LATEST NEWS

महाराष्ट्र में बड़ा खेल होना अभी बाकी है! NCP के साथ रिश्ता खत्म कर सकती है बीजेपी

मुंबई  महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में महायुति को मिली कम सीटों को लेकर बयानबाजी जारी है. बीजेपी, एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी कारणों की तलाश में जुटी है. साथ ही तीनों ही दल विपक्ष पर संविधान को लेकर झूठा प्रचार करने का आरोप लगा रही है. इस बीच आरएसएस के मुखपत्र ऑर्गनाइजर में कहा गया है कि महाराष्ट्र में बीजेपी की लोकसभा चुनाव में हार का एक कारण उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी के साथ गठबंधन था. ऐसे में अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या बीजेपी अजित पवार के साथ संबंध तोड़ देगी. बीजेपी सीएम एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ सकती है. दी न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने बताया कि आरएसएस बीजेपी नेतृत्व के एनसीपी को तोड़ने और लोकसभा चुनाव से पहले अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट के साथ गठबंधन करने के फैसले से खुश नहीं है. नाम न बताने की शर्त पर एक वरिष्ठ बीजेपी नेता ने कहा, “आरएसएस-बीजेपी कार्यकर्ताओं को पवार विरोधी नारे के साथ तैयार किया जा रहा है. सिंचाई और महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक घोटालों से जुड़े होने के कारण वे अजित पवार के विरोधी हैं. लेकिन जूनियर पवार के बीजेपी से हाथ मिलाने के बाद पवार विरोधी बयान पीछे छूट गया. घाव पर नमक छिड़कते हुए उन्हें महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री बना दिया गया.” नेता ने आगे कहा, “लोकसभा चुनावों में यह स्पष्ट था कि आरएसएस-बीजेपी के कार्यकर्ता एनसीपी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए तैयार नहीं थे और कई जगहों पर आत्मसंतुष्ट रहे. नतीजतन, 2019 में बीजेपी की सीटों की संख्या 23 से घटकर 2024 में नौ रह गई.” आजीवन आरएसएस कार्यकर्ता रतन शारदा ने ऑर्गनाइजर में अपने लेख में कहा कि अजित के साथ गठबंधन करने से “बीजेपी की ब्रांड वैल्यू” कम हो गई और यह “बिना किसी अंतर वाली एक और पार्टी” बन गई. सूत्रों ने कहा कि बीजेपी नेतृत्व इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में अजित के साथ गठबंधन न करने के प्रभाव पर विचार-विमर्श कर रहा है. “अगर हमारी पार्टी अजित को छोड़ देती है और विधानसभा चुनावों में शिंदे के साथ आगे बढ़ती है, तो ऐसा लग सकता है कि बीजेपी ने अजित का इस्तेमाल किया और बाद में उन्हें फेंक दिया. यह इस्तेमाल करो और फेंको की नीति उल्टी पड़ सकती है. लेकिन एक और परिदृश्य यह है कि अजित को सहयोगी के रूप में रखना फायदेमंद नहीं हो सकता है.”

मध्यप्रदेश में पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा शुरू, भोपाल से इंदौर 55 मिनट में पहुंचेंगे, एक माह तक किराये में 50 फीसदी छूट

भोपाल मध्यप्रदेश में पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा शुरू हो गई है। अब भोपाल से इंदौर का सफर 55 मिनट में पूरा हो जाएगा। भोपाल एयरपोर्ट से सीएम डॉ. मोहन यादव ने फ्लैग ऑफ कर पहली उड़ान को रवाना किया। मुख्यमंत्री गुरुवार को सुबह 9 बजे राजा भोज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भोपाल से जबलपुर जाने वाली पहली फ्लाइट को फ्लैग ऑफ किया। यह फ्लाइट भोपाल से जबलपुर होकर रीवा जाएगी, वहां से सिंगरौली लैंड होगी। मुख्यमंत्री भोपाल एयरपोर्ट पर शुरू किये जा रहे टिकिट बुकिंग काउंटर का भी शुभारंभ कर यात्रियों को बोर्डिंग पास प्रदान किए। राज्य स्तरीय शुभारंभ समारोह में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति एवं प्रबंध संचालक मप्र टूरिज्म बोर्ड के शिव शेखर शुक्ला, प्रबंध संचालक पर्यटन विकास निगम डॉ. इलैयाराजा टी,  अपर प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड बिदिशा मुखर्जी उपस्थिति रही।   “पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा” के तहत प्रदेश के आठ शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली और खजुराहो को हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ा जाएगा। “पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा” का संचालन मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा लोक निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर मेसर्स जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड (फ्लायओला) द्वारा किया जा रहा है। सेवा की शुरुआत से अगले एक महीने तक 50 प्रतिशत ही किराया लगेगा।    इसके तहत भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली एवं खजुराहो के लिए हवाई सेवाएं शुरू की जा रही हैं। 6 सीटर वाले दो एयरक्राफ्ट इन शहरों के बीच उड़ान भरेंगे। “पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा” का संचालन मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा लोक निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर मेसर्स जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड (फ्लायओला) द्वारा किया जा रहा है। टिकट बुकिंग के लिए आनलाइन सुविधा फ्लायओला वेबसाइट डेवलप की गई है। एक माह तक किराये में 50 प्रतिशत डिस्काउंट पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा में बुकिंग करवाने पर अभी एक माह तक 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इंदौर से उज्जैन तक का किराया 3000 के करीब है, जो छूट के बाद 1500 रुपये होगा। छूट के बाद इतना ही किराया भोपाल का भी होगा। यह वंदे भारत ट्रेन के किराये से भी कम है। इस वायु सेवा की बुकिंग के लिए इंदौर, भोपाल एवं जबलपुर के एयरपोर्ट पर बुकिंग काउंटर स्थापित किए जा चुके हैं। प्रदेश के 8 शहरों को हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। जिसका विस्तार आने वाले समय में कुछ और शहरों तक किया जाएगा। इस तरह हवाई सेवा से जुड़ेंगे शहर पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा के अंतर्गत रीवा शहर को सप्ताह में सोमवार व गुरुवार दो दिवस इंदौर, जबलपुर व भोपाल से जोड़ा जा रहा है। ग्वालियर शहर को सप्ताह में दो दिवस मंगलवार को इंदौर, भोपाल एवं उज्जैन व शनिवार को भोपाल से जोड़ा जा रहा है। उज्जैन शहर को सप्ताह में तीन दिवस मंगलवार को इंदौर, भोपाल एवं ग्वालियर व बुधवार को इंदौर, भोपाल तथा जबलपुर व रविवार को इंदौर और भोपाल से जोड़ा जा रहा है। खजुराहो शहर को सप्ताह में एक दिवस शुक्रवार को भोपाल और जबलपुर से जोड़ा जा रहा है। ऐसे कराएं बुकिंग “पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा” के तहत ग्वालियर से 15 जून को और 16 जून को उज्जैन से हवाई यात्रा की शुरुआत होगी। हवाई सेवा के लिए 6 पैसेंजर सीट वाले दो एयरक्राफ्ट का संचालन किया जाएगा। इच्छुक पर्यटक https://flyola.in/ पर ऑफर शेड्यूल और किराए संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे जुड़ेंगे शहर     रीवा सप्ताह में 2 दिन सोमवार व गुरुवार को इंदौर, जबलपुर एवं भोपाल से जुड़ेगा।     ग्वालियर को सप्ताह में 2 दिन मंगलवार को इंदौर, भोपाल-उज्जैन और शनिवार को भोपाल से जुड़ेगा है।     उज्जैन शहर को सप्ताह में 3 दिन मंगलवार को इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, बुधवार को इंदौर, भोपाल, जबलपुर एवं रविवार को इंदौर, भोपाल से जोड़ा जाएगा।     खजुराहो को सप्ताह में 1 दिन शुक्रवार को भोपाल व जबलपुर से जोड़ा जा रहा है। ऐसे कर सकते हैं बुकिंग     यदि किसी को ऑनलाइन टिकट बुक करना है तो वह फ्लाई ओला वेबसाइट पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। www.flyola.in पर ऑफर, शेड्यूल और किराए से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी।     पर्यटन एवं संस्कृति के प्रमुख सचिव और टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक शिवशेखर शुक्ला ने बताया- वायु सेवा की बुकिंग के लिए इंदौर-भोपाल एवं जबलपुर के एयरपोर्ट पर बुकिंग काउंटर भी स्थापित किए गए हैं।     अभी प्रदेश के 8 शहरों को हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। जिसका विस्तार आने वाले समय में कुछ और शहरों तक किया जाएगा। अंदर से ऐसा है एयर क्राफ्ट। अंदर से ऐसा है एयर क्राफ्ट। डिस्काउंट ​​​​​​के बाद ​वंदे भारत ट्रेन के आसपास किराया एयर टैक्सी के किराए को लेकर दावा है कि यह किराया वंदे भारत ट्रेन के आसपास ही रहेगा। विभाग का कहना है कि 50% डिस्काउंट मिलने के बाद एयर टैक्सी सेवा का किराया वंदे भारत ट्रेन के किराए के आसपास रहने ही रहेगा। जैसे- भोपाल से इंदौर तक यदि वंदे भारत ट्रेन से सफर किया जाए तो एग्जीक्यूटिव कार (ईसी) का किराया 1600 रुपए है, जबकि एयर टैक्सी के 2062 रुपए 50 पैसे चुकाने होंगे। 30 दिन के बाद यह किराया दोगुना हो जाएगा। हालांकि, कुछ उड़ानें ऐसी हैं, जिनका किराया अधिक है। इसके पीछे तर्क है कि स्टॉप अधिक होने और 6 सीटर होने की वजह से यह किराया है।  

छिंदवाड़ा के कबीर दास शहीद का पैतृक गांव में आज होगा अंतिम संस्कार, नागपुर से लाई जा रही पार्थिव देह

 छिंदवाड़ा जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए जवान कबीर दास उईके की पार्थिव देह आज छिंदवाड़ा लाई जा रही है। पैतृक गांव पुलपुलडोह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मंगलवार रात 8 बजे जम्मू – कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर स्थित सैदा सुखल गांव में आतंकी हमला हुआ था। सीआरपीएफ के कॉन्स्टेबल कबीर दास गोली लगने से घायल हो गए थे। बुधवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली थी। शहीद की पार्थिव देह हवाई मार्ग से गुरुवार सुबह नागपुर लाई गई। यहां से सड़क मार्ग से पुलपुलडोह (मरजातपुर) लाई जा रही है। स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उईके अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। गोली लगने से घायल हुए थे कबीर बता दें कि मंगलवार रात 8 बजे जम्मू-कश्मीर के कठुआ के हीरानगर स्थित सैदा सुखल गांव में आतंकी हमला हुआ था। सीआरपीएफ के  Constable कबीर दास गोली लगने से घायल हुए थे। बुधवार सुबह इलाज के दौरान कबीर ने अंतिम सांस ली थी। बता दें कि शहीद हुए कबीर चार भाई-बहन में सबसे बड़े थे। कबीर के शहीद होने की खबर सुनकर सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। 2011 में जॉइन की थी सीआरपीएफ जानकारी के मुताबिक, 35 साल के कबीर दास उईके छिंदवाड़ा की बिछुआ तहसील के पुलपुलडोह के रहने वाले थे। 2011 में उन्होंने सीआरपीएफ जॉइन की थी। 4 साल पहले उनकी शादी हुई थी। परिवार में मां इंदरवति उईके, पत्नी ममता उईके और दो भाई हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है। पिता का निधन हो चुका है। 8 दिन पहले ही 20 दिन की छुट्टी के बाद वे ड्यूटी पर लौटे थे। उनकी पोस्टिंग भोपाल में होने वाली थी। कबीर की सैलरी पर पूरा परिवार आश्रित रहता था। मोहन यादव, नकुलनाथ ने अर्पित की श्रद्धांजलि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुए आतंकवादी हमले में शहीद छिंदवाड़ा के जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने शोक व्यक्त करे हुए एक्स पर Tweet किया कि देशसेवा में आपके सर्वोच्च बलिदान का देश सदैव ऋणी रहेगा। छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू और महापौर विक्रम अहाके शहीद के घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। 2020 में हुई थी शहीद कबीर दास की शादी कबीर दास की 4 साल पहले 2020 में शादी हुई थी. शहीद के परिवार में पत्नी, एक छोटा भाई, मां और दो शादीशुदा बहने हैं. शहीद की अभी कोई संतान नहीं है. वो 10 दिन पहले ही छुट्टी से ड्यूटी पर लौटे थे.  

लोकसभा चुनावों में भारतीय वायु सेना की अहम भूमिका रही, 1700 से अधिक उडान भरी

नई दिल्ली  लोकसभा चुनावों के दौरान भारतीय वायु सेना की भी अहम भूमिका रही है। युद्ध और शांति काल में विभिन्न कार्य करने वाले वायु सेना के परिवहन और हेलीकॉप्टर बेड़े को चुनावों के बीच प्रशासनिक मशीनरी को एयरलिफ्ट करने के लिए तैनात किया गया था। वायु सेना के मीडियम लिफ्ट हेलीकॉप्टरों (एमआई-17 वेरिएंट), लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टरों (चेतक) और स्वदेशी रूप से निर्मित एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव ने इस दौरान पर्याप्त उड़ान भरकर पोलिंग पार्टी को दूरस्थ स्थानों तक पहुंचाने और वापस लाने का कार्य किया है। वायु सेना का हवाई बेड़ा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय अभ्यासों के दौरान लड़ाकू सैनिकों को हवाई मार्ग से ले जाने और शांतिकालीन भूमिका के अलावा राष्ट्र निर्माण की दिशा में कई कार्य करता है। नागरिक शक्ति की सहायता में भारतीय वायुसेना विशेष रूप से सबसे आगे रही है। हाल ही में हुए लोकसभा आम चुनाव के दौरान मीडियम लिफ्ट हेलीकॉप्टरों (एमआई-17 वेरिएंट), लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टरों (चेतक) और स्वदेशी रूप से निर्मित एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव ने पर्याप्त उड़ान भरी हैं। वायु सेना इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को पोलिंग पार्टी के साथ एयरलिफ्ट करने और चुनाव ड्यूटी पर भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) के कर्मियों को तैनात करने के कार्य में सक्रिय रूप से शामिल रही है। आम चुनावों के दौरान भारतीय वायु सेना ने देश के दूरदराज के इलाकों तक चुनाव कर्मियों की पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जहां सड़क मार्ग से आवाजाही एक सुरक्षा चिंता का विषय थी। यह कार्य समयबद्ध था, क्योंकि मतदान अधिकारियों को चुनाव तिथि से दो दिन पहले प्रत्येक दूरस्थ मतदान केंद्र तक पहुंचाने के साथ ही मतदान के बाद वापस लाना था। भारतीय वायु सेना ने आम चुनाव के सात चरणों में से पांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें 1750 से अधिक उड़ानों में 1000 घंटे से अधिक की उड़ान भरी। सुरक्षा, मौसम, सड़क संपर्क आदि को ध्यान में रखते हुए परिसंपत्तियों के उपयोग को अनुकूलित करने के लिए नोडल अधिकारियों के माध्यम से ईसीआई और विभिन्न राज्यों के मुख्य चुनाव आयुक्तों (सीईसी) के साथ घनिष्ठ समन्वय के माध्यम से यह कठिन कार्य पूरा किया गया। आम चुनाव के सुचारू संचालन की दिशा में समग्र योजना में भारतीय सेना और बीएसएफ की हेलीकॉप्टर परिसंपत्तियों को भी शामिल किया गया।  

सूर्य को अर्घ्य देने के फायदे: जानें स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए इसके लाभ

सूर्य को पृथ्वी पर साक्षात देवता माना गया है, जो जीवन के लिए आवश्यक ऊर्जा के साथ ही बल, पराक्रम, यश, उत्साह एवं नेतृत्व क्षमता प्रदान करता है। जो कि आपके लिए धन प्राप्ति के रास्ते भी खोलता है। कुंडली में सूर्य के मजबूत होने पर व्‍यक्ति समाज में मान सम्‍मान प्राप्‍त करता है। सूर्य से आशीर्वाद पाने के लिए उन्हें प्रतिदिन जल चढ़ाकर अर्घ्‍य दिया जाता है। आज हम आपको बता रहे हैं सूर्य को जल कैसे चढ़ाएं और सूर्य को रोजाना अर्घ्‍य देने के क्‍या हैं लाभ। सूर्य को अर्घ्य देने की संपूर्ण विधि : 1. सर्वप्रथम प्रात:काल सूर्योदय से पूर्व शुद्ध होकर स्नान करें। 2. तत्पश्चात उदित होते सूर्य के समक्ष कुश का आसन लगाएं। 3. आसन पर खड़े होकर तांबे के पात्र में पवित्र जल लें। 4. उसी जल मिसरी मिलाएं और साथ ही लाल चंदन और लाल फूल डालें। कहा जाता है कि सूर्य को मीठा जल चढ़ाने से जन्मकुंडली के दूषित मंगल का उपचार होता है। 5. जैसे ही पूर्व दिशा में सूर्यागमन से पहले नारंगी किरणें प्रस्फुटित होती दिखाई दे, आप दोनों हाथ से तांबे के पात्र को पकड़कर इस तरह जल चढ़ाएं कि सूर्य जल चढ़ाती धार से दिखाई दें। 6. प्रात:काल का सूर्य कोमल होता है उसे सीधे देखने से आंखों की ज्योति बढ़ती है। 7. सूर्य को जल इस तरह से चढ़ाएं कि जलधारा आसन पर आ गिरे ना कि जमीन पर। 8. जमीन पर जलधारा गिरने से जल में समाहित सूर्य-ऊर्जा धरती में चली जाएगी और सूर्य अर्घ्य का संपूर्ण लाभ आप नहीं पा सकेंगे। 9. अर्घ्य देते समय निम्न मंत्र का 3 बार पाठ करें – ‘ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजोराशे जगत्पते। अनुकंपये माम भक्त्या गृहणार्घ्यं दिवाकर:।।’ ‘ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय, सहस्त्रकिरणाय। मनोवांछित फलं देहि देहि स्वाहा: ।।’ 10. तत्पश्चात सीधे हाथ की अंजूरी में जल लेकर अपने चारों ओर छिड़कें। 11. अपने स्थान पर ही तीन बार घूमकर परिक्रमा करें। 12. उसके बाद आसन उठाकर उस स्थान को नमन करें। सूर्य को अर्घ्‍य चढ़ाने के लाभ ज्‍योतिष में सूर्य को अर्घ्‍य देने के खास लाभ बताए गए हैं। माना जाता है कि सूर्य को रोजाना अर्घ्‍य देने से आपके सम्‍मान में वृद्धि होती है और यश की प्राप्ति होती है। जिन कन्‍याओं के विवाह में देर हो रही है वे रोजाना सूर्य को अर्घ्‍य दें तो उनके जीवन में शीघ्र ही विवाह के योग बनने लगते हैं। सूर्य को आरोग्‍य, आत्‍मा और पिता का भी कारक माना जाता है। इसलिए सूर्य को रोजाना अर्घ्‍य देने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर होता है। साथ ही पिता के साथ आपके रिश्‍ते मजबूत होते हैं।

गाजियाबाद की बहु मंजिला इमारत में भीषण आग का कहर, 2 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत

गाजियाबाद गाजियाबाद के लोनी में बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई. यहां 3 मंजिला मकान में आग लग गई थी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. लोगों का कहना है कि आग ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी, जिसकी वजह से घर में फंसे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका. उन्होंने इधर-उधर जाकर काफी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए. महिलाएं और बच्चे आग में फंसकर चीख रहे थे. घर में फोम की शीट काफी मात्रा में स्टोर कर रखी गई थी. कई केन में कोई केमिकल भी रखा हुआ था, जिससे आग तेजी के साथ फैल गई. आशंका है कि यहां फोम की शीट का इस्तेमाल किसी काम में किया जा रहा था. घटना के बारे में जानकारी मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को काबू किया. इसी के साथ आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से आग में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन हादसे में 5 लोगों की जान चली गई. आशंका है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी, जिसने भीषण रूप ले लिया. तंग गलियों की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मकान तक पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ी. होज पाइप फैलाकर आग पर काबू पाया गया. फिलहाल पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर जांच में जुटे हैं. जांच के बाद ही हादसे से जुड़ी चीजें साफ हो पाएंगी. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि को लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर में इमारत में आग लगने की सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और बिल्डिंग से एक महिला और एक बच्चे को बचाया. पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है. गाजियाबाद के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार पी ने कहा कि आग बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर लगी और तेजी से पहली और दूसरी मंजिल तक फैल गई, जिससे उसमें रहने वाले लोग फंस गए. घर में रखे फोम के कारण आग फैलती गई. इसके बाद जब देखा गया तो घर से पांच शव बरामद हुए. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 35 वर्षीय सैफुल रहमान, सैफुल की पत्नी 32 वर्षीय नाजिरा, 7 वर्षीय बेटी इसरा, 7 महीने का बच्चा फैज और 25 वर्षीय फरहीन उर्फ ​​परवीन के रूप में हुई है. वहीं इस घटना में घायल 10 वर्षीय अर्श और 25 वर्षीय उज्मा को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सिंधिया की जगह पर प्रदेश से कौन जाएगा राज्यसभा? केपी यादव की दावेदारी पर भारी पड़ सकते ये तीन नाम

भोपाल लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब प्रदेश की राजनीतिक तस्वीर में बड़ा बदलाव हो गया है। कहीं विधानसभा सीटें रिक्त हो गई हैं, तो कहीं राज्यसभा सीटों पर भी निर्वाचन होगा। सत्तारूढ़ भाजपा सहित कांग्रेस भी अपनी रणनीति बनाने में जुट गई है। ऐसे में एक सीट काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। वह है मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट, जो कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद रिक्त हो गई है। अब इस रिक्त सीट पर उपचुनाव होना है। ऐसे में सवाल है कि भाजपा की तरफ से ज्योतिरादित्य सिंधिया की जगह कौन लेगा? दावेदारों के नाम सामने आने लगे है। भाजपा के खाते में तय है यह सीट मध्य प्रदेश में वर्तमान में विधानसभा में सदस्य संख्या के हिसाब से देखा जाए तो खाली होने वाली राज्यसभा की सीट फिर भाजपा के खाते में जाना तय मानी जा रही है। भाजपा इस सीट से किसी वरिष्ठ नेता को राज्यसभा भेजने का मन बना रही है। इससे पहले फरवरी 2024 में मध्य प्रदेश में हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने दलित, ओबीसी और महिला कार्ड खेला था। इस बार भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में मध्य प्रदेश के किसी सामान्य वर्ग के नेता को प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। ऐसे में इस बार संभावना जताई जा रही है कि ठाकुर या ब्राह्मण कोटे से यह पद भरा जा सकता है। पूर्व सांसद केपी यादव रेस में आगे हालांकि गुना लोकसभा सीट से पूर्व सांसद केपी यादव का टिकट काटकर ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट दिया गया था। लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान अशोक नगर में केंद्रीय मंत्री अमित शाह एक सभा में पूर्व सांसद केपी यादव को दिल्ली ले जाने का संकेत दे चुके हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि भाजपा यादव को राज्यसभा का टिकट दे सकती है। ऐसे में सबसे पहली दावेदारी केपी के नाम की है, लेकिन वे ओबीसी वर्ग से आते हैं। अप्रैल में ये गए हैं राज्यसभा गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के 5 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल 2 अप्रैल 2024 को समाप्त हुआ था। इसमें भाजपा के चार सांसद धर्मेंद्र प्रधान, डॉ. एल मुरुगन, अजय प्रताप सिंह और कैलाश सोनी थे, जबकि कांग्रेस के राजमणि पटेल राज्यसभा सांसद थे। तब भाजपा ने 4 सीटों में से 3 पर ओबीसी से बंशीलाल गुर्जर, दलित समाज से उमेश नाथ महाराज और महिला कोटे से माया नारोलिया को उम्मीदवार बनाया और राज्यसभा में भेजा। डॉ मुरुगन को फिर से मध्यप्रदेश के कोटे से राज्यसभा में भेजा था। इस बार जातीय समीकरण के हिसाब से अब ठाकुर या ब्राह्मण को मौका दिया जा सकता है। यह नाम सबसे उपर पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, राम मंदिर अभियान के प्रमुख नाम पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया और शिवराज सिंह चौहान के लिए विदिशा से सीट छोड़ने वाले पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव का नाम सबसे उपर है। अगर सामान्य कार्ड नहीं चला तो पूर्व सांसद केपी यादव के नाम पर विचार किया जाएगा।   जातीय समीकरण पर होगा ध्यान माना जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की खाली लोकसभा सीट पर बीजेपी जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए ही अपने प्रत्याशी का चयन करेगी. क्योंकि हाल ही में तीन राज्यसभा सीटों पर भी बीजेपी जातीय समीकरणों का पूरा ध्यान रखा था. पार्टी ने तीन राज्यसभा सीटों पर ओबीसी, अनुसूचित जाति और महिला प्रत्याशी को मौका दिया था. ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी इस बार किसी सवर्ण को मौका देगी. इसके अलावा बीजेपी किसी नए और चौंकाने वाले चेहरे को भी मौका दे सकती है. पवैया और भार्गव भी दावेदार इसके अलावा पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया और पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव भी दावेदार हैं. क्योंकि सिंधिया के बीजेपी में आने के बाद उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में भाजपा में आए थे. ऐसे में जयभान सिंह पवैया लंबे समय से न तो कोई चुनाव लड़ पाए और न ही उन्हें पार्टी में कोई दूसरा मौका मिला था. जबकि वह बीजेपी के फॉयरब्रांड नेता माने जाते हैं. पवैया बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं  और राम मंदिर आंदोलन के दौरान सक्रिए थे. ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें राज्यसभा भेज सकती है. वहीं एक और दावेदार विदिशा के पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव हैं, भार्गव ने अपनी सीट पूर्व सीएम के लिए खाली की थी. ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी सर्वण चेहरे के तौर पर उन्हें भी भेज सकती है. 

आयुषी पटेल की याचिका में ‘3’ और ‘8’ का अंतर, हाई कोर्ट ने एनटीए को दिया आदेश..

लखनऊ फटी ओएमआर शीट को लेकर छात्रा आयुषी पटेल की दायर याचिका पर लखनऊ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई है. सुनवाई के दौरान नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से आयुषी के सभी दस्तावेज और आयुषी की तरफ से मेल आईडी का प्रूफ जमा करवाया गया है, जिसपर एनटीए ने छात्रा को फटी हुई ओमआर शीट की तस्वीर भेजी थी. वहीं, एनटीए को भी कोर्ट ने ऑरिजनल ओएमआर शीट पेश करने के लिए कहा है. लखनऊ हाईकोर्ट से एनटीए ने अन्य दस्तावेज जमा करने के लिए तीन दिन का समय मांगा है. कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 18 जून तय की है. बता दें कि नीट रिजल्ट आने के बाद आयुषी पटेल ने एक वीडियो शेयर कर यह जानकारी दी थी कि एनटीए ने उसका रिजल्ट रोक दिया है क्योंकि उसकी ओएमआर शीट फटी हुई है. आयुषी का कहना था कि एनटीए ने फटी हुई ओएमआर शीट का मेल भी भेजा है, लेकिन उसमें मेरी कोई गलती नहीं है. इसको लेकर छात्रा ने लखनऊ हाईकोर्ट में याचिका दायर करवाई थी. 18 जून को होगी अगली सुनवाई वायरल वीडियो पर जवाब देते हुए एनटीए ने कहा था कि हमने आयुषी पटेल को ऐसा कोई मेल भेजा ही नहीं है. इसके बाद एनटीए की तरफ से यह जानकारी भी सामने आई कि आयुषी पटेल का रिजल्ट किसी और एप्लीकेशन नंबर पर अपलोड हो गया है. पुराने एप्लीकेशन नंबर से आयुषी का परिणाम नहीं दिखा रहा है, दूसरे एप्लीकेशन नंबर पर आयुषी की मार्कशीट खुलकर आ रही है. इस पूरे मामले में हाईकोर्ट द्वारा सभी दस्तावेजों को चेक किया जाएगा. अगली सुनवाई पांच दिन बाद 18 जून को होनी है. आज सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में भी आज ग्रेस मार्क्स की याचिका को लेकर सुनवाई होनी है. जस्टिस विक्रम नाथ की पीठ के सामने आज दलीले रखी जाएंगी. इससे पहले कोर्ट में हुई सुनवाई में यह फैसला आया था कि एनटीए की काउंसलिंग नहीं रोकी जाएगी साथ ही री-एग्जाम भी नहीं होगा. दिल्ली हाईकोर्ट ने भी यही फैसला सुनाया है कि काउंसलिंग रोकी नहीं जाएगी.

सेंसेक्स करीब 400 अंक बढ़कर 77145.46 पर ओपन हुआ

मुंबई भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) हर रोज नया रिकॉर्ड बना रहा है और सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भी मार्केट ओपन होने के साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी ने अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. जोरदार तेजी के साथ शुरुआत करते हुए BSE Sensex 77,145.46 के नए ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया, तो वहीं NSE Nifty ने भी ताबड़तोड़ तेजी दिखाते हुए 23,481.05 का नया हाई छू लिया. बीते कारोबारी दिन भी निफ्टी-50 ने रिकॉर्ड बनाया था. शेयर बाजार  (Share Market) में गुरुवार को तेजी के साथ हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत की और सेंसेक्स करीब 400 अंक बढ़कर 77145.46 पर ओपन हुआ. वहीं दूसरी ओर सेंसेक्स की ही तरह तूफानी तेजी के साथ एनएसई निफ्टी 118.35 अंक 0.51% बढ़कर 23,441.30 पर खुला और कुछ ही मिनटों में ये 23,481 के स्तर पर पहुंच गया. शुरुआती कारोबारी में Nestle India, HCL Tech, Infosys, Wipro में जोरदार तेजी देखने को मिली. इससे पहले बीते कारोबारी दिन बुधवार को Nifty ने अपना नया हाई बनाया था और आज उसे तोड़ दिया.   सुबह के कारोबार में नए शिखर पर पहुंचा था निफ्टी घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार की शुरुआत में निफ्टी ने 48.70 अंक या 0.21 फीसदी 23,313.50 अंक के स्तर पर अपने कारोबार की शुरुआत की और सेंसेक्स 147.65 अंक या 0.19 फीसदी की मजबूती के साथ 76,604.24 अंक के स्तर पर खुला. इसके बाद सुबह के ही कारोबार में करीब 11 बजे के आसपास एनएसई निफ्टी कारोबार में 177.1 अंक या 0.76 फीसदी बढ़कर 23,441.95 अंक के अपने नए शिखर पर पहुंच गया. हालांकि, मंगलवार के कारोबार में निफ्टी 5.65 अंक या 0.02 फीसदी की मजबूती के साथ 23,264.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं, सुबह के कारोबार में 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 593.94 अंक या 0.77 फीसदी चढ़कर 77,050.53 अंक पर रहा. बीएसई सोमवार को अपने पिछले सर्वकालिक शिखर 77,079.04 को छूने से सिर्फ 28.51 अंक दूर रह गया था. मंगलवार 11 जून 2024 को सेंसेक्स 33.49 अंक या 0.04 फीसदी टूटकर 76,456.59 अंक पर बंद हुआ था. टॉप गेनर शेयर घरेलू शेयर बाजार के सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में जिन कंपनियों के शेयरों में तेजी आई, उनमें एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, कंटेनर कॉरपोरेशन, एचडीएफसी एएमसी, अंबुजा सीमेंट्स, फेडरल बैंक, ओरेकल फाइनांशियल सर्विस, एलएंडटी फाइनांस, सन टीवी नेटवर्क, बैंक ऑफ बड़ौदा, एनएमडीसी, परिमल एंटरप्राइजेज, कोल इंडिया, पावरग्रिड कॉरपोरेशन, गोदरेज प्रॉपर्टीज, एसीसी और आरबीएल बैंक शामिल हैं. वहीं, जिन कंपनियों के शेयरों में नरमी का रुख रहा, उनमें पिडिलाइट इंडस्ट्रीज, मैरिको, यूनाइटेड स्प्रिट, डॉ लाल पैथ लैब, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बायोकॉन और इंटरग्लोब एविएशन शामिल हैं. एशियाई बाजारों का हाल दुनिया के दूसरे शेयर बाजारों की बात करें, तो एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग, जकार्ता के जकार्ता कंपोजिट में नरमी का रुख रहा. वहीं, चीन के शंघाई कंपोजिट, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और ताइवान के ताइवान वेटेड में तेजी बनी रही. हालांकि, अमेरिका का डाऊ जोंस भी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. वैश्विक बाजारों में सोना नरमी के साथ 2,313.87 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर यह बढ़त के साथ 71,510 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल मजबूती के साथ 78.78 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 82.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

सशस्त्र संघर्ष में बच्चों के खिलाफ हिंसा के मामलों में 21 प्रतिशत की चौंकाने वाली वृद्धि

संयुक्त राष्ट् दुनियाभर में संघर्ष की बढ़ती घटनाओं में फंसे बच्चों के खिलाफ हिंसा 2023 में ‘चरम स्तर’ पर पहुंच गई। इजराइल और फलस्तीन के क्षेत्रों से लेकर सूडान, म्यांमा और यूक्रेन में बड़ी संख्या में हत्याएं हुईं और कई लोग घायल हुए। संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को सशस्त्र संघर्ष में बच्चों के संबंध में एक वार्षिक रिपोर्ट  प्राप्त हुई जिसमें कहा गया है कि एक के बाद एक युद्ध में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के खिलाफ हिंसा के मामलों में 21 प्रतिशत की चौंकाने वाली वृद्धि हुई है, जिसमें कांगो, बुर्किना फासो, सोमालिया और सीरिया के मामलों का भी हवाला दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार इजराइली सेना को पहली बार बच्चों की हत्या और उन्हें दिव्यांग बनाने और स्कूलों तथा अस्पतालों पर हमला करने तथा बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन करने वाले देशों की काली सूची में डाला। रिपोर्ट में पहली बार हमास और फलस्तीनी इस्लामिक जिहाद आतंकवादियों को भी बच्चों की हत्या करने, उन्हें घायल करने और उनका अपहरण करने के कारण सूचीबद्ध किया गया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस की रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिणी इजराइल में सात अक्टूबर को हमास के हमले और गाजा में इजराइल की जबरदस्त सैन्य जवाबी कार्रवाई के कारण बच्चों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं में वृद्धि हुई है। संयुक्त राष्ट्र ने रूसी सशस्त्र बलों और संबद्ध सशस्त्र समूहों को यूक्रेन में बच्चों की हत्या और उन्हें दिव्यांग बनाने तथा स्कूलों और अस्पतालों पर हमला करने के लिए दूसरे वर्ष भी अपनी काली सूची में रखा। रिपोर्ट में कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र ने पिछले वर्ष रूसी सेना और उसके सहयोगियों द्वारा 80 यूक्रेनी बच्चों की हत्या और 419 अन्य को अपंग बनाने की पुष्टि की है। महासचिव गुतारेस ने कहा कि 2023 के अंत तक संयुक्त राष्ट्र ने 1,526 बच्चों के खिलाफ अपराध के 1,721 मामलों की पुष्टि की है। इसमें कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र ने 2,093 बच्चों के खिलाफ 2,799 अपराधों की पुष्टि की है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा, “उनके द्वारा सभी पक्षों से बच्चों के खिलाफ हिंसा को रोकने के उपायों को लागू करने के लिए बार-बार आह्वान करने के बाद भी गाजा पट्टी, इजराइल, पूर्वी यरुशलम और पश्चिमी तट में बच्चों के खिलाफ अपराधों में बड़े पैमाने पर अचानक वृद्धि होने से वह स्तब्ध हैं।”            

आम महोत्सव में खास नूर जहां और सुंदरजा आम रहेंगे, सीजन करीब 18 टन आम आने की संभावना

भोपाल  राजधानी भोपाल में एक बार फिर आम महोत्सव का आगाज होने वाला है। शुक्रवार, 14 जून से शुरू होने वाले इस आम महोत्सव में आम की कई किस्में मिलेंगी। यहां से आप आम खरीद भी सकते हैं। इसमें शहडोल का आम्रपाली और मल्लिका के अलावा सतना का सुंदरजा आम भी मौजूद रहेगा। यह पांच दिवसीय आम महोत्सव 18 जून तक चलेगा। यह आम प्रदर्शनी व सेल बिट्टन मार्केट स्थित नाबार्ड कार्यालय में रहेगी। बता दें कि राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) देश में कृषि और ग्रामीण विकास मैं निरत राष्ट्रीय स्तर का संस्थान है। नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि इस आम महोत्सव का उद्देश्य यही है कि आदिवासियों को हम बाजार उपलब्ध कराएं। इस वर्ष आम महोत्सव का आठवां संस्करण है। इस बार महोत्सव 11 जिलों से विक्रेता आएंगे, इसमें नर्मदापुरम, अलीराजपुर, रीवा, छिंदवाड़ा और झाबुआ शामिल है। पिछले बार इन जिलों से करीब 10 टन आम लाए गए थे वहीं इस सीजन करीब 18 टन आम आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष आम महोत्सव में खास नूर जहां और सुंदरजा आम रहेंगे। सुंदरजा आम की बात की जाए तो यह एक जीआई टैग आम है। इसमें फाइबर्स नहीं होते हैं, इसकी अपनी कई तरह की खूबियां होती हैं, यह आम शुगर मरीजों के लिए भी सुरक्षित माना जाता है। इसके अलावा हर बार की तरह इस बार भी नूर जहां प्रदर्शनी के लिए आएगा, इस आम की खासियत यह है कि यह आम दो से तीन किलो का होता है, इसका छिलका काफी पतला होता है वहीं इसकी गुठली भी बहुत छोटी होती है। नाबार्ड के अधिकारियों के अनुसार इस आम महोत्सव में जो आम आएंगे उनकी कीमत सामान्य बाजार में बिकने वाले आमों से 10 से 20 प्रतिशत ज्यादा होगी। इसके कारण यह है कि इन्हें किसी भी प्रकार के केमिकल से नहीं पकाते। इन्हें पकाने के लिए भूसे के अलावा कागज का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, कई वैराइटी ऐसी भी हैं, जो कि प्राकृतिक तौर पर पेड़ पर ही पकाई जाती हैं। बता दें कि इस मेले में विभिन्न किस्मों जैसे सुंदरजा, केसर, चौंसा, लंगड़ा व दशहरी आम उपलब्ध रहेगा। गौरतलब है कि देश-विदेश में विंध्य को पहचान दिलाने वाले सुंदरजा आम को जीआई टैग मिल गया है। रीवा में 237 वैरायटी वाले आम के बागान है, पर सबसे खास गोविंदगढ़ का सुंदरजा आम है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय जबलपुर के अधीन कृषि महाविद्यालय का फल अनुसंधान केंद्र कुठुलिया 32 हेक्टेयर में फैला है।  

अनिमेष देबबर्मा ने ‘मुझे आवंटित विभागों से मैं खुश नहीं हूं, वन विभाग तो ठीक है, लेकिन ……

अगरतला/कोझिकोड  लोकसभा चुनाव से पहले, त्रिपुरा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में बनी सरकार में मंत्री बने टिपरा मोथा नेता अनिमेष देबबर्मा ने कहा कि वह उन्हें आवंटित विभागों से नाखुश हैं और इस मुद्दे को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष उठाने पर विचार कर रहे हैं।संवाददाताओं से बातचीत में अनिमेष देबबर्मा ने कहा कि वह मुख्यमंत्री मणिक साहा के सामने इस मुद्दे को उठा चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे आवंटित विभागों से मैं खुश नहीं हूं। वन विभाग तो ठीक है, लेकिन प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (टीआरईडीए को छोड़कर)… इससे मैं खुश नहीं हूं। मैंने कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी और उनसे कुछ महत्वपूर्ण विभाग आवंटित करने का आग्रह किया था, ताकि मैं ग्रामीण लोगों की मदद कर सकूं। इसमें कुछ भी छिपाने जैसा नहीं है।’ देबबर्मा ने कहा कि वह जल्द ही दिल्ली जाकर गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे और उन्हें दोबारा गृह मंत्रालय का कार्यभार संभालने के लिए बधाई देंगे। उन्होंने कहा कि अपने मुद्दे को भी शाह के सामने उठाएंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं पिछले 22 साल से राजनीति में हूं। कई विधायकों को राजनीति में केवल पांच वर्ष पूरे करने के बाद ही कई चीजें मिल जाती हैं। अगर मुझे (महत्वपूर्ण विभाग) नहीं मिलता तो कोई बात नहीं है। मैं सरकार के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन मुझे काम करना है।’ अनिमेष देबबर्मा ने आगे कहा, ‘अगर कोई मेरे अनुभव को देखे तो मैं कई साल पहले विधायक चुना गया था और उसके बाद मैंने त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) में कार्यकारी सदस्य के रूप में काम किया। इसके साथ ही विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में भी मैंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। मैं मुख्यमंत्री से आग्रह करता हूं कि वे मुझे महत्वपूर्ण विभाग प्रदान करें और मैं उस विभाग के लिए कुशलता से काम करूंगा।’ मार्च में टिपरा मोथा पार्टी के राज्य सरकार में शामिल होने के बाद विपक्ष के नेता अनिमेष देबबर्मा और बृषकेतु देबबर्मा को मंत्री बनाया गया है। बृषकेतु देबबर्मा को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में राज्य मंत्री बनाया गया है। वहीं, अनिमेष देबबर्मा को वन विभाग के साथ साथ प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। मुझे बड़ी जिम्मेदारी मिली, सभी के समर्थन की बदौलत यहां पहुंचा हूं : सुरेश गोपी  केंद्रीय मंत्री और त्रिशूर लोकसभा सीट से सांसद सुरेश गोपी ने  कहा कि उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है और क्षेत्र के सभी लोगों के समर्थन के कारण उन्हें नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सदस्य के रूप में एक नई भूमिका मिली है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार में गोपी को पर्यटन एवं पेट्रोलियम राज्य मंत्री का पद सौंपा गया है। मंत्री बनने के बाद पहली बार केरल लौटे गोपी ने आज (बुधवार) सुबह कोझिकोड शहर में थली महादेव मंदिर में पूजा की। अभिनेता से राजनेता बने सुरेश ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनका मंदिरों और लोगों के साथ खास संबंध है और उन्होंने इन सब बातों को ध्यान में रखा है। उन्होंने कहा, ”सभी वर्ग के लोगों ने मेरा साथ दिया। मैं किसी को भी नहीं छोड़ सकता। मैंने एक जिम्मेदारी ली है। सबके समर्थन से ही मैं यहां तक पहुंचा हूं।” सुरेश गोपी ने कहा कि जनता की उन्हें अपने करीब रखेगी। गोपी ने भारत के पर्यटन राज्य मंत्री का पद संभालने पर कहा कि उनके पास बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटन गतिविधियों के लिए देश में प्रमुख स्थानों की पहचान करना उनका अहम कार्य होगा। सांसद गोपी ने कहा कि फिलहाल प्रधानमंत्री ने उनसे केवल केरल के बारे में ही बात की है। गोपी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की एक पुजारी पर की गई टिप्पणी और कांग्रेस सांसद एम के राघवन की कोझिकोड में एम्स अस्पताल की मांग सहित किसी भी राजनीतिक मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने से इनकार करते हुए कहा कि वह ऐसी किसी भी चर्चा का हिस्सा नहीं बनेंगे। राघवन की एम्स अस्पताल की मांग पर गोपी ने कहा कि कांग्रेस सांसद को यह मांग करने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा, ”मेरे भी कुछ अधिकार हैं। मैंने अपने अधिकार और इच्छाएं बता दी है।” भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के तौर पर सुरेश गोपी ने त्रिशूर सीट पर जीत हासिल करते हुए केरल में पार्टी के लिए इतिहास रचा है।

वर्ल्ड कप सुपर-8 में भारतीय टीम, इंडिया की जीत से पाकिस्तान भी खुश

न्यूयॉर्क रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में एंट्री कर ली है. बुधवार (12 जून) को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने अमेरिका को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. यह भारत की लगातार तीसरी जीत है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 इस बार अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जा रहा है. यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका ने 111 रनों का टारगेट दिया. जवाब में भारतीय टीम ने 3 विकेट गंवाकर यह मैच अपने नाम कर लिया. सूर्या ने जमाई मैच विनिंग फिफ्टी एक समय भारतीय टीम ने 39 रनों पर 3 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने जुझारुपन दिखाया और अमेरिका को ढेर कर दिया. सूर्या ने टी20 वर्ल्ड कप में अपनी चौथी फिफ्टी भी जमाई. मैच में सूर्या ने 49 गेंदों पर नाबाद 50 और दुबे ने 35 गेंदों पर नाबाद 31 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. सूर्या और शिवम ने चौथे विकेट के लिए 65 गेंदों पर नाबाद 67 रनों की पार्टनरशिप की. इनके अलावा ऋषभ पंत ने 18 और रोहित शर्मा ने 3 रन बनाए. जबकि विराट कोहली खाता भी नहीं खोल सके. अमेरिका के लिए सौरभ नेत्रवलकर ने 2 और अली खान ने 1 विकेट लिया. भारतीय टीम का स्कोरकार्ड: (111/3, 18.2 ओवर) बल्लेबाज     रन     गेंदबाज     विकेट पतन विराट कोहली     0     सौरभ नेत्रवलकर     1-1 रोहित शर्मा     3     सौरभ नेत्रवलकर     2-10 ऋषभ पंत     18     अली खान     3-39 अर्शदीप-पंड्या के सामने अमेरिकी टीम पस्त मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी अमेरिकी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी. पहला ओवर अर्शदीप सिंह ने किया, जिसमें अमेरिका ने 2 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद टीम संभली और उसने 8 विकेट पर 110 रन बनाए. टीम के लिए नीतीश कुमार ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए. उनके अलावा स्टीवन टेलर ने 24 रन बनाए. जबकि कोरी एंडरसन 15 रन ही बना सके. भारतीय टीम के लिए तेज गेंदबाज अर्शदीप ने 9 रन देकर 4 विकेट झटके. जबकि हार्दिक पंड्या को 2 सफलताएं मिलीं. एक विकेट स्पिनर अक्षर पटेल ने लपका. इस मैच से ठीक पहले अमेरिकी टीम को एक तगड़ा झटका लगा. रेग्युलर कप्तान मोनांक पटेल चोट के कारण बाहर हुए. उनकी जगह एरॉन जोन्स कप्तानी संभाली. दूसरी ओर भारतीय कप्तान ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया. अमेरिकी टीम का स्कोरकार्ड: (110/8, 20 ओवर) बल्लेबाज     रन     गेंदबाज     विकेट पतन शयन जहांगीर     0     अर्शदीप सिंह     1-0 एंड्रीज गौस     2     अर्शदीप सिंह     2-3 एरॉन जोन्स     11     हार्दिक पंड्या     3-25 स्टीवन टेलर     24     अक्षर पटेल     4-56 नीतीश कुमार     27     अर्शदीप सिंह     5-81 कोरी एंडरसन     14     हार्दिक पंड्या     6-96 हरमीत सिंह     10     अर्शदीप सिंह     7-98 जसदीप सिंह     2     रनआउट     8-110 भारत की इस जीत से पाकिस्तान टीम भी खुश मुश्किल स्थिति में घिरी पाकिस्तान टीम ने भी इस मुकाबले में भारत की जीत की दुआ की थी. दरअसल, पाकिस्तान को क्वालिफाई करना है, तो उसे अपना बाकी बचा एक मैच जीतना होगा, साथ ही दुआ करनी होगी कि अमेरिका अपने बाकी बचे सभी मुकाबले गंवा दे. फिलहाल, इस ग्रुप-ए में भारतीय टीम 6 अंक के साथ टॉप पर है, जबकि दूसरे नंबर पर अमेरिका के 4 अंक हैं. भारत की जीत से पाकिस्तान की उम्मीद जगी है. टी20 इंटरनेशनल में कोहली को 14 साल पूरे विराट ने 12 जून 2010 के दिन ही जिम्बाब्वे के ख‍िलाफ हरारे में टी20 डेब्यू किया था. अपने डेब्यू मैच में विराट ने 21 गेंदों पर 26 रन बनाए थे. टी20 में विराट को 14 साल हो गए हैं. इस मैच में किंग कोहली के पास एक और इत‍िहास रचने का मौका था. बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल में 122 मैच खेलकर सबसे ज्यादा 4113 रन बनाए हैं. जबकि कोहली के 120 मैचों में 4042 रन हैं. ऐसे में अब आगे कोहली के पास बाबर को पछाड़ने का मौका रहेगा. कोहली अब बाबर आजम से 71 रन पीछे हैं. अमेरिकी-भारतीय ख‍िलाड़ी साथ में खेल चुके अमेरिका की टीम में कई भारतीय मूल के ख‍िलाड़ी हैं. अमेरिकी गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर और हरमीत सिंह भारत के कई ख‍िलाड़‍ियों के साथ खेल चुके हैं. सौरभ और हरमीत तो भारत के कप्तान रोहित शर्मा के साथ भी खेल चुके हैं. वहीं नेत्रवलकर सूर्यकुमार यादव संग भी खेल चुके हैं. यदि इन कमियों को ठीक नहीं किया गया, तो सुपर-8 या फिर सेमीफाइनल में भारतीय टीम को यह भारी पड़ सकती हैं. कप्तान रोहित, कोच राहुल द्रविड़ और टीम मैनेजमेंट को इन 4 गलतियों पर सजग होकर काम करना होगा. आइए जानते हैं क्या हैं ये 4 गलतियां… 1. ओपनिंग में बदलाव IPL की तर्ज पर ही टी20 वर्ल्ड कप में भी विराट कोहली से ओपनिंग कराई जा रही है. मगर वो अब तक सफल होते नहीं दिखे हैं. इसका असर टीम पर पड़ रहा है. कोहली की जगह स्क्वॉड में शामिल यशस्वी जायसवाल से भी रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कराई जा सकती है. जबकि कोहली पहले की तरह नंबर-3 पर मोर्चा संभाल सकते हैं. 2. कोहली का खराब फॉर्म ओपनिंग में कोहली का फॉर्म लगातार खराब ही नजर आ रहा है. वर्ल्ड कप में कोहली ने अब तक 3 मैचों में ओपनिंग की है, जिसमें वो सिर्फ 5 ही रन बना सके हैं. एक बार (मौजूदा मैच में) जीरो पर भी आउट हुए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने 4 ही रन बनाए थे. ऐसे में कोहली के खराब फॉर्म ने भी टीम की टेंशन बढ़ा रखी है. 3. पंत को नंबर-3 पर उतारना बेजा प्रयोग इन सबके अलावा टीम मैनेजमेंट ने एक नया और बेजा प्रयोग भी किया है. उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को नंबर-3 पर उतारा है. इस नंबर पर पंत ने रन जरूर बनाए हैं, लेकिन उनमें वो आत्मविश्वास नहीं दिखा है, जो नंबर-5 या 6 पर दिखता है. पंत ने प्रैक्टिस मैच में फिफ्टी जमाई थी. इसके … Read more

विष्णु देव साय सरकार के छह माह

रायपुर, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन के ट्रैक पर छत्तीसगढ़ ने फिर से विकास की रफ्तार पकड़ ली है। बीते छह माह पर नजर डाले तो साय सरकार ने किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए बहुत कम समय में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए वर्ष 2047 तक विकसित-छत्तीसगढ़ का निर्माण के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए विजन डाक्यूमेंट तैयार करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। सुशासन के ट्रैक पर विकास ने फिर पकड़ी रफ्तार     विधानसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ के लोगों को गारंटी दी थी कि छत्तीसगढ़ में लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि के लिए सुशासन की स्थापना की जाएगी। इसे ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक अलग सुशासन और अभिसरण विभाग का गठन किया है। यह विभाग कल्याणकारी नीतियों के सफल क्रियान्वयन, उपलब्ध संसाधनों के सर्वोत्तम उपयोग और जन समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए काम कर रहा है। सभी विभागों को सुशासन के लिए अधिक से अधिक आईटी का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की निगरानी और समीक्षा के लिए पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर 2023, सुशासन दिवस पर अटल मॉनिटरिंग पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। सुशासन के ट्रैक पर विकास ने फिर पकड़ी रफ्तार     साय सरकार ने आवासहीन और जरूरतमंद 18 लाख परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति, 13 लाख से अधिक किसानों को धान की बोनस राशि, 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी, महतारी वंदन योजना में 70 लाख से अधिक गरीब परिवारों की महिलाओं को हर माह एक-एक हजार रूपए देने जैसे अनेक निर्णयों पर क्रियान्वयन किया है। राज्य के माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में माओवाद उन्मूलन के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नियद नेल्लानार योजना शुरू की गई है। महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नति योजना, रामलला दर्शन योजना, उद्यम क्रांति योजना जैसी कई अभिनव योजनाओं की शुरूआत हुई है। लोकतंत्र सेनानियों (मीसा बंदियों) की सम्मान निधि फिर से शुरू कर दी गई है। सुशासन के ट्रैक पर विकास ने फिर पकड़ी रफ्तार     मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय 13 जून से सभी विभागों में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए समीक्षा बैठक लेने का सिलसिला शुरू कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि जन कल्याणकारी कार्यक्रम का क्रियान्वयन, पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता रखें। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा है कि आम नागरिकों की दिक्कतें दूर करने के लिए संवेदनशील होकर कार्य करें। लोकसभा निर्वाचन के बाद अब शासन की योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार लगातार तेजी से काम कर रही है। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना जैसी अनेक योजनाओं के क्रियान्वयन पर तैयारी शुरू कर दी गई है। राजस्व प्रशासन को भी मजबूत किया जा रहा है। भूमि संबंधी विवादों और दिक्कतों को दूर करने के लिए भू-नक्शों की जियो रिफरेसिंग पर भी रणनीति तैयार कर ली गई है। 18 लाख आवास स्वीकृत-     मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरकार बनने के दूसरे ही दिन कैबिनेट की बैठक आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी के अनुरूप 18 लाख 12 हजार 743 जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने स्वीकृति दे दी। इसके लिए 12 हजार 168 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है। 13 लाख किसानों को धान का बोनस-     मोदी जी ने प्रदेश के किसानों को गारंटी दी थी कि सरकार बनने पर राज्य के किसानों को 2 साल का बकाया धान बोनस देंगे। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस, सुशासन दिवस पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 13 लाख किसानों के बैंक खातों में 3716 करोड़ रुपए का बकाया धान बोनस अंतरित कर इस गारंटी को भी पूरा किया है। 3100 रूपए में धान की खरीदी-     साय सरकार ने 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदने की गारंटी को पूरा करते हुए 32 हजार करोड़ रुपए के समर्थन मूल्य की राशि का तत्काल भुगतान किसानों को किया और फिर 12 जनवरी को 24 लाख 75 हजार किसानों को कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत अंतर की राशि 13 हजार 320 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की है। इस साल खरीफ सीजन में राज्य में 145 लाख मीटिरक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है। 70 लाख महिलाओं का वंदन –     महतारी वंदन योजना के अंतर्गत महिलाओं के बैंक खातों में राशि अंतरण का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की वर्चुअल उपस्थिति में 10 मार्च 2024 को हुआ। इस योजना के अंतर्गत राज्य की पात्र महिलाओं को प्रति माह एक-एक हजार रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। योजना का लाभ 70 लाख से अधिक महिलाओं को मिल रहा है। अब तक इस योजना की चार माह की राशि जारी की जा चुकी है। पिछली सरकार ने महिला स्व सहायता समूहों से रेडी टू ईट का काम छीन लिया था। छत्तीसगढ़ सरकार ने अब फिर से उन्हें यह काम सौंप दिया है। श्री रामलला दर्शन योजना-     छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को अयोध्या में विराजमान श्री रामलला के दर्शन हेतु निःशुल्क आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य में श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना संचालित की जा रही है। शासकीय व्यय में अब तक हजारों दर्शनार्थी श्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या भेजे जा चुके हैं। तेन्दूपत्ता संग्रहण दर अब 5500 रूपए-     राज्य में तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक दर 4000 रुपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर अब 5500 रुपए प्रति मानक बोरा कर दी गई है। चालू तेंदूपत्ता सीजन से ही 12 लाख 50 हजार तेंदूपत्ता संग्राहकों को योजना का लाभ मिल रहा है। संग्राहकों के लिए राज्य सरकार द्वारा चरण पादुका योजना भी शुरू की जाएगी, साथ ही उन्हें बोनस का लाभ भी दिया जाएगा। भर्ती में युवाओं को पांच वर्ष की छूट-     युवाओं की बेहतरी के लिए राज्य सरकार ने अहम निर्णय लेते हुए पुलिस विभाग सहित विभिन्न शासकीय भर्तियों में युवाओं को निर्धारित … Read more

भगवान को निर्जला एकादशी पर लगाएं इन चीजों का भोग, प्रसन्न होंगे लक्ष्मी-नारायण; कभी नहीं होगी धन की कमी 

हिन्दू धर्म में एकादशी का बहुत ही महत्व है. वहीं, निर्जला एकादशी सबसे बड़ी एकादशी मानी जाती है. इस साल ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की तिथि 18 जून को आ रही है. इस दिन निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा. निर्जला एकादशी का खास महत्व है. मान्यता है कि निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाने से प्रभु की विशेष कृपा प्राप्त होती है. इस दिन आप भगवान विष्णु को उनका मनपसंद भोग चढ़ाते हैं तो इस व्रत का लाभ दोगुना हो जाएगा. एकादशी को भगवान विष्णु को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए. जानिए कब है निर्जला एकादशी व्रत ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 17 जून सुबह 4:43 पर शुरू हो रही है. इसका समापन 18 जून सुबह 06:24 पर होगा. उदया तिथि के अनुसार 18 जून 2024 को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जरूर लगाएं निर्जला एकादशी पर यह भोग – मान्यताओं के अनुसार विष्णु जी को पीले रंग की चीजें अत्यंत प्रिय हैं. ऐसे में निर्जला एकादशी पर आप उन्हें केले का भोग जरूर लगाएं. इसके अलावा पीले रंग की मिठाई और मिश्री का भोग लगाना चाहिए. – धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पंजीरी का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है. प्रभु श्री विष्णु को पंजीरी का भोग अति प्रिय है. पंजीरी का भोग लगाने से अशुभ ग्रहों के बुरे प्रभाव से छुटकारा मिलता है और इससे भगवान प्रसन्न होते है. – विष्णु भगवान की पूजा में एकादशी पर विष्णु जी को पंचामृत का भोग लगाना चाहिए. इसे भगवान विष्णु के प्रिय भोग में शामिल किया जाता है.माना जाता है कि इसके भोग लगाने से घर में धन वैभव की कभी कमी नहीं होती है. – निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को मखाने की खीर का भोग लगाए. भगवान को यह खीर बेहद प्रिय है. इसका भोग लगाने से उनकी असीम कृपा बनी रहती है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet