LATEST NEWS

फिल्म ‘हमारे बारह’ की रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी

नई दिल्ली फिल्म ‘हमारे बारह’ की रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने बॉम्बे हाई कोर्ट से यह भी कहा है कि वह इस मामले में दाखिल अर्जी पर जल्दी फैसला ले। उच्च न्यायालय में दाखिल अर्जी में कहा गया है कि यह फिल्म इस्लाम की मान्यता के खिलाफ है और विवाहिता मुस्लिम महिलाओं को भी गलत ढंग से दिखाती है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने कहा कि जब फिल्म के खिलाफ हाई कोर्ट में दाखिल अर्जी पर फैसला नहीं होता है, तब तक मूवी की स्क्रीनिंग पर रोक रहेगी। फिल्म की रिलीज 14 जून को होनी थी, लेकिन अब उसे टाल दिया गया है। शीर्ष अदालत ने कहा कि हम हाई कोर्ट से आग्रह करते हैं कि वह इस अर्जी पर जल्दी से फैसला ले। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मूवी की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई, जिसने फिल्म पर रोक का आदेश दिया। याचिकाकर्ताओं की वकील फौजिया शकील ने कहा कि उच्च न्यायालय ने इस फिल्म के सीन देखने के लिए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को एक समिति बनाने का आदेश दिया है। समिति से कहा गया है कि वह फिल्म के विवादित सीन्स को देखे और उस पर राय दे। इस पर अदालत में फिल्म निर्माताओं के वकील ने कहा कि सभी ऐसे सीन हटा दिए गए हैं, जिन पर आपत्ति जाहिर की गई थी। इस पर अदालत ने कहा कि ऐसा नहीं हुआ है। हमने आज ही फिल्म का टीजर देखा। वे सारे सीन उसमें हैं, जिन पर आपत्ति थी। फिल्म मेकर्स के वकील ने कहा कि रिलीज पर स्टे लगाने से हमें नुकसान होगा। इस पर जज ने कहा, ‘यदि फिल्म का टीजर ही इतना आपत्तिजनक है तो फिर पूरी फिल्म में क्या होगा। पहली नजर में ऐसा लगता है कि आप विवादित सीन हटाने में फेल रहे हैं।’   बता दें कि उच्च न्यायालय में दाखिल अर्जी में कहा गया था कि यह फिल्म  विवाहित मुस्लिम महिलाओं का गलत चित्रण करती है। फिल्म कहती है कि एक इंसान के तौर पर मुस्लिम महिलाओं के अधिकार नहीं हैं और ऐसा कुरान में कहा गया है। इस फिल्म में कुरान की आयत की गलत व्याख्या की गई है। इस पर उच्च न्यायालय ने पहले फिल्ममेकर्स से कहा था कि वह 14 जून तक फिल्म रिलीज न करें। इसके बाद एक और आदेश दिया गया, जिसमें फिल्म प्रमाणन बोर्ड से कहा गया कि वह तीन सदस्यों की एक समिति बनाए। इसमें कम से कम एक मुस्लिम सदस्य जरूर होना चाहिए।  

मॉनसून की बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रही, कहीं भारी बारिश की संभावना है तो कुछ राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं

नई दिल्ली देश के आधे हिस्से में मॉनसून पहुंच गया है मगर आधे हिस्से में रहने वाली आबादी मॉनसून की बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रही है। देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम का मिजाज काफी अलग सा है। कहीं भारी बारिश की संभावना है तो कुछ राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। वहीं अगले 4-5 दिनों के दौरान भारत के उत्तरी भागों में भीषण हीटवेव की स्थिति जारी रहने की संभावना है। लू से हालत होगी खराब मौसम विभाग के मुताबिक, 13-17 तारीख के दौरान उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण लू की स्थिति जारी रहेगी। वहीं 13-15 तारीख के दौरान पश्चिम बंगाल के के मैदानी इलाकों, बिहार, झारखंड और झारखंड में छिटपुट जगहों पर लू चलने की संभावना बनी हुई है। अगले 5 दिनों के दौरान पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में लू की संभावना बनी हुई है। 13-16 तारीख के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू, उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। 14 और 15 को उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ और ओडिशा, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में मौसम गर्म रहने की संभावना है। 13 और 14 जून, 2024 को पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में रात में गर्म मौसम रहने की संभावना बनी हुई है। राजस्थान में लोगों का गर्मी से बुरा हाल राजस्थान के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। गंगानगर 46.7 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। यहां तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। जयपुर मौसम केन्द्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी दो-तीन दिनों में राज्य के उत्तरी एवं पश्चिमी भागों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस होने और कहीं-कहीं हीटवेव चलने की संभावना है। वहीं पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं 25-30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की सम्भावना है। क्या है मॉनसून की स्थिति वहीं मॉनसून की स्थिति की बात करें तो सुस्त दक्षिण-पश्चिम मानसून बुधवार को महाराष्ट्र के बड़े हिस्से को अपने दायरे में ले लिया, जबकि भीषण गर्मी से जूझ रहे मध्य और उत्तर भारत को अब भी मानसून के पहुंचने का इंतजार है। आईएमडी ने कहा कि मानसून अगले तीन से चार दिनों के दौरान ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है। एक अधिकारी ने कहा, “बंगाल की खाड़ी में मानसून कमजोर है और इसके वहां से आगे बढ़ने का इंतजार है।” कब तक हो सकती है मॉनसून की बारिश मौसम विभाग द्वारा जारी एक मैप के मुताबिक, मॉनसून 10-15 जून के बीच में पूरे बंगाल और पूर्वी बिहार और पूर्वी झारखंड तक, 15-20 जून तक पूरे बिहार-झारखंड और पूर्वी उत्तराखंड और पूर्वांचल तक, 20-25 जून तक आधे उत्तर प्रदेश और पूरे उत्तराखंड तक और 25-30 जून तक पूरे उत्तर प्रदेश को कवर करते हुए दिल्ली तक पहुंचेगा। वहीं 30 जून से 8 जुलाई तक मॉनसून पंजाब, हरियाणा और राजस्थान तक पहुंच जाएगा। ऐसी स्थिति में गर्मी की मार झेल रहे लोगों को बारिश राहत दे सकती है।  

कंगना ने कहा, राजनीति से ज्यादा आसान फिल्मों में अभिनय करना

मुंबई, बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सांसद बन गई हैं। फिल्मों के बाद राजनीतिक पारी शुरू करने वाली कंगना ने खुलासा किया कि उन्हें पहले भी राजनीति में शामिल होने का ऑफर मिला था। कंगना ने कई बातों पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि उनसे और उनके परिवार के कई सदस्यों से पहले भी राजनीति में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया था। यह पहली बार नहीं है जब उन्हें राजनीति में प्रवेश के लिए संपर्क किया गया है, उन्हें पहले भी कई प्रस्ताव मिले। ‘मैंने ‘गैंगस्टर’ से डेब्यू किया था, जिसके बाद मुझे टिकट ऑफर किया गया था। मेरे दादाजी तीन बार विधायक रहे। तो जब आप ऐसे परिवार से आते हैं और थोड़े सफल होते हैं तो स्थानीय नेता आपसे संपर्क करते हैं। ये बहुत आम बात है। दरअसल, मेरे पिता को भी ऑफर मिला था। राजनीति में आने का ऑफर मिलना हमारे लिए कोई बड़ी बात नहीं है।’ ‘जो मुझे पसंद है, मैं वही करती हूं। मैं फिल्म उद्योग में एक अभिनेत्री, लेखिका, निर्देशक और निर्माता हूं। अगर मुझे यहां के लोगों के साथ अपने राजनीतिक करियर में आगे बढ़ना है तो मुझे यहां के लोगों के साथ जुड़ना होगा।’ हालांकि, मैं इस बात से इनकार नहीं करूंगी कि फिल्म इंडस्ट्री में काम करना राजनीति की तुलना में आसान है। यहां केवल समस्याग्रस्त लोग ही आपसे मिलने आते हैं। जब आप कोई फिल्म देखने जाते हैं तो आपको बहुत आराम मिलता है लेकिन राजनीति ऐसी नहीं है’ कंगना रनौत ने कहा। उन्होंने कहा, ‘मैं राजनीति को सिर्फ एक ब्रेक के तौर पर नहीं देखती हूं। यह बहुत मुश्किल काम है और मैं इसके लिए तैयार हूं। मुझे लगता है कि अगर भगवान ने मुझे ये मौका दिया है तो मैं उस जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाऊंगी। मंडी के लोग ऐसा नेता चाहते हैं जो उन्हें भ्रष्ट लोगों से बचाए और इसके लिए उन्होंने मुझे चुना है इसलिए मैं उन्हें निराश नहीं करूंगी’ कंगना रनौत ने कहा।

पीएम किसान लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, करोड़ों किसानों के खाते में अगले सप्ताह 17वीं किस्त जारी कर दी जाएगी

नई दिल्ली  पीएम किसान लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। करोड़ों किसानों के खाते में अगले सप्ताह 17वीं किस्त जारी कर दी जाएगी। दरअसल, सरकार ने पीएम किसान की 17 वीं किस्त जारी करने की तारीख फाइनल कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह 18 जून को बनारस से पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत 9.3 करोड़ किसानों को लगभग ₹20,000 करोड़ की राशि हस्तांतरित की जाएगी। क्या है योजना? बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना दुनिया की सबसे बड़ी DBT योजना है, जिसके जरिए किसानों को सालाना ₹6000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती हैI योजना के तहत मिलने वाली ₹6000 की राशि का उपयोग किसान अपनी खेती संबन्धित जरूरतों जैसे खाद, बीज, कीटनाशक आदि खरीदने लिए कर सकते हैं और कृषि क्षेत्र में अपनी लागत कम कर अधिक मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सबसे पहले जिस फाइल पर हस्ताक्षर किया, वह पीएम किसान निधि की 17 वीं किस्त जारी करने से संबंधित है। अधिकारियों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने कहा कि नई सरकार का पहला फैसला किसानों के कल्याण के लिए उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है और आने वाले समय में सरकार किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और भी अधिक काम करते रहना चाहती है। मोदी ने रविवार शाम लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) दुनिया की सबसे बड़ी DBT योजना है जिसके माध्यम से किसानों को प्रति वर्ष 6000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है. 28 फरवरी 2024 को केंद्र सरकार द्वारा 16वीं किस्त जारी की गई थी जिसमें पात्र किसानों को 2-2 हजार रुपये की किस्त दी गई. पूरी करा लें KYC पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त पानी है, तो समय से अपनी ई-केवाईसी (eKYC) पूरी करवाएं और सम्मान निधि का लाभ उठाएं. इसके लिए किसान पीएम किसान मोबाइल ऐप द्वारा फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication) के माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं. PM Kisan मोबाइल ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है. किसान CSC (Common Service Centre) के द्वारा बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के माध्यम से ई-केवाईसी (e-KYC) करवा सकते हैं. किसान pmkisan.gov.in की वेबसाइट पर जाकर ओटीपी के माध्यम से भी ई-केवाईसी करा सकते हैं. PM Kisan ऐप से करें e-KYC पीएम किसान ऐप के तहत किसान फेस ऑथेंटिकेशन फीचर के माध्यम से घर बैठे आसानी से ई-केवाईसी करवा सकते हैं.     गूगल प्ले स्टोर से PM Kisan ऐप डाउनलोड करें     ऐप में आधार नंबर और बेनिफिशरी आईडी डालकर लॉगिन करें     मोबाइन नंबर पर मिले OTP को दर्ज करें     फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए अपनी e-KYC पूरा करें CSC पर भी करवा सकते हैं ई-केवाईसी किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर रजिस्ट्रेशन और ई-केवाईसी (e-KYC) दोनों करवा सकते हैं. वहां के कर्मचारी आपको इस प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन देंगे और आपको पहचान जांचने की प्रक्रिया बताएंगे.

22 जून को चुनाव के बाद यह काउंसिल की पहली बैठक होगी आयोजित, जुलाई लास्ट में आ सकता है बजट

Horticulture Minister ended the syndicate of one family

नई दिल्ली वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की बैठक 22 जून को होगी। जीएसटी काउंसिल सचिवालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा- जीएसटी काउंसिल की 53वीं बैठक 22 जून 2024 को नई दिल्ली में होगी। बैठक के एजेंडे की जानकारी अभी काउंसिल के सदस्यों को नहीं दी गई है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद यह काउंसिल की पहली बैठक होगी। इससे पहले, जीएसटी काउंसिल की 52वीं बैठक सात अक्टूबर 2023 को हुई थी, जिसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री शामिल हुए थे। मई का जीएसटी कलेक्शन देश का ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन मई में 10 प्रतिशत बढ़कर 1.73 लाख करोड़ रुपये हो गया। मई माह के कलेक्शन में सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की वृद्धि, आयात में कमी (4.3 प्रतिशत की गिरावट) के बीच घरेलू लेनदेन से राजस्व में मजबूत वृद्धि (15.3 प्रतिशत) के कारण हुई है। जुलाई में आम बजट नई सरकार बनने के बाद अब केंद्रीय बजट 2024-25 की तैयारी शुरू हो गई है। केंद्रीय बजट जुलाई के तीसरे सप्ताह तक संसद में पेश किये जाने की संभावना है। इसका मतलब हुआ कि 21 जुलाई तक आम बजट पेश किया जाएगा। यह आम बजट निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। बता दें कि निर्मला सीतारमण को एक बार फिर वित्त मंत्रालय की कमान सौंपी गई है। सीतारमण अगले महीने नई सरकार का पहला बजट पेश करते समय सरकार के आर्थिक एजेंडा को सामने रख सकती हैं।   क्या होगा एजेंडा नई सरकार में भी वित्त मंत्रालय संभालने जा रहीं सीतारमण के आर्थिक एजेंडा में भारत को पांच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने और वर्ष 2047 तक देश को ‘विकसित भारत’ में बदलने के लिए सुधारों को तेज करने के कदम शामिल होंगे। नई सरकार को राजकोषीय विवेक के साथ एक मजबूत अर्थव्यवस्था विरासत में मिली है। हाल ही में सरकार को रिजर्व बैंक से वित्त वर्ष 2023-24 के लिए लाभांश के तौर पर मिले 2.11 लाख करोड़ रुपये उसकी राजकोषीय स्थिति के लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं।

विजय सेतुपति की महाराजा की कहानी से उठा पर्दा! रिलीज से पहले डरा देने वाला है नया ट्रेलर रिलीज

मुंबई, विजय सेतुपति की महाराजा 14 जून को तमिल और तेलुगू में रिलीज होने के लिए तैयार हैं, जो कि साउथ स्टार की 50वीं मूवी होगी. फिल्म को डायरेक्ट किया निथिलन स्वामिनाथन ने वहीं विजय के साथ अनुराग कश्यप भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. हाल ही में मूवी का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें बॉलीवुड डायरेक्टर की केवल झलक देखने को मिली थी. लेकिन अब नए ट्रेलर में फिल्म की कहानी से पर्दा उठ गया है. वहीं फैंस कहते दिख रहे हैं कि यह डरा देने वाला ट्रेलर है. महाराजा की टीम ने कुछ घंटे पहले ही नया ट्रेलर रिलीज किया है, जिसमें विजय सेतुपति ने एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा है. जबकि अनुराग कश्यप का अनदेखा अवतार देखने को मिल रहा है. फिल्म में इन दो स्टार्स के अलावा ममता मोहन दास और नैटी अहम रोल में नजर आ रहे हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय सेतुपति को विक्रम, मास्टर और 96 जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. वहीं फैंस उनके विलेन अवतार को देखने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं. जबकि बॉलीवुड में उनका जवान फिल्म का रोल अभी भी फैंस को पसंद है. हालांकि साल 2024 में रिलीज हुई कटरीना कैफ के साथ आई मैरी क्रिसमस फैंस के बीच इतनी छा नहीं पाई. लेकिन देखना होगा कि महाराजा फैंस का कितना ध्यान खींचने में कामयाब हो पाती है.

निबंध की शर्त पर जमानत देने वाले JJB ने बढ़ाई रिमांड, कहा- पुणे के रईसजादे को जान का खतरा

पुणे किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) ने पिछले महीने पुणे में कार दुर्घटना में दो आईटी इंजीनियरों की मौत से संबंधित मामले में कथित तौर पर शामिल 17 वर्षीय किशोर की निगरानी गृह हिरासत बुधवार को 25 जून तक के लिए बढ़ा दी। इससे पहले पुलिस ने बोर्ड के समक्ष दलील दी थी कि उसकी अब भी काउंसलिंग की जा रही है और मामले की जांच जारी है। बुधवार को अभियोजन पक्ष ने जेजेबी से कहा कि ‘बाहर जान को खतरा’ होने के कारण रिमांड बढ़ाने की जरूरत है। साथ ही यह भी कहा गया था कि माता-पिता और दादा के पुलिस कस्टडी में होने के कारण बाहर उसका ख्याल रखने के लिए भी कोई नहीं है। बिल्डर विशाल अग्रवाल के किशोर बेटे द्वारा कथित तौर पर चलाई जा रही पोर्श कार ने 19 मई को तड़के कल्याणी नगर में एक बाइक को टक्कर मार दी थी जिसपर सवार आईटी पेशेवर अनीश अवधिया और अश्विनी कोष्टा की मौत हो गई थी। वे मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक, किशोर शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था। पुणे पुलिस ने अभियोजकों के माध्यम से किशोर की सुरक्षा का हवाला देते हुए उसे 14 दिन के लिए निगरानी गृह में रखने का अनुरोध किया। वह 12 जून तक निगरानी गृह में था। उन्होंने बोर्ड को यह भी बताया कि फिलहाल किशोर की रिहाई से मामले की जांच तथा अन्य संबंधित मामलों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। अन्य मामलों में 19 मई को दुर्घटना होने के बाद लिए गए उसके रक्त के नमूने कथित तौर पर बदले जाने का मामला भी शामिल है। बचाव पक्ष ने हिरासत अवधि बढ़ाने की पुणे पुलिस की याचिका का विरोध किया और बोर्ड से कहा कि नाबालिग को निगरानी केंद्र से रिहा किया जाना चाहिए। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, अभियोजकों ने अपनी हिरासत बढ़ाने की याचिका में जेजेबी को बताया कि किशोर की अब भी मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग की जा रही है और उसे निगरानी गृह में ही रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया कि वे मुकदमे के लिए किशोर को वयस्क के तौर पर मानना चाहते हैं और इस संबंध में औपचारिकताएं पूरी करने के लिए उसे आगे हिरासत में रखने की जरूरत है। अधिकारी ने बताया कि बोर्ड ने पुलिस से किशोर का संरक्षण उसके रिश्तेदारों को सौंपने की बचाव पक्ष की याचिका पर अपना पक्ष रखने को कहा है, क्योंकि उसके माता-पिता दुर्घटना से संबंधित अलग-अलग आरोपों में पुलिस की हिरासत में हैं। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद किशोर न्याय बोर्ड ने किशोर के निगरानी गृह में रहने की समयावधि 25 जून तक बढ़ा दी।

2 जुलाई से DAVV में एमबीए-एमसीए पाठ्यक्रम मेंआनलाइन काउंसिलिंग, शेड्यूल जारी

इंदौर  मास्टर आफ मैनेजमेंट (एमबीए) और मास्टर आफ कम्प्युटर साइंस (एमसीए) पाठ्यक्रम में प्रवेश को लेकर डायरेक्टोरेट आफ टेक्नीकल एजुकेशन (डीटीई) ने आनलाइन काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। दोनों पाठ्यक्रम में 2 जुलाई से पंजीयन शुरू होंगे। पहले चरण में प्रवेश परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को मौका दिया जा सकेगा। डीटीई ने प्रवेश प्रक्रिया संबंधित दिशा-निर्देश भी पोर्टल पर दिए है। विद्यार्थियों को 10वीं-12वीं व स्नातक अंतिम वर्ष की अंकसूची के अलावा प्रवेश परीक्षा का स्कोर कार्ड भी उपलोड करना होगा। डीटीई के मुताबिक प्रदेशभर में एमबीए की 80 हजार और एमसीए में 30 हजार सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दायरे में आने वाले 76 कालेजों की 13 हजार विद्यार्थियों प्रवेश ले सकेंगे। जबकि एमसीए में 2 हजार सीटें है। विद्यार्थियों को दस दिनों का समय आवेदन करने के लिए दिया जाएगा। पंजीयन की प्रक्रिया होने के बाद छात्र-छात्राएं अपने दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे। मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को सीटें आवंटित की जाएगी। निजी कालेज संचालक संघ की पदाधिकारी डा. कविता कासलीवाल का कहना है कि दूसरे चरण से स्नातक उत्तीर्ण वाले विद्यार्थियों को भी प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय के परिसर में बनेगा मेट्रो स्टेशन और पार्किंग शासकीय श्री अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय के परिसर में मेट्रो स्टेशन बनाया जाएगा। परिसर के नवग्रह नक्षत्र उद्यान में स्टेशन और मेट्रो की पार्किंग बनाई जाएगी। पुस्तकालय की परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष दीपक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस पर सैद्धान्तिक सहमति मिल चुकी है। संभागायुक्त दीपक सिंह द्वारा मेट्रो पार्किंग के साथ इसे पुस्तकालय एवं सभागृह की कॉमन पार्किंग बनाने की बात कही गई। मेट्रो से इसके बदले पुस्तकालय के लिए राजस्व भी दिया जाएगा। शासकीय अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय में संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रीतमलाल दुआ सभागृह के आंतरिक भाग के नवीनीकरण कार्य किये जाने पर चर्चा की गई। बताया गया कि एक करोड़ 55 लाख रूपये की लागत से प्रीतमलाल दुआ सभागृह के आंतरिक भाग का नवीनीकरण किया जायेगा। इस कार्य के लिए अभी पुस्तकालय द्वारा 50 लाख रूपये की राशि प्रदान की जाएगी। कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा 25 लाख रूपये की राशि रेडक्रॉस से देने की बात कही गई। बैठक में स्मार्ट सिटी द्वारा डिजिटल लाइब्रेरी बनाए जाने के प्रस्ताव को समिति द्वारा सहमति दी गई।

आइसक्रीम से निकली इंसानी उंगली, अखरोट समझ कर चबा रहे थे, शक होने पर थूका तो दंग रह गए

मुंबई एक महिला ने आइसक्रीम ऑर्डर की थी, लेकिन जब उसे खोला तो उसमें इंसान की अंगुली मिली। यह देखकर महिला हैरान रह गई और इस मामले में पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है। अब तक खाने की चीजों में कीड़े-मकौड़े मिलने की खबरें आ जाती थीं, लेकिन इस मामले ने सभी को हैरान कर दिया है। महिला ने Yummo Ice Creams से आइसक्रीम खरीदी थी। महिला की शिकायत पर अब मलाड पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। यही नहीं आइसक्रीम में मिली अंगुली को टेस्ट के लिए फॉरेंसिक लैब में भेजा जाएगा। मुंबई के मलाड की ही रहने वाली महिला का कहना है कि उसने  Yummo Ice Creams में ऑनलाइन ऑर्डर दिया था। आइसक्रीम जब आई तो उसने खोला, जिसमें इंसान की अंगुली मिली। इस मामले में पुलिस ने आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मिलावट करने और इंसान के जीवन को खतरे में डालने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने आइसक्रीम और उसमें मिली अंगुली को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। इस मामले में साजिश की आशंका भी है, जिसके चलते पुलिस सतर्क हो गई है। आइसक्रीम ऑर्डर करने वाली महिला की पहचान ऑरलेम ब्रैंडन सेराओ के तौर पर हुई है। वह पेशे से डॉक्टर हैं और मलाड में ही रहती हैं। उन्होंने कोन आइसक्रीम ऑर्डर की थी। महिला डॉक्टर ने कहा कि मैंने जब आइसक्रीम से कवर हटाया तो एक बार यह भी लगा कि शायद नट्स हैं। लेकिन गौर से देखने पर लगा कि यह इंसान की अंगुली का एक हिस्सा है। इसके बाद मैं शिकायत की और अब मामला पुलिस के पास है। आइसक्रीम में अंगुली वाला फोटो भी उन्होंने ऑनलाइन शेयर किया, जो वायरल हो रहा है। बहन ने किया था ऑर्डर पुलिस ने इस मामले में बताया कि जिस व्यक्ति को आइसक्रीम के अंदर से कटी हुई उंगली मिली वह व्यक्ति पेशे से एमबीबीएस डॉक्टर है। सेराओ की बहन जब घर के लिए किराने का सामान ऑर्डर कर रही थी तो इसी दौरान उन्होंने अपनी बहन से एक आइसक्रीम भी ऑर्डर करने के लिए कहा था। फिलहाल मुंबई के मलाड पुलिस स्टेशन में मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस करेगी जांच पुलिस ने आगे कहा कि यह आइसक्रीम जहां मैन्युफैक्चर की गई उन स्थानों की भी पुलिस जांच करेगी ताकि इस बात की पुष्टि हो सके कि वह उंगली किसकी थी। साथ ही पुलिस ने इस मामले में एफआईआर राजिस्टर करते हुऐ उंगली को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

इकलाैते लाल की कातिल मां ने क्रूरता से कर दी हत्या

बिजनाैर बिजनौर जनपद के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर हसना में एक महिला ने अपने चार वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी थी। पूछताछ में बताई उसकी कहानी से हर कोई हैरान है। शुरुआती पूछताछ में महिला ने कहा था कि मां ने सपने में आकर बेटे की भेंट मांगी और उसने दे दी। वहीं, मनोरोग विशेषज्ञ चिकित्सक इस घटना को सुनकर महिला को साइकोसिस होने की आशंका जता रहे हैं। महिला ने उस वक्त घटना को अंजाम दिया, जब घर में वह और उसका चार वर्षीय बेटा हर्ष उर्फ कल्लू घर में था। बालक के पिता खेत पर गए थे। घटना से पहले बालक को उसके दादा ने पॉपकॉर्न दिलाया था। जिसे लेकर वह घर गया था। इस दौरान ही मां आदेश ने बेटे हर्ष उर्फ कल्लू के गले पर फावड़ा चलाया। हालांकि गर्दन पूरी तरह से नहीं कटी थी, लेकिन गहरा घाव बन गया था।   इसके बाद उसने बच्चे को लहूलुहान हालत में लकड़ियां रखकर उसे जिंदा ही जलाने का प्रयास किया। इसी बीच उसका पिता घर लौटा तो उसने बालक के बारे में पूछा। वह पशुशाला के पास धुआं उठता देखकर वहां पहुंचा तो उसका बेटा लकड़ियों में जल रहा था।  बच्चे की सांस चलती देख वह उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले गया। रास्ते में बालक ने दो हिचकियां लीं। इसके बाद चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। महिला कुछ भी बोल नहीं बोली। हालांकि महिला ने पुलिस पुछताछ में बताया कि उसके पास मां आई थी। जिसने कहा कि उसके बेटे को हम अपने साथ ले जाएंगे। मार कर दे दे और उसने बेटे को दे दिया। मृतक के पिता कपिल ने बताया कि सुबह वह ठीक थी। घर में दाल बनी रखी थी, आटा गुंथा हुआ था, लेकिन यह समझ में नहीं आ रहा था कि आखिरकार उसने यह खौफनाक कदम क्याें उठाया। महिला के भाई का कहना है कि उसकी बहन मनोरोगी है। उसका डेढ़ साल पहले तक विवेक कॉलेज से इलाज चल रहा था। उधर, ग्रामीण इस घटना से अचंभे में हैं। उनका कहना है कि मासूम की हत्यारी मां घर पर खाना बना रही थी। अचानक ऐसा क्या जुनून चढ़ा कि अपने इकलौते पुत्र को ही हत्या कर उसे जिंदा जला दिया।  

राजस्थान-झुंझुनू में शोकसभा में भतीजे ने चाचा की मुक्के मारकर की हत्या

झुंझुनू. नवलगढ़ क्षेत्र के मुकुंदगढ़ थानांतर्गत डूंडलोद गांव में मंगलवार को अपने भाई की शोक सभा में बैठे बुजुर्ग गोकुलचंद तोलासरिया (72) की उसके भतीजे रामगोपाल ने सिर व छाती पर वारकर बुरी तरह पिटाई कर दी। अस्पताल ले जाते समय गोकुलचंद की रास्ते में ही मौत हो गई। बाद में देर शाम तक अस्पताल में मृतक के परिजन व रिश्तेदारों के बीच बातचीत चलती रही। रात 9 बजे तक कोई सुलह नहीं हुई तो मुकुंदगढ़ पुलिस ने गोकुलचंद के शव को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया गया। मृतक गोकुलचंद तोलासरिया के पुत्र संजय गोयल ने मुकुंदगढ़ थाने में बुधवार को मुकदमा दर्ज करवाया है। संजय की रिपोर्ट के अनुसार उसके ताऊजी विश्वनाथ का निधन 10 जून को हो गया था। उनकी शोक सभा डूंडलोद में पुरानी हवेली में चल रही थी। इस दौरान दोपहर 2 बजे सीकर से दूसरे ताऊजी किशोरीलाल का पुत्र रामगोपाल अपनी पत्नी कुसुम व मां सुलोचना के साथ आया। उसने आते ही गोकुलचंद के गाली गलौज करना शुरू कर दिया और गोकुलचंद के सिर व छाती पर लात घूंसों से वार कर दिया। इससे गोकुलचंद जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। घायल पिता को नवलगढ़ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की मुश्किलें बढ़ती जा रही, जारी गैर-जमानती वॉरंट

Ladli sisters, Mohan government gave a big shock

बेंगलुरु ‘यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण’ (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दर्ज मामले में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु की एक अदालत ने गुरुवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के खिलाफ POCSO मामले में गैर-जमानती गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया है। कोर्ट द्वारा वॉरंट ऐसे समय में जारी किया गया है जब कुछ ही घंटे पहले कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने बृहस्पतिवार को कहा था कि येदियुरप्पा के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामले की जांच कर रहे अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने उन्हें पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस जारी किया है और अगर जरूरत पड़ी तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता को गिरफ्तार भी किया जा सकता है। क्या है पूरा मामला? पुलिस के मुताबिक, 17 वर्षीय एक लड़की की मां की शिकायत के आधार पर येदियुरप्पा के खिलाफ पॉक्सो और भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि इस साल दो फरवरी को येदियुरप्पा ने यहां डॉलर कॉलोनी में अपने आवास पर मुलाकात के दौरान उनकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया था। सदाशिवनगर थाने में मुकदमा दर्ज किए जाने के कुछ ही घंटे बाद 14 मार्च को कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक आलोक मोहन ने एक आदेश जारी कर मामले को तत्काल प्रभाव से जांच के लिए सीआईडी ​​को सौंप दिया था। येदियुरप्पा के खिलाफ आरोप लगाने वाली 54 वर्षीय महिला की पिछले महीने यहां एक निजी अस्पताल में फेफड़ों के कैंसर के कारण मौत हो गई थी। येदियुरप्पा (81) ने आरोपों को खारिज कर दिया है और कहा कि वह कानूनी तरीके से मामले में लड़ेंगे। उन्होंने अदालत से प्राथमिकी रद्द करने का अनुरोध किया है। कर्नाटक में यौन उत्पीड़न के सनसनीखेज आरोपों के परिप्रेक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की ओर से पूछताछ के लिए बुलाये जाने तथा गैर-जमानती वारंट की मांग किये जाने से यौन अपराध बाल संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) मामले में उनकी (श्री येदियुरप्पा) गिरफ़्तारी की संभावना जतायी जा रही है। इस बीच श्री येदियुरप्पा ने मामले को खारिज करने के लिए यह कहते हुए कर्नाटक उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है कि उन्होंने पूरे जांच के दौरान अधिकारियों के साथ लगातार सहयोग किया है।गौरतलब है कि एक महिला ने श्री येदियुरप्पा पर अपनी बेटी का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। तथ्य यह भी है कि कथित पीड़िता की हाल ही में मृत्यु हो गयी है, जिससे मामले में और अधिक जटिलताएं सामने आयी है। मामले की गंभीरता से जांच कर रही सीआईडी की ओर से 15 जून तक आरोप पत्र प्रस्तुत किये जाने की उम्मीद है।    

सतना से 18 लोगों की टोली हाथी को लेकर आई थी भोपाल, रात करीब 9 बजे के आसपास हुआ हादसा

भोपाल छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित भानपुर ब्रिज के पास कांप्लेक्स के पास रुके महावत को बुधवार रात हाथी ने कुचल दिया। रात करीब 9 बजे के आसपास सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महावत की लाश हाथी के पास से बरामद कर पीएम के लिए भेज दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार नरेंद्र कपाड़िया पिता शीतल कपाड़िया (35) गांव सलैया, तहसील नागौद जिला सतना का था। नरेंद्र कपाड़िया के चाचा भूपेंद्र कपाड़िया ने बताया कि वह भतीजे नरेंद और 18 लोगों के साथ अपने हाथी ननकी को लेकर कल ही भोपाल आए थे। दिन भर उन्होंने यहां मोहल्ले में भ्रमण किया और शाम को वह भानपुर ब्रिज के पास पहुंचे थे। भानपुर ब्रिज के पास कांप्लेक्स वाले ने उन्हें पानी देने का कहा और रुकवाने के लिए तैयार हो गया। लिहाजा सभी लोग वहीं डेरा लगाकर रुक गए थे। जहां हाथी बंधा था, वहीं मिली लाश भूपेंद्र कुमार ने बताया कि कल शाम सभी लोगों ने भोजन किया और आराम कर रहे थे। रात करीब 9 बजे वह ननकी के पास पहुंचे तो उन्हें कोई पड़ा नजर आया। उन्होंने टार्च से देखा तो वहां पड़ा व्यक्ति नरेंद्र था। नरेंद्र के कान और नाक से खून बह रहा था और हाथ में भी चोट थी। इसके बाद उन्होंने कांप्लेक्स के गार्ड को जानकारी दी। गार्ड की सूचना पर डायल 100 की टीम पहुंची और निरीक्षण किया। निरीक्षण करने पर पता चला कि ननकी के पैरों से कुचलकर नरेंद्र की मौत हुई है। दो साल से ननकी है साथ भूपेंद्र कुमार ने बताया कि उनका हाथ ननकी दो साल से उनके पास है, लेकिन अभी तक ननकी ने किसी तरह की कोई घटना नहीं की। वह शांत स्वभाव का है, लेकिन बुधवार रात हुई घटना से वह डरे हुए हैं। ननकी ने अभी तक किसी को घायल तक नहीं किया था। उनका अनुमान है कि नरेंद्र गलती से ननकी के पैर के नीचे आ गया होगा। आज की थी वापसी 18 लोगों की टोली बुधवार को ही भोपाल पहुंची थी। भोपाल में दिनभर यहां वहां भ्रमण कर दीक्षा लेने के बाद गुरुवार सुबह सभी की सतना अपने गांव वापसी थी। इसी बीच यह हादसा हो गया। नरेंद्र का शव पीएम के लिए मर्चूरी भेज दिया गया है। पीएम के बाद महावत नरेंद्र का शव अंतिम संस्कार के लिए गांव ले जाएगे।

खेल मंत्री मांडविया ने आईओए अध्यक्ष उषा से मुलाकात की, ओलंपिक की तैयारियों का जायजा लिया

नई दिल्ली खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने पदभार संभालने के एक दिन बाद गुरुवार को यहां भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा के साथ बैठक करके इस साल होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए भारत की तैयारियों का जायजा लिया। अनुराग ठाकुर की जगह खेल मंत्री का पद संभालने वाले मांडविया ने ओलंपिक भवन में उषा सहित आईओए के शीर्ष पदाधिकारियों से मुलाकात की। एक घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे, खेल सचिव सुजाता चतुर्वेदी, भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान सहित अन्य अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान मांडविया को पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए भारत की तैयारियों के बारे में बताया गया। मांडविया ने बाद में पत्रकारों से कहा, ‘‘आज मैंने पहली बार आईओए के अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने मुझे पेरिस ओलंपिक खेलों की तैयारी की जानकारी दी। सरकार हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।’’ आईओए अध्यक्ष उषा इस बैठक से संतुष्ट दिखी और उन्होंने कहा कि मंत्री के साथ बातचीत पेरिस जाने वाले खिलाड़ियों के लिए अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा,‘‘खेल मंत्री ने आज खेल राज्य मंत्री के साथ ओलंपिक भवन का दौरा किया तथा मुझे बहुत खुशी हुई कि वे आईओए और पेरिस ओलंपिक खेलों की तैयारी के बारे में जानना चाहते थे। हमने इस बार सब कुछ अच्छा किया है और मैंने उन्हें सारी चीजों के बारे में बताया। हम हर सप्ताह संपर्क में रहेंगे और मुझे उम्मीद है कि ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए अच्छा होगा।’’ उषा ने कहा, ‘‘हमने इस बार खिलाड़ियों के लिए सब कुछ किया है। हमारी पहली प्राथमिकता खिलाड़ी हैं और इस बार खिलाड़ियों ने जो कुछ भी चाहा हमने उन्हें मुहैया कराया है। इसलिए उम्मीद है कि हम इस बार पिछले ओलंपिक की तुलना में अधिक पदक जीतेंगे। मैं कोई संख्या तय करके खिलाड़ियों पर दबाव नहीं बनाना चाहती हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे 97 खिलाड़ी पहले ही ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। हमें उम्मीद है कि पेरिस ओलंपिक में भारत के 115 से 120 खिलाड़ी भाग लेंगे।’’ पेरिस ओलंपिक खेल इस साल 26 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे।  

शादी के कुछ देर बाद ही दुल्हन की मांग उजड़ी, रेलवे ट्रैक पर मिली दूल्हे की लाश

खंडवा खंडवा जिले में एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जिले क सुरगांव बंजारी गांव में बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला शव एक दूल्हे का निकला है। जिसकी मंगलवार दोपहर को शादी हुई थी, देर शाम वह अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर ट्रेन से वापस अपने घर सुहागपुर जा रहा था। लेकिन, रात में अचानक वह लापता हो गया, बुधवार को उसकी पहचान हुई। परिजनों को आशंका है कि रात में बाथरूम जाने के दौरान नींद के झोंकों के चलते वह नीचे गिर गया होगा। पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को ग्राम सुरगांव बंजारी के पास रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा मिला था। शव की पहचान सोहागपुर निवासी राकेश रामचंदानी उर्फ रिंकू के रूप में हुई है। राकेश की मंगलवार दोपहर को महाराष्ट्र के जलगांव में शादी हुई थी। वह अपनी दुल्हन और बारातियों के साथ देर शाम जलगांव से गरीब रथ एक्सप्रेस में बैठकर वापस अपने घर सोहागपुर लौट रहा था। लेकिन, देर रात वह अपनी पत्नी के पास मोबाइल छोड़कर बाथरूम चला गया, काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने ट्रेन में उसकी तलाश शुरू की। उसका पता नहीं चलने पर इटारसी रेलवे स्टेशन पर उनकी मिसिंग रिपोर्ट भी लिखवाई थी।   दूल्हे के परिजन और भाजपा पार्षद सुनील ललवानी ने बताया कि मंगलवार को सोहागपुर से एक मैरिज पार्टी जलगांव में शादी करने गई थी। देर रात गरीब रथ एक्सप्रेस से वे लोग वापस सुहागपुर आ रहे थे। इस दौरान उनके कुछ परिजन बुरहानपुर और कुछ खंडवा में भी उतरे। दूल्हा अपनी दुल्हन और कुछ अन्य बारातियों के साथ वापस सोहागपुर आ रहा था। देर रात दूल्हा अपनी पत्नी से बाथरूम जाने की बात कहकर गया, लेकिन फिर वापस नहीं आया। इटारसी पहुंचने से पहले परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, नहीं मिलने पर इटारसी स्टेशन पर उनकी मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई गई।   सुनील ने आशंका जताई कि रात के समय ट्रेन में चलने के दौरान हवा के थपेड़े लगने या नींद का झोंका आने से दूल्हा रिंकू नीचे गिर गया। फिलहाल, घटना एक हादसा लग रही है। शव का पीएम कराने के बाद वापस सोहागपुर ले जा रहे हैं। परिजन विजय मंगवानी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि सुरगांव बंजारी के पास एक युवक का शव मिला है। हमने पहचान के लिए मोबाइल पर फोटो बुलवाकर देखी तो वह रिंकू था। मृतक मौत हादसा लग रही है, हालांकि रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet