LATEST NEWS

पैसों को लेकर हुआ था विवाद, छत्तीसगढ़-पेंड्रा में मौसा ने की थी युवक की हत्या

पेंड्रा. पेंड्रा थानाक्षेत्र में दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में अपने रिश्तेदार के घर मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक के मौसा को गिरफ्तार किया है। आरोपी मौसा का मृतक के साथ पैसों को लेकर मामूली विवाद था। जिसके बाद आरोपी के द्वारा लोहे की रॉड से युवक पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पूरा मामला पेण्ड्रा थानाक्षेत्र के डोंगरिया गांव का है। यहां मरवाही थानाक्षेत्र के बरौर गांव का रहने वाला कृपाल सिंह के साढू का बेटा चौहान सिंह पिछले चार माह से अपने मौसा कृपाल सिंह के घर पर ही रहकर ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। उसका संदिग्ध परिस्थितियों में शव दो दिन पहले उसके घर के एक कमरे में मिला था। जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक चौहान सिंह के सिर पर गहरे वार के निशान भी थे। जिसकी सूचना गांव के कोटवार के द्वारा पेंड्रा पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने मृतक के मौसा को इस मामले में गिरफ्तार किया है।  आरोपी के निशानदेही पर ही हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए प्रयुक्त की गई लोहे का रॉड भी बरामद कर ली गई है। वहीं, आरोपी कृपाल सिंह भी हत्या के पीछे मृतक चौहान सिंह के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर वजह बताई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

कांस्टेबल की मौत, राजस्थान-टोंक में बजरी भरी ट्रैक्टर ट्राली ने पुलिस गाड़ी को मारी टक्कर

mp forest department

टोंक. जिले में कल बजरी से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी जिससे पुलिस गाड़ी में सवार कांस्टेबल खुशीराम बैरवा गंभीर रूप से घायल  हो गया। घायल कांस्टेबल को उपचार के लिए सआदत अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर हालत होने पर उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। आज जयपुर में उपचार के दौरान बैरवा ने दम तोड़ दिया। कोतवाली थाना इलाके के डिपो रोड के पास हुई घटना में घायल हुए हेड कांस्टेबल के शव को पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद टोंक लाया जाएगा। कांस्टेबल की मौत के बाद पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। हेड कांस्टेबल खुशीराम देवरी भांची गांव के निवासी थे और बीती शाम ड्यूटी के दौरान कोतवाली थाना इलाके के डिपो रोड के पास बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को रोकने का प्रयास कर रहे थे, इसी दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने पुलिस की 112 नंबर गाड़ी को टक्कर मार दी थी।

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े केस में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ाई, अदालत से फिर झटका लगा

नई दिल्ली दिल्ली के कथित शराब घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अदालत से फिर झटका लगा है। अदालत ने सीएम केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 12 जुलाई तक बढ़ा दी है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विनोद चौहान की न्यायिक हिरासत 12 जुलाई तक बढा़ई है। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े केस में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई है। सीएम अरविंद केजरीवाल और विनोद चौहान को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया जाएगा। प्रवर्तन निदेशालय के अलावा सीबीआई ने भी अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आबकारी नीति घोटाले में सीबीआई से जुड़े भ्रष्टाचार के केस में जमानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका लगाई है। केजरीवाल के वकील ने कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और जस्टिस तुषार राव की बेंच के समक्ष यह जमानत याचिका लगाते हुए इसपर त्वरित सुनवाई की मांग की थी। अदालत अब शुक्रवार को सीएम की याचिका पर सुनवाई करेगी। अदालत में मौजूद सीएम अरविंद केजरीवाल के वकील रजद भारद्वाज ने कहा कि याचिकाकर्ता को अवैध तरीके कस्टडी में रखा गया है और इस दौरान किसी भी तरह के कानून का पालन हीं किया गया था। केजरीवाल के वकील ने गुरुवार को इस याचिका पर सुनवाई की मांग की तो जस्टिस मनमोहन ने कहा कि जजों को कागजात देखने दीजिए। अब अगले दिन इसपर सुनवाई करेंगे। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 26 जून को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, उससे पहले ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। ED ने अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। 20 जून को ट्रायल कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत दे दी थी। हालांकि ट्रायल कोर्ट के आदेश पर हाई कोर्ट ने रोक लगा दी थी।  

भारत दौरे के लिए बांग्लादेश दो टेस्ट और तीन टी20 मैच खेलेगी, निश्चित नहीं हैं शाकिब अल हसन का खेलना

Will the Ladli Behna Yojana be discontinued? Questions are being raised from sources

ढाका बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को यकीन नहीं है कि वह भारत के आगामी दौरे का हिस्सा होंगे या नहीं। बांग्लादेश को 19 सितंबर से 12 अक्टूबर तक भारत के खिलाफ दो टेस्ट और तीन टी20 मैच खेलने हैं। 37 वर्षीय शाकिब, जो आगामी मेजर लीग क्रिकेट में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के लिए खेलने के लिए सोमवार (1 जुलाई) को ढाका से अमेरिका के लिए रवाना हुए, ने कहा कि वह बहुत आगे के बारे में नहीं सोच रहे हैं और अब तक केवल अगस्त में पाकिस्तान दौरे तक की योजना बना रहे हैं, जहां बांग्लादेशी टीम को दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है। यूएसए रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में शाकिब ने कहा, मेरे पास ज्यादा योजनाएं नहीं हैं। मेरे सामने दो टी20 टूर्नामेंट हैं, एक एमएलसी और दूसरा कनाडा में ग्लोबल टी20 लीग। इन दो टूर्नामेंट में खेलने के बाद मैं देखूंगा कि मैं कहां खड़ा हूं, क्योंकि मुझे यह समझने की जरूरत है कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट है और पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज है और मैं उस समय तक की योजना बना रहा हूं और उससे आगे की योजना नहीं बना रहा हूं। अब मेरे पास तीन-चार साल की योजना बनाने का समय नहीं है और इसलिए तीन से छह महीने की योजना बनाना बेहतर है और बाद में मैं अपनी अगली योजना के बारे में सोचूंगा और इसलिए अभी मैं पाकिस्तान सीरीज तक की योजना बना रहा हूं। शाकिब ने यह भी बताया कि तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने भारत के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाने के लिए अपने साथियों से माफी मांगी थी। क्रिकबज के अनुसार, तस्कीन टीम की बस से चूक गए थे और हाल ही में समाप्त हुए टी20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले के लिए एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में देर से पहुंचे थे। शाकिब ने कहा, टीम की बस एक निश्चित स्थान पर शुरू होती है और क्रिकेटरों के लिए एक नियम है कि टीम की बस किसी के लिए नहीं रुकती है और अगर कोई बस से चूक जाता है तो वह अगली कार में आता है। मैनेजर की कार या टैक्सी होती है और वेस्टइंडीज में परिवहन का समर्थन मुश्किल था। तस्कीन टॉस से पांच से 10 मिनट पहले पहुंचे थे और निश्चित रूप से उस समय टीम में उन्हें चुनना मुश्किल था और यह उनके लिए भी मुश्किल था। उन्होंने कहा, इसके बाद तस्किन ने टीम से माफी मांगी और टीम में सभी ने इसे सामान्य रूप से लिया, क्योंकि कोई भी व्यक्ति गलती कर सकता है और कोई भी अनजाने में गलती कर सकता है और उसने इसे स्वीकार कर लिया तथा यह मामला उसी समय समाप्त हो गया।  

मध्य और दक्षिण में होगी हल्की बारिश, उत्तर छत्तीसगढ़ में जमकर बरसेंगे बदरा

बिलासपुर. दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दो जुलाई को पूरे देश को कवर कर लिया है। मानसून छह दिन पहले ही पूरे भारत में सक्रिय हो गया है। छत्तीसगढ़ में भी मानसून सक्रिय है। इसके वजह से प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। आज बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश के आसार हैं। कई जगहों पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। लगातार बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के उत्तर भागों के जिलों में दो दिन तक भारी बारिश के आसार हैं। साथ ही एक दो जगहों पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। साथ ही प्रदेश के मध्य और दक्षिण भागों में अगले तीन दिन तक बारिश की गतिविधि में हल्की कमी आने की संभावना है। हालांकि बारिश की गतिविधि जारी रहेगी। मानसून सक्रिय होने से प्रदेशभर में गरज चमक के साथ भारी बारिश के आसार हैं। साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, एक द्रोणिका पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश से असम के ऊपर स्थित चक्रवती परिसंचरण तक समुद्र तल से 3.8 किलोमीटर ऊपर स्थित है। साथ ही एक चक्रवर्ती परिसंचरण पूर्वी बिहार और उसके आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 4.5 और 5.8 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश के उत्तर भागों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं हवाएं भी चल रही है। बारिश की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया है। यहां अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस गौरेला पेंड्रा मरवाही में दर्ज किया गया है। रायपुर में अधिकतम तापमान 31.6, माना एयरपोर्ट, राजनांदगांव में 31, जगदलपुर में 30.4, बिलासपुर में 28.2, दुर्ग में 29.8, पेंड्रा रोड में 25.7 और अंबिकापुर में 24.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

‘घोटाला करे AAP, शिकायत करे कांग्रेस, कार्रवाई हो तो गाली दें मोदी को’, विपक्षी एकता पर PM मोदी का प्रहार

नई दिल्ली  राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनना ऐतिहासिक है। स्वतंत्र भारत के इतिहास और संसदीय यात्रा में कई दशकों के बाद ऐसा हुआ है कि जनता ने लगातार तीसरी बार किसी सरकार को जनादेश दिया है। पीएम मोदी ने कहा, 60 साल के बाद ऐसा हुआ है कि सरकार 10 साल तक सत्ता में रहने के बाद वापस लौटी है। मैं समझता हूं कि यह कोई सामान्य बात नहीं है। कुछ लोगों ने जानबूझकर जनता द्वारा दिए गए इस फैसले को ब्लैकआउट करने की कोशिश की। हमारे देश के लोगों ने हमें अपनी अर्थव्यवस्था को वैश्विक स्तर पर 5वें से तीसरे स्थान पर लाने का जनादेश दिया है, और मुझे पूरा विश्वास है कि हम भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया में शीर्ष 3 में पहुंचा कर रहेंगे। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में हम देश की जनता की बुद्धिमता पर गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने दुष्प्रचार को पराजित किया। उन्होंने प्रदर्शन को प्राथमिकता दी। उन्होंने छल की राजनीति को खारिज किया और विश्वास की राजनीति पर विजय की मुहर लगाई। अगले पांच साल बुनियादी सुविधाओं की संतृप्ति सुनिश्चित करने और गरीबी के खिलाफ लड़ाई के लिए है। यह देश अगले पांच वर्षों में गरीबी के खिलाफ विजयी होगा और मैं यह पिछले दस वर्षों के अनुभव के आधार पर कह रहा हूं। जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा, तो इसका प्रभाव जीवन के हर क्षेत्र पर होगा। संविधान का अनादर किया राज्यसभा के स्पीकर ने कहा,’नेता प्रतिपक्ष ने मेरा अनादर नहीं किया उस संविधान का अनादर किया है, जिसकी शपथ उन्होंने ली है. यह कैसे हो सकता है, ये अपर हाउस. हमें देश का मार्गदर्शन करना है. मैं उनके आचरण की भर्त्सना करता हूं. सदन का मतलब है कि आपने अपनी बात कर ली तो सत्ता पक्ष की भी बात सुनो.’ जनादेश को पचा नहीं पा रहे स्पीकर जगदीप धनखड़ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विपक्ष के वॉकआउट पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा,’नारेबाजी हो हल्ला और मैदान छोड़कर भाग जाना यही उनके (विपक्ष) नसीब में लिखा हुआ है.140 करोड़ देशवासियों ने जो जनादेश दिया है, उसको ये पचा नहीं पा रहे हैं. कर्तव्य से बंधा हूं- पीएम मोदी पीएम मोदी ने आगे कहा,’कल इनके सारे हथकंडे फेल हो गए. आज इनमें लड़ने का हौसला भी नहीं रहा. मैं तो कर्तव्य से बंधा हुआ है. देश का सेवक हूं. उन्होंने फर्टिलाइजर को लेकर कहा कि वैश्विक संकटों की वजह से कुछ समस्याएं उत्पन्न हुईं, लेकिन हमने 12 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी देकर इसका असर किसानों पर नहीं पड़ने दिया.’ पीएम मोदी ने कहा कि पहले हमारे देश में छोटे किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से ऋण प्राप्त करने में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता था, और बहुत कम किसानों तक इसकी पहुंच होती थी। आज हमारी नीतियों के कारण, संख्या में काफी वृद्धि हुई है। हमने किसानों को एक व्यापक भूमिका में देखा है, और किसान क्रेडिट कार्ड के विस्तार और किसानों, पशुपालकों और मछुआरों को इसके लाभों के माध्यम से हमने उनके जीवन को सुविधाजनक बनाया है, इससे कृषि क्षेत्र मजबूत हुआ है और उनके काम के लिए मजबूत समर्थन प्रदान किया गया है। विपक्ष पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश देख रहा है कि झूठ फैलाने वालों में सच सुनने का भी साहस नहीं है। उनमें सच का सामना करने और इतनी चर्चा के बाद उठाए गए सवालों का जवाब देने का साहस नहीं है। वे उच्च सदन की महान परंपरा का अपमान कर रहे हैं। देश की जनता ने उन्हें हर तरह से हरा दिया है, उनके पास सड़कों पर नारे लगाने, हंगामा करने और मैदान छोड़कर भाग जाने के अलावा कुछ नहीं बचा है। हम दिल्ली में मोदी की वाहवाही कर सकते थे- पीएम पीएम मोदी ने कहा कि जब जी-20 की मीटिंग हुई, हम दिल्ली में बहुत तामझाम के साथ मोदी की वाहवाही कर सकते थे लेकिन हम चाहते थे  कि विश्व राज्यों के बारे में जाने. हम फेडरलिज्म में विश्वास रखते हैं. कोरोना काल में जितने मुख्यमंत्रियों से संवाद हुआ, इतने कम समय में कभी नहीं हुआ. हम ऐसी स्थिति में हैं जहां से एक नई क्रांति का नेतृत्व कर रहे हैं. सेमी कंडक्टर को लेकर राज्यों को भी नीतियां बनानी चाहिए. राज्यों में प्रतिस्पर्धा हो, गुड गवर्नेंस के साथ हो. आज जब विश्व दस्तक दे रहा है, राज्यों से आग्रह करूंगा कि आगे आइए और फायदा उठाइए. रोजगार के लिए राज्यों में प्रतिस्पर्धा क्यों नहीं होना चाहिए, युवाओं को फायदा मिलेगा. असम में सेमी कंडक्टर पर तेज गति से काम हो रहा है. इससे नॉर्थ ईस्ट को बहुत फायदा मिलने वाला है. यूएन ने 2023 को मिलेट्स ईयर के रूप में घोषित किया था. ये भारत की ताकत है. राज्य इसके लिए आगे आए. इससे किसान के लिए समृद्धि के नए द्वार खुल सकते हैं. दुनिया के लिए न्यूट्रिशियन मार्केट का सॉल्यूशन भी मिलेट में है. आरोग्य की दृष्टि से भी वैश्विक मंच पर ले जाने के लिए राज्य आगे आएं. ईज ऑफ लिविंग सामान्य नागरिक का हक है. राज्य इसके लिए आगे आएं. भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई है, इसे कई स्तर पर नीचे ले जाना पड़ेगा. राज्य अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ बीड़ा उठाएंगे तो हम बहुत तेजी से भ्रष्टाचार से मुक्ति दिला पाएंगे. 21 वीं सदी को अगर भारत की सदी बनानी है तो एफिशिएंसी की दिशा में तेजी से काम करना होगा. मणिपुर में सौहार्द के लिए हर प्रयास कर रही है सरकार- पीएम पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर में हालात सामान्य बनाने के लिए सरकार प्रयासरत है. मणिपुर में हिंसा की घटनाएं लगातार कम हो रही हैं. मणिपुर में भी स्कूल-कॉलेज संस्थान खुले हुए हैं. जैसे देश में परीक्षाएं हुईं, वहां भी परीक्षाएं हुई हैं. केंद्र सरकार सभी से बातचीत करके सौहार्द का रास्ता खोलने की कोशिश कर रही है. छोटे-छोटे ग्रुपों से बात की जा रही है. गृह मंत्री वहां जाकर कई दिन रहे हैं. अधिकारी भी लगातार जा रहे हैं. समस्या के समाधान के लिए हर प्रकार से … Read more

पांच माओवादियों के मारे जाने की खबर, छत्तीसगढ़-नारायणपुर में जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर प्रभावित नारायणपुर जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ अबूझमाड़ में कोहकामेटा थाना क्षेत्र के जंगलों में उस समय हुई जब सुरक्षाबलों का एक संयुक्त दल नक्सल विरोधी अभियान पर था। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया, ”कार्रवाई में अब तक पांच नक्सली मारे गए हैं। इलाके में तलाशी अभियान अब भी जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।” उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। अधिकारी ने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने रविवार को यह अभियान शुरू किया था। इस घटना के साथ ही राज्य में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में इस साल अब तक 138 नक्सली मारे जा चुके हैं। बस्तर में सबसे ज्यादा कार्रवाई इनमें से 136 माओवादी बस्तर संभाग में मारे गए, जिसमें नारायणपुर समेत सात जिले शामिल हैं। वहीं दो अन्य नक्सलियों को रायपुर संभाग के धमतरी जिले में मार गिराया गया। पंद्रह जून को नारायणपुर जिले में मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए थे तथा इस घटना में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का एक जवान शहीद हो गया था। पांच जून को नारायणपुर में मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए थे जबकि 23 मई को नारायणपुर-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया गया था। इन जिलों में भी हुई कार्रवाई इससे पहले 10 मई को बीजापुर में मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए थे और 30 अप्रैल को नारायणपुर और कांकेर जिलों की सीमा पर मुठभेड़ में तीन महिलाओं समेत 10 नक्सली मारे गए थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 16 अप्रैल को कांकेर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए थे। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 5 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. वहीं कई नक्सलियों के घायल होने का दावा बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने किया है. माओवादियों के अस्थाई कैंप से बड़ी मात्रा में नक्सलियों का विस्फोटक सामान, हथियार और नक्सली साहित्य बरामद किए गए हैं. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से माओवादी संगठन के बड़े कैडर के नक्सली इस इलाके में डेरा जमाए हुए थे. इसके बाद जवानों ने सूचना मिलने पर घेराबंदी किया. इस घेराबंदी के दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई. पुलिस चला रही ‘माड़ बचाओ अभियान’ इसी इलाके में जवानों ने कुछ महीने पहले मुठभेड़ में 16 नक्सलियों को ढेर किया था. गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से इन पांच जिलों में पुलिस के जरिय ‘माड़ बचाओ अभियान’ चलाया जा रहा है. दरअसल, पिछले 30 जून को बस्तर संभाग के  नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर जिले में DRG, STF, BSF और आईटीबीपी के लगभग 1400 जवान नक्सलियों के कोर इलाके अबूझमाड़ में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.  इसी दौरान जंगलों में जवानों और नक्सलियों का आमना- सामना हुआ है. 2 जुलाई सुबह   नक्सली और जवानों के बीच हो रही मुठभेड़ हुई.

बरेली में भारी बारिश, स्कूल बंद, शहर से लेकर गांव तक पानी ही पानी

 बरेली बरेली में मंगलवार आधी रात के बाद शुरू हुई बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को सुबह करीब दो घंटे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद दोपहर 12 बजे तक हल्की बारिश होती रही। आधे शहर में बारिश का पानी भर गया। मढ़ीनाथ के नेकपुर और सुभाषनगर में जलभराव से सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। कई घरों में भी बारिश का पानी भर गया। लगातार हो रही बारिश और जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। उधर, बहेड़ी क्षेत्र में अचानक पानी आने से बहगुल नदी उफना गई, जिससे किसानों ने कच्चा बांध काट दिया। बरेली में बुधवार को सुबह बारिश के बीच लोगों की नींद खुली। घरों से बाहर निकले तो सड़कों पर जलभराव से जूझे। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह 10 बजे तक बीते 24 घंटे में 58 मिमी बारिश दर्ज हुई है। मानसून के चलते बारिश का सिलसिला आठवें दिन भी जारी है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अगले चार दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिलेभर में मध्यम, तेज बारिश का अनुमान जताया गया है। बारिश के बाद अधिकतम पार चार डिग्री लुढ़ककर 28.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री गिरावट हुई। बुधवार को सुबह न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  शीशगढ़ में बहगुल नदी पर बना कच्चा खमरिया बांध जलभराव की वजह से ग्रामीणों ने काट दिया। काफी पहले खमरिया बांध टूटने के बाद करीब 30 साल से कई गांवों के किसान सिंचाई के संकट से जूझते आ रहे थे। किसी भी सरकार में सुनवाई नहीं हुई तो करीब चार साल पहले लोगों ने तीन लाख रुपये का चंदा इकट्ठा कर खुद बांध बनाकर नदी की धार को बांध दिया था। जिलाधिकारी के आदेश पर अत्याधिक बारिश और जलभराव के कारण बुधवार को कक्षा एक से आठवीं तक के समस्त परिषदीय विद्यालयों, मान्यता प्राप्त एवं सभी बोर्ड के विद्यालयों का अवकाश घोषित कर दिया गया।  

iOS 18: नई लॉक स्क्रीन और कॉन्टैक्ट पोस्टर्स सहित अतिरिक्त फीचर्स

Navratri festival in Nalkheda: New arrangements for the convenience of devotees!

ऐपल इन दिनों भारतीय स्मार्टफोन मार्केट पर काफी जोर दे रही है। यही वजह है कि ऐपल अपने यूजर्स के लिए खास तरह के फीचर्स ला रहा है, जिसे खासतौर पर भारतीयों के लिए डिजाइन किया गया है। ऐपल की ओर से जल्द iOS 18 अपडेट रोलआउट दिया जाएगा। इस अपडेट के साथ iPhone यूजर्स को नए फीचर्स मिलने वाले है, जिससे फोन चलना काफी सुविधाजनक हो जाता है। इसमें कस्टमाइज ऑप्शन जैसे फोटो ऐप री-डिजाइन, ईमेल इन-बॉक्स ऐप मैसेज मिलेंगे।  कस्टमाइज लॉक स्क्रीन का मिलेगा ऑप्शन अगर भारतीय यूजर्स की बात करें, तो iOS 18 में कई अतिरिक्त फीचर्स दिए जाएंगे। इसमें नए इंडियन फॉन्ट दिए जाएंगे। साथ ही लैंग्वेज और मल्टीलिंगुअल कीबोर्ड इनपुट, इनहैंस लैंग्वेज सर्च, मल्टीलिंगुअल सिरी सपोर्ट जैसे अपडेट शामिल हैं। इसके अलावा कस्टमाइज लॉक स्क्रीन, कॉन्टैक्ट पोस्ट फीचर्स दिए जाएंगे। यूजर अपनी लॉक स्क्रीन को 12 इंडियन लैंग्वेज में कस्टमाइज कर पाएंगे। इसमें अरैबिक, अरैबिक इंडिक, बांग्ला, देवनागरी, गुजराती, गौमुखी, कन्नड़, मलयालम, मैतेई, ओडिया, तेलुगु, Ol Chiki शामिल हैं। इसके अलावा फॉन्ट के कलर को बदला जा सकेगा। मिलेंगे ये अतिरिक फीचर्स  iOS 18 में यूजर्स को लाइव वॉइसमेल ट्रांसक्रिप्शन फीचर दिया जाएगा, जो इसके अलावा स्मार्ट कॉल हिस्ट्री सर्च और नया फोन कीपैड और डायलिंग एक्सपीरिएंस मिलेगा। साथ ही ड्यूल सिम में ज्यादा कंट्रोल मिलेंगे। तमलब एक सिम से दूसरे सिम में आसानी से स्विच किया जा सकेगा।iPhone 12 और उसके बाद के वर्जन में तीन भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही आवाज से टाइप करने का ऑप्शन मिलेगा। कीबोर्ड लेआउट iPhone कीबोर्ड में अब 11 भारतीय लैंग्वेज का सपोर्ट मिलेगा। यूजर्स सीधे भारतीय भाषाओं में टाइप कर पाएंगे। इसमें बांग्ला, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल है। नए अपडेट के साथ लोकल लैंग्वेज में कुछ भी सर्च करना आसान हो जाएगा। यूजर्स के लिए भाषा की गलतियों को सुधारना आसान हो जाएगा। सिरी को 9 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा। सिरी को अलार्म और टाइमर सेट करने, ऐप लॉन्च करने का कमांड दिया जा सकेगा। संगीत चलाने या लोकल भाषा के साथ अंग्रेजी का उपयोग करके मौसम की जांच करने का सपोर्ट मिलेगा

अन्नू रानी, ज्योति याराजी ने भारत के लिए पेरिस 2024 ओलंपिक एथलेटिक्स कोटा हासिल किया

नई दिल्ली एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता अन्नू रानी और एशियाई एथलेटिक्स चैंपियन ज्योति याराजी ने अपनी विश्व रैंकिंग के जरिए भारत के लिए पेरिस 2024 ओलंपिक एथलेटिक्स कोटा हासिल कर लिया है।  पेरिस 2024 के लिए एथलेटिक्स स्पर्धाओं के लिए क्वालीफिकेशन विंडो 30 जून को समाप्त हो गई। हालांकि, मंगलवार को विश्व एथलेटिक्स द्वारा रोड टू पेरिस 2024 की अंतिम स्टैंडिंग की आधिकारिक पुष्टि की गई। एथलीट या तो अपने संबंधित इवेंट के लिए प्रवेश मानक को पूरा करके या क्वालिफिकेशन विंडो समाप्त होने के बाद रोड टू पेरिस रैंकिंग में कट-ऑफ के भीतर समाप्त करके अपने देश के लिए पेरिस 2024 कोटा प्राप्त कर सकते हैं। भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी रोड टू पेरिस रैंकिंग में 21वें स्थान पर रहीं, शीर्ष 32 एथलीट आगामी ग्रीष्मकालीन खेलों के लिए कट बना पाए। इस बीच, ज्योति ने महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में 34वां स्थान हासिल कर 40 का कट-ऑफ हासिल किया। अन्नू और ज्योति दोनों ही अपनी-अपनी स्पर्धाओं में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक हैं। दो बार के पुरुष शॉटपुट एशियाई चैंपियन तजिंदरपाल सिंह तूर ने भी अपने इवेंट में 23वें स्थान पर रहने के बाद पेरिस 2024 का कोटा हासिल किया। महिलाओं की शॉटपुट स्पर्धा में एशियाई चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता आभा खटुआ भी 23वें स्थान पर रहीं। दोनों स्पर्धाओं के लिए रोड टू पेरिस रैंकिंग में शीर्ष 32 ने कोटा हासिल किया। महिलाओं की 5000 मीटर स्पर्धा में 34वें स्थान पर रहीं पारुल चौधरी, जिसका कटऑफ 42 था, ने भी पेरिस 2024 का कोटा हासिल किया। उन्होंने पिछले साल हंगरी में 9:15.31 का समय लेकर पेरिस 2024 ओलंपिक महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ योग्यता मानक 9:23.00 को भी हासिल किया था। पुरुषों की ट्रिपल जंप में, दो भारतीय एथलीट – अब्दुल्ला अबूबकर और प्रवीण चित्रवेल – 32-पुरुष कट बनाने में सफल रहे हैं। अबूबकर रोड टू पेरिस रैंकिंग में 21वें स्थान पर हैं, जबकि चित्रवेल 23वें स्थान पर हैं। सर्वेश कुशारे ने भी 32 की कटऑफ सूची में 23वें स्थान पर रहकर पुरुषों की ऊंची कूद में कोटा हासिल किया है। 37वें स्थान पर रहे तेजस्विन शंकर शॉर्टलिस्ट से बाहर हो गए। भारत के पुरुष लंबी कूद के राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक जेसविन एल्ड्रिन 32 की कटऑफ सूची से चूक गए और विश्व रैंकिंग में 33वें स्थान पर रहे। हालांकि, उनके हमवतन मुरली श्रीशंकर, जो पिछले साल लंबी कूद प्रवेश मानक को पूरा करने के बाद सूची में सातवें स्थान पर थे, चोट लगने के कारण पेरिस 2024 ओलंपिक से बाहर हो गए हैं। इससे जेसविन शीर्ष 32 एथलीटों की कटऑफ सूची में आ सकते हैं। सूरज पंवार ने रोड टू पेरिस रैंकिंग के माध्यम से पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में भी जगह बनाई। अक्षदीप सिंह, परमजीत सिंह बिष्ट, राम बाबू और विकास सिंह ने पहले इस स्पर्धा में प्रवेश मानक को पूरा किया था और भारत इन पांच में से अधिकतम तीन को भेज सकता है। राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों के पास ओलंपिक खेलों में अपने-अपने देशों के प्रतिनिधित्व के लिए विशेष अधिकार है और इस तरह, पेरिस खेलों में एथलीटों की भागीदारी उनके एनओसी द्वारा पेरिस 2024 में अपने प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व करने के लिए उनके चयन पर निर्भर करती है।  इससे पहले, भारत ने एथलेटिक्स में प्रवेश मानकों को पूरा करके या निर्दिष्ट योग्यता प्रतियोगिताओं के माध्यम से कट बनाकर 14 कोटा हासिल किए थे। पेरिस एथलेटिक्स रैंकिंग के जरिए ओलंपिक कोटा हासिल करने वाले भारतीय: ज्योति याराजी – महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ अन्नू रानी – महिलाओं की भाला फेंक तजिंदरपाल सिंह तूर – पुरुषों की शॉट पुट आभा खटुआ – महिलाओं की शॉट पुट प्रवीण चित्रवेल – पुरुषों की ट्रिपल जंप अब्दुल्ला अबूबकर – पुरुषों की ट्रिपल जंप सर्वेश कुशारे – पुरुषों की ऊंची कूद पारुल चौधरी – महिलाओं की 5000 मीटर सूरज पंवार – पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल।  

हाथरस हादसा: सीएम योगी फुल ऐक्शन में, अधिकारियों से ली पूरे घटनाक्रम की जानकारी, पहुंचे अस्पताल

Cleanliness drive on the theme 'Cleanliness by nature

हाथरस हाथरस हादसे को लेकर सीएम योगी फुल ऐक्शन में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को हाथरस पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और फिर सीएम योगी सीधे हाथरस जिला अस्पताल पहुंच गए, जहां उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों का हाल चाल लिया। डॉक्टरों को सभी घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। यही नहीं बरसते पानी के बीच सीएम घटनास्थल पर भी पहुंचे, जहां उन्हें अधिकारियों ने पूरा घटना का ब्योरा दिया। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को हाथरस के सिकंदराराऊ में भोले बाबा के सत्संग कार्यक्रम में मची भगदड़ में सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी। सीएम योगी ने तुरंत ऐक्शन लेते हुए तीन मंत्रियों की टीम और मुख्य सचिव व डीजीपी को तत्काल हाथरस के लिए रवाना किया था। यही नहीं, सीएम ने घटना की जांच के लिए एडिशनल डीजी आगरा और मंडलायुक्त अलीगढ़ को नियुक्त किया और 24 घंटे में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। इसके अलावा सीएम ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने का भी ऐलान किया।   घायलों के समुचित इलाज के दिए निर्देश हादसे के एक दिन बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को हाथरस पहुंचे। यहां उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ पूरे घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी हासिल की और महत्वपूर्ण दिशा निर्देश  दिए। इसके बाद सीएम योगी हाथरस जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से बात की। वो हर एक बेड पर जाकर घायलों से मिले और पूरी घटना के बारे में जानकारी ली। सीएम ने घायलों के परिजनों से भी विस्तार से बात की। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से भी घायलों की स्थिति के विषय में जाना और समुचित उपचार के निर्देश प्रदान किए। इस दौरान सीएम योगी मृतकों के परिजनों से भी मिले और उनके साथ हुए हादसे के बारे में जानकारी ली और साथ ही अपनी ओर से सांत्वना और संवेदना भी प्रकट की। सीएम को प्रत्यक्षदर्शी महिला कांस्टेबल ने बताया कैसे हुई घटना इससे पूर्व सीएम योगी ने पुलिस लाइन में घटना के प्रत्यक्षदर्शियों से भी मुलाकात कर हादसे के विषय में जानकारी ली। घटना की प्रत्यक्षदर्शी और ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल ने सीएम को पूरी घटना के बारे में बताया। उसने बताया कि भगदड़ मचने के बाद लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरते चले गए। खासतौर पर बड़ी संख्या में महिलाएं भगदड़ का शिकार बनीं। वो उठना चाह रही थीं, लेकिन उठ नहीं सकीं, क्योंकि एक के बाद एक महिलाएं उनके ऊपर गिरती चली गईं। सीएम योगी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सरकार में मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, असीम अरुण और संदीप सिंह के साथ ही स्थानीय विधायक, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद भी मौजूद रहे। बरसते पानी के बीच घटनास्थल पहुंचे सीएम योगी घायलों से मिलने के बाद सीएम योगी हाथरस के सिकंदराराऊ में उस स्थान पर भी पहुंचे, जहां मंगलवार को भगदड़ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौत हुई थी। सीएम योगी के साथ तीनों मंत्री, मुख्य सचिव, डीजीपी व स्थानीय विधायक भी मौजूद थे। अलीगढ़ की मंडलायुक्त ने सीएम योगी को हादसे से जुड़ी एक-एक घटना के विषय में विस्तार से जानकारी दी। बरसते पानी के बीच सीएम योगी ने भगदड़ वाले स्थल का भी जायजा लिया और आवश्यक निर्देश प्रदान किए। एसडीएम ने डीएम हाथरस को सौंपी अपनी रिपोर्ट इस बीच, हाथरस हादसे पर एसडीएम सिकंदराराऊ ने हाथरस के डीएम को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सत्संग के दौरान पांडाल में 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद थी। सत्संग खत्म होने के बाद नारायण साकार हरि (भोले बाबा) के दर्शन व चरण स्पर्श एवं आशीर्वाद स्वरूप उनकी चरण रज अपने माथे पर लगाने के लिए लोग आगे बढ़े। श्रद्धालु उनके वाहन की ओर दौड़ने लगे तो बाबा के साथ उनके निजी सुरक्षाकर्मी (ब्लैक कमांडो) एवं सेवादारों ने भीड़ के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इससे कुछ लोग नीचे गिर गए। यहां से भीड़ कार्यक्रम स्थल के सामने खुले खेत की तरफ भागी जहां सड़क से खेत की ओर उतरने के दौरान ढालनुमा जगह होने के कारण लोग फिसलकर गिर पड़े। इसके बाद वो पुनः उठ नहीं सके और भीड़ उनके ऊपर से होकर इधर-उधर भागने लगी। इसमें कई महिलाएं व पुरुष और बच्चे हताहत व गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल पुलिस सुरक्षा कर्मियों द्वारा हताहत लोगों को एंबुलेंस व अन्य उपस्थित साधनों से घटनास्थल के आसपास स्थित अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया गया।  

26 दिन से लापता हैं दो महिला आरक्षक, आखिरी बार पश्चिम बंगाल के इस जिले में मिली थी लोकेशन

ग्वालियर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की दो लेडी कॉन्स्टेबल 26 दिन से ग्वालियर की टेकनपुर छावनी से लापता हैं। आखिरी बार उन्हें 6 जून 2024 को देखा गया था। लापता महिला आरक्षक आकांक्षा निखर जबलपुर जबकि शहाना खातून पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की रहने वाली हैं। जबलपुर की रहने वाली है आकांक्षा निखर जो दो महिला आरक्षक लापता हैं उनमें से एक जबलपुर की रहने वाली है जिसका नाम आकांक्षा निखर है। आकांशा के साथ शहाना खातून नाम की लेडी आरक्षक भी लापता है वो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की रहने वाली है। आकांक्षा की मां व भाई मंगलवार को अपनी फरियाद लेकर एसपी की जनसुनवाई में पहुंचे और बेटी आकांक्षा को ढूंढने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को शहाना खातून और उसके परिवार वालों ने अगवा कर लिया है। उन्हें शक है कि उनकी बेटी के साथ कुछ गलत न हो जाए। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि शहाना के मुर्शिदाबाद स्थित घर पर भी गए थे लेकिन उसके पिता ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में मिली आखिरी लोकेशन आकांक्षा और शहाना के लापता होने की जानकारी उस वक्त लगी जब 6 जून 2024 को सहायक प्रशिक्षण केंद्र टेकनपुर से आकांक्षा के घर जबलपुर फोन आया। जिसमें आकांक्षा से संबंधित जानकारी मांगी गई और बताया गया कि आकांक्षा और शहाना दोनों लापता हैं। 7 जून को दोनों की लोकेशन पहले दिल्ली फिर दूसरे दिन हावड़ा मिली थी और आखिरी बार लोकेशन पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में मिली थी। उर्मिला ने बताया कि पांच जून को बेटी आकांक्षा से बात हुई थी। वह अनमने ढंग से बात कर रही थी। 6 जून रात 8 बजे सहायक प्रशिक्षण केंद्र से कॉल आया कि सुबह से आकांक्षा और शहाना कहीं चले गए हैं। उनकी गुमशुदगी बिलौआ थाने में दर्ज कराई है। पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में मिली अखिरी लोकेशन उर्मिला ने बताया कि बीएसएफ के अफसरों से पता चला कि 6 जून को ही दोनों की लोकेशन दिल्ली में मिली थी। इसके बाद 7 जून को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में मिली। इसी दिन रात 11:30 बजे मुर्शिदाबाद के बहरामपुर में उनकी लोकेशन मिली। किसी ऑटो वाले के फोन से रात 12:03 बजे शहाना ने अपनी बड़ी बहन और मां से भी बात की। इसके बाद दोनों बीकन अस्पताल पहुंचीं। यहां के सीसीटीवी कैमरे में दोनों दिखी हैं। अस्पताल से दोनों कार में बैठकर कहीं चली गईं। इसके बाद उनके मोबाइल लगातार स्विच ऑफ हैं। उर्मिला निखर का कहना है कि बेटी की तलाश में पश्चिम बंगाल भी गई थी। यहां शहाना के घर पहुंची। उसके परिजन ने कुछ नहीं बताया। बेटियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। मेरी बेटी की जान खतरे में है। ग्वालियर सीएसपी (विश्वविद्यालय सर्किल) हिना खान ने बताया कि महिला आरक्षक की मां टेकनपुर से आई थी। उनका कहना था कि उनकी बेटी एक अन्य महिला आरक्षक के साथ कहीं चली गई है। 26 दिन हो गए हैं। बिलौआ थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई लेकिन पड़ताल नहीं हुई। जहां आखिरी लोकेशन मिली है, वहां तक पुलिस गई ही नहीं है। मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।

लखनऊ में सहारा मुख्य भवन पर ED की छापेमारी, 100 अधिकारी एक साथ पहुंचे कपूरथला हेड ऑफिस

  लखनऊ  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) का छापा पड़ा है। सहारा इंडिया के मुख्यालय में ईडी की छापेमारी हो रही है। कोलकाता की चिटफंड कंपनी में घोटाले से जुड़े मामले में ईडी की टीम सहारा इंडिया मुख्यालय को खंगाल रही है। ईडी की टीम ने सहारा के मुख्यालय में दाखिल होते ही सभी कर्मचाीरियों के फोन जब्त कर लिए। इसके बाद तमाम सेक्शन में पहुंच कर घोटाले से संबंधित जानकारियों को एकत्र किया जा रहा है। इस आधार पर कार्रवाई को लेकर चर्चा का बाजार गर्म किया जा रहा है। सहारा इंडिया का ये पूरा मामला कोलकाता की चिट फंड कंपनी में हुए कथित घोटाले से जुड़ा हुआ है। इलेक्ट्रानिक दस्तावेजों को इक्कठा करने के साथ में फाइलों की भी जांच की जा रही है। टीम ने सभी कर्मचारियों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं। किसी को भी बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है। चिटफंड घोटाले में छापेमारी सूत्रों के अनुसार, सहारा इंडिया मुख्यालय में छापेमारी कोलकाता की चिटफंड कंपनी में हुए कथित घोटाले से जुड़ी हुई है। इस मामले में सहारा इंडिया के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। इसी क्रम में ईडी की टीम लखनऊ के कपूरथला स्थित सहारा इंडिया के हेड ऑफिस में भी पहुंची। यहां जांच और छापेमारी चल रही है। फोन जब्त किए जाने से गहराया मामला छापेमारी और जांव के दौरान ईडी की टीम ने मुख्यालय में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों के सेल फोन जब्त कर लिए गए। फोन जब्त किए जाने से मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। तरह-तरह की चर्चा का दौर शुरू हो गया है। ईडी की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। इस घोटाले से जुड़े सबूत इकट्ठा कर रही है। लखनऊ यूनिट भी छापेमारी में शामिल प्रवर्तन निदेशालय लखनऊ यूनिट को भी इस छापेमारी में शामिल किया गया है। इस संयुक्त कार्रवाई के जरिए कोलकाता की चिटफंड कंपनी में हुए घोटाले की तह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। चिटफंड घोटाले में शामिल सभी लोगों को न्याय के कटघरे तक लाना है। यह छापेमारी सहारा इंडिया के लिए एक बड़ी चुनौती के रूप में सामने आई है। ईडी की इस कार्रवाई से सहारा इंडिया के खिलाफ आरोपों की गंभीरता पर चर्चा शुरू हो गई है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा में आएगी बाढ़, राजस्थान के 10 जिलों में होगी झमाझम बारिश

जयपुर. प्रदेश के डूंगरपुर और बांसवाड़ा में आज भारी बारिश हुई, इसमें डूंगरपुर के सीमलवाड़ा इलाके में 132 एमएम और बांसवाड़ा में 95 एमएम बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के चलते डूंगरपुर और बांसवाड़ा के कई इलाके जल मग्न हो गए हैं। डूंगरपुर में इस मानसून की सबसे तेज बारिश दर्ज की गई। कुछ ही घंटों में यहां 132 एमएम पानी बरस गया, वहीं बांसवाड़ा में भी 95 बारिश दर्ज की गई है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश के 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है, इसमें जयपुर, दौसा, नागौर, अलवर, भरतपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, सिरोही और जालौर में आज मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। डूंगरपुर के सीमलवाड़ा इलाके में 132 एमएम और बांसवाड़ा में 95 एमएम बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के चलते डूंगरपुर और बांसवाड़ा के कई इलाके जल मग्न हो गए हैं। डूंगरपुर में इस मानसून की सबसे तेज बारिश दर्ज की गई। कुछ ही घंटों में यहां 132 एमएम पानी बरस गया, वहीं बांसवाड़ा में भी 95 बारिश दर्ज की गई है।

सूरजपाल उर्फ भोले बाबा की दलितों में गहरी पैठ, मुस्लिम भी हैं अनुयायी

हाथरस हाथरस में नारायण हरि साकार के नाम से प्रसिद्ध सूरजपाल उर्फ भोले बाबा के सत्संग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इसमें अब 121 मौतों हो चुकी हैं। अनुसूचित जाति/ जनजाति और पिछड़े वर्ग में गहरी पैठ रखने वाले भोले बाबा दलित वर्ग से हैं। मुस्लिम भी उनके अनुयायी हैं। भोले बाबा कहते हैं- मैं खुद कहीं नहीं जाता, बल्कि भक्त मुझे बुलाते हैं। भक्तों की फरियाद पर अलग-अलग स्थानों पर घूमकर समागम करते रहते हैं। इस समय उनके कई आईएएस-आईपीएस अफसर चेले हैं। अक्सर उनके समागम में राजनेता और अफसर पहुंचते हैं। शादियां भी कराई जाती हैं। सोशल मीडिया पर लाखों फालोअर उनका यूट्यूब चैनल और फेसबुक पर पेज भी है। यूट्यूब में 31 हजार सब्सक्राइबर हैं। फेसबुक पेज पर भी बहुत ज्यादा लाइक्स नहीं हैं। परंतु उनके तीन लाख से ज्यादा फालोअर हैं। उनके हर समागम में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है। काले रंग की पोशाक में रहती है भोले बाबा की आर्मी भोले बाबा की खुद की आर्मी है। जिन्हें सेवादार कहा जाता है। हर मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम की पूरी कमान यही सेवादार संभालते हैं। सेवादार देश से आने वाले श्रद्धालुओं के पानी, भोजन से लेकर ट्रैफिक की व्यवस्था करते हैं। कोरोना काल में भी हुआ था विवाद मई, 2022 में जब देश में कोरोना की लहर चल रही थी, उस समय फर्रुखाबाद में भोले बाबा ने सत्संग का आयोजन किया था। जिला प्रशासन ने सत्संग में केवल 50 लोगों के शामिल होने की इजाजत दी थी। लेकिन, कानून की धज्जियां उड़ाते हुए 50 हजार से ज्यादा लोग सत्संग में शामिल हुए थे। यहां उमड़ी भीड़ के चलते शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी। उस समय भी जिला प्रशासन ने आयोजकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इस बार भी कहा जा रहा है कि कार्यक्रम के लिए जितने लोगों के शामिल होने की बात प्रशासन को बताई गई थी, उससे कहीं ज्यादा लोग जुट गए थे। कल से आगरा में होना था अयोजन हाथरस के बाद आगरा में था कार्यक्रम भोले बाबा का अगला कार्यक्रम 4 से 11 जुलाई तक आगरा में था। सैंया थाना क्षेत्र में ग्वालियर रोड पर नगला केसरी में तैयारी चल रही थी। इसके पोस्टर भी लग गए थे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live