LATEST NEWS

कर्ज तले दबता प्रदेश, पांच हजार करोड़ का कर्ज लेगी मध्‍य प्रदेश सरकार

State is burdened with debt, Madhya Pradesh government will take a loan of five thousand crores भोपाल । लोकसभा चुनाव की आचार संहिता में मध्य प्रदेश सरकार पांच हजार करोड़ रुपये का नया कर्ज लेगी। राज्य सरकार रिजर्व बैंक के मुंबई कार्यालय के माध्यम से 26 मार्च को तीन हिस्सों में कुल पांच हजार करोड़ रुपयों का कर्ज बाजार से लेगी। पहला कर्ज 20 साल के लिए दो हजार करोड़ रुपये का होगा। इसी तरह दो हजार करोड़ का दूसरा कर्ज 21 साल के लिए और एक हजार करोड़ रुपये का तीसरा कर्ज लिया जाएगा जो 22 साल में चुकाया जाएगा। तीनों ही कर्ज पर साल में दो बार ब्याज का भुगतान किया जाएगा। राज्य सरकार तीन माह (जनवरी-फरवरी) में साढ़े 15 हजार 500 हजार करोड़ रुपये कर्ज ले चुकी है। वर्तमान वित्त वर्ष में मध्य प्रदेश सरकार अब तक कुल 37 हजार 500 करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है। अब पांच हजार करोड़ रुपये का नया कर्ज मिलाकर कुल कर्ज 42 हजार 500 करोड़ रुपये हो जाएगा। वहीं वर्ष 2024 में 23 जनवरी को ढाई हजार करोड़ रुपये, छह फरवरी को तीन हजार करोड़ रुपये और बीस फरवरी को पांच हजार करोड़ रुपये और 27 फरवरी को पांच हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया जा चुका है। प्रदेश के ऊपर मार्च 2023 की स्थिति में तीन लाख 31 हजार करोड़ रुपये से अधिक का ऋण है।वहीं अब तक के कुल कर्ज को मिलाकर मध्य प्रदेश सरकार पर कर्ज का कुल भार तीन लाख 70 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले भी सरकार ने लगातार कर्ज लिया था।

देश में लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है, दिग्विजय , जहां से पार्टी कहेगी वहां से चुनाव लडूंगा

Democracy is being strangled in the country, Digvijay, I will contest elections from wherever the party asks. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल है। साथ ही ईवीएम और इलेक्टोरल बांड को लेकर भी सवाल उठाए। भोपाल ! प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला। पूर्व सीएम ने कहा कि देश में लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है। देश में अघोषित आपातकाल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज किए गए ताकि कांग्रेस चुनाव न लड़ पाए। कांग्रेस पंपलेट न छाप पाए। कांग्रेस के प्रत्याशियों को पैसा ना दे पाए। पूर्व सीएम ने कहा कि अन्य किसी पार्टी को इनकम टैक्स नहीं देना है। सिर्फ कांग्रेस पार्टी से इनकम टैक्स लेने का प्रावधान हुआ है। पूर्व सीएम ने इलेक्टोरल बांड को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी की गारंटी हफ्ता वसूली है। चंदा दो धंधा लो। कोविड में नकली दवाई बनाने वालों से भी चंदा लेकर उन्हें छोड़ा गया।

