LATEST NEWS

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटेंगे 10 हजार से अधिक लोग, जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां

भोपाल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा इस दौरान भोपाल में भी भव्य आयोजन किया जाएगा । जिसमें जनसहयोग से लगभग 10 हजार लोग योग करने जुटेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस संबंध में कलेक्ट्रेट में बैठक आयाेजित की गई। जिसकी अध्यक्षता आयुक्त आयुष सोनाली वायंगणकर ने की। बैठक में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह, नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायन सहित अन्य अधिकारी, स्कूल, कालेज के प्रतिनिधि और एनजीओ संचालक उपस्थित थे। कलेक्ट कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि योग दिवस पर भव्य आयोजन किया जाएगा। इसमें पतंजलि योगपीठ, ब्रह्मकुमारी संस्था सहित अन्य योगाभ्यास कराने वाली संस्थाओं से चर्चा कर ली गई है। संभवत 10 से 12 हजार लोग एक साथ योग करेंगे। इसके संबंध में जिला पंचायत सीईओ द्वारा सभी तरह की तैयारियां की जा रही हैं। इस बार अंतरराष्ट्रीय योगदविस की थीम ‘योगा फार सेल्फ एंड सोसायटी’ है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है, इसलिए सभी अपने-अपने स्तर पर आवश्यक तैयारियां करने के लिए भी कहा गया है।

बुध का मिथुन राशि में प्रवेश: भद्र राजयोग से इन 3 राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

ज्योतिष शास्त्र मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करता है और शुभ-अशुभ योग बनाता है. इन योगों का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है. आने वाली 14 जून को बुध गोचर करके मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. मिथुन राशि के स्‍वामी बुध ग्रह ही हैं. ऐसे में बुध ग्रह का स्‍वराशि मिथुन में संचरण करना भद्र राजयोग बनाएगा. ज्‍योतिष में भद्र महापुरुष राजयोग को बेहद शुभ माना गया है. इस राजयोग का बनना 3 राशि वालों की किस्‍मत चमका देगा. इन लोगों को नौकरी-व्‍यापार में बड़ी तरक्‍की देगा. आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं, जिनकी 14 जून 2024 से किस्‍मत बदलने वाली है. 14 जून से होगा लाभ ही लाभ वृषभ राशि : भद्र राजयोग का बनना वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है. क्योंकि बुध इन जातकों को ध्‍धन और वाणी संबंधी लाभ देने वाले हैं. आपका कम्‍युनिकेशन अच्‍छा रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिलेगा. समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी. कारोबार में अच्‍छा मुनाफा होगा. अटका हुआ धन मिलेगा. बैंक बैलेंस में इजाफा होगा. आप बचत करने में सफल रहेंगे. कन्या राशि : कन्‍या राशि वालों के लिए भी भद्र राजयोग बहुत लाभ देगा. आपको कर्म के लिहाज से बहुत लाभ होगा. आपको काम- कारोबार में विशेष तरक्की मिल सकती है. व्‍यापार का विस्‍तार होगा. धन के साथ मान-सम्‍मान भी बढ़ेगा. नौकरी करने वालों को नया ऑफर मिल सकता है. पदोन्‍नति हो सकती है. आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे. घर में खुशहाली रहेगा. तुला राशि : तुला राशि वालों के लिए भी बुध गोचर से बन रहा भद्र राजयोग बहुत लाभप्रद साबित हो सकता है. आपको किस्‍मत का साथ मिलेगा. हर काम आसानी से पूरा होता जाएगा. अटके हुए कार्य अब बन जाएंगे. नौकरी-व्‍यापार में उन्‍नति होगी. पर्याप्‍त धन लाभ होगा. आपको सम्‍मान की प्राप्ति होगी. आपका मन धार्मिक कार्य में लगेगा. लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं. कोई सपना पूरा हो सकता है.

नेचुरल स्टार नानी के ‘सारिपोधा सनिवारम’ का फर्स्ट सिंगल 15 जून को होगा रिलीज़

  मुंबई, नेचुरल स्टार नानी की आने वाली फिल्म ‘सारिपोधा सनिवारम’ का फर्स्ट सिंगल 15 जून को रिलीज़ होगा। नेचुरल स्टार नानी की आने वाली एक्शन ड्रामा ‘सारिपोधा सनिवारम’ दर्शकों को हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार है। विवेक अथरेया द्वारा निर्देशित और डी.वी.वी. दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित, यह फिल्म 2022 में ‘अंते सुंदरानीकी’ के बाद विवेक अथरेया और नानी का दूसरा सहयोग है। फिल्म के निर्माताओं ने अब एक बड़ी घोषणा की है, जिसमें एक विशेष वीडियो में गाने की एक छोटी ऑडियो क्लिप के साथ फर्स्ट सिंगल की रिलीज की तारीख का खुलासा किया गया है। फिल्म के फर्स्ट सिंगल की रिलीज की तारीख 15 जून घोषित करते हुए, डीवीवी एंटरटेनमेंट ने एक रोमांचक घोषणा वीडियो का अनावरण किया, जिसमें नेचुरल स्टार नानी एक शानदार गीत में नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘इस बार, वह आप सभी को इस शनिवार अपने गुस्से के बारे में बताने के लिए जल्दी आ गए हैं। #एएसएफफर्स्टसिंगल15 जून को आपके स्पीकरों पर धमाका होगा। विवेक अथरेया द्वारा लिखित और निर्देशित एक्शन ड्रामा, ‘सारिपोधा सानिवारम’ 29 अगस्त 2024 को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है। डी.वी.वी. दानय्या द्वारा डी.वी.वी. एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित इस फिल्म में एस.जे. सूर्या, प्रियंका अरुल मोहन और एस.जे. सूर्या साई कुमार पी. भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का म्यूजिक जेक्स बेजॉय ने दिया है, जबकि एडिटिंग का काम कार्तिक श्रीनिवास ने किया है। सिनेमैटोग्राफी मुरली जी ने की है।  

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर होगी धन की वर्षा करें ये उपाय, चमक उठेगा भाग्य, हर काम में मिलेगी सफलता

 हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह में आने वाली पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है. ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि सबसे शुभ तिथियों में से एक मानी जाती है. इस तिथि पर भगवान चंद्र अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होते हैं. इसके साथ ही उनकी किरणें धरती पर समृद्धि और सौभाग्य प्रदान करती हैं. इस दिन स्नान और दान-धर्म करना बहुत पुण्यदायी माना जाता है. इस दिन अगर कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो जातक के जीवन में आ रहे तमाम संकटों का नाश होता है. कब है ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा वैदिक पंचांग के अनुसार, इस तिथि की शुरुआत 21 जून 2024 को सुबह 6 बजकर 01 मिनट पर होगी. वहीं, इस तिथि का समापन 22 जून 2024 को सुबह 5 बजकर 07 मिनट पर होगा. ऐसे में ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत 21 जून, शुक्रवार को किया जाएगा. साथ ही पूर्णिमा पर स्नान-दान 22 जून शनिवार के दिन किया जाएगा. ज्येष्ठ पूर्णिमा पर जरूर करें यह उपाय – ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पीपल के पेड़ पर भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी वास करती हैं. इसलिए ज्येष्ठ पूर्णिमा पर यदि कोई व्यक्ति एक लोटे में पानी भर कर उसमें कच्चा दूध और पतासा डालकर पीपल के पेड़ को अर्पित करे तो इससे उस व्यक्ति का फंसा धन वापस मिल जाएगा और उसे बिजनेस में भी लाभ मिलेगा.

गंगा दशहरा पर उज्जैन में विशेष आयोजन, चार पुस्तकों का विमोचन भी होगा

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा आगामी 15 एवं 16 जून को उज्जैन में माँ शिप्रा तीर्थ परिक्रमा एवं गंगा दशहरा के कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दत्त अखाड़ा एवं रामघाट पर होने वाले कार्यक्रमों में आमजन की भागीदारी के दृष्टिगत सभी जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। शिप्रा घाट पर पूजन और चुनरी अर्पण, सुविधायुक्त मंच के निर्माण, श्रद्धालुओं के लिए आने-जाने से संबंधित सुविधाओं और विभिन्न पड़ाव स्थलों पर जरूरी प्रबंध के निर्देश भी दिए गए। माँ शिप्रा तीर्थ परिक्रमा के पूर्व यात्रा मार्ग में विभिन्न घाटों की सफाई एवं आवश्यक सुरक्षा के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंस में प्रमुख सचिव संस्कृति श्री शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि गंगा दशमी पर नमामि गंगे सदानीरा अभियान से जुड़ी गतिविधियां हो रही हैं। पारम्परिक शिप्रा परिक्रमा को अभिनव स्वरूप दिया गया है। शिप्रा तट पर सांगीतिक प्रस्तुति, पारम्परिक कथा गायन परम्परा का निर्वहन भी होगा। नदियों के सांस्कृतिक एवं पारम्परिक तथा लोक साहित्य के अध्ययन, ऐतिहासिक पारम्परिक जल संरचनाओं को सतत् प्रवाहमान बनाए रखने के लिए सुझावों का संकलन किया गया है। इंजीनियरिंग पक्ष का अध्ययन भी किया गया है। अभियान का दस्तावेजीकरण और प्रकाशन किया गया है। मैपकास्ट के सहयोग से सेटेलाइट मैपिंग भी की गई है। विशेष फोल्डर एवं पुस्तकें प्रकाशित की गई हैं। प्रदेश की 212 महत्वपूर्ण नदियों के संबंध में विस्तृत जानकारियों का समावेश इन प्रकाशनों में किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा गंगा दशमी के अवसर पर चार पुस्तकों का विमोचन भी किया जाएगा।  

केंद्र सरकार चाहेगी कि पेट्रोल और डीजल जीएसटी के दायरे में आ जाए, दोनों ईंधन सस्ता हो जाएगा

नई दिल्ली  केंद्र सरकार का प्रयास होगा कि पेट्रोल, डीजल और नेचुरल गैस जैसे ईंधन वस्तु एवं सेवा कर के दायरे में आए। यह कहना है केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी का। उन्होंने मंगलवार को ही फिर से इसी मंत्रालय का कार्यभार संभाला। जीएसटी में लाने का प्रयास  हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल, डीजल और प्राकृतिक गैस को वस्तु एवं सेवा कर (GST) के दायरे में लाने का प्रयास करेगी। यह पहली बार नहीं है कि पुरी ने पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने पर जोर दिया है। यहां तक कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी पिछले साल नवंबर में कहा था कि इसे लागू करने से लोगों को फायदा होगा। हालांकि, पुरी ने पहले हवाला दिया था कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के तहत लाने के लिए राज्यों को सहमत होना होगा, जिनके लिए ईंधन और शराब प्रमुख राजस्व जनरेटर हैं। ऑयल पीएसयू बेचने के पक्ष में नहीं उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार के नए कार्यकाल में वह सरकारी तेल कंपनियों की हिस्सेदारी बेचने के पक्ष में नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि इसी सरकार ने साल 2022 में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की विनिवेश प्रक्रिया को रद्द इसलिए कर दिया था क्योंकि इसके लिए मैदान में सिर्फ एक बोली लगाने वाला बचा था। मंत्री की टिप्पणी के बाद बीपीसीएल, एचपीसीएल और आईओसीएल के शेयरों में थोड़े समय के लिए उछाल आया। दोपहर 1:20 बजे तक बीपीसीएल, एचपीसीएल और आईओसीएल क्रमश: लगभग 0.5 फीसदी, 0.8 फीसदी और 1.1 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। 20 फीसदी ब्लेंडिंग होगी उन्होंने दोहराया कि सरकार पेट्रोल में 15 प्रतिशत इथेनॉल की ब्लेंडिंग को पार करने में सक्षम थी और अगले साल तक 20 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा “जैसा कि आप जानते हैं, प्रधान मंत्री ने 2030 तक 20% ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखा था…मैंने जो देखा है और प्रगति पर काम के आधार पर, मुझे पूरा विश्वास है कि 20% ब्लेंडिंग लक्ष्य, 2025 तक पूरा हो जाएगा।”

रामपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट्स से जुड़े मामले में दीपक लकड़ा को किया गिरफ्तार

कोरबा कोरबा की सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट्स से जुड़े मामले में दीपक लकड़ा को गिरफ्तार किया है। वर्ष 2009 में हथियार लेकर धमकाने पर उसे आरोपी नामजद किया गया था। उस समय से आरोपी फरार चल रहा था। कोरबा की कोर्ट ने उसके विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया था। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर इस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की। ये पूरा मामला 2008 और 2009 की है जहाँ 39 वर्षीय दीपक लकड़ा सिविल लाइन थाना अंतर्गत सीएसईबी कॉलोनी में हाथ मे हथियार लेकर स्थानीय निवासी को डरा धमका रहा था पीड़ित की शिकायत पर उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ और उसे जेल भी दाखिल किया गया था जेल से जमानत में छूटने के बाद से वो छग कोरबा छोड़कर बाहर चला गया और बार बार जगह कई सालों तक बदलता रहा पश्चिम बंगाल में निजी कम्पनी में काम कर छुपा हुआ था जहाँ उसने अपना नाम भी बदल लिया था उसे वहा लोग दूसरे नाम से जानते है। सिविल थाना में पदस्थ दुर्गेश राठौर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि दीपक लकड़ा पश्चिम बंगाल से चोरी चुपके कोरबा सीएसईबी कालोनी किसी रिश्तेदार के यहाँ आया हुआ है जिसे पुलिस ने घरदबोचा है। न्यायालय में उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था काफी लंबे समय से फरार था माननीय न्यायालय के आदेश पर उसे पड़कर कोर्ट में पेश किया गया जहां जेल दाखिल किया गया है।  

ज़िलों में शव वाहन संचालन योजना के लिए मंत्रिपरिषद की उप समिति की बैठक हुई

भोपाल उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में मंत्रालय वल्लभ भवन में प्रदेश के समस्त ज़िलों में शव वाहन संचालन योजना के लिए मंत्रिपरिषद की उप समिति की बैठक हुई। बैठक में शव वाहन संचालन की योजना के विभिन्न पहलुओं पर विचार कर समिति द्वारा सुझाव दिये गये। बैठक में नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम विभाग मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल सहित अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मो. सुलेमान, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्री विवेक पोरवाल, एमडी एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास उपस्थित थे। बैठक में योजनांतर्गत पात्रता, संचालन व्यवस्था एवं वित्तीय प्रावधानों पर विमर्श किया गया। समिति ने सुझाव दिये कि शव वाहन की संख्या का निर्धारण उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर किया जाये। पात्रता और सुविधा के निर्धारण में आर्थिक स्थिति को प्राथमिकता दी जाये। शववाहन संचालन सुविधा के लिए शासकीय व्यवस्था के साथ-साथ स्वयं सेवी संस्थाओं और एनजीओ का भी सहयोग प्राप्त करने के लिए एम्पेनेलमेंट की व्यवस्था को योजना में शामिल करने के समिति ने निर्देश दिये। उक्त बिंदुओं को समाहित कर अगले सप्ताह पुनः योजना पर मंत्रिपरिषद की उप समिति द्वारा विमर्श किया जाकर योजना को अंतिम रूप प्रदान किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि प्रदेश के समस्त चिकित्सा महाविद्यालय वाले 13 ज़िलों में 4-4 तथा शेष 42 ज़िलों में 2-2 शव वाहन कुल 136 शव वाहन का संचालन प्रस्तावित है। शववाहन से शासकीय अस्पताल से मृतक के निवास स्थल / शमशान घाट तक परिवहन के लिए केंद्र शासन, राज्य शासन अथवा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम द्वारा संचालित शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं अथवा आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत सम्बद्ध निजी अस्पतालों में उपचार के लिये लाये गए आयुष्मान हितग्राही की उपचार के दौरान मृत्यु के प्रकरण की पात्रता प्रस्तावित की गयी है। सड़क दुर्घटना अथवा अन्य आपदा में पीड़ित की मृत्यु होने पर पोस्टमार्टम के लिये शासकीय स्वास्थ्य संस्था में परिवहन एवं पोस्ट मार्टम उपरांत शासकीय स्वास्थ्य संस्था से मृतक के निवास स्थल/शमशान घाट तक परिवहन की पात्रता भी विभागीय योजना में प्रस्तावित है। योजना के क्रियान्वयन में मृतक (इंस्टिट्यूशनल डेथ) को शववाहन से परिवहन के लिये संबंधित स्वास्थ्य संस्था द्वारा अधिकृत चिकित्सक/पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा केंद्रीयकृत कॉल सेंटर में सूचना दिया जाना प्रस्तावित किया गया है। मृतक के परिवहन हेतु संबंधित स्वास्थ्य संस्था से मृत्यु प्रमाणपत्र प्राप्त करना आवश्यक होगा। सूचना प्राप्त होने पर संबंधित जिले में तैनात नजदीकी शव वाहन द्वारा सम्बंधित स्वास्थ्य संस्था से मृतक को उनके निवास स्थल अथवा शमशान घाट तक निशुल्क परिवहन प्रस्तावित है।मृतक के परिवहन संबंधी विवरण सेवाप्रदाता संस्था द्वारा मोबाईल ऐप के माध्यम से केन्द्रीयकृत काल सेंटर में ऑनलाइन संधारित किया जाना प्रस्तावित है।  

बलौदाबाजार हिंसा में घायल जवान के बेहतर इलाज के लिये सीएम साय ने दिये निर्देश, कुशलक्षेम पूछने पहुंचे अधिकारी

रायपुर/बलौदाबाजार सीएम विष्णुदेव साय ने बलौदाबाजार हिंसा में घायल पुलिस जवान संदीप खलको के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उनके निर्देश पर खलको के बेहतर इलाज के लिए यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनीश सिंह ने अस्पताल का दौरा कर खलको का कुशलक्षेम पूछा। जवान की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत करते हुए घटना के बारे में बताया। आइजी और कलेक्टर एसपी ने इलाज कर रहे डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन से भी चर्चा की और बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। डॉक्टरों ने बताया की घटना में खलको के जबड़े और आंख में चोट लगी है। उन्हें भर्ती कर जांच और इलाज शुरू कर दिया गया है। बाकी उनका स्वास्थ्य ठीक है। आईजी और कलेक्टर ने घायल जवान की सहायता के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी नियुक्त कर दिए हैं। अधिकारियों ने घायल जवान के परिवार जनों से भी मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया। इस अवसर पर एसडीएम पीयूष तिवारी सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।  

कूनो नेशनल पार्क के अतिरिक्त चीतों को अन्य स्थान पर भी बसाने का निर्णय अगली बैठक में

श्योपुर  चीतों के लिए नया ठिकाना अब केंद्र की नई सरकार तय करेगी। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के चलते इस पर निर्णय नहीं हो सका था। आचार संहिता हटने के बाद दिल्ली में 10 जून को बैठक आयोजित की गई थी, लेकिन मोदी कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह के चलते बैठक निरस्त कर दी गई। श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क के अतिरिक्त चीतों को अन्य स्थान पर भी बसाने का निर्णय अगली बैठक में लिया जाएगा। इसके लिए मध्य प्रदेश में ही गांधी सागर अभयारण्य लगभग तैयार कर लिया गया है। चीतों की खुराक लिए यहां 300 से अधिक चीतल छोड़े जा रहे हैं। गांधी सागर में चीता पुनर्वास का पुराना प्लान निरस्त कर नया प्लान स्वीकृत कर दिया गया। वन विभाग ने वनमंडल मंदसौर के अंतर्गत गांधी सागर अभयारण्य अंतर्गत चीता पुनर्वास के लिए वन्यप्राणी संरक्षण एवं रहवास विकास कार्यों के लिए 31 अगस्त 2022 को 84 लाख रुपये के चार वर्षीय प्रोजेक्ट को स्वीकृत किया था, लेकिन अब इस प्रोजेक्ट को निरस्त कर दिया गया है। इसके पीछे कारण बताया गया कि यह प्रोजेक्ट वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन प्लान के अनुरुप नहीं था। इसके स्थान पर अब 10 वर्षीय प्लान स्वीकृत किया गया है, जिसमें 43 लाख 20 हजार रुपये की राशि मंजूर की गई है। यह राशि टाइगर फाउंडेशन समिति से ली जाएगी। नए दस वर्षीय प्लान इन गतिविधियों पर होगा व्यय नए दस वर्षीय प्लान के अनुसार, गांधी सागर अभयारण्य में वन्यप्राणियों के लिए वाटर सोर्स पर दो लाख रुपये, वन्यजीवों के संरक्षण के लिए बुनियादी ढांचे, बचाव वार्ड, पशु चिकित्सा निधि, पिंजरों आदि के निर्माण के लिए चार लाख रुपये, रावलीकुडी बीट में जलाशय बनाने पर 11 लाख रुपये। बीट करनापुरा में जलाशय की मरम्मत पर छह लाख रुपये, बीट खेमला पश्चिम क्रमांक 449 में जलोद्धार के लिए तीन लाख रुपये, बीट रावलकुडी क्रमांक 944 में जलोद्धार के लिए तीन लाख रुपये, नीमचौक में चीता फेंसिंग क्षेत्र में चारागाह विकास के लिए छह लाख रुपये, गांधीसागर में कैम्पों, खेल व क्वीज काम्पीटशन के माध्यम से जागरुकता कार्यक्रम चलाने पर पांच लाख 20 हजार रुपये और थर्ड पार्टी मानीटरिंग के लिए एक लाख रुपये का बजट प्रविधान किया गया है।

