LATEST NEWS

UN के खिलाफ अब सीधे ऐक्शन ले सकता है इजरायल, सेना ब्लैकलिस्ट करने पर बुरी तरह भड़का

इजरायल इजरायल सरकार संयुक्त राष्ट्र (UN) महासचिव एंटोनियो गुटेरेस द्वारा इजरायल रक्षा बल (IDF) को ‘ब्लैकलिस्ट’ करने के फैसले पर गाजा पट्टी में सक्रिय संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के खिलाफ दूरगामी उपायों पर चर्चा कर रही है, जिसमें संरा कर्मचारियों के संभावित निष्कासन भी शामिल है। मामले से परिचित पांच लोगों का हवाला देते हुए रिपोर्ट दी है कि इजरायल रक्षा बल एक संगठन है जो बच्चों के खिलाफ उल्लंघन करता है। गुटेरेस ने पिछले हफ्ते आईडीएफ को एक विशेष रिपोर्ट में बच्चों के खिलाफ उल्लंघन करने वाली संगठन के रूप में शामिल करने का फैसला किया।  जानकार लोगों के हवाले से कहा कि इजरायली कैबिनेट ने रविवार रात को एक बैठक में और सोमवार को इजरायली राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के साथ चर्चा में कई प्रतिक्रिया विकल्पों पर विचार किया। एक इजरायली अधिकारी ने संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के संबंध में मीडिया से कहा, ‘उन्हें चिंतित होने की जरूरत है।’ कथित तौर पर इजरायली सरकार द्वारा चर्चा किए गए उपायों में विदेशी संयुक्त राष्ट्र कर्मचारियों के लिए वीजा नवीनीकरण की धीमी गति या एकमुश्त अस्वीकृति, इज़रायल द्वारा संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख अधिकारियों का बहिष्कार और पूरे संयुक्त राष्ट्र मिशनों की एकतरफा समाप्ति और निष्कासन शामिल है। हालांकि अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं किया गया है। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है , ‘उन्हें क्या लगता है कि गाजा में सहायता पाने के लिए उनके साथ कौन काम करेगा, उन्हें क्या लगता है कि युद्ध के बाद गाजा का पुनर्नर्मिाण कौन करेगा ,अगर वे खुद ऐसा करना चाहते हैं तो उन्हें करने दें।’ रिपोर्ट में हालांकि एक जानकार व्यक्ति के हवाले से कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों द्वारा ज़मीनी स्तर पर निभाई गई भूमिका और कार्य खत्म नहीं होंगे, बल्कि इजरायली सरकार द्वारा चाहे जो भी दंडात्मक कार्रवाई की जाए, वे इजरायल में स्थानांतरित हो जाएंगे।  

छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार हिंसा के बाद दीपक सोनी कलेक्टर और विजय अग्रवाल बनाए गए नए एसपी

बलौदा बाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सतनामी समाज के आंदोलन के दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया गया था। इस दौरान उमड़े भीड़ ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में तोड़फोड़ आगजनी जैसे घटनाओं को अंजाम दिया था। इस पर अब राज्य शासन ने एक्शन लिया है। मंगलवार की देर रात राज्य सरकार ने आदेश जारी कर बलौदाबाजार जिले के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया है। इनके जगह पर 2011 बीच के आईएएस दीपक सोनी को कलेक्टर के रूप में नियुक्त किया है। वहीं 2012 बैच के आईएएस विजय अग्रवाल को एसपी बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 2009 बैच के आईएएस कुमार लाल चौहान कलेक्टर जिला बलौदाबाजार-भाटापारा को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत विशेष सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं 2011 बैच के आईएएस दीपक सोनी रजिस्ट्रार सहकारी संस्थाएं तथा अतिरिक्त प्रभार आयुक्त मनरेगा को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत कलेक्टर जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही गृह विभाग की ओर से बलौदाबाजार के एसपी सदानंद कुमार को उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। 2012 बैच के आईएएस विजय अग्रवाल एसपी अंबिकापुर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत एसपी बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही 2018 बैच आईएएस योगेश पटेल को अंबिकापुर के एसपी बनाया गया है।

देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी पर बायोपिक की घोषणा

मुंबई, देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी की जीवन यात्रा अब बड़े पर्दे पर देखी जा सकेगी। मेकर्स ने एक वीडियो शेयर कर बायोपिक का ऐलान किया है। किरण बेदी की बायोपिक का नाम ”बेदी” रखा गया है। फिल्म 2025 में रिलीज होगी। निर्माताओं ने शानदार म्यूजिक के साथ मोशन पोस्टर जारी किया है। वीडियो में दावा किया गया है कि फिल्म में पहले कभी न देखी गईं किरण बेदी भी शामिल होंगी। इस बात की जानकारी डायरेक्टर कुशाल चावला ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। यह कुशाल चावला द्वारा लिखित और निर्देशित है। किरण बेदी के जीवन पर बायोपिक फीचर फिल्म की घोषणा की गई। आशा है आपको मोशन पोस्टर पसंद आएगा। अभी और भी बहुत कुछ आना बाकी है… बने रहें!” पोस्ट पर उन्होंने यही कैप्शन दिया है। किरण बेदी देश का एक बड़ा नाम हैं। वह एक टेनिस खिलाड़ी भी थीं। 1972 में वह देश की पहली महिला आईपीएस बनीं। 35 वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद वह 2007 में सेवानिवृत्त हुईं। उस समय वह ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट के महानिदेशक पद पर थीं। किरण बेदी ने दिल्ली, गोवा, चंडीगढ़ और मिजोरम में आईपीएस अधिकारी के रूप में कार्य किया। 9 जून 1949 को अमृतसर में जन्मी किरण बेदी ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया। उन्होंने जेलों में कैदियों के धूम्रपान करने पर प्रतिबंध लगा दिया। किरण बेदी ने कई अन्य सामाजिक कार्य भी किये।

गैंगस्टर ने कोर्ट परिसर में लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, परिसर में मौजूद वकीलों ने पीटा

बंगलूरू कर्नाटक की जेल में बंद गैंगस्टर जयेश पुजारी ने कोर्ट के बाहर पाकिस्तानी समर्थक नारे लगाए। गैंगस्टर पुजारी को एक लंबित मामले में सुनवाई के लिए अदालत में लाया गया था। पुलिस ने बताया कि पाकिस्तानी समर्थक नारे लगाने के बाद वहां मौजूद लोगों और वकील ने उसके साथ मारपीट की। एक अधिकारी ने कहा, “हमें नहीं मालूम की उसने ऐसा नारा क्यों लगाया। हम इसकी जांच कर रहे हैं।” साल 2018 में दर्ज एक मामले की सुनवाई के लिए पुजारी को हिंडाल्गा के सेंट्रल जेल से अदालत में लाया गया था। पुलिस ने बताया कि उसपर तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार को कथित तौर पर धमकाने का आरोप है। उन्होंने बताया कि पुजारी एक डबल मर्डर केस का भी आरोपी है। कोर्ट के परिसर में लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे बुधवार को जब उसे अदालत के समक्ष पेश किया गया, तब वह कोर्ट के परिसर में पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने लगा। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे पकड़कर पुलिस स्टेशन ले गए। जब पुलिस से पूछा गया कि पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने के बाद उसपर हमला किया गया, तो उन्होंने कहा, “हम इसकी जांच कर रहे हैं। हमें यह जानना चाहिए कि आखिर हुआ क्या था? ऐसे फुटेज हैं, जिससे पता चलता है कि उसपर हमला किया गया है। लेकिन क्या सच में हमला हुआ या नहीं, इसकी जांच जारी है।” आज की घटना के संबंध में गैंगस्टर पुजारी के खिलाफ बारतीय दंड संहिता की धारा 295 ए और धारा 505 के तहत  बेलगावी शहर के बाजार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, बाद में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर ने पिछले साल नितिन गडकरी के कार्यालय में धमकी भरे कॉल कर फिरौती की मांग की थी। 

कोर्ट PFI सदस्यों को नहीं मिली राहत, अदालत ने कहा- भारत को इस्लामिक देश बनाने की रची साजिश

मुंबई बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने  पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के तीन कथित सदस्यों को जमानत देने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि उन्होंने 2047 तक भारत को इस्लामिक देश में बदलने की साजिश रची थी. जस्टिस अजय गडकरी और जस्टिस श्याम चांडक की बेंच ने रजी अहमद खान, उनैस उमर खैय्याम पटेल और कय्यूम अब्दुल शेख की जमानत याचिका खारिज कर दी. उन पर 14 जून, 2022 को मालेगांव में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया कार्यालय के उद्घाटन में शामिल होने और फिर मुस्लिम समुदाय के मुद्दों को उठाने और किसी भी तरीके को अपनाकर देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए मुस्लिम समुदाय की एकता की जरूरत का मुद्दा उठाने का आरोप लगाया गया था. बेंच ने अपने आदेश में कहा कि आरोपियों ने आपराधिक बल का इस्तेमाल करके सरकार को डराने की साजिश रची. कोर्ट ने कहा, “एफआईआर में खुद ही सब कुछ साफ है. उन्होंने 2047 तक भारत को इस्लामिक देश बनाने की साजिश रची. वे न केवल प्रचारक हैं, बल्कि अपने संगठन के विजन-2047 दस्तावेज को लागू करने का इरादा रखते हैं.” कोर्ट ने यह भी कहा कि आरोपियों ने आपराधिक बल का इस्तेमाल करके सरकार को डराने के लिए समान विचारधारा वाले लोगों को अपने साथ शामिल होने के लिए उकसाया. इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि अपीलकर्ताओं ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर व्यवस्थित रूप से ऐसी गतिविधियां की हैं, जो राष्ट्र के हित और अखंडता के लिए हानिकारक हैं. नासिक की कोर्ट ने खारिज की थी याचिका करीब डेढ़ साल से जेल में बंद आरोपियों की जमानत याचिका नासिक की एक अदालत ने खारिज कर दी थी. इसके बाद आरोपियों ने अपने वकील अशोक मुंदरगी, मिहिर देसाई और हसनैन काजी के जरिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. अभियोजन पक्ष के मामले को देखने के बाद, बेंच ने पाया कि आरोपियों ने सोशल मीडिया ग्रुप पर ‘विजन-2047’ नाम से एक डॉक्यूमेंट शेयर किया था. बेंच ने कहा, “विजन-2047 दस्तावेज को देखने से पता चलता है कि यह भारत को इस्लामिक देश में बदलने की एक भयावह साजिश है.” अपने 15 पेज के आदेश में बेंच ने कहा कि यह अपीलकर्ताओं द्वारा उनके षड्यंत्र के तहत किए गए जघन्य कृत्य को अंजाम देने की साजिश है, जो भारत सरकार को डराने या उसके खिलाफ युद्ध छेड़ने की कोशिश करने की साजिश है. बेंच ने प्रथम दृष्टया आरोपियों के खिलाफ सबूत पाया, जिसमें अभियोजन पक्ष ने कहा था कि आरोपियों का उद्देश्य अन्य धर्मों और भारत सरकार के प्रति नफरत को बढ़ावा देना और भारतीयों के बीच विभाजन पैदा करना था, जिससे भारत की एकता और अखंडता के लिए समस्या पैदा हो. आरोप है कि आरोपियों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों के मन में नफरत पैदा करने और उन्हें भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए उकसाने के लिए विभिन्न बैठकें की थी. UAPA के तहत दर्ज हुआ था केस आतंकवाद निरोधक दस्ते ने भारतीय दंड संहिता के तहत आपराधिक साजिश, धार्मिक समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था.

अखिलेश यादव सहित परिवार के पांच सदस्य निर्वाचित होकर पहुंचे लोकसभा

कन्नौज चुनावी दंगल में तो पति-पत्नी के आमने-सामने की लड़ाई के कई उदाहरण हैं, लेकिन एक अलग-अलग सीट से एक साथ जीतकर लोकसभा तक पहुंचने की नजीर कम ही मिलती है। इस बार 18वीं लोकसभा के दौरान जब सदन में सभी सांसद बैठेंगे, तो यूपी से अखिलेश यादव और डिंपल यादव के रूप में पति-पत्नी की इकलौती जोड़ी सभी का ध्यान खींचेगी। यह पहली बार है कि किसी पार्टी का मुखिया अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव एक साथ लोकसभा के लिए चुने गए हैं। अखिलेश अपनी परंपरागत सीट कन्नौज से, तो उनकी पत्नी डिंपल यादव पड़ोस की मैनपुरी सीट से सांसद चुनी गई हैं। दोनों ने ही रिकॉर्ड वोटों के अंतर से चुनाव जीता है। डिंपल यादव तो सपा की ओर से जीतने वाले सांसदों में सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से जीतने में अव्वल हैं। उनके बाद उनके पति अखिलेश यादव की जीत का अंतर पार्टी में दूसरे नंबर पर है। यह भी एक अलग तरह का रिकॉर्ड है। ऐसे में लोकसभा की कार्रवाई के दौरान जब दोनों सदन में मौजूद रहेंगे, तो सभी की निगाहें उन पर रहेंगी। अगर दोनों के लिए बैठने की जगह भी पास-पास होगी, तो यह देखना भी दिलचस्प होगा। पिछली लोकसभा चुनाव में दोनों सदस्य रहे, साथ निर्वाचित नहीं हुए एक इत्तेफाक देखिए कि अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव पिछली लोकसभा 2019 में भी साथ-साथ लड़े थे, लेकिन सदन के सदस्य एक साथ नहीं निर्वाचित होने से साथ-साथ नहीं पहुंच सके थे। दरअसल अखिलेश यादव आजगमगढ़ से चुनाव लड़कर जीते। जबकि डिंपल यादव कन्नौज से लड़ी थीं, लेकिन चुनाव नहीं जीत सकी थीं। हालांकि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी सीट खाली हुई, तो डिंपल यादव वहां से उपचुनाव जीतकर सदन में पहुंचीं। 10 महीने बाद डिंपल उपचुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचीं उसके पहले अखिलेश यादव विधानसभा में मैनपुरी की ही करहल विधानसभा से विधायक निर्वाचित हो गए थे। नतीजों के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने के लिए उन्होंने आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफा के बाद करीब 10 महीने बाद डिंपल यादव उपचुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचीं। इस तरह 17वीं लोकसभा का सदस्य निर्वाचित होकर भी साथ में सदस्य नहीं रहे थे। सदन में तीन भाइयों के साथ मौजूद रहेंगे अखिलेश अखिलेश यादव न सिर्फ पहली बार अपनी पत्नी के साथ लोकसभा में मौजूद रहेंगे, बल्कि इस बार उनके तीन भाई भी बतौर सांसद सदन में उनके साथ रहेंगे। चूंकि सैफई परिवार के पांच सदस्य निर्वाचित होकर लोकसभा पहुंचे हैं। इसमें कन्नौज से अखिलेश यादव और मैनपुरी से डिंपल यादव के अलावा आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव, फिरोजाबाद से अक्षय यादव और बदायूं से आदित्य यादव भी सांसद चुने गए हैं। इस तरह पांच सदस्यों के साथ लोकसभा में देश का सबसे बड़ा कुनबा रहेगा। पिता और एक भाई के साथ सदन में रह चुके अखिलेश, पहली बार कुनबे के साथ     2000 के उपचुनाव में जब वह पहली बार कन्नौज से सांसद बने थे तो उस समय उनके पिता मुलायम सिंह यादव संभल से सांसद के रूप में उनके साथ लोकसभा में थे     2004 के लोकसभा चुनाव में कन्नौज से अखिलेश यादव और मैनपुरी से उनके चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव लोकसभा पहुंचे थे।     2009 के लोकसभा चुनाव में भी अखिलेश यादव कन्नौज से और धर्मेंद्र यादव बदायूं से सांसद चुनकर पहुंचे थे।     2014 में पहली बार सैफई परिवार के पांच सदस्य निर्वाचित हुए थे। इसमें खुद आजमगढ़ और मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव, कन्नौज से डिंपल यादव, बदायूं से धर्मेंद्र यादव और फिरोजाबाद से अक्षय यादव सांसद चुने गए थे। बाद में मुलायम सिंह ने आजमगढ़ सीट बरकरार रखते हुए मैनपुरी से इस्तीफा दिया। तब हुए उपचुनाव में इस परिवार की तीसरी पीढ़ी के रूप में तेज प्रताप यादव चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। उस दौरान अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।     2019 के लोकसभा चुनाव में परिवार से सिर्फ दो सदस्य मैनपुरी से मुलायम सिंह और आजमगढ़ से अखिलेश यादव ही सांसद बने थे। बाकी सदस्यों को शिकस्त मिली थी। पप्पू यादव और उनकी पत्नी रंजीता रंजन दो बार बन चुके सांसद इस बार अखिलेश यादव और डिंपल यादव पति-पत्नी के रूप में लोकसभा सदस्य चुनी गई हैं। इसके पहले यह उपलब्धि बिहार से पप्पू यादव और उनकी पत्नी रंजीता रंजन के नाम थी । वह दोनों 2004 और 2014 में दो बार एक साथ चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंच थे। हालांकि दोनों अलग-अलग पार्टी से चुनाव लड़कर जीते थे। इस बार भी पप्पू यादव निर्दलीय चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं। उनकी पत्नी रंजीता रंजन कांग्रेस से राज्यसभा की सांसद हैं। दोनों जोड़ी के तौर पर तीसरी बार संसद में होंगे, लेकिन अलग-अलग सदन का हिस्सा होंगे।  

Uttar Pradesh के Mau में गले में तख्ती दाल थाने पहुंचा बदमाश, ढाई साल से था फरार

मऊ उत्तर प्रदेश के दो हजार से अधिक परिषदीय शिक्षकों के अंतर जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण का रास्ता साफ हो गया है। एक साल तक कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद इन शिक्षकों की घर वापसी होगी। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने  सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी किया है। उधर, बाराबंकी में एनकाउंटर में इनामी लुटेरे गोविंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसकी निशानदेही पर तमंचा बरामद करने जा रही थी। इसी दौरान अभिरक्षा से भागते हुए बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक गोली बदमाश के पैर में लगी और वह घायल हो गिर पड़ा।   एक लाख सालाना आय वालों को भी शादी का अनुदान, योगी सरकार ने बढ़ाई सीमा उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार ने पिछड़ा वर्ग कल्याण की शादी अनुदान योजना के तहत आवेदकों की आय सीमा में बड़ा बदलाव किया है। अब शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आवेदकों की वार्षिक आय सीमा रुपये एक लाख रुपये तक बढ़ा दी गई है। सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने यह जानकारी दी। 40 ग्राहकों के साथ बैंक में ही जालसाजी, मैनेजर ने हड़प लिए 80 लाख गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया एसबीआई के तत्कालीन शाखा प्रबंधक श्रीकुमार भाष्कर भूषण, बैंक एकाउंटेंट अमरेंद्र कुमार सिंह, कैंटीन ब्वॉय पंकज मणि पर 80 लाख रुपये की जालसाजी का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि तीनों बैंक कर्मियों ने एफडी के भुगतान, केसीसी और क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर करीब 40 ग्राहकों से 80 लाख रुपये की जालसाजी की है। बरेली में सांड का हमला, किसान को पटक-पटक कर मार डाला; मचा कोहराम यूपी के बरेली में सांड के हमले में एक किसान की मौत के बाद आतंक फैल गया है। राधेश्‍याम नाम के इस 40 वर्षीय किसान को सांड ने पीट-पीटकर मार डाला। सांड ने किसान के सीने में नुकीले सींग घुसा दिए। इससे किसान की मौत हो गई। किसान पर सांड का हमला देख खेतों में काम कर रहे किसान वहां दौड़कर पहुंचे। उन्‍होंने सांड को किसी तरह से वहां से भगाया। घायल किसान को आनन-फानन में पीएचसी ले जाया गया वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

छत्तीसगढ़-बलरामपुर में नवदंपती ने कमरा बंद कर खाया जहर

बलरामपुर-रामानुजगंज. बलरामपुर-रामानुजगंज रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत डिंडो में एक नवदंपती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इसका अभी पता नहीं चल पाया है। दंपती की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, डिंडो के राकेश गुप्ता उम्र 28 वर्ष की शादी करीब चार वर्ष पूर्व ग्राम मेंढारी की अंजू गुप्ता से हुई थी। राकेश भाजपा युवा मोर्चा में मंडल सनावल का पदाधिकारी भी था और वह अंबिकापुर के निजी चिकित्सालय में भी कार्य करता था। वह पत्नी और तीन साल के बच्चे के साथ अंबिकापुर में ही रहता था। मंगलवार को वह पत्नी और बच्चे के साथ अपने गांव आया। अपने माता-पिता को बच्चे को सौंपकर पति-पत्नी कमरे में चले गए। जहां उन्होंने कमरा बंद कर तेज आवाज में टीवी चालू करके जहर खा लिया। जिससे दोनों की स्थिति बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि अंजू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राकेश की वाड्रफनगर हॉस्पिटल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। उनके द्वारा यह कदम क्यों उठाया गया अब तक इसका पता नहीं चल सका है।

चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर अमित शाह हुए नाराज, सबके सामने पूर्व राज्यपाल को चेताया

नई दिल्ली आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कथित तौर पर नाराज नजर आए। दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि वह पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन को ‘चेतावनी’ देते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर अब तक भारतीय जनता पार्टी की ओर से या सौंदरराजन ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। सौंदरराजन ने भाजपा के टिकट पर तमिलनाडु से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। शाह और उनके बीच हुई बातचीत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खास बात है कि यह ऐसे समय पर सामने आया है, जब सौंदरराजन और तमिलनाडु प्रदेश प्रमुख के अन्नामलाई के समर्थकों के बीच खींचतान की खबरें हैं। हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में एक ओर जहां अन्नामलाई को कोयम्बटूर और सौंदरराजन को चेन्नई दक्षिण सीट से हार का सामना करना पड़ा था। करीब 20 सेकंड के वीडियो में नजर आ रहा है कि सौंदरराजन मंच पर बैठे शाह से बात करती हैं और आगे निकल जाती हैं। इसके बाद शाह उन्हें वापस बुलाते हैं और कुछ समझाइश देते नजर आ रहे हैं। भाजपा के प्रदेश सोशल मीडिया सेल के उपाध्यक्ष कार्तिक गोपीनाथ की तरफ से वीडियो भी शेयर किया गया है। वह लिखते हैं, ‘यह अमित शाह जी की तरफ से तमिलिसाई अक्का को कड़ी चेतावनी जैसा लगता है, लेकिन सार्वजनिक चेतावनी की वजह क्या हो सकती है? सार्वजनिक रूप से गैर जरूरी बयान देना?’ इस दौरान शाह के पास मंच पर केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और नितिन गडकरी भी नजर आ रहे हैं। बीते कुछ दिनों से अन्नामलाई और सौंदरराजन के समर्थकों के बीच सोशल मीडिया पर तनातनी देखी जा सकती है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सौंदरराजन ने अप्रत्यक्ष रूप से अन्नामलाई पर निशाना साधा था।  

गेराल्ड एरासमस ने 17वीं गेंद पर अपना खाता खोला, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली मैच के दौरान टी20 इंटरनेशनल के एक अनचाहा वर्ल्ड रिकॉर्ड गेराल्ड एरासमस ने अपने नाम कर लिया। नामीबिया के कप्तान अपनी टीम की ओर से हाइएस्ट स्कोरर रहे और उन्होंने 43 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें अपने पहले रन के लिए कितना इंतजार करना पड़ा था। गेराल्ड एरासमस ने 17वीं गेंद पर अपना खाता खोला। टी20 इंटरनेशनल में खाता खोलने के लिए सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अब एरासमस के नाम ही दर्ज हो गया है। इससे पहले यह वर्ल्ड रिकॉर्ड केन्या के तन्मय मिश्रा के नाम दर्ज था। 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ तन्मय मिश्रा ने 16 गेंद पर अपना खाता खोला था। मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में तीसरी जीत दर्ज कर सुपर-8 का टिकट पक्का कर लिया है। ग्रुप-बी से ऑस्ट्रेलिया का टिकट पक्का हो चुका है, जबकि नामीबिया और ओमान एलिमिनेट हो चुके हैं। स्कॉटलैंड या इंग्लैंड में से कोई एक टीम सुपर-8 में पहुंचेगी।   नामीबिया की टीम 17 ओवर में महज 72 रनों पर ऑलआउट हो गई। गेराल्ड एरासमस ने 43 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाए। माइकल वैन लिंगेन ने 10 रन बनाए, इन दोनों के अलावा नामीबिया का कोई और बैटर दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाया। एरासमस की पारी के दम पर ही नामीबिया इतने स्कोर तक पहुंच पाया। 21 रनों तक तो नामीबिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जाम्पा ने चार ओवर में 12 रन देकर चार विकेट चटकाए। वहीं जोश हेजलवुड और मार्कस स्टॉयनिस ने दो-दो विकेट निकाले। पैट कमिंस और नाथन एलिस ने एक-एक बैटर को पवेलियन भेजा।   जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 5.4 ओवर में ही एक विकेट पर 74 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। डेविड वॉर्नर ने 8 गेंदों पर 20 रन बनाए। वहीं ट्रैविस हेड 34 जबकि मिचेल मार्श 18 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। ऑस्ट्रेलिया को अपना आखिरी लीग मैच स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलना है।  

शादी अनुदान योजना का लाभ ले सकेंगे, एक लाख तक आय वाले परिवार

लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछड़ा वर्ग कल्याण की शादी अनुदान योजना के तहत आवेदकों की आय सीमा में बड़ा बदलाव किया है। अब शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आवेदकों की वार्षिक आय सीमा एक लाख रुपये तक बढ़ा दी गई है। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने बताया कि इस बदलाव से पिछड़े वर्ग के अधिक परिवारों को अपनी पुत्रियों की शादी के लिए सरकारी सहायता प्राप्त करने में मदद मिलेगी। पहले शहरी क्षेत्रों में आवेदकों की आय सीमा 56,460 रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों में 46,080 रुपये सालाना थी। अब इसे एक समान एक लाख रुपये कर दिया गया है। योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने में लापरवाही बरतने वालों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की वित्त वर्ष 2024-25 के लिए छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत प्राप्त आवेदनों और भुगतान की जिलेवार स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने जगतगुरू रामभद्राचार्य राज्य दिव्यांग विश्वविद्यालय, चित्रकूट के संकायों में दिव्यांग और सामान्य छात्रों के प्रवेश और संकाय संचालन के लिए रिक्तियों और नियुक्तियों की स्थिति की जानकारी ली। कहा कि छात्रों की संख्या में वृद्धि की जाए। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में 154 रिक्त पद भरने के निर्देश नरेंद्र कश्यप ने विभागीय समीक्षा में निर्देश दिए कि विभाग के रिक्त 154 पदों को भरे जाने की आवश्यक कार्यवाही तत्काल की जाए। जिन रिक्तियों की तैनाती अन्य विभागों के माध्यम से होनी है, वहां पर पत्राचार कर तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए।

आज से बैंक ऑफ बड़ौदा में आवेदन प्रक्रिया शुरू, 627 पदों पर होनी है भर्ती

बैंक ऑफ़ बड़ोदा में 627 पदों के लिए भारतीय अभियान की घोषणा की है. इसके आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भरे जाएंगे और उनके फार्म 12 जून से शुरू हो गए हैं. इस भर्ती अभियान में 459 संविदा पद और 168 रेगुलर पद शामिल है जो विभिन्न प्रकार की भूमिकाओं और जिम्मेदारियां को पूरा करते हैं उनकी अंतिम तिथि 2 जुलाई निर्धारित की गई है. बैंक द्वारा आज यानी बुधवार, 12 जून 2024 को जारी विज्ञापन (सं.BOB/HRM/REC/ADVT/2024/05) के अनुसार IT, MSME, डिजिटल, डिफेंस बैंकिंग, बीसीएमएस और डब्ल्यूएमएस में मैनेजर व अन्य के कुल 459 पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती की जानी है. इनमें सबसे अधिक 234 रिक्तियां डब्ल्यूएमएस विभाग में सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर की हैं. भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 627 रिक्तियों को भरना है. इनमें 459 रिक्तियां अनुबंध के आधार पर और 168 नियमित आधार पर भरी जाएंगी. योग्यता बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा विज्ञापित पदों पर भर्ती के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को रिक्तियों से सम्बन्धित क्षेत्र में स्नातक/पीजी/प्रोफेशनल योग्यता (पदों के अनुसार अलग-अलग) उत्तीर्ण होना चाहिए. साथ ही उम्मीदवारों की आयु 22 वर्ष से कम तथा 62 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. हालांकि, आवेदन से पहले उम्मीदवारों को पदों के अनुसार निर्धारित योग्यता मानदंडों की जांच कर लेनी चाहिए. आवेदन शुल्क बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क देना आवश्यक है. जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा.

राजस्थान-आबू रोड में चलती ट्रेन में चोरी करने वाले हिरासत में

आबू रोड. आबू रोड रेलवे पुलिस ने चलती बांद्रा-बीकानेर ट्रेन के स्लीपर कोच से लेडिज पर्स, नकदी, सोने के झुमके व मोबाइल चुराने के मामले का खुलासा कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए इस तरह की वारदातें करते हैं। आबू रोड रेलवे पुलिस थानाधिकारी मनोज कुमार चौहान की अगुवाई में टीम द्वारा धर्मराज उर्फ भोलू पुत्र प्रहलाद एवं मोना उर्फ लक्की पुत्र विक्रम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी धर्मराज उर्फ भोलू चोरी के चार मामलों में सजायाफ्ता है व जीआरपी थाना आबूरोड पर चोरी के एक प्रकरण में विचाराधीन है। जबकि मोना उर्फ लक्की जीआरपी थाना अजमेर में चोरी के चार मामलों में सजायाफ्ता है। आरोपियों को बुधवार को न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे महानगर जोधपुर में पेश किया जाएगा।

भगवान से बड़े कमिश्नर! उज्जैन में चप्पल पहनकर शिवलिंग पर चढ़ाया जल, पूरे देश में आक्रोश

उज्जैन ये पूरी घटना शनिवार को उज्जैन के शिप्रा तट पर घटी दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर नमामि गंगे की तर्ज पर जगह-जगह घाटों की सफाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत शिप्रा नदी के रामघाट पर घाटों की सफाई के बाद जनप्रतिनिधि और जिले के आला अधिकारी शिवलिंग का पूजन कर रहे थे बाकी सभी नंगे पैर होकर पूजन कर रहे थे लेकिन कमिश्नर संजय गुप्ता चप्पल पहनकर जल चढ़ाते दिखे अब माफी मांग रहे कमिश्नर कमिश्नर का ये फोटो वायरल होते ही बवाल मच गया, जिसके बाद जनप्रतिनिधियों ने इस पूरे मामले में कमिश्नर को माफी मांगने की बात कही है। इस मामले में संभाग कमिश्नर संजय गुप्ता ने सफाई देते हुए कहा, मुझसे भूल चूक हुई है। जैसे ही मेरे ध्यान में आया तो मैंने तुरंत चप्पल उतार दी थी अगर इससे किसी की भावना आहत हुई है तो मे माफी मांगता हूं। उज्जैन संभाग के कमिश्नर संजय गुप्ता ने जब चप्पल पहनकर शिवलिंग पर जल चढ़ाया उस दौरान नगर निगम कमिश्नर आशीष पाठक, निगम सभापति कलावती यादव और उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन भी मौजूद रहे। इन सभी ने नंगे पैर भगवान शिव को जल चढ़ाया था वहीं घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए उज्जैन के पार्षद शिवेंद्र तिवारी ने कहा संभाग के सबसे बड़े अधिकारी कमिश्नर ने चप्पल पहनकर जल चढ़ाया ये हिन्दू धर्म संस्कृति का अपमान है इतने बड़े पद पर ये करना असहनीय है।

ओडिशा में पहली बार भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री ने ली शपथ, मोहन चरण माझी ओडिशा CM

नई दिल्ली मोहन चरण माझी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में ओडिशा में पहली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह ओडिशा के भुवनेश्वर के जनता मैदान में आयोजित किया गया था। माझी के साथ दो उपमुख्यमंत्रियों – कनक वर्धन सिंह देव और प्रवती परिदा ने भी शपथ ली। ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास ने राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री को उपमुख्यमंत्री के साथ शपथ दिलाई। अमित शाह- राजनाथ सिंह समेत मौजूद रहे ये नेता 24 साल तक ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे बीजू जनता दल (बीजेडी) के नेता नवीन पटनायक भी मंच पर मौजूद थे। इस समारोह में भारतीय जनता पार्टी के कई हाई-प्रोफाइल नेता भी मौजूद थे, जिनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अश्विनी वैष्णव और नितिन गडकरी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल थे। दर्शकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया जब माझी जनता मैदान पहुंचे, तो वहां मौजूद दर्शकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें भीड़ का अभिवादन करते भी देखा गया। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में जोरदार प्रदर्शन के बाद ओडिशा में यह पहली भाजपा सरकार है, जिसने बीजू जनता दल (बीजद) को हराकर, बीजद के 24 साल पुराने शासन को समाप्त कर दिया। मांझी ने कहा कि ओडिशा की ‘अस्मिता’ (गौरव) की रक्षा करना नई सरकार की प्राथमिकता होगी। संथाली जनजाति से ताल्लुक रखने वाले 52 वर्षीय मांझी राज्य के क्योंझर जिले के हैं। मंगलवार को चुने गए विधायक दल के नेता उन्हें मंगलवार को ओडिशा में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। 1997-2000 तक सरपंच के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले माझी 2000 में पहली बार क्योंझर से राज्य विधानसभा के लिए चुने गए। 2004 में उन्हें फिर से चुना गया। 2005 से 2009 तक, वह बीजद-भाजपा गठबंधन सरकार में सरकारी उप मुख्य सचेतक थे। 2019 में वे फिर से विधायक चुने गए। हाल ही में हुए चुनावों में माझी ने बीजेडी की मीना माझी को 11,577 मतों से हराकर सीट बरकरार रखी। ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 147 में से 78 सीटें जीतीं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet