LATEST NEWS

पाकिस्तान में 12 साल की लड़की का 72 वर्ष के बुजुर्ग से जबरन निकाह रोका

BJP MLA's unique advice to students, 'Degree will do nothing, puncture shop…'

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के चारसद्दा शहर में एक 12 वर्षीय लड़की की शादी 72 साल के बुजुर्ग से कराई जा रही थी। नाबालिग से शादी करने के आरोप में पुलिस ने दुल्हे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, लड़की के पिता आलम सैयद ने 500,000 पाकिस्तानी रुपये में बुजुर्ग को अपनी बेटी बेच दी थी। निकाह से पहले पुलिस ने हस्तक्षेप किया और 72 वर्षीय दुल्हे को गिरफ्तार कर लिया। दुल्हे की पहचान हबीब खान के तौर पर की गई है। हालांकि, इस दौरान लड़की के पिता मौके से फरार हो गया। पुलिस ने लड़की के पिता और 72 साल के बुजुर्ग के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बाल विवाह के खिलाफ कानूनों के बावजूद पाकिस्तान में इस तरह की घटना होती रहती है। कानून प्रवर्तन एजेंसियों मे हाल ही में राजनपुर और थट्टा में इसी तरह के प्रयास को विफल किया। एक युवा लड़की को जबरन एक बुजुर्ग से शादी निकाह कराया जा रहा था। एक अन्य मामले में राजनपुर में एक 11 वर्षीय बच्ची का निकाह 40 वर्षीय व्यक्ति से कराया जा रहा था। थट्टा में भी एक 12 वर्षीय लड़की का निकाह एक 50 वर्षीय जमींदार से करा दिया गया था। हालांकि, पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए लड़की को बचा लिया। छह मई को पुलिस ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग को 13 साल की लड़की से निकाह करने के दौरान गिरफ्तार किया। यह घटना स्वात की है, जहां पिता जबरन अपनी बेटी का निकाह करा रहा था। पुलिस ने निकाह ख्वान और वहां मौजूद गवाहों को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग को मेडिकल परिक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया।

अल्बानिया के नेदिम बजरामी ने खेल शुरू होने के बाद 23वें सेकंड में गोल करके बनाया रिकॉर्ड

डॉर्टमंड (जर्मनी) अल्बानिया के नेदिम बजरामी ने खेल शुरू होने के बाद 23वें सेकंड में गोल करके यूरोपीय फुटबाल चैंपियनशिप में सबसे तेज गोल करने का रिकॉर्ड बनाया लेकिन यह मौजूदा चैंपियन इटली पर जीत दर्ज करने के लिए पर्याप्त नहीं था जिसने 2-1 से जीत दर्ज करके अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। बजरामी ने यूरोपीय चैंपियनशिप के 64 साल के इतिहास में सबसे तेज गोल किया लेकिन अल्बानिया इसके बाद इटली पर दबाव नहीं बना पाया जिसने जल्द ही वापसी करके मैच पर अपना नियंत्रण बना दिया और उलटफेर की किसी संभावना को खारिज कर दिया। अल्बानिया के समर्थक अभी अपनी टीम की शुरुआती बढ़त का जश्न मना ही रहे थे कि एलेसेंड्रो बस्तोनी ने इटली की तरफ से बराबरी का गोल दाग दिया। बस्तोनी ने 11वें मिनट में लोरेंजो पेलेग्रिनी के क्रॉस पर हेडर से गोल किया जबकि निकोलो बरेला ने 16वें मिनट में गोल करके इटली को बढ़त दिला दी जो उसने आखिर तक बरकरार रखी। इटली के लिए यह जीत बेहद जरूरी थी क्योंकि ग्रुप बी में उसका सामना आगे तीन बार के चैंपियन स्पेन और 2022 में विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले क्रोएशिया से होगा। स्पेन ने एक अन्य मैच में शनिवार को क्रोएशिया को 3-0 से हराया। बजरामी के गोल ने हालांकि इटली को हैरत में डाल दिया। यूरोपीय चैंपियनशिप में इससे पहले सबसे तेज गोल करने का रिकॉर्ड रूस के दिमित्री किरिचेंको के नाम पर था जिन्होंने 2004 में 67 सेकंड में गोल किया था।  

राहुल गांधी को हिंदू विरोधी कहने पर अजीत भारती पर एफआईआर

नई दिल्ली. सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अजीत भारती पर राहुल गांधी को कथित तौर पर ‘हिंदू विरोधी’ कहने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह शिकायत बेंगलुरु में एक वकील ने दर्ज कराई है। इस शिकायत में अजीत भारती पर अपने सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो में राहुल गांधी को हिंदू विरोधी कहने का आरोप लगाया गया है। अजीत भारती अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वीडियो में हिंदुत्व को लेकर बहुत सक्रिय रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स ने बड़ी भूमिका निभाई थी। कुछ लोग मानते हैं कि मुख्यधारा की मीडिया ने हाल के दिनों में अपनी विश्वसनीयता बहुत अधिक खोई है और इसके बदले में लोगों ने सोशल मीडिया पर लोगों की बात सुनने पर ज्यादा ध्यान दिया। इस माहौल में अजीत भारती और ध्रुव राठी जैसे युवाओं की बातों को उनके समर्थक वर्गों के  द्वारा बहुत अधिक देखा-सुना गया था। हालांकि, सोशल मीडिया में तथ्यों की प्रामाणिकता पर बहुत सवाल खड़े हुए थे और यही कारण है कि आपत्तिजनक सूचना देने के कारण कई सोशल मीडिया इन्फूलूएंसर्स को मुकदमों का सामना भी करना पड़ रहा है। भोजपुरी की लोक गायिका नेहा सिंह राठौर पर भी आरएसएस पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

अमेरिका में मिशिगन के वॉटर पार्क में गोलीबारी में दो बच्चे समेत आठ घायल

District level coordination committee symposium organized

मिशीगन. अमेरिका में गोलीबारी की एक और घटना सामने आई है। मिशीगन में शनिवार की शाम को वॉटर पार्क में एक व्यक्ति ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें दो बच्चे समेत आठ लोग घायल हो गए। गोलीबारी के बाद शूटर एक घर में छिप गया था, जिसे पुलिस ने घेर लिया। ओकलैंड काउंटी शेरिफ माइकल बुचर्ड ने इसकी जानकारी दी। हालांकि, बाद में हमलावर मृत पाया गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “रोशेस्टर हिल्स में ऑर्बन के स्प्लैश पैड पर सक्रिय शूटर छिपा हुआ था। वह अभी भी घटनास्थल पर सक्रिय है। हमने लोगों को इस स्थान से दूर रहने की सलाह दी है। इस गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए। ओकलैंड काउंटी शेरिफ ने कहा कि आरोपी स्प्लैश पैड पर शाम के पांच बजे पहुंचा। वह अपने वाहन से उतरने के बाद ही गोलीबारी करने लगा। उसने कई बार अपनी बंदूक में गोली भरी। उसने 28 बार गोली दागी।” हालांकि, इस गोलीबारी के कारण का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का मानना है कि गोलीबारी बिना किसी मकसद के की गई है। रोशेस्टर हिल्स के मेयर बर्यान बर्नेट ने कहा कि पुलिस ने हमले वाली जगह को सुरक्षित कर लिया है। रोशेस्टर हिल्स दमकल विभाग भी मौके पर मौजूद हैं। लोग लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। इस घटना को लेकर और जानकारी मिलने पर अपडेट दिया जाएगा। बता दें कि 2024 में अमेरिका में अबतक 215 से अधिक गोलीबारी हो चुकी है।

भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर लेडीज इटालियन ओपन के दूसरे दौर में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर

रोम भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर लेडीज इटालियन ओपन के दूसरे दौर में इवन पार 72 का स्कोर बनाकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर है। लेडीज यूरोपीय टूर पर दो जीत अपने नाम करने वाली दीक्षा ने पहले दौर में 67 का कार्ड खेला था। दूसरे दौर में उन्होंने एक बर्डी और एक बोगी की मदद से 72 का स्कोर किया।  दीक्षा का कुल स्कोर पांच अंडर 139 है और वह दो अन्य खिलाड़ियों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वह इंग्लैंड की एमी टेलर (70-67) से दो और स्विट्जरलैंड की टिफनी अराफी (66-72) से एक शॉट पीछे हैं। अन्य भारतीयों में प्रणवी उर्स (73-70) संयुक्त रूप से 17वें स्थान जबकि त्वेसा मलिक (73-72) संयुक्त 41वें स्थान के साथ कट में जगह बनाने में सफल रही। रिद्धिमा दिलावरी (75-73) और वाणी कपूर (72-77) कट से चूक गईं। कट तीन-ओवर का रहा और इसमें 67 खिलाड़ियों ने जगह बनायी।  

गाजा में हर दिन मानवीय सहायता पहुंचाने कुछ देर युद्ध अभियान रोकेगा इस्राइल

गाजा. इस्राइली सेना ने मानवीय सहायता की बढ़ी हुई मांग की डिरीवरी की अनुमति देते हुए गाजा में अपने आक्रमण पर कूटनीतिक तौर पर रोक लगाने की घोषमा की। सेना ने कहा कि राफा क्षेत्र में सुबह के आठ बजे से शाम के सात बजे तक रोक लगाई गई है। अगली सूचना तक हर दिन रोक रहेगी। इस रोक का उद्देश्य सहायता ट्रकों को इस्राइल नियंत्रित केरेम शेलोम क्रॉसिंग के पास पहुंचाना है। दरअसल यह क्षेत्र सहायता पहुंचाने का मुख्य द्वार है। बताया गया कि इस रोक को संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय सहायता एजेंसियों के साथ समंवित किया जा रहा है। आठ महीने से इस्राइली सेना लगातार गाजा पर हमले कर रहे हैं। इस हमले ने गाजा को मानवीय संकट में डाल दिया। यूएन ने इस दौरान गाजा में भूखमरी और सैकड़ो-हजारों लोगों के अकाल के कगार में होने की रिपोर्ट दी है। अंतरराष्ट्रीय सहायता एजेंसियों ने इस्राइल से संकट को कम करने का आग्रह किया। संयुक्त राष्ट्र मानवतावादी कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, यूएन को छह मई से छह जून तक प्रतिदिन सहायता के तौर पर औसतन 68 ट्रक प्राप्त हुए। यह अप्रैल में प्रतिदिन औसतन 168 से कापी कम था। सहायता समूहों का कहना है कि प्रतिदिन 500 ट्रकों की जरूरत है। गाजा में जैसे-जैसे मानवीय जरूरतें बढ़ने लगी, सहायता का प्रवाह कम होने लगा। करीबन दस लाख फलस्तीनी राफा भाग गए। कई पहले ही भाग गए थे, उनमें से अधिकांश अब टूटे फूटे टेंट और शिविरों में रह रहे हैं। गाजा में सहायता वितरण की देखरेख करने वाली इस्राइली सैन्य संस्था कोगाट का कहना है कि सहायता ट्रकों के प्रवेश पर रोक नहीं है। उन्होंने बताया कि दो मई से 13 जून के बीच 8,600 ट्रकों ने विभिन्न क्रॉसिंग से गाजा में प्रवेश किया। कोगाट के प्रवक्ता शिमोन फ्रीडमैन ने कहा, “यह संयुक्त राष्ट्र की गलती थी कि उसका माल केरेम शालोम के गाजा क्षेत्र में जमा हो गया।” हालांकि, यूएन ने इन आरोपों को नकार दिया। यूएन ने कहा कि इस्राइल और हमास की लड़ाई अक्सर गाजा के अंदर यूएन के ट्रकों के लिए केरेम शालोम तक यात्रा करना  खतरनाक बना देती है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा में कमी के कारण कई बार रास्ते में ही भीड़ ट्रकों को लूट लेते हैं।

शाह ले रहे डोभाल-मनोज सिन्हा की मौजूदगी में जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों के बाद सुरक्षा स्थिति का जायजा

State gets new tiger reserve, approval to make Ratapani 8th Wildlife Century Tiger

दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति और अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय में एक बैठक कर रहे हैं। बैठक में एनएसए अजीत डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, गृह सचिव, सेना प्रमुख मनोज पांडे और सेना प्रमुख के पद के लिए मनोनीत लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, आईबी के निदेशक तपन डेका, सीआरपीएफ के महानिदेशक अनीश दयाल, बीएसएफ के महानिदेशक नितिन अग्रवाल तथा गृह मंत्रालय और केंद्र शासित प्रदेश के अन्य अधिकारी शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू कश्मीर को लेकर इसी तरह की बैठक आयोजित करने के तीन दिन बाद शाह ने भी उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हमले सहित कई आतंकवादी घटनाओं के बाद आतंकवाद विरोधी क्षमताओं का पूरा स्पेक्ट्रम तैनात करने के निर्देश दिए थे। सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर अधिकारी गृह मंत्री को जानकारी देंगे सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति, अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर बलों की तैनाती, घुसपैठ के प्रयासों, चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों की स्थिति और केंद्र शासित प्रदेश में सक्रिय आतंकवादियों के बारे में अधिकारी जानकारी दी जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि अमित शाह प्रधानमंत्री के निर्देश के अनुरूप ही सुरक्षा एजेंसियों को तत्काल कार्रवाई के बारे में व्यापक दिशानिर्देश देंगे। जम्मू-कश्मीर में चार दिनों में चार आतंकी हमले आतंकवादियों ने चार दिनों में जम्मू-कश्मीर के रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में चार स्थानों पर हमले किए हैं। जिसमें नौ तीर्थ यात्रियों और एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई और सात सुरक्षाकर्मी सहित कई अन्य लोग घायल हो गए।

ऑस्ट्रेलिया की जीत से इंग्लैंड पहुंचा सुपर आठ में

ग्रॉस आइलेट ट्रैविस हेड (68) और मार्कस स्टॉयनिस (59) रनों की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 विश्वकप के 35वें मुकाबले में दो गेंदे शेष रहते स्कॉटलैंड को पांच विकेट से हरा दिया है, और स्कॉटलैंड की हार का फायदा इंग्लैंड को हुआ, वह रनरेट के आधार पर पांच अंक के साथ सुपर आठ में पहुंच गया है। आज यहां डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में माइकल जोंस (2) का विकेट गवां दिया। उन्हें ऐश्टन एगार ने बोल्ड आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये ब्रैंडन मक्मलेन ने जॉर्ज मंसी के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिये 89 रनों की साझेदारी हुई। नौवें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल ने जॉर्ज मंसी (31) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान रिचर्ड बेरिंग्टन ने मोर्चा संभाला। 13वें ओवर में एडम एम्पा ने ब्रैंडन मक्मलेन को स्टार्क के हाथों कैच आउट कराया। ब्रैंडन मक्मलेन ने 34 गेंदों में दो चौके और छह छक्के लगाते हुये (60) रन बनाये। मैथ्यू क्रॉस(18), माइकल लीस्क (5) रन बनाकर आउट हुये। रिचर्ड बेरिंग्टन ने 31 गेंदों में नाबाद (42) और क्रिस ग्रीव्स ने नाबाद (9) रन बनाये। स्कॉटलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 180 का स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्लेन मैक्सवेल ने दो विकेट लिये। ऐश्टन एगार, नेथन एलिस और एडम जम्पा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। 180 रनों के स्कोर के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ही ओवर में डेविड वॉर्नर (1) का विकेट गवां दिया था इसके बाद छठें ओवर में कप्तान मिचेल मार्श (5), ग्लेन मैक्सवेल (11) रन बनाकर आउट हुये। एक समय ऑस्ट्रेलिया ने 8.2 ओवर में 60 रन पर अपने तीन विकेट गवां दिये थे। ऐसे समय में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आये मार्कस स्टोयनिस ने 29 गेंदों में नौ चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 59 रन की पारी खेली। स्टोयनिस और ट्रैविस हेड के बीच चौथे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी हुई। स्टोयनिस ने महज 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने49 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के लगाते हुये (68) रन बनाये। टिम डेविड 14 गेंदों में 24 रन और मैथ्यू वेड चार रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया ने 19.4 ओवर में 186 रन बनाकर मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया। स्टोयनिस को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ मैच से नवाजा गया। स्कॉटलैंड की ओर से मार्क वॉट और साफ्यान शरीफ ने दो-दो विकेट लिये। ब्रैड व्हील ने एक बल्लेबाज को आउट किया।  

योजनाओं में सब्सिडी दिलाने वाला पोर्टल पिछले 4 दिनों से बंद, उद्यानिकी विभाग की लापरवाही से लाखों किसानों की सब्सिडी पर संकट

Personality Test: Toe will tell personality traits

भोपाल उद्यानिकी फसलों की खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं में सब्सिडी दिलाने वाला पोर्टल पिछले 4 दिनों से बंद है। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में किसानों की योजनाओं का क्रियान्वयन मप्र फॉर्मर सब्सिडी ट्रैकिंग सिस्टम (एमपीएफएसटीएस) पोर्टल में पंजीयन के माध्यम से होता है। किसान सब्सिडी के लिए पंजीयन से वंचित पोर्टल में किसानों का पंजीयन 7 जून से शुरू हुआ और 11 जून को पोर्टल बंद हो गया। जिससे किसान सब्सिडी के लिए पंजीयन से वंचित हो गए हैं। वहीं किसानों की फसल लेने की (बोवनी) की शुरुआत 20 जून से होती है, इसके बावजूद पोर्टल में पंजीयन चालू करने के कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। 20 जून तक किसानों का चयन लाटरी के माध्यम से किया जाना है, लेकिन पोर्टल बंद होने से यह प्रक्रिया भी प्रभावित होगी। कई जिलों से मिल रही शिकायतें जून माह निकलने के बाद किसान अपने स्तर पर फसल की तैयारी कर लेता है, इसमें योजना के लाभ से किसान वंचित हो जाएगा और योजना का क्रियान्वयन, फसल अवधि खत्म होने के बाद खरीफ (नवंबर) के बाद ही सब्सिडी का लाभ ले पाएगा। प्रदेश में कई जिलों से यह शिकायतें मिली है। इस पोर्टल के माध्यम से किसानों को उत्पादन, प्रसंस्करण, पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट, सिंचाई, यांत्रिकरण, क्षेत्र विस्तार के कार्य में उपयोग होने वाले उपकरणों पर डेढ़ से पौने दो लाख रुपये तक की सब्सिडी मिलती है। उद्यानिकी फसलों का क्षेत्रफल 36 लाख हेक्टेयर बता दें कि मप्र में उद्यानिकी फसलों का क्षेत्रफल 36 लाख हेक्टेयर है, इस पोर्टल के बंद होने से इन क्षेत्र में कृषि और किसानों हर स्तर पर शत-प्रतिशत प्रभावित होंगे। वहीं सरकार की किसान हितैषी विभिन्न योजना के तहत इस पोर्टल के माध्यम से कोल्ड स्टोरेज, ड्रिप, ड्रिप स्प्रिंकलर, पाली हाउस, शेडनेट हाउस, वाक इन टनल, ट्रैक्टर,जैसे कृषि उपकरणों के लिए सब्सिडी दी जाती है। क्या है सब्सिडी ट्रैकिंग सिस्टम सब्सिडी ट्रैकिंग सिस्टम (एमपीएफएसटीएस) के अंतर्गत किसान विभिन्न योजना में पंजीयन कराकर सब्सिडी का लाभ लेते हैं। इसके तहत मध्य प्रदेश सरकार का लक्ष्य कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने एवं किसानों को विभिन्न प्रकार की योजना के लाभ प्रदान करना है। इसके तहत कृषि उपकरण और सिंचाई उपकरण के माध्यम से किसान अपनी फसल को बेहतरीन कर सकते हैं। विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरणों पर इस योजना के तहत सरकार द्वारा 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है।

एमेच्योर अवनि प्रशांत ने चेक लेडीज चैलेंज के कट में प्रवेश किया

चेकिया अवनि प्रशांत चेक लेडीज चैलेंज गोल्फ में निराशाजनक शुरुआत करने के बाद भी संयुक्त 45वें स्थान के साथ कट में जगह बनाने में सफल रही। पहले दौर में 79 का कार्ड खेलने वाली इस भारतीय खिलाड़ी ने दूसरे दौर में 74 का कार्ड खेला। इस स्पर्धा में चुनौती पेश कर रही एक अन्य भारतीय दुर्गा निटुर कट में जगह बनाने से चूक गयी।  

नासा के चंद्र एक्स-रे ऑब्जरवेटरी ने ली तस्वीर, कैमरे में कैद हुआ पृथ्वी के सबसे नजदीकी ‘सुपर स्टार’

नई दिल्ली नासा के चंद्र एक्स-रे ऑब्जरवेटरी और नासा के दूसरे टेलीस्कोप से मिले नए डेटा के की मदद से पृथ्वी के सबसे बड़े और सबसे नजदीकी ‘सुपर’ स्टार समूह पर वैज्ञानिक अध्ययन कर रहे हैं। इस ग्रुप को वेस्टरलंड 1 नाम दिया गया है। इन अध्ययनों की मदद से खगोलविदों को तारों के निर्माण की प्रकिया को समझने में मदद मिलेगी। यह एक्सटेंडेड वेस्टरलंड 1 और 2 ओपन क्लस्टर सर्वे (EWOCS) नाम की परियोजना से पहला सार्वजनिक रूप से जारी किया गया डाटा है। EWOCS का नेतृत्व में इटली के पलेर्मो में स्थित एक संस्थान कर रही है। चंद्र ऑब्जरवेटरी ने EWOCS के हिस्से के रूप में वेस्टरलंड 1 का लगभग 12 दिनों तक अध्ययन करने के बाद यह डाटा साझा किया है। नई तस्वीर में चंद्र का डाटा और नासा के हबल स्पेस टेलीस्कोप से पिछला डाटा शामिल है। चंद्र के एक्स-रे से क्लस्टर में नए तारे और गैसों का पता चलता है। युवा तारे ज़्यादातर सफ़ेद और गुलाबी रंग के दिखाई देते हैं, जबकि गर्म गैस गुलाबी, हरे और नीले रंग में दिखाई देती है। हबल के डेटा में कई तारे पीले और नीले रंग के डॉट्स के रूप में दिखाई देते हैं। एक दिलचस्प खोज यह है कि वेस्टरलंड 1 के केंद्र में चार प्रकाश वर्ष के दायरे में 1,075 तारे हैं। इसे इस तरह से समझ सकते हैं कि चार प्रकाश वर्ष सूर्य और उसके निकटतम पड़ोसी तारे के बीच की दूरी है। EWOCS डेटा की मदद से वेस्टरलंड 1 के केंद्र के चारों ओर गर्म गैस के एक प्रभामंडल का पहली बार पता चला है। खगोलविदों का मानना ​​है कि यह क्लस्टर के गठन और विकास को समझने और इसके मास का बेहतर अनुमान लगाने के लिए जरूरी है। क्या होते हैं ‘सुपर स्टार क्लस्टर’? वर्तमान में, हमारी गैलेक्सी में हर साल केवल कुछ ही तारे बनते हैं। हालाँकि, अतीत की बात करे तो मिल्की-वे लगभग 10 बिलियन साल अपने चरम पर था जब यहां हर साल दर्जनों या सैकड़ों तारे बनते थे। इनमें से ज़्यादातर घटनाएं विशाल क्लस्टर्स में हुईं, जिन्हें ‘सुपर स्टार क्लस्टर’ के नाम से जाना जाता है। इन्हीं में से एक को वेस्टरलंड 1 नाम दिया गया है। ये क्लस्टर औरों की तुलना में नए हैं और इनका वजन सूरज के वजन से 10,000 गुना ज़्यादा है। वेस्टरलंड 1, 3 मिलियन से 5 मिलियन साल पुराना है। आज हमारी गैलेक्सी में कुछ ही सुपर स्टार क्लस्टर मौजूद हैं। यह हमें उस समय के बारे में अहम जानकारी देते हैं जब हमारी गैलेक्सी के ज़्यादातर सितारे बने थे। वेस्टरलंड 1 मिल्की वे में बचा हुआ सबसे बड़ा सुपर स्टार क्लस्टर है। यह पृथ्वी से सबसे करीबी, लगभग 13,000 प्रकाश वर्ष दूर है। इन विशेषताओं की वजह से वैज्ञानिक वेस्टरलंड 1 की मदद से सुपर स्टार क्लस्टर के वातावरण को और तारों के निर्माण की प्रकिया को समझने की कोशिश कर रहे हैं।  

बहुप्रतिक्षित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अगस्त में चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री से बनकर बाहर आ जाएंगी

Good news for students dreaming of becoming doctors

नई दिल्ली मोदी सरकार 3.0 ने नए युग की अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेनों के उत्पादन का अगले पांच साल का लक्ष्य तय कर दिया है। इसके तहत बहुप्रतिक्षित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अगस्त में चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) से बनकर बाहर आ जाएंगी। जबकि पांच से छह माह तक ट्रॉयल के बाद देशवासी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सफर का आनंद उठा सकेंगे। सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2029 तक 300 से अधिक वंदे भारत स्लीपर व सीटिंग ट्रेनें देशभर में दौड़ने लगेंगी। वहीं, आम जनता के लिए चलने वाली 400 से अधिक अमृत भारत ट्रेनों का भी उत्पादन किया जाएगा। रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन प्रथम चरण में 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी। इसके पश्चात चरणबद्ध तरीके से सेमी हाई स्पीड 160-220 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलाई जाएंगी। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दिसंबर या जनवरी में दिल्ली-कोलकाता अथवा दिल्ली-मुंबई में से किसी एक रेलमार्ग पर चलाने की संभावना है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 कोच होंगे। इसमें 10 कोच एसी-3, चार कोच एसी-2 व एक कोच एसी-1 का होगा। जबकि दो कोच एसएलआर होंगे। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया अभी तय नहीं वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया अभी तय नहीं किया गया है। हालांकि इसकी गति, सुविधाएं, सुरक्षा आदि को देखते हुए राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस से 10-15 फीसदी अधिक किराया होने की उम्मीद है। विदित हो, सरकार वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को राजधानी ट्रेनों और वंदे भारत सीटिंग ट्रेनों को शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों के स्थान पर चलाने की योजना है। क्योंकि सेल्फ प्रोपेल्ड इंजन (एसपीई) तकनीक की मदद से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का एक्सेलरेशन-डीएक्सेलरेशन तेज होता है। जबकि राजधानी एक्सप्रेस में इंजन ट्रेन को खींचता और ब्रेक लगाता है। एसपीई तकनीक से लैस वंदे भारत ट्रेन की औसत रफ्तार बेहतर होने की उम्मीद है। इससे ट्रेन गंतव्य तक समय से तीन घंटे पहले पहुंचेगी। दो माह में शुरू होगा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रॉयल रेल मंत्री बनने के बाद पहली बार मीडिया से रूबरू हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आगामी दो माह में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पटरियों पर ट्रॉयल शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक पटरी पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। पहले दो वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें शुरू होंगी। अमृत भारत ट्रेनों का उत्पादन भी तेज गति से किया जा रहा है। वैष्णव ने बताया, टक्कररोधी तकनीक कवच 6000 किलोमीटर तक लगाया जा चुका है। इस माह के अंत तक 10,000 किलोमीटर रेलवे ट्रैक पर कवच लगाने का टेंडर जारी किया जाएगा। कवच को देशभर में लगाया जाएगा। इससे प्रथम चरण में देश के मेट्रो शहरों दिल्ली, कोलकाता, चैन्नई, मुंबई आदि शहरों के बीच वंदे भारत ट्रेनों को सेमी हाई स्पीड पर चलाया जा सकेगा। 10 साल में 35 हजार किलोमीटर नए रेलवे ट्रैक बिछाए गए रेल मंत्री ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों में भीड़ को देखते हुए अप्रैल, मई व जून तक लगभग 20,000 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा चुकी हैं। इस प्रकार चार करोड़ रेल यात्रियों ने सफर किया। वहीं, नियमित ट्रेनों में 20,000 अतिरिक्त कोच लगाकर चार लाख यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया गया। रेल मंत्री ने बताया कि पिछले 10 साल में 35 हजार किलोमीटर नए रेलवे ट्रैक बिछाए गए हैं। वर्तमान में 14.5 किलोमीटर प्रतिदिन ट्रैक बिछाए जा रहे हैं।  

नई शिक्षा नीति को पूरी तरह से लागू करने को सरकार तैयार, खत्म होगा इंतजार

Fifty thousand devotees visited Baba Omkareshwar

नई दिल्ली अरसे से लंबित शिक्षा सुधारों को गति देने की तैयारी हो रही है। इस कड़ी में भारतीय उच्च शिक्षा आयोग का प्रस्ताव अब जल्द संसद की दहलीज तक पहुंच सकता है। इस संबंध में विधेयक को कैबिनेट में मंजूरी के लिए भेजने की तैयारी शिक्षा मंत्रालय की ओर से पूरी कर ली गई है। यह जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी है। हालांकि, कैबिनेट की मंजूरी और संसद में पेश करने के बाद भी सरकार इसे तुरंत पारित कराने की कोशिश नहीं करेगी, बल्कि सरकार का प्रयास होगा कि इसे संसदीय समिति के विचारार्थ भेजा जाए, जिससे इसकी सूक्ष्मता के साथ स्क्रूटनी हो जाए। सरकार आयोग के गठन से पहले व्यापक विचार विमर्श की प्रक्रिया पूरी कर लेना चाहती है। नई शिक्षा नीति के तहत बदलावों पर मंथन नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों के अनुरूप विद्यालयी शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा स्तर पर कई बदलाव किए जा रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने सभी बदलावों को लेकर विभागीय स्तर पर मंथन शुरू कर दिया है। इसमें उच्च शिक्षा आयोग का गठन, उच्च शिक्षा को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने, डिजिटल शिक्षा को प्रोत्साहित करने और विभिन्न बोर्डों के मानकों को समान बनाने के साथ परीक्षा और दाखिले से जुड़े सुधार शामिल हैं। आयोग से क्या होंगे बदलाव उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों में गैर-तकनीकी, तकनीकी और शैक्षिक संस्थानों को अलग-अलग नियामक चलाते हैं। उच्च शिक्षाा आयोग बनने से इस व्यवस्था को बदल दिया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के अलग-अलग विनियामकों की बजाय एक ही निमायक की स्थापना की तैयारियां की जा रही है। यह आयोग देश में सभी गैर-तकनीकी व तकनीकी उच्च शिक्षा संस्थानों के साथ-साथ अध्यापक शिक्षा संस्थानों को विनियमित करेगा। इस कमीशन के अंदर मेडिकल और लॉ कॉलेज नहीं आएंगे। एचईसीआई की तीन प्रमुख भूमिकाएं होंगी। जिसमें एक्रेडिटेशन, प्रोफेशनल और शैक्षिक मानकों को बनाए रखना शामिल होगा। हालांकि फंडिंग एचईसीआई के अधीन नहीं होगी। अरसे से हो रहा इंतजार इस प्रस्ताव पर पिछले कई वर्षो से चर्चा चल रही है। लेकिन, यह मूर्त रूप नहीं ले पाया है। शिक्षा सुधारों के लिहाज से इसे काफी अहम माना जा रहा है, लेकिन इसके दूरगामी असर को देखते हुए सरकार इसकी हर स्तर पर व्यापक समीक्षा कर लेना चाहती है।  

International Yoga Day: ब्रिटेन और श्रीलंका में योग कार्यक्रम में लाखों लोग हुए शामिल

लंदन. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले दुनियाभर के देशों में योग कार्यक्रम हो रहे हैं। ब्रिटेन और श्रीलंका में योग को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग ने ट्राफलगर चौक पर तो  श्रीलंका के पूर्वी प्रांत के गवर्नर सेंथिल थोंडमन ने त्रिंकोमाली में एक योग कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। श्रीलंका के त्रिंकोमाली के गवर्नर सेंथिल थोंडमन ने 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन किया। इसमें पांच हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। बता दें, 2014 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा इसे अपनाने के बाद 2015 से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को दुनिया भर में मनाया जाता है। 700 से अधिक लोगों ने भाग लिया भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने कहा, ‘लंदन के ट्राफलगर चौक पर 700 से अधिक लोगों का आना हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। इसके चारों ओर प्रतिष्ठित प्रतिमाएं हैं। निश्चित रूप से, कई योग विद्यालय यहां आए और योग के अभ्यास में हमारा नेतृत्व किया।’ इसके अलावा, उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि लंदन में हुए कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने का कहना है कि योग सभी को एकजुट करता है और योग सभी के लिए है। योग विद्यालय भी आए इस वर्ष क्या अलग है, इस बारे में पूछे गए सवाल के उत्तर में भारतीय राजदूत दोरईस्वामी ने बताया कि इस साल अधिक प्रतिभागी थे, अतिरिक्त योग विद्यालय शामिल हुए थे तथा समुदायों की विविधता भी अधिक थी। हालांकि, मुख्य ध्यान भागीदारी में अंतर के लक्ष्य के बजाय उपचार और व्यक्तिगत विकास में योग की भूमिका को जारी रखने पर रहता है। दोरईस्वामी ने शनिवार को कहा, ‘इस का कार्यक्रम इस मायने में अलग है कि हमारे यहां और भी अधिक लोग थे, हमारे साथ अधिक योग स्कूल जुड़े हैं और हमारे यहां समुदायों की एक बड़ी विविधता है।’ इस साल का विषय ‘महिला सशक्तिकरण’ इसके अलावा, ब्रिटेन की नागरिक इंद्रपाल ओहरी चंदेल ने भी बात की और बताया कि इस साल का विषय ‘महिला सशक्तिकरण’ है। उन्होंने भारतीयों और एशियाई लोगों के लिए योग के महत्व पर भी जोर दिया और कहा कि यह उनकी विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो सांस्कृतिक संबंध और महत्व को बढ़ावा देता है। बड़ी बात यह है कि आज भारतीय क्रिकेट की बधिर टीम के सदस्य भी यहां आए क्योंकि उनके मैच ग्रेट ब्रिटेन के साथ होंगे। कार्यक्रम के दौरान ब्रिटेन में भारतीय डायस्पोरा के सह-संस्थापक हितेश गुप्ता ने कहा, ‘आप देख सकते हैं कि हमारे समूह से बहुत सारे लोग यहां हैं। योग का जश्न मनाने के लिए आज लगभग 100 से अधिक लोग शामिल हुए हैं।’

सौम्या और यामी राष्ट्रीय कत्थक प्रतियोगिता में प्रथम आई

बिलासपुर /रायगढ़ राष्ट्रीय कत्थक नृत्य प्रतियोगिता ” तारांगण” का आयोजन प्रसिद्ध नृत्य संस्थांन कत्थक रॉकर्स दवारा 6 से 8 जून 2024 को ओड़िसा के पुरी में संपन्न हुआ ।   जिसमे मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय रायगढ़ के विद्यार्थियों दवारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया एवम उच्च स्थान प्राप्त  किए l इस प्रतियोगिता में देश भर से  लगभग 300 प्रतिभागियों ने भाग लिए, जो भारत के अलग अलग राज्यों  जैसे छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश ,उड़ीसा, कोलकाता, आसाम,और भी अनेक राज्यों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर सम्मलित हुए प्रतियोगिता में माँ वैष्णवी संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रचार्य पंडित एल डी वैष्णव , उप प्राचार्य रूद्र प्रीति वैष्णव एवं गुरु प्रीति रूद्र वैष्ण्व के सानिध्य में अद्वितीय प्रस्तुति दे कर संसथान, रायगढ़ जिले एवम  रायगढ़ कत्थक घराने का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में एकल कत्थक वर्ग में सौम्या नामदेव ने जूनियर वर्ग में एवं यामी वैष्णव  ने सब जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सौम्या नामदेव एवं यामी वैष्णव ने बहुत ही कम उम्र में इतने अच्छे प्रदर्शन के द्वारा महाविद्यालय एवं रायगढ़ कथक घराने का नाम रोशन किया l सौम्या एवं यामी के अलावा महाविद्यालय के अन्य छात्राओं ने अलग अलग वर्ग में शानदार प्रदर्शन करके निर्णायक गण एवं आयोजकों का मन मोह लिया।आयोजन के दौरान गुरु सुनील वैष्ण्व , रूद्र वैष्ण्व एवम प्रीति वैष्ण्व का सम्मान किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का साथ पढंत पर गुरु प्रीती वैष्णव, तबले पर गुरु सुनील वैष्णव एवम रूद्र वैष्ण्व , हारमोनियम पर लालाराम लुनिया ने दिया। प्रतियोगिता में कथक के साथ साथ अन्य शास्त्रीय नृत्य जैसे ओडिसी, भरतनाट्यम, कत्थकली, मणिपुरी, ओडिसी, कुचीपुड़ी, सत्रीया एवं मोहिनीअट्टम के कलाकारों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live