LATEST NEWS

मुख्यमंत्री साय ने केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से सौजन्य मुलाकात की

रायपुर, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने बुधवार को  भुवनेश्वर प्रवास के दौरान केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री  हिमंत बिस्वा सरमा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री  अरूण साव और रायपुर संसदीय क्षेत्र से नव निर्वाचित सांसद  बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री  साय आज ओडिशा के नए मुख्यमंत्री  मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भुवनेश्वर पहुंचे थे।

16 सालों में सबसे कम बचा गेहूं का स्टॉक, ज्यादा दाम पर भी सरकारी खरीद 29% कम

नई दिल्ली गेहूं एक साल में 8% महंगा हुआ है। पिछले 15 दिन में ही कीमतें 7% बढ़ चुकी हैं, जो अगले 15 दिन में 7% और बढ़ सकती हैं। दरअसल, गेहूं के सरकारी भंडारों में हर वक्त तीन महीने का स्टॉक (138 लाख टन) होना चाहिए। मगर इस बार खरीद सत्र शुरू होने से पहले यह सिर्फ 2023 में यह 84 लाख टन, 2022 में 180 लाख टन और 2021 में 280 लाख टन स्टॉक था। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से दुनिया में गेहूं का सरकारी स्टॉक घटता जा रहा है। हालांकि, सरकार अभी तक कुल 264 लाख टन गेहूं खरीद चुकी है, लेकिन सरकारी लक्ष्य 372 लाख टन का है। खरीद का समय भी 22 जून तक बढ़ा दिया है, लेकिन खरीद केंद्रों में नगण्य गेहूं ही आ रहा है। ऐसे में ‘मुफ्त अनाज योजना’, बीपीएल की जरूरतें पूरी करने के लिए तत्काल गेहूं का आयात करना पड़ सकता है। गेहूं के दाम काबू करने के लिए पिछले साल सरकार द्वारा रिकॉर्ड 100 लाख टन गेहूं बेचने के कारण इसके भंडार में कमी आई है। गेहूं की आपूर्ति कमजोर होने के बाद भी भारत सरकार आयात को बढ़ावा देने के लिए आयात पर लागू 40 फीसदी शुल्क हटाकर रूस जैसे देश से इसका आयात करने के विरोध में रही। सरकार ने आयात करने के बजाय भंडार में मौजूद गेहूं आटा मिल व बिस्कुट निर्माता जैसे बड़े उपभोक्ताओं को बेचा। अधिकारी ने कहा कि सरकार ने बड़ी मात्रा में सरकारी भंडार से गेहूं की बिक्री करने के बाद भी इसके भंडार को बफर से नीचे नहीं गिरने दिया। सरकार ने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि गेहूं का स्टॉक 100 लाख टन से नीचे न जा पाए। केंद्र सरकार के बफर नियम के मुताबिक 1 अप्रैल को गेहूं का स्टॉक 74.6 लाख टन या इससे अधिक होना ही चाहिए। मुंबई के एक डीलर ने कहा कि सरकार ने अगले सीजन में गेहूं का स्टॉक बफर नियम से अधिक रखने को सुनिश्चित करने के लिए इस साल किसानों से 300 से 320 लाख टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा है। भारत सरकार साल 2022 व 2023 में गेहूं खरीद के लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाई क्योंकि ज्यादा गर्मी के कारण गेहूं की पैदावार कम हुई। भारत ने 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर गेहूं की आपूर्ति कमजोर पड़ने से इसकी निर्यात मांग बढ़ने के बीच गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। डीलर ने कहा कि अगर सरकार जरूरी मात्रा में गेहूं खरीदने में विफल रही तो शुल्क मुक्त गेहूं के आयात पर विचार कर सकती है। व्यापारियों का कहना है कि अगर सरकार 40% शुल्क हटाती है तो वे आयात शुरू कर देंगे। नई दिल्ली के एक व्यापारी राजेश पहाड़िया जैन ने कहा कि लगभग 3 मिलियन मीट्रिक टन आयात पर्याप्त होना चाहिए। उन्होंने कहा कि रूस सबसे संभावित गेहूं सप्लायर हो सकता है। उन्होंने कहा, “एक बार सरकार शुल्क हटा देती है, तो निजी व्यापार गेहूं का आयात शुरू कर सकता है।” नई दिल्ली स्थित डीलर ने कहा कि अक्टूबर में त्यौहारी सीजन के लिए मांग चरम पर होने के बाद आयात से कीमतों में उछाल टल जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर भारत 30 लाख से 50 लाख मीट्रिक टन आयात करता है तो इससे देश को अपने भंडार से बड़ी मात्रा में गेहूं बेचने की जरूरत खत्म हो जाएगी। लगातार पांच रिकॉर्ड फसलों के बाद, तापमान में तेज वृद्धि ने 2022 और 2023 में भारत की गेहूं की फसल को कम कर दिया, जिससे दुनिया के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक को निर्यात पर प्रतिबंध लगाना पड़ा। एक प्रमुख उद्योग निकाय का अनुमान है कि इस साल की फसल भी 112 मिलियन मीट्रिक टन के सरकारी अनुमान से 6.25% कम होगी। घरेलू कीमतें राज्य द्वारा निर्धारित न्यूनतम खरीद दर 2,275 रुपये प्रति 100 किलोग्राम से ऊपर बनी हुई हैं, और हाल ही में इनमें वृद्धि शुरू हो गई है। अप्रैल में गोदामों में गेहूं का स्टॉक घटकर 7.5 मिलियन मीट्रिक टन रह गया, जो 16 वर्षों में सबसे कम है। सरकार को कीमतों को नियंत्रित करने के लिए आटा मिलों और बिस्किट निर्माताओं को रिकॉर्ड 10 मिलियन टन से अधिक गेहूं बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा। सरकारी अधिकारी ने कहा, “आयात शुल्क हटाने से हमें यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि हमारा अपना भंडार 10 मिलियन टन के मनोवैज्ञानिक बेंचमार्क से नीचे न गिरे।” भारत को राज्य के गेहूं के स्टॉक को फिर से भरने के लिए संघर्ष करना पड़ा है। अप्रैल में कटाई शुरू होने के बाद से, सरकार 30 मिलियन से 32 मिलियन के लक्ष्य के मुकाबले केवल 26.2 मिलियन मीट्रिक टन ही खरीद पाई है। ऐसा तब हुआ जब उसने व्यापारिक घरानों को खरीद से परहेज करने की सलाह दी थी ताकि राज्य के भंडारक भारतीय खाद्य निगम को बड़ी मात्रा में खरीद करने में सक्षम बनाया जा सके। नई दिल्ली स्थित डीलर ने कहा कि सरकार की खरीद 27 मिलियन मीट्रिक टन से अधिक होने की संभावना नहीं है। दुनिया के सबसे बड़े खाद्य कल्याण कार्यक्रम के तहत भारत को लगभग 18.5 मिलियन मीट्रिक टन गेहूं की जरूरत है। भारत की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सत्ता में आने पर कार्यक्रम के लाभार्थियों को 10 किलो मुफ्त अनाज की मासिक आपूर्ति का वादा किया है।  

कृषि मंत्री ने तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का किया शुभारंभ

रायपुर, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि आम का नाम लेते ही आम की खुशबू हर एक की जहन में आ जाता है। वैसे आम का नाम भले ही आम हो, लेकिन फलों का राजा और हम सबके स्वास्थ्य के लिए खास हैं, उससे भी ज्यादा खास वह किसान है जिन्होंने इस आम का उत्पादन किया है। उन्होंने देश और प्रदेश के किसानों को बधाई और धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रदेश के बेहतरी के लिए जिन किसानों ने जीवन का अमूल्य समय दिया है वह सम्मान के पात्र हैं। आम की फसल न सिर्फ सेहत के लिए बल्कि आर्थिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण है। आम का फसल लेकर किसान समृद्ध और सुदृढ़ हो रहे हैं। मंत्री श्री नेताम आज कृषि महाविद्यालय रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के किसानों द्वारा लगभग 327 प्रकार के आम के किस्मों का प्रदर्शन किया गया है। इसके साथ ही आम से बने हुए 56 प्रकार के व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इस मौके पर मंत्री श्री नेताम ने उत्कृष्ट किसानों को आम का पौधा भेंटकर सम्मानित किया। कृषि मंत्री ने तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का किया शुभारंभ मंत्री श्री नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा तो कहा ही जाता है इसके बाद यहां की और भी विशेषता है कि छत्तीसगढ़ की धरती में फल-फूल, मसाले से लेकर तमाम औषधि पौधों के फसलों के लिए उपयुक्त उर्वरा शक्ति उपलब्ध है। यहां की मिट्टी में विदेशों के आम के किस्मों के भी उत्पादन करने की क्षमता है। उन्होंने जापान की सबसे कीमती आम मियासाकी और छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध मीठे और रसीले आम हाथी छूल का उदाहरण देते हुए कहा कि यह मिट्टी दोनों प्रकार के आम को उत्पादित करने की क्षमता रखता है। श्री नेताम ने कहा कि हमें संकल्प लेना चाहिए कि प्रत्येक व्यक्ति के हिसाब से पूरे परिवार के लिए पेड़ लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम जीतने प्रकृति के नजदीक जाएंगे सुखद अनुभव करेंगे। वहीं हम प्रकृति से जीतने दूर जाएंगे चुनौती हमारे सामने आती रहेगी। उन्होंने कहा कि हम ऐसा वातावरण तैयार करें, फिर से प्रकृति सुन्दर हो। आम महोत्सव के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री मोतीलाल साहू ने कहा कि आम प्रकृति का अनुपम भेंट है। आम में पोषण आहार के साथ-साथ खनिज तत्व भरपूर मात्रा में उपलब्ध रहता है, जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक है। विधायक श्री अनुज शर्मा ने कहा कि आम फलों का राजा है, कच्चे और पके आम, आम का नाम सुनते ही मुंह में पानी और मन में गुदगुदी आ जाती है। यह हमारे सेहत के लिए बेहतर है। उन्होंने कहा कि देशभर के किसानों का यहां एकत्र होना और आम के अलग-अलग किस्मों की जानकारी से किसानों को लाभ मिलेगा। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने स्वागत भाषण दिया। गौरतलब है कि इंदिरा कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी तथा स्वयं सेवी संस्था प्रकृति की ओर संयुक्त तत्वाधान में 12 से 14 जून तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय आम महोत्सव में आम की 327 से अधिक किस्मों एवं आम से बने 56 व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया है। इस महोत्सव में आम की विभिन्न किस्मों की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसमें छत्तीसगढ़ एवं देश के विभिन्न राज्यों के आम उत्पादन किसान शामिल हैं। आम प्रदर्शनी – बैगनफल्ली, बंगनफल्ली, सिन्दूरी, कजली, गोपालभोग, चौसा, खजरी चौसा, शरबती, खुसनारा, एप्पल मैंगो, नाजूक बदन, मिठुआ, अल्फांसी, आम्रपाली, बंगाल (लंगड़ा), थाईलैण्ड का थाई बनाना, जापान का मियाजाकी, सांईसुगंध, मल्लिका, दशहरी, तोतापरी, बस्तर का हाथीछूल जैसे 327 प्रकार के आम के किस्मों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इस मौके पर उद्यानिकी विभाग के संचालक श्री एस. जगदीशन, प्रकृति की ओर संस्था के संचालक सहित सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित थे।

अमेरिका यूक्रेन को एक और पैट्रियट मिसाइल प्रणाली भेजेगा

अमेरिका : वर्ष 1971 से लापता विमान का मलबा वर्मोन्ट की चैम्पलेन झील में मिला अमेरिका यूक्रेन को एक और पैट्रियट मिसाइल प्रणाली भेजेगा यूएसआईएसपीएफ ने प्रधानमंत्री मोदी को तीसरे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी वर्मोन्ट/वाशिंगटन  वर्मोंन्ट में 53 वर्ष पहले पांच लोगों को ले जा रहा एक निजी विमान लापता हो गया था, जिसका मलबा चैम्पलेन झील से बरामद किया गया है। विशेषज्ञों ने यह जानकारी दी। यह वाणिज्यिक विमान 27 जनवरी 1971 को बर्लिंगटन हवाई अड्डे से रोड आइलैंड के प्रोविडेंस के लिए उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद लापता हो गया था। विमान में जॉर्जिया विकास कंपनी कजन प्रॉपर्टीज के तीन कर्मचारी और चालक दल के दो सदस्य सवार थे। कंपनी के कर्मचारी बर्लिंगटन में एक विकास परियोजना पर काम कर रहे थे। शुरुआत में जब खोज की गयी तो 10 सीट वाले इस विमान का मलबा नहीं मिला और विमान के लापता होने के बाद चार दिनों तक झील जमी रही। विमान का पता लगाने के लिए कम से कम 17 बार खोज अभियान चलाया गया। खोजकर्ता गैरी कोजाक और एक टीम ने पिछले महीने पानी के भीतर एक रिमोट से संचालित वाहन का उपयोग कर झील में उसी जगह विमान का मलबा पाया, जहां रेडियो कंट्रोल टॉवर ने विमान के लापता होने से पहले उसे आखिरी बार ट्रैक किया था। जूनिपर द्वीप के निकट 200 फुट (60 मीटर) पानी में मिले विमान के मलबे की सोनार तस्वीरें ली गईं। कोजाक ने सोमवार को कहा, ”इन सभी सबूतों के साथ, हम 99 फीसदी पूरी तरह से आश्वस्त हो चुके हैं।” उन्होंने कहा कि विमान का मलबा मिलने से पीड़ित लोगों के परिवारों को थोड़ी राहत और उनके कई सवालों के जवाब मिलेंगे। पायलट जॉर्ज निकिता की संबंधी बारबरा निकिता ने मंगलवार को ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ से एक साक्षात्कार में कहा, ”विमान का मलबा मिलना एक सुखद अहसास है लेकिन यह उतना ही दिल को झकझोर कर रख देने वाला अहसास भी है| हम जानते हैं कि क्या हुआ था। हमने कुछ तस्वीरें देखी हैं।”     अमेरिका यूक्रेन को एक और पैट्रियट मिसाइल प्रणाली भेजेगा  रूस के शक्तिशाली हमलों से जूझ रहे उत्तरपूर्वी खार्किव क्षेत्र में जवाबी हमलों के लिए हवाई सुरक्षा संबंधी मदद मांग रहे यूक्रेन को अमेरिका एक और पैट्रियट मिसाइल प्रणाली देगा। दो अमेरिकी अधिकारियों ने  यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस फैसले को मंजूरी दे दी है। अमेरिका की ओर से यूक्रेन को दी जाने वाली यह दूसरी पैट्रियट प्रणाली होगी। इस निर्णय की हालांकि सार्वजनिक रूप से घोषणा नहीं की गई है। इस निर्णय के बारे में सबसे पहले ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने खबर दी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने पिछले महीने के अंत में अमेरिका से पैट्रियट प्रणाली मांगी थी। मिसाइल प्रणाली भेजने का यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब अमेरिका, यूरोप और अन्य देशों के रक्षा विभाग से जुड़े नेता यूक्रेन की सुरक्षा आवश्यकताओं पर अपनी मासिक बैठक की तैयारी में जुटे हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन बृहस्पतिवार को ब्रसेल्स में बैठक की मेजबानी करेंगे।   यूएसआईएसपीएफ ने प्रधानमंत्री मोदी को तीसरे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी  नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई देते हुए अमेरिका के एक प्रमुख भारत-केंद्रित व्यापार समूह ने मंगलवार को कहा कि मंत्रियों को सौंपे गये नये विभागों से ऐसा प्रतीत होता है कि नीति और सुधार एजेंडा पहले की तरह ही जारी रहने वाला है। मोदी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की अगुवाई करते हुए रिकॉर्ड तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। ‘यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक एंड पार्टनरशिप फोरम’ (यूएसआईएसपीएफ) के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश अघी ने शपथ ग्रहण समारोह के एक दिन बाद कहा, ”मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने और राजग सरकार का नेतृत्व करने पर बधाई देता हूं।” उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों के कुछ ही दिनों के भीतर शपथ ग्रहण से ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार जल्द ही काम शुरू करने वाली है। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार होने के बावजूद, जिस तरह से विभागों का बंटवारा किया गया है, उससे यह स्पष्ट होता है कि नीति और सुधार एजेंडा पहले की तरह ही दजारी रहने वाला है। उन्होंने कहा, ”इससे न केवल निवेशकों का डर कम होगा बल्कि उनमें निवेश की भावना को भी बढ़ावा मिलेगा।”    

वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्सुक हैं युवा टीटी खिलाड़ी पोयमंती बैस्या

कोलकाता युवा पैडलर पोयमंती बैस्या 12 से 23 जून तक रूस के कजान में होने वाले ब्रिक्स स्पोर्ट्स गेम्स के लिए भारतीय टीम में शामिल किए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के अपने सपने को पूरा करने के लिए उत्सुक हैं। फीडर टूर्नामेंट में लगातार पदक हासिल करने से पोयमंती का आत्मविश्वास बढ़ा है। वह डब्ल्यूटीटी फीडर कैप्पाडोसिया 2024 (तुर्की) में दो पदक जीतकर लौटीं। उन्होंने आकाश पाल के साथ मिक्स्ड डबल्स में स्वर्ण और कृत्विका रॉय के साथ महिला डबल्स में रजत पदक जीता। अदाणी समूह की #गर्वहै पहल का हिस्सा, 21 वर्षीय इस खिलाड़ी को घरेलू सर्किट में जीत की आदत है और अब वह इसे अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में भी जारी रखने की कोशिश में जुटी हैं। पोयमंती ने अदाणी समूह की ओर से जारी एक बयान में कहा, “इन टूर्नामेंटों को जीतने से मैं कठिन टूर्नामेंटों के लिए तैयार हो जाऊँगी। मैं ब्रिक्स स्पोर्ट्स गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए रूस जाऊंगी। यह मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि और जीवन भर का सपना है। उसके बाद, मैं अल्टीमेट टेबल टेनिस लीग और अन्य अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों का इंतजार कर रही हूं।” हालांकि, पोयमंती बहुत आगे की सोचने को लेकर सावधानी बरत रही हैं। उन्होंने कहा, “सबसे पहले, मुझे अपनी अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में सुधार करने की जरूरत है। मैं चीजों को चरण-दर-चरण देख और कर रही हूं। मुझे और अधिक टूर्नामेंट खेलने हैं, लेकिन अभी मेरा लक्ष्य खुद को और अपनी रैंकिंग को बेहतर बनाना है।” पोयमंती की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग ऊपर की ओर बढ़ रही है, और उन्हें उस गति को बनाए रखने के लिए विदेशों में अधिक टूर्नामेंटों में भाग लेना होगा। यहीं पर अदाणी समूह के समर्थन ने उनकी मदद की है। उन्होंने कहा, “मुझे अदाणी समूह से जबरदस्त समर्थन मिला है। उन्होंने मुझे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों की तैयारी में मदद की है और आवश्यक चीजों की मुझ तक पहुँच सुनिश्चित करने के लिए समर्थन दिया है। इस तरह के मजबूत समर्थन के बिना, यह कठिन हो जाता है। मैं अपनी अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में सुधार करना जारी रखना चाहती हूं ताकि मैं अंततः भारत के लिए पुरस्कार जीत सकूं।” पोयमंती बैस्या ने आगे कहा, “अदाणी समूह के साथ जुड़ने से पहले, मैंने एक साल में केवल दो अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे, लेकिन अदानी समूह के साथ जुड़ने के बाद, मैंने जिन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भाग लिया, उनकी संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।” तुर्की की पोयमंती की सफल यात्रा सही दिशा में उठाया गया एक कदम है। मिक्स्ड डबल्स में आकाश पाल के साथ स्वर्ण पदक जीतने से जुड़ी अपनी साझेदारी को लेकर उन्होंने कहा, “आकाश और मैं बचपन से ही साथ में अभ्यास करते आ रहे हैं। 2023 में, हमने एक राष्ट्रीय रैंकिंग टूर्नामेंट में युगल मुकाबला खेला। 2024 में, आकाश और मैंने लेबनान के बेरूत में एक साथ अपना पहला फीडर टूर्नामेंट खेला, जहाँ हमने कांस्य पदक जीता।” उन्होंने आगे कहा, “ कृत्विका रॉय के साथ डबल्स में रजत पदक जीतकर मुझे बहुत खुशी हुई, क्योंकि यह पहली बार था जब हम एक साथ खेले थे। आकाश और मैंने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता और फिर लगातार खिताब जीते, जिससे हमारी रैंकिंग में काफी सुधार हुआ। पहले दो अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट से पहले हमारी रैंकिंग कम थी, लेकिन उसके बाद इसमें काफी सुधार हुआ।”    

ULB ने नगर निकाय चुनाव के लिए 669 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये

कोहिमा  नगालैंड में 26 जून को होने वाले शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के चुनाव के लिए कुल 669 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं।राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, 238 महिलाओं सहित 669 उम्मीदवारों ने तीन नगर पालिका परिषदों और 36 नगर परिषदों के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। मंगलवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन था। आयोग ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच आज बृहस्पतिवार को की जाएगी और 18 जून को नाम वापस लेने की आखिरी तिथि है। राज्य में 20 साल बाद शहरी स्थानीय निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। यह चुनाव इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि यह राज्य में पहला ऐसा नगरपालिका चुनाव होगा जिसमें महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण है। अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी नगालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन (ईएनपीओ) के चुनाव से दूर रहने के आह्वान को दरकिनार करते हुए सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। राज्य के छह पूर्वी जिलों में रहने वाली सात नगा जनजातियों का शीर्ष संगठन ईएनपीओ ‘सीमांत नगालैंड क्षेत्र’ की मांग कर रहा है। संगठन का दावा है कि इस क्षेत्र की वर्षों से उपेक्षा की गई है। शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए मतगणना 29 जून को होगी।  

वर्ल्ड एथलेटिक्स ने टाटा कम्युनिकेशंस के साथ पांच साल का प्रसारण सेवा समझौता किया

नई दिल्ली  वर्ल्ड एथलेटिक्स ने बुधवार को टाटा कम्युनिकेशंस के साथ पांच साल का वैश्विक प्रसारण सेवा समझौता किया जिससे भारतीय दूरसंचार कंपनी अगले साल से तोक्यो विश्व चैंपियनशिप सहित एथलेटिक्स की अन्य प्रमुख प्रतियोगिताओं की कवरेज में भागीदार बन जाएगी। वर्ल्ड एथलेटिक्स ने एक बयान में कहा कि टाटा कम्युनिकेशंस ‘नवाचार और दर्शकों की भागीदारी को नई ऊंचाइयों’ तक ले जाने के उद्देश्य से एथलेटिक्स की वैश्विक संचालन के लिए एक ‘प्रमुख रणनीतिक आपूर्तिकर्ता’ होगा। वर्ष 2025 में मार्च में नानजिंग में विश्व एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप, मई में ग्वांग्झू में विश्व एथलेटिक्स रिले और सितंबर में सेन डिएगो में विश्व एथलेटिक्स रोड रनिंग चैंपियनशिप जैसे टूर्नामेंट शामिल हैं। द्विवार्षिक विश्व चैंपियनशिप अगले साल 13 से 21 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘वर्ल्ड एथलेटिक्स सीरीज के टूर्नामेंटों के मेजबान प्रसारक के रूप में टाटा कम्युनिकेशंस कवरेज तैयार करने और महाद्वीपों में अनुकूलित, विश्व स्तरीय लाइव सामग्री वितरित करने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।’’ टाटा कम्युनिकेशंस के पास एक ‘कंटेंट डिलीवरी नेटवर्क’ है जिसमें लाइव और ऑन-डिमांड कवरेज के लिए एक वीडियो मंच है।

एचएस प्रणय ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन के दूसरे दौर में पहुंचे

सिडनी भारत के स्टार शटलर एचएस प्रणय ने पुरुष एकल मुकाबले में ब्राजील के यगोर कोएलो को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया। विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में 10वें स्थान पर काबिज प्रणय ने बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 प्रतियोगिता में अपने राउंड ऑफ 32 मैच में दुनिया के 49वें नंबर के खिलाड़ी ब्राजील के यगोर कोएलो को 47 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे सेट में 21-10, 23-21 से हराया। इस जीत के साथ भारत के शीर्ष शटलर प्रणय राउंड ऑफ 16 में दुनिया के 53वें नंबर के खिलाड़ी इजरायल के मिशा जिल्बरमैन से भिडेंगे। जिल्बरमैन ने इससे पहले भारत के अभिषेक येलिगर को 21-9, 21-15 से हराया था। इस बीच किरण जॉर्ज ने शुरुआती दौर में कनाडा की शियाओडोंग शेंग को 21-17, 21-10 से हराया और अगले मैच में उनका मुकाबला जापान की सातवीं वरीयता प्राप्त केंटा निशिमोटो से होगा। मिथुन मंजूनाथ को इंडोनेशिया के अल्वी फरहान से 21-17, 21-17 से हार का स्वाद चखना पड़ा है। महिला एकल में आठवीं वरीयता प्राप्त आकर्षि कश्यप ने पहले दौर में यूक्रेन की पोलिना बुहरोवा को सीधे सेटों में 21-14, 21-11 से हराया। आकर्षि का दूसरे दौर में ऑस्ट्रेलिया की काई क्यू तेओह से मुकाबला होगा। वहीं हमवतन केयूरा मोपाती को 21-10, 21-18 से हराने वाली मालविका बंसोड़ इंडोनेशिया की सातवीं वरीयता प्राप्त एस्टर ट्राई वार्डोयो से मुकाबला होगा। अनुपमा उपाध्याय ने भी मलेशिया की वोंग लिंग चोंग को 47 मिनट में चले मुकाबले में 21-14, 23-21 से हराया। राउंड ऑफ 16 में उनका मुकाबला इंडोनेशिया की छठी वरीयता प्राप्त पुत्री कुसुमा वर्दानी से होगा। मिश्रित युगल वर्ग में भारतीय शटलर बी सुमीत रेड्डी और एन सिक्की रेड्डी ने मलेशियाई जोड़ी वोंग टीएन सी और लिम चिउ सिएन को 39 मिनट तक चले मुकाबले में 21-17, 21-19 से हराकर दूसरे दौर में पहुंचे। राउंड ऑफ 16 में उनका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के काई चेन तेओह और काई क्यूई तेओह से होगा।  

अब प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले शिक्षकों की राह नहीं होगी आसान, विभाग ने लिया बड़ा फैसला

भोपाल मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला किया है। अब ऐसे शिक्षक जो प्रतिनियुक्ति पर दूसरे विभागों में जाने का सोच रहे हैं, तो उनके लिए आगे की राह आसान नहीं होगी। शिक्षा विभाग ने अब ऐसे शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति पर उनकी पदस्थापना विभाग में खत्म करने का निर्देश दे दिया है। विभाग नए शिक्षक की पदस्थापना करेगा शिक्षा विभाग के अनुसार जो शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर दूसरे विभाग में जाएंगे तो उनकी जगह विभाग नए शिक्षक की पदस्थापना करेगा। इसके साथ ही विभाग द्वारा यह भी कहा गया है कि इस तरह के पदों की क्या स्थिति है, इसका वेरिफिकेशन किया जाना अनिवार्य है। पदों की स्थिति को संबंधित पोर्टल पर भी जारी कर दिया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारियों और संयुक्त संचालक शिक्षा को निर्देश शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और संयुक्त संचालक शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी किया गया है। जिसमें यह कहा गया है कि  प्रतिनियुक्ति जो शिक्षक जायेंगे, अब उनके नाम और पदनाम के साथ ही स्थाई तौर पर वेतन रोकने का उल्लेख किया जायेगा। अब शिक्षकों के सामने असमंजस की स्थिति शिक्षा विभाग ने अब ऐसे शिक्षकों के सामने असमंजस की स्थिति ला दी है कि अगर वह किसी अन्य विभाग में पदस्थापना पर जाते हैं और बाद में अपने मूल विभाग में वापस आते हैं तो उन्हें किस तरह से आपसी सहमति बनानी पड़ेगी। शिक्षा विभाग में इस पूर्व भी प्रतिनियुक्ति और विभाग में वापसी की प्रक्रिया होती रही है। अब नए सिरे से जारी हो रहे निर्देशों को लेकर सरकार की आगामी क्या रणनीति रहेगी, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पक्षियों की जान लेना वाला बर्ड फ्लू अब इंसानों के लिए भी खतरनाक हुआ, WHO ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली.  पक्षियों की जान लेना वाला बर्ड फ्लू अब इंसानों के लिए भी खतरनाक बनता दिख रहा है और भारत में इसने खतरे की घंटी भी बजा दी है. यहां पश्चिम बंगाल चार साल का एक बच्चा H9N2 वायरस से संक्रमित पाया गया है विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसकी तस्दीक करते हुए मंगलवार को बताया कि बर्ड फ्लू से किसी इंसान के बीमार पड़ने का यह पहला मामला है. डब्ल्यूएचओ ने कहा कि मरीज (4 साल का बच्चा) को सांस लेने में लगातार दिक्कत आ रही थी. उसे तेज बुखार और पेट में ऐंठन की भी शिकायत थी. जिसके बाद फरवरी में उसे अस्पताल की बाल चिकित्सा गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था. करीब 3 महीनों तक जांच और इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. विश्व स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि मरीज के घर और आस-पास के इलाके में मुर्गे-मुर्गियां थीं, उनके संपर्क में आने से ही वह बर्ड फ्लू की चपेट में आ गया. WHO ने उसके परिवार या इलाके के किसी दूसरे व्यक्ति में सांस से जुड़ी बीमारी का कोई लक्षण नहीं मिला है. डब्ल्यूएचओ ने इसके साथ ही बताया कि बच्चे में जब यह लक्षण पाए गए तब वैक्सीनेशन और इलाज को लेकर कोई डिटेल मौजूद नहीं था. एजेंसी ने यह कहा कि यह इंसानों में H9N2 बर्ड फ्लू का भारत से दूसरा मामला है. 2019 में पहला मामला सामने आया था. एच9एन2 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस में से एक है. वैसे तो यह वायरस आमतौर पर हल्की बीमारी का ही कारण बनता है. हालांकि संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने कहा कि कई इलाकों में पोल्ट्री फॉर्म फैले होने के कारण यह वायरस इंसानों के लिए भी खतरनाक बन सकता है.

टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट लेने वाले दूसरे पाकिस्तानी गेंदबाज बने हारिस राउफ

एडम जाम्पा ने हासिल की अनोखी उपलब्धि, टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट लेने वाले दूसरे पाकिस्तानी गेंदबाज बने हारिस राउफ हेज़लवुड ने टी20 विश्व कप के प्रारूप पर सवाल उठाए एंटीगुआ  स्पिनर एडम जाम्पा बुधवार को टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बन गए हैं। जाम्पा ने सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में चल रहे टी20 विश्व कप में नामीबिया के खिलाफ मुकाबले के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। नामीबिया के खिलाफ, 32 वर्षीय खिलाड़ी ने मैच की पहली पारी में चार विकेट हासिल किए। उन्होंने ज़ेन ग्रीन, डेविड विसे, रूबेन ट्रम्पेलमैन और बर्नार्ड स्कोल्ट्ज़ को आउट किया। क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में, जाम्पा ने 83 मैच और 82 पारियाँ खेलने के बाद 7.20 की इकॉनमी रेट से 100 विकेट लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क 62 टी-20 मैच खेलकर 7.72 की इकॉनमी रेट से 76 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में नामीबिया को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। नामीबिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 72 रनों पर सिमट गई, जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने केवल 5.4 ओवर में 1 विकेट पर 74 रन बनाकर मैच जीत लिया। एडम जाम्पा (4 ओवर 12 रन 4 विकेट) को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।   टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट लेने वाले दूसरे पाकिस्तानी गेंदबाज बने हारिस राउफ न्यूयॉर्क  पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस राउफ ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिये हैं। उन्होंने यह उपलब्धि मंगलवार को नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे विश्व कप के ग्रुप ए मुकाबले में कनाडा के खिलाफ हासिल की। कनाडा के खिलाफ मैच में राउफ ने अपने चार ओवर के स्पेल में 26 रन देकर 2 विकेट लिये। जिससे उनके कुल 71 मैचों में 101 विकेट हो गए। श्रेयस मोव्वा क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में उनका 100वां विकेट था, जबकि रविंदरपाल सिंह उनके 101वें शिकार बने। वह तीन अंकों की उपलब्धि हासिल करने वाले सिर्फ दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी बने। ऑलराउंडर शादाब खान यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी थे। उन्होंने मेन इन ग्रीन के लिए 103 मैचों में 107 विकेट लिए हैं। कुल मिलाकर, राउफ 100 विकेट के मील के पत्थर तक पहुंचने वाले तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी हैं। उनसे आगे केवल अफगानिस्तान और श्रीलंका के कप्तान राशिद खान और वानिंदु हसरंगा हैं। राशिद ने 53 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की, जबकि हसरंगा ने 63 मैचों में 100 विकेट का आंकड़ा छुआ। मैच की बात करें तो पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया, जो सतह के हिसाब से एकदम सही फैसला था। कनाडा के लिए आरोन जॉनसन ने बेहतरीन अर्धशतक लगाते हुए 44 गेंदों में 52 रन बनाए। हालांकि उन्हें दूसरे छोर से कोई मदद नहीं मिली और कनाडा की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 106 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के लिए हारिस राउफ और मोहम्मद आमिर ने 2-2 व शाहिन शाह अफरीदी और नसीम शाह ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में पाकिस्तान ने 17.3 ओवर में 3 विकेट पर 107 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि बाबर आजम ने 33 रन बनाए। हेज़लवुड ने टी20 विश्व कप के प्रारूप पर सवाल उठाए न्यूयॉर्क  ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड ने टी20 विश्व कप के प्रारूप पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह अजीबोगरीब है कि उनकी टीम का बेहतर रन रेट सुपर 8 चरण में कोई मायने नहीं रखेगा। टी20 विश्व कप में इस बार 20 टीम भाग ले रही हैं जिन्हें पांच पांच टीम के चार ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली दो टीम सुपर 8 में जगह बनाएंगी जहां इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। इनमें से प्रत्येक ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली दो टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। इस बार टी20 विश्व कप का प्रारूप पिछली बार से भिन्न है। पिछली बार चोटी की टीमों ने सुपर 12 चरण से अपने अभियान की शुरुआत की थी। टीमों को छह-छह के दो ग्रुप में बांटा गया था तथा प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली दो टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी। ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को नामीबिया को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी जिससे उसका नेट रन रेट प्लस 3.580 पर पहुंच गया। इस जीत से ऑस्ट्रेलिया ने सुपर 8 में भी अपनी जगह पक्की की। हेज़लवुड ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘यह वास्तव में थोड़ा अजीब है क्योंकि ऐसा होता नहीं है। मैंने जितने विश्व कप खेले हैं उनमें संभवत: यह पहला टी20 विश्व कप है जिसका प्रारूप इस तरह से तैयार किया गया है। इसलिए यह थोड़ा भिन्न है।’’ उन्होंने कहा,,‘‘यह इस तरह का प्रारूप है कि इसमें पहले चरण में आप कितना भी अच्छा प्रदर्शन करो या आप अजेय रहते हुए बेहतर नेट रन रेट के साथ आगे बढ़ो तो भी सुपर 8 में वह खास मायने नहीं रखेगा। इसलिए यह थोड़ा अजीब है लेकिन इसको इसी तरह से तैयार किया गया है।’’  

गुरुवार 13 जून 2024 का राशिफल

मेष राशिफल: किसी पुराने मित्र से अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। आपके जीवन में कोई नया सदस्य आने वाला है जो आपकी ज़िंदगी को पूरी तरह बदल देगा। कोई पूर्व प्रेमी आपके जीवन में वापस आने की कोशिश कर सकता है और आपको नुकसान पहुँचाने की कोशिश करेगा। इसलिए ऐसी परिस्थितियों से समझदारी से निपटें। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपको दिल से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। वृषभ राशिफल: आपके आस-पास के लोग जो आपके मित्र और शुभचिंतक होने का दावा करते हैं, हो सकता है कि वे वास्तव में आपके मित्र न हों। इस बात की प्रबल संभावना है कि आपका कोई करीबी आपको धोखा दे सकता है। आपकी निजी और व्यावसायिक दोनों ही ज़िंदगी में मज़बूती आएगी। शिक्षण पेशे से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर रहेगी। दूसरों से संवाद करते समय बहुत ज़्यादा मुखर होने से बचें। मिथुन राशिफल: जो लोग किसी तरह के कानूनी मामले में उलझे हुए हैं, उन्हें न्याय मिलने की संभावना है। व्यापार के अवसर आपके सामने आ रहे हैं। ऐसे अवसरों का लाभ उठाने का यह बहुत अच्छा समय है। आपके द्वारा कोई नई संपत्ति खरीदने की प्रबल संभावना है। आज शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने से बचें। साथ ही, कागजी कार्रवाई में भी सावधानी बरतें। आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ आपको परेशान कर सकती हैं। कर्क राशिफल: आपके प्रेम जीवन में कुछ ग़लतफ़हमियाँ बढ़ सकती हैं। आपको लग सकता है कि आपका साथी आप पर हावी होना चाहता है। आज आपको निजी और पेशेवर जीवन में कुछ कठिन फ़ैसले लेने पड़ सकते हैं। अपनी जेब पर कड़ी नज़र रखें क्योंकि निकट भविष्य में जब आपको इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत होगी, तब आपके पास पैसे नहीं होंगे। सिंह राशिफल: प्रियजनों के साथ मिलना-जुलना हो सकता है। आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना है। ब्लू कॉलर कर्मचारियों को पदोन्नति की उम्मीद है। किसी करीबी रिश्तेदार से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आप खुशी और आनंद के दौर में प्रवेश करने वाले हैं। अपने पिता/पति/साथी या अपने जीवन में समान महत्व रखने वाले किसी अन्य व्यक्ति पर भरोसा करें और मदद मांगें, सफलता आपकी होगी। कन्या राशिफल: छात्रों के लिए आने वाला दिन अच्छा रहेगा। प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए भी यह दिन अच्छा है, क्योंकि उनके जीवन में रोमांस की वापसी होने की संभावना है। आपके आस-पास के लोग आपकी और आपके कामों की आलोचना कर सकते हैं, लेकिन उन्हें खुद को परेशान न करने दें। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलने की उम्मीद है। आमदनी में बढ़ोतरी से उन्हें राहत मिलेगी और वे आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। तुला राशिफल: आज कोई करीबी दोस्त आपको धोखा दे सकता है और आपकी पीठ में छुरा घोंप सकता है, इसलिए अपनी आँखें और कान खुले रखें और देखें कि अपराधी कौन है। वित्तीय स्थिरता का अनुमान लगाया जा सकता है। अपनी दिनचर्या में कुछ फिटनेस से संबंधित गतिविधि शुरू करने से आपको उन फिटनेस लक्ष्यों को आपकी अपेक्षा से कहीं अधिक तेज़ी से प्राप्त करने में मदद मिलेगी। वृश्चिक राशिफल: आपको दुविधा जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें आपको सही और गलत रास्ते के बीच चुनाव करना होगा। लेकिन अंत में सब ठीक हो जाएगा। छोटे बच्चे आपको प्रेरणास्रोत के रूप में देख सकते हैं, इसलिए उन्हें नई और नैतिक बातें सिखाने के लिए अच्छा व्यवहार करें। स्वास्थ्य और धन की स्थिति में मजबूती देखने को मिल सकती है। धनु राशिफल: रचनात्मक पेशे से जुड़े लोगों को उच्च पद पर पदोन्नति मिलने की उम्मीद है, क्योंकि अवसर आपके सामने आ रहे हैं, इसलिए अपने जीवन में महत्वपूर्ण निर्णय लेने में संकोच न करें। भविष्य में कोई नया प्रोजेक्ट आपको अच्छा मुनाफ़ा दिलाएगा। इस प्रकार, वित्तीय वृद्धि की उम्मीद की जा सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से, आप डाइट पर जाने का फैसला कर सकते हैं, लेकिन आपके रास्ते में बहुत सी बाधाएँ होंगी। मकर राशिफल: प्रेम जीवन में सुधार देखने को मिल सकता है क्योंकि रोमांस किसी तरह आपके जीवन में प्रवेश करेगा। आप अपने सहकर्मी के साथ बहस में पड़ सकते हैं, लेकिन शांत रहने की कोशिश करें और आपत्तिजनक शब्द न बोलें। बड़ी मात्रा में नकदी खर्च होने की संभावना है, जिससे आपका मासिक बजट गड़बड़ा सकता है। आज स्वस्थ भोजन करें, नहीं तो आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएँ हो सकती हैं। कुंभ राशिफल: अपने आत्मसम्मान को बनाए रखें और अपनी आवाज़ पर नियंत्रण रखें। आपकी ज़बान तीखी है इसलिए बोलने से पहले हर शब्द पर ध्यान दें। आपको अपने पेशेवर जीवन में कुछ जल्दीबाज़ी में फ़ैसले लेने पड़ सकते हैं। इन फ़ैसलों के दूरगामी परिणाम होंगे इसलिए इन्हें बनाते समय अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करें। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। लेखन के पेशे से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से तरक्की मिलने की उम्मीद है। मीन राशिफल: आज आप जो भी प्रोजेक्ट हाथ में लेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आज का दिन आपके जीवन में ताज़गी और सकारात्मकता लेकर आएगा। प्रेम जीवन में सुधार देखने को मिल सकता है। धन आगमन की संभावना है। स्वास्थ्य के लिहाज से दवाइयों ने आखिरकार अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है, जिससे सुधार की उम्मीद की जा सकती है।

मध्यप्रदेश भरेगा पर्यटन की नयी उड़ान, आज से “पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा” की शुरुआत

भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में पर्यटन और व्यापार को नई ऊंचाई पर पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आज 13 जून को “पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा” का शुभारंभ होगा, जिससे राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों के बीच की दूरी कम होगी और सफर और भी आनंददायी बन जाएगा। 8 शहरों को मिलेगा हवाई सेवा का लाभ: दरअसल इस नई वायु सेवा के तहत प्रदेश के 8 प्रमुख शहरों – भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली और खजुराहो को हवाई मार्ग से जोड़ा जाएगा। जानकारी के मुताबिक दो 6 सीटर एयरक्राफ्ट इन शहरों के बीच उड़ान भरेंगे, जिससे इन स्थानों के बीच की दूरी और समय में कमी आएगी। इसके साथ ही इसकी शुरुआत करते हुए इसकी पहली फ्लाइट भोपाल-जबलपुर-रीवा-सिंगरौली की होगी। पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा के शेड्यूल की जानकारी इस प्रकार है: सोमवार: भोपाल से इंदौर: सुबह 6:15 से 7:10 बजे और शाम 4:00 से 4:55 बजे भोपाल से जबलपुर: सुबह 6:15 से 9:55 बजे (एक स्टॉप) भोपाल से रीवा: सुबह 6:15 से 1:10 बजे (दो स्टॉप) मंगलवार: भोपाल से ग्वालियर: सुबह 8:15 से 10:05 बजे भोपाल से उज्जैन: दोपहर 1:00 से 1:55 बजे भोपाल से इंदौर: दोपहर 1:00 से 2:40 बजे (एक स्टॉप) बुधवार: भोपाल से जबलपुर: सुबह 7:45 से 9:15 बजे गुरुवार: भोपाल से रीवा: सुबह 7:45 से 11:05 बजे (एक स्टॉप) भोपाल से सिंगरौली: सुबह 7:45 से दोपहर 12:00 बजे (दो स्टॉप) शुक्रवार: भोपाल से जबलपुर: सुबह 7:45 से 9:15 बजे भोपाल से खजुराहो: सुबह 7:45 से 11:30 बजे (एक स्टॉप) शनिवार: भोपाल से ग्वालियर: सुबह 8:15 से 10:05 बजे रविवार: भोपाल से उज्जैन: सुबह 6:00 से 6:55 बजे भोपाल से इंदौर: सुबह 9:00 से 11:25 बजे (एक स्टॉप) पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा: दरअसल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इस फैसले से नई वायु सेवा सिर्फ पर्यटन के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि उद्योग, व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति और कला के प्रचार-प्रसार में भी लाभदायक होगी। इससे राज्य के प्रमुख शहरों के बीच आवागमन सुगम होगा और विभिन्न क्षेत्रों में विकास को गति मिलेगी। शुभारंभ समारोह: “पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा” का शुभारंभ समारोह भोपाल में आज 13 जून को आयोजित होगा। इसके बाद 15 जून को ग्वालियर और 16 जून को उज्जैन से हवाई यात्रा की शुरुआत होगी। इस वायु सेवा के माध्यम से पर्यटकों और व्यवसायियों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी, जिससे मध्यप्रदेश में पर्यटन और व्यापार की संभावनाएं और बढ़ेंगी।

गाड़ी में पानी से भी लग सकती हैआग, भूलकर भी न रखें ये सामान!

नईदिल्ली देश में गर्मी लगातार बढ़ती ही जा रही है और ऐसे में मोबाइल और कार ब्लास्ट होने के मामले भी सामने आ रहे हैं। हर रोज किसी न किसी गाड़ी में आग लगने या मोबाइल ब्लास्ट की खबरें सामने आ रही है। कई सारे लोग ऐसे भी है जो कार में पानी की बोतल भर कर रखते हैं लेकिन यह आदत मुसीबत बन सकती है। इसके कारण गाड़ी में ब्लास्ट हो सकता है। आईए जानते हैं, आपको कार के अंदर कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए और इनसे क्या नुकसान होता है? कार में प्लास्टिक की बोतल रखना पड़ेगा महंगा अगर आप अपनी गाड़ी को धूप में खड़ा कर रहे हैं और इसमें प्लास्टिक की पानी की बोतल रखी है तो उसे तुरंत ही बाहर निकाल दें। अगर आप पानी पीकर खाली बोतल भी गाड़ी में रखते हैं तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। प्लास्टिक बोतल कार में मैग्नीफाइंग ग्लास की तरह काम करती है। धूप की डायरेक्ट रोशनी बोतल पर पड़ती है और वो रिएक्ट करती ही, जिसकी वजह से कार की सीट में आग लग सकती है। अगर आपकी कार में कोल्डड्रिंक की बोतल है तो भी आपको नुकसान पंहुचा सकती है। इसके तापमान बढ़ने के कारण फटने के चांस बढ़ जाते है। कभी ना रखें सैनिटाइजर और लाइटर इतनी धूप में गाड़ी खड़ी करते समय आपको इसमें लाइटर नहीं रखना चाहिए क्योंकि गर्मी के कारण इसमें आग लगने का चांस बढ़ जाता है। इसके अलावा हैंड सेनीटाइजर में अल्कोहल होती है और तेज गर्मी में वह भी आग पकड़ लेती है जिससे आपकी गाड़ी में आग लग सकती है। ऐसा सूरज की तेज रोशनी पड़ने के कारण हो सकता है। गैस एयरोसोल या स्प्रे कैन को कार में रख कर ना छोड़े। टेंपरेचर बढ़ने के कारण कैन के अंदर प्रेशर बहुत तेजी से बढ़ सकता है, इससे गाड़ी में आग लग सकती है। इसके साथ ही कार में कोई भी ज्वलनशील चीजे रखने से बचें।

बकरीद से पहले प्याज की मांग बढ़ी, आगे चलकर और क्यों बढ़ सकती हैं कीमतें

नई दिल्ली देश में प्याज के दाम में तेज बढ़ोतरी देखी जा रही है. पिछले 15 दिनों की बात करें तो प्याज की कीमतों में 30-50 फीसदी तक का इजाफा हो चुका है. देश में इस समय प्याज की आवक यानी इसकी सप्लाई कम हो रही है जबकि ईद उल-अज़हा (बकरीद) के आने से पहले प्याज की मांग में जोरदार इजाफा हो चुका है. अब केंद्र सरकार से उम्मीद की जा रही है कि वो प्याज के बढ़ते दामों पर लगाम लगाने के लिए कुछ कदम उठाए. महाराष्ट्र के लासलगांव मंडी में प्याज के दाम खूब चढ़े महाराष्ट्र के नासिक की लासलगांव मंडी में प्याज के औसत थोक भाव में खूब इजाफा आ चुका है. सोमवार को यहां औसत थोक भाव 26 रुपये प्रति किलो पर थे जबकि पिछले महीने की 25 तारीख को ये रेट 17 रुपये प्रति किलो पर थे. हालांकि महाराष्ट्र में सबसे अच्छी क्वालिटी के प्याज के रेट राज्य के कई होलसेल मार्केट में 30 रुपये प्रति किलो के भाव को पार कर गए हैं. चूंकि इनका ट्रेड वॉल्यूम कुल प्याज की बिक्री में कम रहता है तो इनके दाम का औसत कुल भाव में ज्यादा असर नहीं दर्शाता है. क्यों बढ़ रही प्याज की कीमतें प्याज के रेट में हालिया तेजी मुख्य रूप से डिमांड और सप्लाई के बीच अंतर की वजह से आई है. जून से मंडियों और बाजारों में जो प्याज आ रहा है वो उस स्टॉक से है जो किसानों और ट्रेडर्स ने रखा हुआ था. हालांकि किसानों को ऐसी आशंका है कि साल 2023-24 की रबी फसल में गिरावट आ सकती है जिसके बाद उन्हें प्याज के रेट में बढ़ोतरी की उम्मीद है. किसानों को उम्मीद है कि केंद्र सरकार अब प्याज पर एक्सपोर्ट ड्यूटी हटा सकती है और इसी अनुमान के दम पर स्टॉकिस्ट और किसान प्याज का भंडारण कर रहे हैं. उन्हें लगता है कि एक्सपोर्ट ड्यूटी हटने के बाद प्याज के दाम काफी ऊपर जा सकते हैं और इस समय पर वो अपनी प्याज की अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद कर रहे हैं. एक्सपोर्ट में फिलहाल बनी हुई है सुस्ती प्याज के निर्यात पर 40 फीसदी एक्सपोर्ट ड्यूटी की वजह से फिलहाल इसकी गति धीमी बनी हुई है. चूंकि आगामी 17 जून को ईद उल-अज़हा (बकरीद) का त्योहार मनाया जाएगा तो ट्रेडर्स का दावा है कि घरेलू मांग कुछ और समय तक तेजी जारी रहेगी. महाराष्ट्र से आने वाली प्याज के लिए मांग लगातार बढ़ रही है, खासकर दक्षिणी राज्यों से डिमांड ज्यादा है. कितना हुआ प्याज में इजाफा नासिक की लासलगांव मंडी में सोमवार को प्याज का औसत थोक मूल्य 26 रुपए प्रति किलोग्राम था, जबकि 25 मई को यही दाम 17 रुपए प्रति किलोग्राम थे. बेहतरीन क्वालिटी वाले प्याज की कीमत, जिसकी कुल कारोबार मात्रा में हिस्सेदारी छोटी है, राज्य के कई थोक बाजारों में 30 रुपए को पार कर गई है. हालिया कीमतों में इजाफे का प्रमुख कारण मांग और सप्लाई में अंतर है. जून से बाजारों में आने वाला प्याज किसानों और व्यापारियों द्वारा रखे गए स्टॉक से आता है. किसान अपने स्टॉक को कम निकाल रहे हैं, क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि 2023-24 की रबी फसल में संभावित गिरावट के कारण कीमतें बढ़ेंगी. दिल्ली में महंगी हुई प्याज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में लगातार प्याज की कीमतें बढ़ती जा रही है। प्याज की कीमत बीते 10 दिनों से बढ़ने लगी है। बीते 10 दिनों के मुताबिक 12 से 15 रुपये तक प्याज की कीमत बढ़ गई है। वहीं जून के महीने में भी प्याज किसान और व्यापारियों के पास उपलब्ध स्टॉक से आती है। किसान अब अपने स्टॉक को भी कम बेच रहे है, जिस कारण प्याज की कीमत बढ़ने लगी है। किसानों का मानना है कि रबी फसल 2023-24 में गिरावट आने के बाद प्याज की कीमत बढ़ जाएगी। वहीं प्याज की कीमत में 40% एक्सपोर्ट फीस बढ़ गई है, जिस कारण इसका निर्यात कम होने लगा है। व्यापारियों ने दावा किया है कि आगामी 17 जून को होने वाली ईद अल अज़हा के लिए प्याज की घरेलू मांग बढ़ गई है। दक्षिण में बढ़ी मांग प्याज की मांग महाराष्ट्र के अलावा दक्षिण के राज्यों मे भी काफी अधिक बढ़ी है। कीमत में आई बढ़ोतरी के पीछे मूल कारण किसान और स्टॉकिस्ट का मानना है कि केंद्र सरकार जल्द ही इस पर से निर्यात शुल्क को खत्म कर सकती है। क्या कहते हैं सरकारी आंकड़ें मिनिस्ट्री कंज्यूमर अफेयर्स की वेबसाइट के अनुसार प्याज कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. अगर बात जून ही करें तो प्याज की औसत कीमतों में ही 1.86 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा देखने को मिल चुका है. 31 मई को प्याज के औसत दाम 32.12 रुपए प्रति किलोग्राम देखने को मिले थे. जोकि 10 जून को बढ़कर 33.98 रुपए प्रति किलोग्राम हो चुके हैं. वहीं देश की राजधानी दिल्ली में प्याज की कीमत में तो और भी इजाफा देखने को मिला है. 31 मई को दिल्ली में प्याज की सरकारी कीमत 30 रुपए प्रति किलोग्राम थी. जोकि 10 जून को 42 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है. इसका मतलब है कि जून के महीने में दिल्ली में प्याज की कीमत में 12 रुपए का इजाफा हो चुका है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet