LATEST NEWS

भोपाल-जबलपुर समेत 27 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी, जानें कब दस्तक देगा मानसून

भोपाल  दक्षिण पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, ऐसे में अब एक हफ्ते के अंदर मानसून के मध्य प्रदेश में दस्तक देने के संकेत है। हालांकि प्री मानसून गतिविधियों साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में बादल, बारिश और बिजली गिरने चमकने की स्थिति बनी हुई है।आज मंगलवार को 27 जिलों में बारिश, बिजली के साथ तेज रफ्तार से हवा की चेतावनी जारी की गई है। आज कहां कहां होगी बारिश-बिजली-आंधी     आज मंगलवार खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम/पचमढ़ी, छिंदवाड़ा, उत्तर बैतूल और सिवनी में बिजली/ओलावृष्टि (हवा की गति 60 किमी प्रति घंटे तक) के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश ।     अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर कलां, ग्वालियर, रायसेन/सांची, पूर्वी भोपाल, दक्षिण सीहोर, बालाघाट, नरसिंहपुर, दक्षिण जबलपुर, पांढुर्ना, दक्षिण मंडला, दक्षिण देवास और पूर्व खरगोन में बिजली चमकने के साथ हल्की आंधी ।     सीधी, टीकमगढ़ और उमरिया जिले में गर्म रात ।     उमरिया, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पांढुर्णा, डिंडोरी, डिंडोरी, झाबुआ, धार, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदा पुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, अनूपपुर, शहडोल, कटनी,जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी और श्योपुर में बारिश के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट । कहीं कहीं ओलावृष्टि, वज्रपात के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं ।     बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और डिंडोरी में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट ।     भोपाल, जबलपुर, कटनी, पन्ना, नीमच, मंदसौर, रतलाम, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, टीकमगढ़, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, उमरिया, मऊगंज, सीधी, शहडोल, अनूपपुर और बालाघाट में आंधी, गरज-चमक वाला मौसम रहेगा। 2 दिन तक इन शहरों में गर्मी का असर एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 11 जून को शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी और 12 जून को शिवपुरी, ग्वालियर, टीकमगढ़, दतिया, मुरैना, सिंगरौली, भिंड, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, अनूपपुर, कटनी, शहडोल, पन्ना, दमोह, छतरपुर, निवाड़ी, सागर और उमरिया में गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। सीधी सबसे गर्म सीधी में सबसे ज्यादा 45.2 डिग्री पारा दर्ज किया गया। सिंगरौली में 43.3, सतना 43.1, रीवा 42.2, शहडोल 41.4, टीकमगढ़ और खजुराहो 41, मंडला 40.5, खरगोन 40.4 और नर्मदापुरम में 40.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। भोपाल 39.3, इंदौर 35.8,  ग्वालियर 38.2, जबलपुर 39.4 और उज्जैन में पारा 36 डिग्री रहा। जानें क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना समेत देश के कई राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सकुर्लेशन की वजह से मध्यप्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी है। मानसून अभी महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पहुंचा। अगले दो-तीन दिन तक बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की ब्रांच थोड़ी कमजोर होगी। एमपी में मानसून 16-17 जून तक ही एंटर हो सकेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम के कारण प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में आंधी-बारिश हो रही है। कल इन जिलों में गर्मी और बारिश का अलर्ट 12 जून को  छतरपुर, रीवा, सीधी, ग्वालियर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़,सिंगरौली में गर्मी का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। दमोह, भोपाल, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, हरदा, देवास, रायसेन, विदिशा, सागर, पन्ना, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में आंधी और गरज-चमक का यलो अलर्ट रहेगा।

जन्नत जुबैर ने टीवी शो फुलवा की वापसी की जताई इच्छा

  मुंबई, लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट में नजर आने वाली एक्ट्रेस जन्नत जुबैर ने छोटे पर्दे के प्रतिष्ठित शो फुलवा में वापसी की इच्छा जताई है। 22 वर्षीय एक्ट्रेस जन्नत ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत सामाजिक नाटकों में एक बाल कलाकार के रूप में की थी, जिसमें 2010 का शो काशी – अब ना रहे तेरा कागज कोरा और 2011 में प्रसारित फुलवा शामिल है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह चाहेंगी कि फुलवा फिर से स्क्रीन पर आए, तो जन्नत ने कहा क्यों नहीं? ये शो काफी अच्छा है। इतने सालों बाद लोग आज भी बालिका वधू, ना आना इस देस लाडो और फुलवा के बारे में बात करते दिखाई देते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि आज भी लोग उन्हें उनके किरदार फुलवा के नाम से बुलाते हैं। उन्होंने कहा, लोग आज भी मुझे फुलवा के नाम से जानते हैं, जो इस बात का सबूत है कि यह शो आज भी कितना प्रभावशाली है। लगभग 12’3 साल हो गए हैं। मुझे उम्मीद है कि ऐसे शो बनाए जाएंगे। लेकिन अगर फुलवा 2 या बालिका वधू 2 बनता है, तो मुझे लगता है कि प्रशंसक और लोग फिर से क्रेजी हो जाएंगे। फुलवा मध्य प्रदेश के मुरैना के पास चंबल के जंगल की पृष्ठभूमि पर आधारित शो था। इसमें फूलन देवी के जीवन की कहानी दिखाई गई है। कहानी भारत के एक डाकू-प्रभावित इलाके में रहने वाली एक गांव की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है। जन्नत ने भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप और तू आशिकी जैसे शो में भी काम किया है। वह रानी मुखर्जी अभिनीत हिचकी में दिखाई दी थीं। उन्होंने स्टंट-आधारित रियलिटी शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 12 में भाग लिया। 2022 में उन्होंने मीडिया, मार्केटिंग और विज्ञापन श्रेणी में फोर्ब्स 30 अंडर 30 सूची में भी जगह बनाई।

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 प्रीमियर के लिए तैयार है। यह शो जियो सिनेमा पर 21 जून से स्ट्रीम किया जाएगा। इस बार सलमान खान शो की मेजबानी नहीं करेंगे। अनिल कपूर शो को होस्ट करने जा रहे हैं। रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस बार अनिल कपूर सब बदलने आ रहे हैं। इसके ट्रेलर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा, ‘मौसम बदलेगा, तापमान बदलेगा। एके के आने से, अब सब बदलेगा। हमारे होस्ट अनिल कपूर के साथ बिगबॉसओटीटी3के इस ख़ास सीज़न के लिए तैयार हो जाइए। 21 जून, रात 9 बजे से विशेष रूप से जियोसिनेमा प्रीमियम पर स्ट्रीमिंग शुरू होगी।

पृथ्वी की जल धरोहर को संवारने एवं सहजने का हम सब का दायित्व : डॉ. यादव

जबलपुर  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुये कहा कि शासन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस को एक दिवसीय कार्यक्रम के रूप में न मनाकर ‘जल-गंगा संवर्धन अभियान’ के रूप में पांच से 16 जून का सम्पूर्ण पखवाड़ा जल संरक्षण एवं संवर्धन के रूप में मनाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री डॉ यादव बाजना मठ में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत संग्राम सागर तालाब की स्वच्छता के लिये श्रमदान करने के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जल-गंगा संवर्धन अभियान में संपूर्ण प्रदेश के प्रत्येक जिले में नदी, तालाबों, चैकडेम पुरानी बावड़ियों की जन सहयोग से साफ-सफाई तथा जल संरचनाओं के पुनर्जीवन का महाभियान सम्पूर्ण प्रदेश में जारी है। जनसभा में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। जनसभा की शुरूआत में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1373 करोड़ के 48 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कुंडम की महिला स्व सहायता समूह द्वारा कोदो-कुटकी के उत्पादों को सांची पार्लर में विक्रय करने दुग्ध संघ के साथ करार भी किया गया तथा विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभांवित भी किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मनुष्य के लिए सम्पूर्ण पृथ्वी ही उसका घर है। उन्होंने कहा कि इस दृष्टि से पृथ्वी की जल धरोहर को संवारने एवं सहजने का हम सब का दायित्व है। मुख्यमंत्री ने गोंडवाना साम्राज्य की रानी दुर्गावती द्वारा किये गये विकास एवं जल संवर्धन के कार्यो का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की बेहतरी एवं सामाजिक सरोकार की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश के विकास के लिए कोई भी कसर सरकार नहीं छोडेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि उद्योगों के निर्माण एवं रोजगार सृजन की दिशा में सरकार लगातार ठोस कदम उठायेगी। डॉ यादव द्वारा जल्द ही जबलपुर से रीवा, भोपाल तथा सिंगरौली के लिए एयर टेक्सी सेवा प्रारंभ करने की घोषणा की। साथ ही बताया कि प्रदेश के आम नागरिकों के बेहतर उपचार एवं सुविधा के लिए एयर एम्बुलेंस की सुविधा दी जायेगी। लोक निर्माण मंत्री सिंह ने कहा कि जल के बिना जीवन शून्य है। हमारे सामने जल संकट के रूप में वैश्विक संकट है। ऐसे में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने तय किया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत हर जिले में जाकर जल देने वाली ऐसी संरचनाओं को पुनर्जीवित करने का कार्य सरकार करेगी।  

युवती की हत्या, ट्रेन से ऋषिकेश भेजे हाथ-पैर, इंदौर में मिला शरीर का बाकी हिस्सा

इंदौर मध्य प्रदेश से उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंची ट्रेन में सफाई के दौरान एक प्लास्टिक के बोरे को खोलते ही सफाई कर्मियों के होश उड़ गए। बोरे के अंदर से महिला के कटे हाथ और पैर मिलने के बाद हर कोई दंग रह गया । रेलवे यार्ड के वाशिंग लाइन में सफाई कर्मचारियों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। महिला के शरीर के बाकी हिस्से मध्य प्रदेश के इंदौर में मिले हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि महिला का मर्डर कर शव के टुकड़ों को ट्रेन में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उज्जैन एक्सप्रेस की बोगी में एक बोरे में महिला के कटे हुए हाथ-पैर मिलने से सनसनी फैल गई। जीआरपी ने महिला के दो हाथ और पैर कब्जे में लिए। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके से नमूने लिए हैं। जीआरपी ऋषिकेश के मुताबिक, बीते रविवार देर शाम सात बजे के लगभग इंदौर से चलकर उज्जैन एक्सप्रेस योगनगरी ऋषिकेश पहुंची। यहां यात्रियों को उतारने के बाद ट्रेन को स्टेशन के वॉशिंग यार्ड में शिफ्ट किया गया। सोमवार दोपहर को वॉशिंग लाइन नंबर नौ पर ट्रेन की एस-1 और एस-2 कोच के बीच टॉयलेट के पास सफाई कर्मचारियों को एक प्लास्टिक का बोरा पड़ा हुआ मिला था। बोरे से अत्याधिक बदबू आ रही थी। सफाई कर्मियों ने इसकी सूचना फोरन आरपीएफ और जीआरपी को दी। इसके बाद जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। बोरे को खोलने पर पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए। बोरे के अंदर एक महिला के कटे हुए दो हाथ और पैर थे। हाथ में चूड़ियां थीं। इससे पता चला कि यह महिला के हैं। देहरादून से पहुंची फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके से आवश्यक नमूने लिए। हाथ-पैर से नमूने लेकर उसका डीएनए भी सुरक्षित रखा गया। जीआरपी के चौकी प्रभारी आनंद गिरि ने बताया कि ऋषिकेश और आसपास के स्टेशनों के सीसीटीवी कैमरों की जांच में कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस ने हाथ-पैर को कब्जे में लेकर उन्हें पंचनामा भरकर पहचान होने तक एम्स की मोर्चरी में रखवाया गया है। मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस की कई टीमें भी बनाई गई है। पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच करने में जुटी हुई है। महिला के शरीर का बाकी हिस्सा इंदौर से बरामद जीआरपी थाने के एसएचओ त्रिवेंद्र राणा के अनुसार, नौ जून को इंदौर रेलवे स्टेशन पर यार्ड में खड़ी एक पैसेंजर ट्रेन में एक महिला का दो टुकड़ों में शव मिला था। महिला के सिर से कमर तक का शरीर का हिस्सा ट्रेन में रखे ट्रॉली बैग और कमर से नीचे का हिस्सा एक बोरे में मिला था। ममहिला के शव से हाथ और पैर गायब थे। महिला की उम्र लगभग 25 वर्ष आंकी गई। प्रथमदृष्या ऋषिकेश में महिला के जो हाथ और पैर मिले हैं, वो इंदौर में मिले महिला के शव के बाकी हिस्से हैं। तस्वीरों से मिलान किया गया है।

भारतीय निशानेबाजी महासंघ ने पेरिस ओलंपिक के लिए 15 सदस्यीय राइफल और पिस्टल टीम की घोषणा की

नई दिल्ली भारतीय निशानेबाजी महासंघ ने पेरिस ओलंपिक के लिए मंगलवार को 15 सदस्यीय राइफल और पिस्टल टीम की घोषणा की जिसमें स्टार पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर अकेली ऐसी खिलाड़ी है जो दो स्पर्धाओं में भाग लेगी। टीम का चयन वर्चुअल बैठक में किया गया। टीम में आठ राइफल और सात पिस्टल निशानेबाज शामिल हैं। चयन समिति ने ट्रायल्स के परिणामों को प्राथमिकता देने का फैसला किया जिससे विश्व चैंपियन रुद्राक्ष पाटिल जैसे निशानेबाजों के लिए दरवाजे बंद हो गए। पाटिल अपनी पसंदीदा 10 मीटर एयर राइफल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे लेकिन इसके बावजूद वह ओलंपिक टीम में शामिल करने की गुहार लगा रहे थे क्योंकि उन्होंने कोटा हासिल किया था। निशानेबाजी में कोई व्यक्तिगत खिलाड़ी नहीं बल्कि देश को कोटा दिया जाता है। टीम के सभी सदस्य, कोच और सहयोगी स्टाफ अभी फ्रांस के वोल्मेरेंज लेस माइंस में शिविर में भाग ले रहे हैं। इसका उद्देश्य परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना है। ओलंपिक में जाने से पहले सभी खिलाड़ी दो सप्ताह के लिए स्वदेश लौटेंगे। शॉटगन टीम की घोषणा इटली के लोनाटो में होने वाले विश्व कप के बाद की जाएगी, जिसमें प्रतियोगिताएं बुधवार से शुरू होकर 18 जून तक चलेंगी। पेरिस ओलंपिक खेल 26 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे। भारतीय निशानेबाजों ने इस बार संभावित 24 में से 21 कोटा स्थान हासिल किए हैं। राइफल और पिस्टल में उसने सभी आठ आठ कोटा स्थान हासिल किए हैं। भारत ने इससे पहले कभी इतनी अधिक कोटा स्थान हासिल नहीं किए थे। तोक्यो ओलंपिक के लिए भारत ने 15 कोटा स्थान हासिल किए थे। पेरिस ओलंपिक के लिए भारत की राइफल और पिस्टल निशानेबाजी टीम इस प्रकार हैं राइफल: संदीप सिंह, अर्जुन बबूता (10 मीटर एयर राइफल पुरुष), एलावेनिल वलारिवन, रमिता (10 मीटर एयर राइफल महिला), सिफ्ट कौर समरा, अंजुम मौदगिल (50 मीटर राइफल 3 पोजिशन महिला), ऐश्वर्य तोमर, स्वप्निल कुसाले (50 मीटर राइफल 3 पोजिशन पुरुष) पिस्टल: सरबजोत सिंह, अर्जुन चीमा (10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष), मनु भाकर, रिदम सांगवान (10 मीटर एयर पिस्टल महिला), अनीश भानवाल विजयवीर सिद्धू (25 मीटर आरएफपी पुरुष), मनु भाकर, ईशा सिंह (25 मीटर पिस्टल महिला)।  

सेना शिक्षा कोर के वेटरन द्वारा श्री राम जन्म भूमि प्रांगण में वृक्षारोपण

 कुबेर टीला अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद और सेना शिक्षा कोर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में श्री राम जन्मभूमि परिसर स्थित कुबेर टीला में वृक्षारोपण का शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया सर्वप्रथम श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या धाम के महासचिव माननीय श्रीमान चंपतराय राय जी, श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य माननीय डॉक्टर अनिल मिश्रा जी, दक्षिण भारत से पधारे हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय पदाधिकारी श्रीमान गोपाल जी, स्टेशन कमांडर कर्नल नेगी साहब कर्नल सी पी सिंह साहब, सेना शिक्षा कोर  वेटरन संगठन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौड़ तथा अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अयोध्या धाम के अध्यक्ष श्री प्रकाश पाठक तथा महासचिव रामवीर सिंह के द्वारा साफा एवं टोपी पहनकर स्वागत किया गया तत्पश्चात पर्यावरण को लेकर माननीय चंपत राय जी का संबोधन हुआ, श्रीमान चंपत राय जी ने अपने संबोधन में अयोध्या की जलवायु और 67 एकड़ में फैले हुए राम मंदिर के परिसर में विभिन्न प्रकार के वृक्षों की चर्चा की और यहां के जलवायु के अनुकूल होने वाले वृक्षों के बारे में बताया उन्होंने अपने संबोधन में भारतीय सेना और पूर्व सैनिकों के संगठन को उत्तम बताते हुए अयोध्या राम मंदिर में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के कार्य की सराहना भी की।  देश के विभिन्न भागों से आए हुए पूर्व सैनिकों ने अपने परिवारों के साथ इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और रामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त किया, कोरबा छत्तीसगढ़ से पधारे हुए कोरबा जिला के पर्यावरण संरक्षण के संयोजक एवं पूर्व सैनिक सेवा संघ के संगठन मंत्री कैप्टन मुकेश कुमार अदलखा जी ने चंदन (सफेद एवं लाल), वरुण, सिंदूर, पुत्रजीवक, अमला तथा पीपल के पौधों को छत्तीसगढ़ से लाकर कुबेर टीला तक पहुंचाया तथा श्रीमान चंपत राय जी के साथ श्री राम जन्मभूमि में चंदन का पौधा रोपित किया एवं रामायण में वर्णित 182 पौधों की सूची माननीय चंपत राय जी को सौपते एक रामायण वाटिका बनाने का सुझाव दिया साथ ही पर्यावरण संतुलन हेतु मंदिर प्रांगण में एक बीज बैंक स्थापित कर श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप बीज प्रदान किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद स्वरूप ग्रहण किये गए बीज को रोपित करने से देश के एक कोने का वृक्ष दूसरे कोने में अपनी छटा बिखेरेंगे जिससे वृक्षारोपण में गति आएगी।   सेना शिक्षा कोर वेटरन संगठन की दिल्ली स्थित संगठन सदस्य वेटरन विद्यार्थी जी वेटरन मीणा सर वेटरन जगदेव सर वेटरन नरेंद्र साहब की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश पाठक साहब तथा महासचिव डीएस तोमर साहब के आरंभिक प्रयासों से इस कार्यक्रम की रूपरेखा बनी तथा बाहर से आए हुए लोगों का स्वागत सत्कार यहां पर माननीय चंपत राय जी डॉ अनिल मिश्रा जी के साथ में आपसी तालमेल स्थापित करवाने तथा इस कार्यक्रम को पूर्ण रूप से अपने हाथों में लेकर सफल बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया अंत में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अयोध्या धाम द्वारा आये हुए सदस्यों अतिथियों को भोजन कराकर कार्यक्रम को समाप्त किया गया।  इस कार्यक्रम में इन सब के अतिरिक्त कैप्टन के के तिवारी कैप्टन जगदीश प्रसाद द्विवेदी कैप्टन ओमप्रकाश शर्मा कैप्टन पारस पांडे कैप्टन कृष्ण कुमार त्रिपाठी सूबेदार मेजर बालंद भूषण मिश्रा सूबेदार ओमप्रकाश सूबेदार देवेंद्र जी सूबेदार शैलेंद्र जी सूबेदार ओमप्रकाश सूबेदार कालीचरण हवलदार राम जी दुबे वारंट अफसर सुनील मणि पांडेय वारंट अफसर विन्देश्वरी प्रसाद पांडे शाहिद तमाम भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे

सिकंदर के लिये सलमान खान 33000 फुट ऊपर शूट करेंगे एक्शन सीक्वंस

मुंबई, बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर के लिये 33000 फुट ऊपर एक्शन सीक्वंस शूट करेंगे। सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमन खान ने इस साल ईद के अवसर पर अपनी नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘सिकंदर’ अनाउंस की थी।  इस फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आयेंगी। सलमान खान फिल्म सिकंदर की तैयारी में जुट गये हैं। एक बार फिर एक्शन दिखाने के लिए उन्होंने कड़ी तैयारी की है। सलमान इस फिल्म में कई एक्शन सीन्स खुद करने वाले हैं। सिकंदर की शूटिंग मुंबई में हवाई एक्शन सीक्वेंस के साथ शुरू होगी, जिसमें सलमान एक विमान में समुद्र तल से 33000 फीट ऊपर दिखाई देंगे। फिल्म सिंकदर का निर्देशन एआर मुरुगादास कर रहे हैं। फिल्म ‘सिकंदर’ का प्रोडक्शन साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। ‘सिकंदर’ अगले साल ईद 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

आम के केमिकल से पके होने की पहचान: सुरक्षित और प्राकृतिक आम चुनने के टिप्स

गर्मियों का मौसम है और यह आम का सीजन भी है। आम भला किसे पसंद नहीं है लेकिन क्या आपको मालूम है कि खतरनाक केमिकल से कृत्रिम रूप से पकाए गए आम आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकते हैं? आम खरीदने से पहले यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि आपका आम FSSAI के तय मानकों के अनुसार ही कृत्रिम रूप से पकाया गया है या नहीं। ध्यान रहे की रसीले आम सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं, अगर इन्हें कैल्शियम कार्बाइड (Calcium carbide) जैसे हानिकारक रसायनों से पकाया गया हो। आम पकाने के ऐसे गलत तरीकों पर FSSAI ने सख्ती से रोक लगा दी है। ये रसायन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं। याद रखें आपके आम प्राकृतिक रूप से पके हुए हों या फिर FSSAI की गाइडलाइंस के अनुसार पकाए गए हों। अगर को ऐसे गलत तरीकों से आम पका रहा है, तो समझ लें वो आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहा है। कैल्शियम कार्बाइड क्या है? कैल्शियम कार्बाइड, जिसे चूना पत्थर भी कहा जाता है, एक रासायनिक यौगिक है जिसका सूत्र CaC2 होता है। यह काले रंग का ठोस पदार्थ होता है जो पानी में घुलने पर एसिटिलीन गैस (C2H2) छोड़ता है। एसिटिलीन गैस ज्वलनशील होती है और इसका इस्तेमाल वेल्डिंग और धातु काटने में किया जाता है। ​ क्यों होता है कैल्शियम कार्बाइड का इस्तेमाल? फलों को पकाना: कुछ लोग कैल्शियम कार्बाइड का इस्तेमाल फलों को जल्दी पकाने के लिए करते हैं। यह तरीका खतरनाक और गैरकानूनी है क्योंकि इससे फल जहरीले हो सकते हैं। कैल्शियम कार्बाइड के नुकसान क्या हैं? कैल्शियम कार्बाइड की धूल सांस लेने से खांसी, सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। गंभीर मामलों में, इससे श्वसन विफलता और मृत्यु भी हो सकती है। कैल्शियम कार्बाइड त्वचा और आंखों को जला सकता है। कुछ अध्ययनों में कैल्शियम कार्बाइड के संपर्क में आने और फेफड़ों के कैंसर के खतरे में वृद्धि के बीच संबंध पाया गया है। पेट और आंत की समस्याएं कैल्शियम कार्बाइड से आर्सेनिक और फास्फोरस हाइड्राइड के अवशेष पेट और आंत की समस्याएं पैदा कर सकते हैं, जिससे पेट में दर्द, मतली, उल्टी और दस्त हो सकते हैं। कैंसर का भी खतरा फल जल्दी पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड का इस्तेमाल बहुत खतरनाक है। इससे कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं, जिनमें कैंसर और त्वचा संबंधी समस्याएं भी शामिल हैं। कैल्शियम कार्बाइड इस्तेमाल करने से फलों में आर्सेनिक और फॉस्फोरस जैसे तत्व रह जाते हैं। ये तत्व शरीर में जमा होते रहते हैं और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा देते हैं। कैल्शियम कार्बाइड से पकाए फलों की पहचान कैसे करें? दिक्कत ये है कि कई बार फलों को देखकर ये पता लगाना मुश्किल होता है कि उन्हें कैल्शियम कार्बाइड से पकाया गया है या नहीं। कुछ आसान तरीके जिनकी मदद से आप ऐसे फलों की पहचान कर सकते हैं: एक समान रंग: कैल्शियम कार्बाइड से पके फलों का रंग बिल्कुल एक समान होता है। पूरे फल पर एक ही तरह का, अस्वाभाविक रंग नजर आता है। असमान्य चमक: इन फलों पर अक्सर एक अस्वाभाविक चमक या चिकनापन होता है। खुशबू की कमी: प्राकृतिक रूप से पके फलों में एक खास खुशबू होती है, जो कैल्शियम कार्बाइड से पके फलों में नहीं होती। अजीब स्वाद या गंध: कैल्शियम कार्बाइड से पके फलों में अजीब सा स्वाद या गंध हो सकता है, जो प्राकृतिक रूप से पके फलों से अलग होता है। कठोरता: कैल्शियम कार्बाइड से पके फलों की कठोरता भी प्राकृतिक रूप से पके फलों से अलग हो सकती है। ये फल ज्यादा नरम या दबाने पर गीले लग सकते हैं। अवशेष: कभी-कभी कैल्शियम कार्बाइड से पके फलों पर गौर से देखने पर छिलके पर हल्का सा अवशेष भी नजर आ सकता है। कैल्शियम कार्बाइड से पके आम की ऐसे करें पहचान TOI की रिपोर्ट के अनुसार, पॉन्डिचेरी यूनिवर्सिटी के खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के शोधकर्ताओं की एक टीम ने फलों को पकाने में इस्तेमाल होने वाले कैल्शियम कार्बाइड की पहचान करने का आसान तरीका ढूंढ निकाला है। इस तरीके में उन्होंने एक विशेष घोल (बायो-फंक्शनलाइज गोल्ड नैनोपार्टिकल्स से बना) तैयार किया है। जब इस घोल को धोए हुए फलों के पानी में मिलाया जाता है, तो घोल का रंग बदल जाता है, अगर फल को पकाने में कैल्शियम कार्बाइड इस्तेमाल किया हो। फल को 10 मिलीलीटर पानी से धोएं फिर 1 मिलीलीटर धोने के पानी को लेकर कांच की टेस्ट ट्यूब में डालें इसमें उतनी ही मात्रा में इस विशेष घोल को मिलाएं अगर घोल का रंग बदलकर लाल से बैंगनी हो जाता है, तो फल को पकाने में कैल्शियम कार्बाइड इस्तेमाल किया गया था। इस जांच की लागत 20 पैसे से भी कम है

बल्लेबाज तौहीद हृदय ने कहा- डीआरएस के कारण लेग बाय के चार रन गवाए यह हमारे लिए अच्छा फैसला नहीं था

न्यूयॉर्क बांग्लादेश के युवा बल्लेबाज तौहीद हृदय ने कहा है कि अनुभवी बल्लेबाज महमूदुल्लाह रियाद को पगबाधा देने का मैदानी अंपायर का फैसला बुरा निर्णय था जिसके कारण उनकी टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच गंवाना पड़ा। डीआरएस का सहारा लेने पर इस फैसले को बदल दिया गया। दक्षिण अफ्रीका के 114 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने सात विकेट पर 109 रन बनाए। आईसीसी के एक विवादास्पद नियम के कारण बांग्लादेश ने लेग बाय के चार रन गंवाए जब ओटनील बार्टमैन की गेंद पर अंपायर सैम नोगास्की ने महमूदुल्लाह को पगबाधा आउट दिया। गेंद बाउंड्री के पार चली गई लेकिन महमूदुल्लाह के डीआरएस लेने के कारण इसे ‘डेड’ (जिस पर रन नहीं बन सकते) माना गया। महमूदुल्लाह तो नॉटआउट करार दिए गए लेकिन बांग्लादेश ने चार रन गंवा दिए। आईसीसी के नियमों के अनुसार अगर मैदानी अंपायर बल्लेबाज को पगबाधा आउट देता है तो तीसरे अंपायर द्वारा फैसला पलटने की स्थिति में भी कोई अतिरिक्त रन (लेग बाय या बाय) नहीं मिलेगा। बांग्लादेश को नहीं मिले चार रन के बारे में पूछने पर हृदय ने कहा, ‘‘असल में ईमानदारी से कहूं तो यह एक अच्छा फैसला नहीं था। यह एक कड़ा मुकाबला था। मेरे दृष्टिकोण से, अंपायर ने आउट दिया, लेकिन यह हमारे लिए थोड़ा मुश्किल है क्योंकि उन चार रन से मैच का परिदृश्य बदल जाता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मेरे पास इसके बारे में कहने के लिए कुछ नहीं है।’’ हालांकि 23 वर्षीय हृदय ने इस सवाल को टाल दिया कि वह नियम से सहमत हैं या नहीं। हृदय ने कहा, ‘‘देखिए, नियम आईसीसी ने बनाए हैं जो मेरे हाथ में नहीं है लेकिन उस समय वे चार रन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण थे। मुझे लगता है कि अंपायर ने फैसला सुनाया है और अंपायर फैसला सुना सकते हैं। वे भी इंसान हैं और उनसे गलती हो सकती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हमें दो-तीन और वाइड मिलने चाहिए थे जिन्हें नहीं दिया गया। इसलिए इस तरह के मैच में, जहां कम स्कोर वाले मैच में मुश्किल से रन बनते हैं, वहां एक या दो रन बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।’’ इस बल्लेबाज ने कहा, ‘‘इसलिए मुझे लगता है कि वे चार रन या दो वाइड रन करीबी फैसले थे। यहां तक कि मेरा आउट भी अंपायर कॉल था। इसलिए मुझे लगता है कि इन क्षेत्रों में सुधार की गुंजाइश है।’’  

राजस्थान सरकार के सामने अभ 5 विधानसभा के उपचुनावों की नई चुनौती

दौसा. लोकसभा चुनावों के बाद राजस्थान की नई भजनलाल सरकार को इसी साल 3 चुनावों का सामना और करना है। इनमें एक राज्यसभा सीट, विधानसभा उपचुनाव और स्थानीय निकाय चुनाव इसी साल होने की संभावना है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद अब राजस्थान में उनकी राज्यसभा सीट खाली हो रही है। हालांकि बहुमत के आधार पर अब यह सीट बीजेपी के खाते में जाती दिख रही है। वहीं राजस्थान में राज्यसभा चुनाव के अलावा विधानसभा उपचुनाव और लोकल बॉडी चुनाव भी इसी साल होने हैं। लोकसभा चुनावों में 11 सीटें हार चुकी प्रदेश की नई भजनलाल सरकार के लिए अब इन चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने का भारी दबाव रहेगा। इन 5 सीटों पर होने हैं उपचुनाव राजस्थान में खींवसर, दौसा, चौरासी, झुंझुनू और देवली उनियारा में विधानसभा उपचुनाव होने हैं क्योंकि यहां के विधायक अब लोकसभा सांसद बन चुके हैं। इनमें से कोई भी सीट बीजेपी के पास नहीं है। यहां तक कि जिन लोकसभा सीटों में ये विधानसभाएं आती हैं, वहां भी बीजेपी इस चुनाव में हार गई। खींवसर से आरएलपी के हनुमान बेनीवाल, दौसा से कांग्रेस के मुरारी मीणा, चौरासी से बीएपी के राजकुमार रोत, झुंझुनू से कांग्रेस के बृजेंद्र ओला और देवली उनियारा से कांग्रेस के हरीश मीणा विधायक थे। अब ये पांचों सांसद बन चुके हैं। इसलिए इन सीटों पर उपचुनाव होने हैं। लोकल बॉडी चुनाव सबसे बड़ी चुनौती विधानसभा उपचुनाव और लोकल बॉडी चुनाव लगभग आसपास ही होंगे। उपुचनावों के नतीजे भले ही सरकार पर कोई असर नहीं डालने वाले लेकिन इससे सरकार के पक्ष में या खिलाफ माहौल जरूरत बनता है। वहीं यदि उपचुनाव पहले होते हैं तो इसका असर लोकल बॉडी इलेक्शन पर भी पड़ना तय है।

पीसीबी ने अगले वर्ष देश में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को 19 फरवरी से शुरू कराने का प्रस्ताव रखा

लाहौर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अगले वर्ष देश में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को 19 फरवरी से शुरू कराने का प्रस्ताव रखा है। प्रस्ताव के तहत बोर्ड ने टूर्नामेंट का आयोजन 19 फरवरी से नौ मार्च के बीच कराची, रावलपिंडी और लाहौर में कराने का विचार बनाया है। कराची में टूर्नामेंट का उद्घाटन और सेमीफाइनल सहित तीन मैच होंगे। वहीं लाहौर में फाइनल समेत कुल सात मैच तथा पिंडी क्रिकेट ग्राउंड में कुल पांच मैच होंगे जिसमें दूसरा सेमीफाइनल भी होगा। रिपोर्ट के अनुसार भारत का हर मैच लाहौर में कराने की तैयारी है। इसका मतलब है कि यदि भारत सेमीफाइनल में जाता है तो एक सेमीफाइनल में कराची या रावलपिंडी से निकालकर लाहौर लाना होगा। सुरक्षा के मद्देजनर भारतीय टीम को अधिक यात्रा से बचाते हुए मैचों एक ही शहर में कराये जाने की योजना है। लाहौर बाघा बॉर्डर के पास भी है तो भारतीय प्रशंसकों के लिए वहां पहुंचना आसान भी होगा। हालांकि अभी तक यह निश्चित नहीं है कि भारत टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा। वर्ष 2008 में एशिया कप के बाद से ही भारत ने पाकिस्तान में कोई मैच नहीं खेला है और 2012-13 के बाद से दोनों टीमों के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज़ भी नहीं खेली गई है। पिछले वर्ष जब पीसीबी ने एशिया कप होस्ट किया था तो भारत के सभी मैच श्रीलंका में खेले गए थे। भारत ने फाइनल में जीत दर्ज की थी। भारतीय क्रिकेेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) बार-बार कहता रहा कि भारतीय टीम का पाकिस्तान जाना भारत सरकार के निर्णय पर निर्भर है।  

छत्तीसगढ़-रायगढ़ में बाइक सवार तीन युवकों की ओडिशा से लौटते समय मौत

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात दर्द सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, चक्रधर नगर थाना  क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महापल्ली गांव बीती रात तेज रफ्तार मोटर सायकल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर जाने की घटना  में तीन युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीनों युवक इंड सिनर्जी प्लांट में काम करते थे और बीती रात शराब पीने कनकतुरा गए हुए थे, जहां से घर वापसी के दौरान देर रात यह घटना घटित हो गई। मंगलवार की सुबह गांव के ग्रामीणों ने सड़क किनारे तीनो का शव को देखते हुए पुलिस को घटना से अवगत कराया। घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधर नगर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम शकरबोगा गांव के पास घटना हुई। मृतकों की उम्र 20 से 25 साल के आसपास है। मृतक तीनो युवक इंड सिनर्जी लिमिटेड के केंटीन के कर्मचारी है जो ठेकेदार रजत के अंडर में काम करते थे, जिसमे दो लोग सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के एवं एक व्यक्ति रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र का बताया जा रहा है। तीनो एक ही मोटर साइकिल हीरो एचएफ डीलक्स क्रामंक CG 13AW 6548 में सवार थे। मृतकों के नाम उमेश, संजय पटेल और टिकेंद्र हैं।

‘दलदल’ में पुलिस ऑफिसर का निभाएंगी किरदार निभायेगी भूमि पेडनेकर

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनकर अपनी आने वाली वेबसीरीज ‘दलदल’ में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाती नजर आयेंगी। भूमि पेडनेकर जल्द ही वेब सीरीज ‘दलदल’ में नजर आएंगी। वेब सीरीज ‘दलदल’ में भूमि पेडनेकर एक पुलिस अधिकारी की चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाती नजर आयेंगी। भूमि पेडनेकर ने बताया, ‘दलदल’ एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जो एक महिला होने के सभी गुणों को समेटे हुए है। रीता एक सुपर अचीवर, एक ग्लास-सीलिंग ब्रेकर और पुरुषों की दुनिया में नियमों को फिर से लिखने वाली महिला है। मैं इस तरह की महिलाओं को अपना आदर्श मानती हूं और मैं प्राइम वीडियो जैसे ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर इस तरह की सीरीज के लिए रोमांचित हूं, जो मुझे दुनिया को भारतीय महिलाओं की ताकत और मजबूती दिखाने का मौका देगा। भूमि पेडनेकर ने कहा, वेब सीरीज ‘दलदल’ का रोल बहुत चुनौतीपूर्ण है और मेरे लिए यह नया जॉनर भी है। इसमें एक्शन का काफी मौका मिला है। मेरे रोल रीटा फरेरा में कई परतें हैं। वह बाहरी और अंदरूनी विचारों के मतभेदों के बीच फंसी है। मेरा पात्र मुंबई की डीसीपी के तौर पर अपना काम शुरू करती है और वह कई मर्डर केस और अन्य क्राइम को सुलझाती है। भूमि पेडनेकर की वेब सीरीज ‘दलदल’ अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

सूरज ढलते समय हमले का पैटर्न… बस पर हमला करने वाले आतंकियों की ऐसे हो रही तलाश

रियासी जम्मू कश्मीर में तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकवादी हमला करने वाले गुनहगारों की तलाश तेज हो गई है. सेना और CRPF की 11 टीमें ऊपरी पहाड़ी इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन चला रही हैं. पाकिस्तान समर्थित आतंकियों को खत्म करने के लिए मिशन मोड में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है. हमले के बाद आतंकी जंगल की तरफ भागे थे. ऐसे में रियासी के जंगल को घेर लिया गया है. वहां कमांडो और ड्रोन भी उतारे गए हैं. रविवार को जम्मू कश्मीर में तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकवादी हमला हुआ था, इसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी. करीब 41 लोग हमले में घायल हो गए थे. ये हमला जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में हुआ. तीर्थयात्रियों की बस शिव खोड़ी मंदिर से माता वैष्णो देवी मंदिर के बेस कैंप कटरा की ओर लौट रही थी. जंगल में छिपे आतंकवादियों ने बस पर घात लगाकर हमला किया. आतंकियों ने पहले बस के ड्राइवर को गोली मारी, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और बस खाई में जा गिरी. उसके बाद काफी देर तक फायरिंग की. हमले में बस के ड्राइवर और कंडक्टर दोनों की मौत हो गई. हमले में किसी तरह बच गए यात्रियों ने बताया कि बस के खाई में गिरने के बाद भी आतंकवादी गोली बरसाते रहे. ये बस उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली से तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही थी. फौजी वर्दी में थे आतंकी रविवार शाम 6:10 पर बस पर आतंकी हमला हुआ। इस हमले में स्थानीय राजबाग पौनी के रहने वाले बस ड्राइवर विजय कुमार और कटरा निवासी कंडक्टर अर्जुन की भी मौत हो गई। बस में सवार कुछ यात्रियों ने मीडिया को बताया कि जब बस ढलान पर थी तो एक आतंकी फौजी वर्दी में सड़क के बीचों-बीच बैठा था। बस की रफ्तार धीमी होते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी। फिर और तरफ से भी बस पर फायरिंग होने लगी। उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि क्या हुआ। ड्राइवर को भी गोली लगी और उनका बस से नियंत्रण खो गया। बस खाई में गिर गई। तब भी आतंकी बस पर गोलियां बरसाते रहे। जॉइंट सर्च ऑपरेशन के बीच NIA भी पहुंची फरार आतंकियों की तलाश में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना ने साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पहाड़ी इलाके में आतंकियों के छिपे होने की आशंका को देखते हुए ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। मौके पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के DGP आर. आर. स्वैन और रियासी की SSP मोहिता शर्मा समेत अन्य तमाम अफसर पहुंचे। इस बीच घटनास्थल पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की एक टीम भी पहुंची। फरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल इकट्ठा किए हैं। लगातार बस पर गोली बरसाते रहे आतंकी इस गोलीबारी के बाद भी यात्री चुपचाप लेटे रहे, ताकि आतंकवादियों को ऐसा लगे कि वो सभी मर चुके हैं. मरने वाले यात्रियों में से 4 राजस्थान से थे, जिनमें एक 3 साल का बच्चा भी शामिल था. ये चारों लोग एक ही परिवार के थे. इसके अलावा, मरने वालों में 3 लोग उत्तर प्रदेश के थे. ड्राइवर और कंडक्टर रियासी के ही रहने वाले थे. हमले में जान गंवाने वालों में एक 3 साल का बच्चा भी शामिल था. उसकी मां की मौत भी हो गई है. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रात सवा 8 बजे तक सभी यात्रियों को बाहर निकाला और अस्पताल में पहुंचाया. हमले की जांच NIA को सौंपी गई घटनास्थल पर पुलिस, भारतीय सेना और CRPF का अस्थाई जॉइंट ऑपरेशन हेड क्वार्टर बनाया गया. इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन The Resistance Front ने ली है. TRF को साल 2023 में भारत सरकार ने आतंकवादी संगठन घोषित किया था. इसका गठन अनुच्छेद 370 हटने के बाद साल 2019 में हुआ था. ये कई आतंकवादी हमले में शामिल रहा है. सूत्रों के मुताबिक इस हमले में 2 से 3 आतंकवादी शामिल थे. ये आतंकवादी पाकिस्तानी हैं, और उसी ग्रुप का हिस्सा हैं जो पिछले दिनों राजौरी और पुंछ में हुए हमलों में शामिल था. ये ग्रुप पिछले दो वर्षों से पीर-पंजाल इलाके में सक्रिय है. इन आतंकवादियों की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है. आतंकवादियों की तलाश के लिए ड्रोन की मदद भी ली जा रही है. इस हमले की जांच NIA को सौंप दी गई है. जंगलों में छिपे हुए हैं आतंकवादी सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, हमला करने वाले आतंकवादी जंगल में छिपे हुए हैं. सुरक्षा बलों को संदेह है कि आतंकवादी राजौरी और रियासी के पहाड़ी इलाकों में छिपे हुए हैं. क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया है. अधिकारियों का कहना था कि हमले के लिए जिम्मेदार लश्कर-ए-तैयबा के तीनों आतंकवादियों की बड़े पैमाने पर तलाश की जा रही है. उन्होंने घटनास्थल पर चौथे आतंकी के मौजूद होने की संभावना से इनकार नहीं किया है.  सेना को मिले सुराग, तलाशी में आई तेजी उधमपुर-रियासी रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक रईस मोहम्मद भट ने कहा, हमें कुछ सुराग मिले हैं. पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की 11 टीमें तलाशी अभियान में लगी हैं. आतंकवादियों को ढेर करने के लिए अलग-अलग मोर्चों पर संयुक्त रूप से काम किया जा रहा है. कॉम्बिंग ऑपरेशन में पुलिस, सेना, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को शामिल किया गया है. कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे डीआइजी ने कहा,  हमारी कार्रवाई लगातार जारी है. हम अलग-अलग इनपुट के आधार पर काम कर रहे हैं. दो अलग-अलग मोर्चों पर काम करने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं. जबकि जांच भी साथ में तेजी से चल रही है. पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, इस मामले पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी लेकिन हमें कुछ सुराग मिले हैं और हम आतंकवादियों का पता लगाने के लिए सुराग जुटा रहे हैं. घने जंगल बने ऑपरेशन में परेशानी उन्होंने कहा, चूंकि इस क्षेत्र में घने जंगल हैं. जल स्रोतों की कमी है. जंगल में आग का भी खतरा है. खड़ी ढलानों और प्राकृतिक छिपने की जगह हैं. सर्चिंग ऑपरेशन में सुरक्षा बलों के लिए यह बड़ी चुनौती है. सर्चिंग टीमें सावधानी से आगे बढ़ रही हैं. … Read more

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet