LATEST NEWS

अवैध गतिविधियों के खिलाफ थाना रंगनाथ नगर की कार्रवाई

शब्द पावर न्यूज कटनी ।डन कॉलोनी के सामने जुआ खेल रहे पांच जुआंडियो पर रेड कार्यवाही कर उनके कब्जे से 4050 रुपए नगद एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किए जाकर पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। बाबा घाट से मंगल नगर तरफ जा रहे मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों प्रवीण पटेल एवं गोरेलाल गोटिया के संयुक्त कब्जे से 350 पाव अवैध देशी शराब के पाव कुल करीबन 63 लीटर कीमती करीबन 35000 रुपए एवं मोटरसाइकिल को विधिवत जप्त किया जाकर 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 3. क्षेत्र में अशांति फैला रहे दो व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 151 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत कार्यवाही की जाकर एसडीएम कोर्ट प्रस्तुत किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर उप निरीक्षक नवीन नामदेव उपनिरीक्षक दिनेश तिवारी सहायक उप निरीक्षक यज्ञ नारायण सिंह प्रधान आरक्षक सुशील प्रजापति प्रधान आरक्षक सतीश तिवारी आरक्षक गणेश एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही

पंचायत सचिव की मनमानी से ग्रामीण हलाकान पंचायत में दूसरे सचिव की कर रहे मांग समस्या का निराकरण नहीं होने पर इस्तीफा देने की बात कही गई बहोरीबंद क्षेत्र का मामला

शब्द पावर न्यूज कटनी । पंचायत सचिव की मनमानी को लेकर ग्रामीण अच्छे खासे परेशान हैं यह कोई पहला मामला नहीं है अगर जांच की जाए तो जिले की कई पंचायत में ऐसी समस्याएं देखने को मिल जाएंगे बहोरीबंद जनपद अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पटी कला कि महिला सरपंच व लोग सचिव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी तथा मनमानी पर उतारू है! जनपद पंचयात बहोरीबंद अंतर्गत ग्राम पंचायत पटीकला में पदस्थ सचिव राकेश चौधरी की मनमानी से पिछले एक साल में कोई भी काम पंचायत में नहीं हुआ है। एक साल में सचिव नाममात्र ही पंचायत मैं पहुंचता है और मुंह दिखाई की रस्म अदायगी कर वापस चला जाता है। यह आरोप महिला सरपंच मीरा बाई खंगार व समस्त पंच जनपद सदस्य ने लगाया है। सरपंच ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि 1 अक्टूबर तक अन्य पंचायत सचिव की नियुक्ति नहीं की जाती है तो वह 2 अक्टूबर को अपना इस्तीफा विधानसभा पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को सौंपेंगे ग्रामसभा, पंचों की बैठक का एजेंडा निकालने के बाद वह स्वयं ही आना उचित नहीं समझते। जिस कारण से उक्त बैठकों को भी स्थगित करना पड़ रहा है। सचिव फोन रिसीव करना तक उचित नहीं समझता है। सरपंच व पंचगणों ने पंचनामा बनाकर जनपद पंचायत कार्यालय भी भेजा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जनपद सदस्य रोहित सिंह ठाकुर ने इस मामले में मुख्यमंत्री, संभागायुक्त, कलेक्टर, जिपं सीईओ, जिला पंचायत अध्यक्ष को भी शिकायत भेजी है। जिसमें सचिव राकेश चौधरी की मनमानी पर रोक लगाने व अन्य पंचायत सचिव को नियुक्त करने की मांग की है। उनके मुताबिक 1 अक्टूबर तक समस्या का हल नहीं होता है तो 2 अक्टूबर को जनपद सदस्य सहित समस्त पंच उप सरपंच मुख्यमंत्री को इस्तीफा देने की चेतावनी दी

कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सहित 4 को कलेक्टर ने थमाया कारण बताओ नोटिस

कटनी। जिले के स्लीमनाबाद स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के नवीन छात्रावास भवन में गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य पाए जाने पर कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कटनी के कार्यपालन यंत्री सहित 4 को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही 3 दिन में जवाब सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री प्रसाद ने यह कार्यवाही विगत दिवस स्लीमनाबाद भ्रमण दौरान नवीन छात्रावास भवन में पाई गई तकनीकी खराबी पर कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग से कराई गई जांच की रिपोर्ट के आधार पर की है। 24 अगस्त को निरीक्षण में पाई थी जगह जगह दरारें गत 24 अगस्त को स्लीमनाबाद भ्रमण पर गए कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के नवीन छात्रावास का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण दौरान छात्रावास के डोरमेट्री, स्टडी रूम, डाइनिंग रूम सहित अन्य कक्षों की दीवारों में छोटी बड़ी दरारें और जगह जगह से प्लास्टर की परत उतरते हुए पाई गई थी। इसके अलावा निर्माण सामग्री के उपेक्षा पूर्ण रखरखाव के कारण भवन की दीवारों में सीलन भी मिली थी। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा नवनिर्मित छात्रावास भवन में गुणवत्ता हीन कार्य पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसकी जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को दिए थे। जांच प्रतिवेदन के अवलोकन में कलेक्टर ने पाई कर्तव्य के प्रति लापरवाही कलेक्टर के निर्देश पर कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग कटनी ने जांच कर 13 सितंबर को अपना प्रतिवेदन कलेक्टर श्री प्रसाद के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रतिवेदन का अवलोकन करने पर कलेक्टर ने पाया कि निर्माण कार्य के दौरान ही संबंधित विभाग ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकारियों द्वारा अपने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरती गई और गुणवत्ता को नजर अंदाज किया गया। फलस्वरूप तकनीकी खराबी के चलते निर्माण के महज 2 वर्ष से भी कम समय में भवन में जगह जगह दरारें और सीलन आ गई। उल्लेखनीय है कि उक्त भवन का निर्माण 25 नवंबर 2021 को हुआ था। एक सेवानिवृत एई सहित 4 को नोटिस कलेक्टर श्री प्रसाद ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर उक्त लापरवाही, उदासीनता और वित्तीय अनियमितता पूर्ण कार्य के लिए जिम्मेदार जी एस खटीक, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सेवानिवृत हो चुके तत्कालीन सहायक यंत्री उपसंभाग ग्रामीण यांत्रिकी सेवा आरपी मेहरा, तत्कालीन सहायक यंत्री उपसंभाग ग्रामीण यांत्रिकी सेवा टीपी गुरुदत्त और शिवम सोनी तत्कालीन उपयंत्री उपसंभाग ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने चारों को 3 दिवस के भीतर जवाब सहित प्रस्तुत होने के निर्देश दिए हैं।

अवैध अंग्रेजी शराब से लदी स्कोर्पियो पकड़ी। 7 लाख से अधिक की शराब सहित वाहन जब्त।

ग्वालियर/मुरैना। मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक मुरैना शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा अवैध हथियार तस्करों, अवैध शराब – मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री ईनामी फरारी बदमाशों एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ हेतु संपूर्ण मुरैना जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है। उक्त अभियान के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक मुरैना डॉ. अरविन्द सिंह ठाकुर के निर्देशन एवं रवि सिंह भदौरिया, एसडीओपी अम्बाह के मार्गदर्शन म आज दिनाँक 20.09.2023 को कार्य निरी. ओ.पी. रावत, थाना प्रभारी पोरसा को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक स्कॉर्पियो गाडी मानपुरा तरफ से किरायच के रास्ते पोरसा तरफ अवैध शराब लेकर आ रही है, उक्त मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु कार्य निरी. ओ. पी. रावत मय फोर्स के किरायच गांव में क्वारी नदी के पास पहुंचे, तो पुलिस वाहन को अपनी ओर आता देखकर एक सफेद स्कार्पियो वाहन क्रमांक UP93AF7890 के चालक ने गाड़ी को बीच रास्ते में रोक दिया और उसका गाड़ी से उतरकर नदी के किनारे-किनारे भाग निकला। जब पुलिस ने उक्त स्कार्पियो को चैक किया तो गाड़ी के अंदर अंग्रेजी शराब की पेटियां भरी मिलीं। पुलिस ने तत्काल वाहन छोड़कर भागे आरोपी चालक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन तब तक वह फरार हो चुका था। पुलिस ने पकड़े गए स्कोर्पियो वाहन को जप्त कर थाने में खड़ा करा दिया। स्कोर्पियो से जप्त 30 पेटी इंपीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब, कुल मात्रा 270 बल्क लीटर की कीमत 07 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। पोरसा थाना पुलिस ने स्कोर्पियो वाहन एवं अवैध शराब को विधिवत जप्त करते हुए फरार अज्ञात आरोपी के विरुद्ध ने आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। अब पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में कार्य निरीक्षक ओ०पी० रावत थाना प्रभारी पोरसा मय थाना पोरसा स्टाफ उप निरी० दुर्गेश सिंह भदौरिया, सउनि कमल सिंह दौहरे, सउनि० टीडीएस भदौरिया, प्र०आर० नीरज तोमर, आर० नरेन्द्र सिंह भदौरिया, आर० गोविद भदौरिया, आर० ब्रजेश सेंगर, आर० सतीश भदौरिया आ२० कुशवेन्द्र भदौरिया की सराहनीय भूमिका रही।

टाइगर रिजर्व में पंजीकृत जिप्सी की समय-सीमा 10 से बढ़कर 15 साल हुई

भोपाल. प्रदेश के टाइगर रिजर्व के जिप्सी संचालकों के लिए खुशखबरी है कि अब वे अपनी जिप्सी 15 साल तक बेरोक-टोक संचालित कर सकते हैं. इस आशय के आदेश वन विभाग ने टाइगर रिजर्व के समस्त क्षेत्र संचालकों के लिए जारी कर दिए हैं. लंबे समय से या मांग लंबित थी. इस खुशखबरी के साथ एक खबर और है कि 1 अक्टूबर से नेशनल पार्क और चिड़ियाघरों के प्रवेश शुल्क में 5% की वृद्धि भी की जा रही है. यानि ₹120 से डेढ़ सौ रुपए तक प्रवेश शुल्क में बढ़ोतरी किए जाने की जा है. प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं प्रभारी मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक अतुल श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि टाइगर रिजर्व के अंतर्गत संचालित पंजीकृत पर्यटक वाहन (जिप्सी) की समय-सीमा 10 वर्ष से बढ़कर 15 वर्ष कर दी है. बशर्तें जिप्सी की वर्तमान स्थिति अच्छी हो एवं संबंधित वाहनों का बीमा, पंजीकरण और फिटनेस आदि समस्त दस्तावेज जीवित होना चाहिए. वन विभाग के इस निर्णय से करीब 1300 जिप्सी संचालकों को लाभ पहुंचेगा. करोना कल से ही पर्यटक जिप्सी संगठनों द्वारा यह मांग की जा रही थी कि जब परिवहन नियमों के अंतर्गत एक वाहन को 15 वर्ष तक परिवहन को इजाजत देती है, तब वन विभाग जिप्सी के समय-सीमा 10 वर्ष तय किया जाना अनुचित है. जिप्सी संचालकों ने अपना ज्ञापन वन मंत्री डॉ विजय शाह को भी सौंपा था. 3 वर्ष के लंबे चिंतन-मंथन के बाद अब जाकर वन विभाग ने यह निर्णय लिया है. वन विभाग के इस निर्णय पर कान्हा टाइगर रिजर्व के जिप्सी संगठन के अध्यक्ष अरुण साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार और शासन ने हमारी सुन ली. 3 साल से लंबी हमारी मांग आज पूरी हो गई है. पंजीकृत जिप्सी बांधवगढ़ – 253 कान्हा – 247 पेंच – 270 सतपुड़ा – 246 पन्ना – 74 संजय डूबरी -7 प्रवेश शुल्क में 5% की वृद्धि वन्य प्राणी प्रेमी पर्यटकों के लिए टाइगर रिजर्व में सफारी करने के लिए पिछले वर्ष की तुलना में 5% राशि अधिक देनी पड़ेगी. होटल व्यवसाय के दबाव में वन विभाग ने पिछले 5 सालों से प्रवेश शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की थी. जबकि देश के सभी टाइगर सफारी में प्रवेश शुल्क में बढ़ोतरी कर दी गई थी. राज्य शासन ने उदारता बढ़ाते हुए प्रवेश शुल्क में मामूली वृद्धि की है. नया प्रवेश शुल्क अक्टूबर से लागू होने की संभावना है. बांधवगढ़ होटल एसोसिएशन के ऋषि भट्ट का कहना है कि 5% वृद्धि अधिक नहीं है. प्रवेश शुल्क में प्रचलित दर में मात्र 120 से 150 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी. भट्ट का कहना है कि यह राशि इतनी अधिक नहीं है कि सैलानी ऐसे वाहन न कर सके.

गणेश पंडाल में आरती कर रहे भक्तों पर जानलेवा हमला।

ग्वालियर। गणेश पंडाल में आरती कर रहे भक्तों पर पड़ोस में ही रहने वाले कुछ युवकों ने तलवार, सरिया और लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाते हुए आरोपी युवकों के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है। यह विवाद कहीं साम्प्रदायिक सौहार्द को न बिगाड़ दे इस आशंका के चलते इलाके में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के जनकगंज थाना क्षेत्रातंर्गत गेंडेवाली सड़क स्थित प्रजापति मोहल्ले में रहने वाले भारत सिंह यादव के बेटे जितेंद्र यादव ने अपने दोस्तों के साथ मोहल्ले में ही गणेश जी की प्रतिमा विराजित की है। रात को प्रतिमा विराजित होने के बाद जितेंद्र सहित मोहल्ले के अन्य लोग गणेश पंडाल में एकत्रित होकर पूजन करने के बाद आरती कर रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाला सलमान खान और छोटू खान आए। यह लोग पंडाल के पास ही अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। आरती होने के समय इस तरह की भाषा बोलने पर इन्हें टोका गया। उस समय यह लोग धमकाकर चले गए। जिसके कुछ ही देर बाद सलमान खान, छोटू खान अपने साथी इरफान खान, परवेज खान व अन्य साथियों के साथ हांथों में तलवार, लोहे के सरिया और लाठियां लेकर आ गए और इन लोगों ने आरती करते समय ही जितेंद्र व अन्य युवकों पर हमला बोल दिया। जब तक लोग समझ पाते तब तक इस हमले में जितेंद्र और उसकी माँ सहित दो और लोग घायल हो गए। अचानक हुए इस हमले से पंडाल में मौजूद भक्तों में भगदड़ मच गई। जिसके बाद आरोपी भी मौके से फरार हो गए। मोहल्ले वालों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां तीन घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया जबकि जितेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुएअस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। जनकगंज थाना पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। पूरे इलाके में फैला तनाव इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव फैल गया है।जिसके चलते इस इलाके में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। यहाँ गौरतलब है कि इस क्षेत्र में पहले भी कई बार साम्प्रदायिक विवाद की स्थिति निर्मित हो चुकी है और इस झगड़े में आरोपी पक्ष दूसरे समुदाय के होने से मामला सांप्रदायिक सौहार्द्र न बिगाड़ दे इसलिए पुलिस अफसर इलाके पर निगाह रखे हुए हैं।

हाईकोर्ट ने नेता प्रतिपक्ष पर ठोका दस हजार का जुर्माना। कहा- दबाव बनाने बेंच पर लगाए झूठे आरोप

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष द्वारा कोर्ट में पेश किए गए आवेदन पर सुनवाई करते हुए एमपी हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ के जस्टिस दीपक अग्रवाल ने न सिर्फ आवेदन को खारिज कर दिया बल्कि लहार विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह पर दस हजार रुपये का जुर्माना भी ठोक दिया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नामांकन से जुड़े नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह के आवेदन को मप्र हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच के जस्टिस दीपक अग्रवाल ने खारिज करते हुए 10 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। जस्टिस दीपक अग्रवाल ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की गई, जिसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद हाई कोर्ट में आवेदन देते हुए याचिका की सुनवाई किसी अन्य कोर्ट में कराने की गुहार लगाई। साफ तौर पर ये प्रतीत होता है कि याचिकाकर्ता ने कोर्ट पर दबाव बनाने के लिए ये आवेदन प्रस्तुत किया और इसीलिए बेंच के खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए। यदि याचिकाकर्ता, चुनाव याचिका की सुनवाई इस बेंच में कराने के इच्छुक नहीं थे, तो उन्हें ये आवेदन हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिए था। अगली सुनवाई 25 को होगी। दरअसल मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष एवं लहार विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के राज्यसभा निर्वाचन को चुनौती देते हुए याचिका दायर की है। इसमें आरोप लगाया है कि सिंधिया ने नामांकन दाखिल करते हुए समय जो शपथ पत्र प्रस्तुत किया, उसमें भोपाल के पुलिस थाना श्यामला हिल्स में दर्ज एफआईआर की जानकारी का हवाला नहीं दिया। कुछ दिन पूर्व डॉ. गोविंद सिंह की ओर से हाई कोर्ट में आवेदन पेश किया गया, जिसमें मामले की सुनवाई अन्य बेंच में स्थानांतरित करने की गुहार लगाई गई थी।

दरोगा सहित फरार तीन पुलिसकर्मियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित।

ग्वालियर। क्रिकेट सटोरियों से 23 लाख रुपए अपने करीबी के खाते में ट्रांसफर कराने वाले पुलिस के दरोगा, हवलदार और आरक्षक ने मामले का खुलासा होने के बाद प्रकरण दर्ज होते ही खुद को भूमीगत कर लिया है। अब इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा तीनों फरार पुलिसकर्मियों दस-दस हजार रुपए का ईनाम घोषित कर दिया गया है लेकिन अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दम भरने वाले पुलिस महकमे द्वारा अपने ही पुलिसकर्मियों को तत्परता से गिरफ्तार नहीं कर पाना पुलिस की कार्यवाही पर सवालिया निशान लगा दिया है। पुलिस की मानें तो सटोरियों से रुपए खातों में डलवाने के आरोपी एस.आई. मुकुल यादव, प्रधान आरक्षक विकास तोमर और आरक्षक राहुल यादव का प्रकरण दर्ज होने के बाद से अभी तक कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला। जिसके चलते पुलिस अधीक्षक ग्वालियर राजेश सिंह चंदेल द्वारा तीनों फरार पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है लेकिन यहां सोचने वाली बात यह है की जल्दी से जल्दी अपराधियों को गिरफ्तार करने का दम भरने वाली पुलिस अभी तक तीनों में से एक भी फरार पुलिसकर्मी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। क्या आरोपी पुलिसकर्मी सही में पुलिस के हांथों में नहीं आ रहे हैं या फिर विभाग के लोगों की मेहरबानी से कहीं मौज कर रहे हैं? तीन खातों में शिफ्ट हुई रकम सटोरियों से पुलिस कर्मियों द्वारा राजस्थान और गुजरात के जिन खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई थी वह रकम कुछ ही घंटों में दूसरे खातों में शिफ्ट की गई। रकम तीन खातों में शिफ्ट की गई अब पुलिस ने इनमें से कुछ खातों को फ्रीज करा दिया है और इन खातों के ट्रांजेक्शन की जानकारी भी बैंक प्रबंधन से मांगी गई है। इन खाताधारकों को पकड़ने के लिए पुलिस पार्टी राजस्थान व गुजरात भेजी जाएगी।

अवैध रेत उत्खनन पर लगाम लगाने मैदान में उतरे भिंड कलेक्टर।

ग्वालियर/ भिंड। रेत उत्खनन पर प्रतिबंध होने के बावजूद भिंड जिले में रेत माफिया द्वारा रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। भिंड कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्वत को अवैध उत्खनन की सूचना मिली तो दलबल के साथ स्वयं मौके पर जा पहुंचे और रेत का अवैध उत्खनन होते हुए पकड़ लिया। इस छापेमारी की कार्यवाही में मौके पर रेत के अवैध उत्खनन में जुटी तीन पोकलेन मशीनों एवं एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया जबकि कुछ ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गए। इस छापामार कार्यवाही से रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार भिंड कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्तव को सूचना की असवार थाना क्षेत्र के गिरवासा गांव में अवैध रेत का उत्खनन जोरों पर चल रहा है। ये सूचना मिलने के बाद रात करीब सवा नौ बजे भिंड कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्तव ने खनिज विभाग के अफसरों को बुलाया। इसके साथ ही लहार एसडीएम नवीनत शर्मा से चर्चा की। इसके बाद सीधे भिंड से लहार होते हुए असवार थाना क्षेत्र में स्थित गिरवासा रेत खदान पर जा पहुंचे। यहां प्रशासनिक अफसरों और पुलिस के वाहन को देख रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया। इस दौरान मौके पर 10-15 लोग मौजूद होंगे। वहीं, नौ ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत भरने के लिए खड़े हुए थे। रेत का अवैध उत्खनन तीन पोकलेन मशीनों से किया जा रहा था। कलेक्टर समेत खनिज व पुलिस को देख आठ ट्रैक्टर चालक मौके से अपने वाहन सहित भाग निकले। वहीं, पोकलेन मशीन को बंद कर चालक अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गए। इसके बाद मौके पर पकड़ी गई तीन पोकलेन मशीन व एक ट्रैक्टर जब्त किए जाने की कार्रवाई की गई।

भिंड कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

भिंड कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला शिक्षा अधिकारी हरिभुवन सिंह तोमर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। इस नोटिस का जवाब 24 घण्टे के अन्दर सप्रमाण दिए जाना है। गौतलब है कि इन दिनों विधानसभा निर्वाचन 2023 के संचालन हेतु जिला आपदा नियंत्रण एवं प्रबंधक कक्ष में टीम प्रभारी के रूप में संजीव दूरभार एसीपी की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके बावजूद कार्यालय के पत्र दिनांक 13 जुलाई 2023 को सीईएमएस पोर्टल पर ऑनलाईन डाटावेस अपडेशन में इनका नाम दर्ज नहीं है। यह कृत्य निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही, उदासीनता व व्यवधान डालने का घोतक है तथा अपने पदीय कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया जाकर वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवेहलना जैसा कृत्य है। इसके चलते नोटिस थमाया गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login