LATEST NEWS

जांजगीर में पांच तो कोरबा में कुएं में उतरने से चार की गई जान, छत्तीसगढ़ में कुएं बने नौ लोगों के काल

जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ में कुआं काल बना हुआ है। शुक्रवार को प्रदेश के अलग-अलग दो जिलों में कुएं में उतरने से नौ लोगों की मौत हो गई है। जांजगीर-चांपा में पिता और दो बेटे समेत पांच, तो कोरबा जिले में पिता-पुत्री समेत चार लोगों की मौत हुई है। इस हादसे के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। दरअसल, बरसात के दिन आने पर कुएं की साफ-सफाई करने के लिए उतरे हुए थे। कुएं में गैस रिसाव के चलते उनकी मौत हो गई, इन्हें बचाने के लिए एक-एक कर उतरे नौ लोगों की मौत हो गई है। कुएं में जहरीली गैस की वजह से सभी का दम घुटने लगा, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम किकिरदा में उस वक्त मातम छह गया, जब गांव के ही कुएं में पांच लोगों की मौत हो गई। दरअसल, कुएं में गिरी लकड़ी को निकालने के लिए एक व्यक्ति कुएं में उतर गया। कुएं से निकल रही जहरीली गैस से उसकी मौत हो गई। उसे बचाने के लिए पड़ोस में रह रहे चार लोग एक-एक कर उतरे। वहां जहरीली गैस की वजह से उनकी भी मौत हो गई। मृतकों का नाम रामचंद्र जायसवाल 60 वर्ष, पड़ोसी रमेश पटेल 50 वर्ष, रमेश पटेल के दो बेटे जितेंद्र पटेल 25 वर्ष, राजेंद्र पटेल 20 वर्ष, एक और पड़ोसी टिकेश्वर चंद्रा 25 वर्ष बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि टिकेश चंद्रा की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। रमेश पटेल खेती किसानी का काम करता था, उसके पुत्र जितेंद्र पटेल की दो साल पहले शादी हुआ था, उसका 5 माह का बच्चा है। वहीं राजेंद्र पटेल ने अपनी 10वहीं तक की पढ़ाई की है, जिसके बाद अपने पिता के साथ खेती किसानी में हाथ बटाया करता था। दूसरी ओर कोरबा जिले के कटघोरा थानांतर्गत ग्राम जुराली के डिपरा पारा में चार लोगों की कुआं में डूबने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कुंआ में ग्रामीण के गिरने के बाद उसे बचाने के लिए बेटी कुंआ में कूद गयी। इसके बाद परिवार के ही दो अन्य लोग कुआं में नीचे उतरे, लेकिन सभी की मौत हो गई। जुराली निवासी शिवचरण पटेल कुएं की सफाई कर रहा था इस दौरान वह नीचे गिर गया। उसे देखकर उसकी बेटी सपीना नीचे उतरी, जहां उसकी भी मौत हो गई। दोनों को कुएं में गिरा हुआ देख मनबोध पटेल, जरूर पटेल नीचे उतरे। थोड़ी देर बाद उनकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुएं में गैस रिसाव के चलते चारों की मौत हुई है। 

विधायक ने लोन पर ली 50 लाख की जमीन और दान कर दी, खुद रहते हैं 2 कमरों के घर मे…

सिहोरा मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानने के बाद लोगों की अपने विधायकों व सांसदों से उम्मीदें काफी बढ़ जाएंगी। दरअसल यहां के एक विधायक से जब इलाके के गरीबों की दुख-तकलीफें नहीं देखी गईं तो उन्होंने खुद लोन लेकर जमीन खरीदी और फिर अस्पताल बनाने के लिए उसे दान भी दे दिया। खास बात यह है कि यह जमीन लाख-दो लाख रुपए की नहीं बल्कि पूरे 50 लाख रूपए की है, और विधायक इस रकम को अपने वेतन से चुकाने की बात कह रहे हैं। इस कारनामे को करने वाले विधायक का नाम संतोष बरकड़े है,जो कि यहां कि सिहोरा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। इस मामले में जानकारी देते हुए बरकड़े ने बताया कि कुण्डम इलाका मुख्यतः आदिवासी इलाका है, जिसकी आबादी करीब 60 हजार है। इनमें भी ज्यादातर लोग गरीब हैं, ऐसे में यहां स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने से इन लोगों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। किसी भी तरह की बीमारी होने पर जबलपुर भागना पड़ता था, ऐसे में समय पर इलाज नहीं मिलने के चलते कई बार तो लोगों की जान भी खतरे में पड़ जाती थी। खासकर गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी होती थी। आगे उन्होंने बताया, ‘जब मैं विधायक बना तो मुझे पता चला कि इलाके में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए राशि स्वीकृत हो चुकी है, लेकिन इलाके में ज्यादातर जमीन निजी होने के चलते अस्पताल बनाने के लिए सरकारी जमीन नहीं मिल पा रही है, ऐसे में मुझे इस राशि के लैप्स होने का डर सताया। यदि एक बार पैसा वापस लौट जाता तो दोबारा स्वीकृत कराने में बहुत सी मुश्किलें आती। जिसके चलते मैंने अपने करीबियों से सलाह लेकर इस समस्या के समाधान के बारे में सोचा और आखिरकार एक एकड़ जमीन खरीदकर अस्पताल के लिए दे दी।’ बता दें कि बरकड़े खुद मध्यमवर्गीय किसान परिवार से आते हैं और खेती-किसानी व एक छोटी सी दुकान से उनका घर चलता है। वे खुद दो कमरों के मकान में रहते हैं, लेकिन लोगों की तकलीफ को दूर करने के लिए जिस तरह से उन्होंने बैंक लोन लेकर 50 लाख की जमीन अपने क्षेत्र के लोगों के लिए दान कर दी, ऐसे में उनकी इस दरियादिली को देखकर हर कोई हैरान है और उनकी इस सहृदयता को सलाम कर रहा है। इस अस्पताल के बनने का काम भी शुरू हो चुका है। बताया जा रहा है कि इस अस्पताल के बनने से आसपास के 60 गांवों के लोगों को इलाज का फायदा होगा और उन्हें यहां-वहां नहीं भटकना पड़ेगा।  

जल्द MP पुलिस दो दर्जन बम-शूट खरीदेगी, 2028 में सिंहस्थ में होने वाले कुंभ की तैयारी शुरू हो चुकी

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अपने सुरक्षा दस्ते को और मजबूत करने जा रही है। वर्ष 2028 में सिंहस्थ में होने वाले कुंभ की तैयारी शुरू हो चुकी है। उज्जैन की सड़कों को चौड़ी करने और संवारने के लिए प्रदेश सरकार ने इस वर्ष के बजट में 500 करोड़ का प्रावधान किया है। वहीं सुरक्षा चाकचौबंद रखने के लिए दो दर्जन बम-शूट पुलिस मुख्यालय खरीद रहा है। एक बम-शूट की वर्तमान कीमत करीब 18 लाख बताई जा रही है। खरीदी का आर्डर देने से पहले शुक्रवार को भोपाल स्थित मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय में इंटेलीजेंस यूनिट ने बम शूट को पहनाकर बम डिस्पोजल दस्ते से ट्रायल किया है। आने वाले महीनों में सभी दो दर्जन बम-शूट पुलिस मुख्यालय को डिलीवर कर दिए जाएंगे। पुलिस मुख्यालय की इंटेलीजेंस यूनिट वर्ष 2016 में उज्जैन में हुए सिंहस्थ के लिए 17 बम शूट खरीदे थे। उनके अलावा दो दर्जन फिर से खरीदे जा रहे हैं। पुलिस मुख्यालय ने बूम-शूट बनाने वाली कंपनियों से ट्रायल करने के बाद खरीदी को अंतिम रूप देने जा रहा है। जिस कंपनी से पुलिस मुख्यालय खरीदी करने जा रहा है, वह सेनाओं और अर्धसैनिक बलों के बम डिस्पोजल दस्ते को बम-शूट की सप्लाई कर चुकी है। पीएम की सुरक्षा में एनएसजी कमांडो यही शूट पहनते हैं पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, देश के प्रधानमंत्री और अति वीवीआईपी की सुरक्षा में तैनात एनएसजी कमांडो यही बम-शूट पहनते हैं, जिसकी खरीदी पुलिस मुख्यालय करने जा रहा है। करीब 50 किलोग्राम वजनी बम-शूट में जहरीली गैस रोकने से लेकर हर उच्च तकनीक से लैस है। बम-शूट में हेलमेट के ऊपर पंखा, कैमरा, ऑक्सीजन, पाईप लगी है। यह बम-शूट पुलिस के वॉकी-टॉकी से भी कनेक्ट रहेगा, जिससे बिना हाथ का इस्तेमाल किए बम-शूट पहनने वाले सुरक्षा दस्ते पुलिस अधिकारियों से संपर्क में रहें। कितना विस्फोटक कर सकते हैं डिफ्यूट पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस मुख्यालय जिस बम-शूट की खरीदी करने जा रहा है, वह लगभग 5 से 10 किलोग्राम आरडीएम्स को डिफ्यूट करने की दृष्टि से बनाया गया है। इस बम-शूट को पहनकर सुरक्षा बल पांच से दस किलोग्राम आरडीएक्स को डिफ्यूज कर सकते हैं।

जटाशंकर और शिवपुरी में भदैया कुंड झरना फूटा, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

श्योपुर श्योपुर सहित असापास के क्षेत्रों में बारिश की वजह से बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। शुक्रवार रात को हुई बारिश से बड़ोदा कस्बा टापू बन गया है और बाजारों में पानी भर गया है। बड़ोदा कस्बे का संपर्क जिला मुख्यालय सहित अन्य जगहों से कट गया है। साथ ही मानपुर के निचले इलाकों में भी पानी भर गया है। मानपुर कस्बे में सीप नदी का पानी आने से अस्पताल में पानी भर गया। जिससे अस्पताल के मरीजों को रेस्क्यू कर निकाला गया। श्योपुर शहर में कदवाल नदी का जलस्तर बढ़ने से गुप्तेश्वर मंदिर डूब गया है। मंदिर में फंसे महंत को रेस्क्यू कर निकाला गया है। अंचल में मानसून सक्रिय है। श्योपुर व शिवपुरी के क्षेत्रों में रात से भारी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से श्योपुर का कस्बाई क्षेत्र बड़ोदा टापू में बदल गया है। बाजार से लेकर हर जगह पानी भर गया है और कस्बे में आने जाने के लिए भी लोगों को परेशानी हो रही है। इसके साथ ही जिले का मानपुर कस्बे में सीप नदी का जलस्तर बढ़ने से संपर्क टूट गया है। सीप नदी का पानी अस्पताल में भरने से मरीजों के लिए खतरा पैदा हो गया। बाद में प्रशासन की टीम ने मरीजों को अस्पताल से रेस्क्यू किया। इसके साथ ही श्योपुर शहर में भी कदवाल नदी का जलस्तर बढ़ने से गुप्तेश्वर मंदिर पानी से घिर गया। इस वजह से मंदिर में महंत फंस गए। इन्हें भी टीम ने रेस्क्यू किया है। प्रशासन ने छात्रों को रेस्क्यू टीम के माध्यम से पहुंचाया श्योपुर कॉलेज बड़ोदा में कॉलेज में भी पानी भर गया। यहां पर आज बीए का पेपर था। ऐसे में जनप्रतिनिधियों की मांग पर कलेक्टर ने रेस्क्यू टीम को बड़ोदा भेजा। एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम सभी छात्रों को बड़ोदा से निकालकर श्योपुर महाविद्यालय में परीक्षा के लिए ले गई। लेकिन फिर भी कई छात्र परीक्षा देने से वंचित रह गए। श्योपुर कोटा मार्ग भी बंद, पार्वती नदी उफनी श्योपुर कोटा मार्ग पर पड़ने वाली पार्वती नदी उफान पर है। खातौली पुल पर करीब दो फीट पानी आ गया है। इसलिए सुरक्षा की द्ष्टि से पुलिस ने कोटा मार्ग पर ट्रैफिक को बंद करा दिया है। साथ ही अमराल नदी रपटे पर 10 फीट पानी आने से 15 गावों का सोईकलां से सम्पर्क कट गया है। ग्वालियर में शुक्रवार रात से बारिश हो रही है। शहर के लोहा मंडी कोटा वाला मोहल्ले में आज सुबह एक खाली मकान की ऊपरी मंजिल गिर गई। मकान मनोज माठे के नाम पर है। शिवपुरी में भदैया कुंड का झरना फूट गया है। शनिवार को ग्वालियर-चंबल में भारी बारिश का अलर्ट है। प्रदेश के बाकी जिलों में भी पानी गिरेगा। IMD, भोपाल के वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि दो ट्रफ और तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन की एक्टिविटी प्रदेश में देखने को मिल रही है। इस वजह से प्रदेशभर में आंधी और बारिश का मौसम है। सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि 7 जुलाई को सिस्टम फिर से स्ट्रॉन्ग होगा। इससे 8 जुलाई से भारी बारिश हो सकती है।    

