LATEST NEWS

राजस्थान के ओम बिरला मोदी 3.0 में दोबारा बनेंगे लोकसभा अध्यक्ष

कोटा. राजस्थान के कोटा सांसद ओम बिरला को मोदी कैबिनेट में शामिल नहीं करने के बाद उनके भविष्य को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में पिछले कार्यकाल में लोकसभा अध्यक्ष रहे ओम बिरला को जगह नहीं दी गई है। माना जा रहा था कि स्पीकर का कार्यकाल पूरा करने के बाद बिरला को कैबिनेट में जगह मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। माना यह भी जा रहा है कि ओम बिरला फिर से लोकसभा अध्यक्ष बन सकते है। ऐसा नहीं होता है तो पार्टी उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।सियासी जानकारों का कहना है कि बीजेपी सांसद ओम बिरला को फिर से लोकसभा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिल सकती है। क्योंकि उन्होंने नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है। पहले चर्चा थी कि ओम बिरला को इस बार मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, कुछ लोग नए नामों पर भी चर्चा कर रहे हैं। उनका तर्क है कि इस बार मोदी सरकार को पूर्ण बहुमत तो मिला है, लेकिन मजबूत बहुमत नहीं मिला है। सरकार बनाने के लिए बीजेपी को अपने सहयोगी विशेषकर तेलुगु देशम् पार्टी- टीडीपी के एन. चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी और जनता दल यूनाइटेड- जेडीयू के नीतीश कुमार के साथ कई बार चर्चा करनी पड़ी। बीजेपी की नजर लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर क्यों है बीजेपी लोकसभा अध्यक्ष का पद अपने पास ही रखना चाहती है। इसकी वजह है कि यह है कि पिछले कुछ वर्षों में, सत्तारूढ़ दलों के भीतर विद्रोह के कई मामले सामने आए हैं, जिसके कारण विभाजन हुआ और सरकारें भी गिरीं। ऐसे मामलों में दल-बदल विरोधी कानून लागू होता है और यह कानून, सदन के अध्यक्ष को बहुत शक्तिशाली स्थिति देता है। कानून में कहा गया है, सदन के सभापति या अध्यक्ष के पास दलबदल के आधार पर सदस्यों की अयोग्यता से संबंधित मामलों पर निर्णय लेने की पूर्ण शक्ति है। बता दें नीतीश कुमार पहले भी बीजेपी पर उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगा चुके हैं। इसलिए, किंगमेकर बगावत की स्थिति में नहीं आना चाहते और ऐसी किसी भी रणनीति के खिलाफ ढाल के तौर पर स्पीकर का पद चाहते हैं। बिरला को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी उल्लेखनीय है कि ओम बिरला पीएम मोदी के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं। इस बार कोटा से जीत की हैट्रिक लगाई है। पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल में बिरला को लोकसभा अध्यक्ष बनाया गया था। इस बार कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की संभावना थी लेकिन ऐसा नहीं होने के बाद यही संभावना बनी है कि बिरला को एक बार फिर लोकसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है और वे अपना कार्यकाल पूरा करते हैं तो बिरला के नाम एक नया रिकॉर्ड बन जाएगा। वे बलराम जाखड़ के बाद दूसरे ऐसे स्पीकर होंगे जो लगातार दो कार्यकाल पूरा करेंगे। हालांकि, चर्चा यह भी है कि उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। माना जा रहा है कि एक-दो दिन में पूरी तस्वीर साफ हो सकती है।

पीएचडीसीसीआई ने कहा- भारत में 2030 तक 10 करोड़ से ज्यादा नई नौकरियां पैदा होने की संभावना

नई दिल्ली भारत में 2030 तक 10 करोड़ से ज्यादा नई नौकरियां पैदा होने की संभावना है। इस दौरान जीडीपी में 3.3 ट्रिलियन डॉलर की बढ़त देखने को मिलेगी। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) की ओर से मंगलवार ये बातें कही गई। नई सरकार के 100 दिनों के एजेंडे के लिए पीएचडीसीसीआई की ओर से 10 महत्वपूर्ण बिंदु सुझाए गए हैं। इसमें रोजगार, मैन्युफैक्चरिंग में दोहरे अंक में वृद्धि, निर्यात को मजबूत करना, टियर-2 और टियर-3 शहरों में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर, किसानों को मजबूत बनाने के लिए नीति बनाना, बढ़ती महंगाई, डिजिटल अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण सुरक्षा और हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे मुद्दे शामिल हैं। बता दें, अनिश्चित वैश्विक माहौल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2022 से लेकर वित्त वर्ष 2024 तक औसत 8 प्रतिशत की दर से विकास किया है। पीएचडीसीसीआई के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कहा, हमने स्टार्टअप, एमएसएमई और बड़ी कंपनियों में 2030 तक 10 करोड़ नई नौकरियां जोड़ने के लिए रोडमैप सुझाया है। अग्रवाल ने कहा कि फैक्टरी स्तर पर व्यापार में आसानी कर मैन्युफैक्चरिंग में वृद्धि दर को दोहरे अंक में लाया जा सकता है। इससे व्यापार करने की लागत भी कम होगी। मौजूदा समय में नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी की जरूरत है, जिससे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट मजबूत हो सके। चैंबर की ओर से ऐसे 75 उत्पादों को सुझाया गया, जिसके जरिए हमारा निर्यात बढ़ सकता है। इससे वैश्विक निर्यात में हमारी हिस्सेदारी बढ़ेगी। अग्रवाल ने कहा कि 2030 तक 2 ट्रिलियन डॉलर के निर्यात के लक्ष्य को पाने के लिए इन 75 उत्पादों पर फोकस करना आवश्यक है। एजेंडे में कहा गया कि सरकार का फोकस पहले 100 दिन में ग्रामीण इलाकों के साथ टियर-2 और टियर-3 शहरों में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर होना चाहिए। साथ ही गांवों में पब्लिक के लिए सभी जरूरी सुविधाएं होनी चाहिए। एआई जैसी टेक्नोलॉजी के इस दौर में सरकार को डिजिटल इकोनॉमी और साइबर सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए रणनीति बनाने का सुझाव हमारी ओर से दिया गया है।

24 जून से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र, 26 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव होने की संभावना

नई दिल्ली संसद का 8 दिवसीय विशेष सत्र 24 जून से शुरू होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक 8 दिवसीय सत्र में 26 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, 24 और 25 जून को नए सांसद शपथ लेंगे। विशेष सत्र के दौरान, भाजपा के एजेंडे में एक मुख्य कार्य नए लोकसभा अध्यक्ष के लिए एनडीए की पसंद का चयन करना होगा। लोकसभा अध्यक्ष का पद लोगों के दिमाग में फिर से आ गया है क्योंकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की दोनों पार्टियाँ, टीडीपी और जेडी (यू), इस कुर्सी पर नज़र गड़ाए हुए हैं। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में, भाजपा केवल 240 सीटें ही जीत पाई और 272 के आंकड़े से चूक गई। इससे भगवा खेमे में विद्रोह की आशंका पैदा हो गई है, जो पिछले कुछ सालों में पार्टियों को तोड़ने और सरकारें गिराने में अहम भूमिका निभाता रहा है। ऐसे में दलबदल विरोधी कानून सबसे आगे आता है और इस तरह सदन का अध्यक्ष एक महत्वपूर्ण पद बन जाता है।  

छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार में बवाल में अब तक 80 उपद्रवी गिरफ्तार

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हुए हिंसक प्रदर्शन में 25 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इधर शांति व्यवस्था बनाये रखने के मद्देनजर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 80 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रदर्शनकारियों ने कहने को तो उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई के लिए आंदोलन का आह्वान किया था, लेकिन दरअसल उनका मकसद ही आगजनी और मारपीट करना था। घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के द्वारा अमर गुफा गिरीधपुरी जैतखाम मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग और साथ में पूर्व में बोडसरा, कबीरधाम और अन्य जिलों में सतनामी समाज संबंधी विभिन्न मु‌द्दों को लेकर दशहरा मैदान बलौदाबाजार में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया था। प्रशासन को भी इसकी सूचना थी, जिसके बाद सुरक्षा प्रबंधन के लिए पर्याप्त सख्या में पुलिस बल लगाने के साथ मजिस्ट्रियल ड्यूटी भी लगाई गई थी। आयोजनकर्ता किशोर नवरंगे भीम क्रांतिवीर अध्यक्ष, दीपक घृतलहरे प्रगतिशील सतनामी समाज, मोहन बजारे प्रगतिशील सतनामी समाज युवा प्रदेश अध्यक्ष, सुशील बजारे प्रगतिशील सतनामी समाज युवा प्रकोष्ट, जितेन्द्र नौरंगे सतनाम सेवा समिती जिला अध्यक्ष, ओमप्रकाश खुटे सतनामी समाज वरिष्ठ, भुनेश्वर डहरिया, दिनेश चतुर्वेदी भीम रेजिमेंट प्रदेश अध्यक्ष आदि के नेतृत्व में शक्ति प्रदर्शन के रूप में आसपास पैदल रैली कर संयुक्त जिला कार्यालय का घेराव किये जाने योजना थी। बलौदाबजार में हुआ आगजनी की घटना पर छत्तीसगढ़ सरकार ने संज्ञान लिया है। सरकार ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का कहना है कि इस तरह की घटनाएं राज्य में कहीं भी बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने बलौदाबजार के साथ ही प्रदेश के लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की है। हालांकि, इस मामले पर छत्तीसगढ़ सरकार ऐक्शन मोड में नजर आ रही है।

राजस्थान में शुरू हुई प्री मानसून की बारिश और 8 जिलों में अलर्ट

जयपुर. मानसून गुजरात की सीमा के नजदीक पहुंच गया है। इसके साथ ही राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश का दौर शुरू हो गया। आज 8 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इससे पहले सोमवार को उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, सिरोही, माउंट आबू समेत कई शहरों में दोपहर बाद आसमान में बादल छाए हुए है। कई जिलों में तेज हवाएं चल रही है।  पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्से में आसमान में बादल छाए हुए है।जयपुर सहित अन्य जिलों में गर्मी के बीच सोमवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। कुछ जगहों पर हल्की बारिश से लोगों को राहत मिली है। इससे पहले सुबह से सूर्यदेव की तपिश तेज रही। जयपुर के अलावा उदयपुर, जैसलमेर, बीकानेर सहित अन्य जगहों पर दोपहर बाद मौसम बदला। आंधी चलने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी हुई। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक मंगलवार को दक्षिणी राजस्थान के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। उदयपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, कोटा, बारां और झालावाड़ में अगले तीन दिन तक लगातार आंधी-बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा राज्य के उत्तरी भागों में तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ ही बीकानेर, भरतपुर संभाग में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री तक रहने के आसार हैं। बता दें इस बार मानसून तय समय से दो से तीन दिन पहले आने की संभावना है। दक्षिण भारत के महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री हो गई है। राजस्थान में 25 जून से पहले मानसून की एंट्री हो जाएगी। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक सोमवार को सबसे अधिक तापमान वनस्थली का 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा जयपुर का पारा 43.2, पिलानी का 43.4, बाड़मेर का 43.2, जैसलमेर का 42.5, श्रीगंगानगर का 43.8, सांगरिया का 42.8, जालौर का 43.6, करौली का 43.9, अजमेर का 42.8, अलवर और जोधपुर का 43.6 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया।

नई दिल्ली में महिलाओं को 1000 रुपए मानदेय देने की मांग को लेकर आतिशी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली महिला मंच की सदस्यों ने मंगलवार को दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और आम आदमी पार्टी (आप) सरकार से शहर की महिलाओं को 1000 रुपये मानदेय देने की उसकी बजट घोषणा को पूरा करने की मांग की। मथुरा रोड पर स्थित मंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए। एक प्रदर्शनकारी सफिया फहीम ने कहा, “आप सरकार ने अपने बजट में महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह मानदेय देने की घोषणा की थी। यह कोई चुनावी वादा नहीं था, इसलिए सरकार को अब महिलाओं को यह पैसे देने चाहिए।” प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया गया एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया गया और किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “कुछ महिलाएं मंत्री आतिशी के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रही थी। महिलाएं शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहीं थी, जिससे किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है।” केजरीवाल ने 1000 प्रतिमाह देने का आश्वासन दिया था लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बार-बार आश्वासन दिया था कि दिल्ली की महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। वर्ष 2024-25 के लिए विधानसभा में पेश किए गए अपने बजट में आप सरकार ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत दिल्ली की वयस्क महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह देने का वादा किया था। योजना को सितंबर-अक्टूबर तक लागू कर दिया जाएगा आतिशी ने पहले, पीटीआई- भाषा को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि लोकसभा चुनाव के लिए लगी आदर्श आचार संहिता हटने के बाद इस योजना को अधिसूचित किए जाने की संभावना है। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि इस साल सितंबर-अक्टूबर तक इस योजना को लागू कर दिया जाएगा। 

हरदोई में हुए युवराज हत्याकांड को लेकर जमकर हुआ बवाल, धारा 144 लागू

हरदोई यूपी के हरदोई में हुए युवराज हत्याकांड को लेकर मंगलवार को भारी बवाल हो गया। करणी सेना समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। वहीं, हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी। किसी तरह प्रदर्शनकारियों पर काबू पाया गया। वहीं, इलाके में 144 लगा दी गई है। एसपी केशव चंद्र गोस्वामी ने बताया कि मौके पर फोर्स तैनात की गई है। किसी भी व्यक्ति को शांति भंग की कार्रवाई नहीं की जाएगी।   पाली थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर में हुए युवराज की हत्या का मामला 10 दिन बाद भी गर्माया हुआ है। पुलिस का दावा है कि उन्होंने इस मामले में कठोर कार्रवाई कर चुकी है। हालांकि इसके बावजूद करणी सेना के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ वीरू ने मंगलवार को मल्लावा बॉर्डर पहुंचे। जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान उनके साथ मौजूद लोगों को जब पुलिस ने खदेड़ने की कोशिश की तो उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा। वहीं, क्षेत्र में तनाव देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में कई थानों की पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई। इस मामले में एसपी केशव चंद्र गौस्वामी ने बताया कि करणी सेना के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरू ने पाली में विरोध प्रदर्शन का आह्नान किया था। लेकिन यहां धारा 144 लागू थी और 5 से अधिक लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं थी। इसी को देखते ही फोर्स तैनात की गई थी। किसी को भी शांतिभंग की कार्रवाई नहीं करने दी जाएगी। जो शांति व्यवस्था के लिए खतरा हैं उन्हें आने से रोक दिया जाएगा। प्रेम प्रसंग में हुई थी युवराज की हत्या पाली थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर के रहने वाले युवराज सिंह की 30 मई को प्रेम प्रसंग को लेकर हुई कहासुनी में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कामरान नाम के युवक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, अन्य चार बाल अपचारियों को भी संरक्षण में लिया था।  

अवधेश प्रसाद ने कहा- अयोध्या किसी की बपौती नहीं है, ये प्रभु श्री राम की धरती है, हमसे बड़ा राम भक्त तो कोई नहीं हो सकता

अयोध्या फैजाबाद (अयोध्या) लोकसभा सीट के परिणाम आने के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस सीट से अवधेश प्रसाद ने बीजेपी के दो बार के सांसद लल्लू सिंह को करारी हार दी है। इस पर अवधेश प्रसाद का कहना है कि अयोध्या किसी की बपौती नहीं है, ये प्रभु श्री राम की धरती है। उन्होंने कहा कि हमसे बड़ा राम भक्त तो कोई नहीं हो सकता। मेरे दादा के नाम में राम, मेरे पिता के नाम में राम, मेरे भाई के नाम में राम, मेरे ससुर के नाम में राम, मैं खुद अयोध्या का रहने वाला हूं. मुझसे ज्यादा भगवान राम के करीब और कौन हो सकता है? अवधेश प्रसाद ने कहा कि आप मुझे राम-राम से अभिवादन करें या ‘जय श्री राम’ कहकर अभिवादन करें, मुझे दोनों स्वीकार है। मैं भेदभाव या बांटने वाली राजनीति नहीं करता। ‘अखिलेश हमेशा मुझे अपने बगल में बिठाते हैं’ एक निजी चैनल पर इंटरव्यू में सपा सुप्रीमो को धन्यवाद देते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा कि अखिलेश जी ने मुझे सामान्य सीट से चुनावी मैदान में उतारा। 6 महीने पहले उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं आपको सम्मान देना चाहता हूं। वह हमेशा मुझे अपने बगल में बिठाते हैं। कोलकाता भी ले गए तो मुझे साथ में ले गए। राष्ट्रीय कमेटी में जब बिठाया तो मुझे बगल में बिठाया। विधानसभा में भी मैं उनके बगल में बैठता हूं। मैंने उनसे कहा कि ‘आप हमेशा मुझको सम्मान देते हैं। ‘जो राम को लाए हैं…’ के नारे पर सपा सांसद ने कसा तंज अवधेश प्रसाद ने दावा किया कि ‘मैं प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ भी अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार था अगर वह आते। चर्चा भी थी कि प्रधानमंत्री मोदी खुद अयोध्या से उम्मीदवार होंगे। मैं भी खुश था कि पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। ‘जो राम को लाए हैं…’ के नारे पर तंज कसते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा कि बताइए भला ये लोग भगवान के साथ ऐसा करते हैं। वहीं, बीजेपी की हार पर अयोध्या के लोगों पर कथित तौर पर गलत कमेंट करने वालों पर भी अवधेश प्रसाद ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो भी लोग अयोध्या हारने पर कमेंट कर रहे हैं। दरअसल वह लोग अयोध्या को जानते नहीं हैं। आम अयोध्यावासी बहुत परेशान था, लेकिन श्रद्धालु और पर्यटक में अंतर होता है। अयोध्या में लोगों की दुकानें तोड़ी गईं, मुआवजे नहीं दिए गए- सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि अयोध्या किसी की बपौती नहीं है, ये धरती प्रभु श्री राम की है। चौड़ी सड़के, हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन ये सब तो ठीक है, लेकिन अयोध्यावासी क्या एयरपोर्ट का इस्तेमाल करेंगे। अयोध्या में लोगों को बहुत तकलीफ हुई, लोगों के दुकानें तोड़ी गईं, मुआवजे नहीं दिए गए। बड़े प्रोजेक्ट के नाम पर किसानों की जमीन पर सरकार की तलवार लटक रही है, इन सबका गुस्सा लोगों में था। वहीं, अपने ऊपर खतरे की आशंका को लेकर उन्होंने कहा कि जाको राखे साइयां मार सके ना कोई। हमारे ऊपर भगवान राम और हनुमान जी की कृपा है तो कोई मेरा बाल बांका नहीं कर सकता।

घाटी में 150 से ज्यादा आतंकी एक्टिव, माता वैष्णों देवी के बाद अब अमरनाथ यात्रा को लेकर अलर्ट जारी

जम्मू-कश्मीर जम्मू के रियासी इलाके में माता वैष्णों देवी जा रहे तीर्थ यात्रियों से भरी बस पर हुए आतंकी हमले के बाद कश्मीर घाटी में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।  आतंकवादी अब सुरक्षा बलों की गाड़ियों के बदले आम जनता के वाहनों को निशाना बनाने लगे हैं। बता दें कि29 जून से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को लेकर सख्त एलर्ट जारी किया  गया है। विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक रश्मि रंजन स्वैन ने इस बात की पुष्टि की है कि कश्मीर घाटी में इस समय 70-80 विदेशी आतंकियों समेत 150 से ज्यादा आतंकी सक्रिय हैं। उधमपुर रियासी रेंज के डीआईजी रईस मोहम्मद भट ने कहा कि आतंकी हमले के संबंध में हमें जो सुराग मिले हैं, उसके आधार पर हमने तलाशी शुरू कर दी है। हमारी 11 टीमें सक्रिय हैं। सभी सुरक्षा बल संयुक्त रूप से काम कर रहे हैं। हमने कई लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है। विश्लेषण और अन्य सुरागों के अनुसार, हमें लगता है कि इस हमले में लश्कर का हाथ है। मौजूदा समय में X पर All Eyes on Reasi ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स ने कहा कि आशा है कि अपराधियों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा।

राहुल गांधी ने कहा- बलिदान की परंपरा को परिवारवाद कहने वाले अपने ‘सरकारी परिवार’ को सत्ता की वसीयत बांट रहे

नई दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली नई मंत्रिपरिषद के कई सदस्यों का हवाला देते हुए मंगलवार को कहा कि पीढ़ियों के संघर्ष, सेवा और बलिदान की परंपरा को परिवारवाद कहने वाले अपने ‘सरकारी परिवार’ को सत्ता की वसीयत बांट रहे हैं। उन्होंने यह दावा भी किया कि कथनी और करनी के इसी फर्क को नरेन्द्र मोदी कहते हैं।   राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर जिन मंत्रियों के नाम साझा किए उनमें इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू, संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कई अन्य नाम शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पीढ़ियों के संघर्ष, सेवा और बलिदान की परंपरा को परिवारवाद कहने वाले अपने ‘सरकारी परिवार’ को सत्ता की वसीयत बांट रहे। कथनी और करनी के इसी फर्क को नरेन्द्र मोदी कहते हैं।”

राजस्थान : संस्कृति व पर्यटन क्षेत्र की उत्तरोत्तर प्रगति के होंगे प्रयास : गजेंद्र सिंह शेखावत

जयपुर. केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज सुबह 11 बजे संस्कृति मंत्रालय और दोपहर 12 बजे पर्यटन मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। मोदी 2 सरकार में शेखावत को जलशक्ति मंत्री बनाया गया था। लेकिन इस बार यह विभाग सीआर पाटिल को दिया गया है। केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- दूरदृष्टा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय की महती जिम्मेदारी प्रदान कर अनुगृहीत किया है। मैं संपूर्ण निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए विकसित भारत निर्माण में संस्कृति व पर्यटन क्षेत्र की उत्तरोत्तर प्रगति के हरसंभव प्रयास करूंगा। मेरे मार्गदर्शक मोदी जी का बारंबार अभिनंदन, आभार। मीडिया से शेखावत ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान मोदी सरकार ने संस्‍कृति और कला के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है, जिसकी वजह से भारत की संस्‍कृति को देखकर पूरा विश्‍व चकित है। विकसित भारत बनाने में संस्‍कृति और पर्यटन की महत्‍वपूर्ण भूमिका रहने वाली है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन के अनुसार संस्‍कृति, कला और पर्यटन के क्षेत्र में नए सोपान तय करने के लिए शानदार काम करेगी।शेखावत ने कहा कि देश की जनता विकसित भारत को लेकर पूरी तरह आश्‍वस्‍त है। इसी विश्‍वास की वजह से जनता ने मोदी जी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का सौभाग्‍यपूर्ण अवसर दिया है। उन्‍होंने कहा कि मोदी के नेतृत्‍व में पिछले 10 वर्षों में देश में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। देश को निराशा के गर्त से निकाल कर उसे आशा से लबरेज किया है। उन्‍होंने कहा कि भारत विकसित हो सकता है, इस संदेश को प्रधानमंत्री ने पूरे विश्‍व तक पहुंचाया है, जिस वजह से दुनिया भी यह जानती है कि भारत को विकसित राष्‍ट्र बनने से कोई रोक नहीं सकता है। शेखावत ने कहा कि यही विश्‍वास देश की जनता को भी है। लिहाजा, इस बार की भी प्रचंड जीत इसी विश्‍वास पर जनता की मुहर है। इससे पहले, पदभार ग्रहण करने के दौरान दोनों मंत्रालयों की टीम ने केंद्रीय मंत्री का आत्‍मीय स्‍वागत किया। शेखावत ने दोनों मंत्रालयों में अधिकारियों संग मीटिंग की। पदभार ग्रहण करने के दौरान केंद्रीय मंत्री शेखावत का परिवार भी साथ रहा।

प्याज की कीमतों ने जनता को रूलाया, इतने रूपए हुआ महंगा

नई दिल्ली ईद-अल-अधा (बकरा ईद) से पहले बढ़ती मांग के कारण पिछले दो हफ्तों में प्याज की कीमतें लगभग 30-50% बढ़ गई हैं। व्यापारियों ने इस उम्मीद में स्टॉक रखना शुरू कर दिया है कि केंद्र सरकार कीमतों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से अपने हस्तक्षेप में ढील दे सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नासिक की लासलगांव मंडी में सोमवार को प्याज का औसत थोक मूल्य 26 रुपए प्रति किलोग्राम था, जो 25 मई को 17 रुपए प्रति किलोग्राम था।   इस बीच, शीर्ष गुणवत्ता वाले प्याज की कीमत, जो कुल व्यापार मात्रा का एक छोटा सा हिस्सा है, पूरे महाराष्ट्र के कई थोक बाजारों में 30 रुपए प्रति किलोग्राम से अधिक हो गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मूल्य वृद्धि के पीछे प्राथमिक चालक आपूर्ति और मांग के बीच मौजूदा असंतुलन है। जून से बाजारों में आने वाला प्याज किसानों और व्यापारियों द्वारा रखे गए स्टॉक से प्राप्त किया जाता है। 2023-24 के लिए रबी फसल में अनुमानित कमी के कारण कीमतें बढ़ने की उम्मीद से किसान अपने स्टॉक को बेचने के लिए अनिच्छुक हैं। 40% निर्यात शुल्क के कारण निर्यात में सुस्ती के बावजूद, प्याज की घरेलू मांग मजबूत बनी हुई है, खासकर 17 जून को ईद-अल-अधा के करीब आने के साथ। महाराष्ट्र के नासिक के प्याज व्यापारी विकास सिंह ने बताया, ”महाराष्ट्र के प्याज की जोरदार मांग है, खासकर दक्षिणी राज्यों से।” हॉर्टिकल्चर प्रोड्यूस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत शाह ने बताया कि किसान और स्टॉकिस्ट आशावादी हैं कि सरकार निर्यात शुल्क हटा सकती है। शाह ने कहा, “कीमतें बढ़ने का एक मुख्य कारण यह है कि किसान और स्टॉकिस्ट आशावादी हैं कि केंद्र सरकार निर्यात शुल्क हटा सकती है। इस धारणा के आधार पर, वे कीमतें बढ़ने की उम्मीद में प्याज रखे हुए हैं।”

छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार में पेट्रोल-पत्थर-डंडे लेकर पहुंचे थे उपद्रवी

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में  सतनामी समाज के द्वारा किया गया आंदोलन हिंसक रूप ले लिया। आंदोलन करने हजारों की संख्या में पहुंची भीड़ कलेक्ट्रेट कार्यालय के अंदर पहुंचते ही उपद्रवियों में तब्दील हो गई। आंदोलन और धरना प्रदर्शन करने आए यह लोग कहीं गाड़ी तोड़ रहे थे, तो कोई आगजनी की घटना को अंजाम दे रहा था। हजारों की संख्या में पहुंचे आंदोलनकारी को रोकने वाली पुलिस पर पत्थर और डंडे बरसाए जा रहे थे। वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करने वाले पत्रकारों पर भी उपद्रवियों ने पत्थर फेक और उन्हें पीटने का प्रयास किया। दरअसल यह भीड़ अपने नेताओं के संरक्षण में सतनामी समाज के इस आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए आई हुई थी। सतनामी समाज के लोग जो पहले सिर्फ ज्ञापन सौंपने के लिए पहुंचे थे, वह अचानक हिंसक बलवाइयों में तब्दील हो जाएंगे यह किसी ने नहीं सोचा था।‌ पेट्रोल, पत्थर और डंडे‌ लेकर आंदोलन जैतखाम काटने के विरोध में शुरू हुआ यह आंदोलन आग का रूप ले लेगा यह किसी ने नहीं सोचा था। 10 जून को सीबीआई जांच को लेकर ज्ञापन सौंपने का यह आंदोलन आग के गोले में कब तब्दील हो गया किसी को पता ही नहीं चला। समाज के नेता मंच से भाषण दे रहे थे, लेकिन जिस तरह से लोगों की भीड़ आंदोलन का हिस्सा बनती गई जिसे काबू कर पाना मुश्किल हो गया। इसके बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करने पहुंची भीड़ पुलिस पर पथराव और डंडे मारते हुए कलेक्ट्रेट परिसर की गाड़ियों को चकनाचूर करने के बाद उनमें आग लगा दी। गाड़ियों की आग इतनी तेज थी कि उसने धीरे-धीरे पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को जलाना शुरू कर दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि केवल ज्ञापन देने की बात पर पहुंची यह भीड़ आखिर पेट्रोल, पत्थर और डंडे अपने साथ क्यों लेकर पहुंची हुई थी। आगजनी के बाद‌ कलेक्ट्रेट परिसर में लगाया समाजिक झंडा आंदोलन करने पहुंचे उपद्रवियों ने बैरिकेड तोड़ने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर घुसकर पहले तोड़फोड़ की। उसके बाद परिसर में खड़ी गाड़ियों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हजारों की संख्या में कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर घुसे लोगों ने पुलिस कर्मियों पर पत्थर और डंडे फेंकना शुरू कर दिए। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया जिसमें उपद्रवियों के द्वारा इस आगजनी की घटना को अंजाम देने के बाद सामाजिक झंडा फहराया गया। 100 बाइक, 20 से ज्यादा कार और 2 दमकल के वाहन को किया आग के हवाले आंदोलन करने पहुंचे प्रदर्शनकारियों के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम देने के बाद वहां खड़ी 100 बाइक, 20 से ज्यादा कार और दो दमकल वाहन को आग के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक इस आंदोलन में करोड़ों रुपए से ज्यादा का शासकीय नुकसान हुआ है। वहीं कई शासकीय महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर भी खाक हो गए हैं। इस घटना में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जिसमें 12 पुलिसकर्मी गंभीर बताई जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद देर रात डिप्टी सीएम विजय शर्मा घटनास्थल पहुंच कर मौके का जायजा लिया है। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उपद्रवियों की गिरफ्तारियां के आदेश जारी किए हैं। इस पूरे मामले में मंगलवार सुबह तक 170 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

यात्रियों के हौसले बुलंद, वंदे भारत में भी चढ़ गए बिना टिकट वाले यात्री, ट्रेन की जनरल बोगी भी हो गई फेल

नई दिल्ली ट्रेनों में बिना टिकट वाले यात्रियों के AC कोच में चढ़ जाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। मगर, अब तो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी इससे अछूती नहीं रही। जी हां, लखनऊ-हरिद्वार वंदे भारत से ऐसा ही मामला सामने आया है। इस ट्रेन में बिना टिकट वाले ढेर सारे यात्री चढ़ गए, जिससे टिकट बुक करवा चुके लोगों को काफी परेशानी हुई। इसका वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरनेट यूजर्स इसे देखकर हैरान हैं और सवाल कर रहे हैं कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। इसे लेकर रेलवे प्रशासन से भी सवाल पूछे जा रहे हैं।   वायरल वीडियो में कई यात्री ट्रेन नंबर 22545 में चढ़ते हुए दिख रहे हैं जो कुछ ही देर बाद सीट के लिए संघर्ष करने लगते हैं। इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे कि यह किसी ट्रेन का जनरल कोच हो। ट्रेन के स्लीपर और एससी कोच में बिना टिकट वाले यात्रियों के चढ़ने के मामले कई बार देखे गए हैं। हालांकि, इसे देखकर हैरानी होती है कि अब तो लोग वंदे भारत ट्रेनों में भी बिना टिकट के ही घुस जा रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए एक एक्स यूजर ने लिखा, ‘यह देखिए कि कैसे बिना टिकट वाले यात्रियों ने वंदे भारत ट्रेन पर ‘कब्जा’ जमा लिया है।’ इसके साथ उसने भारतीय रेलवे, लखनऊ रेलवे और इंडियन रेल मीडिया को टैग भी किया है। लोगों ने कमेंट करके जताया गुस्सा वंदे भारत ट्रेन में बिना टिकट वाले यात्रियों के घुसने के वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे अब तक 10 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोगों ने इस पर ढेर सारे कमेंट्स किए हैं और वीडियो खूब शेयर भी किया जा रहा है। एक इंटरनेट यूजर ने कहा, ‘यह बड़ी समस्या है! कुछ दिनों पहले मैं तिरुपति-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा कर रहा था। इस दौरान किसी बेटिकट यात्री ने बोगी के टॉयलेट में सिगरेट जला दी जिससे फायर अलार्म बजने लगा।’ एक अन्य यूजर ने लिखा कि आखिर टीटी कहां था। उसने इन लोगों को ट्रेन में चढ़ने की इजाजत कैसे दी। ऐसा लगता है कि रेल मंत्रालय का मजाक उड़ाने के लिए यह जानबूझकर किया गया हो।  

जेपी नड्डा मोदी कैबिनेट में शामिल होने के कारण भाजपा को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश

नई दिल्ली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री बनने के बाद पार्टी को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश करनी है। भाजपा में आमतौर पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के मुताबिक, सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करने की परंपरा रही है। भाजपा के संविधान की धारा-19 के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष का चुनाव एक निर्वाचक मंडल करता है, जिसमें राष्ट्रीय और प्रदेश परिषद के सभी सदस्य शामिल होते हैं। इससे पहले पार्टी को जिला से लेकर राज्य स्तर तक चुनाव की लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्धारित नियमों के अनुसार ही कराया जाता है। पार्टी संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष वही व्यक्ति हो सकेगा जो कम से कम चार अवधियों तक सक्रिय सदस्य और कम से कम 15 वर्ष तक प्राथमिक सदस्य रहा हो। निर्वाचक मंडल में से कोई भी 20 सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की अर्हता रखने वाले व्यक्ति के नाम का संयुक्त रूप से प्रस्ताव कर सकेंगे। यह संयुक्त प्रस्ताव कम से कम ऐसे पांच प्रदेशों से आना जरूरी है, जहां राष्ट्रीय परिषद के चुनाव संपन्न हो चुके हों। नामांकन पत्र पर उम्मीदवार की स्वीकृति आवश्यक है। इससे पहले आम तौर पर देशभर में पार्टी सदस्यता अभियान भी चलाती है। ऐसे में इस सारी प्रक्रिया को पूरा होने में तीन से चार महीने का वक्त लगता है। यही वजह है कि निर्वाचन प्रक्रिया से गुजर कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन में लगने वाले समय को देखते हुए पार्टी स्तर पर कई विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो, भाजपा पूर्णकालिक अध्यक्ष चुने जाने तक किसी नेता को उसी तरह से पार्टी का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त कर सकती है, जैसे 2019 में तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह के कैबिनेट मंत्री बनने पर जेपी नड्डा को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति होने तक जेपी नड्डा केंद्रीय मंत्री और पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष दोनों का कामकाज देखते रहेंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के गृह मंत्री बनने पर जुलाई 2019 में नड्डा को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था, इसके कुछ महीने बाद ही उन्हें तीन वर्षीय कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। उन्होंने पार्टी के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर पार्टी की कमान 20 जनवरी 2020 को संभाली थी। उनका कार्यकाल जनवरी 2023 में ही समाप्त हो गया था। लेकिन, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जेपी नड्डा के कार्यकाल को जून 2024 तक बढ़ा दिया गया था। उनका अध्यक्षीय कार्यकाल 30 जून को खत्म हो रहा है। इसी वर्ष फरवरी 2024 में दिल्ली में हुए भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन की बैठक में पार्टी संविधान में संशोधन करते हुए पार्टी के फैसले लेने वाली सर्वोच्च इकाई संसदीय बोर्ड को आपात स्थिति में पार्टी अध्यक्ष से संबंधित फैसला लेने की शक्ति दी गई। पार्टी का संसदीय बोर्ड परिस्थिति के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यकाल को बढ़ाने या घटाने का फैसला कर सकता है। भाजपा के संविधान की धारा-21 में अध्यक्ष के कार्यकाल का जिक्र है। इसके मुताबिक, कोई व्यक्ति तीन-तीन साल के लगातार दो कार्यकाल तक ही भाजपा का अध्यक्ष रह सकता है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet