LATEST NEWS

पश्चिम – पूर्व इंफाल जिलों में लगातार बारिश के कारण दो प्रमुख नदियों के तटबंध टूटने के बाद कई स्थानों पर बाढ़

इंफाल  मणिपुर के इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व जिलों में लगातार बारिश के कारण दो प्रमुख नदियों के तटबंध टूटने के बाद कई स्थानों पर बाढ़ आ गई है। अधिकारियों ने  यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए  सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है, जबकि स्कूल बृहस्पतिवार तक बंद रहेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इम्फाल पश्चिम में सिंगजामेई ओइनम थिंगल में इम्फाल नदी के तटबंध तथा इम्फाल पूर्व में केइराओ के कुछ हिस्सों और कोंगबा इरोंग में कोंगबा नदी के तटबंध टूट गये। इम्फाल पूर्व में सावोमबंग और क्षेत्रेइगाओ के कुछ हिस्सों में इरिल नदी का पानी उफान पर है। अधिकारी ने कहा, ”भारी मात्रा में नदी का पानी आवासीय इलाकों में घुस गया है…। भारत-म्यांमा सड़क का तीन किलोमीटर से अधिक हिस्सा बाढ़ के पानी में डूब गया है और 1,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।” उन्होंने बताया कि प्रभावित लोगों के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है। इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर में सेनापति नदी में गिरे 25 वर्षीय एक व्यक्ति का शव स्थानीय लोगों की मदद से ‘भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी’ की एक टीम ने नदी से बाहर निकाल लिया। पूर्वोत्तर राज्य के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश हुई है।  

संभाग में स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए यूनिसेफ को किया आमंत्रित

रायपुर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सरगुजा संभाग में स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए यूनिसेफ को आमंत्रित किया है। इस सहयोग के तहत यूनिसेफ मुख्य रूप से नवगठित जिला मनेन्द्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर में तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा। जुलाई 2024 से जुलाई 2026 तक की इस द्विवर्षीय कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेन्द्रगढ़ विधायक श्री श्याम बिहारी जायसवाल के अथक प्रयासों से किया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में इस परियोजना का वृहद क्रियान्वयन किया जाएगा। यूनिसेफ मुख्य रूप से नवनिर्मित जिला मनेन्द्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर में न केवल स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा बल्कि  स्वास्थ्य एवं पोषण को प्रभावित करने वाले अन्य घटकों जैसे शिक्षा, स्वच्छता, बाल संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में भी कार्य करेगा, जिसमें जिला स्तर पर सभी विभाग उचित वित्तीय एवं प्रशासनिक सहयोग प्रदान करेंगे। इस परियोजना के माध्यम से सरगुजा संभाग विशेषकर जिला मनेन्द्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर में स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यों को गति मिलेगी। बैठक में यूनिसेफ की ओर से प्रभारी राज्य प्रमुख श्री विलियम हैनलोन , स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ गजेंद्र सिंह व पोषण विशेषज्ञ डॉ अपर्णा देशपांडे उपस्थित थे।

टीम इंडिया आज भारत वापस आ रही है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे भारतीय टीम से मुलाकात

नई दिल्ली बारबाडोस से लौटने के बाद टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11 बजे मुलाकात करेंगे। तूफान बेरिल के कारण टीम इंडिया पिछले दो दिनों से बारबाडोस में फंसी हुई थी। टीम इंडिया आज भारत वापस आ रही है। टीम बारबाडोस से रवाना हो चुकी थी वह आज पहुंचेगी। बारबडोस की प्रधानमंत्री मिया मोटली ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यहां हवाई अड्डा ‘अगले छह से 12 घंटों’ में चालू हो जाएगा जिसे श्रेणी चार के तूफान के कारण बंद किया गया था। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम, उसका सहयोगी स्टाफ, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के कुछ अधिकारी और खिलाड़ियों के परिवार तूफान बेरिल के कारण पिछले दो दिन से यहां फंसे हुए हैं। टीम ने शनिवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर खिताब जीता।  एक सूत्र के अनुसार दल के ब्रिजटाउन से शाम छह बजे (स्थानीय समय) रवाना होने और बुधवार को शाम सात बजकर 45 मिनट (भारतीय समयानुसार) पर दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। खिलाड़ियों को बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया जाएगा लेकिन इसके कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। इससे पहले मोटली ने यहां की स्थिति पर अपडेट दिया। राहत कार्यों पर नजर रख रहीं मोटली ने पीटीआई को बताया, ‘‘मैं इसके बारे में पहले से कुछ नहीं कहना चाहती लेकिन मैं हवाई अड्डे के कर्मचारियों के संपर्क में हूं और वे अब अपनी अंतिम जांच कर रहे हैं और हम तत्काल सामान्य परिचालन फिर से शुरू करना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे कई लोग हैं जिन्हें कल देर रात या आज या कल सुबह निकलना था। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम उन लोगों की मदद कर सकें इसलिए मुझे उम्मीद है कि अगले छह से 12 घंटों के भीतर हवाई अड्डा खुल जाएगा।’’ सोमवार को बारबाडोस और आस-पास के द्वीपों में जानलेवा हवाए चली और तूफान आया। करीब तीन लाख की आबादी वाला यह देश रविवार शाम से लॉकडाउन का सामना कर रहा है। मोटली ने कहा, ‘‘(हम) यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि बारबाडोस में सभी सुरक्षित रहें, स्थानीय लोग और निश्चित रूप से क्रिकेट विश्व कप के लिए आए सभी मेहमान।’’ उन्होंने कहा, ‘‘तूफान हमारे 80 मील दक्षिण में था जिसने तट पर नुकसान के स्तर को सीमित कर दिया। लेकिन जैसा कि आप देख सकते हैं कि हमारे तटों, बुनियादी ढांचे और तटीय संपत्तियों को बहुत नुकसान पहुंचा है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘यह बहुत बुरा हो सकता था लेकिन अब समय आ गया है कि हम इससे उबरने और चीजों को ठीक करने पर ध्यान दें।’’ ब्रिजटाउन छोड़ने का समय सीमित है क्योंकि मोटली ने खुलासा किया कि बुधवार को एक और तूफान आने वाला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ट्रॉफी जीतने के बाद से अपने होटल में रहने वाली भारतीय टीम लॉकडाउन के बावजूद बहुत उत्साहित होगी क्योंकि उसने 11 साल के खिताब के सूखे को खत्म किया। मोटली ने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि तूफान के बावजूद वे बहुत, बहुत, बहुत अच्छे मूड और जोश में होंगे और शनिवार को जिस तरह से जीते, उसी तरह जीतेंगे।’’  

अब किसानों को खेतों तक जाने में आसानी होगी, लड़ाई-झगड़े से भी छुटकारा मिलेगा

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के बाद रायपुर जिले में शासकीय जमीनों पर अवैध कब्जा कर अवैध निर्माण करने और उनकी अवैध तरीके से खरीदी-बिक्री पर कार्रवाई तेज हो गई है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के नेतृत्व में राजस्व अमले ने ऐसे प्रकरणों पर बिना देरी के कार्रवाई शुरू की है। आज रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सेजबहार में ऐसी एक बड़ी कार्रवाई की गई है। राजस्व अमले ने सेजबहार में मुख्य सड़क के किनारे से लगी लगभग पांच एकड़ सरकारी जमीन को अवैध निर्माण और कब्जे से मुक्त कराया है। इस जमीन पर माना के बनरसी गांव निवासी संतोष डहरिया द्वारा अवैध कब्जा कर अवैध रूप से पक्का निर्माण करने और जमीन की अवैध खरीदी-बिक्री करने की शिकायत स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में की थी। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत को श्री साय ने गंभीरता से लिया और इसकी जांच कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर रायपुर को दिए थे। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने प्रकरण की जांच का जिम्मा रायपुर एसडीएम और उनके अमले को सौंपा था। राजस्व अमले द्वारा की गई जांच के बाद सेजबहार में मुख्य सड़क से लगी लगभग पांच एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होना पाया गया। इस जमीन पर अवैध कब्जाधारी ने पक्के निर्माण जैसे दुकान आदि भी बना लिए थे। राजस्व अमले को जमीन के अवैध रूप से दूसरे लोगों को बेचने की भी शिकायत मिली थी। सड़क के किनारे होने के कारण खेती-किसानी के इस मौसम में जमीन के पीछे के खेतों तक किसानों को जाने में भी परेशानी और लड़ाई-झगड़ा का सामना करना पड़ रहा था। आज एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे, तहसीलदार श्री पवन कोसमा और अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती तुलसी राठौर ने राजस्व अमले के साथ पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों द्वारा इस भूमि पर अवैध रूप से बनाये गये पक्के दुकाननुमा निर्माण को तोड़ दिया है। इसके साथ ही लगभग पांच-छह लोगों द्वारा कुछ जमीन के कुछ हिस्से पर पोल लगाकर की गई तार फेसिंग को भी हटा दिया गया है। अब इस जमीन से बेजाकब्जा हट जाने से किसानों को भी अपने खेतों तक जाने के लिए आसानी से रास्ता मिल जाएगा और सरकारी जमीन की सुरक्षा भी हो जाएगी। किसान चालू मानसून मौसम में खेतों में फसलों की बोआई आसानी से कर पाएंगे। इसके साथ ही उन्हें अपनी कास्तकारी जमीन में आने-जाने के लिए झगड़-लड़ाई मारपीट से भी मुक्ति मिल जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के लिए सेजबहार गांव के निवासियों श्री शारदा राम साहू, श्री कामता प्रसाद साहू, श्री ललित साहू, श्री खेलन साहू, श्री दीनदयाल रात्रे, श्री दल्लू यादव श्री संतोष बघेल आदि ने मुख्यमंत्री श्री साय और जिला प्रशासन का आभार जताया है। सभी गांव वासियों ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले के विरूद्ध भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पराग ने कहा, ‘‘भारत की जर्सी पहनने और टीम के साथ यात्रा करने का अनुभव अलग होता है

हरारे  कप्तान शुभमन गिल की अगुआई और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए)के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के मार्गदर्शन में युवा भारतीय क्रिकेट टीम छह जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए यहां पहुंच गई। जिम्बाब्वे क्रिकेट द्वारा ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में टीम को अपने सामान के साथ हवाई अड्डे से बाहर निकलते देखा गया। टीम  मुंबई से रवाना हुई थी जबकि अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप टीम के साथ रिजर्व खिलाड़ी के रूप में जुड़े हुए गिल ब्रेक के बाद न्यूयॉर्क से यहां पहुंचे। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने  रात ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘हम टी20 विश्व कप चैंपियन भारत का स्वागत करते हैं।’’ श्रृंखला के दौरान भारत के लिए पदार्पण करने वाले शीर्ष क्रम के युवा बल्लेबाज रियान पराग ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि उनका बचपन से ही इस तरह (राष्ट्रीय टीम के साथ) यात्रा करने का सपना था। पराग ने कहा, ‘‘भारत की जर्सी पहनने और टीम के साथ यात्रा करने का अनुभव अलग होता है। असम से आने के कारण मेरा सपना भारत के लिए खेलना था। मैं वाकई बहुत खुश हूं। जब मैं अपना पहला मैच खेलूंगा तो जिम्बाब्वे के साथ मेरा एक खास रिश्ता होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह उस मैदान और मेरे लिए एक खास पल होगा, जो बहुत पवित्र होगा।’’ पराग ने कहा, ‘‘मेरा पासपोर्ट खोने के बाद हम आखिरकार 20 घंटे की यात्रा के बाद यहां पहुंचे हैं। अब मैं इस दौरे का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’’ एक और नए खिलाड़ी मध्यम गति के गेंदबाज तुषार देशपांडे ने कहा कि राष्ट्रीय टीम का हिस्सा होना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है और देश के लिए खेलना बहुत खास बात है। देशपांडे ने कहा, ‘‘टीम के साथ यात्रा करना सबसे महत्वपूर्ण है और उन्हें जानना, टीम के माहौल को जानना और मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण यात्रा के दौरान होने वाली मौज-मस्ती है।’’ बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कहा कि जिस दिन से उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया उनका सपना देश के लिए खेलने का था। अभिषेक ने कहा, ‘‘मुझे पता था कि अगर मैं कड़ी मेहनत करता रहा तो मुझे मौका मिलेगा लेकिन मुझे नहीं पता था कि मुझे भारत के बाहर जिम्बाब्वे में मौका मिलेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘टीम में मेरा नाम घोषित होने के बाद मुझे (कप्तान) शुभमन का फोन आया। सभी ने मुझे बहुत प्यार दिया। मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात थी।’’ अभिषेक ने कहा, ‘‘जब मेरा नाम घोषित होने के बाद मैं घर पहुंचा तो मैंने अपने परिवार के सदस्यों को साक्षात्कार देते देखा। इसलिए मुझे लगता है वह एक ऐसा पल था जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा।’’ भारत हरारे क्रिकेट ग्राउंड पर सिकंदर रजा की कप्तानी वाले जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला मैच छह जुलाई को खेलेगा। बाकी चार मैच भी इसी मैदान पर खेले जाएंगे। श्रृंखला का समापन 14 जुलाई को होगा। टी20 विश्व कप टीम में शामिल संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल के साथ ऑलराउंडर शिवम दुबे को जिम्बाब्वे आने वाली टीम में शामिल होना था लेकिन वे तूफान बेरिल के कारण बारबडोस में फंस गए हैं। साई सुदर्शन, जितेश शर्मा और हर्षित राणा को मंगलवार को सीरीज के पहले दो मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल तीनों खिलाड़ियों की जगह टीम में शामिल किया गया। सैमसन, जायसवाल और दुबे अन्य सीनियर खिलाड़ियों के साथ गुरुवार सुबह चार्टर विमान से भारत पहुंचेंगे। खिलाड़ियों को बाद में नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। टी20 विश्व कप टीम के साथ रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर जुड़े तेज गेंदबाज खलील अहमद और बल्लेबाज रिंकू सिंह भी इस समय बारबडोस में हैं। बीसीसीआई ने इन दोनों के विकल्प की घोषणा नहीं की है, हालांकि वे जिम्बाब्वे श्रृंखला के लिए टीम में हैं।  

विंबलडन वोंद्रोसोवा ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कराया, बोजास मनेइरो ने 6-4, 6-2 से हारी

लंदन मार्केटा वोंद्रोसोवा 1994 से विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर से बाहर होने वाली पहली महिला गत चैंपियन खिलाड़ी बनीं।ऑल इंग्लैंड क्लब पर 12 महीने पहले खिताब जीतकर सभी को हैरान करने वाली वोंद्रोसोवा को जेसिका बोजास मनेइरो ने 6-4, 6-2 से हराया। वोंद्रोसोवा पिछले साल घास के कोर्ट पर होने वाले इस ग्रैंडस्लैम को जीतने वाली पहली गैर वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी बनीं थी। वोंद्रोसोवा ने हालांकि  एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कराया। वर्ष 1964 में शुरू हुए खेल के ओपन युग में इससे पहले सिर्फ एक बार विंबलडन की गत चैंपियन महिला खिलाड़ी को अगले साल पहले दौर में शिकस्त झेलनी पड़ी थी। दिग्गज स्टेफी ग्राफ को 30 साल पहले लोरी मैकनील के खिलाफ इस स्थिति का सामना करना पड़ा था। वोंद्रोसोवा को इस बार छठी वरीयता मिली थी लेकिन तोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। दूसरी तरफ जेसिका ने अपने तीसरे ही ग्रैंडस्लैम में गत चैंपियन खिलाड़ी को हराया। उन्होंने इससे पहले दोनों ग्रैंडस्लैम में पहले दौर के मुकाबले गंवाए थे। जेसिका ने इससे पहले टूर स्तर पर ग्रास कोर्ट पर कोई मैच नहीं जीता और शीर्ष 10 में शामिल खिलाड़ी को भी कभी नहीं हरा पाई थी। इससे पहले एंडी मरे ने पुरुष एकल में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया। वह सिर्फ युगल में चुनौती पेश करेंगे। वह विंबलडन में अंतिम बार अपने बड़े भाई जेमी के साथ उतरेंगे। बाहरी कोर्ट पर बारिश के कारण एक से अधिक बार खेल रोकना पड़ा। छठे वरीय आंद्रे रूबलेव को हार का सामना करना पड़ा जबकि दूसरे दिन महिला एकल विजेताओं में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ईगा स्वियातेक, 2022 की चैंपियन एलेना रिबाकिना और पांचवीं वरीय जेसिका पेगुला शामिल रहीं। पुरुष वर्ग मे सात के बार चैंपियन नोवाक जोकोविच, चौथे वरीय एलेक्जेंडर ज्वेरेव और सातवें वरीय ह्यूबर्ट हुरकाज ने अगले दौर में जगह बनाई। जोकोविच ने क्वालीफायर विट कोपरिवा को सीधे सेट में 6-1, 6-2, 6-2 से हराया। पांच जून को दाएं घुटने की सर्जरी के बाद यह उनका पहला मैच था।    

केंद्र सरकार महाराष्ट्र में जीका के मामलों पर चिंतित, आवासीय परिसरों में मच्छरों की रोकथाम को कहा

मुंबई/नई दिल्ली  महाराष्ट्र में जीका वायरस के कई मामले सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को हेल्थ एडवाइजरी जारी कर दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि राज्य स्वास्थ्य सुविधाओं दुरस्त रखने और अस्पतालों से एडीज मच्छरों से मुक्त रखने के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति करें।एडवाइजरी में कहा गया है कि राज्य गर्भवती महिलाओं की गहन जांच करें। इसके बाद उनकी निगरानी भी रखें। केंद्रीय स्वाथ्य मंत्रालय ने राज्यों को जीका वायरस के संक्रमण पर यह एडवजाइरी महाराष्ट्र में कई मामले सामने आने के बाद जारी की है। महाराष्ट्र में अभी तक जीका वायरस से संक्रमण के कुल आठ मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद ही केंद्र सरकार ने लोगों को अलर्ट जारी किया है। जीका, डेंगू और चिकनगुनिया एक ही वेक्टर मच्छर से फैलता है। गर्भवती की देखरेख के निर्देश केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि जीका संक्रमित गर्भवती माताओं के भ्रूणों की निगरानी में कोताही न बरती जाए। जीका पॉजिटिव गर्भवती माताओं के भ्रूण के विकास की निगरानी करके निरंतर निगरानी बनाए रखें। महाराष्ट्र के पुणे में 55 साल की महिला के जीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसी के साथ शहर में इस घातक वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार तक पुणे में छह लोगों के जीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, जिनमें दो गर्भवती महिलाएं शामिल हैं। पॉजिटिव आई महिला की रिपोर्ट पुणे नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि नवीनतम मामला कोथुर्ड के दाहनुकर कॉलोनी से है और पीड़ित महिला ने शरीर पर चकत्ता बनने और जोड़ों में दर्द होने की शिकायत की है। सोमवार को आई रिपोर्ट में उसके जीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि महिला की सेहत ठीक है और उसे फिलहाल अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं है। अधिकारी के मुताबिक जीका वायरस से संक्रमित दोनों महिलाओं की उम्र क्रमश 28 और 35 साल है। गर्भवती महिलाओं के जीका वायरस से संक्रमित होने पर उसके गर्भस्थ शिशु के मस्तिष्क का पूर्ण विकास नहीं होने के चलते सिर का आकार छोटा होने की आशंका रहती है। अधिकारियों ने बताया कि पुणे में जीका वायरस से संक्रमण का पहला मामला इरांडवने से तब आया। जब 46 वर्षीय एक चिकित्सक के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि डॉक्टर की 15 वर्षीय बेटी भी संक्रमित पाई गई है। जीका वायरस का संक्रमण संक्रमित एडिस मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर डेंगू और चिकनगुनिया के प्रसार के लिए भी जिम्मेदार है।

मुख्यमंत्री साय से थल सेना के ब्रिगेडियर अमन आनंद ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में थल सेना के  ब्रिगेडियर अमन आनंद ने सौजन्य मुलाकात की। वे  वर्तमान में भारतीय थल सेना के छत्तीसगढ़ और उड़ीसा सब एरिया के कमांडर हैं। मुलाकात के दौरान ब्रिगेडियर श्री आनंद ने मुख्यमंत्री के समक्ष छत्तीसगढ़ में आर्मी की आगामी कार्ययोजना के सम्बन्ध में चर्चा की। ब्रिगेडियर श्री आनंद ने  बताया की भारतीय थल सेना आगामी 5 और 6 अक्टूबर को रायपुर में नो योर आर्मी कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों को और विशेषकर बच्चों को आर्मी के बारे में विस्तार से जानने और समझने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि यहां के बच्चों को चुनकर देश भर के फौज के विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों में अध्ययन भ्रमण कराया जाएगा। इससे इन बच्चों में आर्मी के अनुशासन, देश प्रेम, सेना का देश के प्रति योगदान को जानने और इसमें शामिल होने का उत्साह जगेगा।   ब्रिगेडियर श्री आनंद ने बताया की नो योर आर्मी कार्यक्रम में आर्मी के युद्ध में काम आने वाले हथियारों  सहित अन्य विधाओं का भी प्रदर्शन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में  प्रदर्शित टैंक, तोप, हवा में मार करने वाले हथियार, ब्रिजिंग इक्विपमेंट सहित अन्य हथियारों के बारे में यहां के लोगों को देखने और जानने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही  डॉग शो, आर्मी में बजने वाले आकर्षक बैंड शो, मार्शल म्यूजिक प्रोग्राम का भी आयोजन किया जाएगा।

4 जुलाई गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि वालों के लिए आज बदलाव का आनंद लेने का समय है। पेशेवर मोर्चे पर आपने काम को आसान बनाने के लिए किसी सीनियर की एडवाइस ले सकते हैं। आज परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का दिन है। पैसों के मामले में आज सोच-समझकर निर्णय लें। छुट्टियों पर जाने की योजना बनाएं। कुछ लोगों के लिए बचपन के किसी दोस्त से मुलाकात होना संभव है। बॉडी कों हाइड्रेटेड रखें। वृषभ राशि वालों अच्छे रिटर्न के लिए संपत्ति में निवेश करने का यह अच्छा समय है। शिक्षा के मामले में किसी की मदद करने से आपको काफी तारीफ मिलेगी। आपके करियर में लगातार अच्छा प्रदर्शन आपके करियर ग्राफ को ऊपर उठा सकता है। जल्द ही घूमने का प्लान बना सकते हैं। सोशल नेटवर्किंग के बहुत सारे फायदे हैं, जो आपके काम आ सकते हैं। हेल्दी खान-पान से स्वास्थ्य उत्तम बना रहता है। मिथुन राशि के जातकों प्रोफेशनल मोर्चे पर अपनी स्किल्स का अच्छी तरह से इस्तेमाल करें। किसी बुजुर्ग की सलाह आपको अपने रिश्ते को बचाने में मदद करेगी। आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए सेविंग्स और इन्वेस्टमेंट पर ध्यान देना होगा। अगर आपके मन में संपत्ति खरीदने का विचार है, तो एक अच्छा सौदा आज मिल सकता है। यात्रा थका देने वाली साबित हो सकती है। ऑफिस में चीजें पलट सकती हैं। हेल्थ के मामले में योग आपकी हेल्थ को अच्छा बना सकता है। कर्क राशि के लोगों अगर आप फाइनेंशियल तौर पर मजबूत हैं तो ही आपको कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहिए। बेहतर स्वास्थ्य के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव करने की जरूरत है। किसी पर्सनल कारण से आपको काम से छुट्टी लेनी पड़ सकती है। कोई लंबी यात्रा रोमांचक साबित होगी। आपमें से कुछ लोग जगह बदल सकते हैं। अपने आस-पास के लोगों से बातचीत करना आपको शांति दे सकता है। सिंह राशि-स्वास्थ्य की देखभाल करने की आवश्यकता है। सभी के साथ अच्छा व्यवहार करके आप अच्छी पोजीशन हासिल कर सकते हैं। घर-परिवार के लिए आपने जो सोच था, वह जल्द ही पूरा हो सकता है। आपकी संपत्ति की कीमत कई गुना बढ़ने और आपके सैलरी में वृद्धि होने की संभावना है। किसी इवेंट को मैनेज करने में कुछ परेशानी हो सकती है। जरूरत पड़ने पर अपने पार्टनर से कुछ अच्छी सलाह की उम्मीद कर सकते हैं। कन्या राशि-आज आपको कैंडल लाइट डिनर प्लान कर अपने पार्टनर की शाम को खास बनाना चाहिए। आप अच्छी कमाई करने में सफल रहेंगे। हेल्दी फूड्स चुनने से आपके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आपकी व्यावहारिकता आपको कार्यस्थल पर पॉपुलर बनाएगी। कुछ लोग अपने घर को डेकोरेट करने के बारे में सोच सकते हैं। काम का प्रेशर बढ़ने की संभावना है। प्रेमी के साथ रोमांटिक मोमेंट बिता सकते हैं। तुला राशि– कुछ समय के लिए आपको अपनी सेहत पर खास ध्यान रखने की सलह दी जाती है। अच्छे रिटर्न का वादा करने वाले निवेश को अपना ऑप्शन बनाएं। जैसे-जैसे आप अपने प्रदर्शन में सुधार करते हैं, पेशेवर मोर्चे पर चीजें आपके पक्ष में होती जाती हैं। कोई पारिवारिक कार्यक्रम आपका शेड्यूल चेंज कर सकता है। कुछ लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। किसी संपत्ति सौदे को लेकर घबराहट महसूस करना अच्छा नहीं है, इसलिए सतर्क रहें। स्टूडेंट्स के लिए समय मुश्किल नजर आ रहा है। वृश्चिक राशि– आप में से कुछ लोग व्यायाम को बीच में ही छोड़ सकते हैं, जिससे फैट बढ़ सकता है। संपत्ति के मुद्दे पर बात करते समय सावधानी से डीसीजन लें। बकाया धन मिलने में कुछ समय लग सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई महत्वपूर्ण काम सौंपा जा सकता है। उन मुद्दों से दूर रहना ही बेहतर है, जो घरेलू माहौल को खराब करने का खतरा पैदा करते हैं। लंबी दूरी की यात्रा करने वालों का समय अच्छा रहने वाला है। भाग्य उन लोगों का साथ देगा, जो प्यार की तलाश में हैं। धनु राशि- कुछ लोगों के लिए विदेश यात्रा के संकेत हैं। पेशेवर मोर्चे पर आप वहां से आगे बढ़ने में सफल रहेंगे, जहां से आपने क्विट किया था। किसी बीमारी से पूरी तरह ठीक होने में कुछ समय लग सकता है। फाइनेंशियल सिचूऐशन को देखते हुए आपके लिए थोड़ा कंजूस हो जाना ही बेहतर रहेगा। आपको अपने काम को अपने तरीके से करने के लिए परिवार के किसी सदस्य पर दबाव बनाना होगा। किसी ऐसे व्यक्ति से मनमुटाव दूर करना, जो आपको पसंद नहीं है, आज आपका एजेंडा रहेगा। कुछ लोग संपत्ति को लेकर गंभीर हो सकते हैं। मकर राशि- आज आर्थिक मोर्चे पर कुछ उतार-चढ़ाव के संकेत हैं। शिक्षा के मामले में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव हो सकता है। रोमांचक समय बिताने की आपकी इच्छा आज पूरी होने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य की जीत आपके जीवन में उत्साह भर देगी। ट्रिप आपके मन से नेगेटिव विचारों से दूर रखने में मदद करेगी। आप में से कुछ लोग संपत्ति खरीदने के लिए होम लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। काम के मोर्चे पर बहुत सारी एक्टिविटी होने की उम्मीद है और आप इसके मुख्य पात्र होंगे। कुंभ राशि– कुछ लोगों को पेशेवर मोर्चे पर अपनी प्रतिष्ठा को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता होगी। स्टूडेंट्स के लिए पर सुधार समय की मांग है। हेल्थ के मामले में थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी। खर्च पर लगाम लगाने के लिए प्लान बनाने की जरूरत ज्यादा है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करने से घरेलू शांति बनी रहेगी। आप में से कुछ लोग प्रॉपर्टी की खरीदारी को लेकर गंभीर हो सकते हैं। विदेश जाने वालों को यात्रा में आनंद आएगा। मीन राशि– संपत्ति से जुड़े मामलों में कुछ दिक्कतें आने की संभावना है। आपको अपने फ्यूचर के लिए बचत करने की आवश्यकता होगी। इसलिए अपने पैसों को अच्छी तरह से संभालें। पारिवारिक उत्सव या परिवार और दोस्तों के साथ सैर पर जाना रोमांचक साबित होगा। सेहत हेल्दी बनी हुई है, लेकिन आपका लक्ष्य संपूर्ण फिटनेस होना चाहिए। किसी विशेष मौके की इच्छा रखने वालों को अपना ध्यान केंद्रित रखने की आवश्यकता होगी। आज दोस्तों के साथ यात्रा करना मजेदार रहेगा।

भारत ऐसे कैसे बनेगा आत्मनिर्भर ? घटने के बजाय चीन पर बढ़ गई हमारी निर्भरता

नई दिल्ली चीन से आयात कम करने के लिए सरकार ने कई उपाय किए हैं लेकिन इसका कुछ खास परिणाम देखने को नहीं मिल रहा है। संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास (UNCTAD) की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2024 की पहली तिमाही में भारत की चीन और यूरोपीय संघ पर व्यापार निर्भरता बढ़ गई है। दूसरी ओर सऊदी अरब पर हमारी निर्भरता कम हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, इस तिमाही में भारत की यूरोपीय संघ और चीन पर व्यापार निर्भरता क्रमशः 1% और 1.2% बढ़ी, जबकि सऊदी अरब पर निर्भरता 0.5% घटी। UNCTAD ने अपने ग्लोबल ट्रेड अपडेट में कहा कि वैश्विक व्यापार रुझान सकारात्मक हो गया है। यह ग्रोथ चीन, भारत और अमेरिका से निर्यात में बढ़ोतरी से प्रेरित है लेकिन यूरोप और अफ्रीका ने निराश किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2024 की पहली तिमाही में ग्लोबल ट्रेड में ग्रोथ मुख्य रूप से चीन (9%), भारत (7%) और अमेरिका (3%) से निर्यात में बढ़ोतरी के कारण हुई। इसके विपरीत, यूरोप के निर्यात में कोई वृद्धि नहीं हुई तथा अफ्रीका के निर्यात में 5% की कमी आई। निर्यात के मोर्चे पर चीन और भारत ने तिमाही-दर-तिमाही बहुत मजबूत प्रदर्शन किया है। साल 2024 की पहली तिमाही के दौरान विकासशील देशों और दक्षिण-दक्षिण व्यापार में व्यापार वृद्धि विकसित देशों की तुलना में तेज रही। यूएनसीटीएडी ने कहा, ‘वर्तमान वैश्विक व्यापार रुझान सकारात्मक हो गए हैं, 2024 की पहली तिमाही में वस्तुओं का व्यापार तिमाही दर तिमाही लगभग 1% बढ़ा है। सेवा व्यापार लगभग 1.5% तिमाही दर से बढ़ा है। कहां तक पहुंचेगा ग्लोबल ट्रेड विभिन्न क्षेत्रों में व्यापार वृद्धि अलग-अलग रही। हरित ऊर्जा और एआई-संबंधित उत्पादों में अधिक वृद्धि देखी गई। यूएनसीटीएडी नाउकास्ट ने 2024 की दूसरी तिमाही के लिए एक मजबूत सकारात्मक रुझान की भविष्यवाणी की है। साल 2024 की पहली छमाही के लिए लगभग 2% की वृद्धि का अनुमान है। इस ग्रोथ से 2023 की दूसरी छमाही की तुलना में 2024 की पहली छमाही में गुड्स ट्रेड में लगभग 250 अरब डॉलर और सर्विस ट्रेड में लगभग 100 अरब डॉलर जुड़ने की उम्मीद है। यदि सकारात्मक रुझान जारी रहता है, तो 2024 में ग्लोबल ट्रेड लगभग 32 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। हालांकि इसके 2022 के अपने रिकॉर्ड स्तर को पार करने की संभावना नहीं है।

सीएम साय प्रदेश भर से आए नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे, जानेगे उनकी समस्याओं

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का दूसरा जनदर्शन गुरुवार 4 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री साय प्रदेश भर से आए नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे एवं उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन भी लेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह से मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का आयोजन आरंभ हुआ है। इसमें बड़ी संख्या में नागरिक गणों ने हिस्सा लिया, और मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन भी सौंपे। सभी आवेदनों को मुख्यमंत्री स्वयं देखे और इनका शीघ्र निराकरण करने के  निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए द्य जनदर्शन में दिव्यांग जनों को भी त्वरित सहायता प्रदान की गई। पिछले  जनदर्शन में आए सभी नागरिकों को टोकन प्रदान किए गए और उनके आवेदन जनदर्शन के पोर्टल में अपलोड किए गए हैं तथा इस पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है।  

इस साल जुलाई में रेलवे का नया टाइम टेबल लागू नहीं हो रहा वर्तमान समयसारणी को आगामी 31 दिसंबर तक बढ़ाया

नई दिल्ली आप यदि ट्रेन से सफर (Train Journey) करते होंगे तो आपको पता होगा कि आमतौर पर हर साल रेलवे (Indian Railways) एक जुलाई से नया टाइम टेबल लागू करता है। कभी-कभार इसे लागू करने में देरी भी हो जाती है। इस साल भी इसी तरह की देरी हो रही है। जी हां, रेलवे बोर्ड ने सभी रेलवे जोनों को चिट्ठी लिख कर सूचित किया है कि इस साल एक जुलाई को नया टाइम टेबल लागू नहीं हो रहा है। अभी जो टाइम टेबल चल रहा है, उसी की अवधि को आगामी 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। कब जारी होता है ट्रेन एट ए ग्लांस? रेलवे में एक परंपरा है, नया टाइम टेबल जारी करने की। रेलवे बोर्ड के स्तर पर जो अखिल भारतीय टाइम टेबल जारी किया जाता है, उसे ट्रेन एट ए ग्लांस (Trains At A Glance) के नाम से जाना जाता है। इसमें सिर्फ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की समय सारिणी होती है। इसी के साथ जोनल स्तर पर भी टाइम टेबल का प्रकाशित किया जाता है। इसमें पैसेंजर और लोकल ट्रेन की भी समय सारिणी होती है। आमतौर पर यह हर साल एक जुलाई से प्रभावी होता है। इस साल ऐसा नहीं हो रहा है। इस साल नया टाइम टेबल नहीं पीटीआई की एक खबर के अनुसार रेलवे बोर्ड इस साल नया टाइम टेबल जारी नहीं कर रहा है। दरअसल, इस समय बोर्ड ट्रेनों के समय और परिचालन स्थिति की समीक्षा कर रहा है। रेल मंत्रालय इसे और अधिक कुशल बनाना चाहता है इसलिए नए टाइम टेबल की रिलीज की तारीख 1 जनवरी, 2025 तक बढ़ा दी गई है। नया टाइम टेबल जारी होने तक पुराना टाइम टेबल ही लागू रहेगा। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने 27 जून, 2024 को ही 17 ज़ोन के सभी महाप्रबंधकों को एक सरकुलर जारी किया और उनसे मौजूदा टाइम टेबल को 31 दिसंबर, 2024 तक बढ़ाने के लिए कहा। जोनल रेलवे का टाइम टेबल भी वही रहेगा बोर्ड के पत्र जारी होने के बाद उत्तर मध्य रेलवे ने भी 28 जून को एक पत्र जारी किया। इसमें बताया गया कि ट्रेन एट ए ग्लांस 2024 अब 01 जनवरी 2025 से लागू होगा। इसलिए अब PRYJ (प्रयागराज), JHS (झांसी) और AGC (आगरा कैंट) की मौजूदा कार्य समय सारणी की वैधता भी 31 दिसंबर 2024 तक बढ़ा दी जाती है। इस आलोक में अब नया टाइम टेबल 01 जनवरी 2025 से लागू होगा। इसी तरह का एक सरकुलर उत्तर पश्चिम रेलवे ने भी जारी किया है। इस सरकुलर में सभी चार डिवीजनों, बीकानेर, जोधपुर, जयपुर और अजमेर के डीआरएम को मौजूदा समय सारिणी के अनुसार काम करने के लिए कहा गया है।

ISRO ने देश को दी बड़ी खुशखबरी, आदित्य-L1 ने पूरा किया हेलो ऑर्बिट का पहला चक्कर

नईदिल्ली ISRO की तरफ से सूरज की स्टडी करने के लिए भेजे गए भारतीय स्पेसक्राफ्ट आदित्य-एल1 (Aditya-L1) ने अपने तारे का एक चक्कर पूरा कर लिया है. इस यान को 2 सितंबर 2023 को लॉन्च किया गया था. यह 6 जनवरी 2024 को लैरेंजियन प्वाइंट L1 पर पहुंचा था. उसने अपने जटिल ऑर्बिट और ट्रैजेक्टरी को अब तक मेंटेन किया. अपने ही L1 प्वाइंट पर एक चक्कर लगाने के लिए आदित्य-एल1 को 178 दिन लगे. इस यात्रा के दौरान यान को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ा. सौर तूफान के बीच इसे दो बार अपना ऑर्बिट बदलना पड़ा. ताकि सुरक्षित रह सके. ये ऑर्बिट 22 फरवरी और 7 जून को बदला गया था. कल यानी 2 जुलाई 2024 को इसका तीसरी बार ऑर्बिट मैन्यूवर हुआ. भारत के पहले सोलर ऑब्जरवेटरी की धरती से दूरी 15 लाख km है. 400 करोड़ रुपए का ये मिशन अब भारत समेत पूरी दुनिया के सैटेलाइट्स को सौर तूफानों से बचाएगा. 6 जनवरी 2024 की शाम ये सैटेलाइट L1 प्वाइंट पर पहुंच गया. इस प्वाइंट के चारों तरफ मौजूद सोलर हैलो ऑर्बिट में तैनात हो चुका है.   सूरज की स्टडी करने वाले यान में शामिल आदित्य सूरज की स्टडी कर रहे NASA के चार अन्य सैटेलाइट्स के समूह में शामिल है. ये सैटेलाइट्स हैं- WIND, Advanced Composition Explorer (ACE), Deep Space Climate Observatory (DSCOVER) और नासा-ESA का ज्वाइंट मिशन सोहो यानी सोलर एंड हेलियोस्फेयरिक ऑब्जरवेटरी है. L1 प्वाइंट पर डालना था बेहद रिस्की और चुनौतीपूर्ण आदित्य को L1 प्वाइंट पर डालना एक चुनौतीपूर्ण काम था. इसमें गति और दिशा का सही तालमेल जरूरी था. इसके लिए इसरो को यह जानना जरूरी था कि उनका स्पेसक्राफ्ट कहां था. कहां है. और कहां जाएगा. उसे इस तरह ट्रैक करने के प्रोसेस को ऑर्बिट डिटरमिनेशन (Orbit Determination) कहते हैं.    400 करोड़ का प्रोजेक्ट बचाएगा देश के पचासों हजार करोड़ रुपए आदित्य-एल1 मिशन की प्रोजेक्ट डायरेक्टर निगार शाजी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि ये मिशन सिर्फ सूरज की स्टडी करने में मदद नहीं करेगा. बल्कि करीब 400 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट सौर तूफानों की जानकारी भी देगा. जिससे भारत के पचासों हजार करोड़ रुपए के पचासों सैटेलाइट को सुरक्षित किया जा सकेगा. जो भी देश इस तरह की मदद मांगेगा, उन्हें भी मदद की जाएगी. ये प्रोजेक्ट देश के लिए बेहद जरूरी है. सूरज की अलग-अलग रंगों के पहली तस्वीरें भी हुई थीं जारी इस सैटेलाइट के सोलर अल्ट्रावॉयलेट इमेजिंग टेलिस्कोप (SUIT) ने सूरज की पहली बार फुल डिस्क तस्वीरें भी ली थी. ये सभी तस्वीरें 200 से 400 नैनोमीटर वेवलेंथ की थी. यानी आपको सूरज 11 अलग-अलग रंगों में दिखाई देगा. इस पेलोड को 20 नवंबर 2023 को ऑन किया गया था. इस टेलिस्कोप ने सूरज के फोटोस्फेयर और क्रोमोस्फेयर की तस्वीरें ली हैं. फोटोस्फेयर मतलब सूरज की सतह और क्रोमोस्फेयर यानी सूरज की सतह और बाहरी वायुमंडल कोरोना के बीच मौजूद पतली परत. क्रोमोस्फेयर सूरज की सतह से 2000 km ऊपर तक होती है. इससे पहले सूरज की तस्वीर 6 दिसंबर 2023 को ली गई थी. लेकिन वह पहली लाइट साइंस इमेज थी. लेकिन इस बार फुल डिस्क इमेज ली गई है. यानी सूरज का जो हिस्सा पूरी तरह से सामने है, उसकी फोटो. इन तस्वीरों की मदद से वैज्ञानिक सूरज की स्टडी ढंग से कर पाएंगे. क्या है लैरेंज प्वाइंट? लैरेंज प्वाइंट (Lagrange Point). यानी L. यह नाम गणितज्ञ जोसेफी-लुई लैरेंज के नाम पर दिया गया है. इन्होंने ही इन लैरेंज प्वाइंट्स को खोजा था. जब किसी दो घूमते हुए अंतरिक्षीय वस्तुओं के बीच ग्रैविटी का एक ऐसा प्वाइंट आता है, जहां पर कोई भी वस्तु या सैटेलाइट दोनों ग्रहों या तारों की गुरुत्वाकर्षण से बचा रहता है. कैसे पूरी हुई आदित्य-L1 की यात्रा? 2 सितंबर 2023 को लॉन्च के बाद आदित्य 16 दिनों तक धरती के चारों तरफ चक्कर लगाता रहा. इस दौरान पांच बार ऑर्बिट बदला गया. ताकि सही गति मिले. फिर आदित्य को ट्रांस-लैरेंजियन 1 ऑर्बिट में भेजा गया. यहां से शुरू हुई 109 दिन की लंबी यात्रा. आदित्य जैसे ही L1 पर पहुंचा, उसकी एक ऑर्बिट मैन्यूवरिंग कराई गई ताकि L1 प्वाइंट के चारों तरफ मौजूद हैलो ऑर्बिट में चक्कर लगाता रहे.    आदित्य-L1 क्या है? Aditya-L1 भारत की पहली अंतरिक्ष आधारित ऑब्जरवेटरी (Space Based Observatory) है. यह सूरज से इतनी दूर तैनात होगा कि उसे गर्मी तो लगे लेकिन खराब न हो. क्योंकि सूरज की सतह से थोड़ा ऊपर यानी फोटोस्फेयर का तापमान करीब 5500 डिग्री सेल्सियस रहता है. केंद्र का तापमान 1.50 करोड़ डिग्री सेल्सियस रहता है. ऐसे में किसी यान या स्पेसक्राफ्ट का वहां जाना संभव नहीं है.   क्या करेगा आदित्य-L1 स्पेस्क्राफ्ट? – सौर तूफानों के आने की वजह, सौर लहरों और उनका धरती के वायुमंडल पर क्या असर होता है. – आदित्य सूरज के कोरोना से निकलने वाली गर्मी और गर्म हवाओं की स्टडी करेगा. – सौर हवाओं के विभाजन और तापमान की स्टडी करेगा. – सौर वायुमंडल को समझने का प्रयास करेगा. सूरज की स्टडी क्यों… क्यों जरूरी है ये मिशन?   – सूरज हमारा तारा है. उससे ही हमारे सौर मंडल को ऊर्जा यानी एनर्जी मिलती है. – इसकी उम्र करीब 450 करोड़ साल मानी जाती है. बिना सौर ऊर्जा के धरती पर जीवन संभव नहीं है. – सूरज की ग्रैविटी की वजह से ही इस सौर मंडल में सभी ग्रह टिके हैं. – सूरज का केंद्र यानी कोर में न्यूक्लियर फ्यूजन होता है. इसलिए सूरज चारों तरफ आग उगलता हुआ दिखता है. – सूरज की स्टडी इसलिए ताकि उसकी बदौलत सौर मंडल के बाकी ग्रहों की समझ भी बढ़ सके.  – सूरज की वजह से लगातार धरती पर रेडिएशन, गर्मी, मैग्नेटिक फील्ड और चार्ज्ड पार्टिकल्स का बहाव आता है. इसी बहाव को सौर हवा या सोलर विंड कहते हैं. ये उच्च ऊर्जा वाली प्रोटोन्स से बने होते हैं. – सोलर मैग्नेटिक फील्ड का पता चलता है. जो कि बेहद विस्फोटक होता है. – कोरोनल मास इजेक्शन (CME) वजह से आने वाले सौर तूफान से धरती को कई तरह के नुकसान की आशंका रहती है. इसलिए अंतरिक्ष के मौसम को जानना  जरूरी है. यह मौसम सूरज की वजह से बनता और बिगड़ता है.  

सऊदी अरब को पूर्वी प्रांत और Empty Quarter रेगिस्तान में तेल और गैस के सात नए भंडार मिले

दुबई सऊदी अरब को एक बड़ा खजाना हाथ लगा है. सऊदी किंगडम के ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुलअजीज बिन सलमान ने बताया कि सऊदी के पूर्वी प्रांत और Empty Quarter रेगिस्तान में तेल और गैस के सात नए भंडार मिले हैं. ये खोज सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको ने की है. सऊदी अरब की सरकारी न्यूज एजेंसी सऊदी प्रेस एजेंसी ने बताया, ‘प्रिंस अब्दुलअजीज बिन सलमान ने कहा कि सऊदी अरामको ने दो तेल फील्ड, लाइट अरब कच्चे तेल की एक फील्ड, दो प्राकृतिक गैस की फील्ड और दो प्राकृतिक गैस भंडार की खोज की है.’ सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत में दो तेल फील्ड और एक तेल भंडार मिला है जबकि प्राकृतिक गैस के दो फील्ड और दो भंडार Empty Quarter क्षेत्र में खोजे गए हैं. सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत में खोजे गए तेल फील्ड किंगडम के पूर्वी प्रांत में दो तेल फील्ड खोजे गए हैं- अल-लादम और अल-फारूक. ये दोनों ही तेल फील्ड पहले खोजे गए तेल फील्ड से अलग हैं. अल-लादम-2 कुएं से प्रति दिन 5,100 बैरल की दर से अरब लाइट क्रूड निकाला जा रहा है, साथ ही प्रति दिन 49 लाख मानक क्यूबिक फीट प्राकृतिक गैस भी निकाली जा रही है. अल-फारूक-4 कुएं से प्रतिदिन 4,557 बैरल की दर से बहुत हल्का अरब क्रूड निकाला जा रहा है, साथ ही प्रति दिन 37.9 लाख मानक क्यूबिक फीट गैस का उत्पादन हो रहा है. पूर्वी प्रांत में ही मिला गैस फील्ड सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत के मजालिज फील्ड में कच्चे तेल भंडार की खोज की गई है जिसे Unayza B/C नाम दिया गया है. मजालिज-62 तेल कुएं से प्रति दिन 1,780 बैरल की दर से अरब लाइट तेल निकाला जा रहा है. साथ में प्रतिदिन लगभग 7 लाख मानक क्यूबिक फीट गैस भी निकाली गई. Empty Qaurter क्षेत्र में खोजे गए प्राकृतिक गैस के भंडार Empty Qaurter क्षेत्र में दो नई प्राकृतिक गैस फील्ड की खोज की गई है- अल जहाक और अल-कतुफ. अल जहाक-1 कुएं में “अल-अरब-सी” भंडार से प्रतिदिन 53 लाख मानक क्यूबिक फीट की दर से प्राकृतिक गैस निकाली गई. फिर उसी कुएं से प्रति दिन 11 लाख मानक क्यूबिक फीट की दर से गैस निकाली गई. वहीं, अल-कतुफ गैस क्षेत्र से प्रतिदिन 76 लाख मानक क्यूबिक फीट प्राकृतिक गैस निकाली गई. असिकरा फील्ड में नई खोज Empty Quarter क्षेत्र के असिकरा फील्ड में हनीफा प्राकृतिक गैस भंडार की खोज की गई है. असिकरा-6 कुएं से प्रतिदिन 49 लाख मानक क्यूबिक फीट प्राकृतिक गैस निकल रही है और अल-फदहिली भंडार से प्रतिदिन 6 लाख मानक क्यूबिक फीट प्राकृतिक गैस निकाली जा रही है. ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुलअजीज बिन सलमान ने इन सभी खोजों की तारीफ की और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को इन उपलब्धियों के लिए धन्यवाद दिया. सऊदी अरब को मिलेगा ज़बरदस्त फायदा सऊदी अरब को 7 नए तेल और प्राकृतिक गैस भंडार मिलने से ज़बरदस्त फायदा मिलेगा। तेल एक्सपोर्ट करने के मामले में सऊदी अरब पहले से ही दुनियाभर में नंबर 1 देश है। ऐसे में और ज़्यादा तेल होने से एक्सपोर्ट भी बढ़ेगा। सऊदी अरब फिलहाल प्राकृतिक गैस का एक्सपोर्ट नहीं करता, पर आने वाले सालों में ऐसा करने की प्लानिंग कर रहा है। इससे सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था को काफी फायदा मिलेगा।  

भारतीय क्रेडिट कार्ड से इन दिनों खूब खर्च कर रहे, CC ट्रांजेक्शन 18.31 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

नई दिल्ली इस समय लोग खुल कर खर्च (Spending) कर रहे हैं। पास में पैसे नहीं हैं तो कोई बात नहीं। क्रेडिट कार्ड (Bank Credit Card) है ना। समय पर क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं चुका पाए तो ईएमआई (Credit Card EMI) बंधवा लिए। लेकिन शौक या आवश्यकता तो पूरी होगी ही। तभी तो पिछले तीन साल में क्रेडिट कार्ड का खर्च तीन गुना बढ़ कर 18 लाख रुपये से भी ऊपर चला गया है। तीन साल में तीन गुना देश में क्रेडिट कार्ड का उपयोग (Credit Card USE) कितनी तेजी से बढ़ रहा है, इसका अंदाजा रिजर्व बैंक के आंकड़ों (RBI Data) से ही मिलता है। इस आंकड़ों के मुताबिक पिछले तीन वर्षों के दौरान क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन तीन गुना बढ़ गया है। यह मार्च 2024 को समाप्त वर्ष के दौरान 18.31 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह तीन साल पहले, मार्च 2021 में, 6.30 लाख करोड़ रुपये था। उल्लेखनीय है कि अर्थव्यवस्था कोविड महामारी से उत्पन्न समस्याओं से बाहर आ गई है। इस समय उपभोक्ताओं के विश्वास में लगातार वृद्धि हो रही है।   किस तरीके से बढ़ रहा है खर्च भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2021 को समाप्त वर्ष के दौरान क्रेडिट कार्ड लेनदेन का मूल्य 6.30 लाख करोड़ रुपये था। यह मार्च 2022 में बढ़कर 9.71 लाख करोड़ रुपये और मार्च 2023 तक 14.32 लाख करोड़ रुपये हो गया। अब यह 18 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया है। इस समय कार्ड यूजर्स का मासिक खर्च 1.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। इस साल मार्च महीने में यह 164,459 करोड़ रुपये रहा जबकि मार्च 2021 में यह 72,319 करोड़ रुपये था। क्रेडिट कार्ड की बढ़ रही है संख्या आरबीआई के आंकड़ों से पता चलता है कि बैंकों द्वारा जारी किए गए क्रेडिट कार्ड की संख्या भी मार्च 2024 तक तेजी से बढ़कर 10.18 करोड़ हो गई है। एक साल पहले यानी मार्च 2023 में यह संख्या 8.53 करोड़ और मार्च 2022 में 7.36 करोड़ और मार्च 2021 में 6.20 करोड़ थी। बकाया में भी हो रही है बढ़ोतरी जिस तरह से लोग क्रेडिट कार्ड से खर्च खूब कर रहे हैं, उसी तरह उनका बकाया भी बढ़ रहा है। मई 2024 तक क्रेडिट कार्ड का बकाया 2,67,979 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि 2022 में यह 1,61,512 करोड़ रुपये था। कार्ड बकाया बैंकों द्वारा दी गई ब्याज-मुक्त अवधि के बाद ग्राहकों से मिलने वाली राशि है। क्रेडिट कार्ड में निजी बैंकों का दबदबा देश के बैंकिंग सेक्टर को देखें तो सबसे आगे स्टेट बैंक है जो कि सरकारी बैंक है। लेकिन क्रेडिट कार्ड सेगमेंट में निजी बैंकों का दबदबा है। एचडीएफसी बैंक 2.11 करोड़ क्रेडिट कार्ड के साथ शीर्ष कार्ड जारीकर्ता है।भारतीय स्टेट बैंक का नंबर इसके बाद ही है। इस बैंक ने अब तक 1.91 करोड़ कार्ड जारी किए हैं। इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक 1.7 करोड़ कार्ड और एक्सिस बैंक के 1.43 करोड़ कार्ड हैं। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, एचडीएफसी बैंक ने मई 2024 के महीने में 16,251 करोड़ रुपये के पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) ट्रांजेक्शन और 25,155 करोड़ रुपये के ई-कॉमर्स कार्ड यूज की सूचना दी है। फेस्टिवल ऑफर भी खूब आ रहे हैं बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि जिस चीज ने ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड सेगमेंट की ओर आकर्षित किया है, वह अधिक खर्च पर पुरस्कार, ऋण ऑफर और एयरपोर्ट लाउंज लाभ, फेस्टिवल ऑफर जैसे प्रोत्साहन हैं। हालांकि उन्हें क्रेडिट कार्ड का अतिशय उपयोग करने से पहले कई बार सोचना चाहिए। ”उनका कहना है कस्टमर्स यह समझना चाहिए कि यदि वे ब्याज-मुक्त अवधि से अधिक समय तक कार्ड का बकाया रखते हैं, तो उन्हें कुछ मामलों में 42 प्रतिशत तक की ब्याज दर का भुगतान करना पड़ता है। यह उन्हें कर्ज के जाल में फंसा देगा।”

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88