विवाद के बीच NEET-UG काउंसलिंग स्थगित, नई तारीख का जल्द होगा ऐलान

नई दिल्ली NEET परीक्षा शुरुआत से ही विवादों में घिरी हुई है. बड़ी संख्या में टॉपर्स और ग्रेस मार्क्स के बाद ये मामले सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है. NTA ने 23 जून को इसका री एग्जाम करवाया था. 6 जुलाई यानी कि आज से नीट-यूजी की काउंसलिंग होनी थी. लेकिन काउंसलिंग को अब स्थगित कर दिया गया है. अब जल्द ही नई तारीख का ऐलान किया जाएगा. अगले आदेश तक काउंसलिंग को स्थगित कर दिया गया है. पहले 6 जुलाई को काउंसलिंग होने की उम्मीद जताई जा रही थी. NTA की तरफ से करवाए गए नीट एग्जाम का रिजल्ट आने के बाद से ही लगातार विवाद चल रहा है. 1563 छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए गए थे, जिसके बाद धांधली का  मामला उठने लगा. सुप्रीम कोर्ट ने 23 जून को री एग्जाम करवाया था. 1563 स्टूडेंट्स में से सिर्फ 813 स्टूडेंट्स ने ही फिर से परीक्षा दी थी. जिन स्टूडेंट्स ने री-एग्जाम पास कर लिया है उनकी काउंसलिंग होनी है. लेकिन आज होने वाली काउंसलिंग स्थगित हो गई है. NEET एग्जाम के कितने टॉपर? बता दें कि इस साल नीट एग्जाम में 67 उम्मीदवारों ने टॉप किया था.जबकि पिछले साल टॉपर्स सिर्फ 2 थे. वहीं NTA ने समय की बर्बादी की बात कहते हुए 1500 से ज्यादा छात्रों को ग्रेस मार्क्स भी दिए थे. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 23 जून को दोबारा परीक्षा करवाए जाने का विकल्प दिया था. क्या है NEET परीक्षा विवाद? मेडिकल के लिए प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी (Medical entrance exam NEET-UG) में कई गड़बड़ियों की बात सामने आई है. 24 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया था. जिसमें छात्रों को ज्यादा नंबर दिए जाने का आरोप लगा था. आरोप ये भी लगा कि कई उम्मीदवारों के नंबरों को गलत तरीके से घटाया और बढ़ाया गया, जिससे उनकी रैंक प्रभावित हुई. र पड़ा है. वहीं छह केंद्रों पर परीक्षा में होने वाली देरी की वजह से समय की बर्बादी की भरपाई के लिए 1,500 से ज्यादा छात्रों को  ग्रेस मार्क्स भी दिए गए थे. जिसके बाद बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन भी हुए.

शहडोल में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

 शहडोल  शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात लगभग 10:00 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। ऑटो की ट्रेलर से भिड़त हो गई ,जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गई है, दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार अनूपपुर से शहडोल की ओर ट्रेलर ट्रक आ रहा था और शहडोल से ओपीएम की ओर ऑटो जा रही थी, जिसमें आमने-सामने भिड़ंत हो गई है। ऑटो में कुल 6 लोग सावर थे, जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई एवं दो महिलाओं की मेडिकल कालेज शहडोल में मौत हुई है। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कालेज 108 एंबुलेंस के सहारे भेजा गया है। आमने-सामने हुई भिड़ंत बुढार थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि ऑटो और ट्रेलर में आमने-सामने भिड़ंत हुई है। घटना एनएच 43 के रुंगटा – पकरिया गांव के बीच की है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा। दो ने मौके पर तोड़ा दम थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर ही दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया था और चार घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, जिसमें दो अन्य महिलाओं ने भी मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया है। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार ट्रेलर में गिट्टी लोड है। घटना के बाद एनएच 43 में कुछ देर के लिए जाम लग गया था। पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाया है। थाना प्रभारी ने बताया रिया ,ममता, रोशनी, की मौत हो गई है‌। ऑटो चालक कुंज बिहारी व नेम चंद्र गंभीर रूप से घायल है। गाय को बचाने के चक्कर पलटी आटो को विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने कुचला है। परिवार में हुए डिलेवरी के दौरान आए नए मेहमान को देखने एक ही परिवार के 6 लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। 4 की मौत, 2 गंभीर है। घटना के बाद ट्रेलर छोड़कर ट्रेलर चालक फरार हो गया है। ट्रेलर चालक के पर 30 हजार का इनाम बुढार थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे मिश्रा क्रेसर के पास की घटना है। ट्रेलर चालक के गिरफ्तारी के लिए ADGP डीसी सागर ने 30 हजार के इनाम की घोषणा की है। ADGP मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे हैं। ADGP डीसी सागर व शहडोल एसपी कुमार प्रतीक ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। घायलों से मिलने मेडिकल कॉलेज भी ADGP व SP पहुंचे हैं।

योगी सरकार के मंत्री का बड़ा बयान, कहा – हिन्दू देवी-देवताओं के नाम पर मुस्लिम दुकान पर न लिखें

मुजफ्फरनगर सावन के महीने में होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. इस यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं. कांवड़ यात्रा से पहले उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर में कांवड़ शिविर संचालकों के साथ बैठक की.  इस बैठक के बाद कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि कांवड़ मेले में जो मुस्लिम लोग हिंदू देवी देवताओं के नाम पर अपनी दुकान चलाते हैं वो ऐसा ना करें. कपिल देव अग्रवाल ने कहा, ‘कांवड़ मेले में मुस्लिम लोग हिंदू देवी देवताओं के नाम पर अपनी दुकान चलाते हैं. वह अपनी दुकान चलाएं हमें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन वह हिंदू देवी देवताओं के नाम पर दुकान का नाम ना रखें क्योंकि बाहर से आने वाले कावड़िये वहां पर बैठकर चाय पानी पीते हैं और जब उन्हें पता चलता है तो उसमें विवाद का कारण बनता है. इसलिए इस मामले में पारदर्शिता होनी जरूरी है. जिससे बाद में कोई विवाद का कारण ना बन सके.’ सरकार ने दिए ये दिशा-निर्देश आपको बता दें कि कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने आगामी कांवड़ यात्रा और मुहर्रम के सुरक्षा प्रबंधों को लेकर अधिकारियों के साथ एक बैठक की और उन्हें अलग-अलग दिशा- निर्देश दिए. कांवड़ यात्रा व मुहर्रम के जुलूस मार्गों को लेकर उन्होंने कहा कि डिजिटल वॉलिंटियर्स और सिविल डिफेंस का सहयोग लेकर सुरक्षा प्लान बनाया जाए. डीजीपी ने कहा कि किसी नई परंपरा की अनुमति न दी जाए और कावड़ यात्रा के मार्गों की पहली से जांच कर लें. इसके अलावा उन्होंने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और हॉटस्पॉट पर अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती का आदेश दिया. पुलिस महानिदेशक ने कहा कि गड़बड़ी करने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए और संवेदनशील जगहों पर अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए. संवेदनशील जगहों पर बढ़ेगी सुरक्षा इसके अलावा अधिकारियों को आदेश दिया कि जुलूस मार्गों पर लगे सीसीटीवी को एक्टिव रखा जाए और रेलवे स्टेशन तथा बस अड्डे पर सुरक्षा बढ़ाई जाए. अधिकारियोंसे कहा गया कि जोन सेक्टर स्कीम लागू कर अति संवेदनशील स्थलों पर चेकिंग को बढ़ाई जाए. डीजीपी ने इंटरनेट मीडिया की 24 घंटे निगरानी करने का भी निर्देश दिया जाए. सभी मार्गो के सर्वे का काम पूरा हरिद्वार से गंगाजल लेकर लाखों-करोड़ों की तादात में शिव भक्त मुजफ्फरनगर होते हुए हरियाणा, राजस्थान ,दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों की ओर प्रस्थान करते हैं, जिसे लेकर मुजफ्फरनगर जनपद कावड़ मेले के दौरान एक मुख्य बिंदु बन जाता है। इस बार के कावड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने भी सभी कावड़ मार्गों का सर्वे पूरा कर लिया है, जिसके बारे में जानकारी देते हुए मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि हरिद्वार के बाद मुजफ्फरनगर में 219 किलोमीटर का कावड़ मार्ग है, जिसके चलते इस बार हर 2 किलोमीटर पर एक सिपाही की तैनाती की जाएगी और तकरीबन 2000 सीसीटीवी कैमरो की निगरानी में इस कावड़ मेल को संपन्न कराया जाएगा। सुरक्षा को देखते हुए लगाए गए सीसीटीवी मुज़फ्फरनगर एसएसपी अभिषेक सिंह ने कहा कि कावड़ शिविर संचालक और भंडारा संचालकों के साथ बैठक हुई है। बैठक में इस बात पर ज्यादा जोर दिया गया है जो कावड़ संचालक है, अपने यहां पर खास तौर पर फायर के बारे में काफी ध्यान रखें। अपने कावड़ शिविरों को इस प्रकार लगाएं कि सड़क पर जाम की स्थिति न बने। इसके साथ किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना न हो। उन्होंने कहा कि यहां इस समय 8 कावड़ मार्ग है, जिनका सर्वे किया जा चुका है, इन क्षेत्रों को अलग-अलग जोन में बांटा गया है। गंग नहर पटरी मार्ग पर हर 2 किलोमीटर पर एक सिपाही की तैनाती है होगी। 219 किलोमीटर के मार्ग पर तकरीबन 1800 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जो कावड़ यात्री आ रहे हैं, जो वाहनों पर डीजे लगाए हैं और उनकी हाइट 20-20 फिट है, उन्हें बाईपास से निकाला जाएगा। उन्होंने अनुरोध कि वाहनों पर बनाए गए पंडाल को लिमिटेड साइज में बनाएं, ताकि किसी प्रकार की कोई भी दुर्घटना न हो। उन्होंने कहा कि कानून को पालन सभी को करना होगा।    

पति की हत्या के आरोप में 12 साल से जेल में बंद पत्नी को ओडिशा हाईकोर्ट ने बरी कर दिया

भुवनेश्वर  पति की हत्या के आरोप में 12 साल से जेल में बंद पत्नी को ओडिशा हाईकोर्ट ने बरी कर दिया। महिला को निचली अदालत ने पति की हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। अब हाईकोर्ट ने निचली अदालत का फैसलो को न्याय का दुरुपयोग बताते हुए फैसला पलटा दिया है। हाईकोर्ट ने 64 साल की हो चुकी महिला को बरी कर दिया है। साथ ही निचली अदालत को उसले फैसले पर फटकार भी लगाई है। बता दें कि सुनिता मुंडारी नामक यह महिला 64 साल की हो चुकी हैं। आरोपी पक्ष के अनुसार 28 नवंबर, 2011 को सुंदरगढ़ के झिरपानी गांव में सुनीता ने अपने पति मंगल पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी। राउरकेला की एक सत्र अदालत ने 20 दिसंबर, 2014 को उसे दोषी ठहराया था। सुनीता ने उसी साल हाईकोरट में में अपील की थी। गुरुवार को जस्टिस एस के साहू और चित्तरंजन दास की HC बेंच ने अपने आदेश में कहा कि आरोपी सुनीता के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं है। हाई कोर्ट ने निचली अदालत को लगाई फटकार बेंच ने कहा कि रिकॉर्ड में मौजूद हालात यह निष्कर्ष निकालने के लिए पूरी कड़ी नहीं जोड़ते कि महिला ने ही अपराध किया था। बेंच ने कहा कि निचली अदालत के फैसले जायज़ नहीं हैं। अपीलकर्ता के पक्ष में मौजूद बातों को नरअंदाज किया गया है और इस तरह यह न्याय का दुरुपयोग है। महिला की रिहाई के आदेश दिए हाईकोर्ट ने IPC की धारा 302 (हत्या) के तहत निचली अदालत द्वारा सुनीता को दी गई सज़ा को रद्द करते हुए उनकी रिहाई का आदेश दिया। बेंच ने कहा कि निचली अदालत बिना किसी सीधे सबूत के इस नतीजे पर पहुंच गई थी कि सुनीता ने हत्या की है। बेंच ने कहा कि परिस्थितिजन्य साक्ष्य पर आधारित मामलों में हमेशा यह खतरा बना रहता है कि अनुमान या संदेह कानूनी सबूत की जगह ले सकते हैं।

कंचन नदी तट पर त्रिवेणी उत्सव के साथ हरियाली महोत्सव का हुआ शुभारंभ

सिंगरौली ग्राम गडहरा पर स्थित कंचन नदी के पास वृक्षारोपण कर हरियाली महोत्सव का जिला कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला द्वारा शुभारंभ किया गया। हरियाली महोत्सव पूरे प्रदेश में मनाया जाना है जिसके तहत वृक्षारोपण का कार्य किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत जिला सिंगरौली के ग्रामों एवं नगरी इकाईयो में 32 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है।       त्रिवेणी उत्सव मैं आमजन के साथ-साथ स्कूली बच्चों ने भी बढ़–चढ़ कर हिस्सा लिया । उत्सव की शुरुआत भूमि पूजन के साथ हुई जिसके उपरांत त्रिवेणी वृक्षों  का कलेक्टर द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में अधिकारी गण,आम जनों के साथ-साथ स्कूली बच्चों ने भी पौधे लगाए।     उत्सव के द्वारान जिला कलेक्टर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे भविष्य की पीढ़ी हैं इन्हे वृक्षों की महत्वता के प्रति जागरूक करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने बच्चों को वृक्षों का जीवन में महत्व बताया और कहा कि वृक्ष हमें ऑक्सीजन, फल ,छाया देने के साथ साथ वर्षाजल संचय करने में हमारी मदद करते हैं। उन्होंने बच्चों को पौधे लगाने तथा उनकी सुरक्षा करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कीटनाशक एवं शाकनाशक के अनियंत्रित प्रयोग की वजह से कृषि उपज  दूषित हो रहे हैं। अतः हमें जैविक कृषि को भी प्राथमिकता देनी होगी जिसके तहत हर जनपद पंचायत में 10 ग्राम को चिन्हित कर उन्हें जैविक ग्रामों की तर्ज पर विकसित किया जायेगा । कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  गजेंद्र नागेश ,अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, कृषि विशेषज्ञ जय सिंह ,सरपंच, जनपद अधिकारी कर्मचारी के साथ समस्त अधिकारी गण मौजूद रहे।

ब्रिटेन के 58वें प्रधानमंत्री बने कीर स्टार्मर, 45 वर्षीय रेचेल रीव्स ब्रिटेन की पहली महिला वित्त मंत्री बनीं

 लंदन ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने अपना नया कैबिनेट नियुक्त कर दिया है। इस कैबिनेट में एंजेला रेनर को डिप्टी पीएम और रेचल रीव्स को देश की पहली महिला चांसलर ऑफ द एक्सचेकर बनाया गया है। स्टारमर के मंत्रिमंडल में 25 सदस्यों की टीम में रिकॉर्ड 11 महिलाएं शामिल हैं। नए कैबिनेट में यवेट कूपर को गृह मंत्री, डेविड लैमी को विदेश मंत्री और जॉन हीली को रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है। अन्य नियुक्तियों में शबाना महमूद को न्याय मंत्री, वेस स्ट्रीटिंग को स्वास्थ्य मंत्री, ब्रिजेट फिलिप्सन को शिक्षा मंत्री और एड मिलिबैंड को ऊर्जा मंत्री बनाया गया है। शुक्रवार को डाउनिंग स्ट्रीट में प्रधानमंत्री के रूप में अपने पहले भाषण में, स्टारमर ने देश की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को वापस पटरी पर लाने, ब्रिटिश सीमाओं को सुरक्षित करने और स्कूलों और किफायती घरों की आवश्यकता को पूरा करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा, “हमारे देश ने बदलाव और राजनीति को सार्वजनिक सेवा में वापस लाने के लिए निर्णायक रूप से मतदान किया है।” हालांकि, स्टारमर ने कहा कि “देश को बदलना स्विच दबाने जैसा नहीं है”, उन्होंने कहा कि दुनिया “अधिक अस्थिर” हो गई है। उन्होंने कहा कि बदलाव का काम तुरंत शुरू होगा, लेकिन इसमें समय लगेगा। नए प्रधानमंत्री का फोकस उन चीजों पर है, जिनके इर्द-गिर्द देश के कामकाजी वर्ग के परिवार अपना जीवन बना सकते हैं। उन्होंने कहा, “अगर मैं आपसे अभी पूछूं कि क्या आपको लगता है कि ब्रिटेन आपके बच्चों के लिए बेहतर होगा, तो मैं जानता हूं कि आप में से बहुत से लोग कहेंगे नहीं – और इसलिए मेरी सरकार तब तक लड़ेगी जब तक आप फिर से यह विश्वास नहीं कर लेते कि देश आपके बच्चों के लिए बेहतर होगा।” स्टार्मर ने सुनक की तारीफ की, कहा- अब रीसेट का समय जीत के बाद स्टार्मर ने स्पीच दी। उन्होंने पूर्व पीएम ऋषि सुनक की मेहनत को सलाम किया। लोगों से कहा कि चाहे आपने हमें वोट किया हो या नहीं, मेरी सरकार आप सब के लिए काम करेगी। अब ‘रीसेट’ का समय आ गया है। हालांकि, हालातों को बदलने में समय लगेगा। मैं एक-एक ईंट जोड़कर देश को फिर से बनाऊंगा। पीएम मोदी ने ब्रिटेन के नए PM को दी शुभकामनाएं ब्रिटेन के आम चुनाव में जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि वे दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की उम्मीद करते हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ऋषि सुनक के नेतृत्व की सराहना की और अपने कार्यकाल के दौरान भारत और ब्रिटेन के संबंधों को प्रगाढ़ करने में उनके ‘सक्रिय योगदान’ के प्रति आभार जताया।

कलेक्टर लंगेह ने बीएमओ को लगाया फटकार, ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ता को निलंबित करने का आदेश

बैकुंठपुर  कोरिया कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय तथा राज्य स्तरीय विभिन्न योजनाओं के बाकी। सोनोग्राफी संस्था को बंद करने के निर्देश बैठक में पीसीपीएनडीटी (प्री-कॉन्सेप्शन और प्री-नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक) नर्सिंग होम एक्ट के दायरे में काम नहीं करने वाले संस्थानों पर कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कलेक्टर लंगेह ने,,बैकुण्ठपुर स्थित बी.सी.सोनोग्राफी-डॉ.शालिनी षर्मा का नवीनीकरण नहीं करने तथा होल्ड करके रखने का आदेश दिया, वहीं छिंदडांड स्थित करण एक्सरे एण्ड सोनोग्राफी संस्था को बंद करने का आदेश दिया गया है। कलेक्टर लंगेह ने जिले में बिना अनुमति के कोई भी नर्सिंग होम संचालित नहीं करने तथा नर्सिंग एक्ट के तहत ही संचालित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। लंगेह ने कहा यह आदिवासी बहुल जिला है, स्वास्थ्य अधोसंरचना को बढ़ावा देने के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने की जिम्मेदारी सबकी है साथ ही शासन के मंशानुरूप कार्य किया जाना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। निर्माणाधीन एम.सी.एच. को स्वास्थ्य विभाग को सौंपने के निर्देश जिले में स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास के बारे में समीक्षा करते हुए कलेक्टर विनय कुमार,लंगेह ने 200 बेड के नए जिला चिकित्सालय भवन के निर्माण के बारे में जानकारी प्राप्त की। संबंधित अधिकारी ने बताया कि दिसम्बर तक यह कार्य पूर्ण कर ली जाएगी, वहीं बहुप्रतीक्षित निर्माणाधीन 50 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (एम.सी.एच.) केन्द्र को इस माह तक पूरा करके स्वास्थ्य विभाग को सौंपने के निर्देश संबंधित नोडल एजेंसी को दी गई। बता दें पुराने जिला अस्पताल में लगातार मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नए जिला अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। लंगेह ने जिले के सामुदायिक, प्राथमिक एवं उप प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि निर्माणाधीन स्वास्थ्य केन्द्रों का लगातार निरीक्षण करें तथा गुणवत्तायुक्त सामग्री का उपयोग करने पर जोर दिया, कार्य व गुणवत्ता में कोताही बरतने पर संबंधित अधिकारियों तथा ठेकेदारों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं साथ ही लोक निर्माण विभाग, हाउसिंग बोर्ड आदि को नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ता को निलंबित करने का आदेश,कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले में संचालित स्वास्थ्य संबंधी राष्ट्रीय तथा राज्यस्तरीय योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। विकासखण्ड स्वास्थ्य अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि महत्वपूर्ण योजनाओं को आम लोगों तथा जरूरतमंद तबकों तक पहुंचाने में जिस तरह लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए। इसी कड़ी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर/हेल्थ वेलनेस सेंटर, खरवत में पदस्थ ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आर.एच.ओ.) अनुराग गौतम को कार्य में उदासीनता तथा लापरवाही बरतने पर तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया गया। संस्थागत प्रसव को बढ़ाने तथा कुपोषण दर को कम करने के निर्देश जिले में संस्थागत प्रसव, प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल, बच्चों एवं गर्भवती माताओं को टीकाकरण, पोषण पुनर्वास केन्द्र, एनीमिया, जन्म दर, शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर, कुपोषण आदि के बारे में लंगेह ने समीक्षा की। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए संबंधित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए वहीं 5 वर्ष की आयु तक की आयु के गंभीर कुपोषण से पीड़ित बच्चों को विशेष देखभाल तथा स्वास्थ्य सुविधाएं देने के निर्देश दिए। विनय कुमार लंगेह ने सभी नोडल अधिकारियों को सामुदायिक, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों को नियमित रूप से खोलने के साथ डॉक्टर व स्टॉफ को रहने की हिदायत भी दिए। विनय कुमार लंगेह ने सभी बीएमओ को निर्देश दिए हैं कि नियमित रूप से स्टॉफ का बैठक लेकर वस्तुस्थिति से अवगत हों तथा इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अवगत कराने के निर्देश भी दिए। जीवन दीप समिति की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय जीवन दीप समिति की बैठक के दौरान महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए लंगेह ने जिला चिकित्सालय में सुरक्षा गार्ड हेतु निविदा आमंत्रित करने, जिला अस्पताल में बरसों अनुपयोगी लोहे का पलंग इत्यादि सामानों की नीलामी, सायकल वाहन स्टैंड की निविदा, रसोई घर को आउटसोर्सिंग के माध्यम से संचालित करने पर चर्चा की गई। अस्पताल में सिविल सर्जन कक्ष के सामने, गहन चिकित्सा केन्द्र के सामने एवं ड्रेसिंग कक्ष के सामने चैनल गेट लगाए जाने, महिला वार्ड, शिशु वार्ड के गैलरी, एवं एस.एन.सी.यू. इकाई के मदर कक्ष के छत को मरम्मत करने, जिला चिकित्सालय हेतु दो एम्बुलेंस एवं दो 108 एम्बुलेंस उपलब्ध कराये जाने, निजी वार्ड के शौचालयों में वेस्टर्न कम्बोर्ड लगाये जाने, ऑक्सीजन प्लांट का सर्विसिंग कार्य कराये जाने, नवीन 22 विस्तरीय आई.सी.यू. के सामने शेड निर्माण कार्य कराये जाने की सहमति दी गई। इसके अलावा जिला चिकित्सालय में स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सर्जरी विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट एवं निश्चेतना चिकित्सक की भर्ती के लिए विज्ञापन प्रकाशित करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों के दिए गए। इसके अलावा जीवन दीप समिति के आय को अधिक बढ़ाने के बारे में सुझाव दिए गए तथा समिति के आय-व्यय विवरण पर चर्चा की गई। एसएल सावन महीने में शिव महापुराण कथा महोत्सव के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सेंगर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अशरफ अंसारी, लेप्रोसी कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी, कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी, बीएमओ, ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी, खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी, सेक्टर सुपरवाइजर, सेक्टर प्रभारी आदि उपस्थित थे।

मनेंद्रगढ़ में सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान का हुआ शुभारंभ

मनेंद्रगढ़  जिला एम,सी बी नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ में राज्य शहरी विकास अभिकरण छत्तीसगढ़ के दिशा निर्देशानुसार नपाध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल जी के मार्गदर्शन में एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री इसहाक खान जी के निर्देश अनुसार स्वच्छ भारत मिशन 2.0 अंतर्गतकी मार्गरेखा पर “सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ” अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का क्रियान्वयन 1 जुलाई से 31 अगस्त तक किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत शहर के समस्त जीवीपी का चिन्हांकन कर सफाई, सार्वजनिक सह सामुदायिक शौचालयों की साफ सफाई, शुद्ध पेयजल की गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति सुनिश्चित करने, आंगनबाड़ी एवं विद्यालयों में स्वच्छता सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर स्वच्छता प्रभारी विनोद चतुर्वेदी, विजय मिश्रा, सफाई दरोगा मुनताज अहमद, शिवलाल, राकेश, सेंटर प्रभारी मो. अजीज, मनीष कुशवाहा, समस्त सफाई कर्मचारी एवं स्वच्छता दीदी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

नकली शराब पीने वालों को मुआवजा देने से मना किया जाना चाहिए तथा उन्हें पीड़ित नहीं माना जाना चाहिए, HC में याचिका

चेन्नई तमिलनाडु की सरकार के द्वारा कल्लकुरिची शराब त्रासदी के सभी पीड़ितों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने के आदेश को रद्द करने के लिए मद्रास हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। मोहम्मद गौस द्वारा दायर जनहित याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश आर महादेवन और न्यायमूर्ति मोहम्मद शफीक की खंडपीठ ने मौखिक रूप से कहा कि मुआवजे की राशि अधिक है। इस मामले की अगली सुनवाई के लिए दो सप्ताह बाद की तारीख देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा, “जहरीली शराब के शिकार लोग स्वतंत्रता सेनानी या सामाजिक कार्यकर्ता नहीं थे। उन्होंने आम जनता या समाज के लिए अपनी जान गंवाई नहीं गंवाई है। नकली शराब पीकर अवैध कार्य किया और उनकी जान गई।” गौस के अनुसार, नकली शराब पीना एक अवैध कार्य है। राज्य को उन लोगों पर दया नहीं करनी चाहिए, जिन्होंने नकली शराब पीकर अवैध कार्य किया और उनकी जान चली गई। उन्होंने कहा कि मुआवजा केवल दुर्घटनाओं के पीड़ितों को दिया जाना चाहिए, न कि उन लोगों को जिन्होंने अपने आनंद के लिए अवैध कार्य किया हो। उन्होंने कहा कि नकली और जहरीली शराब त्रासदी के सभी पीड़ितों को मुआवजा देने का आदेश अनुचित और मनमाना है। नकली शराब पीने वालों को मुआवजा देने से मना किया जाना चाहिए तथा उन्हें पीड़ित नहीं माना जाना चाहिए। याचिकाकर्ता ने कहा कि यह स्पष्ट और न्यायसंगत नहीं है कि किस आधार पर राज्य सरकार आग या किसी अन्य दुर्घटना के पीड़ितों को कम मुआवजा दे रही है। और उसी समय जहरीली शराब त्रासदी के पीड़ितों को भारी राशि दे रही है।  

गुजरात में शिक्षा विभाग ने बिना इजाजत स्कूल चलाने के मामले कड़ी कार्रवाई, 6 साल से चल रहा था स्कैम

राजकोट गुजरात में फर्जी सरकारी दफ्तर, आईएएस और आईपीएस अधिकारी के बाद अब फर्जी स्कूल पकड़ा गया है. राजकोट में मलियान के पिपलिया गांव में इस फेक स्कूल का पता चला है. जिला शिक्षा विभाग ने स्कूल को सील कर दिया है और इसे चलाने वाले कपल की तलाश की जा रही है. शिक्षा विभाग ने बिना इजाजत स्कूल चलाने के मामले कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है. स्कूल को लेकर प्राइमरी एजुकेशन ऑफिसर ने कहा कि लिविंग सर्टिफिकेट नहीं देने के संबंध में अंग्रेजी मीडियम के स्कूल के खिलाफ उन्हें शिकायत मिली थी. इसके बाद मामले की जांच की गई और पाया कि मध्य प्रदेश के संदीप तिवारी और उनकी पत्नी कात्यानी तिवारी स्कूल का संचालन कर रहे थे. शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कपल चार दुकानें किराए पर लेकर बिना इजाजत कक्षा एक से दसवीं तक गौरी प्री-प्राइमरी स्कूल नाम से स्कूल चला रहे थे. मान्यता प्राप्त स्कूल से अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे स्टूडेंट्स शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद पूरे मामले की सच्चाई सामने आई. मसलन, इस मामले में शिक्षा विभाग ने मध्य प्रदेश के रहने वाले कपल को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. छापेमारी के दौरान स्कूल में कक्षा एक से दसवीं तक के 29 स्टूडेंट्स मिले. विभाग की कोशिश है कि जो स्टूडेंट्स स्कूल में पढ़ रहे हैं, उनकी शिक्षा प्रभावित न हो. इसलिए वे अपनी आगे की पढ़ाई मान्यता प्राप्त स्कूल से जारी रख सकेंगे. बड़े स्कूल से कमीशन लेकर चलाते थे स्कूल शिक्षा विभाग ने पाया कि मध्य प्रदेश के कपल स्कूल में बच्चों का दाखिला लेते थे और उनसे फीस वसूलते थे. इसके बाद उनका एडमिशन एक मान्यता प्राप्त स्कूल में कराया जाता था. कुछ बड़े मान्यता प्राप्त स्कूल से उनके संपर्क थे, जिसमें फीस की कुछ रकम इनके स्कूल को दी जाती थी. यह स्कैम 2018 से चल रहा था. स्कूल में अपने बच्चे को पढ़ाने वाले परिवार क्या बोले?   अपने बच्चे को गौरी इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाने वाले अभिभावक का कहना है कि उनके बच्चे का लिविंग सर्टिफिकेट पिछले दो साल से नहीं दिया गया है. कोरोना काल में स्कूल फीस भरने के लिए दबाव बनाते थे. स्कूल की फीस भरने के बाद भी बेटे को लिविंग सर्टिफिकेट नहीं दिया गया. कई बार कहने के बाद भी स्कूल प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया. एक परिवार ने कहा, “मेरा बेटा कक्षा एक से छह तक गौरी इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ा. परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र पहले दो बार दिया गया था, लेकिन वो सर्टिफिकेट अलग-अलग स्कूलों से दिए गए थे. हमारे एक बच्चे की मासिक फीस 450 रुपये थी जबकि दूसरे बच्चे की मासिक फीस 550 से 600 रुपये थी. 2019 से यह स्कूल यहां पर चल रहा था लेकिन गांव वालों में शिक्षा का अभाव होने के कारण इस फर्जी स्कूल के बारे में किसी को भनक नहीं लगी. अब इस स्कूल का भंडाफोड़ हुआ है.”  

तूफान बेरिल से कैरेबियन में 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित: संयुक्त राष्ट्र

   कैरेबिया  बेरिल तूफान से जमैका और कैरेबिया में तबाही का मंजर बना हुआ है। इस शक्तिशाली तूफान से कई लोगों की मौत हो गई है। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायतकर्ता राहत कार्य में जुटे हुए है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम कर रहे है। इस बीच UN ने बताया कि कैरीबियाई क्षेत्र में तूफान बेरिल से 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए) ने शुक्रवार को कहा कि सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस में लगभग 40,000 लोग, ग्रेनेडा में 110,000 से अधिक लोग और जमैका में 920,000 लोग प्रभावित हुए हैं। 11 लोगों की गई जान कैटेगरी 4 के तूफान बेरिल ने अब तक कम से कम 11 लोगों की जान ले ली है। सोमवार को ग्रेनेडा और सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस में भारी तबाही मचाई। वहीं, बुधवार को जमैका में भी पूरा जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, तूफान फिलहाल बेलीज और मैक्सिको को प्रभावित कर रहा है। अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन ने बताया कि ग्रेनेडा में तूफान ने कैरियाको और पेटिट मार्टीनिक द्वीपों को भारी नुकसान पहुंचाया है, जहां 70 प्रतिशत और 97 प्रतिशत इमारतें क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस में यूनियन द्वीप पर 90 प्रतिशत घर प्रभावित हुए, जबकि कैनुआन द्वीप पर लगभग सभी इमारतों को नुकसान पहुंचा। टीमें की गई तैनात, 4 मिलियन डॉलर की सहायता OCHA ने कहा कि उसने कैरेबियाई देशों में उनके प्रतिक्रिया प्रयासों का समर्थन करने के लिए टीमें तैनात की हैं और ग्रेनेडा, जमैका और सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस में मानवीय अभियान शुरू करने के लिए संयुक्त राष्ट्र केंद्रीय आपातकालीन प्रतिक्रिया कोष से 4 मिलियन डॉलर उपलब्ध कराए गए हैं। OCHA ने आगे बताया कि ‘हम तूफान बेरिल से हुई तबाही का आकलन करने और उससे निपटने के लिए अधिकारियों, कैरेबियन आपदा आपातकालीन एजेंसी और हमारे साझेदारों के साथ मिलकर काम करना और समर्थन करना जारी रखेंगे।’

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet