LATEST NEWS

राजकुमार आर.पाण्डेय की फ़िल्म महिमा भोलेनाथ की में भोलेनाथ बने आदित्य मोहन

मुंबई, जानेमाने अभिनेता आदित्य मोहन फिल्म महिमा भोलेनाथ की में ‘भोलेनाथ’ की भूमिका में नजर आयेंगे। महिमा भोलेनाथ की का निर्माण भोजपुरी जगत के जानेमाने निर्माता निर्देशक राजकुमार आर.पाण्डेय कर रहे हैं। इस फिल्म में आदित्य मोहन ‘महादेव’ के किरदार में नज़र आने वाले हैं। आदित्य मोहन ने कहा कि अब तक तो कई फिल्में महादेव की कहानी के इर्दगिर्द बनी है, जिसमें अधिकांशतः फिल्मों को स्टूडियो में ही क्रोमा पर फिल्माया गया है, लेकिन मुझे वैसी फिल्मों से हटकर कुछ वास्तविक और अच्छा काम करना था जो निर्माता राजकुमार आर पाण्डेय जी की फिल्मों में ही सम्भव हुआ। हम लोग आजकल इस फ़िल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के भदोही के आसपास में कर रहे हैं। आदित्य मोहन ने बताया, साक्षी शंकर के बाद कई फिल्मों में महादेव के चरित्र आये लेकिन उन सबमें उतनी गहराई और सारगर्भित संदेशों का समावेश नहीं था और फिर आप किसी पर्दे के सामने खड़े होकर महादेव के रूप में आशीर्वाद दें तो यह बिल्कुल ही बनावटी लगता है, हमें अच्छे रोल की तलाश थी जो कि महिमा भोलेनाथ की में जाकर पूरी हुई है। उत्तरप्रदेश में शूट हो रही फ़िल्म महिमा भोलेनाथ की के निर्देशक रवि सिन्हा हैं। कैमरामैन विजय पांडेय हैं। इस फ़िल्म के कलाकार दित्यमोहन, राजन सोनी, ऋचा दीक्षित, अनारा गुप्ता, श्यामली श्रीवास्तव, संजय पाण्डेय, अनुप अरोडा, सोनिया मिश्रा हैं।

31वे अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष वस्तु एवं आयुर्वेद महासम्मेलन इंदौर में आयोजित

इंदौर माँ शारदा ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान संस्थान इंदौर के तत्वाधान में  31वे अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष वस्तु एवं आयुर्वेद महासम्मेलन, देवास मध्यप्रदेश स्थित होटल रॉयल पैलेस द ब्लू में अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष एवं वास्तु महासम्मेलन में ज्योतिषाचार्य पीयूष श्रीवास्तव को ज्योतिष शिरोमणि एच एस रावत जी,श्रीमती डिंपल शर्मा जी, पंडित. दिनेश गुरु जी,पंडित. योगेंद्र महंत जी के द्वारा एस्ट्रो/वास्तु ग्लोबल टॉप टेन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

पीएम मोदी के दौरे से पहले खालिस्तान समर्थकों की इटली नापाक हरकत, महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी

रोम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए कल यानी 13 जून को इटली रवाना होंगे. पीएम मोदी के दौरे से पहले खालिस्तान समर्थकों ने इटली में महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया. खालिस्तान समर्थकों ने हरदीप सिंह निज्जर का भी जिक्र किया है. इटली में 13 से 15 जून तक G7 शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा है. इससे पहले खालिस्तानी समर्थकों ने इटली में इस नापाक करतूत को अंजाम दिया है. इस घटना की तस्वीरें सामने आई हैं, इसमें दिखाई दे रहा है कि खालिस्तानी समर्थकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ने के बाद वहां विरोध में नारे भी लिखे हैं.

भिंड में दूषित पानी पीने से तीन की मौत, 70 से अधिक लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत, अस्पतालों में भर्ती

भिंड  मध्यप्रदेश के भिंड में बड़ी खबर है। फूप कस्बे के तीन वार्डों में बदबूदार दूषित पानी पीने से उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। तीन दिन में 80 से ज्यादा मरीज मिल गए हैं। हर दूसरे घर में कोई न कोई बीमार है। वार्ड 5, 6 ‎और 7 में 3 दिन ‎में 2 बुजुर्गों और 1 लड़की की मौत हो चुकी है। परिजन का कहना ‎है कि दूषित पानी पीने के बाद ‎उल्टी-दस्त हुए और मौत हो‎ गई। हालांकि अधिकारी और डॉक्टर बुजुर्गों की मौत का‎ कारण पुरानी बीमारी को ‎बता रहे हैं।‎ जानें क्या कह रहे लोग स्थानीय लोगों का कहना है कि पुरानी पाइपलाइन से पानी आ रहा है। जो देखने में साफ है, लेकिन पीते समय बदबू ‎आती है। वार्ड 5, 6 और 7 में पानी की सप्लाई चालू करने‎ और बंद करने के लिए पाइपलाइन का वॉल्व नाले के पास ‎मौजूद है। हर समय नाले का गंदा पानी भरा ‎रहता है। लोगों का कहना है कि इसी नाले का पानी‎ पाइप लाइन से हमारे घरों में पहुंच रहा है। घरों में नलों की सप्लाई आने वाले पानी का सेवन किया और लोग बीमार हो गए। 9 मरीजों को ग्वालियर किया रेफर मंगलवार शाम 6.30 बजे से रात 8.30 बजे के ‎बीच 2 घंटे में 9 एंबुलेंस ‎बुलवाकर 9 मरीजों को ग्वालियर रेफर कराना पड़ा है। अब तक कुल 20 मरीजों को ग्वालियर रेफर करने की बात सामने आई है। मुरैना और ग्वालियर से 6‎ एंबुलेंस और बुलाकर भिंड जिला अस्पताल में खड़ा कराया है। 3 एंबुलेंस को फूप में भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। इनकी हुई मौत जानकारी के मुताबिक, वार्ड 6 निवासी बैजनाथ चौधरी (80) की मौत ‎मंगलवार को हुई। मंगलवार को बैजनाथ की तबीयत खराब होने‎ पर कस्बे के शासकीय अस्पताल लेकर‎ पहुंचे। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार सीधे ‎ग्वालियर लेकर जाने लगे। रास्ते में मौत हो गई। ‎वार्ड 7 में मुस्कान (17) की ‎‎मौत रविवार को हुई। मुस्कान नानी ‎‎शकीला के पास रहती थी। रविवार को उल्टियां होने पर मुस्कान को ‎‎जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने ‎दम तोड़ दिया।  वार्ड 6 के ‎आशाराम श्रीवास (75) की मौत 9 जून ‎को हुई थी। दूषित पानी पीने से पेट में फैला इंफेक्शन बीएमओ डॉ सिद्धार्थ सिंह चौहान का कहना है कि वार्ड क्रमांक छह और सात से हमारे पास काफी ज्यादा उल्टी और दस्त के मरीज आए हैं। दूषित पानी पीने से लोग बीमार हुए हैं। हमने मरीजों को जरूरी दवाइयां दे दी हैं। बीमारी मुख्य वजह दूषित पानी है। जिसके सेवक के कारण पेट में इंफेक्शन फैला और लोग बीमार हुए हैं। हमारे यहां कोई कैजुअल्टी नहीं हुई है। दो मरीजों को हमने जिला अस्पताल लेकर किया था।  उनमें से एक बैजनाथ जी जिनकी जो काफी बुजुर्ग थे। उन्हें पहले से किडनी की बीमारी थी। उनकी मौत की सूचना मिली है। जांच के लिए भेजे गए सैंपल अधिकारियों का कहना है कि तीनों वार्ड से पानी के सैंपल जांच के ‎लिए भेजे गए हैं, अब जांच रिपोर्ट ‎आने के बाद आगे की कार्रवाई की‎ जाएगी। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का कहना है कि फूप में हालात पर काबू पा लिया गया है। एक मरीज की मौत हुई है, जो दूसरी बीमारी से पीड़ित थे। फूप बीएमओ सिद्धार्थ चौहान का कहना है कि दूषित पानी के कारण यह समस्या बनी है। मृतक बैजनाथ चौधरी ट्यूबरक्लोसिस‎ और किडनी समस्या से पीड़ित थे। पुरानी बीमारी के ‎चलते मौत हुई है। 

जम्मू में आतंकियों पर करारा प्रहार! कठुआ में आतंकी का खात्मा, डोडा में भी एनकाउंटर20 संदिग्धों को हिरासत में

नई दिल्ली  जम्मू के रियासी में श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकवादियों के हमला करने के बाद अब 29 जून से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा पर खतरा मंडराने लगा है। बाबा बफार्नी के दर्शन के लिए यात्रा 19 अगस्त तक चलेगी। इसे देखते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूरे राज्य के लिए सिक्योरिटी रिव्यू भी किया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किस-किस पॉइंट पर कितना खतरा है और वहां किस स्तर की सिक्योरिटी की जरूरत है। रियासी बस अटैक मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को 20 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जम्मू कश्मीर में रियासी और कठुआ के बाद अब आतंकियों ने डोडा पर भी हमला किया है. ये तीन दिन में इस तरह का तीसरा हमला है. इस बार आतंकियों ने डोडा जिले में सेना के अस्थाई ऑपरेटिंग बेस पर गोलीबारी की, जिसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इन हमलों के मद्देनजर इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है. इस हमले के बाद डोडा के छत्रकला में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी में सेना के पांच जवान घायल बताए जा रहे हैं. घायलों में एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) भी शामिल हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. कश्मीर टाइगर नाम के आतंकी ग्रुप ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. अधिकारियों का कहना है कि बुधवार तड़के लगभग 1.45 बजे छत्रकला में सेना और पुलिस की संयुक्त मुहिम के तहत आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है. इससे पहले जम्मू के एडीजीपी आनंद जैन ने बताया था कि गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया है और एक नागरिक घायल हुआ है, लेकिन अब इलाका खतरे से बाहर है. ऑपरेशन अब भी जारी है और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं. शक है कि आतंकवादियों की मदद के लिए कोई ना कोई स्थानीय शख्स भी इस हमले में शामिल था, जो बैक हैंड से आतंकवादियों को सपोर्ट कर रहा था। इस मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त जवानों की 11 टीमें जंगलों और पहाड़ों में फरार आतंकियों की तलाश कर रही हैं। इसके लिए हेलीकॉप्टर, ड्रोन और खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है। 32 साल के अबू हमजा पर शक मामले में यह भी आशंका जताई जा रही है कि पुंछ जिले के सुरनकोट में 4 मई को एयरफोर्स काफिले पर आतंकियों द्वारा किए गए हमले में जो आतंकवादी शामिल थे। संभवत: वही आतंकवादी रियासी हमले में भी हो सकते हैं। शक लश्कर-ए-तैबा के टॉप कमांडर अबू हमजा, पाकिस्तानी सेना में कमांडो रह चुके फौजी और आदून नाम के एक अन्य आतंकी पर भी जताया जा रहा है, जिन्होंने हमला किया या फिर हमला करने वाले आतंकवादियों को निर्देश दिए। इनमें 32 साल का अबू हमजा पर 10 लाख का इनाम भी घोषित है। रियासी में आतंकी हमले पर उठ रहे सवाल जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई आतंकी गिरफ्तार नहीं है। हां, 20 संदिग्ध लोगों से पूछताछ जरूर की जा रही है। मामले में बस के पीछे चल रही एक ईको कार के लापता होने और एक जीप के पीछे चलने की बात सामने आई थी। जिसे आतंकियों से जोड़कर देखा जा रहा था। इस मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि ईको कार को ढूंढ लिया गया है। उसमें कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। सर्च ऑपरेशन जारी है। कुछ इनपुट मिले हैं। जिनके आधार पर काम किया जा रहा है। कामयाबी मिलने की उम्मीद है। कई हथियारों से चलाई गई थी गोलियां आतंकवादियों द्वारा बस में जो गोलियां बरसाई गई। वह कई तरह की मिली हैं। जिससे लग रहा है कि आतंकवादियों ने एक से अधिक टाइप के हथियार इस्तेमाल किए। इनमें अमेरिकी एम-4 कार्बाइन के साथ अन्य राइफलों के इस्तेमाल करने का शक है। जैसा की एनबीटी ने 10 जून को ही लिखा था कि अगर बस खाई में ना गिरती तो आतंकी बस में सवार सभी लोगों को मार डालते। बस में सवार घायलों का भी यही कहना है।

रिपोर्ट: कुवैत की एक इमारत में लगी भीषण आग, 5 भारतीयों समेत 35 लोगों की मौत

कुवैत खाड़ी देश कुवैत के दक्षिणी शहर मंगफ में बुधवार को एक इमारत में आग लग गई। इस घटना में कम से कम 35 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 5 भारतीय शामिल हैं। सरकारी कुवैत न्यूज एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। आग बुधवार सुबह लगी और इमारत से लपटें उठती देखी गईं। यह आग देखते ही देखते बहुमंजिला इमारत के कई फ्लोर तक पहुंच गई। इस हादसे में मरने वाले 5 भारतीय केरल के रहने वाले हैं। कुवैती अथॉरिटीज का कहना है कि हम इस मामले की जांच कर रहे हैं और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।   इमारत में आग स्थानीय समयानुसार तड़के 4 बजे लगी थी। इस दौरान ज्यादातर लोग सो रहे थे, इसके चलते आग पर काबू पाने में भी समय लगा। यह इमारत एक औद्योगिक प्लांट में काम करने वाले लोगों के लिए लेबर कैंप के तौर पर इस्तेमाल की जाती है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस इमारत में बड़ी संख्या में मलयाली भाषी लोग भी रहते हैं। आग इतनी भीषण थी कि डर के मारे काफी लोग खिड़कियों से ही नीचे कूद पड़े। जान बचाने की इस कोशिश में भी उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में करीब 43 लोग जख्मी हैं। इन लोगों को फायर ब्रिगेड और पुलिस के लोगों ने नजदीकी अस्पतालों में एडमिट कराया है। जख्मी लोगों में से भी कई की हालत गंभीर बनी हुई है।  

ओवरी कैंसर के 5 शुरुआती लक्षण: समय रहते पहचानें और सावधान रहें

कैंसर का नाम सुनते ही हर किसी की रूह कांप जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि महिलाओं में होने वाला एक खास कैंसर अक्सर शुरुआत में सामान्य सी परेशानियों में छिप जाता है? जी हां, हम बात कर रहे हैं ओवेरियन कैंसर की. यह ओवेरियन कैंसर इतना खतरनाक होता है कि शुरुआती दौर में इसके लक्षणों को पहचानना मुश्किल हो जाता है. ओवेरियन कैंसर, महिलाओं को प्रभावित करने वाला एक गंभीर कैंसर है. चूंकि इसके शुरुआती दौर में लक्षण अस्पष्ट होते हैं, अक्सर इसका पता देर से चल पाता है. लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ शुरुआती संकेतों पर ध्यान देकर आप इस बीमारी का जल्दी पता लगा सकती हैं और इलाज करवाकर स्वस्थ रह सकती हैं. आइए जानते हैं ओवेरियन कैंसर के 5 शुरुआती लक्षणों के बारे में. पेट में दर्द और सूजन यह ओवेरियन कैंसर का सबसे आम लक्षण है. पेट के निचले हिस्से में लगातार दर्द या असुविधा, खासकर भोजन के बाद या पीरियड्स के आसपास,  इस बीमारी का संकेत हो सकता है. साथ ही, पेट में अक्सर सूजन या फूला हुआ महसूस होना भी एक लक्षण है. जल्दी पेट भर जाना और भूख कम लगना अगर आप थोड़ा खा लेने के बाद ही पेट भर गया महसूस करती हैं और भूख भी कम लगती है, तो इसे नजरअंदाज न करें. यह भी ओवेरियन कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है. बार-बार पेशाब आना अगर आपको बिना किसी कारण के बार-बार पेशाब आता है, खासकर रात में, तो यह ओवेरियन कैंसर का लक्षण हो सकता है. कब्ज या दस्त कब्ज या दस्त, जो बिना किसी कारण के अचानक शुरू हो जाते हैं और जिन्हें आपकी डाइट या डेली रूटीन में बदलाव से जोड़कर नहीं समझा जा सकता, वो भी ओवेरियन कैंसर के संकेत हो सकते हैं. असामान्य ब्लीडिंग यदि आपको पीरियड्स के बीच में ब्लीडिंग होती है या मेनोपॉज के बाद भी ब्लीडिंग होती है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें. यह ओवेरियन कैंसर का लक्षण हो सकता है. यह लक्षण सिर्फ ओवेरियन कैंसर के ही नहीं, बल्कि अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के भी हो सकते हैं. लेकिन इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टर से सलाह जरूर करें. जल्दी जांच और इलाज से इस गंभीर बीमारी को मात देना संभव है. अपने आप को स्वस्थ कैसे रखें? * नियमित रूप से स्त्री रोग विशेषज्ञ से जांच करवाएं, खासकर अगर आप 50 वर्ष से अधिक उम्र की हैं. * अगर आपके परिवार में ओवेरियन कैंसर का इतिहास रहा है, तो अपने डॉक्टर से इस बारे में बात करें. * स्वस्थ वजन बनाए रखें. * नियमित व्यायाम करें. * धूम्रपान से बचें. * पौष्टिक डाइट लें.

16 जून 2024 को मनाया जाएगा गंगा दशहरा

हिंदू धर्म में प्रत्येक व्रत और त्योहार का बड़ा महत्व है। हर साल ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है। दृक पंचांग के अनुसार, इस साल 16 जून को गंगा दशहरा मनाया जाएगा। इस दिन गंगा नदी में स्नान किया जाता है। साथ ही धर्म-कर्म और दान-पुण्य के कार्य बेहद शुभ फलदायी माने जाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की विधिवत पूजा-आराधना करने से जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है और जाने-अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है। इस साल गंगा दशहरा पर कई शुभ संयोग का भी निर्माण हो रहा है। जिससे पूजा-पाठ समेत सभी धार्मिक कार्यों के दोगुना शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं गंगा दशहरा की सही डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व… कब है गंगा दशहरा ? दृक पंचांग के अनुसार,ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का आरंभ 16 जून को 02:32 एएम पर होगा और अगले दिन यानी 17 जून 2024 को सुबह 04:45 मिनट पर समाप्त होगा। इसलिए उदयातिथि के अनुसार, 16 जून 2024 को गंगा दशहरा मनाया जाएगा। गंगा दशहरा का शुभ मुहूर्त : इस साल गंगा दशहरा के दिन अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग,हस्त नक्षत्र समेत 4 शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। इस शुभ मुहूर्त में पूजा-उपासना और दान-पुण्य के कार्यों का बड़ा महत्व है। स्नान-दान का शुभ मुहूर्त : गंगा नदी में स्नान के लिए ब्रह्म मुहूर्त सबसे उत्तम माना गया है। इस दिन सुबह 04:03 मिनट से लेकर 04:45 मिनट तक पूजा का स्नान-दान का शुभ मुहूर्त बन रहा है। गंगा दशहरा का महत्व : धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मनुष्य से जाने-अनजाने में हुए पाप से मुक्ति पाने के लिए गंगा दशहरा के मां गंगा की पूजा-आराधना करना चाहिए और पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। इस दिन श्रद्धापूर्वक मां गंगा की पूजा करने से समस्त दुखों से छुटकारा मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन ही मां गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थीं। इसलिए इस दिन मां गंगा का पूजा-उपासना की जाती है।  

एआईएफएफ ने मैच आयुक्त को शिकायत करके दोहा में कतर को विवादास्पद गोल देने की जांच की मांग की

नई दिल्ली अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने मैच आयुक्त को शिकायत करके दोहा में विश्व कप क्वालीफाइंग के अपने महत्वपूर्ण मुकाबले में कतर को विवादास्पद गोल देने की जांच की मांग की है। एआईएफएफ के सूत्रों ने बताया कि उन्होंने ‘गोल की गहन जांच’ की मांग है।  जस्सिम बिन हमाद स्टेडियम में करो या मरो के मुकाबले में भारत की 1-2 की हार के दौरान रैफरी किम वू सुंग ने गोल को स्वीकृति दी थी जबकि इससे पहले ही गेंद खेल के मैदान से बाहर जा चुकी थी। इस गोल पर काफी विवाद हुआ क्योंकि इसने 2026 के टूर्नामेंट के लिए भारत को पहली बार फीफा विश्व कप क्वालीफायर के तीसरे दौर में प्रवेश से वंचित कर दिया। एआईएफएफ के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने मैच आयुक्त को शिकायत की है और पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है।’’ ईरान के हामेद मोमेनी इस मुकाबले के मैच आयुक्त थे। मैच आयुक्त की भूमिका मैच के आयोजन की निगरानी करना और यह सुनिश्चित करना होती है कि मुकाबले के दौरान फीफा के नियमों का पालन किया जाएगा। मैच के 73वें मिनट में अब्दुल्लाह अलाहरक की फ्री किक पर यूसेफ आयमेन ने हेडर लगाने का प्रयास किया जिसे भारतीय कप्तान और गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने रोक दिया। गुरप्रीत हालांकि मैदान पर गिर गए और इस दौरान गेंद खेल के मैदान से बाहर चली गई। हाशमी हुसैन किक मारकर गेंद को दोबारा खेल के मैदान में ले आए और आयमेन ने गोल कर दिया। गेंद के खेल के मैदान से बाहर जाने के कारण खेल रोका जाना चाहिए था और कतर को कॉर्नर किक मिलनी चाहिए थी क्योंकि गुरप्रीत गेंद के बाहर जाने से पहले उससे संपर्क करने वाले आखिरी खिलाड़ी थे। भारतीय खिलाड़ी हालांकि उस समय हताश हो गए जब रैफरी ने कतर को गोल दे दिया और मेहमान टीम के कड़े विरोध के बावजूद मैदानी अधिकारी अपने फैसले पर बरकरार रहा। नियम के अनुसार अगर गेंद ‘गोल लाइन या टचलाइन’ से मैदान पर या हवा में पूरी तरह से बाहर निकल जाती है तो उसे खेल से बाहर माना जाएगा। भारत के कोच इगोर स्टिमक ने बाद में निराशा जताते हुए कहा कि इस गोल ने उनकी टीम के सपने को खत्म कर दिया। गुरप्रीत ने भी इसे ‘दुर्भाग्यपूर्ण नतीजा’ करार दिया।  

करहल विधानसभा की सदस्यता से अखिलेश यादव ने इस्तीफा दे दिया, लालजी वर्मा ने भी छोड़ी सीट

लखनऊ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अब केंद्र की राजनीति करेंगे। उन्होंने करहल विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। इसके बाद उन्हें एक सीट से इस्तीफा देना था तो उन्होंने करहल सीट छोड़ दी। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे के अनुसार यह इस्तीफा प्राप्त हो गया है। शीघ्र ही स्वीकार करने की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। इससे पहले सपा के विधायक लालजी वर्मा भी इस्तीफा दे चुके हैं। लालजी वर्मा भी लोकसभा सदस्य चुने गए हैं। इसके अलावा, फैजाबाद लोकसभा सीट से सांसद चुने गए अवधेश प्रसाद ने भी विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। अखिलेश यादव यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी हैं। ऐसे में आने वाले समय में यह पद उनके चाचा विधायक शिवपाल सिंह यादव या फिर पीडीए के तीन विधायकों रामअचल राजभर, इंद्रजीत सरोज और कमाल अख्तर में से किसी एक को मिल सकता है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी में सपा ने अकेले दम पर 37 और इंडिया गठबंधन की सहयोगी दल कांग्रेस के साथ मिलकर कुल 43 सीटों पर जीत दर्ज की है।

बीजेपी 240 सीट से घटकर 237 हो जाएगी बीजेपी, इस पार्टी के नेता का बड़ा दावा, टेंशन में भाजपा !

कोलकत्ता ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के सांसद साकेत गोखले ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि भाजपा के तीन सांसद टीएमसी के संपर्क में हैं और लोकसभा में जल्दी ही भाजपा की ताकत घटकर 237 ही रह जाएगी। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को 240 सीटों पर ही जीत मिली है और वह फिलहाल टीडीपी, जेडीयू जैसे कई दलों के साथ मिलकर केंद्र में गठबंधन सरकार चला रही है। ऐसे में यदि उसके ही तीन सांसद पाला बदल लेते हैं तो फिर मुश्किल होगी। वहीं साकेत गोखले के बयान पर बंगाल भाजपा ने जवाब दिया है और कहा कि ऐसे दावे बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की प्रदेश इकाई एकजुट है। लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की 42 सीट में से 29 पर जीत दर्ज की। वहीं राज्य में भाजपा की सीट संख्या 2019 के 18 से घटकर 12 हो गई। टीएमसी के राज्यसभा मेंबर गोखले ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘अभी लोकसभा में भाजपा का संख्या बल 240 और INDIA अलायंस का 237 है। पश्चिम बंगाल में भाजपा के तीन सांसद हमारे संपर्क में हैं और जल्द ही एक सुखद आश्चर्य होगा। उसके बाद भाजपा का संख्या बल घटकर 237 रह जाएगा जबकि INDIA गठबंधन के सांसदों की संख्या बढ़कर 240 हो जाएगी।’ उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का गठबंधन टिकाऊ नहीं है। यह ज्यादा दिन चल नहीं पाएगा। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा 240 सीट पर जीत दर्ज करने के साथ बहुमत के आंकड़े से चूक गई, लेकिन एनडीए ने 293 सीट के साथ बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया। कांग्रेस ने 99 सीट पर जीत दर्ज की, जबकि ‘इंडिया’ गठबंधन ने 234 सीट हासिल की। चुनाव के बाद दो विजेता निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी कांग्रेस को समर्थन देने का वादा किया, जिससे विपक्षी गठबंधन का संख्या बल बढ़कर 236 हो गया है। एग्जिट पोल से शेयर बाजार में नुकसान का दावा, सेबी से शिकायत गोखले के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि तृणमूल दिन में सपने देख रही है। उन्होंने कहा, ‘2014 से ही तृणमूल कांग्रेस केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण ताकत बनने के दिन में सपने देखती रही है। लेकिन एक बार नहीं बल्कि तीन बार उसकी उम्मीदें टूट गईं। भाजपा और राजग एकजुट है। बंगाल से भाजपा का कोई सांसद तृणमूल के संपर्क में नहीं है।’ गौरतलब है कि साकेत गोखले ने एग्जिट पोल के दावों और वास्तविक नतीजों में अंतर को लेकर सेबी से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजों की ओर इशारा करते हुए लोगों से शेयर में निवेश करने के लिए कहा गया था। इसलिए भाजपा नेताओं के बयानों की जांच होनी चाहिए। इससे निवेशकों का पैसा डूबा है।  

इस तरह की पिचों से मुकाबला बराबरी का बन जाता है: जॉनसन

न्यूयॉर्क नासाउ काउंटी मैदान की पिच की मौजूदा टी20 विश्व कप में कड़ी आलोचना की जा रही है, लेकिन कनाडा के सलामी बल्लेबाज आरोन जॉनसन को इससे कोई शिकायत नहीं है और उनका मानना है कि इससे छोटी टीमों के लिए भी मुकाबला बराबरी का बन जाता है। जॉनसन ने पाकिस्तान के खिलाफ मंगलवार को 44 गेंद पर 52 रन बनाए जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर है। उनकी टीम हालांकि जीत दर्ज नहीं कर पाई। पाकिस्तान ने 107 रन का लक्ष्य हासिल किया और इस मैदान पर सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली टीम बनी। जॉनसन ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘मैं यह नहीं कहूंगा कि यह सर्वश्रेष्ठ पिच है। यह मुश्किल पिच है लेकिन जब टी20 क्रिकेट की शुरुआत हुई थी तो 120 से लेकर 130 रन का स्कोर अच्छा माना जाता था। अब सपाट विकेट बनने लग गए हैं तो टीम 200 रन से भी अधिक का स्कोर बना रही हैं। मेरा मानना है कि इस तरह की पिच भी होनी चाहिए। इससे मुकाबला बराबरी का हो जाता है तथा केवल पाकिस्तान ही नहीं अन्य टीमों के खिलाफ भी हमारे पास मौका होता है।’’ जॉनसन ने पाकिस्तान के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण का डटकर सामना करते हुए कनाडा को आक्रामक शुरूआत दिलाई। उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ पारी है और आप जानते हैं कि पाकिस्तान का तेज गेंदबाजी आक्रमण कितना अच्छा है। यह मेरी दो सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक है।’’  

राजस्थान-जयपुर में जीजा के घर से साले ने की डेढ़ करोड़ की लूट

जयपुर. जयपुर के रेनवाल में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बदमाश से डेढ़ करोड़ रुपये से भरा बैग बरामद किया। इस घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब पुलिस ने बाइक सवार चार युवकों को रोकने की कोशिश की। अंधेरे का फायदा उठाकर तीन युवक फरार हो गए लेकिन चौथा मनोज रेगर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जब पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें 500-500 रुपये के नोटों की अनगिनत गड्डियां पाई गईं। नोटों की गिनती के लिए थाने में मशीन मंगवाई गई, जिससे पता चला कि बैग में कुल 1 करोड़ 47 लाख 41 हजार 600 रुपये थे। रेनवाल थाने के सीआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि खाटूश्यामजी के बंशीलाल ने अपने साले विकास पर घर से करोड़ों रुपये चुराने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था। बंशीलाल ने बताया कि उसने कुछ साल पहले जमीन बेची थी और दूसरी जमीन खरीदने के लिए धनराशि घर में रखी थी। विकास और उसके साथियों ने इस धनराशि पर नजर डालकर लूट का प्लान बनाया। नाकाबंदी के दौरान फरार बदमाशों में विकास भी शामिल था, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि रेनवाल पहुंचने पर बदमाशों को रोका गया और खाटूश्याम थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फरार बदमाशों की तलाश जारी है, जबकि गिरफ्तार मनोज रेगर को खाटूश्याम पुलिस के हवाले कर राशि जब्त कर ली गई है।

ऑस्ट्रेलिया ने नामीबिया को नौ विकेट से हराकर सुपर-8 में जगह बनाई

नॉर्थ साउंड (एंटीगा) लेग स्पिनर एडम जंपा की शानदार गेंदबाजी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने नामीबिया को 86 गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से करारी शिकस्त देकर टी20 विश्व कप के सुपर आठ में जगह बनाई। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और नामीबिया को 17 ओवर में 72 रन पर आउट कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने इसके बाद केवल 34 गेंद पर एक विकेट पर 74 रन बनाकर शानदार जीत हासिल की। सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड 34 और कप्तान मिचेल मार्श 18 रन बनाकर नाबाद रहे। डेविड वार्नर ने आठ गेंद पर 20 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की यह लगातार तीसरी जीत है जिससे उसने एक मैच शेष रहते हुए ही सुपर आठ में प्रवेश कर लिया। उसे ग्रुप बी में अपना आखिरी मैच शनिवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलना है। नामीबिया की यह तीन मैच में दूसरी हार है जिससे वह सुपर आठ में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो गया है। स्कॉटलैंड और इंग्लैंड ग्रुप बी से दूसरे स्थान पर रहने की दौड़ में हैं। नामीबिया के पास ऑस्ट्रेलिया के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण का कोई जवाब नहीं था। उसकी तरफ से कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने सर्वाधिक 36 रन बनाए जिससे नामीबिया 43 रन पर आठ विकेट गंवाने के बावजूद 50 रन की संख्या को पार कर पाया। नामीबिया ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना न्यूनतम स्कोर बनाया। जंपा ने बीच के ओवरों में अपना कमाल दिखाया तथा चार ओवर में 12 रन देकर चार विकेट लिए। जंपा ने अपने इस प्रदर्शन से एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की। वह ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। जोश हेज़लवुड (18 रन देकर दो विकेट) ने नामीबिया के सलामी बल्लेबाज माइकल वैन लिंगेन (10) और निको डेविन (02) को आउट किया। हेज़लवुड के साथ गेंदबाजी की शुरुआत करने वाले मार्कस स्टोइनिस (तीन ओवर में नौ रन देकर दो विकेट) ने भी दो विकेट लिए, जबकि कप्तान पैट कमिंस और नाथन एलिस ने एक-एक विकेट लिया। मार्श ने मैच के बाद कहा,‘‘हमारे गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। पूरी टीम ने अच्छा खेल दिखाया। यह वास्तव में हमारे लिए महत्वपूर्ण था और सुपर आठ में जगह बनाना शानदार है।’’ उन्होंने एडम जंपा की तारीफ करते हुए कहा,‘‘अगर आप उसके पिछले चार-पांच वर्षों के करियर पर गौर करो तो वह संभवत हमारा सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। वह दबाव में गेंदबाजी करना पसंद करता है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे पास उसके जैसा गेंदबाज है।’’  

क्रिकेटर सौरभ नेत्रवलकर का सामना टीम इंडिया से होगा तो क्या उनका दिल भारत के लिए धड़केगा?

नई दिल्ली भारतीय मूल के क्रिकेटर सौरभ नेत्रवलकर अमेरिका में नौकरी के लिए गए और वहीं के होकर रह गए। वे अब वहां की नेशनल क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं। टी20 विश्व कप 2024 में वे पाकिस्तान के खिलाफ अमेरिका को सुपर ओवर में जीत दिलाकर हीरो बन चुके हैं। अब उनका सामना टीम इंडिया से होगा तो क्या उनका दिल भारत के लिए धड़केगा? क्या उनके भी दिमाग में यही चल रहा होगा कि…फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी’? अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो आप गलत हैं। सौरभ नेत्रवलकर जब आज यानी 12 जून को टी20 विश्व कप 2024 के मैच में अमेरिका की क्रिकेट टीम की तरफ से भारत के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे तो उनके दिमाग में कई सवाल होंगे। नेत्रवलकर के लिए टीम इंडिया के खिलाफ खेलना आसान नहीं होगा। इसके पीछे का कारण ये है कि वे भारत के लिए अंडर 19 और घरेलू क्रिकेट खेल चुके हैं। यहां तक कि कुछ खिलाड़ी भारत की मौजूदा टीम में हैं, जिनके साथ वे भारत में घरेलू क्रिकेट खेले हैं। यही कारण है कि धर्म और दिल के बीच एक द्वंद सौरभ नेत्रवलकर के दिमाग में होगा। हालांकि, वे इसके लिए तैयार हैं, लेकिन भावुक हैं। दरअसल, इंडिया वर्सेस यूएसए मैच से पहले सौरभ नेत्रवलकर ने कहा, “ये मेरे लिए बहुत ही भावुक पल होगा। मैं जूनियर क्रिकेट में भारत के लिए खेल चुका हूं। भारतीय टीम में अभी कई खिलाड़ी हैं, जिनके साथ में मैं बचपन में खेल चुका हूं। मैं उनके लिए भी बहुत खुश हूं कि जिस तरह से उन्होंने घरेलू क्रिकेट से भारतीय टीम की यात्रा की है। अमेरिका के लिए खेलना मेरा कर्म है और मैं अपना कर्म करूंगा। टीम के लिए बेस्ट देना मेरा धर्म है, मैं उसे निभाऊंगा और वैसा ही करूंगा।” सौरभ का सामना भारतीय बल्लेबाज कैसे करेंगे, ये देखना भी दिलचस्प होगा, क्योंकि उन्होंने डलास में पाकिस्तान के बल्लेबाजों को परेशान किया था और न्यूयॉर्क की पिच तो वैसे भी बल्लेबाजों के लिए काल बनी हुई है तो मुकाबला दिलचस्प होगा। डलास में खेले गए मैच में सौरभ ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा सुपर ओवर में उन्होंने 18 रन डिफेंड भी किए थे। सौरभ काफी समय से अमेरिका की टीम के लिए खेल रहे हैं, लेकिन भारत के खिलाफ यूएसए की टीम पहली बार मुकाबला खेलेगी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet