LATEST NEWS

प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर लोबिया दाल को अपने आहार में शामिल करें: जानें इसके फायदे

क्या आप हमेशा थकान और कमजोरी महसूस करते हैं, आपकी हड्डियों में कमजोरी बढ़ती जा रही है, थोड़ा चलने-फिरने पर थक जाते हैं, हमेशा लेटने का मन करता है, शरीर कमजोर होकर सूखता जा रहा है? अब समय आ गया है कि आपको अपनी डाइट में कुछ ताकत से भरी चीज शामिल करनी चाहिए। मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन और कैल्शियम की सख्त जरूरत होती है। अगर आपको अपने खाने से यह दोंनो पोषक तत्व नहीं मिल रहे हैं, तो अब आपको लोबिया की फली को अपनी डाइट में शामिल करना शुरू कर देना चाहिए। अगर आप गांव से ताल्लुक रखते हैं, तो आपने देखा होगा कि लोबिया की फली को अक्सर गाय-भैंस को चारे के रूप में दिया जाता है। इसकी वजह दूध उत्पादन बढ़ाना, उनके स्वास्थ्य को बेहतर रखना और कमजोरी से बचाना है। असल में लोबिया की दाल न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि इसके सेवन से सेहत को कई फायदे होते हैं। लोबिया में पाए जाने वाले पोषक तत्व लोबिया कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह प्रोटीन का खजाना है जो मसल्स ग्रोथ और रिपेयर के लिए जरूरी है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है, इसमें कई तरह के विटामिन B पाए जाते हैं। लोबिया में आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और जिंक जैसे जरूरी मिनरल्स भी पाए जाते हैं। लोबिया में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं। पाचन तंत्र को बनाती है मजबूत हेल्थलाइन (Ref) के अनुसार, लोबिया में मौजूद फाइबर कब्ज तोड़ते हैं और मल त्याग को बढ़ावा देते हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है और डायवर्टीकुलोसिस जैसी पाचन संबंधी बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। दिल को स्वस्थ रखने में सहायक लोबिया में फैट की मात्रा कम होती है और कोलेस्ट्रॉल बिल्कुल नहीं होता है, इसलिए यह हृदय के लिए अच्छी मानी जाती है। लोबिया में मौजूद फाइबर, पोटेशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने, खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और दिल के रोगों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल लोबिया में मौजूद जटिल कार्बोहाइड्रेट और फाइबर शरीर में धीरे-धीरे और लगातार ग्लूकोज छोड़ते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता। यह मधुमेह से ग्रस्त लोगों के लिए लोबिया को एक बेहतरीन आहार विकल्प बनाता है। वजन कम करने में सहायक लोबिया में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो जल्दी भूख लगने की समस्या को कम करती है और कुल कैलोरी का सेवन कम करती है, जो वजन मैनेज के लिए फायदेमंद हो सकती है। प्रोटीन शरीर के ऊतकों को बनाने और मरम्मत करने में मदद करता है, जबकि फाइबर लंबे समय तक आपको भरा हुआ महसूस कराता है। कैल्शियम का पावरहाउस लोबिया में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है और इसके अलावा फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स भी होते हैं, जो मजबूत और स्वस्थ हड्डियों को बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं। हड्डियों में जान भरने के लिए इसका सेवन जरूर करें। प्रोटीन का भंडार अगर आप मांस या अंडा नहीं खाते हैं, तो लोबिया खाने से आपको हाई क्वालिटी वाला प्रोटीन मिल सकता है। 100 ग्राम दाल से आपको 8 ग्राम प्रोटीन मिलता है। अगर आप वजन कम कर रहे हैं या बॉडी बना रहे हैं, तो लोबिया का सेवन जरूर करें।

चंद्राबाबू नायडू चौथी बार आंध्र प्रदेश के सीएम बने,पवन कल्याण बने डिप्टी सीएम, नारा लोकेश भी बने कैबिनेट मंत्री

अमरावती आंध्र प्रदेश में चंद्राबाबू नायडू आज चौथी बार सीएम पद की शपथ ली। विजयवाड़ा के केसरपल्ली आईटी पार्क में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, तेलंगाना बीजेपी के नेता जी.किशन रेड्डी, रामदास अठावले, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू , नितिन गडकरी, अनुप्रिया पटेल और महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के अलावा एक्टर चिरंजीव, रजनीकांत शामिल हुए। चंद्राबाबू नायडू ने सबसे पहले पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद जनसेना पार्टी के नेता पवन कल्याण ने शपथ ली। पवन कल्याण आंध्र के डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। नायडू मंत्रिमंडल में तेलगूदेशम के 21, जनसेना पार्टी के 3 और बीजेपी के एक मंत्री बनाए गए हैं। चंद्राबाबू की सरकार में उनके बेटे नारा लोकेश भी कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं।  सीएम पद की शपथ लेने के बाद नायडू ने पीएम मोदी को गले लगाया आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाया. इसके साथ ही टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश ने आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली. जनसेना प्रमुख पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश के मंत्री के रूप में शपथ ली. कल्याण राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेतृत्व वाली सरकार में उपमुख्यमंत्री होंगे. अमरावती बनेगी राजधानी आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपने शपथ ग्रहण से पहले तेलूगु देशम पार्टी (तेदेपा) के सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू ने घोषणा की कि अमरावती राज्य की एकमात्र राजधानी होगी. नायडू ने तेदेपा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनसेना के विधायकों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए यह घोषणा की. 2019 में आंध्र में बुरी पराजय के बाद सत्ता गंवाने वाले चंद्राबाबू नायडू की कसम भी पूरी हो गई। 52 दिनों तक जेल में रहने के बाद उन्होंने बहुमत मिलने के बाद ही विधानसभा में दोबारा जाने की शपथ ली थी। 74 साल के इस नेता ने चुनाव के दौरान लोगों से मार्मिक अपील की और इसे अपना अंतिम चुनाव बताया था। 2024 के लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में तेलगूदेशम पार्टी (टीडीपी) को भारी बहुमत मिला। विधानसभा में तेलगूदेशम पार्टी ने 135 और जनसेना पार्टी ने 21 सीट जीतकर इतिहास रच दिया। चौथी बार सीएम बने चंद्रबाबू नायडू यह चौथी बार है जब चंद्रबाबू नायडू आंध्र के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं। 2014 में आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद दूसरी बार वो सीएम बने। आंध्र प्रदेश के विभाजन से पहले नायडू, साल 1995 में पहली बार मुख्यमंत्री बने और उन्होंने लगातार नौ वर्षों तक 2004 तक राज्य का नेतृत्व किया। इसके बाद वो दूसरी बार साल 2014 में सीएम बने। शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच अमित शाह केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, रामदास अठावले, अनुप्रिया पटेल और चिराग पासवान; महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल और पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू विजयवाड़ा में टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के सीएम-पदनाम एन चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। कौन-कौन ने ली शपथ – पवन कल्याण – नारा लोकेश – किंजरापु अचेन नायडू – कोल्लू रवीन्द्र – नाडेंडला मनोहर – पी नारायण – वांगलापुडी अनिता – सत्य कुमार यादव – डॉ. निम्मला राम नायडू – एनएम फारूक – अनम रामनारायण रेड्डी – पय्यावुला केशव – अनागनी सत्य प्रसाद – कोलुसु पार्थसारधि – डॉ. डोला बालवीरंजनेय स्वामी – गोत्तीपति रवि कुमार – कंडुला दुर्गेश – गुम्मदी संध्यारानी – बीसी जर्नादन रेड्डी – टीजी भरत – एस सविता – वासमसेट्टी सुभाष – कोंडापल्ली श्रीनिवास – मंडिपल्ली राम प्रसाद रेड्डी प्रधानमंत्री भी पहुंच रहे हैं आंध्र प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह दिल्ली से गन्नावरम एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. उनके वहां सुबह 10.40 बजे तक पहुंचने की उम्मीद है. सुबह 10.55 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे. पीएम मोदी सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे. उसके बाद पीएम मोदी दोपहर 12.40 बजे एयरपोर्ट लौटेंगे और दोपहर 12.45 बजे भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरेंगे. वहां ओडिशा में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे. कांग्रेस से शुरू की राजनीति, फिर बन गए तेलगूदेशम के मुखिया कांग्रेस से अपनी राजनीति शुरू करने वाले एन. चंद्राबाबू नायडू ने कई उतार-चढ़ाव देखे। किस्मत ऐसी रही कि 28 साल की उम्र में पहली बार विधायक बनने के बाद ही उन्हें टी अंजैया के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बने। विधायक बनने के बाद उन्होंने तेलगूदेशम पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष एन टी रामाराव की बेटी भुवनेश्वरी से विवाह किया। पहली बार उन्होंने 1983 में पलटी मारी, चुनाव में हार के बाद कांग्रेस छोड़कर टीडीपी में शामिल हो गए। जल्द ही वह एनटीआर के भरोसेमंद बन गए। 1995 में चंद्राबाबू नायडू ने एनटीआर का तख्तापलट किया और पार्टी की कमान संभाल ली। वह 45 साल की उम्र में पहली बार मुख्यमंत्री बने। 1989 में चुनाव में टीडीपी हार गई और उन्हें विपक्ष में बैठना पड़ा। 1999 में चंद्राबाबू एनडीए में शामिल हुए और पार्टी को 294 में से 180 सीटें जीताकर ऐतिहासिक जीत दिलाकर दूसरी बार आंध्रप्रदेश के सीएम बने। 2004 से 2014 तक आंध्र में कांग्रेस के वाई राजशेखर रेड्डी का जलवा कायम रहा। करीब 10 साल तक एन. चंद्राबाबू नायडू विपक्ष में ही रहे। 2014 में आंध्र प्रदेश के बंटवारे के बाद नए सिरे से चुनाव हुए और टीडीपी को बहुमत मिला। तब नायडु ने तीसरी बार सीएम पद की शपथ ली। अपने कैरियर में चंद्राबाबू नायडू किंगमेकर भी रहे। उन्होंने 1989 में वीपी सिंह, 1996 में एचडी देवेगौड़ा और 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। करारी हार के बाद पांच साल बाद प्रचंड बहुमत के साथ वापसी 2019 में टीडीपी आंध्र को विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर एनडीए से अलग हो गई। आंध्र प्रदेश विधानसभा के चुनाव में टीडीपी हार गई । पार्टी सिर्फ 175 में से 23 सीटों पर सिमट गई। लोकसभा में उसके सदस्यों की संख्या 3 रह गई। सितंबर 2023 जगन मोहन की सरकार के कार्यकाल के दौरान उन्हें भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया और नायडू 52 दिनों तक जेल में रहे। तब ऐसा लगा कि टीडीपी अब इतिहास के पन्ने में … Read more

घाटी में आतंकी हमले में छिंदवाड़ा का जवान शहीद, कल आएगी पार्थिव देह

छिंदवाड़ा जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में छिंदवाड़ा के जवान कबीर दास उईके शहीद हो गए। मंगलवार रात 8 बजे कठुआ जिले के हीरानगर स्थित सैदा सुखल गांव में आतंकी हमला हुआ। हमले में सीआरपीएफ के कॉन्स्टेबल कबीर दास उईके गोली लगने से घायल हो गए थे। बुधवार सुबह वे शह 35 साल के कबीर दास उईके छिंदवाड़ा की बिछुआ तहसील के पुलपुलडोह के रहने वाले थे। 2011 में उन्होंने सीआरपीएफ जॉइन की थी। 4 साल पहले उनकी शादी हुई थी। परिवार में मां इंदरवति उईके, पत्नी ममता उईके और छोटा भाई है। दो बहनों की शादी हो चुकी है। पिता का निधन हो चुका है। सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल कबीर का अंतिम संस्कार गुरुवार को पैतृक गांव पुलपुलडोह में होगा। शव विशेष वाहन से नागपुर से गांव लाया जाएगा। मां ने बताया कि 8 दिन पहले ही 20 दिन की छुट्‌टी के बाद वे ड्यूटी पर लौटे थे। उनकी पोस्टिंग भोपाल में होने वाली थी। कठुआ में आतंकी से मुठभेड़ में सीआरपीएफ के कॉन्स्टेबल कबीर दास को गोली लगी थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। कठुआ में आतंकी से मुठभेड़ में सीआरपीएफ के कॉन्स्टेबल कबीर दास को गोली लगी थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। चार भाई – बहन में सबसे बड़े थे, सांसद-महापौर मिलने पहुंचे शहीद हुए कबीर चार भाई – बहन में सबसे बड़े थे। उनसे छोटे भाई खेती करते हैं। अभी शादी नहीं हुई है। मुख्य तौर पर कबीर की सैलरी पर पूरा परिवार आश्रित रहता था। परिवार के पास करीब 6 एकड़ ही खेती है। जवान के शहीद होने की खबर पर परिवार में शोक छा गया। छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू और महापौर विक्रम अहाके शहीद के घर पहुंचे। परिवार को ढांढस बंधाया। नकुलनाथ ने शोक जताया छिंदवाड़ा से पूर्व सांसद नकुलनाथ ने शोक व्यक्त करे हुए ट्वीट किया, ‘देशसेवा में आपके द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान का देश सदैव ऋणी रहेगा। समस्त छिंदवाड़ा वासियों को आप पर गर्व है।​​​​​’

विदिशा में पेस्टिसाइड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, केमिकल से भरा ड्रम फटने से हुआ भयंकर हादसा, 15 फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद

 विदिशा विदिशा में पूर्व विधायक शशांक भार्गव की फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. आग बुझाने के प्रयास में करीब 15 दमकलें जुटी हुई हैं, लेकिन आग पर पार्नी डालने से आग और भड़क रही है. अब भोपाल और बीना से फोम वाली दमकलें पहुंची, जिससे आग पर काबू पाया जा सके. बता दें आज सुबह 7 बजे बीजेपी के पूर्व विधायक व भाजपा नेता शशांक भार्गव की यूनिकल पेस्टिसाइड्स फैक्ट्री में आग लग गई. शुरुआत में आग पर काबू पाने के लिए चार दमकलें प्रयास कर रही थी, जिसके बाद और दमकलें बुलाई गई. करीब 15 दमकलों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन पानी डलने से आग और भडक़ रही है. इधर प्रशासन ने एहतियासन आसपास के इलाकों को खाली करा लिया है. जहरीला धुआं भी लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन रहा है. तीन घंटे बाद भी काबू नहीं बता दें तीन घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका. अब आग बुझाने के लए भोपाल व बीना से फोम वाली दमकलें बुलर्वाई गई. बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में करीब 800 से ज्यादा केमिकल की टंकियां रखी थीं. केमिकल की टंकियां फटने की वजह से आग फैली है. आगजनी की घटना से आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है. इस फैक्ट्री से सटी कई फैक्ट्रियां भी हैं. जहरीले धुएं से बचने पहने मास्क बता दें फैक्ट्री में लगी से जो धुआं उठ रहा है, वह केमिकल की वजह से जहरील हैं. धुएं से बचने के लिए आग बुझाने के प्रयास में जुटे दमकलकर्मी व मौके पर मौजूद प्रशासनिक अफसर व पुलिस जवान भी मास्क पहने हुए हैं. इधर पुलिस ने एहतियातन आसपास के क्षेत्रों को खाली कराया है.

यूपी राज्‍य सड़क परिवहन निगम में छह हजार ड्राइवरों की भर्ती, 20 हजार तक सैलरी मिलेगी

लखनऊ  लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद योगी सरकार ने यूपी के युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। पहली खेप में यूपी राज्‍य सड़क परिवहन निगम में ड्राइवर पद के लिए 6 हजार वैकेंसी निकली है। चालकों की ये भर्ती संविदा पर की जाएगी। अभ्‍यर्थियों के लिए दो साल पुराना हैवी लाइसेंस होना अनिवार्य र‍खा गया है। गौरतलब है कि चुनावी रिजल्‍ट आने के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अफसरों संग बैठक कर बड़े पैमाने पर भर्ती निकालने का आदेश दिया था। माना जा रहा है कि सिपाही भर्ती और आरओ/एआरओ भर्ती की जो परीक्षाएं पेपर लीक के चलते रद कर दी गई थीं, जल्‍द ही उन्‍हें दोबारा कराया जा सकता है। 60 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए करीब 50 लाख उम्‍मीदवारों ने फार्म खरीदा था। इस साल 8 फरवरी को इसकी परीक्षा कराई गई थी। इसी तरह समीक्षा अधिकारी भर्ती का पेपर भी लीक हुआ था। इस मामले में पुलिस ने कई कोचिंग संचालकों को अरेस्‍ट किया है। उसने लाखों रुपये लेकर बच्‍चों को पेपर बेचा था। शैक्षिक योग्‍यता जान लीजिए यूपी रोडवेज में ड्राइवर पद की भर्ती में शामिल होने के लिए कई शर्तें हैं। उम्‍मीदवारों की लंबाई कम से कम 5 फुट 3 इंच होनी चाहिए। न्‍यूनतम उम्र 23 साल 6 महीने होनी चाहिए। जाति के आधार पर आयु सीमा में छूट भी मिलेगी। आवेदक को कम से कम आठवीं पास होना चाहिए। हर महीने इतनी सैलरी और प्रोत्‍साहन राशि वेतन की बात करें तो चुने गए ड्राइवरों को हर महीने 19,953 रुपये सैलरी दी जाएगी। उन्‍हें प्रति किलोमीटर की दर से 1 रुपये 89 पैसे का भुगतान किया जाएगा। महीने पर अगर वे 22 दिन की ड्यूटी और 5 हजार किलोमीटर तक बस चलाते हैं तो प्रोत्‍साहन राशि के रूप में 3 हजार रुपये दिए जाएंगे। दुर्घटना रहित बस चलाने वाले ड्राइवरों को अतिरिक्‍त प्रोत्‍साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा 7.50 लाख का दुर्घटना बीमा दिया जाएगा।

पाक की सुपर-8 की उम्मीदें कायम, कनाडा को दी करारी शिकस्त

  न्यूयॉर्क  अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए पहली खुशखबरी सामने आई है. मंगलवार (11 जून) को न्यूयॉर्क में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने कनाडा को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ पाकिस्तान की अब सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीदें बरकरार हैं. बता दें कि बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले गंवा दिए थे. अब तीसरे मैच में जीत का खाता खोला है. सुपर-8 के लिए पाकिस्तान का समीकरण पाकिस्तान को पहले मैच में अमेरिका ने करारी शिकस्त दी थी. इसके बाद दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम के हाथों 6 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. अब पाकिस्तान टीम को ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला 16 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है. सुपर-8 में एंट्री के लिए पाकिस्तान को अपना आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा. साथ ही दुआ करनी होगी कि अमेरिका अपने बचे हुए बाकी दोनों मुकाबले गंवा दे. यदि अमेरिकी टीम के अगले दोनों मैचों में से कोई भी मुकाबला बारिश से धुलता है, तो पाकिस्तान बाहर हो जाएगा. कनाडाई जॉनसन ने जमाई फिफ्टी इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा टीम ने 7 विकेट पर 106 रन बनाए थे. टीम के लिए एरॉन जॉनसन ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने 44 गेंदों पर 52 रन जड़ दिए. जॉनसन ने 4 छक्के और 4 ही चौके जमाए. इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा नहीं छू सका. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद आमिर और हारिस रउफ ने 2-2 विकेट लिए. रिजवान ने जमाया मैच विनिंग अर्धशतक 107 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान टीम ने 7 विकेट से यह मैच जीत लिया. पाकिस्तान ने 17.3 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर मुकाबला जीता. विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने दमदार फिफ्टी जमाई. उन्होंने 53 गेंदों पर नाबाद 53 रनों की पारी खेली. उनके अलावा कप्तान बाबर आजम ने 33 गेंदों पर 33 रन बनाए. दोनों ने 1-1 छक्का जमाया. कनाडा के लिए गेंदबाज अपना कमाल नहीं दिखा सके. सिर्फ डिलन हेलिगर ने 2 और जेरेमी गॉर्डन ने 1 विकेट लिया.  

तुलसी को जल अर्पित करते समय बस 1 चीज मिला लें, बरसेगा धन

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। हर घर में तुलसी मां की पूजा की जाती है। । धार्मिक कार्य में भी तुलसी के पत्तो का इस्तेमाल किया जाता है। रोजाना हम सभी तुलसी के पौधे को जल चढ़ाते हैं। ज्योतिष के अनुसार, प्रतिदिन तुलसी के पौधे की पूजा करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होती है। अगर आप भी अपने घर की आर्थिक स्थिति को ठीक करना चाहते हैं, रोजाना आप इस उपाय जरुर पालन करें। मां लक्ष्मी का वास तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। प्रतिदिन तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इन उपायों को जरुर करें। जल में मिलाएं यह चीज तुलसी पर जल चढ़ाते समय पानी में अक्षत जरुर मिलाएं। ऐसा करने से धन संबंधी समस्या दूर होती है। जब तुलसी को जल अर्पित करें तो इस मंत्र का जाप जरुर करें। स्नान करने के बाद तुलसी पर जल अर्पित करते समय ऊँ सुभद्राय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा घर में तुलसी का पौधा लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इससे घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। वहीं,रोजाना शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलना चाहिए। तुलसी के पौधे के पास दीया जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।  

RSS ने कहा लोकसभा चुनाव के नतीजे बीजेपी के अतिउत्साहित कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए रियलिटी चेक है

नागपुर लोकसभा चुनावों के नतीजों पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तीखी टिप्पणी सामने आई है. आरएसएस ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के ये नतीजे बीजेपी के अतिउत्साहित कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए रियलिटी चेक है, जो अपनी ही दुनिया में मग्न थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व की चकाचौंध में डूबे हुए थे. इस तरह इन तक आमजन की आवाज नहीं पहुंच पा रही थी. आरएसएस ने अपने माउथपीस Organiser के ताजा अंक में ये टिप्पणी की है. माउथपीस के लेख में कहा गया है कि आरएसएस, बीजेपी की ‘फील्ड फोर्स’ नहीं है. लेकिन बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव में सहयोग के लिए स्वयंसेवकों से संपर्क भी नहीं किया. इन चुनावी नतीजों से स्पष्ट है कि ऐसे अनुभवी स्वयंसेवकों को भी नजरअंदाज किया गया, जिन्होंने सोशल मीडिया के इस दौर में फेम की लालसा के बिना अथक परिश्रम किया है. आरएसएस के सदस्य रतन शारदा ने इस आलेख में कहा है कि 2024 लोकसभा चुनाव के नतीजे बीजेपी के अतिउत्साही कार्यकर्ताओं और कई नेताओं के लिए रियलिटी चेक की तरह आए हैं. इन्हें अहसास ही नहीं था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 400 पार का नारा उनके लिए लक्ष्य और विपक्ष के लिए चुनौती थी. इस चुनाव में बीजेपी को 240 सीटें मिली हैं, जो बहुमत से कम हैं लेकिन एनडीए 293 सीटों के साथ बहुमत हासिल करने में कामयाब रहा. कांग्रेस को चुनाव में 99 सीटें मिली जबकि इंडिया ब्लॉक के हिस्से 234 सीटें आईं. इस चुनाव में जीत दर्ज करने वाले दो निर्दलीयों ने कांग्रेस को समर्थन दिया, जिसके बाद इंडिया ब्लॉक की संख्या बढ़कर 236 हो गई. शारदा ने लिखा कि चुनावी मैदान में मेहनत से लक्ष्यों को हासिल किया जाता है ना कि सोशल मीडिया पर पोस्टर या सेल्फी शेयर करके. इस वजह से ये अपनी ही दुनिया में मग्न थे, प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता के दम पर खुशी मना रहे थे. ऐसे में इन्होंने आमजन की आवाज नहीं सुनी. NCP गुट को साथ मिलाने पर उठाए सवाल आरएसएस के माउथपीस में चुनावों में बीजेपी की अंडरपरफॉर्मेंस के लिए अनावश्यक राजनीति को एक कारण बताया गया. इस आलेख में कहा गया कि महाराष्ट्र अनावश्यक राजनीति का एक प्रमुख उदाहरण है. अजित पवार की अगुवाई में एनसीपी का धड़ा बीजेपी में शामिल हुआ. जबकि बीजेपी और शिवसेना के पास बहुमत था. जबकि शरद पवार का दो से तीन सालों में प्रभाव खत्म हो जाता क्योंकि एनसीपी अंदरूनी कलह से जूझ रही थी. महाराष्ट्र में बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा क्योंकि वह 2019 के चुनाव की तुलना में सिर्फ नौ सीटें ही जीत सकी. शिंदे की अगुवाई में शिवसेना को सात सीटें जबकि अजित पवार की अगुवाई में एनसीपी को महज एक सीट मिली. शारदा ने किसी नेता का नाम लिए बगैर कहा कि बीजेपी में ऐसे कांग्रेसी नेता को शामिल किया गया, जिसने बढ़-चढ़कर ‘भगवा आतंक’ की बात कही थी और 26/11 को ‘आरएसएस की साजिश’ बताया था और आरएसएस को ‘आंतकी संगठन’ तक कहा था. इससे आरएसएस समर्थक बहुत आहत हुए थे. आरएसएस ने इस चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार किया था? इस सवाल के जवाब में शारदा ने कहा कि मैं साफ-साफ कहूं तो आरएसए, बीजेपी की फील्ड-फोर्स नहीं है. बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, जिसके अपने कार्यकर्ता हैं. उन्होंने कहा कि आरएसएस राष्ट्रहित के मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने का काम करती रही है. आरएसएस ने सिर्फ 1973-1977 के दौरान ही राजनीति में प्रत्यक्ष तौर पर हिस्सा लिया था. इस बार भी आधिकारिक तौर पर ये फैसला लिया गया कि आरएसएस के कार्यकर्ता छोटे-छोटे स्थानीय, मोहल्ला और ऑफिस स्तर की बैठकें करेंगे, जहां लोगों से बाहर निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने को कहा जाएगा.  

18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से होगा शुरू

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार के गठन के बाद संसद के पहले सत्र की भी तारीख आ गई है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जानकारी दी है कि 24 जून से 3 जुलाई तक लोकसभा का पहला सत्र होगा। जबकि, 27 जून से 3 जुलाई तक राज्यसभा का पहला सत्र बुलाया जाएगा। इस दौरान नए सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने बुधवार को कहा, ’18वीं लोकसभा का पहला सत्र नए चुने गए सदस्यों की शपथ ग्रहण, स्पीकर के चुनाव, राष्ट्रपति के भाषण और आगे की चर्चा के लिए 24-4-2024 से लेकर 3-7-2024 तक बुलाया गया है। राज्यसभा के 264वें सत्र को 27-6-2024 से बुलाया जाएगा और इसका समापन 3-7-2024 को होगा।’ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 जून को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी और अगले पांच वर्ष के लिए नई सरकार के कामकाज की रूपरेखा पेश करेंगी। रीजीजू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ’18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून 2024 से तीन जुलाई 2024 तक नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ, अध्यक्ष के चुनाव, राष्ट्रपति के अभिभाषण और उस पर चर्चा के लिए बुलाया जा रहा है।’ उन्होंने कहा कि राज्यसभा का 264वां सत्र 27 जून को शुरू होगा और तीन जुलाई को संपन्न होगा। समझा जाता है कि प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद संसद में अपनी मंत्रिपरिषद के सदस्यों का परिचय देंगे। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान आक्रामक विपक्ष द्वारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की कोशिश की जा सकती है। प्रधानमंत्री संसद के दोनों सदनों में, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी नए थल सेना प्रमुख नियुक्त, मध्य प्रदेश से है खास नाता

नईदिल्ली  लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी अगले सेना प्रमुख होंगे। वह वर्तमान सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे का स्थान लेंगे। उनके नाम की घोषणा सरकार की ओर से मंगलवार रात की गई। जनरल पांडे 30 जून को रिटायर होंगे। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी की नियुक्ति में सरकार ने वरिष्ठता क्रम का पालन किया है। सरकार ने कुछ ही दिन पहले जनरल पांडे की रिटायरमेंट से पहले उनका कार्यकाल एक महीने के लिए बढ़ा दिया था। जनरल पांडे को 31 मई को पहले रिटायर होना था। रक्षा मंत्रालय ने कहा सरकार ने वर्तमान में उप सेना प्रमुख के रूप में कार्यरत लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को 30 जून से अगले सेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है।  एक जुलाई 1964 को जन्मे लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी सैनिक स्कूल, रीवा के पूर्व छात्र हैं। वह 15 दिसंबर 1984 को भारतीय सेना की 18-जम्मू कश्मीर राइफल्स में शामिल हुए थे। बाद में उन्होंने यूनिट की कमान संभाली।  लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने 19 फरवरी को उप सेना प्रमुख का पदभार संभाला था। उप सेना प्रमुख का पदभार संभालने से पहले लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी 2022-2024 तक उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यरत थे।  लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी को चीन और पाकिस्तान से सटी सीमाओं पर कार्य करने व्यापक अनुभव है। वह वर्तमान में उप सेना प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं।  देश के नए आर्मी चीफ के पास आतंकवाद के खिलाफ लड़ने का अनुभव है। उनके पास उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर काम करने का शानदार अनुभव है। उन्हें उत्तरी पूर्वी राज्यों में उग्रवाद से निपटने वाले ऑपरेशन में भी महारत हासिल है। नए आर्मी चीफ सेना के आधुनिकीकरण प्रक्रिया में भी शामिल रह चुके हैं। मेक इन इंडिया के तहत सेना में स्वदेशी हथियारों को शामिल कराने में उनकी अहम भूमिका रही।  उपेंद्र द्विवेदी नेशनल डिफेंस कॉलेज और यूएस आर्मी वॉर कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन और आर्मी वॉर कॉलेज, महू से भी पाठ्यक्रम पूरा किया है। उनके पास रक्षा और प्रबंधन अध्ययन में एम फिल और सामरिक अध्ययन और सैन्य विज्ञान में दो मास्टर डिग्री है।  उपेंद्र द्विवेदी को 15 दिसंबर 1984 को भारतीय सेना की इन्फैंट्री(जम्मू और कश्मीर राइफल्स) में कमीशन मिला था। 40 वर्षों की लंबी सेवा के दौरान लेफ्टिनेंट द्विवेदी ने विभिन्न कमांड, स्टाफ, इंस्ट्रक्शनल और विदेशी नियुक्तियों में काम किया है। 3 भाई और एक बहन, सैनिक स्कूल से पढ़े हैं मध्य प्रदेश के रीवा के लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के पिता श्रीकृष्ण द्विवेदी माइनिंग अफसर और मां मानवती गृहिणी थीं। तीन भाइयों में सबसे छोटे उपेंद्र ने रीवा सैनिक स्कूल में 1973 से 1980 तक पढ़ाई की। 6ठी से 12वीं तक नर्मदा हाउस के छात्र रहे। ग्रेजुएशन के बाद 15 दिसंबर 1984 को उनका सेना में कमीशन हो गया। सबसे बड़े भाई डॉ. पीसी द्विवेदी रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के डीन रहे हैं। दूसरे भाई पीएस द्विवेदी भोपाल में सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। बहन डॉ. पुष्पा पाण्डेय जबलपुर जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। आतंकवाद से निपटने में महारथी देश के नए आर्मी चीफ के पास उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर काम करने का शानदार अनुभव है। वे कश्मीर और राजस्थान में भी यूनिट की कमान संभाल चुके हैं। उनके पास न सिर्फ आतंकवाद के खिलाफ लड़नेका अनुभव है बल्कि उनको उत्तरी पूर्वी राज्यों में उग्रवाद से निपटने वाले ऑपरेशन में महारत भी हासिल हैं। नए सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी सेना के आधुनिकीकरण प्रक्रिया में भी शामिल रह चुके हैं। आत्मनिर्भर भारत के तौर पर सेना में स्वदेशी हथियारों के शामिल कराने में भी लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी की अहम भूमिका रही है। यहां जानें कौन हैं नए इंडियन आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी     लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी फिलहाल उप सेना प्रमुख के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं।     उन्होंने 19 फरवरी को उप सेना प्रमुख का पदभार संभाला था।     इससे पहले लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी 2022-2024 तक उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में सेवाएं दे रहे थे।     उन्होंने पूर्वी लद्दाख को लेकर चीन के साथ चल रही बातचीत में अहम भूमिका निभाई थी।     सेना के उत्तरी कमान का काम चीन से लगने वाले बॉर्डर की सुरक्षा और पाकिस्तान से लगने वाली भारत की सरहद की हिफाजत करना है।     लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी का जन्म 1 जुलाई 1964 को हुआ था।     वे सैनिक स्कूल, रीवा के पूर्व छात्र हैं।     वे 15 दिसंबर 1984 को भारतीय सेना की 18-जम्मू कश्मीर राइफल्स में शामिल हुए थे।     बाद में उन्होंने यूनिट की कमान संभाली।     करीब 40 साल के कॅरियर में वे कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

IPS किरण बेदी की जिंदगी पर बेस्ड फिल्म बेदी का अनाउंसमेंट, मेकर्स बड़े ही धांसू म्यूजिक के साथ मोशन पोस्टर जारी किया.

मुंबई  जिनकी कहानियां आपने बचपन से सुनी होंगी…जिनके किस्से आपके माता-पिता ने कई बार आपके सामने दोहराए होंगे. उनकी रियल लाइफ स्टोरी पर अब जल्द ही फिल्म बनने वाली है. वो कोई और नहीं बल्कि देश की पहली महिला IPS ऑफिसर किरण बेदी हैं. मेकर्स ने इसका अनाउंसमेंट टीजर जारी किया. फिल्म 2025 में रिलीज होगी. किरण बेदी की बायोपिक  देश की पहली महिला IPS ऑफिसर किरण बेदी की जिंदगी पर बेस्ड फिल्म बेदी का अनाउंसमेंट हो गया है. मेकर्स बड़े ही धांसू म्यूजिक के साथ मोशन पोस्टर जारी किया. पोस्टर में दावा किया गया है कि इसमें वो कहानियां शामिल होंगी जो आपने कभी देखी-सुनी नहीं होगी. किरण बेदी की जिंदगी पर फिल्म बनने वाली है. इस खबर ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है. डायरेक्टर कुशाल चावला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा- ये रहा! डॉ. किरण बेदी के जीवन पर बनी बायोपिक फीचर फिल्म की घोषणा, जिसे कुशाल चावला ने लिखा और निर्देशित किया है. उम्मीद है कि आपको मोशन पोस्टर देखने में मजा आएगा और भी बहुत कुछ आने वाला है. देखते रहिए! किरण का जीवन परिचय आईपीएस ऑफिसर किरण बेदी बचपन से ही निडर थीं. स्कूल के दिनों में उनकी बहन से किसी ने छेड़खानी की तो किरण ने बाजार में ही उसकी पिटाई कर दी. यहीं से किरण ने लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश शुरू कर दी थी. उन्होंने ठान लिया था कि वह दहेज के खिलाफ लोगों को जागरूक करेंगी. किरण बेदी ने साल 1970 में अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने मसूरी में स्थित नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन से अपनी आईपीएस ट्रेनिंग शुरू की थी. 80 पुरुष पुलिस अधिकारियों के बीच सिर्फ वही महिला आईपीएस अधिकारी थीं.  किरण के आज भी कई किस्से कहे सुने जाते हैं. फिल्म के अनाउंसमेंट ने फैंस के बीच बज क्रिएट कर दिया है. कमेंट कर हर कोई तारीफ कर रहा है. इसकी रिलीज डेट के इंतजार में फैंस मेकर्स के सवाल कर रहे हैं. यूजर्स लिख रहे हैं- आखिर, किसी ने तो सोचा. 

Nokia 3210 4G हुआ लॉन्च: जानें इसके नए फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Nokia 3210 4G फीचर फोन भारत में लॉन्च हो गया है। फोन में 25 साल पहले लॉन्च Nokia 3210 जैसा क्लासिक फील मिलेगा। बता दें कि उस वक्त यह फोन लोगों की पहली पसंद हुआ करता है। ऐसे में कंपनी ने Nokia के मैजिक से यूजर्स को दोबारा से लुभाने की कोशिश की है। फोन रेट्रो लुक में आएगा। फीचर फो को तीन कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। फोन में बिल्ड इन यूपीआई पेमेंट फीचर दिया गया है। मतलब यूजर्स को स्कैन और पे का ऑप्शन मिलेगा। Nokia 3210 को ग्लोबल मार्केट में मई में पेश कर दिया गया है। कीमत और ऑफर Nokia 3210 4G फीचर फोन की कीमत 3,999 रुपये है, जिसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन और HMD ई-स्टोर से खरीदा जा सकेगा। फोन को ब्लू, ब्लैक और येलो कलर ऑप्शन में आएगा। स्पेसिफिकेशन्स Nokia 3210 4G स्मार्टफोन में 2.4 इंच QVGA डिस्प्ले दिया गया है, जबकि साल 1999 में लॉन्च Nokia 3210 में 1.5 इंच डिस्प्ले मिलता था। फोन में Unisoc T107 प्रोसेसर सपोर्ट दिया गया है। फोन 64MB रैम और 128MB स्टोरेज के साथ आएगा। साथ ही 32GB माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट दिया जाएगा। स्पेसिफिकेशन्स यह फोन S30+ OS पर काम करता है। फोन में प्री-लोडेड ऐप जैसे यू-ट्यूब, न्यूज और गेम दिए जाएगे। साथ ही फोन में क्लासिक स्नेक गेम को की प्री-लोडिंग की गई है। Nokia के नए लॉन्च फीचर फोन की टक्कर itel Super Guru 4G से होगी, जिसे इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। फोन में UPI पेमेंट और यूट्यूब ऐप दिए गए हैं। कैमरा और बैटरी फोन में 2MP रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही एलईडी फ्लैश लाइट का सपोर्ट दिया गया है। Nokia 3210 4G स्मार्टफोन में 1450mA बैटरी दी जाएगी। फोन को सिंगल चार्ज में 9.8 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। फोन यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट के साथ आएगा। फोन में 3.5mm ऑडियो जैक, MP3 प्लेयर और एफएम रेडियो का सपोर्ट दिया जाएगा। अगर कनेक्टिविटी की बात करें, तो फोन में ड्यूल सिम, 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट दिया जाएगा। फोन का वजन करीब 62 ग्राम है।

वर्ल्‍ड कप में ऑस्‍ट्रेलिया ने जीत की हैट्रिक के साथ सुपर-8 में की धांसू एंट्री, नामीबिया को दी करारी शिकस्‍त

एंटीगा ऑस्ट्रेल‍िया (Australia) ने आज (12 जून) नामीबिया (Namibia) को टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया को 9 विकेट से रौंद दिया. खास बात यह रही कि इस मुकाबले को जीतकर ऑस्ट्रेल‍िया ने सुपर 8 में अपनी  सीट बुक कर ली है. इस मुकाबले में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ एडम जाम्पा ने नामीबिया के ख‍िलाफ शानदार गेंदबाजी की. ग्रुप बी के मुकाबले में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेल‍िया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मैच में नामीबिया की टीम महज 72 रनों पर लुढ़क गई. जवाव में ऑस्ट्रेल‍िया ने इस टारगेट को महज 5.4 ओवर्स में प्राप्त कर लिया. एंटीगा के सर व‍िव‍ियन रिचर्ड्स स्टेडियम (Sir Vivian Richards Stadium) में हुए इस मुकाबले में नामीबिया की शुरुआत बेहद खराब रही. उनकी टीम के एक के बाद एक विकेट गिरते गए. कप्तान गेरार्ड एरासमुस ने सर्वाध‍िक 36 रन बनाए. दूसरा सबसे योगदान माइकल वान लिंगन का रहा, ज‍िन्होंने 10 रन बनाए. इसके बाद सबसे ज्यादा 9 रनों का योगदान एक्स्ट्रा का रहा. ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ एडम जाम्पा रहे, ज‍िन्होंने 4 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट हास‍िल किए. वहीं एडम जाम्पा ने इस मैच में टी20 फॉर्मेट में भी 100 विकेट पूरे कर लिए. जाम्पा के अलावा जोश हेजलवुड, मार्कस स्टोइन‍िस को दो-दो विकेट मिले. वहीं पैट कम‍िंस और नाथन इल‍ियस को एक-एक सफलता मिली. जवाब में रनचेज करने उतरी ऑस्ट्रेल‍ियाई टीम ने महज 34 गेंदों में रनचेज पूरा कर लिया. डेव‍िड वॉर्नर (20) आउट होने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे. वहीं ट्रेव‍िस हेड (34), और म‍िचेल मार्श (18) दोनों ही नॉट आउट लौटे. ऑस्ट्रेल‍िया की टीम साउथ अफ्रीका के बाद सुपर 8 राउंड में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है. आज (12 जून) को यद‍ि भारतीय टीम अमेरिका को हरा देती है तो वह भी सुपर 8 राउंड में पहुंच जाएगी. टी20 वर्ल्ड में पावरप्ले में स्कोर में सबसे ज्यादा अंतर 57 नामीबिया (17/3) बनाम ऑस्ट्रेलिया (74/1) नॉर्थ साउंड (एंटीगा) 2024 55 स्कॉटलैंड (27/2) बनाम नामीबिया (82/2) दुबई 2021 48 ऑस्ट्रेलिया (35/3) बनाम वेस्टइंडीज (83/0) द ओवल 2009 टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का पावरप्ले में सबसे ज्यादा स्कोर 74/1 ऑस्ट्रेलिया बनाम नामीबिया, एंटीगा, 2024 74/2 बनाम इंग्लैंड, ब्रिजटाउन 2024 67/2 बनाम बांग्लादेश, दुबई 2021 63/0 बनाम श्रीलंका, दुबई 2021 62/0 बनाम बांग्लादेश, केपटाउन 2007 62/1 बनाम वेस्टइंडीज, कोलंबो आरपीएस 2012 टी20 वर्ल्ड में सबसे ज्यादा शेष गेंद रहते हुए जीत 90 श्रीलंका बनाम नीदरलैंड्स, चटगांव, 2014 86 ऑस्ट्रेलिया बनाम नामीबिया, एंटीगा, 2024 82 ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, दुबई 2021 81 भारत बनाम स्कॉटलैंड, दुबई 2021 77 श्रीलंका बनाम नीदरलैंड्स, शारजाह 2021

‘कल्कि 2898 एडी’ में पौराणिक कथाओं और विज्ञान का मिश्रण सपने से कम नहीं: नाग अश्विन

मुंबई, फिल्म निर्माता नाग अश्विन का कहना है कि उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ भारतीय पौराणिक कथाओं और विज्ञान कथाओं का मिश्रण है और यह एक ऐसा सपना है जो उनके कलाकारों और सहयोगियों के समर्पण से साकार हुआ है। पहले इस फिल्म का नाम ‘प्रोजेक्ट के’ रखा गया था। यह एक बहुभाषी बड़े बजट की ‘साइंस-फिक्शन’ फिल्म है, जिसमें प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन मुख्य भूमिका में हैं। वैजयंती मूवीज के सी. अश्विनी दत्त ने इस फिल्म का निर्माण किया है। सोमवार शाम को सोशल मीडिया पर ‘कल्कि 2898 एडी’ का ट्रेलर तेलुगू, हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड और अंग्रेजी भाषा में लॉन्च किया गया। तीन मिनट और तीन सैकेंड के इस ट्रेलर में क्षितिज पर आने वाले ‘नये युग’ और आसन्न युद्ध को लेकर एक काल्पनिक कथानक को दर्शाया गया है। फिल्म निर्माता अश्विन ने कहा कि ‘कल्कि 2898 एडी’ का ट्रेलर तो केवल एक झलक मात्र है। अपने बयान में फिल्म निर्माता ने कहा, ‘आज मेरा दिल बहुत सारी भावनाओं से भर गया है। एक फिल्म निर्माता के रूप में, मैं हमेशा भारतीय पौराणिक कथाओं और विज्ञान कथाओं की ओर आकर्षित रहा हूं। फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में इन दो तत्वों का विलय किसी सपने से कम नहीं है और यह सब संभव हो पाया है हमारे कलाकारों और टीम की अविश्वसनीय प्रतिभा और समर्पण से। ’ उन्होंने आगे कहा, ‘आज इस खुशी भरे दिन को देखने के लिए हमें बहुत मेहनत करनी पड़ी। हमारे निर्माताओं और स्टार कास्ट से लेकर शानदार रचनात्मक सोच वाले लोगों और ‘कल्कि 2898 एडी’ की पूरी टीम तक, हर व्यक्ति ने इस फिल्म में अपने दिल से काम किया है। हमें उम्मीद है कि ट्रेलर तेलुगू दर्शकों और पूरे देश को गौरवान्वित करेगा। ’ ‘कल्कि 2898 एडी’ 27 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में शाश्वत चटर्जी, दिशा पटानी, ब्रह्मानंदम और राजेंद्र प्रसाद जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे।

हरदोई हाइवे किनारे झोपड़ी में सो रहे परिवार पर पलटा बालू लदा ट्रक, 8 लोगों की मौत

हरदोई उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में आज तड़के सड़क किनारे झोपड़ी में रह रहे एक परिवार पर बालू लदा ट्रक पलट गया. इस हादसे में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मरने वालों में दो पुरुष, दो महिला और चार बच्चे शामिल हैं. सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया. बताया जा रहा है कि ट्रक गंगा किनारे से बालू खनन कर हरदोई की तरफ जा रहा था. अधिक बालू होने के कारण मोड़ पर ट्रक पलट गया. जिसकी वजह से यह हादसा हो गया. घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के नीचे दबे लोगों को जेसीबी की मदद से किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन तब तक एक बच्ची को छोड़कर सभी आठ लोगों की मौत हो चुकी थी. हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है. घटना मल्लावां कस्बे में चुंगी संख्या- 2 की है. एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत दरअसल, यहां पर एक जनजाति का परिवार झोपड़ी डालकर रहता था. रोजाना की तरह परिवार सड़क के किनारे अपनी झोपड़ी में सो रहा था. तभी बुधवार तड़के मेंहदीघाट कन्नौज की तरफ से हरदोई जा रहा बालू लदा ट्रक इस झोपड़ी के ऊपर पलट गया. घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे, जिससे वो बालू लदे ट्रक के नीचे दब गए. हरदोई डीएम का बयान- पहले तो काफी देर तक तो कोई जान ही नहीं पाया, जब स्थानीय लोगों को ख़बर मिली तो मामले का खुलासा हुआ. जिसके बाद पुलिस को सूचना देकर बालू हटाने का काम शुरू किया गया. जेसीबी से ट्रक हटवाकर बालू उठाई गई तो उसके नीचे दबे अवधेश उर्फ बल्ला (45), उसकी पत्नी सुधा उर्फ मुंडी (42), पुत्री सुनैना (11) , लल्ला (5), बुद्धू (4), हीरो (22) उसका पति बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के कासुपेट निवासी करन (25) उसकी पुत्री कोमल उर्फ बिहारी (5) की मौत हो चुकी थी. सिर्फ एक बच्ची जीवित मिली, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. मरने वालों में बल्ला के घर आई उसकी पुत्री व दामाद के साथ नाती भी शामिल है. हादसे को लेकर पड़ोसी ने बताया कि हम घर के बाहर लेटे हुए थे, तभी एकदम से ट्रक लड़ने की तेज आवाज आई तो हम जाग गए. पता चला कि ट्रक बल्ला के परिवार की झोपड़ी को कुचल चुका है. फिर हमने में पुलिस को सूचना दी. परिवार में सिर्फ एक बच्ची बची है, बाकी सबकी मौत हो गई. सीएम ने लिया संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरदोई में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है. उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की है.  साथ ही अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet