LATEST NEWS

भोपाल के वीआईपी रोड पर स्टंटबाजी का खेल थम नहीं रहा, अब तेज रफ्तार कार की छत पर स्टंटबाजी

 भोपाल राजधानी भोपाल के वीआईपी रोड पर स्टंटबाजी का खेल थम नहीं रहा. कार और मोटरसाइकिलों पर करतब बाजी करने वाले अब राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं. बीते दिनों ही कार सवार देर रात 3 बजे शराब के नशे में अश्लील डांस करते हुए यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे. एक वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह युवक कार की छत पर अश्लील डांस करता हुआ नजर आ रहा है. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो राजधानी के कोहेफ़िज़ा थाना इलाके के वीआईपी रोड का बताया जा रहा है. वीडियो के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है. साथ कार सवारों पर भी कार्रवाई की गई है. थाना कोहेफिजा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर आईपीसी की धारा 279, 336, 34 और मोटर व्हीकल एक्ट धारा 184 के तहत अपराध दर्ज किया गया है.

यूरोपीय फुटबाल चैंपियनशिप में नहीं खेल पाएंगे मिडफील्डर फ्रेंकी डी जोंग

रोटरडम (नीदरलैंड) नीदरलैंड के मिडफील्डर फ्रेंकी डी जोंग टखने की चोट के कारण यूरोपीय फुटबाल चैंपियनशिप में नहीं खेल पाएंगे जिससे टीम की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। नीदरलैंड के फुटबाल महासंघ ने बताया कि बार्सिलोना की तरफ से खेलने वाला यह स्टार फुटबॉलर जर्मनी में होने वाले यूरो 2024 के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा। नीदरलैंड की आइसलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में 4-0 से जीत के दौरान डी जोंग बाहर बैठे रहे। नीदरलैंड के कोच रोनाल्ड कोमैन ने कहा,‘‘वह अगले तीन सप्ताह तक शीर्ष स्तर की फुटबॉल खेलने के लिए पर्याप्त फिट नहीं हैं। उन्हें टीम में बनाए रखने का कोई मतलब नहीं बनता है।’’ यूरोपीय चैंपियनशिप में 1988 का विजेता नीदरलैंड यूरो 2024 में अपना पहला मैच रविवार को पोलैंड के खिलाफ खेलेगा।  

पद्म पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

रायपुर भारत सरकार, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा साहित्य, संस्कृति एवं कला आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों एवं योगदान के लिए दिए जाने वाले पद्म पुरस्कार वर्ष-2025 हेतु “पद्म विभूषण”, “पद्म भूषण” तथा “पद्म श्री” पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। पद्म पुरस्कार श्रृंखला के अन्तर्गत उक्त क्षेत्रों में दिए जाने वाले पुरस्कारों के लिए योग्य एवं पात्र व्यक्तियों के नामांकन की जानकारी प्रस्तुत करने हेतु ऑनलाईन https://awards.gov.in  के माध्यम से 15 सितम्बर 2024 तक एवं निर्धारित प्रपत्र में स्पष्ट पूर्ण रूप से भरे गए प्रस्ताव सहित आवेदन पत्र दिनांक 25 अगस्त, 2024 तक संचालक, संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा, सेक्टर-27, नवा रायपुर अटल नगर, छ.ग. को प्रेषित किया जा सकता है।

उर्फी जावेद का वीडियो वायरल, अमीर स्टारकिड्स और सेलेब्स पर बरसीं

मुंबई उर्फी जावेद अपने कपड़ों और ड्रेसिंग सेंस के अलावा बेबाक अंदाज के लिए भी चर्चित रहती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने उन फिल्मी हस्तियों को निशाने पर ले लिया है, जो ऑडियंस के साथ कनेक्ट करने के लिए मिडल क्लास होने का नाटक करते हैं। माना जा रहा है कि उर्फी ने इसके बहाने सारा अली खान और आलिया भट्ट को टारगेट किया है। उर्फी जावेद  ने ‘इंस्टेंट बॉलीवुड’ को दिए इंटरव्यू में इस बात पर गुस्सा निकाला कि फिल्म स्टार्स किस तरह गरीबी की कहानियां बनाते हैं और नाटक करते हैं। इसका वीडियो हाल ही रेडिट पर वायरल हुआ। उर्फी जावेद भड़कीं- हम जानते हैं तुम अमीर थे उर्फी जावेद ने कहा, ‘जब अमीर मशहूर हस्तियां यह दिखावा करती हैं कि उनकी परवरिश मिडल क्लास परिवार में हुई और बहुत खराब थी, तो मुझे अंदर तक चिढ़ होती है। बी****, हम जानते हैं कि तुम अमीर थे। हम बिल्कुल मिडल क्लास थे। हमने कभी फर्स्ट क्लास फ्लाई नहीं किया। हम इकॉनमी में फ्लाई करते थे। अरे हमने कभी प्लेन नहीं देखा था यार। तुम कैसी बातें कर रहे हो यार? ‘ऑडियंस से जुड़ने के लिए मिडल क्लास होने का नाटक’ उर्फी जावेद ने आगे कहा, ‘जब अमीर हस्तियां मिडल क्लास की तरह नाटक करती हैं, तो वो दर्शकों के साथ जुड़ने की बहुत कोशिश करती हैं कि मैं कितनी गरीबी थी। यहां तक कि अब भी वो मिडल क्लास जैसा बर्ताव करती हैं कि मैं खर्चा नहीं करती। मैं बहुत कंजूस हूं। तो तुम कमा क्यों रही हो? तुम नौकरी कर लो। नाटक पसंद नहीं है मुझे। बस जो हो, वो रहो न। पैसा होना और उसे खर्च करना ठीक है।’ सारा और आलिया खुद को बताती हैं मिडल क्लास, उन्हीं पर था निशाना? उर्फी जावेद ने अपने इस बयान में कहीं किसी सेलेब या एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया, पर माना जा रहा है कि निशाना आलिया भट्ट और सारा अली खान पर था। दरअसल एक पुराने इंटरव्यू में आलिया की मां सोनी राजदान ने कहा था कि उन्होंने आलिया और शाहीन को मिडल क्लास परवरिश दी और इकॉनमी क्लास में ही फ्लाई करती थीं। सारा भी कई इंटरव्यूज में अकसर ही खुद को ‘मिडल क्लास टाइप’ और ‘कंजूस’ बताती नजर आती हैं।

फैसला :उच्च न्यायालय ने महिला के अपने पसंद के व्यक्ति से विवाह के अधिकार को बरकरार रखा

तिरुवनंतपुरम पसंद के व्यक्ति से विवाह से जुड़े मामले में सुनवाई के दौरान केरल हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी की है। अदालत का कहना है कि माता-पिता का प्यार बच्चे के पसंद के जीवनसाथी चुनने से नहीं रोक सकता है। साथ ही कोर्ट ने युवती को पिता की कस्टडी से बाहर लाए जाने के निर्देश दिए हैं। खबर है कि याचिकाकर्ता युवक के दूसरे धर्म के होने के चलते पिता को रिश्ते से आपत्ति थी। उच्च न्यायालय ने महिला के अपने पसंद के व्यक्ति से विवाह के अधिकार को बरकरार रखा है। इस मामले की सुनवाई जस्टिस राजा विजयराघवन वी औ जस्टिस पीएम मनोज की डिवीजन बेंच कर रही थी। याचिकाकर्ता जर्मनी में मास्टर्स डिग्री का छात्र है। उसका दावा है कि वह प्रोजेक्ट इंजीनियर के तौर पर काम कर रही महिला के साथ रिश्ते में था। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, याचिका में कहा गया है कि महिला के पिता को अलग-अलग धर्म होने की वजह से आपत्ति थी, जिसके बाद उसे कस्टडी में रख लिया था। खास बात है कि कोर्ट ने युवती, उसके पिता और याचिकाकर्ता से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात की थी और जानकारी हासिल की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, चर्चा के दौरान 27 वर्षीय युवती ने बताया कि इच्छा के खिलाफ उसके पिता ने उसे रखा हुआ था। साथ ही उसने याचिकाकर्ता के साथ रहने की इच्छा जाहिर की थी। इस दौरान अदालत ने शाफीन जहां बनाम अशोकन केएम केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र किया। अदालत ने आगे कहा कि जब तक यह किसी कानून का उल्लंघन नहीं करती है, तब तक एक व्यक्ति की पसंद का सम्मान होना चाहिए। बेंच ने कहा था, ‘माता-पिता का प्यार या चिंता की वजह से किसी वयस्क युवती के अपने पसंद के पुरुष को चुनने के अधिकार को बाधित नहीं करने दिया जा सकता है।’  

राजस्थान-बूंदी में पत्नी ने झगड़े से परेशान होकर की पति की हत्या

बूंदी. बूंदी में युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में हत्या करने वाली मृतक की पत्नी ने अनबन और मारपीट के चलते हत्या करना कबूल किया है। पत्नी ने हत्या के बाद पति की सोने की कानों की मुर्कियों को खींच लिया ताकि बदमाशों का नाम लेकर हत्या का आरोप लगा दे लेकिन पुलिस को शुरू से ही शक था कि हत्या करने वाला कोई घर का ही हो सकता है। पत्नी द्वारा बताई गई बात पुलिस के गले नहीं उतर रही थी। इसी के चलते मृतक की पत्नी को पुलिस ने डिटेन कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुल्म कबूल लिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में पत्नी ममता गुर्जर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में पत्नी ने बताया कि मृतक उसके साथ मारपीट करता था और इसी के चलते वह उससे छुटकारा पाना चाहती थी, इसलिए उसकी हत्या कर दी। नृसिंहपुरा गांव निवासी राजू उर्फ राजेंद्र गुर्जर (30) शनिवार रात खेत पर बने अपने मकान में सोया हुआ था। उसकी पत्नी ममता गुर्जर अपने तीनों बच्चों के साथ बाहर सो रही थी। जब राजू गहरी नींद में सो गया तो पत्नी ने कुल्हाड़ी से राजू की गर्दन काट दी, इसी दौरान बच्चे जाग गए और खून देखकर चीख-पुकार करने लगे। आवाज सुनकर परिजन व अन्य लोग भी दौड़कर आए तो पत्नी ने उन्हें बताया कि अज्ञात बदमाशों ने पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और कानों की मुर्कियां ले गए। दबलना थानाधिकारी मनोज शिकारवार ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना कर क्राइम सीन को देखा और घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्रित किए। घटना की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा, हिंडौली डीएसपी घनश्याम मीणा, थाना अधिकारी मनोज सिकरवार मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। मौके पर कोटा से एफएसएल व एमओबी टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस को पत्नी साथ में होने के बावजूद बदमाशों द्वारा हत्या की बात हजम नहीं हो पा रही थी इस पर परिवार के लोगों से बातचीत की तो परिवार के लोगों ने भी पत्नी पर शक जताया। इसके बाद पत्नी को डिटेन कर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या करना कबूल किया।

हेनरिक क्लासेन ने नासाउ काउंटी क्रिकेट ग्राउंड की पिच और आउटफील्ड की कड़ी आलोचना की

न्यूयॉर्क दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने नासाउ काउंटी क्रिकेट ग्राउंड की पिच और आउटफील्ड की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) टी20 क्रिकेट के लिए अमेरिका में बाजार तलाश रहा है तो इस तरह की परिस्थितियों में ऐसा करना बेहद मुश्किल होगा। इस मैदान की ड्रॉप इन पिचों पर बल्लेबाजी करना बेहद मुश्किल है। भारत ने टी20 विश्व कप में इस पिच पर 119 जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 113 रन का सफलतापूर्वक बचाव किया। क्लासेन ने बांग्लादेश के खिलाफ 44 गेंद पर 46 रन बनाए और आखिर में उनकी यह पारी निर्णायक साबित हुई। क्लासेन ने दक्षिण अफ्रीका की चार रन से जीत के बाद कहा,‘‘निश्चित तौर पर अगर आप दुनिया को दिखाना चाहते हैं और यहां बाजार तलाश रहे हैं तो मुझे नहीं लगता कि इस तरह की परिस्थितियों में ऐसा करना संभव होगा। क्रिकेट के लिहाज से यह कड़ी प्रतिस्पर्धा है। इससे शीर्ष टीमों और अन्य टीमों के बीच अंतर कम हो गया है।’’ इस आक्रामक बल्लेबाज ने कहा कि बल्लेबाज इस तरह की पिच पर खेलना पसंद नहीं करेंगे जबकि गेंदबाज ऐसी पिचों पर खेलना चाहेंगे। आईसीसी पहले ही स्वीकार कर चुका है कि उसने जिस तरह की पिचों की उम्मीद की थी यह वैसी नहीं हैंं। क्लासेन ने कहा,‘ईमानदारी से कहूं तो ‘मुझे लगता है कि सभी बल्लेबाज इस स्थान से बाहर निकलना चाहेंगे लेकिन गेंदबाज यही बने रहना चाहेंगे। लेकिन हमने अपनी भूमिका निभाई और हमारा लक्ष्य यहां तीनों मैच में जीत दर्ज करना था। निश्चित तौर पर जितना हमने सोचा था जीत हासिल करना उससे अधिक मुश्किल रहा।’’ उन्होंने कहा,‘‘हमारे लिए यहां काफी तनाव भरा रहा क्योंकि मैच वास्तव में काफी करीबी बन गए। हमारे लिए कोई भी मैच आसान नहीं रहा लेकिन इसके बावजूद यह अच्छा मनोरंजक क्रिकेट है। कोई भी टीम इस मैदान पर किसी भी टीम को हरा सकती है।’’पिछले साल मेजर लीग क्रिकेट में खेलने वाले क्लासेन ने कहा,‘‘मैं डलास और उत्तरी कैरोलिना में खेला था। वहां विकेट इससे बेहतर थे और उस तरह की परिस्थितियों में क्रिकेट का प्रसार करना थोड़ा आसान हो जाता है।’’  

थॉर’ क्रिस हेम्सवर्थ की इन फिल्मों से कॉपी किए गए ‘कल्कि 2898 AD’ के एक्शन सीन्स

मुंबई प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर ‘कल्कि 2898 AD’ के ट्रेलर का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, और जब यह रिलीज हुआ तो धमाल ही मचा दिया। फैंस ग्राफिक्स से लेकर ‘कल्कि’ के अनोखे संसार को देख हैरान रह गए। खतरनाक स्टंट और एक से बढ़कर एक पावरफुल विलेन को देख फैंस की एक्साइटमेंट और भी अधिक बढ़ गई है। वो इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच कहा जा रहा है कि ‘कल्कि 2898 AD’ हॉलीवुड स्टार क्रिस हेम्सवर्थ की ‘थॉर’ फ्रैंचाइज से मिलती-जुलती है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है, जो एक फैन ने बनाया है। हाल ही एक फैन ने Kalki 2898 AD का ट्रेलर देखने के बाद एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने इस फिल्म के हर उस सीन के बारे में बताया, जो क्रिस हेम्सवर्थ स्टारर ‘थॉर’ फ्रेंचाइज में दिखाए गए हैं। ‘कल्कि 2898 एडी’ में जिस तरह प्रभास 8-10 लोगों को एक लात मारकर उड़ा देते हैं, ठीक वैसे ही क्रिस हेम्सवर्थ ने भी किया था। दोनों फिल्मों के हाई ऑक्टेन एक्शन सीन्स हूबहू एक जैसे हैं। कुछ फैंस ने ‘कल्कि 2989 एडी’ की तुलना ‘मैड मैक्स’, ‘स्टार वॉर्स’ और ‘चिल्ड्रेन ऑफ मेन’ से भी की। क्रिस हेम्सवर्थ की जिन फिल्मों से ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीन्स कॉपी किए गए हैं, उनमें ‘अवेंजर्स: एंडगेम’, ‘थॉर राग्नारोक’ और ‘थॉर: लव एंड थंडर’ शामिल हैं। हालांकि, फैंस प्रभास और क्रिस हेम्सवर्थ दोनों की ही पावरफुल परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने प्रभास को ‘इंडियन सुपरहीरो’ बता दिया। एक और फैन ने लिखा कि थॉर और भैरव का क्रॉसओवर।

कामरान अकमल ने भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के खिलाफ अनुचित टिप्पणी के लिए माफी मांगी

लाहौर पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के खिलाफ की गई अपनी अनुचित टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप में खेले गए मैच का विश्लेषण करते हुए कामरान ने अर्शदीप के सिख धर्म का मजाक बनाया जिसका वीडियो वायरल हो गया था। पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया की थी। कामरान ने हरभजन को टैग करते हुए एक्स पर लिखा, ‘‘मुझे हाल में की गई अपनी टिप्पणियों पर गहरा खेद है और मैं हरभजन सिंह और सिख समुदाय से ईमानदारी से माफी मांगता हूं। मेरे शब्द अनुचित और अपमानजनक थे। मैं दुनिया भर के सिखों का बहुत सम्मान करता हूं और मेरा कभी किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। मैं सच में माफी चाहता हूं।’’ कामरान ने पाकिस्तान की पारी के दौरान यह टिप्पणी की। पाकिस्तान को तब 120 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम ओवर में 17 रन की जरूरत थी। अर्शदीप ने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई और भारत ने यह मैच 6 रन से जीता। अकमल ने ओवर से पहले अर्शदीप को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की थी। पाकिस्तान के इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा था,‘‘कुछ भी हो सकता है। देखिए अंतिम ओवर अर्शदीप सिंह को ही करना है। वह अच्छी लय में नहीं दिख रहा है और 12 बज गए हैं।’’ हरभजन ने यह वीडियो रिपोस्ट किया जिसमें अकमल के साथ बैठे अन्य लोगों को भी हंसते हुए दिखाया गया है। भारतीय ऑफ स्पिनर ने इसके लिए अकमल की कड़ी आलोचना की। हरभजन ने कहा,‘‘आपको अपना गंदा मुंह खोलने से पहले सिखों का इतिहास जान लेना चाहिए। हम सिखों ने आपकी माताओं और बहनों को बचाया जब उन्हें आक्रमणकारियों ने अगवा कर लिया था। समय 12 बजे का था। शर्म आनी चाहिए आप लोगों को.. कुछ तो आभार मानिए।’’  

छत्तीसगढ़: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हिंसा प्रभावित बलौदाबाजार का किया दौरा

बलौदाबाजार  छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक धार्मिक स्तंभ को नुकसान पहुंचाने के विरोध में सोमवार को सतनामी समाज के आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के बाद मंगलवार तड़के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और राज्य के दो मंत्रियों ने शहर का दौरा किया। धार्मिक स्तंभ ‘जैतखाम’ को नुकसान पहुंचाने के विरोध में सोमवार को सतनामी समाज ने आंदोलन किया था। इस दौरान भीड़ ने सरकारी कार्यालयों, दो दर्जन कारों और 70 से अधिक दोपहिया वाहनों में आग लगा दी थी। अधिकारियों ने बताया कि उपमुख्यमंत्री शर्मा ने अधिकारियों को आगजनी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। शर्मा के पास गृह विभाग भी है। अधिकारियों ने बताया कि भीड़ के पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। बलौदाबाजार जिले के गिरौदपुरी धाम में 15-16 मई की दरमियानी रात में अज्ञात लोगों ने पवित्र अमर गुफा के पास स्थित ‘जैतखाम’ में तोड़फोड़ किया था। सतनामी समाज पवित्र प्रतीक के रूप में ‘जैतखाम’ की पूजा करता है। घटना के विरोध में सतनामी समाज ने सोमवार को दशहरा मैदान में प्रदर्शन करने और कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने का आह्वान किया था। सोमवार को हुई हिंसा के बाद बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रशासन ने 16 जून तक बलौदाबाजार शहर में धारा 144 लागू कर दी जिसके तहत चार या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक है। हिंसक प्रदर्शन के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए उपमुख्यमंत्री शर्मा, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और खाद्य मंत्री दयालदास बघेल आज जिला कार्यालय परिसर पहुंचे। यहां संवाददाताओं से बातचीत में शर्मा ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने अधिकारियों को आगजनी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। शर्मा ने कहा, ”बड़ी संख्या में वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया है और आग लगाई गई है। इनमें से कई वाहन गरीब लोगों और सरकारी कार्यालय में काम के लिए आए अधिकारियों के हैं। सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया है। रिकॉर्ड रूम में कई दस्तावेज जलाए गए हैं। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले समाज के नहीं हैं।” उन्होंने कहा, ”पिछले महीने अमर गुफा में ‘जैतखाम’ को क्षतिग्रस्त किया गया था। उस घटना में पुलिस जांच से असंतुष्ट समाज के लोगों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी। चर्चा के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर न्यायिक जांच के आदेश दिए गए। सतनामी समाज के लोगों ने भी इस पर संतोष जताया था और कहा था कि वे मुख्यमंत्री को, आभार व्यक्त करते हुए ज्ञापन सौंपेंगे।” शर्मा ने कहा कि सोमवार को प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्व भीड़ में शामिल हो गए और आगजनी की। उन्होंने कहा कि पुलिस इसकी जांच कर रही है और आगजनी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बलौदाबाजार के पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने सोमवार को कहा था कि सतनामी समाज ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया था, लेकिन प्रदर्शन हिंसक हो गया। कुमार ने बताया, ”प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया और बैरिकेड्स तोड़कर कलेक्ट्रेट में घुस गए। उन्होंने कार्यालय भवन पर पथराव किया और वहां खड़ी कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। वे कलेक्ट्रेट परिसर में घुस गए, कई कारों और दोपहिया वाहनों के साथ-साथ भवन में आग लगा दी। उन्होंने एक अन्य स्थान पर स्थित सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) कार्यालय पर पथराव किया और खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए।” वीडियो में कई मोटरसाइकिल, कारें और कलेक्ट्रेट में पुलिस अधीक्षक कार्यालय की इमारत में आग की लपटें देखी जा सकती हैं। भीड़ ने एक दमकल वाहन को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, भीड़ में शामिल कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने जैतखाम के अपमान में कथित संलिप्तता के लिए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने जैतखाम को नुकसान पहुंचाने की घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संत बाबा घासीदास ने सतनाम पंथ की स्थापना की थी। राज्य की अनुसूचित जातियों में बड़ी संख्या सतनामी समाज के लोगों की है। यह समाज यहां के प्रभावशाली समाजों में से एक है।  

छत्तीसगढ़-कोरबा में भारी वाहन की टक्कर से युवक की मौत

कोरबा. बालको नगर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनपुरी मुख्य मार्ग पर हादसे में मृत व्यक्ति की पहचान अनूप दुबे के रूप में कर की गई है। उसके बड़े भाई अजय के द्वारा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मर्चुरी पहुंचकर पहचान की। इस विषय में मालूम चला था कि अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हुई है। फौरी तौर पर मृतक के बारे में जानकारी नहीं मिलने पर पार्थिव शव को मॉर्चुरी में रखवाया गया था। पूरा मामला बालको मुख्य मार्ग का है। जहां सोमवार की शाम एक युवक घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ था। राहगीरों की नजर पड़ने पर डायल 112 के माध्यम से जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां सिर और हाथ में गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल किया गया और परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी गई। जहां पर जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। मृतक 26 वर्षीय अनूप दुबे मूलत दर्री जमनीपाली के सेमीपाली का रहने वाला था। मृतक के बड़े भाई अजय दुबे ने बताया कि अनूप शाम चार बजे घूमने के लिए निकला हुआ था। जहां काफी रात होने के बाद उसकी खोजबीन की गई। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुबह फोन आया कि उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया है। जब वह मौके पर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक ड्राइवर था और निजी वाहन चलाया करता था। वह बालको कब कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंचा है। यह परिजनों के भी समझ से परे है। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दौड़ कुजूर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमू के आधार पर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। जांच के लिए संबंधित थाने को भेजा जाएगा।

‘कल्कि 2898 एडी’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म कल्कि 2898 एडी का ट्रेलर आज रिलीज़ हो गया। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित सायंस फिक्शन महाकाव्य फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कल्कि 2898 एडी का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आज रिलीज़ हो गया। ट्रेलर दर्शकों को भारतीय पौराणिक कथाओं की दुनिया में ले जाता है, जिसमें बेहतरीन विज्ञान-कथा और वीएफएक्सका मिश्रण है। फिल्म का ट्रेलर तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में देखने के लिए उपलब्ध है। प्रभास अपने दमदार एक्शन और भविष्य के वाहन और अपने भरोसेमंद सबसे अच्छे दोस्त ‘बुज्जी’ के साथ अनोखे केमिस्ट्री के साथ स्क्रीन पर छाए हुए हैं। फिल्म के ट्रेलर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए निर्देशक नाग अश्विन ने कहा, आज मेरा दिल बहुत सारी भावनाओं से भर गया है। एक फिल्म निर्माता के रूप में, मैं हमेशा से भारतीय पौराणिक कथाओं और विज्ञान कथाओं से मोहित रहा हूँ। ‘कल्कि 2898 एडी’ में इन दो तत्वों को मिलाना किसी सपने से कम नहीं है, जो हमारे कलाकारों और टीम की अविश्वसनीय प्रतिभा और समर्पण से संभव हुआ है। आज इस दिन को देखने के लिए हमें बहुत कुछ करना पड़ा है। हमारे निर्माताओं और स्टार कास्ट से लेकर शानदार रचनात्मक दिमाग और ‘कल्कि 2898 एडी’ के पूरे क्रू तक, हर व्यक्ति ने इस फिल्म में अपना दिल और आत्मा डाल दी है। हमें उम्मीद है कि ट्रेलर तेलुगु दर्शकों और पूरे देश को गौरवान्वित करेगा और उन्हें आने वाले समय के लिए उत्साहित करेगा। नागअश्विन द्वारा निर्देशित और वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित ‘कल्कि 2898 एडी’ हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयाली, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में 27 जून को रिलीज होगी।  

भोपाल-जबलपुर समेत 27 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी, जानें कब दस्तक देगा मानसून

भोपाल  दक्षिण पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, ऐसे में अब एक हफ्ते के अंदर मानसून के मध्य प्रदेश में दस्तक देने के संकेत है। हालांकि प्री मानसून गतिविधियों साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में बादल, बारिश और बिजली गिरने चमकने की स्थिति बनी हुई है।आज मंगलवार को 27 जिलों में बारिश, बिजली के साथ तेज रफ्तार से हवा की चेतावनी जारी की गई है। आज कहां कहां होगी बारिश-बिजली-आंधी     आज मंगलवार खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम/पचमढ़ी, छिंदवाड़ा, उत्तर बैतूल और सिवनी में बिजली/ओलावृष्टि (हवा की गति 60 किमी प्रति घंटे तक) के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश ।     अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर कलां, ग्वालियर, रायसेन/सांची, पूर्वी भोपाल, दक्षिण सीहोर, बालाघाट, नरसिंहपुर, दक्षिण जबलपुर, पांढुर्ना, दक्षिण मंडला, दक्षिण देवास और पूर्व खरगोन में बिजली चमकने के साथ हल्की आंधी ।     सीधी, टीकमगढ़ और उमरिया जिले में गर्म रात ।     उमरिया, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पांढुर्णा, डिंडोरी, डिंडोरी, झाबुआ, धार, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदा पुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, अनूपपुर, शहडोल, कटनी,जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी और श्योपुर में बारिश के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट । कहीं कहीं ओलावृष्टि, वज्रपात के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं ।     बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और डिंडोरी में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट ।     भोपाल, जबलपुर, कटनी, पन्ना, नीमच, मंदसौर, रतलाम, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, टीकमगढ़, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, उमरिया, मऊगंज, सीधी, शहडोल, अनूपपुर और बालाघाट में आंधी, गरज-चमक वाला मौसम रहेगा। 2 दिन तक इन शहरों में गर्मी का असर एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 11 जून को शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी और 12 जून को शिवपुरी, ग्वालियर, टीकमगढ़, दतिया, मुरैना, सिंगरौली, भिंड, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, अनूपपुर, कटनी, शहडोल, पन्ना, दमोह, छतरपुर, निवाड़ी, सागर और उमरिया में गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। सीधी सबसे गर्म सीधी में सबसे ज्यादा 45.2 डिग्री पारा दर्ज किया गया। सिंगरौली में 43.3, सतना 43.1, रीवा 42.2, शहडोल 41.4, टीकमगढ़ और खजुराहो 41, मंडला 40.5, खरगोन 40.4 और नर्मदापुरम में 40.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। भोपाल 39.3, इंदौर 35.8,  ग्वालियर 38.2, जबलपुर 39.4 और उज्जैन में पारा 36 डिग्री रहा। जानें क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना समेत देश के कई राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सकुर्लेशन की वजह से मध्यप्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी है। मानसून अभी महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पहुंचा। अगले दो-तीन दिन तक बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की ब्रांच थोड़ी कमजोर होगी। एमपी में मानसून 16-17 जून तक ही एंटर हो सकेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम के कारण प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में आंधी-बारिश हो रही है। कल इन जिलों में गर्मी और बारिश का अलर्ट 12 जून को  छतरपुर, रीवा, सीधी, ग्वालियर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़,सिंगरौली में गर्मी का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। दमोह, भोपाल, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, हरदा, देवास, रायसेन, विदिशा, सागर, पन्ना, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में आंधी और गरज-चमक का यलो अलर्ट रहेगा।

जन्नत जुबैर ने टीवी शो फुलवा की वापसी की जताई इच्छा

  मुंबई, लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट में नजर आने वाली एक्ट्रेस जन्नत जुबैर ने छोटे पर्दे के प्रतिष्ठित शो फुलवा में वापसी की इच्छा जताई है। 22 वर्षीय एक्ट्रेस जन्नत ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत सामाजिक नाटकों में एक बाल कलाकार के रूप में की थी, जिसमें 2010 का शो काशी – अब ना रहे तेरा कागज कोरा और 2011 में प्रसारित फुलवा शामिल है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह चाहेंगी कि फुलवा फिर से स्क्रीन पर आए, तो जन्नत ने कहा क्यों नहीं? ये शो काफी अच्छा है। इतने सालों बाद लोग आज भी बालिका वधू, ना आना इस देस लाडो और फुलवा के बारे में बात करते दिखाई देते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि आज भी लोग उन्हें उनके किरदार फुलवा के नाम से बुलाते हैं। उन्होंने कहा, लोग आज भी मुझे फुलवा के नाम से जानते हैं, जो इस बात का सबूत है कि यह शो आज भी कितना प्रभावशाली है। लगभग 12’3 साल हो गए हैं। मुझे उम्मीद है कि ऐसे शो बनाए जाएंगे। लेकिन अगर फुलवा 2 या बालिका वधू 2 बनता है, तो मुझे लगता है कि प्रशंसक और लोग फिर से क्रेजी हो जाएंगे। फुलवा मध्य प्रदेश के मुरैना के पास चंबल के जंगल की पृष्ठभूमि पर आधारित शो था। इसमें फूलन देवी के जीवन की कहानी दिखाई गई है। कहानी भारत के एक डाकू-प्रभावित इलाके में रहने वाली एक गांव की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है। जन्नत ने भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप और तू आशिकी जैसे शो में भी काम किया है। वह रानी मुखर्जी अभिनीत हिचकी में दिखाई दी थीं। उन्होंने स्टंट-आधारित रियलिटी शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 12 में भाग लिया। 2022 में उन्होंने मीडिया, मार्केटिंग और विज्ञापन श्रेणी में फोर्ब्स 30 अंडर 30 सूची में भी जगह बनाई।

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 प्रीमियर के लिए तैयार है। यह शो जियो सिनेमा पर 21 जून से स्ट्रीम किया जाएगा। इस बार सलमान खान शो की मेजबानी नहीं करेंगे। अनिल कपूर शो को होस्ट करने जा रहे हैं। रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस बार अनिल कपूर सब बदलने आ रहे हैं। इसके ट्रेलर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा, ‘मौसम बदलेगा, तापमान बदलेगा। एके के आने से, अब सब बदलेगा। हमारे होस्ट अनिल कपूर के साथ बिगबॉसओटीटी3के इस ख़ास सीज़न के लिए तैयार हो जाइए। 21 जून, रात 9 बजे से विशेष रूप से जियोसिनेमा प्रीमियम पर स्ट्रीमिंग शुरू होगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet