LATEST NEWS

मुख्यमंत्री ने भोपाल स्टेट मीडिया सेंटर के लिए किया भूमिपूजन।

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पत्रकार समाज और सरकार के मध्य सेतु की भूमिका निभाते हैं। पत्रकार समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की आवाज होते हैं। पत्रकारिता एक धर्म है, जिसके निर्वहन के लिए पत्रकार युद्ध, बाढ़, भूकम्प जैसी विपरीत स्थितियों में भी जीवन दांव पर लगाकर कार्य करते हैं। जब विपत्तियों में लोग सुरक्षित स्थान खोजते हैं, तब पत्रकार समाधान खोजते हैं। यह कहना था मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मालवीय नगर भोपाल में स्टेट मीडिया सेंटर के लिए भूमि पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जनसंपर्क मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला, आयुक्त जनसंपर्क श्री मनीष सिंह उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लघु समाचार पत्रों को एक माह के अंतराल से विज्ञापन जारी करने और 70 वर्ष से अधिक आयु के पत्रकारों को स्थायी अधिमान्यता कार्ड प्रदान करने की घोषणा की। हर साल पांच महिला पत्रकारों को महिला विकास कार्यों पर अध्ययन के लिए फैलोशिप प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पत्रकार समाज को प्राप्त वो आश्वासन है, जिनके होने से सुनवाई सुनिश्चित है। राष्ट्र निर्माण में पत्रकारों के स्याही का अमूल्य योगदान है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पत्रकार और पत्रकारिता लोकतंत्र के प्राण हैं। मध्यप्रदेश की भूमि से पंडित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता के पुरोधा बने। इसी धरती पर श्री हरिशंकर परसाई जैसे व्यंग्यकार हुए जिन्होंने समाज को आईना दिखाने का कार्य किया। स्व. श्री वेदप्रताप वैदिक ने हिंदी की प्रतिष्ठा के लिए कार्य किया। स्व. श्री प्रभाष जोशी ने नई भाषा दी। एक दौर था जब स्वतंत्रता आंदोलन में पत्रकारों ने भागीदारी की और परतंत्रता की बेड़ियां तोड़ने का कार्य किया। आपातकाल के खिलाफ भी पत्रकार लड़े। कोविड के कठिन दौर में पत्रकारों ने अपना दायित्व निभाया। पत्रकार समाजसेवी भी होते हैं, उनका सरोकारों से ऐसा रिश्ता होता है, जैसे शरीर और आत्मा का रिश्ता। मीडिया सेंटर बनेगा पत्रकारिता के छात्रों का गुरूकुल मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज इलेक्ट्रानिक और सोशल मीडिया के दौर में कहीं-कहीं विश्वसनीयता का संकट देखने को मिलता है। संवाद, संचार और सम्पर्क पत्रकारिता के प्राण होते हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आशा व्यक्त की कि स्टेट मीडिया सेंटर इन पत्रकारों के संवाद, खबरों के संचार और हमारे सम्पर्क का केन्द्र बनेगा। यह केन्द्र पत्रकारिता के छात्रों का गुरूकुल बनेगा। यह केन्द्र वरिष्ठों के अनुभवों और युवाओं की ऊर्जा का उपयोग करेगा। साथ ही पुराने घर की स्मृतियां भी संजोएगा। पत्रकार भवन के पुनर्निर्माण का सपना पूरा होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पत्रकार भवन की नींव रखने वाले पुरोधा पत्रकारों का स्मरण भी किया और इस पत्रकार भवन में एक युग में पत्रकारों से भेंट और पत्रकार वार्ता आयोजित करने के अपने अनुभव भी साझा किए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गत 7 सितम्बर को उन्होंने मुख्यमंत्री निवास में पत्रकार समागम में इस मीडिया सेंटर के संबंध में घोषणा की थी जिसे आज मूर्त रूप देते हुए भूमिपूजन का कार्य सम्पन्न हुआ है। अब पत्रकार बंधु इस मीडिया सेंटर के रूप में पुराने पत्रकार के भवन की यादों के साथ नए आंगन में प्रवेश करेंगे। पत्रकार भवन के पुनर्निर्माण का सपना पूरा होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशभर से पधारे पत्रकारों को स्टेट मीडिया सेंटर के शिलान्यास अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। वैदिक अनुष्ठान के साथ किया भूमिपूजन। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पत्रकार भवन परिसर में अनुष्ठान और विधि-विधान पूर्वक स्टेट मीडिया सेंटर के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। उन्होंने शिला पट्टिका का अनावरण भी किया। मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन से हुआ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंच पर आते ही प्रदेश के सभी जिलों से आये समस्त पत्रकार बंधुओं का स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पौधा भेंट कर वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में स्टेट मीडिया सेंटर की विशेषताओं और पत्रकार कल्याण पर केन्द्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। प्रत्येक जिले के पत्रकारों से मिले मुख्यमंत्री। स्टेट मीडिया सेंटर के भूमिपूजन के औपचारिक कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के जिलों से पधारे प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया, सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों, टी.वी. कैमरा पर्सन और प्रेस छायाकारों से भेंट कर संवाद किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान पत्रकारों के साथ भोजन में शामिल हुए। कैसा होगा स्टेट मीडिया सेंटर का स्वरूप। भोपाल में स्टेट मीडिया सेंटर का निर्माण 28 करोड़ रुपए की लागत से होगा। यह सर्व सुविधा युक्त मीडिया सेंटर होगा। इस सेंटर में निर्माण एजेंसी मध्यप्रदेश भवन विकास निगम है। अगले दो वर्ष में निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य है। कुल 66 हजार 981 वर्गफीट में तीन मंजिल के भवन में लोअर ग्राउण्ड फ्लोर पर वाहन पार्किंग, ड्रायवर्स रूम, मेंटेनेंस रूम, बैंक, शॉप्स और डिस्पेंसरी निर्माण होगा। ग्राउण्ड फ्लोरपर एक्जीबिशन हॉल, आर्ट गैलरी, मिनी ऑडिटोरियम, प्रेस कॉन्फ्रेंस कक्ष, प्रशासनिक कक्ष, रिसेप्शन कक्ष, कॉरीडोर, बैंक्वेट हॉल, बैंडमिंटन कोर्ट, रेस्टारेंट, टेरिस गार्डन होंगे। प्रथम मंजिल पर लायब्रेरी, प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल, मल्टी मीडिया रूम, लाउन्ज, जिम्नेशियम और इन्डोर गेम हॉल होगा। दूसरे मंजिल पर ओपन टेरिस, वर्किंग स्पेस, केबिन मिनी मीटिंग रूम, क्यूबिकल वर्क स्टेशन होंगे। तीसरी मंजिल पर पत्रकारों के लिए वर्क स्पेस, न्यूज और मीडिया के ऑफिस स्पेस रहेगा। जिलों में पत्रकारों को भूखंड प्रदान करने की चल रही है कार्यवाही – जनसंपर्क मंत्री श्री शुक्ल जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि आज स्टेट मीडिया सेंटर के शिलान्यास में प्रदेश भर से पत्रकार आए हैं। पत्रकार लोकतंत्र को वरदान बनाने का कार्य करते हैं। उन्हें मूलभूत सुविधाएं प्राप्त होना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश को बीमारू प्रदेश होने की पहचान को समाप्त कर तेजी से विकास कर रहे प्रदेश की पहचान दी है। अब हम नहीं जमाना कहता है कि मध्यप्रदेश विकसित प्रदेश में शामिल हो रहा है। उन्होंने समय-समय पर सभी वर्गों के हित में कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पत्रकारों के लिए भी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की जिससे अनेक परिवारों को राहत मिली। गत 7 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास में पत्रकार समागम में स्टेट मीडिया सेंटर प्रारंभ करने के साथ पत्रकारों को जिला स्तर पर भूखंड प्रदान करने की घोषणा की थी। जिलों में पत्रकारों को भूखंड प्रदान करने के लिए आवश्यक कार्यवाही भी प्रारंभ हो गई है। … Read more

पितृपक्ष में तर्पण और श्राद्धकर्म की महिमा।

हमारे हिन्दू धर्म में पितृपक्ष या श्राद्धपक्ष की महिमा विशेष मानी जाती है, और इसे पितरों की पूजा और श्राद्ध का महत्वपूर्ण समय माना जाता है। हिदू धर्म के अनुसार माता-पिता की सेवा को सबसे बड़ी पूजा माना गया है। इसलिए हिंदू धर्म शास्त्रों में पितरों का उद्धार करने के लिए पुत्र की अनिवार्यता मानी गई हैं। जन्मदाता माता-पिता को मृत्यु-उपरांत लोग विस्मृत न कर दें, इसलिए उनका श्राद्ध करने का विशेष विधान बताया गया है। भाद्रपद पूर्णिमा से आश्विन कृष्णपक्ष अमावस्या तक के सोलह दिनों को पितृपक्ष या श्राद्धपक्ष कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इन 16 दिनों के पितृपक्ष या श्राद्धपक्ष में पितृ देवता अर्थात पंचतत्व में विलीन हो चुके परिजनों की मृतात्माओं को भोजन और जल अर्पित किया जाता है, जिसे तर्पण और श्राध्द कर्म कहा गया है। मान्यता यह है कि पितृपक्ष के 16 दिनों में मृत्यु तिथि अनुसार किये गए तर्पण एवं श्राद्धकर्म से पितृदेवताओं को भोजन और जल प्राप्त होता है। पितृदेवताओं के लिए मनाये जाने वाले 16 दिवसीय पितृपक्ष या श्राद्धपक्ष का वर्णन हमारे वेद-पुराणों ओर धर्मग्रंथों में भी मिलता है। हिन्दुओं के प्रमुख धर्मग्रंथ श्रीराम चरित मानस से प्राप्त वर्णन के अनुसार स्वयं भगवान श्री राम चन्द्र जी ने भी अपने पिता महाराज दशरथ जी की मृत्यु के बाद उचित समय पर पितृदेवताओं के लिए श्राद्धकर्म एवं तर्पण किया था। इसके साथ ही गरुण पुराण और महाभारत आदि में भी तर्पण और श्राद्धपक्ष का वर्णन मिलता है इसकी महिमा कुछ मुख्य तत्वों पर आधारित होती है। जिसमें से कुछ विशेष कारणों से आपको अवगत कराते हैं। इन कारणों से, पितृपक्ष को हिन्दू समुदाय में एक महत्वपूर्ण और समर्पित त्योहार माना जाता है, जिसके कारण प्रत्येक हिन्दू परिवार में इन 16 दिनों को पितृपक्ष या श्राद्धपक्ष को धर्म, और पितरों के स्मरण में बहुत अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है और सभी को अपने पितृदेवताओं की आत्मतृप्ति के लिए पितृपक्ष में तर्पण और श्राद्धकर्म अवश्य करना चाहिए। पितरों की आत्मा की शांति पितृपक्ष के दौरान, परिवार के पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध किया जाता है। यह विश्वास किया जाता है कि श्राद्ध के द्वारा पितरों की आत्माओं को शांति मिलती है और वे स्वर्ग में आनंद से रहते हैं। पितृऋण हिन्दू धर्म में, पुत्र या पुत्री का धर्म है कि वे अपने पितरों के ऋण को चुकाएं। पितृपक्ष के दौरान श्राद्ध करके, यह ऋण चुकाया जाता है। परिवार के महत्व पितृपक्ष एक परिवारी त्योहार होता है जिसमें परिवार के सभी सदस्य एक साथ आते हैं और अपने पितरों के स्मरण में एकत्र होते हैं। इसके माध्यम से परिवार के बंधन मजबूत होते हैं। धार्मिक महत्व पितृपक्ष का पालन करने से व्यक्ति अपने धर्म के मान्यता और तात्पर्य को दिखाता है। यह धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व रखता है और आत्मा के मोक्ष की दिशा में मदद करता है।

33 सांसदों और 74 विधायकों के ख़िलाफ़ नफ़रती भाषण के मामले: एडीआर

सोर्स – न्यूज़ क्लिक नई दिल्ली: एडीआर और नेशनल इलेक्शन वॉच (एनईडब्ल्यू) ने सभी मौजूदा सांसदों और विधायकों के अलावा पिछले पांच वर्षों में देश में हुए चुनावों में असफल उम्मीदवारों के चुनावी हलफनामों का विश्लेषण किया है। विश्लेषण से पता चलता है कि कई मौजूदा सांसदों और विधायकों ने अपने ख़िलाफ़ ‘‘नफरती भाषण’’ से संबंधित मामलों की घोषणा की है। यह विश्लेषण सांसदों और विधायकों द्वारा पिछला चुनाव लड़ने से पहले दिए गए हलफनामों पर आधारित है। विश्लेषण के अनुसार, 33 सांसदों ने अपने ख़िलाफ़ नफरती भाषण से संबंधित मामलों की घोषणा की है, जिनमें से सात उत्तर प्रदेश से, चार तमिलनाडु से, तीन-तीन बिहार, कर्नाटक और तेलंगाना से जबकि दो-दो असम, गुजरात, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल से तथा एक-एक झारखंड, मध्य प्रदेश, केरल, ओडिशा और पंजाब से हैं।

लोकतंत्र का खात्मा, पत्रकारिता को खत्म करने से ही गुज़रता हैं। – जिग्नेश मेवानी

लोकतंत्र का खात्मा, पत्रकारिता को खत्म करने से ही गुज़रता हैं। फंडिंग का मामला यदि सही भी मान लिया जाए, तो उसमें आतंकवादी की धाराएं कैसे लगाई जा सकती हैं? जिग्नेश मेवानी जिग्नेश मेवानी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए एक विडिओ पोस्ट के हवाले से

“हमने जातिगत जनगणना की वकालत की है और जातिगत जनगणना वर्तमान समय की मांग – कैबिनेट मंत्री अनुप्रिया पटेल

मोदी कैबिनेट की मंत्री ने किया जातिगत गनगणना का समर्थन अनुप्रिया पटेल ने पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय के गठन की मांग की हमने जातिगत जनगणना की वकालत की है और जातिगत जनगणना वर्तमान समय की मांग है

भाजपा नेता पूर्व मंडी उपाध्यक्ष व निर्दलीय जनपद सदस्य सहित डेढ़ दर्जन लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

लालबर्रा। नगर मुख्यालय की ग्राम पंचायत पांढरवानी लालबर्रा अंतर्गत आने वाले ग्राम रामजीटोंला में आज वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व कृषि उपज मंडी उपाध्यक्ष रामजी माने सहित निर्दलीय जनपद पंचायत सदस्य बने दीपक कावरे व अठारह नवयुवकों ने कांग्रेस नेत्री अनुभा मुंजारे से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लिए है। ग्राम पंचायत पांढरवानी के ग्राम रामजीटोंला में श्रीमती अनुभा मुंजारे अपने जनसम्पर्क व कांग्रेस पार्टी प्रदेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के आगामी विधानसभा चुनाव में 11 वचन व कांग्रेस पार्टी के प्रचार प्रसार हेतु पहुँची इस दौरान ही डेढ़ दर्जन ग्रामीणजनों ने कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर कांन्ग्रेस में शामिल हुए हैं इन ग्रामीण जनों को कांग्रेस नेत्री श्रीमती अनुभा मुंजारे, लालबर्रा पांढरवानी सरपंच व जिला कांग्रेस सचिव अनीस खान, जिला कांग्रेस महामंत्री मनोहर अग्रवाल, जिला कांग्रेस सचिव श्रीमती उषा मिश्रा, जिला कांग्रेस सचिव व रमपुरी सरपंच कन्हैया राहंगडाले, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष अनिल शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नितिन सांखला, ब्लाक कांग्रेस सचिव मुनेंद्र ठाकरे, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार टेम्भरे, वरिष्ट कांग्रेसी डॉ रामप्रसाद पंचेश्वर ने कांग्रेस पार्टी का गमछा व टोपी पहनाकर पार्टी में शामिल करवाया कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालो में रामजी माने, दीपक कावरे, ईश्वरी सिंघनधुपे, विष्णु बाहेश्वर, निगम ठाकरे, जितेंद्र पंचेश्वर, श्यामलाल खैरवार, सुरेंद्र नागेश्वर, मुकेश कावरे, पप्पू कावरे, कमल कावरे, उमेश पंजरे, हरीश माने है जिसमे ज्यादातर युवा शामिल है जो विधानसभा चुनाव में प्रथम बार अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री अनुभा मुंजारे व सरपंच अनीस खान, मनोहर अग्रवाल, कन्हैया राहंगडाले, अनिल शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए छेत्रिय विधायक व केबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन को आड़े हाथ लेकर कांग्रेस पार्टी की आगामी योजनाओं व कांग्रेस सरकार बनने पर कमलनाथ जी के किये गए वचन पत्र व जनहितैसी योजनाओं के बारे मे बताया, इस जनसम्पर्क कार्यक्रम में सेवक पंचेश्वर, कृष्ण कुमार लरहे, शैलेष केकती, नईम खान, चमन पंचेश्वर, दिलचंद, तपेश पंजरे, भगत राम पंचेश्वर, दुलीराम महाजन, सहित सैकड़ों महिलाएं व नागरिक उपस्थित थे।

आवास योजना में गड़बड़ झाला तय समय सीमा में नहीं बने मकान ठेकेदार पर अफसर मेहरबान

कटनी । 2017 में बिलहरी मार्ग पर झिंझरी मोड़ की पहाड़ी में जरुरतमंदाें के लिए 1512 आवासों के निर्माण की आधारशिला रखी गई। इनका निर्माण 18 माह में पूर्ण करने का काम ठेका कंपनी बीआरपी एसोसिएट को दिया गया। ठेका कंपनी ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास को पलीता लगाती रही और ठेकेदार पर नगर निगम के अफसर मेहरबान रहे। तय मियाद में काम नहीं किया गया, जिसपर आजतक कोई कार्रवाई नहीं की गई। हैरानी की बात तो यह है कि नगर निगम ने अतिरिक्त भुगतान किया, फिर कुछ माह पहले एक करोड़ रुपए जारी किए, ठेकेदार ने कुछ दिन काम लगाया और अब फिर काम बंद कर दिया गया है। ठेकेदार द्वारा काम बंद किए जाने पर एक बार फिर नगर निगम ने ठेकेदार को 20दिन पहले नोटिस जारी किया गया, लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जानकारी के अनुसार यहां पर इडब्ल्यूएस के 792 जिसमें जी/पी+3, एलआइजी के 384 पी+6 व एमआइजी के 336 पी+6 फ्लैट बनने थे। 113.05 करोड़ की टेंडर लागत व एग्रीमेंट लागत 117.46 करोड़ रुपये तय की गई थी। 30 नवंबर 2017 से 18 माह में काम पूरा करना करना था। लेकिन ठेकेदार बीआरपी एसोसिएट ने काम समय पर नहीं किया और एमआइसी ने 29 मई 2020 तक के लिए वर्षाकाल छोड़कर 8 माह के लिए बढ़ाने पैरवी भी की थी, फिर 6 माह कोरोना के कारण बढ़े, लगातार मियाद बढ़ती रही, लेकिन एक भी भवन बनकर तैयार नहीं हुआ। नोटिस के जवाब में मांगा भुगतान नगर निगम द्वारा 20 दिन पहले ठेका कंपनी बीआरपी एसोसिएट को नोटिस दिया गया। बताया जा रहा है कि नोटिस कि जवाब में ठेकेदार ने फिर से 4 करोड़ रुपए मांग लिए हैं। ठेकेदार ने कहा है कि पहले भुगतान किया जाए, फिर काम शुरू करेंगे। कोई प्रभावी पहल न होने से काम ठप पड़ा है। उल्लेखनीय है कि यहां पर इडब्ल्यूएस के मकान 2 लाख रुपए में जरुरतमंदों को नगर निगम द्वारा दिया जाना था, जो आजतक नहीं दिया गया। इसके अलावा एलआइजी 16.50 लाख रुपए में व एमआइजी- 25.25 लाख रुपए में देने थे। यह महत्वाकांक्षी योजना धरी की धरी रह गई। 4 करोड़ का हो गया था अतिरिक्त भुगतान दो साल पहले नगर निगम द्वारा यह कहा जा रहा था कि ठेकेदार द्वारा 4 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भुगतान लेने के बाद भी काम बंद कर दिया गया है, जबकि ठेकेदार द्वारा कम भुगतान बताया जा रहा है। भोपाल मुख्यालय से जांच कमेटी गठित की गई थी, फिर जांच में 50 लाख रुपए का ही अतिरिक्त भुगतान होना बताया गया था। इजिस कंपनी की भी बेपरवाही नगर निगम के अनुसार इजिस द्वारा पूरे काम को देखा जा रहा था। स्वतंत्र कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा बिलिंग में गड़बड़ी की गई। पहले ज्यादा भुगतान करा दिया फिर डिफरेंस निकाल दिया गया। ठेकेदार को नोटिस दिया गया, ठेकेदार को पक्ष रखने का समय दिया गया है, समय पर जवाब न मिलने पर हटाने की कार्रवाई प्रचलित की गई, लेकिन अबतक बात नहीं बनी। बड़ी कंपनियाें के ठेकेदार टेंडर ले लेते हैं और फिर समय पर काम नहीं करते। मल्टी का काम न करने वाले ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। कंपनी ने फिर से 4 करोड़ रुपए भुगतान के लिए मांग की है। ठेकेदार को बुलवाया गया है। शीघ्र यदि काम नहीं शुरू किया जाता तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। विनोद कुमार शुक्ला, आयुक्त नगर निगम

22वी राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का समापन।

ग्वालियर। मध्य प्रदेश एमेच्योर योगा एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्वर्गीय श्रीमती प्रवीणा पांडे स्मृति राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ आदित्य सिंह भदौरिया डायरेक्टर, ग्रुप ऑफ ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल मौजूद रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ केशव पाण्डेय ने की एवं वरिष्ठ अतिथि के रूप में डॉक्टर एस.पी. श्रीवास्तव डिप्टी रजिस्ट्रार राजमाता कृषि विश्वविद्यालय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सी एस तोमर, उपाध्यक्ष कीड़ा भारती, ग्वालियर उपस्थित रहे। योगासन प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ भदौरिया ने कहा कि योग करने से उनके वर्तमान ही नहीं, उनका भविष्य भी समाज सेवा, देश की सेवा एवं नशे से मुक्ति और स्वयं के स्वास्थ्य को तंदुरुस्त बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसी के साथ संस्था के अध्यक्ष डॉ केशव पाण्डेय ने प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की। मध्य प्रदेश एमेच्योर योग संगठन सचिव भूपेंद्र कांत ने कार्यक्रम का संचालन एवं आभार व्यक्त किया। 22 वी राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में 40 प्रतिभागियों के चयन किया गया है। इन चयनित खिलाड़ियों को 42 वी राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में खेलने का अवसर प्राप्त होगा। यह प्रतिभागी हुए चयनित। प्रथम श्रेणी में 8 वर्ष से 14 वर्ष बालको में सूर्यांश दुबे, हितेश, अमन, अहम प्रताप सिंह, शिवम, सार्थक जैन, 8 वर्ष से 14 बालिका में,अनु प्रजापति, भूमि गुप्ता, वासु, कृतिका, एंजेल शर्मा। द्वितीय श्रेणी में 14 से 18 बालक ओम प्रकाश शर्मा, हिमांशु दुबे, ध्रुव कुमार द्विवेदी, राजीव भार्गव, सौरभ छवि 14 से 18 वर्ष बालिका अनुष्का, तनिष्का प्रजापति, मान्य जैन, खुशी सिंह, ज्योति। तृतीय श्रेणी 18 से 24 वर्ष बालक वंश तिवारी, विवेक गुप्ता, अभिषेक शिंदे, निखिल साहू, समर कुशवाह, 18 से 24 वर्ष बालिका रितु चौधरी, रोशनी मांझी। चतुर्थ श्रेणी में 24 से 30 वर्ष पुरूषो में राजेश कुशवाहा, अनिल सोनी, सनी मौर्य, चंद्रपाल ठाकुर, 24 से 30 वर्ष महिलाओं में पूनम जैन, नेहा पवार, जया कुमारी, निशा। 30 से 40 आयु वर्ग पुरुष अनुज भोपाल, 30 से 40 वर्ष आयु महिला वर्ग दीपिका सितम, अर्पिता शर्मा। 40 से 50 आयु पुरुष वर्ग सूरज पटेल छिंदवाड़ा, 40 से 50 वर्ष आयु महिलाओं में रानू कश्यप और 60 वर्ष से ऊपर आयु पुरूष वर्ग भानु दास गोखले शामिल रहे। यह खिलाड़ी मध्य प्रदेश की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे।

मुखबिर की सूचना पर हार जीत का दाव लगाते जुआरियों को दबोचा हुई कार्यवाही

कटनी। स्लीमनाबाद क्षेत्र, पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केड़िया, एसडीओपी अखिलेश गौर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के द्वारा टीम बनाकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिलने पर नदी किनारे जमे जुआ फड़ में छापामार करवाई की गई। पुलिस के मुताबिक ग्राम धूरी (बंधी) मे नदिया तला के पास कुछ लोग रूपये-पैसो का दाव लगाकर जुआ खेल रहे थे। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, जहा ग्राम धूरी (बंधी) मे नदिया तला के पास पुलिस ने घेराबंदी कर श्रीकांत पिता सुसील यादव उम्र 28 साल निवासी बंधी धूरी थाना स्लीमनाबाद, छोटेलाल पिता बुध्दू कुशवाहा उम्र 31 साल निवासी धूरी थाना स्लीमनाबाद, गोविंद पिता प्रेमलाल कुशवाहा उम्र 26 साल निवासी खिरहनी थाना स्लीमनाबाद, अनिल पिता श्रीराम लोधी उम्र 38 साल निवासी धूरी थाना स्लीमनाबाद, सप्पू पिता राजकुमार यादव उम्र 30 साल निवासी खिरहनी थाना स्लीमनाबाद को घेराबंदी कर तास पत्‍तो से हारजीत का दाव लगाकरर जुआा खेलते पकडा गया। जिनके फड एवं पास से 4640/- रूपये एवं 52 तास पत्‍ते जप्‍त करते हुये आरोपियो के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्‍ट के तहत कार्यवाही की गई। जुआ खेलने वालो को रंगे हाथ पकड़ने में उपनिरी संतराम यादव, प्र.आर. अंजनी मिश्रा, आर. बृजेश सिंह, आर. रजनीश तेकाम, आर. सोने सिंह, आर. दुर्गेश विश्वकर्मा, आर. अभिषेक राजावत की सराहनीय भूमिका रही।

महापौर ने धरना स्थल पहुंचकर महिला सफाई मित्रों को पुष्पमालाएं पहनाकर किया सम्मान

कटनी। नगर पालिका निगम सफाई मित्रों द्वारा भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन प्रांतीय शाखा के आव्हान पर विगत 26 सितंबर से सफाई कर्मचारी कामबंद हड़ताल पर है। सफाई मित्रों द्वारा 18 सूत्रीय मांगों को लेकर कटनी निगम गेट के समीप धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। सफाई मित्रों की हडताल समाप्त करने व उन्हें वापस काम पर लौटने के लिए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने आज धरनास्थल पर पहुंचकर पुन:शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने तथा संक्रमण फैलने पर चर्चा की।महापौर ने सफाई मित्रों को आश्वासन दिया कि नगर निगम कटनी से संबंधित मांगों को पूरे विश्वास के साथ पूरा करने का प्रयास किया जायेगा तथा प्रदेश स्तरीय मांगों को उनके द्बारा प्रदेश शासन तक पहुंचाया गया है । संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सकतेल उमेश सोन खरे ने महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी के आश्वासन पर भरोसा करते हुये सोमवार सायं 6 बजे कामबंद हडताल को स्थगित करने की घोषणा की तथा रात से ही सफाई मित्रों द्बारा नगर निगम क्षेत्र में अपने अपने काम पर लौटने के लिये घोषणा की।महापौर ने महिला सफाई मित्रों को पुष्पमालाएं पहनाकर हार्दिक सम्मान किया। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने सफाई मित्रों से कहा कि रक्षाबंधन में राखी बांधकर भाई बहिन का रिश्ता बनाया हैं।सफाई मित्र भाई है उनकी समस्याओं का निराकरण कराना उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। शहर के स्वच्छता मिशन में सफाई मित्रों का अतुलनीय योगदान है।उन्होंने कहा कि शहर हमारा है सफाई व्यवस्था न बिगडे इस लिये काम पर सफाई मित्रों से आग्रह है काम पर वापस लौटे। इस मौके पर पार्षद स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष शिब्बू साहु एमआईसी सदस्य रमेश सोनी राजू माखीजा बल्ली सोनी श्याम पंजवानी श्रीमति सरला संतोष मिश्रा अज्जू सोनी निगम अधिकारी आदेश जैन अरविंद प्यासी तेजभान सिंह की उपस्थिति रही।

बीजेपी ने किया नगर पालिका अध्यक्ष का पुतला दहन और नगर पालिका परिषद का घेराव

नैनपुर – आज नैनपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नगर पालिका प्रशासन और कांग्रेस परिषद के कार्यों से छुब्ध होकर रोड पर आने को मजबूर हो गए। रेस्ट हाउस नैनपुर से रैली निकाल कर रेस्ट हाउस चौक पर धरना देते हुए पहले नारे बाजी करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष महोदया का पुला दहन किया गया उसके उपरांत रैली बेसटेंड होती हुई नगर पालिका पहुंची जहां सेंकडोंनकी तादात में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।उनकी मांगे थी और आरोप है की गांधी जयंती के अवसर पर एक अक्टूबर को नगर पालिका के कर्मचारी द्वारा बस स्टेंड में कचरा जानबूझ कर फैलाया गया दोषी के ऊपर कार्यवाही क्यों नही हुई, परिषद् द्वारा एक वर्ष में को गई खरीददारी में घोर अनियमिताएं की गई उसकी जांच हो ,शासन को योजनाओं का लाभ जनता तक पहुचाने में लापरवाही बरती जा रही है,आवास योजना में भाई भतीजा बाद अपनाया जा रहा है को लेकर नगर पालिका की अध्यक्ष का पुतला दहन किया गया साथ ही नगर पालिका का घेराव किया गया। आज के इस पुतला दहन और नगर पालिका घेराव आंदोलन में पूर्व बीजेपी के मंडला विधायक शिवराज शाह,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश चंद्रोल ,मंडल अध्यक्ष दिनेश रजक,कुलदीप डोंगरे,जुगल किशोर बघेल ,राजा राम शर्मा पार्षद, श्री मति निशा चंद्रोल,देवेंद्र मिश्रा,के अलावा बीजेपी के पार्षद गण,महिला कार्यकर्ता और बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री अपनी एकाध उपलब्धि बता कर जाए चुनाव आते ही घड़ियाली आंसू की बरसात करते है

बुरहानपुर। चुनाव आते ही अपने घड़ियाली आंसू का उपयोग करने शिवराज सिंह जी बराबर जनता के दरबार मे चले जाते है,वहां जाकर अपनी झूठ की मशीन में से सैंकड़ों वादे,प्रलोभन, निकाल कर जनता को संबोधित करते हैं। फिर जाते ही सब भूल जाते,वे आज तक इतना फेंक चुके है कि वे भी भूल गए कि अब क्या फेकना है ? क्या नही..? उक्त आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्री अजय सिंह रघुवंशी ने कल बुरहानपुर आ रहे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह से कुछ प्रश्न पूछे हैं और जवाब एक ही लाइन में मांगा है कि शिवराज सिंह जी बुरहानपुर के लिए मात्र अपनी एक उपलब्धि बता दे बस।एक उपलब्धि भी बता देते है तो उनका यहाँ आना सार्थक है,अन्यथा केवल चुनावी फ़ेंकम्फाक से ज्यादा कुछ नही। श्री रघुवंशी ने कहा जिले में फसल की कई बार नुकसानी के बाद आज तक एक बार भी मुआवजा नही मिला,क्या इस बात पर मुख्यमंत्री कुछ कहेगे आज? बाढ़ पीड़ित आज तक मुआवजे के लिए पीडित दर दर भटक रहे है,क्या इस मामले में कुछ घोषणा करने वाले है शिवराज जी।? किसान फसल बीमा,प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए आज भी किसान गुहार लगा रहे है,क्या बीमा पॉलिसी की घोषणा करेंगे,मुख्यमंत्री जी.? बुरहानपुर की सड़कें देखकर थोड़ी सी शर्म आ जाये तो अपने सांसद,महापौर,जिला पंचायत,जनपद पंचायत अध्यक्षो के होते हुए भी सड़को की दुर्दशा पर क्या अफसोस प्रकट करेंगे मुख्यमंत्री महोदय.? शासकीय अस्पताल में महिला डॉक्टर,एनेस्थिया, आदि स्टाफ को लेकर रोज बवाल होता है,कई मौते हो रही है,अधिकतर मरीजो को बाहर रेफर कर दिया जा रहा है,क्या डॉक्टरों की व्यवस्था करने आ रहे है घोषणा वीर.? बुरहानपुर में आज तक एक भी उधोग की सौगात ना देकर उल्टे ताप्ती मिल बन्द करा दी,पावरलूम की स्थिति बाद से बदतर कर दी।फिर भी किस मुंह से किस उपलब्धि को गिनाने आ रहे है मुख्यमंत्री जी कमलनाथ जी की मात्र 15 माह की सरकार में बुरहानपुर को इंडस्ट्रीयल पार्क की अनुमति दे दी गई थी,किन्तु आपकी सरकार ने आते ही पूरी योजना ठण्डे बस्ते में डाल दी,क्या आज इस बात की घोषणा होगी कि उक्त योजना प्रारम्भ की जा रही है। मुख्यमंत्री जी ऐसी अनेको समस्याएं जिले में स्थापित है जो आपकी सरकार से 20 साल में भी हल नही हो पाई, श्री रघुवंशी ने शिवराजसिंह जी को झूठ की मशीन निरूपित करते हुए झूठे घोषणा वीर की उपाधि प्रदान की।

महाराष्ट्र नांदेड़ के अस्पताल में 24 लोगों की मौत के 24 घंटे बाद छत्रपति संभाजीनगर जिले के सरकारी अस्पताल में 2 शिशुओं सहित कम से कम 8 मरीजों की मौत की खबर

महाराष्ट्र, नांदेड़, नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में 24 लोगों की मौत की घटना के बमुश्किल 24 घंटे बाद महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के एक सरकारी अस्पताल में 2 शिशुओं सहित कम से कम 8 मरीजों की मौत की खबर से हड़कंप मच गया है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने इसे राज्य सरकार की स्वास्थ्य प्रणाली पर “काला धब्बा” करार दिया है। छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व-औरंगाबाद) जिले के एक सरकारी अस्पताल में मरने वाले 8 लोगों में 5 पुरुष हैं और उनकी मौत के कारणों का विवरण अभी तक स्पष्ट नहीं है।

कई वरिष्ठ पत्रकारों को लोदी रोड पुलिस स्टेशन अकारण ले जाया गया.

वरिष्ठ पत्रकार सह चिन्तक उर्मिलेश जी, सोहेल हाशमी, अभिसार शर्मा, भाषा सिंह, संजय राजौरा, प्रबीर पुरकायस्थ, अनिन्द्यो चक्रवर्ती समेत कई साथियों के घर सत्ता शीर्ष के आदेश पर पुलिस अपना घिनौना चेहरा दिखा रही है. कईयों को लोदी रोड पुलिस स्टेशन अकारण ले जाया गया है.

पत्रकार परंजय गुहा ठाकुर्ता पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम के कानून के तहत दर्ज की गई FIR

“दिल्ली: न्यूज़क्लिक के सलाहकार के रूप में काम कर रहे पत्रकार परंजय गुहा ठाकुर्ता कहते हैं, ‘सुबह 6:30 बजे गुरुग्राम में मेरे घर पर नौ पुलिस कर्मचारी आए। उन्होंने मुझसे विभिन्न प्रश्न पूछे। मैं स्वयं खुद ही उनके साथ दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल आया। यहां आकर मुझसे बार-बार वही सेट के प्रश्न पूछे गए, कि क्या मैं न्यूज़क्लिक के कर्मचारी हूं, मैंने कहा ‘नहीं, मैं सलाहकार हूं’… मैं यहां आने के बाद सुना कि दिखाई गई FIR के तहत अवैध गतिविधियों की रोकथाम कानून के तहत दर्ज की गई है.’”

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live