LATEST NEWS

सीएम दिल्ली दौरे पर, केंद्रीय नेताओं से करेंगे चर्चा, आज हो सकता है मंत्रियों को विभाग का बंटवारा.

CM on Delhi tour, will discuss with central leaders, departments may be distributed among ministers today भोपाल ! मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार के मंत्रियों को आज विभाग का बंटवारा हो सकता है। सीएम आज दिल्ली दौरे पर हैं। वहां केंद्रीय नेताओं के साथ विभाग के बंटवारे को लेकर फाइनल चर्चा कर सकते हैं। मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार के मंत्रियों को शुक्रवार को विभाग का बंटवारा हो सकता है। मुख्यमंत्री गुरुवार को दिल्ली पहुंचे। दिल्ली दौरे पर सीएम केंद्रीय नेताओं के साथ मुलाकात कर मंत्रियों के विभाग बंटवारे को लेकर अंतिम चर्चा कर सकते हैं। सीएम शुक्रवार दोपहर में दिल्ली से भोपाल लौटेंगे।दिल्ली दौरे पर जाने से पहले सीएम ने संगठन महामंत्री हितानंद से उनके निवास पर चर्चा की। इसके बाद सीएम दिल्ली रवाना हो गए। सीएम शुक्रवार को दोपहर में दिल्ली से भोपाल लौटेंगे। सीएम के दिल्ली दौरे को लेकर अटकलें लगाई जा रही है कि वह दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते है और विभाग के बंटवारें को लेकर चर्चा कर सकते हैं। इसके बाद प्रदेश के मंत्रियों को विभाग का बंटवारा कर दिया जाएगा। बता दें डॉ. मोहन यादव कैबिनेट का 12 दिन चले विचार मंथन के बाद 25 दिसंबर को विस्तार हो गया, लेकिन तीन दिन बाद भी मंत्री खाली हाथ हैं। उन्हें विभागों का आवंटन नहीं हो सका है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि मंत्रियों के नाम के साथ ही विभागों का आवंटन भी दिल्ली से होना है। इसको लेकर सीएम ने सूची बनाकर आलाकमान को भेज दी है। अब इस पर केंद्रीय नेताओं की तरफ से अंतिम मुहर लगना है। प्रदेश में मुख्यमंत्री के अलावा दो डिप्टी सीएम और 28 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है। प्रदेश में 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम का चयन किया गया। इसके बाद 13 दिसंबर को सीएम और दोनों डिप्टी सीएम ने शपथ ली। इसके 12 दिन बाद 25 दिसंबर को मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ, लेकिन अब तक मंत्रियों को विभाग का बंटवारा नहीं हुआ है।

श्रेष्ठ समाज से बनता है सशक्त और समृद्ध राष्ट्रः भिसे

A strong and prosperous nation is created from an excellent society: Bhise प्रबुद्ध नागरिकों ने किया उस्ताद अलाउद्दीन खॉ संगीत एवं कला अकादमी के निदेशक का सम्मान।ग्वालियर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का भाषा शोध अनुसंधान केंद, साहित्यिक पत्रिकाओं पर होगा काम। संतोष सिंह तोमर ग्वालियर। स्वर्गीय श्रीमती प्रवीणा पाण्डेय इंटरनेशनल सेंटर ऑफ मीडिया एक्सीलेंस (आईकॉम) के तत्वावधान में आईकॉम सेंटर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने उस्ताद अलाउद्दीन खॉ संगीत एवं कला अकादमी के निदेशक का सम्मान किया। 99वां विश्व संगीत समागम-तानसेन समारोह के उपलक्ष में आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि निदेशक जयंत माधव भिसे थे। अध्यक्षता अखिल भारतीय साहित्य परिषद के अध्यक्ष प्रकाश पराढ़कर ने की। कार्यक्रम के सूत्रधार और सेंटर डायरेक्टर डॉ. केशव पाण्डेय ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि 99 साल के इतिहास में शहर में पहली बार ऐसा नेक कार्य हुआ है जिसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं तारीफ की। तबला वादन शहर में हुआ लेकिन देश और दुनिया में इसकी गूंज सुनाई दी। वर्ल्ड रिकॉर्ड ने वास्तविक रूप से संगीत नगरी की सार्थकता को सिद्ध कर दिया। अध्यक्षता कर रहे श्री पराढ़कर ने कहा कि ग्वालियर संगीत, हॉकी और राजनीति में अजातशत्रु जैसे व्यक्तित्व अटलजी की वजह से अपनी खास पचान रखता है। अब नई पहचान बनने जा रही है वह होगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का भाषा शोध अनुसंधान केंद्र। जहां देश और दुनिया के साहित्यकार और शब्द शिल्पी शोध कर सकेंगे। नई पीढ़ी जो होती है उसका कर्तव्य बनता है कि वह इस पहचान को आगे बढ़ाए। इस तरह के आयोजन से अच्छे कार्य और व्यक्ति के बारे में प्ररेणा मिलती है।पारिवारिक दृढ़ता बनाएं रखेंमुख्य अतिथि भिसे ने कहा कि हमें संघर्षों से आजादी मिली। इसे टिकाए रखना कठिन कार्य होता है। डॉ. हेडगेवार जी ने ऐसे देशभक्तों को तैयार करना या समूह बनाना आवश्यक समझा, जो इस देश की आजादी को कायम रख सकें। इसलिए उन्होंने पराढ़कर जैसे कुछ पारस तैयार किए- जो, जिसे स्पर्श करें तो वह देशभक्त जैसे सोना बन जाएं।हमें अच्छे लोगों के समूह बनाने होंगे, जो संगीत की बेहतरी के साथ ही नगर की भलाई के लिए काम कर सकें। उन्होंने कहा कि इसके लिए जरूरी है कि सबसे पहले हमें स्वस्थ्य मानसिकता के साथ अपने लिए जीना होगा। जब स्वस्थ्य होकर सकारात्मक सोच रखेंगे तभी हम परिवार, समाज और राष्ट्र का भला कर सकेंगे। क्योंकि पाश्चात्य देशों में अंतिम इकाई व्यक्ति होता है जबकि हमारे देश में परिवार। जब परिवार श्रेष्ठ होगा तभी हमारा देश सशक्त और समृद्ध बनेगा। इसके लिए जरूरी हो जाता है कि हमें भारतीयता, मानसिकता और पारिवारिकता को पुनर्जीवित करने और उसे सुदृढ़ करना होगा। क्योंकि पारिवारिक दृढ़ता ही सुखी, समृद्ध और सशक्तता की प्रतीक है।कार्यक्रम का संचालन महेश मुदगल ने तथा आभार व्यक्त पंडित रामबाबू कटारे ने किया। इससे पूर्व डॉ. केशव पाण्डेय ने मुख्यअतिथि श्री भिसे और अध्यक्षता कर रहे पराढ़कर का शॉॅल, श्रीफल एवं स्मृति चिंह भेंट कर सम्मान किया। उनके बाद शहर के प्रबुद्धजनों ने भी उन्हें सम्मानित किया। इन्होंने किया सम्मानमहेश दत्त पाराशर, विवेक सुडेले, एसके शर्मा, विनोद शर्मा, पीडी पाण्डेय, सुरेंद्र सिंह कुशवाह, डॉ. बृजेश शर्मा, विजय पाराशर, डॉ. आदित्य भदौरिया, एवेंजल चाकौ, आदेश सक्सेना, सुरेश शर्मा, डॉ. निर्मला कंचन, एसके शर्मा, विजय पाण्डेय, मनीष मौर्य, जितेंद्र जादौन, जितेंद्र शर्मा सरपंच, संतोष पाण्डेय, संतोष वशिष्ठ, हितेश डेमला, सचिन पाण्डेय, हरिओम गौतम, राजेंद्र मुदगल एवं मनीष शर्मा प्रमुख हैं।

अग्रवाल और सुबुद्धि को नए साल में प्रमोट करने विभाग ने मांगे पी.पी.सी.एफ के चार नए पद.

The department to promote Agarwal and Subuddhi has sought four new positions for the PPCF in the New Year. उदित नारायणभोपाल। वन विभाग ने सेवानिवृत होने से पहले दो वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों को प्रमोशन देने के लिए राज्य शासन से पीसीसीएफ के चार पद मांगे है। इस आशय का प्रस्ताव मंत्रालय वल्लभ भवन में भेज दिया गया है। राज्य शासन 6 महीने के लिए अस्थाई तौर पर पीसीसीएफ के चार पद स्वीकृत कर सकता है। पीसीसीएफ के चार पद की मंजूरी मिलने के बाद 1991 बैच के दो अपर प्रधान मुख्यमंत्री वन संरक्षक (वन्य प्राणी) और एपीसीसीएफ (वित्त एवं बजट) पंकज अग्रवाल के अलावा 1992 बैच के एपीसीसीएफ (विकास) यूके सुबुद्धि तथा वन विकास निगम में पदस्थ एपीसीसीएफ सुदीप सिंह पीसीसीएफ के पद पर प्रमोट हो जाएंगे। विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को मंजूरी के लिए भेज दी है। 1991 बैच के एपीसीसीएफ पंकज अग्रवाल मार्च 24 में और 1992 बैच के यूके सुबुद्धि नवम्बर 24 में रिटायर हो जाएंगे। यहां यह भी उल्लेखनीय है केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय के अनुसार राज्य में पीसीसीएफ के निर्धारित मापदंड (2%) से अधिक पद पर कार्य कर रहें है। इसके पहले भी वन विभाग ने रिटायरमेंट के पहले के रमन को पीसीसीएफ पद पर प्रमोशन देने की मंशा से राज्य शासन ने पद मांगे थे, जिसे तत्कालीन मुख्य सचिव इक़बाल सिंह बैस ने ख़ारिज कर दिया था।आईएफएस के लिए डीपीसी टलीराज्य सरकार के गठन की प्रक्रिया के चलते 13 राज्य वन सेवा से आईएफएस अवार्ड के लिए 22 दिसंबर को प्रस्तावित पदोन्नति कमेटी की बैठक टल गई है। इस बैठक में 2009 बैच के राज्य वन सेवा के अधिकारी रामकुमार अवधिया को आईएफएस पद पर प्रमोट करने के लिए हरी झंडी मिलने की संभावना थी। कमेटी 2011 बैच के आशीष बांसोड़, विद्याभूषण सिंह, गौरव कुमार मिश्रा, तरुणा वर्मा, हेमंत यादव, सुरेश कोड़ापे, प्रीति अहिरवार, लोकेश निरापुरे, राजाराम परमार, करण सिंह रंधा और माधव सिंह मौर्य को आईएफएस अवार्ड के लिए हरी झंडी दे सकती है। गड़बड़ियों में उलझे रहने की वजह से 2011 बैच की डॉ कल्पना तिवारी और राजबेंद्र मिश्रा के नाम विचार नहीं किया जाएगा। हालांकि 13 अधिकारियों को आईएफएस अवार्ड देने के लिए 2011 बैच से 2013 बैच के करीब राज्य वन सेवा के 39 अफसरों के नाम पर मंथन होना था।

नल जल योजना तो पहुंची बामला लेकीन ग्रामीणों को नहीं मिल रहा लाभ.

The pipeline water scheme has reached Bamla, but the rural population is not benefiting from it. बोले पंच सरपंच पेयजल की लोगों को हो रही परेशानी। कछुआ गति से हो रहा निर्माण कार्य, बीते दो वर्ष नहीं हुआ पूर्ण कार्य। आमला।। ( हरिप्रसाद गोहे ) सरकार की अति महत्वाकांक्षी नलजल योजना बामला गांव तो पहुंची लेकिन विभागीय उदासीन कार्यप्रणाली के चलते बामला गांव के आधे रहवासियों को सरकार से प्राप्त योजना का लाभ नहीं मील पा रहा है। आपको बतादे लोगों के घरों में पेयजल नही पहुंचने से हटकर अगर बात करे तो ग्राम के आंगनवाड़ी भवन, स्कूल सहित तहसील कार्यालय में बीते दो वर्ष में भी योजना अंतर्गत एक बूंद पानी नहीं पहोंच सका है।जिस कारण ग्रीष्म ऋतु पूर्व ही क्षेत्र के रहवासियों को पानी को लेकर जद्दो जहद करना पड़ रहा। ऐसे में कैसे सफल होंगी सरकार की नलजल योजना यह बात गंभीर विचारणीय प्रश्न का विषय है।पंच सरपंच ने उठाई ग्रामीणों की परेशानी पेयजल की समस्या से परेशान ग्रामीण अब क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों के पास पहोच अपनी समस्या बता रहे जिस बात को संज्ञान में लेकर ग्राम के उप सरपंच राहुल यदुवंशी ने हमारे प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान बताया बामला ग्राम में बीते दो वर्ष पूर्व से शुरू हुई नल जल योजना आज दिनांक तक पूरी नहीं हो सकी है आधे गांव को योजना का लाभ तो मिल रहा है लेकिन आधे ग्राम के रहवासी योजना के लाभ से वंचित है वहीं निर्माण कार्य भी गुणवत्ता विहीन एवं अपूर्ण है। जिस कारण लोगों को पेय जल की परेशानी हो रही है। वहीं बामला ग्राम के नजरपुर से निर्वाचित पंच बबिता सूर्यवंशी ने बताया मेरे वार्ड के लोगों को भी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है । कार्य भी गुणवत्ता विहीन एवं अपूर्ण है। इन्होंने क्या कहा स्टीमेट रिवाइज के लिए शासन को भेजा है, स्वीकृति मिलते ही कार्य पूर्ण किया जायेगा अनुविभागीय अधिकारी रवि वर्मा पी एच ई बैतूल ।बामला गांव में अधिकांश ग्रामीणों के घर नल जल योजना का लाभ मिल रहा है कुछ क्षेत्र मे अभी कार्य होना बाकी जिसके लिए पी एच ई अधिकारी को अवगत कराया है जल्द ही कार्य पूर्ण कराया जायेगा।गणेश यादव अध्यक्ष जनपद पंचायत आमला ।

रिश्वत लेने के मामले में आरोपी सरपंच व रोजगार सहायक को चार वर्ष का कठोर कारावास

Four years rigorous imprisonment to accused Sarpanch and Employment Assistant in bribery case विषेश संवादाता छतरपुर। विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार जैन की अदालत द्वारा आरोपी हीरालाल सौर, सरपंच एवं रोजगार सहायक राममिलन यादव को सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का भुगतान करने के एवज में 15000 रुपये की रिश्वत लेने के मामले में भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा-7 में चार वर्ष कठोर कारावास, व धारा 13 (1)(डी) में चार वर्ष की कठोर कैद व पांच हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। प्राप्त जानकारी अनुसार फरियादी गोरेलाल अहिरवार ने दिनांक 23.11.2015 को लोकायुक्त पुलिस सागर को इस आशय की शिकायत की थी मैं मजदूरी का कार्य करता हूॅ मेरे द्वारा ग्राम पंचायत करकी के मजरा गंुजाई में सामुदायिक भवन का छाप एवं फर्स, गेट पुताई का कार्य किया गया था जिसकी लागत मय मटेरियल की एक लाख मंे तय हुई थी, मेरे द्वारा कार्य पूर्ण होने पर सरपंच हीरालाल सौर एवं रोजगार सहायक सचिव राममिलन यादव से मिला तो उन्होने कहा कि हम तुम्हारा पैसा निकलवा देगें लेकिन तुम्हे बाद में कमीशन 15000 लगेगा। सभी मजदूरो एवं सभी मटेरियल का पैसा मिल चुका है सरपंच एवं रोजगार सहायक द्वारा मुझ पर 15000 रूपये रिश्वत देने का अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है, मैं उन्हे रिश्वत नही देना चाहता हूं बल्कि उन्हे रिश्वत लेते हुये रंगे हाथो पकडवाना चाहता हूॅ। आवेदन पत्र के जांच उपरांत फरियादी गोरेलाल अहिरवार को वॉयस रिकार्डर दिया गया जिसमें आरोपीगण द्वारा मांगी जा रही रिश्वत की मांगवार्ता रिकार्ड हो गई। आरोपी सरपंच हीरालाल सौर ने फरियादी से 11000 रूपये नगद रिश्वत सह आरोपी रोजगार सहायक राममिलन यादव को देकर टेªपदल को इशारा किया। ट्रेप दल ने अंदर जाकर आरोपी सरपंच हीरालाल सौर को रंगे हाथो पकड़ा। संपूर्ण विवेचना उपरांत अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में पेश किया।अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक एडीपीओ के.के. गौतम ने पैरवी करते हुए सभी सबूत एवं गबाह कोर्ट में पेश किये एवं आरोपी को कठोर से कठोर सजा की मांग की। विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार जैन की कोर्ट ने फैसला सुनाया कि लोक सेवको द्वारा भ्रष्टाचार किया जाना एक विकराल समस्या हो गई है। जो समाज को खोखला कर रही है। भ्रष्टाचार लोकतंत्र और विधि के शासन की नीव को हिला रहा है। ऐसे आरोपियो को सजा देते समय नरम रुख दिखाना कानून की मंशा के विपरीत है और भ्रष्टाचार के प्रति कठोर रुख अपनाया जाना समय की मांग है। कोर्ट ने आरोपी सरपंच हीरालाल सौर एवं आरोपी राममिलन यादव, रोजगार सहायक को भ्रष्टचार निवारण अधिनियम की धारा-7 में चार वर्ष कठोर कारावास एवं 1000 रूपये अर्थदण्ड, व धारा 13(1)(डी) सहपठित धारा 13(2) में चार वर्ष की कठोर कैद व 1000 रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई है।

सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यों के लिए निशुल्क होगा मंगल भवन.

Mangal Bhawan is available for Social and Family functions free of cost. सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यों के लिए निशुल्क होगा मंगल भवन, गढ़वाल समाज मंडल स्‍तरीय बैठक संपन्‍न विशेष संवाददाता, सहारा समाचार, बालाघाट।बालाघाट ! लालबर्रा । बड़ी पनबिहरी स्थित गढ़वाल समाज मंगल भवन अब प्रत्‍येक समाज के सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यों के लिए नि:शुल्‍क उपलब्‍ध होगा। यह निर्णय अखिल भारतीय गढ़वाल समाज मंडल पांढ़रवानी (लालबर्रा) की रविवार को आयोजित तृतीय आमवार्षिक बैठक में सर्वसम्‍मति से लिया गया। बैठक में यह तय किया गया कि किसी भी समाज के व्‍यक्ति को यदि अपने पारिवारिक समारोह जैसे जन्‍मदिन, बारसा, मंगनी, विवाह, तेरहवीं आदि कार्यों के लिए सामाजिक भवन की आवश्‍यकता होती है तो उन्‍हें भवन नि:शुल्‍क प्रदान किया जाएगा, यहां तक कि बिजली-पानी आदि की राशि भी नहीं ली जाएगी। अपना कार्य संपन्‍न करने के उपरान्‍त वह व्‍यक्ति स्‍वेच्‍छा से जो भी राशि समाज को समर्पित करेगा, वह स्‍वीकार कर ली जाएगी और इस राशि का उपयोग भवन के रखरखाव आदि में खर्च किया जाएगा। उक्‍त जानकारी के प्रचार-प्रसार के लिए पाम्‍पलेट छपवाकर घर-घर एवं दुकान-दुकान में बांटना भी निश्चित किया गया है। बैठक में उक्‍त निर्णय के अलावा मंडल के अब तक के आयव्‍यय का ब्‍यौरा मंडल सचिव शरद धानेश्‍वर द्वारा प्रस्‍तुत किया गया। अन्‍य निर्णयों में मंडल अन्‍तर्गत गांवों से दस रुपए मासिक शुल्‍क नियमित रुप से लेना सुनिश्‍चत किया गया। श्री गजानंद महिला मंडल अमोली की अध्‍यक्ष श्रीमती हेमलता नवीन धानेश्‍वर एवं उपस्थित कार्यकारिणी सदस्‍यों ने श्री हरिशंकर बनवारी जनपद सदस्‍य को महासभा अध्‍यक्ष के पद पर मनोनीत करने के लिए महासभा के नाम एक निवेदन पत्र मंडल की बैठक में प्रस्‍तुत किया, जिसे स्‍वीकार किया गया और यह पत्र मंडल की संस्‍तुति सहित कार्यवाहक महासभा अध्‍यक्ष को भेजने का निर्णय भी सर्वसम्‍मति से लिया गया। तथा 31 दिसंबर को सिवनी के राशि लांन में आयोजित अखिल भारतीय गढ़वाल समाज महासभा युवक युवती परिचय सम्मेलन में भी भाग लेने कि बात कही गई बैठक में आकाश नागेश्‍वर मंडल मिडिया प्रभारी, चन्द्रकुमार ब्रम्हें मंडल उपाध्यक्ष, विनय हरिद्वाज विशेष सलाहकार, राकेश नागेश्वर (पिन्टू भैया), संतोष ब्रम्‍हे मंडल कोषाध्यक्ष, नारायणप्रसाद बनवाले, शीतलप्रसाद हरिद्वाज, अंकित हरिद्वाज, मनोज गोयल, राहुल गोयल, छवि नागेश्‍वर, अलोक बनवाले, तुलसीदास ब्रम्‍हे, शैलेन्‍द्र गुनेश्‍वर, बेनीराम बनवाले, बसंत ब्रम्‍हे, संतोष नागवंशी, गोलू ब्रम्हें,प्रमिला हरिद्वाज, हेमलता धानेश्‍वर, मीना कुरमजी उपाध्यक्ष , सुनीता धानेश्‍वर, रोहित नागवंशी, शांतिबाई सिलेकर, सुनीता हरिद्वाज मंडल उपाध्यक्ष, बबीता ब्रम्‍हे, दीपा धानेश्‍वर, पुष्‍पलता भारद्वाज, राजकुमारी हरिन्‍द्रवार, सचिन चावले मंडल सहसचिव सहित मंडल अध्‍यक्ष अनिल ब्रम्‍हे एवं सचिव शरद धानेश्‍वर एवं अन्‍य कार्यकारिणी सदस्‍य उपस्थित रहे।

कैलाश विजयवर्गीय ने BJP राष्‍ट्रीय महासचिव पद से दिया इस्‍तीफा

Kailash Vijayvargiya resigns from the post of BJP National General Secretary कैलाश विजयवर्गीय ने पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के सिद्धांत एक व्यक्ति एक पद के अनुसार मैंने महासचिव पद से उन्हें इस्तीफा सौपा। उन्होंने दिल्‍ली में पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मिलकर उन्‍हें अपना इस्‍तीफा सौंपा। इस आशय का पोस्‍ट विजयवर्गीय ने एक्‍स हैंडल पर भी किया है। नई दिल्ली। मोहन यादव मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बनाए गए कैलाश विजयवर्गीय ने पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव पद से त्‍यागपत्र दे दिया है। उन्होंने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा,”आज मैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी से मिला। हमारी पार्टी के सिद्धांत ‘एक व्यक्ति एक पद’ के अनुसार मैंने महासचिव पद से उन्हें इस्तीफा सौपा।उन्होंने दिल्‍ली में पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रसाद नड्डा से मिलकर उन्‍हें अपना इस्‍तीफा सौंपा। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिए दी। पार्टी ने मध्यप्रदेश में एक नई भूमिका के लिए भेजा है: कैलाश विजयवर्गीयउन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा,”आज मैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रसाद नड्डा जी से मिला। हमारी पार्टी के सिद्धांत ‘एक व्यक्ति एक पद’ के अनुसार मैंने महासचिव पद से उन्हें इस्तीफा सौपा। मेरा सौभाग्य रहा कि मैंने 9 वर्ष तक पहले श्री अमित शाह जी फिर श्री जेपी नड्डा जी के मार्गदर्शन में देश के विभिन्न स्थानों पर संगठन को गढ़ने में प्राणप्रण से कार्य किया। अब मुझे पार्टी ने मध्यप्रदेश में एक नई भूमिका के लिए भेजा है। मैं प्रधानमंत्री जी का संकल्प वर्ष 2047 में भारत, विश्व का शक्तिशाली देश बने। इस दिशा में मध्यप्रदेश को शक्तिशाली बनाने के लिए हम माननीय प्रधानमंत्री श्री जी के नेतृत्व में कार्य करेगें

योगी की राह पर मोहन

Mohan on the path of Yogiफैसलों मे दिख रहा है आत्मविश्वास. उदित नारायण मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के फैसलों मे उत्तरप्रदेश के फायरब्रांड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि नजर आने लगी है ! गुना बस हादसे पर तुरंत संज्ञान लेते हुए एक कड़े फैसले मे उन्होंने तत्काल प्रभाव से परिवहन आयुक्त संजय कुमार झा, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार खत्री और कलेक्टर तरुण राठी का तबादला करते हुए यह साफ सन्देश देने का प्रयास किया है कि प्रदेश मे अब कोई भी प्रशासनिक लापरवाही बर्दास्त नही की जाएगी ! एक तरफ जहाँ उन्होंने मुख्यमंत्री मंत्री बनते ही बुलडोज़र कार्यवाही को अंजाम दिलाया हो या धान खरीदी तथा तेंदुपत्ता खरीदी का मूल्य सुनिश्चित करना हो, या गुना हादसे पर ताबड़तोड़ प्रशासनिक कार्यवाही हो इन सभी फैसलों मे मुख्यमंत्री के आत्मविश्वास, और कड़े फैसले की झलक दिखाई देती है मुख्यमंत्री के ये कदम प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को पूर्ण करने का एक मजबूत कदम है..

आठ किलो गाँजा व मोबाईल सहित, मोटर सायकल वाहन जप्त

Eight kilos of ganja and a motorcycle vehicle along with a mobile phone used in the crime were seized. सिवनी। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरुदत्त शर्मा के निर्देशन अनुसार अनुविभागीय अधिकारी को अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर कार्यवाही करने हेतु सतत प्रयास किये जा रहे थे! जो थाना कोतवाली प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर मुखबिर लगाकर गांजा तस्करो एवं बेचने वालो के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया! जिसमें दिनांक 27/12/23 को पुलिस को सफलता प्राप्त हुई मुखबिर से सूचना मिली की दो अलग-अलग रास्तो से गांजा तस्करी होने वाली है, जो थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर वरिष्ठ अधिकारियो को सूचना दी गई! कि पलारी तरफ से मरझोर रोड होते हुए सिवनी गांजा तस्करी होने वाली है,जो बताये मुखबिर के अनुसार बाईक पर आ रहे व्यक्ति को रोककर घेराबंदी कर विधिवत तलासी ली गई तो अवैध मादक पदार्थ गांजा तीन किलो राजा बघेल से मिला जिसकी विधिवत कार्यवाही की गई।इसी तारतम्य मे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, कि नागपुर रोड से सिवनी भी गांजा आने वाला है, जो मुखबिर के बताए हुलिये के अनुसार नागपुर रोड थोक सब्जी मंडी के आगे जोडा फुल के पास एक पल्सर बाईक से आ रहे दो व्यक्तियों को रोका जिनका तलासी लेने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा पांच किलो अजय उर्फ अज्जू कोष्ठा एवं अंकित मिश्रा से मिला जिसकी विधिवत कार्यवाही कर । 01. अपराध क्रमांक – 1104/23 धारा 8/20 एनडीपीएसएक्ट आरोपी-अजय उर्फ अज्जू पिता रमेश कोष्ठा उम्र 22 साल निवासी आजाद वार्ड सिवनी,अंकित पिता मायाराम मिश्रा उम्र 26 साल निवासी कबाडे के पीछे टपरा मोहल्ला भगतसिह वार्ड सिवनी, राजा बघेल पिता रघुनाथ बघेल उम्र 47 साल निवासी ग्राम पलारी थाना लखनवाडा 03 किलो गांजा एक पेशन मोटर सायकिल एवं मोबाईल फोन प्राप्त! (कुल मशरूका एक लाख पचास हजार) – 1106/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, 05 किलो गांजा एक पल्सर मोटर सायकल एवं मोबाईल फोन प्राप्त (कुल मशरूका एक लाख पचहत्तर हजार) उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सतीश तिवारी, उनि राहुल काकोडिया, सउनि विश्वरंजन रघुवंशी, प्र.आर. रामअवतार डेहरिया, प्र.आर. आत्माराम सिमोनिया, आर. नितेश राजपूत, आर. अमित रघुवंशी, आर. सतीश इनवाती, अभिषेक डेहरिया, महेन्द्र पटेल, शिवम बघेल, इरफान खान, सिध्दार्थ दुबे, मनोज हरिनखेडे, अरविंद मंडराह, अंकित देशमुख इत्यादि की भूमिका अहम रही!

प्रतिबन्ध होने पर भी सरकारी शिक्षक चला रहे निजी कोचिंग सेंटर

Despite restrictions, government teachers are running private coaching centers मुरैना ! अम्बाह पोरसा नगर में सरकारी स्कूलों में पदस्थ लगभग 2 दर्जन से अधिक शिक्षक ऐसे हैं जो प्रतिबंध के बाद भी अपने घरो व हाथी गड्डा नामक जगह पर लंबे समय से निजी कोचिंग सेंटर संचालित कर रहे हैं। इसकी जानकारी शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को होने के बाद भी उनके द्वारा ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। गौरतलब है कि जिला शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों के पर निजी कोचिंग सेंटर पर छात्रों को पढ़ाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। उसके बाद भी अम्बाह वा पोरसा नगर में लगभग 2 दर्जन से अधिक ऐसे सरकारी शिक्षक हैं जो कोचिंग सेंटर संचालित कर बच्चों से हजारों रुपये ऐंठ रहे हैं। सरकारी आदेश की कर रहे हैं अवहेलना :- ट्यूशन पर कड़ा प्रतिबंध होने के बावजूद नगर में सरकारी शिक्षक बेखौफ ट्यूशन पड़ा कर सरकारी आदेश की अवहेलना कर रहे हैं। सुबह से इन कोचिंग सेंटरों पर बच्चों की भीड़ एकत्रित हो जाती है, जो दोपहर तक चलती है। इसके बाद शाम से ट्यूशन दोपहर तक चलती है। इसके बाद शाम से ट्यूशन पढ़ाने का सिलसिला फिर शुरू हो जाता है, जो देर रात तक चलता है। शिक्षक सरकारी आदेश को ठेंगा दिखाकर मोटी कमाई कर रहे हैं। इसके अलावा इन कोचिंग सेंटर के पास वाहन पार्किंग ‘की सुविधा भी नहीं है। जिला अधिकारी कार्यवाही नही करते है फोन नही उठाते है

सतर्क सक्रिय और जागरूक, नागरिक बनाने की दिशा में एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम संपन्न।

One day orientation program was conducted towards making Alert, Active and Aware citizens. सीताराम कुशवाहा, सहारा समाचार विदिशा ! देश अपनाएं सहयोग फाउंडेशन द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था में एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम संपन्न हुआ ! जिसमें विदिशा विकासखंड के 46 हाई स्कूल एवं हाई सेकेंडरी स्कूल से शिक्षकों ने भाग लिया। फाउंडेशन के विदिशा जिले के प्रभारी अधिकारी श्री अशोक पांचाल ने बताया कि देश अपनाएं सहयोग फाउंडेशन द्वारा विदिशा जिले में विद्यार्थियों के बीच नागरिकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए एक्टीजन कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थी अपने परिवेश के बारे में सर्तक रहें, समस्याओं और समाधान के बारे में सटीक और सही जानकारी प्राप्त करने के लिए उत्सुक और समर्थ हो तथा समुदाय के साथ व्यक्तिगत या सामूहिक रूप में समाज और देश की उन्नति में सहायता कर सकें।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री गोविंद राठी (DEO विदिशा), श्री RK ठाकुर (डाइट प्राचार्य विदिशा), RK जैन (BEO विकासखंड विदिशा), श्री चक्रेश जैन (नोडल अधिकारी विदिशा), संस्था से श्री जीतेश शेल्के, सुश्री अन्नपूर्णा तिवारी, विनीता पंवार, श्री अविनाश सोनी उपस्थित रहे।

अवैध तरीके से चल रहे ईट भट्टे, खनिज विभाग व पर्यावरण विभाग गहरी नींद में.  

Illegal brick kilns are operating, and the Mineral Department and Environment Department are in deep sleep. मलखान सिंह परमार मुरैना मुरैना ! मुरैना जिले भर में अवैध तरीके से चल रहे ईट भट्टे प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है ! लाल ईट बनाने वाले ईट भट्ठा संचालकों द्वारा कई जगह ईट भट्टे का निर्माण कर लाखों रूपयें की कमाई की जा रही है, वहीं पर्यावरण को दूषित किया जा रहा है, जबकि ईट भट्ठा के लिए पहले खनिज विभाग व पर्यावरण से इसकी मंजूरी लेकर ईट बनाने का कार्य किया जाता है, लेकिन इस क्षेत्र के रसूखदारों द्वारा बिना स्वीकृति लिए ही ईट भट्ठे का संचालन किया जा रहा है। अवैध ईट भट्ठों से न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है बल्कि राजस्व एवं पानी, मिट्टी, चोरी की बिजली का जमकर इस्तेमाल जमकर किया जा रहा है। इसके कारण लगातार भू जल स्तर गिरता जा रहा है। माखननगर तहसील क्षेत्र के अधिकतर गांवों में जिसमे बागरा,मानागांव, मनबाड़ा,गुड़ारिया मोती , आंचलखेड़ा, पवारखेड़ा खुर्द आदि गांवो में अवैध ईंट भट्टों का संचालन जोरो पर है जिन पर किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नही होने से अवैध ईंट भट्ठा संचालकों के हौसले बुलंद है। राजस्व और खनिज विभाग की उदासीनता के चलते क्षेत्र में बेखौफ ईंट भट्टों की संख्या बढ़ती जा रही है। कार्रवाई नही होने से संचालकों के हौसले बुलंद अवैध ईट भट्ठा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के अभाव में इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। इससे पर्यावरण तो प्रदूषित हो ही रहा है साथ ही राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। ये लोग बड़े पैमाने पर ईंट का निर्माण कर शासकीय व निजी जमीन के खनन करने में लगे हुए हैं। मगर कार्रवाई नहीं होने से अवैध कारोबार फल फूल रहा है। अधिक मुनाफा के चलते अवैध करोबार ईंट के व्यपारियों से जुड़े लोगों का मानना है कि ईंट के व्यवसाय में काफी मुनाफा है यही कारण है कि सारे नियम कानून को ताक पर रख कर अवैध ईंट का भट्ठा संचालित किया जा रहा है। अवैध ईंट भट्ठों के चलते शासन को राजस्व नुकसान हो रहा है। भट्ठा संचालक ज्यादा कमाई के लिए सभी नियमों को ताक पर रखने से भी परहेज नही कर रहे है और खनिज विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों को यह नजर नहीं आ रहा है कि जब ईंट बनाने की अनुमति ही नहीं है फिर ये ईंटें कहां से और कैसे आ रही हैं यह जानने की फुरसत संबंधित विभागों को नहीं हैं।

ग्वालियर, जबलपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की तैयारी

Preparation to implement police commissioner system in Gwalior, Jabalpur, decision may be taken in January भोपाल ! प्रदेश में भोपाल और इंदौर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू करने के बाद राज्य सरकार जल्द ही जबलपुर और ग्वालियर में भी पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करेगी। गृह विभाग ने इसके संकेत दिए हैं कि इस मामले में जनवरी में ही सरकार निर्णय ले सकती है। उधर दोनों ही जिलों के पुलिस अधीक्षक को भी मैसेज किया गया है कि सरकार इसको लेकर जल्द फैसला करेगी। साथ ही आवश्यक जानकारी लेने का काम भी जिलों से शुरू किया गया है। बीजेपी के संकल्प पत्र 2023 में ग्वालियर और जबलपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की बात कही गई है और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों के साथ हुई पहली बैठक में साफ कहा है कि संकल्प पत्र का हर वादा पूरा करना है और इसके लिए सभी विभागों से सात दिन में आवश्यक कार्ययोजना तैयार कर सीएम सचिवालय में देने के लिए कहा गया था। सूत्रों का कहना है कि वैसे तो संकल्प पत्र में पुलिस कमिश्नर प्रणाली सरकार बनने के बाद दो साल में लागू करने के लिए कहा गया है लेकिन इसके लिए किसी तरह के अतिरिक्त बजट की जरूरत नहीं है। इसलिए संकल्प पत्र को लेकर सीएम यादव द्वारा दिए गए निर्देश के बाद माना जा रहा था कि इस पर शीघ्र फैसला होगा। अब गृह विभाग ने इसको लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट भी किया है। इसमें कहा गया है कि मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी, हर नागरिक की सुरक्षा का संकल्प है। जल्द ही ग्वालियर और जबलपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होगी। इस ट्वीट के बाद यह माना जा रहा है कि मोहन यादव सरकार लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के पहले इन दोनों ही जिलों में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू कर सकती है।

चंबल नदी में अवैध खनन, पुलिस और फॉरेस्ट अधिकारी की मिलीभगत।

Illegal mining in the Chambal River, clash between police and forest officers पुलिस और फॉरेस्ट अधिकारी की मिली भगत से चल रहा सारा खेल। Special Correspondent, Sahara Samachaar, Morena. मुरैना।अम्बाह चम्बल नदी मे रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद,की शासन प्रशासन रेत माफियाओं के सामने सरेंडर होता प्रतीत हो रहा है। अंबाह थाने के अंतर्गत आने वाले बीच का पूरा घाट से चंबल नदी के रेत का अवैध खनन रुकने का नाम ही नही ले रहा है अंबाह फॉरेस्ट अधिकारी अपनी चैंबर में कुंभ करन की नींद सो रहे है । फॉरेस्ट अधिकारी न तो किसी घाट का चक्कर लगाने जाते है और न ही किसी रेत माफिया पर कार्यवाई कर रहे है। जिसके चलते रेत माफियाओं के हौंसले बुलंद होते नज़र आ रहे है बीच के पूरा घाट से चंबल नदी के रेत के अवैध खनन लगातार जारी हैं। क्या रेत माफियायों पर पुलिस प्रशासन और फॉरेस्ट अधिकारी कार्यवाई करने में असमर्थ है ? क्या रेत का अवैध खनन पुलिस और फॉरेस्ट अधिकारी की मिलीभगत से हो रहा है ? ऐसे अनेके प्रकार के सवाल उठते नज़र आ रहे हैं अब देखना ये रहा की अंबाह थाने के अंतर्गत आने वाले बीच का पूरा घाट पर शासन और प्रशासन के द्वारा क्या कार्यवाई की जायेगी या यू ही खेल चलता रहेगा।

सीएम मोहन यादव गुना में घायलों से मिले, पीएम नरेन्द्र मोदी ने जताया दुख.

CM Mohan Yadav met with the injured in Guna; PM Narendra Modi expressed Grief. गुना में बुधवार रात को बस और डंपर की भ‍िंड़त के बाद बस में आग गई थीगुना। गुना में बुधवार रात को बस और डंपर की भ‍िड़ंत के बाद बस में आग गई थी, 13 यात्री जिंदा जल गए और 16 बुरी तरह झुलस गए थे। मुख्‍यमंत्री डा. मोहन यादव ने मामले की जांच के आदेश दे द‍िए हैं और सम‍ित‍ि का गठन कर द‍िया है। मृतकों व घायलों के ल‍िए आर्थिक सहायता की घोषणा कर दी गई है। मुख्‍यमंत्री ने गुना में अस्‍पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात भी की। मुख्‍यमंत्री ने पर‍िजनों से भी मुलाकात की है, इस मौके पर भारी संख्‍या में भीड जमा हो गई थी। पीएम मोदी ने लिखा- हादसा हृदयविदारक हैप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा मध्य प्रदेश के गुना में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही इस दुर्घटना में घायल सभी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।भाजपा नेता धर्मेंद्र सिकरवार की बस है और जिस डंपर से टकराई वो कांग्रेस नेता अनिल नायक का है ! इससे पहले गुना रवाना होने से पहले गुना हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि गुना की घटना बहुत दुखःद है। मैंने रात में DM और SP से बात भी की थी। अभी मैं खुद जा रहा हूं। हम कोशिश करेंगे कि दोबारा ऐसी कोई घटना नहीं हो। मैंने जांच के आदेश दिए हैं। जो भी कोई जिम्मेदार होगा किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। सभी मृतकों के परिवार और घायलों के साथ मेरी संवेदना है। सीएम ने कहा कि कल रात गुना जिले में हुई घटना अत्‍यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। इस विषय पर मैंने जिले के कलेक्टर, एसपी व अन्‍य अधिकारियों से बात कर घटना की विस्‍तार से जानकारी ली है।उन्‍होंने कहा कि ऐसी घटना दोबारा ना हो, इस बात की हम पूरी कोशिश करेंगे; इसके लिए सड़कों पर इस तरह के जो भी डेंजर जोन हैं, उनको चिन्हित कर आवश्यक प्रबंध किया जाएगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live