LATEST NEWS

स्कूल, आंगनबाड़ी में खाना पकाने के लिए गैस सिलेण्डर का मंत्री देवांगन ने किया वितरण

कोरबा. जिले के स्कूलों, आश्रम, छात्रावासों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आज भी लकड़ी से चूल्हे पर खाना पकाया जा रहा है, जिससे निकलने वाले धुंए से संस्था में काम करने वाली माताओं, बहनों एवं पढ?े वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास मद से 4900 संस्थाओं में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन देकर संस्थाओं को धुआं मुक्त किया जा रहा है। अब इन संस्थाओं में बच्चों को पौष्टिक नाश्ता व भोजन कम समय में उपलब्ध हो सकेगा। उक्त बातें कल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित शालाओं, आंगनबाड़ी, आश्रम छात्रावास को गैस वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उद्योग, वाणिज्य, व्यापार एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कही। मंत्री देवांगन कहा कि संस्थाओं में परंपरागत तरीके से लकड़ी जलाकर चूल्हे पर खाना पकाने के लिए बड़ी मात्रा में पेड़ों की कटाई भी होती है। जिसके दुष्परिणाम पर्यावरण असंतुलन के रूप में देखे जा सकते हैं। संस्थाओं में घरेलू गैस कनेक्शन से संस्थागत माताओं बहनों को खाना पकाने में सुविधा होगी ही, इसके साथ ही उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। उन्होंने कहा कि जिला खनिज संस्थान न्यास मद से जिले के संस्थाओं को परंपरागत तरीके से चूल्हे पर खाना बनाने से निकलने वाले धुंए से मुक्ति मिलेगी। इसके आगामी समय में निश्चित ही सुखद परिणाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि संस्थाओं को घरेलू गैस कनेक्शन की राशि डीएमएफ मद से दी जा रही है। इसके साथ ही गैस रिफिलिंग में होने वाले व्यय की राशि भी डीएमएफ मद से प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन बनाने वाले शासकीय बालक विद्यालय कोरबा के वैभव लक्ष्मी महिला स्वसहायता समूह, शासकीय साडा कन्या विद्यालय के जागृति महिला स्वसहायता समूह, शासकीय प्राथमिक शाला अंधरी कछार के जय अम्बे महिला स्वसहायता समूह, शासकीय विद्यालय मुड़ापार के अंजनीपुत्र स्वसहायता समूह को गैस सिलेण्डर प्रदाय किया। इसके साथ ही प्रीमैट्रिक बालक अनुसूचित जाति/जनजाति छात्रावास नोनबिर्रा पाली, आंगनबाड़ी में मध्यान्ह भोजन बनाने वाले श्रीमती रथबाई, कुसुमबाई बुधवारी, ज्योतिकपल मुड़ापार को घरेलू एलपीजी सिलेण्डर प्रदान किया। कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि संस्थागत कर्मचारियों, बच्चों के स्वास्थ्य पर पड?े वाले विपरीत प्रभाव को रोकने एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बढ़ावा देने के लिए  स्कूल, आश्रम, छात्रवास, आंगनबाड़ी में लकड़ी से खाना बनाने की मुक्ति के लिए संस्थाओं को घरेलू गैस कनेक्शन की योजना प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने कहा कि आश्रम छात्रावासों में भोजन के लिए 50 प्रतिशत राशि सरकार से अनुदान मिलता है। इसके साथ ही शेष 50 प्रतिशत राशि का भुगतान डीएमएफ मद से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिले के 2100 स्कूलों के लिए 1.5 करोड़, महिला बाल विकास अंतर्गत 2600 आंगनबाड़ी केंद्रों में 02 करोड़ रूपए एवं आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत 200 छात्रावास आश्रमों के लिए 13 लाख रूपए की राशि का घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन दिया जा रहा है। संस्थाओं में घरेलू गैस कनेक्शन करने पर करीब 03 करोड़ 63 लाख रूपए व्यय किए जाएंगे, जिसकी राशि डीएमएफ मद से प्रदाय की गई है। संस्थाओं को यह सुविधा लंबे समय तक मिलती रहे इसका ध्यान रखते हुए वार्षिक गैस रिफलिंग के लिए शिक्षा विभाग के लिए 04 करोड़ रूपए, महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए 2.5 करोड़ रूपए तथा आदिम जाति विकास विभाग के लिए 01 करोड़ रूपए कुल राशि 7.5 करोड़ रूपए व्यय होंगे। व्यय राशि का भुगतान डीएमएफ मद से किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अपर कलेक्टर दिनेश नाग आदि विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सहित स्वसहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।

कैबिनेट मंत्री देवांगन ने वृद्धजनों को किया सम्मानित, डीएमएफ से बनेगा वृद्धाश्रम

कोरबा. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर कोरबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में वरिष्ठजनों एव वृद्धजनों का सम्मान करते हुए मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। वृद्धजनों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस आशय के उद्गार उद्योग, वाणिज्य, व्यापार एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कलेक्ट्रेट आॅडिटोरियम में वृद्धजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान समारोह में कही। मंत्री देवांगन ने कहा कि वृद्धजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोरबा जिले में नए सियान सदन बनाए जाएंगे। यह सियान सदन वातानुकुलित व मनोरंजन की दृष्टि से सुविधापूर्ण होंगे। सियान सदन में आवास के साथ ही दवाई भी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने वरिष्ठ नागरिकों एवं वृद्धजनों को शॉल श्रीफल एवं वॉकिंग स्टीक देकर सम्मानित किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दी। केबिनेट मंत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर में 08 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकल प्रदाय की। इस अवसर पर कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर किया जा रहा है। उन्होंने वृद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को आपने जो योगदान दिया है उसे आज स्वीकार करने का दिवस है। आपके पास अनुभवों की अमूल्य धरोहर है। आप ज्ञान की लाइब्रेरी की तरह हैं, जिस तरह लाइब्रेरी में पुस्तकों की संख्या बढ़ती जाती है उसी तरह आपके पास ज्ञान और अनुभव बढ़ता जाता है। कलेक्टर ने वृद्धजनों को भरण-पोषण अधिनियम के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खनिज संस्थान न्यास मद नगर में सर्व सुविधा युक्त वृद्धाश्रम का निर्माण कराया जा रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक मजूमदार ने वृद्धजनों को पिछले 19 वर्षों से कार्य करने वाली बाल्को मैत्री संघ के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम में वृद्धजनों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्रीमती सिनीवाली गोयल, बाल्को मैत्री संघ के सदस्यगण, वरिष्ठ नागरिक एवं वृद्धजन उपस्थित थे।  

सिलफिली: स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल हुई मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

सूरजपुर. महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सूरजपुर के सिलफिली के सब्जी मंडी में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में सम्मिलित हुई महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े। इस अवसर पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्रामीणजनों तथा कार्यकतार्ओं के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया इस अवसर पर मंत्री राजवाड़े ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत और स्वच्छ छत्तीसगढ़ बनाना हमारा संकल्प है 7 साथी उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर 2014 स्वच्छ भारत अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री राजवाड़े ने सभी देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और अब हम लगातार स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने हेतु सभी से आग्रह किया। भारत के सभी राज्यों में सरकारी विभिन्न प्रकार से स्वच्छता पखवाड़ा और स्वच्छता कार्यक्रम चलती है। समस्त शिक्षण संस्थान द्वारा भी विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए स्वच्छ भारत अभियान चलाया जाता है। इस अवसर पर सब्जी मंडी के समस्त व्यापारी एवं आमजन मौजूद रहें।  

डिजिटल लाइब्रेरी का किया उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शुभारंभ, आॅनलाइन पढ़ी जा सकेंगी लाइब्रेरी की किताबें

बिलासपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर के सेंट्रल लाइब्रेरी के फेस-2 स्मार्ट इंटीग्रेटेड लाइब्रेरी एवं कैंटीन सुविधा का लोकार्पण किया। डिजिटल लाइब्रेरी 2.0 में पाठकों को पुस्तकालय में उपलब्ध सभी किताबों का डिजिटल संस्करण मिलेगा। साथ ही पोर्टल के जरिए किताब जारी करने और वापस करने की भी सुविधा मिलेगी। डिजिटल लाइब्रेरी के लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह और सुशांत शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह एवं नगर निगम के कमिश्नर अमित कुमार भी मौजूद थे। डिजिटल लाइब्रेरी 2.0, डिजिटल लाइब्रेरी वेब पोर्टल पुस्तकालय में उपलब्ध सभी भौतिक पुस्तकों का विवरण है। इस पोर्टल से छात्र पुस्तक जारी करने और वापसी की प्रक्रिया स्वयं कर सकते हैं। डिजिटल लाइब्रेरी में नए पंजीयन एवं पुराने पंजीयन का नवीनीकरण भी किया गया है। लाइब्रेरी के वेब पोर्टल पर शैक्षणिक विषयवस्तु से संबंधित कई लिंक भी एकीकृत किए गए हैं जिनके माध्यम से छात्र-छात्राएं विषय के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे अलग-अलग राज्यों और केंद्र सरकार की जॉब वैकेंसी फॉर्म भी भरे जा सकते हैं।  

सेना ने घोषणा की कि तीन महीने पहले किए गए हवाई हमलों में हमास के शीर्ष नेता रावी मुश्ताहा को किया ढेर

इजरायल इजरायली सेना ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। गुरुवार को सेना ने घोषणा की कि तीन महीने पहले किए गए हवाई हमलों में हमास सरकार के प्रमुख रावी मुश्ताहा और दो वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों को मार गिराया गया। यह हमला उत्तरी गाजा के एक भूमिगत परिसर पर किया गया था, जिसे हमास के कमांड और कंट्रोल सेंटर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। इजरायली सेना के मुताबिक, मुश्ताहा और कमांडर समेह अल-सिराज और समी औदेह हमले के दौरान वहीं शरण लिए हुए थे। इजरायली सेना के बयान के अनुसार, “मुश्ताहा हमास के शीर्ष नेताओं में से एक थे और हमास की बल तैनाती से जुड़े फैसलों पर उनका सीधा प्रभाव था।” समेह अल-सिराज हमास के राजनीतिक ब्यूरो में सुरक्षा पोर्टफोलियो संभालते थे, जबकि समी औदेह एक महत्वपूर्ण कमांडर थे। मुश्ताहा को हमास के शीर्ष नेता यह्या सिनवार का करीबी माना जाता था, जिसे 7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए हमले की साजिश में शामिल बताया जा रहा है। सिनवार के फिलहाल गाजा में कहीं छिपे होने की संभावना जताई जा रही है। गाजा पर जारी इजरायली हमले उधऱ इजरायल के गाजा पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे। हाल ही में दक्षिणी गाजा में भीषण हवाई हमले किए गए, जिसमें 51 लोगों की मौत हो गई। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। यह हमले तब किए गए जब इजरायल पर ईरान की तरफ से मिसाइलें दागी गई थीं। 7 अक्टूबर को हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमले के बाद से इजरायल ने गाजा में लगातार हमले तेज कर दिए हैं। लेबनान में भी बमबारी इजरायल की बमबारी सिर्फ गाजा तक सीमित नहीं है। लेबनान पर भी इजरायली हवाई हमले जारी हैं। ताजा हमलों में बेरूत के बाचौरा इलाके में संसद के पास एक इमारत को निशाना बनाया गया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। यह हमला लेबनान की सरकार के मुख्यालय के पास हुआ, जिसे अब तक का सबसे करीबी इजरायली हमला माना जा रहा है।

केंद्रीय विद्यालय चिरमिरी के प्राचार्य को दी गई भावभीनी विदाई

चिरमिरी. केन्द्रीय विद्यालय चिरमिरी के प्राचार्य एन.के.सिन्हा सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय परिवार के सदस्यों के साथ-साथ प्रबुद्ध जनों ने प्राचार्य सिन्हा को भावपूर्ण विदाई दी। सभी ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर उनके सेवाकाल की चर्चा की। इस अवसर पर एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र के महाप्रबंधक एवं केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नवनीत श्रीवास्तव ने सिन्हा को शाल-श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान सभी वक्ताओं द्वारा सिन्हा को योग्य और अनुभवी प्राचार्य बताते हए उनके कार्य की प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्ति उपरांत भी सिन्हा अपने अनुभवों से शिक्षा जगत को लाभान्वित करते रहेंगे, विद्यालय परिवार उनके कार्यों को सदैव याद रखेगा। उनके कुशल कार्यक्षमता व उत्कृष्ट योगदान हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत हैं, हम सभी कार्यरत शिक्षकों के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में बने रहेंगे। वक्ताओं ने कहा कि एक शिक्षक आजीवन ज्ञान की धारा से जुड़ा रहता हैं। वे विद्यालय और पद से निवृत हो सकते है, लेकिन शिक्षा सेवा से कभी निवृत नहीं हो सकते है।   इस दौरान प्राचार्य सिन्हा के पिता अजय कुमार सिन्हा, एवं परिवार के अन्य सदस्यगण, केवि बैकुंठपुर के प्राचार्य अवनी प्रकाश, केवि झगराखंड के प्राचार्य भोलेंद्र श्रीवास्तव, डीपी चौबे, टायसन कुशवाह, चन्दन कुमार, सहायक प्राध्यापक डॉ राम किंकर पाण्डेय, डॉ विनीता पाण्डेय, आशीष मद्धेशिया के अलावा विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक पॉल उदय अरोंग, निशांत कुमार सिंह, श्रीमती अंजू वर्मा समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

अवैध गांजा और बिना नम्बर की बाईक सवार को किया गया गिरफ्तार

कोंड़ागांव. थाना फरसगांव पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि उड़ीसा, उमरकोट, माकड़ी की ओर से फरसगांव होते हुये रायपुर की ओर जा रही एक पुराना नीले रंग के टीव्हीएस अपाचे मोटर सायकल बिना नम्बर में अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर फरसगांव पुलिस ने रांधना रोड़ में ग्राम पासंगी पुलिया के आगे फरसगांव माकड़ी मेन रोड में गुरूवार सुबह नाकेबंदी की गई जो मुखबीर के बताए अनुसार एक पुराना नीले रंग के टीव्हीएस अपाचे मोटर सायकल बिना नम्बर को रोककर हमराह स्टाफ के द्वारा तलाशी में मोटर सायकल के सामने टंकी में एक सफेद बोरी एवं पिटू बैग में 8 पैकेट गांजा मिला। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना नाम पराग मण्डल पिता परिमल मण्डल उम्र 27 वर्ष निवासी नाईकगुड़ा यूवी. 11 उमरकोट थाना उमरकोट जिला नवरंगपुर उड़ीसा का रहने वाला बताया। जिनके कब्जे से कुल 39.370 किलो गांजा एवं एक बिना नम्बर मोटर सायकल जप्त कर एनडीपीएस की धारा 20 के तहतू कार्यवाही की जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।  

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 : बांग्लादेश का जीत के साथ आगाज, स्कॉटलैंड को 16 रन से हराया

नई दिल्ली आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के उद्घाटन में मैच में बांग्लादेश और स्कॉटलैंड का आसना-सामना हुआ। बांग्लादेश महिला टीम ने जीत के साथ आगाज किया है। बांग्लादेश ने स्कॉटलैंड को 16 रन से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 119 रन बनाए थे। शारजाह में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रानी और मुर्शीदा खातून के बीच पहले विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी की। खातून 12 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि रानी ने 29 रनों का योगदान दिया। शोबना ने 38 गेंद पर 36 रन की पारी खेली। हॉर्ली ने लिए तीन विकेट कप्तान सुल्ताना महज 18 बनाकर हॉर्ली का शिकार बनीं। इसके बाद हॉर्ली ने शोरना अख्तर और ऋतु मोनी को आउट कर बांग्लादेश को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। बांग्लादेश ने 7 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए। सस्किया हॉर्ली ने दो ओवर में महज 13 रन देकर तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 12 रन के स्कोर पर सस्किया हॉर्ली का विकेट गंवाया दिया। कप्तान कैथरीन ब्राइस 11 रन बनाकर मारुफा अख्तर का शिकार बनीं। ऐलसा लिस्टर भी 11 रन का ही योगदान दे सकीं। इसके बाद तो जैसे विकेटों की झड़ी लग गई। ब्राइस ने खेली नाबाद 49 रन की पारी स्कॉटलैंड की तरफ विकेटकीपर बल्लेबाज सेरा ब्राइस ने नाबाद 49 रन की पारी खेलीं। उन्होंने टीम को जीत दिलाने के लिए आखिर तक लड़ाई लड़ी लेकिन नाकाम रहीं। बांग्लादेश की तरफ से रितू मोनी ने दो विकेट चटकाए।

कैंपर द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहा बाइक चालक उसमें घुस गया, हुई मौत

रेवाड़ी हरियाणा के रेवाड़ी शहर में महेंद्रगढ़ रोड स्थित ओवरब्रिज के पास कैंपर द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहा बाइक चालक उसमें घुस गया, जिससे बाइक चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आरोपी कैंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। रेवाड़ी शहर के मोहल्ला कुतुबपुर निवासी रजनीश ने बताया कि बीती शाम को जब वह महेंद्रगढ़ फ्लाईओवर के पास घूम रहा था तो एक कैंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे चल रहा बाइक चालक उसमें घुस गया और गिरकर बेहोश हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भाग गया। घायल के पास मिले दस्तावेजों से पता चला कि वह गांव डहीना का पीतेंद्र प्रकाश है, जिसके बाद उसके परिजनों को सूचित किया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार हुआ मोटर सायकल सवार

सुकमा. जिले के थाना कुकानार पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना पर थाना कुकानार से निरीक्षक नरेश देशमुख, थाना प्रभारी कुकानार के नेतृत्व में सउनि शोभाराम देशमुख एवं सउनि. मंगतू राम मरकाम के हमराह स्टाफ का वल राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 में थाना के सामने मोबाईल चेक पोस्ट की कार्यवाही किया गया, मार्ग में आने-जाने वाले वाहनों के जांच के दौरान 1 व्यक्ति ग्लैमर मोटर सायकल क्रमांक अ‍ोड -30-2533 में सवार होकर ओड़िसा की ओर से जगदलपुर की ओर जा रहे थे, जिसे रोककर वाहन की तलाशी लिया गया, तलाशी में 1 पैकेट तथा मोटर सायकल के हैण्डल में टंगे सफेद रंग के प्लास्टिक झोले के अंदर भूरे रंग के टेप पैकिंग किया हुआ 2 पैकेट मादक पदार्थ गांजा वजनी 11 किलो 60 ग्राम परिवहन करते हुये पाया गया। उक्त कृत्य विधि विरूद्ध पाये जाने से उक्त आरोपी बलराम मंडल पिता दुखीराम मंडल उम्र लगभग 31 जाति नमोशुद्र निवासी एम.व्ही. 48 थाना मलकानगिरी जिला मलकानगिरी (ओड़िसा) के खिलाफ थाना कुकानार में अपराध क्रमांक 18/2024 धारा 20 (ख) मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार कर आज गुरूवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल दाखिल किया गया।

अडानी समूह ने दिग्ग्ज टेक कंपनी गूगल के साथ डील की, मिलकर करेंगे काम

नई दिल्ली अडानी समूह से जुड़ी एक बड़ी डील की खबर है। अडानी समूह ने दिग्ग्ज टेक कंपनी गूगल के साथ डील की है। यह डील क्लीन एनर्जी को लेकर है। इस समझौते के जरिए अडानी ग्रुप गुजरात के खावड़ा में दुनिया के सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट में स्थित एक नई सोलर-विंड हाइब्रिड परियोजना से क्लीन एनर्जी की सप्लाई करेगा। इस नई परियोजना के 2025 की तीसरी तिमाही तक कमर्शियल ऑपरेशन शुरू होने की उम्मीद है। गूगल ने यहां ‘गूगल फॉर इंडिया’ कार्यक्रम में इसकी घोषणा की, जबकि अडानी समूह ने बयान में इसके बारे में डिटेल जानकारी दी। अडानी समूह ने क्या कहा? अडानी समूह के बयान में कहा, ‘‘ इस साझेदारी के जरिए अडानी गुजरात के खावड़ा में दुनिया के सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट में स्थित एक नई सौर-पवन हाइब्रिड परियोजना से स्वच्छ ऊर्जा की आपूर्ति करेगी। इस नई परियोजना का वाणिज्यिक परिचालन 2025 की तीसरी तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है।’’ यह इनोवेशन डील भारत में ‘क्लाउड’ सेवाओं तथा परिचालन को स्वच्छ ऊर्जा द्वारा समर्थित कर गूगल के चौबीसों घंटे कार्बन-मुक्त ऊर्जा लक्ष्य को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। साथ ही इस प्रकार भारत में गूगल की सतत वृद्धि में योगदान देगा। अडानी ग्रुप के शेयरों के हाल आपको बता दें कि आज गुरुवार को शेयर बाजार 1500 अंक तक गिर गया है। इस दौरान अडानी समूह के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई है। अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर कारोबार के इंट्रा डे में करीबन 5% तक गिरकर 1869.25 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। वहीं, अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में भी 3% तक की गिरावट है और यह शेयर इंट्रा डे में 3102.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। अडानी पावर के शेयर में 3% से अधिक की गिरावट है और यह शेयर 633.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। अडानी एनर्जी सॉल्यूशन के शेयर में 3% से अधिक की गिरावट है और कंपनी के शेयर 1039 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। इसके अलावा अडानी टोटल गैस, अडानी पोर्ट और अडानी विल्मर तक के शेयरों में 3% तक की गिरावट देखी गई है।

नक्सलियों को मुठभेड़ में लगी गोली, नक्सली कैंप ध्वस्त

सुकमा. जिले के थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत नक्सलियों के कोर जोन चिंतावागू नदी में किनारे सुरक्षा बलों का पीएलजीएल बटालियन एवं किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों के साथ आज गुरूवार सुबह मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में करीब 30 मिनट तक चली, जिसमें कुछ नक्सलियों को गोली भी लगी है, जवानों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त किया है। मौके से बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद किया गया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं। वापसी के बाद विस्तृत जानकारी मिल पाएगी। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोटेलंका, एरनपल्ली के जंगलों में नक्सलियों की बटालियन नंबर 1 मौजूद है। इसी सूचना के आधार पर सुकमा से सीआरपीएफ, डीआरजी, कोबरा के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। जवान जब इसी इलाके में स्थित चिंतावागु नदी के किनारे पहुंचे तो नक्सलियों ने जवानों को देख गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों तरफ से करीब 30 मिनट तक गोलीबारी हुई। नक्सलियों ने जवानों पर बीजीएल भी दागे। हालांकि जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। जब मुठभेड़ रुकी तो जवानों ने इलाके में सर्च आॅपरेशन चलाया, जिसमें मुठभेड़ स्थल पर खून के धब्बे दिखे। मुठभेड़ में शामिल जवानों का कहना है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों को गोली लगी है। घायलों को उनके साथी मुठभेड़ स्थल से अपने साथ लेकर चले गए हैं। वहीं जवानों ने मौके पर नक्सलियों के कैंप को भी ध्वस्त किया है। घटना स्थल से विस्फोटक समेत नक्सल सामान बरामद किया गया है।

पराली जलाने के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब हो रही, सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा और पंजाब को लगाई फटकार

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पंजाब और हरियाणा सरकारों को पराली जलाने वाले किसानों से केवल नाममात्र का मुआवजा वसूलने पर कड़ी फटकार लगाई। पराली जलाने के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब हो रही है, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। इसके साथ ही, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाले वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) को भी खूब सुनाया। कोर्ट ने कहा कि आयोग पराली जलाने की घटनाओं पर नियंत्रण करने में असफल रहा है। कोर्ट ने कहा कि आयोग ने पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए उनके निर्देशों को लागू करने का कोई प्रयास नहीं किया है। न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह की पीठ ने यह भी कहा कि 29 अगस्त को दिल्ली में वायु प्रदूषण पर चर्चा के लिए बुलाई गई आयोग की बैठक में केवल 11 में से 5 सदस्य ही उपस्थित हुए थे, और अदालत के निर्देशों पर कोई चर्चा भी नहीं हुई थी। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि जब तक लोग यह नहीं समझेंगे कि उन्हें वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा, तब तक पराली जलाना नहीं रुकेगा। प्रदूषण फैलाने के खिलाफ कार्रवाई करने की जिम्मेदारी वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) को सौंपी गई है। हालांकि अदालत ने पाया कि न तो आयोग और न ही पंजाब और हरियाणा की राज्य सरकारें इस समस्या को समाप्त करने के प्रति गंभीर हैं, जहां पराली जलाने की घटनाएं अब भी हो रही हैं। जस्टिस अभय एस ओका की अध्यक्षता वाली बेंच ने CAQM की स्थिति रिपोर्ट की समीक्षा के बाद ये टिप्पणियां कीं। अदालत ने पिछले हफ्ते आयोग और उसकी विभिन्न उप-समितियों से इस समस्या को सुलझाने के लिए वर्षों से उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी मांगी थी, क्योंकि सर्दियों के महीनों में पराली जलाने से दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब हो जाती है। रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए, बेंच जिसमें जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह भी शामिल थे। उन्होंने कहा, “जब तक लोग यह नहीं जानेंगे कि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा, तब तक वे नहीं रुकेंगे और न ही उन्हें उपलब्ध मशीनों का इस्तेमाल करेंगे।” अदालत ने यह भी नोट किया कि आयोग केवल राज्य सरकारों के साथ बैठकें आयोजित करने में व्यस्त है और अपने आदेशों को लागू करने के प्रयास नहीं कर रहा है। अदालत ने कहा कि आयोग को अधिनियम की धारा 14 और 15 के तहत अपराधियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने, जुर्माना लगाने और प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों को बंद करने का अधिकार है। अदालत ने कहा, “किसी न किसी कारण से वे किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करना चाहते। आपको अपने आदेशों को पत्र और भावना में लागू करना चाहिए। केवल बैठकें बुलाने से कुछ नहीं होगा, कार्रवाई जरूरी है।” केंद्र और CAQM की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) ऐश्वर्या भाटी ने अदालत को बताया कि पराली जलाने पर कड़ी कार्रवाई के आदेश 10 जून, 2010 को जारी किए गए थे और उसके बाद कई आदेश पारित हुए, जिनमें आखिरी आदेश अप्रैल 2024 का है। इसमें राज्य सरकारों को अवैध पराली जलाने के खिलाफ कार्रवाई करने और आयोग और केंद्र द्वारा प्रस्तावित अन्य उपायों को लागू करने का निर्देश दिया गया था, जिसमें पराली हटाने की मशीनें उपलब्ध कराना और पराली जलाने वाले किसानों को हतोत्साहित करना शामिल है। ASG ने यह भी बताया कि इस साल अब तक आयोग की तीन उप-समितियों की 11 बैठकें हो चुकी हैं। अदालत ने कहा, “आयोग खुद ही अपने आदेशों को लागू कराने का प्रयास करता नहीं दिख रहा है।” अदालत ने पंजाब और हरियाणा सरकारों से जून 2010 और अप्रैल 2024 के आदेशों को लागू करने के लिए उठाए गए कदमों की रिपोर्ट मांगी है। अदालत ने यह भी कहा कि आयोग के आदेशों को लागू करने के लिए बनाई गई उप-समिति की अंतिम बैठक 29 अगस्त को हुई थी, जिसमें जून 2010 के आदेश का कार्यान्वयन एजेंडे में नहीं था। अदालत ने कहा, “यदि किसानों के खिलाफ मुकदमा नहीं चल सकता, तो अधिकारियों को दोषी ठहराया जाना चाहिए। आपको दिखाना चाहिए कि आपने जो तंत्र 2021 के अधिनियम के तहत बनाया था, वह अभी भी मौजूद है।” ASG ने अदालत को बताया कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत एफआईआर दर्ज की गई हैं, जो अधिकारियों द्वारा जारी आदेशों की अवहेलना से संबंधित है। बेंच ने कहा, “आपने दंडित करने के लिए सबसे हल्का प्रावधान चुना है, जबकि आपके पास CAQM अधिनियम के तहत कठोर प्रावधान हैं।” CAQM द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों से पता चला कि 15 से 30 सितंबर के बीच पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की 129 अवैध घटनाएं हुईं। अदालत ने कहा कि उनसे जुर्माना वसूलना कोई उद्देश्य पूरा नहीं करेगा, क्योंकि इस समय की जरूरत है कि उन्हें कानून के तहत जवाबदेह ठहराया जाए। पंजाब सरकार ने अदालत को बताया कि किसानों को वैकल्पिक प्रोत्साहन प्रदान करने के बाद ही दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए, जैसे कि पराली हटाने की मशीनें। राज्य के एडवोकेट जनरल गुरमिंदर सिंह ने कहा कि राज्य में 1.4 लाख से अधिक मशीनें उपलब्ध हैं, लेकिन 10 एकड़ से कम भूमि वाले छोटे किसानों को इन मशीनों को चलाने के लिए ड्राइवर और ईंधन चाहिए। 

डिमरापाल मेडिकल कॉलेज से निकाले गये गार्ड्स ने सौंपा चित्रकोट विधायक को ज्ञापन

जगदलपुर. बस्तर जिला मुख्यालय के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में कायर्रत गार्ड्स का आरोप है कि, नई संस्था बीआईएस ने उन्हें काम से निकाल दिया है। संस्था की सुपरवाइजर ने उनसे कहा कि चित्रकोट विधायक उनकी जेब में हैं, 10 लाख रुपए में उन्हें खरीद लिया गया है, इसलिए वे इस मामले में कुछ नहीं करेंगे। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के गार्ड्स सीधे चित्रकोट विधायक विनायक गोयल के पास पहुंचे और उनसे कहा कि आपने हमारे साथ आखिर ऐसा क्यों किया ? आक्रोशित गार्ड्स ने चित्रकोट विधायक से जवाब मांगते हुए आज गुरूवार को एक ज्ञापन चित्रकोट विधायक विनायक गोयल को सौंपा है। इस पर चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने कहा कि मेरे ऊपर लगे सारे आरोप गलत हैं। मैंने गार्ड्स और बीआईएस कंपनी के लोगों को बुलाया है। आमने-सामने बैठकर उनसे सीधी बात करूंगा, लेकिन पैसे लेने वाली बात झूठी है, मेरा मेडिकल कॉलेज में कायर्रत गार्ड्स एवं वहां की ठेका कंपनी से कोई लेना-देना नही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2-3 दिन पहले डिमरापाल मेडिकल कॉलेज से निकाले गये गार्ड्स चित्रकोट विधानसभा से भाजपा  विधायक विनायक गोयल से मिलने गए थे। गार्ड्स उनके चैंबर में जमकर बरसे। गार्ड्स ने विधायक विनायक गोयल से कहा कि काम से निकालकर बीआईएस कंपनी उनका जीवन बर्बाद कर रही है। ऐसे में उनकी और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति और दयनीय हो जाएगी, वे बेरोजगार हो जाएंगे, उनका साथ आप भी दे रहे हैं। गार्ड्स ने इसका वीडियो भी बना लिया, विधायक से बातचीत करते हुए उनका वीडियो अब वायरल हो रहा है। उल्लेखनिय है कि डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी कर रहे करीब 50 से 60 गार्ड को नौकरी से निकाल दिया गया है। निकाले गये सभी गाडर्स अब तक सीडीअ‍ो कंपनी के जरिए काम पर लगे थे। इनका आरोप है कि जब सीडीअ‍ो की अवधि पूरी हुई तो नई कंपनी बीआईएस आ गई। अब इस कंपनी ने इन्हें ड्यूटी पर आने से मना कर दिया है। इनकी जगह नए लोगों की भर्ती की जा रही है। इनका कहना है कि अब हम फिर से बेरोजगार हो गए हैं। लंबे समय से काम कर रहे हैं इसलिए पहली प्राथमिकता हमें मिलनी चाहिए।

आकाशीय बिजली गिरने से बच्चे की हुई मौत, 2 बच्चियां घायल

दंतेवाड़ा. जिले के बांगापाल थाना क्षेत्र अंर्तगत बीजापुर सीमा पर इंद्रावती नदी पार कौरगांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई है, जबकि 2 बच्चियां घायल हैं। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे गाय चराने जंगल गए थे, इसी दौरान अचानक बारिश हुई और बिजली गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार इंद्रावती नदी के पार बसे नक्सल प्रभावित कौरगांव के रहने वाले 3 बच्चे सागर उम्र 12 वर्ष, कुमारी कांटे उम्र 16 वर्ष और कुमारी पिडे उम्र 10 वर्ष गुरूवार सुबह गाय चराने जंगल गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला, तेज बारिश होने लगी, बारिश से बचने के लिए तीनों बच्चे पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। जिसके बाद पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में तीनों बच्चे आ गए। गाज की चपेट में आने से सागर की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दोनों बच्चियां घायल हो गई हैं। गनीमत रही कि उसी इलाके में गांव के कुछ और ग्रामीण भी मौजूद थे। बिजली गिरते ही वे लोग तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों घायल बच्चियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस प्राकृतिक आपदा की सूचना प्रशासन और पुलिस को भी दी गई है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet