LATEST NEWS

अगले महीने कजाकिस्तान में पीएम मोदी और शहबाज शरीफ होंगे आमने-सामने

नई दिल्ली  दिसम्बर 2015की उस घटना को लगभग एक दशक होने वाले हैं जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान अचानक लाहौर में उतरा था। उस समय मोदी ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री मोदी की लाहौर यात्रा ने तब विश्लेषकों को हैरान कर दिया था। इसे दोनों देशों के बीच संबंधों की सुधार की दिशा में बड़ा कदम बताया गया था लेकिन 2015 से 2024 का एक बड़ा वक्त गुजरा और दोनों देशों के रिश्ते ठंडे बस्ते में चले गए। 2019 में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद खत्म होने के बाद से तो यह बिल्कुल बंद ही हैं। अब नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पाकिस्तान की तरफ से रिश्तों को फिर से शुरू करने की कोशिश हुई है। सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पीएम मोदी को बधाई दी, लेकिन सबका ध्यान खींचा उनके बड़े भाई और पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ के एक्स पर लिखे संदेश ने, जिसमें उन्होंने भारत के साथ दोस्ती का साफ संदेश भेजा। नवाज शरीफ ने लिखा, ‘मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर मैं गर्मजोशी से बधाई पेश करता हूं। हाल के चुनावों में आपके जीत आपके नेतृत्व में जनता के विश्वास को दर्शाती है।’ नवाज ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ नवाज शरीफ ने आगे लिखा, ‘आइए हम क्षेत्र में नफरत को उम्मीद से बदलकर यहां बसने वाले दो अरब लोगों के भविष्य को संवारें।’ इसके जवाब में पीएम मोदी ने लिखा, ‘आपके बधाई संदेश के लिए शुक्रिया। भारत के लोग हमेशा शांति, सुरक्षा और प्रगतिशील विचारों के पक्षधर रहे हैं। अपने लोगों का कल्याण और सुरक्षा हमेशा हमारी प्राथमिकता होना चाहिए।’ पाकिस्तान ने हाल के दिनों में भारत के संबंधों को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया है। इसी साल मार्च में पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने भारत के साथ व्यापारिक संबंधों की बहाली का संकेत दिया था। डार ने कहा था कि पाकिस्तान इस बारे में गंभीरता से विचार कर रहा है। दोनों नेताओं के बीच संदेशों के मायने पीएम मोदी और नवाज शरीफ के एक दूसरे को भेजे संदेशों ने एक नई बहस छेड़ दी है। पाकिस्तान से आए प्रेम के संदेश को इसलिए भी खास समझा जाना चाहिए कि शहबाज शरीफ भले ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हैं लेकिन पीएमएल-एन के सबसे बड़े नेता आज भी नवाज शरीफ ही हैं। हालांकि, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ इसे प्रेम का संदेश नहीं मानते। आसिफ ने जियो न्यूज के एक कार्यक्रम में कहा कि ‘नरेंद्र मोदी को बधाई देना एक औपचारिक संदेश था और कूटनीतिक स्तर पर ऐसा किया जाता है। शहबाज शरीफ जब प्रधानमंत्री बने थे तो उन्होंने भी हमें मुबारकबाद दी थी।’ आसिफ ने कहा कि ‘हमने कौन सा उन्हें मोहब्बतनामा लिख दिया?’ भारत-पाकिस्तान में बन सकती है बात हालांकि, कुछ लोग इसके उलट मानते हैं। पत्रकार सुधींद्र कुलकर्णी ने बीबीसी से बात में नवाज शरीफ और पीएम मोदी के बीच संदेशों की अदला-बदली को एक महत्वपूर्ण प्रगति बताया। कुलकर्णी ने कहा कि नवाज शरीफ ने मोदी की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। इसके साथ ही वे दोनों नेताओं के बीच अच्छे व्यक्तिगत संबंधों की भी याद दिलाते हैं। मोदी ने अपने पहले कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह में नवाज शरीफ को न्योता भेजा था, जिसमें बतौर पाकिस्तान पीएम वह शामिल भी हुए थे। पाकिस्तान में भी दोनों नेताओं की बातचीत को लेकर तमाम लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, विश्लेषकों का मानना है कि रिश्तों में जमी बर्फ पिघलने में समय लग सकता है। कजाकिस्तान में दोनों पीएम होंगे आमने-सामने भारत और पाकिस्तान दोनों तरफ के लोगों का मानना है कि पड़ोसी देशों के बीच सबसे बड़ी रुकावट कश्मीर की समस्या है। हालांकि, यह भी कहना है कि सीधे संबंध शुरू करने से पहले दोनों देशों में उच्चायुक्तों की तैनाती और अफगानिस्तान ट्रांजिट खोलने जैसे कदम उठाए जा सकते हैं। इसके साथ ही अभी यह नहीं पता है कि पाकिस्तान की सेना इस बारे में क्या सोचती है, क्योंकि पीएम शहबाज ने बधाई संदेश को बहुत ठंडा रखा था। भाई नवाज के उलट शहबाज शरीफ की छवि पाकिस्तानी सेना से संबंध बनाकर रखने वाली है। फिलहाल विश्लेषकों की नजर जुलाई में कजाकिस्तान में होने वाली शंघाई ओऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) की बैठक हैं, जहां मोदी और शहबाज शरीफ आमने-सामने होने वाले हैं। यह भी ध्यान देने की जरूरत है कि यह पीएम मोदी का तीसरा कार्यकाल है और वह इतिहास में ऐसे प्रधानमंत्री के रूप में याद किया जाना चाहेंगे जिसने पाकिस्तान से समस्या को लेकर खास प्रयास किया था। ऐसे में मोदी इस दिशा में कुछ ठोस करने की कोशिश जरूर करेंगे।

भाजपा का अगला अध्यक्ष कौन, यूपी में साख लौटाना बड़ी चुनौती, विनोद, संतोष, ठाकुर, ओम माथुर, और स्मृति ईरानी के नाम चर्चा में

नई दिल्ली  नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरी बार शपथ ग्रहण लेने के बाद अब भाजपा के नए अध्यक्ष की चर्चा शुरू हो गई है। अध्यक्ष कौन बनेगा इसकी अटकलें तेज हो गई हैं। 2019 लोकसभा चुनाव के बाद जगत प्रकाश नड्डा जनवरी 2020 में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। नड्डा का बतौर बीजेपी अध्यक्ष कार्यकाल जनवरी 2023 में खत्म हो गया। हालांकि, लोकसभा चुनाव को देखते हुए उनके कार्यकाल को जून 2024 तक बढ़ा दिया गया था। चुनाव बाद नड्डा को नरेंद्र मोदी सरकार की कैबिनेट में जगह दी गई है। माना जा रहा है कि बीजेपी के एक व्यक्ति एक पद की नीति के तहत पार्टी जल्द ही अपना नया अध्यक्ष तय करेगी। हाल ही में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयानों के बाद माना जा रहा है कि अध्यक्ष पद के चुनाव में अब संघ की ही चलेगी। विनोद, अनुराग, ओम और स्मृति के नामों की चर्चा नड्डा के बाद पहले तो अध्यक्ष पद के लिए मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के नाम भी चर्चा में थे। मगर, इन तीनों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद अब इनकी चर्चाओं पर विराम लग गया है। अब भाजपा अध्यक्ष पद की दौड़ में पार्टी महासचिव विनोद तावड़े, बीएल संतोष, अनुराग ठाकुर, के लक्षमण, ओम माथुर, सुनील बंसल के अलावा स्मृति ईरानी के नाम भी आगे चल रहे हैं। मोहन भागवत के बयान के बाद बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव में संघ की भूमिका की चर्चा तेज हो गई है इस बार भाजपा अध्यक्ष के चुनाव में संघ की चलेगी दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर राजीव रंजन गिरि के अनुसार, भाजपा भले ही राजनीतिक पार्टी हो, मगर संगठन में हमेशा संघ की ही चलती है। क्योंकि इसे चलाने वाले लोग ज्यादातर संघ से ही जुड़े होते हैं। मोहन भागवत ने हाल ही में बयान दिया था कि एक सच्चा सेवक मर्यादा का पालन करता है। जिसमें मैंने किया का भाव नहीं होता, अहंकार नहीं होता, केवल वही व्यक्ति सही अर्थों में सेवक कहलाने का अधिकारी होता है। माना जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व को लेकर भागवत यह बयान बेहद मायने रखता है। ऐसे में आगामी वक्त में पार्टी अध्यक्ष के चुनाव में संघ की भूमिका काफी अहम मानी जा रही है। भाजपा को आरएसएस का राजनीतिक संगठन माना जाता है, ऐसे में संघ अब नहीं चाहेगा कि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन खराब हो। विनोद तावड़े प्रभावशाली महासचिव, संघ से जुड़ाव महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके तावड़े को बीएल संतोष के बाद सबसे ज्यादा प्रभावशाली महासचिव माना जाता है। उनके पास दो दशक का संगठन का अनुभव है। वह बचपन से ही संघ से जुड़े हुए हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले तावड़े के नाम पर इसलिए भी मुहर लग सकती है, क्योंकि इसी साल महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। लक्ष्मण का नाम ओबीसी दावेदारों में आगे नड्डा के बाद भाजपा अध्यक्ष की इस रेस में बीजेपी ओबीसी मोर्चा चीफ के लक्ष्मण का नाम भी चर्चा में हैं। तेलंगाना से आने वाले लक्ष्मण बेहद कर्मठ और जुझारू जाने जाते हैं। दक्षिण के राज्यों में आंध्र प्रदेश के बाद तेलंगाना पर बीजेपी सबसे ज्यादा ध्यान दे रही है। बंसल की अगुवाई में ओडिशा में बीजेपी का परचम बीजेपी अध्यक्ष की रेस में सुनील बंसल का नाम भी सामिल है, जो वर्तमान में महासचिव हैं। अमित शाह के चहेते बंसल पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और ओडिशा जैसे तीन राज्यों के इंचार्ज भी हैं। उन्हीं की अगुवाई में बीजेपी ने ओडिशा में शानदार प्रदर्शन किया और नवीन पटनायक सरकार को चारों खाने चित कर दिया। बीएल संतोष पर्दे के पीछे के रणनीतिकार भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष आरएसएस के बड़े प्रचारक भी रह चुके हैं। बीएल संतोष को बीजेपी में यह पद तब मिला, जब 13 वर्षों से यह पद संभाल रहे रामलाल की विदाई हुई। बीएल संतोष को परदे के पीछे रणनीति बनाने में माहिर माना जाता है। ओम माथुर गुजरात के प्रभारी, पीएम मोदी के चहेते राजस्थान से राज्यसभा सदस्य और भैरों सिंह शेखावत के शिष्य ओम माथुर भी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की दौड़ में हैं। पीएम मोदी के चहेते माथुर को चेहरे पर मुस्कुराहट के साथ अपनी बात कहने के लिए जाना जाता है। ओम माथुर आरएसएस के सक्रिय प्रचारक रहे हैं और पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात के प्रभारी भी रह चुके हैं। अनुराग ठाकुर को यूथ विंग के अध्यक्ष पद का अनुभव हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर का नाम भी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए चर्चा में है। हमीरपुर लोकसभा सीट से पांच बार के सांसद अनुराग ठाकुर को इस बार मोदी मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई है। इससे भी उनको पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा। अनुराग ठाकुर यूथ बीजेपी के अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके हैं। वह बीसीसीआई के संयुक्त सचिव भी रह चुके हैं। स्मृति ईरानी का नाम भी रेस में, पहली महिला अध्यक्ष संभव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी कई सभाओं में महिला वोटर्स की वकालत करते आ रहे हैं। उन्होंने अपनी लगातार तीन बार की जीत में महिलाओं की भूमिका भी मानी है। वहीं, भाजपा ने संगठन में भी महिला सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए व्यापक संपर्क अभियान की योजना बनाने जा रही है। वैसे भी महिला आरक्षण अधिनियम लागू हो गया तो लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें आरक्षित होंगी। इस बार अध्यक्ष पद के लिए स्मृति ईरानी के नाम की भी चर्चा है। अमेठी की पूर्व सांसद रहीं स्मृति को इस बार कैबिनेट में जगह नहीं मिली है, ऐसे में भाजपा अध्यक्ष के लिए उनका नाम भी आगे चल रहा है। अगर, ऐसा होता है तो वह भाजपा की पहली महिला अध्यक्ष बन सकती हैं। अध्यक्ष पद से पहले राज्यों में होंगे संगठन चुनाव भाजपा अपने नए अध्यक्ष के चुनाव से पहले नए सदस्यता अभियान की शुरुआत करेगी और उसके बाद राज्यों में संगठन के चुनाव कराएगी। दरअसल, तय नियमों के मुताबिक अध्यक्ष चुनने से पहले कम से कम 50 फीसदी राज्यों … Read more

उम्मीदें जीवंत रखने के लिए एक दूसरे का सामना करेंगे बांग्लादेश और नीदरलैंड

इंग्लैंड के अरमानों पर पानी फेर सकती है बारिश उम्मीदें जीवंत रखने के लिए एक दूसरे का सामना करेंगे बांग्लादेश और नीदरलैंड करो या मरो मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना वेस्टइंडीज से नॉर्थ साउंड  अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए बेताब इंग्लैंड के अरमानों पर ओमान के खिलाफ यहां होने वाले टी20 विश्व कप के मैच में बारिश पानी फेर सकती है। पूर्व चैंपियन इंग्लैंड को सुपर 8 में जगह बनाने के लिए ग्रुप बी के अपने बाकी बचे दोनों मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। उसका दो मैच में केवल एक अंक है जो उसे स्कॉटलैंड के खिलाफ बारिश के कारण मैच नहीं हो पाने के कारण मिला था। जोस बटलर की अगुवाई वाली टीम के लिए खबर अच्छी नहीं है क्योंकि मौसम विभाग ने ओमान के खिलाफ मैच के दिन बारिश की संभावना व्यक्त की है। इंग्लैंड को ओमान के बाद अपना आखिरी लीग मैच इसी मैदान पर नामीबिया के खिलाफ खेलना है। इन दोनों मैच में जीत के बावजूद भी इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच होने वाले मैच में अनुकूल परिणाम के लिए दुआ करनी होगी। ऑस्ट्रेलिया लगातार तीन मैच में जीत से सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर चुका है। स्कॉटलैंड तीन मैच में पांच अंक लेकर दूसरे स्थान पर है और अगर वह अपने अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है तो उसके सात अंक हो जाएंगे और वह सुपर 8 में जगह बना देगा। इसलिए इंग्लैंड इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की जीत की दुआ करेगा। जहां तक ओमान का सवाल है तो उसने अभी तक अपने तीनों मैच गंवाए हैं और वह अगले दौर में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो चुका है। टीम इस प्रकार हैं: इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जोनाथन बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, सैम करन, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉपले और मार्क वुड। ओमान: आकिब इलियास (कप्तान), जीशान मकसूद, कश्यप प्रजापति, प्रतीक अठावले, अयान खान, शोएब खान, मोहम्मद नदीम, नसीम खुशी, मेहरान खान, बिलाल खान, रफीउल्लाह, कलीमुल्लाह, फैयाज बट, शकील अहमद और खालिद कैल। मैच शुरू: भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 12.30 बजे से। उम्मीदें जीवंत रखने के लिए एक दूसरे का सामना करेंगे बांग्लादेश और नीदरलैंड  बांग्लादेश और न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप के सुपर आठ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को पंख लगाने के लिए गुरुवार को यहां एक दूसरे का सामना करेंगे। दक्षिण अफ्रीका ग्रुप डी से शीर्ष पर रहकर पहले ही अगले दौर में जगह बना चुका है। बांग्लादेश इस ग्रुप में अभी दूसरे स्थान पर है। उसके और नीदरलैंड के समान दो दो अंक हैं। बांग्लादेश की टीम हालांकि बेहतर नेट रन रेट के आधार पर दूसरे स्थान पर है। नेपाल और श्रीलंका के एक-एक अंक हैं लेकिन उनके पास भी ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहकर सुपर 8 में जगह बनाने का मौका है। बांग्लादेश ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को दो विकेट से हराया था लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसके बल्लेबाज अपेक्षाकृत छोटा लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रहे थे और उसे चार रन से हार का सामना करना पड़ा था। नीदरलैंड की टीम भी पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका से हार गई थी और वह भी वापसी करने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी। टीम इस प्रकार हैं: बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शंटो (कप्तान), तस्कीन अहमद, लिटन दास, सौम्या सरकार, तनजीद हसन तमीम, शाकिब अल हसन, तौहीद हृदोय, महमूद उल्लाह रियाद, जैकर अली अनिक, तनवीर इस्लाम, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरीफुल इस्लाम और तनजीम हसन साकिब। नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), आर्यन दत्त, बास डी लीडे, काइल क्लेन, लोगन वैन बीक, मैक्स ओ’डॉड, माइकल लेविट, पॉल वैन मीकेरेन, रयान क्लेन, साकिब जुल्फिकार, सिब्रांड एंजेलब्रेच, तेजा निदामनुरु, टिम प्रिंगल, विक्रम सिंह, विव किंगमा और वेस्ले बैरेसी। मैच शुरू: भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से।   करो या मरो मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना वेस्टइंडीज से न्यूजीलैंड को अगर टी20 विश्व कप में अपनी उम्मीदें जीवंत रखनी हैं तो उसे मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां होने वाले करो या मरो मैच में बेहतर प्रदर्शन करके हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज नहीं चल पाए थे और उसकी पूरी टीम 15.2 ओवर में 75 रन पर आउट हो गई जिससे उसे 84 रन से हार का सामना करना पड़ा। इससे उसका नेट रन रेट भी गड़बड़ा गया और वह ग्रुप सी में सबसे निचले स्थान पर है। न्यूजीलैंड का विश्व कप में प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। वह पिछले तीन वनडे विश्व कप और तीन टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है लेकिन इस बार उसके लिए चुनौती आसान नहीं है। अफगानिस्तान के खिलाफ उसके केवल दो बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंच पाए थे। केन विलियमसन की अगुवाई वाली टीम को अब उस प्रदर्शन को भूलकर वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छा खेल दिखाना होगा। पिछले मैच में न्यूजीलैंड को केवल बल्लेबाजी में ही नहीं क्षेत्ररक्षण में भी निराशा हाथ लगी। उसने आसान कैच टपकाए और स्टंप आउट करने के मौके गंवाए। अफगानिस्तान ने इसका फायदा उठाकर मजबूत स्कोर खड़ा किया। वेस्टइंडीज के साथ ऐसी कोई दिक्कत नहीं है और लगातार तीसरी जीत से वह सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर लेगा। पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ वेस्टइंडीज को आसान जीत नहीं मिली लेकिन पिछले मैच में युगांडा को उसने 39 रन पर आउट करके 134 रन की बड़ी जीत दर्ज की थी । टीम इस प्रकार हैं: वेस्टइंडीज : रोवमैन पॉवेल (कप्तान), ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेट कीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेस, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी, ओबेद मैककॉय, शमर जोसेफ, शिमरॉन हेटमायर और शाई होप। न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेट कीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, जेम्स नीशम और रचिन रवींद्र। मैच शुरू: भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे।  

धार जिले में लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 हजार की रु की रिश्वत लेते पकड़ा

धार धार जिले में बुधवार को दोपहर दो बजे लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 हजार की रु की रिश्वत लेते हुए कामन सर्विस सेंटर ई-गवगवर्नेंस के जिला प्रबंधक व जिला समन्वय को धार में रंगे हाथ पकड़ा है। कार्रवाई यहां सर्किट हाउस में की गई। इसमें अरविंद पुत्र तुलाराम वर्मा जिला प्रबंधक सीएससी सेंटर ई – गवर्नेंस धार व रवि सिंह पुत्र सुरेश सिंह गहलोत जिला समन्वयक सीएससी सेंटर ई गवर्नेंस धार को गिरफ्तार कर लिया है। आधार केंद्र संचालन के लिए मिलने वाले सामान कम्प्यूटर, प्रिंटर, बायोमैट्रिक मशीन के लिए इन दोनों ने 40 हजार रु की मांग की थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक विजय पुत्र रामेश्वर कुमावत निवासी बरमंडल तहसील सरदारपुर जिला धार ने लोकायुक्त को शिकायत की थी। इसमें बताया था कि सरदारपुर में एक आधार केंद्र चालू करना था। इसके लिए जिला प्रबंधक एवं समन्वयक से मिलकर उसने आधार पंजीयन केंद्र चालू करने के लिए आवेदन दिया था।   यह आवेदन मान्य हो गया था। आधार केंद्र संचालन के लिए आवेदक को मिलने वाला सामान इसमें कम्प्यूटर, प्रिंटर, बायोमैट्रिक मशीन आदि मिलना था। इसके लिए जिला प्रबंधक अरविंद वर्मा एवं जिला समन्वयक रवि गहलोत द्वारा विजय कुमावत से 40 हज़ार रु की रिश्वत मांगी गई थी।

बाणगंगा स्थित मानसिक अस्पताल को ईमेल कर बम से उड़ाने की धमकी, एक माह से आ रहे धमकी भरे ईमेल

इंदौर बाणगंगा स्थित मानसिक अस्पताल को बम से उडा़ने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और बीडीएस की टीम को घंटों तक छानबीन करना पड़ी। धमकी ई-मेल के माध्यम से दी गई थी। ईमेल देशभर में कईं बड़े अस्पतालों को एक साथ भेजा गया है। डीसीपी जोन-3 पंकज पांडे के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 9:40 बजे इंदौर मेंटल हॉस्पिटल@जी-मेल डाटकाम कर आया था।   30 अस्पतालों को भेजा गया धमकी भरा ईमेल तीन लाइन के इस ई-मेल में लिखा था कि अस्पताल के अंदर बम रखा हुआ है। जल्दी फट जाएगा और सब मर जाएंगे। प्रबंधन की तरफ से पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर बताया तो अफसर सकते में आ गए। तत्काल बाणगंगा पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और पूरे अस्पताल की तलाशी ली। टीआई लोकेश सिंह भदौरिया के मुताबिक, ई-मेल करीब 30 बड़े अस्पतालों को भेजा गया है। एक माह से आ रहे धमकी भरे ईमेल गौरतलब है कि चंडीगढ़ के भी एक अस्पताल और राजधानी दिल्ली के 10 से ज्यादा म्यूजियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, दिल्ली में रेलवे म्यूजियम सहित 10-15 म्यूजियम को मंगलवार को बम से उड़ाने की झूठी धमकी मिली थी और इसके बाद दहशत फैल गई थी। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस देशभर में आ रहे धमकी भरे ईमेल के सोर्स को पता करने की कोशिश कर रही है। गौरतलब है कि बीते एक माह में देश के कई स्कूलों, अस्पतालों, कॉलेजों और एयरपोर्ट पर इस तरह के धमकी भरे ईमेल मिले हैं।

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने पर भड़के लोग, नितिन गडकरी को धमकी देने वाले गैंगस्टर की कोर्ट परिसर में जमकर पिटाई

बेलगावी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार एक गैंगस्टर की बुधवार को कर्नाटक के बेलगावी में अदालत परिसर में पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने पर जमकर पिटाई की गई। वकीलों ने की जमकर पिटाई गिरफ्तार गैंगस्टर जयेश पुजारी को जब जिला अदालत में पेश किया गया, तो वह पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगा। पाकिस्तान समर्थक नारे लगाते ही अदालत में मौजूद लोगों और वकीलों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस मामले में हुआ था कोर्ट में पेश कोर्ट में पेश करने गई पुलिस टीम ने बड़ी मुश्किल से उसे बचाया और वहां से उसे बाहर लेकर आई। बाद में उसे एपीएमसी पुलिस स्टेशन ले जाया गया। उसे कर्नाटक के आईपीएस अधिकारी आलोक कुमार को जान से मारने की धमकी के मामले में कोर्ट में पेश किया गया था। हिंडालगा केंद्रीय जेल में बंद है आरोपी सूत्रों ने कहा कि जयेश पुजारी ने पाकिस्तान समर्थक नारे लगाए, क्योंकि उसे अदालत के समक्ष अपना मामला पेश करने की अनुमति नहीं दी गई थी। पुजारी वर्तमान में हिंडालगा केंद्रीय जेल में बंद है। वह कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों ने कहा है कि अदालत में पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने के लिए उसके खिलाफ अलग मामला दर्ज की जाएगी। 

इलाहाबाद हाईकोर्ट से फरार चल रहे AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को राहत

नोएडा नोएडा की कोतवाली फेज-वन क्षेत्र में पंप कर्मियों पर जानलेवा हमला, लूट का प्रयास और एससी/एसटी समेत कई आरोपों में घिरे दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। कोर्ट ने तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। यानि अब नोएडा अदालत के आदेश के बिना गिरफ्तार नहीं कर सकेगी। इसकी पुष्टी नोएडा जोन के डीसीपी विद्या सागर मिश्र ने की है। नोएडा पुलिस फरार चल रहे विधायक, उनके पुत्र अनस और अबु बकर की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर रही थी। दिल्ली (Delhi News) की ओखला सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान और उनके पुत्र समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप है कि सेक्टर-95 स्थित शहीद रामेंद्र प्रताप सिंह के फिलिंग स्टेशन पर 7 मई की सुबह विधायक का बेटा अनस अपनी कार लेकर पहुंचा। उसने लाइन में न लगकर बोला कि आगे वाली गाड़ी को आगे बढ़ाकर मेरे गाड़ी में पहले तेल भर दो। इस पर सेल्समैन ने कहा कि आप लाइन में हैं अभी आपकी गाड़ी में तेल भर जाएगा। इसी दौरान अनस और उसकी कार में बैठे अन्य लड़कों ने मारपीट की। इसके बाद अमानतुल्लाह खान खुद पहुंचे और मैनेजर को धमकाया। इस घटना के वीडियो सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए और इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गए। इस मामले में पुलिस ने विधायक अमानतुल्लाह खान के मैनेजर इकरार अहमद को गिरफ्तार कर लिया था। इकरार मूलरूप से जिला हापुड़ के सिंभावली का रहने वाला है। वह वर्तमान में शाहीन बाग में रहता है। 20 दिन पहले जारी किया था एनबीडब्ल्यू कोर्ट ने करीब एक माह पहले विधायक अमानतुल्लाह खान, पुत्र अनस और अबु बकर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसके अलावा दिल्ली स्थित घर समेत सभी संभावित स्थान पर दबिश दी रही थी। इसी बीच कोर्ट जिला में अंतरिम जमानत की याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद अमानतुल्लाह खान ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। डीसीपी विद्या सागर मिश्र ने बताया कि विधायक अमानतुल्लाह खान समेत तीन आरोपितों की गिरफ्तारी पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है। अदालत के आदेश का पालन किया जाएगा। पुलिस ने बढ़ाईं थीं गंभीर धाराएं पुलिस (Noida Police) ने शुरुआत में शिकायत के आधार पर मामूली धाराओं 323, 504, 506 और 427 के तहत मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन विवेचना के दौरान साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर कई धाराएं बढ़ाई गई थीं। इनमें धारा 147, 149, 452, 307, 394, 34 व 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट की वृद्धि की गई थी। इसके तहत पुलिस कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में डोमी सांप के काटने से बच्ची की मौत

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले के ग्राम खटोला में घर के अंदर खेल रही बच्ची प्रिंसी धीवर की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। सांप के काटने के बाद प्रिंसी को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दी गई जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी अनुसार, अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम खटोला में मंगलवार की देर शाम रात करीबन 7 बजे प्रिंसी धीवर अपने घर में खेल रही थी। वही लाइट भी बंद था इस बीच डोमी नमक जहरीले सांप ने प्रिंसी को काटा लिया। मगर परिजनों को लगा की किसी तार के कटी होगी। इस बीच वह सो गई करीबन आधा घंटा बाद जब उल्टी होने से तबियत बिगड़ी तब पता चला की सांप में कटा है। जिसके बाद बच्ची प्रिंसी का उपचार के लिए झड़ फूल कराया गया। आज बुधवार की सुबह 7 बजे परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे थे जहा डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित किया। घटना की जानकारी अकलतरा थाने में दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के बाद जारी हिंसा पर कोर्ट ने लगाई ममता सरकार को फटकार

कोलकाता पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के बाद हुई चुनावी हिंसा पर कलकत्ता उच्च न्यायालय सख्त हो गया है। हाई कोर्ट ने कहा कि राज्य में 21 जून तक केंद्रीय बल तैनात रहेंगे। कोर्ट ने चुनाव के बाद हुई हिंसा पर राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। HC ने राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों को दिया निर्देश कोर्ट ने आगे कहा कि राज्य पुलिस और केंद्रीय बल आपस में समन्वय स्थापित कर मामले को गंभीरता से लें और शिकायतें डीजीपी की ईमेल आईडी के माध्यम से दर्ज की जाएं। मालूम हो कि राज्य सरकार इस मामले में कोर्ट में 16 जून को विस्तृत रिपोर्ट पेश करेगी। मामले की अगली सुनवाई 18 जून को होगी।

अमस में बाल विवाह को रोकने के लिए असम सरकार की नई पहल, लड़कियों को देगी वजीफा, सीएम सरमा ने किया एलान

गुवाहाटी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को घोषणा की है कि सरकार बाल विवाह रोकने के उद्देश्य से अगले पांच वर्षों में 11वीं कक्षा से स्नातकोत्तर तक की सभी लड़कियों को मासिक वजीफा प्रदान करेगी। सरमा ने कहा कि योजना को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। अनुमान है कि लगभग 10 लाख लड़कियों को प्रोत्साहन राशि देने के लिए पांच वर्षों में 1,500 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि विवाहित लड़कियों को यह लाभ नहीं मिलेगा। एकमात्र अपवाद वे विवाहित लड़कियां होंगी, जो पीजी पाठ्यक्रमों में शामिल हो चुकी हैं। सरमा ने कहा कि इस योजना का एकमात्र उद्देश्य लड़की की शादी में देरी करना है, ताकि वह आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो सके और अपने और अपने परिवार के लिए कमाई शुरू कर सके। उन्होंने कहा कि इस योजना से लड़कियों के सकल नामांकन अनुपात में काफी वृद्धि होगी। यह राशि कक्षा 11 और 12 में पढ़ने वाली लड़कियों के लिए हर महीने 1,000 रुपये, डिग्री वालों के लिए 1,250 रुपये और पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाली लड़कियों के लिए 2,500 रुपये होंगी। मंत्रियों, विधायकों और सांसदों की बेटियों और निजी कालेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को छोड़कर, वित्तीय पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना सभी लड़कियों को योजना में शामिल किया जाएगा। जून और जुलाई में गर्मी की छुट्टियों के दौरान कोई पैसा नहीं दिया जाएगा।

नीट-यूजी 2024 : दिल्ली हाईकोर्ट ने एनटीए को नोटिस जारी किया

नई दिल्ली दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को चार नई याचिकाओं पर नोटिस जारी किए। याचिकाओं में ग्रेस मार्क्स दिए जाने को चुनौती दी गई है और 5 मई को आयोजित नीट (यूजी) परीक्षा में पेपर लीक होने का आरोप लगाया गया है। वेकेशन बेंच की जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने याचिकाओं पर नोटिस जारी कर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) से जवाब मांगा है। स्टूडेंट्स आदर्श राज गुप्ता, केया आजाद, मोहम्मद फ्लोरेज और अनावद्या वी. की ओर से दायर याचिकाओं पर सॉलिसिटर जनरल (एसजी) तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया, “परीक्षा के संबंध में सुप्रीम कोर्ट समेत विभिन्न अदालतों में कई रिट याचिकाएं दायर की गई हैं।” तुषार मेहता ने कहा कि इन याचिकाओं में उठाए गए मुद्दे तीन श्रेणियों में आते हैं। पेपर लीक होने, प्रश्नों में विसंगति और ग्रेस मार्क आदि हैं। उन्होंने आगे कहा कि एनटीए सुनवाई के लिए सभी संबंधित याचिकाओं को एकत्रित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने की प्रक्रिया में है। इस बीच, दिल्ली हाईकोर्ट ने नई याचिकाओं पर नोटिस जारी किए और उन्हें रोस्टर बेंच के सामने 5 जुलाई को सुनवाई के लिए निर्धारित किया। इस हफ्ते की शुरुआत में, सुप्रीम कोर्ट ने पेपर लीक के आरोपों के कारण नीट (यूजी) परीक्षा रद्द करने की मांग वाली एक अलग याचिका पर भी नोटिस जारी किया था, जिसकी सुनवाई 8 जुलाई को निर्धारित की गई है। पिछले हफ्ते 17 साल के एक युवक ने नीट (यूजी) 2024 परीक्षा में कथित विसंगतियों को लेकर एनटीए को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का रुख किया था। स्टूडेंट की ओर से उसकी मां द्वारा दायर याचिका में आयोजित परीक्षा की ‘आंसर की’ की सत्यता को चुनौती दी गई है। यह मुद्दा टेस्ट बुकलेट कोड आर5 के प्रश्न संख्या 29 के इर्द-गिर्द घूमता है, जहां 3 जून को जारी अंतिम ‘आंसर की’ में कथित तौर पर दो सही उत्तर सूचीबद्ध किए गए थे। यह परीक्षा पुस्तिका में दिए गए निर्देशों के विपरीत है, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया था कि सेक्शन ए में प्रत्येक मल्टीपल च्वाइस प्रश्न के लिए केवल एक ही विकल्प सही हो सकता है। याचिका में कहा गया है कि एनटीए ने 30 मई को प्रोविजनल ‘आंसर की’ प्रकाशित की थी और छात्रों को 31 मई तक आपत्तियां उठाने का मौका दिया गया था। विवादित प्रश्न के लिए क्रमांक 4 को सही माना गया। इस विसंगति का परीक्षार्थियों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा। इसके बावजूद, फाइनल ‘आंसर की’ में विवादित प्रश्न के लिए विकल्प 2 और 4 दोनों को सही माना गया। याचिकाकर्ता का तर्क है कि एनटीए द्वारा दो विकल्पों में से किसी एक को चुनने वाले छात्रों को अंक देने का निर्णय उन लोगों को अनुचित रूप से लाभ पहुंचाता है जिन्होंने सही उत्तरों में से किसी एक का अनुमान लगाया या अनजाने में उसे मार्क कर दिया। याचिका में दावा किया गया है कि यह उन उम्मीदवारों के साथ भेदभाव करता है जिन्होंने निर्देशों का पालन किया और अस्पष्टता के कारण उत्तर को मार्क करने से परहेज किया।

मोदी की इटली की यात्रा से पहले इटली में गांधी प्रतिमा तोड़े जाने की विदेश मंत्रालय ने की निंदा

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इटली की यात्रा करेंगे। इससे पहले इटली में खालिस्तानी अलगाववादियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ दिया। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने गांधी की प्रतिमा को तोड़ने की घोर निंदा की है। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि हमने रिपोर्ट देखी है और इस मुद्दे को इतालवी अधिकारियों के सामने उठाया है। हम समझते हैं कि मूर्ति को फिर से ठीक करने का काम पहले ही किया जा चुका है। प्रतिमा को तोड़ने का प्रयास निंदनीय है, इस पर कार्रवाई की गई है और जरूरी सुधार किया गया है। यह घटना पीएम नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को जी-7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सेशन में हिस्सा लेने के लिए इटली पहुंचने से ठीक पहले हुई है। बीते साल, खालिस्तानी अलगाववादियों ने हिरोशिमा में जी-7 और क्वाड लीडर्स समिट से ठीक पहले सिडनी के रोजहिल में बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर को क्षतिग्रस्त कर दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को इटली की यात्रा पर जाएंगे। यहां वो 13-15 जून तक पुगलिया में आयोजित होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के न्योते पर शुक्रवार को जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में हिस्सा लेंगे। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी को जी7 शिखर सम्मेलन में मौजूद दूसरे विश्व नेताओं के साथ भारत और ग्लोबल साउथ के लिए कई अहम मुद्दों पर बातचीत करने का अवसर प्रदान करेगी। यह 11वीं बार होगा जब भारत जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेगा और इसमें प्रधानमंत्री मोदी की लगातार पांचवीं भागीदारी होगी।

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले को लेकर मोदी की चुप्पी पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सवाल उठाए

नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन इस देश में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे थे। कई राष्ट्रों के अध्यक्ष आए हुए थे, उसी दिन रियासी में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 9 तीर्थयात्री मारे गए थे। उसमें कुछ बच्चे भी थे। वो नजारा देखकर हम सभी का दहल गया। उसके बाद से लगातार जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले हो रहे हैं। कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि क्या यह आपका नया कश्मीर है? इस नए कश्मीर में रोज आतंकी हमले हो रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंह से एक शब्द तक नहीं निकल रहा है। वो प्रधानमंत्री जो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को बधाई देने पर तुरंत धन्यवाद देते हैं, लेकिन आतंंकी हमले पर एक शब्द तक नहीं बोलते हैं। देश के बड़े विपक्षी दलों के नेताओं ने शोक प्रकट की, उन्होंने इस हमले की निंदा भी की, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंह से एक शब्द तक नहीं निकला। लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हुआ? आखिर क्यों प्रधानमंत्री इस विषय पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दावों को खोखला बताते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रहे आतंकी हमलों से आपके दावों की पोल खुल रही है। खेड़ा ने कहा कि पिछले 10 साल में 2 हजार 262 आतंकी हमले हुए हैं, जिसमें हमारे 596 वीर जवान शहीद हो गए। इसका जवाब कौन देगा? किसकी जिम्मेदारी है ये? पीर पंजाल और पूंछ आतंकवादियों का गढ़ बन गया है और रियासी में भी आतंकी हमले होने लगे हैं, जबकि इसे हमेशा से ही शांत इलाका माना जाता था। अब इस पर जवाब कौन देगा? प्रधानंमत्री जी अगर आपने पटाखे छोड़ना और लड्डू बांटना बंद कर दिया हो, तो मेहरबानी करके इस पर भी बोलना शुरू कीजिए, क्योंकि देश आपको सुनना चाहता है कि आपका इन आतंकवादी हमलों पर क्या रूख है। कांग्रेस नेता ने कहा कि आप मणिपुर पर चुप रहे। अब क्या आप इस पर भी चुप रहेंगे। अगर आप चुप रहेंगे तो मैं आप से कह देना चाहता हूं कि देश आपको बर्दाश्त नहीं कर सकेगा। इसके अलावा, आपको इस पर भी जवाब देना चाहिए कि जम्मू–कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी, जो अपने आपको विश्व की सबसे बड़ी पार्टी मानती है, वो इस बार वहां चुनाव नहीं लड़ी है। यह गंभीर सवाल है और प्रधानमंत्री जी आपको इसका जवाब देना होगा। बता दें कि जम्मू-कश्मीर का रियासी इलाका आतंकी गतिविधियों का कभी भी केंद्र नहीं रहा है, लेकिन, बीते दिनों आतंकवादियों ने यहां से गुजर रही तीर्थयात्रियों की बस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। इसके बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने बैठक में इस हमले में संलिप्त आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया।

परसवाड़ा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 2 महिलाओं की मौत, शव का किया गया पोस्टमार्टम

बालाघाट परसवाड़ा से बैहर मार्ग पर बुधवार को दोपहर डेढ़ से दो बजे के बीच झारा गांव के समीप एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो महिला की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, शिक्षक ओम चंद्रे 55 वर्ष परसवाड़ा निवासी अपनी पत्नी निर्मला बाई 42 वर्ष, मां कमला बाई चंद्रे 85 वर्ष, सास चुटिया बाई 80 वर्ष और नाती के साथ कार में सवार होकर बैहर जा रहे थे।   अनियंत्रित हो गई कार इसी दौरान वे परसवाड़ा से बैहर मार्ग पर झारा गांव पहुंचे थे कि कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में सवार कमला बाई चंद्रे ने मौके पर दम तोड़ दिया और अन्य तीन लोग घायल हाे गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल बैहर लेकर गए। जहां से घायलों की गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन चुटिया बाई की रास्ते में मौत हो गई। शव का किया गया पोस्टमार्टम बैहर थाना प्रभारी रामकुमार सिंह रघुवंशी ने बताया कि परसवाड़ा से बैहर मुख्य मार्ग पर झारा गांव के समीप एक कार सड़क किनारे पेड़ से टकराने की वजह से कमला बाई चंद्रे की मौके पर मौत हो गई। तीन घायलों को सिविल अस्पताल बैहर से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था। रास्ते में चुटिया बाई की मौत हो गई। यहां पर एक मृतका के शव का पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराकर उनके स्वजनों को सौंप दिया गया।

महंगाई दर घाटी, लोगों के घरेलू बजट पर बोझ कम होने की उम्मीद

नई दिल्ली मई के महीने में भारत की महंगाई दर घटकर 12 महीने के निचले स्तर 4.75 प्रतिशत पर आ गई। ईंधन और खाने के तेल की कीमतों में गिरावट से लोगों के घरेलू बजट पर बोझ कम होने की उम्मीद है। सांख्यिकी मंत्रालय ने बुधवार को ये आंकड़े जारी किए। अप्रैल में मुद्रास्फीति दर 4.83 प्रतिशत पर थी जो 11 महीने का निचला स्तर था। मंत्रालय ने कहा कि मसालों के दाम में अप्रैल 2024 की तुलना में साल-दर-साल काफी गिरावट आई है। साथ ही कपड़े और जूते, आवास से संबंधित महंगाई पिछले महीने से कम हुई है। मई में खाने के तेल की कीमतों में गिरावट का रुख जारी रहा और इस महीने के दौरान इसमें 6.7 प्रतिशत की गिरावट आई। मसालों की कीमतों में वृद्धि अप्रैल में 11.4 प्रतिशत से धीमी होकर मई में 4.27 प्रतिशत हो गई। हालांकि, दालों की कीमत 17.14 प्रतिशत पर बनी रही जो काफी ज्यादा है। सब्जियों की कीमतों में भी 27.33 प्रतिशत की वृद्धि हुई, हालांकि यह अप्रैल के 27.8 प्रतिशत से थोड़ा कम है। महीने के दौरान अनाज की कीमतों में भी 8.65 प्रतिशत की वृद्धि हुई। खाद्य मुद्रास्फीति अप्रैल में 7.87 प्रतिशत थी, जबकि पिछले साल अप्रैल में यह 1.5 प्रतिशत थी। पिछले महीने यानी मई में खाद्य मुद्रास्फीति में 8.52 प्रतिशत की वृद्धि हुई। देश की महंगाई दर लगातार कई महीनों में घट रही है और मार्च में यह 4.85 प्रतिशत पर आ गई, जबकि फरवरी में यह 5.09 प्रतिशत और इस साल जनवरी में 5.1 प्रतिशत थी। अब यह आरबीआई के टारगेट के नजदीक है, लेकिन इसके बावजूद आरबीआई ने ब्याज दरों में कटौती नहीं की है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet