LATEST NEWS

मायर्स की तूफानी पारी बेकार, भारत ने जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई बढ़त

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को तीसरे टी20 मैच में 23 रन से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. भारत की ओर से रखे गए 183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की पूरी टीम 6 विकेट पर 159 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. हरारे स्पोर्ट्स क्लब पर खेले गए इस मैच में भारत की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने सर्वाधिक 66 रन बनाए जबकि ऋतुराज गायकवाड़ एक रन से अपना अर्धशतक चूक गए. ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 36 रन के साथ वापसी की. भारतीय टीम इस मैच में एक या दो नहीं बल्कि पूरे चार ओपनर्स के साथ उतरी थी. यशस्वी, गिल, अभिषेक और ऋतुराज इस मैच में एक साथ उतरे थे. सीरीज का चौथा टी20 मैच 13 जुलाई को को इसी वेन्यू पर खेला जाएगा. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही. मेजबान टीम ने 39 के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए. ओपनर वेस्ले मधवेरे एक रन बनाकर आउट हुए वहीं मारुमानी 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे. ब्रायन बेनेट ने 4 रन का योगदान दिया. कप्तान सिकंदर रजा 15 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे वहीं जोनाथन कैम्बेल ने एक रन बनाए. भारत को पहली सफलता आवेश खान ने दिलाई वहीं मारुमानी को शिवम दुबे के हाथों कैच कराकर खलील ने जिम्बाब्वे को दूसरा झटका दिया. विकेटकीपर क्लाइव मडांडे 37 रन बनाकर आउट हुए. वही डियोन मायर्स ने सबसे  ज्यादा नाबाद 65 रन बनाए वहीं मासाकाद्जा 18 रन बनाकर नाबाद लौटे.  भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने 3 विकेट चटकाए जबकि आवेश खान ने 2 विकेट लिए. गिल ने 66 रन की पारी खेली कप्तान शुभमन गिल के अर्धशतक से भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 182 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज गिल ने 49 गेंद में सात चौकों और तीन छक्कों से 66 रन की पारी खेलने के अलावा यशस्वी जायसवाल (36) के साथ पहले विकेट के लिए 67 जबकि ऋतुराज गायकवाड़ (49) के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी करके टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. रजा-मुजरबानी ने 2-2 विकेट चटकाए जिम्बाब्वे की ओर से कप्तान सिकंदर रजा ने 24 जबकि ब्लेसिंग मुजरबानी ने 25 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए. गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और जायसवाल के साथ पावर प्ले में बिना विकेट खोए 55 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. जायसवाल ने ऑफ स्पिनर ब्रायन बेनेट के पहले ही ओवर में दो चौके और एक छक्का मारा जबकि गिल ने अगले ओवर में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा पर दो चौके और एक छक्का जड़ा. जायसवाल को 29 के स्कोर पर मिला जीवनदान जायसवाल ने तेज गेंदबाज तेंडई चतारा की लगातार गेंदों पर भी चौका और छक्का मारा. जायसवाल को 29 रन के निजी स्कोर पर चतारा की गेंद पर स्वीपर कवर पर ताडिवनाशे मरुमानी ने जीवनदान दिया. वह हालांकि इसका फायदा नहीं उठा पाए और अगले ओवर में रजा की गेंद पर बैकवर्ड प्वाइंट पर बेनेट को कैच दे बैठे. उन्होंने 27 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और दो छक्के मारे.

पति -पत्नी के विवाद में जनसम्पर्क अधिकारी पूजा थापक ने की आत्महत्या

भोपाल  पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री की जनसम्पर्क अधिकारी पूजा थापक ने बुधवार को सुसाइड कर लिया है। वे जनसम्पर्क विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर थी। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि पुलिस की जांच में पता चला है कि सुसाइड का कारण पारिवारिक विवाद है। वैज्ञानिक है पूजा के पति जानकारी के अनुसार पूजा थापक के पति वैज्ञानिक हैं। जो प्रौद्योगिकी विभाग में अस्स्टिेंट डायरेक्टर के पद पर तैनात है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी हुए एक दो साल ही बीते हैं। लेकिन दोनों के बीच विवाद चलता रहता था। ऐसे में देर रात उनका पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद पूजा ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। पति ने जैसे ही पूजा को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा तो तुरंत उतारकर एम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने पूजा थापक को मृत घोषित कर दिया। पूजा की मौत से मचा हड़कंप पूजा की मौत से राजधानी भोपाल में हड़कंप मच गया है। वह खूबसूरत थी। पति, पत्नी दोनों अच्छे पद पर थे। इसके बावजूद ऐसी क्या वजह थी कि पूजा ने सुसाइड कर लिया। ये सवाल हर किसी के मन में खटक रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भिजवा कर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 2022 में शादी एक बेटा पूजा थापक 30 वर्ष अपने पति के साथ गोविंदपुरा क्षेत्र में स्थित साकेत नगर में रहती थी। उनकी 2022 में शादी हुई थी। उनका एक बेटा भी है। मंगलवार रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों अलग अलग रूम में जाकर सो गए। ऐसे में पूजा थापक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पूजा थापक का मायका इंदौर के समीप बताया जा रहा है। पूजा के सुसाइड के बाद घरवालों को जानकारी दी गई है। उनके भी पुलिस बयान लेगी। सहन शक्ति का आभाव, स्थिति को टालें आजकल सुसाइड के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बारे में मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि लोगों में अत्यधिक तनाव, सहनशक्ति का आभाव होने के कारण ऐसी स्थिति निर्मित हो जाती है। कई बार थोड़ी की देर का गुस्सा ही पूरी जिदंगी खराब कर देता है। इसलिए आपको जब भी अधिक गुस्सा आए आप शांत होने की कोशिश करें, क्योंकि जब आप गलत कदम उठाते हैं। वह थोड़ी देर की स्थिति रहती है। अगर आप उस स्थिति को टाल देंगे तो निश्चित ही सुसाइड करने से भी बच सकते हैं।

केन्द्रीय विद्युत मंत्री ने रायपुर में की समीक्षा, छत्तीसगढ़ का केन्द्र सरकार के बेहतर समन्वय से होगा तेजी से विकास

रायपुर. केन्द्रीय विद्युत तथा आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने आज अपने रायपुर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ में ऊर्जा तथा शहरों में आवास व जनसुविधाएं विकसित करने किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय में आयोजित बैठक में कहा कि राज्य और केन्द्र सरकार के बेहतर समन्वय से छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास होगा। छत्तीसगढ़ में बिजली और आवास से संबंधित सभी आवश्यकताएं पूर्ण करने के लिए भारत सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में अनेक सुधारवादी कदम उठाएं जा रहे हैं। जनआकांक्षाओं के अनुरूप काम किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए। केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने बैठक में कहा कि लोगों को सस्ती और पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने केन्द्र सरकार द्वारा अनेक अनुदान योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए भी कई योजनाएं हैं। उन्होंने राज्य सरकार को भारत सरकार द्वारा दी जा रही सभी निधियों और अनुदानों का पूर्ण उपयोग करने को कहा। राज्य में जिस तेजी से काम होंगे, उसी तेजी से भारत सरकार द्वारा राशि जारी की जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य में विकास योजनाओं को लेकर केन्द्र सरकार की ओर से कोई कठिनाई नही आएगी। दोनों बेहतर समन्वय से काम करेंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने बैठक में सुझाव दिया कि क्लिीन सिटी के तहत रायपुर को मिली 100 बसों का उपयोग नया रायपुर और रायपुर के बीच चलाने के लिए भी कर सकते हैं। उन्होंने विद्युत विभाग के अंतर्गत लाइन-लॉस को कम करने के लिए किए जा रहे कार्यों, स्मार्ट मीटर की स्थापना, विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्रों में विद्युतीकरण और बिजली उत्पादन के लिए कोयला की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने आवासन एवं शहरी कार्यों के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि, अमृत मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम ई-बस सेवा, स्मार्ट सिटी मिशन और राष्ट्रीय शहरी विकास मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने इन योजनाओं के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बैठक में केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल को धन्यवाद देते हुए कहा कि कार्यभार सम्भालने के एक माह के भीतर ही वे यहां विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। उनके सहयोग से राज्य में विकास की गति को तेज करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए राज्य में तेजी से काम हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ जल्दी ही ’पॉवर सरप्लस स्टेट’ का दर्जा वापस पा लेगा। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को बताया कि प्रदेश में पिछले छह महीनों में किसानों और छोटे कामगारों के लिए बिजली की उपलब्धता में सुधार आया है। किसानों को तीन एचपी तक कि सिंचाई पंपों में सालाना छह हजार यूनिट तक और तीन से पांच एचपी के पंपों में साढ़े सात हजार यूनिट तक के बिजली बिल में छूट दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत स्वीकृति के लिए लंबित 19 हजार 906 आवास एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा में एकत्रित आवेदनों के अनुरूप राज्य को पुनरीक्षित केन्द्रांश के साथ करीब 50 हजार आवासों को प्राथमिकता से स्वीकृत करने का अनुरोध किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आज की यह बैठक राज्य में ऊर्जा और शहरी विकास को नई गति प्रदान करेगी। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरूण साव ने बैठक में कहा कि शहरों के विकास के लिए भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हम लगातार काम कर रहे हैं। राज्य में स्वच्छता, आवास, आजीविका, पेयजल इत्यादि के लिए तेजी से काम हो रहे हैं। इन कार्यों में प्रगति की नियमित समीक्षा भी की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत सरकार के सहयोग से इन कार्यों में आगे और भी तेजी आएगी। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव सुश्री रूपा मिश्रा, विद्युत मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री शशांक मिश्रा, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) की निदेशक सुश्री अनिता मीणा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., संचालक श्री कुंदन कुमार, क्रेडा के सीईओ श्री राजेश सिंह राणा और एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक श्री प्रदीप्ता कुमार मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

लोकसभा चुनाव के बाद राज्यसभा में कैसे पलट गया सीटों का गणित? कांग्रेस का नुकसान

नई दिल्ली लोकसभा चुनाव के बाद उच्च सदन राज्यसभा का नंबरगेम भी बदल गया है. उच्च सदन के कुछ सदस्यों ने लोकसभा चुनाव में जीत के बाद राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इनमें कांग्रेस के भी दो सांसद हैं. पार्टी के राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल और दीपेंद्र सिंह हुड्डा लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं. केसी वेणुगोपाल राजस्थान और दीपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा से राज्यसभा सदस्य थे. इन दोनों नेताओं के इस्तीफे से रिक्त हुई सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवारों की जीत संभव नजर नहीं है. ऐसे में पार्टी को दो सीटों का नुकसान होना तय माना जा रहा है. लोकसभा चुनाव तक उच्च सदन में कांग्रेस का संख्याबल 28 सदस्यों का था. अब दो सदस्यों के इस्तीफे के बाद पार्टी उच्च सदन के नंबरगेम में 26 सीट पर आ गई है. कांग्रेस राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बाद दूसरे नंबर की पार्टी है. बीजेपी के राज्यसभा में 90 सदस्य हैं. लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 63 सीटों का नुकसान हुआ था और पार्टी 2019 की 303 के मुकाबले इस बार 240 सीटें जीत सकी लेकिन राज्यसभा में उसे दो सीट का फायदा होना तय माना जा रहा है. लोकसभा चुनाव में 99 सीटें जीतकर दूसरे नंबर की पार्टी बनकर उभरी कांग्रेस का गेम राज्यसभा में कैसे खराब हो रहा है, बीजेपी को कैसे फायदा हो रहा है? बीजेपी को होगा 2 सीट का लाभ बीजेपी को राज्यसभा उपचुनाव में दो सीट का लाभ होगा और पार्टी संख्याबल के लिहाज से 92 सीटों के साथ नंबर वन पोजिशन को और मजबूत कर लेगी. दरअसल, राज्यसभा चुनाव या उपचुनाव में मतदान के लिए प्लस वन फॉर्मूले का उपयोग होता है. हरियाणा विधानसभा की स्ट्रेंथ के लिहाज से देखें तो दीपेंद्र हुड्डा के इस्तीफे से रिक्त हुई सीट पर जीत सुनिश्चित करने के लिए किसी भी दल को 46 विधायकों के प्रथम वरीयता के वोट चाहिए होंगे. बीजेपी के 41 विधायक हैं और एक निर्दलीय विधायक, हरियाणा लोकहित पार्टी के गोपाल कांडा को मिलाकर सरकार के पास कुल 43 विधायकों का समर्थन है जो 46 से तीन कम है. हरियाणा में बीजेपी अकेले दम सीट जीतने की स्थिति में नहीं है फिर भी कांग्रेस या कोई और पार्टी उसके खिलाफ उम्मीदवार उतारने में हिचक रही है. इसके पीछे बीजेपी की ओर से जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के चार विधायकों के समर्थन का दावा है. बीजेपी ने जब जेजेपी से गठबंधन तोड़ लिया था, जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने दिल्ली स्थित अपने फॉर्महाउस पर विधायकों की बैठक बुलाई थी जिसमें चार विधायक नहीं पहुंचे थे. सरकार ने जिस दिन सदन में बहुमत साबित किया, जेजेपी प्रमुख रैली कर रहे थे और सभी विधायकों से इस रैली में पहुंचने के लिए कहा गया था लेकिन पार्टी के कुछ विधायक विधानसभा में मौजूद थे. राजस्थान में क्या है गणित? राजस्थान में भी तस्वीर बदल चुकी है. सूबे में अब बीजेपी की सरकार है. राजस्थान विधानसभा की स्ट्रेंथ 200 सदस्यों की है. सूबे के कोटे की एक सीट जीतने के लिए 101 विधायकों के प्रथम वरीयता के वोट चाहिए होंगे. 199 सीटों के लिए हुए चुनाव में ही बीजेपी को 115 सीटों पर जीत मिली थी जो जीत के लिए जरूरी 101 विधायकों से कहीं अधिक है. क्या खतरे में आई खड़गे की कुर्सी? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राज्यसभा में विपक्ष के नेता भी हैं. राज्यसभा में कांग्रेस के 26 सीटों पर आने से उनकी विपक्ष के नेता की कुर्सी पर भी संकट की बात होने लगी थी. राज्यसभा में विपक्ष के नेता का दर्जा पाने या बनाए रखने के लिए सदन की कुल स्ट्रेंथ का 10 फीसदी संख्याबल चाहिए होता है. राज्यसभा में विपक्ष के नेता के लिए यह नंबर 25 है. कांग्रेस के 26 सदस्य ही रह गए जो जरूरी संख्याबल से दो ही अधिक है. ऐसे में अगर पार्टी के दो सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो जाए या अपरिहार्य कारणों से उच्च सदन के सदस्य नहीं रहते हैं तो कांग्रेस की स्ट्रेंथ 25 से कम हो सकती है. ऐसे में खड़गे का नेता प्रतिपक्ष पद पर बने रहना मुश्किल होता. तेलंगाना से होगी नुकसान की भरपाई? राजस्थान और हरियाणा से हो रहे दो सीटों के नुकसान की भरपाई के लिए कांग्रेस की नजर तेलंगाना जैसे राज्य पर है. तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है और सूबे की सीटों पर राज्यसभा चुनाव हुए तो पार्टी के जीतने की संभावनाएं मजबूत हैं. भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के राज्यसभा सांसद केशव राव के इस्तीफे को भी कांग्रेस की इसी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है. केशव राव के इस्तीफे से रिक्त हुई सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार की जीत तय है. ऐसे में कांग्रेस की स्ट्रेंथ भी उच्च सदन में 26 से बढ़कर 27 पहुंच जाएगी.  

ईडी ने चार्जशीट में आम आदमी पार्टी पर कई बड़े आरोप लगाए हैं और उसे आरोपी नंबर 38 बनाया

नई दिल्ली कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार्जशीट का कोर्ट ने संज्ञान लिया है और अरविंद केजरीवाल समेत कई आरोपियों को 12 जुलाई को कोर्ट में तलब किया गया है। ईडी ने चार्जशीट में आम आदमी पार्टी पर कई बड़े आरोप लगाए हैं और उसे आरोपी नंबर 38 बनाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, चार्जशीट में ईडी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी को शराब घोटाले से मिली 100 करोड़ की रिश्वत में से 45 करोड़ रुपए प्रत्यक्ष रूप से आम आदमी पार्टी को मिले और हवाला चैनल्स के जरिए इस रकम को गोवा विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल के लिए भेजा गया। ईडी ने चार्जशीट में दावा किया है कि मनी लॉन्ड्रिंग अपराध में आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भूमिका पूरी तरह स्पष्ट है। राउज ऐवेन्यू स्थित ट्रायल कोर्ट ने ईडी की चार्जशीट का संज्ञान लिया है जिसे पिछले महीने दायर किया गया था। कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल समेत अन्य कई आरोपियों के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करते हुए 12 जुलाई को अदालत में मौजूद रहने को कहा है। चार्जशीट में आम आदमी पार्टी को आरोपी नंबर 38 बताया गया है। इस बीच केजरीवाल ने अदालत से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी की अनुमति मांगी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक ईडी ने चार्जशीट में कहा, ‘आम आदमी पार्टी को अपराध से अर्जित आय में 45 करोड़ रुपए मिले और इसे हवाला के जरिए गोवा भेजा गया। इसका इस्तेमाल चुनाव प्रचार में किया गया। इस तरह आम आदमी पार्टी, जिसके मुखिया अरविंद केजरीवाल हैं, 45 करोड़ रुपये की अपराध आय को प्राप्त करने, उपयोग और छिपाने जैसी गतिविधियों में शामिल है।’ यह पहली बार है जब किसी राजनीतिक दल को मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी बनाया गया है। ईडी का दावा है कि वित्त वर्ष 2021-22 की शराब नीति में शराब कारोबारियों को गलत तरीके से फायदा पहुंचाया गया और बदले में उनसे रिश्वत ली गई। हालांकि, आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार आरोपों से इनकार करती रही है।  

कभी दो वक्त की रोटी के लिए भटके, आज नेटवर्थ 292 करोड़ रुपए

मुंबई,  कैलाश खेर जिनके गाने सुनते ही लोगों झूमने लगते हैं। लाखों लोगों को अपने गानों से दीवाना बनाने वाले कैलाश खेर का जीवन एक समय अंधकार से घिरा हुआ था। तब वह इतने निराश और परेशान हो थे कि उन्होंने हारकर अपनी जिंदगी को खत्म करने का फैसला कर लिया था, लेकिन वह कहते हैं ना जाको राखे साइयां, मार सके न कोय। कैलाश खेर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। कैलाश को गायकी विरासत में मिली है। उन्होंने अपने पिता से म्यूजिक ट्रेनिंग ली और गाना शुरू किया। वह 14 साल की उम्र में एक सपना लिए घर से निकल पड़े थे। घर छोड़ते ही संघर्ष का सफर शुरू हो गया। कैलाश की जिंदगी में एक वक्त ऐसा आया जब उन्हें दो वक्त की रोटी के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती थीं। 20-21 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते कैलाश ने गाना छोड़ दिया और एक्सपोर्ट का बिजनेस शुरू किया, लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। कैलाश का बिजनेस डूब गया जिससे वह डिप्रेशन में चले गए उनको डिप्रेशन ने कुछ इस तरह जकड़ा कि वह अपनी जान तक देने की कोशिश की। खुदकुशी करने के लिए कैलाश नदी में कूद गए, लेकिन बच गए। 2001 में कैलाश मुंबई आ गए और यहीं से उनकी जिंदगी की नई शुरुआत हुई। उन्होंने विज्ञापनों के लिए जिंगल्स लिखने से करियर की शुरुआत की और धीरे-धीरे गाना गाने लेगे। उन्हें उनका पहला ब्रेक ‘रब्बा इश्क न होवे’ गाने से मिला। उसके बाद वह कई हिट गाने गाते चले गए। कैलाश का गाना ‘अल्लाह के बंदे’ बेहद मशहूर हुआ था और इस गाने ने ही फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें स्टार बना दिया। आज कैलाश खेर अपने अलग तरह के गानों के लिए जाने जाते हैं। उनकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि उनकी आवाज और उनके गाने आज भी जमीन से जुड़े हुए हैं। आज कैलाश का फिल्म इंडस्ट्री में दबदबा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कैलाश एक गाना गाने के 10 लाख से लेकर 20 लाख तक लेते हैं. उनका नेटवर्थ 292 करोड़ रुपए है।  

विपक्षी केवल झूठ की राजनीति कर रहे है ,उनके झूठ का करे पर्दाफाश:शिवप्रकाश

रायपुर बैठक के समापन सत्र में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के कुछ समय पहले तक छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बननेे की कल्पना कई लोगो ने नही की थी । लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने परिश्रम से ही इस मिथक को तोड़ दिया कि भूपेश बघेल को कोई नहीं हरा सकता। श्री शिव प्रकाश ने कहा कि भाजपा को यह गौरव मिला है कि उसने लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाई हैं। अब हमें भविष्य के रोड मैप पर ध्यान देना है। विपक्ष ने संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने को नॉरेटिव चलाया है। इसका असर कुछ राज्यों में दिखा है। अब हमें अपने कार्य को विस्तारित करना होगा ताकि ऐसे झूठे नॉरेटिव अपना असर ना दिखा सके। भाजपा शासन काल में पिछड़ों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के कल्याण के कार्य मील का  पत्थर है। आज हमें युवा, किसान, महिला और पिछड़ों पर फोकस करना है क्योंकि इन वर्गों के सभी समुदायों में अर्बन नक्सल समुदाय षड्यंत्रपूर्वक जहर घोलने का काम कर रहे हैं। आज इस चुनौती को खत्म करने के लिए हमें संगठनात्मक स्तर पर तात्कालिक व दीर्घकालीन योजना पर काम करने की आवश्यकता है।  राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिव प्रकाश ने कहा कि निर्णय लेने का समय दृष्टिकोण विकसित करने पर भी जोर दिया। सोशल मीडिया पर चले रहे नॉरेटिव से भी सचेत रहना होगा। जीत के जश्न से हम इस चुनौती का सामना करने का विचार करें। हम अपना मूल कार्य और लक्ष्य ना भूले। सत्ता प्रमाद लाती है, सुविधा भोग और आलस साथ लाती है, इससे बचना होगा। श्री शिव प्रकाश ने कहा कि आज सशक्त मंडल इकाई वह हो जो समर्पण भाव से पार्टी और समाज के लिए काम करें। इसी प्रकार शक्ति केंद्रों व बूथ इकाइयों को भी सक्रिय करना होगा।  श्री शिव प्रकाश ने कहा कि पार्टी के सभी मोर्चे अपने स्तर पर एक-एक सशक्त इकाई है संगठन की दृष्टि से विस्तार कि योजना को समयबध्द ढंग से आगे बढ़ाने पर विचार करना होगा। संगठन है तो हम सब कुछ हैं , संगठन की मंडल इकाई को तकनीक के तौर पर और ज्यादा प्रभावित बनाने की जरूरत है। यदि ऐसा होता है तो भविष्य की चुनौतियां से निपटने में हम सक्षम होंगे। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स के उपयोग के लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देना यह हमारा एजेंडा होना चाहिए। समाज की सज्जन शक्ति को भाजपा के साथ जोड़ने की सार्थक पहल हो। श्री शिव प्रकाश ने कहा कि हमारा स्वभाव सामूहिकता से काम करना है। जब हम साथ-साथ आते हैं तभी सफलता मिलती है, इसलिए हमें एकजुट रहना है। जनता जनार्दन हर भाजपा कार्यकर्ता में प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री श्री साइन का अक्स देखी है श्री शिव प्रकाश ने रचनात्मक कार्यक्रमों की योजना और अच्छे कार्य करने वालों को सम्मानित पुरस्कृत करने पर जोर देते हुए कहा कि इससे पार्टी लाइव नजर आएगी।

नल से मिली राहत, ग्राम कोरई में अब हर घर में नल से जल

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सुशासन और संवेदनशील सरकार के प्रयासों से, ग्राम कोरई में जल जीवन मिशन और क्रेडा के माध्यम से सोलर ड्यूल पंप की स्थापना की गई है। इस पहल के अंतर्गत 65 वर्षीय वृद्धा गणेशों बाई सहित गाँव के कई निवासियों को अब पानी की समस्याओं से निजात मिल गई है। वृद्धा गणेशों बाई को पहले बरसात और गर्मियों में पानी की कमी के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बरसात में गंदे नाले के पानी से काम चलाना पड़ता और गर्मियों में सूखते जल स्तर के कारण दूर-दूर तक पानी की तलाश में भटकना पड़ता था। बरसात के दिनों में पत्थरों की फिसलन और पानी भरने के जोखिम भरे काम के कारण उनका जीवन और कठिन हो जाता था। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में, जल जीवन मिशन और क्रेडा के तहत गाँव में सोलर ड्यूल पंप स्थापित किया गया और घरों तक पाइपलाइन बिछाई गई। इस पहल से अब गणेशों बाई और अन्य ग्रामीणों को साफ और सुरक्षित पानी घर पर ही उपलब्ध हो रहा है।     गणेशों बाई कहती हैं, ‘इस नल ने हमारी बहुत बड़ी समस्या को दूर कर दिया है। बरसात के दिनों में साफ पानी के लिए बहुत तरसना पड़ता था। अब नल का साफ पानी घर पर ही मिल जाता है और किसी तरह का जोखिम भी नहीं उठाना पड़ता है। इस उम्र में इससे बड़ा सहारा और क्या हो सकता है।’ग्राम कोरई में पानी की समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार के संवेदनशील दृष्टिकोण और प्रभावी योजनाओं ने ग्रामीणों के जीवन में महत्वपूर्ण सुधार किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन की सरकार ने ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जिससे ग्रामवासियों को पानी की समस्या से निजात मिल सकी है और उनके जीवन में खुशियों की बरसात होने लगी है।

जब तक पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक हमारी सरकार न बने हमारा सफर अधूरा है:नितिन नबीन

रायपुर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि प्रदेश कार्य समिति में हुई चर्चा और तय कार्य योजना को लेकर जन-जनतक जाना है। कांग्रेस शासन काल में भाजपा के आंदोलनों में जनता के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं के परिश्रम ने भाजपा को सत्ता तक पहुंचा है। कांग्रेस के खिलाफ हुए चरणबद्ध आंदोलन में कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने भाजपा को जीत दिलाई है। लेकिन यह जीत अभी आधा सफर है। हम सरकार सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए ही नहीं बनाते। अभी और आगे जाना है पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक जब तक भाजपा का झंडा नहीं फहराएगा हमारा सफर अधूरा है। श्री नबीन ने कहा कि कांग्रेस के वोट बैंक को पूरी तरह घटाकर हमें बीजेपी को मजबूत बनाएंगे इसलिए हमें निकाय और पंचायत चुनाव में जीतने के लिए एकजुट होना है। प्रदेश भाजपा प्रभारी श्री नबीन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती से खड़ा है। इसलिए विश्व श्री मोदी  जी की बात सुनता है। इसलिए हमें निकाय और पंचायत चुनाव में एकजुटता दिखानी है। पार्टी का प्रत्याशी चाहे कोई भी हो, चुनाव में भाजपा को जीताना है। प्रदेश भाजपा प्रभारी श्री नबीन ने कहा कि आज हम सत्ता में हैं लेकिन सरकार चलाने की जिम्मेदारी सिर्फ विधायक, मंत्री, सांसदों की नहीं है हम सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के हित का चिंतन करना होगा। सरकार के कार्यों व योजनाओं को लेकर जन-जन तक जाना है। प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में हमें समन्वय कायम करके समयबध्द तरीके से लक्ष्य को हासिल करना होगा।

सीहोर में कल आयोजित होगी विद्युत शिकायतों की जनसुनवाई

भोपाल   मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सीहोर क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों के शीघ्र निराकरण के लिए वृत्त कार्यालय सीहोर में 11 जुलाई को विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम जनसुनवाई करेगा। गौरतलब है कि विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम द्वारा इस जनसुनवाई में सीहोर वृत्त अंतर्गत आने वाले विद्युत उपभोक्ताओं की विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 126, 135 तथा 138 को छोड़कर शेष शिकायतें जैसे विद्युत बिल से संबंधित, मीटर से संबंधित, नवीन कनेक्शन में विलंब, विद्युत आपूर्ति में व्यवधान, वोल्टेज से संबंधित, लोड शेडिंग/अधिसूचित विद्युत कटौती, सुरक्षा निधि पर ब्याज अदायगी इत्यादि शिकायतों की सुनवाई की जाएगी तथा शिकायतों का त्वरित निराकरण भी किया जाएगा। कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि दशहरा वाला बाग, मंत्री पेट्रोल पम्प के पास, इंदौर नाका स्थित वृत्त कार्यालय सीहोर में 11 जुलाई को प्रात: 11 से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होने वाली इस जनसुनवाई के माध्यम से बिजली उपभोक्ता अपनी विद्युत संबंधी शिकायतों का निराकरण कराने के लिए वृत्त कार्यालय सीहोर में प्रात: 11 बजे के पूर्व अपना रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित करें।  

बेशर्मी : 8 लड़कियों के साथ रूम में थे 3 लड़के, हालत देख लोगों को बंद करनी पड़ीं आंखे

जोधपुर जोधपुर पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छामा मारा है और वहां से आठ लड़कियों और तीन लड़कों को अरेस्ट किया है। आज सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और उसके बाद जेल भेज दिया जाएगा। घटना जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित सरदारपुरा क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि सरदारपुरा रोड पर चलने वाले स्पा सेंटर के बारे में काफी समय से शिकायतें आ रही थीं। स्पा सेंटर में हो रहा था गंदा काम मंगलवार को यहां छापा मारा तो हडकंप मच गया। पता चला कि स्पा सेंटर में आठ लड़कियों के साथ तीन लड़के थे। अंदर का नजारा हैरान करने वाला था। दस्तावेज तलाशे तो पता चला कि स्पा सेंटर का लाइसेंस लिया गया था लेकिन काम कुछ और ही चल रहा था। साथ ही स्पा सेंटर का लाइसेंस भी खत्म हो चुका था। पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर से जो लड़कियां पकड़ी गई हैं वह अन्य राज्यों की हैं। इस स्पा सेंटर पर पहले भी अनैतिक काम करने की रिपोर्ट आ चुकी थी। मसाज के लिए आते और करते अय्याशी पुलिस ने बताया कि सभी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसी तरह से बाड़मेर जिले में भी पुलिस ने कल रात रेड की और एक स्पा सेंटर से तीन लड़कों को हिरासत में लिया। उसके अलावा कुछ लड़कियां भी पकड़ी गई हैं। तीनों लड़के मसाज के नाम पर आए थे लेकिन अय्याशी कर रहे थे। तीनों को अरेस्ट कर लिया गया है। उनके खिलाफ पीटा एक्ट में एक्शन लिया गया है। जयपुर उदयपुर में भी आ चुके ऐसे मामले बता दें कि मसाज के नाम पर चल रहा रैकेट का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जयपुर-उदयपुर और अन्य शहरों में ऐसे स्पॉ-सैलन पर पुलिस छापा मार खुलासा कर चुकी है। हलांकि कई जगह लोगों का आरोप है कि यह सब पुलिस की चलते होता है। कई बार शिकायतें करने के बाद भी एक्शन नहीं लिया जाता है।

नल-जल योजना ने दी बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ के ग्राम कोरई में अब हर घर में नल से मिलेगा जल

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन और संवेदनशील सरकार के प्रयासों से, ग्राम कोरई में जल जीवन मिशन और क्रेडा के माध्यम से सोलर ड्यूल पंप की स्थापना की गई है। इस पहल के अंतर्गत 65 वर्षीय वृद्धा गणेशों बाई सहित गाँव के कई निवासियों को अब पानी की समस्याओं से निजात मिल गई है। वृद्धा गणेशों बाई को पहले बरसात और गर्मियों में पानी की कमी के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बरसात में गंदे नाले के पानी से काम चलाना पड़ता और गर्मियों में सूखते जल स्तर के कारण दूर-दूर तक पानी की तलाश में भटकना पड़ता था। बरसात के दिनों में पत्थरों की फिसलन और पानी भरने के जोखिम भरे काम के कारण उनका जीवन और कठिन हो जाता था। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में, जल जीवन मिशन और क्रेडा के तहत गाँव में सोलर ड्यूल पंप स्थापित किया गया और घरों तक पाइपलाइन बिछाई गई। इस पहल से अब गणेशों बाई और अन्य ग्रामीणों को साफ और सुरक्षित पानी घर पर ही उपलब्ध हो रहा है। गणेशों बाई कहती हैं, ‘इस नल ने हमारी बहुत बड़ी समस्या को दूर कर दिया है। बरसात के दिनों में साफ पानी के लिए बहुत तरसना पड़ता था। अब नल का साफ पानी घर पर ही मिल जाता है और किसी तरह का जोखिम भी नहीं उठाना पड़ता है। इस उम्र में इससे बड़ा सहारा और क्या हो सकता है।’ग्राम कोरई में पानी की समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार के संवेदनशील दृष्टिकोण और प्रभावी योजनाओं ने ग्रामीणों के जीवन में महत्वपूर्ण सुधार किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन की सरकार ने ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जिससे ग्रामवासियों को पानी की समस्या से निजात मिल सकी है और उनके जीवन में खुशियों की बरसात होने लगी है।

विक्ट्री परेड के दौरान रोहित और विराट ने एक साथ ट्रॉफी उठाई थी, तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी

नई दिल्ली हाल ही में अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी। फैंस दोनों खिलाड़ी को एक साथ जश्न मनाते देख काफी खुश हुए। विक्ट्री परेड के दौरान रोहित और विराट ने एक साथ ट्रॉफी उठाई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस बीच इसका एक नया वीडियो सामने आया है, जोकि सूर्यकुमार यादव ने शूट किया है। इस वीडियो में विराट कोहली खुद चलकर रोहित के पास जाते हैं और उन्हें साथ में फोटो खिंचवाने के लिए मनाते नजर आ रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जोकि सूर्यकुमार के कैमरे से रिकॉर्ड किया गया है। इस वीडियो में सूर्यकुमार यादव कैमरे को इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहे हैं परेड की तस्वीरें ले रहे हैं। हालांकि इस दौरान उनके कैमरे ने एक ऐसी चीज रिकॉर्ड कर ली, जो शायद वह खुद भी नहीं जान सके। दरअसल सूर्यकुमार के कैमरे में दिखाई देते है कि विराट कोहली बस एक छोर से दूसरे छोर पर जाते हैं और रोहित शर्मा का हाथ पकड़कर उनसे बस के आगे आकर ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए कह रहे हैं। ये पल सूर्यकुमार के कैमरे में कैद हो गया है। भारत के पूर्व टी20 कप्तान रोहित शर्मा का घर पर भी जोरदार स्वागत हुआ था। विराट कोहली विजय परेड के बाद लंदन चले गए। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है। हालांकि ये खिलाड़ी वनडे और टेस्ट में खेलते हुए नजर आएंगे।  

राजनीतिक प्रस्ताव रखते हुए बोले शिवरतन शर्मा,मोदी सरकार में 25 करोड़ लोगो का गरीबी रेखा से बाहर जाना ऐतिहासिक

रायपुर राजनीतिक प्रस्ताव रखते हुए चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा कि पिछले 6 माह में भाजपा ने विधानसभा और लोकसभा में शानदार जीत हासिल की। विधानसभा में हमने चौथी बार सरकार बनाई है। लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने हर बार बेहतर प्रदर्शन किया है। भाजपा ने 51% मत का लक्ष्य रखा। इस बीच थर्ड फ्रंट की राजनीतिक भूमिका नगण्य हो गई। 2023 का विधानसभा चुनाव हमने 46.27 प्रतिशत मत हासिल किया। जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव में हमने 52.6% मत प्राप्त हुए। 1980 से लगातार भाजपा की सीटों और मत  प्रतिशत में वृद्धि हुई। श्री शर्मा ने कहा गठबंधन-राजनीति के कार्यकाल की चर्चा करते हुए साफ किया कि लोकसभा चुनाव में एनडीए ने चुनाव पूर्व गठबंधन के तौर पर 293 सीट हासिल कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। भाजपा ने धारा 370 और 35 ए अनुच्छेद खत्म करके डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी। राम मंदिर का निर्माण हुआ। कांग्रेस के राम मंदिर आंदोलन को हराने के कथन पर कटाक्ष कर कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा कार्यकर्ता गौरांवित है। श्री शर्मा ने कहा कि देश में भाजपा सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, उज्जवला गैस कनेक्शन, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत अभियान, मुफ्त राशन की चर्चा करते हुए भी श्री शर्मा ने 6 माह की छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के कार्यों का भी उल्लेख किया और कहा कि धान खरीदी, बोनस भुगतान, महतारी वंदन योजना, तेंदूपत्ता की खरीदी का मूल्य बढ़ाने का काम बीजेपी सरकार ने किया। नक्सलवाद समाप्ति के कगार पर है 140 इनामी नक्सलियों को मार कर प्रदेश सरकार ने संदेश दे दिया कि या तो नक्सली आत्म समर्पण करें या फिर मौत उनकी नियति है मोदी की गारंटी पुरी करके सुशासन स्थापित किया है। कांग्रेस शासन काल के अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार की चर्चा करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि आज भी कांग्रेस प्रलाप कर रही है और हिंदुओं को हिंसक बता रही है। अल्पसंख्यकों को सम्मान पूर्वक जीने का अधिकार और अवसर भारत में मिला यह हिंदुओं की उदारता का प्रमाण है। कांग्रेस की विपक्ष की भूमिका देश और प्रदेश में नकारात्मक है। चुनावो में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को धूल चटाई:अरुण साव  राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव  ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव ने देश को भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं की सामर्थ्य का परिचय कराया है। कमर कसकर मैदान में कार्यकर्ता उतार जाए तो कोई ताकत भाजपा को नहीं हरा सकती। छत्तीसगढ़ वासियो  की ताकत प्रदेश को अव्वल बनाएगी। कांग्रेस शासन काल में छत्तीसगढ़ की दुर्दशा और अराजकता की चर्चा करते हुए श्री साव  ने कहा कि छत्तीसगढ़ का मान सम्मान और गौरव भाजपा के हाथों में सुरक्षित है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के शासनकाल में देश की दिशा और दशा बदल गई। विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ का विजन लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार सुशासन स्थापित कर रही है। श्री साव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनाने के साथ के बाद अब निकाय और पंचायत चुनाव में भाजपा को जिताकर कर चार इंजन वाली सरकार बनानी है।  प्रस्ताव का समर्थन करते हुए विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारत की धाक कायम की है। अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देशवासियों को मिल रहा । अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही देश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भाजपा सरकार ने मोदी की गारंटी के वादे तेजी से पूरा करके देश में एक मिसाल पेश की ।

जिले में चला वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम अभियान

गरियाबंद, जिले के सभी विकासखंडों में आज वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति की सुरक्षा केे लिए वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया। अभियान में जिलेवासियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। वृक्षारोपण अभियान के तहत 1 लाख 40 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया गया। इसके तहत कृषि, उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास तथा शिक्षा विभाग द्वारा जिलेभर में वृक्षारोपण किया गया। अभियान की विशेष बात यह रही कि जिले की नवविवाहित, गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं ने भी उत्साह के साथ वृक्षारोपण में भाग लिया। जिले की लगभग 17 हजार से अधिक महिलाओं ने 85 हजार से अधिक फलदार पौधों का रोपण किया। साथ ही पौधों को छोटे बच्चे की तरह देखभाल कर उन्हें बड़ा करने का संकल्प लिया। यह पौधे बड़े होकर कुपोषण से लड़ने में सहायक फलों का उत्पादन करेंगे। जिससे बच्चे और महिलाओं के साथ पूरा परिवार लाभान्वित होगा। वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल भी शामिल हुए। उन्होंने गरियाबंद विकासखण्ड के ग्राम पारागांव एवं ग्राम मालगांव में पहुंचकर फलदार पौधों का रोपण किया। उन्होंने लोगों को पौधों का महत्व बताते हुए अपने घरों में भी वृक्षारोपण करने का संदेश दिया। कलेक्टर श्री अग्रवाल की उपस्थिति में पारागांव के गर्भवती महिला श्रीमती चांदनी कंसारी ने अपने घर की बाड़ी में पौधारोपण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, डीपीओ श्री अशोक पाण्डेय एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी सहित मीडियाकर्मी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि जल शक्ति अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा जल संरक्षण, पर्यावरण की दिशा में, ‘‘नारी शक्ति से जल शक्ति’’ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत नवयुगल, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के भविष्य के लिए फलदार पौधरोपण किया जा रहा है और उन पौधों को सहेजनें के लिए संकल्प पत्र भी भराया जा रहा है। ताकि उनके द्वारा रोपे गये पौधों को बच्चों की तरह देखभाल कर उन्हें बड़ा किया जा सके। इसके उपरांत फल लगने पर अपने बच्चों एवं परिवार के पोषण के लिए उपयोग किया जा सके। इस दौरान गर्भवती महिला श्रीमती चांदनी कंसारी ने अपने बाड़ी पर काजू, कटहल, मुनगा, अमरूद और नींबू पौध रोपण किया। इस पर कलेक्टर ने उन्हें अच्छे से अपने बच्चे की तरह देखभाल करने और बड़ा करने को कहा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet