LATEST NEWS

Elon Musk फिर बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, नेटवर्थ में आए जोरदार उछाल

मुंबई दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों (Top-10 Billionaires) की लिस्ट में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है और टेस्ला व स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने अपने बादशाहत फिर से वापस पा ली है. जी हां, एलन मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं और उन्होंने अमेजन के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) को पीछे छोड़ते हुए World Richest Person की कुर्सी पर फिर कब्जा जमा लिया है. एक दिन में इतनी बढ़ी नेटवर्थ Elon Musk की नेटवर्थ में बीते 24 घंटों में जोरदार उछाल आया है और एक झटके में उनकी संपत्ति (Elon Musk Net Worth) 6.74 अरब डॉलर बढ़ गई है. ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक, इस ताजा इजाफे के चलते उनकी नेटवर्थ अब 210 अरब डॉलर हो गई है और वे दुनिया के नंबर एक अमीर बन गए हैं. मस्क ने अपना खोया हुआ ताज अमेजन के जेफ बेजोस को पछाड़ते हुए पाया है, जिनकी नेटवर्थ (Jeff Bezos Net Worth) 207 अरब डॉलर है. 200 अरब डॉलर क्लब में टॉप-3 अमीर    ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में शीर्ष तीन अरबपति 200 अरब डॉलर क्लब में शामिल हैं. एलन मस्क 210 अरब डॉलर, तो जेफ बेजोस 207 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं. वहीं 200 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ फ्रांसीसी अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट ( Bernard Arnault) तीसरे सबसे अमीर इंसान हैं. जुकरबर्ग की नेटवर्थ में बढ़ोतरी जारी अमीरों की इस लिस्ट में फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग का दबदबा भी लगातार बढ़ रहा है और उनकी संपत्ति में तेज इजाफा देखने को मिल रहा है. फिलहाल, Mark Zukerberg 180 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ चौथे सबसे अमीर व्यक्ति हैं. इसके बाद लैरी पेज 158 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ पांचवें पायदान पर, जबकि माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स (Bill Gates) 157 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ छठे नंबर पर मौजूद हैं. Top-10 में शामिल हैं ये अरबपति दुनिया के सबसे रईस लोगों की लिस्ट में शामिल अन्य अरबपतियों की बात करें, तो सातवें पायदान पर 154 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ स्टीव बाल्मर का नाम आता है. वहीं दुनिया के आठवें सबसे अमीर इंसान 153 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लैरी एलिसन हैं. सर्गेई ब्रिन 148 अरब डॉलर की नेटवर्थ लेकर नौंवे सबसे अमीर व्यक्ति हैं और लिस्ट में दसवें पायदान पर दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे (Warren Buffett) का नाम शामिल है, उनकी नेटवर्थ 135 अरब डॉलर है. अडानी-अंबानी इस पायदान पर काबिज अब बात करें इस लिस्ट में शामिल भारतीय अरबपतियों की, तो एशिया के सबसे अमीर इंसान (Asia’s Richest) रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) 13वें सबसे अमीर इंसान बने हुए हैं. उनकी नेटवर्थ 113 अरब डॉलर है और इस साल 2024 में अब तक उन्होंने अपनी संपत्ति में 16.2 अरब डॉलर जोड़े हैं. अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) 107 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 14वें पायदान पर काबिज हैं. कमाई के मामले में अडानी ने भी तमाम दिग्गजों को पीछे छोड़ा है और इस साल अब तक उनकी नेटवर्थ 22.3 अरब डॉलर बढ़ी है.  

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई प्रेसवार्ता

Transfer of 10 officers in the state

डिंडौरी कलेक्टर  विकास मिश्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विश्व सिकल सेल एनीमिया रोकथाम के संबंध में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। उक्त बैठक में एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रमेश मरावी, सीईओ जनपद पंचायत डिंडौरी  निखिलेश कटारे जनसंपर्क अधिकारी  चेतराम अहिरवार सहित जिले के समस्त पत्रकारगण एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी के साथ साथ मौजूद रहे।        कलेक्टर  विकास मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के द्वारा जिला स्तरीय सिकल सेल स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम का आयोजन शासकीय चन्द्रविजय महाविद्यालय डिंडौरी के मैदान में 19 जून 2024 को 11 बजे आयोजित होने जा रहा है। उक्त समारोह के मुख्य अतिथि देश के उपराष्ट्रपति महामहिम  जगदीप धनखड़ एवं साथ में मध्यप्रदेश के राज्यपाल माननीय राज्यपाल  मंगूभाई पटेल एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री  मोहन यादव, स्वास्थ्य मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री, आयुष विभाग के मंत्री एवं अन्य शामिल होने की संभावित है।     कलेक्टर  मिश्रा ने बताया कि इस समारोह में प्रदर्शनी स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जनजाति कार्य विभाग, आयुष विभाग की प्रदर्शनी लगाई जा रहीं है। गर्मी को देखते हुए आपालकालीन स्वास्थ्य केन्द्र महाविद्यालय के एक कमरे में बनाया गया है।       जिला प्रशासन सिकल सेल की रोकथाम हेतु जिले के प्रत्येक विकासखंड स्तर पर प्रत्येक शनिवार को गांव गांव में स्वास्थ्य रेवा कैंप के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत आम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर सिकल सेल के चिन्हित लोगों को इलाज उपलब्ध मुहैया कराया गया है। साथ ही साथ जिले में संचालित शैक्षणिक संस्थाओं में अध्यनरत 10वीं और 12वीं में छात्र-छात्राओं के माध्यम से निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता एवं बैगाचक क्षेत्र में वन्या रेडियो के माध्यम से सिकिल सेल एनीमिया में जन जाग्रति एवं लोगों में बीमारी के प्रति जागृत करने का प्रयास किया गया है। उद्देश्य – विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर होने वाले इस महासमारोह का उद्देश्य है कि इस आदिवासी क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में निवासरत आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागृति लाने के उद्देश्य से चन्द्रविजय महाविद्यालय में सिकिल सेल के संबंध में मेगा सिकिल स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। जिससे लोगों में सिकिल सेल के प्रति जनजागृति एवं उससे बचाव रखने की प्रेरणा मिलेगी। एनीमिया को मुख्य रूप से रोकना महिला पुरूष की शादी ब्लड चेक कर, माता पिता का ब्लड चेक कर एवं सिकिल सेल अनुवांशिक बीमारी होने के कारण इसे रोकना अति आवश्यक है।     मिश्रा ने बताया कि यह बीमारी एक अनुवांशिक बीमारी है यदि माता पिता दोनों में सिकल सेल के जीन है तो बच्चों में इस बीमारी का होना स्वाभाविक है। यह बीमारी किसी भी जाति, धर्म एवं लिंग के व्यक्ति को हो सकती है। इस बीमारी में रोगी की लाल रक्त कोशिका हॅसिए के आकार में परिवर्तित हो जाती है। हँसिए के आकार का यह कण शरीर के विभिन्न अंगों में पहुंचकर रूकावट पैदा करते है। इस जन्म जात रोग से ग्रसित बच्चा शिशु अवस्था से बुखार, सर्दी, पेट दर्द, जोडो व घुटनों में दर्द सूजन और कभी रक्त के कमी से परेशान रहते है।      सिकल सेल एनीमिया से ग्रसित मरीजों में कुछ इस प्रकार के लक्षण दिखाई देते हैं जैसे एनीमिया /खून की कमी होना, हल्का पीलिया होने से बच्चें का शरीर पीला दिखाई देता है, तिल्ली का बढ़ जाना, पेट एवं छाती में दर्द होना, सांस लेने तकलीफ होना, ह‌ड्डियों एवं जोडो में विकृतियां होना, पैरों में अल्सर/घाव होना, हड्डियों में और जोंडों में सूजन के साथ अत्याधिक दर्द होना, मौसम बदलने पर बीमार पडना, अत्यधिक थकान होना आदि।       सिकल सेल रोगी को चिन्हित होने के पश्चात अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से निःशुल्क दवाईयां प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में सिकल सेल रोगियों के लिए केपसूल हाइड्रोक्सी यूरिया, टेबलेट फॉलिक एसिड, दर्द निवारक दवा, ब्लड ट्रान्फयूजन, बोन-मेरो ट्रांसप्लांटेशन

7वीं की छात्रा ने 14वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, मौत के बाद मचा हड़कंप

इंदौर स्कूल जाने निकली नाबालिग छात्रा ने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सातवीं की छात्रा की मौत के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। घटना इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के निपानिया की है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह घर से अंजलि शर्मा स्कूल जाने के लिए निकली। छात्रा स्कूल बस में न जाते हुए नजदीक के दूसरे अपार्टमेंट में चली गई। बिल्डिंग में लिफ्ट से ऊपर गई और नीचे छलांग लगा दी। सीसीटीवी फुटेज में ऊपर जाते दिखी छात्रा पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में  छात्रा लिफ्ट में चढ़ते हुए दिखाई दे रही है। अंजलि एडंवास स्कूल में 7वीं क्लास की छात्रा थी। छात्रा के परिवार में एक बड़ा भाई है। पिता किसी कंटेनर कंपनी में काम करते हैं। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। दो माह पहले कॉलेज छात्रा दी थी जान बता दें कि पहले भी इंदौर में ऐसी घटना हो चुकी है। दो माह पहले पिनेकल ड्रीम्स टाउनशिप के 16वें फ्लोर से कूदकर कॉलेज छात्रा ने सुसाइड किया था। स्कीम 54 के एक होस्टल में रहने वाली मुस्कान अग्रवाल (22) दोस्त से मिलने आई थी। मुस्कान का सीसीटीवी भी सामने आया था।

छत्तीसगढ़-भाटापारा में बाइक सवार तीन से लूटपाट में अधेड़ की मौत

भाटापारा. छत्तीसगढ़ के भाटापारा में एक वारदात सामने आई है। बाइक सवार लोगों से लूटपाट हुई है। भाटापारा-शिवनाथ नदी सेमरियाघट रोड ग्राम अमलडीहा मारो चौकी क्षेत्र की घटना बताई जा रही है। मुंगेली निवासी तीन लोग अपने बाइक पर धान बेचने भाटापारा कृषि उपज मंडी आ रहे थे। रास्ते में अज्ञात लोगों के द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम देते हुए चाकू से ताबड़तोड़ पेट में वार कर एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी। लगभग आठ हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। भाटापारा ग्रामीण पुलिस एवं ग्राम मारो चौकी पुलिस जांच में जुटी हुई है। भाटापारा में बाइक सवार लोगों से शिवनाथ नदी सेमरियाघट रोड ग्राम अमलडीहा मारो चौकी क्षेत्र लूटपाट हुई है। मुंगेली निवासी तीन लोग अपने बाइक पर धान बेचने भाटापारा कृषि उपज मंडी आ रहे थे। रास्ते में अज्ञात लोगों के द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम देते हुए चाकू से ताबड़तोड़ पेट में वार कर एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी।

राहुल गांधी के यूपी में वापसी , वायनाड छोड़ रायबरेली से ही सांसद बनना क्यों चुना?

लखनऊ राहुल गांधी लोकसभा चुनाव 2024 में दो सीटों से लड़े थे। एक केरल की वायनाड सीट थी, तो दूसरी यूपी की रायबरेली सीट थी। दोनों सीटों पर राहुल गांधी को जीत मिली थी। सोमवार को राहुल गांधी ने वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया है। अब यहां पर उपचुनाव होगा। कांग्रेस की ओर से उप चुनाव में प्रियंका गांधी को प्रत्याशी बनाया गया है। यह उनका राजनीतिक डेब्यू है, जिसको लेकर कांग्रेस अलर्ट हो गई है। आखिर राहुल गांधी ने वायनाड सीट को छोड़कर रायबरेली को ही क्यों चुना, जबकि वायनाड सीट पर 2019 में जीत मिली थी और अमेठी में हार गए थे, तो इसके पीछे कई सियासी मायने हैं। खोई जमीन बनाने पर कांग्रेस का फोकस उत्तर प्रदेश में 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा, बल्कि यूपी की राजनीति में कई तरह की चर्चाओं का जन्म हुआ। यूपी में सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को महज एक सीट पर संतोष करना पड़ा था, तो वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव में काफी जद्दोजहद के बावजूद यूपी की सिर्फ दो विधानसभा सीटों पर जीत मिली थी, लेकिन इस बार के लोकसभा चुनाव में सपा के साथ चुनाव लड़कर कांग्रेस ने छह सीटें जीती हैं, जिसके बाद यूपी में अपनी खोई हुई राजनीति को मजबूत करने में कांग्रेस जुट गई है। यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई सक्रियता वैसे कांग्रेस पार्टी की यूपी में सक्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता कि लोकसभा चुनाव में गांधी परिवार यूपी में बेहद सक्रिय नजर आया। प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ सोनिया गांधी ने भी जनता से इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान की अपील की। यहीं नहीं सोनिया ने अपने बेटे (राहुल गांधी) को रायबरेली की जनता को सौंपने की बात भी कही और बेटे के लिए प्रचार भी किया था। यूपी में मिली जीत के बाद से कांग्रेस ने यूपी में और सक्रियता बढ़ा दी है। जीत के बाद राहुल गांधी ने रायबरेली में आभार सभा की। 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव भी सपा के साथ मिलकर लड़ने के संकेत दिए हैं। अगर ऐसा होता है, तो कांग्रेस को यूपी में फिर संजीवनी मिल जाएगी। वहीं, अगर सपा की ओर से विधानसभा चुनाव में बात नहीं बनी, तो कांग्रेस उसकी तैयारी अभी से कर दी है। 1952 से रायबरेली पर गांधी परिवार का कब्जा कांग्रेस पार्टी के इस फैसले के बाद कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। पहला ये कि राहुल गांधी ने उस सीट को चुना जहां से गांधी परिवार 1952 से जीतता आ रहा। रायबरेली से राहुल के दादा फिरोज गांधी, दादी इंदिरा गांधी और मां सोनिया गांधी पहले भी इस सीट से सांसद रह चुके हैं। इंदिरा के पति फिरोज गांधी ने 1952 में पहली बार इस सीट पर जीत दर्ज की थी। इंदिरा गांधी ने 1967 से 1977 के बीच 10 साल तक इस सीट का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि, 1977 में इंदिरा गांधी को हार मिली थी। 2004 से सोनिया ने संभाली रायबरेली की कमान 1980 में इंदिरा गांधी ने दो सीटों रायबरेली और अविभाजित आंध्र प्रदेश में मेडक से चुनाव लड़ा। दोनों सीटों पर जीत दर्ज की। इंदिरा गांधी ने रायबरेली सीट छोड़ दी और मेडक को बरकरार रखा था। 1980 के बाद से गांधी परिवार के वफादार अरुण नेहरू, शीला कौल और कैप्टन सतीश शर्मा ने 2004 तक रायबरेली से जीत हासिल की। इनके बाद सोनिया गांधी यहां से लड़ती रहीं और 2019 तक यहीं से सांसद रहीं। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में सोनिया ने इस सीट को राहुल के जिम्मे सौंपकर यहां से प्रतिधिनित्व करने का मौका दिया, क्योंकि ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और पारिवारिक विरासत रायबरेली, गांधी परिवार के लिए हमेशा से एक मजबूत गढ़ रहा है। यूपी में बीजेपी को कड़ी चुनौती देना चाहते हैं राहुल राहुल गांधी का यह कदम न केवल उनकी व्यक्तिगत सियासी यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है, बल्कि यह भारतीय राजनीति के लिए भी एक बड़ा संदेश है। यूपी, देश का सबसे बड़ा राज्य है और यहां की सियासत का राष्ट्रीय राजनीति पर गहरा प्रभाव है। राहुल गांधी का यूपी में रहकर राजनीति करना बीजेपी के लिए भी एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि यूपी में बीजेपी की स्थिति काफी मजबूत है और इस मजबूती को 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के जरिए तोड़ने की कोशिश करेगी। वहीं, परिवार और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी चाह रहे थे कि राहुल रायबरेली का प्रतिनिधित्व करें। इसके अलावा रायबरेली की जीत इस लिहाज से भी बड़ी है कि परिवार ने अमेठी की खोई सीट भी हासिल कर ली। माना जा रहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर यहा फैसला लिया गया है। केरल के वायनाड के बजाय उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद रहना क्यों चुना, हम इसके पांच कारण आपको बता रहें हैं… 1) यूपी में खोई जमीन पाने की उम्मीद 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में छह सीटें जीतीं. 2019 में उसे सिर्फ रायबरेली सीट पर जीत मिली थी. इंडिया ब्लॉक ने यूपी में 43 सीटें जीतीं, जिनमें से 37 समाजवादी पार्टी ने जीतीं. यह एनडीए के लिए एक बड़ा झटका था, जिसने 2019 में यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से 62 सीटें जीती थीं. 2024 के चुनाव में, एनडीए सिर्फ 36 सीटें जीतने में कामयाब रही, जबकि बीजेपी को 33 सीटें हासिल हुईं. वोट शेयर के मामले में सबसे बड़ी हार मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को हुई. इसका वोट शेयर 19% से घटकर 9% र​ह गया.  ये वोट मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस को भी मिले। अगर एसपी ने बीएसपी के वोट शेयर का 6-7% हासिल किया, तो कांग्रेस को 2-3% का फायदा हुआ. कांग्रेस को उम्मीद है कि वह उत्तर प्रदेश में दलित, मुस्लिम और ब्राह्मण वोटों का फायदा उठा सकती है. राहुल गांधी द्वारा वायनाड के बजाय रायबरेली सीट चुनने का पहला कारण यही नजर आता है.  2) रणनीति बदलाव और आक्रामक रुख 2024 लोकसभा चुनाव के नतीजे से उत्साहित … Read more

अलका याग्निक हुईं वायरल अटैक का श‍िकार, सुनाई देना हुआ बंद, शॉक में स‍िंंगर

मुंबई 90s में बॉलीवुड के कई बेहद पॉपुलर और आइकॉनिक गानों को आवाज देने वाली सिंगर अलका याग्निक को एक रेयर न्यूरो समस्या हो गई है. सोशल मीडिया पर ये जानकारी शेयर करते हुए अलका ने बताया कि अब वो सुन नहीं पा रही हैं. अलका ने बताया कि उन्हें एक वायरल अटैक के बाद ये समस्या हुई है और एक दिन फ्लाइट से बाहर आते हुए उन्हें ये एहसास हुआ कि वो सुन नहीं पा रही हैं. अलका ने अपनी समस्या के बारे में जानकारी देते हुए फैन्स और साथी कलाकारों को ये सलाह दी कि वो लाउड म्यूजिक से दूर रहें. अलका ने शेयर की आपबीती इंस्टाग्राम पर इस समस्या के बारे में बताते हुए अलका ने लिखा, ‘मेरे सभी फैन्स, दोस्तों, फॉलोअर्स और शुभचिंतकों. कुछ हफ्ते पहले, जब मैं एक फ्लाइट से बाहर निकल रही थी तो मुझे अचानक लगा कि मैं कुछ सुन नहीं पा रही हूं. इस एपिसोड के बाद के हफ्तों में थोड़ी हिम्मत जुटाने के बाद, अब मैं अपने दोस्तों और शुभचिंतकों के लिए, इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ना चाहती हूं, जो मुझसे लगातार पूछ रहे हैं कि मैं कहां गायब हूं.’ अलका ने आगे बताया, ‘मेरे डॉक्टर्स ने इसे एक रेयर सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस डायग्नोज किया है, जो एक वायरल अटैक की वजह से हुआ है. इस अचानक से हुए बड़े सेटबैक ने मुझे शॉक कर दिया है. मैं उसे स्वीकार करने की कोशिश कर रही हूं, इस बीच अप मुझे अपनी दुआओं में याद रखिएगा.’ अलका ने दी ये सलाह फैन्स और अपने साथी सिंगर्स को सलाह देते हुए अलका ने लिखा, ‘मेरे फैन्स और यंग साथियों को मैं हेडफोन्स और लाउड म्यूजिक को लेकर एक चेताना चाहती हूं. किसी दिन मैं अपनी प्रोफेशनल लाइफ से, हेल्थ को होने वाले नुकसान पर बात जरूर करूंगी. आप सबके प्यार और सपोर्ट से, मैं फिर से अपना जीवन पटरी पर लाने की आशा करती हूं और जल्द ही फिर आपके सामने आने की कामना करती हूं. इस क्रिटिकल समय में आपका सपोर्ट और अंडरस्टैंडिंग मेरे लिए बहुत मायने रखती है.’ अलका सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि देश की सबसे पॉपुलर सिंगर्स में से एक हैं. 25 से ज्यादा भाषाओं में 21 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड कर चुकीं अलका याग्निक ने दो बार नेशनल अवॉर्ड भी जीता है. 2022 में न गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स ने उन्हें दुनिया भर में सबसे ज्यादा स्ट्रीम किया जाने वाला आर्टिस्ट माना था.  

भयंकर गर्मी के बीच इन राज्यों में बढ़ी स्कूलों की छुट्टी

Know the hidden qualities within you from the shape of your fingers

नई दिल्ली देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और तपती धूप से लोग परेशान हैं. बच्चे, बूढ़े सभी का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है. स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने का ऐलान किया है. सरकार का आदेश है कि 25 जून तक बच्चों की क्लासेस नहीं लगेंगी.  राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने रविवार देर शाम इस आशय का आदेश जारी किया. मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को राजधानी रायपुर और राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है. राज्य सरकार ने पहले 22 अप्रैल से 15 जून तक सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित की थीं. आदेश में कहा गया है कि राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार ने गर्मी की छुट्टियां 25 जून तक बढ़ा दी हैं. अब बच्चों के स्कूल 26 जून को खोले जाएंगे. छत्तीसगढ़ में बारिश का अनुमान रायपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि अगले चार दिनों तक राज्य के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अगले चार-पांच दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के राज्य के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. आईएमडी के अधिकारी ने बताया कि रविवार को रायपुर (लालपुर स्टेशन) में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस, राजनांदगांव में 39 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रा में 40.2 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 30.8 डिग्री सेल्सियस, अंबिकापुर में 32.6 डिग्री सेल्सियस और जगदलपुर में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. ओडिशा में कब खोले जाएंगे स्कूल? ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी ने सोमवार को कहा कि कलेक्टर जिले में मौजूदा मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला करेंगे. स्थिति के आधार पर सार्वजनिक, निजी और राज्य-सहायता प्राप्त स्कूलों में छुट्टियां घोषित करेंगे या कक्षाओं के समय में बदलाव किए जाएंगे. बिहार में भी बढ़ाई गईं गर्मियों की छुट्टियां पटना जिला प्रशासन ने राज्य में चल रही भीषण गर्मी के कारण कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए स्कूलों को 19 जून तक बंद रखने का फैसला किया है. सोमवार को एक आदेश में पटना के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने कहा, “जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल 18 और 19 जून को 8वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए बंद रहेंगे. इस अवधि के दौरान शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को स्कूल/कार्यालय में उपस्थित रहना होगा और अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा.” राज्य की राजधानी के कुछ निजी स्कूलों ने भीषण गर्मी के कारण गर्मी की छुट्टियों को पहले ही 22 जून तक बढ़ा दिया है.   देश में क्या है मौसम का हाल? उत्तर भारत के मैदानी राज्यों के अलावा पहाड़ी राज्यों में भी भयंकर गर्मी पड़ रही है. लद्दाख से झारखंड और उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्से तक देश का एक बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी की चपेट में है. 17 जून को प्रयागराज में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस और उच्च हिमालय में स्थित नुब्रा में 26.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होने का अनुमान लगाया है. इसके बाद तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है. हालांकि, मध्य और पूर्वी भारत अगले तीन दिनों तक उच्च तापमान से जूझता रहेगा और उसके बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

अपने अंदाज़ में लौटी वेस्टइंडीज़, बना दिया इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा टोटल, पूरन ने खेली 98 रनों की पारी

Madras's Thak-Thak gang steals lakhs by puncturing a car, changes clothes on the way

सेंट लुसिया  टी20 विश्व कप 2024 के आखिरी लीग मैच में वेस्टइंडीज ने अपनी पावर दिखाते हुए अफगानिस्तान को 104 रनों के बड़े अंतर से रौंद डाला। न्यूजीलैंड का विश्व कप जीतने का सपना चूर करने के बाद सुपर-8 में पहुंचने वाली अफगानिस्तान टीम ने सेंट लुसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यही एक फैसला है, जो उसने अपने मन से किया। इसके बाद वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप 2024 का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। उसने 5 विकेट पर 218 रन बनाए और फिर अफगानिस्तान को 114 रनों पर ढेर कर दिया। निकोलस पूरन रहे दुर्भाग्यशाली, शतक चूके वेस्टइंडीज के लिए बैटिंग में सबसे अधिक निकोलस पूरन ने 53 गेंदों में 6 चौके और 8 छक्के उड़ाते हुए 98 रन ठोके। वह थोड़ा दुर्भाग्यशाली रहे और रन आउट हुए, जबकि जॉनसन चार्ल्स ने 27 गेंदों में 8 चौके के दम पर 43, शाई होप ने 17 गेंदों में 25 और कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 15 गेंदों में एक चौका और 2 छक्के के दम पर 26 रन ठोके। अफगानिस्तान के लिए गुलबदिन नैब ने सबसे अधिक 2 विकेट झटके, जबकि कप्तान राशिद खान को सबसे अधिक 45 रन पड़े। वेस्टइंडीज ने खड़ा किया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर वेस्टइंडीज की विध्वंसक बैटिंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने ब्रेंडन किंग (7) का विकेट जल्दी गंवाने के बावजूद उसने 92 रन ठोके। यह टी20 विश्व कप इतिहास में किसी भी मैच के पावरप्ले में सबसे अधिक रनों का नया रिकॉर्ड है। इस दौरान अजमतउल्लाह के एक ओवर (चौथे ओवर में) में 3 छक्के और 3 चौके जड़े, जबकि कुल 36 रन बने। 18वें ओवर में राशिद खान भी हत्थे चढ़ गए। उन्हें निकोलस पूरन ने 4 छक्के और एक चौका ठोकते हुए 24 रन कूट डाले। विंडीज की ओर से बनाया गया स्कोर टी20 में अफगानिस्तान के खिलाफ किसी भी टीम का दूसरा हाईएस्ट स्कोर है। विंडीज टीम के आगे पठान पस्त भारी भरकम लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम को निरंतर अंतराल पर झटके लगते गए। उसके लिए इब्राहिम जादरान ने सबसे अधिक 38 रन की पारी खेली, जबकि अजमतउल्लाह ओमरजई ने 23, कप्तान राशिद खान ने 18 और करीम जनत ने 14 रन की पारी खेली। ओबेद मैकॉय ने 14 रन देकर 3, अकील हुसैन और मोती ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। आंद्रे रसेल और अल्जारी जोसेफ के खाते में एक-एक विकेट गया।

नेट प्रैक्टिस के दौरान आईसीसी वर्ल्ड टी20 रैंकिंग के नंबर-1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोटिल हुए

मुंबई  भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में एंट्री कर ली है. अब टीम का इस राउंड में पहला मुकाबला 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ बारबाडोस में होगा. मगर इससे पहले ही भारतीय टीम को एक तगड़ा झटका लगा है. नेट प्रैक्टिस के दौरान आईसीसी वर्ल्ड टी20 रैंकिंग के नंबर-1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोटिल हो गए हैं. थ्रोडाउन का सामना करते हुए गेंद उनके हाथ पर लगी. इसके तुरंत बाद ही फिजियो आए और उन्होंने सूर्या को संभाला. पेनकिलर स्प्रे के बाद सूर्या ने दोबारा मोर्चा संभाला इस दौरान सूर्या काफी दर्द महसूस करते हुए दिखाई दिए. फिजियो ने सूर्या को तुरंत ट्रीटमेंट दिया. हालांकि इस दौरान एक अच्छी बात यह रही कि सूर्या की चोट ज्यादा गंभीर नहीं रही. पेनकिलर स्प्रे के बाद सूर्या ने दोबारा मोर्चा संभाला और बल्लेबाजी की. जब सूर्या को चोट लगी तब भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ को काफी टेंशन में देखा गया. वो सूर्या के पास खड़े दिखाई दिए. इस दौरान द्रविड़ ने सूर्या और फिजियो दोनों से बात की. बता दें कि 17 जून को भारतीय टीम की ऑप्शनल ट्रेनिंग थी. मगर इसमें भी सभी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. अमेरिका के खिलाफ सूर्या ने जड़ी थी फिफ्टी इस दौरान खिलाड़ियों ने थ्रोडाउन के साथ ही मुख्य गेंदबाजों का भी सामना किया. राहुल द्रविड़ समेत बाकी कोचिंग स्टाफ ने भी थ्रोडाउन कर खिलाड़ियों को प्रैक्टिस कराई. दरअसल, आगे के मुकाबलों में सूर्या भारतीय टीम के लिए काफी अहम प्लेयर साबित होने वाले हैं. उन्होंने पहले राउंड में अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में मुश्किल स्थिति में नाबाद फिफ्टी लगाकर टीम को जीत दिलाई थी. इसी जीत के बाद भारतीय टीम ने सुपर-8 में जगह बनाई थी. हालांकि इससे पहले आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ मैच में सूर्या खास कमाल नहीं दिखा सके थे. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, व‍िराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हार्द‍िक पंड्या और मोहम्मद सिराज. रिजर्व खिलाड़ीः शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान

नेपाल के खिलाफ मैच में बांग्लादेश की टीम ने नियमों की धज्जियां उड़ा दीं

किंग्सटाउन बांग्लादेश ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 में जगह बना ली. अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में बांग्लादेश ने नेपाल को 21 रनों से हराया. 17 जून (रविवार) को किंग्सटाउन के अर्नोस वेल ग्राउंड में खेले गए मैच में बांग्लादेश ने 106 रन बनाए थे. जवाब में नेपाल की टीम सिर्फ 85 रनों पर सिमट गई. बांग्लादेश-नेपाल के मुकाबले के दौरान बवाल भी हुआ. एक मौके पर बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने आईसीसी के नियमों की धज्जियां उड़ा दीं. इससे जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में बांग्लादेशी खिलाड़ी जैकर अली ड्रेसिंग रूम की ओर देखने के बाद साथी प्लेयर तंजीद हसन साकिब को डीआरएस लेने को कहते हैं. यह पूरा वाकया बांग्लादेश की पारी के 14वें ओवर में हुआ. उस ओवर में नेपाली स्पिनर संदीप लामिछाने की पहली गेंद बांग्लादेशी बल्लेबाज तंजीम हसन साकिब के पिछली जांघ पर लगी. साकिब स्वीप करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह पूरी तरह चूक गए. नेपाली खिलाड़ियों की अपील के बाद मैदानी अंपायर ने तंजीम हसन साकिब को आउट दे दिया. 15 सेकंड बीत चुके थे लेकिन… तंजीम हसन साकिब पवेलियन लौटने के मूड में थे. लेकिन इसी बीच जैकर अली ने रिव्यू लेने को कहा. जैकर ने इस दौरान ड्रेसिंग रूम से सलाह ली. हालांकि जब तंजीम ने रिव्यू के लिए T साइन बनाया, तब तक 15 सेकंड बीच चुके थे. इसके बावजूद पाकिस्तान के अहसान रजा (मैदानी अंपायर) ने थर्ड अंपायर के पास इस मामले को भेजा. तीसरे अंपायर ने वीडियो फुटेज देखने के बाद तंजीम हसन साकिब को नॉटआउट करार दिया. बॉल ट्रैकर से पता चला कि गेंद ऑफ-स्टंप को मिस कर रही है. हालांकि इस वाकये के बाद साकिब क्रीज पर कुछ क्षण ही टिक पाए. संदीप लामिछाने की अगली ही गेंद पर वह क्लीन बोल्ड हो गए. नियमों के अनुसार डीआरएस के दौरान खिलाड़ी डगआट/ड्रेसिंग रूम की ओर नहीं देख सकता. साथ ही डगआउट में बैठे कोच या दूसरे शख्स से मदद नहीं ले सकता. आईसीसी की मैच प्लेइंग कंडीशन्स के अनुसार अंपायर को अगर लगता है कि फील्डिंग कप्तान या बल्लेबाज को बाहर से किसी चीज को लेकर चीज को लेकर इशारे मिले हैं, तो वह समीक्षा की मांग को रद्द कर सकता है. इस वाकये ने स्टीव स्मिथ की दिलाई याद इस घटना ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ के ब्रेनफेड मोमेंट की याद दिला दी. मार्च 2017 में भारत के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई के तत्कालीन कप्तान स्मिथ को अंपायर लॉन्ग ने आउट दे दिया था, लेकिन स्मिथ ने समीक्षा के लिए दूसरे छोर पर खड़े पीटर हैंड्सकॉम्ब से बात की और इसी दौरान ड्रेसिंग रूम की तरफ देखते हुए समीक्षा पर सलाह मांगने का प्रयास किया. लॉन्ग ने स्मिथ को ऐसा करने रोक दिया था. तत्कालीन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी अपना विरोध जताया था. बाद में स्मिथ ने कहा था कि उन्होंने कोई सलाह नहीं ली थी और यह सब घबराहट में हुआ था.  

न्यू जलपाईगुड़ी रेल दुर्घटना के पीछे मानवीय चूक, खराब सिग्नल को जिम्मेदार माना, हादसे से जुड़े दस बड़े अपडेट्स पर एक नजर

 न्यू जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के न्यू जलपाईगुड़ी में सोमवार को बड़ी रेल दुर्घटना हुई. अगरतला से सियालदाह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी थी. हादसे में मालगाड़ी के लोको पायलट और पैसेंजर ट्रेन के गार्ड सहित नौ लोगों की मौत हुई है जबकि 47 लोग घायल हुए हैं. इस घटना के पीछे मानवीय चूक से लेकर खराब सिग्नल को जिम्मेदार माना गया. इस ट्रेन हादसे से जुड़े दस बड़े अपडेट्स पर एक नजर:- 1) कंचनजंगा एक्सप्रेस त्रिपुरा के अगरतला से सियालदाह जा रही थी. रंगापानी स्टेशन क्रॉस करने के बाद सुबह 8.55 बजे पीछे से आ रही एक मालगाड़ी ने ट्रेन को टक्कर मार दी. ट्रेन के भीतर चीख-पुकार मच गई. ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो डिब्बे पटरी से उतर गए जबकि एक डिब्बा मालगाड़ी के इंजन के ऊपर अधर में लटक गया. घटना में नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 47 घायल हो गए. 2) इस हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन सहित रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ राहत एवं बचाव कार्यों के लिए मौके पर पहुंचा. लेकिन लगातार हो रही बारिश की वजह से बचाव कार्य में भारी दिक्कत हुई. 3) बंगाल के रानीपतरा रेलवे स्टेशन और चत्तर हाट जंक्शन के बीच ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम सोमवार सुबह 5.50 बजे से खराब था. इसी जगह मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को टक्कर मारी थी. 4) ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम फेल होने की वजह से रंगापानी के स्टेशन मास्टर ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को TA-912 नाम का एक लिखित नोट यानी मेमो जारी किया. सुबह 8.20 बजे कंचनजंगा एक्सप्रेस को ये मेमो जारी किया गया था. मालगाड़ी को सुबह 8.35 बजे यही मेमो जारी किया गया था. दोनों ट्रेनों को रंगापानी स्टेशन मास्टर ने TA-912 नोट जारी किया था. 5) यह नोट सिग्नलिंग सिस्टम काम नहीं करने की स्थिति में लोको पायलट को सभी रेड सिग्नल क्रॉस करने की मंजूरी देता है. अगर मालगाड़ी को ‘टीए 912′ नहीं दिया गया था तो चालक को प्रत्येक खराब सिग्नल पर ट्रेन को एक मिनट के लिए रोकना था तथा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ना था. इस नोट में कहा गया है कि लोको पायलट को फाटकों पर नजर रखनी होगी. गेट बंद होने पर ही लोको पायलट ट्रेन को ले जा सकता है. अगर गेट खुला है तो उसे पहले ही ट्रेन रोकनी होगी. 5) रेलवे बोर्ड ने इस रेल दुर्घटना के लिए अपने शुरुआती बयान में मालगाड़ी के चालक को जिम्मेदार ठहराया था. रेलवे बोर्ड की चेयरमैन जया वर्मा सिन्हा ने कहा था कि मालगाड़ी के चालक ने सिग्नल की अनदेखी की थी, जिस वजह से ये दुर्घटना हुई थी. 6) लोको पायलट संगठन ने रेलवे के इस बयान पर सवाल उठाया है कि चालक ने रेल सिग्नल का उल्लंघन किया. भारतीय रेलवे लोको रनिंगमैन संगठन (आईआरएलआरओ) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय पांधी ने कहा कि लोको पायलट की मौत हो जाने और सीआरएस जांच लंबित होने के बाद लोको पायलट को ही जिम्मेदार घोषित करना आपत्तिजनक है. 7) इस हादसे में नौ लोगों की मौत हुई है, जिनमें से अभी तक चार की पहचान नहीं हो सकी है. वही सभी घायलों के नामों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है. 8) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे के पीड़ितों के लिए घोषित राहत राशि बढ़ाने का ऐलान किया था. इसके तहत मृतकों के परिजनों को दस लाख रुपये की राहत राशि, गंभीर रूप से घायलों को ढाई लाख जबकि मामूली रूप से घायल हुए लोगों को पचास हजार रुपये की राहत राशि दी जाएगी. 9) कंचनजंगा ट्रेन हादसे के बाद बड़े पैमाने पर ट्रेनों के टाइमटेबल में बदलाव किया गया था. हादसे के बाद प्रभावित रूट पर 19 ट्रेनों को डायवर्ट या रद्द कर दिया गया था.   10) हादसे के बाद से ट्रैक को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है. अब ट्रैक के सही करने के लिए स्लीपर बिछाने का काम किया जा रहा है. ट्रैक का काम पूरा होने के बाद ओएचई वायर का काम शुरू किया जाएगा.  

स्मार्टफोन अपडेट को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी: नजरअंदाज करने से हो सकती हैं ये समस्याएं

फोन में आए दिन नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स आते रहते हैं, ऐसे में इन्हें इंस्टॉल करना बेहद ही जरूरी हो जाता है. सॉफ्टवेयर अपडेट्स  के साथ आपको काफी सारे नए फीचर्स तो मिल ही जाते हैं, साथ ही साथ आपको अच्छी इंटरनेट स्पीड और जोरदार स्मूदनेस भी मिल जाती है. हालांकि आप अगर अपने फोन के अपडेट को नजरअंदाज करते रहते हैं तो आप यकीन मानिए ऐसा करना आपके फोन को नुकसान पहुंचा सकता है. अगर आप इस बारे में नहीं जानते हैं तो आज हम आपको इस बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं कि ये कैसे फोन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. उड़ सकता है मदर बोर्ड अगर आप लंबे समय से अपने स्मार्टफोन के सॉफ्टवेयर को अपडेट नहीं कर रहे हैं और इसे नजरअंदाज किए जा रहे हैं तो ध्यान रखिए कि इससे आपके स्मार्टफोन कम मदरबोर्ड उड़ सकता है और पूरी तरह से काम करना बंद कर सकता है जिसके बाद आपका स्मार्टफोन किसी भी काम का नहीं रहेगा और ना तो आप इसे स्टार्ट कर सकते हैं और ना ही इसका इस्तेमाल कॉलिंग और मैसेज में कर सकते हैं ओवरहीटिंग की समस्या किसी भी स्मार्टफोन का सॉफ्टवेयर जब कभी भी अपडेट किया जाता है तो उससे स्मार्टफोन की स्पीड में इजाफा होता है और स्पीड में इजाफा होने की वजह से इसमें मौजूद और हीटिंग की समस्या कम होती है लेकिन आप अगर लगातार स्मार्टफोन अपडेट को नजरअंदाज कर रहे हैं तो ध्यान रखिए कि इससे ओवरहीटिंग की समस्या और ज्यादा बढ़ जाएगी और आपको काफी परेशानी होगी और स्मार्ट फोन हैंग करने लगेगा. लैगिंग की समस्या लैगिंग की समस्या आपके स्मार्टफोन में तब देखने को मिलती है जब आप लगातार इसका सॉफ्टवेयर अपडेट नजरअंदाज करते रहते हैं. ऐसे में आप मल्टीटास्किंग नहीं कर सकते हैं साथ ही साथ आपको गेम खेलने में या फिर वीडियो स्ट्रीमिंग में दिक्कत आती है. अगर आप अपने स्मार्टफोन में लैगिंग की समस्या से छुटकारा चाहते हैं तो अपने सॉफ्टवेयर को अपडेट करना बंद कर दीजिए. स्मार्टफोन हो सकता है ब्लास्ट जवाब अपने स्मार्टफोन का सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं करते हैं तो इसमें कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं जिनमें ओवरहीटिंग की समस्या सबसे बड़ी है जिसकी एक वजह यह भी है कि आपके स्मार्टफोन का प्रोसेसर अपडेट ना होने की वजह से स्लो हो जाता है ऐसे में हैंगिंग की समस्या शुरू हो जाती है और ऐसा होने पर ओवरहीटिंग काफी ज्यादा बढ़ जाती है, जब ओवरहीटिंग की समस्या लगातार बनी रहती है तो इसकी वजह से बैटरी पर भी प्रभाव पड़ता है और स्मार्टफोन की बैटरी अगर जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाए तो यह ब्लास्ट भी हो सकती है और स्मार्टफोन किसी बम की तरह फट सकता है

पत्नी ने पति के मर्डर की लिखी ऐसी स्क्रिप्ट, हत्या भी करवा दी और केस भी हो गया बंद…तीन साल बाद एक मैसेज से पहुंची जेल

पानीपत हरियाणा के पानीपत में परमहंस कुटिया के पास साल 2021 में हुए विनोद बराड़ा की हत्या के मामले को सुलझाने में बड़ी कामयाबी हासिल की है. इस मामले में पुलिस ने मृतक विनोद की पत्नी निधि उसके प्रेमी सुमित और देव सुनार नाम के युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या के इरादे से पहले विनोद का एक्सीडेंट करवा गया पर वह बच गया. इसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या करवा दी गई. इस हत्या में शामिल तीनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि थाना शहर में वीरेंद्र पुत्र देसराज ने दिंसबर 2021 में अपनी शिकायत में पुलिस को बताया था कि उनका भतीजा विनोद सुखदेव नगर में हॉरट्रोन नाम से कंप्यूटर सेंटर चलाता था. 5 अक्तूबर 2021 की शाम विनोद परमहंस कुटिया के गेट पर बैठा था. तभी एक पंजाब नंबर की गाड़ी ने उसे सीधे टक्कर मार दी. इस घटना में विनोद की दोनों टांगे टूग गई थीं. इसके बाद उन्होंने स्थानीय थाने में आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. पत्नी ने कराई प्रेमी से पति की हत्या इसके बाद पुलिस ने आरोपी देव सुनार उर्फ दीपक निवासी भटिंडा पंजाब को गिरफ्तार कर लिया था. घटना के करीब 15 दिन बाद देव सुनार समझौते के लिए उसके पास आया पर उन्होंने मना कर दिया. इसके बाद वो अंजाम भुगतने की धमकी देकर चला गया था. इसके बाद देव सुनार 15 दिसंबर 2021 को देसी पिस्तौल लेकर सुमित के घर पर आया और अंदर घुसकर दरवाजा बंद कर कुंडी लगा दी. यह देख विनोद की पत्नी ने शोर मचाया तो वह अपने बेटे यश और पड़ोसी के साथ विनोद के घर पहुंचे. वहां उन्होंने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की. इस दौरान उन्होंने खिड़की से देखा कि आरोपी देव सुनार ने विनोद को बेड से निचे गिराकर कमर व सिर में गौली मार दी. इसके बाद सभी ने आरोपी देव सुनार को मौके पर ही काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया था. वो खुन से लथपथ अपने भतीजे विनोद को अस्पताल लेकर पहुंचे. जांच के बाद डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया. वीरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की. प्रेम प्रसंग और संपत्ति हड़पने के लिए पति का मर्डर पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि आरोपी देव सुनार पानीपत जेल बंद था. कोर्ट में चालान पेश किया जा चुका था. कुछ दिनों पहले उनके पास मृतक विनोद बराड़ा के भाई का WhatsApp मैसेज ऑस्ट्रेलिया से आया. उन्होंने इस हत्या में अन्य लोगों के शामिल होने का संदेह जताया. इस शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लिया और सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक कुमार को दिशा निर्देश देकर जांच की जिम्मेदारी सौंपी. सीआईए थ्री पुलिस टीम ने मृतक विराद बराड़ा की फाइल को फिर से खोला और गहनता से जांच शुरू की. कोर्ट से अनुमति लेकर इस केस की जांच फिर से शुरू की गई. अनुसंधान के दौरान सामने आया कि आरोपी देव सुनार की सुमित नाम के युवक से जान पहचान थी और सुमित की मृतक विनोद बराड़ा की पत्नी निधि से बातचीत के सबूत मिले. पुलिस ने 7 जून को आरोपी सुमित उर्फ बंटू निवासी गोहाना को सेक्टर 11/12 की मार्केट से हिरासत में लेकर पूछताछ की. सख्ती से की गई पूछताछ में सुमित ने बताया कि साजिश के तहत उसने और मृतक की पत्नी निधि ने देव सुनार से विनोद को पहले एक्सिडेंट मारने की सुपारी दी. जब वह इसमें बचा गया तो विनोद को गोली मारकर हत्या करवा दी. इसके बाद उसे कोर्ट में पेश करने के बाद 7 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया. मृतक के भाई ने पुलिस अधीक्षक को ऑस्ट्रेलिया से भेजा मैसेज रिमांड के दौरान आरोपी सुमित उर्फ बंटू ने पुलिस को बताया वह वर्ष 2021 में पानीपत में एक जिम में ट्रेनिंग देता था. विनोद की पत्नी निधि भी वहां जिम करने के लिए आती थी. इसी दौरान उनकी दोस्ती हो गई और बातचीत होने लगी. विनोद को उन दोनों के बारे में पता चला गया तो इस बारे में उसके और विनोद के बीच कहासुनी भी हुई. विनोद घर पर अपनी पत्नी निधि से भी झगड़ने लगा. बाद में उसने व निधि ने विनोद को एक्सीडेंट में मरवाने की साजिश रची. इसके अलावा आरोपी सुमित उर्फ बंटू ने बताया वह किसी जानकार की मदद से ट्रक ड्राइवर देव सुनार उर्फ दीपक निवासी भटिंडा से मिला. उसे 10 लाख रुपये कैश देकर विनोद की हत्या करे लिए राजी किया. उसने देव सुनार को पंजाब नंबर की एक लोडिंग पिकअप गाड़ी दिलवाई. देव सुनार ने 5 अक्तूबर 2021 को विनोद को जान से मारने की नियत से उक्त गाड़ी से सीधी टक्कर मार दी. लेकिन विनोद बच गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पत्नी, प्रेमी और हत्यारे को पुलिस ने अरेस्ट किया निधि और सुमित ने देव सुनार की जेल से जमानत करवाई और उसे फिर से हत्या के लिए तैयार किया. इस बार देव को अवैध पिस्तौल और कैश दिया. साथ काम हो जाने के बाद और भी रुपये देने का प्रलोभन दिया. प्लान के तहत देव सुनार को माफी मांगने के बहाने विनोद बराड़ा के घर भेजा और 15 दिसंबर 2021 को घर में घुसकर विनोद बराड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी. देव के जेल जाने के बाद आरोपी सुमित उर्फ बंटू उसके केस व घर का पूरा खर्च खुद देने लगा. प्लान के अनुसार निधि मार्च 2024 में अदालत मे अपनी गवाही से मुकर गई. पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि पुलिस ने आरोपी निधि को शुक्रवार को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने सुमित उर्फ बंटू के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा. रिमांड अवधी पूरी होने पर पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया.

कमजोर बुध के संकेत और समाधान: जानें बुध ग्रह को मजबूत करने के उपाय

बुध ग्रह, बुद्धि और ज्ञान का कारक माने जाते हैं. कुंडली में बुध मजबूत होने पर व्यक्ति को तीक्ष्ण बुद्धि और कुशाग्रता प्रदान करते हैं. वहीं, कमजोर बुध ग्रह भूलने की बीमारी और खराब निर्णय क्षमता का कारण बन जाता है. चंद्रमा भी स्मरण शक्ति को प्रभावित करता है. इसके अलावा बुढ़ापे में शनि ग्रह भी दिमाग पर नकारात्‍मक असर डालते हैं. शनि डालते हैं दिमाग पर असर उम्र बढ़ने के साथ, विशेष रूप से 50 वर्ष के बाद, शनि ग्रह का नकारात्मक प्रभाव मस्तिष्क पर बढ़ता है. जिससे स्मरण शक्ति और बुद्धि कमजोर हो सकती है उसका सीधा असर ब्रेन पर पड़ता है.  फिर इसके कारण मेमोरी और बुद्धि प्रभावित होती है. याददाश्त सुधारने के लिए हर उम्र में अलग-अलग उपाय किए जा सकते हैं. यदि उम्र के अनुसार इन ग्रहों को मजबूत करने के उपाय कर लिए जाएं तो बहुत लाभ पाया जा सकता है. बच्चों की याददाश्‍त बढ़ाने के उपाय – बच्चा बहुत छोटा है और जल चढ़ाने में असमर्थ है, तो उसे सुबह के समय सूर्य के सामने कुछ देर यूं ही खड़े रहकर हाथ जोड़ कर प्रार्थना करनी चाहिए. – बच्चे को गायत्री मंत्र याद कराना चाहिए और उसकी उम्र के अनुसार उतनी ही बार मंत्र का पाठ करना चाहिए. – 12 वर्ष तक के बच्चों को नित्य प्रातः सूर्योदय के समय जल का अर्घ्य देना चाहिए और जल को अर्घ्य देने के बाद उनकी उम्र के अनुसार गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए. किशोर करें यह उपाय – किशोर से युवा यानी 13 से 21 वर्ष तक की आयु के लोगों को याददाश्त बढ़ाने के लिए सूर्योदय के पहले ही स्नान करने के बाद नमः शिवाय का पाठ करना चाहिए. – यदि सूर्योदय के पहले नहीं नहा सकते तो जितना भी जल्दी हो नहाने के बाद नमः शिवाय मंत्र का पाठ करें. वृद्धावस्था में तेज याददाश्‍त पाने के उपाय – 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को गाय को नित्य चारा खिलाना चाहिए, यदि संभव न हो तो किसी गौशाला में उनकी क्षमतानुसार चारे का दान करना चाहिए. – सूर्योदय के समय गायत्री मंत्र का जाप करके ध्यान लगाना चाहिए, सूर्यदेव का स्मरण करने से तेज आने लग जाता है और भूलने जैसी समस्या कम होने लगती है.

इटावा में 3 कैदियों ने मिलकर पुलिस को दिया चकमा, चलती ट्रेन से हथकड़ी समेत कूदकर हुए फरार

इटावा जनपद इटावा के इकदिल रेलवे स्टेशन के पास से चलती हुई ट्रेन से कूदकर तीन शातिर बदमाश भाग गए. इनको महाराष्ट्र पुलिसकर्मी रिमांड पर अपने साथ मुंबई ले जा रहे थे. यह घटना सुबह लगभग 5 और 6 बजे के बीच की है, जब इकदिल क्षेत्र के पास गाजीपुर बांद्रा एक्सप्रेस रेलगाड़ी वहां से गुजर रही थी, तभी तीसरे डिब्बे में यह शातिर मुल्जिम बैठे हुए थे. उसी समय इनको ले जाने वाले महाराष्ट्र पुलिस के चार जवान झपकी आने पर सो गए. इतने में मौके का फायदा उठाकर फिल्मी स्टाइल में यह तीनों शातिर बदमाश चलती हुई ट्रेन से कूद कर भाग गए. इनके भागने के बाद हड़कंप मच गया. पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना इटावा जीआरपी पुलिस को दी. इटावा पुलिस सक्रिय हो गई और उनकी तलाश में जुट गई है. राजकीय रेलवे पुलिस इटावा के थाना प्रभारी शैलेश निगम के अनुसार गाजीपुर बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन से फरार होने के मामले में धारा 224 के तहत तीनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. यह मुकदमा नालासोपारा थाने के सबइंस्पेक्टर हर्षल की ओर से दर्ज कराया गया है. भागने वाले अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए इटावा पुलिस की टीमें लगाई गई हैं. खोजबीन में लगी टीमें इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि इटावा के इलाके से गाजीपुर बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन से तीन अपराधी पुलिस की हिरासत से चकमा देकर भाग गए, इन तीनों के खिलाफ 420,467,468, 445,471 एवं 34 आईपीसी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दायर था. तीनों अपराधी जिनके नाम रिहान, अनीस और कलीम हैं. यह लोग ट्रेन से चकमा देकर भाग गए हैं. जिसके संबंध में जीआरपी में मामला दर्ज किया गया है. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ टीमें बनाई गई हैं, जिससे इनको गिरफ्तार किया जा सके. उन्होंने कहा कि ये रेलवे का मामला है. जीआरपी में 224 आईपीसी का अभियोग दर्ज किया गया है. अपराधियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live