LATEST NEWS

66 शिक्षकों पर एफआईआर, कुछ समय पहले ही हुई है जॉइनिंग

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मप्र में एक और घोटाला उजागर हुआ है, ये घोटाला है शिक्षक भर्ती घोटाला, मामला बुंदेलखंड और चंबल से जुड़ा है, जिन शिक्षकों की कुछ महीने पहले नियुक्तियां हुई उनमें बड़े पैमाने पर दिव्यांग शिक्षक शामिल थे, शक की बिनाह पर शिकायत हुई और फिर जब मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय ने जांच के बाद कहा कि जिन 184 दिव्यांग सर्टिफिकेट की सूची उन्हें सौंपी गई थी उनमें से 66 दिव्यांग सर्टिफिकेट उनके कार्यालय से जारी ही नहीं किये गए, यानि ये फर्जी है, सीएमएचओ की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने पुलिस में आवेदन दिया जिसके आधार पर 66 शिक्षकों के खिलाफ ग्वालियर के मुरार थाने में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इतना ही नहीं फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट के लिए सत्ताधारियों ने स्वयं अनुशंसा की l ज्यादातर शिक्षकों ने खुद को बहरेपन का शिकार बताया इस फर्जीवाड़े की सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि अंचल के जिन शिक्षकों ने दिव्यांग सर्टिफिकेट के आधार पर नौकरी प्राप्त की उनमें से अधिकांश ने खुद को बहरेपन का शिकार बताया, 50 प्रतिशत से ज्यादा ऐसे प्रमाणपत्र सामने आये जिनमें बहरेपन की दिव्यांगता बताई गई उनके सर्टिफिकेट पर लिखा था – कम सुनाई देता है, विशेषज्ञों की मानें तो इस दिव्यांगता का आसानी से पता नहीं लगाया जा सकता है इसलिए यह कम पकड़ में आते हैं। 2018 में हुई थी शिक्षक भर्ती परीक्षा घोटालों के प्रदेश के नाम से विपक्ष के निशाने पर रहने वाले मध्य प्रदेश में एक और घोटाला सामने आया है, ये है फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट घोटाला, दरअसल 2018 में शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की थी, परिणाम के बाद परीक्षा विवादों में आ गई तो शासन ने नियुक्तियां करने में देरी की, जब नियुक्तियां हुईं तो दिव्यांग कोटे से ग्वालियर चंबल अंचल के 184 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई । दिव्यांग कोटे से अंचल में 184 नियुक्तियों के बाद शुरू हुआ विवाद दिव्यांग सर्टिफिकेट पर हुई इतनी बड़ी संख्या में नियुक्तियों के बाद विवाद शुरू हुआ, मुरैना के एक दो फर्जी सर्टिफिकेट के मामले सामने आये तो शिकायत हुई जिसके बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने ग्वालियर चंबल संभाग से दिव्यांग कोटे से चयनित सभी 184 शिक्षकों के दिव्यांग सर्फिकेट की जांच का फैसला लिया, जानकारी ग्वालियर भेजी गई और जांच के निर्देश दिए गए। सीएमएचओ की जांच में 66 सर्टिफिकेट फर्जी निकले, एफआईआर दर्ज शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर को लिस्ट सौंपकर सभी 184 दिव्यांग सर्टिफिकेट की जांच का अनुरोध किया और जब सीएमएचओ ऑफिस ने जांच की तो खुलासा हुआ कि 184 में 66 सर्टिफिकेट उनके कार्यालय से जारी ही नहीं किये गए उनकी सील और हस्ताक्षर अलग हैं यानि ये फर्जी है, रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग मुरार ऑफिस से कनिष्ठ लेखा परीक्षक प्रदीप वाजपेई ने एक लिखित आवेदन ग्वालियर के मुरार थाने में पिछले महीने आवेदन दिया और फिर आवेदन की जांच के बाद आज पुलिस ने 66 शिक्षकों पर फर्जी प्रमाण पत्र का उपयोग कर नियुक्ति लेने के आरोप में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। 66 आरोपियों के बयान लेगी पुलिस ग्वालियर एसपी राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है, अब जिन 66 शिक्षक के नाम एफआईआर में है उनके बयान दर्ज किये जायेंगे फिर जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

एसडीओ फोरेस्ट के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने ताप्ती नदी बारादरी से लकड़ी का ज़खीरा जप्त किया

बुरहानपुर में ताप्ती नदी के बारादरी इलाक़े से वन विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार दोपहर एक बड़ी कार्येवाही करते हुए एसडीओ फॉरेस्ट अजय सागर के नेतृत्व में लकड़ियों का ज़खीरा पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।बुरहानपुर वन विभाग के एसडीओ अजय सागर ने बताया कि मुखबिर द्वारा उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि ताप्ती नदी में लकड़ियों का बड़ा ज़ख़ीरा आया हुआ है। जिसके चलते उन्होंने यह कार्रवाई करते हुए लगभग 2 ट्राली सागवान की लकड़ियां जप्त की है। उन्होंने बताया कि अभी किसी पर नामजद कार्यवाही नहीं की गई है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में लकड़ी माफ़िया नदी के रास्तों से यह कारोबार करते हैं। बारिश ज्यादा होने के कारण सभी नदियां तूफान पर चलने के कारण बड़ी संख्या में लकड़ी माफिया द्वारा नदी किनारे लकड़ियां इकट्ठी कर ऊंची कीमत पर बेचने के फ़िराक में रहते हैं इससे पहले वन विभाग की टीम ने दबिश देकर कार्यवाही कर लकड़ी अपने कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है । इस कार्यवाही में एसडीओ फोरेस्ट अजय सागर, रेंजर लक्ष्य सिंह सोलंकी, एवं टीम के अन्य सदस्य मौजूद थे।

कोतवाली पुलिस छतरपुर जुआ सट्टा चकला घरों से कर रही अवैध वसूली

छतरपुर जिले में पुलिस प्रशासन में कसावट लाने के लिए पुलिस अधीक्षक अमित संगी भरसक प्रयास कर रहे है लेकिन उनके इस प्रयास में कुछ थाना प्रभारी रोड़ा बने हुए हैं l जिनको शीघ्र ही थाना प्रभारी के पद से रुखसत करना होगा l सिटी कोतवाली छतरपुर में इन दिनों जमकर अवैध वसूली की जा रही है। छतरपुर शहर में खुलेआम जुआ सट्टा और अवैध चकला घर चल रहे l देरी रोड, महोबा रोड आदि स्थानों पर पुलिस के संरक्षण में ही देह व्यापार फल फूल रहा है। पुलिस के पास इसकी पुख्ता जानकारी होने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है, लोगों का कहना है कि सब समझ में इस तरह का देव व्यापार लोगों को समस्या का सबब बना हुआ है। आरोप है कि सिटी कोतवाली अपने अधिनसतो से इन चकला घरों से अवैध वसूली करवा रहे, बीते दिन ही सरे राह एक युवक के द्वारा 302 के अपराधी को गोली मारकर हत्या कर दी गई l जिसमें उसकी मौत हो गई l शहर में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोजाना चोरियां हो रही है l जिनका खुलासा भी पुलिस नहीं कर पा रही है l अब ऐसे में पुलिस अधीक्षक को तत्काल ही सिटी कोतवाली छतरपुर प्रभारी अरविंद कजूर को थाने से रुखसत करना होगा l इनकी कार्य शैली से सरकार की छवि धूमल हो रही है, आने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार को भी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। सिटी कोतवाली छतरपुर में न्याय पाना बेहद मुश्किल गया है l रुपए लेकर अपराधियों को खुलेआम छोड़ दिया जाता है और फरियादियों को ही धमकाया जाता है।

CMHO ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को मच्छर का लार्वा नहीं पनपने, नियमित सफाई जैसे महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

ग्वालियर, डेंगू से जिले में पहली मौत भी दर्ज हो गई है , 8 साल की मासूम की। विवेक विहार में रहने वाले पिता की बेटी को बुखार आया, डेंगू की पुष्टि भी हुई थी, ग्वालियर से दिल्ली रेफर की एक मासूम की मौत ने चिंताएं बढ़ा दी हैं, शहर में डेंगू के मरीजों की रोज बढती संख्या भी परेशानी बन रही है, सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी नर्सिंग होम्स की ओपीडी मरीजों की भीड़ हैं, CMHO ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को मच्छर का लार्वा नहीं पनपने के लिए पानी जमा नहीं होने और कूलर की नियमित सफाई जैसे महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

भाजपा की पूर्व विधायक ममता मीणा ने पार्टी छोड़ने की घोषणा की

भोपाल – गुना जिले के चाचौड़ा से बीजेपी की पूर्व विधायक ममता मीणा ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। वह मंगलवार को भोपाल में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपेंगी। बता दें कि भाजपा ने चाचौड़ा विधानसभा से प्रियंका मीणा को प्रत्याशी बनाया है। उनका नाम घोषित होते ही ममता मीणा ने बगावत कर दी थी। उन्होंने कहा था कि पार्टी ने पैराशूट नेता को प्रत्याशी घोषित किया है। सोमवार को ममता मीणा ने जनादेश यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा में निष्ठावान रहकर काम किया है, लेकिन पार्टी ने उनका अपमान किया। उन्होंने कहा कि जैसे उमा भारती को जन आशीर्वाद यात्रा में नहीं बुलाया गया, उसी तरह उन्हें भी नहीं बुलाया जा रहा। पार्टी ने कार्यकतार्ओं को भी नकारा, पुराने कार्यकतार्ओं से भी नहीं पूछा। उन्हें दूध में से मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिया गया है। इतना अपमान कैसे सहन करें। एक महीने पार्टी का इंतजार किया। आज यह पार्टी वो पार्टी नहीं बची है। माना जा रहा है ममता मीणा जल्द ही आम आदमी पार्टी में शामिल भी होंगी।

मध्य प्रदेश में IPS ट्रांसफर, यहाँ देखे लिस्ट.

भोपाल । गृह विभाग में चार आईपीएस अफसर के तबादले किए हैं। लंबे समय से खाली एडमिन के पद को भर गया है। एडीजी कल्याण विजय कटिहार को एडमिन शाखा में पदस्थित किया गया है। कल्याण शाखा में अनिल कुमार को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। एडीजी अनिल कुमार अभी एस आई एफ एस में पदस्थ हैं। उन्हें कल्याण शाखा की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। एडिजी जयदीप प्रसाद को पीएचक्यू से नारकोटिक्स शाखा में भेजा गया है। इसके अलावा इंटेलिजेंस और सिक्योरिटी में पदस्थ डीसीपी विजय भगवानी को पीएचक्यू में एआईजी बनाया गया है। पीएचक्यू में एआईजी संजय कुमार को पुलिस कमिश्नर रेट में इंटेलिजेंस और सिक्योरिटी की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा को झटका, दिनेश_मल्हार और प्रमोद टंडन ने प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफ़ा,

भाजपा को झटका, दिनेश_मल्हार और प्रमोद टंडन ने प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफ़ा, इंदौर भाजपा नेता दिनेश_मल्हार और प्रमोद टंडन ने प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफ़ा, सिंधिया के बेहद करीबी रहे टंडन रह चुके हैं कांग्रेस के नगर अध्यक्ष,

“अंग्रेजों से युद्ध मुसलमानों ने लड़ा था, भाजपा और RSS ने नहीं”

“अंग्रेजों से युद्ध मुसलमानों ने लड़ा था, भाजपा और RSS ने नहीं” AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बयान

AIADMK ने BJP के साथ गठबंधन तोड़ा

AIADMK ने BJP के साथ गठबंधन तोड़ा पार्टी के वरिष्ठ नेता डी जयकुमार ने दी जानकारी कहा- “हम चुनाव के दौरान ही गठबंधन के बारे में फैसला करेंगे. यह मेरा निजी विचार नहीं है. यह हमारी पार्टी का रुख है”

23 लाख की रिस्वत लेने वाले 3 पुलिसकर्मियों पर F.I.R.

ग्वालियर। शहर के सिरोल थाना इलाके की पॉश टाउनशिप एमके सिटी के फ्लैट से क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलवाते पकड़े गए 15 सटोरियों ने पुलिस की पूंछ-तांछ में बहुत बड़ा राज उजागर किया जिसके चलते पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सटोरियों ने एक सब इंस्पेक्टर, दो पुलिस कर्मियों सहित एक अन्य अज्ञात व्यक्ति पर जेल में सड़ाने की धमकी देकर 23 लाख रुपये ऐंठने का खुलासा करते हुए सटोरिये के मोबाइल से पुलिसकर्मी द्वारा रकम को बैंक खाते में ट्रांसफर करने का राज उजागर कर दिया। आरोपी का मोबाइल चेक करने पर एक अकाउंट में 23 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन भी मिला है। मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देश पर तत्काल गोल का मंदिर थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर मुकुल यादव, क्राइम ब्रांच के हवलदार विकास तोमर, आरक्षक राहुल यादव आहित एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध थाना सिरोल में मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों पुलिस कर्मियों को एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उक्त पुलिस कर्मियों ने किसके खाते में 23 लाख रुपए ट्रांसफर किये है ये पड़ताल जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि सिरोल थाना इलाके में क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगवाने वाला गिरोह सक्रिय है। सिरोल स्थित पॉश टाउनशिप एमके सिटी में फ्लैट नंबर ई-105 में सटोरिए फड़ जमाए बैठे हैं। पुलिस ने फ्लैट की घेराबंदी कर दबिश दी तो वहां खलबली मच गई। पुलिस ने फ्लैट के अलग-अलग रूम से 15 सटोरियों को पकड़ा है। इनके पास से के मोबाइल फोन और लेपटॉप सहित दो करोड़ से ज्यादा का लेनदेन और हिसाब किताब मिला। क्राइम ब्रांच व सिरोल थाना पुलिस ने पकड़े गए सटोरियों से पूछताछ की सटोरियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पकड़े जाने के ठीक पहले सब इंस्पेक्टर मुकुल यादव, हवलदार विकास तोमर, आरक्षक राहुल यादव और एक अन्य व्यक्ति द्वारा फ्लैट में पहुंच कर जेल में सड़ाने की धमकी देकर 23 लाख रुपए खाते से ट्रांसफर करने का मामला उजागर कर दिया। सटोरियों ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उक्त पुलिसकर्मियों ने किसी को भी रकम ट्रांसफर करने की बात ना बताने की भी धमकी दी थी। इस बात का खुलासा होते ही विभाग में हड़कंप मच गया और अधिकारियों ने मामले की जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक ग्वालियर राजेश सिंह चंदेल को दी। मामले की पूरी हकीकत जाने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तीनों पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए इनके विरुद्ध मामला दर्ज करने के निर्देश दे दिये। जिसके बाद सिरोल थाना पुलिस ने गोला का मंदिर थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर मुकुल यादव, क्राइम ब्रांच के हवलदार विकास तोमर, आरक्षक राहुल यादव आहित एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा 384,389,294,506,34 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया। अब पुलिस अधिकारी मामले की विवेचना कर उक्त पुलिस कर्मियों के चौथे अज्ञात साथी के बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही पुलिस कर्मियों द्वारा किसके खाते में 23 लाख रुपए ट्रांसफर किये गए हैं यह भी पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। अब देखना यह है कि जिस प्रकार किसी आम नागरिक के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज होने के साथ ही पुलिस तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज देती है उसी प्रकार उक्त पुलिसकर्मियों को भी तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा या फिर उन्हें विभागीय जांच के नाम पर आजाद घूमने दिया जाएगा ताकी वर्दी की धौंस दिखाकर या साम,दाम,दंड,भेद वाली नीति अपनाकर गवाह ओर सबूतों के साथ छेड़-छाड़ कर अपना बचाव कर सकें। शहर और अंचल से जुड़े हैं तार फ्लैट के तीन अलग-अलग रूम में बैठै स्टोरिए अलग-अलग इलाकों के सटोरियों को कवर कर रहे थे। इनके साथ एप के माध्यम से ग्वालियर और आसपास के शहरों के सट्‌टा खेलने वाले जुड़े थे। इनके मोबाइल में कई नाम कोडवर्ड में भी सेव हैं, इनका भी पुलिस पता लगा रही है। दतिया की गैंग यहां से खिला रही थी सट्‌टा पुलिस द्वारा पकड़े गए सटोरियों की पहचान आशीष रजक निवासी दतिया, विशाल कुशवाह निवासी दतिया, उदयभान कुशवाह निवासी दतिया, अमित कुशवाह निवासी दतिया, जितेंद्र परिहार निवासी दतिया, करण अहिरवार निवासी दतिया, बज्जू अहिरवार निवासी दतिया, विकास पाल निवासी दतिया, ऋ षभ विश्वकर्मा निवासी दतिया, आकाश रजक निवासी झांसी बाइपास, अनुराग देव निवासी सुंदर नगर लुधियाना, आशीष सोनी निवासी राधा कृष्ण का मंदिर, राजकुमार रैकवार निवासी दतिया, हृदेश पांडे निवासी दतिया, और अमित सोनी निवासी दतिया के रूप में हुई है। पुलिस का कहना इस मामले में एसएसपी ग्वालियर राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि सिरोल थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवा रहे 15 सटोरिए पकड़े हैं। इनके पास से गोला का मंदिर थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर मुकुल यादव, क्राइम ब्रांच के हवलदार विकास तोमर, आरक्षक राहुल यादव आहित एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के द्वारा 23 लाख रुपए किसी बैंक खाते में ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ है। जिसपर तीनो पुलिस कर्मियों को निलंबित करते हुए इनपर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

200 प्रतियोगियों ने योगासन कर दिखाया अपना टैलेंट।

ग्वालियर। जिला योगा एसोसिएशन ग्वालियर के तत्वावधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां 200 प्रतियोगियों ने अपने टैलेंट का प्रदर्शन किया। साथ ही विभिन्न आयु वर्ग के आधा सैकड़ा प्रतिभागियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। लक्ष्मीबाई कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर डॉ. आदित्य भदौरिया थे। जिला योगा एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. केशव पाण्डेय ने अध्यक्षता की। प्रतियोगिता में शहर के अनेक स्कूल, कॉलेज और संस्थाओं के के दो सैकड़ा से अधिक प्रतियोगियों ने भाग लिया। सुबह नौ बजे से शुरू हुई यह प्रतियोगित शाम पॉच बजे तक चली। इस दौरान विभिन्न आयु वर्ग के प्रतियोगियों ने अपनी-अपनी श्रेणी में बेहतर प्रदर्शन कर जीत हासिल की और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ.एसपी श्रीवास्तव थे। जबकि स्वदेश के वरिष्ठ पत्रकार सुबोध पचौरी विशिष्ट अतिथि थे। अध्यक्ष डॉ. केशव पाण्डेय ने अतिथियों को स्वागत किया और एसोसिएशन की ओर से योगा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। अतिथियों ने सामुहिक रूप से विजयी प्रतियोगियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निर्णायक मंडल के सदस्यों को स्मृति-चिंह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र कांत ने तथा आभार व्यक्त सचिव अरुण शर्मा ने किया। आयोजन में थिंक एंड सपोर्ट फाउंडेशन सहित रेखा मिश्रा, अभिलाष रावत, योग शिक्षक महेंद्र सिंह, विकास सोनी, हर्ष बंसल, सुकन्या शर्मा एवं चित्रा कुशवाह का विशेष योगदान रहा। ये बचे हुए पुरूस्कृत बालिका वर्ग 8 से 10 आयु वर्ग : श्रेया कुमारी, एंजल शर्मा, उन्नति सिंह 10 से 12 अन्नू प्रजापति, राधिका यादव, दीपिका माझी 12 से 14 कशिश कुमारी, मोनालिसा मेहरा, नियति राजपूत 14 से 16 ज्योति, खुशी सिंह ,लक्ष्मी गुप्ता 16 से 18 मान्या जैन, तनुष्का बाड़े, तनिष्का प्रजापति 18 से 24 अपर्णा राठौर, पूजा सिंह, रोशनी मांरीप 24 से 30 पूनम जैन, रत्ना भदौरिया, दीक्षा सिंघल 30 से 40 महिला वर्ग रिचा राठौर बालक वर्ग 8 से 10 आयु वर्ग सूर्यांश दुबे, हितेश, मृदुल 12 से 14 अहम प्रताप सिंह, शिवम, मनुज कुमावत 12 से 14 शौर्य दांगी, उत्कर्ष सिंह तोमर, ध्रुव कुमार द्विवेदी 14 से 16 ओम प्रकाश शर्मा, अखिलेश तोमर, राजीव कुमार भारद्वाज 16 से 18 आयु वर्ग अभिषेक शिंदे, हिमांशु दुबे, सौरभ छवाई 18 से 24 निखिल साई, विवेक गुप्ता, वंश तिवारी 24 से 30 राजेश कुशवाह, सनी मौर्य, अनिल सोनी 30 से 40 जितेंद्र यादव, विकास सोनी

सावधान चंबल नदी में बढ़ेगा जलस्तर-कलेक्टर भिंड।

ग्वालियर/भिंड। चम्बल नदी का जलस्तर बढ़ने की खबर आने से मध्य प्रदेश के भिंड एवं मुरैना जिले के चम्बल नदी के सीमावर्ती इलाकों में हाईअलर्ट जारी करते हुए लोगों को नदी क्षेत्र से दूर रहने के लिए निर्देश जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रसाशन ने आवश्यकता पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्य के लिए भी आवश्यक तैयारीयां कर लीं हैं। जानकारी के अनुसार चम्बल नदी पर बने गांधी सागर बांध के जलसंग्रहण क्षेत्र में वर्षा होने के कारण बांध से 17 सितम्बर को रात 10:30 बजे 273819 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। छोड़े गए पानी के कारण कोटा बैराज से 70000 क्यूसेक पानी दिनांक 18 सितम्बर 2023 को दोपहर 12:00 बजे एवं शाम 7:15 बजे 170000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसके कारण मुरैना एवं भिण्ड जिले की सीमा में चम्बल नदी का जलस्तर 19 सितम्बर 2023 की शाम तक बढ़ना शुरू होगा। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निर्देश पर जिला आपदा नियंत्रण कक्ष ने आम जन को सुरक्षा के दृष्टि सूचना जारी की है। की चंबल नदी में अगले 72 घंटे में जल स्तर बढ़ेगा, अतः समस्त चंबल के आस पास रहने वाले रहवासी और ग्रामीण जन नदी के किनारों पर जाने से बचें और तत्काल ऐसे इलाकों से ऊपर स्तर पर आ जायें और पालतू पशुओं को भी नदी के किनारे नहीं जाने दें। आपदा प्रबंधन और आपदा स्थिति से निपटने के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के संपर्क नंबर जारी किए गए:- फोन नं. 07534 230061 07534 230062 07534 230063 07534 299751 चंबल में बाढ़ या किनारों के आस पर जल भराव की स्थिति निर्मित होने या अन्य किसी आपात परिस्थिति में इन नंबरों पर सूचना दी जा सकती है।

33 प्रतिशत महिला आरक्षण पर मोदी केबिनेट की मौहर।

ग्वालियर/ नई दिल्ली। मोदी सरकार द्वारा बुलाये गए विशेष सत्र के दौरान मोदी केबिनेट ने देश की महिलाओं को लोकसभा, राज्यसभा ओर सभी राज्यों की विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण बिल को मंजूरी देकर देश की राजनीती में बड़ा फेरबदल कर दिया। वैसे तो महिला आरक्षण का मुददा 1947 में देश आजाद होने के बाद ही उठा था लेकिन सबसे अधिक जोर इसपर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने दिया। स्व.अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने अपने कार्यकाल में चार बार महिला आरक्षण बिल पेश किया लेकिन तब विपक्ष लगातार इस बिल के रास्ते का रोड़ा बनता रहा। संसद के विशेष सत्र के बीच मोदी कैबिनेट की अहम बैठक हुई। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल को मंजूरी मिल गई है। इस बिल को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन तमाम कयासों को दरकिनार करते हुए केंद्रीय कैबिनेट ने आखिरकार इस बिल को मंजूरी दे दी। इस मंजूरी के बाद बुधवार को महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही यह नए संसद भवन में पेश होने वाला पहला बिल बन जाएगा हालांकि अभी सरकार की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान आना बाकी है। कांग्रेस पार्टी ने फैसले का स्वागत किया हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पहले ही महिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले का स्वागत कर दिया है। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, “कांग्रेस पार्टी लंबे समय से महिला आरक्षण को लागू करने की मांग कर रही है। हम कथित तौर पर सामने आ रहे केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले का स्वागत करते हैं और विधेयक के विवरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं। विशेष सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में इस पर अच्छी तरह से चर्चा की जा सकती थी और पर्दे के पीछे वाली राजनीति के बजाय आम सहमति बनाई जा सकती थी। इस बिल में क्या है? महिला आरक्षण विधेयक में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी या एक तिहाई सीटें आरक्षित करने का प्रस्ताव है। विधेयक में 33 फीसदी कोटा के भीतर एससी, एसटी और एंग्लो-इंडियन के लिए उप-आरक्षण का भी प्रस्ताव है। विधेयक में प्रस्तावित है कि प्रत्येक आम चुनाव के बाद आरक्षित सीटों को रोटेट किया जाना चाहिए. आरक्षित सीटें राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में रोटेशन द्वारा आवंटित की जा सकती हैं। सदनों में महिलाओं की वर्तमान स्थिति यहाँ आपको ये भी जानना जरूरी है कि वर्तमान लोकसभा में, 78 महिला सदस्य चुनी गईं, जो कुल संख्या 543 का 15 प्रतिशत से भी कम है। वहीं राज्यसभा में मात्र 32 महिला सांसद हैं, जोकि कुल राज्यसभा सांसदों का 11 प्रतिशत है। इसके अलावा अगर राज्यों की बात करें तो आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, ओडिशा, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना सहित कई राज्य विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 10 प्रतिशत से भी कम है। दिसंबर 2022 के सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 10-12 प्रतिशत महिला विधायक थीं।

*अमर शहीद बलवंत राय मेहता जी की कल 19 सितम्बर को 58 वीं पुण्य तिथि है *……

अखिल भारतीय पंचायत परिषद (All India Panchayat Parishad) के संस्थापक अध्यक्ष,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी , त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के जनक एवं पूर्व मुख्य मंत्री गुजरात अमर शहीद श्री बलवंत राय मेहता जी की कल 58वीं पूर्ण तिथि है । अखिल भारतीय पंचायत परिषद के अनवरत संघर्षो के परिणाम स्वरूप एवं बलवंत राय मेहता पंचायती राज संस्थान ट्रस्ट के तत्कालीन अध्यक्ष डाक्टर एल एम सिंघवी की अध्यक्षता में गठित संवैधानिक संशोधन कमीशन की संस्तुतियों के आधार पर भारत सरकार ने वैश्वी करण के दौर में 73वें ,74वें संविधान संसोधन द्वारा त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा तो दे दिया परंतु राज्य सरकारें 29 विषयक अधिकारों का स्थानांतरण स्वायत्त शासी संस्थाओं को पूर्णतः नहीं कर रही हैं । राज्य सरकारें पंचायत धनराशि एवं पंचायती राज की बोटियाँ नोचने में लगी हैं जो पतन की पराकाष्ठा के प्रतीक है।राजनीति का यह ओछा पन दूर करना देश एवं पंचायती राज के हित में नितांत आवश्यक है । पंचायती राज की तीसरी सरकार एवं लोक राज स्थापित करने के लिए देश भर की 2 लाख 48हज़ार 160ग्राम पंचायतों ,6,284 ब्लॉक पंचायतों ,595 ज़िला पंचायतों एवं त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के लगभग 31 लाख निर्वाचित प्रतिनिधियों जिसमें 14लाख 39 हज़ार निर्वाचित महिला प्रतिनिधि शामिल हैं को चाहिए कि संगठित होकर वर्तमान ऑल इंडिया पंचायत परिषद के अध्यक्ष मंडल के सामूहिक नेतृत्व में संघर्ष करने का कल 19 सितम्बर को अमर शहीद श्री बलवंत राय मेहता जी की 58 वीं पुण्य तिथि पर संकल्प लें ताकि बलवंत राय मेहता के द्वारा ग्राम स्वराज के लिए किए गए प्रयासों को पूर्णता प्राप्त हो सके । मा० सदस्य गण अध्यक्ष मंडल से / समस्त अध्यक्ष गण , प्रदेश पंचायत परिषद से अपील है कि अपने- अपने प्रदेश /राज्यों में कल 19सितम्बर को परम श्रद्धेय अमर शहीद श्री वलवंत राय मेहता जी की पुण्य तिथि पर पंचायती राज से सम्बंधित विषयों पर संगोष्ठी एवं श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए श्रद्धांजलि समारोह आयोजित करें। जयपंचायती राज । शीतला शंकर विजय मिश्र मुख्य महामंत्री ऑल इंडिया पंचायत परिषद न्यासी सचिव बलवंत राय मेहता पंचायती राज

श्योपुर कलेक्टर संजय कुमार ने कहा – गड़बड़ी की आशंका के बाद हुई छापेमारी, जांच के लिए एसडीएम को दी जिम्मेदारी

भोपाल । मध्य प्रदेश में मनरेगा के इंजीनियरों पर सवाल खड़ा हुआ है। श्योपुर जिले में मनरेगा के काम एक प्रायवेट इंजीनियर कर रहा था। कलेक्टर संजय कुमार को जब सूचना मिली तो उन्होंने दबिश दिलाई। वहां कई पंचायतों के मनरेगा के काम की फाइलें मिलीं तो यह खुलासा हुआ। कलेक्टर संजय कुमार ने कहा है कि जब्त रिकार्ड की जांच कराई जा रही है तथा दोषी पाये जाने पर संबंधितों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। पंचायतो में मूल्यांकन करने के लिए नियुक्त सरकारी इंजीनियरों की भूमिका भी जांच कराई जा रही है। श्योपुर जिले में कलेक्टर संजय कुमार ने ग्राम पंचायतों के काम प्रायवेट इंजीनियरों की ओर से किए जाने की सूचना पर एक प्रायवेट इंजीनियर द्वारकाप्रसाद द्विवेदी के यहां दबिश दी। वहां कई ग्राम पंचायतों के सरकारी कागजात मिले। निजी इंजीनियर के यहां से आधा सैकड़ा पंचायतों का रिकॉर्ड जप्त कलेक्टर ने कार्रवाई शुरू की है। श्योपुर की कल्याणपुरम कॉलोनी स्थित द्विवेदी के यहां से बड़ी संख्या में एमबी जप्त की गई है। यह प्रायवेट इंजीनियर खुद इस्टीमेट बनाता था और खुद ही कार्य का मूल्यांकन करता था। कलेक्टर संजय कुमार के निर्देश पर प्रशासनिक एवं पुलिस की टीम द्वारा श्योपुर की कल्याणपुरम कॉलोनी स्थित एक निजी इंजीनियर के आवास तथा बडौदा में विद्यार्थी सेवा केन्द्र के नाम से संचालित एक दुकान पर छापामार कार्यवाही करते हुए आधा सैकडा ग्राम पंचायतों का सरकारी रिकार्ड जब्त किया गया है। जिसमें निर्माण कायो से संबंधित माप पुस्तिकाएं, मस्टर रोल, बिल बाउचर, जॉबकार्ड सहित निर्माण कार्यो से संबंधित फाइले शामिल है। फाइलों के अलावा सरकारी दस्तावेजों को किया जब्त – कलेक्टर संजय कुमार के निर्देश पर तहसीलदार संजय जैन द्वारा पुलिस अधिकारी के साथ कल्याणपुरम कॉलोनी में रहने वाले निजी इंजीनियर द्वारिका प्रसाद त्रिवेदी के आवास पर छापा मारते हुए निर्माण कार्यो के मूल्यांकन से संबंधित एमबी तथा अन्य फाइले जब्त की गई है। जिन पंचायतों की एमबी जब्त की गई है, उनमें लाडपुरा, सेवापुर, हासिलपुर, बगदरी, खिरखिरी, बासोद, इन्द्रपुरी, बगदिया, ढोढर, सेमल्दा, ललितपुरा, गलमान्या, हिरनीखेडा, पनवाडा, बांजरली, जैनी, बांसोद, तुलसैफ, दूबडी, उतनवाड, नारायणपुरा, लुहाड, छोटाखेडा, ढोटी, गुहेडा, दलारना कलां, तिल्लीपुर, पच्चीपुरा, बडौदाराम, आसीदा, सोठवा, जैनी, बागल्दा, आसीदा, धीरोली, चकरामपुरा शामिल है। इसके साथ ही विभिन्न निर्माण कार्यो से संबंधित फाइले भी जब्त की गई है। दुकान के अंदर बनाया पंचायतों के अलग-अलग कैबिन – बडौदा में तहसील गेट के पास विद्यार्थी सेवा केन्द्र के नाम से संचालित प्रीतम बैरवा की दुकान पर एसडीएम मनोज गढवाल द्वारा छापा मारकर दुकान को सील करने की कार्यवाही की गई है। इस केन्द्र से ग्राम पंचायत पाण्डोली, गलमान्या, ललितपुरा, कुंहाजापुर, उदोतपुरा, राधापुरा, मकडावदाकलां, बोरदा देव, कुडायता, भिलवाडिया, हलगावडा खुर्द, रतोदन, बासोंद, बहाडवद, पनवाड, बांजरली, बुखारी, सुबकरा के दस्तावेज जैसे बैंक खाते, मस्टर रोल, आधार, बिल बाउचर, जॉब कार्ड सूची आदि जब्त किये गये है। एसडीएम मनोज गढवाल ने बताया कि केन्द्र पर इन 18 पंचायतो के अलग-अलग केबिन बने हुए थे, जिन पर पंचायतो के नाम लिखकर दस्तावेज रखे गये थे, यहा दो कम्प्युटर, तीन प्रिंटर, एक लैपटॉप और इनवेटर पाये गये, छापा मारने के दौरान संचालक प्रीतम बैरवा, आॅपरेटर महेश माहौर, बृजराज गुर्जर मौके पर पाये गये। एसडीएम मनोज गढवाल द्वारा विद्यार्थी सेवा केन्द्र को सील किया गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live