LATEST NEWS

हमीदिया अस्पताल में सफलतापूर्वक की गयी प्रथम आईवीयूएस गाइडेड एंजियोप्लास्टी

भोपाल हमीदिया अस्पताल, भोपाल के हृदय रोग विभाग की कैथ लैब में पहली बार आईवीयूएस (इंट्रावैस्कुलर अल्ट्रासाउंड) गाइडेड एंजियोप्लास्टी सफलतापूर्वक की गई। इस उपलब्धि पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने टीम को बधाई दी और कहा कि सरकार का निरंतर प्रयास है कि उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं, शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में भी उपलब्ध हों। यह महत्वपूर्ण प्रक्रिया हृदय रोग विशेषज्ञ प्रो. डॉ. राजीव गुप्ता एवं प्रो. डॉ. अजय शर्मा की देखरेख में संपन्न हुई। उल्लेखनीय है कि गांधी चिकित्सा महाविद्यालय में मात्र 10,000 रुपये में आईवीयूएस गाइडेड एंजियोप्लास्टी जैसे उच्च स्तरीय उपचार किया गया है, निजी अस्पतालों में इसका खर्च लगभग 3 लाख रुपये तक आता है। क्या है आईवीयूएस तकनीकी आईवीयूएस तकनीक से कोरोनरी धमनियों की दीवारों का अंदर से निरीक्षण किया जा सकता है, जिससे प्लाक बिल्डअप की मात्रा और प्रकार की सटीक जानकारी मिलती है। यह तकनीक यह समझने में मदद करती है कि मरीज को दिल का दौरा पड़ने का खतरा है या नहीं। साथ ही, इससे इलाज के दौरान स्टेंट लगाने की सटीक जगह का निर्धारण किया जाता है, जिससे जटिलताओं की संभावना को कम किया जा सकता है। इससे मरीजों के इलाज में अधिक सटीकता और सुरक्षा सुनिश्चित होती है।  

शिक्षा की बेहतरी के लिये कार्यशाला में निकले निष्कर्षों को अपनाया जायेगा

भोपाल शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भोपाल में हुई स्टार्स (स्ट्रेंथनिंग टीचिंग-लर्निंग एण्ड रिजल्ट्स फॉर स्टेट्स) परियोजना की दो दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन मूल्यांकन प्रणाली को सुदृढ़ करने पर गहन चर्चा की गई। इस कार्यशाला में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और 18 प्रदेशों के प्रमुख अधिकारियों सहित अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा विशेषज्ञों ने विचार व्यक्त किये। कार्यशाला में सहमति व्यक्त की गई कि शिक्षा की बेहतरी के लिये निष्कर्षों को अपनाया जायेगा। कार्यशाला के दूसरे दिन की शुरुआत में केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव श्री विपिन कुमार ने प्रभावी मूल्यांकन प्रणाली विषय पर आयोजित सत्र में वर्तमान मूल्यांकन प्रणालियों की प्रभावशीलता और इन्हें बेहतर करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। सत्र में मध्यप्रदेश लोक शिक्षण संचालक श्री दिनेश सिंह कुशवाहा ने छात्रों के परिणामों को बेहतर करने के लिए मूल्यांकन प्रणाली को मजबूत करने पर प्रस्तुतिकरण दिया। कार्यशाला में अंतर्राष्ट्रीय संस्था एजुकेशन टेस्टिंग सर्विस के निदेशक डॉ. जोन्स बेर्टलिंग ने मूल्यांकन की क्षमता संवर्धन एवं हिमाचल प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव मेजर विशाल शर्मा ने अपने प्रस्तुतिकरण में मूल्यांकन पद्धतियों में नवाचार की आवश्यकता पर जोर दिया। सत्र के अंत में चर्चा के दौरान शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों द्वारा भविष्य की शिक्षा के लिए मूल्यांकन पद्वतियों को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। अंतिम दिन के दूसरे सत्र में विभिन्न राज्यों में संचालित विद्या समीक्षा केन्द्रों के मॉडल्स और निर्णय लेने के लिए मूल्यांकन परिणामों का एकीकरण विषय पर चर्चा की गई। सत्र का संचालन करते हुए छत्तीसगढ़ के शिक्षा सचिव श्री परदेशी सिद्धार्थ कोमल ने वीएसके मॉडल के क्रिर्यान्वयन पर अपना प्रस्तुतिकरण दिया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और ओडिशा राज्यों के शिक्षा विभागों के अधिकारियो ने चर्चा में सहभागिता की। सत्र के बाद अनेक राज्यों के अधिकारियों ने राज्य शिक्षा केन्द्र के भोपाल स्थित कार्यालय मे स्थापित विद्या समीक्षा केन्द्र का अवलोकन किया और वहाँ संचालित मूल्यांकन पद्वति तथा कार्य-प्रणाली की प्रशंसा की। दोपहर बाद के सत्र में ‘‘राज्यों में मूल्यांकन कक्षों को सुदृढ़ करना’’ विषयक सत्र में राजस्थान के माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री आशीष मोदी ने मूल्यांकन कक्ष की आवश्यकता और इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। इस सत्र की पैनल चर्चा में राजस्थान, ओडिशा और महाराष्ट्र के शिक्षा निदेशकों ने भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए। कार्यशाला के समापन पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव श्री विपिन कुमार ने दो दिवसीय कार्यशाला के मुख्य निष्कर्षों को प्रस्तुत किया और भारत में मूल्यांकन प्रणालियों को और सुदृढ़ करने की दिशा में आगे बढ़ने की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यशाला के समापन सत्र में सभी राज्यों और केन्द्र सरकार के प्रतिनिधियों ने कार्यशाला में प्रस्तुत बेस्ट प्रेक्टिसेस को अपने-अपने राज्यों में आवश्यकतानुसार अपनाने की इच्छा जाहिर की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. संजय गोयल ने इस कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए इस महती कार्यशाला आयोजन का दायित्व मध्यप्रदेश को प्रदान करने के लिए शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार का आभार व्यक्त किया।  

हरियाणा में फिर पकड़ा गर्मी महसूस, चरखी दादरी जिला सबसे गर्म रहा, 1.2 डिग्री की बढ़त

हरियाणा हरियाणा में आज से 5 दिन तक मौसम साफ रहेगा। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि शुष्क मौसम के चलते दिन में तेज धूप निकलेगी, जिससे पारा चढ़ेगा। चरखी दादरी जिला सबसे गर्म रहा 24 घंटे की बात करें तो अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। चरखी दादरी जिला सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री दर्ज किया गया। अभी तक लगातार हो रही बारिश के चलते सुबह-शाम मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे लोगों को हल्की ठंड का भी एहसास हो रहा है। अच्छी बात यह है कि प्रदेश में मानसून की बारिश का कोटा अब पूरा हो गया है। राज्य में मानसून का प्रदर्शन अब तक संतोषजनक रहा है। कुल मिलाकर अब तक 424.6 मिमी बारिश के मुकाबले 406.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जो सामान्य से महज 4% कम है। यानी बारिश का कोटा लगभग पूरा हो चुका है। इस बार मानसून सीजन नूंह, गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ पर ज्यादा मेहरबान रहा।

गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में लिखेंगे विकास की नई इबारत: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, घुमंतु और अर्धघुमंतु राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में विकास की एक नई इबारत लिखी जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में  मध्यप्रदेश के साथ विकास का नया आयाम तय होगा। यह बात राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने मंगलवार को गोविंदपुरा विधानसभा में लगभग 2 करोड़ की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन के दौरान कही। इन विकास कार्यों का किया भूमिपूजन राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने जिन विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया है, उनमें 24 लाख की लागत से वार्ड -72 के मालीखेड़ी में सीसी सड़क का निर्माण,  पेंविंग ब्लॉक रिपेयरिंग कार्य का भूमिपूजन, लागत 32 लाख, शबरी नगर में सीसी नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन शामिल है। वार्ड – 73 में 95 लाख 41हजार  की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भी भूमिपूजन किया, जिसमें छोटे जिंद बाबा के पास सीसी सड़क निर्माण कार्य, बीएसएनल बाउंड्री वॉल के पास सीसी रोड निर्माण का कार्य शामिल है। इसी तरह 39 लाख की लागत से वार्ड 73 में आरसीसी नाली निर्माण कार्य शामिल है। इसके अतिरिक्त शिवनगर में पुलिया निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया। वार्ड – 74 में  32 लाख की लागत से शारदा नगर जैन रोड पर सीसी रोड का निर्माण कार्य और 25 लाख की लागत से करारिया में पेविंग ब्लॉक के कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने मंत्री कृष्णा गौर को नालियों की सफाई, सड़क पर झाड़ू, पानी और बिजली की समस्या से भी अवगत करवाया। राज्यमंत्री श्रीमती  गौर ने अधिकारियों को तुरंत समस्याओं का निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।पार्षद विकास पटेल, राजू राठौर शगुन लोधी और नीलेश गौर सहित बड़ी संख्या  में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे ।  

नदी पर नहाने के बाद कपड़े बदलने गई लड़की से सामुहिक बलात्कार, गांववालों ने घेरा थाना, दो नाबालिगों के खिलाफ मामला दर्ज

खुरई देहात थाना क्षेत्र के गांव में 14 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रविवार रात बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने देर रात दो अपचारी नाबालिगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जानकारी के अनुसार खुरई देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 14 साल की नाबालिग लड़की रविवार को अपनी सहेलियों के साथ गांव के पास नदी में नहाने गई थी। इस दौरान खुरई निवासी 16 वर्षीय दो नाबालिग आए और जबरन लड़की को उठाकर ले गए। इस दौरान गांव के पास ही झाड़ियों में दोनों ने नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने स्वजन को दी। इसके बाद रविवार रात को बड़ी संख्या में ग्रामीण देहात थाने पहुंचे। पुलिस की पूछताछ में नाबालिग ने दुष्कर्म करने वाले दोनों नाबालिगों की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 137(2), 70(2), 64 सहित पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कपड़े बदलने के दौरान जबरन ले गए 14 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह कक्षा 9वीं में पढ़तीं है। अपचारियों में से एक लड़के को वह पहले से ही जानती है। लड़के की नानी का घर मेरे घर के पास ही है। जब भी वह गांव आता तो मिल जाता और सामान्य बातचीत भी हो जाती थी। पीड़िता ने बताया कि रविवार दोपहर को पीड़िता अपनी छोटी बहन और कुछ सहेलियों के साथ नदी पर नहाने के लिए गई थी। तभी दो लड़के बाइक पर आए। उस समय वह नदी में नहा रही थी। नहाने के बाद जब कपड़े बदलने के लिए पेड़ की आड़ में गई, तभी दोनों लड़के पीड़ितों को जबरन उठाकर दूर झाड़ी के पास ले गए। वहां पर पहले लड़की के पहचान के लड़के ने उसके साथ गलत काम किया।इसके बाद उसके साथ आए उसके दोस्त ने भी गलत काम किया। दोनों लड़कों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की जब चिल्लाई तो गांव में ही रहने वाले उसके चाचा वहां आए और लड़की को दोनों अपचारियों से बचाया। ग्रामीण एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे थाने घटना की जानकारी लगते ही शुक्रवार रात को गांव में लोग एकत्रित होना शुरू हो गए। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण देहात थाने पहुंचे। ग्रामीणों का कहना था कि नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले अपचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने रात में ही नाबालिग लड़की का सिविल अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया और देर रात में ही दोनों अपचारियों की पहचान होने पर मामला भी दर्ज किया। पुलिस दोनों की तलाश जारी।

डीसी ऑफिस में कांग्रेस नेताओं का जबरदस्त हंगामा, सभी नेता बेहद गर्म अंदाज में नजर आए, माहौल गरमाया

गुरदासपुर पंजाब में पंचायत चुनाव को लेकर आए दिन कोई न कोई मामला देखने को मिल रहा है। ऐसे ही एक मामला आज गुरदासपुर में देखने को मिला है। यहां पर पंचों और सरपंचों के उम्मीदवारों को कुछ दस्तावेज मिलने में हो रही परेशानी को लेकर जब डी.सी. गुरदासपुर में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधायक तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और गुरदासपुर के विधायक बरिंदरमीत सिंह पहाड़ा के डीसी उमा शंकर गुप्ता के दफ्तर में एक वीडियो वायरल हुआ, जो चर्चा का विषय बन गया है। इस दौरान डीसी ऑफिस में हंगामा किया गया। सभी नेता बेहद हॉट अंदाज में नजर आए। जानकारी के मुताबिक सुखजिंदर रंधावा, प्रताप सिंह बाजवा और पार्टी के अन्य सदस्य पंचायत चुनाव के लिए जरूरी दस्तावेज नहीं मिलने के संबंध में बात करने के लिए डीसी कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन डीसी उमा शंकर गुप्ता से बात नहीं हुई। इस सब के बाद तीखी बहस शुरू हो गई।

मार्कशीट में जाति बदलवाने के मामले में जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया

सागर कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। अंदर जनसुनवाई चल रही थी और बाहर कलेक्टर कार्यालय के मुख्य गेट के सामने जैसे ही महिला ने खुद पर पेट्रोल डाला, वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। महिला मार्कशीट पर अपनी जाति बदलवाने के लिए कई सालों के जिला शिक्षा कार्यालय के चक्कर लगा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाने की वजह से वह परेशान थी। जरुआखेड़ा गांव की निवासी राधा यादव जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंची। उसकी मार्कशीट पर जाति सौर (आदिवासी) लिखी हुई है, जिसे वह यादव दर्ज करवाना चाह रही थी। राधा के अनुसार मार्कशीट में जाति सही न होने से वह संविदा शिक्षक की पात्रता परीक्षा नहीं दे पा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी ने आश्वासन दिया, लेकिन सुधार नहीं हुआ है। वह जनसुनवाई में पहुंची, लेकिन वहां भी काम नहीं हो पाया। उसने दोपहर करीब 12 बजे खुद पर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने का प्रयास करने लगी। राधा के साथ उसकी मां भी आई थी, जो उसकी बेटी को गोद में लेकर लगातार रो रही थी। माता-पिता ने किया था अंतरजातीय विवाह राधा यादव ने बताया कि साल 2016 से वह अपनी 10वीं की मार्कशीट में जाति बदलवाने के लिए कार्यालय के चक्कर काट रही है। उसने बताया उसके माता-पिता ने अंतरजातीय विवाह किया था। मां आदिवासी हैं और पिता यादव हैं। पढ़ाई के समय राधा की मां ने उसके दस्तावेजों में जाति सौर (आदिवासी) लिखवा दी थी, लेकिन अन्य सभी दस्तावेजों में राधा की जाति यादव दर्ज है। राधा का विवाह वर्ष 2010 में चंदेरी निवासी अर्जुन यादव से हुआ था। राधा ने चंदेरी के शासकीय स्कूल में वर्ष 2011 से 2023 तक अतिथि शिक्षक के रूप में अध्यापन कार्य भी किया, लेकिन वर्ष 2023 में शिक्षक भर्ती के नई नीति लागू होने से उसे स्कूल से पृथक कर दिया। शिक्षक पात्रता परीक्षा से वंचित अपनी मार्कशीट में जाति बदलवाने के लिए राधा हाईकोर्ट भी गई थी। हाईकोर्ट ने जिला शिक्षा अधिकारी को उचित कार्रवाई का आदेश दिया था। जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन का कहना है कि हाई कोर्ट में जवाब भी दिया है कि महिला की मार्कशीट में बदलाव करने का अधिकार जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा नहीं किया जा सकता।

उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान की शिक्षण पद्धति अन्य संस्थानों के लिए अभिप्रेरणा का केंद्र बने : उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में भोपाल स्थित उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान की सामान्य परिषद् की बैठक हुई। बैठक में संस्थान की गतिविधियों, कार्यों एवं आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई। मंत्री श्री परमार ने विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर विद्यार्थियों के समग्र विकास, बेहतर अध्ययन-अध्यापन, वार्षिक गतिविधियों एवं अकादमिक गुणवत्ता में उत्तरोत्तर सुधार के लिये आवश्यक क्रियान्वयन के लिए दिशा निर्देश दिए। मंत्री श्री परमार ने कहा कि विद्यार्थियों के हितों से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। वर्तमान परिदृश्य एवं उद्योग जगत की आवश्यकता अनुरूप रोजगारपरक पाठ्यक्रमों पर विशेष ध्यान दें। श्री परमार ने कहा कि संस्थान आदर्श रूप में स्थापित होकर अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए अभिप्रेरणा का केंद्र बने, ऐसी कार्ययोजना के साथ क्रियान्वयन करें। श्री परमार ने कहा कि अन्य शासकीय महाविद्यालयों के सम्बंधित अधिकारियों को इस संस्थान का भ्रमण करवाकर, यहाँ की शिक्षण पद्धतियों से अवगत कराया जाना चाहिए। श्री परमार ने कहा कि संस्थान में उत्तरोत्तर गुणवत्ता वृद्धि हो, इससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा श्री अनुपम राजन ने कहा कि विद्यार्थियों से निरंतर संवाद सुनिश्चित करें और शिक्षा में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में सतत् क्रियान्वयन हो। बैठक में संस्थान से सम्बंधित अनेक बिंदुओं पर व्यापक चर्चा कर विद्यार्थियों के हितार्थ निर्णय लिए गए। संस्थान में निर्मित होने वाले ऑडिटोरियम में उपकरणों एवं फर्नीचर के लिए अतिरिक्त राशि 1 करोड़ रुपए राशि का आबंटन, आगामी सत्र से बीसीए पाठ्यक्रम को प्रारम्भ किया जाना, भारतीय ज्ञान परम्परा से सम्बंधित शोध पत्रिका “शोध सेतु” का प्रकाशन, नवीन विषयों तथा कक्षाओं के लिये नवीन भवन के निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपए राशि की स्वीकृति, नवीन उपकरणों, फर्नीचर तथा कंप्यूटर के लिए बजट की स्वीकृति जैसे अनेक निर्णय लिए गए। सामान्य परिषद् ने संस्थान की शिक्षण पद्धति, समयपूर्वक परीक्षा परिणामों का घोषित किया जाना एवं शोध के क्षेत्रों में नवाचारों की सराहना की। कृषि पाठ्यक्रम के सम्बन्ध में संस्थान द्वारा तैयार की गयी अध्ययन सामग्री की भी सराहना की गई। इस अवसर पर संस्थान के वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन का विमोचन किया गया। संस्थान के प्राध्यापकों द्वारा संकलित पुस्तक “रिलिवेंस ऑफ़ ब्लेंडेड मोड ऑफ़ टीचिंग एंड लर्निंग इन हायर एजुकेशन” तथा संस्थान के डॉ. अमित मांडले द्वारा लिखित पुस्तक “बेसिक्स ऑफ़ रिसर्च मेथडोलॉजी” का विमोचन भी किया गया। बैठक में संस्थान के संचालक डॉ. प्रज्ञेश अग्रवाल सहित वित्त, योजना, खेल, लोक निर्माण एवं अन्य विभागों के प्रतिनिधि एवं सामान्य परिषद के सदस्यगण उपस्थित रहे। संस्थान के भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ “सांदीपनि कक्ष” का शुभारंभ उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार ने उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान के भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ “सांदीपनि कक्ष” का उद्घाटन कर पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों का अवलोकन किया। इस अवसर पर मंत्री श्री परमार ने संस्थान के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों से भारतीय पुरातन ज्ञान की गूढ़ता एवं महत्व के सम्बन्ध में अपने विचार साझा किए। श्री परमार ने उपस्थितजनों को कृतज्ञता के भाव से समृद्ध, भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता के बारे में अवगत कराया। श्री परमार ने भारतीय पुरातन ज्ञान को वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आधार पर युगानुकुल परिप्रेक्ष्य में दस्तावेजीकरण करने की आवश्यकता बताया। श्री परमार ने कहा कि भारतीय ज्ञान परम्परा में प्रकृति के प्रति संरक्षण के भाव का दर्शन है। इस दौरान प्रमुख सचिव श्री राजन ने संस्थान के पुस्तकालय को और अधिक छात्रोपयोगी बनाने के लिए, इसे वातानुकूलित किये जाने और पर्याप्त संख्या में कंप्यूटर लगाए जाने के निर्देश दिए।  

लोक संस्कृति और कला हमको जड़ों से जोड़ते हैं : मंत्री श्री टेटवाल

भोपाल कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री ,स्वतंत्र प्रभार श्री गौतम टेटवाल के द्वारा राजगढ़ के सारंगपुर में लोक संस्कृति को जीवंत बनाए रखने एवं भावी पीढ़ी को लोक संस्कृतियों से अवगत कराने के लिए भव्य आयोजन किया गया। लोक संस्कृति कला महोत्सव में मालवा की समृद्ध लोक परंपराओं को जीवंत करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री टेटवाल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कहा कि आज की पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा, “हमारी परंपराएं और तीज-त्योहार हमें हमारी जड़ों से जोड़ते हैं, और भावी पीढ़ी को इनसे अवगत कराना हमारा दायित्व है।” कार्यक्रम में संजावली निर्माण और संजावली गीत गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र के 11 संकुलों की 110 बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह प्रतियोगिताएं न केवल लोककला को सहेजने का माध्यम बनीं, बल्कि नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत भी रहीं। संजावली मालवा की एक प्रमुख लोक परंपरा है, जिसमें महिलाएं संजा पर्व के दौरान मिट्टी की सुंदर चित्रकलाएं बनाकर मां पार्वती से सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की समृद्धि की कामना करती हैं। यह त्योहार 16 दिन तक चलता है और इसे विशेष रूप से कुंवारी कन्याएं मनाती हैं। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही बहनों को पुरस्कृत किया गया। हमारी परंपराएं और उत्सव हमें सामाजिक समरसता और संगठन की शक्ति का पाठ पढ़ाते हैं। यह महोत्सव हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है कार्यक्रम के दौरान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की बहन विजय लक्ष्मी दीदी ने सभी प्रतिभागी बहनों को आशीर्वाद प्रदान किया और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने के महत्व पर प्रकाश डाला। कस्तूरबा हॉस्टल की बहनों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक नृत्य ने भी कार्यक्रम में चार चांद लगाए। आभार प्रदर्शन जन अभियान परिषद के विकासखंड अधिकारी श्री बद्रीलाल बामणिया द्वारा किया गया।

पलवल में चुनावी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली, निजी अस्पताल में करवाया भर्ती

पलवल पलवल में चुनावी रंजिश को लेकर एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना पलवल विधानसभा क्षेत्र के गांव किठवारी की है। जहां दिनेश नाम के युवक को अज्ञात बाइक सवार युवकों द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया गया। बता दें कि दिनेश दलाल भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गौरव गौतम का समर्थक है, जिसे पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी करण सिंह दलाल के समर्थकों के द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही थी। घटना के बाद घायल दिनेश दलाल को उपचार के लिए फरीदाबाद के निजी अस्पताल में ले जाया गया। अपने समर्थक को लगी गोली की सूचना के बाद भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम मौके पर पहुंचे और घायल का हाल-चाल जाना।

कलेक्टर सभी विभागों को लंबित प्रकरणों को जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर अब जमीनी स्तर के कर्मचारी आम जनता से सीधे जुड़ेंगे। सभी जमीनी स्तर के कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए और आम नागरिकों, हितग्राहियों और किसानों को ग्रुप से जोड़ा जाए। इससे उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी और समस्याओं का समाधान भी त्वरित किया जा सकेगा। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक के दौरान कहा कि व्हाट्सएप ग्रुप बनाने से जनता से जमीनी स्तर के कर्मचारी सीधे जुड़ेंगे और उनकी समस्याओं का त्वरित निपटारा भी कर सकेंगे। इससे लंबित प्रकरणों में भी कमी आएगी। कलेक्टर ने कहा कि सभी पटवारी व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं और अपने हल्का के किसानों को उसमें जोड़े। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता एवं सहायिका, मितानिनों, ए.आर.ई.ओ, खाद्य निरीक्षकों और सभी पंचायत सचिवों को व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के लिए निर्देशित किया है। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि रायपुर जिले में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इसमें बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। विभिन्न एजेंसियों से रिक्त स्थानों की जानकारी मांगी जा रही है। इस रोजगार मेले से जिले के हजारों को रोजगार के अवसर तैयार होंगे। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग जल्द से जल्द लंबित प्रकरणों का निपटारा करें। लंबित प्रकरणों की संख्या में कमी लाई जाएं। कलेक्टर ने कहा कि साइंस कॉलेज मैदान में भारतीय सेना के प्रदर्शनी की तैयारियां शुरू हो गई है। सैनिकों के रायपुर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाई जाएं और भारतीय सेना के शौर्य को सभी को देखने का अवसर प्राप्त हो। इस बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, डीएफओ श्री लोकेश पटेल एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वच्छता पखवाड़े के समापन कार्यक्रम में देंगे विकास की अनेक सौगातें

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर स्वच्छ भारत एवं अमृत योजना में प्रदेश में 685 करोड़ रूपये की विकास परियोजनाओं का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया जायेगा। स्वच्छता दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में चलाये गये स्वच्छता पखवाड़े में जिस जूनून से प्रदेशवासियों ने सहभागिता की, वह सराहनीय हैं। कुशाभाऊ ठाकरे इन्टरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में गांधी जयन्ती पर 2 अक्टूबर प्रात: 10 बजे होने वाले कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य कुमार काश्यप, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद भोपाल श्री आलोक शर्मा, विधायक सर्वश्री रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, विष्णु खत्री, महापौर श्रीमती मालती राय, अध्यक्ष नगर निगम श्री किशन सूर्यवंशी मौजूद रहेंगे। 2314 सफाई मित्रों के खातों में 69 लाख 42 हजार रूपये होंगे अंतरित मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में नगर पालिक निगम उज्जैन को थ्री स्टार रेटिंग प्राप्त करने पर उज्जैन के 2314 सफाई मित्रों को सिंगल क्लिक से 69 लाख 42 हजार रूपये अंतरित करेंगे। इस योजना में प्रत्येक सफाई मित्र को 3 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल नगर निगम के 43.39 करोड़ रूपये के उपकरणों एवं विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। इन परियोजना का होगा भूमि-पूजन एवं लोकार्पण सागर निकाय की 299.20 करोड़ रूपये की सीवरेज योजना का लोकार्पण, सिवनी-मालवा निकाय की 61.17 करोड़ रूपये की जल प्रदाय योजना और छिन्दवाड़ा निकाय की 75.34 करोड़ रूपये की जल प्रदाय योजना का वर्चुअली भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश की 19 नगरीय निकायों में सीवरेज और जल प्रदाय परियोजना का भूमि-पूजन करेंगे। इनमें विदिशा की 19.90 करोड़ रूपये की सीवरेज परियोजना, शाजापुर की 15.75 करोड़ रूपये की, शाहपुर की 12.40 करोड़ रूपये की, शाहगढ़ की 13.05 करोड़ रूपये की, रौन की 11.91 करोड़ रूपये की, पीथमपुर की 24.58 करोड़ रूपये की, महू कैंट की 40.30 करोड़ रूपये की, डोला की 10.67 करोड़ रूपये की, दमोह की 12.52 करोड़ रूपये की, बरगवां (अमलाई) की 22.55 करोड़ रूपये की और बंडा की 10.16 करोड़ रूपये, बिस्टान की 31.71 करोड़ रूपये की, सतवास की 3.09 करोड़ रूपये की, नामली की 3.10 करोड़ रूपये की, सुवासरा की 3.15 करोड़ रूपये की, बड़ौद की 3.20 करोड़ रूपये की, रतनगढ़ की 3.22 करोड़ रूपये की, पिपलोदा की 3.92 करोड़ रूपये की और कन्नौद की 3.97 करोड़ रूपये की जलप्रदाय योजना का वर्चुअली भूमि-पूजन करेंगे। इस मौके पर गौवंश के उत्थान के लिये किये जा रहे कार्यों और स्वच्छता ही सेवा अभियान -2024 पर केन्द्रित फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जायेगा।

रामदास आठवले ने कहा- आरपीआई पार्टी आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आठ से 10 सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। किसी भी दिन इलेक्शन कमिशन की ओर से महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों का आयोजन हो सकता है। इस बीच एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान तेज हो गई है। अब तक भाजपा, एनसीपी और शिवसेना के शिंदे गुट के बीच ही इसे लेकर संघर्ष की स्थिति थी। अब रामदास आठवले की पार्टी आरपीआई ने भी 10 सीटों की मांग कर दी है। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने भाजपा के एक वरिष्ठ नेता को बताया है कि उनकी पार्टी आरपीआ आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आठ से 10 सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले), भाजपा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी के महायुति गठबंधन का हिस्सा है। एनडीए को ही महाराष्ट्र में महायुति नाम दिया गया है। आठवले ने कहा कि सीटों के बंटवारे पर बातचीत की जा रही है और उन्होंने भाजपा के महाराष्ट्र चुनाव के प्रभारी भूपेंद्र यादव से उनकी पार्टी की मांगों के बारे में बात की है। उन्होंने कहा, ‘हमने उन्हें संदेश दिया है कि आरपीआई (आठवले) को आठ से 10 सीट मिलनी चाहिए। मुझे हमारे गठबंधन के साझेदारों भाजपा, शिवसेना और राकांपा पर यकीन है। आरपीआई (आठवले) का अलग वोट बैंक है। आठवले ने कहा कि दलित समुदाय के कई लोग पार्टी के साथ हैं। इसलिए हमें सीटों के बंटवारे में उचित हिस्सा मिलना चाहिए। आठवले ने स्पष्ट किया कि पार्टी केवल आठ से 10 सीट मांग रही है यानी कि प्रत्येक क्षेत्र में एक या दो सीट। महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए नवंबर में चुनाव प्रस्तावित हैं। मौजूदा विधानसभा में भाजपा 103 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। उसके बाद शिवसेना के पास 40, राकांपा के पास 41, कांग्रेस के पास 40, शिवसेना (यूबीटी) के पास 15, राकांपा (एसपी) के पास 13 और अन्य 29 विधायक हैं। कुछ सीटें रिक्त हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने छह दिसंबर को डॉ. बी आर आंबेडकर की पुण्यतिथि की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए मुंबई के संरक्षक मंत्री दीपक केसरकर से मुलाकात की।

लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र के 48 सीटों में से 14 में वोट जिहाद देखा गया, हिंदुत्व जगाने का समय- देवेंद्र फडणवीस

मुंबई महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि राज्य में एक लाख से ज्यादा लव जिहाद के मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा है कि फर्जी पहचान बताकर हिंदू लड़कियों को शादी के लिए बहलाया जा रहा है। विपक्षी महा विकास अघाड़ी पर निशाना साधते हुए देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि हाल के लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र के 48 सीटों में से 14 में वोट जिहाद देखा गया। सोमवार को कोल्हापुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “एक दशक पहले हम सोचते थे कि लव जिहाद की बात एक बार की घटना है। हमें लगा कि यह कोई साजिश नहीं है। अब हमने देखा है कि एक लाख से ज़्यादा शिकायतें मिली हैं जिनमें हिंदू महिलाओं को दूसरे धर्मों के पुरुषों के साथ भागकर शादी के लिए फुसलाया गया है।” बीजेपी नेता ने यहां वोट जिहाद का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने धुले लोकसभा सीट के नतीजों का हवाला दिया और कहा कि एमवीए उम्मीदवार मालेगांव सेंट्रल विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ़ सामूहिक मतदान की वजह से जीते। उन्होंने कहा, “चुनाव परिणाम के अलावा असली चिंता कुछ लोगों के बढ़ते आत्मविश्वास को लेकर है जो सोचते हैं कि अगर वे बड़ी संख्या में मतदान कर सकते हैं तो वे हिंदुत्ववादी ताकतों को हरा सकते हैं भले ही वे अल्पसंख्यक हों। हिंदुत्व को जगाने की जरूरत- फडणवीस देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह जागने का समय है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “महाराष्ट्र में 48 लोकसभा क्षेत्रों में से 14 सीटों पर वोट जिहाद हुआ। हिंदू धर्म ने कभी भी अन्य धर्मों का अपमान नहीं किया। सहिष्णुता हमारे खून में है। अगर कोई हिंदू विरोधी नेताओं को शीर्ष पदों पर बैठाने के लिए वोट कर रहा है तो मैं हिंदुत्व को जगाने की जरूरत पर जोर देने की जरूरत है।” मुसलमान उन्हें वोट क्यों नहीं देते सोचे बीजेपी- कांग्रेस देवेंद्र फडणवीस की टिप्पणी पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि बीजेपी नेता को पता होना चाहिए कि छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना में मुस्लिम योद्धा भी थे। नाना पटोले ने कहा, “फडणवीस इतिहास में कमजोर हैं। शिवाजी महाराज की सेना में मुस्लिम योद्धा थे। उन्हें माफी मांगनी चाहिए।” महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि फडणवीस की टिप्पणी राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने आरोप लगाया, “बीजेपी सिर्फ जिहाद, मस्जिद, हिंदू-मुस्लिम और भारत-पाकिस्तान की बात करती है। अगर वे इन चार शब्दों का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो उनके उम्मीदवार चुनाव में जमानत खो देंगे। यह बीजेपी के लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला एक पैटर्न है।” कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने आरोप लगाया कि फडणवीस ने वोट जिहाद जैसे शब्दों का इस्तेमाल करके संविधान के मूल्यों का अपमान किया है। सावंत ने कहा, “भाजपा को आत्मचिंतन करना चाहिए कि मुसलमान उन्हें वोट क्यों नहीं देते।”

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुणे में रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधिनी संस्थान की राष्ट्रीय चर्चा में किया संबोधित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर ने सच्चे अर्थों में सनातन संस्कृति की ध्वजा को लहराने का कार्य किया। अठाहरवीं शताब्दी में लगभग 28 वर्ष के उनके शासन में प्रशासनिक कुशलता, जन-कल्याण, सुशासन के अनेक दृष्टांत प्रस्तुत किए। लोकमाता अहिल्या बाई की 300वीं जयंती पर मध्यप्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। आज गौरवशाली इतिहास वाले पुणे में रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधिनी संस्था के राष्ट्रीय चर्चा कार्यक्रम में आकर पुणे नगरी को प्रणाम करते हुए यहाँ शिवाजी महाराज, लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक की स्मृति को नमन है, जिनके कारण पुणे महानगर का स्पंदन पूरा राष्ट्र महसूस करता है। पुणे महानगर प्रकारांतर से इंदौर और उज्जैन की तरह प्रतीत होता है। राष्ट्रीय चर्चा में राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े भी विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्य वक्ता पद्मश्री सुश्री निवेदता ताई भिड़े उपाध्यक्ष स्वामी विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी के अलावा श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाकरसी, महिला विद्यापीठ मुंबई की कुलगुरू डॉ. उज्जवला चक्रदेव, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद और रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधिनी संस्थान के पदाधिकारी श्री विनय सहस्त्रबुद्धे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को पुणे के जानकी देवी बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज ऑडिटोरियम में “पुण्यश्लोक अहिल्या बाई होलकर और उनके जन कल्याणकारी सुशासन” विषय पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पुणे में शिवाजी महाराज की सरिता की धारा के अलग-अलग तट के हिस्से दिखाई देते हैं। इसके साथ ही सिंधिया, होलकर वंश के शासकों सहित लोक माता के कार्यों का स्मरण सहज ही हो जाता है। पेशवा बाजीराव जी और सिंधिया जी का सहयोग वर्तमान के महाकाल मंदिर उज्जैन के कायम रहने का आधार बना। हमारे शासकों ने उस दौर में महाकाल मंदिर का निर्माण किया, जब बाहरी आक्रामक विभिन्न नगरों को ध्वस्त करने के लिए तैयार बैठे थे। छत्रपति शिवाजी महाराज के साहस और लोकमाता अहिल्या देवी के लोक कल्याणकारी कार्यों का स्मरण आज पूरा राष्ट्र कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में भगवान विश्वनाथ जी के देवस्थान में जाने का अवसर मिलता है तो हम उनके दर्शन से अभिभूत होते हैं। यह सुअवसर भी लोकमाता अहिल्या बाई ने दिया, यह मंदिर उनकी ही देन है। लोकमाता अहिल्या बाई ने द्वारका, सोमनाथ और कई अन्य स्थानों पर ऐसे प्रकल्प संचालित किए। वे प्रशासनिक कुशलता, युक्ति एवं बुद्धिमत्ता से कार्य करती थीं। उनके साथ सहकर्मी सेनापतियों ने भी आर्थिक लाभ के लिए छल किए, लेकिन लोकमाता समाधान का मार्ग निकालने में पीछे नहीं रहीं। उन्होंने अनेक इलाकों में सकारात्मक परिवर्तन के लिए कुंओं के निर्माण, उद्यानों के निर्माण, प्याऊ प्रारंभ करने, सड़कों के निर्माण और सुधार कार्य, अन्न क्षेत्र प्रारंभ करने, मंदिरों में विद्वानों की निुयक्ति और खेती-बाड़ी के कार्यों से लोगों को जोड़कर सम्पूर्ण समाज को बदलने का कार्य किया। वे एक माँ का प्रतिरूप थीं। अनेक दुखों को सहते हुए उन्होंने शासन के ऐसे सूत्र संचालित किए, जो सर्व कल्याण के भाव का उदाहरण है। उनके राज्य में दो तरह की धन राशि का प्रावधान था। व्यक्तिगत उपयोग के साथ ही राशि का परिवार के लिए उपयोग करने का संदेश धनगर और यादव समाज ने दिया है, जिसमें परिवार की महिला को आय का एक चौथाई हिस्सा प्रदान किया जाता है। होलकर वंश में खासगी परम्परा कहा गया। उस दौर में 18 करोड़ की राशि जिसका वर्तमान मूल्य दो हजार करोड़ से ही अधिक होगा, उसके माध्यम से अनेक प्रकल्पों का संचालन किया गया। राज्य की सुरक्षा के लिए लोकमाता ने कूटनीति और युद्ध कौशल के अनेक दृष्टांत प्रस्तुत किए। नारी होकर भी वे पुरूषार्थ का प्रतीक थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर ने वर्ष 1767 में अपनी राजधानी महेश्वर से इंदौर करने का निर्णय लिया था। महेश्वरी साड़ी के लिए महेश्वर विश्व में प्रसिद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि इंदौर को राजधानी बनाने के बाद यह शहर एक महत्वपूर्ण केन्द्र बना। इंदौर ने व्यापार, संस्कृति और कला के क्षेत्र में विकास किया। इंदौर में अनेक स्मारकों का निर्माण करवाया गया है, जिनमें से अनेक आज भी मौजूद हैं। महेश्वर के साथ ही ओंकोरश्वर में भी नर्मदा जी के किनारे भी सुविधाजनक घाट निर्मित करवाया, जो महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल बना। तीर्थयात्रियों के लिए अनेक सुविधाएं विकसित की गईं। भगवान शिव, लोकमाता अहिल्या बाई के प्रमुख आराध्य थे। देश के अनेक स्थानों पर उन्होंने शिव मंदिरों का निर्माण करवाया। महेश्वर हस्तशिल्प का महत्वपूर्ण केन्द्र हैं जो आत्म-निर्भरता का भी प्रतीक है मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महेश्वर की विशेषताएं बताते हुए कहा कि महेश्वर आज हस्तशिल्प का प्रमुख केन्द्र हैं। यह नगर आत्मनिर्भरता का संदेश देता है। हस्तशिल्प का हुनर हजारों व्यक्तियों को आत्म-निर्भर बनाकर आर्थिक उन्नति का माध्यम बना हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अहिल्या बाई की 300वीं जयंती पर मध्यप्रदेश में होने जा रहे कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘शिव-सृष्टि’ थीम पार्क का अवलोकन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को अम्बेगांव (पुणे) में एशिया के एकमात्र ऐतिहासिक थीम पार्क ‘शिव-सृष्टि’ का अवलोकन किया। महाराजा शिव-छत्रपति प्रतिष्ठा न्यास संस्थान द्वारा संचालित ‘शिव-सृष्टि’ थीम पार्क का उद्देश्य छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनके संघर्ष को जीवंत करना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुणे में संस्थान की गतिविधियों की प्रशंसा की। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनके योगदान से परिचित करवाने वाला ‘शिव-सृष्टि’ थीम पार्क 21 एकड़ भूमि में स्थित है। इसकी अनुमानित लागत 438 करोड़ रुपये है। अब तक इस मेगा प्रोजेक्ट के दो चरण पूरे हो चुके हैं। पहले चरण में सरकारवाड़ा के अंतर्गत महाराष्ट्र के किलों की प्रदर्शनी, छत्रपति शिवाजी महाराज के आगरा से बच निकलने की कहानी, रायगढ़ का 5-डी शो, शस्त्रों की प्रदर्शनी और शिवाजी महाराज के जीवन पर केन्द्रित अन्य इंटरैक्टिव अनुभव शामिल हैं। दूसरे चरण में रोटेशनल प्लेटफार्म पर ‘स्वराज्य स्वधर्म, स्व-भाषा’ शो विकसित किया गया है, जिसे एक बार में लगभग 100 दर्शक  देख सकते हैं। थीम पार्क के तीसरे चरण में प्रवेश द्वार (रंग मंडल), राजसभा का निर्माण, डार्क राइड, तटबंध, लैंड-स्केप और ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य पूरा किया जा रहा है। इस थीम पार्क को ‘मेगा टूरिज्म प्रोजेक्ट’ का दर्जा … Read more

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet