LATEST NEWS

बहोरीबंद क्षेत्र मैं अवैध शराब को लेकर पुलिस ने की कार्यवाही

अभिजीत रंजन पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत मनोज केडिया अति०पुलिस अधीक्षक कटनी तथा अखिलेश गौर एसडीओपी स्लीमनाबाद के निर्देशन में थाना प्रभारी बहोरीबंद सुरेन्द्र शर्मा द्वारा सुबह 05.00 बजे थाना के स्टाफ के साथ ग्राम बरही भटवा टोला में दबिश देकर 08 गुम्मा में भरा करीबन 120 किलो महुआ लहान बरामद कर मौके पर डिब्बे फुडवाकर एवं शराब बनाने की सामग्री को नष्ट कराई जाकर ०४ महिलाओं से 16 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर उनके विरूद्ध 34 ए आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई ।

बाज पक्षी जिसे हम ईगल या शाहीन भी कहते है। जिस उम्र में बाकी परिंदों के बच्चे चिचियाना सीखते है उस उम्र में एक मादा बाज अपने चूजे को पंजे में दबोच कर सबसे ऊंचा उड़ जाती है।

मादा बाज अपने चूजे को लेकर लगभग 12 Km ऊपर ले जाती है। जितने ऊपर अमूमन हवाई जहाज उड़ा करते हैं और वह दूरी तय करने में मादा बाज 7 से 9 मिनट का समय लेती है। यहां से शुरू होती है उस नन्हें चूजे की कठिन परीक्षा। उसे अब यहां बताया जाएगा कि तू किस लिए पैदा हुआ है ? तेरी दुनिया क्या है ? तेरी ऊंचाई क्या है ? तेरा धर्म बहुत ऊंचा है और फिर मादा बाज उसे अपने पंजों से छोड़ देती है। धरती की ओर ऊपर से नीचे आते वक्त लगभग 2 Km उस चूजे को आभास ही नहीं होता कि उसके साथ क्या हो रहा है। 7 Kmt. के अंतराल के आने के बाद उस चूजे के पंख जो कंजाइन से जकड़े होते है, वह खुलने लगते हैं। लगभग 9 Kmt. आने के बाद उनके पंख पूरे खुल जाते है। यह जीवन का पहला दौर होता है जब बाज का बच्चा पंख फड़फड़ाता है। अब धरती से वह लगभग 3000 मीटर दूर है लेकिन अभी वह उड़ना नहीं सीख पाया है। अब धरती के बिल्कुल करीब आता है जहां से वह देख सकता है अपने इलाके को। अब उसकी दूरी धरती से महज 700/800 मीटर होती है लेकिन उसका पंख अभी इतना मजबूत नहीं हुआ है की वो उड़ सके। धरती से लगभग 400/500 मीटर दूरी पर उसे अब लगता है कि उसके जीवन की शायद अंतिम यात्रा है। फिर अचानक से एक पंजा उसे आकर अपनी गिरफ्त मे लेता है और अपने पंखों के दरमियान समा लेता है। यह पंजा उसकी मां का होता है जो ठीक उसके उपर चिपक कर उड़ रही होती है। और उसकी यह ट्रेनिंग निरंतर चलती रहती है जब तक कि वह उड़ना नहीं सीख जाता। यह ट्रेनिंग एक कमांडो की तरह होती है, तब जाकर दुनिया को एक बाज़ मिलता है अपने से दस गुना अधिक वजनी प्राणी का भी शिकार करता है। हिंदी में एक कहावत है… “बाज़ के बच्चे मुँडेरों पर नही उड़ते…..” बेशक अपने बच्चों को अपने से चिपका कर रखिए पर उसे दुनियां की मुश्किलों से रूबरू कराइए, उन्हें लड़ना सिखाइए। बिना आवश्यकता के भी संघर्ष करना सिखाइए। वर्तमान समय की अनन्त सुख सुविधाओं की आदत व अभिवावकों के बेहिसाब लाड़ प्यार ने मिलकर, आपके बच्चों को “ब्रायलर मुर्गे” जैसा बना दिया है जिसके पास मजबूत टंगड़ी तो है पर चल नही सकता। वजनदार पंख तो है पर उड़ नही सकता क्योंकि.. “गमले के पौधे और जमीन के पौधे में बहुत फ़र्क होता है।

ड्यूटी पर तैनात स्टॉप नर्सों की मनमानी, परिजनों से पैसा वसूला जाता है

कटनी जिले का रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, यहां ड्यूटी पर तैनात स्टॉप नर्सों की मनमानी है की, वह डॉक्टर तक की बात को अनसुना कर देती है । प्रसव कराने आई महिलाओं के परिजनों को प्रसूता सहायता राशि के नाम पर डरा धमकाकर परिजनों से पैसा वसूला जाता है । पहले भी रीठी स्वस्थ केंद्र चर्चा में रहा है. ग्राम मुड़पार से चलकर अपना इलाज कराने पहुंची आशा कार्यकर्ता लीला बाई । लीला बाई के साथ भी ड्यूटी पर तैनात नर्स द्वारा अभद्र व्यवहार किया और अपमानित कर भागा दिया ।

कांग्रेस पार्टी में परिवारवाद चरम पर है – लाल सिंह आर्य

ग्वालियर/मुरैना। कांग्रेस पार्टी में परिवारवाद चरम पर है। जबकि भाजपा में परिवार बाद को पूरी तरीके से नकार दिया गया है, क्योंकि परिवार वाद देश को पीछे कर देता है। यह बात पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कही। वे शनिवार को भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के समापन के अवसर पर मुरैना में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। पत्रकारों से चर्चा करते हुए लाल सिंह आर्य ने कहा कि भाजपा हमेशा से महिलाओं के पक्ष में रही है। हाल ही में संसद में बिल पास करके महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करवाया गया है, यह केवल भाजपा ही कर सकती है। उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा के बारे में बोलते हुए बताया कि पूरे प्रदेश भर से जन आशीर्वाद यात्रा को प्रबल समर्थन मिला है। लोगों ने जन आशीर्वाद यात्रा को भरपूर सहयोग किया है। लाल सिंह आर्य ने बताया कि लाड़ली बहना योजना से महिलाओं को काफी शक्ति मिली है। महिलाओं के खाते में रुपए पहुंचने से वे अपने आप को शक्तिशाली महसूस कर रही हैं। उन्होंने भाजपा का हवाला देते हुए कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो महिला सशक्तिकरण के लिए हमेशा से वचनबद्ध रही है।

हाट बाजार, बाजार कम खंडहर ज्यादा, 6 करोड़ रुपये खर्च कर सरकार ने बनाए थे ‘हाट’

सतना, पंचायतों के लिए 6 करोड़ रुपये खर्च कर सरकार ने बनाए थे ‘हाट’, अब लग चुकी है इनकी ‘वाट’ सतना जिले (Satna District) में 2013-14 में 615 लाख यानी 6.15 करोड़ रुपये की लागत से हाट बाजार (Haat Bazar) बनाया गया था. इसका मकसद था कि पंचायतों को राजस्व (Panchayat) के मामले में आत्मनिर्भर बनाया जाए. गांव में बाजार उपलब्ध कराकर पंचायतों की आय बढ़ाई जाए, लेकिन हुआ इसके ठीक उल्टा. हाट बाजार, बाजार कम खंडहर ज्यादा नजर आने लगे. Source-NDTV

केंद्रीय मंत्री डॉ.वीरेंद्र कुमार ने किया शिल्प समागम मेले का उद्धघाटन।

ग्वालियर। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने शनिवार को ग्वालियर में आयोजित शिल्प समागम मेले का उद्धघाटन किया। उन्होंने कहा कि शिल्पियों के जीवन को और बेहतर बनाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शिल्प मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन मेलों के माध्यम से देश भर के शिल्पियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का प्रदर्शन व विक्रय की सुविधा उन्हें दिलाई जा रही है। शिल्प मेले के उद्धघाटन अवसर पर क्षेत्रीय सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, बीज विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, कमल माखीजानी एवं कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह सहित विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिककगण उपस्थित थे। केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय वर्ष 2001 से अपने शीर्ष नियमों के माध्यम से ऋण सहायता प्राप्त अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और सफाई कर्मियों के लाभार्थियों के लिये प्रदर्शनी का आयोजन करके विपणन मंच प्रदान कर रहा है। क्षेत्रीय सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि भारत सरकार की ओर से ग्वालियर में शिल्प समागम मेले का आयोजन किया गया है। मेले में देश भर के शिल्पियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय करने का कार्य किया जा रहा है। ग्वालियर वासियों को भी इस मेले का अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिल्पियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में इस प्रकार के मेले कारगर साबित हो रहे हैं। इस मौके पर बीज विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल और कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने भी अपने विचार रखे। मेले के प्रमुख उत्पादों में असम के बेंत और बांस, हस्तशिल्प और हथकरघा के उत्पाद,बिहार के हथकरघा कार्य, मधुबनी पेंटिंग्स, दिल्ली के कपड़े, गुजरात के ड्रेस मैटेरियल (गुजराती कशीदाकारी) कच्छ शिल्प मनका से बने उत्पाद, हरियाणा के ड्रेस मैटेरियल, सिले-सिलाए कपड़े, हिमाचल प्रदेश के शॉल, स्टोल जैकेट, ऑर्गेनिक हनी, अचार, चाय, जम्मू कश्मीर के आरी वर्क, सोजनी वर्क, कश्मीरी शॉल, कर्नाटक के लकड़ी के खिलौने, अगरबत्ती ,केरल के स्क्रूपिन, जल जलकुंभी उत्पाद, मध्यप्रदेश के पीतल के उत्पाद, माहेश्वरी चंदेरी, बाग प्रिंट, सूट, ड्रेस मैटेरियल, साड़ी और अचार, महाराष्ट्र चमड़े के उत्पाद, हस्तशिल्प की वस्तुएं, ड्रेस मैटेरियल, पंजाब के फुलकारी वर्क, पंजाबी जूती, ड्रेस मटेरियल, पुडुचेरी के चमड़े के उत्पाद, लकड़ी के खिलौने, सिले-सिलाए कपड़े, राजस्थान केराजस्थानी जूती, चादरें, अल्लीक वर्क, अचार, खाखरा, तमिलनाडु के वस्त्र, लकड़ी के खिलौने, त्रिपुरा जूट, बेंत एवं बांस से बने उद, झाड़ू, उत्तराखण्ड के खेस, लोई, दारी, शॉल, ड्रेसमैटेरियल, जैकेट, कुर्ता और शर्ट, उत्तर प्रदेश के लकड़ी पर नक्काशी, कपड़े का काम, सॉफ्ट टॉय, चिकन वर्क, बनारसी साड़ी, पश्चिम बंगाल के कांथा स्टिच और कट वर्क ड्रेस मटेरियल साड़ी आदि। साथ ही मेले में देश भर के स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद लिया जा सकता है और प्रतिदिन शाम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

चंदला विधानसभा क्षेत्र में विधायक राजेश प्रजापति के खिलाफ जन आक्रोश: 5 वर्ष कुछ किया नहीं, अवैध बालू के कारोबार को ही बढ़ावा स्वयं अपने करीबियों की बड़ाई अकूत दौलत.!

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में छतरपुर जिले से चंदला विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक राजेश प्रजापति की राजनीतिक हालात वर्तमान में ठीक नहीं बताई जा रही है। पार्टी सर्वे एवं मीडिया सर्वे में बेहद चिंता जनक हालत सामने निकलकर आई l भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विधायकों की करवाई गई गोपनीय सर्वे रिपोर्ट भी नकारात्मक आई है l एड़ी चोटी का जोर लगाकर टिकट पाही लेते हैं, तो जनता के द्वारा दरकिनार किया जाएगा l क्षेत्र से निकलकर जनता के द्वारा जो बातें सामने आ रही हैं, उनमें कहा जा रहा है कि बीते 5 वर्ष तक विधायक राजेश प्रजापति के द्वारा कोई भी ठोस विकास के प्रयास नहीं किए गए और नई क्षेत्र में विकास किया गया है l उन्होंने गिने चुने अपने दो चार चाटुकारों के अलावा स्वयं का विकास किया है l जनता के विकास से उनका कोई सरोकार नहीं रहा है। क्षेत्र में खुलेआम अवैध बालू का कारोबार भी राजेश प्रजापति के संरक्षण में उनके ही चिंतकों के द्वारा किया जा रहा है l विधायक निधि में भी बेहद हेर फेर के आरोप लगे हैं। विधायक निधि से क्षेत्र में नलकूपों के खनन करवाए गए, जिनके बिल भारी भरकम लगाय गए है l चंदला विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतो में भी विधायक निधि में भारी स्तर पर गड़बड़ घोटाले निकलकर सामने आए है l अब ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दूसरे उम्मीदवार पर नजर रखी जा रही है l वा मुश्किल राजेश प्रजापति टिकट पाही लेते हैं, तब भी चुनाव जीतना टेढ़ी खीर बना हुआ है। जनता का स्पष्ट कहना है कि बीते 5 साल में विधायक राजेश प्रजापति ने स्वयं के कारोबार के अलावा और दूसरा कोई विकास का कार्य गंभीर रूप से नहीं किया। वही उनके के पिता आरडी प्रजापति के द्वारा रोजाना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा को खुलेआम कई बार अपमानित किया जा चुका है l भारतीय जनता पार्टी को दिन रात पानी पी पी कर विधायक के पिता के द्वारा कोसा जाता है। अब ऐसे में भारतीय जनता पार्टी राजेश प्रजापति को अपना उम्मीदवार कैसे बनती है देखना दिलचस्प होगा ?

विदिशा जिले की गंजबासौदा में पहाड़ों से पत्थर के अवैध खनन को लेकर बोले कमलनाथ

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव, पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विदिशा जिले की गंजबासौदा में पहाड़ों से पत्थर के अवैध खनन को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान पर वार किए है और सलाह दी है कि कार्यकाल के कम से कम आखिरी एक महीने में इन काले कारनामों से तौबा कर लीजिए और प्रायश्चित यात्रा निकालिए। कांग्रेस बीजेपी के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर तेजी से चल रहा है। आए दिन कांग्रेस घोटालों, भर्तियों, कर्जमाफी और पेंशन समेत अलग अलग मुद्दों को लेकर शिवराज सरकार की घेराबंदी कर रही है।

राज्य में पांच महीने से लगा इंटरनेट पर प्रतिबंध आज हटा दिया जाएगा

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने शनिवार (23 सितंबर) घोषणा की कि राज्य में पांच महीने से लगा इंटरनेट पर प्रतिबंध आज हटा दिया जाएगा. यह प्रतिबंध राज्य में तीन मई को हुई हिंसक जातीय झड़प के बाद लगाया गया था.

सनातन धर्म की रक्षा के लिए रण में सबसे आगे मिलेंगे-रामलला सरकार।

भोपाल। पर्चा लिखकर लोगों के मन की बातों से लेकर सामने बैठे व्यक्ति का भविष्य बताने वाले कई संत-महंत और प्रवचनकर्ता सामने आ रहे हैं। पर्चे में लिखी बातों की सटीकता को लेकर सबके अपने-अपने दावे हैं और सभी अपने पर्चों पर लिखी बातों को सबसे सटीक बता रहे हैं। इन्हीं दावों को लेकर जारी बहस के बीच पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर गुरु शरण महाराज और अयोध्या के जाने-माने संत रामलला सरकार के बीच भी दिलचस्प वाक् युद्ध शुरू हो गया है। सहारा समाचार के एडीटर उदित नारायण से जबलपुर आए अयोध्या के संत रामलला सरकार ने खास चर्चा के दौरान पर्चे के माध्यम से कई लोगों का भूत,भविष्य और वर्तमान पूरी सटीकता से बताने का दावा किया। पंडोखर सरकार द्वारा पर्चा लिखकर 100 प्रतिशत सटीक भविष्यवाणी करने की चुनौती को लेकर किये गए सवाल पर अयोध्या के जाने माने संत रामलला सरकार ने कहा कि हम पंडोखर सरकार की चुनौती को सहर्ष स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि वो समय से पहले पर्चा लिखकर बताएंगे कि मध्यप्रदेश में किसकी सरकार बनेगी। इस चर्चा के दौरान अयोध्या के रामलला सरकार ने सनातन धर्म का अपमान करने वालों को भी खुली चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि योद्धा घर में नहीं रण में लड़ते हैं। सनातन धर्म की रक्षा की बात आएगी तो रामलला सरकार रण में सबसे आगे मिलेंगे। क्या है पंडोखर सरकार की चुनौती ? पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर गुरु शरण महाराज ने पर्चा निकालकर लोगों के मन की बातें बताने के साथ ही उनका भविष्य बताने का दावा करने वाले सभी संतों और कथावाचकों को पिछले दिनों खुले मंच से चुनौती दी थी। जिसके तहत उन्होंने कहा था कि मैं अपने दरबार में पर्चा लिखकर भविष्यवाणी करने को लेकर एक प्रतियोगिता का आयोजन करवाने जा रहा हूं, जो इस प्रतियोगिता को जीतकर सामने आएगा उसे 11 लाख रुपये पुरुस्कार देने के साथ ही चांदी का मुकुट भी पहनाकर कर सम्मानित किया जाएगा। इसी दौरान उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता उन बाबाओं के लिए कसौटी होगी जो पर्चा लिखकर खुद को सर्वश्रेष्ठ बताते हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी बाबाओं को यह सिद्ध करना होगा जो उनके पास विद्या है, वह सत्य है। रामलला सरकार ने स्वीकारी चुनौती पंडोखर सरकार द्वारा उन्हें भी चुनौती देने को लेकर जब बात की तो संत रामलला सरकार ने कहा कि उनको जब पता चला कि पंडोखर सरकार ने कहा है कि मेरी चुनौती अयोध्या के रामलला सरकार को भी है, तो हमने पंडोखर सरकार की चुनौती को सहर्ष स्वीकार कर लिया है। पंडोखर सरकार जब चाहें, जहां चाहें, जैसे चाहें हम उनकी चुनौती का जबाव देने के लिए तैयार हैं। सनातन की रक्षा के लिए लड़ने वाले को मिलेगी सत्ता आगे चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम आने के ठीक एक माह पहले वो इस बात का पर्चा लिखेंगे की मध्य प्रदेश में अगली सरकार किसकी बनेगी? राम लला सरकार ने यह भी कहा कि वह इस पर्चे को मीडिया कैमरे के सामने खोलेंगे। उनका दावा है कि उनकी भविष्यवाणी 100 प्रतिशत सही साबित होगी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में सनातन के नाम पर बहुत सियासत हो रही है। उनका कहना था कि सनातन धर्म अनादि काल से चला रहा है। वही दल सत्ता में आएगा जो सनातन की रक्षा के लिए लड़ेगा। सनातन धर्म को लेकर कही बड़ी बात सत्य सनातन, हिंदू धर्म को लेकर आये दिन सनातन विरोधी मानसिकता से ग्रसित नेताओं द्वारा लगातार दिये जा रहे विवादित बयानों को लेकर पूंछे गए सवाल के जबाव में सनातन विरोधियों पर रामलला सरकार ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन और उनके बेटे कर्नाटक के खेल मंत्री उदयनिधि, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे, सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य सहित I.N.D.I.A. गठबंधन के तमाम नेताओं द्वारा सत्य सनातन, हिंदू धर्म को लेकर दिये गए विवादित बयानों पर उन्होंने कहा कि वे इन बयानों की घोर निंदा करते हैं। जो लोग सनातन धर्म का खंडन करते है वो इस सृष्टि को कभी भी ठीक से समझ नहीं पाए हैं। सनातन धर्म को नष्ट करने की सोच रखने वाले ना जाने कितने आये और सनातन धर्म को मिटाने की कोशिश करते-करते खुद भी मिट गए।

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने गिनाई विभाग की उपलब्धियां।

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार को ऊर्जा विभाग की उपलब्धियां गिनाते हुए पत्रकार वार्ता के दौरान दो दशक पूर्व की दिग्गी कांग्रेस सरकार पर व्यंग्यात्मक लहजे में निशाना साधा है। ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि कांग्रेस के राज में बिजली कब आएगी यह लोग पूछते थे, लेकिन अब यह पूछते हैं कि कब चली गई। इतना ही नहीं कांग्रेस की उस सरकार में रात-रात भर बिजली कटौती में चीखते बच्चों को मां अपने पल्लू से हवा करती थीं, लेकिन आज शिवराज सरकार में हालात बदल गए हैं। शिवराज सिंह के नेतृत्व में क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ है। बिजली सरप्लस हुई है। पर्याप्त मात्रा में बिजली शहर और गांव-गांव तक पहुंच रही है। शनिवार को प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर – ने अपने ऊर्जा विभाग की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमारे मध्य प्रदेश में कृषकों के लिए कृषि मित्र योजना लागू की गई है। यह योजना आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगी। 3 HP (हॉर्स पॉवर) से अधिक के स्थायी पंप कनेक्शन लोगों को 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ दिए जाएंगे। 50 फीसदी मध्य प्रदेश सरकार भरेगी और 50 प्रतिशत किसान भाई भरेंगे। पंप कनेक्शन का मेंटेनेंस प्रदेश सरकार करेगी। किसानों को स्थाई पंप लगाने की योजना में लाभ दिया गया है। 1 किलो वाट तक के जो बिल है अगस्त तक के मध्य प्रदेश सरकार ने फ्रिज किए हुए हैं। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ऊर्जा विभाग में 997 करोड़ रुपए की लागत से पूरे सिस्टम का सुदृढ़ीकरण मतलब SMD योजना से ट्रांसफार्मर का उन्नयन किया जा रहा है। जिसमें विद्युत लाइनों का मेंटेनेंस का काम बहुत तेजी से किया जा रहा है। साथ ही सामान्तर लाइन का प्रयास है। जिससे यदि एक लाइन पर लोड हो तो उसे दूसरी लाइन पर डायवर्ट किया जा सके। इससे ट्रिपिंग की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी। स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर पूंछे गए सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि अभी शहर में एक भी स्मार्ट मीटर नहीं लगा है। ना ही इसके लिए किसी कंपनी या एजेंसी को टेंडर हुआ है। इसलिए यह अफवाह है कि स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, लेकिन ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई दी कि स्मार्ट मीटर इसलिए लगेंगे लोगों को सुविधा मिले वह देख सकें हमारे घर में कितनी बिजली जल रही है। बिजली ज्यादा खर्च ना करके उसकी सेविंग कर सकें। बिजली से जुड़ा पूरा डेटा अपने मोबाइल पर देख सकेंगे। परंतु स्मार्ट मीटर के लिए अभी कोई टेंडर नहीं हुए हैं, कोई एजेंसी भी फिक्स नहीं हुई है। कांग्रेस के बिजली कटौती के आरोपों पर जवाब देते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कि कांग्रेस के शासन काल में पता ही नहीं चलता था बिजली कब आती है। पर शिवराज सिंह के शासन काल में बिजली कटौती सिर्फ मेंटेनेंस के लिए होती है। सड़कों के चौड़ीकरण का काम हो रहा है। मोनोपल लगने का काम हो रहा है, इसलिए बिजली जा रही है। कुछ घंटे बिजली को रोका जाना आवश्यक होता है।