अखिलेश, चंदन और अतुल … छोड़ेंगे विधायकी, जानें- किन सीटों पर होगा उपचुनाव

लखनऊ देश में नरेंद्र मोदी की सरकार तीसरी बार बन चुकी है. 10 जून की पहली कैबिनेट बैठक के साथ ही कामकाज भी शुरू हो चुका है. नए मंत्री अपना प्रभार ग्रहण कर रहे हैं. पुराने मंत्री अपना पुराना कामकाज ही आगे बढ़ा रहे हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा और 1 विधान परिषद सीट पर अब सबकी नजरें टिकी हैं. कारण, इन सीटों से विधायक अब सांसद बन चुके हैं और एक-एक करके विधायकी से इस्तीफा देने जा रहे हैं. इसके बाद प्रदेश की 9 विधानसभा और 1 विधान परिषद सीट पर आगामी 6 महीने के भीतर उपचुनाव होगा.  दरअसल, प्रदेश की इन 9 विधानसभा सीटों पर 4 पर सपा, 3 पर बीजेपी और 1-1 पर आरएलडी-निषाद पार्टी के विधायक हैं. वहीं योगी सरकार में पीडब्लूडी मिनिस्टर जितिन प्रसाद विधान परिषद सदस्य हैं, जिन्हें बीजेपी ने इस बार पीलीभीत सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाया. उन्होंने सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार को 164935 वोटों से हरा दिया. जितिन प्रसाद को पूर्व सांसद वरूण गांधी की जगह टिकट दिया गया था. जितिन प्रसाद ने विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया है. उन्हें मोदी सरकार 3.0 में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है.  यूपी के ये विधायक देंगे इस्तीफा 1.सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (मैनपुर की करहल विधानसभा सीट से विधायक) सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव प्रदेश की मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से विधायक हैं. इस बार उन्होंने कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीता है. अब अखिलेश केंद्र की राजनीति में नजर आएंगे, इसके चलते वह विधायकी छोड़ रहे हैं. इसी के साथ अब संसद में पति-पत्नी यानी अखिलेश-डिंपल की जोड़ी नजर आएगी. डिंपल यादव मैनपुरी से चुनाव जीती हैं. 2. सपा के अवधेश प्रसाद (फैजाबाद की मिल्कीपुर विधानसभा सीट) फैजाबाद की मिल्कीपुर विधानसभा सीट से सपा के दिग्गज विधायक अवधेश प्रसाद को पार्टी ने इस बार लोकसभा चुनाव में उतारा. उन्होंने फैजाबाद सीट से बीजेपी के दो बार के सांसद लल्लू सिंह को करारी शिकस्त दी. फैजाबाद वही लोकसभा सीट है, जिसके अंतर्गत अय़ोध्या विधानसभा भी आती है. ऐसे में इस सीट पर सपा की जीत के कई मायने हैं. 9 बार के विधायक अवधेश प्रसाद अब सांसद पहुंचने पर विधायकी से इस्तीफा देंगे. यानी मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा. 3. सपा के लालजी वर्मा (अम्बेडकर नगर की कटेहरी विधानसभा सीट) अम्बेडकर नगर की कटहेरी विधानसभा सीट से विधायक लालजी वर्मा ने इस बार के लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है. उन्होंने अम्बेडकर नगर लोकसभा सीट से सपा के टिकट पर 137247 वोटों से जीत हासिल की है. यहां उन्हें 544959 वोट मिले हैं. वहीं भाजपा से रितेश पांडेय को 407712 वोट मिले. यहां बहुजन समाज पार्टी के कमर हयात को 199499 वोट हासिल हो सके हैं. अम्बेडकर नगर लोकसभा सीट कभी बसपा प्रमुख मायावती का गढ़ माना जाता था. मायावती यहां से सांसद भी रह चुकी हैं. इस बार यहां सपा और भाजपा के बीच टक्कर रही. 4. सपा के जिया उर रहमान बर्क (मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट) मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट से विधायक जियाउर रहमान बर्क को सपा ने इस बार  संभल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाया. उन्होंने यहां से 121494 वोटों से जीत दर्ज की. पूर्व सांसद शफीकुर रहमान बर्क के पोते जिया उर रहमान पहली बार सांसदी का चुनाव लड़े और जीते हैं. संभल लोकसभा सीट को सपा का गढ़ माना जाता है. 2019 में यहां से शफीकुर रहमान बर्क ने जीत दर्ज की थी. सपा ने शफीकुर रहमान को ही इस बार भी टिकट दिया था, लेकिन चुनाव घोषणा के कुछ दिनों बाद ही उनका निधन हो गया, जिसके बाद पार्टी ने उनके पोते और कुंदरकी विधायक जिया उर रहमान को टिकट दिया. सांसद बनने के बाद अब वह विधायकी से इस्तीफा देंगे. 5. बीजेपी के अनूप वाल्मीकि प्रधान (अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट) अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट से विधायक अनूप वाल्मीकी प्रधान को बीजेपी ने इस बार हाथरस लोकसभा सीट से मैदान में उतारा था. उन्होंने यहां से करीब डेढ़ लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की. अनूप वाल्मीकी को इस चुनाव में कुल 5 लाख 54 हजार 746 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के जसवीर वाल्मिकी को महज 3 लाख 7 हजार 428 वोट मिले. अनूप प्रधान वर्तमान में योगी सरकार में राज्य मंत्री भी हैं. गांव के पंचायत से अपनी राजनीति शुरू करने वाले अनूप प्रधान बनने के बाद विधायक चुने गए थे. अब सांसद बनने के बाद वह विधायकी से इस्तीफा देंगे. 6. बीजेपी के अतुल गर्ग (गाजियाबाद विधानसभा सीट) गाजियाबाद सदर विधानसभा सीट से 2017 और फिर 2022 में विधायक बने अतुल गर्ग को बीजेपी ने इस बार लोकसभा चुनाव में उतारा था. उन्होंने गाजियाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते हुए INDIA गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा को 3 लाख से अधिक वोटों से हराया है. वह पिछली योगी पिछली सरकार में हेल्थ मिनिस्टर थे. अतुल गर्ग गाजियाबाद नगर निगम के पहले मेयर दिनेश चंद्र गर्ग के बेटे हैं. बीजेपी ने उन्हें इस बार गाजियाबाद के निवर्तमान सांसद वीके सिंह का टिकट काट कर उम्मीदवार बनाया था. सांसद बनने के बाद अब गर्ग विधायकी से इस्तीफा देंगे. 7. बीजेपी के प्रवीण पटेल (फूलपुर विधानसभा सीट) प्रयागराज जिले की फूलपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक प्रवीण पटेल इस बार लोकसभा चुनाव लड़े और जीते. फूलपुर लोकसभा सीट से प्रवीण पटेल ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अमर नाथ सिंह मौर्य को कड़े मुकाबले के बाद महज 4,332 वोटों से हराया. बीजेपी ने यहां से अपने मौजूदा सांसद केसरी देवी पटेल का टिकट काटकर प्रवीण पटेल को उम्मीदवार बनाया था. प्रवीण पटेल कांग्रेस के पूर्व विधायक महेंद्र प्रताप पटेल के बेटे हैं. महेंद्र प्रताप पटेल झूंसी विधानसभा क्षेत्र से 1984, 1989 और 1991 में विधायक चुने गए थे. प्रवीण पटेल ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत बसपा से की थी. उन्होंने 2007 में बसपा के टिकट पर फूलपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीता था, हालांकि 2012 में चुनाव हार गए थे. अब सांसद बनने के बाद पटेल विधायकी से इस्तीफा देंगे. 8. आरएलडी के चंदन चौहान (मीरापुर विधानसभा सीट) मीरापुर विधानसभा सीट से विधायक चंदन चौहान ने इस … Read more

राजधानी में दौड़ेगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, कलेक्टर सिंह ने आमानाका में बस डिपो का किया निरीक्षण

रायपुर रायपुर शहर को केंद्र सरकार की ओर से एक सौ नई ई-बसें मिलने वाली हैं। ये बसें बैट्री से चलेंगी। पंडरी और आमानाका में बस ठहरने के लिए डिपो तैयार किया जा रहा है, जहां बसों की बैट्री चार्ज करने के लिए चार्जिंग पॉइंट भी बनाने की तैयारी है। इन दोनों डिपो से ही शहर के अलग-अलग स्थानों के लिए सिटी बसें चलेंगी। राजधानी की जनता को जल्द ही ई बसों से शहर में आने जाने की सुविधा मिलने वाली है। इससे रायपुर शहर के अंदर ट्रांसपोर्ट सुविधा और भी आसान होगी। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आमानाका में स्थापित होने वाले बस डिपो का निरीक्षण किया। साथ ही तैयारियों- निर्माण कार्यों का जायज़ा लिया। बता दें कि डिपो को काम नगर निगम की ओर से किया जा रहा है। उन्होंने ई बसों की चार्जिंग के साथ मेंटेनेंस के लिए सभी ज़रूरी इंतज़ाम जल्द करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज आईएसबीटी का भी निरीक्षण किया। इसमें 1 एकड़ जगह को सिटी बस के स्टैंड के लिए फाइनल किया गया है। यहां पर दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को शहर के भीतर किसी भी स्थान में जाने के लिए आसानी से सिटी बसें मिल जाएगी। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बताया कि इस नए बस डिपो को आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया जाएगा। जिसमें बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके अलावा यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वेटिंग एरिया और अन्य व्यवस्थाएं होंगी। 

आज पीएम मोदी आंध्र के सीएम के रूप में नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे

विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में एन चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ।मुख्य सचिव नीरभ कुमार प्रसाद ने एक बयान में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्य के राज्यपाल (एस अब्दुल नजीर) और अन्य प्रतिष्ठित लोगों के शपथ ग्रहण समारोह (नायडू के) में शामिल होने की उम्मीद है।” तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश में एनडीए के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर चुन लिया गया है। आज बुधवार यानी 12 जून को चंद्रबाबू नायडू मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उधर, सहयोगी दल जनसेना विधायक दल की बैठक मंगलवार सुबह मंगलागिरी स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई। बैठक में पवन कल्याण को जनसेना विधायक दल का नेता चुना गया। सर्वसम्मति से नायडू के नाम पर लगी मोहर विजयवाड़ा में तेलुगू देशम पार्टी, जनसेना और भाजपा विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से नायडू के नाम पर मोहर लगाई गई। आंध्र प्रदेश भाजपा की अध्यक्ष डी. पुरंदेश्वरी और जनसेना के अध्यक्ष पवन कल्याण भी एनडीए की बैठक में पहुंचे। दोनों ने सीएम उम्मीदवार के रूप में चंद्रबाबू नायडू को समर्थन दिया। इससे पहले मंगलवार सुबह नायडू को सर्वसम्मति से टीडीपी विधायक दल का नेता चुना गया था। यहां होगा शपथ ग्रहण समारोह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में केसरापल्ली आईटी पार्क में किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को दिल्ली से सुबह 10:40 बजे गन्नावरम एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। टीडीपी को मिला प्रचंड बहुमत आंध्र प्रदेश विधानसभा में कुल 175 सीटें हैं। चुनाव में चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलुगू देशम (टीडीपी) को प्रचंड बहुमत मिला। टीडीपी ने 135 सीटों पर कब्जा किया। आठ सीटों पर भाजपा और 21 पर जनसेना को जीत मिली। सत्तारूढ़ दल वाईएसआरसीपी को सिर्फ 11 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। नायडू का बुधवार सुबह 11:27 बजे गन्नावरम हवाई अड्डे के पास केसरपल्ली आईटी पार्क में शपथ लेने का कार्यक्रम है। मुख्य सचिव ने समारोह के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को फुलप्रूफ तैयारी करने का निर्देश दिया.गन्नावरम हवाई अड्डे पर कई वीवीआईपी के पहुंचने की उम्मीद है।शपथ ग्रहण समारोह के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पीएस पद्युम्ना को राज्य समन्वयक नियुक्त किया गया है। पवन कल्याण को मिलेगी अहम जिम्मेदारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में मंत्री पद के लिए बातचीत से अवगत लोगों ने मंगलवार को बताया कि पवन कल्याण ने उपमुख्यमंत्री पद लेने में अपनी रुचि व्यक्त की है। नायडू ने उन्हें अपने मंत्रिमंडल में “महत्वपूर्ण भूमिका” देने का आश्वासन दिया है। तेलुगु देशम पार्टी के नेता नायडू बुधवार को विजयवाड़ा के बाहरी इलाके में गन्नावरम एयरपोर्ट के पास केसरपल्ली आईटी पार्क में सुबह 11.27 बजे शपथ लेंगे। बाद में मंगलवार को एनडीए के नेता राज्यपाल एस अब्दुल नजीर से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। शाम तक राज्यपाल की ओर से सरकार बनाने का निमंत्रण मिल सकता है। TDP, BJP और जन सेना वाले एनडीए ने हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा और विधानसभा चुनावों में 164 विधानसभा सीटों और 21 लोकसभा सीटों के साथ भारी बहुमत के साथ दक्षिणी राज्य में शानदार जीत हासिल की। BJP के दो मंत्री बनने की संभावना नायडू के साथ कुछ और नेताओं के शपथ लेने की संभावना है। टीडीपी महासचिव और नायडू के बेटे नारा लोकेश और जन सेना नेता एन मनोहर के नाम चर्चा में हैं। इसके अलावा सूत्रों ने बताया कि BJP को दो कैबिनेट पद मिलने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव नीरभ कुमार प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री के बुधवार को सुबह 8.20 बजे दिल्ली से गन्नावरम एयरपोर्ट के लिए रवाना होने और 10.40 बजे पहुंचने की उम्मीद है।  

असामाजिक तत्वों पर अंकुश के लिए जारी रहे अभियान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आने वाले माह में विभिन्न पर्व-त्यौहार के संबंध में मजबूत कानून व्यवस्था की स्थिति सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवकर को  वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा जिलों के कलेक्टर्स और वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी त्यौहार सद्भाव के वातावरण में मनाए जाएं। शांति व्यवस्था को आंच पहुंचाने वाले तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही हो। ऐसे तत्वों पर अंकुश बना रहे। साथ ही गौवंश का सम्मान सुनिश्चित हो, कालाबाजारी और मिलावट करने वाले तत्वों के विरूद्ध अभियान जारी रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आने वाले वर्षाकाल को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए। बाढ़ और आपदा की स्थितियों में प्रशासन नागरिकों के सहयोग के लिए तत्पर रहे। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज हो रही शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाए। वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल से पहले नर्सरियों में पौधे तैयार करने, सीड बॉल्स तैयार करने और अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए स्थानीय जलवायु और मिट्टी के अनुकूल पौधों की प्रजातियों का चयन करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा खरीफ की बोवनी के समय खाद, बीज और उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। अपर मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल ने जानकारी दी कि उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। प्रदेश में निरंतर रैक आ रहे हैं। किसानों को किसी तरह की समस्या उत्पन्न नहीं होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्कूल चले हम अभियान, कॉलेज चले हम अभियान और आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बैठक में नगरीय विकास एवं आवास और संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव आदि उपस्थित थे।  

अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव, कमलनाथ की एक और ‘अग्निपरीक्षा’

 भोपाल  मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा जिला ही ऐसा रहा है, जहां कि सभी सातों विधानसभा सीटें 2018 और 2023 में कांग्रेस ने जीती थीं। इसका श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को ही जाता है। दोनों चुनाव कमल नाथ के नाम पर लड़े गए। टिकट भी उन्हीं ने तय किए। बीच लोकसभा चुनाव में उनके भरोसेमंद साथी कमलेश शाह ने अमरवाड़ा विधानसभा सीट से त्यागपत्र देकर भाजपा की सदस्यता लेकर बड़ा झटका दिया। इसका नुकसान कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ को लोकसभा चुनाव में हुआ और वे इस विधानसभा सीट पर भाजपा के विवेक बंटी साहू से 15 हजार 39 मतों से पीछे रह गए थे। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए सुरक्षित छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट से कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा को बढ़त मिली है। 2008 से पार्टी ने यहां कमलेश शाह को चुनाव मैदान में उतारा पर वे 1,140 मतों के अंतर से हार गए थे। 2013 के चुनाव में कमल नाथ ने फिर उन पर भरोसा जताया और उन्होंने 4,063 मतों के अंतर से जीत प्राप्त की। 2018 में 10,393 और 2023 के चुनाव में 25 हजार 286 मतों से पराजित कर फिर विधानसभा पहुंचे। आदिवासियों के बीच शाह की छवि का लाभ कांग्रेस को पूरे जिले में मिलता रहा। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस के किले में सेंध लगाने के लिए कमल नाथ के विश्वासपात्र कमलेश शाह को अपने पाले में करने में सफलता प्राप्त की। उन्होंने बाकी नेताओं की तरह पद पर बने रहने के स्थान पर पहले विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दिया और फिर विधिवत भाजपा में शामिल हुए। कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि यह उप चुनाव कांग्रेस और खासतौर पर कमल नाथ के लिए बहुत अहम है। प्रतिष्ठा भी उनकी ही दांव पर रहेगी क्योंकि लोकसभा चुनाव में उनमें बेटे नकुल नाथ को पराजय मिलने के बाद अब उनको पास वापसी का यह बड़ा अवसर है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उपचुनाव के लिए पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे और पूर्व विधायक सुनील जायसवाल को चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिया है। दोनों कमल नाथ समर्थक हैं। ये प्रत्याशी चयन को लेकर संगठन को नाम भी सुझाएंगे। कमल नाथ से चर्चा करने के बाद केंद्रीय संगठन को अंतिम निर्णय के लिए नाम प्रस्तावित किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार केके मिश्रा का कहना है कि अमरवाड़ा में उपचुनाव किस कारण से हो रहा है, यह जनता जानती है। निर्वाचित जनप्रतिनिधि के धोखे का वह उपचुनाव में बदला लेगी। जहां तक बात कमल नाथ की है तो वे छिंदवाड़ा ही नहीं देश के वरिष्ठ नेता हैं और मात्र एक चुनाव में हार-जीत राजनीतिक भविष्य का पैमाना नहीं होती है। कमलेश शाह को ही मैदान में उतार सकती है भाजपा उधर, भारतीय जनता पार्टी कमलेश शाह को ही अमरवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ा सकती है। इसके लिए स्थानीय नेताओं के बीच सहमति बनाई जाएगी। संगठन जल्द ही उपचुनाव के लिए प्रभारी की नियुक्ति करेगा। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव के दौरे भी अगले सप्ताह से प्रारंभ हो जाएंगे। कमलेश शाह ने दिया था इस्तीफा अमरवाड़ा से तीन बार कांग्रेस विधायक रहे कमलेश शाह ने इस साल 29 मार्च को इस्तीफा दे दिया। जिसके तुरंत बाद वे भाजपा में शामिल हो गए। अब इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव की आवश्यकता है। शाह ने बाद में राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा सोमवार को निर्वाचन आयोग ने कर दी है। काउंटिंग 13 जुलाई को होगी। अमरवाड़ा से कौन होगा बीजेपी का प्रत्याशी हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार बंटी विवेक साहू ने छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद एवं कांग्रेस उम्मीदवार नकुल नाथ को 1.13 लाख मतों के अंतर से हराया था। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार लोकसभा चुनावों के दौरान अमरवाड़ा विधानसभा सीट के अंतर्गत मतदान केंद्रों पर भाजपा को 93,512 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 78,473 वोट मिले यानी भाजपा ने इस सीट पर 15,000 अधिक वोट हासिल किए। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि अब कमलेश शाह को अमरवाड़ा सीट के लिए भाजपा द्वारा मैदान में उतारा जा सकता है। चुनाव अधिसूचना 14 जून को जारी की जाएगी, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जून है। मतपत्रों की जांच 24 जून को की जाएगी और नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 26 जून है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login