LATEST NEWS

मध्य प्रदेश चुनाव भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी।

भोपाल। मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में मुरैना से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, नरसिंहपुर से केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, निवास विधानसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, इंदौर से कैलाश विजयवर्गीय और सीधी से रीती पाठक जैसे तमाम दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारा गया है। इस लिस्ट को जारी करने से पहले भोपाल से लेकर दिल्ली तक बैठकें कर गहन चिंतन-मनन किया गया है तब जाकर 39 प्रत्याशियों के नामों पर मोहर लगी। इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को उनके ही लोकसभा क्षेत्र की हॉट सीट दिमनी विधानसभा से मैदान में उतारा गया है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने विजय प्राप्त की थी। जिसके बाद 2020 के उपचुनाव में भी ये सीट कांग्रेस के खाते में ही रही। वर्तमान में दिमनी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के रविन्द्र सिंह तोमर भिड़ोसा विधायक हैं। यह सीट राजपूत (क्षत्रीय) समाज बाहुल्य है और राजपूत समाज का वोट ही यहां निर्णायक माना जाता है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और वर्तमान कांग्रेस विधायक रविन्द्र सिंह तोमर दोनों एक ही (राजपूत) समाज से हैं। इतना ही नहीं इस बार आम आदमी पार्टी से इसी समाज के सुरेंद्र सिंह तोमर भी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। जिसके चलते अब यहां चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है।

ग्वालियर कोर्ट में पेशी पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह

ग्वालियर। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह आज मानहानि के एक मामले में एमपी- एमएलए कोर्ट में पेश होने के लिए ग्वालियर पहुंचे। न्यायालय ने उन्हें मुलजिम बयान दर्ज कराने के लिए सोमवार को पेश होने का आदेश जारी किया था। गौरतलब है कि अधिवक्ता अवधेश सिंह भदौरिया ने ग्वालियर हाईकोर्ट में दिग्विजय सिंह के खिलाफ परिवाद दायर किया है। इसमें दिग्विजय सिंह पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ गलत और अनर्गल टिप्पणियां करके मानहानि करने का आरोप लगाया गया है। मानहानि के इस केस में कहा गया कि 31 अगस्त 2019 में भिंड में एक सभा के दौरान दिग्विजय सिंह ने आरएसएस को लेकर गलत बयानबाजी की थी। इसी मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को सोमवार को पेश होने के लिए तलब किया था। मानहानि मामले को निरस्त करने की याचिका खारिज ग्वालियर में दायर मानहानि के केस के खिलाफ दिग्विजय सिंह ने जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। दिग्विजय सिंह की ओर से दलील दी गई थी कि उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा नहीं बनता है। यह भी कहा गया कि परिवादी द्वारा जो सीडी पेश की गई है, वह दिग्विजय सिंह के व्यक्तिगत बयान की सीडी है न कि किसी मीडिया में सार्वजनिक तौर पर दिए गए बयान की सीडी है। जबलपुर हाईकोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिग्विजय सिंह को बड़ा झटका दिया है। ग्वालियर पहुंचे दिग्विजय का बड़ा बयान दिग्विजय सिंह ने कोर्ट पेशी के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। उन्होंने कहा भाजपा बौखलाई हुई है, मोदी जी समझते हैं कि वो शिवराज और उनके मंत्रियों के पाप को वे धो देंगे लेकिन जनता मन बना चुकी है भाजपा को हराने का, इस बात के संकेत भाजपा के नेताओं को भी हो गए है बहुत से बड़े नेता कांग्रेस में घुसने की कोशिश कर रहे हैं वो भाजपा की हार देखते हुए परेशान हैं।

सिंहरौली पुलिस की बड़ी कार्यवाही छत्तीसगढ राज्य से विक्रय हेतु लाये गांजा तस्कर गिरफ्तार।

सिंहरौली पुलिस की बड़ी कार्यवाही छत्तीसगढ राज्य से विक्रय हेतु लाये गांजा तस्कर गिरफ्तार। सिंहरौली पुलिस की बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है पुलिस ने 04 आरोपियो के कब्जे से 15 किलो ग्राम गांजा एवं घटना में प्रयुक्त दो वाहन सहित कुल 20,25,000/- रुपये का मशरूका जप्त। सिंगरौली SP ने यह खबर अपने x के हवाले से दी ।

विधानसभा चुनाव में जरूर लडूंगी. मगर जगह और पार्टी समय आने पर बताऊंगी – अर्चना सिंह

छतरपुर विधानसभा चुनाव में जरूर लडूंगी. मगर जगह और पार्टी समय आने पर बताऊंगी – अर्चना सिंह विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को झटके लग रहे हैं. छतरपुर से बड़ा झटका लगने की सम्भावना भी बन रही है. पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा नेता अर्चना सिंह ने बगावत कर दिया है. उन्होंने पार्टी के खिलाफ बड़ा बयान देते हुए कहा कि 2023 का विधानसभा चुनाव में जरूर लडूंगी. मगर जगह और पार्टी समय आने पर बताऊंगी.

महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा समेत 13 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

कानपुर, महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा समेत 13 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा समेत 13 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई । पीड़ित ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने बिना एयरबैग लगी हुई गाड़ी बेच दी, जिससे उनके बेटे की मौत हो गई।

तेंदुए की खाल तस्करी करते तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

डिंडोरी, तेंदुए की खाल तस्करी करते तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया डिंडोरी जिले में तेंदुए की खाल तस्करी करते तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है! पुलिस ने आरोपियों के पास से तेंदुए की खाल को बरामद किया, साथ में दो बाइक एवं मोबाइल को भी कब्जे में लिया है! एसपी संजीव सिन्हा ने बताया की आरोपी पड़ोसी जिले अनूपपुर के हैं जो दो बाइक में सवार होकर तेंदुए की खाल बेचने निकले थे जिन्हें मुखबिर की सूचना पर गाड़ासरई पुलिस ने गिरफ्तारी में लिया!

भाजपा प्रत्याशी ने विधानसभा का नहीं बल्कि अपना विकास किया है – आलोक चतुर्वेदी

छतरपुर, भाजपा प्रत्याशी ने विधानसभा का नहीं बल्कि अपना विकास किया है – आलोक चतुर्वेदी कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के दौरान विधायक आलोक चतुर्वेदी ने कहा भाजपा प्रत्याशी ने विधानसभा का नहीं बल्कि अपना विकास किया है, पहले क्या थी और अब क्या है यह किसी से छिपा नहीं है, भाजपा प्रत्याशी के लिए बोले छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी

बिना वैध अनुमति के बेचे गए 17 भूखंड डोकरिया में अवैध प्लाटिंग पर हुई कार्यवाह इमलिया, चाका, रीठी में अवैध कॉलोनी के प्रकरणों में पहले ही न्यायालय कलेक्टर दे चुका है महत्वपूर्ण निर्णय

शब्द पावर कटनी। अवैध रूप से प्लाटिंग कर विधि विरुद्ध तरीके से कॉलोनी विकसित करने वाले भू स्वामियों के खिलाफ न्यायालय कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा निरंतर सख्त वैधानिक कार्यवाही किए जाने से भू माफियाओं और अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों में हड़कंप व्याप्त है। इन कार्यवाहियों से जहां इस अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के हौसले पस्त हो रहे है तो वहीं जिले में पहली बार ऐसी अवैध कालोनियों का प्रबंध प्रशासकीय हाथों में लेकर कलेक्टर श्री प्रसाद कालोनियों के वैधानिक ढांचे को मजबूत करने में भी जुटे हुए हैं। डोकरिया में अवैध कालोनी विकसित करने वालों को नोटिस जारी विगत दिनों न्यायालय कलेक्टर द्वारा जहां अवैध प्लाटिंग करने वाले भू स्वामी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कॉलोनी का प्रबंध प्रशासकीय हाथों में दे दिया गया। वहीं ऐसे ही एक अन्य प्रकरण में न्यायालय कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद ने भूमि स्वामियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रकरण अनुसार बरही तहसील अंतर्गत बरही -विजयराघवगढ़ मार्ग में स्थित ग्राम डोकारिया की भूमि खसरा नंबर 114 रकवा 0.71 हेक्ट. वर्ष 2013 में शारदा प्रसाद अग्रवाल पिता रामदास अग्रवाल द्वारा अपने भाई दिलराज किशोर अग्रवाल दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 10 बरही के साथ मिलकर क्रय की। जिसे डायवर्सन कराए बगैर ही बिना वैध ले आउट और रेरा पंजीयन के अवैध रूप से 17 भूखंड कर 17 लोगों को विक्रय कर दिया गया। इस प्रकरण में न्यायालय कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा दोनों भूमि स्वामियों शारदा प्रसाद अग्रवाल और दिलराज किशोर अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विचाराधीन प्रकरण में सामने आए थे अवैध प्लाटिंग के तथ्य उल्लेखनीय है कि न्यायालय कलेक्टर कटनी में विचाराधीन एक प्रकरण में इस संबंध में तथ्य सामने आने के बाद न्यायालय कलेक्टर द्वारा इस ग्राम डोकरिया स्थित भूमि खसरा नंबर 114 से संबंधित विक्रय की संपूर्ण जानकारी कार्यालय उप पंजीयक विजयराघवगढ़ से आहूत की गई। साथ ही इस संबंध में हल्का पटवारी से जांच प्रतिवेदन भी तलब किया गया। जिससे यह स्पष्ट हुआ कि भूमि स्वामियों शारदा प्रसाद अग्रवाल और दिलराज किशोर अग्रवाल द्वारा उक्त भूमि को क्रय कर बगैर डायवर्सन कराए, वैध अनुमति के बिना उक्त भूमि के 17 भूखंड कर पृथक पृथक 17 व्यक्तियों को उक्त भूखंडों का विक्रय कर दिया गया। जो कि स्पष्ट रूप से मध्यप्रदेश पंचायत राज एवम् ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 61 (घ)(2) के अनुसार अवैध कालोनी निर्माण को प्रमाणित करता है। इस मामले में न्यायालय कलेक्टर कटनी श्री प्रसाद द्वारा शारदा प्रसाद अग्रवाल और दिलराज किशोर अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिसमें उन्हें समस्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इस आशय का कारण दर्शाने के निर्देश दिए गए हैं कि क्यों न उन्हें अवैध कालोनी निर्माण का दोषी मानते हुए उनके विरुद्ध मध्य प्रदेश ग्राम पंचायत (कालोनियों का विकास) नियम 2014 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुए और उपरोक्त प्रावधानों की कंडिका 21(1) के तहत कालोनी का प्रबंध क्यों न ले लिया जाए ग्रामीण क्षेत्रों में मची होड़ पर लगी रोक उल्लेखनीय है की शहर और कस्बे से सटे ग्रामीण क्षेत्रों की बेशकीमती जमीनों पर जिले के भूमाफियाओं द्वारा अवैध प्लाटिंग कर विधि विरुद्ध तरीके से कालोनी विकसित करने की होड़ मची हुई थी। लेकिन न्यायालय कलेक्टर कटनी श्री प्रसाद द्वारा एक के बाद एक कई प्रकरणों में कार्यवाही करते कई महत्वपूर्ण निर्णय दिए गए। जिसके बाद चाका, इमलिया और रीठी सहित कुछ अन्य अवैध प्लाटिंग के प्रकरणों में जहां अवैध प्लाटिंग करने वाले भू स्वामियों विपिन गौतम, वेद प्रकाश मिश्रा, राजेश पटेल आदि पर प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। साथ ही इन तीनों क्षेत्रों में की गई विकसित की गई अवैध कॉलोनियों का प्रबंध कलेक्टर अपने हाथ में ले चुके हैं। वहीं मझगवा और सिंदूरसी के भूमि प्रकरणों में शासकीय पट्टे की भूमियों को न्यायालय कलेक्टर पुनः शासकीय मद में दर्ज करने का आदेश पारित कर चुके हैं। इन सभी कार्यवाहियों से ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध कॉलोनियों के निर्माण की मची होड़ धीरे धीरे थमती जा रही है। कालोनियों के वैध ढांचे को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य न्यायालय कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा अवैध कालोनी निर्माण के प्रकरणों में दिए जा रहे प्रभावी और महत्वपूर्ण आदेश से मध्य प्रदेश ग्राम पंचायत (कालोनियों का विकास) नियम 2014 के प्रावधानों के तहत कालोनियों के विकास का वैधानिक ढांचा मजबूत हो रहा है। उल्लेखनीय है कि न्यायालय कलेक्टर द्वारा इमलिया में अवैध प्लाटिंग के प्रकरण में कालोनी का प्रबंध शासन के हाथ में लिए जाने और कालोनी के विकास का प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए जाने के बाद आरोपी भूमि स्वामी द्वारा उक्त विकास कार्य कराने के लिए अपनी सहमति देते हुए शपथ पत्र न्यायालय कलेक्टर में दिया गया है। उक्त कालोनी में सड़क, नाली, प्रकाश, विद्युत जैसी बुनियादी व्यवस्थाओं के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा तैयार किए गए 52.15 लाख रुपए के प्राक्कलन के अनुसार कार्य कराने भूमि स्वामी वेद प्रकाश मिश्रा द्वारा अपनी सहमति देते हुए एक शपथ पत्र न्यायालय कलेक्टर में प्रस्तुत किया हैं जो कि जिले के इतिहास में पहली बार हुआ है।

अगर सतना की जनता कहेगी तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे

अगर सतना की जनता कहेगी तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे सतना सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पं.कमलाकर चतुर्वेदी के बेटे शिवा चतुर्वेदी को सतना विस से टिकट न मिलने पर शिवा ने दुख जाहिर किया है उन्होंने कहा कि अगर सतना की जनता कहेगी तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।शिवा BJYM व सतना सहकारी बैंक के अध्यक्ष रह चुके है।

भाजपा की दूसरी सूची आते ही भाजपा में पहली बगावत सीधी में।

सीधी, भाजपा की दूसरी सूची आते ही भाजपा में पहली बगावत सीधी में। भाजपा की दूसरी सूची आते ही भाजपा में पहली बगावत सीधी में। पूर्व जिलाध्यक्ष ने दिया त्यागपत्र। विधायक केदार शुक्ला की टिकट कटी है। अभी उनकी प्रतिक्रिया आना बाकी है।

अगर तीन दिन में इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ तो आंदोलन के साथ आमरण अनशन होगा – निशा बांगरे

अगर तीन दिन में इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ तो आंदोलन के साथ आमरण अनशन होगा – निशा बांगरे निशा बांगरे (Nisha Bangre) ने सोमवार को अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ पैदल मार्च किया और इस्तीफा (Resign) मंजूर कराने के लिए ज्ञापन सौंपा. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर तीन दिन में इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ तो आंदोलन के साथ आमरण अनशन करेंगी.

महाकुंभ के नाम पर गुर्जर समाज ने मचाया आतंक।

ग्वालियर। शहर के फूलबाग मैदान पर गुर्जर समाज द्वारा आयोजित गुर्जर महाकुंभ के दौरान गुर्जर युवाओं ने जमकर हंगामा किया। पहले फूलबाग चौराहे पर चक्काजाम किया। पथराव किया। फिर कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर, एसपी, नगर निगम कमिश्नर, एसडीएम समेत 50 से ज्यादा पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की गाड़ियों में तोड़फोड़ दीं। कलेक्ट्रेट में घुसने पर जो सामने आया, उसे पीटा। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में बाहर लगे कांच भी तोड़ दिए। इस हिंसक प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भी नहीं बख्शा। हिंसक प्रदर्शन कर रहे युवकों ने पुलिस के अधिकारी सहित कई पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस अधिकारियों ने और फोर्स बुलाकर कलेक्ट्रेट को छावनी में तब्दील कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया लेकिन हिंसा और उपद्रव मचाने पर आमादा गुर्जर युवाओं ने मुरार, थाटीपुर आदि कई स्थानों पर भी हंगामा कर बाजार बंद करा दिये। यहां से पुलिस द्वारा खदेड़े जाने के बाद उपद्रवियों का हुजूम हाइवे पर स्थित सिकरौदा तिराहे पर जा पहुंचा और यहां भी भारी उत्पात मचाते हुए हाइवे से गुजर रहे वाहनों में तोड़फोड़ और लोगों से मारपीट कर हाइवे पर जाम लगा दिया। हाइवे जाम की खबर मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ तमाम अधिकारी हाइवे पर जा पहुंचे और बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा और जाम खुलवाया। इस घटना के बाद से चिरवाई नाके पर राजा मिहिर भोज की प्रतिमा के आसपास फोर्स तैनात करने के साथ ही पुलिस पूरे इलाके पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस ने 25 संदिग्ध लोगों को पकड़ा है। ये सभी बाइक से आए थे। उन्होंने पास ही के पेट्रोल पंप पर बाइक पार्क की थी। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर खड़ी 150 से ज्यादा बाइक जब्त कर ली हैं। फूलबाग मैदान पर आयोजित था गुर्जर महाकुंभ सोमवार को फूलबाग मैदान पर गुर्जर पंचायत के बैनर तले गुर्जर महाकुंभ का आयोजन किया गया था। इसमें अंचल के सभी जिले सहित अन्य प्रदेशों से गुर्जर समाज के लोग आए थे। इसमें पांच प्रमुख मांगों को रखा गया था। सबसे बड़ी मांग गुर्जर सम्राट मिहिर भोज को लेकर है। असल में, ग्वालियर में पिछले दो साल से चिरवाई नाका पर लगी सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा को विवाद के चलते टीन शेड से कवर कर दिया गया था। ये कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन और पुलिस ने की थी। इसी को लेकर गुर्जर समुदाय में आक्रोश है। इनकी मांग है कि प्रतिमा के आसपास लगाए गए टीनशेड कवर हटाए जाएं। कलेक्ट्रेट जाना पहले से तय था, पुलिस का इंटेलिजेंस फैल ग्वालियर में सोमवार को गुर्जर समुदाय का गुर्जर महाकुंभ कब उपद्रव में बदल गया पुलिस को पता भी नहीं लगा। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कई बड़े नेताओं के साथ ही अंचल के हजारों गुर्जर युवा महाकुंभ के नाम पर फूलबाग मैदान में जमा थे। पुलिस और प्रशासन को पता ही नहीं चला शांतिपूर्ण आंदोलन कब और कैसे उग्र आंदोलन में बदल गया ? यह सब पहले से तय था, पुलिस चाहती तो इस उपद्रव को रोका जा सकता था, लेकिन पुलिस का इंटेलीजेंस पूरी तरह फेल रहा है। फूलबाग मैदान में चल रहे गुर्जर महाकुंभ में भडकाऊ भाषण के बाद दोपहर 1.30 बजे करीब 800 से 900 युवा फूलबाग चौराहा पर आए और यहां जाम लगाने बैठ गए। यहां जब पुलिस ने उन्हें काबू करना चाहा, तो उपद्रवियों ने सिरोल थाना की मोबाइल (गाड़ी) के कांच तोड़ दिए। इसके बाद किसी तरह पुलिस ने कन्ट्रोल कर लिया। पुलिस को पता था कि यह तो कुछ युवक थे। महाकुंभ में आए सभी सदस्य एक साथ कलेक्ट्रेट जाएंगे। उसके बाद भी पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। पहली घटना के तीन घंटे बाद 4.30 बजे के लगभग गुर्जर युवा कलेक्ट्रेट पहुंचे और यहां उपद्रव मचा दिया। यहां उन्हें रोकने के लिए पर्याप्त फोर्स नहीं था। पहले से तय था कलेक्ट्रेट का घेराव गुर्जर महाकुंभ का आयोजन पहले से तय था। गुर्जर महाकुंभ के संयोजक दिनेश कंसाना ने दो दिन पहले ही घोषणा की थी कि गुर्जर महाकुंभा में मंच से सभा होने के बाद सभी सदस्य रैली के रूप में कलेक्ट्रेट जाएंगे और यहां कलेक्टर ग्वालियर को अपनी मांगों से अवगत कराने ज्ञापन सौंपा जाएगा। जब यह कार्यक्रम तय था तो पुलिस ने इंतजाम क्यों नहीं किए। जबकी पूर्व में सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार की मूर्ती के मामले में चिरवाई नाका,गोला का मंदिर , दीनदयाल नगर चौराहा सहित अन्य स्थानों पर गुर्जर समाज ने उग्र आंदोलन किये हैं। उपद्रवियों के वाहनों के नंबर से होगी पहचान पुलिस को कलेक्ट्रेट के सामने पेट्रोल पंप पर खड़े लगभग डेढ़ सैकड़ा वाहन मिले हैं। यह वाहन उन लोगों के हैं जो कलेक्ट्रेट में हंगामा करने आए थे। उपद्रवी पुलिस के खदेड़ने के बाद बिना वाहनों के भागे हैं। अब पुलिस ने यह वाहन जब्त कर लिए हैं। अब इनके रजिस्ट्रेशन नंबर से पुलिस एक-एक उपद्रवी का पता लगाकर उनके घर पहुंचेगी। इन मांगों को लेकर अड़ा था गुर्जर समाज *1, गुर्जर समाज को भाजपा-कांग्रेस संख्या के आधार पर प्रतिनिधित्व दें। 2, गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के आसपास लगाए गए टीनशेड कवर हटाए जाएं। 3, भिंड में भूरेश्वर मंदिर से हटाया गया गुर्जर बोर्ड वापस लगाया जाए। 4, गुर्जर प्रतिहार वंश की ऐतिहासिकता से छेड़छाड़ बंद की जाए। 5, गुर्जर समाज का निर्दोष सदस्य आकाश गुर्जर के एनकाउंटर पर उसके परिवार को आर्थिक मदद दी जाए 6, जहां-जहां से गुर्जर नाम हटाया गया है वहां उसका उल्लेख वापस किया जाए*

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login