LATEST NEWS

आतंकी खतरे से निपटने केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, रामनगरी में बनेगा एनएसजी हब

अयोध्या राम मंदिर के चलते देश-दुनिया में अयोध्या का अपना अलग स्थान है. ऐसे में इसकी सुरक्षा के लिए तमाम तरह के प्रबंध किए गए हैं. इसी कड़ी में अब रामनगरी में एनएसजी (National Security Guard) हब बनेगा. आतंकी खतरे और उससे निपटने को लेकर केंद्र सरकार ने ये फैसला लिया है. एनएसजी के ब्लैक कैट कमांडो अयोध्या में बनने वाले NSG हब में तैनात होंगे. गृह मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक, NSG को अयोध्या में आतंकवाद विरोधी और अपहरण रोधी अभियानों का विशिष्ट दायित्व सौंपा जाएगा, जिसका काम NSG बखूबी कर रही है. सरकार अयोध्या में एनएसजी हब बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है. गौरतलब है कि अयोध्या स्थित राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और चाक चौबंद करने की तैयारी की जा रही है. ऐसे में अब NSG की यूनिट अयोध्या में तैनात की जाएगी. सूत्रों का कहना है कि अयोध्या की सुरक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए ब्लैक कैट कमांडो तैनात किए जाएंगे. मालूम हो कि अभी तक राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात PAC के जवानों को हर दो महीने में बदल दिया जाता है. राम मंदिर की सुरक्षा में पीएसी की 8 कंपनी यूपी एसएसएफ को दी गई हैं. एटीएस (ATS) की यूनिट भी अयोध्या में मौजूद रहती है. CRPF को सौंपी जा सकती है NSG के पास मौजूद VVIP लोगों की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल VIP सुरक्षा में तैनात NSG की VIP सिक्योरिटी यूनिट से ये ज़िम्मेदारी पूरी तरह से वापस लेकर इसे CRPF की VIP सिक्योरिटी यूनिट को सौंपने की तैयारी चल रही है. पार्लियामेंट की सिक्योरिटी ड्यूटी से मुक्त होने के बाद CRPF के पार्लियामेंट ड्यूटी ग्रुप (PDG) को अब VIP सुरक्षा में तैनात किया जा सकता है.   इसे लेकर गृह मंत्रालय में कई राउंड की बैठकें हो चुकी हैं, और जल्द ही इस पर फैसला भी लिया जा सकता है. NSG इस वक्त 9 VIP को सुरक्षा दे रही है. NSG की वीआईपी सिक्योरिटी यूनिट, स्पेशल रेंजर ग्रुप (SRG) की ड्यूटी, पूरी तरह से सीआरपीएफ की वीआईपी सिक्योरिटी इकाई को सौंप देने का प्लान है. एनएसजी को उसके मूल काम यानी आतंकवाद विरोधी और अपहरण रोधी अभियानों का विशिष्ट दायित्व सौंपा जाएगा, जिसका काम NSG अभी बखूबी कर रही है

विश्व आर्थिक मंच के वैश्विक लैंगिक अंतर सूचकांक में भारत दो पायदान नीचे खिसककर 129वें स्थान पर

नई दिल्ली  विश्व आर्थिक मंच के वैश्विक लैंगिक अंतर सूचकांक में भारत दो पायदान नीचे खिसककर 129वें स्थान पर आ गया जबकि आइसलैंड ने सूची में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। बुधवार को प्रकाशित रैंकिंग में यह जानकारी सामने आयी है। दक्षिण एशिया में भारत वैश्विक लैंगिक अंतर सूचकांक में बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका और भूटान के बाद पांचवें स्थान पर है जबकि पाकिस्तान सबसे निचले पायदान पर है। वैश्विक स्तर पर 146 देशों की इस सूची में सूडान सबसे निचले स्थान पर है जबकि पाकिस्तान तीन स्थान नीचे खिसककर 145वें पायदान पर आ गया है। बांग्लादेश, सूडान, ईरान, पाकिस्तान और मोरक्को के साथ भारत कम आर्थिक समानता वाले देशों में शामिल है। इन सभी देशों में अनुमानित अर्जित आय में 30 प्रतिशत से कम लैंगिक समानता दर्ज की गई। डब्ल्यूईएफ के मुताबिक, माध्यमिक शिक्षा में नामांकन के मामले में भारत ने सबसे अच्छी लैंगिक समानता दिखाई है जबकि महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण के मामले में देश वैश्विक सूची में 65वें स्थान पर है। पिछले 50 वर्षों में महिला/पुरुष राष्ट्राध्यक्षों के साथ समानता के मामले में भारत 10वें स्थान पर है। डब्ल्यूईएफ के मुताबिक, 140 करोड़ से अधिक की आबादी वाले भारत का 2024 में लैंगिक अंतर 64.1 प्रतिशत रहा। भारत पिछले वर्ष 127वें स्थान पर था और सूची में दो पायदान नीचे जाने की मुख्य वजहों में ‘शिक्षा प्राप्ति’ और ‘राजनीतिक सशक्तिकरण’ मापदंडों में आई मामूली गिरावट है। वहीं ‘आर्थिक भागीदारी’ और ‘अवसर’ मापदंडों में थोड़ा सुधार हुआ है। डब्ल्यूईएफ ने कहा कि भारत में आर्थिक समानता पिछले चार वर्षों से ऊपर की ओर बढ़ रही है।  

अजय देवगन फिर मचाएंगे धमाल

मुबई, बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन अपनी सुपरहिट फिल्म धमाल के चौथे संस्करण में काम करने जा रहे हैं। बॉलीवुड के जानेमने निर्दशक इंद्र कुमार ने वर्ष 2007 मे सुपरहिट फिल्म धमाल बनायी, जिसमें अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभायी। इंद्र कुमार ने इसके बाद वर्ष 2011 मे डबल धमाल और वर्ष 2019 में टोटल धमाल बनायी। टोटल धमाल में अजय देवगन, अनिल कपूर,माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी ने अहम भूमिका निभायी। अब इंद्र कुमार ‘धमाल 4’ लाने की तैयार कर रहे हैं, इसके लिए उन्होंने स्टारकास्ट भी फाइनल कर ली है। बताया जा रहा है कि ‘धमाल 4’ को भूषण कुमार प्रोड्यूस करेंगे। धमाल 4 में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी धमाल नजर आयेंगे। यह फिल्म इसी साल के अंत में फ्लोर पर आएगी। फिल्म की तैयारियों का काम जोरों पर चल रहा है।

दम्पत्ति ने खाया जहर, तीन साल के बच्चे के सिर से उठ गया माता-पिता का साया

अंबिकापुर बलरामपुर -रामानुजगंज जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत डिंडो के युवा दंपती ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक है। युवा दंपती के द्वारा अचानक इस प्रकार का कदम क्यो उठाया गया इसका पता अब तक नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार डिंडो के राकेश गुप्ता उम्र 28 वर्ष का विवाह चार वर्ष पूर्व ग्राम मेंढारी की अंजू गुप्ता से हुआ था। राकेश भाजपा युवा मोर्चा में मंडल सनावल का पदाधिकारी भी थे। वह अंबिकापुर के निजी चिकित्सालय में भी कार्य करता थे। मंगलवार के ढाई बजे के करीब अंबिकापुर से गांव में अपनी पत्नी एवं तीन साल के बच्चे के साथ आया था। घर के नजदीक ही राकेश के भाई का दुकान था। राकेश की अपने भाई से बात भी हुई वह बच्चे का एलआइसी की किश्त जमा करने की बात कही। बच्चे को भाई के साथ छोड़कर पति-पत्नी कमरे में चले गए जहां तेज आवाज में टीवी चालू करके जहर का सेवन कर लिया जिससे दोनों की स्थिति बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि अंजू की मौके पर ही मौत हो गई वहीं राकेश को वाड्रफनगर हॉस्पिटल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक है। अब तक उनके द्वारा यह कदम क्यों उठाया गया इसका पता नहीं चल सका है। दरवाजा तोड़कर निकाला गया दंपति को राकेश के पिता उत्तर प्रदेश गए थे जहां से वह चार बजे के करीब आए। जब एक घंटा के बाद भी दरवाजा नहीं खुला एवं कमरे से कुछ आवाज आने लगी तो वह कमरे के पास गए जब दरवाजा पिटा, नहीं खुला तो दरवाजा तोड़कर अंदर की स्थिति देखकर सब हक्के-बक्के रह गए। युवाओं के बीच लोकप्रिय था राकेश मिलनसार, हंसमुख राकेश भाजपा युवा मोर्चा में मंडल पदाधिकारी था एवं भाजपा युवा मोर्चा में वह हमेशा सक्रिय रहता था। उनकी लोकप्रियता युवाओं के बीच अच्छी खासी थी।

मालिक संग सेक्स करो, वरना रिजाइन दो, एलन मस्क की कंपनियों की कहानी, पीड़िताओं की जुबानी

नई दिल्ली अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) अपनी रंगमिजाजी के लिए एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ताजा मामले में मस्क पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर SpaceX की एक कर्मचारी और इंटर्न के साथ यौन संबंध बनाए। इसके साथ ही मस्क ने महिला कर्मचारी को अपने बच्चे पैदा करने के लिए भी दबाव डाला। बता दें कि SpaceX एलन मस्क की कंपनी है। यह कंपनी स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कार्पोरेशन के तौर पर काम कर रही है। एलन मस्क इलेक्ट्रिक कारमेकर कंपनी टेस्ला के भी सीईओ हैं। मस्क पर क्या लगे आरोप वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार एलन मस्क द्वारा अवैध दवाओं का कथित सेवन किया जा रहा है। बीते दिनों दावा किया गया था कि मस्क ने कुछ बोर्ड सदस्यों के साथ कई बार एलएसडी, कोकीन, एक्स्टसी, केटामाइन जैसी खतरनाक दवाइयों का सेवन किया है। महिलाओं पर गंदी नजर रिपोर्ट में दावा किया गया कि महिलाओं पर एलन मस्क की गंदी नजर थी और वह पीछा किया करते थे। यह बात तब सामने आई जब SpaceX की फ्लाइट अटेंडेंट ने आरोप लगाया कि साल 2016 में एलन मस्क ने यौन संबंध बनाने के बदले में उसे घोड़ा खरीदने की पेशकश की थी। एक अन्य महिला (जिसने 2013 में SpaceX से इस्तीफा दे दिया था) का आरोप है कि एलन मस्क ने उससे अपने बच्चे पैदा करने के लिए कहा था। एलन मस्क पर लगाए  गंभीर आरोप एलन मस्क पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर स्पेसएक्स की कर्मचारी और एक ट्रेनी के साथ यौन संबंध बनाए। इतना ही नहीं, एलन मस्क ने अपनी कंपनी की एक महिला कर्मचारी से अपने लिए एक बच्चा पैदा करने के लिए कहा। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ महिलाओं पर एलन मस्क द्वारा विशेष और असामान्य ध्यान दिया गया और उनका पीछा किया गया। स्पेसएक्स में काम कर चुकी एक महिला फ्लाइट अटेंडेंट ने बताया कि 2016 में एलन मस्क ने सेक्स के बदले में उसके लिए घोड़ा खरीदने का ऑफर दिया था। साल 2013 में ही स्पेसएक्स से इस्तीफा देने वाली एक अन्य महिला ने कहा कि एलन मस्क ने उससे अपने लिए बच्चे पैदा करने के लिए कहा था। वहीं एक अन्य महिला ने कहा कि साल 2014 में एलन मस्क के साथ उसने एक महीने तक यौन संबंध बनाए। इसके कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद हो गया और उसे एक समझौता करके कंपनी को छोड़ने पर मजबूर कर दिया गया। इसके साथ ही एलन मस्क कई बार चैट कर स्पेसएक्स की कर्मचारियों को घर पर बुलाते थे। मामला सेक्स तक ही सीमित नहीं है बल्कि अवैध ड्रग्स के कथित इस्तेमाल का भी आरोप लगाया जा रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि एलन मस्क ने अपनी कंपनियों में एक ऐसा कल्चर शुरू किया है जिससे महिलाएं असहज हो जाती हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया था कि एलन मस्क ने कुछ बोर्ड सदस्यों के साथ कई बार एलएसडी, कोकीन, एक्स्टसी, मशरूम और केटामाइन सहित ड्रग्स का इस्तेमाल किया था। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बताया कि कंपनी की एक महिला ने साल 2014 में एलन मस्क के साथ एक महीने तक यौन संबंध बनाए थे। ये वो महिला थी जो सीधे मस्क को रिपोर्ट करती थी। महिला को बाद में कंपनी छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि SpaceX में काम करने वाली एक महिला को टेक्स्ट एक्सचेंज के अनुसार मस्क से रात में अपने घर आने के लिए बार-बार निमंत्रण मिला।

ऋतिक रौशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन की फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ का ट्रेलर रिलीज

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन की आने वाली फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। पश्मीना रौशन फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में पश्मीना रोशन के अलावा रोहित शराफ, जिबरान खान और नैला ग्रेवाल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है। ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म इश्व विश्क का सीक्वल है। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ अमृता राव मुख्य भूमिका में थीं। शाहिद और अमृता राव की यह पहली फिल्म थी। ट्रेलर में दोस्तों की कहानी दिखाई गई है, जिनके बीच लव ट्रायंगल देखने को मिलेगा। ट्रेलर में दिखाया गया है कि दोस्ती, प्यार, रिलेशनशिप और सिचुएशनशिप के बीच फंसे पश्मीना रोशन और रोहित सराफ अपने पार्टनर्स से ब्रेकअप कर लेते हैं और फिर बाद में दोनों एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं। रमेश तौरानी और जया तौरानी निर्मित और निपुण अविनाश धर्माधिकारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ 21 जून को सिनेमाघरो मे रिलीज होगी।

भारत फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफिकेशन दौड़ से बाहर, कतर ने 2-1 से हराया

दोहा  फीफा विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफिकेशन में भारत का अभियान विवादास्पद तरीके से समाप्त हो गया, जब कतर ने मंगलवार रात दोहा के जसीम बिन हमद स्टेडियम में विश्व कप क्वालीफायर दूसरे दौर के ग्रुप ए मुकाबले में 2-1 से जीत हासिल की। भारत ने खेल के 72वें मिनट तक बढ़त बनाए रखी, लेकिन कतर ने यूसुफ अयमन के विवादास्पद गोल की बदौलत बराबरी हासिल कर ली। बासम अल-रवी ने खेल के अंतिम मिनटों में एक और गोल करके अपनी टीम को 2-1 से जीत दिला दी और क्वालीफिकेशन की दौड़ में इगोर स्टिमक की टीम का सफर खत्म कर दिया। कतर ने भारत के डिफेंसिव बॉक्स में शुरुआती बढ़त हासिल की, लेकिन राहुल भेके ने खतरे का अनुमान लगाया और कॉर्नर के लिए गेंद को क्लीयर किया। कॉर्नर किक के नज़दीक पोस्ट की ओर डिलीवर होने के बाद मोहियालदीन ने गेंद को फ्लिक किया लेकिन कप्तान गुरप्रीत ने उसे बचा लिया। भारतीय टीम को गेंद पर कब्ज़ा बनाए रखने में संघर्ष करना पड़ा, खासकर मिडफ़ील्ड क्षेत्र में। गतिरोध को तोड़ने का कतर के लिए सुनहरा मौका 12वें मिनट में आया जब गौडा ने दाएं फ़्लैंक पर एक बेहतरीन टच बनाया और जय गुप्ता को दूर धकेल दिया। उन्होंने बॉक्स के अंदर अपना रास्ता बनाया और कटबैक पास हासिल किया। अलरावी ने पहली बार शॉट लिया लेकिन मेहताब सिंह ने शानदार बचाव कर कतर का यह प्रयास असफल कर दिया। मैच के 37वें मिनट में लालियांज़ुआला छांगटे ने गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। पहले हॉफ की समाप्ति पर भारत 1-0 से आगे रहा। दूसरे हाफ की शुरुआत में भारत ने मैदान पर थोड़ी लापरवाही बरती। हाफ की शुरुआत में ही उन्होंने दो बार गेंद खो दी, जिससे कतर को खेल को बराबर करने का मौका मिल गया। खेल खत्म होने में लगभग 20 मिनट बचे थे, लेकिन भारत ने अपनी बढ़त को बढ़ाने के बजाय उसे बचाने की कोशिश की। कतर ने विवादास्पद गोल के बाद खेल को बराबर कर दिया। यूसुफ अयमन ने 75वें मिनट में नेट के पीछे से गोल मारा। गुरप्रीत द्वारा अयमन के हेडर को बचाए जाने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को लगा कि गेंद खेल से बाहर चली गई है। रेफरी की सीटी नहीं बजी और भारतीय खिलाड़ियों ने विरोध करना शुरू कर दिया। वीडियो असिस्टेंट रेफरी की अनुपस्थिति में रेफरी ने असिस्टेंट रेफरी से सलाह ली। गोल तो दे दिया गया लेकिन रीप्ले में साफ दिख रहा था कि गेंद खेल से बाहर चली गई थी। भारत की रात तब और खराब हो गई जब 85वें मिनट में बासम अल-रवी ने गुरप्रीत को छकाते हुए गोल किया और कतर को 2-1 की बढ़त दिला दी। कतर ने अपनी बढ़त बनाए रखी और फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफायर के तीसरे दौर में पहुंचने की भारत की उम्मीदों को खत्म कर दिया।  

सुपर-8 के लिए भारत को अमेरिका को हराना होगा, बुमराह को पहला ओवर ना देने पर कपिल देव ने सवाल खड़े किए

अमेरिका वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है। टीम ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजों ने निराश किया था और टीम सिर्फ 119 रन पर सिमट गई थी। इसके अलावा टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करके टीम को रोमांचक जीत दिलाई थी। सुपर-8 में जगह बनाने के लिए भारत को अमेरिका को हराना होगा। हालांकि भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने जसप्रीत बुमराह को पहला ओवर ना देने पर सवाल खड़े किए हैं। दिग्गज कपिल देव का मानना है कि कोई फर्क नहीं पड़ता कि क्या कड़ीशन हैं, बुमराह को पहले ओवर में गेंदबाजी करने की आवश्यकता है। रोहित शर्मा के नेतृत्व में जसप्रीत बुमराह को मैच के दौरान पहले या दूसरे बदलाव के बाद गेंदबाजी का मौका मिलता है। कपिल देव ने कहा, ”अगली बार जब मैं जाऊंगा तो कप्तान से ये सवाल करूंगा क्योंकि उनकी विचार प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए। मुझे उनके बीच होने की जरूरत है। हम बाहर से अंदाजा लगा सकते हैं लेकिन मैंने जो भी क्रिकेट खेला है या देखा है, उसे पहले ओवर में गेंदबाजी करने की आवश्यकता है। वह विकेट लेने वाला गेंदबाज है। यदि आप उसे दूसरा या तीसरा बदलाव करते हैं या उसे पांचवें और छठे ओवर में गेंदबाजी करते हैं, तो मैच आपके हाथों से फिसल सकता है।” बुमराह का नई गेंद से गेंदबाजी ना करना नई बात नहीं है। पिछले साल वनडे विश्व कप के दौरान रोहित शर्मा ने कुछ मौकों पर बुमराह को नई गेंद से गेंदबाजी करवाई थी। ज्यादातर समय मोहम्मद सिराज ने बुमराह के साथ गेंदबाजी की शुरुआत की थी। यहां पर भी अर्शदीप सिंह के साथ सिराज गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं। आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ बुमराह पहले बदलाव के बाद आए थे।  

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सख्त कार्रवाई करने के लिए सुरक्षाकर्मियों व सरकार की सराहना की

लखनऊ   बसपा सुप्रीमो मायावती ने जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमलों पर सरकार व सुरक्षा बलों द्वारा की जा रही कार्रवाई की सहराहना की है साथ ही विपक्ष को नसीहत दी है।मायावती ने कहा कि जम्मू कश्मीर में अभी हाल ही में जो आतंकी वारदातें हुई हैं। जिसमें अधिकांश एक वर्ग विशेष के निर्दोष लोगों को निशाना बनाया गया है अर्थात हमला किया गया है। यह अति दुःखद व निन्दनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे आतंकी तत्वों को ढेर करने के लिए, सरकार व सुरक्षा बलों द्वारा जो भी सख्त कदम उठाये जा रहे हैं यह सराहनीय है। बसपा इसका समर्थन करती है लेकिन इसकी आड़ में कोई भी राजनीति करना उचित नहीं है। बता दें कि रविवार रात को जम्मू-कश्मीर के रियासी में आतंकियों ने एक बस पर हमला कर दिया था। जिससे बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिससे करीब 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 33 लोग घायल हो गए थे। वहीं, जिला कठुआ की तहसील हीरानगर के गांव सैडा सोहल में बुधवार दूसरे दिन फिर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों ने दूसरे आतंकी को भी ढेर कर दिया है। पुलिस, एसओजी, सीआरपीएफ, सेना के जवानों ने इलाके की घेराबंदी की हुई है। तलाशी अभियान चल रहा है। एडीजीपी जम्मू आनंद जैन ने यह जानकारी दी है। एडजीपी ने कहा कि हीरानगर में हुई मुठभेड़ में बहादुर जवानों ने दोनों आतंकी मार गिराए हैं। हालांकि ऑपरेशन अभी चल रहा है। इलाके में किसी अन्य आतंकी के छिपे होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आसपास के इलाके में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़-कोण्डागांव की नौ आंगनबाड़ी बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार

कोण्डागांव. कोण्डागांव जिला के बनजुगानी गांव में एक ही परिवार के नौ बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। बीमार सभी बच्चों को गंभीर हालत में कोण्डागांव जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां सभी का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे मंगलवार की सुबह घर के नजदीक आंगनबाड़ी केंद्र गए हुए थे, जहां खेलते-खेलते अधिकतर बच्चों ने रतनजोत का बीज खा लिया। आंगनबाड़ी में खेलने के दौरान रतनजोत बीज खाने वाले बच्चों में नित्या पोयाम 4 वर्ष,  दिवांसी पोयाम 4 वर्ष, कांति पोयाम 6 वर्ष, आयुष पोयाम 3 वर्ष, शिवानी पोयाम 5 वर्ष, नियासा पोयाम 4 वर्ष, दीपेश पोयाम 4 वर्ष, शामिल हैं। ये सभी बच्चे एक ही परिवार के हैं आंगनबाड़ी आए हुए थे जहां उन्होंने एक साथ रतनजोत का बीज खा लिया। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने बच्चों को कोण्डागांव के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है जहां सिविल सर्जन डॉ आरसी ठाकुर, पीडियाट्रिक डॉ रुद्र कश्यप, मेडिकल ऑफिसर डॉ अनामिका नेताम पीड़ितों का उपचार कर रहे हैं। डॉक्टर के अनुसार फिलहाल बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर है।

बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह का कहना है कि नरेंद्र मोदी पहले नेता नहीं जो मुस्लिमों के खिलाफ बोलते हैं

मुंबई बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह का कहना है कि नरेंद्र मोदी पहले नेता नहीं जो मुस्लिमों के खिलाफ बोलते हैं। यह माहौल पहले से ही चला आ रहा है। वहीं उन्होंने मुस्लिमों की गलतियां भी बताईं। नसीर ने कहा कि मुस्लिमों का फोकस हमेशा गलत चीजों पर रहता है। वह शिक्षा के बजाय सानिया मिर्जा की स्कर्ट की लंबाई पर ध्यान देते हैं। गलती मुसलमानों की है, उन्हें अब जागना चाहिए। नसीरुद्दीन शाह एक इंटरव्यू के दौरान लोकसभा इलेक्शन के रिजल्ट और देश में हिंदू-मुस्लिम की राजनीति पर बात कर रहे थे। मोदी का विरोध रना आसान नसीरुद्दीन शाह ने मीडिया से बातचीत में इस लोकसभा इलेक्शन में भाजपा को बहुमत ना मिलने पर बात की। वह बोले, हम सबको सोचना चाहिए कि चीजें कैसे ठीक हों। हम सबके लिए मोदी का विरोध करना आसान है। देश में जो गलत हो रहा है उसका ब्लेम मोदी पर लगाना आसान है, सच तो यह है कि मोदी के पावर में आने से पहले भी देश में काफी कुछ गलत था। मोदी ने तो बस उन गलत चीजों को फिर से छुआ है जो पहले से ही कहीं दबी थीं। मुझे मुस्लिम होने पर ताना मारा जाता था नसीर बोले, मुझे याद है बचपन में मुझे मुस्लिम होने पर ताना मारा जाता था और मैं भी दूसरों के धर्म पर टॉन्ट करता था। मुझे लगता है कि ये सब चीजें पहले से ही थीं। मोदी बहुत चालाक हैं कि उन्होंने इन चीजों को ही छेड़ा। यह कहना आसान है कि पहले सब कुछ सही था। नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि बॉलीवुड के गाने तू हिंदू बनेगा ना मुसलमान बनेगा सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित हैं। सानिया की स्कर्ट और हिजाब पर फोकस नसीरुद्दीन ने मुस्लिमों की गलतियां भी बताईं। बोले, सच तो यह है मुस्लिम भी पाक-साफ नहीं हैं। मुस्लिमों ने हमेशा गलत चीजों पर ध्यान लगाया। वे हिजाब, सानिया मिर्जा की स्कर्ट की लंबाई पर फोकस करते रहे जबकि उन्हें शिक्षा और अपनी कौम का ज्ञान बढ़ाने पर करना चाहिए था। जब मॉडर्न बातें सिखाई जानी थीं तब मदरसों में ढकेलने का काम किया गया। मुस्लिमों की गलती है। बहुत हो गया मुस्लिमों को अब जागना चाहिए। मुस्लिमों का विरोध करने वाले पहले नेता नहीं हैं मोदी एंटी मुस्लिम कमेंट्स पर नसीर बोले, ऐसा करने वाले वह पहले नेता नहीं हैं। वह बस मौके पर आ गए। मुस्लिम लीग के जवाब में हिंदू महासभा 1915 में बनी थी। दो बंगाली लोगों का नाम मुझे याद नहीं आ रहा लेकिन उन लोगों ने 2 नेशन थिअरी की बात शुरू की थी। स्वतंत्रता की लड़ाई आखिरी वक्त था जब हिंदू-मुस्लिम पूरी तरह से एक थे। मोदी एक परंपरा पर चल रहे हैं जो कि कई नेता शुरू कर गए हैं। योगी आदित्यनाथ आज भी कहते हैं कि हिंदू-मुस्लिम साथ नहीं रह सकते।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीआरपीएफ जवान श्री कबीर उईके के शहीद होने पर खेद व्यक्त किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा जिले के सीआरपीएफ जवान श्री कबीर उइके के जम्मू कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में शहीद होने पर खेद व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से शहीद जवान की पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने और परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि छिंदवाड़ा ज़िले के ग्राम पुलपुलडोह थाना बिछुआ के कबीर उईके जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ में तैनात थे। मंगलवार की रात कठुआ में आतंकी मुठभेड़ में गोली लगने से वे घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया परंतु उन्हें बचाया नहीं जा सका।  

राजस्थान सरकार का असमंजस के बीच ओल्ड पेंशन स्कीम का नया प्लान तैयार

जयपुर. ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) नई बीजेपी सरकार की गले की हड्डी बन गई। नई भजनलाल सरकार OPS को बदलकर नया आंध्र मॉडल लागू तो करना चाहती है लेकिन कर्मचारियों के नाराज होने का डर भी है। इसलिए विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की तरफ से OPS लेकर पूछे गए सवालों का बीते 6 महीने से सरकार ने विधानसभा को अब तक कोई जवाब नहीं भेजा। राजस्थान अगला बजट सत्र जल्दी ही शुरू होने वाला है। विपक्ष कई मुद्दों के साथ सरकार को घेरने के लिए तैयार है। इनमें एक मुद्दा कर्मचारियों की पेंशन का है। पिछली गहलोत सरकार में लागू की गई ओल्ड पेंशन योजना को नई भजनलाल सरकार नए सिरे से लागू करने पर विचार कर रही है। गहलोत मॉडल को हटाकर उसकी जगह आंध्रप्रदेश के पेंशन मॉडल लागू करने की कार्रवाई चल रही है। हालांकि सरकार की तरफ से इस मामले में अब तक कोई वक्तव्य नहीं दिया गया है लेकिन  OPS जारी रखने को लेकर विधानसभा के पिछले सत्र में विपक्ष के विधायकों की तरफ से पिछले सत्र में जितने भी सवाल वित्त विभाग से पूछे गए उनके जवाब अब तक विधानसभा को नहीं भेजे गए हैं। जबकि पिछले दिनों विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा के लंबित जवाबों को लेकर ब्यूरोक्रेसी को फटकार भी लगाई थी। इधर कर्मचारी संगठनों ने प्री-बजट मीटिंग में साफ कर दिया था कि उन्हें OPS हर हाल में चाहिए। लोकसभा चुनावों में कर्मचारी वर्ग की नाराजगी का असर पोस्टल बैलेट में नजर आ चुका है। खुद पीएम मोदी भी शपथ ग्रहण के बाद कर्मचारी वर्ग की तारीफ कर चुके हैं। इसलिए सरकार के स्तर पर कर्मचारियों की पेंशन मॉडल में बदलाव का यह निर्णय आसान नहीं होगा। सवाल पूछने वाले विधायकों में कांग्रेस अध्यक्ष और लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंदसिंह डोटासरा, देवली-उनियारा विधायक हरीश मीणा, टोडाभीम विधायक घनश्याम, शाहपुरा विधायक मनीष यादव, डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा, बीकानेर पश्चिम जेठानंद व्यास, केशोराय पाटन से सीएल प्रेमी। सरकार झूठ बोलना बंद करे  – सरकार झूठ बोलना और विपक्ष को गाली देना बंद करे। छह माह से अधिक हो गया, अब तो कम से कम कोई विजन लाए। किरोड़ीलाल मीणा जी इस्तीफा दें या नहीं दें इससे हमें कोई मतलब नहीं है, हमारा वास्ता तो काम से है कि सरकार काम तो करे। – गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

डीएवीवी पेपर लीक कांड : जांच समिति ने संबंधित कॉलेज पर 5 लाख रुपए की पेनल्‍टी

इंदौर एमबीए फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा में पेपर आउट होने के संबंध में आइडलिक कालेज का नाम सामने आया है। वहां से कम्प्यूटर आपरेटर ने पेपर का फोटो खींचकर विद्यार्थियों को वाट्सएप पर दिया है। साथ ही पूरे मामले में प्राचार्य की गलती भी रही है, जिन्होंने थाने के बजाए पेपर का बंडल प्राचार्य कक्ष में रखा। इस संबंध में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की समिति ने जांच पूरी कर ली है। अब रिपोर्ट आज कार्यपरिषद में रखी गई। सबसे अहम बात यह कि बैठक में उच्च शिक्षा आयुक्त निशांत वरवड़े भी शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक इसके पहले कभी ऐसा नहीं हुआ जब इस तरह के बैठक में आयुक्त शामिल हुए हों। समिति की अनुशंसा के आधार पर कार्रवाई को लेकर फैसला किया जाएगा। विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक में 13 मुद्दे रखे गए हैं।

सतनाः बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम अभियान में पहले दिन रेस्क्यू किये गये 6 बच्चे

सतना बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए राज्य शासन के निर्देशानुसार सतना जिले में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अनुराग वर्मा के निर्देशन में 11 से 18 जून तक सड़क पर रहने वाले बच्चों के पुनर्वास नीति के तहत रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। सतना शहर में चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्र में कार्यवाही के लिए दल भी गठित किए गए हैं। जिनके द्वारा अभियान के प्रथम दिवस मंगलवार को सेमरिया चौराहे मे स्थित मंदिर परिसर से 6 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। इन बच्चों को उम्र लगभग 2 वर्ष से लेकर 9 वर्ष तक की है। जिला कार्यक्रम अधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि गठित दल के सदस्यों द्वारा बच्चों को परिवार सहित रेस्क्यू कर जिला बाल संरक्षण इकाई लाया गया। जहॉ बच्चों को मां और दादी को परामर्श दिया गया तथा बच्चों की जानकारी एसआईआर, आईसीपी और सर्वे प्रपत्र मे दर्ज की गई तथा बच्चों को उनके घर तक टीम द्वारा भेजा गया। बच्चों को शासकीय योजनाओं से जोड़ने की कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार दूसरे दल ने सांई मंदिर (राजेन्द्र नगर) के पीछे रेलवे परिसर में अस्थायी रूप से निवासरत परिवारों तथा बच्चों से जानकारी प्राप्त की। जो चंदिया जिला उमरिया तथा बड़वारा जिला कटनी के निवासी है और कुछ समय से सतना में रह रहें है। परिवारों एवं बच्चों को समझाइस दी गई कि बाल भिक्षावृत्ति अपराध है। बच्चों को आंगनवाडी केन्द्र और विद्यालय में प्रवेश करवाने के लिये मात-पिता को समझाईस दी गई।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet