LATEST NEWS

कुआं हादसे में सीएम साय ने की घोषणा, छत्तीसगढ़-जांजगीर-चांपा में मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 5-5 लाख रुपए

जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिला के बिर्रा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम किकिरदा में कुएं में उतरे पांच लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री साय ने अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि जांजगीर के ग्राम किकिरदा में कुंए की जहरीली गैस की चपेट में आने से पांच लोगों की दु:खद मौत की सूचना मिली थी। इस घटना में मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा करता हूं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा है कि हमारी सरकार पीड़ित परिजनों के हर संभव मदद के लिए तत्पर है। हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। उन्होंने बताया कि गांव में एक पुराना कुआं है। जिसे काफी समय से उपयोग में नहीं लाया जा रहा था। गांव के ही लोगों ने पुरानी लकड़ियों का छप्पर बनाकर कुएं को ढंक दिया था। बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में बारिश और तेज हवा चलने के कारण कुएं के ऊपर बना लकड़ी का छप्पर कुएं के अंदर गिर गया था। जिसे निकालने गांव का एक आदमी कुएं के अंदर गया, जो काफी देर तक वापस नहीं आया। इसके बाद एक-एक कर 4 लोग और कुएं में उतरे और वापस बाहर नहीं आ सके। आशंका जताई जा रही है कि काफी दिनों से बंद रहने के कारण कुएं में जहरीली गैस निकलने लगी है, जिसकी चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई।

07 जुलाई रविवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि का राशिफल आज कार्य क्षेत्र में कोई ऐसी घटना घट सकती है जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा. सत्ता शासन में बैठे लोगों को नए दायित्व प्राप्त होंगे. महत्वपूर्ण कार्यों में धीरे-धीरे प्रगति होगी. अपनी महत्वाकांक्षाओं को अधिक न बढ़ने दें. उन पर अपना नियंत्रण बनाए रखें. सामाजिक क्रियाकलापों के प्रति सतर्कता बढ़ेगी. सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लाभ उन्नति का अवसर प्राप्त हो सकते हैं. व्यावसायिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को व्यापार को बढ़ाने की ओर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी. खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी. रोजगार की तलाश पूरी होगी. संतान के दायित्व की पूर्ति होगी. किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के संकेत प्राप्त होंगे. उपाय :- आज हनुमान जी को चोला चढ़ाएं हनुमान जी को लाल बूंदी का भोग लगाएं. वृष राशि का राशिफल आज राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण पद मिल सकता है. सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों के साहस एवं पराक्रम के कारण विरोधी अथवा शत्रु से सफलता प्राप्त होगी. किसी आवश्यक कार्य से यात्रा करनी पड़ सकती है. संघर्ष करने से भाग्य साथ देगा गुप्त विरोधी गुप्त रूप से आपके विरुद्ध सक्रिय रहेंगे. सावधानी बनाए रखें. सामाजिक कार्य में अभिरुचि बढ़ेगी. कार्य क्षेत्र में लाभ उन्नति के योग बन सकते हैं. व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए समान रूप से लाभकारी समय रहेगा. व्यापार में उन्नति के संकेत प्राप्त होंगे. रोजगार की तलाश पूरी होगी. विद्यार्थी पर को विद्यार्थी संबंधी किसी बाधा से मुक्ति मिलेगी. नौकरी के लिए दिए गए साक्षात्कार एवं प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी. आध्यात्मिक कार्यों में अभिरुचि बढ़ेगी. पारिवारिक समस्या का समाधान किसी मित्र के सहयोग से होगा. उपाय :- आज स्फटिक की एक माला शुद्ध एवं सिद्ध कर गले में धारण करें. गुलाब का इत्र लगाएं. मिथुन राशि का राशिफल आज नौकरी में उच्च अधिकारियों से अधीनस्थ के साथ उनकी हां में हां मिलाते रहे. व्यर्थ वाद विवाद से बचें. बनते बनते कार्यों में बाधाएं आएगी. विरोधी पक्ष आपकी कमजोरी का लाभ उठाने का प्रयास करेंगे. आपकी सूझबूझ से परिस्थितियों अनुकूल होने लगेंगे. मन में नई आशा की किरण जागेगी. कार्य क्षेत्र में अधिक परिश्रम करने पर स्थिति में सुधार होगा. अपनी कार्यशैली में सकारात्मक परिवर्तन करने का प्रयास करें. व्यर्थ के तर्क वितर्क में न फंसे. खेलकूद प्रतियोगिता में उच्च सफलता प्राप्त होगी. दूर देश से किसी परिजन का शुभ समाचार प्राप्त होगा. साइज लॉटरी ,दलाली आदि के कार्य में लगे लोगों को यकायक बड़ी सफलता मिल सकती है. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी की तलाश में लगे लोगों को नौकरी मिलने के संकेत मिल रहे हैं. उपाय :- आज किसी गरीब व्यक्ति को हरे कपड़े धन सहित दान करें. गणेश जी की आराधना करें. कर्क राशि का राशिफल आज आजीविका के क्षेत्र में संलग्न व्यक्तियों के लिए परिस्थितियां अधिकांशत: अनुकूल रहेंगी. व्यवसाय करने वाले लोगों को व्यापार में धीमी गति से लाभ होगा. योजनाबद्ध रूप से कार्य करें. अपने व्यवहार को अधिक सकारात्मक बनाने का प्रयास करें. विरोधियों को अपनी निजी योजनाओं के बारे में पता न चलने दें. परोपकार, दया, धर्म में अभिरुचि बढ़ेगी. किसी पुराने कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता प्राप्त होगी. संतान के दायित्व की पूर्ति होगी. मजदूर वर्ग को रोजगार संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा. किसानों को सरकार की योजना का लाभ मिलेगा. जुआ, सट्टा खेलने से बचें. अन्यथा किसी मुसीबत में फंस सकते हैं. उपाय :- आज उगते हुए चंद्रमा को नमस्कार करें. अपनी माता के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें. सिंह राशि का राशिफल आज बैंक में जमा पूंजी धन में वृद्धि होगी. कोई महत्वपूर्ण कार्य सफल होगा. व्यापार में किसी परिजन का सहयोग मिलेगा. नौकरी की तलाश में इधर से उधर भटकना पड़ सकता है. आपको शारीरिक परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है. पहले के रुके हुए कार्य पर फोकस करना होगा. उद्योग धंधे से जुड़े लोगों को अपेक्षा से कम सफलता मिलेगी. राजनीति में आपकी वाकपटुता एवं प्रभावपूर्ण भाषण शैली के कारण उच्च पद मिल सकता है. किसी मित्र के साथ साझेदारी में कार्य करने से हानि हो सकती है. कार्य क्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण कार्य के बारे में अपने शत्रु अथवा विरोधियों को अपने कमजोरी का पता न चलने दें. अन्यथा वह आपकी कमजोरियों का फायदा उठा सकते हैं . उपाय :- आज हरा रुमाल अपने पास रखें. कन्या राशि का राशिफल आज रोजगार प्राप्त होगा. नौकरी में उच्च अधिकारी का साथ बना रहेगा. राजनीति में वर्चस्व स्थापित होगा. कला अथवा लेखन कार्य से जुड़े लोगों को उच्च सफलता प्राप्त होगी. किसी पुराने मुकदमे से छुटकारा मिलेगा. जेल से मुक्त होंगे. समाज में आपके कार्यों की सराहना होगी. व्यापार में नए मित्र बनेंगे. शासन सत्ता का लाभ मिलेगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए लंबी यात्रा पर जाना सफल होगा. धार्मिक आयोजन के संयोजन की जिम्मेदारी मिल सकती है. अपने कार्य पर फोकस करने के लिए आप पूरी कोशिश करेंगे. कार्यस्थल पर सुख सुविधा प्राप्त होगी आपके नेतृत्व में कोई बड़ी सफलता मिलेगी. उपाय :- पीपल के पांच का पेड़ लगाएं. तुला राशि का राशिफल आज कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण कार्य करने में सफल होंगे. व्यापार में कड़ा परिश्रम लाभकारी सिद्ध होगा. भाई बहनों का व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा. नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे. पैतृक धन संपत्ति आपको मिल सकती है. भूमि, भवन आदि के कार्य में लगे लोगों को विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी. कोई काफी समय से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा. राजनीति में आपके नेतृत्व की सराहना होगी. दलाली दबंग यदि करने वालों को उन्नति एवं सफलता प्राप्त होगी. बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों को उनके पुरुषार्थ एवं साहस लिए अपने बॉस से सराहना प्राप्त होगी. उपाय :- गलत कामों से दूर रहें. वृश्चिक राशि का राशिफल आज वाणी पर नियंत्रण रखें. पारिवारिक जिम्मेदारी परेशानी का सबब बनेगी. किसी प्रियजन से दूर जाना पड़ सकता है. घर अथवा व्यापारिक स्थल में अग्नि लगने का भय बना रहेगा. राजनीति में मिली असफलता अपमान का सबब बनेगी. व्यापार में तनाव होने से मन खिन्न रहेगा. यात्रा में किसी अनजान व्यक्ति पर अधिक विश्वास करना हानिकारक सिद्ध होगा. खेलकूद प्रतियोगिता में उच्च सफलता मिलेगी. नौकरी में अधीनस्थ साथी से संबंध मधुर होंगे. विदेश यात्रा की योजना में यकायक कुछ बाधा आ सकती है. खेती किसानी से जुड़े लोगों को … Read more

फरीदाबाद में हुआ हादसा, जर्जर मकान के छज्जा गिरने से 3 बच्चों की दर्दनाक मौत

हरियाणा हरियाणा में फरीदाबाद के सीकरी इलाके में एक जर्जर मकान के छज्जा के गिर जाने से तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि तीनों की पहचान 12 वर्षीय आदित्य कुमार, 10 वर्षीय मुस्कान और आठ वर्षीय आकाश के रूप में हुई है जो आपस में भाई-बहन थे। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे ये बच्चे घर के बाहर छज्जे के नीचे खेल रहे थे, तभी अचानक उसका छज्जा उनके ऊपर गिर गया। सीकरी चौकी प्रभारी ललित ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलते ही एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्चों का मलबे से निकालकर बादशाह खान सिविल अस्पताल ले गई लेकिन तब तक बच्चों की मौत हो चुकी थी। फरीदाबाद के सेक्टर 58 थाना के प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि तीनों बच्चे आपस में भाई-बहन थे और उनका पिता धर्मेंद्र कंपनी में काम करता है, जबकि मां रेहड़ी पर सामान बेचती है। उनके अनुसार इस घटना के समय घर में माता-पिता में से कोई नहीं था। लोगों का कहना है कि धर्मेंद्र का परिवार जिस मकान में रहता है, वह मकान जर्जर हो चुका था और संभवत: इसी वजह से छज्जा गिरा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  

सूरत में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, इमारत में करीब 10-15 लोग दबे होने की आशंका

सूरत सूरत में बड़ा हादसा हो गया है। यहां पांच मजिंला इमारत गिर गई है। इस घटना में 15 लोगों के घायल होने की खबर है जबकि कई अन्य लोगों के दबे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि सूरत के सचिन जीआईडीसी इलाके में मौजूद पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। रिपोर्ट के मुताबिक इमारत के गिरने के पीछे भारी बारिश वजह बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल इमारत का मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। मलबे के नीचे कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। रिपोर्ट के मुताबिक इमारत में करीब 10-15 लोग रह रहे थे। इमारत के गिरने के बाद आसपास रहने वाले लोग तुरंत दौड़ कर आए और घायलों की मदद की। बताया जा रहा है कि इमारत जर्जर हो चुकी थी लेकिन फिर भी लोग अपनी जान जोखिम में डालकर वहां रह रहे थे। पुलिस और रेस्क्यू टीम मलबा हटाने की काम में जुटी हुई है. हालांकि मलबे के नीचे अभी तक कोई फंसा हुआ नहीं पाया गया है।  जिन लोगों को रेस्क्यू किया गया है उन्हें मामूली चोटें आई हैं। दिल्ली में भी ऐसा हादसा इससे पहले दिल्ली में भी एक ऐसा हादसा हो गया था जिसमें 6 साल के बच्चे की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में एक पुरानी इमारत का छत का हिस्सा ढह गया था जिसमें 6 साल के बच्चे को अपनी जान गंवानी पड़ गई। घटना हर्ष विहार इलाके की थी। घटना उस समय हुई जब बच्चा छत पर खेल रहा था। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

जिम्बाब्वे ने 13 रनों से दी टी20 वर्ल्ड चैंपियन भारत को मात

भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज का आगाज हार के साथ किया है। शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम शनिवार को पहले मुकाबले में 13 रन से हार गई। मेजबान जिम्बाब्वे ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 116 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में भारत की पारी 19.5 ओवर में 102 रन पर सिमट गई। टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद भारत का यह पहला मुकाबला था। हालांकि, वर्ल्ड कप विजेता टीम का कोई भी खिलाड़ी इस मैच में नहीं खेला। कप्तान गिल (29 गेंदों में 31, पांच) ने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। भारत की खस्ता हालत का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि सात खिलड़ाई दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। भारत के 6 विकेट 47 रन पर ही गर गिए थे। डेब्यूटेंट रियान पराग (2) और ध्रुव जुरेल (7) का बल्ला नहीं चला और अभिषेक शर्मा का खाता नहीं खुला। ऋतुराज गायकवाड़ (7) और रिंकू सिंह (2) कमाल नहीं दिखा पाए। वॉशिगंटन सुंदर (34 गेंदों में 27, एक चौका, एक सिक्स) ने काफी देकर तक छोर संभाले रखा मगर टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा पाए। वह आउट होने वाले आखिरी प्लेयर रहे। जिम्बाब्वे की तरफ से टेंडाई चतारा और सिकंदर रजा ने तीन-तीन विकेट निकाले। ब्रायन बेनेट, ब्लेसिंग मुजारबानी,  वेलिंगटन मसाकाद्जा और ल्यूक जोंगवे ने एक-एक विकेट हासिल किया। इससे पहले, जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 115 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए क्लाइव मडांडे ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 25 गेंदों में चार चौकों के जरिए नाबाद 29 रन बटोरे। डायोन मायर्स और ब्रायन बेनेट ने 23-23 रन की पारी खेली। ओपनर वेस्ली मधेवेरे ने 21 और कप्तान सिकंदर रजा ने 17 रन का योगदान दिया। जिम्बाब्वे के चार खिलाड़ियों- इनोसेंट काइया, ब्लेसिंग मुजारबानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा और जॉनथन कैंपबेल का खाता नहीं खुला।  ल्यूक जोंगवे ने एक रन बनाया। लग रहा था कि जिम्बाब्वे टीम 100 रन से पहले ढेर हो जाएगी लेकिन मडांडे ने अंत तक मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने 20वें ओवर में तीन चौके ठोके।भारत के लिए स्पिनर रवि बिश्नोई ने कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 13 रन देकर चार विकेट चटकाए। वॉशिंगटन सुंदर ने दो जबकि मुकेश कुमार और आवेश खान ने एक-एक शिकार किया। सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को आयोजित होगा।

पंकज चौधरी और कमलेश पासवान ने CM योगी से की मुलाकात, योगी ने दी बधाई, महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

लखनऊ केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश पासवान ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की तथा मुख्यमंत्री ने दोनों केंद्रीय राज्यमंत्रियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी महराजगंज के 7वीं बार सांसद चुने गए मिली जानकारी के मुताबिक, केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी महराजगंज के 7वीं बार सांसद चुने गए हैं और उन्हें मोदी सरकार में दूसरी बार केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री बनाया गया है जबकि बांसगांव से लगातार चौथी बार सांसद चुने गए कमलेश पासवान को पहली बार केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री बनाया गया है। दोनों राज्यमंत्रियों ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। मोदी सरकार में मंत्री बनने पर CM योगी ने कमलेश व पंकज को दी बधाई योगी ने पंकज चौधरी और कमलेश पासवान को केंद्र सरकार में मंत्री बनने पर बधाई दी। इस दौरान उनके मध्य पूर्वांचल और समूचे उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर वार्ता हुई। दोनों राज्यमंत्रियों ने लोकसभा चुनाव में सतत मार्गदर्शन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।

अब मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना से होगा इलाज, छत्तीसगढ़ में कैंसर से पीड़ित महिला ने लगाई गुहार

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आम जनता को समस्याओं को सुनने के लिए मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम रखा है। जनदर्शन कार्यक्रम प्रत्येक गुरुवार को होगा। प्रदेश के आम जनता अपनी समस्या लेकर सैकड़ों-हजारों की भीड़ में पहुंच रहे हैं। वहीं सीएम साय समस्या का समाधान निकल रहे हैं। इसी क्रम में सक्ती जिले से पहुंची एक महिला कैंसर से पीड़ित है। उसके पति नहीं है, बच्चा भी साथ नहीं रहता। पीड़ित महिला ने मदद के लिए सीएम साय को आग्रह किया। मुख्यमंत्री जनदर्शन में ग्राम परसा विकासखंड मालखरौदा, सक्ती जिले से मितानीन उर्मिला देवी आई। उन्होंने अपनी समस्या मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि मेरे पति नहीं है। बच्चा भी साथ नहीं रहता। कैंसर से पीड़ित हूं। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत उर्मिला देवी की मदद करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में मोतीलाल पटेल अपनी 5 साल की बिटिया डॉली को लेकर पहुंचे। डोली को थैलेसीमिया की समस्या है और हर 20 दिन में खून लगता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इलाज में सहायता की मांग की। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को डॉली के उचित इलाज के लिए निर्देश दिए।

ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में दो बसें अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई, चालक की मौके पर मौत, 15 घायल

मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश में जनपद मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे 58 पर भंगेला गांव के समीप शनिवार की सुबह एक ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में दो बसें अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस हादसे में एक बस के चालक की मौत हो गई तथा बस मे सवार 15 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत तथा बचाव कार्य शुरू किया। सुबह-सुबह हुए इस सडक हादसे से घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई और आवाज सुनकर दर्जनों ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही थाना खतौली पुलिस सहित जनपद के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के उदयपुर से पूजा ट्रांसपोर्ट की बस लेकर चालक राम गोपाल पुत्र सोहन सिंह निवासी नंगला बंजारा जनपद हरदोई गंज, परिचालक नरेंद्र कुमार निवासी राजस्थान के जयपुर से शनिवार प्रात: लगभग 25 टूरिस्ट यात्रियों को लेकर उदयपुर से सहारनपुर जा रहा था। जैसे ही बस खतौली में भांगेला गांव के निकट पहुंची तो आगे चल रहे कंटेनर से टकरा कर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, जिसमें चालक राम गोपाल की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। इसी बीच पीछे से आ रही राजस्थान के उदयपुर से स्थित गजराज ट्रांसपोर्ट की बस का चालक मदनलाल पुत्र चुन्नीलाल, परिचालक अनिल कुमार लगभग 30 तीर्थ यात्रियों को लेकर हरिद्वार जा रहा था। भीड़ के साथ ई रिक्शा को बचाने के प्रयास में बस खाई में गिरकर पलट गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में चालक व परिचालक समेत नारायण लाल पुत्र गोमाजी निवासी राजसमंद राजस्थान, आसमोहम्मद पुत्र महफूज, निवासी ननोता सहारनपुर, शमशाद पुत्र बशीर, केसर पुत्र नारायण निवासी भगवानदाकल्ला राजस्थान, डाली देवी पत्नी रोशनलाल निवासी कुमेरा खेड़ा राजस्थान, हेमलता पत्नी बेरूलाल निवासी कुमेरा खेड़ा राजस्थान, रोशन लाल पुत्र नथ्थू लाल निवासी राजसमंद राजस्थान, कन्हैया लाल पुत्र बंसी लाल निवासी राजसमंद राजस्थान,दीपक जैन पुत्र शशि निवासी सहारनपुर, तेजपाल पुत्र जीतराम निवासी भैंस कोटर् श्रीनगर उत्तराखंड, पुष्पा पत्नी रामसिंह निवासी उदयपुर राजस्थान, रामसिंह पुत्र निर्मय सिंह निवासी उदयपुर राजस्थान, लक्ष्मण सिंह पुत्र निर्दय सिंह निवासी उदयपुर,जब्बार पुत्र इलयास निवासी कैली रिक्शा चालक घायल हो गए। पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मुजफ्फरनगर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।  

राजावत ने दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसेन को हराया

कैलगरी  भारत के उदीयमान खिलाड़ी प्रियांशु राजावत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शीर्ष वरीय और दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन को हराकर कनाडा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विश्व में 39वें नंबर के खिलाड़ी राजावत ने शुक्रवार रात एक घंटे 19 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल मैच में एंटोनसेन को 21-11, 17-21, 21-19 से हराया। त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय महिला युगल जोड़ी हालांकि क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई। यह तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी चीनी ताइपे के पेई शान हसीह और एन-त्ज़ु हंग से 18-21 21-19 16-21 से हार गई। राजावत ने एंटोनसेन को हराकर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। यह पहला अवसर है जबकि इस 22 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने शीर्ष 10 में शामिल किसी खिलाड़ी को हराया। राजावत दूसरी बार विश्व टूर सुपर 500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं जहां उनका सामना फ्रांस के अलेक्स लेनियर से होगा। राजावत ने अच्छी शुरुआत की तथा पहले गेम में एक समय वह 7-4 से आगे थे। एंटोनसेन ने हालांकि जल्द ही स्कोर 9–9 से बराबर कर दिया। भारतीय खिलाड़ी ने इसके बाद लगातार पांच अंक बनाए। एंटोनसेन ने फिर वापसी की कोशिश की लेकिन राजावत ने लगातार सात अंक बनाकर पहला गेम अपने नाम कर दिया। एंटोनसेन ने दूसरे गेम में जबरदस्त वापसी की लेकिन राजावत ने उन्हें कड़ी चुनौती दी। एक समय स्कोर 17-17 तक बराबरी पर था लेकिन डेनमार्क के खिलाड़ी ने लगातार चार अंक बनाकर मैच को निर्णायक गेम तक खींच दिया। तीसरे गेम में राजावत एक समय 5-1 से आगे थे लेकिन एंटोनसेन इंटरवल तक 11-10 मामूली बड़त हासिल करने में सफल रहे। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे को कड़ी चुनौती दी लेकिन राजावत ने 19-19 के स्कोर पर लगातार दो अंक बनाकर मैच अपने नाम कर दिया। राजावत ने इससे पहले भी अपने से बेहतर रैंकिंग वाले खिलाड़ियों को हराया था। उन्होंने डेनमार्क के विश्व में 24वें नंबर के खिलाड़ी रासमस गेम्के और 33वें स्थान पर काबिज जापान के ताकुमा ओबैयाशी को पराजित करके क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।  

उप-मुख्यमंत्री शुक्ल बोले – पौध-रोपण अभियान को इंदौर ने जन-आंदोलन बनाया है

भोपाल. उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि ग्लोबल वार्मिंग विश्व-व्यापी समस्या है। इसके नियंत्रण के लिए आवश्यक है कि हम अधिक से अधिक पौधे लगाएं। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि वृक्ष बैठे हुए संत होते हैं और संत चलते हुए वृक्ष होते हैं। आज बहुत ही अच्छा संयोग है कि संतजनों की उपस्थिति में धरती मां के शृंगार में पौध-रोपण अभियान शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि प्रदेश में वृहद स्तर के पौध-रोपण अभियान में इंदौर शहर में 51 लाख से अधिक पौधे लगाये जा रहे हैं। इंदौर ने पौध-रोपण अभियान को जन-आंदोलन बनाया है। इंदौर को पर्यावरण संरक्षण में नंबर वन बनाना है- मंत्री श्री विजयवर्गीय नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में “एक पेड़ मां के नाम अभियान” के क्रम में इंदौर शहर में आज से 51 लाख पौधे लगाने का अभियान प्रारंभ किया गया है। इंदौर को पर्यावरण संरक्षण में नंबर वन बनाने के लिए पौध-रोपण अभियान का संकल्प लिया गया है। इंदौर शहर में प्रतिवर्ष वृहद् पौध-रोपण कर तापमान कम करने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध है। पितृ पर्वत पर पूर्व में किए गये तीन लाख पौधों के रोपण से यहां का तापमान भी कम हुआ है। अभियान में 14 जुलाई तक वृहद स्तर पर पौध-रोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को रेवती रेंज में एक साथ 11 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। गुप्त नवरात्रि के पहले दिन पितृ पर्वत इंदौर में साधु-संतों के सानिध्य में उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं महामंडलेश्वर स्वामी द्वारा पौध-रोपण का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर श्री क्षेत्र वाल्मिकी धाम पीठाधीश्वर और राज्यसभा सदस्य श्री बाल योगी उमेशनाथ महाराज, महामंडलेश्वर श्री अरुण स्वामी महाराज, माँ कनकेश्वरी देवी, पद्मश्री जनक पल्टा, विधायक श्री रमेश मेंदोला और बड़ी संख्या में संत समाज एवं नागरिकगण उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों द्वारा वृहद् पौध-रोपण किया गया। सभी लोग पौधे लगाएं एवं उनके संरक्षण का भी ध्यान रखें महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि संकल्प से ही सिद्धि प्राप्त होती है और यह संकल्प का परिणाम है कि इस बंजर भूमि पर 3 लाख से अधिक पौधे जीवित है। महापौर श्री भार्गव ने अभियान को सफल बनाने में सभी इंदौर वासियों से सहयोग की अपील की। श्री क्षेत्र वाल्मिकी धाम पीठाधीश्वर एवं राज्यसभा सदस्य श्री बाली उमेश नाथ जी महाराज ने कहा कि हम सभी संकल्प लें कि सभी लोग पौधे लगाएं और उसके संरक्षण का भी ध्यान रखें और प्रतिदिन उसमें जल अर्पण करें। परिवार का प्रत्येक सदस्य पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा जरूर लगाये।

विकास भवन में डॉ. मुखर्जी की जयंती पर हुआ कार्यक्रम

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी युगदृष्टा थे। उन्होंने देश के सामने मौजूद समस्याओं का पूर्वानुमान लगाकर देश की एकता बनाए रखने और देशवासियों को जागरूक करने का अद्भुत कार्य किया। अंग्रेजों के बंग-भंग के षड़यंत्र का भंडाफोड़ करने और कश्मीर की समस्या के दूरगामी दु:खद परिणामों से जन-जन को अवगत कराने के लिए देश उनका सदैव आभारी रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विकास भवन में निर्मित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागृह के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। उल्लेखनीय है कि डॉ. मुखर्जी की आज जयंती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनकी स्मृति में विकास भवन में मंत्रोच्चार के बीच पौध-रोपण किया तथा शिलापट्टिका का अनावरण कर सभागृह का लोकार्पण किया। उन्होंने सभागृह में निर्मित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र का भी अनावरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने की। प्रधानमंत्री श्री मोदी के दृढ़-संकल्प ने देश को धारा-370 से दिलाई मुक्ति मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का 33 साल की आयु में वाइस चांसलर बनना उनकी प्रतिभा को दर्शाता है। उनके द्वारा कश्मीर समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करने के बाद भी देश में धारा-370 का कलंक जारी रहा एवं 40 हजार निरपराध लोग पीड़ा और हिंसा के शिकार हुए। अंतत: प्रधामनंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़-संकल्प ने देश को धारा-370 से मुक्ति प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विकास दर में निरंतर सुधार हो रहा है। ग्रामीण विकास गतिविधियों तथा पंचायतों की कार्य-प्रणाली से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रगति स्पष्ट परिलक्षित हो रही है। विकास भवन में बना डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागृह पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। देश को चितरंजन रेल कारखाना डॉ. मुखर्जी की देन – मंत्री श्री पटेल पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा कश्मीर की समस्या के संबंध में देश का ध्यान आकर्षित करने और धारा-370 हटाने की मांग से कई युवा देश सेवा के लिए आगे आए। उनके बलिदान के परिणाम स्वरूप ही धारा-370 हटाने का मार्ग प्रशस्त हुआ। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विकास भवन में निर्मित सभागृह का नामकरण डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर किया गया है। सभागृह में लगभग 450 व्यक्तियों की बैठक व्यवस्था है। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, श्री आलोक शर्मा, जन-प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

कृपया सरकार और प्रशासन पर भरोसा रखें, मुझे विश्वास है कि जिसने भी अराजकता फैलाई है, उसे बख्शा नहीं जाएगा: सूरजपाल

हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र स्थित फुलरई गांव में आयोजित हरिनारायण साकार विश्वहरि भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ के बाद पहली बार सूरजपाल सामने आया है। उसने इस घटना पर दुख जताया है। बाबा ने कहा कि दो जुलाई को हुई घटना से बहुत दुखी है। भगवान हमें इस दर्द को सहने की शक्ति दे। कहा कि उपद्रवी बख्शे नहीं जाएंगे। घटना को सूरजपाल ने बताया साजिश इस घटना के बाद पुलिस बाबा की तलाश कर रही थी। इसी बीच बाबा ने पहली बार मीडिया के सामने आकर बयान दिया है। उसने कहा कि कृपया सरकार और प्रशासन पर भरोसा रखें। मुझे विश्वास है कि जिसने भी अराजकता फैलाई है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। मैंने अपने वकील एपी सिंह के माध्यम से समिति के सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे शोक संतप्त परिवारों और घायलों के साथ खड़े रहें और जीवन भर उनकी मदद करें। मैं पीड़ितों की मदद करूंगा। मृतकों के परिजनों के हमेशा साथ हूं। वहीं, इस घटना को सूरजपाल ने साजिश बताया है। मुख्य आरोपी गिरफ्तार बता दें कि हाथरस जिले के फुलरई गांव में 2 जुलाई को एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। इस मामले के मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर को शुक्रवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उत्तर प्रदेश सरकार की एजेंसियों ने उसे पकड़ने के लिए राज्य के साथ-साथ पड़ोसी राजस्थान तथा हरियाणा में तलाश शुरू कर दी थी। जिसके चलते पुलिस ने उसे कल गिरफ्तार कर लिया है। आज (6 जुलाई) देव प्रकाश मधुकर को हाथरस कोर्ट में पेश किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग में हुई भगदड़ की न्यायिक जांच के लिए गठित न्यायिक जांच आयोग की टीम आज यानी 6 जुलाई को हाथरस जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, टीम सुबह 11 बजे हाथरस पहुंचेगी और हाथरस के डीएम, एसपी सहित वहां के अधिकारियों के साथ बैठक कर घटना की प्राथमिक जानकारी जुटाएगी। दोपहर बाद घटनास्थल के लिए रवाना होगी।

सीएम और शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन में की चेतावनी, छत्तीसगढ़-सुकमा के शैक्षणिक संस्थानों में अव्यवस्थाओं पर करेंगे आंदोलन

सुकमा. सुकमा में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश कुंजाम ने सुकमा जिले के अंतर्गत स्थित सभी आश्रम ,पोटाकेबिन, छात्रावासों व स्कूलों में आवेदित सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में अव्यवस्थाओं को त्वरित निराकरण करने की मांग की। महेश कुंजाम ने कहा कि आदिवासी व अधिकांश सामान्य क्षेत्र में भी स्कूल, आश्रम, छात्रावास, पोटाकेबिनों में मूलभूत समस्याओं को त्वरित निराकरण करने के लिए ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के माध्यम से मांग रखा। शिक्षा सत्र 2024 -25 चालू हो गया है, अधिकांश स्कूल आश्रम ,छात्रावासों में सुविधा नहीं है, इन समस्त समस्याओं को ज्ञापन के माध्यम से निम्न मांगे रखा। राज्य के समस्त स्कूल, आश्रम, बस्तर संभाग में संचालित पोटाकेबिन आश्रमों , छात्रावासों में अव्यवस्थाएं बिजली, पंखा,शुद्ध पेयजल, बाउंड्रीवॉल,शौचालय स्कूल में बालक- बालिकाओं का पृथक पृथक शौचालय, पानी की व्यवस्था जर्जर भवनों व शौचालय की मरमत किया जाए। सुकमा जिले में कहीं जगह स्कूल भवन ही नहीं है बच्चे झोपड़ियों में पढ़ने मजबूर हैं यह मामला अखबारों में भी प्रकाश में आया है, ऐसी समस्याओं को त्वरित अवलोकन कर उचित कार्यवाही किया जाए। सुकमा जिले के छिन्दगढ ब्लाक के ब्लॉक कुकानार में प्री मैट्रिक व पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास तथा पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास नहीं होने के कारण 15 -20 किलोमीटर दूरी से पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को  परेशानियां होती है। इसलिए प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक कन्या व पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास खोला जाए। तथा दोरनापाल में 100 सीटर कन्या छात्रावास खोला जाए। सुकमा जिले के उपयुक्त विषय में उल्लेख के संस्थानों में आवेदित सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाए । ताकि अति संवेदनशील व दूरदराज के अध्यनरत छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने में किसी प्रकार का विध्न न हो। सुकमा जिला आदिवासी बाहुल्य व ग्रामीण क्षेत्र है, यहां के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में पढ़ाई करने आगे आ रहे हैं, जिस इलाके से आते हैं वहां के बच्चे आने जाने के लिए कोई सुविधा नहीं है,  गांव से आने के लिए 20 से 35 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करना पड़ता है। इसलिए उन छात्रों को छात्रावास सुविधा की अति आवश्यक है, रहने की सुविधा नहीं होने के कारण छात्र पढ़ाई से वंचित हो जाते हैं इसलिए जिले के सभी छात्रावास, आश्रमों में सीट वृद्धि कर स्वीकृति दिया जाए। ताकि सभी छात्र-छात्राएं पढ़ाई जारी रख सके। महेश कुंजाम ने कहा कि उक्त मांग जल्द पूरी नही हुई तो मांगों को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन जल्द आदोलन करेगा।

योगी सरकार का बनाया 3 सदस्‍यीय जांच आयोग सत्संग में भगदड़ के बाद हुईं 121 लोगों की मौत के मामले की जांच करेगा

हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 2 जुलाई को एक सत्संग के दौरान मची भगदड़ मामले की जांच के लिए यूपी की योगी सरकार द्वारा गठित 3 सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग हाथरस पुलिस लाइन पहुंचा है। यह जांच आयोग सत्संग में भगदड़ के बाद हुईं 121 लोगों की मौत के मामले की जांच करेगा। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर इस घटना के बाद दिल्ली भाग गया था और उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसे शुक्रवार देर रात अपनी हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हाथरस में मची भगदड़ की इस घटना में 121 लोगों की मौत हो गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक, मधुकर के वकील ए पी सिंह ने शुक्रवार देर रात दावा किया था कि उनके मुवक्किल ने दिल्ली में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि मधुकर को हाथरस पुलिस के ‘स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप’ (एसओजी) की टीम ने हिरासत में लिया। हाथरस में एक अन्य पुलिस अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर कहा कि उसे (मधुकर को) नजफगढ़ इलाके के पास दिल्ली से हिरासत में लिया गया। हालांकि, पुलिस ने सत्संग के मुख्य सेवादार मधुकर की गिरफ्तारी की अभी तक आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की है। घटना के सिलसिले में हाथरस के सिकंदरा राऊ पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी में वह एकमात्र नामजद आरोपी है। मधुकर के वकील ए पी सिंह ने एक वीडियो संदेश में दावा किया था कि उनके मुवक्किल ने दिल्ली में आत्मसमर्पण कर दिया है, जहां उसका इलाज जारी है। सिंह ने शुक्रवार को कहा था कि हमने हाथरस मामले में दर्ज प्राथमिकी में मुख्य आरोपी बताए जा रहे देवप्रकाश मधुकर का आज आत्मसमर्पण करा दिया है। उसका यहां इलाज चल रहा था इसलिए पुलिस, एसआईटी और एसटीएफ को दिल्ली बुलाया गया। वकील ने कहा कि हमने वादा किया था कि हम अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दायर नहीं करेंगे क्योंकि हमने कुछ गलत नहीं किया है। हमारा अपराध क्या है? वह एक इंजीनियर और हृदय रोगी हैं। चिकित्सकों ने कहा कि उनकी हालत अब स्थिर है और इसलिए हमने जांच में शामिल होने के लिए आज आत्मसमर्पण कर दिया। सिंह ने कहा कि पुलिस अब उसका बयान दर्ज कर सकती है या उससे पूछताछ कर सकती है, लेकिन उन्हें उसके स्वास्थ्य संबंधी स्थिति को ध्यान में रखना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ‘‘उसके साथ कुछ गलत न हो।” उन्होंने कहा कि हमने अग्रिम जमानत अर्जी दायर करने या अदालत जाने जैसा कोई कदम नहीं उठाया, क्योंकि इसे खुद को बचाने के प्रयास और डरकर उठाए गए कदम के रूप में देखा जाता… इस बारे में सवाल उठ रहे हैं कि वह (मधुकर) कहां है और क्या वह भाग गया है। उन्होंने कहा कि मधुकर जांच में शामिल होगा और कार्यक्रम में मौजूद ‘‘असामाजिक तत्वों” के बारे में जानकारी साझा करेगा। उत्तर प्रदेश पुलिस ने मधुकर की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। उच्चतम न्यायालय के वकील ने 3 जुलाई को दावा किया था कि वह प्रवर्चनकर्ता सूरजपाल उर्फ ​​नारायण साकार हरि उर्फ ‘​​भोले बाबा’ का भी प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसके सत्संग में भगदड़ मची थी। वकील ने कहा कि इस घटना के पीछे कुछ ‘‘असामाजिक तत्वों” का हाथ है। सिंह ने कहा था कि सूरजपाल राज्य प्रशासन और पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं और उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग की है। इस मामले में गुरुवार तक ‘भोले बाबा’ के सत्संग की आयोजन समिति की दो महिला सदस्यों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में दो जुलाई को भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 110 (गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास), 126 (2) (गलत तरीके से रोकना), 223 (लोक सेवक द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा), 238 (साक्ष्यों को मिटाना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नव-निर्मित संयुक्त कार्यालय तहसील भवन का किया शुभारंभ

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को उज्जैन में 6 करोड़ 40 लाख की लागत से नवनिर्मित संयुक्त भवन तहसील कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यालय के विभिन्न कक्षों का अवलोकन भी किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर में बादाम का पौधा रोपा। नवीन भवन में उज्जैन नगर तहसील और कोठी महल तहसील कार्यालय संचालित किया जाएगा। संयुक्त तहसील कार्यालय भवन का निर्माण 6 करोड़ लाख रूपये की लागत से किया गया है। इसका निर्माण 2450 वर्गमीटर में किया गया। जिसमें भू-तल 1180 वर्गमीटर, प्रथम तल 1180 वर्गमीटर एंव वरांडा व पोर्च 90 वर्गमीटर में निर्मित किया गया है। क्षेत्रीय सांसद श्री अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद श्री बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज, विधायक श्री अनिल जैन कालूखेड़ा, पूर्व विधायक श्री राजेंद्र भारती सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा संभागायुक्त उज्जैन श्री संजय गुप्ता, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, एसपी श्री प्रदीप शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet