LATEST NEWS

पत्रकार पर प्रकरण दर्ज कराने पर महामहिम राज्यपाल के नाम का सौंपा ज्ञापन

Submitting a memorandum to His Excellency the Governor regarding registering a case against the journalist with malicious intent. Emtee 10/7/20231 min read सुल्तानगंज के पत्रकार पर झूठा मुकदमा दर्ज कराए जाने पर निष्पक्ष जाँच करवाने की मांग को लेकर क्षेत्र के पत्रकारों ने महामहिम राज्यपाल के नाम का ज्ञापन तहसीलदार एस आर देशमुख को सौंप कर घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए प्रकरण समाप्त करने की मांग की है । ज्ञापन में बताया गया है कि रायसेन जिले के सुल्तानगंज में साधना न्यूज रिपोर्टर सत्यवन गोस्वामी पर भाजपा नेता देशराज तोमर ने अपने ड्राइवर नन्हेलाल आदिवासी से झूठा मुकदमा दर्ज करवाए जाने से जिले भर के पत्रकारों में रोष व्याप्त है। पत्रकारों ने मामले की निष्पक्ष जाँच कर मामला वापस लेने की मांग की है। ज्ञात हो की 15 जनवरी 2023 को पत्रकार सत्यवन गोस्वामी के तीन परिजनों के साथ भाजपा नेता देशराज तोमर सहित उनके परिवार के लोगों द्वारा मारपीट की थी जिस पर थाना सुल्तानगंज में 7 लोगों पर धारा 307 सहित विभिन्न अपराधिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया था जो मामला न्यायालय में विचाराधीन है। जिस मामले के राजीनामा करवाने के लिए भाजपा नेता ने 2 अक्टूबर को बस स्टेंट सुल्तानगंज पर पत्रकार से कहा राजीनाम कर लो नहीं तो जान से खत्म कर देंगें पुलिस ने मौक पर आकर मामला रफा दफा करा दिया था। इसके बाद पत्रकार पर राजनीतिक दबाव और पुलिस से साठगांठ कर झूठा मामला दर्ज करवा दिया गया है। ‌ ज्ञापन में मांग की गई है कि सुल्तानगंज पुलिस द्वारा साधना न्यूज रिपोर्टर पर बनाया गया झूठा अपराधिक मामले की निष्पक्ष जांच कर मामला वापस किया जावे। पीड़ित पत्रकार को 7 दिवस में न्याय नहीं मिलने पर जिले भर में पत्रकार आदोलन करेंगे । पत्रकार पर झूठी एफआईआर की समस्त पत्रकार निंदा करते हैं। पुलिस आरोपियों का संरक्षण दे रही है। अपनी विफलता को दवाने के लिये पत्रकारों के खिलाफ दमन की कार्यवाही कर रही है। निवेदन है कि पत्रकार सत्यवन गोस्वामी पर दर्ज फर्जी मुकदमा वापस लिया जाए ज्ञापन की प्रतियां पुलिस महानिरीक्षक भोपाल, कलेक्टर रायसेन, पुलिस अधीक्षक रायसेन को भी भेजी गई हैं।

आईएएस रानी बाटड बनी मैहर की पहली कलेक्टर।

भोपाल। सतना जिले से अलग कर बनाये गए मैहर जिले के कलेक्टर की घोषणा कर दी गई है। माँ शारदा की नगरी मैहर की बागडोर महिला आईएएस अधिकारी के हांथो में थमाई गई है। मध्य प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा जारी किए गए आदेश में अपर आयुक्त राजस्व शहडोल संभाग शहडोल के पद पर पदस्थ आईएएस अधिकारी श्रीमती रानी बाटड (Rani Batad IAS) को मैहर कलेक्टर बनाया गया है। इसके साथ ही नए जिले के लिए पहले पुलिस अधीक्षक के नाम पर भी विचार चल रहा है और कभी भी पुलिस अधीक्षक का नाम घोषित किया जा सकता है खबर लिखे जाने तक मैहर जिले के पहले पुलिस अधीक्षक के नाम पर मोहर नहीं लगी थी।

नवगठित मैहर जिले के पहले पुलिस अधीक्षक बने आईपीएस सुधीर कुमार अग्रवाल।

भोपाल। मध्य प्रदेश के मैहर को नया जिला बनाए जाने के बाद यहां अधिकारियों की भी तैनाती की जा रही है। पहले पुलिस अधीक्षक के रूप में नवगठित मैहर जिले की कमान बहुत ही अनुभवी सीनियर आईपीएस अफसर के हांथो में सौंप दी गई है। मैहर जिले के पहले एसपी के रूप में 1997 बैच के सीनियर आईपीएस सुधीर कुमार अग्रवाल की पदस्थापना की गई है। श्री अग्रवाल वर्तमान समय पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय नगरीय पुलिस जिला भोपाल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस संबंध में मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग मंत्रालय बल्लभ भवन भोपाल द्वारा आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। नवगठित जिले मैहर में अब 7 थाने होंगे। पिछले दिनों शासन ने यहां सीएसपी की पोस्टिंग पहले ही कर दी थी। मैहर जिले में मैहर, नादन देहात, अमरपाटन, रामनगर, बदेरा, अमदरा एवं ताला थाना होगा। हम आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के मैहर जिले में मैहर तहसील के 122 पटवारी हल्के, अमरपाटन के 53 हल्के और रामनगर के सभी 59 पटवारी हल्के समेत कुल 234 पटवारी हल्के शामिल किये गए हैं। मैहर को जिला बनाने के साथ ही यहां अधिकारियों के पदस्थापना की जाने लगी है। मैहर की पहली कलेक्टर के तौर पर 2014 बैच की महिला आईएएस अधिकारी रानी बाटड़ की पदस्थापना की गई है। वह अभी शहडोल संभाग में अपर आयुक्त राजस्व के तौर पद पदस्थ थीं। कलेक्टर की पोस्टिंग के बाद अब यहां पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना भी कर दी गई है

नवघोषित पांढुर्ना जिले की कमान संभालेंगे आईपीएस राजेश कुमार त्रिपाठी।

भोपाल। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से अलग कर बनाये गए पांढुर्ना जिले में की जा रही अधिकारियों की तैनाती के चलते कलेक्टर पांढुर्ना की पदस्थापना के बाद जिले के पहले पुलिस अधीक्षक की भी पदस्थापना हो गई। नवघोषित पांढुर्ना जिले की कानून व्यवस्था संभालने के लिए राज्य सरकार ने 1996 बैच के सीनियर आईपीएस राजेश कुमार त्रिपाठी पर भरोसा जताते हुए उन्हें पुलिस अधीक्षक पांढुर्ना के पद पर पदस्थ कर दिया है। आईपीएस राजेश कुमार त्रिपाठी इससे पहले जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा, मुख्यालय, सागर के पद पर पदस्थ थे। पांढुर्ना पुलिस अधीक्षक की कमान संभालने वाले आईपीएस राजेश कुमार त्रिपाठी बहुत ही अनुभवी व कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों में गिने जाते हैं। आपको बता दें कि शिवराज कैबिनेट की मंजूरी के बाद राजस्व विभाग ने पांढुर्ना को जिला घोषित करने का आदेश जारी कर दिया है। राजस्व विभाग की अधिसूचना के मुताबिक, पांढुर्ना अब छिंदवाड़ा से अलग होकर नया जिला बन गया है. पांढुर्ना जिले में, पांढुर्ना तालुक के सभी 74 डिवीजन और सौंसर तहसील के सभी 63 डिवीजनों सहित कुल 137 डिवीजनों को शामिल किया गया है। नवघोषित पांढुर्ना जिले में राज्य सरकार ने आईएएस अधिकारी अजय देव शर्मा पहला कलेक्टर नियुक्त किया है। 2014 बैच के आईएएस अफसर अजय देव शर्मा वर्तमान में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत उज्जैन में पदस्थ थे।

विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी। दर्जनभर आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले।

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के पहले राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए एक दर्जन भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इसमें दो नवगठित जिलों मैहर और पांढुर्णा में पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति भी की गई है। इस संबंध में शुक्रवार को गृह विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस सर्जरी के बाद भी फिर एक बार बड़े स्तर के अधिकारियों के तबादले किये जा सकते हैं। आदेश के अनुसार, भोपाल पुलिस मुख्यालय में नगरीय पुलिस उपायुक्त सुधीर कुमार अग्रवाल को नवगठित जिले मैहर में पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि दूसरे नवगठित जिले पांढुर्णा मकी कमान सागर पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा के जोनल पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी को दी गयी है। यह दोनों जिले एक दिन पहले यानी गुरुवार को ही अस्तित्व में आए हैं। इसके साथ ही 10 अन्य आईपीएस अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है। इनमें खंडवा के पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ला को भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ किया गया है, जबकि उनकी जगह भोपाल पुलिस मुख्यालय के सहायक पुलिस महानिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार सिंह को खंडवा में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, आगरमालवा के पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी को मंडला में 35वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल में सेनानी बनाया गया है, जबकि उनकी जगह मंडला के 35वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र सेनानी विनोद कुमार सिंह को आगरमालवा में पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार, इंदौर के नगरीय अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आरके हिंगणकर को इंदौर ग्रामीण रेंज में उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल में उप पुलिस महानिरीक्षक कुमार सौरभ को चंबल रेंज मुरैना में उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल में उप पुलिस महानिरीक्षक सुनील कुमार जैन को सागर रेंज में उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल में उप पुलिस महानिरीक्षक सविता सोहाने को शहडोल रेंज में उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल में उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव को इंदौर में नगरीय अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और रतलाम जिले के जावरा में 24वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र सेनानी राम शरण प्रजापति को भोपाल में नगरीय पुलिस उपायुक्त पदस्थ किया गया है।

थाना प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा का स्थानांतरण होने पर पत्रकारों व ग्रामीणों ने दी विदाई

ग्यारसपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा ग्यारसपुर तहसील के थाना हैदरगढ़ में स्थानांतरण होने से ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार साथियों और थाने के स्टाफ द्वारा विदाई दी गई विदाई कार्यक्रम में ग्यारसपुर के वरिष्ठ समाजसेवी प्रताप सिंह रघुवंशी के द्वारा उनके 6 माह के कार्यकाल के बारे में विस्तार से बताया गया एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों को सबके सामने रखा गया जिसमें उन्होंने कहा कि राजेश कुमार मिश्रा जी का कार्यकाल काफी अच्छा उन्होंने जनता के बीच एक अलग पहचान बनाई है सभी के साथ भाईचारा बनाकर उन्होंने अपने कार्यकाल में पुलिस एवं जनता के बीच अपनापन बनाए रखा है उन्होंने सेवा एवं सहयोग की भावना के साथ अपना कार्य किया है जिससे ग्यारसपुर थाना क्षेत्र के सभी नागरिक उनके कार्य कुशलता से काफी प्रभावित हुए विदाई कार्यक्रम में थाना प्रभारी मांगीलाल भाटी के द्वारा भी उन्हें विदाई दी गई सभी ग्रामीणों के द्वारा भी उन्हें तिलक लगाकर पुष्प माला पहनकर शाल श्रीफल से उनका स्वागत बंधन अभिनंदन एवं विदाई दी गई

ना सड़क बनी ना नाली की व्यवस्था, सड़कों में बह रहा गंदा पानी, स्वच्छता अभियान की उड़ाई जा रही धज्जियां

कटनी ।उमरियापान । सरकार के द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत लाखों करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं लेकिन नतीजा सिफर ही रहता है कोई देखने सुनने वाला नहीं है ग्रामीणों ने बताया कि घुघरा ग्राम पंचायत के आश्रित गांव टोपी में ग्रामीणों को परेशानी से जूझना पड़ता है।गांव की अलग अलग सड़कें जर्जर हो चुकी है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस रोड पर लोग कई बार हादसे का शिकार हो चुके हैं। गांव के अरविंद पटेल,अभिषेक पटेल,सुरेन्द्र यादव, सुमित पटेल,नीलेश पटेल,रामकुमार पटेल, सुमित दाहिया सहित अन्य लोगों बताया कि ग्राम पंचायत के द्वारा बनाई गई सड़कें बदहाल हो चुकी है। मार्ग पर जगह-जगह गढ्ढे खुले हुए हैं।गिट्टियां भी निकल आई हैं। इससे कई बार हादसे हो चुके हैं। लोगों ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए ग्राम पंचायत के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।ग्रामीणों ने बताया कि गांव सड़क तो बनी लेकिन नाली का निर्माण कार्य नहीं हुआ। सड़क खराब हो चुकी है। अब घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर बहता है। जिससे कि गंदगी सड़कों पर बहती है। लोग इसी गंदे पानी से होकर निकलते हैं। जिससे कि इस सड़क से निकलने वाले लोगों को परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिव गांव में साफ सफाई नहीं कराते हैं। जिससे की गांव में जगह जगह गंदगी फैली हुई है।उन्होंने बताया कि कुछ दिनों बाद नवरात्रि का पर्व शुरू होने वाला है। गांव में मातारानी की प्रतिमा स्थापित होने ही। सड़कों पर गढ्ढे और गंदगी होने से ग्रामीणों को परेशानी होती है।ग्राम पंचायत के द्वारा साफ सफाई नहीं कराई गई तो मातारानी के पंडाल में पहुचने वाले भक्तों को ज्यादा दिक्कत होगी।ग्रामीणों ने बताया कि टोपी गांव से नदी की तरफ जाने वाली सड़क भी पूरी तरह से खराब हो चुकी है। इसे अधूरी छोड़कर कागजों पर सड़क को पूरा बताकर राशि आहरित की जा चुकी है। सड़क आज भी अधूरा पड़ा है। इस सड़क पर भी गढ्ढे होने और गंदा पानी बहने से ग्रामीणों को दिक्कतें आती है।अधूरी सड़क होने से लोग नदी तक नही पहुँच पाते हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर अवि प्रसाद से समस्याओं का निराकरण कराये जाने की मांग किया है। इनका कहना है।टोपी गांव में सड़क और नाली निर्माण कार्य कराए जाने को लेकर प्रयास किये जा रहे हैं। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य कराया जाएगा।नवरात्रि पर्व के पहले गांव में साफ सफाई कराई जाएगी। कमलेश हल्दकार, सचिव ग्राम पंचायत घुघरा अब देखना यह होगा कि ग्रामीणों की समस्या का समाधान कब होता है

आशा किरण नवोदय सोसायटी में मिली वित्तीय गड़बड़ियां, बच्चों की देखरेख के मामले में कलेक्टर हुए सख्त, वित्तीय अनियमितता की जांच हेतु गठित किया दल

कटनी। महिला एवं बाल विकास के अंतर्गत संचालित बाल देख रेख संस्थाओं की जांच हेतु कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा गठित 5 सदस्यीय समिति द्वारा आशा किरण नवोदय सोसायटी कटनी की, की गई जांच में यहां संचालित बाल गृह में 4 लाख 20 हजार रूपये की भवन किराया मद में प्रथम दृष्टया अनियमितता पाई गई। कलेक्टर अवि प्रसाद ने आशा किरण नवोदय सोसायटी में इसके अलावा अन्य वित्तीय अनियमितताओं की आशंका के अनुक्रम मे वित्तीय अभिलेखों की विस्तृत जांच हेतु दो सदस्यीय जांच दल गठित किया है। इस जांच दल मे जिला कोषालय अधिकारी शैलेष गुप्ता और जिला संस्थागत वित्त अधिकारी दीपक सिंह शामिल है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने जांच दल को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आशा किरण नवोदय सोसायटी को प्रदाय मान्यता वर्ष 2010 से अब तक के वित्तीय अभिलेखों का परीक्षण कर 15 दिवस में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। 5 सदस्यीय जांच समिति कलेक्टर अवि प्रसाद ने आशा किरण नवोदय सोसायटी में अनियतिताओं की जांच हेतु 7 जून 2023 को जिला पंचायत सी.ई.ओ शिशिर गेमावत की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय जांच समिति गठित किया था। इसके सदस्यों मे जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नयन सिंह, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण पूजा द्विवेदी, सदस्य बाल कल्याण समिति योगेश बघेल और प्रभारी विशेष किशोर पुलिस इकाई रेणु तिवारी को शामिल किया था। इस समिति ने आशा किरण सोसायटी सहित मिशन वात्सल्य के अंतर्गत संचालित अन्य बाल देखरेख संस्था लिटिल स्टार फाउण्डेशन कटनी बालिका गृह, शंकर सरस्वती शिक्षा समिति आसरा बालगृह एवं किलकारी शिशु गृह की जांच की थी।

10 लख रुपए किए गए जारी शासकीय हाई स्कूल में होगा दो अतिरिक्त कक्षों का निर्माण

कटनी। कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा जिले के शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत छात्र -छात्राओं को शिक्षा की बेहतर सुविधा मुहैया कराने के निरंतर प्रयास किये जा रहे है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा विकासखण्ड बड़वारा अंतर्गत शासकीय हाईस्कूल पपिरियाकलां में दो अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कार्य हेतु 10 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति आदेश जारी किया है। उक्त कार्य की क्रियान्वयन एजेंसी कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग होगी। कार्य पर होने वाला व्यय जिला खनिज प्रतिष्ठान मद के अंतर्गत विकलनीय होगा। कलेक्टर अवि प्रसाद का जिले के छात्र -छात्राओं की पठन -पाठन संबंधी सुविधा मुहैया कराने का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री प्रसाद के संवेदनशील प्रयासों से विकासखण्ड बड़वारा अंतर्गत शासकीय हाईस्कूल पिपरियाकलां में दो अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य की लंबे अरसे से लंबित मांग की सौगात मिलने पर छात्र-छात्राओं में हर्ष का माहौल व्याप्त है

पत्रकार पर प्रकरण दर्ज कराने पर महामहिम राज्यपाल के नाम का सौंपा ज्ञापन

सुल्तानगंज के पत्रकार पर झूठा मुकदमा दर्ज कराए जाने पर निष्पक्ष जाँच करवाने की मांग को लेकर क्षेत्र के पत्रकारों ने महामहिम राज्यपाल के नाम का ज्ञापन तहसीलदार एस आर देशमुख को सौंप कर घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए प्रकरण समाप्त करने की मांग की है । ज्ञापन में बताया गया है कि रायसेन जिले के सुल्तानगंज में साधना न्यूज रिपोर्टर सत्यवन गोस्वामी पर भाजपा नेता देशराज तोमर ने अपने ड्राइवर नन्हेलाल आदिवासी से झूठा मुकदमा दर्ज करवाए जाने से जिले भर के पत्रकारों में रोष व्याप्त है। पत्रकारों ने मामले की निष्पक्ष जाँच कर मामला वापस लेने की मांग की है। ज्ञात हो की 15 जनवरी 2023 को पत्रकार सत्यवन गोस्वामी के तीन परिजनों के साथ भाजपा नेता देशराज तोमर सहित उनके परिवार के लोगों द्वारा मारपीट की थी जिस पर थाना सुल्तानगंज में 7 लोगों पर धारा 307 सहित विभिन्न अपराधिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया था जो मामला न्यायालय में विचाराधीन है। जिस मामले के राजीनामा करवाने के लिए भाजपा नेता ने 2 अक्टूबर को बस स्टेंट सुल्तानगंज पर पत्रकार से कहा राजीनाम कर लो नहीं तो जान से खत्म कर देंगें पुलिस ने मौक पर आकर मामला रफा दफा करा दिया था। इसके बाद पत्रकार पर राजनीतिक दबाव और पुलिस से साठगांठ कर झूठा मामला दर्ज करवा दिया गया है। ‌ ज्ञापन में मांग की गई है कि सुल्तानगंज पुलिस द्वारा साधना न्यूज रिपोर्टर पर बनाया गया झूठा अपराधिक मामले की निष्पक्ष जांच कर मामला वापस किया जावे। पीड़ित पत्रकार को 7 दिवस में न्याय नहीं मिलने पर जिले भर में पत्रकार आदोलन करेंगे । पत्रकार पर झूठी एफआईआर की समस्त पत्रकार निंदा करते हैं। पुलिस आरोपियों का संरक्षण दे रही है। अपनी विफलता को दवाने के लिये पत्रकारों के खिलाफ दमन की कार्यवाही कर रही है। निवेदन है कि पत्रकार सत्यवन गोस्वामी पर दर्ज फर्जी मुकदमा वापस लिया जाए ज्ञापन की प्रतियां पुलिस महानिरीक्षक भोपाल, कलेक्टर रायसेन, पुलिस अधीक्षक रायसेन को भी भेजी गई हैं।

चीनी राष्‍ट्रपति जिनपिंग की मास्‍को यात्रा से क्‍या टूट जाएगी भारत और रूस की दोस्‍ती? जानें क्‍या कहते हैं विशेषज्ञ

मॉस्‍को: चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग अपने रूसी समकक्ष व्‍लादिमीर पुतिन से मॉस्‍को में क्‍या मिले, पूरी दुनिया में हलचल मच गई। रूस में हुए इस ‘सम्‍मेलन’ के बाद कई लोगों की तरफ से चिंता जताई जाने लगी कि क्‍या चीन की वजह से अब रूस और भारत की दोस्‍ती टूट जाएगी? गुरुवार को हालांकि खुद रूस की तरफ से इस बात से इनकार कर दिया गया है। रूस का कहना है कि चीन के साथ रिश्‍तों से भारत के साथ दोस्‍ती टूटने के बारे में जो बातें हो रही हैं, वो पूरी तरह से बकवास हैं। जिनपिंग एक पीस मिशन के तहत रूस गए थे। यहां पर उन्‍होंने पुतिन के मजबूत नेतृत्‍व की तारीफ की। जिनपिंग के इस दौरे के बाद विशेषज्ञ यह मानने लगे हैं कि रूस को इससे काफी राजनयिक फायदा पहुंचा है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live