LATEST NEWS

बुधवार 12 जून 2024 का राशिफल

मेष राशि: मेष राशि वाले आज जातक किसी यात्रा पर परिवार या दोस्तों के साथ जाएंगे। भाग्य से लाभ मिलेगा, ऑफिस में शुभ समाचारों कि प्राप्ति होगी। नौकरी करने वालों के लिए भी दिन काफी अच्छा है उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत के प्रति सचेत रहें। आज जातक के लिए आलस से भरा रहेगा। घर में मेहमानो का आना जाना लगेगा। वृष राशि: वृष राशिवालों के लिए जातक के साथ कुछ ऐसा होगा, जिससे परिवार के मान सम्मान में वृद्धि होगी और परिवार का नाम रोशन होगा। परिवार से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, पारिवारिक सुख देखने को मिलेगा। आज के दिन बनाई गयी योजना सफल होगी, बिजनेस में कोई नई योजना कार्य करेगी। जो व्यक्ति सरकारी नौकरी कि तलाश में है। उनकी किस्मत उनका साथ दे सकती है। मिथुन राशि: मिथुन राशिवाले मन में नकारात्मक विचार न आने दें, किसी के साथ मन मुटाव होगा, पूरा दिन किसी न किसी चिंता में रहेंगे। बड़े बुजुर्गों की सेवा करें, शुभ फल मिलेगा। किसी कि बातों में आकर धन खर्च करेंगे तो नुकसान होगा। प्रेम में किसी का साथ मिलेगा। जिसका आपको इंतजार था। नौकरी व बिजनेस में सतर्क रहे। कर्क राशि: कर्क राशिवाले जातक का समय चुनौतियों से भरा रहेगा, हर काम के लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, परिवार के सहयोग में कमी आएगी। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी योग्यता और बुद्धिमत्ता का प्रयोग अच्छे से करे, तभी परिणाम सकारात्मक होगा। घर में पति पत्नीमें मनमुटाव होंगे। घर परिवार की बातों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। उपहार का आदान-प्रदान करेंगे सिंह राशि: सिंह राशि वाले जातक के लिए मेहनत का फल मिलेगा। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बताएंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती वाला होगा। देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। सेहत से सावधानी बरतें और अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं। समय आपके अनुकूल है। जितना मेहनत करेंगे उतना आपका भाग्य आपका साथ देगा। कन्या राशि: कन्या राशि के जातक को धैर्य बनाये रखने की जरूरत है। शांत रहे और समस्या से निपटने की कोशिश करें। अपने आसपास के लोगों से भी बहस से बचने की कोशिश करें। नए बिजनेस करने के अवसर मिलेंगे। शुभ कार्य का योग बन रहा है। जमीन एवं वाहन खरीदने का योग बन रहा है। तुला राशि: तुला राशिवाले आज भावुकता से घिरे होंगे। अगर आप अपने शादी के लिए पार्टनर खोज रहे हैं, तो इस संबंध में कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है।नए बिजनेस से लाभ मिलेगा। विदेश में नया व्यवसाय खोलने के अवसर प्राप्त होंगे। साहित्यिक जगत के लोगों के लिए साहित्यिक जगत से आय का साधन मिलेगा। आपको न्यायालय से लाभ मिलेगा। वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशिवाले आज काम में किसी नये मिलने वाले मौके लिए तैयार रहने की जरूरत है। आज आत्मविश्वास भी चरम पर होगा और इस वजह से मिले मौके को आप खुले दिल से स्वीकर करेंगे। अति-उत्साह से बचने की कोशिश करें। मान-सम्मान प्राप्त होने का योग बन रहा है। जमीन जायदाद के खरीदने का उत्तम समय है।आप को संतान सुख मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है। धनु राशि: धनु राशि वाले आज आर्थिक मामलों में बेहतर बने रहेंगे। मित्रों से मिलेंगे। कला को बल मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिससे घर में खुशहाली रहेगी। नए कार्य की शुरूआत के लिए समय अच्छा है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खुद को मानसिक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे। कामकाज में अधिक समय देने की सोचें। आलस्य से बचें। मकर राशि: मकर राशिवाले जातक कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है।आकस्मिक खर्च बढऩे से तनाव होगा,खर्चों पर नियंत्रण रखें। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। समाज में सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। काम की व्यस्तता रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें। कुंभ राशि: कुंभ राशिवाले आज जातक अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब होंगे, नौकरी में उन्नति और बिजनेस में अच्छा लाभ होने की संभावना है। अपने ज्ञान और बुद्धि से दूसरों का प्रभावित करेंगे। सफलता और सहयोग के अच्छे संकेत हैं। नई कोशिशों से सभी को आकर्षित करेंगे। अनुशासन का ध्यान रखें। मीन राशि: मीन राशिवाले आज जातक के लिए मिला-जुला रहेगा। आज जातक काफी प्रसन्न रहेंगे। खर्च और निवेश बढ़ा हुआ रहेगा। लोगों से सराहना मिलेगी। यात्रा में सतर्कता रखें। अनजान लोगों से करीबी बढ़ाने में सावधान रहें। दोस्तों का साथ मिलेगा और उनके साथ समय बिताएंगे। बिना वजह किसी से विवाद करने से बचें, बेवजह झगड़ा हो सकता है। धार्मिक कार्यों की रूझान तरफ रहेगा।

शिवराज सिंह चौहान के केंद्र में पहुंचने से बुधनी विधानसभा सीट रिक्त, उपचुनाव होना तय

 बुधनी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश भर के मामा और भैया यानि कि शिवराज सिंह चौहान की देश की राजनीति में एंट्री हो गई है. उन्हें मोदी कैबिनेट में अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई है. अब शिवराज सिंह चौहान केंद्र में कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे. ऐसे में आने वाले दिनों में बुधनी विधानसभा सीट खाली हो जाएगी. इस सीट पर शिवराज के बाद अब कौन कमान संभालेगा? इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस सीट से शिवराज के बेटे कार्तिकेय चौहान भी चुनाव लड़ सकते हैं. आइये जानते हैं कौन हो सकता है बुधनी उपचुनाव का उम्मीदवार? बुधनी से कौन होगा उपचुनाव में उम्मीदवार? केंद्रीय मंत्री बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान विधायक पद से जल्द ही इस्तीफा देंगे. ऐसे बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा. इस सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर अभी से राजनीतिक सुगबुगाहट तेज हो गई है. इस सीट पर शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय चौहान का नाम बड़ी तेजी से चल रहा है. सूत्रों की माने तो पार्टी आलाकमान बुधनी विधानसभा सीट से कार्तिकेय सिंह चौहान को चुनावी मैदान में उतार सकती है.   ऐसा इसलिए क्योंकि मध्य प्रदेश में कई बड़े नेताओं के बेटे राजनीति में लंबे समय से सक्रिय चल रहे हैं. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान भी शामिल हैं. ऐसा माना जा रहा है कि बुधनी उपचुनाव के जरिए कार्तिकेय की राजनीति में बड़ी ही आसानी के साथ एंट्री हो सकती है. कार्तिकेय लंबे समय से अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं. लगातार कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकात कर रहे हैं. शिवराज के लिए सीट खाली करने का मिलेगा ईनाम? विदिशा लोकसभा सीट से सांसद रहे रमाकांत भार्गव का टिकट इस चुनाव में काट दिया गया था. उनकी जगह पर शिवराज सिंह चौहान को चुनावी मैदान में उतारा गया था. तो वहीं एक समय पर राजेंद्र सिंह राजपूत ने भी शिवराज सिंह चौहान के बुधनी विधानसभा छोड़ी थी. जिसके बाद शिवराज सिंह चौहान यहां से विधायक चुने गए थे. ऐसे में विधानसभा उपचुनाव में बुधनी विधानसभा सीट से ये दोनों नाम प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. हालांकि बीजेपी की रणनीति को हर कोई जानता है, उपचुनाव में हो सकता है बीजेपी कोई नया प्रयोग भी कर सकती है. क्या बीजेपी बनाएगी नेता पुत्रों को अपना प्रत्याशी? शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद बीजेपी उपचुनाव को लेकर क्या रणनीति बनाती है. इसका पता चलेगा. हालांकि परिवारवाद पर हमेशा सवाल खड़ा करने वाली बीजेपी क्या नेता पुत्रों को उपचुनाव में टिकट देती है या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. लेकिन अगर बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होते हैं. तो इस वक्त कार्तिकेय सिंह चौहान प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं.

PM Kisan: पीएम किसान स्कीम की जल्द जारी होगी 17वीं किस्त, देखें तारीख को लेकर अपडेट

नईदिल्ली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों कों सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. किसानों के खाते में हर 4 महीने के अंतराल में 3 किस्तों में दो-दो हजार रुपये करके ये राशि भेजी जाती है. फिलहाल, किसानों को 16 किस्तें दी जा चुकी हैं. 17वीं किस्त का किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इन किसानों के लिए खुशखबरी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद पहला काम पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त से जुड़ी फाइल पर हस्ताक्षर करने का किया. किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त की फाइल पर पीएम मोदी ने किए हस्ताक्षर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “देशभर के अपने किसान भाई-बहनों का जीवन आसान बनाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है. यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद पहला काम उनके लिए ही करने का अवसर मिला है. इसके तहत पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त से जुड़ी फाइल पर हस्ताक्षर किया, जिसका लाभ देश के मेरे 9 करोड़ से ज्यादा अन्नदाताओं को होगा. आने वाले समय में हम किसानों के कल्याण और कृषि क्षेत्र के उत्थान के लिए निरंतर काम करते रहेंगे.” कब आएगी पीएम किसान की 17 वीं किस्त? कृषि मंत्रालय की ट्विटर पर दी गई ताजा जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त का हस्तांतरण जल्द ही किया जाएगा. बता दें कि 28 फरवरी 2024 को केंद्र सरकार द्वारा 16वीं किस्त जारी की गई थी जिसमें पात्र किसानों को 2-2 हजार रुपये की किस्त दी गई. डीबीटी के माध्यम से ये पैसे सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित किए गए. हर किस्त चार महीने के अंतराल पर आती है. ऐसे में फरवरी से अगले चार महीने का समय जून अंत में हो रहा है. हालांकि, 17वीं किस्त से जुड़ी फाइल पर हस्ताक्षर हो चुके हैं. ऐसे में जल्द ही किसानों के खातों में ये राशि आ सकती है. यहां करा सकते हैं ई-केवाईसी जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है वह पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस प्रकिया को पूरा कर सकते हैं. इसके अलावा किसान नजदीकी सीएससी सेंटर पर भी जाकर ई-केवाईसी की प्रकिया पूरी कर सकते हैं. पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पात्र किसानों को देने के लिए केंद्र सरकार ने देशव्यापी सैचुरेशन कैंपेन भी चला रही है. यह कैंपेन 5 जून से शुरू हो गया है और 20 जून तक चलेगा. ऑफिशियल वेबसाइट से ई-केवाईसी करने का तरीका आप नीचे देख सकते हैं. >इसके लिए आपको सबसे पहले www.pmkisan.gov.in पर जाना होगा. >इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा. >फिर E-KYC के ऑप्शन पर जाएं. >इसके बाद आधार नंबर और कैप्चा दर्ज करें. >आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालें. >इसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा. >ओटीपी दर्ज करने के बाद आपकी e-KYC हो जाएगी. किसान यहां करें संपर्क पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं. यहां भी आपके हर समस्या का समाधान किया जाएगा. क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. इस स्कीम के तहत केंद्र सरकार किसानों को 6,000 रुपये की सालाना मदद देती है. सरकार साल में तीन बार 2,000-2,000 रुपये की किस्त जारी करती है. अब तक इस योजना की 16 किस्त जारी की जा चुकी हैं और नई सरकार के गठन के बाद अब पीएम मोदी ने इस स्कीम को लेकर बड़ा कदम उठाया है.  

शिवराज के मंत्रालयों का बजट प्रदेश के लगभग बराबर, मोदी का सिंधिया पर भी भरोसा बढ़ा

भोपाल  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद कैबिनेट का भी गठन हो गया. उनके मंत्रिमंडल में शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेंद्र कुमार, दुर्गादास उईके और सावित्री ठाकुर को भी जगह मिली है. शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं ग्रामीण विकास, ज्योतिरादित्य सिंधिया को दूर संचार विभाग, वीरेंद्र कुमार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, दुर्गादास उईके को जनजातीय और सावित्री ठाकुर को महिला एवं बाल विकास विभाग मिला है. इन सभी विभागों का बजट 5 लाख करोड़ रुपये है. इन पांच लाख करोड़ रुपये के बजट में से भी अकेले शिवराज सिंह चौहान को 3.07 लाख करोड़ रुपये का बजट मिला है. गौरतलब है कि कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय पहले भी मध्य प्रदेश के पास ही था. शिवराज से पहले यह विभाग मध्य प्रदेश विधानसभा स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर के पास था. तोमर ने प्रदेश से पांच मंत्री बनने पर खुशी जताई है. 10 जून की रात ग्वालियर आए नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मध्य प्रदेश को पांच महत्वपूर्ण मंत्रालय मिले हैं. पांचो मंत्रालय को मिलाकर 5 लाख करोड़ का बजट है.  यह मध्य प्रदेश के लिए अच्छी बात है. किस विभाग का कितना बजट बता दें, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को दूर संचार विभाग मिला है. उनके विभाग का बजट 1.42 लाख करोड़ रुपये है. वीरेंद्र कुमार खटीक के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का बजट 14 हजार 225 करोड़ रुपये है. दुर्गादास उईके जनजातीय मामलों के मंत्री बनाए गए हैं. उनके विभाग का बजट 13 हजार करोड़ रुपये है. इसी तरह सावित्री ठाकुर के महिला एवं बाल विकास विभाग का बजट 26 हजार 92 करोड़ रुपये है. केंद्रीय मंत्री शिवराज ने कही ये बात मंत्रालय मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों गरीब परिवारों के आवास का सपना पूरा हो रहा है, जिससे वह सशक्त हो रहे हैं. आज प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल के केंद्रीय कैबिनेट की पहली बैठक में ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के अंतर्गत 3 करोड़ अतिरिक्त आवास के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है. ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बनने वाले इन आवास में शौचालय, बिजली कनेक्शन, एलपीजी कनेक्शन और नल कनेक्शन जैसी बनियादी सुविधाएं होंगी. इस जनकल्याणकारी निर्णय हेतु प्रधानमंत्री मोदी का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन.’ शिवराज भाजपा के टॉप 10 नेताओं में शामिल केंद्रीय मंत्री चौहान की बड़ी जीत, प्रदेश में भाजपा के क्लीन स्वीप वाले नीतीजे और शिवराज सिंह की छवि ने पार्टी में उनका कद और बढ़ा कर दिया है। पीएम मोदी और मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शिवराज सिंह मंच पर सबसे पहली पंक्ती में नजर आए। इतना ही नहीं पीएम मोदी के बाद वे छठे नंबर की कुर्सी पर बैठे थे और इसी नंबर पर ही उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। वे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बाद बैठे थे। ऐसे में यह साफ है कि भाजपा में उनका कद काफी बड़ा हो गया है। यह तस्वीर शपथ ग्रहण समारोह की है। पहली पंक्ति की पहली कुर्सी पर नरेंद्र मोदी बैठे हुए थे, दूसरी पर राजनाथ सिंह, तीसरी पर अमित शाह, चौथी पर नितिन गड़करी, पांचवीं पर जेपी नड्डा को जगह दी थी। इसके बाद छठवें नंबर की कुर्सी पर शिवराज सिंह बैठे हैं। अन्य नेता उनके बाद बैठे हुए हैं। इसका साफ संदेश है कि शिवराज पार्टी के टॉप छह नेताओं में शामिल हो गए हैं। शिवराज को कृषि मंत्रालय मिलेगा यह पहले से तय था प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को कृषिमंत्रालय दिया जाएगा यह लगभग पहले से ही तय था। हालांकि, गठबंधन पार्टियों की ओर से भी इस मंत्रालय की मांग की थी, लेकिन भाजपा अपनी बात मनवाने में कामयाब रही। इसके अलावा एक अतरिक्त ग्रामीण विकास मंत्रालय देकर शिवराज की जिम्मेदारी और बढ़ा दी गई है। देश के किसानों का दर्द बांटेंगे मामा मप्र के मुख्यमंत्री रहते शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में कृषि क्षेत्र और किसानों के लिए कई बढ़े काम किए हैं, जिसका उन्हें फायदा मिला है। उनके कार्यकाल में प्रदेश को सात बार कृषि कर्मण अवॉर्ड मिला है। उनकी इसी कार्यप्रणाली को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार में उन्हें इस अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, शिवराज के पास माजूद दूसरा मंत्रालय ग्रामीण विकास भी अहम हैं। इन दोनों विभागों का बजट करीब 3.07 लाख करोड़ है। ऐसे में यह साफ है कि मध्य प्रदेश में मामा के नाम से चर्चित शिवराज अब देश के किसानों के भाई बनकर उनका दर्द बांटेंगे और उनकी समस्याओं को हल करेंगे।  

स्वास्थ्य संस्थाओं में 46491 नये पदों के सृजन की स्वीकृति

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद ने म.प्र. विद्युत नियामक आयोग द्वारा 06 मार्च 2024 को जारी टैरिफ आदेश से वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये लागू विद्युत दरों में राज्य शासन की सब्सिडी देने का निर्णय लिया है। विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं को ऊर्जा विभाग के बजट से सब्सिडी दी जाएगी। मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए विद्युत दरों का निर्धारण किया है, जो 1 अप्रैल, 2024 से प्रभावशील हो गई है। सब्सिडी दिए जाने पर वर्ष 2024-25 में 24,420 करोड़ रुपए का वित्तीय भार आयेगा। चिकित्सीय विशेषज्ञों के पदों की पूर्ति की मंजूरी मंत्रि परिषद ने स्वास्थ्य संस्थाओं में 46491 नवीन पदों (नियमित/संविदा/आउटसोर्स) के सृजन की स्वीकृति दी जाकर इनमें से 18653 पदों की पूर्ति आगामी 3 वित्तीय वर्ष में करने तथा इन पदों पर राशि 343 करोड़ 29 लाख रूपये के वार्षिक आवर्ती व्यय की स्वीकृति दी। इन पदों में से शेष 27838 पदों की पूर्ति यथावत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से की जायेगी। प्रदेश की स्वास्थ्य संस्थाओं में विशेषज्ञ सेवायें उपलब्ध कराये जाने तथा स्वास्थ्य सूचकांको में बेहतर प्रदर्शन के लिए चिकित्सीय विशेषज्ञों के 607 पदों की पूर्ति सीधी भर्ती से कराने की मंजूरी दी। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत 07 विशेषज्ञताओं यथा निश्चेतना विशेषज्ञ, मेडिकल विशेषज्ञ, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, शिशुरोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, अस्थि रोग विशेषज्ञ तथा सर्जरी विशेषज्ञ के रिक्त 1214 पर्दो में से 50 प्रतिशत अर्थात् 607 पदों की पूर्ति सीधी भर्ती से कराने की छूट एवं तद्नुसार रिक्त पदों की पूर्ति के लिये मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से विज्ञापन करने की अनुमति दी गई। भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग में प्रतिनियुक्ति अथवा संविदा नियुक्ति का निर्णय मंत्रि-परिषद ने भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्ति अथवा विभाग के अधीन प्रशासित संविदा भर्ती नियम 2003 के अंतर्गत संविदा पर लिए जाने का निर्णय लिया गया। संविदा पर भरे जाने की स्थिति में वरिष्ठ परामर्शी (चिकित्सा महाविद्यालय के प्राध्यापक के समकक्ष), परामर्शी (चिकित्सा महाविद्यालय के सह प्राध्यापक के समकक्ष), कनिष्ठ परामर्शी/विशेषज्ञ (चिकित्सा महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक के समकक्ष) और चिकित्सा अधिकारी को समेकित पुनरीक्षित पारिश्रमिक (रूपये) पर नियुक्ति दी जाएगी। तीन नये विवि की स्थापना एवं शहडोल विवि के लिए वित्तीय सहायता और पदो की मंजूरी मंत्रि-परिषद ने सागर, खरगौन और गुना में नवीन विश्वविद्यालयों की स्थापना एवं शहडोल में पूर्व संचालित विश्वविद्यालय को सम्बद्धतादायी बनाए जाने पर पद-सृजन एवं वित्तीय- सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है। रानी अवन्तीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर, क्रांतिसूर्य टंटया भील विश्वविद्यालय, खरगौन तथा क्रांतिवीर तात्याटोपे विश्वविद्यालय, गुना में नये विश्वविद्यालय की प्रारम्भिक आवश्यकता के लिए 3 करोड़ रूपए की स्वीकृति एवं प्रथम वर्ष के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के पूरक बजट में राशि 10 करोड़ रूपए के प्रावधान की मंजूरी दी गई है। प्रत्येक नये विश्वविद्यालय के लिए प्रशासकीय 14 पद, शैक्षणिक 140 पद तथा गैर-शैक्षणिक 81 पद कुल 235 पदों (5 वर्षों में विस्तारित) की स्वीकृति प्रदान की गई है। शैक्षणिक पदों के विषय-निर्धारण के लिए उच्च शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया है। भवन निर्माण सहित पूंजीगत परियोजना के लिए प्रत्येक नये विश्वविद्यालय को 150 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही पंडित शम्भुनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय, शहडोल के लिए 45 करोड़ रूपये, इस प्रकार कुल राशि 495 करोड़ रूपये का भविष्य में पुनर्विलोकन की शर्त पर सिद्धान्ततः अनुमोदन दिया गया है। इस वर्ष को गौवंश रक्षा वर्ष के रूप में मनाने का अनुमोदन मंत्रि-परिषद ने गौवंश की रक्षा करने के संकल्प के साथ इस वर्ष की चैत्र की गुड़ी पड़वा से अगले वर्ष तक गौवंश रक्षा वर्ष के रूप में मनाने का अनुमोदन दिया है। मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में यह निर्णय लिया गया था, जिसका आज मंत्रि-परिषद ने अनुमोदन दिया। मुख्यमंत्री की घोषणा के परिपालन में मध्यप्रदेश शासन द्वारा यह साल, गौवंश रक्षा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, जो प्रतिपदा (गुड़ी पड़वा), चैत्र, शुक्ल पक्ष 9 अप्रैल 2024 से आगामी अमावस्या, चैत्र, कृष्ण पक्ष, 29 मार्च 2025 तक मध्यप्रदेश गौसंवर्धन बोर्ड के अंतर्गत मनाया जा रहा है। प्रदेश में संचालित गौ-शालाओं को श्रेष्ठ संचालन के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। सड़कों पर गाय दुर्घटना का शिकार होती है। ऐसी व्यवस्था होगी कि घायल गाय को इलाज के लिए आसानी से ले जाया जा सके। हाइड्रोलिक कैटल लिफ्टिंग व्हीकल को टोल व्यवस्था के अंतर्गत प्रबंध किया जाएगा। प्रदेश की सभी गौशालाओं में गौवंश से जुड़ी 26 प्रमुख तिथियों में वर्ष भर कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। गौशालाओं को समाज से जोड़ने के लिये जिलों में विभिन्न सामाजिक, मांगलिक व धार्मिक कार्यक्रमों को भी गौशालाओं में कराने का आव्हान किया गया है। इसमें नई पीढ़ी को गौवंश के प्रति संवेदनशील बनाने के लिये भी कार्यक्रम होंगे।  

हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने सात FIR दर्ज करते हुए 200 से अधिक लोगों को किया गिरफ्तार

बलौदाबाजार छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार शहर में सोमवार को हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को सात FIR दर्ज करते हुए 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं घायल हुए पुलिसकर्मियों में एक की हालत गंभीर है, जिसके बाद उसे बिलासपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले सोमवार को सतनामी समुदाय के प्रदर्शनकारियों ने जिले के कलेक्टर कार्यालय में घुसकर भयानक उत्पात मचाया था। उन्होंने जिले में स्थित अपने धार्मिक स्थल को कथित रूप में नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए सैकड़ों वाहनों के साथ-साथ ऑफिस बिल्डिंग में आग लगा दी थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में खड़ी दो दर्जन से अधिक कारों के अलावा करीब 70 दोपहिया वाहनों और एक सरकारी भवन में आग लगा दी गई। अधिकारियों ने बताया कि हिंसा के दौरान पथराव में करीब 50 पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। पुलिस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए बलौदाबाजार-भाटापारा के पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने बताया, ‘हमने सोमवार की घटना के सिलसिले में सात अपराध दर्ज किए हैं। आगजनी में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस की 12 टीमें गठित की गई हैं, जिन्हें अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया है।’ साथ ही उन्होंने बताया कि ‘CCTV फुटेज, पुलिस द्वारा की गई विरोध-प्रदर्शन की वीडियोग्राफी और मीडियाकर्मियों सहित अन्य स्रोतों से प्राप्त वीडियो फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी और अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।’ पुलिस अधिकारी ने यह भी कहा कि, ‘आरोपियों को पकड़ने के लिए हम पड़ोसी और अन्य जिलों के एसपी से संपर्क में हैं। कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद इस संबंध में जानकारी दी जाएगी।’ उन्होंने कहा, आगजनी में चार पहिया और दोपहिया वाहनों को मिलाकर 100 से ज्यादा वाहनों को नुकसान पहुंचा है और कुल नुकसान का आकलन करने के लिए एक टीम गठित की गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों के हमले में 45 से 50 पुलिसकर्मियों को चोटें भी आई हैं, जिनमें से एक की हालत गम्भीर बताई जा रही है। जिसके बाद उसे बिलासपुर जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया से बात करते हुए जिला कलेक्टर केएल चौहान ने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार हिंसा के मामले में अबतक लगभग 200 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आरोपियों का पता लगाने के लिए कार्रवाई जारी है। बता दें कि बीते महीने 15 और 16 मई की दरम्यानी रात को जिले के गिरौदपुरी धाम में पवित्र अमर गुफा के पास सतनामी समुदाय द्वारा पूजे जाने वाले पवित्र प्रतीक ‘जैतखम्भ’ या ‘विजय स्तंभ’ को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया था। घटना के सिलसिले में पुलिस ने बाद में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इसी घटना के विरोध में सतनामी समुदाय के लोगों ने सोमवार को यहां दशहरा मैदान में प्रदर्शन और कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने का आह्वान किया था। इस दौरान यह विरोध प्रदर्शन हिंसक हो उठा और लोगों ने आगजनी और पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रशासन ने शहर में धारा 144 लगा दी है, जिसके तहत 16 जून तक बलौदाबाजार शहर में चार या अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी गई है।

श्री महाकाल महालोक के दूसरे चरण में मंगलनाथ मंदिर का होगा निर्माण व सुंदरीकरण

उज्जैन  धर्मधानी उज्जैन में सिंहस्थ महापर्व से पहले प्रमुख मंदिरों में निर्माण व सुंदरीकरण के काम होंगे। उज्जैन विकास प्राधिकरण ने मंगलनाथ मंदिर के लिए सिंहस्थ मद से 20 करोड़ रुपये की योजना तैयार की है। इसके अलावा कालभैरव, भर्तृहरि गुफा, सिद्धवट, गढ़कालिका आदि प्रमुख मंदिरों के लिए भी योजना बनाई जा रही है। इन मंदिरों में स्मार्ट सिटी, नगर निगम तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा विकास व सुंदरीकरण के काम कराए जाएंगे। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्री महाकाल महालोक का पहला चरण पूरा हो गया, वहीं दूसरे चरण के कार्य भी चल रहा है। मगर शहर के दूसरे मंदिरों के लिए बनी योजना पूरी तरह धरातल पर नहीं उतर पाई है। कई मंदिरों में काम तो शुरू हुए, लेकिन वे पूरे नहीं हो पाए हैं। लेकिन अब मंदिरों के लिए फिर से योजना बनाई जा रही है। मंगलनाथ मंदिर के लिए उज्जैन विकास प्राधिकरण ने 20 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की है। इसके तहत मंदिर में विशाल पार्किंग, वेटिंग हाल, फसाड लाइटिंग सहित श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अन्य काम होंगे। कालभैरव मंदिर कालभैरव मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या सबसे अधिक रहती है। यहां श्रद्धालुओं की सुविधा के बिल्कुल भी इंतजाम नहीं है। मंदिर परिसर का पिछला हिस्सा उजाड़ स्थिति में है। दर्शनार्थी अगर कुछ देर बैठना भी चाहें, तो यहा स्थान उपलब्ध नहीं है। मंदिर प्रबंधक संध्या मारकण्डेय ने बताया श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निर्माण कार्यों की शुरुआत होना है। नया फ्लोरिंग तथा वेटिंग हाल आदि का निर्माण किया जाएगा। खाकचौक स्थित गयाकोठा तीर्थ का निर्माण अधूरा पड़ा है। करीब तीन साल पहले यहां निर्माण कार्य की शुरुआत हुई थी। लेकिन फंड की कमी के चलते बीच में ही का काम ठप हो गया। मंगलनाथ के लिए 20 करोड़ की डीपीआर तैयार मंगलनाथ मंदिर में निर्माण कार्य के लिए 20 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की गई है। सिंहस्थ मद से मंदिर में विशाल पार्किंग, फैसिलिटी सेंटर सहित अन्य काम होना है। – संदीप कुमार सोनी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, उज्जैन विकास प्राधिकरण

Sach Pass : दो महीनें से जारी था काम 16 से 17 ग्लेशियरों को काट बनाई गई सड़क

चंबा  देश का सबसे खतरनाक सड़कों में शुमार चंबा-पांगी रोड को बहाल कर दिया गया है। इस रूट में साच पास आता है जहां 12 महीने बर्फबारी होती रहती है। साच पास सिर्फ चार महीने के लिए खुलता है। क्योंकि इन चार महीनों में इतनी ज्यादा बर्फबारी नहीं होती। चंबा से पांगी जाने के लिए ये सबसे छोटा रूट है। लेकिन साच पास मार्ग के बंद होने के चलते पांगी घाटी के लोगों को वाया जम्मू या कुल्लू के जरिए करीब 750 किलोमीटर का लंबा फासला तय करके चंबा पहुंचाना पड़ता है। या चंबा से पांगी जाना पड़ता है। अब साच पास मार्ग के खुलने से अब यह फासला 172 किलोमीटर तक सिमट जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने शनिवार को साच पास मार्ग से बर्फ हटाने के बाद इस आमजन के लिए खोल दिया है। करीब साढ़े 14 हजार फुट की ऊंचाई से गुजरने वाले चंबा-किलाड़ वाया साच पास मार्ग से मीटरों के हिसाब से जमी बर्फ को हटाकर लोक निर्माण विभाग ने करीब आठ माह के बाद छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोला है। अभी साच पास मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही सुचारू होने में वक्त लगेगा। 24 कर्मचारी दिन रात डटे रहे इस मार्ग को बहाल करने क लिए लोक निर्माण विभाग के 24 कर्मचारी दिन रात डटे रहे। इस दौरान डोजर, एलएनटी मशीन और जेसीबी के सहारे मार्ग को बहाल की गई। टीम ने चुराह से साच-पास तक मार्ग बहाल कर साचपास टॉप पर मशीनें पहुंचाई। उसके बाद किलाड़ की तरफ से (भूत ग्राउंड) से ऊपर साच-पासपास टॉप तक बर्फ को हटाया। ग्लेशियरों को काट बनाया रास्तापीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों 16 से 17 ग्लेशियरों को काटते हुए ये रास्ता बनाया है। विभाग ने 8 अप्रैल को मार्ग की बहाली का कार्य बैरागढ़ और किलाड़ से शुरू किया था। बीच-बीच में मौसम भी कर्मचारियों की खूब परीक्षा लेता रहा। ऐसे में विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत से 2 महीने में इस मार्ग को खोल दिया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login