LATEST NEWS

उपचुनाव में जीत की तैयारी तेज, मुरादाबाद में मुस्लिम कैंडिडेट उतारेगी भाजपा

Rahul Gandhi told RSS's plan on caste census

मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश में अब 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तैयारी तेज हो गई है। ये सीटें विधायकों के निधन या फिर उनके सांसद चुने जाने के चलते खाली हुई हैं। इनमें से ही एक सीट मुरादाबाद की कुंदरकी भी है, जो जिया उर रहमान के इस्तीफे से खाली हुई है। रहमान अब संभल लोकसभा सीट से सपा के सांसद हो गए हैं। इस बीच सूत्रों का कहना है कि भाजपा इस सीट से किसी मुस्लिम नेता को उतारने पर विचार कर रही है। भाजपा सूत्रों के हवाले से टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल मुस्लिम नेता के नाम पर मंथन चल रहा है। राज्य नेतृत्व इस पर विचार करेगा। इसके बाद संभावित नामों का एक पैनल केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष विचार के लिए भेजा जाएगा। ऐसा हुआ तो 2019 के बाद यह पहला मौका होगा, जब यूपी में भाजपा किसी मुस्लिम नेता को टिकट देगी। इससे पहले मुख्तार अब्बास नकवी को पार्टी ने टिकट दिया था। वहीं 2024 के आम चुनाव में भाजपा ने यूपी समेत उत्तर भारत के किसी भी राज्य में मुस्लिम कैंडिडेट नहीं दिया था। हालांकि केरल की मलप्पुरम लोकसभा सीट से कालिकट यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर अब्दुल सलाम को उतारा गया था, जिन्हें हार मिली है। वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें तो भाजपा से 1998 में मुख्तार अब्बास नकवी रामपुर लोकसभा सीट से जीते थे। हालांकि अगले साल फिर जब 1999 में चुनाव हुए तो उन्हें कांग्रेस की नूर बानो के आगे हार का सामना करना पड़ा। यह उपचुनाव इसलिए भी अहम है क्योंकि हाल के लोकसभा चुनाव में यूपी में भाजपा को करारा झटका लगा है। ऐसी स्थिति में यह देखना अहम होगा कि विधानसभा उपचुनाव में जनता किसे समर्थन देती है। कुंदरकी के अलावा अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर भी उपचुनाव है। इसकी वजह यह है कि विधायक अवधेश प्रसाद अब फैजाबाद सीट से सांसद बन चुके हैं। इसके अलावा गाजियाबाद सदर की सीट पर भी उपचुनाव होना है।

बचने के लिए पत्थर का लिया सहारा, छत्तीसगढ़-जगदलपुर के मिनी गोवा में नहाते समय तीन युवक बहे

जगदलपुर. चित्रकोट जलप्रपात के एक किमी पहले कच्चे मार्ग के रास्ते में पड़ने वाले मिनी गोवा के नाम से मशहूर बीच में नहाने के दौरान के तीन दोस्त बह गए। उन्होंने जान बचाने के लिए नदी के बीच बड़े पत्थर को पकड़ लिया। वहीं, युवकों को बहता देख कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद वहां पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने पांच घंटे की कड़ी मेहनत के बाद तीनों युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर के तीन युवक जिसमें चेतन बघेल 25 वर्ष, लखेश्वर बघेल 30 वर्ष व नितेश कुमार कुर्रे 28 वर्ष आदि मंगलवार की शाम को मिनी गोवा में नहाने के लिये गए हुए थे। नहाते समय पानी के आगे बढ़ गए, गहराई के साथ ही पानी का बहाव तेज होने के कारण तीनों बहने लगे। बहने के दौरान नदी के बीच पत्थर को युवकों ने पकड़ लिया और मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी लगते ही नगर सेनानी संतोष मार्बल तत्काल ही एसडीआरएफ की टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। घटना स्थल तक लाइट की व्यवस्था ना होने के कारण जवानों को मौके पर जाने में काफी दिक्कतों का सामने करना पड़ा। टॉर्च की रोशनी में जवानों ने 400 मीटर की दूरी को तय करते हुए रात करीब 12 बजे तीनों दोस्तों को सुरक्षित बाहर निकाला।

सर्वे और दिशा-निर्देश कमेटी बनाने की मांग, हाथरस सत्संग में भगदड़ का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

नई दिल्ली/हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के बाद मची भगदड़ में कम से कम 121 लोगों की मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। देश की सबसे बड़ी अदालत में एक जनहित याचिका दायर की गई है। अधिवक्ता विशाल तिवारी द्वारा दायर जनहित याचिका में जांच शुरू करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सर्वे कराने और दिशा-निर्देश तैयार करने के लिए समिति बनाने की मांग की गई है। उन्होंने मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज की अध्यक्षता में इस विशेषज्ञ समिति की नियुक्ति की जाए। आपको बता दें कि हाथरस जिले के सिकंदराराऊ इलाके में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ के मामले में पुलिस ने ‘मुख्य सेवादार’ और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंगलवार को हुई भगदड़ की इस घटना में 121 लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारी ने बताया कि पोरा पुलिस चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक बृजेश पांडे की तहरीर पर मंगलवार देर रात सिकंदराराऊ थाने में मुख्य सेवादार देवप्रकाश मधुकर और अन्य सेवादारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 110 (गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास), 126 (2) (गलत तरीके से रोकना), 223 (लोक सेवक द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा), 238 (साक्ष्यों को मिटाना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर में कहा गया, ‘‘आयोजकों ने पिछले कार्यक्रमों में पहुंची लाखों लोगों की भीड़ की स्थिति को छिपाते हुए इस बार 80 हजार अनुयायियों के इकट्ठा होने की बात प्रशासन को बताई थी। इसके अनुसार ही सुरक्षा की व्यवस्था की थी लेकिन सत्संग में ढाई लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे जिससे अव्यवस्था पैदा हो गई।’’ आरोप लगाया गया, ‘‘सत्संग के मुख्य प्रवचनकर्ता सूरजपाल उर्फ ‘भोले बाबा’ के प्रवचन के बाद वह अपनी गाड़ी में सवार होकर आयोजन स्थल से निकल रहे थे तभी अनुयायियों ने उनकी गाड़ी के मार्ग से धूल समेटना शुरू कर दिया। इस दौरान लाखों की भीड़ के दबाव के कारण कुछ लोग कुचल गए।’’ इसमें कहा गया, ‘‘भीड़ को आयोजन समिति और सेवादारों ने जबरन रोक दिया जिसकी वजह से भीड़ का दबाव बढ़ता गया और महिलाएं, बच्चे तथा पुरुष उसमें दबते-कुचलते चले गए। आयोजकों और सेवादारों के कारण बड़ी संख्या में निर्दोष लोग मारे गए और गंभीर रूप से घायल हुए।’’ शिकायत में आरोप लगाया गया, ‘‘मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने घायल तथा बेहोश लोगों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन आयोजनकर्ताओं तथा सेवादारों ने कोई सहयोग नहीं किया। कार्यक्रम स्थल पर यातायात नियंत्रण संबंधी अनुमति की शर्तों का पालन नहीं किया। आयोजनकर्ताओं ने मौके पर छूटे लोगों के सामान, कपड़े और जूते-चप्पल को उठाकर पास के ही खेत में फेंक कर साक्ष्य मिटाये।’’ हाथरस जिले के फुलरई गांव में ‘भोले बाबा’ द्वारा आयोजित सत्संग में मंगलवार को भगदड़ मच गई थी जिसमें 121 लोगों की मौत हो गई।

शिक्षकों की लापरवाही आई सामने,रानीबुढार प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला में दिनभर लटकता रहा ताला

शिक्षकों की लापरवाही आई सामने,रानीबुढार प्राथमिक शाला  एवं माध्यमिक शाला में दिनभर लटकता रहा ताला नहीं जिम्मेदार अधिकारियों का इस पर ध्यान, कैसे हो उन नौनिहालों  का सपना साकार डिंडौरी डिंडौरी जिले में शिक्षा की लचर व्यवस्था से देश का भविष्य कहलाने वाले नई पीढ़ी के छात्र छात्राओं की शिक्षा अंधकार मय है।कहने को तो विद्यालय जून माह से ही प्रारंभ कर दी गई है।किंतु यह केवल और केवल कागज के पन्नो पर ही ग्रामीण अंचलों में तो शिक्षको के मौज ही मौज है न कोई देखने बाला न कोई सुनने बाला जो मन में आए बही करे क्योंकि शासन से हर महीने मोटी रकम तो मिलना ही है। ऐसे में देश का भविष्य कहलाने वाले नई पीढ़ी क्या देश का भविष्य होगा यह एक चिंतनीय विषय है जो हर नागरिक को इस पर पहल करनी होगी हर पालक को ध्यान देना होगा की जिस स्कूल में बच्चे पढ़ने जा रहे है क्या वहा नियमित पढ़ाई चल रही है या नही अगर नही तो उनकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करे तब कही बच्चो का भविष्य उज्ज्वल हो सकेगा विकासखंड डिंडौरी अंतर्गत प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला रानी बुढार का मामला जबकि प्रदेश  के मुखिया डॉ मोहन यादव ने बड़े ही गर्मजोशी के साथ समूचे मध्यप्रदेश में 18 जून से स्कूल चलें हम अभियान का शुभारंभ किया था लेकिन इस आदिवासी बाहुल्य जिले के ग्रामीण अंचलों में सरकार की इस मुहिम पर ही शिक्षक प्रश्न चिन्ह लगाने पर आमादा हैं जिसकी बानगी  वनांचल के बैगा जनजाति बाहुल्य ग्राम रानी बुढ़ार का सामने आया है जहां मासाब आए दिन स्कूल से गायब रहने के आदि हो चुके है गौरतलब हो कि दिन सोमवार को ग्राम रानी बुढ़ार के प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला परिसर में पूरे दिन ताला लटका रहा, यूं तो बच्चे तय  समय पर स्कूल तो गए, मगर यहां पदस्थ शिक्षक ही स्कूल नहीं आए, कक्षा 7 वीं में अध्यनरत बच्चे से जब पूछा गया तो उसने बताया कि वे स्कूल गए थे मगर इन्हें पढ़ाने वाले मासाब ही स्कूल नहीं आए ,स्कूल में ताला लटके रहने पर बच्चे अपने अपने घर वापस लौट आए बच्चों के अभिभावकों की माने तो उक्त शाला में पदस्थ तीनों शिक्षक अपडाउन करते है और जब मर्जी होती है तब आते और जब मर्जी हुई शाला बंद कर निकल जाते है ग्रामीणों ने मध्यान्ह भोजन में भी शिक्षकों द्वारा गड़बड़ी करने के आरोप लगाए हैं यहां अव्वल सवाल यह है कि राज्य शासन दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने युद्ध स्तर पर प्रयास कर रहा है जिसकी शुरुआत स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 18 जून को स्कूल चलें हम अभियान के तहत किया था पर इस आदिवासी बाहुल्य जिले में शासन की मंशा पर जिम्मेदार सहित शाला में पदस्थ मासाब ग्रहण लगाने का काम कर रहे है उल्लेखनीय है की स्कूलों की सतत निगरानी करने के लिए जन शिक्षक सहित बी ,आर ,सी ,होते है पर वे भी अपने कर्तव्यों से विमुख होकर निगरानी रखने के एवज में महज खानापूर्ति करते नजर आते है। शिक्षकों की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे नौनिहाल छात्र विकास खंड डिंडौरी के प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला में अध्यनरत छात्र एवं पालकों के वक्तव्य एवं मौके में देखने के‌ बाद सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि शिक्षकों की लापरवाही का खामियाजा देश के भविष्य कहे जाने वाले नौनिहाल कैसे भुगतान रहे हैं जब 7वीं कक्षा के छात्र को अपने विद्यालय का नाम पता न हो की वो अध्यन‌ कहां करता है ऐसे में उन नौनिहालों का भविष्य उज्जवल कैसे होगा,ये समझ से परे है। आखिर क्यों नहीं जिम्मेदार अधिकारियों का इन पर ध्यान अधिकांशत देखने में यह आ रहा है कि जिलेभर में शिक्षक की व्यवस्था बहुत ही खराब है जिसकी पुष्टि अगर करना चाहे तो, अध्यनरत सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों से उन्हीं के पाठ्यक्रम के विषय पर कुछ जानकारी लिया जाए तो स्पष्ट तौर पर श्वत:  ही समझ में आ जाएगा बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा इस ओर कोई पहल नहीं की जाती है और ना ही समय-समय पर विद्यालयों में जाकर  इस संबंध में कोई जानकारी ली जाती है क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिओं का भी इस ओर नहीं ध्यान क्षेत्रीय जनपद निधियां के द्वारा भी और इस और कोई पहल नहीं की जाती है और ऐसा हो भी क्यों ना क्योंकि जनप्रतिनिधि हों या फिर राजनेता उनके बालक तो  अच्छे-अच्छे प्राइवेट स्कूलों में अध्यनरत हैं तो उनको क्या पड़ी है शासकीय विद्यालय में  अध्यनरत छात्र-छात्राओं की फिर चाहे उनका भविष्य अंधकार में ही क्यों ना हो । पालकों ने शासन एवं प्रशासन से माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला की शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग रानी बुढ़ार में संचालित प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला में अध्यनरत छात्रों के पालकों ने शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की है ताकि उनके बालक बालिकाओं की भविष्य उज्जवल हो सके । अपना वक्तव्य देते देते बालकों का दर्द छलका और उन्होंने स्पष्ट तौर पर यह कह दिया कि रानीबुढार में अध्यापन कार्य कर रहे अध्यापक सिर्फ अपनी पेमेंट बनाने की ओर ध्यान देते हैं कि उनकी बस रोजी-रोटी चलती रहे फिर चाहे यहां अध्ययन रत छात्र -छात्राओं का भविष्य अंधकार में ही क्यों ना हो, तभी तो उनके द्वारा अध्यापन कार्य में रुचि नहीं दिखाई जाती है, अध्यापक कितना समय विद्यालय संचालित करें या कितने समय बंद कर दें, या विद्यालय में आए ही ना इसकी कोई गारंटी नहीं होती है इससे स्पष्ट तौर पर समझा जा सकता है कि यहां अध्यापन कार्य करा रहे अध्यापकों की इन छात्रों के भविष्य को लेकर कितनी चिंता है मध्यान भोजन एवं छात्रवृत्ति में भी बर्ती जा रही  लापरवाही रानीबुढार विद्यालय में अध्यनरत छात्रों के पलकों का कहना है कि यहां के छात्रों को मध्यान भोजन भी सही तरीके से नहीं दिया जाता है और ना ही यहां अध्यनरत छात्रों को शासन के द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिल पा रहा है इनका कहना है हमारे यहां का शिक्षा व्यवस्था बहुत ही खराब स्थिति में है यहां के शिक्षक कभी भी स्कूल बंद कर देते हैं उनकी कोई टाइमिंग भी नहीं है हम चाहते हैं कि हमारे यहां शिक्षा व्यवस्था अच्छी हो और हमारे यहां मध्यान … Read more

ककुड़ा ट्रेलर रिलीज: हॉरर-कॉमेडी 12 जुलाई 2024 को Zee5 पर देखें

MP NEWS: Mohan Yadav government's big plan regarding Shipra river, 6 dams will be built

‘स्त्री’ के मेकर्स की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ को दर्शकों ने खूब प्यार दिया और अब इस फिल्म के निर्देशक आदित्य रॉय कपूर ‘ककूड़ा’ लेकर आ रहे हैं। ओटी पर रिलीज हो रही इस फिल्म का मजेदार और शानदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे देख आपको डर भी लगेगा और हंसी भी छूट जाएगी। सोनाक्षी सिन्हा, रितेश देशमुख और साकिब सलीम स्टारर ‘ककूड़ा’ के ट्रेलर देखने के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं और खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। काकुड़ा के ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक शापित गांव दौड़ी, जहां हर घर में दो दरवाजे हैं। एक बड़ा और दूसरा छोटा। छोटा दरवाज़ा ककूड़ा का है, जो हर मंगलवार को रात सवा सात बजे आता है और जिसने भी उसके लिए अपना दरवाज़ा नहीं खोला, उसका 13वें दिन किस्सा खत्म एकनायिका ने लिखा, ‘सुपरहिट है भाई।’ दूसरे ने कहा कि इस फिल्म की रिलीज का इंतजार नहीं किया जा सकता। कुछ लोग बोल रहे हैं कि ट्रेलर बहुत ही मजेदार है। ‘ककूड़ा’ कब और कहां देखें? इस फिल्म को आप घर बैठे ही देख सकते हैं। ये ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। मेकर्स ने रिलीज डेट की अनाउंसमेंट पहले ही कर दी थी। फिल्म 9 दिन बाद 12 जुलाई को डूब जाएगी। राधिका का खुलेगा राज, क्या है ककूड़ा का शाप? मेकर्स ने ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘खुलेगा राधिका का राज और क्या है ककूड़ा का श्राप! अब हर मंगलवार, शाम सवा सात बजे, दरवाजा खोलकर रखना, क्योंकि ककूड़ा आ रहा है।’

CM योगी हाथरस के लिए रवाना, 121 लोगों की मौत, आयोजन में 2.5 लाख लोग थे शामिल

हाथरस हाथरस सतसंग में श्रृद्धालुओं की मौत के मामले में मुख्य प्रवचनकर्ता सूरजपाल उर्फ़ भोले बाबा के मुख्य सेवादार समेत अन्य आयोजकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं प्रशासन ने कार्रवाई के क्रम में एक कदम और आगे बढ़ाया है। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 105, 110, 126(2), 223 और 238 के तहत ‘मुख्य सेवादार’ कहे जाने वाले देवप्रकाश मधुकर और उस धार्मिक कार्यक्रम के अन्य आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जहां भगदड़ हुई थी। एफआईआर में बाबा का नाम नहीं है। डीजी जोन आगरा की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। बीजेपी विधायक और यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण ने यह जानकारी दी है। पुन: (4) संशोधित….सिकंदराराऊ में भगदड़,  116 लोगों की मौत साकार विश्वहरि उर्फ भोलेबाबा के सत्संग समाप्त होने के बाद हुआ दर्दनाक हादसा चीख-पुकार के बीच सत्संग स्थल और अस्पतालों में अपनों को खोजते रहे श्रद्धालु सिकंदराराऊ क्षेत्र में मंगलवार को सत्संग के दौरान मची भगदड़ में अब तक 116 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सौ से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब फुलरई मुगलगढ़ी में नारायण विश्वहरि उर्फ भोले बाबा सत्संग समाप्त करने के बाद बाहर निकल रहे थे। देर रात अलीगढ़ रेंज के आईजी शलभ माथुर ने 116 लोगों के मरने की पुष्टि की है। इसमें से 98 महिलाएं, 7 बच्चे और 11 पुरुष हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सवा लाख से अधिक लोग सत्संग में मौजूद थे। समापन के बाद हर कोई निकलने की जल्दी में था। गर्मी और उमस के कारण श्रद्धालु परेशान थे। इसी बीच बाबा का काफिला निकालने के लिए लोगों को रोका गया। हर कोई बाबा को नजदीक से देखना चाहता था। उनकी गाड़ी की धूल को पाना चाहता था। ऐसे में पीछे से भीड़ का दबाव बढ़ता गया। सड़क के करीब दलदली मिट्टी और गड्ढा होने के कारण आगे मौजूद लोग दबाव नहीं झेल सके औऱ एक के बाद एक गिरते चले गए। खासकर जमीन पर गिरीं महिलाओँ व बच्चों के ऊपर से लोग गुजरते चले गए। देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में लोग बेहोश हो गए।   हाथरस हादसे पर समाजवादी पार्टी सांसद अखिलेश यादव ने कहा, “यह बहुत दर्दनाक है. जिन परिवारों के सदस्यों की जान गई है उन्हें दुख सहने की शक्ति मिले. जो हादसा हुआ है यह सरकार की लापरवाही है. ऐसा नहीं है कि सरकार को इस कार्यक्रम की जानकारी न हो. जब कभी भी इस प्रकार के कार्यक्रम होते हैं तो बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होते हैं. इस लापरवाही से जो जानें गईं है उसकी जिम्मेदार सरकार है. कोई अगर अस्पताल पहुंच भी गया तो उन्हें पर्याप्त इलाज नहीं मिल पाया. ना ऑक्सीजन, ना दवाई, ना इलाज मिल पाया. इसकी जिम्मेदार भाजपा है जो बड़े-बड़े दावे करती है कि हम विश्वगुरु बन गए हैं. क्या अर्थव्यवस्था का मतलब यह है कि किसी आपातकाल स्थिति में आप लोगों का इलाज न कर पाएं?” सत्संग और आयोजनों के लिए कड़े नियम और कानून बनाए जाने की जरूरत राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मांग की है कि जो कल हादसा हुआ है उसको ध्यान में रखते हुए ऐसे सत्संग और आयोजनों को लेकर कड़े नियम और कानून बनाए जाने की जरूरत है.  बदायूं जनपद के छह लोगों की मौत, परिजनों से मिले SDM हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ के दौरान बिल्सी के तीन लोगों समेत बदायूं जनपद के छह लोगों की मौत हुई है. बिल्सी एसडीएम ने तीनों परिवारों के घर पहुंच कर पूरी जानकारी ली है. एसडीएम प्रवर्धन शर्मा ने कहा कि शासन की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी.  लोगों को पर्याप्त इलाज नहीं मिल पाया- अखिलेश यादव हाथरस की घटना पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि ऐसा नहीं है कि यूपी सरकार और प्रशासन के लोग ये बाते न जानते हों कि ऐसे कार्यक्रमों में भारी भीड़ आती है. लोगों को पर्याप्त इलाज नहीं मिल पाया. एंबुलेंस, इलाज, दवाई और ऑक्सीज नहीं मिल पाई.  

बगैर एक भी रन बनाये बुमराह बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने, अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली ICC T20 World Cup 2024 में गेंदबाजों का जलवा जमकर देखने को मिला, जबकि बैटर्स के लिए यह टूर्नामेंट थोड़ा मुश्किलों भरा रहा। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब टीम इंडिया ने अपने नाम किया और जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। बुमराह ने यह अवॉर्ड जीतते ही एक एकदम अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया जो मेंस और विमेंस टी20 वर्ल्ड कप मिलाकर भी कोई नहीं कर सका है। बुमराह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने, लेकिन उनके खाते में एक भी रन नहीं था। पूरे टूर्नामेंट में बुमराह को महज एक बार बैटिंग करने का मौका मिला और तब वो गोल्डन डक का शिकार हुए थे। टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में कुल 9 मैच खेले, जिसमें से बाकी आठ मैचों में तो बुमराह को बैटिंग का मौका ही नहीं मिला। बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 15 विकेट चटकाए और टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े गेम चेंजर साबित हुए। भारतीय टीम जब-जब मैच हारने की कगार पर पहुंची, बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से मैच का पासा ही पलट डाला। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बुमराह का इकॉनमी रेट 4.17 का रहा, जो किसी भी मेंस टी20 वर्ल्ड कप में 100 से ज्यादा गेंद करने वाले गेंदबाजों में बेस्ट इकॉनमी रेट है। बुमराह की गेंदों पर पूरे टूर्नामेंट में कुल 12 बाउंड्री पड़ीं, जिसमें महज दो छक्के शामिल थे। बुमराह से पहले वनडे वर्ल्ड कप में दो खिलाड़ी ऐसे रह चुके हैं, जो बिना एक भी रन बनाए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने हैं। ग्लेन मैकग्रा ने ये कारनामा 2007 वर्ल्ड कप में किया था। जब 11 मैचों में उन्हें एक भी मैच में बैटिंग करने का मौका तक नहीं मिला था। वहीं ऑस्ट्रेलिया के ही मिचेल स्टार्क ने यह कारनामा 2015 वर्ल्ड कप में किया था। तब स्टार्क को बैटिंग का मौका तो मिला था, लेकिन उनके बैट से एक भी रन नहीं निकला था।  

मसीहा बनके आए सेना के जवान अमरनाथ यात्रा से लौट रही बस के अचानक ब्रेक हुआ फेल, सबकी जान हलक में अटकी

Farmers movement, agricultural law; Is Kangana Ranaut creating problems for BJP?

होशियारपुर सुरक्षा बलों की सूझबूझ ने अमरनाथ यात्रा से लौट रही बस के साथ बड़े हादसे को टाल दिया। इस बस में करीब 40 लोग सवार थे। यह बस अमरनाथ से होशियारपुर के रास्ते पर थी। इसी दौरान नेशनल हाईवे 44 पर बस ने रामबन के पास कंट्रोल खो दिया। इसकी वजह थी कि बस के ब्रेक फेल हो गए थे और ड्राइवर इसे रोक नहीं पा रहा था। हालात ऐसे बन गए थे कि बस खाई में जाकर गिरने वाली थी। इसी डर से यात्री चलती बस से ही छलांग लगाने लगे थे ताकि जान बचाई जा सके। इसी बीच हाईवे पर तैनात सुरक्षाबलों की नजर पड़ी तो वे हादसे को टालने के लिए सक्रिय हो गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिखता है कि लोग चिल्ला रहे हैं कि बस के ब्रेक फेल हो गए हैं। इसके साथ ही हाईवे पर पेट्रोलिंग में तैनात सैनिक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान सक्रिय हो जाते हैं। आगे की टीम को अलर्ट किया जाता है और पीछे से भी कुछ सैनिक मदद के लिए भागते हैं। बस के रास्ते में पत्थर लगा दिए जाते हैं ताकि वह रुक जाए और सड़क से नीचे फिसलकर खाई में न गिर जाए। सौभाग्य रहा कि सैनिकों की मेहनत रंग लाई और बस को हादसे से बचा लिया गया। बस में सभी सवार यात्री पंजाब के होशियारपुर जिले के रहने वाले थे। सोशल मीडिया पर जो वीडियो दिख रहा है, उसमें कई यात्री खिड़की और दरवाजे से कूदते दिख रहे हैं। इस हादसे में 10 लोग जख्मी हुए हैं, जो चलती बस से कूदे थे। इसके अलावा अन्य सभी 30 यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। यात्रियों ने बताया कि बनिहाल के पास नचलाना में बस के ब्रेक फेल हो गए और ड्राइवर उसे रोक नहीं पाता है। इस घटना में घायल लोगों में 6 पुरुष, 3 महिला और एक बच्चा शामिल हैं। सैनिकों और पुलिसकर्मियों ने इस घटना को देखते हुए तुरंत ही ऐक्शन लिया और बस के रास्ते में पत्थर लगा दिए।  

कलेक्टर ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान का जिले में पौधारोपण कर किया शुभारंभ

कलेक्टर ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान का जिले में पौधारोपण कर किया शुभारंभ जिलेवासियों से ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत पौधरोपण करने कलेक्टर ने की अपील अनूपपुर  कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ ने आज जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत कोहका पूर्व में मियां बाकी तकनीक के माध्यम से पीपल का पौधारोपण कर ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान का अनूपपुर जिले में शुभारंभ किया।   गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश भर में वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए पौधारोपण का कार्य प्रारंभ किया गया है, जिसके परिपेक्ष्य में अनूपपुर जिले में कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 वाटरशेड विकास परियोजना द्वारा चार प्रोजेक्ट तैयार किए गए हैं जिसके तहत 12 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा यह पौधारोपण मियां बांकी तकनीक से किया जा रहा है। इसी के तहत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत कोहकापूर्व में एक एकड़ क्षेत्र में मियाबाकी पद्धति से 4 हजार पौधों का रोपण का कार्य प्रारंभ किया गया है। इस अवसर पर विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रामदास पुरी, जिला पंचायत सदस्य श्री नर्मदा सिंह, श्रीमती भुवनेश्‍वरी देवी, श्री हीरा सिंह श्याम, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पाण्डेय, उद्यान विभाग के सहायक संचालक श्री सुभाष श्रीवास्तव, वॉटरशेड परियोजना अधिकारी श्री कुसरिया, ग्राम पंचायत कोहकापूर्व के सरपंच श्री अर्जुन सिंह श्याम, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, विद्यार्थी, नागरिक तथा उद्यान, वॉटरशेड तथा जनपद पंचायत के अधिकारियों ने पौधरोपण अभियान ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ के तहत पौधरोपण किया।   इस अवसर पर कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ ने अनूपपुर जिले के सभी नागरिकों से कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाकर और उसे मेरी लाइफ ऐप के माध्यम से जियो टैग कर ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान को सफल बनाने की अपील की है। कलेक्टर ने किया उद्यानिकी नर्सरी पुष्पराजगढ़ का निरीक्षण कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने आज जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के उद्यानिकी नर्सरी पुष्पराजगढ़ का निरीक्षण किया तथा नर्सरी में अमरूद, नींबू, नाशपाती, आम इत्यादि के वृक्षों का जायजा कर लिया। कलेक्टर ने नर्सरी में अलग-अलग किस्म के फलदार पौधों का रोपण करने के भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। मनरेगा के अंतर्गत बनाए गए किरगी नर्सरी का किया निरीक्षण कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत किरगी में मनरेगा के अंतर्गत बनाए गए नर्सरी का निरीक्षण किया। कलेक्टर को अवगत कराया गया की नर्सरी का क्षेत्र दो एकड़ का है। जिस पर कलेक्टर ने नर्सरी के विकास के लिए फलदार तथा अन्य किस्म के पौधों की नर्सरी तैयार करने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर एवं जिपं. सीईओ ने कोदो प्रसंस्करण ईकाई की नमकीन यूनिट का किया निरीक्षण अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कोहका पूर्व में आजीविका मिशन के माध्यम से स्व सहायता समूह द्वारा संचालित अमरकंटक कोदो प्रसंस्करण ईकाई की नमकीन प्रसंस्करण यूनिट का कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नमकीन प्रसंस्करण यूनिट की प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा प्रंसस्करण कार्य में लगी मशीनों का अवलोकन किया। इस दौरान नमकीन प्रसंस्करण ईकाई को संचालित करने वाली स्व सहायता समूह की सदस्यों से चर्चा की। चर्चा के दौरान स्व सहायता समूह की सदस्यों ने कलेक्टर एवं जिपं. सीईओ को अवगत कराया कि कोदो प्रसंस्करण ईकाई के साथ ही नमकीन प्रसंस्करण यूनिट का संचालन प्रारंभ किया गया है। निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी जिला प्रशासन द्वारा स्व सहायता समूह की महिलाओं के आजीविका संवर्धन के लिए स्थापित की गई यूनिट का भ्रमण करते हुए कार्य की सराहना की गई तथा सो सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया।

अमरनाथ यात्रा में चार दिन में 74 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किये बाबा बर्फानी के दर्शन

जम्मू  कश्मीर में अमरनाथ मंदिर में पिछले चार दिनों में 74 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। वहीं 5 हजार 725 यात्रियों का एक और जत्था बुधवार को कश्मीर के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया,  सुबह भगवती नगर यात्री निवास से 5,725 यात्रियों का एक और जत्था घाटी के लिए दो सुरक्षा काफिलों में रवाना हुआ। इनमें से 2,514 यात्री 118 वाहनों के सुरक्षा काफिले में उत्तरी कश्मीर के बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुए, जबकि 3,211 यात्री 120 वाहनों में सुरक्षा बलों की सुरक्षा में दक्षिण कश्मीर के नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप के लिए रवाना हुए। मौसम विभाग ने दोनों यात्रा मार्गों पर आमतौर पर बादल छाए रहने और सुबह के समय गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। श्रद्धालु या तो 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम गुफा मंदिर मार्ग से यात्रा करते हैं या फिर 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से यात्रा करते हैं। पहलगाम मार्ग का उपयोग करने वालों को गुफा मंदिर तक पहुंचने में चार दिन लगते हैं, जबकि बालटाल मार्ग का उपयोग करने वाले लोग गुफा मंदिर के अंदर ‘दर्शन’ करने के बाद उसी दिन आधार शिविर लौट आते हैं। इस साल की यात्रा के दौरान सात हजार से ज्यादा ‘सेवादार’ (स्वयंसेवक) यात्रियों की सेवा कर रहे हैं। यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने तीन जुलाई से अतिरिक्त ट्रेनें जोड़ने का फैसला किया है। दोनों मार्गों पर यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं।

शेयर बाजार ने भरी उड़ान, सेंसेक्स पहली बार 80000 पर पहुंचा

Attack on police who went to catch illegal liquor, policemen including SHO injured

मुंबई शेयर बाजार (Share Market) में बुधवार को जोरदार तेजी के बीच जहां सेंसेक्स (Sensex) ने जहां पहली बार 80,000 का आंकड़ा पार कर लिया, तो इस बीच बैंकिंग शेयरों में भी ताबड़तोड़ उछाल देखने को मिला. इन स्टॉक्स को लीड HDFC Bank Share ने किया, जिसकमें तेज बढ़त के बाद बाकी बैंकिंग स्टॉक्स भी चढ़ने लगे. खासकर ICICI बैंक और Axis बैंक के शेयर भी बाजार को सपोर्ट करते हुए दिखाई दिए. HDFC Bank का शेयर 3 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था. बैंक निफ्टी 53000 के पार निकला Stock Market में तेजी के बीच बीएसई और एनएसई दोनों इंडेक्स ने ओपनिंग के साथ रॉकेट की रफ्तार भागना शुरू कर दिया था. इस बीच बाजार को पूरा सपोर्ट देते हुए बैंक निफ्टी (Bank Nifty) ने 53,000 अंक के रिकॉर्ड स्तर को पार कर लिया, जबकि सेंसेक्स ऐतिहासिक 80 हजार के ऊपर कारोबार कर रहा है. निफ्टी की अगर बात करें, तो Nifty-50 ने भी नए ऑल टाइम हाई लेवल को छूआ और पहली बार 24,307.25 के स्तर पर पहुंचकर ट्रेड कर रहा था. बाजार खुलते ही रॉकेट बना HDFC बैंक का शेयर HDFC Bank Share सुबह 9.15 बजे मार्केट ओपन होने के साथ 1791 रुपये पर खुला और कुछ ही देर में 1794 रुपये का नया हाई लेवल छू लिया. खबर लिखे जाने तक सुबह 10.40 बजे पर एचडीएफसी बैंक का शेयर 3.40 फीसदी चढ़कर 1789.35 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. शेयर में आए इस उछाल के चलते बैंक का मार्केट कैप भी बढ़कर 13.44 लाख करोड़ रुपये हो गया है. इन बैंकिंग स्टॉक्स ने भी पकड़ी रफ्तार एचडीएफसी बैंक के साथ ही ICICI Bank Share करीब 2 फीसदी की तेजी लेकर 1215.85 रुपये स्तर छू लिया, वहीं Axis Bank Share भी 2.21 फीसदी उछलकर 1281 रुपये पर कारोबार कर रहा था. अन्य बैंकिंग स्टॉक्स की बात करें, तो प्राइवेट सेक्टर के Kotak Bank Share 1.50 फीसदी बढ़कर 1799.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI का शेयर लगभग 1 फीसदी चढ़कर ट्रेड कर रहा था. HDFC Bank शेयर में क्यों आई तेजी? देश में प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank के शेयर में आई इस जबरदस्त तेजी के पीछे के कारणों का जिक्र करें, तो अगस्त में एमएससीआई के अधिक निवेश की उम्मीद के बीच एचडीएफसी बैंक के शेयर में यह तेजी आई. ब्रोकरेज फर्म जेफरीज और यूबीएस ने एचडीएफसी बैंक के शेयरों पर Buy रेटिंग बनाए रखी है. जेफरीज के मुताबिक, मई में विदेशी शेयरधारिता में 54.8 फीसदी की गिरावट एमएससीआई की समीक्षा में मदद करेगी. कल दिए थे संकेत, आज कर दिया कमाल बुधवार को शेयर बाजार में कारोबार शुरू होते ही बीएसकई का सेंसेक्स 481.44 अंक या 0.61 प्रतिशत बढ़कर 79,922.89 पर ओपन हुआ था. वहीं कुछ ही मिनटों के कारोबार में ये 572 अंक की उछाल के साथ 80000 के पार निकल गया और 80,039.22 के लेवल को टच कर लिया. गौरतलब है कि बीते कारोबारी दिन मंगलवार को भले ही Sensex सुस्ती के साथ क्लोज हुआ था, निफ्टी 18.10 अंक या 0.07% गिरकर 24,123.85 पर बंद हुआ था, जबकि सेंसेक्स 34.73 अंक या 0.04% गिरकर 79,441.46 पर बंद हुआ. लेकिन प्री-ओपन में इसने 80,129 का लेवल छूकर पहले ही संकेत दे दिए थे. बीते कारोबारी दिन मंगलवार को Nifty-50 भी नए शिखर पर पहुंचा Sensex की तरह ही एनएसई का निफ्टी भी 167 अंकों की छलांग के साथ 24291 पर खुला और कुछ ही देर में 24,292 के स्तर पर पहुंच गया. मार्केट खुलने पर करीब 2095 शेयरों में तेजी आई, 694 शेयरों में गिरावट आई और 100 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. निफ्टी पर एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी लाइफ, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और टाटा कंज्यूमर प्रमुख लाभ में रहे. HDFC Bank Share में ताबड़तोड़ तेजी BSE के 30 शेयरों में से 21 हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं. इस बीच Sensex को 80000 के पार निकालने में बुधवार को सबसे बड़ा योगदान बैंकिंग स्टॉक्स का रहा, जिनमें जोरदार तेजी देखने को मिली है. बैंकिंग शेयरों के कमाल के चलते ही बैंक निफ्टी (Bank Nifty) ने 53000 अंक के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया है. HDFC Bank Share जहां 2.97% चढ़कर 1781.60 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था, तो वहीं ICICI Bank Share करीब 2 फीसदी की तेजी लेकर 1215 रुपये पर था. इसके अलावा Axis Bank Share भी 2 फीसदी उछलकर 1277.95 रुपये, जबकि Kotak Bank Share 1.50 फीसदी बढ़कर 1799.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. टीसीएस-इंफोसिस के शेयर टूटे शेयर बाजार में आज बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और कैपिटल गुड्स के शेयर बीएसई पर क्रमशः 851 अंक, 261 अंक और 380 अंक की बढ़त के साथ सबसे ज्यादा लाभ में रहे. दूसरी ओर, आईटी शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे, बीएसई आईटी इंडेक्स 102 अंक गिरकर 37,939 पर आ गया. इस बीच टीसीएस, इंफोसिस, सन फार्मा, टेक महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है.

जिला चिकित्सालय मेटरनिटी वार्ड मे अब चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगे डाक्टर, कलेक्टर की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक मे हुआ महत्वपूर्ण निर्णय

कटनी जिला चिकित्सालय में अब आकस्मिक चिकित्सा सेवा की तरह मेटरनिटी वार्ड में भी अब 24 घंटे चिकित्सकों की उपलब्धता रहेगी। यह व्यवस्था सोमवार 8 जुलाई से जिला चिकित्सालय मे प्रभावी हो जायेगी। यह निर्णय मंगलवार को कलेक्टर अवि प्रसाद की अध्यक्षता मे जिला चिकित्सालय में आयोजित जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक मे लिया गया। बैठक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर की प्रोफेसर डॉ प्रियदर्शनी तिवारी, सीएमएचओ डॉ आठ्या, सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा, रोगी कल्याण समिति के सदस्य अरविंद गुगालिया एवं पवन बजाज, डॉ मनीष मिश्रा, डॉ डीजे मोहंती, डॉ हर्षिता गुप्ता, डॉ सीमा शिवहरे, डॉ सुनीता वर्मा और डॉ सुनीता सिंह सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। जिले मे मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा मातृ सुरक्षा सेवाओं की सूक्ष्म समीक्षा की गई। इस दौरान जिला चिकित्सालय में दोपहर 2 बजे के बाद मेटरनिटी वार्ड में महिला चिकित्सक न होने के कारण प्रसूताओं को होने वाली असुविधा के मद्देनजर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा निर्णय लिया गया कि अब जिला चिकित्सालय में स्त्री रोग विशेषज्ञ और महिला चिकित्सकों के समूह से न्यूनतम एक एम.बी.बी.एस डॉक्टर हर समय महिला रोगियों की परिचर्या मे रहेगी। कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर यह डयूटी रोस्टर सोमवार 8 जुलाई से प्रभावी हो जायेगा। इसके तहत सभी चिकित्सक अपनी डियूटी के दौरन ऑपरेशन, ओपीडी व आकस्मिक सेवाओं का संचालन करेंगे। नौ डॉक्टरों के पूल से लगेगी डियूटी बैठक मे सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा ने बताया कि चौबीसों घंटे मेटरनिटी वार्ड मंे महिला डॉक्टर की मौजूदगी के लिए नौ डाक्टरों का समूह बनाया गया है। जिसमे डॉ हर्षिता गुप्ता, डॉ सीमा शिवहरे, डॉ सुनीता वर्मा, डॉ सुनीता सिंह, डॉ आरती सौंधिया, डॉ श्रद्धा द्विवेदी, डॉ दिव्या भार्गव, डॉ नेहा कदम, डॉ उमा भावना सहित इन नौ डॉक्टरों मे से सुबह चार स्पेशलिस्ट चिकित्सक और दोपहर में एक एम.बी.बी.एस डॉक्टर मेटरनिटी वार्ड मे मौजूद रहेगा। इन डॉक्टरों में से पालीवार प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक और रात्रिकालीन डयूटी के तहत रात्रि 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉक्टर मौजूद रहेंगे। कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिला चिकित्सालय के रेफरल प्रकरण, मातृ मृत्यु दर तथा एनीमिया प्रबंधन के बारे में जानकारी लेते हुए उन्हे प्रतिदिन निर्धारित प्रपत्र में जानकारी उपलब्ध करानें की हिदायत दी। रोगी कल्याण समिति द्वारा मरीजों के पंजीयन हेतु एक डाटा एंट्री आपरेटर रखे जाने का अनुमोदन दिया गया। निजी रेडियोलाजिस्टों की सराहना रेडियोलाजिस्ट की कमी से जूझ रहे जिला चिकित्सालय मे जरूरतमंद मरीजों की वर्तमान मे सीएमएचओ डॉ आठ्या और शहर के तीन निजी रेडियोलाजिस्ट डॉ अनिल वाटवे, डॉ अखिलेश गुप्ता एवं डॉ पारूल गुप्ता द्वारा किये जाने के कार्य की बैठक में मुक्त कंठ से सराहना की गई। जिला रोगी कल्याण समिति में सर्वसम्मति से गहन चिकित्सा ईकाई, लांड्री, दंत विभाग, एक्स-रे विभाग, उपकरण व शौचालयों के उन्नयन कार्यो की स्वीकृति भी दी गई।

इजरायली हवाई हमले में मारे गए 9 फिलिस्तीनी, खान यूनिस शहर को खाली करने का आर्डर

खान यूनिस गाजा के खान यूनिस शहर से लोगों का विस्थापन फिर से शुरू हो गया है. इजरायली सेना की तरफ से मैसेज मिलने के बाद लोगों को अपनी जान बचाने के लिए पलायन को मजबूर होना पड़ रहा है. अमेरिका ने भी इजरायली कार्रवाई का समर्थन किया है. बुजुर्ग, बच्चे, महिलाएं और नौजवान सभी अपनी जान बचाने के लिए अपने हाथों में सामान लिए निकल पड़े हैं. कोई पैदल, कोई साइकिल से तो कोई दूसरे वाहन से इज़रायली हमलों से बचने के लिए खान यूनिस को छोड़ने पर मजबूर हो गया है. इनमें से इमान अबू दका नाम की महिला भी एक है. उसकी आंखों में आंसू हैं. वो यूरोपियन अस्पताल में 7 महीने रहने के बाद अपने घर लौटी थीं, लेकिन आज वो एक बार फिर से पैदल ही निकलने को मजबूर हो गई हैं. दरअसल इन्हें इजरायली फोन नंबरों से गाजा के पूर्वी खान यूनिस के लोगों को घरों को छोड़ने का ऑडियो संदेश मिला है. इसके बाद लोग यहां से जाने को मजबूर हो गए हैं. वहीं आईडीएफ का आरोप है कि इस्लामिक जिहाद ने सोमवार को करीब 20 रॉकेटों की बौछार की, लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ. इसके बाद इजरायली सेना उनके ठिकानों पर हमले कर रही है. पूरी रात चले इस हमले में करीब 9 लोगों के मारे जाने की बात सामने आ रही है. इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं. हमास और इजरायल के बीच संघर्ष को पूरे 9 महीने हो गए हैं. इस जंग में अब तक करीब 38 हज़ार फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं. पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल में हमला कर 1200 लोगों को मार डाला था, जबकि 250 लोगो को बंधक बना लिया था. इनमें कुछ को सशर्त रिहा किया गया. कुछ मारे गए और करीब 150 बंधक आज भी हमास की कैद में हैं. इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच जंग के हालात इधर, इजरायल और लेबनान के हिजबुल्लाह के बीच टकराव लगातार बढ़ता ही जा रहा है. ये टकराव कभी भी भीषण जंग में तब्दील हो सकता है. ऐसे में इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने लेबनान से लगती सीमा का दौरा किया और सैनिकों से मुलाकात कर ताजा हालात का जायजा लिया. बॉर्डर पर पहुंचे इजरायली रक्षा मंत्री ने कहा था कि इजरायल शांति चाहता है, लेकिन हिजबुल्लाह यदि हमले जारी रखता है तो इजरायल जंग से पीछे नहीं हटेगा. हालांकि उन्होंने ये भी कहा था कि उत्तर में सैन्य टकराव का एक राजनीतिक विकल्प भी तैयार किया जा रहा है. रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा था, “हमारे विकल्प महत्वपूर्ण हैं. हम दोनों पर काम कर रहे हैं. पहला कि सशक्त सैन्य बल को तैयार करना. दूसरा राजनीतिक विकल्प तैयार किया जा रहा है. यह हमेशा बेहतर होता है. हम युद्ध नहीं चाहते, लेकिन मजबूर किया गया तो किसी को छोड़ेंगे नहीं.” लेबनान बॉर्डर पर भारी बमबारी का दौर जारी पिछले साल 7 अक्टबूर को इजरायल पर हुए हमास के हमले के बाद से ही लेबनान बॉर्डर पर भारी बमबारी का दौर जारी है. इजरायल की सेना जहां लेबनान के अंदर घुस कर हिजबुल्लाह के ठिकानों पर बमबारी कर रही है. वहीं जवाबी कार्रवाई के तहत हिजबुल्लाह भी रॉकेट की बारिश कर रहा है. हिजबुल्लाह के हमले की वजह से इजरायल के कई शहर और गांव पूरी तरह से खाली हो चुके हैं. इसके साथ ही हिजबुल्लाह के हमले में इजरायल के एक दर्जन से ज्यादा सैनिक अबतक हताहत हुए हैं. वहीं इजरायली हमले में लेबनान में 200 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं.  

आमजनता से प्राप्त आवेदन पत्रों के त्वरित निराकरण के लिए जनसुनवाई आयोजित

आमजनता से प्राप्त आवेदन पत्रों के त्वरित निराकरण के लिए जनसुनवाई आयोजित जनसुनवाई में 92 आवेदनों पर हुई सुनवाई टीकमगढ़  शासन के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर संयुक्त कार्यालय परिसर में जनसुनवाई आयोजित की गई। संयुक्त कार्यालय परिसर स्थित जनसुनवाई कक्ष में अपर कलेक्टर पीएस चौहान तथा डिप्टी कलेक्टर  एसके तोमर ने संबंधित अधिकारियों के साथ आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को सुना तथा निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिया। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में 92 आवेदनों पर हुई सुनवाई        जनसुनवाई में आज आमजन से प्राप्त 92 आवेदनों पर सुनवाई की गई। आवेदन पत्रों को 10 दिवस में निराकृत कर उसका प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। जनसुनवाई में आमजनता से प्राप्त पेंशन, उपचार सहायता, खाद्यान्न पर्ची प्राप्त नहीं होने, गरीबी रेखा में नाम शामिल करने, सीमांकन, विधवा तथा दिव्यांग पेंशन, राहत राशि के वितरण तथा जाति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न आवेदन पत्रों पर सुनवाई की गई।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live