LATEST NEWS

खुली पहली ‘प्रभारी मंत्री की खिड़की’, अब आमजन आसानी से कर सकेंगे शिकायत

First 'Incharge Minister's Window' opened, now common people will be able to complain easily

First ‘Incharge Minister’s Window’ opened, now common people will be able to complain easily रतलाम ! प्रदेश में जनता की समस्या सुनने और उसका समाधान करने के लिए सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई जैसी योजनाएं चल रही थी. वहीं अब ‘प्रभारी मंत्री की खिड़की’ भी इसी प्रकार की समस्याओं को हल करने के लिए खोली जा रही है. प्रदेश के रतलाम में सबसे पहले प्रभारी मंत्री की खिड़की खुली है. रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम ने बताया कि जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह ने निर्देश दिए थे कि जिले में एक ऐसी जन शिकायत, जन समस्या निवारण संबंधी खिड़की होनी चाहिए, जिसमें आम लोगों की शिकायतों का समाधान हो सके. इसी को देखते हुए ‘प्रभारी मंत्री की खिड़की’ नाम से जन शिकायत के समाधान के लिए यह व्यवस्था शुरू की गई है. यह समस्या निवारण केंद्र प्रतिदिन सुबह 11:00 से शाम 5:00 बजे तक चालू रहेगा. कलेक्टर राजेश बाथम के मुताबिक, प्रभारी मंत्री की खिड़की नाम से जो शिकायत निवारण केंद्र शुरू किया गया है, उसमें सभी विभागों से जुड़ी समस्या या शिकायत आम लोग कर सकते हैं. कलेक्टर ने बताया कि शुक्रवार से यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है. इसमें शिकायतें भी आना शुरू हो गई है. जानकारी के मुताबिक, कलेक्टर कार्यालय में प्रतिदिन लोगों के आवेदन को स्कैन कर प्रभारी मंत्री को ईमेल किया जाएगा. वहीं संबंधित विभाग को भी कार्रवाई के लिए आवेदन की प्रति भेजी जाएगी. प्रभारी मंत्री की खिड़की खुलने के बाद आवेदन आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है. शुक्रवार दोपहर तक पांच आवेदन इस विंडो पर आ चुके हैं. इस तरह की और भी कई योजनाएंजन समस्या का निवारण करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं चला रखी है. इसके तहत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और प्रति मंगलवार होने वाली जनसुनवाई प्रमुख रूप से शामिल है. इसके अलावा आमतौर पर प्रतिदिन ही प्रशासनिक और पुलिस विभाग के कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आम लोगों की समस्याओं का निवारण किया जाता है.

जबलपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली में ” राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन “

"Organization of National Nutrition Month" at Community Health Center Kotwali

“Organization of National Nutrition Month” at Community Health Center Kotwali जितेन्द्र श्रीवास्तव ( विशेष संवाददाता )जबलपुर ! एकीकृत बाल विकास परियोजना शहरी क्रमांक-04 सेक्टर-02 छेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली में उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक माननीय अभिलाष पांडे जी द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में “राष्ट्रीय पोषण माह” के उपलक्ष्य में परियोजना अधिकारी श्री रीतेश दुबे जी के मार्गदर्शन में पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में स्थानीय खाद्य पदार्थ, मौसमी फल,सब्जी, टेक होम राशन, मोटे अनाज, दूध तथा दूध से निर्मित पदार्थ आदि से पौष्टिक व्यंजनों को तैयार कर प्रदर्शित किया गया। पोषण प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य-स्थानीय जनसमुदाय को पौस्टिक आहार,पोषण तथा स्वास्थ्य के संबंध में जागरूक करना था।कार्यक्रम में पोषण आहार के प्रति जन जागरूकता हेतु पोषण शपथ,रैली,मानव श्रंखला का निर्माण, पोषण वाटिका की स्थापना, पोषण युक्त खाद्य तथा मोटे अनाज से रंगोली निर्माण,स्तनपान की महत्ता पर धात्री मात्राओं के लिए सत्र आदि कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया । कार्यक्रम में माननीय विधायक श्री अभिलाष पांडेय जी,हनुमानताल वार्ड की पार्षद श्रीमती कविता रैकवार, जवाहर गंज वार्ड पार्षद श्री मति रजनी साहू, कोतवाली स्वास्थ्य केंद्र मेडिकल ऑफिसर श्रीमती साक्षी निगम,महिला बाल विकास पर्यवेक्षक श्रीमती आरती पांडेय, श्री मति खुशबू ठाकुर ,श्रीमती सविता अग्रवाल, श्रीमती पूजा चौरसिया एवं सेक्टर-02 की समस्त कार्यकर्ता ,सहायिका एवं स्थानीय जन समुदाय की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मध्य प्रदेश: सोयाबीन पॉलिटिक्स के बीच में पिस्ता किसान , किसानों की आप बीती

Madhya Pradesh: Pistachio farmers in the midst of soybean politics, AAP of farmers

Madhya Pradesh: Pistachio farmers in the midst of soybean politics, AAP of farmers MP Soyabean MSP Rate: मध्य प्रदेश में सोयाबीन को किसानों का सोना कहा जाता है, लेकिन पिछले कुछ सालों से सोयाबीन के दाम नहीं बढ़ने की वजह से यह घाटे की फसल साबित हो रही थी. इस बार सरकार ने समर्थन मूल्य को निर्धारित करते हुए किसानों को बड़ी राहत पहुंचाने का काम किया है. मध्य प्रदेश में किसानों को लेकर लंबे समय से बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासत होती आई है. कांग्रेस का कहना है कि सोयाबीन के दाम को लेकर 6000 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य लागू होना चाहिए, जबकि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 4892 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर सोयाबीन खरीदने की एमएसपी लागू होने की बात कही है. इस राजनीति के बीच किसानों से सहारा समाचार टीम ने बातचीत की तो उन्होंने अपनी अलग ही कहानी बयां कर दी. किसान जानकी पटेल ने बताया कि सरकार द्वारा 4892 रुपये प्रति क्विंटल का जो भाव तय किया है, वह उचित है. अभी वर्तमान में सोयाबीन की फसल 3500 रुपये से 4000 रुपये प्रति क्विंटलल तक बिक रही थी. उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य उचित है. किसानों को इससे नुकसान नहीं होगा. सोयाबीन 6000 रुपये तक पहुंचाना आवश्यकअन्य किसान ने कहा कि सोयाबीन के दाम वर्तमान में 6000 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए. किसान का कहना है कि साल 2012 से अभी तक सोयाबीन के दाम नहीं बढ़े हैं, जबकि बाजार में सभी वस्तुओं के दाम लगभग दो गुना तक पहुंच गए हैं. ऐसी स्थिति में सोयाबीन के दाम 6000 रुपये होना चाहिए. हालांकि अर्जुन का कहना है कि वह सरकार द्वारा तय किए गए समर्थन मूल्य का भी स्वागत करता है. एक बीघा में आता है 9000 रुपये का खर्चकिसान विजय पटेल का कहना है कि एक बीघा जमीन पर सोयाबीन की फसल लेने में लगभग 9000 रुपये का खर्च आता है, जबकि मौसम साथ दे तो ढाई से तीन क्विंटल सोयाबीन की पैदावार हो जाती है. छोटे किसान को सोयाबीन से काफी उम्मीद रहती है. वर्तमान में कई मंडियों में 3500 रुपये क्विंटल सोयाबीन बिक रही थी, जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा था.

इंदौर के उपचुनाव में जीती भाजपा, चार हजार वोट से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया

BJP wins Indore by-election, defeats Congress candidate by four thousand votes

BJP wins Indore by-election, defeats Congress candidate by four thousand votes इंदौर नगर निगम के वार्ड 83 के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत हो गई है। भाजपा के जीतू राठौर को 6490 और कांग्रेस के उम्मीदवार विकास जोशी को 2235 वोट मिले हैं। भाजपा उम्मीदवार 4255 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र रघुवंशी ने बताया कि मतगणना के लिए 15 टीमें बनाई थी। 11 टेबलों पर गणना हुई और 4 टीमें रिजर्व में थीं। शुक्रवार को नेहरू स्टेडियम में मतगणना सुबह 9 बजे शुरू हुई। मतदाताओं ने रुचि नहीं दिखाईपार्षद कमल लड्ढा के निधन के बाद यहां उपचुनाव हुए हैं। बुधवार को वोटिंग हुई थी। भाजपा से जीतू राठौर, कांग्रेस विकास जोशी सहित 6 उम्मीदवारों मैदान में थे। इस उप चुनाव में खास बात यह रही की भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले इस वार्ड में मतदाताओं ने चुनाव में ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। इस वार्ड में 11 सितंबर को 41.32 प्रतिशत ही मतदान हुआ। जो पिछली बार से कम है। 21 हजार 700 मतदाताओं में से महज 8900 वोटर्स ने ही वोट डाले। कमल लड्ढा 8 हजार वोट से जीते थेइंदौर नगर निगम चुनाव में कमल लड्ढा की जीत सबसे बड़ी जीत थी। बता दें कि इस वार्ड में अब लड्ढा के निधन के बाद यहां उपचुनाव हुआ है। 2022 में हुए चुनाव में इस वार्ड से बीजेपी के कमल लड्ढा की जीत 8803 वोट से हुई थी। कमल लड्ढा को उस समय 11 हजार 280 वोट मिले थे। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के आशीष लाहोटी को 2 हजार 477 वोट मिले थे। वहीं वार्ड 83 के बाद सबसे बड़ी जीत वार्ड 81 में बीजेपी के अभिषेक बबलू शर्मा की हुई थी। शर्मा 8 हजार 696 वोट से जीते थे।

थाने से मात्र 200 मीटर दूर लुटेरों ने की लूटपाट एवं दंपति पर किया हमला ,बुजुर्ग की मौत, पत्नी घायल

Just 200 meters away from the police station, robbers looted and attacked a couple, elderly man died, wife injured.

Just 200 meters away from the police station, robbers looted and attacked a couple, elderly man died, wife injured. टीकमगढ़ ! बड़ागांव में बीती रात बुजुर्ग दंपति के घर में घुसकर बदमाशों ने लूटपाट की और बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बदमाशों ने बुजुर्ग की पत्नी पर भी हमला किया, जिसमें वे गंभीर रूप घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वारदात से गुस्साए लोगों ने टीकमगढ़-सागर मार्ग पर जाम लगा दिया। जानकारी के अनुसार, जिले के बड़ा गांव नगर में बीती रात पुलिस थाने से 200 मीटर की दूरी पर रहने वाले बुजुर्ग दंपति के घर में बदमाश घुसे और उन पर कातिलाना हमला कर दिया। इस घटना में ब्रतीचंद्र जैन (70) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी आशा जैन घायल हो गई हैं। उन्हें टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। पुलिस द्वारा समय पर कार्रवाई न किए जाने से नाराज स्थानीय लोगों ने सुबह टीकमगढ़-सागर हाईवे पर जाम लगा दिया है। उनका कहना है कि नगर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बड़ा गांव पुलिस थाने की प्रभारी रात के समय टीकमगढ़ में निवास करती हैं, उनके बड़ा गांव में नहीं रहने के कारण अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लोगों ने लगाया जामबुजुर्ग दंपति के घर में लूटपाट और हत्या की घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने सुबह से टीकमगढ़-सागर हाईवे पर जाम लगा दिया है। स्थानीय लोगों की मांग है कि जब तक बड़ा गांव पुलिस थाने की प्रभारी पर कार्रवाई नहीं होती और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक जाम जारी रहेगा। टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित ने बताया कि इस घटना में बुजुर्ग ब्रतीचंद्र जैन की मौत हो गई है और उनकी पत्नी घायल हैं। सूचना मिलने पर वह स्वयं घटनास्थल पर जा रहे हैं। अकेले रहते थे बुजुर्ग दंपत्तिस्थानीय लोगों ने बताया कि बुजुर्ग दंपति पुलिस थाने से 200 मीटर की दूरी पर अकेले रहते थे। बीती रात करीब 1:00 बजे बदमाश उनके घर में घुसे, लूटपाट की और बुजुर्ग की हत्या कर दी, जबकि उनकी पत्नी को घायल कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना की 200 मीटर की दूरी पर होने के बावजूद पुलिस का अपराधियों में कोई भय नहीं है, जिसके कारण यह घटना घटी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बुजुर्ग दंपति के बच्चे बाहर रहते हैं।

शराब घोटाले मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

Arvind Kejriwal gets relief in liquor scam case, gets bail from Supreme Court

Arvind Kejriwal gets relief in liquor scam case, gets bail from Supreme Court दिल्ली ! सुप्रीम कोर्ट आबकारी नीति घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दो याचिकाओं पर आज यानी शुक्रवार को फैसला सुनाया। पहली याचिका पर कोर्ट ने सीबीआई की गिरफ्तारी को वैध माना। वहीं, दूसरी याचिका पर फैसला सुनाते हुए र्ब्ट ने केजरीवाल को जमानत दे दी। दरअसल, केजरीवाल ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में अपनी गिरफ्तारी और जमानत से दिल्ली हाईकोर्ट के इनकार को चुनौती देते हुए दो अलग-अलग याचिकाएं दायर की थीं। न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने दोनों याचिकाओं पर फैसला सुनाया। पीठ में न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइंया भी शामिल हैं। पीठ ने पांच सितंबर को केजरीवाल की याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। सीबीआई ने इस मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख को 26 जून को गिरफ्तार किया था।

छतरपुर : 14 सितम्बर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन

Chhatarpur: National Lok Adalat organized on 14th September

Chhatarpur: National Lok Adalat organized on 14th September छतरपुर ! 14 सितम्बर 2024 को जिला एवं तहसील न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। सभी व्यक्तियों से अनुरोध है कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छतरपुर में या निःशुल्क न. 15100 पर कॉल कर सम्पर्क कर सकते हैं।लोक अदालत एक ऐसा मंच है जहां न्यायालय में लंबित या मुकदमे के रूप में दाखिल नहीं किए गए मामलों का सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटारा किया जाता है। यह सामान्य न्यायालयों से अलग होता है क्योंकि यहां विवादित पक्षों के बीच परस्पर समझौते के माध्यम से विवादों का समाधान किया जाता है। इसीलिए छतरपुरवासियों से अपील की जाती है कि त्वरित एवं सस्ते न्याय के लिए 14 सितंबर को लोक न्यायालय पहुंचकर उसका लाभ उठाएं।

डाफने निवास पर विराजी महालक्ष्मी, धूमधाम से की जा रही पूजा अर्चना ।

Mahalaxmi is enthroned at Daphne residence, worship is being done with great pomp and show.

Mahalaxmi is enthroned at Daphne residence, worship is being done with great pomp and show. हरिप्रसाद गोहे  आमला । नगर के रविंद्रनाथ टैगोर वार्ड स्थित आमवाले बाबा इलाके में पंडित श्रीकांत डाफने के निज निवास पर महालक्ष्मी जी की भव्य प्रतिमा की स्थापना कर मनमोहक झांकी सजाई गई है जो आकर्षण का केंद्र लग रही है । पंडित श्रीकांत डाफने ने बताया गणेश उत्सव के दौरान महालक्ष्मी की स्थापना कर विधिविधान से पूजा अर्चना की जाती है । यों प्रचलन में तो ‘लक्ष्मी’ शब्द सम्पत्ति के लिए प्रयुक्त होता है, पर वस्तुतः वह चेतना का एक गुण है, जिसके आधार पर निरुपयोगी वस्तुओं को भी उपयोगी बनाया जा सकता है। मात्रा में स्वल्प होते हुए भी उनका भरपूर लाभ सत्प्रयोजनों के लिए उठा लेना एक विशिष्ट कला है। वह जिसे आती है उसे लक्ष्मीवान्, श्रीमान् कहते हैं। शेष अमीर लोगों को धनवान् भर कहा जाता है। गायत्री की एक किरण लक्ष्मी भी है। जो इसे प्राप्त करता है, उसे स्वल्प साधनों में भी अथर् उपयोग की कला आने के कारण सदा सुसम्पन्नों जैसी प्रसन्नता बनी रहती है।

सफाई मित्रों का हुआ स्वास्थ परीक्षण : स्‍वच्‍छ सर्वेक्षण 2024 अंतर्गत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजन।

Health check-up of Safai Mitras: Health check-up camp organised under Swachh Survey 2024.

Health check-up of Safai Mitras: Health check-up camp organised under Swachh Survey 2024. हरिप्रसाद गोहे आमला। सफाई मित्र स्वास्थ्य शिविर के अंतर्गत नगरपालिका परिषद आमला में नगरपालिका अधिकारी वीरेन्‍द्र तिवारी के निर्देशानुसार निकाय आमला के सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र आमला चिकित्सालय में कराया गया। स्वास्थ्य परीक्षण जोन सफाई मित्रों के हिसाब से किया जा रहा है। जोन क्रमांक 1 व 2 के वार्ड क्रमांक 1 से 10 एवं जोन क्रमांक 02 वार्ड क्रमांक 11 से 18 तक के सफाई मित्रो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण में डेंगु, मलेरिया व वायरल बुखार के मद्देनजर स्वास्थ्य परीक्षण में सफाई मित्रों की जांच की जा रही है एवं टीवी, ब्लड प्रेशर, शुगर, त्वचा संबंधित रोग, जैसी बीमारियों को जांच की जा रही है। प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। उक्‍त सफाई मित्रों का हुआ स्वास्थ परीक्षण स्वास्थ्य शाखा प्रभारी उल्लास जोशी जी एवं जोन सफाई मुकद्दम बंशी बैसवार, धनराज धौलपुरिया, मुकेश बहुत की उपस्थिति में कराया गया। साथ ही नितिन गाडरे-अध्‍यक्ष न.पा.आमला ने स्‍वास्थ्‍य शाखा प्रभारी को समय-समय पर सफाई मित्रों का स्वास्थ परीक्षण कराने हेतु निर्देश दिए गए। साथ ही निकाय के सफाई मित्रों को कार्य के दौरान इनकी सुरक्षा/ सुविधा के लिए रेनकोट और ग्लब्स एवं ड्रेस भी उपलब्‍ध कराए गए हैै।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा का राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया

To save their lives in the 1984 riots, people of the Sikh community shaved their beards and took off their turbans: VD Sharma

1984 के दंगों में अपनी जान बचाने सिख समुदाय के लोगों ने दाढ़ी कटवाई,पगड़ी उतारी: वीडी शर्मा To save their lives in the 1984 riots, people of the Sikh community shaved their beards and took off their turbans: VD Sharma भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा अपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान सिख समुदाय को लेकर देश के खिलाफ दिए गए बयान की आलोचना करते हुए निंदा की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शर्मा ने कहा कि अमेरिकी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने भारत में रहने वाले सिखों के बारे में गलत बयान देकर अमेरिका में रहने वाले सिख समुदाय को गुमराह किया है। शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने अमेरिका में कहा है कि भारत में सिख समुदाय तनाव में जीते हैं। उन्हें पगड़ी, कड़ा-कृपाण पहनने में दिक्कत होती है। जबकि सच्चाई यह है कि भारत में रहने वाले सिख समुदाय के लोग हमेशा से कड़ा-कृपाण पहन कर गर्व महसूस करते हैं और देश के हर हिस्से में भ्रमण करते हैं। शहरों से लेकर देश के दूरदराज इलाकों में भी सिख भाईयों को पगड़ी पहन कर अपना-अपना काम करते हम देखते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब भी गुरूद्वारा गए हैं, तब वे पगड़ी पहनकर गुरूद्वारा गए। सिख समुदाय को गर्व है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व की सरकार में सिख समुदायों की लंबित मांगों को पूरा करते हुए करतारपुर साहिब जाने का रास्ता खुलवाया। दशम गुरू गोविंद सिंह के शहजादों के बलिदान को “वीर बाल दिवस” के रूप में मनाने का निर्णय लिया।कांग्रेस शासनकाल में अपनी जान बचाने सिख समुदाय ने पगड़ी उतारी व दाढ़ी कटवाई थीभाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि वर्ष 1984 में राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते सिख समुदाय का सामूहिक नरसंहार किया गया, जिसमें करीब 3000 से अधिक सिख भाई-बहनों का कत्लेआम किया गया था। उस समय आगजनी की गयी थी और सिखों को घरों से खींचकर जिंदा जला दिया गया था। उस वक्त कई सिख भाईयों ने जिंदा रहने के लिए अपनी पगड़ी तक उतार दी थी और दाढ़ी-बाल कटवा लिए थे। राजीव गांधी ने कहा था कि “बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है।“ सिखों के नरसंहार में संलिप्त लोगों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की गयी थी और लंबे समय बाद सिख दंगे के दोषियों को तब सजा हुई, जब माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सरकार बनी।दुनिया को सिख दंगों की सच्चाई बताना चाहिए, लेकिन वे सिखों को गुमराह कर रहे हैंभाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश को बदनाम करने का अभियान चला रहे हैं। वे दुनिया के समक्ष भारत की यह सच्चाई नहीं रखते हैं कि भारत में मजबूत लोकतंत्र है। भारत लोकतंत्र की जननी है। दुनिया को सच्चाई बताने के बदले राहुल गांधी अमेरिका में रहने वाले सिख समुदाय को गुमराह कर रहे हैं। कभी राहुल गांधी कहते हैं कि भारत में बेरोजगारी बहुत बड़ी समस्या है, जबकि भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। राहुल गांधी अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों को देश के प्रति भ्रमित कर रहें हैं। राहुल गाँधी को थोड़ा ज्ञान होता तो देश पर जब-जब मुसीबत आयी है, तब आगे बढ़कर देशहित में कार्य करने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे संगठन के खिलाफ बयानबाजी नहीं करते। राहुल गांधी अब एक आम नागरिक नहीं हैं, बल्कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं, फिर भी वे विदेशी धरती पर भारत के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं। राहुल गांधी भारत की न्यायिक व्यवस्था, निर्वाचन आयोग, प्रशासनिक व्यवस्था समेत देश के सभी संवैधानिक संस्थानों के खिलाफ बोलते रहते हैं। राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के एकाउंट फ्रीज होने पर देश के प्रशासनिक तंत्र पर हमला बोला था, लेकिन उसकी सच्चाई लोगों के सामने नहीं बताई।राहुल गांधी देश की एकता व अखंडता के खिलाफ खतरनाक नैरेटिव सेट कर रहेराहुल गांधी के बयान के पीछे उनके सलाहकार सैम पित्रोदा हैं। पित्रोदा कहते हैं कि राहुल गाँधी अब पप्पू नहीं रहे। वे पप्पू रहें या न रहें, उनको क्यों इस तरह से अलंकृत किया गया, हमें इसमें कोई रूचि नहीं है, लेकिन चिंता का विषय यह है कि राहुल गांधी के सलाहकार कहते हैं कि भारत एक देश नहीं है। उनके अनुसार, जो लोग नार्थ से आते हैं, वे अफगानिस्तान से आते हैं और नार्थ-ईस्ट के लोग चाइनीज के समकक्ष हैं। जिस तरह के विचार वाले लोगों के साथ राहुल गांधी रहते है, इसलिए जब राहुल गाँधी ओछी बातें करते हैं, तो आश्चर्य नहीं होता। पिछले कई सालों में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान को एक दूसरे से जोड़कर देखें, तो उससे स्पष्ट होता है कि राहुल गांधी को कई बातों की समझ नहीं है। कई ऐसे मुद्दे हैं, जिसमें राष्ट्र की पहचान, विविधता के साथ एकता और अखंडता के विषय शामिल होते हैं। राहुल गांधी देश की विविधता के साथ एकता और अखंडता के मुद्दों पर बहुत ही खतरनाक नैरेटिव सेट करने की कोशिश कर रहे हैं।

रमेश बेले बने प्रदेश ग्रामीण इंजीनियर संघ जिला उपाध्यक्ष।

Ramesh Bele became State Rural Engineers Association District Vice President.

Ramesh Bele became State Rural Engineers Association District Vice President. हरिप्रसाद गोहेआमला ! जिला पंचायत सभा कक्ष बैतूल में सर इंजिनियर एस एस मरकाम सड़क एवं पूर्व अध्यक्ष की अध्यक्षता में दिनांक 09/09/2024 को ग्रामीण विकास विभाग की विभागीय समिति, संघ का चुनाव संपन्न हुआ । जिसमें नवीन पदाधिकारी चुने गए । प्राप्त जानकारी अनुसार इंजीनियर रमेश बेले मध्य प्रदेश ग्रामीण इंजीनियर संघ के जिला उपाध्यक्ष पद पर चुने गए । बेले के उपाध्यक्ष पद पर चुने जाने के बाद पदाधिकारी एवं ईस्ट मित्रो ने उन्हें फूलमाला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई । गौरतलब हो की सभी ने मिलकर 15 सितंबर को इंजीनियर सर विश्वसरिया के जन्मदिन को अभियंता दिवस, इंजीनियर दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया ।

पुरुष मानसिक स्वास्थ्य एनजीओ द्वारा बैतूल में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर सफल कार्यक्रम का आयोजन आयोजित किया, सौपा ज्ञापन ।

Male Mental Health NGO organized a successful program on World Suicide Prevention Day in Betul

Male Mental Health NGO organized a successful program on World Suicide Prevention Day in Betul, submitted a memorandum. हरिप्रसाद गोहे  आमला। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर SIF बैतूल द्वारा बैतूल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य पुरुषों में आत्महत्या के बढ़ते मामलों और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं पर जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम का उद्घाटन  डॉ. संदीप गोहे , संस्थापक SIF बैतूल, द्वारा किया गया, जो पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी विशेषज्ञ हैं। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा, “यह जरूरी है कि हम आत्महत्या के बढ़ते मामलों पर ध्यान दें और पुरुषों को मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर खुलकर बात करने के लिए प्रोत्साहित करें। आत्महत्या के पीछे के मानसिक कारणों को समझना और समय पर सहायता लेना अत्यावश्यक है।” कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बिश्वजीत मण्डल की व्यक्तिगत कहानी रही, जिन्होंने अपने जीवन के संघर्षों को साझा किया। उन्होंने बताया कि 12 साल के वैवाहिक जीवन के बाद उनकी पत्नी ने उन्हें और उनके बच्चे को छोड़ दिया, जिससे वे गहरे अवसाद में चले गए और आत्महत्या का प्रयास किया। उनके मकान मालिक की सतर्कता से उनकी जान बची, और बाद में SIF बैतूल से जुड़कर उन्हें मानसिक सहायता मिली। उन्होंने कहा, “एनजीओ से जुड़ने के बाद मुझे मानसिक रूप से बहुत सहारा मिला, और अब मैं अपने जीवन को बेहतर तरीके से जी पा रहा हूँ।” इसके अलावा, SIF बैतूल द्वारा पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने और सरकारी कदम उठाने के लिए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर जोर दिया गया: 1. मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना : पुरुषों के लिए विशेष मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना का अनुरोध किया गया है, ताकि वे अपनी समस्याओं का समाधान गोपनीय और सुरक्षित रूप से प्राप्त कर सकें।   2. मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान : पुरुषों में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए सरकार से अनुरोध किया गया कि वे व्यापक जागरूकता अभियान चलाएं।   3. झूठे आरोपों के मामलों का त्वरित निपटारा : झूठे मामलों में फंसे पुरुषों के लिए एक विशेष आयोग या त्वरित न्यायिक प्रणाली की स्थापना की मांग की गई है।   4. मानसिक स्वास्थ्य योजनाओं का विस्तार : पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए विशेष सरकारी योजनाओं का विस्तार करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।   कार्यक्रम के अन्य आकर्षणों में शामिल थे:   विशेषज्ञ व्याख्यान : मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आत्महत्या के कारणों और बचाव के तरीकों पर गहन चर्चा की।   व्यक्तिगत अनुभवों का आदान-प्रदान : कई प्रतिभागियों ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए, जिनसे आत्महत्या और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी वास्तविकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली।   कार्यशालाएं और समूह चर्चाएं : इन सत्रों में मानसिक स्वास्थ्य और आत्म-संरक्षण के उपायों पर चर्चा की गई, जिनमें तनाव प्रबंधन, परिवार और समाज का सहयोग जैसे विषयों को कवर किया गया। पुलिस ग्राउंड में हुए इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सभी ने इस प्रयास की सराहना की और इस बात पर सहमति जताई कि पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने की अत्यंत आवश्यकता है।   सौपा ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान, SIF बैतूल द्वारा पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने और सरकार से आवश्यक कदम उठाने के लिए एक ज्ञापन बैतूल जिला कलेक्टर और बैतूल SP को सौंपा गया। इस ज्ञापन में मुख्यतः निम्नलिखित बिंदुओं पर जोर दिया गया: 1. मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना : पुरुषों के लिए विशेष मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना की मांग की गई है, जहां वे गोपनीय और सुरक्षित रूप से मानसिक समस्याओं का समाधान पा सकें।   2. मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान : सरकारी स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का अनुरोध किया गया, ताकि समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हो सके।   3. झूठे आरोपों के मामलों का त्वरित निपटारा : झूठे आरोपों में फंसे पुरुषों के लिए एक विशेष आयोग या त्वरित न्याय प्रणाली की स्थापना की आवश्यकता पर बल दिया गया है।  4. मानसिक स्वास्थ्य योजनाओं का विस्तार : पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए विशेष योजनाओं का विस्तार और परामर्श सेवाओं की उपलब्धता पर जोर दिया गया। डॉ. संदीप गोहे ने कार्यक्रम के समापन पर कहा, हमारा उद्देश्य है कि समाज में कोई भी व्यक्ति अपने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर अकेला महसूस न करे। आज का यह कार्यक्रम उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और समाज में हर व्यक्ति को इस पर सतर्क रहना चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की त्रासदी को रोका जा सके।

पांच वर्षो से निवासरत पंचवटी कालोनी के रहवासियों को कलेक्टर के आदेश के बाद भी मूलभूत सुविधाओं का इंतजार ?

who have been living for five years, are still waiting for basic facilities despite the Collector's order?

Residents of Panchvati Colony, who have been living for five years, are still waiting for basic facilities despite the Collector’s order? हरिप्रसाद गोहेआमला। अपनी लंबित मूलभूत सुविधा दिलाए जाने की मांगों के निराकरण नहीं होने से न खुश पंचवटी रेसीडेंसी के वासिंदे आज मंगलवार जनसुनवाई में कार्यालय जनपद पंचायत आमला पहुंचे थे। वार्ड 03 के रहवासियों ने उनके द्वारा पूर्व में जिला कलेक्टर सहित अन्य चार अधिकारियों को प्रेषित शिकायतो का निराकरण नहीं होने एवं लंबित मूलभूत पांच सूत्रीय मांगो की शिकायत आमला जनसुनवाई में कर कालोनी में व्याप्त समस्या निराकरण करने मांग की है । प्राप्त शिकायत पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आमला शैलेंद्र बड़ोनिया ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीरेंद्र तिवारी को निर्देश देकर कलेक्टर के आदेश अनुसार कार्यवाही करने की बात कहीं वहीं मुख्य नगर पालिका अधिकारी आमला ने कार्यवाही प्रचलन में होने का हवाला देकर एक सप्ताह में कार्यवाही करने का वार्ड वासियों को आश्वासन दिया ।क्या है कालोनी में व्याप्त समस्या पंचवटी रेसिडेंसी में निवासरत कोई दो दर्जन से अधिक वासिंदो ने जनसुनवाई के बाद कार्यालय नगर पालिका आमला पहुंच मुख्य नगर पालिका अधिकारी को कालोनी में व्याप्त समस्या से अवगत कराया एवं बताया संपूर्ण पंचवटी कालोनी में स्थाई बिजली कनेक्शन प्रदान नहीं किया गया है । वर्तमान में टेंपरेरी मीटर से प्रति आवेदक को भुगतान करना पड़ रहा है । पीने योग्य साफ पानी की व्यवथा नहीं की गई है । कालोनी में आवागमन हेतु उचित सड़क व्यवस्था नहीं की गई है। कालोनी में बाउंड्रीवॉल नहीं होने से हमेशा जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है । आवासीय परिसर में पार्क बनाकर नहीं दिया गया है जिस कारण बच्चों को खेलने में अत्यधिक परेशानी होती है। इन्होंने क्या कहाश्रीमान कलेक्टर महोदय के आदेश अनुसार कार्यवाही करने मुख्य नगर पालिका अधिकारी आमला को निर्देश दिए गए है ।शेलेंद्र बडोनिया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आमला ।

क्षिप्रा नदी को निर्मल एवं प्रवाहमान बनाये रखने सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना के लिए 614 करोड़ 53 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति

Administrative approval of Rs 614 crore 53 lakh for the Sewarkhedi-Silarkhedi project to keep the Kshipra river clean and flowing.

Administrative approval of Rs 614 crore 53 lakh for the Sewarkhedi-Silarkhedi project to keep the Kshipra river clean and flowing. भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा 614 करोड़ 53 लाख रुपये से सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना का निर्माण कराये जाने का निर्णय लिया गया। निर्णय अनुसार सिलारखेड़ी जलाशय की ऊँचाई बढ़ायी जाकर जलाशय की जल संग्रहण क्षमता में वृद्धि की जायेगी। परियोजना में संग्रहित जल से क्षिप्रा नदी को निर्मल प्रवाहमान बनाये रखने तथा चितावद वृहद परियोजना में जल को संग्रहित किया जाकर लगभग 65 ग्रामों की 18 हजार 800 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। डोकरीखेड़ा जलाशय के शेष कमाण्ड एरिया को पिपरिया शाखा नहर से जल उदवहन कर दाबयुक्तसूक्ष्म सिंचाई पद्धति से सिंचित करने पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति मंत्रि-परिषद द्वारा नर्मदापुरम जिले की डोकरीखेड़ा जलाशय के शेष कमाण्ड एरिया को पिपरिया शाखा नहर से जल उदवहन कर सूक्ष्म सिंचाई पद्धति के लिए 49 करोड़ 94 लाख रुपये, सैंच्य क्षेत्र 2940 हेक्टेयर की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। पिपरिया शाखा नहर की लाईनिंग के पश्चात शेष जल के उपयोग करने के लिए परियोजना का सैंच्य क्षेत्र 2000 हेक्टेयर से बढ़ाकर कुल 12 ग्रामों की 2940 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। ग्राम जामोदी के किसानों को प्राप्त मुआवजा राशि के अंतर की राशि 30 करोड़ 52 लाख कास्पेशल पैकेज प्रदान किये जाने स्वीकृति मंत्रि-परिषद द्वारा भारतमाला परियोजना अंतर्गत तहसील पीथमपुर, जिला धार में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क की स्थापना अंतर्गत प्रभावित ग्राम जामोदी की भूमि की कलेक्टर गाईडलाईन कम होने के कारण ग्राम जामोदी के किसानों को प्राप्त मुआवजा राशि के अंतर की राशि का स्पेशल पैकेज प्रदान किये जाने की स्वीकृति दी गईं। स्वीकृति अनुसार ग्राम जामोदी के समस्त 85 भू-धारक के लिए अन्य ग्रामों की भूमि की तुलना में भूमि की कलेक्टर गाईडलाईन कम होने के कारण अंतर की राशि 24 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से 63.581 हेक्टेयर भूमि दोगुना मुआवजा प्रदान किये जाने के लिए राशि रुपये 30 करोड़ 52 लाख का स्पेशल पैकेज प्रदान किया जायेगा एवं 15 करोड 26 लाख (रु 30 करोड 52 लाख का 50 प्रतिशत) का भार राज्य शासन द्वारा वहन किया जायेगा। यदि भविष्य में स्पेशल पैकेज के अतिरिक्त ब्याज आदि किसी अन्य मद में किसी भी प्रकार का कोई अतिरिक्त वित्तीय भार आता है, उसका वहन एमपीआईडीसी लि. एवं एनएचएलएमएल द्वारा समान रूप से किया जायेगा। संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा निर्मित करने एवं नवीन पदों के सृजन का निर्णय मंत्रि-परिषद द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के कुल 36 पदों को समर्पित करने, कुल 18 नवीन पद (संचालक का 01 पद, वरिष्ठ संयुक्त संचालक के 03 पद, उप संचालक के 08 तथा सहायक संचालक के 06 पद) सृजित करने तथा संचालनालय चिकित्सा शिक्षा व संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें कार्यालयों के कुल 636 पदों का संविलियन करते हुए ‘संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा’ निर्मित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। चिकित्सा महाविद्यालय, सागर में जिला चिकित्सालय को हस्तांतरित करने की स्वीकृति मंत्रि-परिषद द्वारा चिकित्सा महाविद्यालय सागर में पी.जी. एवं यू.जी. सीट वृद्धि के लिए जिला चिकित्सालय एवं चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के विलय के लिए स्वीकृति प्रदान की गयी। चिकित्सकीय संवर्ग के लिए पात्रता एवं उपलब्ध रिक्तियां अनुसार चिकित्सा महाविद्यालय में समायोजित किए जाने के लिए एवं जो चिकित्सक समायोजित नहीं हो पाते हैं उन्हें विभाग के अन्यत्र संस्थानों में स्थानांतरित करने की स्वीकृति प्रदान की गयी। गैर चिकित्सकीय संवर्ग के लिए सम्बंधित चिकित्सा शिक्षा महाविद्यालय एवं संबद्ध अस्पताल में उपलब्ध समेकित पद पर समायोजन किए जाने एवं उक्त की अनुपलब्धता होने पर उन्हें विभाग के अन्यत्र संस्थानों में स्थानांतरित किये जाने को स्वीकृति प्रदान की गयी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet