LATEST NEWS

राशिफल गुरुवार 03 अक्टूबर 2024

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। हालांकि व्यापारियों को कार्यों में व्यस्तता रह सकती है। मित्रों के साथ अच्छा तालमेल बनाकर रखें। सेहत के प्रति सचेत रहें। परिवार की किसी महिला से धन मिल सकता है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक रूप से अच्छे रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। वृषभ राशि-  आज कार्यों को धैर्य के साथ पूरा करें। अनुशासन व ईमानदारी से कार्यों को करने से आप उच्चाधिकारियों को प्रभावित भी कर पाएंगे। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। काम में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। परिवार के किसी सदस्य से अच्छी खबर मिल सकती है। अपनों का साथ होगा। आर्थिक रूप से आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि किसी भी काम में बहुत जल्दबाजी ने करें, वरना परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का साथ रहेगा। व्यापारियों के लिए शुभ दिन। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। कर्क राशि- आज खर्चों में वृद्धि होने के कारण मन परेशान हो सकता है। बातचीत में संतुलन बनाकर रखें, वरना ऑफिस में वाद-विवाद हो सकता है। बेकार के क्रोध से बचें। संतान व जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। पिता का साथ होगा, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। निवेश के अच्छे विकल्प सामने आ सकते हैं। सिंह राशि- आज काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान सावधानी बरतना जरूरी होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पिता का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी छोटी बात को लेकर अनबन हो सकती है। बच्चों की सेहत अच्छी रहेगी। कन्या राशि- कन्या राशि वालों का आज अतीत की बातों को लेकर मन परेशान रह सकता है। हालांकि शाम तक मूड अच्छा हो जाएगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी के लिए इंटरव्यू कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आर्थिक रूप से संतुलन बनाकर चलें। तुला राशि- आज तुला राशि के जातक आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, लेकिन कुछ चीजों को लेकर मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश करने वालों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। आर्थिक रूप से लाभ के योग बन रहे हैं। वृश्चिक राशि- आज महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आय में कमी व खर्च ज्यादा की स्थिति से परेशान भी हो सकते हैं। पिता से धन मिल सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। जीवनसाथी का भरपूर सानिध्य मिलेगा। नौकरी पेशा करने वालों को अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। धनु राशि- आर्थिक रूप से मुश्किलों का सामना करने के कारण मन परेशान रह सकता है। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आर्थिक लाभ के अवसर भी मिलेंगे। किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। धैर्य से काम लें। अटके हुए कार्यों में सफलता हासिल हो सकती है। मकर राशि- आज मकर राशि के कुछ जातकों के लिए नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। आर्थिक रूप से आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। छात्रों के लिए अच्छा समय रहने वाला है। कुंभ राशि- आज शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन अशांत रहेगा। बेकार के गुस्से से बचें। बातचीत में बैलेंस बनाए रखें। सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी। आय के नवीन सोर्स बनेंगे, पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। जीवनसाथी की बातों को नजरअंदाज न करें। व्यापार अच्छा दिख रहा है। मीन राशि- मीन राशि के जातकों को पारिवारिक मामलों में धैर्य के काम लेना होगा। परिवार में भी शांति बनाए रखने का प्रयास करें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। घर में मेहमान का आगमन हो सकता है। भूमि, भवन व वाहन की खरीददारी संभव है। अपनों का साथ होगा। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का सानिध्य प्राप्त होगा।

योगी सरकार प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत यूपी के लाभार्थियों को फ्री में दिवाली पर एक सिलेंडर देगी

लखनऊ योगी सरकार हर साल की तरह इस साल भी महिलाओं को दिवाली पर तोहफा देने जा रही है।योगी सरकार प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत यूपी के लाभार्थियों को फ्री में दिवाली पर एक सिलेंडर देगी। लाभार्थियों को फ्री में सिलेंडर देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी सरकार की ओर से कोई आदेश नहीं आया है लेकिन सरकार ने इसका नीतिगत निर्णय ले रखा है, इसलिए आदेश आना औपचारिकता है। फ्री में सिलेंडर कब बांटे जाएंगे ये आदेश आने के बाद ही पता चलेगा। माना जा रहा है कि दो-तीन दिनों में सिलेंडर देने का आदेश जारी हो सकता है। दरअसल प्रधानमंत्री उज्जवला योजना पूरे देश में चलाई जा रही है। इसके तहत साल में दो सिलेंडर निश्शुल्क उज्जवला लाभार्थियों को दिए जाते हैं। पहला सिलेंडर दिवाली पर मिलता है और दूसरा सिलेंडर होली पर दिया जाता है। दिवाली की समीक्षा बैठक में सीएम योगी ने दिए थे निर्देश त्योहारों को लेकर सीएम योगी ने मंगलवार को समीक्षा बैठक की थी। जिसमें सीएम योगी ने दीपावली पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थियों को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर बांटने के निर्देश जारी किए थे। सीएम योगी ने कहा था कि त्योहार से पहले इन सभी लाभार्थियों तक रसोई गैस सिलेंडर पहुंच जाना चाहिए। पुलिस और प्रशासन के अफसरों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग करके त्योहार में सुरक्षा-व्यवस्था पर भी लंबी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने नवरात्र के समय प्रमुख स्थानों पर आवश्यक पुलिस बल रखने को कहा है। मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी धाम, सहारनपुर में मां शाकुम्भरी मंदिर, वाराणसी में विशालाक्षी मंदिर और बलरामपुर में मां पाटेश्वरी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के सभी इंतजाम कर लिए जाए। हर मंदिर परिसर में सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए। ग्रामीण रूटों पर बसें बढ़ाई जाए मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों के समय अक्सर ग्रामीण रूट पर बसों की कमी दिखती होती है। परिवहन निगम को इन रूटों पर बसों की संख्याा बढ़ाने की जरूरत है। निगम यह भी देखे कि बस ड्राइवर व कंडक्टर नागरिकों के साथ अच्छा व्यवहार करें। किसी हाल में डग्गामार और खस्ताहाल बसें नहीं चलाई जाए। शहरी क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक बस सेवा को बढ़ाने की जरूरत है।

अभ्यास के तहत जवानों ने वायुसेना के मल्टीपर्पज विमान एएन-32 से 18 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई

चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर भारतीय वायुसेना अभ्यास कर रही है। बुधवार को इस अभ्यास के तहत जवानों ने वायुसेना के मल्टीपर्पज विमान एएन-32 से 18 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई और पैराशूट के जरिये चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी के रनवे पर लैंडिंग का अभ्यास किया। इसके साथ ही वायुसेना के मल्टीपर्पज विमान एएन 32 ने चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर सफलतापूर्वक लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास किया। वायु सेना का यह अभियान पायलेट प्रशिक्षण का अभ्यास बताया जा रहा है। इससे पहले गत 17 सितंबर से 22 सितंबर तक पायलेट ट्रेनिंग कार्यक्रम चला। चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण भारत-चीन अंतराष्ट्रीय सीमा के करीब बनी चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए सेना और वायु सेना समय-समय पर यहां अपने अभ्यास कार्यक्रम आयोजित करती आई हैं। इस हवाई पट्टी पर हरक्यूलिस सहित कई विमान लैंडिंग और टेक ऑफ कर चुके हैं। चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर भारतीय वायु सेना पिछले कई वर्षों से समान्य और सैन्य अभ्यास कर रही है। यही वजह है कि वायु सेना इसे अपना एडवांस लैंडिंग ग्राउंड एएलजी बनाने की कवायद में लगी हुई है। गत मंगलवार को भी वायु सेना ने अभ्यास शुरू किया। बुधवार को वायु सेना के 10 जवानों ने एएन 32 विमान से 18 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई। जिन्होंने पैराशूट के जरिये रनवे पर लैंडिंग का अभ्यास किया। ये जवान आगरा एयर बेस से एएन 32 में पहुंचे। 18 हजार फीट की ऊंचाई से कूदे जवानों के हौसले को देखने के लिए चिन्यालीसौड़ में कौतूहल का माहौल बना। हर किसी की नजर आसमान में पैराशूट पर थी। यह अभियान आगामी 4 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभ्यास के लिए वायुसेना के जवान जुटे हुए हैं।

ईरान ने इजरायली नेताओं की मोस्ट वांटेड लिस्ट जारी की, जिसके चलते करारा जवाब देने की तैयारी में नेतन्याहू

तेल अवीव ईरान द्वारा इजरायल पर सैकड़ों मिसाइल दागे जाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। इजरायल ने ईरान से बदला लेने की कसम खाई है। उधर, ईरान ने इजरायली नेताओं की मोस्ट वांटेड लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में इजरायल के कुल 11 नेताओं के नाम हैं। टॉप पर पीएम नेतन्याहू का नाम ईरान ने जो लिस्ट जारी की है, उसमें बेंजामिन नेतन्याहू का नाम टॉप पर है। इसके अलावा लिस्ट में रक्षा मंत्री योआव गैलेंट और सेना प्रमुख हर्जी हलेवी का नाम भी शामिल है। ईरान ने जो लिस्ट जारी की है, उसमें इन्हें इजरायली आतंकी बताया गया है।   ईरान ने दागी कई मिसाइलें इससे पहले, बीती रात ईरान की ओर से इजरायल पर 150 से ज्यादा मिसाइलें दागी गई। हालांकि, मिसाइल अटैक में इजरायल को खास नुकसान नहीं हुआ। इन हमलों के बाद नेतन्याहू ने ईरान पर पलटवार करने की कसम खाई है। वहीं, अमेरिका ने इजरायल की मदद करने का एलान किया है। अमेरिका ने ही हमले से कुछ घंटों पहले इजरायल को आगाह किया था। अमेरिका ने कहा था कि ईरान कुछ ही देर में इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला कर सकता है।

युवाओं से लाखों की ठगी मामले में गिरफ्तार किए तीनों युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा

सिरसा पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण द्वारा गठित आर्थिक अपराध सेल की विशेष पुलिस टीम ने कनाडा भेजने के नाम पर 8 लाख रुपए की कबूतरबाजी (ठगी) करने के मामले में एकैडमी संचालक  सहित 3 युवकों को गिरफ्तार किया  है। इस संबंध में जानकारी देते पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए युवकों की पहचान एकैडमी संचालक हसनीत सिंह पुत्र जसबीर सिंह निवासी संतावाली, यादविंद्र सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी संतनगर तथा अनमोल पुत्र बुटा सिंह निवासी करीवाला जिला सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए तीनों युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान उनकी निशानदेही पर जहां ठगी की राशि बरामद की जाएगी। वहीं पर अन्य आरोपियों के बारे में नाम पता मालूम कर उन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। भूषण ने बताया कि राजेंद्र कुमार पुत्र रतन लाल निवासी समैण जिला फतेहाबाद की शिकायत पर रानियां थाना में वोग वेयर एकैडमी संचालक व अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी आर्थिक, अपराध सेल सिरसा को सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार समैण निवासी राजेंद्र कुमार अपने बेटे संदीप को कनाडा भेजने के लिए एक एकैडमी संचालक व उसके साथियों से संपर्क किया था।  पत्राचार के दौरान एकैडमी संचालक तथा उसके अन्य साथियों ने षड़यंत्र रचा तथा कनाडा भेजने वाले युवक संदीप के ग्रेजुवेटी अकाऊंट में पैसे न डालकर किसी अन्य  के खाते में डालकर करीब 8 लाख रुपए की ठगी व धोखाधड़ी की। युवक संदीप के पिता राजेंद्र कुमार ने जब इस संबंध में जब पुलिस को सूचित किया तो पुलिस अधीक्षक ने कड़ा संज्ञान लेते हुए आर्थिक अपराध सेल की टीम को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  उधर, पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विदेश भेजने के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले इंमीग्रेशन सैट्रर संचालकों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आपके द्वारा बरती थोड़ी सी सावधानी आपको ठगी का शिकार होने से बचा सकती है, इसलिए विदेश जाने से संबंधित कार्यों को लेकर हमेशा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एजैटों से ही संपर्क करें तथा पैसों का भुगतान करने से पूर्व उस एजैंट के बारे में पूरी जानकारी अवश्य हासिल करें।  

प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा -नौजवानों, पहलवानों, किसानों और महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है

जुलाना(हरियाणा) कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनावी राज्य हरियाणा के जुलाना विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी विनेश फोगाट के पक्ष में बुधवार को विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनता से अन्याय के खिलाफ अपने वोट की शक्ति का इस्तेमाल करने का आह्वान किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नौजवानों, पहलवानों, किसानों और महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है। भगवान ने कहा है कि जब-जब अन्याय होगा, वो लड़ाई लड़ने के लिए आपके बीच उतरेंगे। यही भगवान आपके दिल में हैं, आप कब खड़े होंगे, इस अन्याय के खिलाफ? विनेश फोगाट का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि जब फोगाट अन्याय के खिलाफ खड़ी हुई तो बड़े-बड़े नेताओं ने उनका साथ छोड़ दिया। मोदी जी भी इनसे नहीं मिले। विनेश को सड़क पर घसीटा गया, लेकिन फिर भी ये झुकी और टूटी नहीं, बल्कि ये ओलंपिक में गई और हमारे लिए लड़ीं। देश की जनता इनके साथ खड़ी रही, देश सत्य को पहचानता है। कुरुक्षेत्र और अंग्रेजी साम्राज्य के खिलाफ भी लड़ाई लड़ी गई थी, उसमें और आज की लड़ाई में कोई फर्क नहीं है। ये लड़ाई भी अन्याय, असत्य और दुष्टों के खिलाफ है। उन्होंने आगे कहा कि जब नेता मंच पर आते हैं, तो बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन जब काम का समय आता है, तो हमें देखते तक नहीं हैं। मंत्री के बेटे द्वारा किसान कुचले जाते हैं। सरकार और नेताओं को बनाने का काम जनता करती है। नेताओं को अब टोकने का समय आ गया है। भाजपा सरकार ने पिछले 10 साल में आपके लिए कोई काम नहीं किया है। जब ये लोग भ्रष्टाचार की बात करते हैं, तो मुझे हंसी आती है, इससे बड़ा भ्रष्टाचार क्या होगा कि देश के सारे उद्योग आपने अपने दो मित्रों को दे दिया। ऐसा कानून लाने जा रहे थे, जिससे इस देश का किसान पिस जाता और आपके दो मित्रों को कानून का फायदा मिल जाता, लेकिन जनता ने पहचाना और संघर्ष किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि सत्यमेव जयते सिर्फ कहने वाली बात नहीं है, बल्कि ये हमारे संविधान में गढ़ी हुई है। आपके पास वोट की शक्ति है, जिससे आप अपना भविष्य बदल सकते हैं। इस बात को गहराई से समझ लीजिए। कुछ दिन पहले लोकसभा चुनाव हुआ था, उसका नतीजा सबने देखा कि क्या हुआ? आगे प्रियंका गांधी ने कहा कि आज छोटे व्यापारी और खेती किसानी करने वालों के रोजगार खत्म हो चुके हैं। इस सरकार की नीतियां ही आपके खिलाफ हैं। भाजपा अग्निवीर लेकर आई, जिसमें 4 साल की नौकरी है और कोई पेंशन नहीं है। युवा 4 साल बाद बेरोजगार हो जाए और फिर नौकरी ढूंढें। इसी तरह हरियाणा के लोगों को फैमिली आईडी के झांसे में फंसाकर, सरकारी सुविधाओं से दूर किया जा रहा है। हरियाणा की जनता के साथ हर स्तर पर अन्याय हो रहा है। उन्होंने मंच से पूछा कि सरकार बनाता कौन है? नेताओं को कौन बनाता है? क्या आपके बिना हम आगे बढ़ सकते हैं? उन्होंने लोगों से अपील की कि आप लड़ाई लड़ो, हम सब साथ में लड़ेंगे, एक नई सरकार लाओ भाजपा के एक-एक नेता को दिखाओ की ये असत्य, लूट, भ्रष्टाचार ये सब नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले मैं अपनी बेटी को बास्केटबॉल कैंप के लिए हरियाणा लेकर आई थी। मुझे उसके कैंप से लौटने तक इंतजार करना था। जहां मैं इंतजार कर रही थी, वहां से कुछ दूरी पर एक दादा जी खेतों में कटाई कर रहे थे। मैंने उनसे कहा कि मुझे भी कटाई सिखाइए। उन्होंने मुझे थोड़ी कटाई सिखाई और फिर कहा कि आप थक गए होगे, घर चलो थोड़ा आराम कर लेना। मैं उनके घर गई तो उनके परिवार ने मुझे चाय पिलाई, पराठे खिलाए और ढेर सारी बातें की। इस बात को 8-10 साल बीत गए हैं। आज भी जब कभी वे घर आते हैं तो घी, गन्ना या बच्चों के लिए कुछ न कुछ लेकर आते हैं। यही अपनापन तो हरियाणा की संस्कृति और संस्कार हैं। प्रियंका ने कहा मेरी बेटी हरियाणा के लिए खेलती थी। एक बार मैं उसके साथ बास्केटबाल कैंप के लिए पांडिचेरी गई। वहां एक रितिका नाम की बच्ची थी, जो हरियाणा से थी और बास्केटबाल टीम की कैप्टन थी। उसे मैच के दिन 102 डिग्री बुखार था, लेकिन वो मेहनत के साथ खेली। हरियाणा की हर लड़की के दिल में कुछ कर गुजरने की आग होती है। विनेश ने भी ऐसा संघर्ष किया और जब मेडल जीतकर आई तो सभी को गर्व हुआ, पीएम मोदी उनसे मिले। लेकिन, फिर सरकार, सिस्टम से भरोसा उठ गया, क्योंकि विनेश और उसके साथियों के साथ अन्याय हुआ।

भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा, सभी संबंधित पक्षों को बातचीत और कूटनीति के माध्यम से मुद्दों को सुलझाना चाहिए

नई दिल्ली मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने इजरायल पर एक बड़े मिसाइल हमले को अंजाम दिया। इस घटना के बाद भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने इस हमले पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इजरायल को आत्मरक्षा का अधिकार है, लेकिन संघर्ष को और भड़कने से रोकना भी जरूरी है। भारत के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि सभी संबंधित पक्षों को “बातचीत और कूटनीति” के माध्यम से मुद्दों को सुलझाना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पश्चिम एशिया में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर भारत गहरी चिंता जता रहा है और उसने सभी पक्षों से संयम बरतने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। भारत ने यह भी कहा कि संघर्ष के क्षेत्रीय आयामों को फैलने से रोकने की जरूरत है, और बातचीत के जरिए समाधान तलाशा जाना चाहिए। ईरान ने इजरायल पर एक साथ 150 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जो हाल के इतिहास में सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के अनुसार, इस हमले में पहली बार हाइपरसोनिक फत्ताह मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। बताया गया कि 90% मिसाइलें इजरायल के लक्ष्यों को भेदने में सफल रहीं। हालांकि, इजरायल और अमेरिका के नेतृत्व वाले रक्षात्मक गठबंधन ने इनमें से अधिकांश मिसाइलों को नष्ट कर दिया। इजरायल में अलार्म बजने के बाद लोग महफूज स्थानों पर शरण लेने लगे। यरुशलम और जॉर्डन नदी घाटी में विस्फोट की तेज आवाजें सुनाई दीं। इजरायली अधिकारियों ने कहा कि इस हमले में अब तक किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, हालांकि पश्चिमी तट में एक व्यक्ति की मौत हुई है। बता दें कि मध्य पूर्व में पिछले एक साल से उथल-पुथल जारी है, जब हमास ने इजरायल पर अभूतपूर्व हमला किया था। इस संघर्ष में अब तक 1200 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और 200 से अधिक लोगों को बंधक बनाया गया है। गाजा में युद्ध के कारण अब तक 41,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जिससे सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।भारत ने सभी पक्षों से शांति और बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने का आग्रह करते हुए कहा है कि संघर्ष को बड़ा रूप लेने से रोकना आवश्यक है।  

रोहतक में भाजपा कल करेगी घोषणा पत्र जारी, जेपी नड्डा जारी करेंगे संकल्प पत्र

हरियाणा हरियाणा के लिए भाजपा कल रोहतक में अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। जिसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा रोहतक पहुंचेंगे। उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया और मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ सहित अन्य नेता भी उपस्थित रहेंगे। बताया जा रहा है कि भाजपा इस बार अपने घोषणा पत्र में युवाओं, किसानों और गरीब वर्ग के लिए विशेष घोषणाएं कर सकती है। मेनिफेस्टो को लेकर भाजपा ने कमेटी बनाई थी, जिसने लोगों से भी सुझाव मांगे गए। वहीं केंद्रीय नेतृत्व ने घोषणा पत्र को तैयार करने में विशेष फोकस किया है। वहीं कांग्रेस आज अपना घोषणा पत्र दिल्ली से जारी करेगी। इसको लेकर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल शामिल होंगे।इस बार कांग्रेस ने घोषणा पत्र को 2 फेज में तैयार किया है। इस फेज में 15 गारंटियां शामिल की गई हैं। दूसरे चरण का घोषणा पत्र चंडीगढ़ में जारी होगा।

मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा- गांव के विकास व गांव के उत्थान के लिए ग्रामसभा में जरूर जायें

भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में सभी लोगों को आना चाहिये। गांव के विकास व गांव के उत्थान के लिए ग्रामसभा में जरूर जायें। गांव के विकास में जो पैसा लगाया गया है, उसका सुनियोजित तरीके से प्रबंधन हो। यह हम सबकी जिम्मेदारी है। यह बात मंत्री श्री पटेल ने करेली विकासखंड के ग्राम पिपरिया में आयोजित ग्राम सभा में कही। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ से लाभान्वित भी किया गया। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि ग्राम सभा अपने क्षेत्र में अपने सदस्यों के हितों, पर्यावरण में सुधार और स्थानीय रोज़गार बढ़ाने के लिए कार्यक्रम बनाती है। लोगों की भागीदारी के माध्यम से ग्राम स्वराज प्राप्त करना है। ग्राम सभाएं केवल अतीत पर चिंतन करने का समय नहीं हैं, बल्कि भविष्य का मार्गदर्शन करने का एक अवसर भी है। बुजुर्गों के ज्ञान का सम्मान करके और महिलाओं व युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देकर ये सभाएं जमीनी स्तर पर लोकतंत्र और शासन की जड़ों को मजबूत करेंगी। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि शासकीय भूमि पर अंधाधुंध अतिक्रमण नहीं हो। खाली पड़े शासकीय भूमि पर स्कूल, अस्पताल और आंगनबाड़ी भवन बनाकर लोगों को सुविधायें मुहैया करा सकते हैं। इसके लिए आपस में बैठक यह निर्णय करें कि हमारे लिये ही इन जगहों का उपयोग होगा।आज पूरे प्रदेश में आज ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि अपने गांव की भलाई और विकास के लिए आपको फैसले लेना होगा। हम सभी मिलकर स्वच्छता में अपनी पंचायत को नम्बर वन बना सकते हैं। समय पर स्वच्छता कर, सम्पत्ति कर एवं जल कर का भुगतान करें। इन सभी कार्यों से पंचायत को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जो पौधरोपण किया, उसकी सुरक्षा और हमें मिलने वाले जल के प्रबंधन की जिम्मेदारी भी हमारी है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बतायें और नशे से उन्हें बचायें। आज स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का अंतिम दिन है। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हुई। इस वर्ष इसकी थीम स्वभाव स्वच्छता,संस्कार स्वच्छता है। हमें अपने वैयक्तिक एवं आंतरिक स्वच्छता पर ध्यान रखना होगा। अपनी आदतों में सुधार करना होगा। स्वच्छता अभियान अब एक राष्ट्रीय आंदोलन का रूप ले चुका है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि गांधी जी ने स्वावलंबन का पाठ सिखाया है। आप सभी स्वच्छता के प्रति जागरूक हो एवं अन्य लोगों को भी जागरूक करें।  

संजा माता के विसर्जन में तीन बालिकाएं नदी में डूब गई, पुलिसकर्मियों ने बाहर निकाला, डाक्टर ने तीनों को मृत घोषित किया

खरगोन/बलवाड़ा बलवाड़ा में आने वाले ग्राम कुंडिया में संजा माता का विसर्जन करने के दौरान तीन बालिकाएं चोरल नदी में डूब गई, जिसमें दो सगी बहनें हैं। तीनों बालिकाओं को पुलिसकर्मियों ने बाहर निकाला। उन्हें बलवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने तीनों बालिकाओं को मृत घोषित कर दिया। तीनों बालिकाओं के शव को बडवाह सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए ले गए। जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह 11 बजे ग्राम कुंडिया की बालिकाएं श्राद्ध पर्व समापन के बाद संझा माता की फुल-पाती का विसर्जन करने समीप चोरल नदी पर गई थी। इस दौरान एक बालिका का पैर फिसला, जिसके बाद एक दूसरे को बचाने में चार बालिकाएं नदी में डूबने लगी।   दो सगी बहनों की मौत एक बालिका को स्थानीय लोगों ने बचा लिया, लेकिन दो सगी बहन मीनाक्षी पुत्री मनोज (12) व अंशिका पुत्री मनोज (10) के साथ करिश्मा पुत्री विनोद (14) डूब गई। तीनों करोदिया गांव की रहने वाली थी। बालिकाओं के शव को बाहर निकालकर उन्हें बलवाड़ा अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद ग्राम कुंडिया व बलवाडा में मातम पसर गया।

वन मंत्री श्री रावत ने 9 करोड़ 60 लाख रुपये लागत की 4 सड़कों का किया भूमि-पूजन

भोपाल वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री रामनिवास रावत ने विजयपुर विकासखण्ड क्षेत्र में 9 करोड़ 60 लाख 89 हजार रुपये लागत से बनने वाली 4 सड़कों का भूमि-पूजन किया। इनमें नितनवास से बरोठा लागत 2 करोड़ 79 लाख लम्बाई 3 किलोमीटर, दूबावली से रिझेठा व्हाया कुम्हारपुरा लागत 2 करोड़ 83 लाख लम्बाई 3 किलोमीटर, ग्राम नीमच से अर्रोदरी लागत 2 करोड़ 85 लाख लम्बाई 3 किलोमीटर और दूबावली-जमूदी रोड से माता मंदिर तक लागत एक करोड़ 12 लाख लम्बाई एक किलोमीटर शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि वन मंत्री श्री रावत की पहल पर विजयपुर क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की स्थाई वित्त समिति द्वारा 15 सड़कों की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। इसी क्रम में सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणजनों को आवागमन में सुविधा होगी। ग्रामीणजनों द्वारा मंत्री श्री रावत का स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्राम नितनवास, जमूदी, बरोली और ग्राम नीमच के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।  

रीवा में 15 एकड़ में बनेगा संस्कृत विश्वविद्यालय का भव्य परिसर: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि पाणिनि संस्कृत विश्वविद्यालय अब आकार ले रहा है। इसमें 80 विद्यार्थियों का प्रवेश हो चुका है। उन्होंने निर्देश दिए कि कक्षाएं संचालित करने के लिए दो दिन में 5 कक्ष में आवश्यक व्यवस्थाएँ पूर्ण कर दें। विद्यार्थियों के रहने और भोजन की भी समुचित व्यवस्था हो गई है। जब तक स्थाई रूप से प्राध्यापकों की नियुक्ति नहीं हो जाती है तब तक शहर के 20 संस्कृत विद्वानों ने विद्यार्थियों को संस्कृत ज्ञान देने का संकल्प लिया है। लक्ष्मणबाग मंदिर परिसर के समीप नदी के उस पार स्थित 32 एकड़ भूमि में से 15 एकड़ भूमि में संस्कृत विश्वविद्यालय का भव्य परिसर बनाया जाएगा। यह परिसर रीवा के संस्कृत ज्ञान की परंपरा को पुन: स्थापित करेगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने लक्ष्मणबाग मंदिर परिसर रीवा में आयोजित बैठक में संस्कृत विश्वविद्यालय के रीवा परिसर की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में रीवा कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि कक्षाएं संचालित करने के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। विद्यार्थियों के आवास तथा भोजन की व्यवस्था के लिए परिसर प्रभारी एवं भोजन बनाने वालों की नियुक्ति कर दी गई है। अटल पार्क का 3 अक्टूबर को करेंगे लोकार्पण उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल सिविल लाइन रीवा में 3 अक्टूबर को रीवा में नव-निर्मित अटल पार्क का लोकार्पण करेंगे। अटल पार्क का निर्माण मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड द्वारा पुनर्घनत्वीकरण योजना के तहत कराया गया है। लोकार्पण समारोह में सुप्रसिद्ध गायक श्री कैलाश खेर एवं उनके साथी कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देंगे।  

प्रदेश भाजपा प्रभारी की हुई अचानक तबीयत खराब, डाक्टरों को करना पड़ा ऑपरेशन

रोहतक हरियाणा भाजपा प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया की आज अचानक तबीयत खराब हो गई। इस दौरान अचानक आज पेट में दर्द शुरू हुआ था और उन्हें आनन फानन में दिल्ली बाईपास स्थिति हॉली हार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के बाद पता चला कि उन्हें अपेंडिक्स का दर्द हुआ है जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उनका अपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन किया है। डॉक्टरों का कहना है कि ऑपरेशन सफल रहा है और डॉक्टर सतीश पुनिया पूरी तरह से ठीक है और फिलहाल उन्हें निगरानी में रखा जा रहा है।  

व्यक्तिगत स्तर पर परिवर्तन ही समाज और देश में परिवर्तन लाता है – महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया

भोपाल महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा है कि “स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़ा’’ के समापन अवसर पर स्वच्छता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश में स्वच्छता क्रांति का रूप ले चुकी है। मनुष्य के स्वभाव में स्वच्छता को बनाये रखने एवं जागरूकता की भावना आत्मसात होना आवश्यक है और इसी वैचारिक परिवर्तन को निरन्तर बनाये रखने का कार्य आने वाली पीढ़ी का है। व्यक्तिगत स्तर पर परिवर्तन ही समाज और देश में परिवर्तन लाता है। स्वच्छता ही सेवा के लक्ष्य को प्राप्त करता है। सुश्री भूरिया झाबुआ में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़े’ के समापन समारोह को संबोधित कर रही थीं। कलेक्टर सुश्री नेहा मीना ने स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम में भूमिका निभाने वाले सभी अधिकारी कर्मचारी एवं जमीनी अमले को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जिले की टीम के प्रयासों से ही “मन की बात’’ कार्यक्रम में जिले का उल्लेख किया गया एवं झाबुआ नगर परिषद की टीम को भोपाल में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित भी किया गया। जिले की टीम के द्वारा किये गये प्रयासों से ही जिले को विभिन्न स्तरों पर मान्यता प्राप्त होती है। इसी तरह भविष्य में भी विभिन्न प्रयासों के माध्यम से नित नई ऊंचाईयो को छूना है। स्वच्छता ही सेवा अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक संगठनो, सफाई मित्रों, टीम सुपर-8 और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और टीबी मुक्त जिले की 68 ग्राम पंचायतों के सरपंचों को उनके प्रयासों के लिये सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्वच्छता को संस्कार और संस्कृति बनाया – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल   उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता आन्दोलन को देश की आजादी की लड़ाई का हथियार बनाया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता की अलख पूरे देश में जगाई। समग्र स्वच्छता अभियान से देश में साफ-सफाई बढ़ने, स्वास्थ्य में सुधार, रोगों पर नियंत्रण के साथ-साथ हमारी मानसिकता में भी सुधार हुआ है। देश में 12 करोड़ से अधिक शौचालय बनाये गये हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने शहरों और प्रदेशों के बीच स्वच्छता के लिए प्रतिस्पर्धा करा दी है। इसमें हमारे प्रदेश का इंदौर नगर लगातार 7वीं बार चैम्पियन बना है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रयासों से स्वच्छता केवल आदत ही नहीं संस्कार और संस्कृति बन गया है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल नगर निगम रीवा के टाउन हाल में स्वच्छता पखवाड़ा समापन समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि नगर निगम रीवा स्वच्छता के लिए अच्छे प्रयास कर रहा है। रीवा को सुंदर और विकसित बनाने के लिए सड़कें, फ्लाई ओवर तथा अन्य बड़े निर्माण कार्य लगातार किए जा रहे हैं। इनके साथ-साथ स्वच्छता का रहना भी आवश्यक है। शहर को हरा-भरा और साफ-सुथरा रखना हर शहरवासी की जिम्मेदारी है। नगर के सभी पार्षदगण अपने-अपने वार्डों को साफ-सुथरा रखने के लिए जन सहयोग से प्रयास करें। स्वच्छता में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले वार्ड को विधायक निधि से प्रथम पुरस्कार के रूप में 15 लाख रुपए दिए जाएंगे। द्वितीय पुरस्कार के रूप में 7 लाख रुपए तथा तृतीय पुरस्कार 5 लाख रुपए का दिया जाएगा। हर व्यक्ति मिलकर रीवा को विकसित और व्यवस्थित बनाएं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live