LATEST NEWS

पुलिस विभाग के भर्ती में आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निदेर्शानुसार और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की विशेष पहल से सरकार द्वारा पुलिस के पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया-2024 के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट देने का आदेश जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थियों द्वारा आयु सीमा में छूट की मांग का संज्ञान लेते हुए उपमुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों को दिए आश्वासन को पूरा करते छूट का आदेश जारी किया गया है। यह छूट सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमाण्डर के पद पर नियुक्ति हेतु भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2024 में केवल एक बार के लिए निर्धारित अधिकतम आयूसीमा में 05 वर्ष (सभी छूटो को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी) का शिथिलीकरण करते हुए निर्धारित आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट प्रदान किया गया है।

काजू का तेल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया

मोदीनगर मोदीनगर स्थित पवनपुरी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित काजू के तेल बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री के एक हिस्से में काजू का तेल निकालने का काम होता था, जबकि दूसरे हिस्से में गत्ते के रोल बनाने का काम किया जा रहा था। आग मुख्य रूप से काजू का तेल निकालने वाले हिस्से में लगी और देखते-देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि अन्य जनपदों से भी अग्निशामक गाड़ियों को बुलाना पड़ा। दमकल की 12 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल सिंह ने बताया कि रात लगभग 12:30 बजे मोदी नगर फायर स्टेशन को सूचना मिली कि गंगानगर पुल के पास यूसुफपुर मनोटा गांव के प्लॉट नंबर 87-ए स्थित फैक्ट्री में आग लग गई है। तत्काल दो अग्निशमन वाहन मौके पर भेजे गए। फैक्ट्री दो भागों में विभाजित थी, जिसमें एक भाग में काजू का तेल निकालने का कार्य किया जाता था, जबकि दूसरी तरफ गत्ते के रोल बनाने का कार्य किया जाता था। काजू के तेल वाले भाग में पूरी तरह से आग फैल गई थी और रासायनिक ड्रमों में आग लगने से धुआं निकल रहा था। उन्होंने कहा कि आग की तीव्रता को देखते हुए वैशाली, कोतवाली, साहिबाबाद और धोनी फायर स्टेशन से भी गाड़ियां बुलाई गईं। इसके अलावा, गौतम बुद्ध नगर और मेरठ से भी गाड़ियां मंगाई गईं। लगभग दो दर्जन अग्निशमन वाहनों ने मिलकर आग बुझाई। इस घटना में किसी की जान नहीं गई है। फिलहाल, आग बुझाने के बाद कूलिंग की जा रही है और मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।  

देवारा: पार्ट 1 ने अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर फ्रांसिस फोर्ड कोपोला की मेगालोपोलिस को दी मात

मुंबई, मैन ऑफ मासेस जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा-पार्ट 1 ने अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर निर्माता-निर्देशक फ्रांसिस फोर्ड कोपोला की फिल्म मेगालोपोलिस को मात दे दी है। देवरा: पार्ट 1 ने न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। एनटीआर जूनियर अभिनीत इस फिल्म ने उत्तरी अमेरिका में जबरदस्त प्री-सेल्स की कमाई की, जो इसकी रिलीज को लेकर जबरदस्त चर्चा का संकेत है। अब, देवरा: पार्ट 1 ने यूएस बॉक्स ऑफिस पर निर्माता फ्रांसिस फोर्ड कोपोला की महत्वाकांक्षी मेगालोपोलिस को पीछे छोड़कर अपनी उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ ली है। वैश्विक मीडिया मापन और विश्लेषण कंपनी कॉमस्कोर के अनुसार, मेगालोपोलिस को मिली-जुली समीक्षाएं मिलीं, जिसने उत्तरी अमेरिका में अपने शुरुआती सप्ताहांत में केवल $4 मिलियन की कमाई की। इसके विपरीत, देवरा: पार्ट 1 ने उसी अवधि में उसी क्षेत्र में प्रभावशाली $5.1 मिलियन कमाए। युवसुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा निर्मित और नंदमुरी कल्याण राम द्वारा प्रस्तुत देवरा पार्ट 1 में एनटीआर जूनियर के साथ जान्हवी कपूर और सैफ अली खान प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

महापौर एजाज ढेबर के कार्यकाल की आखिरी समान्य सभा 4 को

रायपुर रायपुर नगर निगम की समान्य सभा 4 अक्टूबर होगी। महापौर एजाज ढेबर के कार्यकाल की यह आखिरी समान्य सभा है। सामान्य सभा में 31 एजेंडा शामिल किए गए हैं। इससे पहले सामान्य सभा 3 अक्टूबर को रखी गई थी। तारीख बदलने के साथ ही कुछ एजेंडों को बदला गया है। जिस पर भाजपा पार्षदों ने विरोध जताते हुए सभापति को पत्र लिखा है। आखिरी सामान्य सभा दो दिन होने के आसार हैं और घमासान मचना भी तय है।

सिद्दारमैया ने अपनी पत्नी के मुडा की जमीन लौटाने के फैसले पर हैरानी जताते हुए कहा- उन पर इस विवाद का बहुत बुरा प्रभाव पड़ा

बेंगलुरु कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने अपनी पत्नी पार्वती के मैसूरु में जब्त की गई संपत्ति के मुआवजे के रूप में दिए गए भूखंडों को वापस करने के फैसले पर आश्चर्य व्यक्त किया है और कहा है कि उन पर (पार्वती पर) इस विवाद का बहुत बुरा मनोवैज्ञानिक प्रभाव पड़ा है। श्री सिद्दारमैया ने खुलासा किया कि हालांकि उनका इरादा मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) में प्लॉट आवंटन में घोटाले के आरोपों से लड़ने का था, लेकिन उनके चार दशक लंबे राजनीतिक करियर में पार्वती की कोई भूमिका नहीं होने के मद्देनजर जमीन छोड़ने का फैसला अप्रत्याशित रूप से आया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उनकी पत्नी विपक्षी दलों द्वारा रचित राजनीतिक साजिश का शिकार बन गई हैं। उन्होंने कहा, “राज्य के लोग यह भी जानते हैं कि विपक्षी दलों ने झूठी शिकायत की और मेरे खिलाफ राजनीतिक नफरत पैदा करने के लिए मेरे परिवार को विवाद में घसीटा।” उन्होंने कहा कि परिणामस्वरूप उनकी पत्नी को मानसिक यातना सहनी पड़ी है। एमयूडीए जमीन घोटाले के आरोप का विरोध करने के अपने दृढ़ संकल्प के बावजूद श्री सिद्दारमैया ने अपनी पत्नी के फैसले को स्वीकार किया और उसका सम्मान किया, साथ ही विवाद के कारण उन पर पड़े भावनात्मक बोझ पर अफसोस जताया। भूमि की प्रस्तावित वापसी ने राजनीतिक तूफान को और बढ़ा दिया है तथा विपक्षी दलों ने कर्नाटक में आगामी चुनावों से पहले मुख्यमंत्री पर अपने हमले तेज कर दिए हैं।  

कांग्रेस पार्टी की गारंटी झूठी, हरियाणा वाले सतर्क रहें, हिमाचल के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर की चेतावनी

हरियाणा हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने राज्य में झूठी गारंटी दी है, जिससे लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि राहुल और प्रियंका गांधी द्वारा हरियाणा में दी जा रही गारंटी भी हिमाचल की तरह पूरी नहीं होंगी, इसलिए हरियाणा वासियों को सतर्क रहना होगा। हिमाचल के मुद्दे जयराम ठाकुर ने उदाहरण देते हुए कहा कि दो साल पहले हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने वादा किया था कि हर महिला के खाते में 1500 रुपये मासिक आएंगे, लेकिन अब तक एक पैसा भी नहीं मिला।  युवाओं को नौकरी देने का वादा किया गया था, लेकिन इसके लिए कोई विज्ञापन तक नहीं निकाला गया। इसी तरह दूध और गोबर की खरीद के लिए भी वादे किए गए थे, लेकिन कुछ भी वास्तविकता में नहीं आया। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद विधानसभा में कहते हैं कि सरकार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री और मंत्री खुद दो-दो महीने का वेतन नहीं लेते हैं और यह भी कहते हैं कि गारंटी देने वाले चले गए हैं और वे गारंटी पूरी करने की स्थिति में नहीं हैं। भाजपा का संकल्प पत्र जयराम ठाकुर ने कहा कि वे हरियाणा के लोगों को जागरूक करने आए हैं और कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने की सलाह दी। उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें बिना पर्ची और खर्च के नौकरी देने का वादा किया गया है। उन्होंने याद दिलाया कि पहले भी हरियाणा सरकार ने 1 लाख 44 हजार नौकरियां दी हैं। 15 लाख का वादा एक सवाल के जवाब में ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने कभी भी किसी घोषणा पत्र या संकल्प पत्र में यह नहीं कहा कि 15 लाख रुपये हर भारतीय के खाते में आएंगे। यह केवल काले धन के संदर्भ में चर्चा की गई थी।जयराम ठाकुर ने सभी से आग्रह किया कि वे कांग्रेस की गारंटियों पर विश्वास न करें, क्योंकि ये अक्सर अधूरी रहती हैं।

आज से शुरू होगा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 1,680 से ज्यादा इच्छुक उम्मीदवारों का साक्षात्कार

मुंबई महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के उपाध्यक्ष नाना गावंडे ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 1,680 से ज्यादा इच्छुक उम्मीदवारों का साक्षात्कार पार्टी की सभी जिला इकाइयों में मंगलवार से शुरू होगा। गावड़े ने एक प्रेस बयान में कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को टिकट चाहने वालों के साक्षात्कार की जिम्मेदारी सौंपी गई है और वे अपने निर्दिष्ट जिलों का दौरा करेंगे, साक्षात्कार लेंगे और एमपीसीसी को रिपोर्ट सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि एमपीसीसी ने विधानसभा चुनाव के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए थे और उसे 1,688 आवेदन प्राप्त हुए। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला के मार्गदर्शन में और प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले की सहमति से वरिष्ठ नेताओं को साक्षात्कार लेने की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, नसीम खान, सांसद चंद्रकांत हंडोरे, सांसद प्रणीति शिंदे,मुजफ्फर हुसैन, विधायक कुणाल पाटिल, बंटी पाटिल, अमित देशमुख, डॉ. नितिन राउत, यशोमति ठाकुर और विश्वजीत कदम आदि शामिल हैं। गावंडे ने कहा कि ये नेता इच्छुक उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेने के लिए 01 से 08 अक्टूबर तक अपने निर्दिष्ट जिलों का दौरा करेंगे और 10 अक्टूबर तक एमपीसीसी को गोपनीय रिपोर्ट सौंपेंगे।  

काम को कहानी के रूप में देखते हैं जुनैद खान

मुंबई, बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के पुत्र और अभिनेता जुनैद खान का कहना है कि वह अपने काम को कहानी के रूप में देखते हैं। जुनैद खान ने अपनी पहली फिल्म, महाराज, की सफल रिलीज के बाद काफी प्रशंसा प्राप्त की है। इस सफलता ने निश्चित रूप से उनके भविष्य के प्रोजेक्ट्स के लिए ऊंची उम्मीदें पैदा की हैं। जुनैद खान ने अभिनय के प्रति अपने अनोखे नजरिए को साझा किया। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य ध्यान नरेटिव पर होता है, न कि व्यक्तिगत किरदारों पर। जब उनसे पूछा गया कि कौन सा किरदार उन्हें प्रेरित करता है और क्या वह उस भूमिका को निभाना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा, मुझे कहानियां पसंद हैं। किरदार कहानी का हिस्सा होते हैं। मैं काम को कहानी के रूप में देखता हूं, न कि सिर्फ किरदार के रूप में। जुनैद खान दो आगामी अनटाइटल्ड रोमांटिक फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इनमें से एक फिल्म में वह साई पल्लवी के साथ नजर आएंगे, जबकि दूसरी में उनकी जोड़ी खुशी कपूर के साथ बनेगी।  

हवाई अड्डा में होने वाले एयर शो के कारण यात्रियों को 01 से 08 अक्टूबर तक उड़ान कार्यक्रम में बदलाव की घोषणा की

चेन्नई चेन्नई हवाई अड्डे ने भारतीय वायु सेना दिवस के अवसर पर होने वाले एयर शो के कारण मंगलवार से 08 अक्टूबर तक उड़ान कार्यक्रम में बदलाव की घोषणा की है। यहां एक विज्ञप्ति में, एएआई, चेन्नई हवाई अड्डे के निदेशक, सी वी दीपक ने कहा कि चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा यात्रियों को 01 से 08 अक्टूबर तक हुए बदलाव के बारे में सूचित करता है क्योंकि भारतीय वायु सेना का वायु सेना दिवस एयर शो तांबरम और मरीना बीच पर होता है। प्रतिष्ठित कार्यक्रम में हवाई प्रदर्शन किया जाएगा और हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण उड़ान कार्यक्रम में संक्षिप्त बदलाव की आवश्यकता हो सकती है। यात्रियों के व्यवधान का न्यूनतम करने के लिए, हवाईअड्डे ने विभिन्न अंतरालों पर 15 मिनट से लेकर दो घंटे तक बंद करने की घोषणा की है। पहला बंद आज 13:45 बजे से 15:15 बजे तक रहेगा, इसके बाद 02, 03, 05, 06, 07 और 08 अक्टूबर को अतिरिक्त अंतराल रहेगा। श्री दीपक ने कहा, “हम यात्रियों को उड़ान कार्यक्रम की जांच करके और नवीनतम जानकारी के लिए अपनी एयरलाइंस के साथ संवाद करके अपडेट रहने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।” चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा इस असाधारण कार्यक्रम के दौरान एक सहज यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए भारतीय वायु सेना के साथ निकट समन्वय में काम कर रहा है। उन्होंने कहा, “हम आपके सहयोग की सराहना करते हैं और आपकी यात्रा योजनाओं का समर्थन करते हुए आपके साथ इस अवसर का जश्न मनाने के लिए उत्सुक हैं।”  

इस बार सगे रिश्ते पर भारी पड़ी राजनीति, चुनाव लड़ रहे समधी-समधन, नहीं कर सकते एक-दूसरे का प्रचार

चंडीगढ़ 15वीं  हरियाणा विधानसभा आम चुनाव के लिए आगामी  शनिवार  5 अक्टूबर को प्रदेश की  सभी 90 वि.स. सीटों  पर निर्धारित मतदान में  भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों से प्रदेश के कई मौजूदा  सांसदों के पुत्र-पुत्री-पत्नी  और यहाँ तक कि एक-एक सांसद के  माता अथवा  पिता भी विधानसभा  चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं  एक वर्तमान राज्यसभा सांसद स्वयं भी  विधायक का चुनाव लड़ रहे हैं. गुडगाँव सीट से  भाजपा सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह की पुत्री महेंद्रगढ़ जिले की अटेली वि.स. सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं. इसी प्रकार कुछ   माह पूर्व   कांग्रेस छोड़ भाजपा से शामिल हुई एवं गत अगस्त में  हरियाणा से  राज्यसभा में निर्वाचित हुई किरण चौधरी की पुत्री श्रुति चौधरी भिवानी जिले की तोशाम सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं. वहीं वर्तमान में हरियाणा से भाजपा के  राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार स्वयं पानीपत जिले की इसराना सीट से भाजपा से  चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा  सांसद नवीन जिंदल की माता और प्रदेश की पूर्व मंत्री और दो बार विधायक रही  सावित्री जिंदल भाजपा से टिकट न मिलने कारण हिसार वि.सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में है.  वहीं अगर कांग्रेस की बात  की जाए, तो रोहतक लोकसभा सीट से पार्टी   सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के पिता और  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा रोहतक जिले की गढ़ी-संपला किलोई वि.स. सीट से, अम्बाला लोकसभा से कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी की पत्नी पूजा चौधरी अम्बाला जिले की मुलाना (आरक्षित)  सीट से और हिसार लोकसभा   से कांग्रेस सांसद  जय प्रकाश के पुत्र विकास सहारण कैथल  जिले की कलायत  सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं  इसी बीच एक रोचक मामला दो ऐसे नजदीकी सगे संबंधियों का भी है जो इस बार के हरियाणा  विधानसभा चुनाव में  अलग अलग राजनीतिक दल से चुनावी मैदान में हैं. पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के एडवोकेट और चुनावी विश्लेषक  हेमंत कुमार, जो अम्बाला शहर विधानसभा हलके में रजिस्टर्ड  मतदाता भी हैं, ने बताया कि अम्बाला नगर निगम की मौजूदा मेयर शक्ति रानी शर्मा, जो  दिसम्बर,2020 में हरियाणा जनचेतना पार्टी – हजपा (वी) के टिकट और चुनाव-चिन्ह (गैस सिलेंडर)  पर चुनाव लड़कर अम्बाला मेयर के पद पर सीधी निर्वाचित हुई थी,  गत  माह 1 सितम्बर को  भाजपा में शामिल हो गई थी  जिसके कुछ दिन बाद ही उन्हें पंचकूला जिले की  कालका विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार घोषित कर दिया गया. हालांकि रोचक बात यह है कि उनके पति एवं हजपा (वी) सुप्रीमो विनोद शर्मा ने अपनी पार्टी का आज तक  भाजपा में  विलय नहीं किया है. अत: एक प्रकार से कहा जा  सकता है कि अम्बाला न.नि. मेयर शक्ति रानी ने हजपा(वी) से भाजपा में अकेले ही  दल-बदल किया है. आज भी हजपा(व़ी) हरियाणा में गैर-मान्यता प्राप्त रजिस्टर्ड राजनीतिक दल है हालांकि मौजूदा विधानसभा चुनाव में हजपा(वी) ने अपना कोई उम्मीदवार चुनाव मैदान में नहीं उतारा है. बहरहाल, हेमंत ने आगे  बताया कि   दस वर्ष पूर्व 2014 में  13वीं हरियाणा विधानसभा चुनाव से कुछ माह पूर्व विनोद  शर्मा, जो अम्बाला शहर वि.स. सीट से लगातार दो बार कांग्रेस से विधायक रहे और इस दौरान वह  भूपेंद्र हुड्डा सरकार में डेढ़ वर्ष तक कैबिनेट मंत्री भी रहे, ने   कांग्रेस छोड़कर अगस्त, 2014  में हजपा(वी) नाम से अलग राजनीतिक पार्टी बनाई थी. अक्टूबर, 2014 में विनोद की पत्नी  शक्ति रानी शर्मा ने हजपा(वी) के टिकट पर भी  कालका वि.स. सीट से ही चुनाव लड़ा था परन्तु उन्हें तब केवल साढ़े सात हज़ार  वोट जो  6.15 फीसद बनते  थे प्राप्त हुए  जिससे उनकी ज़मानत राशि जब्त हो गई थी.   वहीं  शक्ति रानी के छोटे सुपुत्र कार्तिकेय (कार्तिक) शर्मा, वर्तमान में हरियाणा से राज्यसभा में निर्दलीय तौर पर निर्वाचित सांसद हैं, जो  सवा दो वर्ष पूर्व जून, 2022 में प्रदेश में तत्कालीन भाजपा-जजपा के विधायकों के समर्थन से राज्यसभा में निर्वाचित हुए थे. बहरहाल, हेमंत ने बताया कि बहुत कम लोगों को  यह जानकारी होगी कि मौजूदा विधानसभा चुनावो में सोनीपत जिले की गन्नौर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप शर्मा रिश्ते में कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्तिरानी शर्मा  के समधी हैं. कुलदीप की सुपुत्री ऐश्वर्या पंडित का विवाह विनोद शर्मा और शक्ति रानी शर्मा के छोटे सुपुत्र और  निर्दलीय राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा से हो रखा है. कुलदीप शर्मा 12वी और 13वी हरियाणा  विधानसभा में लगातार दो बार गन्नौर सीट से ही  कांग्रेस पार्टी के विधायक निर्वाचित हुए थे  एवं इसी बीच वह 12वी. लोकसभा के दौरान साढ़े तीन वर्ष तक हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष (स्पीकर) भी रहे  थे 

हमास leader के बेटे ने कहा ‘इजरायल का एक्शन पूरी तरह जायज’

बेरुत इजरायली सेना हमास के बाद अब लेबनान में हिजबुल्लाह आतंकियों पर मौत बन कर बरस रही है. लेबनान पर इजरायल की तरफ से लगातार हिजबुल्लाह आतंकियों को निशाना बनाकर बमबारी की जा रही है. इस बमबारी में अब तक टॉप कमांडर नसरल्लाह के अलावा हिजबुल्लाह के कई बड़े नेता मारे जा चुके हैं. इन हमलों में अबतक सैकड़ों नागरिकों की भी मौत हो चुकी है, जिसकी वजह से कई सारे देश इजरायल की आलोचना कर रहे हैं. लेकिन इन सब से उलट  मोसाब हसन यूसुफ ने इजयरायल के द्वारा किए जा रहे हमलों को सही बताया है. मोसाब हसन आतंकी संगठन हमास का को-फाउंडर रहा शेख हसन यूसुफ का बेटा है. ‘इजरायल का एक्शन पूरी तरह जायज’ मोसाब ने एक टीवी डिबेट में हिस्सा लेते हुए कहा कि, फिलिस्तीन में इजरायल सबसे वैध जातीय समूह है, जिसके पास उस भूमि से अपने संबंधों के मजबूत सबूत हैं. मुसलमान पिछले 1,400 सालों से उस जमीन से यहूदी लोगों का सफाया करने की कोशिश कर रहे हैं. मोसाब ने आगे कहा कि इजरायल को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार है. हिजबुल्लाह और हमास के खिलाफ इजरायल का एक्शन पूरी तरह से जायज है. हसन नसरल्लाह मौत पर मोसाब ने कहा कि ये उसकी सजा है. वहीं मोसाब ने आगे कहा कि मैं फिलिस्तीन संघर्ष का गवाह रहा हूं. मोसाब ने बताया कि कैसे फिलिस्तीन में राजनीतिक और वित्तीय लाभ के लिए बच्चों की बलि दी जाती है. दुनिया भर में इजरायल की आलोचना पर मोसाब ने पूछा कि इजरायल में खून बह रहा था, तब किसी ने हिजबुल्लाह के एक्शन का विरोध क्यों नहीं किया?. अपने ही पिता के खिलाफ की जासूसी आपको जानकर हैरानी होगी कि इजरायल का इतनी मजबूती के साथ पक्ष रखने वाला मोसाब एक समय पर फिलिस्तीनी मिलिटेंट था. लेकिन 1997 में वो इजरायल चला गया और इजरायली खुफिया एजेंसी शिन बेट के लिए जासूसी करने लगा. हमास आतंकियों के द्वारा इजरायल के अंदर घूस कर हमला किया और कई सारे लोगों को बंधक बना लिया गया. उस वक्त मोसाब ने इजरायल से सभी हमास नेताओं के खात्मे की अपील की थी. मोसाब ने कहा था कि अगर सभी बंधक रिहा नहीं किए जाते हैं तो इजरायल को सभी हमास नेताओं को खत्म कर देना चाहिए. इन नेताओं में मोसाब के पिता का नाम भी शामिल था. फिलहाल लेबनान में इजरायल की सेना ने जमीनी हमला शुरू कर दिया है. इजरायल की सेना की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक सोमवार-मंगलवार की रात में आईडीएफ लेबनान के अंदर घुस गई है. आईडीएफ हिजबुल्लाह के ठिकानों के खिलाफ सीमित, स्थानीय और लक्षित जमीनी हमले कर रही है. उन्होंने कहा, ‘मैं मौजूदा घटनाक्रम पर अधिक टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं. मैंने संघर्ष को दिया है. मैं फिलिस्तीन संघर्ष का गवाह रहा हूं. मैंने अपना आधा जीवन तथाकथित फिलिस्तीनी समाज में जिया है और आधा जीवन यहूदी समुदाय के साथ बिताया है. फिलिस्तीन की संस्कृति मौत की संस्कृति है, जो राजनीतिक और वित्तीय लाभ के लिए बच्चों की बलि देती है. जब इजरायल के साउथ में खून बह रहा था, तब किसी ने हिजबुल्लाह के एक्शन का विरोध क्यों नहीं किया? जब खेल के मैदान में 12 बच्चे मरे थे, तब हसन नसरल्लाह को किसी ने क्यों नहीं रोका? नसरल्लाह पूरी तरह से गलत था और उसे उसके किए की सजा मिली. दरअसल, मोसाब हसन यूसुफ एक पूर्व फिलिस्तीनी मिलिटेंट थे. 1997 में उन्होंने इसराइल जाने का फैसला किया. इसके बाद 2007 में अमेरिका जाने तक वे इजरायली खुफिया एजेंसी शिन बेट के लिए जासूसी करते रहे. उनके पिता शेख हसन यूसुफ हमास के संस्थापकों में से एक थे. पिछले साल उन्होंने इजरायल से सभी हमास नेताओं के खात्मे की अपील की थी. उन्होंने कहा था कि अगर सभी बंधक रिहा नहीं किए जाते हैं तो इजरायल को सभी हमास नेताओं को खत्म कर देना चाहिए. इसमें उनके पिता भी शामिल हैं. यानी मोसाब ने इजरायल से अपने पिता के खात्मे की भी अपील की थी.

राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक विजेता और उपाधि प्राप्तकर्ता हुए सम्मानित

आजीवन शिक्षा पाने का महत्वपूर्ण साधन है दूरस्थ शिक्षा पद्धति: राज्यपाल पटेल राज्यपाल ने प्रख्यात विभूतियों को प्रदान कीं मानद उपाधियां राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक विजेता और उपाधि प्राप्तकर्ता हुए सम्मानित राजा भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय का सातवॉ दीक्षांत समारोह संपन्न भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा में दूरस्थ शिक्षा, जीविका उपार्जन के साथ आजीवन शिक्षा पाने का एक महत्वपूर्ण साधन है। समाज के अत्यंत पिछड़े, दूरस्थ क्षेत्रों, दिव्यांगजन, घरेलू, कामकाजी स्त्री-पुरुष और युवाओं तक शिक्षा पहुंचाने का यह सहज और सरल माध्यम है। राज्यपाल पटेल मंगलवार को राजा भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार, भोपाल में हुये समारोह में उच्च शिक्षा, आयुष एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी मौजूद थे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति में सराहनीय पहल की है। जरूरी है कि दूरस्थ शिक्षा से वंचित वर्गों के लिए सामाजिक सेवाएं और उनके अधिकारों की रक्षा के प्रयासों में और मजबूती आये। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि दीक्षित विद्यार्थी, अपने माता-पिता और गुरुजनों के योगदान को कभी नहीं भूले। हमेशा उनके त्याग और तपस्या के प्रति कृतज्ञता का भाव रखें। उन्होंने कहा कि आज विद्यार्थियों ने दूरस्थ शिक्षा के जरिये अपने लक्ष्यों की पूर्ति और सपनों को साकार करने का पहला पड़ाव पार कर लिया है। अब इस ज्ञान और कौशल से जीवन में सफलता पाने के लिए आगे बढ़ें। राज्यपाल पटेल ने कहा कि अपनी प्रगति के मूल्यांकन एवं सुधार के साथ क्षमताओं को पहचानें। अनुशासन और समय प्रबंधन के साथ निरंतर प्रयास करें। बिना आत्म विश्वास खोये सतत् प्रयास करें, क्योंकि जीत हमेशा प्रयास करने वालों की ही होती है।     रामचरित मानस और गीता में डिप्लोमा देने की पहल सराहनीय राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा रामचरित मानस से सामाजिक विकास एवं भगवत गीता में डिप्लोमा प्रदान करना अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा सिकल सेल एनीमिया जागरूकता के लिए ग्रामीण अंचलों में किए जा रहे उन्मुखीकरण प्रयासों की सराहना की। पटेल ने कहा कि तेजी से बदलती दुनिया में उच्च मानकों के पाठ्यक्रमों के साथ विश्वविद्यालय विषय विशेषज्ञों द्वारा गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री तैयार कराये। पाठ्यक्रम की प्रासंगिकता की निरंतर समीक्षा भी की जानी चाहिए। कौशल उन्नयन और भविष्य की जरूरतों के अनुसार अपने कार्यक्रमों को डिजाइन करें। विद्यार्थियों को ज्ञान एवं कौशल के सहज आदान-प्रदान का प्लेटफार्म भी उपलब्ध करायें।     प्रख्यात विभूतियां मानद उपाधि से सम्मानित राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दीक्षांत समारोह में डॉ. होमी जहांगीर भाभा इंस्टीट्यूट के चान्सलर पद्मविभूषण डॉ. अनिल काकोड़कर, इन्टरनेशनल सेंटर फॉर थ्योरेटिकल फिजिक्स के भौतिक विज्ञानी डॉ. आतिश श्रीपाद दाभोलकर, परमाणु ऊर्जा शिक्षा सोसायटी बीएआरसी के डॉ. जे.व्ही. याख्मी, आईआईटी चेन्नई के प्रोफेसर पद्मडॉ. अशोक झुनझुनवाला और इन्द्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल नई दिल्ली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डॉ. ओमप्रकाश शर्मा को डॉक्टर ऑफ साइन्स (डी.एस.सी.) की मानद उपाधि से सम्मानित किया। इसी प्रकार शिक्षाविद् और पूर्व कुलपति (इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय) प्रो. नागेश्वर राव को डॉक्टर ऑफ डिस्टेंस एजुकेशन (डी.डी.ई.) की मानद उपाधि प्रदान की गई। राज्यपाल पटेल ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को राजा भोज उत्कृष्टता पदक और दीक्षित विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान कीं।       उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने अपने संबोधन में विद्वान और प्रतापी और विद्वान राजा भोज के शिक्षा प्रसार, जल संरक्षण और प्रजाहितैषी कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे राजा भोज के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लें। भारतीय दर्शन, गौरवशाली ज्ञान परम्परा और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सहयोग कर विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें। कार्यक्रम को डॉ. होमी जहाँगीर भाभा इंस्टीट्यूट के चान्सलर पद्मविभूषण डॉ. अनिल काकोड़कर और भौतिक विज्ञानी डॉ. आतिश श्रीपाद दाभोलकर ने भी संबोधित किया।          राज्यपाल मंगुभाई पटेल का स्वागत तुलसी का पौधा भेंट कर किया गया। शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से अभिनंदन किया गया। राज्यपाल पटेल ने विश्वविद्यालय की स्मारिका का लोकार्पण किया। स्वागत उद्बोधन कुलगुरू प्रो. डॉ. संजय तिवारी ने दिया। कुलसचिव डॉ. सुशील मंडेरिया ने दीक्षांत समारोह की कार्यवाही का संचालन और आभार व्यक्त किया। दीक्षांत समारोह में वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलगुरू, भोज मुक्त विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के अध्यक्ष, दीक्षित विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक भी मौजूद रहे।        

साय ने सूरजपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सियान सम्मान कार्यक्रम में की कई घोषणाएं

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सियान सम्मान कार्यक्रम में कई घोषणाएं की। जिसमें ग्राम पंचायत शिवनन्दनपुर को नगर पंचायत का दर्जा देने, ग्राम बिहारपुर में खुलेगी सहकारी बैंक की शाखा, पहाड़ गांव को पर्यटन का दर्जा दिलाने की घोषणा, सूरजपुर जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की व्यवस्था, भैयाथान-सूरजपुर में सड़क निर्माण, सूरजपुर महाविद्यालय में सिंथेटिक ग्राउंड बनाने व प्राथमिक शाला गोपालपुर  में नवीन भवन निर्माण की घोषणा शामिल है।

भूमि पेडनेकर ने ‘दलदल’ की शूटिंग पूरी की

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘दलदल’ की शूटिंग पूरी कर ली है। अमृत राज सिंह निर्देशित वेब सीरीज दलदल में भूमि पेडनेकर एक पुलिस अधिकारी रीता की भूमिका में नजर आएंगी। भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भावुक नोट लिखा। उन्होंने लिखा, ‘बेशक, मेरे सबसे मुश्किल पात्रों में से एक है यह, मैं नर्वस हूं। मुझे शो में ऐसे शानदार कलाकारों और रचनाकारों के साथ काम करने का अवसर मिला। हमने मुंबई के मानसून का सामना किया, सबसे कठिन परिस्थितियों में शूटिंग की और फिर भी हमारा उत्साह कभी कम नहीं हुआ। हम सभी को बधाई। भूमि पेडनेकर ने बताया कि दलदल एक ऐसा प्रोजेक्ट है जो एक महिला होने के सभी गुणों को दर्शाता है। रीता एक सुपर अचीवर है, , एक पुरुष की दुनिया में नियमों को फिर से लिखने वाली है। वह महत्वाकांक्षी है, अपने काम के प्रति जुनूनी है और आगे बढ़कर नेतृत्व करती है। ये ऐसी महिलाएँ हैं जिन्हें मैं अपना आदर्श मानती हूं।

आपत्ति जताते हुए चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर पुलिस में सेना अधिकारी की डेप्यूटेशन पर लगाई रोक

श्रीनगर भारतीय निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर सरकार से यह बताने को कहा है कि जब आदर्श आचार संहिता लागू है, तो आयोग की पूर्व अनुमति के बिना एक सैन्य अधिकारी की सिविल पुलिस में डेप्यूटेशन (प्रतिनियुक्ति) का आदेश क्यों जारी किया गया। जम्मू-कश्मीर सरकार ने कर्नल विक्रांत पराशर को जम्मू-कश्मीर पुलिस में एसएसपी (प्रशिक्षण) और स्पेशल (ऑपरेशन) के पद पर नियुक्त करने का आदेश जारी किया था। इस कदम पर आपत्ति जताते हुए चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर सरकार को लिखा, “जम्मू-कश्मीर में आदर्श आचार संहिता लागू है और इस तरह चुनाव से जुड़े अधिकारियों के तबादले पर प्रतिबंध है। आदर्श आचार संहिता के संचालन की अवधि के दौरान सेना के अधिकारी को सिविल साइड में एसएसपी के पद पर नियुक्त करने के औचित्य, प्रक्रिया और तात्कालिकता पर विचार किए बिना आयोग निर्देश देता है कि आदेश को तत्काल प्रभाव से स्थगित रखा जाए। यदि आदेश जारी किया गया है, तो आदेश जारी होने से पहले की स्थिति तत्काल प्रभाव से बहाल की जाएगी।” चुनाव आयोग ने कहा कि मुख्य सचिव एक अक्टूबर को सुबह 11 बजे तक अनुपालन रिपोर्ट भेजेंगे, जिसमें स्पष्टीकरण होगा कि आयोग की पूर्व अनुमति के बिना ऐसा आदेश क्यों जारी किया गया। पैराशूट रेजिमेंट के विक्रांत प्रशर को रक्षा मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर सरकार में दो साल की डेप्यूटेशन के लिए पहले ही मंजूरी दे दी है। शौर्य चक्र से सम्मानित प्रशर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से हैं और उन्होंने आतंकवाद विरोधी अभियानों में अपनी अलग पहचान बनाई है। इससे पहले वह घाटी के गुलमर्ग इलाके में हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल में तैनात थे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet