LATEST NEWS

प्रेमी संग मिल पति का मर्डर, शव 4 टुकड़ों में काट किचन में दफनाया

मुंबई . मुंबई के दहिसर इलाके में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले पति की हत्या की और फिर उसके शव को किचन में ही दफना दिया। हालांकि, वे ज्यादा दिन तक अपने गुनाह को छिपा नहीं सके। महिला की 6 साली की बच्ची ने ही उसका राज खोल दिया। हत्या के 11 दिन बाद पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। बच्ची ने पुलिस को बताया कि मां और उसके प्रेमी ने उसके सामने उसके पिता की हत्या की है। हत्या का राज खुलने के बाद फरार हुई महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कपड़े की दुकान में काम करता था मुंबई पुलिस के DCP (जोन 11) के विशाल ठाकुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले रईस की शादी साल 2012 में शाहिदा से हुई थी। शादी के बाद दोनों मुंबई आ कर दहिसर पूर्व के खान कंपाउंड में किराए के घर में रह रहे थे। रईस दहिसर में ही रेलवे स्टेशन के पास एक कपड़े की दुकान में नौकरी करता था, जबकि पत्नी ढाई साल के बेटे और 6 साल की बेटी के साथ घर पर रहती थी। अवैध संबंध की जानकारी मिलने के बाद से शुरू हुआ विवाद पुलिस के मुताबिक, पति की गैर हाजिरी में अनिकेत उर्फ अमित मिश्रा महिला के घर आने-जाने लगा। इस दौरान दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। कुछ दिनों बाद इसकी भनक रईस को लग गई। इस बात को लेकर रईस और शाहिदा के बीच झगड़े शुरू हो गए। लगातार बढ़ते झगड़े से तंग आकर शाहिदा ने प्रेमी संग मिलकर उसे हटाने की योजना बनाई। प्रेमी के साथ मिलकर चाकू से की हत्या विशाल ठाकुर ने बताया कि 20 मई को रईस के घर से बाहर जाने की जानकारी मिलते ही अमित फिर से शाहिदा से मिलने आया। इस दौरान दोनों आपत्तिजनक हालत में थे और अचानक रईस पहुंच गया। इसके बाद पहले पति-पत्नी के बीच जमकर मारपीट हुई। फिर शाहिदा ने चाकू घोंप कर रईस की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसका गला काटा। इस बीच उसकी 6 साल की बेटी अपने ढाई साले के भाई के साथ खेलने के बाद बाहर से घर आ गई। शाहिदा ने अपनी 6 साल की बेटी को भी धमकाया कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसे भी बाप की तरह काटकर जमीन में दफना देगी। शव के चार टुकड़े कर जमीन में दफनाया शाहिदा ने प्रेमी की मदद से रईस की लाश के 4 टुकड़े करके उसे किचन में ही दफना दिया। हालांकि, उसका फोन शाहिदा ने अपने पास ही रखा था। रईस के घर वालों का फोन आने पर शाहिदा कहती थी कि रईस बिना बताए कहीं चला गया है। रईस के गायब होने पर बढ़ा शक रईस के अचानक गायब हो जाने के बाद उसके दोस्तों को संदेह हुआ। उनमें से एक ने दहिसर पुलिस स्टेशन में जाकर केस दर्ज करवाया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने अकेले में बच्ची का बयान दर्ज किया और इस मामले का खुलासा हुआ। बच्ची की गवाही के बाद पुलिस ने बुधवार को रईस की लाश को भी बरामद कर लिया है। शाहिदा ने भी अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।

बैंड-बाजा लेकर बॉयफ्रेंड के घर बारात लेकर पहुंची लड़की

गोरखपुर। अमूमन लड़का, लड़की के घर बारात लेकर पहुंचता है, लेकिन गोरखपुर के सरदानगर के रामपुर गांव में उल्टा हुआ है. यहां बुधवार को एक लड़की गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर लड़के के घर पहुंच गई. जबकि लड़के की किसी और लड़की से 2 दिन बाद शादी होनी है. आरोप है लड़का और लड़की का पिछले 1 साल से अफेयर चल रहा था, लेकिन आर्मी में नौकरी पाने के बाद लड़के का मन बदल गया और उसने लड़की से शादी से करने से मना कर दिया. दरअसल लड़की को जब इस बात की जानकारी लगी कि दो दिन बाद लड़के की शादी किसी और लड़की से हो रही है. तो वो गाजे-बाजे के साथ अपने परिजनों को लेकर लड़के के घर पहुंच गई. इस मामले की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस लड़के और लड़की के साथ दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले आई. पुलिस अब दोनों पक्षों में सुलह कराने की कोशिशें कर रही है. लड़के पर दर्ज है रेप का केस कटहरिया की रहने वाली लड़की का अफेयर पिछले एक साल से रामपुर रकबा के रहने वाले एक लड़के से चल रहा था. एक साल पहले लड़की ने लड़के के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा में दर्ज भी कराया था. फिलहाल यह मामला कोर्ट में चल रहा है. लड़की का कहना है कि लड़के की नौकरी आर्मी में लगने के बाद से ही वो शादी करने से मुकर गया. लड़की ने लड़के के घर के बाहर बजवाया बैंड जब लड़की को पता चला कि लड़का कहीं और शादी कर रहा है. तो लड़की अपने घरवालों को साथ लेकर बैंड बाजे के साथ बारात लेकर बुधवार को लड़के के घर पहुंच गई. लड़की और उसके परिजनों लड़के के घर के बाहर खड़े होकर बैंड बजवाने लगे. जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति पैदा हो गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन लड़की की मांग थी लड़के को उसके सामने बुलाया जाए और कार्रवाई की जाए. ऐसा नहीं हुआ तो वो आत्महत्या कर लेगी. किसी तरह पुलिस उसे और लड़के के पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर थाने ले आई. लड़की का आरोप है कि लड़का दो अन्य लड़कियों से भी मंदिर में शादी कर उनकी जिंदगी खराब कर चुका है. वहीं मामले में एसएचओ संतोष कुमार अवस्थी का कहना है मामले में पहले से ही केस दर्ज है. मामला अदालत में है. इसी के ही साथ लड़की और लड़के के पक्ष को समझा बुझाकर कोई रास्‍ता निकालने की कोशिश की जा रही है.

UP : सरकार का फीडबैक लेकर वापस लौटे BJP के राष्ट्रीय महामंत्री, नहीं होती नेताओं की सुनवाई!

लखनऊ. संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने लखनऊ में बीजेपी के बड़े नेताओं और मंत्रियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने नेताओं और संगठन के लोगों से सरकार के कामकाज के बारे में चर्चा की. बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री बी एल संतोष(BL Santosh) के उत्तर प्रदेश दौरे से लौटने के बाद स्टेट बीजेपी(BJP) यूनिट समेत मंत्रियों की भी निगाहें अब दिल्ली पर लगी हुई है. बी एल संतोष ने लखनऊ में तीन दिन तक बैठक की. राष्ट्रीय महामंत्री और यूपी बीजेपी प्रभारी राधामोहन सिंह ने मंत्रियों, संगठन के पदाधिकारियों, कुछ विधायकों और मीडिया टीम से मुलाकात की थी. यूपी बीजेपी के लखनऊ कार्यालय में संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री बी एल संतोष ने तीन दिन बैठक की. बैठक के हर नेता या मंत्री ने यही कहा कि कोरोना प्रबंधन और जमीनी काम पर बात हुई. पदाधिकारियों ने कहा कि सेवा ही संगठन कार्यक्रम पर चर्चा हुई, लेकिन बात सिर्फ इतनी ही नहीं हुई. केंद्रीय संगठन मंत्री ने लगभग सोलह मंत्रियों से मुलाकात की जिसमें जयादातर ऐसे थे जो मुखर और नाराज रहते हैं. दोनों डिप्टी सीएम से मुलाकात हुई. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या की सरकार से नाराजगी यूपी की सियासत में केशव प्रसाद मौर्या योगी सरकार के कई फैसलों में रज़ामंद नहीं माने जाते रहे हैं. वहीं डिप्टी सीएम होने के बावजूद दिनेश शर्मा को उतना महत्व कभी नहीं मिला जितना केशव को मिलता है. सिद्धार्थनाथ सिंह पहले से कम महत्वपूर्ण विभाग मिलने की टीस और बयानबाज़ी दोनों से चर्चा में रहते हैं. स्वाति सिंह भी अक्सर विवादों में रहती है. जानकारी के मुताबिक कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कोरोना काल में जिस तरह कार्यक्रम चलाये और लोगों की मदद की उसकी सबने तारीफ़ की. संगठन की शिकायत- नहीं होती सरकार में सुनवाई परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने मुद्दा रखा की अधिकारी मनमानी करते हैं. श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या भी कम महत्व वाल मंत्रिमंडल पाकर खुश हैं. जबकि चर्चा में रहने वाले बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री सतीश द्विवेदी को भी लगता है कई फैसलों में उनको तवज्जों नहीं मिलती है. बैठक में संगठन की तरफ से भी शिकायत की गई. कार्यकर्ता और दर्जाधारियों ने कहा कि बड़े अधिकारियों की बात छोड़िये लेखपाल और थानेदार भी उनकी नहीं सुनता है. सरकार की तो बात ही अलग है. कई प्रकोष्ठ खाली है यहां तक की नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति तक नहीं की गई. केंद्रीय नेतृत्व को सौपेंगे फीडबैक राजनीति के गलियारों में तो यहां तक चर्चा है की प्रदेश में जनता से जुड़े सीधे महकमों का फीडबैक ही लेना होता तो कृषि मंत्री, पंचायती राज मंत्री, ग्रामविकास मंत्री, गन्ना मंत्री, नगर विकास मंत्री से मुलाकात नहीं की. सिर्फ उन्ही मंत्रियों से मुलाकात की जो सरकार के रवैय्ये या तवज्जो न मिलने से नाराज़ थे.माना जा रहा है कि दिल्ली लौटने पर केंद्रीय नेतृत्व को फीडबैक सौपेंगे, जिस पर एक दो दिन में कुछ कार्यवाही हो सकती है. जिसके बाद कई नेताओं और मंत्रियों की नजरें अब दिल्ली पर लगी हुई है.

एक दुल्हन की दो-दो बारात, एक दूल्हे ने पहनाई वारमाला, दूसरे संग विदाई

एटा. यूपी के एटा में दुल्हन एक और बारात पहुंच गई दो। एक दूल्हे के साथ वरमाला हुई तो दूसरा दूल्हा दुल्हन की विदाई करा ले गया। इतना कुछ होने के बाद हंगामा तो निश्चित ही होना ही था। दुल्हन की विदाई न होने से नाराज होकर पहले दूल्हा, घरवालों ने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने लड़की के पिता और चाचा को हिरासत में लिया है। पूरा मामला कोतवाली देहात के एक गांव का है। गुरुवार को गांव में बारात आई थी। पहली बारात थाना अवागढ़ के गांव नरौरा से आई तो वही दूसरी बारात थाना मिरहची के गांव जिन्हैरा से पहुंची। एक दुल्हन की दो-दो बारात देख गांव वाले भी हैरान हो गए। बताया जा रहा है कि पहली बारात लेकर आए दूल्हा से जयमाला तक पड़ चुकी थी मगर बाद में शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद दूसरी बारात लेकर पहुंचे दूल्हा के साथ दुल्हन की शादी कर दी गई। हंगामा के बाद सभी बाराती चले गए। वहीं जिन्हैरा से बारात लेकर आया दूल्हा दुल्हन को लेकर चला गया। दुल्हन की विदाई होने से नाराज दूल्हा, उसके घरवालें घर के बजाए कोतवाली देहात पहुंच गए। डायल-112 पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की के पिता और चाचा को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों में बात चल रही है। बताया जा रहा है कि दूल्हा पक्ष दुल्हन पक्ष को दिए गए सामान को वापस करने मांग कर रहा है। चर्चा यह भी है कि लड़की के पिता ने दो जगहों से बेटी की शादी तय की थी। एसएचओ कोतवाली देहात प्रवीन कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। मामले में कुछ लोग कोतवाली देहात आए है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ठगी होने की चर्चाएं गांव में इस शादी को लेकर काफी चर्चा है। हर किसी के जुबां पर यह शादी है। कई लोगों ने बताया कि शादी करने वाली दुल्हन की उम्र भी काफी कम है। कई और भी लोगों से इसके परिजन शादी के नाम से ठगी कर चुके है। बहराल पुलिस की टीमें अभी इस मामले की जांच कर रही है। निर्णय जो भी लेकिन हर किसी की नजरें पुलिस की कार्रवाई पर लगी हुई है।

यूपी : ट्रेन में मिली युवती को बनाया हमसफर, घर से लूट ले गई लाखों के जेवर

लखनऊ। यूपी अलीगढ़ में क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में युवक ने ट्रेन में मिली एक युवती को अपना हमसफर बना लिया। डेढ़ माह घर रहने के बाद शातिर युवती घर से लाखों के जेवर बटोर कर फरार हो गई। अब युवक शातिर युवती की तलाश में भटक रहा है। गुरुवार को पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है। वाकये के अनुसार क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। डेढ़ माह पहले वह किसी काम से ट्रेन में बैठकर दिल्ली जा रहा था। आरोप है कि इसी बीच उसकी मुलाकात ट्रेन में बैठी युवती से हो गई। दोनों के बीच शुरू हुआ बातचीत का सिलसिला प्यार में बदल गया। दोनों एक दूसरे के हमसफर बनने के लिए तैयार हो गए। युवक शातिर युवती को घर ले आया और दोनों साथ-साथ रहने लगे। चार दिन पहले युवक घर से बाजार गया था। तभी शातिर युवती घर से करीब ढाई लाख रुपये की नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। युवक घर वापस लौटा तो युवती को गायब देख माथा ठनक गया। तभी से वह युवती की तलाश में जुट गया है। पीड़ित थाने पहुंचा तो पुलिस ने टरका दिया। इस संबंध में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी लॉकडाउन में मुंबई बैंडस्टैंड पर कार से घूम रहे थे, केस दर्ज

मुंबई. फिल्म एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज की है। दोनों 1 जून को दोपहर 2 बजे मुंबई के बैंडस्टैंड पर कार से घूमते हुए पकड़े गए थे। वे बाहर निकलने की ठोस वजह नहीं बता पाए थे, लेकिन तब पुलिस ने डॉक्यूमेंट्स चेक करके उन्हें छोड़ दिया था। अब पुलिस ने सारे पहलुओं की जांच के बाद दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। मुंबई पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज किया गया है। अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है, क्योंकि ये जमानती अपराध की श्रेणी में है। महाराष्ट्र में 15 जून तक कोरोना कर्फ्यू है और सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक ही बाहर निकलने की छूट है। मंगलवार को दिशा और टाइगर को मुंबई पुलिस ने रोका था मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिम में सेशन के बाद दिशा और टाइगर ड्राइव पर निकले थे। टाइगर पीछे बैठे थे जबकि दिशा आगे की सीट पर थीं। पुलिस ने दोनों का आधार कार्ड चेक किया और दूसरी फॉर्मेलिटीज पूरी कीं। इसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें जाने दिया। दिशा ने टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ के साथ किया है काम दिशा ने इस साल मार्च में टाइगर के बर्थडे पर फैमिली के प्राइवेट डिनर को जॉइन किया था। उनके साथ टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ और मां आयशा श्रॉफ भी थीं। दिशा ने हाल ही में टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ के साथ ‘राधे: योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड भाई’ में स्‍क्रीन शेयर की थी। टाइगर और दिशा की अपकमिंग फिल्में दिशा आने वाली फिल्म ‘एक विलन-2’ में नजर आएंगी, वहीं टाइगर की अपकमिंग फिल्में ‘हीरोपंती-2’, ‘गणपत’ और ‘बागी-4’ हैं। दिशा को आखिरी बार ‘राधे: योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड भाई’ में देखा गया था। वहीं, टाइगर ‘बागी-3’ में नजर आए थे।

बंगाल में दल-बदल की राजनीति:एक-दो नहीं बीजेपी के 33 विधायक TMC के संपर्क में

कोलकाता।  BJP के एक, दो नहीं बल्कि 33 विधायक ऐसे हैं, जो दोबारा सत्तासीन तृणमूल कांग्रेस (TMC) में जाना चाहते हैं। चुनाव के पहले TMC से भी 33 विधायक ऐसे थे, जो BJP में शामिल हो गए थे। इनमें से 13 को पार्टी ने टिकट दिया था। दावा किया जा रहा है कि 33 विधायक तो TMC के संपर्क में हैं ही, इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय के बेटे सुभ्रांशु भी तृणमूल जॉइन करना चाहते हैं। हालांकि BJP प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने इसे कोरी अफवाह करार दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग मुझे 33 का आंकड़ा दे रहे हैं, मैं उन्हें 72 की संख्या बता रहा हूं, क्योंकि यह दावा झूठा है। सुभ्रांशु के BJP में जाने की चर्चाएं तब शुरू हुईं थीं, जब उन्होंने अपनी एक पोस्ट के जरिए केंद्र सरकार को ही कठघरे में खड़ा कर दिया था। उन्होंने फेसबुक पर लिखा था कि जनता द्वारा चुनी गई सरकार की आलोचना करने के बजाय आत्मनिरीक्षण करना बेहतर है। हालांकि भट्टाचार्य का कहना है कि सुभ्रांशु ने आवेश में आकर यह पोस्ट लिख दी थी। सुभ्रांशु रॉय को BJP ने बीजपुर से टिकट दिया था, लेकिन वे जीत नहीं सके। TMC जल्दबाजी में नहीं, विधायकों को रुकने का कहा ऐसी चर्चा है कि TMC भाजपा विधायकों को दोबारा पार्टी में शामिल करने के मामले में जल्दबाजी नहीं करना चाहती। TMC सांसद शुखेंदु शेखर राय ने कहा कि शनिवार को दोपहर 3 बजे पार्टी ऑफिस में हमारी मीटिंग है। उसमें इस मुद्दे पर भी बात हो सकती है। उन्होंने कहा कि अब किसी को भी शामिल करने से पहले बहुत सारे सवालों के जवाब तलाशे जाएंगे। जैसे, जो आना चाहता है, वह पार्टी छोड़कर क्यों गया था। वह वापसी क्यों चाहता है। ये भी देखेंगे कि कहीं ये BJP की साजिश तो नहीं। घुसपैठ की कोशिश तो नहीं। ऐसे तमाम सवालों के जवाब मिलने के बाद ही पार्टी निर्णय लेगी कि किसी को शामिल करना है या नहीं। राय कहते हैं- सांसदों-विधायकों में से कई के नाम अभी सामने नहीं आए हैं, जबकि वे भी TMC में शामिल होना चाहते हैं। जो माहौल बना है, वही रहा तो बंगाल में BJP का पत्ता भी साफ हो सकता है। सरला मुर्मु, सोनाली गुहा खुलकर सामने आईं सरला मुर्मु, पूर्व विधायक सोनाली गुहा और फुटबॉलर से राजनेता बने दीपेंदू विश्वास ने साफ कर दिया है कि वे दोबारा TMC में शामिल होना चाहते हैं। सरला मुर्मु को TMC ने हबीबपुर से टिकट दिया था। इसके बावजूद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। अब वे TMC में वापसी चाहती हैं। इसी तरह पूर्व विधायक सोनाली गुहा भी घर वापसी के इंतजार में हैं। उन्होंने ममता बनर्जी को पत्र लिखकर कहा है, ‘जिस तरह मछली पानी से बाहर नहीं रह सकती, वैसे ही मैं आपके बिना नहीं रह पाऊंगी, दीदी’। फुटबॉलर से राजनेता बने दीपेंदु विश्वास ने भी दीदी को पत्र लिखकर TMC में शामिल होने की इच्छा जताई है। जो BJP की जीत को लेकर आश्वस्त थे, वही गए बंगाल की 294 में से 213 सीटें TMC ने जीती हैं। 77 सीटों पर BJP को जीत मिली है। चुनाव के चंद महीनों पहले TMC के 50 से ज्यादा नेताओं ने BJP का दामन थाम लिया था। इसमें 33 तो विधायक थे। उन्हें पूरी उम्मीद थी कि इस बार BJP ही जीतेगी। कई की आस BJP में आने के बाद भी पूरी नहीं हो पाई थी, क्योंकि पार्टी ने उन्हें टिकट ही नहीं दिया। नेताओं की TMC से दूरी बनाने की तीन बड़ी वजहें थीं। पहली वजह, उनका टिकट काटा या बदला गया था। दूसरी, वे पार्टी जिस ढंग से चल रही थी, उससे खुश नहीं थे। तीसरी, वे BJP की जीत को लेकर आश्वस्त थे और उन्हें BJP से टिकट मिलने की भी उम्मीद थी। पर नतीजों ने दल-बदलुओं को बड़ा झटका दिया। इसलिए अब ये नेता घर वापसी चाहते हैं। बंगाल में पॉलिटिक्स से जुड़े बिना जीवन मुश्किल रवींद्र भारती यूनिवर्सिटी में डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटिकल साइंस के प्रोफेसर विश्वनाथ चक्रवर्ती कहते हैं कि बंगाल देश का इकलौता ऐसा राज्य है जहां लोगों का जीवन पूरी तरह से राजनीति से जुड़ा है। पॉवर पॉलिटिक्स से यहां जीवन-यापन होता है। सामाजिक सुरक्षा मिलती है। जन्म से मृत्यु तक पॉवर पॉलिटिक्स का असर होता है। यही कारण है कि जो लोग चुनाव के पहले BJP में शामिल हुए, अब वे कुछ भी करके TMC की तरफ लौटना चाहते हैं। बंगाल में हर जगह सत्ता में रहने वाली पार्टी का इन्वॉल्वमेंट होता है। बिना पार्टी की सहमति के कोई कुछ नहीं कर सकता। अपोजिशन का कोई रोल यहां नहीं होता। यह कल्चर शुरू से है, जो आगे भी बनता दिख रहा है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet