LATEST NEWS

आमला वारियर्स बनी, रॉयल इलेवन खो, खो विजेता , यंग वारियर्स मुलताई को किया परास्त

Amla Warriors became, Royal XI lost, lost and won, Young Warriors defeated Multai हरिप्रसाद गोहे आमला । टीम रॉयल इलेवन के तत्वावधान में अध्यक्ष सुषमा महिला जनकल्याण समिति आमला आराधना मालवीय , नगर पालिका अध्यक्ष आमला नितिन गाडरे के सौजन्य से रेल्वे दवाखाने के सामने स्थित रेल्वे खेल मैदान में दो दिवसीय खो, खो खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन आयोजित किया गया था । आयोजित दो दिवसीय खो, खो खेल प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की टीमों ने भाग लेकर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर आयोजन को सफल बनाया । शनिवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आमला वारियर्स एवं यंग वारियर्स मुलताई के बीच खेला गया । दोनों टीमों के बीच खेले गए रोमांचकारी फाइनल मुकाबले में आमला वारियर्स टीम के कप्तान चेतन धुर्वे एवं यंग वारियर्स टीम मुलताई के कप्तान सिद्धार्थ धुर्वे की अगुवाई में दोनो टीम के खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन कर मौजूदा दर्शको का मनोरंजन किया । संघर्ष पूर्ण मुकाबले में आमला वारियर्स ने जीत दर्ज कर यंग वारियर्स मुलताई को परास्त कर रॉयल इलेवन प्रतियोगिता अपने नाम की विजेता एवं उप विजेता टीम को समिति अध्यक्ष आराधना मालवीय एवं नपा अध्यक्ष नितिन गाड़रे के हस्ते पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। आमला तियोगिता के फाइनल मुकाबले में गणमान्य अतिथि बतौर खेल और युवा कल्याण केंद्र विभाग से रामनारायण शुक्ला, बीएमओ डॉक्टर अशोक नरवरे , एएसआई गंभीर रघुवंशी , संजय शुक्ला,संदीप सोलंकी , हर्ष राठौर,सतीश मीना, , धोटेजी , आरती नागले सोशल वर्कर नर्मदपुरम सें मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद रहे । विजेता टीम को प्रथम पुरुस्कार 7500 रुपए एवं ट्राफी आराधना मालवीय अध्यक्ष सुषमा महिला जन कल्याण समिति आमला एवं दूसरा पुरुस्कार 3,500 नितिन गाडरे अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आमला जिला बैतूल मध्य प्रदेश तथा 5100 विजेता को तथा 2100 उपविजेता को राशि दीपक बंदेवार राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी,एसटी,एससी संयुक्त मोर्चा भारत,आलोक कुमार बामने जी ,प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी एसटी एससी संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश श्रीमती कल्पना मालवीय के सौजन्य से विजेता टीम को दी गई । नगर की खेल प्रेमी जनता ने आयोजित खो, खो प्रतियोगिता में पहुंच आयोजन को सफल बनाया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में मैच रैफरी हरी भाऊ झरबड़े, अपने मुखार बिंद से मैच का आखों देखा हाल सुनाने वाले एंकर सर अशोक झा, नीरज यादव, राकेश धामोडे, सतीश मीना जी , दिलीप ढोमने, किशोर माथनकर , मनोज देशमुख , प्रदीप कोका टे , चंदन मानू , लिखीराम साहू , रोहित हारोड़े , कुणाल ,आदि सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा । प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजन समिति द्वारा इस आयोजन से एक संदेश भी दिया गया कि खेलकुद व्यक्ति को स्वस्थ और फिट रखने के साथ-साथ, उसके स्वरूप को और बेहतर बनाने तथा शीघ्र निर्णय लेने की दिशा में उनकी मदद करता हैं। इसलिए, हर किसी को खेल के महत्व को समझना चाहिए। युवाओं को खेलों में भाग लेने के साथ-साथ इसे अपने करियर के रूप में चुनना चाहिए। खेल मानव जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उन्हें इससे किसी भी कीमत पर अलग नहीं किया जाना चाहिए ।

वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति स्टेशन पर मूलभूत सुविधाएं भी तोड़ रही दम

Even the basic facilities at world class Rani Kamlapati station are breaking down. भोपाल। विश्व स्तरीय रानी कमलापति स्टेशन वर्ल्ड क्लास सुविधा की वजह मूलभूत सुविधाएं सही से नहीं मिल पा रहा है। दरअसल यहां पर आए दिन लिफ्ट व एस्कलेटर बंद रहता है। जिससे यात्रियों को पैदल ही एयर कानकोर पर व वहां स प्लेटफार्म तक पैदल ही चल कर पहुंचना पड़ता है। जिससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में यात्रियों द्वारा रेलवे अधिकारी को शिकायत की है। जिसके बाद रेलवे ने बंसल पाथ-वे हबीबगंज प्राइवेट लिमिटेड को व्यवस्था ठीक करने को लेकर निर्देश दिए है। सेंकड एंट्री की ओर सबसे अधिक समस्यास्टेशन के सेंकड एंट्री की ओर से आने वाले यात्रियों को प्लेटफार्म पर जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर गेट के पास दोनों लिफ्ट बंद हैं, वहीं एस्कलेटर भी काम नहीं कर रहा है। ऐसे में बच्चों से लेकर बुजुर्ग यात्री सीढ़ियों से चढ़ने को मजबूर होते हैं। इस संबंध में यात्री हेमंत कुमार ने बताया कि पांच नंबर की दोनों लिफ्ट बंद है। इसके चलते खासी परेशानी होती है। इस संबंध में रेलवे अधिकारियों को शिकायत की है। लिफ्ट के इंतजार में खड़े रहते हैं यात्रीप्लेटफार्म-दो-तीन पर एक-एक लिफ्ट है। दो ट्रेनें प्लेटफार्म पर एक साथ आने से यहां लोगों की भीड़ लग जाती है। प्लेटफार्म दो और तीन पर लगी लिफ्ट के लिए यात्री को 10 से 15 मिनट का इंतजार में करना पड़ा रहा है। ऐसे में समय ज्यादा लगने के कारण कई बुजुर्ग यात्रियों को सीढ़ियों से आना पड़ रहा है।

बफरजोन के पास जंगल में लगी भीषण आग, बुझाने में जुटा वन अमला

A massive fire broke out in the forest near the buffer zone, forest staff engaged in extinguishing it. दमोह ! तेज हवाओं के कारण वन अमले को आग बुझाने में भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी ओर देर शाम तक वन अमला आग बुझाने में जुटा रहा। जंगल में आग लगने से कई वन्य जीवों के रहवास भी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।दमोह के मड़ियादो बफरजोन में कलकुआ के पास जंगल में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई और आग इतनी भीषण थी कि दूर से ही आग की लपटें और धुआं दिखाई दे रहा था। वन परिक्षेत्र अधिकारी हृदेश हरि भार्गव अमले के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर नियंत्रण पाने लिए प्रयास शुरू किए गए।गर्मी शुरू होने से साथ जंगल में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। इस आग से जंगल में लगे वनस्पति पौधे, पेड़ , छोटे जीव आदि जल जाते है। शनिवार दोपहर तेज हवाओं के कारण आग विकराल हो गई और जंगल के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने का कारण अज्ञात है। तेज हवाओं के कारण वन अमले को आग बुझाने में भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी ओर देर शाम तक वन अमला आग बुझाने में जुटा रहा। जंगल में आग लगने से कई वन्य जीवों के रहवास भी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। क्योंकि यह क्षेत्र पन्ना टाइगर रिजर्व का हिस्सा है और यहां तेंदुआ, नीलगाय और चीतल जैसे कई वन्यजीव हर समय बड़ी संख्या में मौजूद रहते हैं। बता दें कि सड़क के दोनों ओर घास-फूस लगी है। जिससे राहगीरों द्वारा बीड़ी पीने के दौरान फेंकी गई जलती तीली के कारण आग लगने का अंदेशा है। इसके अलावा महुआ-आचार के पेड़ के नीचे सफाई और गर्मी अधिक करने के लिए भी लोग आग लगाते हैं जो जंगल में फैल जाती है। शनिवार दोपहर लगी आग से कितना नुकसान हुआ व वन्य जीव जलने संबंधी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है अधिकारी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। शनिवार रात तक आग नहीं बुझाई जा सकी थी।

मध्य प्रदेश में 5 आईएएस अधिकारियों के तबादले, यहां देखिए लिस्ट

5 IAS officers transferred in Madhya Pradesh, see the list here धनंजय सिंह भदौरिया को सचिव, मध्य प्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास को अनुसूचित जाति विकास का आयुक्त बनाया गया है। भोपाल। लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। शनिवार शाम को 5 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

घरेलू विवाद से प्रथक रहने वाली पत्नी भरण पोषण की पात्र नहीं

Wife who is separated from domestic dispute is not eligible for maintenance हरिप्रसाद गोहे आमला/मुलताई ! घरेलू पोषण के एक छह वर्ष पुराने मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मुलताई नीलम खटाना ने घरेलू विवाद के कारण प्रथक रहने एवं महिला के भरण पोषण करने में सक्षम होने के कारण पत्नी की ओर से प्रस्तुत आवेदन निरस्त कर दिया है ! हालांकि नाबालिक पुत्र को प्रतिमाह ₹5000 देने के आदेश प्रदान किए हैं ! पति-पत्नी के इस रोचक मामले का मुख्य पहलू यह है कि वर्ष 1999 में हुए विवाह से दो संतान का जन्म हुआ एक संतान पति के पास है ! एक संतान पत्नी के पास है पत्नी की ओर से वर्ष 2019 में आवेदन इस आधार पर प्रस्तुत किया गया था कि उसका उसके पति से घरेलू विवाद है और वह उसे प्रताड़ित और परेशान करता है ! इसीलिए वह अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती स्वयं व अपने छोटे पुत्र के लिए भरण पोषण का आवेदन प्रस्तुत किया था ! पति की ओर से वकील राजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि इस मामले में पति अपनी पत्नी को साथ रखना चाहता था ! किंतु पत्नी किसी भी कीमत पर साथ रहने को तैयार नहीं थी ! बड़े पुत्र ने न्यायालय में उपस्थित होकर अपनी मां के विरुद्ध गवाही दी थी और पिता का समर्थन किया था न्यायालय में पत्नी ने स्वीकार किया था ! कि वह स्वयं का भरण पोषण करने में सक्षम है और वह किसी भी कीमत पर पति के साथ रहना नहीं चाहती इस मामले का मुख्य पहलू यह है ! कि आवेदिका के भाई का विवाह अनावेदक की बहन से और अनावेदक की बहन का विवाह आवेदक के भाई से हुआ था ! आटा साटा पद्धति से हुआ था और दोनों परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी ! दोनों परिवार की ओर से प्रस्तुत तलाक की याचिका न्यायालय द्वारा निरस्त कर दी गई थी ।

वाहन किराया राशि पूर्ण प्रात नहीं होने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे वाहन मालिक , विधान सभा निर्वाचन में अधिग्रहित किए थे वाहन

Vehicle owners, who were facing financial crunch due to non-payment of vehicle rent amount in full, had acquired the vehicles during the assembly elections. हरिप्रसाद गोहे आमला । विधानसभा निर्वाचन में आमला विधानसभा क्षेत्र से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023/यातायात/1199 के पत्र दिनांक 05/10/23 को वाहन मालिकों को प्राप्त हुआ था । जिसके परिपालन में वाहन मालिकों द्वारा निर्वाचन कार्यवाही हेतु लगने वाले वाहनों के रजिस्ट्रेशन क्रमांक तथा वाहन मालिकों के नाम से वाहनों को अधिग्रहित किया गया था । गौरतलब हो की परिवहन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा आदेश दिनांक 30/08/22 क्रमांक एफ 22,22 /2018 /2022 आठ की सूची अनुसार वाहन के प्रकारों के आधार पर किराया राशि वाहन मालिकों को देने के आश्वासन तथा जारी किए गए आदेश पर निर्वाचन कार्यवाही हेतु वाहन किराए पर लिए गए थे । जिनकी संख्या लगभग 35 थी । निर्देशों के पालनार्थ वाहन मालिकों द्वारा वाहन तथा ड्राईवर सहित अपना, अपना वाहन आदेश अनुसार तहसील कार्यालय आमला में जमा किए गए थे । बावजूद निर्वाचन कार्यवाही समाप्त उपरांत आज दिनांक तक वाहन किराया राशि पूर्ण अदा नहीं की गई । जिस कारण वाहन मालिक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। वहीं बैंक फाइनेंस वाहनों की किस्त अदा करने में भी समस्या उत्पन्न हो रही है। सौपा ज्ञापन, पूर्ण राशि प्रदाय करने की मांग आज शनिवार अधिग्रहित किए गए वाहन मालिकों ने तहसील कार्यालय आमला पहुंच अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शैलेंद्र बड़ोनिया को ज्ञापन सौप पूर्ण वाहन किराया राशि दिलाए जाने मांग की गई और उन्हें हो रही परेसानियो के संबंध में अवगत कराया । सौपे ज्ञापन के माध्यम से वाहन मालिकों ने बताया सभी वाहन मालिकों द्वारा वाहन की जानकारी के साथ स्वयं के बैंक खातों की प्रति जमा करने के उपरांत भी किराया राशि में आधे का अंतर है । वाहन मालिक रमजान खान, ने बताया आमला की सूची में जिस वाहन की किराया राशि 77764/ रुपए दर्शाया वहीं बैतूल कार्यालय में 27272/ रुपए दर्शाया गया है । ऐसे में वाहन मालिकों को बताई गई राशि अनुसार किराया राशि प्राप्त नहीं हो रही है । साथ ही वाहन मालिकों के बैंक खाता क्रमांक देने के बावजूद भी सूची में गलत खाता क्रमांक दर्ज कर दिए गए । जिस कारण भी किराया राशि का भुगतान नहीं हो पाया है । वाहन मालिकों ने निर्वाचन में लिए गए वाहन की किराया राशि तहसील आमला की सूची अनुसार जल्द प्रदाय करने मांग की । ज्ञापन सौंपते समय वाहन मालिक रमजान खान, गणेशराम , पवन, हरिकेश मोड़क, दुर्गेश गिरी, मुरली भोरासे, दीपक सोनपुरे, गुलाम मुस्तफा, हरीश पाटिल, रविकांत, विकाश, राकेश सहित अन्य वाहन मालिक मौजूद रहे। ,, इन्होंने क्या कहा वाहन मालिकों का ज्ञापन मिला है । भुगतान उप जिला निर्वाचन अधिकारी बैतूल से किया गया है जिन्हे ज्ञापन भेजा जा रहा है । अभी अस्सी प्रतिशत भुगतान हुआ है शेष भुगतान भी हो जायेगा ।शेलेंद्र बड़ोनिया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आमला जिला बैतूल मध्य प्रदेश । वाहन मालिकों को वाहन का किराया समय पर भुगतान करना चाहिए ऐसा न होने की स्थिति में उन्हें आर्थिक परेशानी होती हैं ।अधिवक्ता पंडित राजेन्द्र उपाध्याय ।

मप्र में चार चरणों में मतदान, पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को ,तारीखों का एलान

Voting in four phases in Madhya Pradesh, first phase voting on April 19, dates announced लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में मतदान कब होगा, इसके लेकर चुनाव आयोग तारीख का एलान कर दिया है। जानिए, क्या है चुनाव कार्यक्रम? किस जिले में कब कहां मतदान पहले चरण यानी 19 अप्रैल को सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा में मतदान होगा। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल वोटिंग होगी। तीसरे चरण में सात मई को मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ मतदान होगा। चौथे और आखिरी चरण में 13 मई को देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा जिले में वोटिंग होगी। चार चरण में मतदानमुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। मध्य प्रदेश में चार चरणों में मतदान होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी, जबकि दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। तीसरे चरण में सात और चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग होगी। नतीजे चार जून को घोषित किए जाएंगे।

 7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव, 4 जून को आएंगे नतीजे

Lok Sabha elections will be held in 7 phases, results will come on June 4 नई दिल्ली। केंद्रीय चुनाव आयोग (EC) ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान की तारीखों का एलान कर दिया। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता में घोषणा के साथ ही देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 12 राज्यों में महिला मतदाताओं का अनुपात पुरुष मतदाताओं से अधिक है। यहां देखिए लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़ा हर अपडेट

5 साल की बच्ची पर टीचर ने बरसाए थप्पड़, अस्पताल में भर्ती

Teacher slaps 5 year old girl, admitted to hospital शिवपुरी जिले में एक टीचर ने 5 साल की बच्ची की पिटाई कर दी. होमवर्क पूरा न करने पर टीचर ने बच्ची पर थप्पड़ों की बौछार कर दी. टीचर की पिटाई से बच्ची की हालत गंभीर हो गई. बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. शिवपुर ! एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. कोलारस थाना क्षेत्र अंतगर्त आने वाले बांगरोद गांव की रहने वाली एक पांच साल की मासूम बच्ची की होमवर्क न करने पर टीचर ने पिटाई कर दी. टीचर ने बेरहमी से बच्ची के एक गाल पर थप्पड़ बरसाए, जिससे बच्ची के गाल पर टीचर द्वारा मारे गए थप्पड़ के निशान पड़ गए. वहीं आंख में भी चोट आ गई. फिलहाल मासूम बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, बांगरोद गांव निवासी कृपान सिंह रावत ने बताया कि उनकी पांच साल की बेटी तमन्ना कक्षा एक की छात्रा है. वह गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ती है. गांव में एक कोलारस कस्बे का रहने वाला शिक्षक सुनील कुशवाह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने आता था. सुनील गांव की आंगनबाड़ी पर बच्चों की ट्यूशन पढ़ाता था. उसने अपनी बेटी को भी ट्यूशन भेजना शुरू कर दिया था. आज बेटी ट्यूशन का होमवर्क करके नहीं ले गई थी. बच्ची के गाल पर उंगलियों के निशानइससे भड़के शिक्षक सुनील कुशवाहा ने अन्य छात्राओं से उसके हाथ पकड़वाए और बेटी के गाल पर थप्पड़ों की बौछार कर दी. शिक्षक की मारपीट से बेटी के गाल पर उंगलियों के निशान बन गए. घंटों बाद उंगलियों के निशान नहीं हटे. उसकी एक आंख में भी चोट आ गई. साथ ही कान में भी लगातार दर्द हो रहा था. थाने में नहीं की शिकायतकृपान सिंह रावत ने बताया कि आनन-फानन में वह अपनी बेटी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, जहां उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. वहीं बच्ची के पिता कृपान सिंह ने आरोपी शिक्षक सुनील कुशवाहा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है. जब कोलारस पुलिस से बच्ची से मारपीट को लेकर जानकारी ली गई तो पुलिस ने कहा कि अभी तक मामले की शिकायत थाने में नहीं आई है. शिकायत आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

बीजेपी को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने दिया इस्तीफा, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

Big blow to BJP, Rajya Sabha MP Ajay Pratap Singh resigns, will contest elections as an independent भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। चुनाव के आदर्श आचार संहिता भी लागू होने वाली है। लोकसभा चुनाव में टिकट कटने और नहीं मिलने से नाराज नेताओं के पार्टी छोड़ने का क्रम जारी है। कोई कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हो रहे तो कोई बीजेपी छोड़कर निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर रहे हैं। इसी कड़ी में टिकट वितरण से नाराज बीजेपी भाजपा के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के भेज दिया है। उनके इस्तीफे के बाद सियासी गलियारों में निर्दलीय चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर है। बता दें कि सीधी से बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए डॉक्टर राजेश मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है। राजेश मिश्रा को उम्मीदवार बनाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई है। अजय प्रताप सिंह सीधी से लोकसभा का चुनाव निर्दलीय लड़ सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो अजय प्रताप सिंह के चुनावी मैदान में उतरने से बीजेपी का सियासी समीकरण बिगड़ सकता है। वे अभी बीजेपी से राज्यसभा सांसद हैं।

पार्षद के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से एक घायल

Indiscriminate firing at councilor’s house, one injured due to bullet injury मुरैना में महिला पार्षद के घर अंधाधुंध फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मुरैना। मुरैना में फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। हालात ऐसे हैं, कि पुलिस एक गुत्थी नहीं सुलझा पा रही, उससे पहले किसी दूसरे इलाके में ताबड़तोड़ गोलियां चल जाती हैं। शुक्रवार को दिनदहाड़े आमपुरा रोड पर महिला पार्षद के घर पर और बाहर सड़क पर अंधाधुंध फायरिंग हो गई, जिसमें गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। वारदात शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब की है। कोतवाली थाना क्षेत्र के आमपुरा रोड पर पार्षद उर्मिला गरसिंह सिकरवार की कोठी है। इसी कोठी के बाहर पहले कुछ बाइक सवार रैकी करने आए, फिर कुछ ही देर में कट्टे व पिस्टल लेकर आधा दर्जन से ज्यादा लोग इकट्ठा हाे गए और फिर गोलियां चलने की आवाज गूंजने लगी। प्रत्यक्षदर्शियाें के अनुसार 20 से 25 गोलियां चली। सड़क पर खड़े होकर मकान की तरफ गोलियां बरसा रहे कुछ आरोपित सीसीटीवी कैमरों में भी दिखे हैं, जिनमें कुछ युवक फायरिंग कर रहे हैं, तो कुछ खाली कारतूस बीन रहे हैं। मौके से पुलिस ने भी खाली कारतूस जब्त किए है। पुलिस के अनुसार दोनों ओर से फायरिंग हुई है, वहीं महिला पार्षद के बेटे साेनू सिकरवार का कहना है, कि उनके घर पर कोई नहीं था, उनकी ओर से तो फायरिंग का सवाल ही नहीं है। इस अंधाधुंध फायरिंग में कपिल तोमर नाम के युवक के पैर में गोली लग गई।सीडीआर बॉक्स गायबसूत्राें की मानें तो कपिल को उसी की पक्ष के युवक द्वारा चलाई गई गोली लगी है। घायल हालत में कपिल को ग्वालियर रेफर किया गया है। कोतवाली पुलिस घटना की तहकीकात में जुटी है, फिलहाल यही सामने आया है, कि यह विवाद पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ है। पार्षद के घर लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ आरोपित दिखे हैं, वहीं घायल कपिल तोमर के घर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने जब पुलिस पहुंची तो कैमरों का सीडीआर बाक्स की गायब मिला। इसलिए पुलिस कपिल के पैर में लगी गोली को भी संदिग्ध नजरिए से देख रही है।

रॉयल इलेवन खो, खो प्रतियोगिता का आमला में हुआ भव्य शुभारंभ

Royal XI Kho Kho competition grandly inaugurated in Amla हरिप्रसाद गोहे आमला । क्षेत्र में उभरती खेल प्रतिभा एवं खिलाड़ियों के बेहतर खेल प्रदर्शन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आमला में प्रथम बार नगर के रेल्वे खेल मैदान पर रॉयल इलेवन दी दिवशीय खो, खो खेल प्रतियोगिता का शुक्रवार दोपहर भव्य शुभारंभ किया गया । प्राप्त जानकारी अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन आराधना मालवीय अध्यक्ष सुषमा महिला जन कल्याण समिति बोडखी , नितिन गाड़रे अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आमला , एवं रॉयल टीम इलेवन सदस्य विन्देश गाठे, कुणाल देवडे, आशीष पंद्र्राम, कृष्ण गडेकर, रितिक प्रजापति एवं सहयोगी सदस्यों द्वारा आयोजित किया गया । आयोजनकर्ता प्रमुख आराधना मालवीय ने बताया सीजन एक रॉयल इलेवन खो, खो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ शुक्रवार गणमान्य अतिथियों, खिलाड़ियों एवं उपस्थित खेल प्रेमियो की गरिमामय उपस्थिति में किया गया । प्रथम दिन पाच जीलो से आमला पहुंची टीमों ने अपने खेल का प्रदर्शन किया । शनिवार सिवनी, नर्मदा पुरम, पाथाखेड़ा, बैतूल,मुलताई, आमला, आमला जूनियर टीम खेल का प्रदर्शन करेंगी प्रतियोगिता में चयनित टीमों के बीच शनिवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएंगा । विजेता टीम को प्रथम पुरुस्कार 7500 रुपए एवं ट्राफी आराधना मालवीय अध्यक्ष सुषमा महिला जन कल्याण समिति आमला एवं दूसरा पुरुस्कार 3,500 एवं ट्राफी नितिन गाडरे अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आमला जिला बैतूल मध्य प्रदेश के सौजन्य से प्रदाय किया जाएंगा । आयोजन समिति ने नगर की खेल प्रेमी जनता से शनिवार आयोजित खो, खो प्रतियोगिता में पहुंच आयोजन को सफल बनाने अपील की है । प्रतियोगिता को सफल बनाने में नीरज यादव, राकेश धामोडे, आर एस मीना , दिलीप ढोमने, किशोर माथनकर , मनोज देशमुख , प्रदीप कोका टे , चंदन मानू , लिखीराम साहू , रोहित हारोड़े , कुणाल आदि सदस्यों का सहयोग मील रहा ।

लोक सभा चुनाव से पहले 9 और आईएएस अधिकारियों के तबादले

9 more IAS officers transferred before Lok Sabha elections लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले मध्य प्रदेश में एक बार फिर 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। इससे पहले 14-15 की मध्य रात 37 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। जिसमें कई जिलों के नए कलेक्टर भी बनाए गए थे।भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले ये तबादले किए हैं। इससे पहले 14-15 मार्च की देर रात 37 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए थे। नई सूची के अनुसार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और उज्जैन कमिश्नर संजय गोयल को तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग में सचिव बनाया गया जबकी इंदौर श्रम आयुक्त संजय गुप्ता को उज्जैन कमिश्नर बनाया गया है।रीवा में अपर आयुक्त पद पर पदस्थ छोटे सिंह को राजस्व विभाग ग्वालियर संभाग में अपर आयुक्त बनाया गया है। स्वप्निल जी वानखेड़े को सतना कलेक्टर बनाया गया है। सपना जैन को सतना जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। इनके अलावा आईएएस सपना निगम, आईएएस राजीव रंजन मीना, ऋषि गर्ग का भी तबादला किया गया है। रेखा राठौर को खरगोन का अपर कलेक्टर बनाया गया है।

स्विस बैंक से काला धन नहीं आ पाया,लेकिन SBI की सूची में भाजपा का काला धन उजागर हुआ ,जीतू पटवारी

Black money could not come from Swiss bank, but BJP’s black money was exposed in SBI list, said Jitu Patwari. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इलेक्टोरल बॉण्ड से मिले चंदे को लेकर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए। पटवारी ने कहा कि स्विस बैंक से काला नहीं आ पया, लेकिन एसबीआई की सूची में भाजपा का काला धन उजागर हुआ। भोपाल ! प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के सामने कहा था कि स्विस बैंक की सूची लाऊंगा। उन्होंने दावा किया था कि उसमें करोड़ों अरबों का काला धन रखा हुआ है। पटवारी ने कहा कि वह काला धन नहीं आया, लेकिन एसबीआई की सूची आ गई, जिसमें काला धन भाजपा के खातों में दिखा है। उन्होंने कहा कि 6700 करोड़ रूपये इलेक्टोरल बॉण्ड से भाजपा ने बॉण्ड योजना के तहत अपने खातों में डलवायें। काला धन जो अलग से लिया इससे 100 गुना अधिक होगा। भाजपा में जो खरीद फरोख्त हो रही है वह इसी काले धन से हो रही है। पटवारी ने प्रधानमंत्री से सवाल पूछते हुए कहा कि 21 कंपनियां ऐसी क्यों निकली जिन पर ईडी, सीबीआई के छापे पड़े। उन कंपनियों ने ही भाजपा को ही बॉण्ड खरीदी में चंदा दिया। उन्होंने कहा कि जब हर व्यक्ति कोविड में सेवा कर रहा था, उस समय प्रधानमंत्री जी कोविड वेक्सीन कंपनी के मालिक पूनावाला से मिले थे। पूनावाला की कंपनी ने 50 करोड़ रूपये भाजपा को चंदा दिया, उसी कंपनी को सारे नियमों को धता बता कर भाजपा ने कोविडशील्ड की अनुमति दी उसी वैक्सीन से आज भी लोग अटैक से मर रहे हैं। भाजपा मौत के सौदागर जैसा काम करती रही। पटवारी ने कहा कि एसबीआई ने 18871 लोगों की चंदा देने वालों की और 20411 चंदा लेने वालों की सूची दी है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि 2019 के पहले के नाम क्यों छिपाये गये यह स्पष्ट होना चाहिए। बदलाव के लिए, नया भारत बनाने के लिए, महंगाई कम हो उसके लिए भारत की जनता ने मोदी को चुना था लेकिन मोदी जी ने हमेशा झूठ बोला है। कोविड के दौर में भी भाजपा लोगों से चंदा ले रही थी। पटवारी ने कहा कि यदि आपके घर में बेरोजगारी नहीं हैं, महंगाई नहीं है, परिवार में कोई बच्चा, परिवार का सदस्य नशा नहीं करता, किसान कर्ज में नहीं है, किसान की आमदनी बढ़ गई है, कोविड में आपको नहीं लूटा गया तो नरेन्द्र मोदी सही प्रधानमंत्री है और यदि इन्हीं सब यातनाओं को देश की जनता यदि सह रही है तो मोदी सही प्रधानमंत्री नहीं है। पटवारी ने आगे कहा कि जनता से यही कहना चाहता हूं कि देश की जनता को अपने हक और अधिकार के लिए विचार करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मोदी के झूठ का मुकाबला करना पड़ेगा। लोकतंत्र खतरे में है, उसे बचाना पडे़गा।

प्रदेश में 47 IPS अधिकारियों के तबादले, यहां देखें सूची

47 IPS officers transferred in the state, see the list here भोपाल। देश में जल्द होने जा रहे आम चुनाव की घोषणा से पूर्व प्रदेश में देर रात अनेक IAS अधिकारियों के तबादलों के बाद शुक्रवार दोपहर को 47 IPS अधिकारियों को भी इधर से उधर कर दिया गया। गृह विभाग द्वारा इसके आदेश जारी कर दिए गए। 11 जिलों के एसपी बदल दिए गए हैं। अशोकनगर, खंडवा, डिंडोरी, सिंगरौली, शिवपुरी, खरगोन, छतरपुर, दमोह, राजगढ़, श्योपुर और निवाड़ी के एसपी का तबादला कर दिया गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet