LATEST NEWS

लालसोट में IPC की जगह लगाईं BNS की धाराएं, राजस्थान-दौसा में भारतीय न्याय संहिता का पहला मामला दर्ज

दौसा. भारत सरकार द्वारा कल लागू किए गए बदलाव के बाद दिल्ली निवासी एक महिला ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कराया। भारतीय न्याय संहिता लागू होने के बाद दौसा जिले का पहला मामला लालसोट में दर्ज किया गया। दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि लालसोट थाने में भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत दौसा जिले की पहली रिपोर्ट दर्ज की गई, जिसमें दिल्ली निवासी एक विधवा महिला ने कल दोपहर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मामला दर्ज कराया है, जो कि बीएनएस लागू होने के बाद दौसा जिले का पहला मामला है। जिले के लालसोट थाने में शिकायत लेकर पहुंची महिला की शिकायत को भारतीय न्यायिक संहिता की धारा 115/2, 126/2, 303/2, 74 और 351/2 के तहत दर्ज किया गया। उधर आज से देश मे भारतीय दंड संहिता की जगह अब भारतीय न्याय संहिता की धाराएं लागू हो गई हैं, जिसके चलते धाराएं बदलने के साथ देश में नए कानून लागू कर दिए गए हैं। दौसा जिला सहित देश में बीती रात 12 बजे बाद यानी 1 जुलाई 2024 से नए कानून लागू हो चुके हैं। अब भारतीय दंड संहिता का नाम बदलकर भारतीय न्याय संहिता किया गया है, जिसके चलते लागू हुए नए कानून के तहत दौसा का पहला मामला जिले के लालसोट थाने में दर्ज हुआ है। लालसोट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया कि दिल्ली से लालसोट अपने ससुराल आई एक विधवा महिला ने मामला दर्ज कराया है, जिसके चलते उसने अपने दो देवर और देवरानी पर उसके साथ मारपीट करने और घर से सामान बाहर फेंकने सहित छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है।

देश की अदालतें संविधान के अधीन हैं और उसके तहत ही देशवासियों की सेवा कर रही हैं : डी वाई चंद्रचूड़

नई दिल्ली देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि कोई भी जज संप्रभु शक्ति नहीं हैं बल्कि वे संविधान के अधीन वादियों के सेवक हैं। जस्टिस चंद्रचूड़ ने ये भी कहा कि देश की अदालतें संविधान के अधीन हैं और उसके तहत ही देशवासियों की सेवा कर रही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि अदालतें और जज सार्वजनिक सेवा प्रदाता हैं। सीजेआई ने कहा कि न्यायालय को संविधान के अलावा किसी और की सेवा नहीं करनी चाहिए, सिवाय फरियादियों के जो उनके पास न्याय के लिए आते हैं। उन्होंने कहा, हमारी अदालतें केवल संप्रभु सत्ता नहीं हैं, बल्कि अनिवार्य रूप से सार्वजनिक सेवा प्रदाता हैं।” सीजेआई दिल्ली के कड़कड़डूमा, शास्त्री पार्क और रोहिणी में अतिरिक्त अदालत भवनों के निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन दिल्ली हाई कोर्ट ने किया था। जस्टिस चंद्रचूड़ ने कड़कड़डूमा अदालत में हुए एक समारोह में अदालत परिसरों के निर्माण के लिए नींव भी रखीं। बार एंड बेंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अपने संबोधन में CJI चंद्रचूड़ ने यह भी बताया कि कैसे सार्वजनिक भवन विकलांग व्यक्तियों के लिए सुलभ होने चाहिए। इस संबंध में, उन्होंने मशहूर वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग की नई दिल्ली यात्रा से संबंधित एक कहानी भी सुनाई। सीजेआई चंद्रचूड़ ने बताया कि वैज्ञानिक राष्ट्रीय राजधानी में ऐतिहासिक स्मारकों का दौरा करने के इच्छुक थे। दिल्ली की कानून मंत्री आतिशी ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में न्याय प्रदान करने के वादों को पूरा करने तथा न्यायपालिका के लिए हरसंभव सहयोग मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कड़कड़डूमा, शास्त्री पार्क और रोहिणी सेक्टर-26 में तीन अदालत परिसरों के शिलान्यास समारोह में उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने पिछले दशक में अदालतों के लिए बजटीय आवंटन चार गुना तक बढ़ाया है। आतिशी ने कहा कि 2014-15 में यह 760 करोड़ रुपये था और पिछले कुछ वर्षों में इसमें लगातार वृद्धि हुई है जिससे यह 2024-25 में चार गुना से ज्यादा बढ़कर करीब 3,000 करोड़ रुपये हो गया है। आतिशी ने कहा कि नयी अदालत इमारतें संविधान में विश्वास और न्याय के लिए उम्मीद दर्शाएंगी। उन्होंने कहा कि यह पूरी परियोजना 1,100 करोड़ रुपये की है। मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार के कार्यकाल में न्यायिक बुनियादी ढांचे का विस्तार हुआ है जिसमें 2019 में राउज एवेन्यू में 60 अदालत कक्षों का उद्घाटन, साकेत, तीस हजारी और कड़कड़डूमा अदालतों में 144 अदालत कक्ष बनाना तथा दिल्ली उच्च न्यायालय में एक नए ब्लॉक का निर्माण शामिल है। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने कहा कि तीनों अदालत परिसर हरित भवन होंगे जिसमें वर्षा जल संचयन और सौर ऊर्जा जैसी सुविधाएं होंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यायिक प्रणाली को मजबूत करना आवश्यक है।  

नक्सलियों ने जारी किया प्रेस नोट, छत्तीसगढ़-सुकमा ब्लास्ट में ‘दो नहीं पांच जवान हुए थे शहीद’

On the birthday of Prime Minister Narendra Modi, under the campaign "Ek Ped Maa Ke Naam

सुकमा. सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकलगुड़म में हुए ब्लास्ट मामले पर नक्सलियों के दक्षिण बस्तर डिवीजनल कमेटी के प्रवक्ता समता ने प्रेस नोट जारी किया है। इस प्रेस नोट में टेकलगुडेम ब्लास्ट की घटना में जहां पुलिस ने दो जवानों के शहादत की पुष्टि की थी वहीं नक्सली संगठन ने प्रेस नोट में पांच जवानों के शहीद होने और 15 जवानों के घायल होने की बात लिखकर पुलिस और सरकार पर आंकड़े छुपाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही नक्सली संगठन ने प्रेस नोट के जरिए शहीद जवानों के परिजनों के प्रति खेद व्यक्त करते हुए लिखा है कि पुलिस के जवान हमारे दुश्मन नहीं है ,लेकिन सरकार के द्वारा चलाए जा रहे अभियान में हिस्सा लेकर वह अपनी जान गवा रहे हैं । इस घटना को लेकर नक्सली संगठन ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को जिम्मेदार बताया है। बता दें की बीते दिनों पूवर्ती कैंप के लिए जवानों के काफिले में राशन जा रहा था इस दौरान टेकलगुड़म के पास नक्सलियों ने पहले से लगाए गए आईईडी को विस्फोट कर राशन से भरी एक गाड़ी को निशाना बनाया जिसमें दो जवान शहीद हो गए थे।

अब लाखों यूजर्स को पहले की तरह सस्ते प्लान्स से रीचार्ज करने पर अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा नहीं: जियो

नई दिल्ली टेलिकॉम मार्केट में कल यानी कि 3 जुलाई, 2024 को हलचल देखने को मिलेगी क्योंकि इस दिन से ढेरों प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान महंगे हो रहे हैं। सबसे बड़े यूजरबेस वाले टेलिकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो ने भी अपने प्लान्स की कीमत बढ़ा दी है और एयरटेल ने भी ऐसा ही किया है। हालांकि, जियो के 5G डाटा से जुड़े ऐलान के चलते यूजर्स सिर पर हाथ रखकर बैठ गए हैं। रिलायंस जियो ने घोषणा की है कि अब लाखों यूजर्स को पहले की तरह सस्ते प्लान्स से रीचार्ज करने पर अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा नहीं दिया जाएगा। कंपनी पहले जिन 5 सस्ते प्रीपेड प्लान्स के साथ अनलिमिटेड 5G डाटा ऑफर कर रही थी, उनसे रीचार्ज करने पर अब लिमिटेड डेली डाटा मिलेगा और यह डाटा 4G स्पीड ऑफर करेगा। आइए कल से होने वाले बदलाव के बारे में बताएं। कंपनी ने घोषणा की है कि जो प्रीपेड प्लान्स 1.5GB डेली डाटा ऑफर करते हैं, अब उनके साथ अनलिमिटेड 5G का मजा नहीं मिलेगा। अब तक 239 रुपये और इससे ज्यादा कीमत वाले प्लान्स से रीचार्ज करने वाले एलिजिबल सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा मिल रहा था। कंपनी ने बताया है कि अब डेली 2GB या इससे ज्यादा डाटा वाले प्लान्स के साथ ही अनलिमिटेड 5G का मजा मिलेगा। सामने आई जानकारी के मुताबिक, जिन जियो प्लान्स के साथ अब अनलिमिटेड 5G का मजा नहीं मिलेगा, उनकी लिस्ट में 239 रुपये कीमत से लेकर कुछ एनुअल प्लान्स तक शामिल हो सकते हैं। याद होगा कि जियो ने 5G रोलआउट के बाद वेलकम ऑफर के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड डाटा देना शुरू किया था। आज आपके पास है रीचार्ज का आखिरी मौका अगर आप सस्ते में अनलिमिटेड 5G डाटा का मजा नहीं गंवाना चाहते और इसके लिए ज्यादा नहीं खर्च करना तो आखिरी मौका आज मिल रहा है। जो यूजर्स पहले से लंबी वैलिडिटी वाला रीचार्ज कर लेते हैं, उन्हें आगे भी इसका बेनिफिट मिलता रहेगा। यानी कि अगर आप अनलिमिटेड 5G डाटा ऑफर करने वाले किसी भी प्लान से आज रीचार्ज करते हैं तो बाद में उसके महंगे होने या फिर उनके बेनिफिट्स में बदलाव होने से आपको कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

गहलोत का ‘बेरोजगारी भत्ता’ बना बड़ा मुद्दा, राजस्थान सरकार को बजट सत्र में घेरेगी कांग्रेस

जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करके आरोप लगाया था कि भजनलाल सरकार न तो रोजगार दे पा रही है, न ही बेरोजगारी भत्ता। गहलोत के इस ट्वीट के साथ ही प्रदेश में बेरोजगारी भत्ते का मुद्दा एक बार फिर से गर्माता नजर आ रहा है। 3 जुलाई से शुरू होने जा रहे राजस्थान विधानसभा सत्र में सिर्फ कांग्रेस ही नहीं बल्कि बीजेपी विधायकों ने भी बेरोजगारी भत्ते को लेकर सवाल लगाए हैं। रोजगार उत्सवों के जरिए अपनी छवि चमकाने में जुटी प्रदेश की भजनलाल सरकार के लिए बेरोजगारी भत्ते की पेंडेंसी बड़ा मुद्दा बन सकती है। वित्त विभाग ने बीते करीब 10 महीनों से बेरोजगारी भत्ते के भुगतान रोक रखे हैं। अब 3 जुलाई से शुरू होने जा रहे विधानसभा के बजट सत्र में सरकार को इस पर जवाब देना होगा। भत्ते को लेकर सिर्फ कांग्रेस ही नहीं बल्कि बीजेपी विधायकों ने भी विधानसभा में सवाल लगाए हैं। पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के कार्यकाल में लाई गई यह योजना आचार संहिता लागू होने के बाद से ही ठप पड़ गई। सितंबर 2023 से अब तक इस योजना में बेरोजगारों का करीब 500 करोड़ रुपये का भत्ता जारी नहीं किया जा सका है। यही नहीं करीब योजना में शामिल होने के लिए एक लाख नए आवेदन भी सरकार के पास पेंडिंग हैं। ऐसे में कांग्रेस के लिए यह सरकार को घेरने के लिए बड़ा मुद्दा है। वित्त विभाग से ECS होने का इंतजार योजना संचालित करने वाले श्रम एवं रोजगार विभाग के सचिव पीसी किशन ने बताया कि विभाग की तरफ से इसके बिल वित्त विभाग को सबमिट किए जा चुके हैं और करीब एक लाख नए आवेदन भी सरकार के पास आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि दिसंबर तक करीब 250 करोड़ रुपए के बिल बकाया थे, इसके बाद हर महीने औसतन 45 से 50 करोड़ के बिल और बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग से इस संबंध में बात हो चुकी है और बेरोजगारों को जल्द ही भत्ता जारी कर दिया जाएगा। उपचुनावों का मुद्दा बन सकता है भत्ता मुद्दा सिर्फ बजट सत्र तक ही सीमित नहीं है, आने वाले विधानसभा उपचुनाव में भी यह सरकार के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। राजस्थान में इस साल 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव संभावित हैं। इसमें रोजगार कांग्रेस का सबसे बड़ा मुद्दा होगा। राष्ट्रीय स्तर पर भी कांग्रेस बेरोजगारी को मुद्दा बना रही है और चुनावी कैंपेन में भी यही मुद्दा सबसे ज्यादा हावी रहा है।

जो धर्म का विनाश करता है, धर्म उसका विनाश कर देता है: नूपुर शर्मा

Man assaulted for refusing to become BJP member

नई दिल्ली संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण को लेकर घमासन मचा हुआ है। भाजपा और हिंदुवादी संगठन कांग्रेस नेता पर हमलावर हैं और उन्हें माफी मांगने को कह रहे हैं। इस बीच भाजपा से निकाली जा चुकीं नूपुर शर्मा ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है। पैगंबर पर विवादित टिप्पणी की वजह से 2 साल तक सोशल मीडिया से भी गायब रहीं नूपुर शर्मा ने कहा कि जो धर्म का विनाश करता है, धर्म उसका विनाश कर देता है।   नूपुर शर्मा ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘हिंसक हिंदू नहीं बल्कि वो हैं जो हिंदुओं के नरसंहार की बात करते हैं। धर्म एव हतो हन्ति धर्मो रक्षति रक्षितः। तस्माद्धर्मो न हन्तव्यो मा नो धर्मो हतोऽवधीत्।। अर्थात- जो स्वधर्म (हिंदू) विमुख होकर धर्म का विनाश कर देता है, उस का विनाश धर्म कर देता है। जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है।’ माना जा रहा है कि नूपुर ने यह बात राहुल गांधी की ओर से दिए गए बयान को लेकर दिया है। हालांकि, उन्होंने राहुल गांधी का नाम नहीं लिया है। नूपुर शर्मा के इस पोस्ट पर उनके समर्थकों ने जमकर राहुल गांधी के खिलाफ भड़ास निकाली है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सोमवार को राहुल गांधी की ओर से दिए गए भाषण को लेकर भाजपा बेहद आक्रामक है और राहुल से माफी की मांग कर रही है। भाजपा का आरोप है कि राहुल ने हिंदुओं को हिंसक बताया जबकि कांग्रेस और विपक्ष की ओर से सफाई दी जा रही है कि उनका आरोप भाजपा पर था। खुद प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह ने भी संसद में आपत्ति जाहिर की थी। लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा, ‘सभी धर्मों और हमारे सभी महापुरुषों ने अहिंसा और निडरता की बात की है। वे कहते थे कि डरो मत, डराओ मत। शिवजी कहते हैं डरो मत, डराओ मत। वह अहिंसा की बात करते हैं। लेकिन जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं, वो 24 घंटे हिंसा, नफरत और असत्य की बात करते हैं।’ इस पर सत्तापक्ष के सदस्य अपने स्थान पर खड़े होकर जोरदार तरीके से विरोध जताने लगे। राहुल ने कहा, ‘आप हिंदू हैं ही नहीं। हिंदू धर्म में साफ लिखा है सत्य के साथ खड़ा होना चाहिए, सत्य से पीछे नहीं हटना चाहिए। ये इसलिए चिल्ला रहे हैं, क्योंकि तीर दिल में जाकर लगा है।’  

मारपीट की शिकार पीड़िता ने कहा- मुझे नंगा करके पीटा गया, राज्यपाल से मुलाकात के बाद उन्होंने ये बयान दिया

Those who speak against Rahul Gandhi should be arrested immediately by filing FIR

कोलकाता पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में मारपीट की शिकार पीड़िता ने राज्य पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें न तो बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और न ही उनकी पुलिस पर भरोसा है। अपनी आपबीती सुनाते हुए भाजपा मारपीट की शिकार भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें नंगा कर पीटा गया। मंगलवार को राज्यपाल से मुलाकात के बाद उन्होंने ये बयान दिया। शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कथित घटना पर मामला दर्ज कर लिया गया है और इस संबंध में कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। हालांकि इससे पहले तृणमूल (TMC) नेताओं ने अल्पसंख्यक नेता पर हमले के संबंध में भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया था और दावा किया था कि यह पारिवारिक विवाद का नतीजा है। अब पीड़िता का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, “टीएमसी के लोगों ने मुझे पीटा। मुझे नंगा करके पीटा गया। मुझे ममता बनर्जी और पुलिस पर भरोसा नहीं है। मैं भाजपा से जुड़ी हुई हूं।” राज्यपाल से मुलाकात के बाद जब उनसे पूछा गया कि उन्हें न्याय मिलने का कितना भरोसा है, तो उन्होंने कहा, “मुझे पूरा भरोसा है।” पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस को पहले उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा में कोड़े मारने की घटना के पीड़ितों से मिलने जाना था, लेकिन मंगलवार सुबह उन्होंने कूचबिहार में पीड़ितों से मुलाकात की। बोस सुबह नई दिल्ली से बागडोगरा पहुंचे और सीधे कूचबिहार चले गए, जहां पीड़ित उनका इंतजार कर रहे थे। एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, “राज्यपाल ने कूचबिहार सर्किट हाउस में पीड़ितों से बातचीत की और उनसे जानकारी जुटाई।”  अधिकारी ने कहा, “चूंकि पीड़ितों ने कूचबिहार में उनसे मिलने की इच्छा जताई है और वे पहले ही यहां पहुंच चुके हैं, इसलिए राज्यपाल उनसे यहीं मिले।” बोस ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से एक जोड़े की पिटाई के मामले में रिपोर्ट मांगी थी। कूचबिहार जिले के माथाभांगा के घोक्साडांगा पुलिस स्टेशन में महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 25 जून को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की कुछ महिला कार्यकर्ताओं ने उसे घेर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें निर्वस्त्र कर पीटा गया और करीब एक किलोमीटर तक घसीटा गया। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। कूचबिहार जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “10 आरोपियों में से सात को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी तीन की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।”  

पैदल दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालुओ को तेज रफ्तार कार ने कुचला, दो की मौत

मंदसौर मंदसौर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। हादसे में एक महिला व एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल जो गई, जिनका इलाज निजी चिकित्सालय में जारी है। बताया जा रहा है कि मृतक व घायल राजस्थान के होरी हनुमान जी से दर्शन कर पैदल ही लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने इनको कुचल दिया। पुलिस ने कार जब्त कर आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मंदसौर के भावगढ़ थाना क्षेत्र में नांदवेल होरी हनुमान रोड पर सड़क किनारे खड़े दर्शनार्थियों को तेज रफ्तार कार क्रमांक GJ-16 BG-7770 के चालक ने लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए रौंद दिया। इस हादसे में शंकरलाल पिता मांगीलाल पाटीदार निवासी मावता और अनीता बाई पति परमानंद पाटीदार निवासी मावता की मौके पर मौत हो गई। वहीं, भावना और प्रेम बाई दोनों निवासी मावता गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से परिजन दोनों घायल महिलाओं को शहर के निजी अस्पताल में इलाज हेतु ले गए, जहां दोनों का इलाज जारी है।   भावगढ़ थाने में पदस्थ एएसआई हीरालाल अटोलिया ने बताया कि घटना नांदवेल होरी हनुमान रोड़ की है। होरी हनुमान जी से पैदल दर्शन कर लौट रहे दो श्रद्धालुओं को रास्ते में बाइक सवार रिश्तेदार मिल गए थे। सभी सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला व एक पुरुष की मौत हो गई। वहीं, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई, जिनका इलाज जारी है। मृतकों का पोस्टमॉर्टम जिला अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने कार जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

एसबीआई के 9 लाख रूपए लूटे, राजस्थान-झुंझुनू में बदमाशों ने एटीएम का सीसीटीवी किया खराब

Big success on cyber crime through Jharkhand's 'Pratibimba' app, 1100 criminals arrested

झुंझुनू. मंडावा थाना इलाके में बदमाश बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एसबीआई के एटीएम से 9 लाख रुपए लूटकर ले गए। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम काटा था। लूट से पहले बदमाशों ने वहां लगे सारे सीसीटीवी कैमरे डेमेज कर दिए थे। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंडावा थाना इंचार्ज रामपाल मीणा ने बताया कि मंडावा कस्बे में रघुनाथजी के मंदिर के पास एसबीआई बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर इसमें रखे करीब 9 लाख रुपये लूट लिए। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि रविवार की रात 3 बजे मंडावा थाना का गश्ती वाहन गश्त कर रहा था। इस दौरान उन्हें एटीएम से धुआं निकलता दिखा। पुलिस ने जाकर ATM की जांच की तो यह गैस कटर से काटा हुआ मिला। इसके बाद मंडावा थाने में सूचना दी गई। गैस कटर से ATM का बॉक्स काटा हुआ था और प्लेट तोड़कर कैश निकाला गया था, यहां लगे सभी कैमरे डैमेज मिले। मंडावा पुलिस ने बताया कि रात 1 बजे तक गश्त के दौरान एटीएम में सब ठीक था। दोबारा 3 बजे गुजरे तब तक वारदात हो चुकी थी, जिससे जाहिर है कि रात एक से तीन बजे के बीच वारदात हुई है।

मौसम विभाग ने बताया- जुलाई के साथ-साथ अगस्त और सितंबर में अच्छी बारिश होने का अनुमान, जून की होगी भरपाई

नई दिल्ली मौसम विभाग ने भारतीय किसानों के लिए एक अच्छी खबर दी है। इसके मुताबिक अगले तीन महीनों में जमकर बरसात होने वाली है। जुलाई के साथ-साथ अगस्त और सितंबर में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक जुलाई की औसत बारिश सामान्य से अधिक होने की संभावना है। गौरतलब है कि मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट आई है। इसमें बताया गया है कि जून महीने में औसत से कम बारिश हुई है। आईएमडी प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि पूर्वोत्तर भारत में जून के महीने में 33 प्रतिशत कम बारिश हुई। उन्होंने बताया कि जून के अंत में सिर्फ एक कम दबाव वाला क्षेत्र बना। आम तौर पर महीने में तीन कम दबाव वाले क्षेत्र बनते हैं। मौसम परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने के कारण कम दबाव वाले क्षेत्र नहीं बन सके। अगस्त-सितंबर का ला नीना कनेक्शन धनंजय महापात्र ने कहा कि हम जुलाई में मानसून के दौरान अच्छी बारिश की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लंबी अवधि के औसत (एलपीए) 28.04 सेमी से 106 प्रतिशत अधिक रह सकती है। जून में कम बारिश की खबर के बाद जुलाई, अगस्त और सितंबर में अच्छी बारिश की खबर किसानों को खुशखबरी देने वाली हो सकती है। अगस्त और सितंबर में अच्छी बारिश की वजह बनेगा ला नीना। मौसम वैज्ञानिकों ने भविष्यवाणी की है कि ला नीना के चलते इन दोनों महीनों में खूब बारिश होगी। विशेषज्ञ बताते हैं कि अल नीनो और ला नीनो नाम के दो वेदर कंडीशंस बनती हैं। जहां अल नीनो के दौरान मॉनसून कमजोर पड़ जाता है और बारिश कम होती है। वहीं, ला नीना के दौरान खूब बारिश होती है। जून की होगी भरपाई जून में उम्मीद से कम बारिश होने के चलते किसानों को काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में जुलाई में होने वाली अच्छी बारिश उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगी। एशिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी की ग्रोथ के लिए यह बारिश काफी जरूरी है। इससे चावल, कॉटन, सोयाबीन और गन्ने की फसल को काफी फायदा मिलेगा। मॉनसून अभी तक देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंच चुका है। आईएमडी चीफ ने बताया कि बहुत जल्द ही यह राजस्थान, हरियाणा और पंजाब तक भी पहुंच जाएगा। गौरतलब है कि भारत में जून में सामान्य से 11 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। महापात्र ने जून में सामान्य से कम वर्षा के लिए मौसम प्रणालियों की कमी के कारण देश के उत्तरी और पूर्वी भागों में मानसून की धीमी प्रगति को जिम्मेदार ठहराया।  

पीएम मोदी ने कहा, ‘जब यह बालक बुद्धि पूरी तरह सवार हो जाती है तो सदन में भी किसी के गले पड़ जाते हैं

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मंगलवार को इशारों-इशारों में जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि बालक बुद्धि में न बोलने का ठिकाना होता है और न ही व्यवहार का कोई ठिकाना होता है। पीएम मोदी ने कहा, ‘जब यह बालक बुद्धि पूरी तरह सवार हो जाती है तो सदन में भी किसी के गले पड़ जाते हैं। यह बालक बुद्धि अपनी सीमाएं खो देती है और सदन में बैठकर आंखें मारने लगते हैं।’ नेता विपक्ष को लेकर उन्होंने कहा कि इनकी सच्चाई अब पूरा देश समझ गया है। आज देश इनसे कह रहा है कि तुमसे ना हो पाएगा।   नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं की बयानबाजी ने शोले फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा, ‘शोले में एक मौसी जी थीं… तीसरी बार ही तो हारे हैं, पर मौसी मोरल विक्ट्री तो है ना। अरे मौसी 13 राज्यों में 0 सीटें आई हैं, पर हीरो तो है ना। अरे पार्टी की लुटिया तो डुबोई है, पार्टी अभी भी सांसें तो ले रही है।’ उन्होंने कहा कि 16 राज्यों में कांग्रेस जहां अकेले लड़ी, वहां उसका वोट शेयर गिर चुका है। गुजरात, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश, तीन राज्यों में जहां कांग्रेस अपने दम पर लड़ी और वहां 64 में से सिर्फ 2 सीट जीत पाई है। इसका साफ मतलब है कि इस चुनाव में कांग्रेस पूरी तरह परजीवी बन चुकी और अपने सहयोगी दलों के कंधे पर चढ़कर सीटों का आंकड़ा बढ़ाया है।     ‘कांग्रेस में छोटे बच्चे का मन बहलाने का चल रहा काम’ पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसका इकोसिस्टम दिन-रात हिंदुस्तान के नागरिकों के मन में ये प्रस्थापित करने की कोशिश कर रहा है कि उन्होंने हमें हरा दिया है। ऐसा लग रहा है कि आजकल कांग्रेस में छोटे बच्चे का मन बहलाने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा, ‘मुझे एक किस्सा याद आ रहा है… 99 मार्क्स लेकर एक बालक घमंड में घूम रहा था और सबको दिखाता था कि देखो कितने मार्क्स आए हैं। लोग भी 99 सुनकर उसे शाबाशी देते थे और हौंसला बढ़ाते थे। फिर उनके टीचर ने बताया कि ये 100 में से नहीं 543 में से 99 लाया है। अब उस बालक बुद्धि को कौन समझाए कि तुमने फेल होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।’  

किरोड़ी के जिम्मे दौसा, राजस्थान में विस उपचुनावों के लिए भाजपा प्रभारी नियुक्त

झुंझुनू/दौसा. राजस्थान में होने वाले विधानसभा उपुचनावों को लेकर बीजेपी ने प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश की झुंझुनू, देवली उनियारा, खींवसर, दौसा और चोरासी विधानसभाओं में उपचुनाव होने हैं। ये सभी सीटें कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों के पास ही थीं। अब लोकसभा चुनावों में मिली हार के बाद बीजेपी के लिए विधानसभा उपचुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने की चुनौती होगी। खास बात यह है कि प्रभारियों की लिस्ट में लोकसभा चुनावों के दौरान बार-बार इस्तीफे का ऐलान करने वाले कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा को भी दौसा विधानसभा सीट के लिए प्रभारी लगाया गया है। झुंझुनू सीट के प्रभारी — – मंत्री अविनाश गहलोत – मंत्री सुमित गोदारा – प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी – विधायक गोवर्धन वर्मा खींवसर सीट के प्रभारी — -मंत्री कन्हैयालाल चौधरी -मंत्री सुरेश रावत -प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया -प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी -विधायक बाबू सिंह राठौड़ दौसा सीट के प्रभारी — -उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा -मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा -प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी -पूर्व मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी देवली-उनियारा सीट की कमान — -मंत्री हीरालाल नागर, -पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ -प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल -प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश भड़ाना चौरासी सीट का प्रभार – -मंत्री बाबूलाल खराड़ी -विधायक श्रीचन्द कृपलानी -प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा -प्रदेश मंत्री मिथलेश गौतम -महेश शर्मा

पंजाब सरकार ने लोकसभा स्पीकर को भेजा आवेदन- अमृतपाल को सांसद के रूप में शपथ ग्रहण करने के लिए परोल मिलनी चाहिए

नई दिल्ली पंजाब सरकार ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को पत्र लिखकर कहा है कि  खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को सांसद के रूप में शपथ ग्रहण करने के लिए परोल मिलनी चाहिए। बता दें कि यूएपीए के तहत गुवाहाटी की जेल में बंद अमृतपाल ने इस बार खडूर साहिब से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीता है। पूर्व सांसद और अमृतपाल के प्रवक्ता राजदेव सिंह खालसा ने कहा कि अमृतसर जिला मैजिस्ट्रेट के सामने अमृतपाल की परोल के लिए याचिका फाइल की है। खालसा ने कहा, मैजिस्ट्रेट ने इस याचिका को पंजाब के गृह सचिव के पास भेज दिया और इसके बाद इसे लोकसभा स्पीकर को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, एक चुने हुए सदस्य को 60 दिनों के भीतर सदस्य लेनी है। हालांकि अब तक लोकसभा ने कोई ऐक्शन नहीं लिया है। पंजाब से चुने गए कुल 13 में से 12 सांसद शपथ ले चुके हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर के बारामूला से सांसद इंजीनियर राशिद शपथ नहीं ले पाए थे। वह भी  गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज एक मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। हालांकि अब एनआईए ने उनको शपथ ग्रहण के लिए परोल दिए जाने पर सहमति जता दी है। वहीं अमृतपाल के वकील के मुताबिक सिंह ने 11 जून को पंजाब सरकार को पत्र लिखकर सांसद के रूप में शपथ लेने के लिए हिरासत से अस्थायी रिहाई की मांग की थी। ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख सिंह वर्तमान में रासुका के तहत अपने नौ सहयोगियों के साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। अमृतपाल सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और 404430 वोट हासिल किए। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार कुलबीर सिंह जीरा को 1,97,120 वोटों के अंतर से हराया। सिंह को एक महीने से अधिक लंबी तलाशी के बाद पिछले साल 23 अप्रैल को पंजाब के मोगा के रोडे गांव में गिरफ्तार किया गया था। खालिस्तान समर्थक सिंह 18 मार्च को जालंधर जिले में वाहन और हुलिया बदलकर पुलिस की गिरफ्त से भाग गए थे।    

खेतों में राखयुक्त पानी घुसने से बांध फूटने का था डर, छत्तीसगढ़-कोरबा में एनटीपीसी ने खुद तोड़ा राखड़ बांध

Inauguration of Jan Aushadhi Centers in 50 district hospitals of Madhya Pradesh, CM Mohan Yadav announced

कोरबा. पिछले चार दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जिले के तरबदर कर दिया है। कई बस्तियों में पानी घुस गया है। वहीं कई नाली और नाले उफान पर हैं। लगातार बारिश का खामियाजा एनटीपीसी प्रबंधन को भी झेलना पड़ा। जहां लगातार हो रही बारिश के कारण एनटीपीसी स्थित धनरास राखड़ डेम को प्रबंधन को खुद तोड़ना पड़ा। जिसके चलते प्रबंधन को परेशानी तो उठानी पड़ी। इसके अलावा आसपास रह वासियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राखड़ डेम तोड़े जाने के बाद आसपास में कई खेतों में रखायुक्त पानी घुस गया है। जिसके चलते ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। बताया जा रहा है कि पिछले चार दिनों से हो रही रुक-रुककर बारिश के कारण राखड़ डेम भर गया था। अगर डेम को नहीं तोड़ा जाता तो डेम टूट भी सकता था। जिसके बाद एनटीपीसी प्रबंधन को बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता था। इसलिए उसे मजबूरन तोड़ना पड़ा। देर रात घटी इस घटना के बाद इलाके में हड़कप मच गया। ग्रामीणों को जब इस बात की जानकारी हुई तब वह मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। एनटीपीसी का बयान आया सामने बताया जा रहा है कि डेम के आसपास के 40 एकड़ खेत में  राखड़ बह गया है और किसान परेशान है। किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि एनटीपीसी कोरबा का धनरास राखड़ तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है। तटबंध उचित रखरखाव के साथ कार्यशील है। धनरास राखड़ तटबंध की ऊंचाई बढ़ाने हेतु अनुमति छत्तीसगढ़ पर्यावरण प्रबंधन मण्डल के द्वारा पहले ही ली जा चुकी है। सभी कार्य उस अनुमति एवं मानकों के आधार पर ही किए जाते रहे हैं। राखड़ बांध की पेट्रोलिंग का कार्य अनवरत रूप से किया जा रहा है। भारी वर्षा के बावजूद तत्काल उचित कार्रवाई करके क्षति पर रोका गया। अत्यधिक वर्षा से उत्पन आपातकाल की स्थिति में बांध को क्षति से बचाने के लिए पानी को बाहर निकालना पड़ा। जिसका कुछ हिस्सा नीचे मौजूद ग्रामीणों के खेतों में बह गया। एनटीपीसी के अधिकारी प्रतिदिन रखड़ तटबंध में मौजूद रहते हैं। उपरोकत वर्णित घटना के समय भी राखड़ बांध में एनटीपीसी के सभी 6 अधिकारी उपलब्ध एवं कार्यरत थे। एनटीपीसी प्रबंधन बांध के चारों तरफ रहने वाले परियोजना प्रभावित परिवारों के सभी हितों की रक्षा के लिए सतत प्रतिबद्ध है।

जनसुनवाई में पहुंची महिला ने खुद पर केरोसीन का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश

Jitu Patwari wrote a letter to the President, asked for time to meet regarding crimes against women.

सागर स्थानीय कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंची एक महिला ने खुद पर केरोसिन डाल लिया। महिला को ऐसा करते देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने महिला को पकड़ा और केरोसिन की बोतल छीनकर उसे पकड़कर समझा बुझाकर शांत कराया। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर महिला की समस्या को सुना। दरअसल, कलेक्टर कार्यालय में प्रति मंगलवार जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है, जिसमें जिले भर से लोग अपनी समस्याएं शिकायतें लेकर आते रहते हैं। दो जुलाई को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के बाद दोपहर करीब 1.30 बजे बांदरी थाना क्षेत्र के ग्राम पिठोरिया निवासी पुष्पा रैकवार अपने बेटे रानेश रैकवार व अन्य लोगों के साथ जमीन विवाद की शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची। लेकिन कार्यालय में कोई अधिकारी नहीं मिला। पुष्पा ने आवक-जावक शाखा में शिकायती आवेदन दे दिया। बता दें कि उसके बाद कलेक्टर कार्यालय के मुख्य गेट पर आकर बैठ गई। महिला ने कहा कि अधिकारियों से मिलकर समस्या बताना है। करीब एक घंटे बैठे रहने के बाद पुष्पा रैकवार ने अपने बैग से केरोसिन की बोतल निकाली और खुद पर केरोसिन डाल लिया। घटना देख परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मी दौड़ कर आए और महिला से केरोसीन की बोतल छीन कर समझा बुझाकर उसे शांत कराया। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही तहसीलदार और सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और महिला की समस्या को सुना। अधिकारी घटनाक्रम को लेकर महिला से बातचीत किए। महिला द्वारा बताया गया है कि उसकी पुश्तैनी जमीन पर गांव के ही कुछ लोग जबरदस्ती कब्जा कर रहे हैं। पुष्पा रैकवार ने बताया कि गांव में मेरी करीब आठ एकड़ जमीन है, जिस पर जितेंद्र रैकवार, लोकेंद्र सिंह राजपूत और सीता रैकवार सभी निवासी पिठोरिया जबरदस्ती कब्जा कर रहे हैं। जमीन को बखर लिया है। उन्हें रोकने के लिए गए तो गुंडे बुलाकर जान से मारने की धमकी दे रही है। बांदरी थाने में शिकायत की, जहां एनसीआर दर्ज की गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई तो वह कलेक्ट्रेट आई थी। वहीं, इस मामले में सागर सिटी मजिस्ट्रेट जूही वर्मा का कहना है कि उन्हें महिला द्वारा किए गए कृत्य की जानकारी मिली है। उन्होंने महिला का आवेदन भी देखा है, जिस पर खुरई एसडीएम तथा बांदरी थाना प्रभारी को सूचित कर उनसे कहा गया है कि महिला द्वारा दी गई शिकायत पर संज्ञान लें। इस मामले में महिला तथा उसके पुत्र रानेश रैकवार का कहना है कि वे लोग अपनी समस्या लेकर तीन बार बांदरी पुलिस थाने जा चुके हैं तथा दो बार एसपी सहित अन्य अधिकारियों को आवेदन दे चुके हैं। लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही। आज फिर वह पुलिस थाने गए थे, जहां से उन्हें दुत्कार कर भगा दिया गया। महिला का कहना है कि उसकी जमीन पर कब्जे की मंशा पालने वाले लोग सत्ताधारी दल बीजेपी से जुड़े हैं, जिस कारण सुनवाई नहीं हो रही है। इससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया था।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live