LATEST NEWS

यूपी पुलिस ने टीचर के खिलाफ एनसीआर को एफआईआर में बदला, ‘बाल क्रूरता’ के संबंध में जेजे एक्ट का प्रावधान जोड़ा

सोर्स – लाइव लॉ मुजफ्फरनगर छात्र को थप्पड़ मारने के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने महिला स्कूल शिक्षक के खिलाफ दर्ज एफआईआर में किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम की धारा 75 जोड़ा है। महिला टीचर ने अन्य छात्रों को एक मुस्लिम छात्र को थप्पड़ मारने के लिए कहा था, जिसका एक वीडियो पिछले महीने सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। गौरतलब है कि इस मामले में प्रारंभिक जांच के बाद पहले दर्ज एनसीआर को आईपीसी की धारा 323 (चोट पहुंचाना) और धारा 504 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करना) के तहत परिवर्तित कर एफआईआर दर्ज की गई थी। अब एफआईआर में जेजे एक्ट की धारा 75 (बच्चे के खिलाफ क्रूरता) को भी जोड़ा गया है।

मतदाता सूची के लिए अनिवार्य नहीं रहेगा आधार नंबर, नामांकन के लिए जारी फॉर्म में होगा बदलाव

सोर्स – लाइव लॉ सुप्रीम कोर्ट को भारत के चुनाव आयोग ने अंडरटेकिंग दिया कि वह फॉर्म 6 और 6बी (ई-रोल में रजिस्ट्रेशन के लिए) में उचित स्पष्टीकरण परिवर्तन जारी करेगा, जिसमें नए मतदाता सूची प्रमाणीकरण के उद्देश्य से मतदाता का आधार नंबर का विवरण आवश्यक है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की खंडपीठ को चुनाव आयोग की ओर से पेश सीनियर वकील ने यह भी बताया कि मतदाताओं के रजिस्ट्रेशन (संशोधन) नियम 2022 के नियम 26-बी के तहत आधार संख्या जमा करना अनिवार्य नहीं है।

मऊगंज जिले की जानकारी के लिए कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव ने वेबसाइट का शुभारंभ किया

मऊगंज, मऊगंज जिले के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी के लिए वेबसाइट का शुभारंभ किया गया है। इस वेबसाइट का शुभारंभ कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव टीएल बैठक के दौरान किया। वेबसाइट में मऊगंज जिले से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को समाहित किया गया है।

कलेक्टर ने किया विभिन्न शालाओं का भ्रमण

कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने आज राजगढ़ विकासखंड के बगा संकुल अंतर्गत ग्राम पाड़ली खाती एवं करेडी संकुल अंतर्गत ग्राम मोरपीपली शाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने बच्चों के शैक्षणिक स्तर, एफएलएन, पुस्तकालय क्रियान्वन, गणवेश वितरण, पोषण आहार वितरण एवं 03 नवंबर को आयोजित होने वाली स्टेट अचीवमेंट सर्वे परीक्षा की तैयारी के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर दीक्षित द्वारा स्कूल में लगभग एक-एक घंटे स्टेट एजुकेशन अचीवमेंट सर्वे की तैयारी हेतु बच्चों को स्वयं के द्वारा करावाया। उन्‍होंने बच्चों को किस तरह से प्रश्न आएंगे तथा वह कैसे उनका बहुत आसानी से उत्तर दे सकते हैं शिक्षकों को अच्छी तैयारी कराने अध्ययन/ अभ्यास कराने, समय -समय पर प्राप्त साप्ताहिक टेस्ट लेने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर डी.पी.सी. राजेन्‍द्र कुमार, ए.पी.सी. ओ.पी. नामदेव, निपुण भारत से सुश्री गीताक्षी दीक्षित भी मौजूद रहें।

तीन महिलाओं का व्यापारियों में खौफ

छतरपुर। कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर तहसीलदार सुश्री रंजना यादव, नायब तहसीलदार संध्या अग्रवाल एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी वंदना जैन के द्वारा पूरे बाजार में इस समय मिलावट खाद्य सामग्री की चैकिंग के नाम पर अवैध वसूली किए जाने के गंभीर आरोप व्यापारियों द्वारा लगाए जा रहे हैं। अभी हाल ही में शहर के चौक बाजार स्थित कुमार एजेंसी का निरीक्षण कर पान मसालों की जांच का नमूना लेकर संयुक्त जांच दल द्वारा व्यापारी को जबरन धमकाया जा रहा है। मजेदार बात ये है कि पान मसाला पूरा यूपी के उप्र कानपुर से लाया जाता है और उप्र सरकार के द्वारा इसकी जांच पूर्व में ही की जा चुकी होती है। आज राजश्री पान मसाला के डीलर के यहां भी अचानक छापामार कार्यवाही की गई। तीन महिलाओं के द्वारा पूरे शहर में दुकानदारों के यहां छापामार कार्यवाही कर दहशत का माहौल बना दिया है। फिलहाल व्यापारियों में इनके द्वारा की जा रही छापामार कार्यवाही से आक्रोश पनप रहा है। संभवत: एक दो दिन में इन तीनों महिला अधिकारियों के खिलाफ व्यापारी लामबंद होकर आंदोलन कर सकते हैं।

कुलियों के बीच पहुँचे राहुल गांधी।

नई दिल्ली। राहुल गांधी कुलियों की लाल कमीज पहने, हांथ में 756 नंबर का बिल्ला और सिर पर सामान उठाये हुए, भीड़ में राहुल गांधी और उनके साथ तमाम कुलियों की भीड़ और रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के चेहरों पर मुस्कान देखकर अमिताभ बच्चन की फिल्म कुली का वो दृश्य याद आ गया जिसमें अमिताभ बच्चन सिर पर समान उठाकर (सारी दुनिया का बोझ हम उठाते हैं।)गाना गाते हुए दिखाई देते हैं। लोगों के मुस्कुराने की एक बजह और भी नजर आई वो ये की शायद बोझा उठाये हुए कुली के साथ जेड प्लस सिक्योरिटी पहली बार देखी होगी। दरअसल गुरुवार की सुबह अचानक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचकर कुलियों से मुलाकात करने पहुंचे थे। जहां राहुल गांधी कुलियों के रंग में रंगे नजर आए। इस दौरान राहुल कुलियों के साथ बैठ गए और उनसे उनकी समस्याएं पूछीं। पिछले कुछ महीनों से राहुल गांधी इसी तरह कई बार अचानक कभी खेतों में काम करते हुए तो कभी ट्रक में सवार तो कभी डिलेवरी बॉय के स्कूटर पर बैठे और कभी स्टूडेंट्स के बीच में सड़क पर नजर आए और मोटरसाइकिल मैकेनिक के रूप में बाइक रिपेयरिंग करते हुए भी दिखाई दिए। राहुल गांधी जिस तरह से अचानक लोगों के बीच में पहुंचकर जिस तरह से उनके रंग में रंगने का प्रयास करते हैं। इसे देखकर समझ नहीं आता की राहुल गांधी लोगों से जुड़कर अपनी पप्पू वाली छवि को खत्म कर एक जिम्मेदार राजनेता बनकर उभरने की कोशिश कर रहे हैं या फिर यह दिखावा केवल गरीब आम जनता को बहला-फुसला कर कांग्रेस पार्टी का बोट बैंक बढ़ाने और सत्ता पर काविज होने के लिए कर रहे हैं। खैर जो भी हो लेकिन आज कुलियों के बीच मे राहुल गांधी के पहुंचने के बाद उस वक्त राजनीति गर्म गई जब कांग्रेस ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि जननायक राहुल गांधी जी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर अपने कुली मित्रों से मिले। राहुल गांधी के पहिए वाले सूटकेस के सिर पर उठाने को लेकर बीजेपी ने तंज कसते हुए सवाल पूछे। वहीं कांग्रेस की ओर से भी पलटवार किया गया। इसे लेकर कांग्रेस ने ट्वीट किया- ‘जननायक राहुल गांधी जी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली साथियों से मिले। पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें रेलवे स्टेशन के कुली साथियों ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी। आज राहुल जी उनके बीच पहुंचे और इत्मीनान से उनकी बात सुनी। भारत जोड़ो यात्रा जारी है। इसके बाद बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि केवल राहुल गांधी जैसा व्यक्ति ही सिर पर सूटकेस ले जाएगा, जबकि उसमें पहिए हों। अमित मालवीय ने कहा कि यह स्पष्ट है कि वह पिछले कुछ समय से किसी रेलवे स्टेशन पर नहीं गए। अब यात्रियों और कुलियों की सुविधा के लिए एस्केलेटर या रैंप हैं। ये सब ड्रामा के अलावा कुछ नहीं है। हम आपको याद दिला दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। जिसके चलते राहुल गांधी मिस्त्रियों से लेकर छात्रों तक, समाज के विभिन्न वर्गों के साथ बातचीत कर चुके हैं। उनका कहना है कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक की उनकी भारत जोड़ो यात्रा इस तरह की बातचीत के माध्यम से जारी रहेगी। राहुल गांधी ने हाल में लद्दाख पहुंचकर विभिन्न सामाजिक समूहों से बातचीत की थी। हाल में एक वीडियो काफी प्रसारित हुआ था जिसमें रेलवे स्टेशन के कुली मित्रों ने उनसे मिलने की इच्छा जताई थी। अब देखना यह है कि इस तरह लोगों के बीच में पहुंचकर और आम जनता से मेलजोल बढ़ाकर राहुल गांधी क्या अपनी पार्टी को सत्ता में ला पाएंगे ? क्या राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखने का कांग्रेसी नेताओं का सपना पूरा होगा ? क्या राहुल गांधी कांग्रेस नीत गठबंधन I.N.D.I.A. की सनातन विरोधी विचारधारा को बदल पाएंगे।

क्या पार्टी में कमलनाथ की पकड़ ढीली हो गई है..?

भोपाल. जैसे-जैसे विधानसभा के चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे मध्य प्रदेश कांग्रेस में दिल्ली की दखल बढ़ती जा रही है. इसका ताजा उदाहरण जीतू पटवारी है. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नापसंद नेता जीतू पटवारी को अब चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बना दिया है. हाई कोर्ट जबलपुर से एफआईआर रद्द होने के बाद युवा आदिवासी नेता एवं पूर्व मंत्री उमंग सिंघार को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के संकेत मिले है. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में ऊपर से जितनी एकता दिखाई दे रही है, वह नहीं है और यही वजह से अब दिल्ली से हाईकमान द्वारा सबकुछ कंट्रोल में रखने की कोशिश की जा रही है. प्रदेश प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला कैंप कर रहे हैं और लगातार नेताओं, लोगों से मुलाकात कर रहे हैं. सुरजेवाला हरियाणा में जिस तरह मुख्यमंत्री को दो बार हराकर विधायक बने थे, वह उनके चुनाव लड़ने का तरीका दर्शाता है और मध्य प्रदेश में वे अपनी रणनीति के तहत काम में जुटे हैं. प्रदेश कांग्रेस की डे-टू-डे की वर्किंग में भले ही हस्तक्षेप नहीं करें मगर कंट्रोल में सब चीजें रख रहे हैं. मध्य प्रदेश कांग्रेस के कुछ नेताओं को कमजोर करने के लिए जिस तरह के फैसले लिए गए उससे संतुलन बनाने के लिए पिछले दिनों अजय सिंह, अरुण यादव और सुरेश पचौरी को चुनाव समिति में समिति की घोषणा के कुछ दिन बाद ही शामिल किया गया. अब पटवारी को चुनाव अभियान समिति को चुनाव अभियान समिति में सह अध्यक्ष बनाकर संतुलन का बनाने के प्रयासों का दूसरा फैसला माना जा रहा है. संतुलन बनाने एक और फैसला मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के युवा नेताओं की उपेक्षा जैसे स्थितियां बनने की वजह से एआईसीसी ने जीतू पटवारी को चुनाव अभियान कमेटी का सह अध्यक्ष बनाया है. कमेटी के अध्यक्ष वरिष्ठ विधायक कांतिलाल भूरिया हैं. वे भी दिग्विजय सिंह के समर्थक कहे जाते हैं लेकिन यह कहा जा रहा है कि जीतू पटवारी की दिल्ली को कहीं न कहीं उपेक्षा होने की खबरें मिली होंगी तभी उन्हें चुनाव कमेटियों से जुड़े महत्वपूर्ण काम को सौंपने का फैसला किया गया. उमंग सिंघार को मिल सकती है नई जिम्मेदारी पत्नी की कथित प्रताड़ना के मामले मे हाई कोर्ट जबलपुर ने पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर रद्द कर दिया है. हाई कोर्ट के इस निर्णय के बाद हाई कमान युवा आदिवासी नेता एवं पूर्व मंत्री उमंग सिंघार को नई जवाबदारी देने पर मंथन कर रही है. सिंघार एकमात्र ऐसे आदिवासी नेता है, जिनका पूरे प्रदेश में युवाओं और आदिवासियों के बीच लोकप्रिय है. वे प्रदेश के बड़े नेताओं के सामने आदिवासियों के हित में साफगोई से अपनी बात रखते हैं. प्रदेश कांग्रेस के पास ऐसे आदिवासी नेताओं का अभाव है, जो बिना लाग-लपेट के अपने समाज और संगठन के हित में खुलकर बात करें. वर्तमान में दिग्विजय सिंह के एसमैन कांतिलाल भूरिया और उनके बेटे के सहारे कांग्रेस चुनाव में आदिवासियों के वोट साधने में लगी है. प्रदेश की राजनीति में कांतिलाल भूरिया की छवि चुके हुए नेता की है. उनके गृह जिले झाबुआ के आदिवासी ही उन्हें अपना नेता नहीं मानते हैं. इसकी वजह भी स्पष्ट है कि वे कांग्रेस की पट्ठावाद संस्कृति से नेता बने हैं.

केंद्र सरकार सोशल मीडिया का उपयोग करने के लिए न्यूनतम आयु निर्धारित करने पर विचार करें

कर्नाटक हाईकोर्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार सोशल मीडिया को लेकर एक अहम सुझाव दिया है। कोर्ट ने कहा है कि केंद्र सरकार सोशल मीडिया का उपयोग करने के लिए न्यूनतम आयु निर्धारित करने पर विचार करें ताकि बच्चों को इसका उपयोग करने से रोका जा सके। कर्नाटक हाईकोर्ट 2021 और 2022 में कुछ ट्वीट्स और खातों को ब्लॉक करने के भारत सरकार के आदेशों से संबंधित मामले में एक्स कॉर्प (पूर्व में ट्विटर) की अपील पर सुनवाई कर रहा था।

गुंडा टैक्स वसूली को लेकर हुई मारपीट चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

छतरपुर / टीला गांव से निकलने वाले रेत से भरे ट्रैक्टरों से गुंडा टैक्स वसूली को लेकर हुई मारपीट गांव के ही चार युवकों ने कल रात को करीब 12:30 बजे बजे छतरपुर निवासी योगेंद्र पांचाल पिता उत्तम पांचाल उम्र में 27 वर्ष निवासी सनसिटी कॉलोनी एवं उनके साथी अब्दुल खान के साथ टीला गांव के निवासी जय सिंह यादव और पृथ्वी यादव ने ट्रैक्टर रोकर की मारपीट योगेश पांचाल के साथ हुई मारपीट को लेकर गरौली चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मैं टीला गांव से निकाल कर अलीपुर होते हुए हरपालपुर जा रहा था तो जयसिंह यादव और पृथ्वी यादव मोटरसाइकिल से आए और हमारा ट्रैक्टर रास्ते में रोक कर गाली गलौज करने लगे तब मैं अपने ट्रैक्टर से नीचे उतरा और मैं गालियां देने से मना किया तो जय सिंह यादव और पृथ्वी यादव ने अपने हाथ में लिए डंडे से मेरी मारपीट कर दी तभी मेरे साथी अब्दुल खान मुझे बचाने के लिए आया तो तो वहां पर रघु यादव और दिनेश यादव भी आ गए और इन दोनों लोगों ने अब्दुल खान के साथ भी मारपीट हमारे चिल्लाने के बाद जब गांव के कुछ लोग आए तो उन लोगों ने हमें इन दोनों लोगों से बचाया इसके बावजूद भी जय सिंह यादव एवं पृथ्वी यादव हमें गंदी-गंदी गालियां देने के बाद मोटरसाइकिल पर बैठे और जाते समय बोलने लगे कि हम लोग टीला गांव के गुंडे हैं अगर यहां से दोबारा निकले तो तुम्हें जान से भी खत्म कर देंगे और यदि यहां से ट्रैक्टर निकालना है तो हमें गुंडा टैक्स देना होगा उसके बाद हम लोग गैरोली चौकी में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई

बालाघाट के बडे़ बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बोध सिंह भगत कांग्रेस में शामिल

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले दल बदल का सिलसिला तेजी से जारी है। कभी कांग्रेस बीजेपी के खेमें में सेंध लगा रही है तो कभी बीजेपी कांग्रेस के किले को भेद रही है। इसी कड़ी में आज बुधवार को एक बार फिर कांग्रेस ने महाकौशल में बीजेपी को बड़ा झटका दे दिया है। बालाघाट के बडे़ बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बोध सिंह भगत कांग्रेस में शामिल हो गए है

50 हजार रुपए की रिश्वत लेते सरपंच को रंगे हाथों गिरफ्तार किया

रीवा लोकायुक्त ने आज ट्रैप कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते सरपंच को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पंच को भी गिरफ्तार किया गया है । रीवा लोकायुक्त पर कार्रवाई के दौरान सरपंच समर्थकों द्वारा हमले की भी खबर सामने आई है। हालांकि टीम सरपंच को लेकर रीवा पहुंच गई है। सतना जिले के अमरपाटन क्षेत्र में सरपंच को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। रीवा लोकायुक्त द्वारा सतना जिले में बड़ी कार्रवाई की गई है। अमरपाटन क्षेत्र के चोरहटा ग्राम पंचायत में हुई इस कार्रवाई में सरपंच को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

सिंधिया समर्थक नेता रामेश्वर चौधरी और उनके बेटे के खिलाफ इस मामले में एफआईआर दर्ज

शाजापुर (Shajapur) में करोड़ों रुपये के अनाज खराब होने का मामला सामने आया है. किसान मोर्चा के पदाधिकारी और सिंधिया समर्थक नेता रामेश्वर चौधरी और उनके बेटे के खिलाफ इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. दरअसल एक कॉन्ट्रेक्ट के तहत रामेश्वर चौधरी के निजी वेयर हाउस में रखरखाव के लिए 35 हजार मेट्रिक टन गेहूं और चना रखा गया था. दोनों उपज की सुरक्षा वेयर हाउस संचालक की जिम्मेदारी थी. लेकिन रामेश्वर चौधरी ने वेयर हाउस का गेहूं और चना हटाकर उसमें सीमेंट और प्याज का भंडारण कर लिया. जिसके बाद कार्रवाई की गई.

“महिला अधिकारी को सियाचिन में तैनात किया जा सकता है तो एक पुरुष को सेना में नर्स के रूप में भी नियुक्त किया जा सकता है”

“महिला अधिकारी को सियाचिन में तैनात किया जा सकता है तो एक पुरुष को सेना में नर्स के रूप में भी नियुक्त किया जा सकता है” दिल्ली HC ने एक मामले में टिप्पणी करते हुए कहा

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के तहत 3 हॉर्स पावर या अधिक क्षमता के कनेक्शन के लिए 11KV लाईन का विस्तार एवं ट्रांसफार्मर स्थापित किये जायेंगे ।

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के तहत 3 हॉर्स पावर या अधिक क्षमता के कनेक्शन के लिए 11KV लाईन का विस्तार एवं ट्रांसफार्मर स्थापित किये जायेंगे ।”Under the Chief इस योजना के अंतर्गत विद्युत अधोसंरचना विकास लागत की केवल 50% राशि ही कृषक/कृषकों के समूह को खर्च करनी होगी: CM

पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर कमेटी गठित

पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर कमेटी गठित पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर कमेटी गठित, ACS होम की अध्यक्षता में गठित समिति में प्रमुख सचिव विधि, सचिव जनसंपर्क, माखनलाल चतुर्वेदी विवि के एक प्रतिनिधि और सरकार की तरफ से नामांकित एक पत्रकार होंगे सदस्य

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88