने बिलौआ थाना में दोनों बहुओं, उनके भाई संदीप मित्तल, रिश्ता कराने वाले समेत अन्य 6 लोगों पर FIR दर्ज कराई है। शादी के समय बताया गया था, उनके माता-पिता की मौत हो चुकी है। शादी कराने के नाम पर 7 लाख रुपए भी लिए गए थे। जांच में पता चला है, एक दुल्हन का पहले से ही एक बेटा है। उज्जैन में दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी की FIR पहले से ही दर्ज है। बिलौआ थाना क्षेत्र निवासी नागेन्द्र जैन कपड़ा कारोबारी हैं। दिसंबर 2020 में उन्होंने छोटे भाइयों दीपक जैन और सुमित जैन की शादी उज्जैन निवासी नंदनी मित्तल व रिंकी मित्तल से की थी। रिश्ता दोनों लड़कियों के भाई संदीप मित्तल के सामने तय हुआ था। रिश्ता समाज के बाबूलाल जैन ने तय करवाया था। दोनों की जाति वैश्य बनिया बताई गई थी। शादी के बाद नंदनी और रिंकी करीब 15 से 20 दिन तक ससुराल रहीं। बाद में मायके चली गईं। सुसर के कमरे में गईं तो उन्हें आया हार्टअटैक इसके बाद वह 9 जनवरी 2021 को अपने भाइयों संदीप मित्तल व आकाश मित्तल के साथ आईं। कुछ देर तक ससुर से कमरे में कुछ बात की। इसके बाद ससुर को हार्टअटैक आ गया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मौत हो गई। सुसर के तेरहवीं के बाद दोनों ने तबीयत खराब होने का बहना बनाकर घर छोड़ कर चली गईं। 8 लाख के गहने, 7 लाख नकद ले गईं घटना का पता उस समय चला, जब कई दिन बाद भी वह वापस नहीं आईं। हर बार आने की बात करती रहीं। घरवालों को शक हुआ तो कमरों की तलाश ली। पता चला कि वह दोनों बहनें घर का पूरा जेवर और 7 लाख नकद समेट ले गईं। जेवर की कीमत करीब 8 लाख रुपए है। फेसबुक से पता लगा कि शादीशुदा थी नंदनी और रिंकी कई बार बुलाने के बाद भी जब दोनों नहीं आईं, तो उनके सोशल मीडिया अकाउंट चेक किए। पता चला कि दोनों पहले से ही शादीशुदा हैं। नंदनी का तो एक बच्चा भी है और उनकी फेसबुक ID नंदनी प्रजापति और टीना यादव के नाम से है, जबकि रिंकी मित्तल की फेसबुक ID रिंकी प्रजापति के नाम से है। संदीप मित्तल की ID संदीप शर्मा व भाभी की रीना मित्तल की ID रीना चंदेल और दूसरे भाई आकाश मित्तल की ID आकाश मराठा के नाम से मिली। साथ ही, पता चला कि उज्जैन में दोनों दुल्हनों के साथ ही उनके साथी पर शादी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। खुद को गरीब बताकर ऐंठ चुके थे 7 लाख रुपए पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि शादी इंदौर निवासी बाबू लाल जैन ने कराई थी और उन्होंने बताया था कि 2012 में तूफान आने से नंदनी और रिंकी के पिता की मौत हो चुकी है और परिवार गरीब है। इसलिए दोनों तरफ की शादी का खर्चा उठाते हुए हमने उन्हें 7 लाख रुपए नकद दिए थे। पुलिस ने रिंकी, नंदनी, आकाश, संदीप, रीना तथा बाबूलाल जैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मुरैना में कारोबारी ने पत्नी, बेटे और बेटी की गला काटकर हत्या की, खुद भी फांसी पर लटका

मुरैना। पलिया कॉलोनी में दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां किराना कारोबारी सत्यदेव शर्मा ने पत्नी, बेटे और बेटी की गला काटकर हत्या कर दी। बाद में उसने खुद भी फांसी लगा ली। घटना का पता तब चला, जब सुबह 9 बजे दूध वाला घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। जवाब न मिलने पर उसने पड़ोसियों को सूचना दी और फिर पूरा मामला सामने आया। एक पड़ोसी नीरज ने छत से सत्यदेव के घर में झांका तो एक लटके हुए आदमी के पैर दिखाई दिए। नीरज ने शोर मचाया तो भीड़ लग गई। मोहल्लेवाले दरवाजा तोड़कर घर में घुसे तो सत्यदेव (45), उनकी पत्नी ऊषा (42), बेटे अश्विनी (12) और बेटी मोहिनी (10) के शव मिले। मुरैना आत्महत्या कांड:पत्नी के मायके से आने से पहले ही सत्यदेव नई रस्सी व चाकू लाया था, गृहक्लेश का कारण आ रहा सामने कुछ दिन पहले 65 लाख का मकान खरीदा सत्यदेव का परिवार समृद्ध है। कुछ दिन पहले ही सत्यदेव ने मुरैना मेें 65 लाख का मकान खरीदा है। एक अन्य मकान और 8 बीघा जमीन भी है। सत्यदेव के 3 भाई हैं, सभी के अपने मकान हैं। माता-पिता एक भाई के साथ गांव में रहते हैं। वे जब घटना स्थल पर पहुंचे तो बेसुध हो गए। रात 11 बजे दिखाई दी थीं कारोबारी की पत्नी कारोबारी की पड़ोसी 82 साल की कलावती ने बताया रात 11 बजे सत्यदेव की पत्नी ऊषा दिखाई दी थीं। घर से किसी तरह की लड़ाई की आवाजें भी नहीं सुनाई दीं। पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घटना की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। माता-पिता और मोहल्लेवालों से पूछताछ की जाएगी। फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर अर्पिता सक्सेना ने बताया कि तेज धारवाले हथियार से 3 लोगों का गला काटा गया है। इसके बाद सत्यदेव ने फांसी लगाई है।

MP में बेशर्म सिस्टम : सरकारी अस्पताल के कोविड वार्ड में ऑक्सीजन सप्लाई रुकी, 2 मरीजों की मौत

भोपाल। मध्यप्रदेश में राजधानी भोपाल के जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां जेपी अस्पताल के कोरोना वार्ड में बुधवार देर रात दो मरीजों की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि रात में ऑक्सीजन सप्लाई रुक गई थी, जिसके कारण मरीजों की जान चली गई। जान गंवाने वाली 50 साल की रामरती अहिरवार ICU में भर्ती थीं, जबकि सीबी मेश्राम कोरोना संदिग्ध वार्ड में भर्ती थे। आरोपों पर जेपी के सिविल सर्जन डॉ. राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि ऑक्सीजन सप्लाई नहीं रुकी थी। दोनों मरीजों की हालत गंभीर थी। अब तक इस मामले में किसी तरह की जांच के आदेश नहीं दिए गए हैं। 11 दिसंबर 2020 को हमीदिया के कोरोना वार्ड की दो घंटे बिजली गुल होने से ऑक्सीजन सप्लाई बंद हो गई थी। तब ऑक्सीजन सपोर्ट पर चल रहे तीन मरीजों की मौत हो गई थी। हालांकि, जांच रिपोर्ट में क्लीनचिट दे दी गई थी। रामरती के बेटे जीवन ने भास्कर को बताया, ‘मां को 28 मार्च को जेपी में भर्ती कराया था, तब उन्हें तेज बुखार था। 29 को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बुधवार रात को मां की हालत अच्छी थी। उन्होंने मुझसे बात की, दलिया खाया और सो गई थीं। मैं रात में वार्ड के बाहर ही रुका था। रात ढाई बजे वार्ड में कोई मरीज बुरी तरह चिल्ला रहा था। तब मैं वार्ड में जाना चाहता था, लेकिन गार्ड ने अंदर नहीं जाने दिया। सुबह 7 बजे डॉक्टर ने फोन कर बताया कि मां की हालत बहुत खराब है, आकर देख लो। अंदर मां बेसुध पड़ी थीं। हम मां को दूसरे अस्पताल ले जाना चाहते थे, उन्हें बाहर भी ले आए, लेकिन अस्पताल वालों ने पुलिस बुला ली और हमें मां को नहीं ले जाने दिया। अगले दिन दोपहर में शव सौंपा गया। इसके लिए भी मुझे मिन्नतें करनी पड़ीं।’ एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव थी, फिर भी जान चली गई दूसरे मृतक सीबी मेश्राम को दो दिन पहले ही परिजनों ने यहां भर्ती किया था। उनको निमोनिया था। अस्पताल प्रबंधन की मानें तो उनकी कोरोना जांच कराई गई, लेकिन एंटीजन टेस्ट निगेटिव था। ऐसे में RTPCR सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट नहीं आने की स्थिति में उनको कोरोना सस्पेक्टेड वार्ड में रखकर इलाज किया जा रहा था। जहां गुरुवार तड़के करीब तीन बजे उनकी मौत हो गई।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet