LATEST NEWS

अवैध रेत उत्खनन पर लगाम लगाने मैदान में उतरे भिंड कलेक्टर।

ग्वालियर/ भिंड। रेत उत्खनन पर प्रतिबंध होने के बावजूद भिंड जिले में रेत माफिया द्वारा रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। भिंड कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्वत को अवैध उत्खनन की सूचना मिली तो दलबल के साथ स्वयं मौके पर जा पहुंचे और रेत का अवैध उत्खनन होते हुए पकड़ लिया। इस छापेमारी की कार्यवाही में मौके पर रेत के अवैध उत्खनन में जुटी तीन पोकलेन मशीनों एवं एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया जबकि कुछ ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गए। इस छापामार कार्यवाही से रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार भिंड कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्तव को सूचना की असवार थाना क्षेत्र के गिरवासा गांव में अवैध रेत का उत्खनन जोरों पर चल रहा है। ये सूचना मिलने के बाद रात करीब सवा नौ बजे भिंड कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्तव ने खनिज विभाग के अफसरों को बुलाया। इसके साथ ही लहार एसडीएम नवीनत शर्मा से चर्चा की। इसके बाद सीधे भिंड से लहार होते हुए असवार थाना क्षेत्र में स्थित गिरवासा रेत खदान पर जा पहुंचे। यहां प्रशासनिक अफसरों और पुलिस के वाहन को देख रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया। इस दौरान मौके पर 10-15 लोग मौजूद होंगे। वहीं, नौ ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत भरने के लिए खड़े हुए थे। रेत का अवैध उत्खनन तीन पोकलेन मशीनों से किया जा रहा था। कलेक्टर समेत खनिज व पुलिस को देख आठ ट्रैक्टर चालक मौके से अपने वाहन सहित भाग निकले। वहीं, पोकलेन मशीन को बंद कर चालक अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गए। इसके बाद मौके पर पकड़ी गई तीन पोकलेन मशीन व एक ट्रैक्टर जब्त किए जाने की कार्रवाई की गई।

भिंड कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

भिंड कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला शिक्षा अधिकारी हरिभुवन सिंह तोमर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। इस नोटिस का जवाब 24 घण्टे के अन्दर सप्रमाण दिए जाना है। गौतलब है कि इन दिनों विधानसभा निर्वाचन 2023 के संचालन हेतु जिला आपदा नियंत्रण एवं प्रबंधक कक्ष में टीम प्रभारी के रूप में संजीव दूरभार एसीपी की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके बावजूद कार्यालय के पत्र दिनांक 13 जुलाई 2023 को सीईएमएस पोर्टल पर ऑनलाईन डाटावेस अपडेशन में इनका नाम दर्ज नहीं है। यह कृत्य निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही, उदासीनता व व्यवधान डालने का घोतक है तथा अपने पदीय कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया जाकर वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवेहलना जैसा कृत्य है। इसके चलते नोटिस थमाया गया है।

आदिवासी की सरेआम चप्पलों से पिटाई, BJP नेता पर आरोप

आदिवासी की सरेआम चप्पलों से पिटाई, BJP नेता पर आरोप मध्य प्रदेश में फिर आदिवासी की सरेआम चप्पलों से पिटाई, BJP नेता पर आरोप, कांग्रेस ने शिवराज को घेरा यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए एक्स पर लिखा कि सीएम शिवराज एक तरफ तो आदिवासियों को चप्पल बांटने का ढोंग करते हैं और दूसरी तरफ बीजेपी का अनूपपुर मंडल अध्यक्ष बुजुर्ग आदिवासियों को चप्पल से पिटता है।

मध्य प्रदेश में छतरपुर विधानसभा क्षेत्र से जबरदस्त विरोध

मध्य प्रदेश में भाजपा के द्वारा घोषित उम्मीदवारों का एक दर्जन से अधिक विधानसभा क्षेत्र में विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिन ही छतरपुर विधानसभा क्षेत्र से घोषित उम्मीदवार श्रीमती ललिता यादव के विरोध स्वरूप श्रीमती अर्चना गुड्डू सिंह के समर्थन में सैकड़ो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मांग है कि जनता की नवज को टटोलत हुए शीर्ष नेत्र को उचित फैसला शीघ्र ही करना होगा, भाजपा की छतरपुर विधानसभा क्षेत्र गढ़ रहा है लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस का कब्जा है। भारतीय जनता पार्टी को यह सीट हासिल करना है, तो पार्टी को शीघ्र उम्मीदवार बदले जाने की मांग जनता के द्वारा जोर से उठाई जा रही शीर्ष नेतृत्व के ऐसे संकेत हैं कि वह कोई उचित फैसला कर सकता है l भारतीय जनता पार्टी के प्रदर्शन करने वाले लोगों का कहना है कि अगर यह सीट श्रीमती अर्चना गुड्डू सिंह को नहीं मिलती है तो वह पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के विरोध में काम करेंगे। छतरपुर जिला की यह विधानसभा सीट बड़ी दिलचस्प होती जा रही है, चुकी भारतीय जनता पार्टी ही उम्मीदवार के विरोध में देखी जा रही है। श्रीमती अर्चना गुड्डू सिंह के द्वारा भी भोपाल से लेकर दिल्ली तक जोर लगाया जा रहा है कि किसी भी कीमत पर वह उम्मीदवार को बदलकर उन्हें प्रत्याशी घोषित करें।

छतरपुर, भाजपा के राष्ट्रीय नेता प्रभात झा के भाषण में खाली पढ़ा बसस्टैंड, कार्यकर्ताओं का इंतेज़ार करती खाली कुर्सियां

छतरपुर जिले में आज जनआशीर्वाद यात्रा 2023 का दूसरा दिन है और यह यात्रा लवकुशनगर से महाराजपुर होते हुए छतरपुर के बस स्टैंड पहुंची थी जहां भाजपा की टिकटधारी नेता ललित यादव और भाजपा के राष्ट्रीय नेता प्रभात झा की सभा थी लेकिन बस स्टैंड का एक चौथा हिस्सा भी जेल भर के भाजपा के नेता मिलकर नहीं भर पाए काफी कुर्सियां खाली भी देखी गई सूत्रों की मां ने तो मात्र 250 कुर्सियां डलवाई गई थी दिन में भी काफी कुर्सियां खाली थी, उसके पहले लवकुश नगर में भी भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा की काफी किरकिरी हुई थी और लोगों ने वहां नेताओं को बोलते ही नहीं दिया लवकुश नगर को जिला बनाने की मांग लगातार करते दिखे और जनरल सेवा की यात्रा के फ्लॉप शो का नजारा आज छतरपुर के बस स्टैंड में भी देखने को मिला है ज्यादातर दुकानदार इस सभा से दूर रहे और अपने काम में व्यस्त रहे आसपास से जुटाए गई भीड़ में किसी तरह कुछ कुर्सियां भरी, लेकिन काफी कुर्सियां खाली भी रह गई!

ऑल इंडिया पंचायत परिषद न चुनाव लड़ता है और न ही प्रत्याशी खड़ा करता है.……..

मध्यप्रदेश , राजस्थान , छत्तीस गढ़ एवं अन्य राज्यों में विधान सभाओं का आम-निर्वाचन आगत माह में कराए जाने की सम्भावना है । इस सम्बंध में टिकटार्थि समाज सेवियों को अवगत कराना चाहता हूँ कि ऑल इंडिया पंचायत परिषद के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के लिए अनेक बंधुगण दूर भाष पर मुझसे टिकट देने या प्रभाव शाली पार्टी का का टिकट दिलवाने का आग्रह कर रहे है और टिकट के लिए अनेक प्रकार का प्रलोभन दे रहे है । उपरोक्त संदर्भ में आगाह करते हुए स्पष्ट करना चाहता हूँ कि अखिल भारतीय पंचायत परिषद ( AIPP) राजनीतिक दल नहीं है और किसी भी चुनाव में भाग नही लेता है और न तो अपना प्रत्याशी खड़ा करता है न , ही किसी राजनीतिक दल या उसके प्रत्याशी का न समर्थन करता है और न ही विरोध करता है अर्थात तटस्थ रहता है । यदि परिषद से सम्बंधित कोई सदस्य चुनावी प्रक्रिया में भाग लेता है तो वह स्वतंत्र है किसी भी राजनीतिक दल का प्रत्याशी बन सकता है या समर्थन कर सकता है ।लेकिन वह परिषद प्लेट फार्म का और अपने पद का उपयोग नहीं कर सकता है । यदि परिषद के नाम पर या पदाधिकारी के रूप में परिषद का टिकट दिलवाने या समर्थन दिलवाने के नाम पर धन माँगता है तो वह फ़र्ज़ी पदाधिकारी है उसकी रिपोर्ट सम्बंधित पुलिस थाने में तत्काल दर्ज कराएँ और परिषद कार्यालय को भी सूचित करें। जयपंचायती राज । शीतला शंकर विजय मिश्र मुख्य महामंत्री अखिल भारतीय पंचायत परिषद । दिल्ली

66 शिक्षकों पर एफआईआर, कुछ समय पहले ही हुई है जॉइनिंग

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मप्र में एक और घोटाला उजागर हुआ है, ये घोटाला है शिक्षक भर्ती घोटाला, मामला बुंदेलखंड और चंबल से जुड़ा है, जिन शिक्षकों की कुछ महीने पहले नियुक्तियां हुई उनमें बड़े पैमाने पर दिव्यांग शिक्षक शामिल थे, शक की बिनाह पर शिकायत हुई और फिर जब मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय ने जांच के बाद कहा कि जिन 184 दिव्यांग सर्टिफिकेट की सूची उन्हें सौंपी गई थी उनमें से 66 दिव्यांग सर्टिफिकेट उनके कार्यालय से जारी ही नहीं किये गए, यानि ये फर्जी है, सीएमएचओ की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने पुलिस में आवेदन दिया जिसके आधार पर 66 शिक्षकों के खिलाफ ग्वालियर के मुरार थाने में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इतना ही नहीं फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट के लिए सत्ताधारियों ने स्वयं अनुशंसा की l ज्यादातर शिक्षकों ने खुद को बहरेपन का शिकार बताया इस फर्जीवाड़े की सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि अंचल के जिन शिक्षकों ने दिव्यांग सर्टिफिकेट के आधार पर नौकरी प्राप्त की उनमें से अधिकांश ने खुद को बहरेपन का शिकार बताया, 50 प्रतिशत से ज्यादा ऐसे प्रमाणपत्र सामने आये जिनमें बहरेपन की दिव्यांगता बताई गई उनके सर्टिफिकेट पर लिखा था – कम सुनाई देता है, विशेषज्ञों की मानें तो इस दिव्यांगता का आसानी से पता नहीं लगाया जा सकता है इसलिए यह कम पकड़ में आते हैं। 2018 में हुई थी शिक्षक भर्ती परीक्षा घोटालों के प्रदेश के नाम से विपक्ष के निशाने पर रहने वाले मध्य प्रदेश में एक और घोटाला सामने आया है, ये है फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट घोटाला, दरअसल 2018 में शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की थी, परिणाम के बाद परीक्षा विवादों में आ गई तो शासन ने नियुक्तियां करने में देरी की, जब नियुक्तियां हुईं तो दिव्यांग कोटे से ग्वालियर चंबल अंचल के 184 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई । दिव्यांग कोटे से अंचल में 184 नियुक्तियों के बाद शुरू हुआ विवाद दिव्यांग सर्टिफिकेट पर हुई इतनी बड़ी संख्या में नियुक्तियों के बाद विवाद शुरू हुआ, मुरैना के एक दो फर्जी सर्टिफिकेट के मामले सामने आये तो शिकायत हुई जिसके बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने ग्वालियर चंबल संभाग से दिव्यांग कोटे से चयनित सभी 184 शिक्षकों के दिव्यांग सर्फिकेट की जांच का फैसला लिया, जानकारी ग्वालियर भेजी गई और जांच के निर्देश दिए गए। सीएमएचओ की जांच में 66 सर्टिफिकेट फर्जी निकले, एफआईआर दर्ज शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर को लिस्ट सौंपकर सभी 184 दिव्यांग सर्टिफिकेट की जांच का अनुरोध किया और जब सीएमएचओ ऑफिस ने जांच की तो खुलासा हुआ कि 184 में 66 सर्टिफिकेट उनके कार्यालय से जारी ही नहीं किये गए उनकी सील और हस्ताक्षर अलग हैं यानि ये फर्जी है, रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग मुरार ऑफिस से कनिष्ठ लेखा परीक्षक प्रदीप वाजपेई ने एक लिखित आवेदन ग्वालियर के मुरार थाने में पिछले महीने आवेदन दिया और फिर आवेदन की जांच के बाद आज पुलिस ने 66 शिक्षकों पर फर्जी प्रमाण पत्र का उपयोग कर नियुक्ति लेने के आरोप में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। 66 आरोपियों के बयान लेगी पुलिस ग्वालियर एसपी राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है, अब जिन 66 शिक्षक के नाम एफआईआर में है उनके बयान दर्ज किये जायेंगे फिर जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

एसडीओ फोरेस्ट के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने ताप्ती नदी बारादरी से लकड़ी का ज़खीरा जप्त किया

बुरहानपुर में ताप्ती नदी के बारादरी इलाक़े से वन विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार दोपहर एक बड़ी कार्येवाही करते हुए एसडीओ फॉरेस्ट अजय सागर के नेतृत्व में लकड़ियों का ज़खीरा पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।बुरहानपुर वन विभाग के एसडीओ अजय सागर ने बताया कि मुखबिर द्वारा उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि ताप्ती नदी में लकड़ियों का बड़ा ज़ख़ीरा आया हुआ है। जिसके चलते उन्होंने यह कार्रवाई करते हुए लगभग 2 ट्राली सागवान की लकड़ियां जप्त की है। उन्होंने बताया कि अभी किसी पर नामजद कार्यवाही नहीं की गई है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में लकड़ी माफ़िया नदी के रास्तों से यह कारोबार करते हैं। बारिश ज्यादा होने के कारण सभी नदियां तूफान पर चलने के कारण बड़ी संख्या में लकड़ी माफिया द्वारा नदी किनारे लकड़ियां इकट्ठी कर ऊंची कीमत पर बेचने के फ़िराक में रहते हैं इससे पहले वन विभाग की टीम ने दबिश देकर कार्यवाही कर लकड़ी अपने कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है । इस कार्यवाही में एसडीओ फोरेस्ट अजय सागर, रेंजर लक्ष्य सिंह सोलंकी, एवं टीम के अन्य सदस्य मौजूद थे।

कोतवाली पुलिस छतरपुर जुआ सट्टा चकला घरों से कर रही अवैध वसूली

छतरपुर जिले में पुलिस प्रशासन में कसावट लाने के लिए पुलिस अधीक्षक अमित संगी भरसक प्रयास कर रहे है लेकिन उनके इस प्रयास में कुछ थाना प्रभारी रोड़ा बने हुए हैं l जिनको शीघ्र ही थाना प्रभारी के पद से रुखसत करना होगा l सिटी कोतवाली छतरपुर में इन दिनों जमकर अवैध वसूली की जा रही है। छतरपुर शहर में खुलेआम जुआ सट्टा और अवैध चकला घर चल रहे l देरी रोड, महोबा रोड आदि स्थानों पर पुलिस के संरक्षण में ही देह व्यापार फल फूल रहा है। पुलिस के पास इसकी पुख्ता जानकारी होने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है, लोगों का कहना है कि सब समझ में इस तरह का देव व्यापार लोगों को समस्या का सबब बना हुआ है। आरोप है कि सिटी कोतवाली अपने अधिनसतो से इन चकला घरों से अवैध वसूली करवा रहे, बीते दिन ही सरे राह एक युवक के द्वारा 302 के अपराधी को गोली मारकर हत्या कर दी गई l जिसमें उसकी मौत हो गई l शहर में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोजाना चोरियां हो रही है l जिनका खुलासा भी पुलिस नहीं कर पा रही है l अब ऐसे में पुलिस अधीक्षक को तत्काल ही सिटी कोतवाली छतरपुर प्रभारी अरविंद कजूर को थाने से रुखसत करना होगा l इनकी कार्य शैली से सरकार की छवि धूमल हो रही है, आने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार को भी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। सिटी कोतवाली छतरपुर में न्याय पाना बेहद मुश्किल गया है l रुपए लेकर अपराधियों को खुलेआम छोड़ दिया जाता है और फरियादियों को ही धमकाया जाता है।

CMHO ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को मच्छर का लार्वा नहीं पनपने, नियमित सफाई जैसे महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

ग्वालियर, डेंगू से जिले में पहली मौत भी दर्ज हो गई है , 8 साल की मासूम की। विवेक विहार में रहने वाले पिता की बेटी को बुखार आया, डेंगू की पुष्टि भी हुई थी, ग्वालियर से दिल्ली रेफर की एक मासूम की मौत ने चिंताएं बढ़ा दी हैं, शहर में डेंगू के मरीजों की रोज बढती संख्या भी परेशानी बन रही है, सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी नर्सिंग होम्स की ओपीडी मरीजों की भीड़ हैं, CMHO ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को मच्छर का लार्वा नहीं पनपने के लिए पानी जमा नहीं होने और कूलर की नियमित सफाई जैसे महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

भाजपा की पूर्व विधायक ममता मीणा ने पार्टी छोड़ने की घोषणा की

भोपाल – गुना जिले के चाचौड़ा से बीजेपी की पूर्व विधायक ममता मीणा ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। वह मंगलवार को भोपाल में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपेंगी। बता दें कि भाजपा ने चाचौड़ा विधानसभा से प्रियंका मीणा को प्रत्याशी बनाया है। उनका नाम घोषित होते ही ममता मीणा ने बगावत कर दी थी। उन्होंने कहा था कि पार्टी ने पैराशूट नेता को प्रत्याशी घोषित किया है। सोमवार को ममता मीणा ने जनादेश यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा में निष्ठावान रहकर काम किया है, लेकिन पार्टी ने उनका अपमान किया। उन्होंने कहा कि जैसे उमा भारती को जन आशीर्वाद यात्रा में नहीं बुलाया गया, उसी तरह उन्हें भी नहीं बुलाया जा रहा। पार्टी ने कार्यकतार्ओं को भी नकारा, पुराने कार्यकतार्ओं से भी नहीं पूछा। उन्हें दूध में से मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिया गया है। इतना अपमान कैसे सहन करें। एक महीने पार्टी का इंतजार किया। आज यह पार्टी वो पार्टी नहीं बची है। माना जा रहा है ममता मीणा जल्द ही आम आदमी पार्टी में शामिल भी होंगी।

मध्य प्रदेश में IPS ट्रांसफर, यहाँ देखे लिस्ट.

भोपाल । गृह विभाग में चार आईपीएस अफसर के तबादले किए हैं। लंबे समय से खाली एडमिन के पद को भर गया है। एडीजी कल्याण विजय कटिहार को एडमिन शाखा में पदस्थित किया गया है। कल्याण शाखा में अनिल कुमार को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। एडीजी अनिल कुमार अभी एस आई एफ एस में पदस्थ हैं। उन्हें कल्याण शाखा की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। एडिजी जयदीप प्रसाद को पीएचक्यू से नारकोटिक्स शाखा में भेजा गया है। इसके अलावा इंटेलिजेंस और सिक्योरिटी में पदस्थ डीसीपी विजय भगवानी को पीएचक्यू में एआईजी बनाया गया है। पीएचक्यू में एआईजी संजय कुमार को पुलिस कमिश्नर रेट में इंटेलिजेंस और सिक्योरिटी की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा को झटका, दिनेश_मल्हार और प्रमोद टंडन ने प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफ़ा,

भाजपा को झटका, दिनेश_मल्हार और प्रमोद टंडन ने प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफ़ा, इंदौर भाजपा नेता दिनेश_मल्हार और प्रमोद टंडन ने प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफ़ा, सिंधिया के बेहद करीबी रहे टंडन रह चुके हैं कांग्रेस के नगर अध्यक्ष,

“अंग्रेजों से युद्ध मुसलमानों ने लड़ा था, भाजपा और RSS ने नहीं”

“अंग्रेजों से युद्ध मुसलमानों ने लड़ा था, भाजपा और RSS ने नहीं” AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बयान

AIADMK ने BJP के साथ गठबंधन तोड़ा

AIADMK ने BJP के साथ गठबंधन तोड़ा पार्टी के वरिष्ठ नेता डी जयकुमार ने दी जानकारी कहा- “हम चुनाव के दौरान ही गठबंधन के बारे में फैसला करेंगे. यह मेरा निजी विचार नहीं है. यह हमारी पार्टी का रुख है”

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88