LATEST NEWS

एचएस प्रणय ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन के दूसरे दौर में पहुंचे

सिडनी भारत के स्टार शटलर एचएस प्रणय ने पुरुष एकल मुकाबले में ब्राजील के यगोर कोएलो को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया। विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में 10वें स्थान पर काबिज प्रणय ने बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 प्रतियोगिता में अपने राउंड ऑफ 32 मैच में दुनिया के 49वें नंबर के खिलाड़ी ब्राजील के यगोर कोएलो को 47 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे सेट में 21-10, 23-21 से हराया। इस जीत के साथ भारत के शीर्ष शटलर प्रणय राउंड ऑफ 16 में दुनिया के 53वें नंबर के खिलाड़ी इजरायल के मिशा जिल्बरमैन से भिडेंगे। जिल्बरमैन ने इससे पहले भारत के अभिषेक येलिगर को 21-9, 21-15 से हराया था। इस बीच किरण जॉर्ज ने शुरुआती दौर में कनाडा की शियाओडोंग शेंग को 21-17, 21-10 से हराया और अगले मैच में उनका मुकाबला जापान की सातवीं वरीयता प्राप्त केंटा निशिमोटो से होगा। मिथुन मंजूनाथ को इंडोनेशिया के अल्वी फरहान से 21-17, 21-17 से हार का स्वाद चखना पड़ा है। महिला एकल में आठवीं वरीयता प्राप्त आकर्षि कश्यप ने पहले दौर में यूक्रेन की पोलिना बुहरोवा को सीधे सेटों में 21-14, 21-11 से हराया। आकर्षि का दूसरे दौर में ऑस्ट्रेलिया की काई क्यू तेओह से मुकाबला होगा। वहीं हमवतन केयूरा मोपाती को 21-10, 21-18 से हराने वाली मालविका बंसोड़ इंडोनेशिया की सातवीं वरीयता प्राप्त एस्टर ट्राई वार्डोयो से मुकाबला होगा। अनुपमा उपाध्याय ने भी मलेशिया की वोंग लिंग चोंग को 47 मिनट में चले मुकाबले में 21-14, 23-21 से हराया। राउंड ऑफ 16 में उनका मुकाबला इंडोनेशिया की छठी वरीयता प्राप्त पुत्री कुसुमा वर्दानी से होगा। मिश्रित युगल वर्ग में भारतीय शटलर बी सुमीत रेड्डी और एन सिक्की रेड्डी ने मलेशियाई जोड़ी वोंग टीएन सी और लिम चिउ सिएन को 39 मिनट तक चले मुकाबले में 21-17, 21-19 से हराकर दूसरे दौर में पहुंचे। राउंड ऑफ 16 में उनका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के काई चेन तेओह और काई क्यूई तेओह से होगा।  

अब प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले शिक्षकों की राह नहीं होगी आसान, विभाग ने लिया बड़ा फैसला

भोपाल मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला किया है। अब ऐसे शिक्षक जो प्रतिनियुक्ति पर दूसरे विभागों में जाने का सोच रहे हैं, तो उनके लिए आगे की राह आसान नहीं होगी। शिक्षा विभाग ने अब ऐसे शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति पर उनकी पदस्थापना विभाग में खत्म करने का निर्देश दे दिया है। विभाग नए शिक्षक की पदस्थापना करेगा शिक्षा विभाग के अनुसार जो शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर दूसरे विभाग में जाएंगे तो उनकी जगह विभाग नए शिक्षक की पदस्थापना करेगा। इसके साथ ही विभाग द्वारा यह भी कहा गया है कि इस तरह के पदों की क्या स्थिति है, इसका वेरिफिकेशन किया जाना अनिवार्य है। पदों की स्थिति को संबंधित पोर्टल पर भी जारी कर दिया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारियों और संयुक्त संचालक शिक्षा को निर्देश शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और संयुक्त संचालक शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी किया गया है। जिसमें यह कहा गया है कि  प्रतिनियुक्ति जो शिक्षक जायेंगे, अब उनके नाम और पदनाम के साथ ही स्थाई तौर पर वेतन रोकने का उल्लेख किया जायेगा। अब शिक्षकों के सामने असमंजस की स्थिति शिक्षा विभाग ने अब ऐसे शिक्षकों के सामने असमंजस की स्थिति ला दी है कि अगर वह किसी अन्य विभाग में पदस्थापना पर जाते हैं और बाद में अपने मूल विभाग में वापस आते हैं तो उन्हें किस तरह से आपसी सहमति बनानी पड़ेगी। शिक्षा विभाग में इस पूर्व भी प्रतिनियुक्ति और विभाग में वापसी की प्रक्रिया होती रही है। अब नए सिरे से जारी हो रहे निर्देशों को लेकर सरकार की आगामी क्या रणनीति रहेगी, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पक्षियों की जान लेना वाला बर्ड फ्लू अब इंसानों के लिए भी खतरनाक हुआ, WHO ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली.  पक्षियों की जान लेना वाला बर्ड फ्लू अब इंसानों के लिए भी खतरनाक बनता दिख रहा है और भारत में इसने खतरे की घंटी भी बजा दी है. यहां पश्चिम बंगाल चार साल का एक बच्चा H9N2 वायरस से संक्रमित पाया गया है विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसकी तस्दीक करते हुए मंगलवार को बताया कि बर्ड फ्लू से किसी इंसान के बीमार पड़ने का यह पहला मामला है. डब्ल्यूएचओ ने कहा कि मरीज (4 साल का बच्चा) को सांस लेने में लगातार दिक्कत आ रही थी. उसे तेज बुखार और पेट में ऐंठन की भी शिकायत थी. जिसके बाद फरवरी में उसे अस्पताल की बाल चिकित्सा गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था. करीब 3 महीनों तक जांच और इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. विश्व स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि मरीज के घर और आस-पास के इलाके में मुर्गे-मुर्गियां थीं, उनके संपर्क में आने से ही वह बर्ड फ्लू की चपेट में आ गया. WHO ने उसके परिवार या इलाके के किसी दूसरे व्यक्ति में सांस से जुड़ी बीमारी का कोई लक्षण नहीं मिला है. डब्ल्यूएचओ ने इसके साथ ही बताया कि बच्चे में जब यह लक्षण पाए गए तब वैक्सीनेशन और इलाज को लेकर कोई डिटेल मौजूद नहीं था. एजेंसी ने यह कहा कि यह इंसानों में H9N2 बर्ड फ्लू का भारत से दूसरा मामला है. 2019 में पहला मामला सामने आया था. एच9एन2 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस में से एक है. वैसे तो यह वायरस आमतौर पर हल्की बीमारी का ही कारण बनता है. हालांकि संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने कहा कि कई इलाकों में पोल्ट्री फॉर्म फैले होने के कारण यह वायरस इंसानों के लिए भी खतरनाक बन सकता है.

टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट लेने वाले दूसरे पाकिस्तानी गेंदबाज बने हारिस राउफ

एडम जाम्पा ने हासिल की अनोखी उपलब्धि, टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट लेने वाले दूसरे पाकिस्तानी गेंदबाज बने हारिस राउफ हेज़लवुड ने टी20 विश्व कप के प्रारूप पर सवाल उठाए एंटीगुआ  स्पिनर एडम जाम्पा बुधवार को टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बन गए हैं। जाम्पा ने सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में चल रहे टी20 विश्व कप में नामीबिया के खिलाफ मुकाबले के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। नामीबिया के खिलाफ, 32 वर्षीय खिलाड़ी ने मैच की पहली पारी में चार विकेट हासिल किए। उन्होंने ज़ेन ग्रीन, डेविड विसे, रूबेन ट्रम्पेलमैन और बर्नार्ड स्कोल्ट्ज़ को आउट किया। क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में, जाम्पा ने 83 मैच और 82 पारियाँ खेलने के बाद 7.20 की इकॉनमी रेट से 100 विकेट लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क 62 टी-20 मैच खेलकर 7.72 की इकॉनमी रेट से 76 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में नामीबिया को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। नामीबिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 72 रनों पर सिमट गई, जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने केवल 5.4 ओवर में 1 विकेट पर 74 रन बनाकर मैच जीत लिया। एडम जाम्पा (4 ओवर 12 रन 4 विकेट) को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।   टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट लेने वाले दूसरे पाकिस्तानी गेंदबाज बने हारिस राउफ न्यूयॉर्क  पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस राउफ ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिये हैं। उन्होंने यह उपलब्धि मंगलवार को नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे विश्व कप के ग्रुप ए मुकाबले में कनाडा के खिलाफ हासिल की। कनाडा के खिलाफ मैच में राउफ ने अपने चार ओवर के स्पेल में 26 रन देकर 2 विकेट लिये। जिससे उनके कुल 71 मैचों में 101 विकेट हो गए। श्रेयस मोव्वा क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में उनका 100वां विकेट था, जबकि रविंदरपाल सिंह उनके 101वें शिकार बने। वह तीन अंकों की उपलब्धि हासिल करने वाले सिर्फ दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी बने। ऑलराउंडर शादाब खान यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी थे। उन्होंने मेन इन ग्रीन के लिए 103 मैचों में 107 विकेट लिए हैं। कुल मिलाकर, राउफ 100 विकेट के मील के पत्थर तक पहुंचने वाले तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी हैं। उनसे आगे केवल अफगानिस्तान और श्रीलंका के कप्तान राशिद खान और वानिंदु हसरंगा हैं। राशिद ने 53 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की, जबकि हसरंगा ने 63 मैचों में 100 विकेट का आंकड़ा छुआ। मैच की बात करें तो पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया, जो सतह के हिसाब से एकदम सही फैसला था। कनाडा के लिए आरोन जॉनसन ने बेहतरीन अर्धशतक लगाते हुए 44 गेंदों में 52 रन बनाए। हालांकि उन्हें दूसरे छोर से कोई मदद नहीं मिली और कनाडा की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 106 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के लिए हारिस राउफ और मोहम्मद आमिर ने 2-2 व शाहिन शाह अफरीदी और नसीम शाह ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में पाकिस्तान ने 17.3 ओवर में 3 विकेट पर 107 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि बाबर आजम ने 33 रन बनाए। हेज़लवुड ने टी20 विश्व कप के प्रारूप पर सवाल उठाए न्यूयॉर्क  ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड ने टी20 विश्व कप के प्रारूप पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह अजीबोगरीब है कि उनकी टीम का बेहतर रन रेट सुपर 8 चरण में कोई मायने नहीं रखेगा। टी20 विश्व कप में इस बार 20 टीम भाग ले रही हैं जिन्हें पांच पांच टीम के चार ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली दो टीम सुपर 8 में जगह बनाएंगी जहां इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। इनमें से प्रत्येक ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली दो टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। इस बार टी20 विश्व कप का प्रारूप पिछली बार से भिन्न है। पिछली बार चोटी की टीमों ने सुपर 12 चरण से अपने अभियान की शुरुआत की थी। टीमों को छह-छह के दो ग्रुप में बांटा गया था तथा प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली दो टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी। ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को नामीबिया को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी जिससे उसका नेट रन रेट प्लस 3.580 पर पहुंच गया। इस जीत से ऑस्ट्रेलिया ने सुपर 8 में भी अपनी जगह पक्की की। हेज़लवुड ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘यह वास्तव में थोड़ा अजीब है क्योंकि ऐसा होता नहीं है। मैंने जितने विश्व कप खेले हैं उनमें संभवत: यह पहला टी20 विश्व कप है जिसका प्रारूप इस तरह से तैयार किया गया है। इसलिए यह थोड़ा भिन्न है।’’ उन्होंने कहा,,‘‘यह इस तरह का प्रारूप है कि इसमें पहले चरण में आप कितना भी अच्छा प्रदर्शन करो या आप अजेय रहते हुए बेहतर नेट रन रेट के साथ आगे बढ़ो तो भी सुपर 8 में वह खास मायने नहीं रखेगा। इसलिए यह थोड़ा अजीब है लेकिन इसको इसी तरह से तैयार किया गया है।’’  

गुरुवार 13 जून 2024 का राशिफल

मेष राशिफल: किसी पुराने मित्र से अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। आपके जीवन में कोई नया सदस्य आने वाला है जो आपकी ज़िंदगी को पूरी तरह बदल देगा। कोई पूर्व प्रेमी आपके जीवन में वापस आने की कोशिश कर सकता है और आपको नुकसान पहुँचाने की कोशिश करेगा। इसलिए ऐसी परिस्थितियों से समझदारी से निपटें। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपको दिल से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। वृषभ राशिफल: आपके आस-पास के लोग जो आपके मित्र और शुभचिंतक होने का दावा करते हैं, हो सकता है कि वे वास्तव में आपके मित्र न हों। इस बात की प्रबल संभावना है कि आपका कोई करीबी आपको धोखा दे सकता है। आपकी निजी और व्यावसायिक दोनों ही ज़िंदगी में मज़बूती आएगी। शिक्षण पेशे से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर रहेगी। दूसरों से संवाद करते समय बहुत ज़्यादा मुखर होने से बचें। मिथुन राशिफल: जो लोग किसी तरह के कानूनी मामले में उलझे हुए हैं, उन्हें न्याय मिलने की संभावना है। व्यापार के अवसर आपके सामने आ रहे हैं। ऐसे अवसरों का लाभ उठाने का यह बहुत अच्छा समय है। आपके द्वारा कोई नई संपत्ति खरीदने की प्रबल संभावना है। आज शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने से बचें। साथ ही, कागजी कार्रवाई में भी सावधानी बरतें। आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ आपको परेशान कर सकती हैं। कर्क राशिफल: आपके प्रेम जीवन में कुछ ग़लतफ़हमियाँ बढ़ सकती हैं। आपको लग सकता है कि आपका साथी आप पर हावी होना चाहता है। आज आपको निजी और पेशेवर जीवन में कुछ कठिन फ़ैसले लेने पड़ सकते हैं। अपनी जेब पर कड़ी नज़र रखें क्योंकि निकट भविष्य में जब आपको इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत होगी, तब आपके पास पैसे नहीं होंगे। सिंह राशिफल: प्रियजनों के साथ मिलना-जुलना हो सकता है। आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना है। ब्लू कॉलर कर्मचारियों को पदोन्नति की उम्मीद है। किसी करीबी रिश्तेदार से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आप खुशी और आनंद के दौर में प्रवेश करने वाले हैं। अपने पिता/पति/साथी या अपने जीवन में समान महत्व रखने वाले किसी अन्य व्यक्ति पर भरोसा करें और मदद मांगें, सफलता आपकी होगी। कन्या राशिफल: छात्रों के लिए आने वाला दिन अच्छा रहेगा। प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए भी यह दिन अच्छा है, क्योंकि उनके जीवन में रोमांस की वापसी होने की संभावना है। आपके आस-पास के लोग आपकी और आपके कामों की आलोचना कर सकते हैं, लेकिन उन्हें खुद को परेशान न करने दें। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलने की उम्मीद है। आमदनी में बढ़ोतरी से उन्हें राहत मिलेगी और वे आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। तुला राशिफल: आज कोई करीबी दोस्त आपको धोखा दे सकता है और आपकी पीठ में छुरा घोंप सकता है, इसलिए अपनी आँखें और कान खुले रखें और देखें कि अपराधी कौन है। वित्तीय स्थिरता का अनुमान लगाया जा सकता है। अपनी दिनचर्या में कुछ फिटनेस से संबंधित गतिविधि शुरू करने से आपको उन फिटनेस लक्ष्यों को आपकी अपेक्षा से कहीं अधिक तेज़ी से प्राप्त करने में मदद मिलेगी। वृश्चिक राशिफल: आपको दुविधा जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें आपको सही और गलत रास्ते के बीच चुनाव करना होगा। लेकिन अंत में सब ठीक हो जाएगा। छोटे बच्चे आपको प्रेरणास्रोत के रूप में देख सकते हैं, इसलिए उन्हें नई और नैतिक बातें सिखाने के लिए अच्छा व्यवहार करें। स्वास्थ्य और धन की स्थिति में मजबूती देखने को मिल सकती है। धनु राशिफल: रचनात्मक पेशे से जुड़े लोगों को उच्च पद पर पदोन्नति मिलने की उम्मीद है, क्योंकि अवसर आपके सामने आ रहे हैं, इसलिए अपने जीवन में महत्वपूर्ण निर्णय लेने में संकोच न करें। भविष्य में कोई नया प्रोजेक्ट आपको अच्छा मुनाफ़ा दिलाएगा। इस प्रकार, वित्तीय वृद्धि की उम्मीद की जा सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से, आप डाइट पर जाने का फैसला कर सकते हैं, लेकिन आपके रास्ते में बहुत सी बाधाएँ होंगी। मकर राशिफल: प्रेम जीवन में सुधार देखने को मिल सकता है क्योंकि रोमांस किसी तरह आपके जीवन में प्रवेश करेगा। आप अपने सहकर्मी के साथ बहस में पड़ सकते हैं, लेकिन शांत रहने की कोशिश करें और आपत्तिजनक शब्द न बोलें। बड़ी मात्रा में नकदी खर्च होने की संभावना है, जिससे आपका मासिक बजट गड़बड़ा सकता है। आज स्वस्थ भोजन करें, नहीं तो आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएँ हो सकती हैं। कुंभ राशिफल: अपने आत्मसम्मान को बनाए रखें और अपनी आवाज़ पर नियंत्रण रखें। आपकी ज़बान तीखी है इसलिए बोलने से पहले हर शब्द पर ध्यान दें। आपको अपने पेशेवर जीवन में कुछ जल्दीबाज़ी में फ़ैसले लेने पड़ सकते हैं। इन फ़ैसलों के दूरगामी परिणाम होंगे इसलिए इन्हें बनाते समय अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करें। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। लेखन के पेशे से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से तरक्की मिलने की उम्मीद है। मीन राशिफल: आज आप जो भी प्रोजेक्ट हाथ में लेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आज का दिन आपके जीवन में ताज़गी और सकारात्मकता लेकर आएगा। प्रेम जीवन में सुधार देखने को मिल सकता है। धन आगमन की संभावना है। स्वास्थ्य के लिहाज से दवाइयों ने आखिरकार अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है, जिससे सुधार की उम्मीद की जा सकती है।

मध्यप्रदेश भरेगा पर्यटन की नयी उड़ान, आज से “पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा” की शुरुआत

भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में पर्यटन और व्यापार को नई ऊंचाई पर पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आज 13 जून को “पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा” का शुभारंभ होगा, जिससे राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों के बीच की दूरी कम होगी और सफर और भी आनंददायी बन जाएगा। 8 शहरों को मिलेगा हवाई सेवा का लाभ: दरअसल इस नई वायु सेवा के तहत प्रदेश के 8 प्रमुख शहरों – भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली और खजुराहो को हवाई मार्ग से जोड़ा जाएगा। जानकारी के मुताबिक दो 6 सीटर एयरक्राफ्ट इन शहरों के बीच उड़ान भरेंगे, जिससे इन स्थानों के बीच की दूरी और समय में कमी आएगी। इसके साथ ही इसकी शुरुआत करते हुए इसकी पहली फ्लाइट भोपाल-जबलपुर-रीवा-सिंगरौली की होगी। पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा के शेड्यूल की जानकारी इस प्रकार है: सोमवार: भोपाल से इंदौर: सुबह 6:15 से 7:10 बजे और शाम 4:00 से 4:55 बजे भोपाल से जबलपुर: सुबह 6:15 से 9:55 बजे (एक स्टॉप) भोपाल से रीवा: सुबह 6:15 से 1:10 बजे (दो स्टॉप) मंगलवार: भोपाल से ग्वालियर: सुबह 8:15 से 10:05 बजे भोपाल से उज्जैन: दोपहर 1:00 से 1:55 बजे भोपाल से इंदौर: दोपहर 1:00 से 2:40 बजे (एक स्टॉप) बुधवार: भोपाल से जबलपुर: सुबह 7:45 से 9:15 बजे गुरुवार: भोपाल से रीवा: सुबह 7:45 से 11:05 बजे (एक स्टॉप) भोपाल से सिंगरौली: सुबह 7:45 से दोपहर 12:00 बजे (दो स्टॉप) शुक्रवार: भोपाल से जबलपुर: सुबह 7:45 से 9:15 बजे भोपाल से खजुराहो: सुबह 7:45 से 11:30 बजे (एक स्टॉप) शनिवार: भोपाल से ग्वालियर: सुबह 8:15 से 10:05 बजे रविवार: भोपाल से उज्जैन: सुबह 6:00 से 6:55 बजे भोपाल से इंदौर: सुबह 9:00 से 11:25 बजे (एक स्टॉप) पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा: दरअसल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इस फैसले से नई वायु सेवा सिर्फ पर्यटन के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि उद्योग, व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति और कला के प्रचार-प्रसार में भी लाभदायक होगी। इससे राज्य के प्रमुख शहरों के बीच आवागमन सुगम होगा और विभिन्न क्षेत्रों में विकास को गति मिलेगी। शुभारंभ समारोह: “पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा” का शुभारंभ समारोह भोपाल में आज 13 जून को आयोजित होगा। इसके बाद 15 जून को ग्वालियर और 16 जून को उज्जैन से हवाई यात्रा की शुरुआत होगी। इस वायु सेवा के माध्यम से पर्यटकों और व्यवसायियों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी, जिससे मध्यप्रदेश में पर्यटन और व्यापार की संभावनाएं और बढ़ेंगी।

गाड़ी में पानी से भी लग सकती हैआग, भूलकर भी न रखें ये सामान!

नईदिल्ली देश में गर्मी लगातार बढ़ती ही जा रही है और ऐसे में मोबाइल और कार ब्लास्ट होने के मामले भी सामने आ रहे हैं। हर रोज किसी न किसी गाड़ी में आग लगने या मोबाइल ब्लास्ट की खबरें सामने आ रही है। कई सारे लोग ऐसे भी है जो कार में पानी की बोतल भर कर रखते हैं लेकिन यह आदत मुसीबत बन सकती है। इसके कारण गाड़ी में ब्लास्ट हो सकता है। आईए जानते हैं, आपको कार के अंदर कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए और इनसे क्या नुकसान होता है? कार में प्लास्टिक की बोतल रखना पड़ेगा महंगा अगर आप अपनी गाड़ी को धूप में खड़ा कर रहे हैं और इसमें प्लास्टिक की पानी की बोतल रखी है तो उसे तुरंत ही बाहर निकाल दें। अगर आप पानी पीकर खाली बोतल भी गाड़ी में रखते हैं तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। प्लास्टिक बोतल कार में मैग्नीफाइंग ग्लास की तरह काम करती है। धूप की डायरेक्ट रोशनी बोतल पर पड़ती है और वो रिएक्ट करती ही, जिसकी वजह से कार की सीट में आग लग सकती है। अगर आपकी कार में कोल्डड्रिंक की बोतल है तो भी आपको नुकसान पंहुचा सकती है। इसके तापमान बढ़ने के कारण फटने के चांस बढ़ जाते है। कभी ना रखें सैनिटाइजर और लाइटर इतनी धूप में गाड़ी खड़ी करते समय आपको इसमें लाइटर नहीं रखना चाहिए क्योंकि गर्मी के कारण इसमें आग लगने का चांस बढ़ जाता है। इसके अलावा हैंड सेनीटाइजर में अल्कोहल होती है और तेज गर्मी में वह भी आग पकड़ लेती है जिससे आपकी गाड़ी में आग लग सकती है। ऐसा सूरज की तेज रोशनी पड़ने के कारण हो सकता है। गैस एयरोसोल या स्प्रे कैन को कार में रख कर ना छोड़े। टेंपरेचर बढ़ने के कारण कैन के अंदर प्रेशर बहुत तेजी से बढ़ सकता है, इससे गाड़ी में आग लग सकती है। इसके साथ ही कार में कोई भी ज्वलनशील चीजे रखने से बचें।

बकरीद से पहले प्याज की मांग बढ़ी, आगे चलकर और क्यों बढ़ सकती हैं कीमतें

नई दिल्ली देश में प्याज के दाम में तेज बढ़ोतरी देखी जा रही है. पिछले 15 दिनों की बात करें तो प्याज की कीमतों में 30-50 फीसदी तक का इजाफा हो चुका है. देश में इस समय प्याज की आवक यानी इसकी सप्लाई कम हो रही है जबकि ईद उल-अज़हा (बकरीद) के आने से पहले प्याज की मांग में जोरदार इजाफा हो चुका है. अब केंद्र सरकार से उम्मीद की जा रही है कि वो प्याज के बढ़ते दामों पर लगाम लगाने के लिए कुछ कदम उठाए. महाराष्ट्र के लासलगांव मंडी में प्याज के दाम खूब चढ़े महाराष्ट्र के नासिक की लासलगांव मंडी में प्याज के औसत थोक भाव में खूब इजाफा आ चुका है. सोमवार को यहां औसत थोक भाव 26 रुपये प्रति किलो पर थे जबकि पिछले महीने की 25 तारीख को ये रेट 17 रुपये प्रति किलो पर थे. हालांकि महाराष्ट्र में सबसे अच्छी क्वालिटी के प्याज के रेट राज्य के कई होलसेल मार्केट में 30 रुपये प्रति किलो के भाव को पार कर गए हैं. चूंकि इनका ट्रेड वॉल्यूम कुल प्याज की बिक्री में कम रहता है तो इनके दाम का औसत कुल भाव में ज्यादा असर नहीं दर्शाता है. क्यों बढ़ रही प्याज की कीमतें प्याज के रेट में हालिया तेजी मुख्य रूप से डिमांड और सप्लाई के बीच अंतर की वजह से आई है. जून से मंडियों और बाजारों में जो प्याज आ रहा है वो उस स्टॉक से है जो किसानों और ट्रेडर्स ने रखा हुआ था. हालांकि किसानों को ऐसी आशंका है कि साल 2023-24 की रबी फसल में गिरावट आ सकती है जिसके बाद उन्हें प्याज के रेट में बढ़ोतरी की उम्मीद है. किसानों को उम्मीद है कि केंद्र सरकार अब प्याज पर एक्सपोर्ट ड्यूटी हटा सकती है और इसी अनुमान के दम पर स्टॉकिस्ट और किसान प्याज का भंडारण कर रहे हैं. उन्हें लगता है कि एक्सपोर्ट ड्यूटी हटने के बाद प्याज के दाम काफी ऊपर जा सकते हैं और इस समय पर वो अपनी प्याज की अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद कर रहे हैं. एक्सपोर्ट में फिलहाल बनी हुई है सुस्ती प्याज के निर्यात पर 40 फीसदी एक्सपोर्ट ड्यूटी की वजह से फिलहाल इसकी गति धीमी बनी हुई है. चूंकि आगामी 17 जून को ईद उल-अज़हा (बकरीद) का त्योहार मनाया जाएगा तो ट्रेडर्स का दावा है कि घरेलू मांग कुछ और समय तक तेजी जारी रहेगी. महाराष्ट्र से आने वाली प्याज के लिए मांग लगातार बढ़ रही है, खासकर दक्षिणी राज्यों से डिमांड ज्यादा है. कितना हुआ प्याज में इजाफा नासिक की लासलगांव मंडी में सोमवार को प्याज का औसत थोक मूल्य 26 रुपए प्रति किलोग्राम था, जबकि 25 मई को यही दाम 17 रुपए प्रति किलोग्राम थे. बेहतरीन क्वालिटी वाले प्याज की कीमत, जिसकी कुल कारोबार मात्रा में हिस्सेदारी छोटी है, राज्य के कई थोक बाजारों में 30 रुपए को पार कर गई है. हालिया कीमतों में इजाफे का प्रमुख कारण मांग और सप्लाई में अंतर है. जून से बाजारों में आने वाला प्याज किसानों और व्यापारियों द्वारा रखे गए स्टॉक से आता है. किसान अपने स्टॉक को कम निकाल रहे हैं, क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि 2023-24 की रबी फसल में संभावित गिरावट के कारण कीमतें बढ़ेंगी. दिल्ली में महंगी हुई प्याज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में लगातार प्याज की कीमतें बढ़ती जा रही है। प्याज की कीमत बीते 10 दिनों से बढ़ने लगी है। बीते 10 दिनों के मुताबिक 12 से 15 रुपये तक प्याज की कीमत बढ़ गई है। वहीं जून के महीने में भी प्याज किसान और व्यापारियों के पास उपलब्ध स्टॉक से आती है। किसान अब अपने स्टॉक को भी कम बेच रहे है, जिस कारण प्याज की कीमत बढ़ने लगी है। किसानों का मानना है कि रबी फसल 2023-24 में गिरावट आने के बाद प्याज की कीमत बढ़ जाएगी। वहीं प्याज की कीमत में 40% एक्सपोर्ट फीस बढ़ गई है, जिस कारण इसका निर्यात कम होने लगा है। व्यापारियों ने दावा किया है कि आगामी 17 जून को होने वाली ईद अल अज़हा के लिए प्याज की घरेलू मांग बढ़ गई है। दक्षिण में बढ़ी मांग प्याज की मांग महाराष्ट्र के अलावा दक्षिण के राज्यों मे भी काफी अधिक बढ़ी है। कीमत में आई बढ़ोतरी के पीछे मूल कारण किसान और स्टॉकिस्ट का मानना है कि केंद्र सरकार जल्द ही इस पर से निर्यात शुल्क को खत्म कर सकती है। क्या कहते हैं सरकारी आंकड़ें मिनिस्ट्री कंज्यूमर अफेयर्स की वेबसाइट के अनुसार प्याज कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. अगर बात जून ही करें तो प्याज की औसत कीमतों में ही 1.86 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा देखने को मिल चुका है. 31 मई को प्याज के औसत दाम 32.12 रुपए प्रति किलोग्राम देखने को मिले थे. जोकि 10 जून को बढ़कर 33.98 रुपए प्रति किलोग्राम हो चुके हैं. वहीं देश की राजधानी दिल्ली में प्याज की कीमत में तो और भी इजाफा देखने को मिला है. 31 मई को दिल्ली में प्याज की सरकारी कीमत 30 रुपए प्रति किलोग्राम थी. जोकि 10 जून को 42 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है. इसका मतलब है कि जून के महीने में दिल्ली में प्याज की कीमत में 12 रुपए का इजाफा हो चुका है.

अगले महीने कजाकिस्तान में पीएम मोदी और शहबाज शरीफ होंगे आमने-सामने

नई दिल्ली  दिसम्बर 2015की उस घटना को लगभग एक दशक होने वाले हैं जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान अचानक लाहौर में उतरा था। उस समय मोदी ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री मोदी की लाहौर यात्रा ने तब विश्लेषकों को हैरान कर दिया था। इसे दोनों देशों के बीच संबंधों की सुधार की दिशा में बड़ा कदम बताया गया था लेकिन 2015 से 2024 का एक बड़ा वक्त गुजरा और दोनों देशों के रिश्ते ठंडे बस्ते में चले गए। 2019 में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद खत्म होने के बाद से तो यह बिल्कुल बंद ही हैं। अब नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पाकिस्तान की तरफ से रिश्तों को फिर से शुरू करने की कोशिश हुई है। सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पीएम मोदी को बधाई दी, लेकिन सबका ध्यान खींचा उनके बड़े भाई और पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ के एक्स पर लिखे संदेश ने, जिसमें उन्होंने भारत के साथ दोस्ती का साफ संदेश भेजा। नवाज शरीफ ने लिखा, ‘मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर मैं गर्मजोशी से बधाई पेश करता हूं। हाल के चुनावों में आपके जीत आपके नेतृत्व में जनता के विश्वास को दर्शाती है।’ नवाज ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ नवाज शरीफ ने आगे लिखा, ‘आइए हम क्षेत्र में नफरत को उम्मीद से बदलकर यहां बसने वाले दो अरब लोगों के भविष्य को संवारें।’ इसके जवाब में पीएम मोदी ने लिखा, ‘आपके बधाई संदेश के लिए शुक्रिया। भारत के लोग हमेशा शांति, सुरक्षा और प्रगतिशील विचारों के पक्षधर रहे हैं। अपने लोगों का कल्याण और सुरक्षा हमेशा हमारी प्राथमिकता होना चाहिए।’ पाकिस्तान ने हाल के दिनों में भारत के संबंधों को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया है। इसी साल मार्च में पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने भारत के साथ व्यापारिक संबंधों की बहाली का संकेत दिया था। डार ने कहा था कि पाकिस्तान इस बारे में गंभीरता से विचार कर रहा है। दोनों नेताओं के बीच संदेशों के मायने पीएम मोदी और नवाज शरीफ के एक दूसरे को भेजे संदेशों ने एक नई बहस छेड़ दी है। पाकिस्तान से आए प्रेम के संदेश को इसलिए भी खास समझा जाना चाहिए कि शहबाज शरीफ भले ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हैं लेकिन पीएमएल-एन के सबसे बड़े नेता आज भी नवाज शरीफ ही हैं। हालांकि, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ इसे प्रेम का संदेश नहीं मानते। आसिफ ने जियो न्यूज के एक कार्यक्रम में कहा कि ‘नरेंद्र मोदी को बधाई देना एक औपचारिक संदेश था और कूटनीतिक स्तर पर ऐसा किया जाता है। शहबाज शरीफ जब प्रधानमंत्री बने थे तो उन्होंने भी हमें मुबारकबाद दी थी।’ आसिफ ने कहा कि ‘हमने कौन सा उन्हें मोहब्बतनामा लिख दिया?’ भारत-पाकिस्तान में बन सकती है बात हालांकि, कुछ लोग इसके उलट मानते हैं। पत्रकार सुधींद्र कुलकर्णी ने बीबीसी से बात में नवाज शरीफ और पीएम मोदी के बीच संदेशों की अदला-बदली को एक महत्वपूर्ण प्रगति बताया। कुलकर्णी ने कहा कि नवाज शरीफ ने मोदी की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। इसके साथ ही वे दोनों नेताओं के बीच अच्छे व्यक्तिगत संबंधों की भी याद दिलाते हैं। मोदी ने अपने पहले कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह में नवाज शरीफ को न्योता भेजा था, जिसमें बतौर पाकिस्तान पीएम वह शामिल भी हुए थे। पाकिस्तान में भी दोनों नेताओं की बातचीत को लेकर तमाम लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, विश्लेषकों का मानना है कि रिश्तों में जमी बर्फ पिघलने में समय लग सकता है। कजाकिस्तान में दोनों पीएम होंगे आमने-सामने भारत और पाकिस्तान दोनों तरफ के लोगों का मानना है कि पड़ोसी देशों के बीच सबसे बड़ी रुकावट कश्मीर की समस्या है। हालांकि, यह भी कहना है कि सीधे संबंध शुरू करने से पहले दोनों देशों में उच्चायुक्तों की तैनाती और अफगानिस्तान ट्रांजिट खोलने जैसे कदम उठाए जा सकते हैं। इसके साथ ही अभी यह नहीं पता है कि पाकिस्तान की सेना इस बारे में क्या सोचती है, क्योंकि पीएम शहबाज ने बधाई संदेश को बहुत ठंडा रखा था। भाई नवाज के उलट शहबाज शरीफ की छवि पाकिस्तानी सेना से संबंध बनाकर रखने वाली है। फिलहाल विश्लेषकों की नजर जुलाई में कजाकिस्तान में होने वाली शंघाई ओऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) की बैठक हैं, जहां मोदी और शहबाज शरीफ आमने-सामने होने वाले हैं। यह भी ध्यान देने की जरूरत है कि यह पीएम मोदी का तीसरा कार्यकाल है और वह इतिहास में ऐसे प्रधानमंत्री के रूप में याद किया जाना चाहेंगे जिसने पाकिस्तान से समस्या को लेकर खास प्रयास किया था। ऐसे में मोदी इस दिशा में कुछ ठोस करने की कोशिश जरूर करेंगे।

भाजपा का अगला अध्यक्ष कौन, यूपी में साख लौटाना बड़ी चुनौती, विनोद, संतोष, ठाकुर, ओम माथुर, और स्मृति ईरानी के नाम चर्चा में

नई दिल्ली  नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरी बार शपथ ग्रहण लेने के बाद अब भाजपा के नए अध्यक्ष की चर्चा शुरू हो गई है। अध्यक्ष कौन बनेगा इसकी अटकलें तेज हो गई हैं। 2019 लोकसभा चुनाव के बाद जगत प्रकाश नड्डा जनवरी 2020 में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। नड्डा का बतौर बीजेपी अध्यक्ष कार्यकाल जनवरी 2023 में खत्म हो गया। हालांकि, लोकसभा चुनाव को देखते हुए उनके कार्यकाल को जून 2024 तक बढ़ा दिया गया था। चुनाव बाद नड्डा को नरेंद्र मोदी सरकार की कैबिनेट में जगह दी गई है। माना जा रहा है कि बीजेपी के एक व्यक्ति एक पद की नीति के तहत पार्टी जल्द ही अपना नया अध्यक्ष तय करेगी। हाल ही में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयानों के बाद माना जा रहा है कि अध्यक्ष पद के चुनाव में अब संघ की ही चलेगी। विनोद, अनुराग, ओम और स्मृति के नामों की चर्चा नड्डा के बाद पहले तो अध्यक्ष पद के लिए मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के नाम भी चर्चा में थे। मगर, इन तीनों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद अब इनकी चर्चाओं पर विराम लग गया है। अब भाजपा अध्यक्ष पद की दौड़ में पार्टी महासचिव विनोद तावड़े, बीएल संतोष, अनुराग ठाकुर, के लक्षमण, ओम माथुर, सुनील बंसल के अलावा स्मृति ईरानी के नाम भी आगे चल रहे हैं। मोहन भागवत के बयान के बाद बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव में संघ की भूमिका की चर्चा तेज हो गई है इस बार भाजपा अध्यक्ष के चुनाव में संघ की चलेगी दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर राजीव रंजन गिरि के अनुसार, भाजपा भले ही राजनीतिक पार्टी हो, मगर संगठन में हमेशा संघ की ही चलती है। क्योंकि इसे चलाने वाले लोग ज्यादातर संघ से ही जुड़े होते हैं। मोहन भागवत ने हाल ही में बयान दिया था कि एक सच्चा सेवक मर्यादा का पालन करता है। जिसमें मैंने किया का भाव नहीं होता, अहंकार नहीं होता, केवल वही व्यक्ति सही अर्थों में सेवक कहलाने का अधिकारी होता है। माना जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व को लेकर भागवत यह बयान बेहद मायने रखता है। ऐसे में आगामी वक्त में पार्टी अध्यक्ष के चुनाव में संघ की भूमिका काफी अहम मानी जा रही है। भाजपा को आरएसएस का राजनीतिक संगठन माना जाता है, ऐसे में संघ अब नहीं चाहेगा कि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन खराब हो। विनोद तावड़े प्रभावशाली महासचिव, संघ से जुड़ाव महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके तावड़े को बीएल संतोष के बाद सबसे ज्यादा प्रभावशाली महासचिव माना जाता है। उनके पास दो दशक का संगठन का अनुभव है। वह बचपन से ही संघ से जुड़े हुए हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले तावड़े के नाम पर इसलिए भी मुहर लग सकती है, क्योंकि इसी साल महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। लक्ष्मण का नाम ओबीसी दावेदारों में आगे नड्डा के बाद भाजपा अध्यक्ष की इस रेस में बीजेपी ओबीसी मोर्चा चीफ के लक्ष्मण का नाम भी चर्चा में हैं। तेलंगाना से आने वाले लक्ष्मण बेहद कर्मठ और जुझारू जाने जाते हैं। दक्षिण के राज्यों में आंध्र प्रदेश के बाद तेलंगाना पर बीजेपी सबसे ज्यादा ध्यान दे रही है। बंसल की अगुवाई में ओडिशा में बीजेपी का परचम बीजेपी अध्यक्ष की रेस में सुनील बंसल का नाम भी सामिल है, जो वर्तमान में महासचिव हैं। अमित शाह के चहेते बंसल पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और ओडिशा जैसे तीन राज्यों के इंचार्ज भी हैं। उन्हीं की अगुवाई में बीजेपी ने ओडिशा में शानदार प्रदर्शन किया और नवीन पटनायक सरकार को चारों खाने चित कर दिया। बीएल संतोष पर्दे के पीछे के रणनीतिकार भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष आरएसएस के बड़े प्रचारक भी रह चुके हैं। बीएल संतोष को बीजेपी में यह पद तब मिला, जब 13 वर्षों से यह पद संभाल रहे रामलाल की विदाई हुई। बीएल संतोष को परदे के पीछे रणनीति बनाने में माहिर माना जाता है। ओम माथुर गुजरात के प्रभारी, पीएम मोदी के चहेते राजस्थान से राज्यसभा सदस्य और भैरों सिंह शेखावत के शिष्य ओम माथुर भी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की दौड़ में हैं। पीएम मोदी के चहेते माथुर को चेहरे पर मुस्कुराहट के साथ अपनी बात कहने के लिए जाना जाता है। ओम माथुर आरएसएस के सक्रिय प्रचारक रहे हैं और पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात के प्रभारी भी रह चुके हैं। अनुराग ठाकुर को यूथ विंग के अध्यक्ष पद का अनुभव हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर का नाम भी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए चर्चा में है। हमीरपुर लोकसभा सीट से पांच बार के सांसद अनुराग ठाकुर को इस बार मोदी मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई है। इससे भी उनको पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा। अनुराग ठाकुर यूथ बीजेपी के अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके हैं। वह बीसीसीआई के संयुक्त सचिव भी रह चुके हैं। स्मृति ईरानी का नाम भी रेस में, पहली महिला अध्यक्ष संभव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी कई सभाओं में महिला वोटर्स की वकालत करते आ रहे हैं। उन्होंने अपनी लगातार तीन बार की जीत में महिलाओं की भूमिका भी मानी है। वहीं, भाजपा ने संगठन में भी महिला सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए व्यापक संपर्क अभियान की योजना बनाने जा रही है। वैसे भी महिला आरक्षण अधिनियम लागू हो गया तो लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें आरक्षित होंगी। इस बार अध्यक्ष पद के लिए स्मृति ईरानी के नाम की भी चर्चा है। अमेठी की पूर्व सांसद रहीं स्मृति को इस बार कैबिनेट में जगह नहीं मिली है, ऐसे में भाजपा अध्यक्ष के लिए उनका नाम भी आगे चल रहा है। अगर, ऐसा होता है तो वह भाजपा की पहली महिला अध्यक्ष बन सकती हैं। अध्यक्ष पद से पहले राज्यों में होंगे संगठन चुनाव भाजपा अपने नए अध्यक्ष के चुनाव से पहले नए सदस्यता अभियान की शुरुआत करेगी और उसके बाद राज्यों में संगठन के चुनाव कराएगी। दरअसल, तय नियमों के मुताबिक अध्यक्ष चुनने से पहले कम से कम 50 फीसदी राज्यों … Read more

उम्मीदें जीवंत रखने के लिए एक दूसरे का सामना करेंगे बांग्लादेश और नीदरलैंड

इंग्लैंड के अरमानों पर पानी फेर सकती है बारिश उम्मीदें जीवंत रखने के लिए एक दूसरे का सामना करेंगे बांग्लादेश और नीदरलैंड करो या मरो मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना वेस्टइंडीज से नॉर्थ साउंड  अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए बेताब इंग्लैंड के अरमानों पर ओमान के खिलाफ यहां होने वाले टी20 विश्व कप के मैच में बारिश पानी फेर सकती है। पूर्व चैंपियन इंग्लैंड को सुपर 8 में जगह बनाने के लिए ग्रुप बी के अपने बाकी बचे दोनों मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। उसका दो मैच में केवल एक अंक है जो उसे स्कॉटलैंड के खिलाफ बारिश के कारण मैच नहीं हो पाने के कारण मिला था। जोस बटलर की अगुवाई वाली टीम के लिए खबर अच्छी नहीं है क्योंकि मौसम विभाग ने ओमान के खिलाफ मैच के दिन बारिश की संभावना व्यक्त की है। इंग्लैंड को ओमान के बाद अपना आखिरी लीग मैच इसी मैदान पर नामीबिया के खिलाफ खेलना है। इन दोनों मैच में जीत के बावजूद भी इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच होने वाले मैच में अनुकूल परिणाम के लिए दुआ करनी होगी। ऑस्ट्रेलिया लगातार तीन मैच में जीत से सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर चुका है। स्कॉटलैंड तीन मैच में पांच अंक लेकर दूसरे स्थान पर है और अगर वह अपने अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है तो उसके सात अंक हो जाएंगे और वह सुपर 8 में जगह बना देगा। इसलिए इंग्लैंड इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की जीत की दुआ करेगा। जहां तक ओमान का सवाल है तो उसने अभी तक अपने तीनों मैच गंवाए हैं और वह अगले दौर में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो चुका है। टीम इस प्रकार हैं: इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जोनाथन बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, सैम करन, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉपले और मार्क वुड। ओमान: आकिब इलियास (कप्तान), जीशान मकसूद, कश्यप प्रजापति, प्रतीक अठावले, अयान खान, शोएब खान, मोहम्मद नदीम, नसीम खुशी, मेहरान खान, बिलाल खान, रफीउल्लाह, कलीमुल्लाह, फैयाज बट, शकील अहमद और खालिद कैल। मैच शुरू: भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 12.30 बजे से। उम्मीदें जीवंत रखने के लिए एक दूसरे का सामना करेंगे बांग्लादेश और नीदरलैंड  बांग्लादेश और न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप के सुपर आठ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को पंख लगाने के लिए गुरुवार को यहां एक दूसरे का सामना करेंगे। दक्षिण अफ्रीका ग्रुप डी से शीर्ष पर रहकर पहले ही अगले दौर में जगह बना चुका है। बांग्लादेश इस ग्रुप में अभी दूसरे स्थान पर है। उसके और नीदरलैंड के समान दो दो अंक हैं। बांग्लादेश की टीम हालांकि बेहतर नेट रन रेट के आधार पर दूसरे स्थान पर है। नेपाल और श्रीलंका के एक-एक अंक हैं लेकिन उनके पास भी ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहकर सुपर 8 में जगह बनाने का मौका है। बांग्लादेश ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को दो विकेट से हराया था लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसके बल्लेबाज अपेक्षाकृत छोटा लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रहे थे और उसे चार रन से हार का सामना करना पड़ा था। नीदरलैंड की टीम भी पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका से हार गई थी और वह भी वापसी करने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी। टीम इस प्रकार हैं: बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शंटो (कप्तान), तस्कीन अहमद, लिटन दास, सौम्या सरकार, तनजीद हसन तमीम, शाकिब अल हसन, तौहीद हृदोय, महमूद उल्लाह रियाद, जैकर अली अनिक, तनवीर इस्लाम, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरीफुल इस्लाम और तनजीम हसन साकिब। नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), आर्यन दत्त, बास डी लीडे, काइल क्लेन, लोगन वैन बीक, मैक्स ओ’डॉड, माइकल लेविट, पॉल वैन मीकेरेन, रयान क्लेन, साकिब जुल्फिकार, सिब्रांड एंजेलब्रेच, तेजा निदामनुरु, टिम प्रिंगल, विक्रम सिंह, विव किंगमा और वेस्ले बैरेसी। मैच शुरू: भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से।   करो या मरो मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना वेस्टइंडीज से न्यूजीलैंड को अगर टी20 विश्व कप में अपनी उम्मीदें जीवंत रखनी हैं तो उसे मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां होने वाले करो या मरो मैच में बेहतर प्रदर्शन करके हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज नहीं चल पाए थे और उसकी पूरी टीम 15.2 ओवर में 75 रन पर आउट हो गई जिससे उसे 84 रन से हार का सामना करना पड़ा। इससे उसका नेट रन रेट भी गड़बड़ा गया और वह ग्रुप सी में सबसे निचले स्थान पर है। न्यूजीलैंड का विश्व कप में प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। वह पिछले तीन वनडे विश्व कप और तीन टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है लेकिन इस बार उसके लिए चुनौती आसान नहीं है। अफगानिस्तान के खिलाफ उसके केवल दो बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंच पाए थे। केन विलियमसन की अगुवाई वाली टीम को अब उस प्रदर्शन को भूलकर वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छा खेल दिखाना होगा। पिछले मैच में न्यूजीलैंड को केवल बल्लेबाजी में ही नहीं क्षेत्ररक्षण में भी निराशा हाथ लगी। उसने आसान कैच टपकाए और स्टंप आउट करने के मौके गंवाए। अफगानिस्तान ने इसका फायदा उठाकर मजबूत स्कोर खड़ा किया। वेस्टइंडीज के साथ ऐसी कोई दिक्कत नहीं है और लगातार तीसरी जीत से वह सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर लेगा। पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ वेस्टइंडीज को आसान जीत नहीं मिली लेकिन पिछले मैच में युगांडा को उसने 39 रन पर आउट करके 134 रन की बड़ी जीत दर्ज की थी । टीम इस प्रकार हैं: वेस्टइंडीज : रोवमैन पॉवेल (कप्तान), ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेट कीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेस, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी, ओबेद मैककॉय, शमर जोसेफ, शिमरॉन हेटमायर और शाई होप। न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेट कीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, जेम्स नीशम और रचिन रवींद्र। मैच शुरू: भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live