LATEST NEWS

रामायण के सेट से सामने आई राम और कौशल्या की तस्वीर

  मुंबई, अब फिल्म ”एनिमल” के बाद रणबीर कपूर ”रामायण” में दिखाई देंगे। इस फिल्म को लेकर फैंस पहले से ही उत्साहित हैं। रामायण की शूटिंग जोरों शोरों से चल रही है। हाल ही में सेट पर लीडिंग स्टारकास्ट की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। अब अपने एक सह-कलाकार ने साथ रणबीर कपूर के साथ एक फोटो शेयर की है। डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण चर्चा में है। फिलहाल ये फिल्म शूटिंग स्टेज में है। हाल ही में रामायण के सेट से कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई हैं। अब रणबीर कपूर और उनकी को-स्टार की एक तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। रामायण एक्टर्स की इन तस्वीरों से फैंस की उत्सुकता एक बार फिर बढ़ गई है। रामायण पर मेकर्स ने पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है। इस फिल्म की स्टारकास्ट की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फिर भी सोशल मीडिया पर फिल्म का क्रेज कम नहीं हो रहा है। रणबीर के लुक ने खींचा ध्यान एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन ने एक्टर रणबीर कपूर के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। फोटो में दोनों के बीच क्लोज बॉन्डिंग देखी जा सकती है। रणबीर कपूर ने इंदिरा कृष्णा को गले लगाया और दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। फोटो में एक्टर क्लीन शेव लुक में नजर आ रहे हैं, जिसे उनका रामायण वाला गेटअप बताया जा रहा है। एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर करते हुए इसकी सराहना की और एक्टर को केयरिंग बताया। अभिनेत्री ने पोस्ट को कैप्शन दिया, धन्यवाद रणबीर… आपकी देखभाल, प्यार और स्नेह और आपके अद्भुत हावभाव के लिए को स्टार। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इंदिरा कृष्णन रामायण में कौशल्या की भूमिका निभा रही हैं। इंदिरा कृष्णन के इस पोस्ट को शेयर करते ही फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई। कई प्रशंसकों ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में भी प्रतिक्रिया दी। एक प्रशंसक ने कहा, वाह, आपको इस खूबसूरत आदमी के साथ देखकर अच्छा लगा मैडम। एक अन्य प्रशंसक ने पूछा, यह एक खूबसूरत तस्वीर है, हमें रामायण की घोषणा के लिए कब तक इंतजार करना होगा?

गोंडा: घर के आंगन में छात्रा श्वेता शुक्ला की गला रेतकर हत्या, भाइयों पर हत्या किए जाने का आरोप

गोंडा उत्तर प्रदेश में छात्राओं के साथ होने वाली वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला गोंडा का है। जहां छात्रा श्वेता शुक्ला की घर के आंगन में गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह 10 दिन पहले ही मौसी के घर से आई थी। इस मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस अभी स्वजनों से पूछताछ कर रही है। मृतका के नाना बृज बिहारी मिश्र और पिता राजेश शुक्ल ने अलग-अलग तहरीर दी है। जानकारी के मुताबिक, श्वेता शुक्ला के पिता राजेश शुक्ल ने तीन शादियां की हैं। मृतका के मां की पहले ही मौत हो चुकी है। वह जिला मुख्यालय स्थित अपने मौसी के घर पर रहकर पढ़ाई करती थी और इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। मृतका के नाना बृज बिहारी मिश्र ने बताया कि श्वेता शुक्ला को दस दिन पूर्व उसके पिता राजेश मौसी के घर से ले गए थे। सोमवार की रात में उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। वहीं, पिता ने भूमि विवाद को लेकर अपने भाइयों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं, घर पर मृतका की सौतेली मां किरन शुक्ला के अलावा कोई नहीं है। घर के बाहर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। इस बारे में थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि अभी तक हुई जांच-पड़ताल के आधार पर मृतका के नाना की तहरीर पर मुकदमा किया जा रहा है। इस बारे में एसपी व‍िनीत जायसवाल ने बताया क‍ि  छात्रा की मौत मामले में परिवार व गांव वालों से पूछताछ की गई। घटना का राजफाश करने के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।  

मणिपुर में रुकेगी मोहन भागवत के केंद्र सरकार पर दबाव बनाने से रुकेगी मणिपुर में हिंसा : पूर्व सीएम गहलोत

जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मणिपुर हिंसा पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि मणिपुर हिंसा की उपेक्षा को लेकर भागवत का बयान बहुत देर से आया है। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में केंद्र सरकार ने मणिपुर में हो रहे आंतरिक संघर्ष और हिंसा को गंभीरता से नहीं लिया है। गहलोत ने कहा कि मणिपुर एक छोटा राज्य है, लेकिन भारत का अभिन्न अंग है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी मणिपुर जाने का प्रयास नहीं किया, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कई बार मणिपुर का दौरा किया। गहलोत ने भागवत से आग्रह किया कि वह केंद्र सरकार पर दबाव बनाएं, ताकि मणिपुर में हिंसा को रोका जा सके। केंद्र सरकार निष्क्रिय गौरतलब है कि मणिपुर में लंबे समय से जातीय और सामुदायिक हिंसा की घटनाएं हो रही हैं, जिनमें कई लोगों की जान गई है और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। अशोक गहलोत ने इन हालातों पर केंद्र सरकार की निष्क्रियता की आलोचना की। भागवत से केन्द्र सरकार को मजबूर करने की अपील की है कि वह मणिपुर पर ध्यान दें। भागवत का बयान ऐसे समय आया है, जब मणिपुर में शांति बहाल करने की मांग तेजी से बढ़ रही है। गहलोत के अनुसार, केन्द्र सरकार की लापरवाही ने मणिपुर की स्थिति को और गंभीर बना दिया है और इसे तुरंत सुधारने की आवश्यकता है। इस मुद्दे पर गहलोत का बयान एक महत्वपूर्ण राजनीतिक प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है।

बुजुर्ग की संपत्ति पर उनके बहू की नजर थी, 82 साल के ससुर को मारने के लिए दी सुपारी, कार से कुचलवाया

नई दिल्ली करोड़ों की संपत्ति एक बुजुर्ग के लिए मौत की वजह बन गई है। दरअसल बुजुर्ग की संपत्ति पर उनके बहू की नजर थी। बहू ने संपत्ति हड़पने के लिए साजिश रचकर अपने ससुर की हत्या करवा दी। यह सनसनीखेज घटना नागपुर में घटी है, जहां एक 82 वर्षीय व्यक्ति की हिट-एंड-रन में हुई मौत हो गई। जब जांच हुई तो जघन्य हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है। एनडीटीवी की रिपोर्ट की मानें तो कथित तौर पर बुजुर्ग की बहू द्वारा 300 करोड़ रुपये की पारिवारिक संपत्ति हासिल करने के लिए इस हत्या की साजिश रची गई थी। इस सिलसिले में नगर नियोजन विभाग में सहायक निदेशक अर्चना मनीष पुत्तेवार को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था। उसकी यह गिरफ्तारी ससुर पुरुषोत्तम पुत्तेवार की कार से कुचलकर हत्या किए जाने के 15 दिन बात हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि अर्चना पुत्तेवार ने इस हत्या के लिए लोगों को काम पर रखा था और करीब 1 करोड़ रुपये की सुपारी दी। पुलिस अधिकारी ने कहा, “उसने अपने ससुर की हत्या करने के लिए एक पुरानी कार खरीदने के लिए आरोपी को पैसे दिए थे। उसने इस हत्या को दुर्घटना में बदलने की साजिश रची।” पुलिस के मुताबिक, अर्चना ने जाहिर तौर पर पुरुषोत्तम की 300 करोड़ की संपत्ति पर कब्जा करने के लिए यह किया होगा। अधिकारी ने बताया कि 53 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपने पति के ड्राइवर बागड़े और दो अन्य आरोपियों, नीरज निमजे और सचिन धार्मिक के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने उन पर हत्या और आईपीसी और मोटर वाहन अधिनियम के तहत अन्य धाराओं के तहत आरोप लगाए हैं। इस मामले में दो कारें, सोने के गहने और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।  

सेना के ट्रक और बाइक की टक्कर में 3 लोगों ने तोड़ा दम, राजस्थान में हुआ दर्दनाक हादसा

राजस्थान राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र में सेना के एक ट्रक और बाइक की टक्कर में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना जिले के सूरतगढ़ कस्बे में मंगलवार देर रात उस समय हुयी, जब एक बाइक पर सवार चार लोग ईंट-भट्ठे से अपने गांव लौट रहे थे। सूरतगढ़ सदर थाने के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक विनोद बिश्नोई ने बताया कि बाइक ट्रक से टकरा गयी, जिससे बाइक पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   उन्होंने बताया कि सेना उन चारों को सेना के अस्पताल ले गई जहां उनमें से दो को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि एक अन्य ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया । एक घायल को उपचार के लिए श्रीगंगानगर भेजा गया है । उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गुरदयाल सिंह (31), अंग्रेज सिंह (35) और जोगेंद्र सिंह (45) के रूप में हुई। शवों को बुधवार को अंतिम संस्कार के लिए परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेना के ट्रक चालक के खिलाफ सूरतगढ़ सदर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना) और 304 (ए) (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। 

मौसम विभाग ने कहा- राजस्थान से लेकर बंगाल तक, आपके शहर में कब होने वाली है मॉनसून की बारिश

जयपुर देश में मॉनसून प्रवेश तो कर गया है मगर उत्तर भारत के लोगों को मॉनसून की बारिश का बेसब्री से इंतजार है। मॉनसून की बारिश से पहले यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में गर्मी की स्थिति विकराल रूप ले चुकी है। इन राज्यों में लोग गर्मी और लू से त्रस्त हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भीषण लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है। वहीं राहत की खबर देते हुए मौसम विभाग ने बताया कि बहुत जल्द बंगाल के अलावा पूर्वी बिहार और पूर्वी झारखंड में मॉनसून की बारिश होने वाली है। क्या मॉनसून की स्थिति देश में मॉनसून की स्थिति की बात करें तो कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हुई। मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हुई। आपके इलाके में कब तक होगी मॉनसून की बारिश दक्षिण-पश्चिम मानसून आज 12 जून, 2024 को महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, पूरे तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। फिलहाल मॉनसून की उत्तरी सीमा अब 20.5 डिग्री उत्तर से गुजर रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी एक मैप के मुताबिक, मॉनसून 10-15 जून के बीच में पूरे बंगाल और पूर्वी बिहार और पूर्वी झारखंड तक, 15-20 जून तक पूरे बिहार-झारखंड और पूर्वी उत्तराखंड और पूर्वांचल तक, 20-25 जून तक आधे उत्तर प्रदेश और पूरे उत्तराखंड तक और 25-30 जून तक पूरे उत्तर प्रदेश को कवर करते हुए दिल्ली तक पहुंचेगा। वहीं 30 जून से 8 जुलाई तक मॉनसून पंजाब, हरियाणा और राजस्थान तक पहुंच जाएगा। भीषण लू की चपेट में हैं ये इलाके मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी इलाके, दक्षिणी बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कुछ भागों में तथा उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, ओडिशा और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ भागों में लू की स्थिति गंभीर देखी गई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 42-46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वहीं पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। कल देश भर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस प्रयागराज (पूर्वी उत्तर प्रदेश) में दर्ज किया गया।  

बाइक सवार दो अज्ञात लुटेरों ने व्‍यापारी से की 27 लाख रुपए लूट

रायपुर रायपुर में एक व्यापारी से 27 लाख रुपए की लूट की खबर सामने आ रही है। लुटेरे बाइक पर सवार थे। पुलिस ने नाकेबंदी की है। मौके पर पुलिस पहुंची जांच में जुटी है। यह खरोरा थाना क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है। राजधानी रायपुर से सटे खरोरा इलाके में बड़ी लूट हो गई है। किसानों से धान खरीदी कर राइस मिलर्स को बेचने वाले कारोबारी विष्णु शर्मा से दिनदहाड़े लूट हुई। लुटेरे उनके दफ्तर पर घुसकर 27 लाख नगदी लूट कर फरार हुए हैं। बाइक सवार दो अज्ञात लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

पड़ोसी देश पाकिस्तान में गधों की संख्या बढ़ गई, अर्थव्यवस्था फिसड्डी पर बढ़ रहे डंकी

इस्लामाबाद पड़ोसी देश पाकिस्तान में गधों की संख्या बढ़ गई है। पाकिस्तान में पशुधन पर जारी नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल गधों की संख्या 1.72 प्रतिशत बढ़कर 59 लाख हो गई है। पाकिस्तान में जारी आर्थिक सर्वेक्षण 23-24 में बताया गया कि देश में बोझा ढ़ोने वाले जानवरों की संख्या में बढ्ढोतरी हुई है। आंकड़ों में बताया गया कि पिछले 5 सालों से गधों की संख्या में एक से ड़ेढ लाख का इजाफा होता है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब द्वारा जारी किए गए इस सर्वेक्षण में अन्य पशुधन का भी ब्यौरा दिया गया है। पशुपालन पाकिस्तान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। 80 लाख से अधिक ग्रामीण परिवार पशुधन उत्पादन में लगे हुए हैं। पाकिस्तान में क्यों है गधों की इतनी मांग पाकिस्तान दुनिया में गधों की तीसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश है, देश की अर्थव्यवस्था में गधों की बहुत बढ़ी भूमिका है। पाकिस्तान में गधों का उपयोग ग्रामीण स्तर पर बहुत बड़ी संख्या में किया जाता है। इसके साथ ही चीन में इनका निर्यात भी किया जाता है। पड़ोसी देश चीन में पाकिस्तानी गधों की बहुत मांग है। पाकिस्तान हर साल चीन को 5 से 7 लाख तक गधों का निर्यात करता हैं, जो देश की अर्थव्यवस्था को सहारा देता है। पाकिस्तान ने चीन को जारी इस निर्यात को बढ़ाने को लिए पंजाब प्रांत के ओकारा जिले में एक फार्म भी स्थापित किया है जिसमें गधों की देखभाल की जाती है। पाकिस्तानी गधों की चीन में मांग क्यों गधों की सबसे बड़ी आबादी चीन में है, इसके बाद भी वह पाकिस्तान से गधों का आयात करता है। दरअसल चीन में गधों की खाल की डिमांड बहुत ज्यादा है। गधों की खाल में जिलेटिन प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। जिलेटिन प्रोटीन का उपयोग शक्तिवर्धक दवाईयों को बनाने में किया जाता है। चीन में गधों की संख्या 90 लाख से ज्यादा है, लेकिन डिमांड के ज्यादा होने से यहां पाकिस्तान से भी गधों का आयात किया जाता है। चीन पहले नाइजर और बुर्किना फासो से गधों का आयात करता था, लेकिन इन दोनों ही देशों ने गधों के निर्यात पर रोक लगा दी, जिसके बाद चीन पाकिस्तान से गधों का आयात करता है।

बलौदाबाजार हिंसा: हटाए गए कलेक्टर और एसपी, नवागत कलेक्टर सोनी और एसपी अग्रवाल सौंपा पद प्रभार

बलौदाबाजार बलौदाबाजार में हुई हिंसा मामले में मंगलवार की रात सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को हटा दिया. जिसमें कलेक्टर कुमार लाल चौहान के जगह पर दीपक सोनी को पदस्थ किया और पुलिस अधीक्षक सदानन्द कुमार के जगह पर विजय अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक का प्रभार सौंपा. वहीं नियुक्ति के बाद दोनों ही अधिकारियों ने आज बलोदाबाजार पहुंचकर पदभार ग्रहण किया. इस दौरान दोनों ने घटनास्थल का जायजा लिया. साथ ही जिले वासियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. कलेक्टर दीपक सोनी ने संयुक्त जिला कार्यालय का निरीक्षण कर हुए नुकसान के साथ ही जिला कार्यालय में चल रहे मरम्मत कार्य का जायजा लिया. साथ ही मरम्मत कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. इस दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि जल्द ही सारी व्यवस्थाओं को ठीक कर कामकाज फिर से शुरू किया जाएगा. सभी अधिकारी कर्मचारी की यही प्राथमिकता है कि जन सहभागिता के साथ यहां के लोगों को ज्यादा से ज्यादा राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए पूरा जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है. एसपी विजय अग्रवाल ने एसपी कार्यालय का निरीक्षण कर घटना में हुई क्षति की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के आदेश का पालन करते हुए पुलिस अधीक्षक के रूप में ज्वाइन किया हूं. पदभार ग्रहण करने के बाद सहयोगियों के साथ बातचीत करके पूरे घटना की जानकारी ली. घटना से संबंधित वायरल हो रहे वीडियो को लेकर एसपी अग्रवाल ने कहा कि इसका आकलन किया जाएगा. उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. उपद्रवियों की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने कहा कि इसकी भी विवेचना में कई सारे प्रक्रिया होते हैं. उसमें गिरफ्तारी भी एक प्रक्रिया है. जिस तरह से सबूत पाए जाएंगे उसके आधार पर गिरफ्तारी की जाएगी.

राजस्थान-बूंदी में कांग्रेस विधायक ने बिगड़ती कानून व्यवस्था पर दिया धरना

बूंदी. जिले के हिंडोली विधानसभा से कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री अशोक चांदना हिंडोली थाने के बाहर धरना लगाकर बैठ गए और जमकर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। चांदना का आरोप है कि जब से राजस्थान में भाजपा सरकार बनी है तब से क्षेत्र में लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। उन्होंने क्षेत्र में पिछले दिनों हुई घटनाओं का पर्दाफाश करने की मांग की। चांदना ने कहा कि 7 दिनों के भीतर यदि वारदातों का खुलासा नहीं हुआ तो बूंदी एसपी ऑफिस में ग्रामीणों के साथ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इधर मौके पर पहुंचे हिंडोली एसडीएम, डीएसपी ने चांदना से बातचीत की और ज्ञापन लिया तब जाकर चांदना धरने से उठे और धरना समाप्त किया। डीएसपी घनश्याम मीना का कहना है कि मामले को देखते हुए टीमों का गठन किया हुआ है, जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इस दौरान हिंडोली और नैनवा क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। प्रदर्शन कर रहे पूर्व मंत्री व विधायक अशोक चांदना ने कहा कि हिंडोली व नैनवा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लूट की वारदातें हो रही हैं। थानों में किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। विधायक होने नाते मेरा फर्ज बनता है कि मैं आम जनता को न्याय दिलाऊं। इसी कड़ी में सांकेतिक धरना दिया है और प्रशासन को अपना मांग पत्र सौंपा है। एक और वारदात सोमवार को हिंडोली थाना क्षेत्र के देव जी थाना गांव निवासी युवक हरि सिंह मीणा के साथ हुई 5 लाख की लूट के मामले में भी लोगों में गुस्सा देखा गया। डीएसपी घनश्याम मीना ने बताया कि गुढ़ा गोकुलपुरा गांव के पास अज्ञात हमलावरों द्वारा दिनदहाड़े एक युवक के साथ 5 लाख 35 हजार रुपये की लूटपाट की रिपोर्ट मिली थी। लुटेरों ने युवक की आंखों में मिर्ची फेंकी और उसके चेहरे पर पेट्रोल भी डाला। अचानक हुए घटनाक्रम के बाद युवक बेहोशी की हालत में आ गया और लुटेरे नकदी लेकर फरार हो गए। लूट की सूचना पर हमने नाकाबंदी करवाई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया। घटना को लेकर पुलिस टीम लगी हुई है, जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की, मुंह पर जाकर दागीं ताबड़तोड़ हाइपरसोनिक मिसाइलें, US को क्यों चिढ़ा रहा रूस

नई दिल्ली रूसी नौसेना के युद्धपोत और परमाणु पनडुब्बी ने अमेरिका के निकट अटलांटिक महासागर में क्यूबा जाते समय ताबड़तोड़ मिसाइलें दागी हैं।  रूसी रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। एक बयान में रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी कज़ान और युद्धपोत एडमिरल गोर्शकोव द्वारा क्यूबा के निकट अटलांटिक महासागर में किए गए युद्धाभ्यास में 600 किमी (370 मील) से अधिक की दूरी की मारक क्षमता और सटीक निशाने वाली मिसाइलें दागी गई हैं। मंत्रालय ने कहा कि एडमिरल गोर्शकोव ने हाल के दिनों में हुए हवाई हमलों को टालने के लिए यह अभ्यास किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जब रूसी युद्धपोत अमेरिका के समुद्री तट से महज 25 मील दूर से गुजर रहा था, तभी हाइपरसोनिक मिसाइलें दागी गईं। अटलांटिक महासागर में रूस की यह हरकत 1962 के क्यूबा मिसाइल संकट की याद दिला रहा है। वह शीतयुद्ध के इतिहास के सबसे तनाव भरे दिन थे। क्यूबा और अमेरिका के संबंध दशकों से मधुर नहीं रहे हैं लेकिन क्यूबा और रूस के संबंधों में निकटता देखी गई है। रूस अभी भी क्यूबा का प्रमुख आर्थिक मददगार देश है। क्यूबा ने रूस-जॉर्जियाई युद्ध में रूस का पुरजोर समर्थन किया था। 2008 के अंत में क्यूबा और रूस ने आर्थिक क्षेत्र में एक दूसरे के साथ संयुक्त सहयोग बढ़ाया है। क्यूबा में रूसी मूल के लगभग 55,000 लोग रहते हैं। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को क्यूबा पहुंच रहे रूसी बेड़े में उसकी सबसे एडवांस्ड फ्रिगेट एडमिरल गोर्शकोव है। यह हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस युद्धपोत है। गोर्शकोव के अलावा बेड़े में एक परमाणु संचालित पनडुब्बी और दो अन्य नौसैनिक जहाज भी हैं। रूसी बेड़ा अगले सोमवार तक क्यूबा के पास कैरिबियन सागर में रहेगा। इस दौरान दोनों देश युद्धाभ्यास करेंगे। क्यूबा ने पिछले हफ्ते कहा था कि हवाना के मित्र देशों की नौसेना इकाइयों द्वारा इस तरह की यात्राएँ और अभ्यास सामान्य सी बात है  और वे क्षेत्र के लिए कोई खतरा नहीं हैं। दूसरी तरफ अमेरिका इस युद्ध अभ्यास और रूसी बेड़े की यात्रा पर पैनी नजर बनाए हुए है। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने इस ड्रिल से किसी भी तरह की खतरे की आशंका से इनकार किया है। उनके मुताबिक, रूस सिर्फ यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि वह विश्व शक्ति अमेरिका की बराबरी करने के लिए तैयार है। बता दें कि पिछले करीब ढाई साल से, जब से यूक्रेन-रूस युद्ध छिड़ा है, अमेरिका और रूस के रिश्ते तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं।   बता दें कि अमेरिका ने 1961 में क्यूबा में तख्तापलट की कोशिश की थी लेकिन नाकाम रहा था। फिर अक्टूबर 1962 में जो हुआ, वह कोल्ड वार के सबसे भयावह पलों में से एक है। तब दुनिया परमाणु युद्ध के मुहाने पर पहुंच गई थी। दरअसल, तब क्यूबा को सोवियत रूस का पूरा समर्थन हासिल था। अमेरिका को यह पसंद नहीं था कि उसके पड़ोस में कोई कम्यूनिस्ट देश रहे और उसे सोवियत रूस का समर्थन प्राप्त हो। तब अमेरिका ने इटली और तुर्की में न्यूक्लियर मिसाइलें तैनात कर दी थीं। इसके जवाब में रूस ने भी क्यूबा में परमाणु मिसाइलें तैनात कर दी थीं। यह संकट 13 दिनों तक चला था।  

बलौदाबाजार हिंसा: सरकार ने की सख्त कार्रवाई, जांच के लिए 21 सदस्‍यीय पुलिस एसआइटी गठित

बलौदाबाजार छत्‍तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा की जांच के लिए राज्‍य सरकार ने पुलिस एसआइटी का गठन किया है। तीन डीएसपी स्‍तर के अधिकारियों के नेतृत्व में 21 सदस्‍यीय पुलिस एसआइटी की टीम 10 जून को बलौदाबाजार में हुई हिंसा की जांच करेगी। इधर, छत्‍तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा के एक दिन बाद सरकार ने मंगलवार देर रात को कलेक्टर कुमार लाल और एसपी सदानंद को हटा दिया है। दीपक सोनी को कलेक्टर और विजय अग्रवाल को नया एसपी बनाया गया है। वहीं, इससे पहले पुलिस ने 83 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अलग-अलग आठ एफआइआर दर्ज की हैं। इसमें 40-50 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। लगभग 60 को हिरासत में लिया है। जिनके वाहन जलाए गए हैं उनमें से 60 से अधिक लोगों ने भी शिकायत की है। सूत्रों के अनुसार तीन कांग्रेसी नेताओं पर भी अपराध दर्ज हुआ है। हालांकि पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। पुलिस का दावा है कि प्रदर्शनकारी अपने साथ पेट्रोल बम और पत्थर लेकर आए थे। 100 बाइक, 30 से अधिक चारपहिया और दो दमकल वाहन को आग के हवाले किया गया है। 50 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। हिंसा होने के बाद सोमवार देर रात को गृह मंत्री विजय शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था। जांच में सामने आया है कि हिंसा की रणनीति 15 दिन पहले तैयार की गई थी। इसके लिए इंटरनेट मीडिया का इस्तेमाल हो रहा था। पुलिस के इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं। भीड़ को संभालने के लिए केवल 450 का पुलिस बल लगाया गया था। पुलिस ने हिंसा के बाद प्रदेशभर के लिए अलर्ट जारी करते हुए इंटरनेट मीडिया की निगरानी बढ़ा दी है। बलौदाबाजार की घटना के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास में सुबह से लेकर रात तक मैराथन बैठकों का दौर चला। घटनाक्रम के बाद स्थिति का जायजा लेने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पल-पल की रिपोर्ट ली। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सतनामी समाज के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कांग्रेस ने बनाई समिति, बघेल बोले-सरकार की लापरवाही बलौदाबाजार की घटना पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जांच समिति बना दी है। समिति के पदाधिकारी घटना स्थल पर जाकर कारणों की पड़ताल करेंगे। इधर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली से लौटने के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि देश में अपनी तरह की यह पहली घटना है। सरकार की लापरवाही की वजह से इतनी बड़ी घटना हो गई। नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। जली कार देखकर रो पड़े पिता-पुत्र जिला मुख्यालय का कलेक्ट्रेट परिसर मंगलवार सुबह चारपहिया और दो पहिया वाहनों का श्मशान घाट जैसा दिख रहा था। प्रदेश के सबसे बेहतरीन कलेक्ट्रेट परिसर में से एक बलौदाबाजार का जिला कार्यालय अपनी बर्बादी की गवाही खुद दे रहा है। परिसर के अलग- अलग हिस्सों में पूरी तरह जली हुई कारें, मोटर सायकल का ढांचा दिखाई दिया। जिन लोगों के वाहन सोमवार को जलाये गए थे, वे अपनी-अपनी गाड़ियों की पहचान भी कर पाने में असमर्थ दिख रहे थे। एक पिता-पुत्र अपनी कार, जिसमें सवार होकर वे कलेक्टर आफिस में आये थे, आज उसे देखकर रो पड़े। उपद्रवियों ने शासकीय वाहनों के साथ ही लोगों के निजी वाहनों को भी तोड़ा व जला दिया। जिले में कानून व्यवस्था की सबसे बड़ी जिम्मेदारी निभाने वाले पुलिस अधीक्षक कार्यालय का हाल सबसे बुरा था। यह है मामला बलौदाबाजार में सतनाम पंथ के धार्मिक स्थल अमर गुफा के जैतखाम में तोड़फोड़ के मामले की जांच व अन्य मांगों को लेकर सतनामी समाज के कई संगठन आंदेालन कर रहे थे। सोमवार को कलेक्ट्रेट के घेराव के दौरान प्रदर्शन हिंसक हो गया। उपद्रवियों ने कलेक्ट्रेट व एसपी कार्यालय को फूंक डाला।

UN के खिलाफ अब सीधे ऐक्शन ले सकता है इजरायल, सेना ब्लैकलिस्ट करने पर बुरी तरह भड़का

इजरायल इजरायल सरकार संयुक्त राष्ट्र (UN) महासचिव एंटोनियो गुटेरेस द्वारा इजरायल रक्षा बल (IDF) को ‘ब्लैकलिस्ट’ करने के फैसले पर गाजा पट्टी में सक्रिय संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के खिलाफ दूरगामी उपायों पर चर्चा कर रही है, जिसमें संरा कर्मचारियों के संभावित निष्कासन भी शामिल है। मामले से परिचित पांच लोगों का हवाला देते हुए रिपोर्ट दी है कि इजरायल रक्षा बल एक संगठन है जो बच्चों के खिलाफ उल्लंघन करता है। गुटेरेस ने पिछले हफ्ते आईडीएफ को एक विशेष रिपोर्ट में बच्चों के खिलाफ उल्लंघन करने वाली संगठन के रूप में शामिल करने का फैसला किया।  जानकार लोगों के हवाले से कहा कि इजरायली कैबिनेट ने रविवार रात को एक बैठक में और सोमवार को इजरायली राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के साथ चर्चा में कई प्रतिक्रिया विकल्पों पर विचार किया। एक इजरायली अधिकारी ने संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के संबंध में मीडिया से कहा, ‘उन्हें चिंतित होने की जरूरत है।’ कथित तौर पर इजरायली सरकार द्वारा चर्चा किए गए उपायों में विदेशी संयुक्त राष्ट्र कर्मचारियों के लिए वीजा नवीनीकरण की धीमी गति या एकमुश्त अस्वीकृति, इज़रायल द्वारा संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख अधिकारियों का बहिष्कार और पूरे संयुक्त राष्ट्र मिशनों की एकतरफा समाप्ति और निष्कासन शामिल है। हालांकि अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं किया गया है। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है , ‘उन्हें क्या लगता है कि गाजा में सहायता पाने के लिए उनके साथ कौन काम करेगा, उन्हें क्या लगता है कि युद्ध के बाद गाजा का पुनर्नर्मिाण कौन करेगा ,अगर वे खुद ऐसा करना चाहते हैं तो उन्हें करने दें।’ रिपोर्ट में हालांकि एक जानकार व्यक्ति के हवाले से कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों द्वारा ज़मीनी स्तर पर निभाई गई भूमिका और कार्य खत्म नहीं होंगे, बल्कि इजरायली सरकार द्वारा चाहे जो भी दंडात्मक कार्रवाई की जाए, वे इजरायल में स्थानांतरित हो जाएंगे।  

छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार हिंसा के बाद दीपक सोनी कलेक्टर और विजय अग्रवाल बनाए गए नए एसपी

बलौदा बाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सतनामी समाज के आंदोलन के दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया गया था। इस दौरान उमड़े भीड़ ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में तोड़फोड़ आगजनी जैसे घटनाओं को अंजाम दिया था। इस पर अब राज्य शासन ने एक्शन लिया है। मंगलवार की देर रात राज्य सरकार ने आदेश जारी कर बलौदाबाजार जिले के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया है। इनके जगह पर 2011 बीच के आईएएस दीपक सोनी को कलेक्टर के रूप में नियुक्त किया है। वहीं 2012 बैच के आईएएस विजय अग्रवाल को एसपी बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 2009 बैच के आईएएस कुमार लाल चौहान कलेक्टर जिला बलौदाबाजार-भाटापारा को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत विशेष सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं 2011 बैच के आईएएस दीपक सोनी रजिस्ट्रार सहकारी संस्थाएं तथा अतिरिक्त प्रभार आयुक्त मनरेगा को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत कलेक्टर जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही गृह विभाग की ओर से बलौदाबाजार के एसपी सदानंद कुमार को उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। 2012 बैच के आईएएस विजय अग्रवाल एसपी अंबिकापुर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत एसपी बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही 2018 बैच आईएएस योगेश पटेल को अंबिकापुर के एसपी बनाया गया है।

देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी पर बायोपिक की घोषणा

मुंबई, देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी की जीवन यात्रा अब बड़े पर्दे पर देखी जा सकेगी। मेकर्स ने एक वीडियो शेयर कर बायोपिक का ऐलान किया है। किरण बेदी की बायोपिक का नाम ”बेदी” रखा गया है। फिल्म 2025 में रिलीज होगी। निर्माताओं ने शानदार म्यूजिक के साथ मोशन पोस्टर जारी किया है। वीडियो में दावा किया गया है कि फिल्म में पहले कभी न देखी गईं किरण बेदी भी शामिल होंगी। इस बात की जानकारी डायरेक्टर कुशाल चावला ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। यह कुशाल चावला द्वारा लिखित और निर्देशित है। किरण बेदी के जीवन पर बायोपिक फीचर फिल्म की घोषणा की गई। आशा है आपको मोशन पोस्टर पसंद आएगा। अभी और भी बहुत कुछ आना बाकी है… बने रहें!” पोस्ट पर उन्होंने यही कैप्शन दिया है। किरण बेदी देश का एक बड़ा नाम हैं। वह एक टेनिस खिलाड़ी भी थीं। 1972 में वह देश की पहली महिला आईपीएस बनीं। 35 वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद वह 2007 में सेवानिवृत्त हुईं। उस समय वह ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट के महानिदेशक पद पर थीं। किरण बेदी ने दिल्ली, गोवा, चंडीगढ़ और मिजोरम में आईपीएस अधिकारी के रूप में कार्य किया। 9 जून 1949 को अमृतसर में जन्मी किरण बेदी ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया। उन्होंने जेलों में कैदियों के धूम्रपान करने पर प्रतिबंध लगा दिया। किरण बेदी ने कई अन्य सामाजिक कार्य भी किये।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login