रैंगिंग के नाम पर जूनियर छात्र को होकियों से पीटा।

ग्वालियर। देश के प्रतिष्ठित कॉलेज माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस ( एमआईटीएस) में एक बार फिर सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्र के साथ रैगिंग के नाम पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसमें सीनियर्स द्वारा हॉकी स्टिक से जूनियर छात्र को बेरहमी से पीटा गया। झगड़े की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल भिजवाते हुए घायल छात्र की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। शासन-प्रशासन द्वारा रैगिंग को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है, लेकिन इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेजों में इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेज एमआईटीएस में पढ़ने वाले 20 वर्षीय श्रेयस पुत्र शैलेंद्र सिंह लोधी ग्वालियर के एमआईटीएस कॉलेज से बीई कर रहा है। बीती शाम वह कॉलेज में ही फुटबॉल खेलकर निकल रहा था। इसी दौरान फोर्थ इयर के तीन छात्र आदित्य यादव, अनिकेत राजपूत व अभय तोमर सीढ़ियों पर बैठकर फर्स्ट इयर के छात्रों की रैगिंग लेते हुए उन्हें तंग कर रहे थे। जब श्रेयस उनके बीच से सीढ़ी पर से उतरा, तो वह कहने लगे कि देखकर उतरा कर। उसने कहा कि मैं तो देखकर ही उतर रहा हूं। यह सुन वह कहने लगे कि हमें सर क्यों नहीं कह रहा, उनकी बात सुन श्रेयस कहने लगा कि तुम्हारे काम ऐसे नहीं हैं कि तुम्हें सर कहा जाए। यह सुनते ही तीने सीनियर्स ने उसे पीटना शुरू कर दिया। जिससे श्रेयस गंभीर रूप से घायल हो गया। हंगामा देख जुटे अन्य स्टूडेंट्स ने मध्यस्थता कर उसे बचाया। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए निकल गए। इस झगड़े की सूचना घायल छात्र के साथियों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची गोला का मंदिर थाना पुलिस ने घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घायल छात्र की शिकायत पर आदित्य यादव, अनिकेत राजपूत व अभय तोमर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

घड़ियाल केन्द्र पहुंचे प्रशिक्षु आई.एफ.एस.।

ग्वालियर/मुरैना। प्रशिक्षणार्थी आई.एफ.एस. मुरैना के देवरी स्थित घड़ियाल केंद्र का विजिट करने पहुंचे। जहां प्रशिक्षु अधिकारियों ने घडियालों के बारे में जानकारी प्राप्त की। भारतीय वन सेवा के इन 48 प्रशिक्षणार्थियों के साथ उनके प्रशिक्षक एवं मुरैना बन विभाग के वन मंडल अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बता दें कि, भारतीय वन सेवा के यह सभी प्रशिक्षु अपने प्रोवेशन पीरियड के दौरान पूरे देश में भ्रमण कर रहे हैं। मध्य भारत भ्रमण के दौरान इनका काफिला मुरैना जिले से जब निकला तो देवरी स्थित घड़ियाल केंद्र पर पहुंचा। इस मौके पर उनके साथ मुरैना के वन मंडल अधिकारी स्वरूप दीक्षित, एसडीओ प्रतीक दुबे एवं अन्य अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे। प्रशिक्षुओं ने घड़ियाल केंद्र पर मौजूद सभी घड़ियालों का बारीकी से अवलोकन किया तथा उनके बारे में जानकारी एकत्रित की। उन्होंने वहां मौजूद ट्रेनर से इस बात की भी जानकारी ली कि अभी वर्तमान में चंबल नदी में कितने घड़ियाल मौजूद हैं और हर साल कितने अंडे देते हैं तथा उन अंडों से कितने घड़ियाल निकलते हैं। कुछ प्रशिक्षु इन घड़ियालों पर शोध करने के भी इच्छुक दिखाई दिए।

एआईएमटीसी ने चेक पोस्टों को खत्म कर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का प्रधानमंत्री से किया अनुरोध

पत्र के द्वारा एआईएमटीसी ने चेक पोस्टों को खत्म कर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का अनुरोध किया, परिवहन क्षेत्र से जुड़े लगभग 20 करोड लोगों की आवाज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाई है। एआईएमटीसी मुख्य 6 बिंदुओं पर अपनी बात सामने रखी. 1. GST, नेशनल लॉजिस्टिक पॉलिसी और पीएम गतिशक्ति के क्रियान्वन के बाद बॉर्डर चेक पोस्ट पूर्णतः अवैध और अनावश्यक हैं। इन चेक चेकपोस्टों पर सिर्फ गरीब ट्रक ड्राइवरों का उत्पीडन और शोषण होता है। यह चेक पोस्ट भ्रष्टाचार और जबरन वसूली का केंद्र है। 2. जिन राज्यों में आपकी ही पार्टी की सरकार है वह सरकारें भी केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई इन चेकपोस्टों को खत्म करने एडवाइजरी को नज़रंदाज़ कर रही हैं। फलस्वरूप एक विकसित राष्ट्र के लिए स्वच्छ शासन और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की वकालत करने वाली आपकी पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। 3. बात करें जीएसटी कानून के मूल आधारों की तो उनके अनुसार न केवल राज्यों की सीमाओं पर बल्कि राज्यमार्गों पर और राज्यों के भीतर भी किसी भी तरह की आरटीओ चेक पोस्ट नहीं होने चाहिए। परिवहन वाहनों की भ्रष्टाचार मुक्त, निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने, रसद लागत कम करने, पर्यावरण की रक्षा करने और ईंधन की बर्बादी से बचने के लिए यह उपाय महत्वपूर्ण है। पर अफसोस की बात यह है कि आरटीओ लाबी द्वारा GST के लागू होने से मिलने वाले सभी लाभों को भी खत्म कर दिया गया है। 4. तकनीक के जमाने में जहां वाहन पोर्टल और एमपरिवहन एप पर बीमा, परमिट, कर स्थिति, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसीसी), और ई-वे बिल जैसे दस्तावेज़ वैधता से संबंधित ऑनलाइन डेटा की पूर्णतः उपलब्धता है, ऐसे मैं सड़कों और राजमार्गों पर रास्ते में जांच को कम किया जाना चाहिए। 5. सीमा पारिस्थितिक चेक पोस्टों को खत्म कर व अन्य बाधाओं को कम कर न केवल ईंधन की बर्बादी, प्रतीक्षा समय और निरीक्षण और जांच के कारण होने वाली देरी और अन्य खर्चों में कमी आएगी बल्कि इससे समय की बचत के साथ लागत भी कम लगेगी जिससे दक्षता और व्यापार करने में आसानी होगी और लॉजिस्टिक्स लागत को कम करने में भी मदद मिलेगी। 6. AIMTC द्वारा पीएम मोदी को उन सभी चेकपोस्टों की सूची प्रदान की जा रही हैं जहां आरटीओ/डीटीओ या उनके एजेंट विभिन्न बहानों से ट्रक ड्राइवरों से पैसे वसूलते रहते हैं।एआईएमटीसी ने चेक पोस्टों को खत्म कर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का प्रधानमंत्री से किया अनुरोध

मध्य प्रदेश शासन का मोनो लगाकर कर रहे थे शराब तस्करी

इंदौर : 9 लाख की 33 पेटी अवैध शराब और जीप जब्त, 2 आरोपी हिरासत में, मध्य प्रदेश शासन का मोनो लगाकर कर रहे थे शराब तस्करी, क्राइम ब्रांच की कारवाई

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online