होली पर्व एवं आगामी त्यौहार धूमधाम और सोहद्रपूर्ण वातावरण में मानने बनी आम सहमति

There was a consensus to celebrate Holi festival and the upcoming festivals with pomp and harmony. हरिप्रसाद गोहे आमला । आगमी त्यौहार होली, धुरेंडी, झूलेलाल जयंती सहितअन्य त्यौहारो को दृष्टिगत रख आज थाना आमला की ओर से शांति समिति बैठक का आयोजन कार्यालय जनपद आमला के सभा कक्ष में आहूत की गई थी । बैठक का मुख्य उद्देश्य होली एवं आगामी सभी त्यौहार धूमधाम एवं हर्ष उल्लास से शांति पूर्ण तरीके से मनाया जाना था । बैठक में प्रमुख रूप से आमला तहसीलदार पूनम साहू, नगर निरीक्षक सत्यप्रकाश सक्सेना, पत्रकार,व्यापारी, विभिन्न संगठन प्रमुख गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने आगामी त्यौहार मनाए जाने अपने, अपने सुझाव दिए वहीं प्रशासनिक अधिकारियों के मंथन के बाद आगामी त्यौहार शांति प्रिय हर्ष उल्लास से मनाए जाने आम सहमति बनी । बैठक को संबोधित करते हुए आमला तहसीलदार पूनम साहू ने कहा आगामी सभी त्यौहार आपस में मिलजुलकर उत्साह एवं शांति प्रिय , सौहाद्र पूर्ण वातावरण में मनाए । वर्तमान समय में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आदर्श आचार संहिता क्षेत्र में प्रभावशील है । इसलिए प्रशासन की निर्धारित गाइड लाइन का पालन करते हुए त्यौहार मनाए । वहीं नगर निरीक्षक सत्यप्रकाश सक्सेना ने कहा होली एवं आगामी सभी धार्मिक त्यौहार आप सभी शांति प्रिय हर्ष उल्लास से मनाए । उन्होंने आम जन से अपील कर कहा प्रशासन की गाइड लाइन का पालन हो । त्यौहार पर कानून व्यवस्था बनाने आमला पुलिस पूर्णतः मुस्तैद रहेंगी । साथ ही हुड़दंगियों एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की नजर रहेंगी । जिसके लिए नगर के सार्वजनिक चौक चौराहों पर पुलिस पॉइंट लगाए जायेंगे । उन्होंने ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग प्रशासन की गाइड लाइन अनुसार धीमी आवाज एवं समय सीमा का ध्यान रखते हुए करने की बात कही साथ ही कहा कि हो सके तो पारंपरिक वाद्ययंत्रों का उपयोग कर पारंपरिक त्यौहार मनाने अपील की । प्रभारी सीएमओ प्रकाश देशमुख ने नगर में बेहतर सफाई, पेयजल वितरण, एवं बिजली व्यवस्था बनाए जाने की बात कही ।

मुफ्त रेवड़ी कल्चर पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज: क्या 2024 लोकसभा चुनाव पर पड़ेगा असर?

Hearing in Supreme Court today on free revadi culture: Will it affect the 2024 Lok Sabha elections? चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ ने एक दिन पहले बुधवार को कहा था कि मुफ्त घोषणाओं का यह मामला बेहद महत्वपूर्ण है। हम इसे कल (गुरुवार) बोर्ड पर रखेंगे। सुप्रीम कोर्ट गुरुवार, 21 मार्च को राजनीतिक दलों द्वारा चुनावों के दौरान ‘मुफ्त’ रेवड़ियां देने की प्रथा के खिलाफ एक जनहित याचिका पर सुनवाई करेगा। यह एक अहम सुनवाई है, क्योंकि 19 अप्रैल से लोकसभा चुनाव शुरू हो रहे हैं। राजनीतिक दलों के घोषणा पत्र भी सामने आने लगे हैं, जिनमें तमाम दावे किए जा रहे हैं। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ ने एक दिन पहले बुधवार को कहा था कि मुफ्त घोषणाओं का यह मामला बेहद महत्वपूर्ण है। हम इसे कल (गुरुवार) बोर्ड पर रखेंगे। पीठ में जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा भी शामिल हैं। लोकलुभावन घोषणाओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएयाचिका में कहा गया है कि मतदाताओं से अनुचित राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए लोकलुभावन घोषणाओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए, क्योंकि वे संविधान का उल्लंघन करते हैं। चुनाव आयोग को भी उचित उपाय करने चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने वकील और पीआईएल याचिकाकर्ता अश्विनी उपाध्याय की ओर से पेश वरिष्ठ वकील विजय हंसारिया की दलीलों पर ध्यान दिया कि याचिका पर लोकसभा चुनाव से पहले सुनवाई की जरूरत है। अन्य महत्वपूर्ण बातें याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से यह घोषित करने का आग्रह किया है कि चुनाव से पहले निजी वस्तुओं या सेवाओं का वादा या वितरण, जो सार्वजनिक धन से सार्वजनिक उद्देश्यों के लिए नहीं हैं, संविधान के अनुच्छेद 14 सहित कई अनुच्छेदों का उल्लंघन है।

कांग्रेस को एक और झटका, BJP में शामिल होने कई बड़े नेता पहुंचे भोपाल

Another blow to Congress, many big leaders reached Bhopal to join BJP लोकसभा चुनाव के पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी समेत अन्य उम्मीदवार 27 तक नामांकन कर सकेंगे। जानिए, इससे पहले मप्र में क्या हो रहा है? लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को मप्र में आज एक बार फिर बड़ा झटका लगने वाला है। कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंच गए हैं। इनमें पूर्व सांसद देवराज सिंह पटले और पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह समेत कई नेता शामिल हैं। सतना के ये नेता भाजपा में होंगे शामिल

चुनाव का नामांकन पत्र खरीदने पहुंचा निर्दलीय उम्मीदवार, सिक्कों में चुकाए 25 हजार रुपये

Independent candidate came to buy election nomination papers, paid 25 thousand rupees in coins प्रदेश के जबलपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकन करने पहुंचे एक इंडिपेंडेंट कैंडिडेट सेक्यरिटी डिपोजिट के लिए हजारों रुपयों के सिक्के लेकर पहुंचा. जबलपुर ! लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है और सभी सियासी दल तैयारियों में जुट गए हैं. मध्य प्रदेश के जबलपुर से चुनाव से संबंधित एक अजीब मामला सामने आया है लोकसभा चुनाव लड़ने की योजना बना रहे जबलपुर का एक उम्मीदवार बुधवार को नामांकन के वक्त सेक्योरिटी डिपोजिट के रूप में भुगतान के लिए 25 हजार रुपयए के सिक्के लेकर कलेक्टर ऑफिस पहुंचा.इंडिपेंडेंट कैंडिडेट विनय चक्रवर्ती, जबलपुर के सियासी मैदान में उतरना चाहते हैं. उन्होंने 10 रुपये, 5 रुपये और 2 रुपये के सिक्कों में सेक्योरिटी डिपोजिट के रूप में 25 हजार रुपये का भुगतान किया है. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैंने सिक्कों में 25 हजार रुपये का भुगतान किया है. सिक्कों में भुगतान की क्या वजह बताई? एजेंसी के मुताबिक विनय ने कहा कि कलेक्टर कार्यालय में डिजिटल या ऑनलाइन मोड के जरिए भुगतान करने की कोई सुविधा नहीं थी, इसलिए मैंने सिक्कों में अमाउंट का भुगतान किया, जिसकी सुविधा उपलब्ध थी. उन्होंने कहा कि मैं एक इंडिपेंडेंट कैंडिडेट के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहता हूं. जबलपुर जिले के रिटर्निंग ऑफिसर और कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने बताया कि संभावित उम्मीदवार द्वारा सिक्कों में किया गया भुगतान प्राप्त कर लिया गया और उसकी रसीद उन्हें दे दी गई. बता दें कि पहले चरण के लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई. मध्यप्रदेश में 29 सीटों के लिए 4 चरणों में चुनाव संपन होना है. प्रदेश में 19 अप्रैल को पहले चरण में 6 सीटों के लिए मतदान होगा. इसके बाद 26 अप्रैल को 7 सीटें, 7 मई को 8 सीट और फिर 13 मई को बची 8 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी 4 चरणों में चुनाव हुआ था.

प्रदेश कांग्रेस उपाध्‍यक्ष लालचंद गुप्‍ता भाजपा में शामिल

Madhya Pradesh Congress Vice President Lalchand Gupta joins BJP मध्‍य प्रदेश कांग्रेस के उपाध्‍यक्ष लालचंद गुप्‍ता ने सीएम डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में भाजपा की सदस्‍यता ली। सीधी। मध्‍य प्रदेश कांग्रेस के उपाध्‍यक्ष लालचंद गुप्‍ता भाजपा में शामिल हो गए हैं। उनके साथ ही नागौद सतना से कांग्रेस के विधायक रहे यादवेंद्र सिंह के भी भाजपा की सदस्‍यता लेने की अटकलें चल रही हैं।लालचंद गुप्‍ता ने सीधी में मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव की सभा के दौरान अपने 150 समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्‍यता ली। यादवेंद्र सिंह के भी जल्‍द भाजपा का दामन थामने की अटकलें चल रही हैं। उल्‍लेखनीय है कि 2023 के मप्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने के बाद उन्‍होंने बहुजन समाज पार्टी की सदस्‍यता ले ली थी। यादवेंद्र सिंह बसपा के टिकट पर नागौद सीट से चुनाव मैदान में उतरे, लेकिन उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा था।

ओलावृष्टि से हजारों किसानों की फसलें तबाह, जायजा लेने पहुंचे नकुलनाथ

Crops of thousands of farmers destroyed due to hailstorm, Nakulnath arrived to take stock मंगलवार को हुई ओलावृष्टि में जिले के अमरवाड़ा ब्लॉक में सर्वाधिक नुकसानी झेलना पड़ा है। यहां मोहली, राहीवाड़ा, गौलीढाना, सालीवाड़ा, लछुआ, बड़ेगांव, संगोनिया, पटनिया और मन्दानगढ़ में करीब एक घंटे जमकर ओलावृष्टि हुई, जिससे पूरा गांव बर्फ से ढक गया। छिंदवाड़ा ! जिले में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई है है। किसानों ने बताया कि यहां आंवले के बराबर ओले गिरे है। जिसके चलते क्षेत्र में सभी किसानों को नुकसानी का सामना करना पड़ा है। तेज बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की रबी मौसम की फसलें पूरी तरह तबाह हो चुकी है। इधर, प्रभावित क्षेत्रों का सांसद नकुलनाथ ने हवाई सर्वेक्षण कर वस्तुस्थिति देखी, साथ ही मोहखेड़ ब्लाक में गांवों में पहुंचकर खेतों में पीड़ित किसानों से चर्चा कर क्षति के संबंध में जानकारी ली। सांसद नकुलनाथ ने खेत से ही प्रशासनिक अधिकारियों से मोबाइल पर चर्चा कर अविलंब सर्वे कराकर प्रदेश सरकार को रिपोर्ट भेजने की बात कही। उमरेठ में तरबूज की फसल हुई तबाहबीते दिन हुई ओलावृष्टि में परासिया विधानसभा में भी मौसम की मार किसानों को झेलनी पड़ी है। यहां उमरेठ तहसील के ग्राम रिधोरा, पाठा, गुलबा, छाबड़ी, बिजोरी, गुमाई , गाजनडोह, परसोली, कन्हरगांव सहित अन्य ग्रामों में ओलावृष्टि से गेंहू, चने की फसल बर्बाद हुई। वहीं तरबूज और डंगरे की फसल भी बर्बाद हो गई। जिसके चलते किसानों को लाखों रुपए की क्षति का सामना करना पड़ा है। सर्वे के लिए गठित की संयुक्त टीमजिले में मौसम की मार से बर्बाद किसानों को जल्द ही राहत पहुंचाने अब प्रशासन ने कमर कस ली है। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह द्वारा सभी एसडीएम को जल्द सर्वे कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने निर्देश दिए गए है। वहीं एसडीएम द्वारा सर्वे हेतु सयुंक्त दल का गठन भी कर दिया गया है। चर्चा में जिला कृषि उपसंचालक जितेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में फसल नुकसानी की रिपोर्ट तैयार करने राजस्व, कृषि, उद्यानिकी और पंचायत विभाग के सयुंक्त अमले की ड्यूटी लगाई गई है, जिनसे जल्द से जल्द सर्वेकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए है।

गड़बड़झाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना में दिए नकली गहने, सामूहिक विवाह में नकली जेवर देने वाली फर्म की गड़बड़ियां उजागर

Fake jewelery given in Chief Minister Kanya Vivah and Nikah Scheme, irregularities in the firm giving fake jewelery in mass marriage exposed कटनी। कलेक्टर अवि प्रसाद ने जनपद पंचायत विजयराघवगढ में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह मे कम मानक का चांदी का आभूषण प्रदायकर्ता फर्म के विरुद्ध एफ.आई.आर दर्ज करानें के निर्देश दिए है।कलेक्टर श्री प्रसाद ने विजयराघवगढ़ जनपद पंचायत मे आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में आपूर्तिकर्ता फर्म द्वारा कन्याओं को नकली जेवर देने के मामले संबंधी शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत के सी.ई.ओ की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित की थी। जांच समिति द्वारा प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह व निकाह योजना के सामूहिक विवाह समारोह के दौरान जेवर प्रदायकर्ता फर्म द्वारा प्रदाय किये गए चांदी के आभूषण शासन द्वारा निर्धारित मापदण्ड से कम मानक के पाये गये।जांच प्रतिवेदन के आधार पर संबंधित प्रदायकर्ता फर्म के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही हेतु कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिला अभियोजन अधिकारी से अभिमत प्राप्त किया।जिला अभियोजन अधिकारी से प्राप्त अभिमत में उन्होंने चांदी के अमानक आभूषण प्रदायकर्ता फर्म के विरूद्ध भारतीय दण्ड विधान की धारा 420, 420/511, 468, 471, 472 के अनुसार कार्यवाही करना प्रस्तावित किया है।कलेक्टर अवि प्रसाद ने जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को उत्तरदायी फर्म के विरूद्ध प्राप्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी के अभिमत अनुसार आवश्यक कार्यवाही कर अवगत कराने के निर्देश दिए है।

पत्रकारो को बांटे मध्य प्रदेश श्रमजीवी संगठन के सदस्‍यता कार्ड

Membership cards of Madhya Pradesh Shramjeevi Sangathan distributed to journalists प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया जी द्वारा पत्रकारों के हित में समय समय पर आवाज बुलंद की जाती है – रंजीत सिह ( जिला अध्यक्ष ) हरिप्रसाद गोहे आमला । मध्‍यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्‍यक्ष रंजीत सिंह ने मंगलवार को आमला ब्‍लाक के पत्रकारो को सदस्‍यता कार्ड बांटे । इस अवसर पर उन्‍होनें कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश का बड़ा संगठन है । संगठन हमेशा पत्रकारो के हितो की रक्षा करता आया है । पत्रकारो और उनके परिजनों का यह एक विश्‍वसनीय संगठन है । संगठन के प्रदेश अध्‍यक्ष शलभ भदौरिया जी व्‍दारा समय-समय पर पत्रकारों के हितों के लिए आवाज बुलंद की जाती है । जिसका फायदा भी पत्रकारों को मिलता आया है । इस अवसर पर ब्‍लाक अध्‍यक्ष नितिन देशमुख ने कहा कि संगठन के सदस्‍य पत्रकारिता के माध्‍यम से समाज एवं जनहित के कार्य करते है । शासन-प्रशासन को अखबार के माध्‍यम से आईना दिखाकर उनकी समस्‍याओं से निजात दिलाते है । कहा कि संगठन भी उन्‍हें उनकी आवाज बुलंद करनें मे सहयोग करता आया है । इस अवसर पर ब्‍लाक के विभिन्‍न पत्रकारो को सदस्‍यता कार्ड बांटे गए । जिसमें बड़ी संख्‍या मे पत्रकारगण उपस्थित थे ।

खनिज के अवैध उत्खनन के विरूद्ध प्रशासन की कार्यवाही, पोकलेन मशीन सहित 3 हाईवा वाहन जब्त

Administration action against illegal mining of minerals, 3 Hiwa vehicles including Poklane machine seized कटनी। कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशन पर जिले मे गौण खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के मामले पर सख्त कार्यवाही और जुर्माना वसूलने का सिलसिला निरंतर जारी है।अवैध उत्खनन और परिवहन कार्य में लिप्त एक वाल्वो पोकलेन मशीन सहित तीन हाईवा वाहन जब्त किये गये हैं। एस.डी.एम कटनी प्रदीप कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में मंगलवार को की गई कार्यवाही में ग्राम अमराडांड के खसरा नंबर 218 के क्षेत्रफल 10.55 हेक्टेयर के अंश भाग में पोकलेन वाल्वो मशीन एवं डंपर द्वारा खनिज मुरूम का अवैध उत्खनन करना पाया गया। संयुक्त जांच दल में शामिल अतिरिक्त तहसीलदार सारिका रावत, राजस्व निरीक्षक चन्द्रशेखर कोरी, माईनिंग अधिकारी पवन कुशवाहा, लक्ष्मीकांत द्विवेदी और अरविंद सिंह द्वारा वाहनों की जब्ती का पंचनामा बनाया गया। संयुक्त जांच दल को मौके पर मिले पोकलेन वाल्वो मशीन के आपरेटर अंबिका पटेल और शंकर लाल पटेल द्वारा बताया गया कि मशीन बरोहो शाहनगर पन्ना निवासी बब्लू राजा की है। यहां से मुरूम निकालकर रेल्वे लाईन निर्माण हेतु मझगवां में अवैध परिवहन किया जा रहा था। जहां से मुरूम की अवैध खुदाई की जा रही थी उस गढ्ढे से 300 मीटर का मुरूम अवैध रूप से निकाला जाना पाया गया।कुठला थाना की सुपुर्दगी में हाइवासंयुक्त जांच दल ने कार्यवाही करते हुए मुरूम के अवैध उत्खनन कार्य में लिप्त हाइवा वाहनों क्रमशः एम.पी. 35 एच ए 0771, एम.पी. 34 एचए 0394 और एम.पी 34 एचए 0294 को जब्त कर पुलिस थाना कुठला की सुपुर्दगी में सौप दिया है।

ट्रक और बाइक की भिड़ंत में मां-बेटे की मौत, बेटी जबलपुर रेफर

Mother and son died in collision between truck and bike, daughter referred to Jabalpur दमोह ! जिले की कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुदरी के पास हुए एक भीषड़ सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत और बेटी की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया है. प्राप्त जानकारी अनुसार बताया गया है कि बाइक और ट्रक/डंफर की भिड़ंत में मां सावित्री पति गणपत सिंह लोधी उम्र 38 वर्ष, अजय प्रताप लोधी को जिला अस्पताल में ड्यूटी रत डॉक्टर वीरेंद्र सिंह ने मृत घोषित कर दिया. तो वहीं मंजो पिता गणपत उम्र 22 वर्ष निवासी धनगुआं के बताए गए हैं. घर वापस आते समय हादसा हुआ है, जिसमें मां और बेटे को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. वहीं हालत गंभीर होने पर बच्ची को जबलपुर रेफर किया गया है . घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी कुम्हारी थाना प्रभारी रोहित कुमार द्विवेदी, एएसआई राजेंद्र मिश्रा,प्रधान आरक्षक दीपक, आरक्षक बलवंत, आरक्षक राजेश सहित पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी.

प्रत्येक बूथ पर 370 मतों की वृद्धि के संकल्प के साथ आमला सारणी विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

Amla Sarani Assembly Election Management Committee meeting concluded with the resolution of increasing 370 votes at each booth. आमला सारणी विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में लोकसभा प्रभारी भरत सिंह राजपूत ने दिए बूथ प्रबंधन , मत प्रतिशत वृद्धी एवम बूथ जनसंपर्क के मंत्र हरिप्रसाद गोहे आमला । जैसे जैसे लोकसभा चुनाव नज़दीक आ रहे है वैसे ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही है। रणनीतिक रूप से बढ़त लेते हुए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा संगठनात्मक कसावट की शुरुआत कर दी गई है इसी श्रृंखला में भाजपा आमला सारणी विधानसभा की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आमला स्थित विधायक सह कार्यलय में संपन्न हुई। भाजपा मीडिया प्रभारी गोपेन्द्र सिंह ने बताया कि वरिष्ट भाजपा नेता एवम लोकसभा प्रभारी भरत सिंह राजपुत, आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के मार्गदर्शन में लोकसभा विस्तारक सोहन सिंह विधानसभा प्रभारी देवीदास खाड़े विधानसभा संयोजक किशोर बरर्दे जिला महामंत्री कमलेश सिंह जिला महामंत्री सुधाकर पवार जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढ़ेकर वरिष्ठ नेता रंजीत सिंह भाजपा नेत्री वर्षा गढ़ेकर की उपस्थिति में आहुत चुनाव प्रबंधन समिति सदस्यों की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में विभिन्न व्यवस्थाओं एवम बूथ स्तर पर प्रबंधन के निमित व्यापक कार्ययोजना पर चर्चा एवं क्रियान्वयन की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।लोकसभा प्रभारी भरत सिंह राजपुत ने विधानसभा प्रबंधन समिति को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों में बैतूल संसदीय क्षेत्र में भाजपा की लगतार विजय श्री के रिकार्ड को न सिर्फ बरकरा रखना है बल्कि बूथ पर लाभार्थी संपर्क अभियान, बूथ विजय अभियान एवम संगठनात्मक गतिविधियों को पूर्ण समर्थ के साथ सतत् निर्वहन कर चुनावों में एतिहासिक मतों से विजय प्राप्त करना है। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी राजपुत ने आगामी दिनों में त्रीस्तरीय संगठनात्मक प्रवास एवम जनसंपर्क कार्यकर्म की रूपरेखा पर मार्गदर्शन देते हुए चुनाव पूर्व बूथ प्रबंधन के लिए आवश्यक बिंदुओ की विस्तार पूर्वक जानकारी दी । एवम जनसंपर्क के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग विशेषकर नव मतदाता बंधुओ से सम्पर्क कर प्रत्येक बुथ पर 370 मतों की वृद्धि का संकल्प दिलाया। विधायक का पूर्ण समर्पण के लिया आवाहन विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने अपने संबोधन में कहा कि सम्पूर्ण देश ,विशेषकर मध्यप्रदेश का प्रत्येक जन मानस , भाजपा की गरीब कल्याण को समर्पित अंत्योदय केंद्रिय , लोककल्याणकारी योजनाओ के धरातल पर क्रियान्वयन एवम उससे प्राप्त लाभ से प्रभावित होकर भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए संकल्पित एवं उत्साहित है। हम सभी कार्यकर्ताओ को आगामी एक माह तक पूर्ण शक्ति एवम समर्थ के साथ चुनाव रूपी यज्ञ में संगठनात्मक कार्यों एवम समर्पण की आहुति दे कर 4 जून को विजय श्री रूपी फल प्राप्त करना है एवम बैतूल लोकसभा से एक कमल का फूल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेट करना है । प्रभारियों का बूथ प्रबंधन एवम जनसंपर्क कौशल पर जोर विधानसभा प्रभारी देवीदास खाड़े ने अपनें सम्बोधन में शक्ति केंद्र पर पंच परमेश्वर एवं बूथ समिति पन्ना समिति सदस्यों को सक्रिय करने एवम बूथ पर करणीय कार्यों की जानकारी दी एवं पिछले चुनावो में हारे बूथों पर विशेष ध्यान दे का आग्रह किया।लोकसभा विस्तारक सोहन सिंह ने चुनाव प्रबंधन एवम जनसंपर्क कौशल के आवश्यक अवयवों पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि , हम सभी को बूथ पर अपने कार्यों का दक्षतापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित कर बुथ पर मत वृद्धि का लक्ष्य प्राप्त करना है । विधानसभा संयोजक किशोर बरर्दे ने चुनाव प्रबंधन समिति सदस्यों को विभिन्न दायित्वों की जानकारी दी ।महामंत्री गणों ने कि संगठनात्मक कार्यों कि चिंता जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने बूथ विजय अभियान के माध्यम मतदाता संपर्क एवम युवा संवाद के माध्यम से नव मतदाता को जोड़ने पर जोर दिया ,तो जिला महामंत्री सुधाकर पवार ने लाभार्थी जनसंपर्क अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओ को अधिक से अधिक लाभर्थियों से संपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करना है । जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढ़ेकर ने संचालन एवम आभार व्यक्त किया। आमला सारणी विधानसभा की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में लोकसभा प्रभारी भरत सिंह राजपुत, आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे विस्तारक सोहन सिंह जिला महामंत्री कमलेश सिंह सुधाकर पवार विधानसभा प्रभारी देवीदास खाड़े विधानसभा संयोजक किशोर बरर्दे रंजीत सिंह वर्षा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढ़ेकर गणेश यादव वरिष्ठ नेता जिला मंत्री भगवंत सिंह सुधाचंद्रा मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख यशवन्त यादव नागेंद्र निगम यदुराज सिंह रघुवंशी , मोहन मोरे, किसन सिंह रघुवंशी, हरी यादव , अशोक नागले महेश मस्कोले जगदीश पंवार समेत आमला सारणी विधानसभा के चुनाव संचालन समिति सदस्य गण उपस्थित रहे।

कांग्रेस उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता का इस्तीफा, बोले- अध्यक्ष के पास जाने पर देना पड़ता था परिचय

Congress Vice President Lalchand Gupta resigns, says he had to give introduction when he went to the President विंध्य में कांग्रेस को फिर लगा झटका, लालचंद गुप्ता बोले- 5 साल उपाध्यक्ष रहा, आज तक एक भी बैठक नहीं हुई।भोपाल। प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी और उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने आरोप लगाया कि 5 साल उपाध्यक्ष रहने के बाद आज तक नहीं हुई एक भी बैठक। प्रदेश अध्यक्ष के पास जाने पर अपना परिचय बताना पड़ता था। वे प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष के पद पर 5 साल तक रहे है। इसके पहले वे भाजपा जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी साझा की। गौरतलब है कि प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। कमल नाथ के गढ़ सहित प्रदेश के कई इलाकों से कांग्रेस के बड़े नेता, पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हो चुके हैं। बड़े नेताओं को पार्टी छोड़कर जाने से लगातार झटके लग रहे हैं।

कमलनाथ का फेक सोशल मीडिया अकाउंट , कांग्रेस ने की सावधान रहने की अपील

Kamal Nath’s fake social media account, Congress appeals to be cautious कमलनाथ ने कहा कि वह यह बात स्पष्ट करना चाहते हैं कि ‘टीम कमलनाथ’ नाम का हमारा कोई संगठन नहीं है. उनका फेक अकाउंट बना कर गलत खबर फैलाने की कोशिश की जा रही है. चुनावों से पहले सोशल मीडिया तेजी से एक्टिव हो जाता है बाजार में फर्जी खबरें आने लगती हैं. फेक अकाउंट बनाकर लोग जनता का ध्यान खींचने की कोशिश करते हैं. ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश में कांग्रेस के सीनियर नेता कमलनाथ के साथ हुआ. उनके नाम से किसी ने झूठा अकाउंट बना कर गलत खबर फैलाने की कोशिश की. जैसे ही यह बात कांग्रेस नेता के संज्ञान में आई, उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से स्ष्टीकरण जारी किया. हाल ही में, कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘मुझे आज सोशल मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि कुछ लोग टीम कमलनाथ नाम का संगठन बनाकर भ्रामक एवं आधारहीन पोस्ट डालने व लोगों को गुमराह करने का कृत्य कर रहे हैं. मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि टीम कमलनाथ नाम का हमारा कोई संगठन नहीं है कमलनाथ ने कही सावधान रहने की बातकमलनाथ ने स्पष्ट करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे किसी संगठन या सोशल मीडिया अकाउंट बनाने अनुमति नहीं दी है. साथ ही, उन्होंने लोगों से ऐसे लोगों से सावधान रहें और इनके किसी भी धोखे का शिकार होने से बचें. गौरतलब है कि आदर्श आचार संहिता लगते ही चुनाव आयोग और प्रशासन की टीम अलर्ट हो जाती है और ग्राउंड के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जाती है. इस पर कमलनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट लिखकर ‘टीम कमलनाथ’ को भ्रामक बताया है.उन्होंने X पर लिखा कि, “मुझे आज सोशल मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि कुछ लोग टीम कमलनाथ नाम का संगठन बनाकर भ्रामक एवं आधारहीन पोस्ट डालने व लोगों को गुमराह करने का कृत्य कर रहे हैं.मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि टीम कमलनाथ नाम का हमारा कोई संगठन नहीं है, न ही इस तरह का कोई संगठन/सोशल मीडिया अकाउंट बनाने की मैंने किसी को अनुमति दी है.ऐसे लोगों से सावधान रहें व इनके किसी भी धोखे का शिकार होने से बचें.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet